श्रीमद्भागवत महापुराण - २ — पृष्ठ 1041–1050

श्रीमद्भागवत महापुराण - २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1041–1050

पृष्ठ 1041

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1041 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बड़ी बात है ॥४७ ॥ भगवान् श्रीकृष्ण ही समस्त जीवोंके आश्रयस्थान हैं । यद्यपि वे सदा-सर्वदा सर्वत्र उपस्थित ही रहते हैं, फिर भी कहनेके लिये उन्होंने देवकीजीके गर्भसे जन्म

लिया है । यदुवंशी वीर पार्षदोंके रूपमें उनकी सेवा करते रहते हैं । उन्होंने अपने भुजबलसे अधर्मका अन्त कर दिया है । परीक्षित्! भगवान् स्वभावसे ही चराचर जगत्का दुःख मिटाते रहते हैं । उनका मन्द -मन्द मुसकानसे युक्त सुन्दर मुखारविन्द व्रजस्त्रियों और पुरस्त्रियोंके हृदयमें प्रेम - भावका संचार करता रहता है । वास्तवमें सारे जगत्पर वही विजयी हैं । उन्हींकी जय हो! जय हो!! ॥४८ ॥

कृष्णस्यैतन्न चित्रं क्षितिभरहरणं कालचक्रायुधस्य ॥४७ जयति जननिवासो देवकीजन्मवादो यदुवरपर्षत्स्वैर्दोर्भिरस्यन्नधर्मम् । स्थिरचरवृजिनघ्नः सुस्मितश्रीमुखेन व्रजपुरवनितानां वर्धयन् कामदेवम् ॥४८ इत्थं परस्य निजवर्त्मरिरक्षयाऽऽत्त- लीलातनोस्तदनुरूपविडम्बनानि । कर्माणि कर्मकषणानि यदूत्तमस्य श्रूयादमुष्य पदयोरनुवृत्तिमिच्छन् ॥४९ मर्त्यस्तयानुसवमेधितया मुकुन्द- श्रीमत्कथाश्रवणकीर्तनचिन्तयैति । तद्धाम दुस्तरकृतान्तजवापवर्गं ग्रामाद् वनं क्षितिभुजोऽपि ययुर्यदर्थाः ॥ ५० परीक्षित्! प्रकृतिसे अतीत परमात्माने अपने द्वारा स्थापित धर्म- मर्यादाकी रक्षाके लिये दिव्य लीला- शरीर ग्रहण किया और उसके अनुरूप अनेकों अद्भुत चरित्रोंका अभिनय किया । उनका एक-एक कर्म स्मरण करनेवालोंके कर्मबन्धनोंको काट डालनेवाला है । जो यदुवंशशिरोमणि भगवान् श्रीकृष्णके चरणकमलोंकी सेवाका अधिकार प्राप्त करना चाहे, उसे उनकी लीलाओंका ही श्रवण करना चाहिये ॥ ४ ९ ॥ परीक्षित्! जब मनुष्य प्रतिक्षण भगवान् श्रीकृष्णकी मनोहारिणी लीला - कथाओंका अधिकाधिक श्रवण, कीर्तन और चिन्तन करने लगता है, तब उसकी यही भक्ति उसे भगवान्‌के परमधाममें पहुँचा देती है । यद्यपि कालकी गतिके परे पहुँच जाना बहुत ही कठिन है, परन्तु भगवान्‌के धाममें कालकी दाल नहीं गलती । वह वहाँतक पहुँच ही नहीं पाता । उसी धामकी प्राप्तिके लिये अनेक सम्राटोंने अपना राजपाट छोड़कर तपस्या करनेके उद्देश्यसे जंगलकी यात्रा की है । इसलिये मनुष्यको ****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1042

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1042 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उनकी लीला - कथाका ही श्रवण करना चाहिये ॥ ५० ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे वैयासिक्यामष्टादशसाहस्यां पारमहंस्यां संहितायां दश् उत्तरार्धे श्रीकृष्णचरितानुवर्णनं नाम नवतितमोऽध्यायः ॥ ९० ॥

॥इति दशमस्कन्धोत्तरार्धः सम्पूर्णः ॥ श्रीकृष्णार्पणमस्तु ****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1043

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1043 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

॥ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥ श्रीमद्भागवतमहापुराणाम् एकादशः स्कन्धः अथ प्रथमोऽध्यायः यदुवंशको ऋषियोंका शाप श्रीबादरायणिरुवाच

कृत्वा दैत्यवधं कृष्णः सरामो पदुभिर्वृतः ।

भुवोऽवतारयद् भारं जविष्ठं जनयन् कलिम् ॥१

ये कोपिताः सुबहु पाण्डुसुताः सपत्नै- र्दुर्द्यूतहेलनकचग्रहणादिभिस्तान् । कृत्वा निमित्तमितरेतरतः समेतान् हत्वा नृपान् निरहरत् क्षितिभारमीशः ॥२ भूभारराजपृतना यदुभिर्निरस्य गुप्तैः स्वबाहुभिरचिन्तयदप्रमेयः । मन्येऽवनेर्ननु गतोऽप्यगतं हि भारं यद् यादवं कुलमहो अविषह्यमास्ते ॥३

नैवान्यतः परिभवोऽस्य भवेत् कथंचि- न्मत्संश्रयस्य विभवोन्नहनस्य नित्यम् ।

अन्तःकलिं यदुकुलस्य विधाय वेणु- स्तम्बस्य वह्निमिव शान्तिमुपैमि धाम ॥४

व्यासनन्दन भगवान् श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! भगवान् श्रीकृष्णने बलरामजी तथा अन्य यदुवंशियोंके साथ मिलकर बहुत- से दैत्योंका संहार किया तथा कौरव और पाण्डवोंमें भी शीघ्र मार- काट मचानेवाला अत्यन्त प्रबल कलह उत्पन्न करके पृथ्वीका भार उतार दिया ॥१ ॥

कौरवोंने कपटपूर्ण जूएसे, तरह -तरहके अपमानोंसे तथा द्रौपदीके केश खींचने आदि अत्याचारोंसे पाण्डवोंको अत्यन्त क्रोधित कर दिया था । उन्हीं पाण्डवोंको निमित्त बनाकर भगवान् श्रीकृष्णने दोनों पक्षोंमें एकत्र हुए राजाओंको मरवा डाला और इस प्रकार पृथ्वीका भार हलका कर दिया ॥२ ॥

****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1044

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1044 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अपने बाहुबलसे सुरक्षित यदुवंशियोंके द्वारा पृथ्वीके भार - राजा और उनकी सेनाका विनाश करके, प्रमाणोंके द्वारा ज्ञानके विषय न होनेवाले भगवान् श्रीकृष्णने विचार किया कि लोकदृष्टिसे पृथ्वीका भार दूर हो जानेपर भी वस्तुतः मेरी दृष्टिसे अभीतक दूर नहीं हुआ; क्योंकि जिसपर कोई विजय नहीं प्राप्त कर सकता, वह यदुवंश अभी पृथ्वीपर विद्यमान है ॥३ ॥

यह यदुवंश मेरे आश्रित है और हाथी, घोड़े, जनबल, धनबल आदि विशाल वैभवके कारण उच्छृंखल हो रहा है । अन्य किसी देवता आदिसे भी इसकी किसी प्रकार पराजय नहीं हो सकती । बाँसके वनमें परस्पर संघर्षसे उत्पन्न अग्निके समान इस यदुवंशमें भी परस्पर कलह खड़ा करके मैं शान्ति प्राप्त कर सकूँगा और इसके बाद अपने धाममें जाऊँगा ॥४ ॥

एवं व्यवसितो राजन् सत्यसंकल्प ईश्वरः ।

शापव्याजेन विप्राणां संजह्रे स्वकुलं विभुः ॥५

स्वमूर्त्या लोकलावण्यनिर्मुक्त्या लोचनं नृणाम् ।

गीर्भिस्ताः स्मरतां चित्तं पदैस्तानीक्षतां क्रियाः ॥६

आच्छिद्य कीर्तिं सुश्लोकां वितत्य ह्यंजसा नु कौ ।

तमोऽनया तरिष्यन्तीत्यगात् स्वं पदमीश्वरः ॥७

राजोवाच

ब्रह्मण्यानां वदान्यानां नित्यं वृद्धोपसेविनाम् ।

विप्रशापः कथमभूद् वृष्णीनां कृष्णचेतसाम् ॥८

यन्निमित्तः स वै शापो यादृशो द्विजसत्तम ।

कथमेकात्मनां भेद एतत् सर्वं वदस्व मे ॥९

राजन्! भगवान् सर्वशक्तिमान् और सत्यसंकल्प हैं । उन्होंने इस प्रकार अपने मनमें निश्चय करके ब्राह्मणोंके शापके बहाने अपने ही वंशका संहार कर डाला, सबको समेटकर अपने धाममें ले गये || ५ || परीक्षित्! भगवान्की वह मूर्ति त्रिलोकीके सौन्दर्यका तिरस्कार करनेवाली थी । उन्होंने अपनी सौन्दर्य- माधुरीसे सबके नेत्र अपनी ओर आकर्षित कर लिये थे । उनकी वाणी, उनके उपदेश परम मधुर, दिव्यातिदिव्य थे । उनके द्वारा उन्हें स्मरण करनेवालोंके चित्त उन्होंने छीन लिये थे । उनके चरणकमल त्रिलोक - सुन्दर थे । जिसने उनके एक चरण- चिह्नका भी दर्शन कर लिया, उसकी बहिर्मुखता दूर भाग गयी, वह कर्मप्रपंचसे ऊपर उठकर उन्हींकी सेवामें लग गया । उन्होंने अनायास ही पृथ्वीमें अपनी कीर्तिका विस्तार कर दिया, जिसका बड़े - बड़े सुकवियोंने बड़ी ही सुन्दर भाषामें वर्णन किया है। वह इसलिये कि मेरे चले जानेके बाद लोग ****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1045

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1045 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मेरी इस कीर्तिका गान, श्रवण और स्मरण करके इस अज्ञानरूप अन्धकारसे सुगमतया पार हो जायँगे । इसके बाद परमैश्वर्यशाली भगवान् श्रीकृष्णने अपने धामको प्रयाण किया ॥६-७ ॥ राजा परीक्षित्ने पूछा- भगवन्! यदुवंशी बड़े ब्राह्मणभक्त थे । उनमें बड़ी उदारता भी थी और वे अपने कुलवृद्धोंकी नित्य निरन्तर सेवा करनेवाले थे । सबसे बड़ी बात तो यह थी कि उनका चित्त भगवान् श्रीकृष्णमें लगा रहता था; फिर उनसे ब्राह्मणोंका अपराध कैसे बन गया? और क्यों ब्राह्मणोंने उन्हें शाप दिया? ॥८ ॥

भगवान्के परम प्रेमी विप्रवर! उस शापका कारण क्या था तथा क्या स्वरूप था? समस्त यदुवंशियोंके आत्मा, स्वामी और प्रियतम एकमात्र भगवान् श्रीकृष्ण ही थे; फिर उनमें फूट कैसे हुई? दूसरी दृष्टिसे देखें तो वे सब ऋषि अद्वैतदर्शी थे, फिर उनको ऐसी भेददृष्टि कैसे हुई? यह सब आप कृपा करके मुझे बतलाइये ॥९ ॥

श्रीशुक उवाच बिभ्रद् वपुः सकलसुन्दरसन्निवेशं कर्माचरन् भुवि सुमंगलमाप्तकामः । आस्थाय धाम रममाण उदारकीर्तिः संहर्तुमैच्छत कुलं स्थितकृत्यशेषः ॥ १० कर्माणि पुण्यनिवहानि सुमंगलानि गायज्जगत्कलिमलापहराणि कृत्वा । कालात्मना निवसता यदुदेवगेहे पिण्डारकं समगमन् मुनयो निसृष्टाः ॥११

विश्वामित्रो ऽसितः कण्वो दुर्वासा भृगुरंगिराः ।

कश्यपो वामदेवोऽत्रिर्वसिष्ठो नारदादयः ॥१२

क्रीडन्तस्तानुपव्रज्य कुमारा यदुनन्दनाः ।

उपसंगृह्य पप्रच्छुरविनीता विनीतवत् ॥१३

ते वेषयित्वा स्त्रीवेषः साम्बं जाम्बवतीसुतम् ।

एषा पृच्छति वो विप्रा अन्तर्वत्न्यसितेक्षणा ॥ १४

प्रष्टुं विलज्जती साक्षात् प्रब्रूतामोघदर्शनाः ।

प्रसोष्यन्ती पुत्रकामा किंस्वित् संजनयिष्यति ॥ १५

****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1046

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1046 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एवं प्रलब्धा मुनयस्तानूचुः कुपिता नृप ।

जनयिष्यति वो मन्दा मुसलं कुलनाशनम् ॥१६

श्रीशुकदेवजीने कहा – भगवान् श्रीकृष्णने वह शरीर धारण करके जिसमें सम्पूर्ण सुन्दर पदार्थोंका सन्निवेश था ( नेत्रोंमें मृगनयन, कन्धोंमें सिंहस्कन्ध, करोंमें करि- कर, चरणोंमें कमल आदिका विन्यास था। ) पृथ्वीमें मंगलमय कल्याणकारी कर्मोंका आचरण किया । वे पूर्णकाम प्रभु द्वारकाधाममें रहकर क्रीडा करते रहे और उन्होंने अपनी उदार कीर्तिकी स्थापना की । ( जो कीर्ति स्वयं अपने आश्रयतकका दान कर सके वह उदार है। ) अन्तमें श्रीहरिने अपने कुलके संहार- उपसंहारकी इच्छा की; क्योंकि अब पृथ्वीका भार उतरनेमें इतना ही कार्य शेष रह गया था ॥ १० ॥ भगवान् श्रीकृष्णने ऐसे परम मंगलमय और पुण्य-प्रापक कर्म किये, जिनका गान करनेवाले लोगोंके सारे कलिमल नष्ट हो जाते हैं । अब

भगवान् श्रीकृष्ण महाराज उग्रसेनकी राजधानी द्वारकापुरीमें वसुदेवजीके घर यादवोंका संहार करनेके लिये कालरूपसे ही निवास कर रहे थे । उस समय उनके विदा कर देनेपर— विश्वामित्र, असित, कण्व, दुर्वासा, भृगु, अंगिरा, कश्यप, वामदेव, अत्रि, वसिष्ठ और नारद आदि बड़े - बड़े ऋषि द्वारकाके पास ही पिण्डारकक्षेत्रमें जाकर निवास करने लगे थे ॥११-१२ ॥ एक दिन यदुवंशके कुछ उद्दण्ड कुमार खेलते- खेलते उनके पास जा निकले । उन्होंने बानवटी नम्रतासे उनके चरणोंमें प्रणाम करके प्रश्न किया ॥१३ ॥ वे जाम्बवतीनन्दन साम्बको

स्त्रीके वेषमें सजाकर ले गये और कहने लगे, 'ब्राह्मणो! यह कजरारी आँखोंवाली सुन्दरी गर्भवती है । यह आपसे एक बात पूछना चाहती है । परन्तु स्वयं पूछनेमें सकुचाती है । आपलोगोंका ज्ञान अमोघ - अबाध है, आप सर्वज्ञ हैं । इसे पुत्रकी बड़ी लालसा है और अब प्रसवका समय निकट आ गया है । आपलोग बताइये, यह कन्या जनेगी या पुत्र? ' ॥१४-१५ ॥ परीक्षित्! जब उन कुमारोंने इस प्रकार उन ऋषि- मुनियोंको धोखा देना चाहा, तब वे भगवत्प्रेरणासे क्रोधित हो उठे । उन्होंने कहा -' मूर्खो! यह एक ऐसा मूसल पैदा करेगी, जो तुम्हारे कुलका नाश करनेवाला होगा ॥ १६ ॥ मुनियोंकी यह बात सुनकर वे

बालक बहुत ही डर गये । उन्होंने तुरंत साम्बका पेट खोलकर देखा तो सचमुच उसमें एक लोहेका मूसल मिला ॥१७ ॥ अब तो वे पछताने लगे और कहने लगे - ' हम बड़े अभागे हैं ।

देखो, हमलोगोंने यह क्या अनर्थ कर डाला? अब लोग हमें क्या कहेंगे? ' इस प्रकार वे बहुत ही घबरा गये तथा मूसल लेकर अपने निवासस्थानमें गये ॥१८ ॥ उस समय उनके चेहरे

फीके पड़ गये थे । मुख कुम्हला गये थे । उन्होंने भरी सभामें सब यादवोंके सामने ले जाकर वह मूसल रख दिया और राजा उग्रसेनसे सारी घटना कह सुनायी ॥ १ ९ ॥ राजन्! जब सब लोगोंने ब्राह्मणोंके शापकी बात सुनी और अपनी आँखोंसे उस मूसलको देखा, तब सब - के-सब द्वारकावासी विस्मित और भयभीत हो गये; क्योंकि वे जानते थे कि ब्राह्मणोंका शाप कभी झूठा नहीं होता ॥ २० ॥ यदुराज उग्रसेनने उस मूसलको चूरा- चूरा करा डाला और उस

चूरे तथा लोहेके बचे हुए छोटे टुकड़ेको समुद्रमें फेंकवा दिया । ( इसके सम्बन्धमें उन्होंने भगवान् श्रीकृष्णसे कोई सलाह न ली; ऐसी ही उनकी प्रेरणा थी ) ॥२१ ॥

****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1047

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1047 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तच्छ्रुत्वा तेऽतिसन्त्रस्ता विमुच्य सहसोदरम् ।

साम्बस्य ददृशुस्तस्मिन् मुसलं खल्वयस्मयम् ॥१७

किं कृतं मन्दभाग्यैर्नः किं वदिष्यन्ति नो जनाः ।

इति विह्वलिता गेहानादाय मुसलं ययुः ॥ १८

तच्चोपनीय सदसि परिम्लानमुखश्रियः ।

राज्ञ आवेदयांचक्रुः सर्वयादवसन्निधौ ॥१९

श्रुत्वामोघं विप्रशापं दृष्ट्वा च मुसलं नृप ।

विस्मिता भयसन्त्रस्ता बभूवुर्द्वारकौकसः ॥२०

तच्चूर्णयित्वा मुसलं यदुराजः स आहुकः ।

समुद्रसलिले प्रास्यल्लोहं चास्यावशेषितम् ॥२१

कश्चिन्मत्स्योऽग्रसील्लोहं चूर्णानि तरलैस्ततः ।

उह्यमानानि वेलायां लग्नान्यासन् किलैरकाः ॥२२

मत्स्यो गृहीतो मत्स्यघ्नैर्जालेनान्यैः सहार्णवे ।

तस्योदरगतं लोहं स शल्ये लुब्धकोऽकरोत् ॥२३

भगवाञ्ज्ञातसर्वार्थ ईश्वरोऽपि तदन्यथा ।

कर्तुं नैच्छद् विप्रशापं कालरूप्यन्वमोदत ॥२४

परीक्षित्! उस लोहेके टुकड़ेको एक मछली निगल गयी और चूरा तरंगोंके साथ बह-बहकर समुद्रके किनारे आ लगा । वह थोड़े दिनोंमें एरक (बिना गाँठकी एक घास ) के रूपमें उग आया ॥२२ ॥ मछली मारनेवाले मछुओंने समुद्रमें दूसरी मछलियोंके साथ उस मछलीको

भी पकड़ लिया । उसके पेटमें जो लोहेका टुकड़ा था, उसको जरा नामक व्याधने अपने बाणके नोकमें लगा लिया ॥ २३ ॥ भगवान् सब कुछ जानते थे । वे इस शापको उलट भी

सकते थे । फिर भी उन्होंने ऐसा करना उचित न समझा । कालरूपधारी प्रभुने ब्राह्मणोंके शापका अनुमोदन ही किया ॥ २४ ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायामेकादशस्कन्धे प्रथमोऽध्यायः ॥ १ ॥

****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1048

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1048 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1049

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1049 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ द्वितीयोऽध्यायः वसुदेवजीके पास श्रीनारदजीका आना और उन्हें राजा जनक तथा नौ योगीश्वरोंका संवाद सुनाना श्रीशुक उवाच

गोविन्दभुजगुप्तायां द्वारवत्यां कुरूद्वह ।

अवात्सीन्नारदोऽभीक्ष्णं कृष्णोपासनलालसः ॥१

को नु राजन्निन्द्रियवान् मुकुन्दचरणाम्बुजम् ।

न भजेत् सर्वतोमृत्युरुपास्यममरोत्तमैः ॥२

तमेकदा तु देवर्षिं वसुदेवो गृहागतम् ।

अर्चितं सुखमासीनमभिवाद्येदमब्रवीत् ॥३

वसुदेव उवाच

भगवन् भवतो यात्रा स्वस्तये सर्वदेहिनाम् ।

कृपणानां यथा पित्रोरुत्तमश्लोकवर्त्मनाम् ॥४

भूतानां देवचरितं दुःखाय च सुखाय च ।

सुखायैव हि साधूनां त्वादृशामच्युतात्मनाम् ॥५

श्रीशुकदेवजी कहते हैं –कुरुनन्दन! देवर्षि नारदके मनमें भगवान् श्रीकृष्णकी सन्निधिमें रहनेकी बड़ी लालसा थी । इसलिये वे श्रीकृष्णके निज बाहुओंसे सुरक्षित द्वारकामें —जहाँ दक्ष आदिके शापका कोई भय नहीं था, विदा कर देनेपर भी पुनः पुनः आकर प्रायः रहा ही करते थे ॥ १ ॥

राजन्! ऐसा कौन प्राणी है, जिसे इन्द्रियाँ तो प्राप्त हों और वह भगवान्के ब्रह्मा आदि बड़े - बड़े देवताओंके भी उपास्य चरणकमलोंकी दिव्य गन्ध, मधुर मकरन्द - रस, अलौकिक रूपमाधुरी, सुकुमार स्पर्श और मंगलमय ध्वनिका सेवन करना न चाहे? क्योंकि यह बेचारा प्राणी सब ओरसे मृत्युसे ही घिरा हुआ है ॥ २ ॥

एक दिनकी बात है, देवर्षि नारद वसुदेवजीके यहाँ पधारे । वसुदेवजीने उनका अभिवादन किया तथा आरामसे बैठ जानेपर विधिपूर्वक उनकी पूजा की और इसके बाद पुनः प्रणाम करके उनसे यह बात कही ॥३ ॥

वसुदेवजीने कहा – संसारमें माता- पिताका आगमन पुत्रोंके लिये और भगवान्की ओर अग्रसर होनेवाले साधु - संतोंका पदार्पण प्रपंचमें उलझे हुए दीन-दु:खियोंके लिये बड़ा ही ****** ebook converter DEMO Watermarks *******

पृष्ठ 1050

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 1050 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सुखकर और बड़ा ही मंगलमय होता है । परन्तु भगवन्! आप तो स्वयं भगवन्मय, भगवत्स्वरूप हैं । आपका चलना - फिरना तो समस्त प्राणियोंके कल्याणके लिये ही होता है ॥४ ॥

देवताओंके चरित्र भी कभी प्राणियोंके लिये दुःखके हेतु, तो कभी सुखके हेतु बन जाते हैं । परन्तु जो आप-जैसे भगवत्प्रेमी पुरुष हैं - जिनका हृदय, प्राण, जीवन, सब कुछ भगवन्मय हो गया है— उनकी तो प्रत्येक चेष्टा समस्त प्राणियोंके कल्याणके लिये ही होती है ॥५ ॥

भजन्ति ये यथा देवान् देवा अपि तथैव तान् ।

छायेव कर्मसचिवाः साधवो दीनवत्सलाः ॥६

ब्रह्मंस्तथापि पृच्छामो धर्मान् भागवतांस्तव ।

याञ्छ्रुत्वा श्रद्धया मर्त्यो मुच्यते सर्वतोभयात् ॥७

अहं किल पुरानन्तं प्रजार्थो भुवि मुक्तिदम् ।

अपूजयं न मोक्षाय मोहितो देवमायया ॥८

यथा विचित्रव्यसनाद् भवद्भिर्विश्वतोभयात् ।

मुच्येम ह्यंजसैवाद्धा तथा नः शाधि सुव्रत ॥९

श्रीशुक उवाच

राजन्नेवं कृतप्रश्नो वसुदेवेन धीमता ।

प्रीतस्तमाह देवर्षिर्हरेः संस्मारितो गुणैः ॥१०

नारद उवाच

सम्यगेतद् व्यवसितं भवता सात्वतर्षभ ।

यत् पृच्छसे भागवतान् धर्मांस्त्वं विश्वभावनान् ॥११

श्रुतोऽनुपठितो ध्यात आदृतो वानुमोदितः ।

सद्यः पुनाति सद्धर्मो देव विश्वद्रुहोऽपि हि ॥१२

जो लोग देवताओंका जिस प्रकार भजन करते हैं, देवता भी परछाईंके समान ठीक उसी रीतिसे भजन करनेवालोंको फल देते हैं; क्योंकि देवता कर्मके मन्त्री हैं, अधीन हैं । परन्तु सत्पुरुष दीनवत्सल होते हैं अर्थात् जो सांसारिक सम्पत्ति एवं साधनसे भी हीन हैं, उन्हें अपनाते हैं ॥६ ॥ ब्रह्मन्! ( यद्यपि हम आपके शुभागमन और शुभ दर्शनसे ही कृतकृत्य हो

गये हैं ) तथापि आपसे उन धर्मोंके – साधनोंके सम्बन्धमें प्रश्न कर रहे हैं, जिनको मनुष्य ****** ebook converter DEMO Watermarks *******