03.Mahabharata Volume 3 — पृष्ठ 1891–1900

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1891–1900

पृष्ठ 1891

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1891 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यथावध्याः पाण्डुसुता यथा वध्याश्च मे सुताः ॥ ७ ॥

एतन्मे सर्वमाचक्ष्व याथातथ्येन संजय । दैववश मेरे ही ऊपर अत्यन्त भयंकर दण्ड पड़ रहा है। संजय! क्यों पाण्डव अवध्य हैं और क्यों मेरे पुत्र मारे जा रहे हैं? यह सब यथार्थरूपसे मुझे बताओ ॥ न हि पारं प्रपश्यामि दुःखस्यास्य कथंचन ॥ ८ ॥

समुद्रस्येव महतो भुजाभ्यां प्रतरन् नरः । जैसे अपनी भुजाओंसे तैरनेवाला मनुष्य महासागरका पार नहीं पा सकता, उसी प्रकार मैं इस दुःखका अन्त किसी प्रकार नहीं देखता हूँ ॥ ८३ ॥

पुत्राणां व्यसनं मन्ये ध्रुवं प्राप्तं सुदारुणम् ॥ ९ ॥

घातयिष्यति मे सर्वान् पुत्रान् भीमो न संशयः । निश्चय ही मेरे पुत्रोंपर अत्यन्त भयंकर संकट प्राप्त हो गया है । मेरा विश्वास है कि भीमसेन मेरे सभी पुत्रोंको मार डालेंगे, इसमें संशय नहीं है ॥ ९ ३ ॥ न हि पश्यामि तं वीरं यो मे रक्षेत् सुतान् रणे ॥ १० ॥

ध्रुवं विनाशः सम्प्राप्तः पुत्राणां मम संजय । मैं ऐसे किसी वीरको नहीं देखता, जो रणक्षेत्रमें मेरे पुत्रोंकी रक्षा कर सके । संजय! अवश्य ही मेरे पुत्रोंके विनाशकी घड़ी आ पहुँची है ॥ १०६ ॥

तस्मान्मे कारणं सूत शक्तिं चैव विशेषतः ॥ ११ ॥

पृच्छतो वै यथातत्त्वं सर्वमाख्यातुमर्हसि । अतः सूत! मैं तुमसे शक्ति और कारणके विषयमें जो विशेष प्रश्न कर रहा हूँ, वह सब यथार्थरूपसे बताओ ॥ दुर्योधनश्च यच्चक्रे दृष्ट्वा स्वान् विमुखान् रणे ॥ १२ ॥

भीष्मद्रोणौ कृपश्चैव सौबलश्च जयद्रथः ।

द्रौणिर्वापि महेष्वासो विकर्णो वा महाबलः ॥ १३ ॥

निश्चयो वापि कस्तेषां तदा ह्यासीन्महात्मनाम् ।

विमुखेषु महाप्राज्ञ मम पुत्रेषु संजय ॥ २४ ॥

युद्धमें अपने सैनिकोंको विमुख हुआ देख दुर्योधनने क्या किया? भीष्म, द्रोण, कृपाचार्य, शकुनि, जयद्रथ, महाधनुर्धर अश्वत्थामा और महाबली विकर्णने भी क्या किया? महाप्राज्ञ संजय! मेरे पुत्रोंके विमुख होनेपर उन महामना महारथियोंने उस समय क्या निश्चय किया? ॥ १२–१४ ॥ संजय उवाच

शृणु राजन्नवहितः श्रुत्वा चैवावधारय ।

नैव मन्त्रकृतं किंचिन्नैव मायां तथाविधाम् ॥ १५ ॥

पृष्ठ 1892

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1892 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

संजयने कहा – महाराज! सावधान होकर सुनिये और सुनकर स्वयं ही पाण्डवोंकी शक्ति और अपनी पराजयके कारणके विषयमें निश्चय कीजिये । पाण्डवोंमें न कोई मन्त्रका प्रभाव है और न कोई वैसी माया ही वे करते हैं ॥ १५ ॥

न वै विभीषिकां कांचिद् राजन् कुर्वन्ति पाण्डवाः ।

युध्यन्ति ते यथान्यायं शक्तिमन्तश्च संयुगे ॥ १६ ॥

राजन्! पाण्डवलोग युद्धमें किसी विभीषिकाका प्रदर्शन नहीं करते । अर्थात् किसी भी प्रकारसे भयभीत नहीं होते । वे न्यायपूर्वक युद्ध करते हैं। शक्तिशाली तो वे हैं ही ॥ १६ ॥

धर्मेण सर्वकार्याणि जीवितादीनि भारत ।

आरभन्ते सदा पार्थाः प्रार्थयाना महद्यशः ॥ १७ ॥

भारत! कुन्तीके पुत्र जीवन -निर्वाह आदिके सभी कार्य सदा धर्मपूर्वक ही आरम्भ करते हैं । कारण कि वे जगत्में अपना महान् यश फैलाना चाहते हैं ॥ १७ ॥

न ते युद्धान्निवर्तन्ते धर्मोपेता महाबलाः ।

श्रिया परमया युक्ता यतो धर्मस्ततो जयः ॥ १८ ॥

वे युद्धसे कभी पीछे नहीं हटते हैं । धर्मबलसे सम्पन्न होनेके कारण ही वे महाबली और

उत्तम समृद्धिसे युक्त हैं । जहाँ धर्म होता है, उसी पक्षकी विजय होती है ॥ १८ ॥

तेनावध्या रणे पार्था जययुक्ताश्च पार्थिव ।

तव पुत्रा दुरात्मानः पापेष्वभिरताः सदा ॥ १ ९ ॥

निष्ठुरा हीनकर्माणस्तेन हीयन्ति संयुगे । महाराज! धर्मके ही कारण कुन्तीके पुत्र युद्धमें अवध्य और विजयी हो रहे हैं। इधर आपके दुरात्मा पुत्र सदा पापोंमें ही तत्पर रहते हैं । निर्दय होनेके साथ ही निकृष्ट कर्ममें लगे रहते हैं । इसीलिये युद्धस्थलमें उन्हें हानि उठानी पड़ती है ॥ १ ९ ३ ॥ सुबहून नृशंसानि पुत्रैस्तव जनेश्वर ॥ २० ॥

निकृतानीह पाण्डूनां नीचैरिव यथा नरैः ।

सर्वं च तदनादृत्य पुत्राणां तव किल्बिषम् ॥ २१ ॥

सापह्नवाः सदैवासन् पाण्डवाः पाण्डुपूर्वज ।

न चैतान् बहु मन्यन्ते पुत्रास्तव विशाम्पते ॥ २२ ॥

जनेश्वर! आपके पुत्रोंने नीच मनुष्योंकी भाँति पाण्डवोंके प्रति बहुत से क्रूरतापूर्ण बर्ताव तथा छल- कपट किये हैं, परंतु आपके पुत्रोंका वह सारा अपराध भुलाकर पाण्डव सदा उन दोषोंपर पर्दा ही डालते आये हैं । पाण्डुके बड़े भाई महाराज! इसपर भी आपके पुत्र इन पाण्डवोंको अधिक आदर नहीं देते हैं ॥ २०–२२ ॥

तस्य पापस्य सततं क्रियमाणस्य कर्मणः ।

साम्प्रतं सुमहद् घोरं फलं प्राप्तं जनेश्वर ॥ २३ ॥

पृष्ठ 1893

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1893 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जनेश्वर! निरन्तर किये जानेवाले उसी पाप कर्मका इस समय यह अत्यन्त भयंकर फल प्राप्त हुआ है ॥ २३ ॥

स त्वं भुङ्क्ष्व महाराज सपुत्रः ससुहृज्जनः ।

नावबुध्यसि यद् राजन् वार्यमाणः सुहृज्जनैः ॥ २४ ॥

महाराज! आप सुहृदोंके मना करनेपर भी जो ध्यान नहीं देते हैं, इससे अब स्वयं ही पुत्रों और सुहृदोंसहित अपनी अनीतिका फल भोगिये ॥ २४ ॥

विदुरेणाथ भीष्मेण द्रोणेन च महात्मना ।

तथा मया चाप्यसकृद् वार्यमाणो न बुध्यसे ॥ २५ ॥

विदुर, भीष्म तथा महात्मा द्रोणने और मैंने भी बारंबार आपको मना किया है; किंतु आप कभी समझ नहीं पाते थे ॥ २५ ॥

वाक्यं हितं च पथ्यं च मर्त्याः पथ्यमिवौषधम् ।

पुत्राणां मतमाज्ञाय जितान् मन्यसि पाण्डवान् ॥ २६ ॥

जैसे मरणासन्न मनुष्य हितकारी औषधको भी फेंक देते हैं, उसी प्रकार आपने हमलोगोंके कहे हुए लाभकारी और हितकर वचनोंको भी ठुकरा दिया एवं अब अपने पुत्रोंकी बातमें आकर यह मान रहे हैं कि हमने पाण्डवोंको जीत लिया ॥ २६ ॥

शृणु भूयो यथातत्त्वं यन्मां त्वं परिपृच्छसि ।

कारणं भरतश्रेष्ठ पाण्डवानां जयं प्रति ॥ २७ ॥

तत् तेऽहं कथयिष्यामि यथाश्रुतमरिंदम । भरतश्रेष्ठ! आप पाण्डवोंकी विजय और अपनी पराजयका जो कारण पूछते हैं, उसके विषयमें यथार्थ बातें सुनिये । शत्रुदमन! मैंने जैसा सुन रखा है, वह आपको बताऊँगा ॥ २७ ¾ ॥ दुर्योधनेन सम्पृष्ट एतमर्थं पितामहः ॥ २८ ॥

दृष्ट्वा भ्रातॄन् रणे सर्वान् निर्जितांस्तु महारथान् ।

शोकसम्मूढहृदयो निशाकाले स्म कौरवः ॥ २ ९ ॥

पितामहं महाप्राज्ञं विनयेनोपगम्य ह ।

यदब्रवीत् सुतस्तेऽसौ तन्मे शृणु जनेश्वर ॥ ३० ॥

दुर्योधनने यही बात पितामह भीष्मसे पूछी थी । महाराज! युद्धमें अपने समस्त महारथी भाइयोंको पराजित हुआ देख आपके पुत्र कुरुराज दुर्योधनका हृदय शोकसे मोहित हो गया । उसने रातमें महाज्ञानी पितामह भीष्मके पास विनयपूर्वक जाकर जो कुछ पूछा था, वह बताता हूँ, मुझसे सुनिये ॥ २८–३० ॥ दुर्योधन उवाच द्रोणश्च त्वं च शल्यश्च कृपो द्रोणिस्तथैव च ।

पृष्ठ 1894

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1894 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कृतवर्मा च हार्दिक्यः काम्बोजश्च सुदक्षिणः ॥ ३१ ॥

भूरिश्रवा विकर्णश्च भगदत्तश्च वीर्यवान् ।

महारथाः समाख्याताः कुलपुत्रास्तनुत्यजः ॥ ३२ ॥

दुर्योधनने पूछा - पितामह! आप, द्रोणाचार्य, शल्य, कृपाचार्य, अश्वत्थामा, हृदिकपुत्र कृतवर्मा, कम्बोजराज सुदक्षिण, भूरिश्रवा, विकर्ण तथा पराक्रमी भगदत्त — ये सब महारथी कहे जाते हैं । सभी कुलीन और युद्धमें मेरे लिये अपना शरीर निछावर करनेको तैयार हैं ॥ ३१-३२ ॥

त्रयाणामपि लोकानां पर्याप्ता इति मे मतिः ।

पाण्डवानां समस्ताश्च नातिष्ठन्त पराक्रमे ॥ ३३ ॥

मेरा तो ऐसा विश्वास है कि आप सब लोग मिल जायँ तो तीनों लोकोंपर भी विजय पानेमें समर्थ हो सकते हैं, परंतु पाण्डवोंके पराक्रमके सामने आप सब लोग टिक नहीं पाते हैं । इसका क्या कारण है? ॥ ३३ ॥

तत्र मे संशयो जातस्तन्ममाचक्ष्व पृच्छतः ।

यं समाश्रित्य कौन्तेया जयन्त्यस्मान् क्षणे क्षणे ॥ ३४ ॥

इस विषयमें मुझे बड़ा भारी संदेह है; अतः मेरे प्रश्नके अनुसार आप उसका उत्तर दीजिये । किसका आश्रय लेकर ये कुन्तीके पुत्र क्षण- क्षणमें हमलोगोंपर विजय पा रहे ॥ ३४ ॥

भीष्म उवाच

शृणु राजन् वचो मह्यं यथा वक्ष्यामि कौरव ।

बहुशश्च मयोक्तोऽसि न च मे तत् त्वया कृतम् ॥ ३५ ॥

भीष्मजीने कहा – कुरुनन्दन! नरेश्वर! मेरी बात सुनो । इस विषयमें जो यथार्थ बात है, उसे बताता हूँ । मैंने अनेक बार पहले भी तुमसे ये बातें कही हैं, परंतु तुमने उन्हें माना नहीं है ॥ ३५ ॥

क्रियतां पाण्डवैः सार्धं शमो भरतसत्तम ।

एतत् क्षेममहं मन्ये पृथिव्यास्तव वा विभो ॥ ३६ ॥

भरतश्रेष्ठ! तुम पाण्डवोंके साथ संधि कर लो । प्रभो! इसीमें मैं तुम्हारा और भूमण्डलका कल्याण समझता हूँ ॥ ३६ ॥

भुङ्क्ष्वेमां पृथिवीं राजन् भ्रातृभिः सहितः सुखी ।

दुर्हृदस्तापयन् सर्वान् नन्दयंश्चापि बान्धवान् ॥ ३७ ॥

राजन्! तुम अपने सभी शत्रुओंको संताप और बन्धु बान्धवोंको आनन्द प्रदान करते हुए भाइयोंके साथ मिलकर सुखी रहो और इस पृथ्वीका राज्य भोगो ॥ ३७ ॥

न च मे क्रोशतस्तात श्रुतवानसि वै पुरा ।

पृष्ठ 1895

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1895 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तदिदं समनुप्राप्तं यत् पाण्डूनवमन्यसे ॥ ३८ ॥

तात! इस तरहकी बातें मैंने पहले पुकार- पुकारकर कही हैं, परंतु तुमने उन सबको अनसुनी कर दिया है । तुम जो पाण्डवोंका अपमान करते आये हो, आज उसीका यह फल प्राप्त हुआ है ॥ ३८ ॥

यश्च हेतुरवध्यत्वे तेषामक्लिष्टकर्मणाम् ।

तं शृणुष्व महाबाहो मम कीर्तयतः प्रभो ॥ ३ ९ ॥

महाबाहो! प्रभो! अनायास ही महान् कर्म करनेवाले पाण्डवोंके अवध्य होनेमें जो हेतु है, उसे बताता हूँ, सुनो ॥ ३ ९ ॥

नास्ति लोकेषु तद् भूतं भविता नो भविष्यति ।

यो जयेत् पाण्डवान् सर्वान् पालिताञ्छार्ङ्गधन्वना ॥ ४० ॥

( ससुरासुरमर्त्येषु यो विद्यात् तत्त्वतो हरिम् । ) लोकमें ऐसा कोई प्राणी न हुआ है, न है और न होगा, जो शार्ङ्ग- धनुष धारण करनेवाले भगवान् श्रीकृष्णके द्वारा सुरक्षित इन सब पाण्डवोंपर विजय पा सके तथा देवता, असुर और मनुष्योंमें ऐसा भी कोई नहीं है, जो उन भगवान् श्रीहरिको यथार्थरूपसे जान सके ॥ ४०

यत् तु मे कथितं तात मुनिभिर्भावितात्मभिः ।

पुराणगीतं धर्मज्ञ तच्छृणुष्व यथातथम् ॥ ४१ ॥

तात धर्मज्ञ! पवित्र अन्तःकरणवाले मुनियोंने मुझसे जो पुराणप्रतिपादित यथार्थ बातें कही हैं, उन्हें बताता हूँ, सुनो ॥ ४१ ॥

पुरा किल सुराः सर्वे ऋषयश्च समागताः ।

पितामहमुपासेदुः पर्वते गन्धमादने ॥ ४२ ॥

पहलेकी बात है, समस्त देवता और महर्षि गन्धमादन पर्वतपर आकर पितामह ब्रह्माजीके पास बैठे ॥ ४२ ॥

तेषां मध्ये समासीनः प्रजापतिरपश्यत ।

विमानं प्रज्वलद् भासा स्थितं प्रवरमम्बरे ॥ ४३ ॥

उस समय उनके बीचमें बैठे हुए प्रजापति ब्रह्माने आकाशमें खड़ा हुआ एक श्रेष्ठ विमान देखा, जो अपने तेजसे प्रज्वलित हो रहा था ॥ ४३ ॥

ध्यानेनावेद्य तद् ब्रह्मा कृत्वा च नियतोऽञ्जलिम् ।

नमश्चकार हृष्टात्मा पुरुषं परमेश्वरम् ॥ ४४ ॥

अपने मनको संयममें रखनेवाले ब्रह्माजीने ध्यानसे यथार्थ बात जानकर हाथ जोड़ लिये और प्रसन्नचित्त होकर उन परम पुरुष परमेश्वरको नमस्कार किया ॥ ४४ ॥

ऋषयस्त्वथ देवाश्च दृष्ट्वा ब्रह्माणमुत्थितम् ।

स्थिताः प्राञ्जलयः सर्वे पश्यन्तो महदद्भुतम् ॥ ४५ ॥

पृष्ठ 1896

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1896 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ऋषि तथा देवता ब्रह्माजीको खड़े ( और हाथ जोड़े ) हुए देख स्वयं भी उस परम अद्भुत तेजका दर्शन करते हुए हाथ जोड़कर खड़े हो गये ॥ ४५ ॥

यथावच्च तमभ्यर्च्य ब्रह्मा ब्रह्मविदां वरः जगाद जगतः स्रष्टा परं परमधर्मवित् ॥ ४६ ॥

ब्रह्मवेत्ताओंमें श्रेष्ठ, परम धर्मज्ञ, जगत्स्रष्टा ब्रह्माजीने उन तेजोमय परम पुरुषका यथावत् पूजन करके उनकी स्तुति की ॥ ४६ ॥

विश्वावसुर्विश्वमूर्तिर्विश्वेशो विष्वक्सेनो विश्वकर्मा वशी च । विश्वेश्वरो वासुदेवोऽसि तस्माद् योगात्मानं दैवतं त्वामुपैमि ॥ ४७ ॥

प्रभो! आप सम्पूर्ण विश्वको आच्छादित करनेवाले, विश्वस्वरूप और विश्वके स्वामी हैं । विश्वमें सब ओर आपकी सेना है । यह विश्व आपका कार्य है । आप सबको अपने वशमें रखनेवाले हैं । इसीलिये आपको विश्वेश्वर और वासुदेव कहते हैं । आप योगस्वरूप देवता हैं, मैं आपकी शरणमें आया हूँ ॥ ४७ ॥

जय विश्व महादेव जय लोकहिते रत ।

जय योगीश्वर विभो जय योगपरावर ॥ ४८ ॥

विश्वरूप महादेव! आपकी जय हो, लोकहितमें लगे रहनेवाले परमेश्वर! आपकी जय हो । सर्वत्र व्याप्त रहनेवाले योगीश्वर! आपकी जय हो । योगके आदि और अन्त! आपकी जय हो ॥ ४८ ॥

पद्मगर्भ विशालाक्ष जय लोकेश्वरेश्वर ।

भूतभव्यभवन्नाथ जय सौम्यात्मजात्मज ॥ ४ ९ ॥

असंख्येयगुणाधार जय सर्वपरायण ।

नारायण सुदुष्पार जय शार्ङ्गधनुर्धर ॥ ५० ॥

आपकी नाभिसे आदि कमलकी उत्पत्ति हुई है, आपके नेत्र विशाल हैं, आप लोकेश्वरोंके भी ईश्वर हैं; आपकी जय हो । भूत, भविष्य और वर्तमानके स्वामी! आपकी जय हो । आपका स्वरूप सौम्य है, मैं स्वयम्भू ब्रह्मा आपका पुत्र हूँ । आप असंख्य गुणोंके आधार और सबको शरण देनेवाले हैं, आपकी जय हो । शार्ङ्गधनुष धारण करनेवाले नारायण! आपकी महिमाका पार पाना बहुत ही कठिन है, आपकी जय हो ॥ ४ ९ -५० ॥

जय सर्वगुणोपेत विश्वमूर्ते निरामय ।

विश्वेश्वर महाबाहो जय लोकार्थतत्पर ॥ ५१ ॥

आप समस्त कल्याणमय गुणोंसे सम्पन्न, विश्वमूर्ति और निरामय हैं; आपकी जय हो ।

जगत्का अभीष्ट साधन करनेवाले महाबाहु विश्वेश्वर! आपकी जय हो ॥ ५१ ॥

महोरग वराहाद्य हरिकेश विभो जय ।

पृष्ठ 1897

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1897 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हरिवास दिशामीश विश्ववासामिताव्यय ॥ ५२ ॥

आप महान् शेषनाग और महावाराह रूप धारण करनेवाले हैं, सबके आदि कारण हैं । हरिकेश! प्रभो! आपकी जय हो, आप पीताम्बरधारी, दिशाओंके स्वामी, विश्वके आधार, अप्रमेय और अविनाशी हैं ॥ ५२ ॥

व्यक्ताव्यक्तामितस्थान नियतेन्द्रिय सत्क्रिय ।

असंख्येयात्मभावज्ञ जय गम्भीर कामद ॥ ५३ ॥

व्यक्त और अव्यक्त— सब आपहीका स्वरूप है, आपके रहनेका स्थान असीम - अनन्त है, आप इन्द्रियोंके नियन्ता हैं । आपके सभी कर्म शुभ ही शुभ हैं । आपकी कोई इयत्ता नहीं है, आप आत्मस्वरूपके ज्ञाता, स्वभावतः गम्भीर और भक्तोंकी कामनाएँ पूर्ण करनेवाले हैं; आपकी जय हो ॥ ५३ ॥

अनन्तविदित ब्रह्मन् नित्य भूतविभावन ।

कृतकार्य कृतप्रज्ञ धर्मज्ञ विजयावह ॥ ५४ ॥

ब्रह्मन्! आप अनन्तबोधस्वरूप हैं, नित्य हैं और सम्पूर्ण भूतोंको उत्पन्न करनेवाले हैं । आपको कुछ करना बाकी नहीं है, आपकी बुद्धि पवित्र है, आप धर्मका तत्त्व जाननेवाले और विजयप्रदाता हैं ॥ ५४ ॥

गुह्यात्मन् सर्वयोगात्मन् स्फुटं सम्भूतसम्भव ।

भूताद्य लोकतत्त्वेश जय भूतविभावन ॥ ५५ ॥

पूर्णयोगस्वरूप परमात्मन्! आपका स्वरूप गूढ होता हुआ भी स्पष्ट है । अबतक जो हो चुका है और जो हो रहा है, सब आपका ही रूप है । आप सम्पूर्ण भूतोंके आदि कारण

और लोकतत्त्वके स्वामी हैं । भूतभावन! आपकी जय हो ॥ ५५ ॥

आत्मयोने महाभाग कल्पसंक्षेप तत्पर ।

उद्भावनमनोभाव जय ब्रह्म जनप्रिय ॥ ५६ ॥

आप स्वयम्भू हैं, आपका सौभाग्य महान् है । आप इस कल्पका संहार करनेवाले एवं विशुद्ध परब्रह्म हैं । ध्यान करनेसे अन्तःकरणमें आपका आविर्भाव होता है, आप जीवमात्रके प्रियतम परब्रह्म हैं, आपकी जय हो ॥ ५६ ॥

निसर्गसर्गनिरत कामेश परमेश्वर ।

अमृतोद्भव सद्भाव मुक्तात्मन् विजयप्रद ॥ ५७ ॥

आप स्वभावतः संसारकी सृष्टिमें प्रवृत्त रहते हैं, आप ही सम्पूर्ण कामनाओंके स्वामी परमेश्वर हैं । अमृतकी उत्पत्तिके स्थान, सत्यस्वरूप, मुक्तात्मा और विजय देनेवाले आप ही हैं ॥ ५७ ॥

प्रजापतिपते देव पद्मनाभ महाबल ।

आत्मभूत महाभूत सत्त्वात्मन् जय सर्वदा ॥ ५८ ॥

पृष्ठ 1898

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1898 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

देव! आप ही प्रजापतियोंके भी पति, पद्मनाभ और महाबली हैं । आत्मा और महाभूत भी आप ही हैं । सत्त्वस्वरूप परमेश्वर! सदा आपकी जय हो ॥ ५८ ॥

पादौ तव धरा देवी दिशो बाहू दिवं शिरः ।

मूर्तिस्तेऽहं सुराः कायश्चन्द्रादित्यौ च चक्षुषी ॥ ५ ९ ॥

पृथ्वीदेवी आपके चरण हैं, दिशाएँ बाहु हैं और द्युलोक मस्तक है । मैं ब्रह्मा आपका शरीर, देवता अंग - प्रत्यंग और चन्द्रमा तथा सूर्य नेत्र हैं ॥ ५ ९ ॥

बलं तपश्च सत्यं च कर्म धर्मात्मकं तव ।

तेजोऽग्निः पवनः श्वास आपस्ते स्वेदसम्भवाः ॥ ६० ॥

तप और सत्य आपका बल है तथा धर्म और कर्म आपका स्वरूप है । अग्नि आपका तेज, वायु साँस और जल पसीना है ॥ ६० ॥

अश्विनौ श्रवणौ नित्यं देवी जिह्वा सरस्वती ।

वेदाः संस्कारनिष्ठा हि त्वयीदं जगदाश्रितम् ॥ ६१ ॥

अश्विनीकुमार आपके कान और सरस्वती देवी आपकी जिह्वा हैं । वेद आपकी संस्कारनिष्ठा हैं । यह जगत् सदा आपहीके आधारपर टिका हुआ है ॥ ६१ ॥

न संख्यानं परीमाणं न तेजो न पराक्रमम् ।

न बलं योगयोगीश जानीमस्ते न सम्भवम् ॥ ६२ ॥

योग- योगीश्वर! हम न तो आपकी संख्या जानते हैं, न परिमाण | आपके तेज, पराक्रम और बलका भी हमें पता नहीं है । हम यह भी नहीं जानते कि आपका आविर्भाव कैसे होता है ॥ ६२ ॥

त्वद्भक्तिनिरता देव नियमैस्त्वां समाश्रिताः ।

अर्चयामः सदा विष्णो परमेशं महेश्वरम् ॥ ६३ ॥

ऋषयो देवगन्धर्वा यक्षराक्षसपन्नगाः ।

पिशाचा मानुषाश्चैव मृगपक्षिसरीसृपाः ॥ ६४ ॥

एवमादि मया सृष्टं पृथिव्यां त्वत्प्रसादजम् । देव! हम तो आपकी उपासनामें लगे रहते हैं। आपके नियमोंका पालन करते हुए आपके ही शरण हैं । विष्णो! हम सदा आप परमेश्वर एवं महेश्वरका पूजन ही करते हैं । आपकी ही कृपासे हमने पृथ्वीपर ऋषि, देवता, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस, सर्प, पिशाच, मनुष्य, मृग, पक्षी तथा कीड़े - मकोड़े आदिकी सृष्टि की है ॥ ६३-६४३ ॥ पद्मनाभ विशालाक्ष कृष्ण दुःखप्रणाशन ॥ ६५ ॥

त्वं गतिः सर्वभूतानां त्वं नेता त्वं जगद्गुरुः ।

त्वत्प्रसादेन देवेश सुखिनो विबुधाः सदा ॥ ६६ ॥

पद्मनाभ! विशाललोचन! दुःखहारी श्रीकृष्ण! आप ही सम्पूर्ण प्राणियोंके आश्रय और नेता हैं, आप ही संसारके गुरु हैं । देवेश्वर! आपकी कृपादृष्टि होनेसे ही सब देवता सदा सुखी

पृष्ठ 1899

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1899 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

रहते हैं ॥ ६५-६६ ॥

पृथिवी निर्भया देव त्वत्प्रसादात् सदाभवत् ।

तस्माद् भव विशालाक्ष यदुवंशविवर्धनः ॥ ६७ ॥

देव! आपके ही प्रसादसे पृथ्वी सदा निर्भय रही है, इसलिये विशाललोचन! आप पुनः पृथ्वीपर यदुवंशमें अवतार लेकर उसकी कीर्ति बढ़ाइये ॥ ६७ ॥

धर्मसंस्थापनार्थाय दैत्यानां च वधाय च ।

जगतो धारणार्थाय विज्ञाप्यं कुरु मे विभो ॥ ६८ ॥

प्रभो! धर्मकी स्थापना, दैत्योंके वध और जगत्की रक्षाके लिये हमारी प्रार्थना अवश्य स्वीकार कीजिये ॥

यत् तत् परमकं गुह्यं त्वत्प्रसादादिदं विभो ।

वासुदेव तदेतत् ते मयोद्गीतं यथातथम् ॥ ६९ ॥

वासुदेव! आप ही पूर्णतम परमेश्वर हैं । आपका जो परम गुह्य यथार्थस्वरूप है, उसीका यहाँ इस रूपमें आपकी कृपासे ही गान किया गया है ॥ ६ ९ ॥

सृष्ट्वा संकर्षणं देवं स्वयमात्मानमात्मना ।

कृष्ण त्वमात्मनास्राक्षीः प्रद्युम्नं चात्मसम्भवम् ॥ ७० ॥

श्रीकृष्ण! आपने आत्माद्वारा स्वयं अपने - आपको ही संकर्षणदेवके रूपमें प्रकट करके अपने ही द्वारा आत्मजस्वरूप प्रद्युम्नकी सृष्टि की है ॥ ७० ॥

प्रद्युम्नादनिरुद्धं त्वं यं विदुर्विष्णुमव्ययम् ।

अनिरुद्धोऽसृजन्मां वै ब्रह्माणं लोकधारिणम् ॥ ७१ ॥

प्रद्युम्नसे आपने ही उन अनिरुद्धको प्रकट किया है जिन्हें ज्ञानीजन अविनाशी विष्णुरूपसे जानते हैं । उन विष्णुरूप अनिरुद्धने ही मुझ लोकधाता ब्रह्माकी सृष्टि की है ॥ ७१ ॥

वासुदेवमयः सोऽहं त्वयैवास्मि विनिर्मितः । ( तस्माद् याचामि लोकेश चतुरात्मानमात्मना । ) विभज्य भागशोऽऽत्मानं व्रज मानुषतां विभो ॥ ७२ ॥

प्रभो! इस प्रकार आपने ही मेरी सृष्टि की है । आपसे अभिन्न होनेके कारण मैं भी वासुदेवमय हूँ। लोकेश्वर! इसलिये याचना करता हूँ कि आप अपने- आपको स्वयं ही ( वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध) –इन चार रूपोंमें विभक्त करके मानव- शरीर ग्रहण कीजिये ॥ ७२ ॥

तत्रासुरवधं कृत्वा सर्वलोकसुखाय वै ।

धर्मं प्राप्य यशः प्राप्य योगं प्राप्स्यसि तत्त्वतः ॥ ७३ ॥

वहाँ सब लोगोंके सुखके लिये असुरोंका वध करके धर्म और यशका विस्तार कीजिये । अन्तमें अवतारका उद्देश्य पूर्ण करके आप पुनः अपने पारमार्थिक स्वरूपसे संयुक्त हो

पृष्ठ 1900

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1900 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जायँगे ॥ ७३ ॥

त्वां हि ब्रह्मर्षयो लोके देवाश्चामितविक्रम ।

तैस्तैर्हि नामभिर्युक्ता गायन्ति परमात्मकम् ॥ ७४ ॥

अमित पराक्रमी परमेश्वर! संसारमें महर्षि और देवगण एकाग्रचित्त हो उन - उन लीलानुसारी नामोंद्वारा आपके परमात्मस्वरूपका गान करते रहते हैं ॥ ७४ ॥

स्थिताश्च सर्वे त्वयि भूतसंघाः कृत्वाऽऽश्रयं त्वां वरदं सुबाहो । अनादिमध्यान्तमपारयोगं लोकस्य सेतुं प्रवदन्ति विप्राः ॥ ७५ ॥

सुबाहो! आप वरदायक प्रभुका ही आश्रय लेकर समस्त प्राणिसमुदाय आपमें ही स्थित हैं । ब्राह्मणलोग आपको आदि, मध्य और अन्तसे रहित, किसी सीमाके सम्बन्धसे शून्य ( असीम) तथा लोकमर्यादाकी रक्षाके लिये सेतुस्वरूप बताते हैं ॥ ७५ ॥

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि विश्वोपाख्याने पञ्चषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६५ ॥

इसप्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें विश्वोपाख्यानविषयक पैंसठवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ६५ ॥

[दाक्षिणात्य अधिक पाठका १ श्लोक मिलाकर कुल ७६ श्लोक हैं । ] १. शक्तिसे तात्पर्य यहाँ पाण्डवोंकी शक्तिसे है । २. मेरे पुत्रोंकी बार- बार पराजयका क्या कारण है, वही कारणविषयक प्रश्न है ।