04.Mahabharata Volume 4 — पृष्ठ 241–250

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 241–250

पृष्ठ 241

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 241 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ततोऽर्जुनः सुशर्माणं विद्ध्वा सप्तभिराशुगैः ।

ध्वजं धनुश्चास्य तथा क्षुराभ्यां समकृन्तत ॥ ७ ॥

तत्पश्चात् अर्जुनने सुशर्माको सात बाणोंसे घायल करके दो छुरोंद्वारा उसके ध्वज और धनुषको काट डाला ॥ ७ ॥

त्रिगर्ताधिपतेश्चापि भ्रातरं षड्भिराशुगैः ।

साश्वं ससूतं त्वरितः पार्थः प्रैषीद् यमक्षयम् ॥ ८ ॥

साथ ही त्रिगर्तराजके भाईको भी छः बाण मारकर अर्जुनने उसे घोड़े और सारथिसहित तुरंत यमलोक भेज दिया ॥ ८ ॥

ततो भुजगसंकाशां सुशर्मा शक्तिमायसीम् ।

चिक्षेपार्जुनमादिश्य वासुदेवाय तोमरम् ॥ ९ ॥

तदनन्तर सुशर्माने सर्पके समान आकृतिवाली लोहेकी बनी हुई एक शक्तिको अर्जुनके ऊपर चलाया और वसुदेवनन्दन श्रीकृष्णपर तोमरसे प्रहार किया ॥ ९ ॥

शक्तिं त्रिभिः शरैश्छित्त्वा तोमरं त्रिभिरर्जुनः ।

सुशर्माणं शरव्रातैर्मोहयित्वा न्यवर्तयत् ॥ १० ॥

अर्जुनने तीन बाणोंद्वारा शक्ति तथा तीन बाणोंद्वारा तोमरको काटकर सुशर्माको अपने बाणसमूहोंद्वारा मोहित करके पीछे लौटा दिया ॥ १० ॥

तं वासवमिवायान्तं भूरिवर्षं शरौघिणम् ।

राजंस्तावकसैन्यानां नोग्रं कश्चिदवारयत् ॥ ११ ॥

राजन्! इसके बाद वे इन्द्रके समान बाण- समूहोंकी भारी वर्षा करते हुए जब आपकी सेनापर आक्रमण करने लगे, उस समय आपके सैनिकोंमेंसे कोई भी उन उग्ररूपधारी अर्जुनको रोक न सका ॥ ११ ॥

ततो धनंजय बाणैः सर्वानेव महारथान् ।

आयाद् विनिघ्नन् कौरव्यान् दहन् कक्षमिवानलः ॥ १२ ॥

तत्पश्चात् जैसे अग्नि घास- फूँसके समूहको जला डालती है, उसी प्रकार अर्जुन अपने बाणोंद्वारा समस्त कौरव महारथियोंको क्षत- विक्षत करते हुए वहाँ आ पहुँचे ॥ १२ ॥

तस्य वेगमसह्यं तं कुन्तीपुत्रस्य धीमतः ।

नाशक्नुवंस्ते संसोढुं स्पर्शमग्नेरिव प्रजाः ॥ १३ ॥

परम बुद्धिमान् कुन्तीपुत्रके उस असह्य वेगको कौरव- सैनिक उसी प्रकार नहीं सह सके, जैसे प्रजा अग्निका स्पर्श नहीं सहन कर पाती ॥ १३ ॥

संवेष्टयन्ननीकानि शरवर्षेण पाण्डवः ।

सुपर्णपातवद् राजन्नायात् प्राग्ज्योतिषं प्रति ॥ १४ ॥

राजन्! अर्जुनने बाणोंकी वर्षासे कौरव सेनाओंको आच्छादित करते हुए गरुड़के समान वेगसे भगदत्तपर आक्रमण किया ॥ १४ ॥

पृष्ठ 242

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 242 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यत् तदानामयज्जिष्णुर्भरतानामपापिनाम् ।

धनुः क्षेमकरं संख्ये द्विषतामश्रुवर्धनम् ॥ १५ ॥

तदेव तव पुत्रस्य राजन् दुर्द्यतदेविनः ।

कृते क्षत्रविनाशाय धनुरायच्छदर्जुनः ॥ १६ ॥

महाराज! विजयी अर्जुनने युद्धमें शत्रुओंकी अश्रुधाराको बढ़ानेवाले जिस धनुषको कभी निष्पाप भरतवंशियोंका कल्याण करनेके लिये नवाया था, उसीको कपटद्यूत खेलनेवाले आपके पुत्रके अपराधके कारण सम्पूर्ण क्षत्रियोंका विनाश करनेके लिये हाथमें लिया ॥ १५-१६ ॥

तथा विक्षोभ्यमाणा सा पार्थेन तव वाहिनी ।

व्यशीर्यत महाराज नौरिवासाद्य पर्वतम् ॥ १७ ॥

नरेश्वर! कुन्तीकुमार अर्जुनके द्वारा मथी जाती हुई आपकी वाहिनी उसी प्रकार छिन्न-भिन्न होकर बिखर गयी, जैसे नाव किसी पर्वतसे टकराकर टूक- टूक हो जाती है ॥ १७ ॥

ततो दशसहस्राणि न्यवर्तन्त धनुष्मताम् ।

मतिं कृत्वा रणे क्रूरां वीरा जयपराजये ॥ १८ ॥

तदनन्तर दस हजार धनुर्धर वीर जय अथवा पराजयके हेतुभूत युद्धका क्रूरतापूर्ण निश्चय करके लौट आये ॥ १८ ॥

व्यपेतहृदयत्रासा आवव्रुस्तं महारथाः ।

आर्च्छत् पार्थो गुरुं भारं सर्वभारसहो युधि ॥ १ ९ ॥

उन महारथियोंने अपने हृदयसे भयको निकालकर अर्जुनको वहाँ घेर लिया । युद्धमें समस्त भारोंको सहन करनेवाले अर्जुनने उनसे लड़नेका भारी भार भी अपने ही ऊपर ले लिया ॥ १ ९ ॥

यथा नलवनं क्रुद्धः प्रभिन्नः षष्टिहायनः ।

मृद्नीयात् तद्वदायस्तः पार्थोऽमृद्नाच्चमूं तव ॥ २० ॥

जैसे साठ वर्षका मदस्रावी हाथी क्रोधमें भरकर नरकुलोंके जंगलको रौंदकर धूलमें मिला देता है, उसी प्रकार प्रयत्नशील पार्थने आपकी सेनाको मटियामेट कर दिया ॥ २० ॥

तस्मिन् प्रमथिते सैन्ये भगदत्तो नराधिपः ।

तेन नागेन सहसा धनंजयमुपाद्रवत् ॥ २१ ॥

उस सेनाके मथ डाले जानेपर राजा भगदत्तने उसी सुप्रतीक हाथीके द्वारा सहसा धनंजयपर धावा किया ॥

तं रथेन नरव्याघ्रः प्रत्यगृह्णाद् धनंजयः ।

स संनिपातस्तुमुलो बभूव रथनागयोः ॥ २२ ॥

पृष्ठ 243

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 243 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नरश्रेष्ठ अर्जुनने रथके द्वारा ही उस हाथीका सामना किया । रथ और हाथीका वह संघर्ष बड़ा भयंकर था ॥

कल्पिताभ्यां यथाशास्त्रं रथेन च गजेन च ।

संग्रामे चेरतुर्वीरौ भगदत्तधनंजयौ ॥ २३ ॥

शास्त्रीय विधिके अनुसार निर्मित और सुसज्जित रथ तथा सुशिक्षित हाथीके द्वारा वीरवर अर्जुन और भगदत्त संग्रामभूमिमें विचरने लगे ॥ २३ ॥

ततो जीमूतसंकाशान्नागादिन्द्र इव प्रभुः ।

अभ्यवर्षच्छरौघेण भगदत्तो धनंजयम् ॥ २४ ॥

तदनन्तर इन्द्रके समान शक्तिशाली राजा भगदत्त अर्जुनपर मेघ-सदृश हाथीसे बाणसमूहरूपी जलराशिकी वर्षा करने लगे ॥ २४ ॥

स चापि शरवर्षं तं शरवर्षेण वासविः ।

अप्राप्तमेव चिच्छेद भगदत्तस्य वीर्यवान् ॥ २५ ॥

इधर पराक्रमी इन्द्रकुमार अर्जुनने अपने बाणोंकी वृष्टिसे भगदत्तकी बाण - वर्षाको अपने पासतक पहुँचनेके पहले ही छिन्न-भिन्न कर दिया ॥ २५ ॥

ततः प्राग्ज्योतिषो राजा शरवर्षं निवार्य तत् शरैर्जघ्ने महाबाहुं पार्थं कृष्णं च मारिष ॥ २६ ॥

आर्य! तदनन्तर प्राग्ज्योतिषनरेश राजा भगदत्तने भी विपक्षीकी उस बाण वर्षाका निवारण करके महाबाहु अर्जुन और श्रीकृष्णको अपने बाणोंसे घायल कर दिया ॥

ततस्तु शरजालेन महताभ्यवकीर्य तौ ।

चोदयामास तं नागं वधायाच्युतपार्थयोः ॥ २७ ॥

फिर उनके ऊपर बाणोंका महान् जाल-सा बिछाकर श्रीकृष्ण और अर्जुन दोनोंके वधके लिये उस गजराजको आगे बढ़ाया ॥ २७ ॥

तमापतन्तं द्विरदं दृष्ट्वा क्रुद्धमिवान्तकम् ।

चक्रेऽपसव्यं त्वरितः स्यन्दनेन जनार्दनः ॥ २८ ॥

क्रोधमें भरे हुए यमराजके समान उस हाथीको आक्रमण करते देख भगवान् श्रीकृष्णने तुरंत ही रथद्वारा उसे अपने दाहिने कर दिया ॥ २८ ॥

तं प्राप्तमपि नेयेष परावृत्तं महाद्विपम् ।

सारोहं मृत्युसात्कर्तुं स्मरन् धर्मं धनंजयः ॥ २९ ॥

यद्यपि वह महान् गजराज आक्रमण करते समय अपने बहुत निकट आ गया था, तो भी अर्जुनने धर्मका स्मरण करके सवारोंसहित उस हाथीको मृत्युके अधीन करनेकी इच्छा नहीं की * ॥ २ ९ ॥

स तु नागो द्विपरथान् हयांश्चामृद्य मारिष ।

प्राहिणोन्मृत्युलोकाय ततः क्रुद्धो धनंजयः ॥ ३० ॥

पृष्ठ 244

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 244 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आदरणीय महाराज! उस हाथीने बहुत- से हाथियों, रथों और घोड़ोंको कुचलकर यमलोक भेज दिया । यह देख अर्जुनको बड़ा क्रोध हुआ ॥ ३० ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि संशप्तकवधपर्वणि भगदत्तयुद्धे अष्टाविंशोऽध्यायः ॥ २८ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत संशप्तकवधपर्वमें भगदत्तका युद्धविषयक अट्ठाईसवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ २८ ॥

भगदत्तके हाथीने जब आक्रमण किया, उस समय श्रीकृष्ण रथको बगलमें हटाकर उसके आघातसे बच गये । अर्जुनने हाथीके सवारोंको सचेत नहीं किया था; उस दशामें हाथीको मारना युद्धके लिये स्वीकृत नियमके विरुद्ध होता । उसमें नियम था — ‘ समाभाष्य प्रहर्तव्यम्' –' विपक्षीको सावधान करके उसके ऊपर प्रहार करना चाहिये । ' इसीलिये अर्जुनने धर्मका विचार करके उसे उस समय नहीं मारा ।

पृष्ठ 245

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 245 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकोनत्रिंशोऽध्यायः अर्जुन और भगदत्तका युद्ध, श्रीकृष्णद्वारा भगदत्तके वैष्णवास्त्रसे अर्जुनकी रक्षा तथा अर्जुनद्वारा हाथीसहित भगदत्तका वध धृतराष्ट्रउवाच

तथा क्रुद्धः किमकरोद् भगदत्तस्य पाण्डवः ।

प्राग्ज्योतिषो वा पार्थस्य तन्मे शंस यथातथम् ॥ १ ॥

धृतराष्ट्रने पूछा — संजय! उस समय क्रोधमें भरे हुए पाण्डुकुमार अर्जुनने भगदत्तका और भगदत्तने अर्जुनका क्या किया? यह मुझे ठीक- ठीक बताओ ॥ १ ॥

संजय उवाच

प्राग्ज्योतिषेण संसक्तावुभौ दाशार्हपाण्डवौ ।

मृत्युदंष्ट्रान्तिकं प्राप्तौ सर्वभूतानि मेनिरे ॥ २ ॥

संजयने कहा — राजन्! भगदत्तसे युद्धमें उलझे हुए श्रीकृष्ण और अर्जुन दोनोंको समस्त प्राणियोंने मौतकी दाढ़ोंमें पहुँचा हुआ ही माना ॥ २ ॥

तथा तु शरवर्षाणि पातयत्यनिशं प्रभो ।

गजस्कन्धान्महाराज कृष्णयोः स्यन्दनस्थयोः ॥ ३ ॥

शक्तिशाली महाराज! हाथीकी पीठसे भगदत्त रथपर बैठे हुए श्रीकृष्ण और अर्जुनपर निरन्तर बाणोंकी वर्षा कर रहे थे ॥ ३ ॥

अथ काष्र्णायसैर्बाणैः पूर्णकार्मुकनिःसृतैः ।

अविध्यद् देवकीपुत्रं हेमपुङ्खैः शिलाशितैः ॥ ४ ॥

उन्होंने धनुषको पूर्णरूपसे खींचकर छोड़े हुए लोहेके बने और शानपर चढ़ाकर तेज किये हुए सुवर्णमय पंखयुक्त बाणोंसे देवकीपुत्र श्रीकृष्णको घायल कर दिया ॥ ४ ॥

अग्निस्पर्शसमास्तीक्ष्णा भगदत्तेन चोदिताः ।

निर्भिद्य देवकीपुत्रं क्षितिं जग्मुः सुवाससः ॥ ५ ॥

भगदत्तके चलाये हुए अग्निके पेशके समान तीक्ष्ण और सुन्दर पंखवाले बाण देवकीपुत्र श्रीकृष्णके शरीरको छेदकर धरतीमें समा गये ॥ ५ ॥

तस्य पार्थो धनुश्छित्त्वा परिवारं निहत्य च ।

लालयन्निव राजानं भगदत्तमयोधयत् ॥ ६ ॥

तब अर्जुनने राजा भगदत्तका धनुष काटकर उनके परिवारको मार डाला और उन्हें लाड़ लड़ाते हुए -से उनके साथ युद्ध आरम्भ किया ॥ ६ ॥

पृष्ठ 246

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 246 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सोऽर्करश्मिनिभांस्तीक्ष्णांस्तोमरान् वै चतुर्दश ।

अप्रेषयत् सव्यसाची द्विधैकैकमथाच्छिनत् ॥ ७ ॥

भगदत्तने सूर्यकी किरणोंके समान तीखे चौदह तोमर चलाये, परंतु सव्यसाची अर्जुनने उनमेंसे प्रत्येकके दो - दो टुकड़े कर डाले ॥ ७ ॥

ततो नागस्य तद् वर्म व्यधमत् पाकशासनिः ।

शरजालेन महता तद् व्यशीर्यत भूतले ॥ ८ ॥

तब इन्द्रकुमारने भारी बाण- वर्षाके द्वारा उस हाथीके कवचको काट डाला, जिससे कवच जीर्ण- शीर्ण होकर पृथ्वीपर गिर पड़ा ॥ ८ ॥

शीर्णवर्मा स तु गजः शरैः सुभृशमर्दितः ।

बभौ धारानिपाताक्तो व्यभ्रः पर्वतराडिव ॥ ९ ॥

कवच कट जानेपर हाथीको बाणोंके आघातसे बड़ी पीड़ा होने लगी । वह खूनकी धारासे नहा उठा और बादलोंसे रहित एवं ( गैरिकमिश्रित ) जलधारासे भीगे हुए गिरिराजके समान शोभा पाने लगा ॥ ९ ॥

ततः प्राग्ज्योतिषः शक्तिं हेमदण्डामयस्मयीम् ।

व्यसृजद् वासुदेवाय द्विधा तामर्जुनोऽच्छिनत् ॥ १० ॥

तब भगदत्तने वसुदेवनन्दन श्रीकृष्णको लक्ष्य करके सुवर्णमय दण्डसे युक्त लोहमयी शक्ति चलायी । परंतु अर्जुनने उसके दो टुकड़े कर डाले ॥ १० ॥

ततश्छत्रं ध्वजं चैव छित्त्वा राज्ञोऽर्जुनः शरैः ।

विव्याध दशभिस्तूर्णमुत्स्मयन् पर्वतेश्वरम् ॥ ११ ॥

तदनन्तर अर्जुनने अपने बाणोंद्वारा राजा भगदत्तके छत्र और ध्वजको काटकर मुसकराते हुए दस बाणोंद्वारा तुरंत ही उन पर्वतेश्वरको बींध डाला ॥ ११ ॥

सोऽतिविद्धोऽर्जुनशरैः सुपुङ्खैः कङ्कपत्रिभिः ।

भगदत्तस्ततः क्रुद्धः पाण्डवस्य जनाधिपः ॥ १२ ॥

अर्जुनके कंकपत्रयुक्त सुन्दर पाँखवाले बाणोंद्वारा अत्यन्त घायल हो राजा भगदत्त उन पाण्डुपुत्रपर कुपित हो उठे ॥ १२ ॥

व्यसृजत् तोमरान् मूर्ध्नि श्वेताश्वस्योन्ननाद च ।

तैरर्जुनस्य समरे किरीटं परिवर्तितम् ॥ १३ ॥

उन्होंने श्वेतवाहन अर्जुनके मस्तकपर तोमरोंका प्रहार किया और जोरसे गर्जना की ।

उन तोमरोंने समरभूमिमें अर्जुनके किरीटको उलट दिया ॥ १३ ॥

परिवृत्तं किरीटं तद् यमयन्नेव पाण्डवः ।

सुदृष्टः क्रियतां लोक इति राजानमब्रवीत् ॥ १४ ॥

उलटे हुए किरीटको ठीक करते हुए पाण्डुपुत्र अर्जुनने भगदत्तसे कहा — ‘ राजन्! अब इस संसारको अच्छी तरह देख लो ' ॥ १४ ॥

पृष्ठ 247

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 247 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एवमुक्तस्तु संक्रुद्धः शरवर्षेण पाण्डवम् ।

अभ्यवर्षत् सगोविन्दं धनुरादाय भास्वरम् ॥ १५ ॥

अर्जुनके ऐसा कहनेपर भगदत्तने अत्यन्त कुपित हो एक तेजस्वी धनुष हाथमें लेकर श्रीकृष्णसहित अर्जुनपर बाणोंकी वर्षा प्रारम्भ कर दी ॥ १५ ॥

तस्य पार्थो धनुश्छित्त्वा तूणीरान् संनिकृत्य च ।

त्वरमाणो द्विसप्तत्या सर्वमर्मस्वताडयत् ॥ १६ ॥

अर्जुनने उनके धनुषको काटकर उनके तूणीरोंके भी टुकड़े - टुकड़े कर दिये । फिर तुरंत ही बहत्तर बाणोंसे उनके सम्पूर्ण मर्मस्थानोंमें गहरी चोट पहुँचायी ॥

विद्धस्ततोऽतिव्यथितो वैष्णवास्त्रमुदीरयन् ।

अभिमन्त्र्याङ्कुशं क्रुद्धो व्यसृजत् पाण्डवोरसि ॥ १७ ॥

उन बाणोंसे घायल हो अत्यन्त पीड़ित होकर भगदत्तने वैष्णवास्त्र प्रकट किया । उसने कुपित हो अपने अंकुशको ही वैष्णवास्त्रसे अभिमन्त्रित करके पाण्डुनन्दन अर्जुनकी छाती पर छोड़ दिया ॥ १७ ॥

विसृष्टं भगदत्तेन तदस्त्रं सर्वघाति वै ।

उरसा प्रतिजग्राह पार्थं संच्छाद्य केशवः ॥ १८ ॥

भगदत्तका छोड़ा हुआ वह अस्त्र सबका विनाश करनेवाला था । भगवान् श्रीकृष्णने अर्जुनको ओटमें करके स्वयं ही अपनी छातीपर उसकी चोट सह ली ॥ १८ ॥

वैजयन्त्यभवन्माला तदस्त्रं केशवोरसि ।

पृष्ठ 248

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 248 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पद्मकोशविचित्राढ्या सर्वर्तुकुसुमोत्कटा II १ ९ ॥

ज्वलनार्केन्दुवर्णाभा पावकोज्ज्वलपल्लवा ।

तया पद्मपलाशिन्या वातकम्पितपत्रया ॥ २० ॥

शुशुभेऽभ्यधिकं शौरिरतसीपुष्पसंनिभः । ( केशवः केशिमथनः शार्ङ्गधन्वारिमर्दनः । संध्याभ्रैरिव संछन्नः प्रावृट्काले नगोत्तमः ॥ ) भगवान् श्रीकृष्णकी छातीपर आकर वह अस्त्र वैजयन्ती मालाके रूपमें परिणत हो गया। वह माला कमलकोशकी विचित्र शोभासे युक्त तथा सभी ऋतुओंके पुष्पोंसे सम्पन्न थी । उससे अग्नि, सूर्य और चन्द्रमाके समान प्रभा फैल रही थी । उसका एक- एक दल अग्निके समान प्रकाशित हो रहा था । कमलदलोंसे सुशोभित तथा हवासे हिलते हुए दलोंवाली उस वैजयन्ती मालासे तीसीके फूलोंके समान श्यामवर्णवाले केशिहन्ता, शूरसेननन्दन, शार्ङ्गधन्वा, शत्रुसूदन भगवान् केशव अधिकाधिक शोभा पाने लगे, मानो वर्षाकालमें संध्याके मेघोंसे आच्छादित श्रेष्ठ पर्वत सुशोभित हो रहा हो ॥ १ ९ -२० ॥ ततोऽर्जुनः क्लान्तमनाः केशवं प्रत्यभाषत ॥ २१ ॥

अयुध्यमानस्तुरगान् संयन्तास्मीति चानघ ।

इत्युक्त्वा पुण्डरीकाक्ष प्रतिज्ञां स्वां न रक्षसि ॥ २२ ॥

यद्यहं व्यसनी वा स्यामशक्तो वा निवारणे ।

ततस्त्वयैवं कार्यं स्यान्न तत्कार्यं मयि स्थिते ॥ २३ ॥

उस समय अर्जुनके मनमें बड़ा क्लेश हुआ । उन्होंने भगवान् श्रीकृष्णसे इस प्रकार कहा— ‘ अनघ! आपने तो प्रतिज्ञा की है कि मैं युद्ध न करके घोड़ोंको काबूमें रखूँगा– केवल सारथिका काम करूँगा; किंतु कमलनयन! आप वैसी बात कहकर भी अपनी प्रतिज्ञाका पालन नहीं कर रहे हैं । यदि मैं संकटमें पड़ जाता अथवा अस्त्रका निवारण करनेमें असमर्थ हो जाता तो उस समय आपका ऐसा करना उचित होता । जब मैं युद्धके लिये तैयार खड़ा हूँ, तब आपको ऐसा नहीं करना चाहिये ॥ २१–२३ ॥

सबाणः सधनुश्चाहं ससुरासुरमानुषान् ।

शक्तो लोकानिमाञ्जेतुं तच्चापि विदितं तव ॥ २४ ॥

‘ आपको तो यह भी विदित है कि यदि मेरे हाथमें धनुष और बाण हो तो मैं देवता, असुर और मनुष्योंसहित इन सम्पूर्ण लोकोंपर विजय पा सकता हूँ ' ॥ २४ ॥

ततोऽर्जुनं वासुदेवः प्रत्युवाचार्थवद् वचः ।

शृणु गुह्यमिदं पार्थ पुरा वृत्तं यथानघ ॥ २५ ॥

तब वसुदेवनन्दन भगवान् श्रीकृष्णने अर्जुनसे ये रहस्यपूर्ण वचन कहे — ‘ अनघ! कुन्तीनन्दन! इस विषयमें यह गोपनीय रहस्यकी बात सुनो, जो पूर्वकालमें घटित हो चुकी है ॥ २५ ॥

पृष्ठ 249

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 249 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चतुर्मूर्तिरहं शश्वल्लोकत्राणार्थमुद्यतः ।

आत्मानं प्रविभज्येह लोकानां हितमादधे ॥ २६ ॥

‘ मैं चार स्वरूप धारण करके सदा सम्पूर्ण लोकोंकी रक्षाके लिये उद्यत रहता हूँ । अपनेको ही यहाँ अनेक रूपोंमें विभक्त करके समस्त संसारका हित साधन करता हूँ ॥ २६ ॥

एका मूर्तिस्तपश्चर्यां कुरुते मे भुवि स्थिता ।

अपरा पश्यति जगत् कुर्वाणं साध्वसाधुनी ॥ २७ ॥

' मेरी एक मूर्ति इस भूमण्डलपर ( बदरिकाश्रममें नर-नारायणके रूपमें ) स्थित हो तपश्चर्या करती है । दूसरी ( परमात्मस्वरूपा ) मूर्ति शुभाशुभकर्म करनेवाले जगत्को साक्षीरूपसे देखती रहती है ॥ २७ ॥

अपरा कुरुते कर्म मानुषं लोकमाश्रिता ।

शेते चतुर्थी त्वपरा निद्रां वर्षसहस्रिकम् ॥ २८ ॥

' तीसरी मूर्ति ( मैं स्वयं जो ) मनुष्यलोकका आश्रय ले नाना प्रकारके कर्म करती है और चौथी मूर्ति वह है, जो सहस्र युगोंतक एकार्णवके जलमें शयन करती है ॥ २८ ॥

यासौ वर्षसहस्रान्ते मूर्तिरुत्तिष्ठते मम ।

वरार्हेभ्यो वरान् श्रेष्ठांस्तस्मिन् काले ददाति सा ॥ २ ९ ॥

‘ सहस्रयुगके पश्चात् मेरा वह चौथा स्वरूप जब योगनिद्रासे उठता है, उस समय वर पानेके योग्य श्रेष्ठ भक्तोंको उत्तम वर प्रदान करता है ॥ २ ९ ॥

तं तु कालमनुप्राप्तं विदित्वा पृथिवी तदा ।

अयाचत वरं यन्मां नरकार्थाय तच्छृणु ॥ ३० ॥

‘ एक बार जब कि वही समय प्राप्त था, पृथ्वीदेवीने अपने पुत्र नरकासुरके लिये मुझसे जो वर माँगा, उसे सुनो ॥ ३० ॥

देवानां दानवानां च अवध्यस्तनयोऽस्तु मे ।

उपेतो वैष्णवास्त्रेण तन्मे त्वं दातुमर्हसि ॥ ३१ ॥

‘ मेरा पुत्र वैष्णवास्त्रसे सम्पन्न होकर देवताओं और दानवोंके लिये अवध्य हो जाय, इसलिये आप कृपापूर्वक मुझे वह अपना अस्त्र प्रदान करें ' ॥ ३१ ॥

एवं वरमहं श्रुत्वा जगत्यास्तनये तदा ।

अमोघमस्त्रं प्रायच्छं वैष्णवं परमं पुरा ॥ ३२ ॥

‘ उस समय पृथ्वीके मुँहसे अपने पुत्रके लिये इस प्रकार याचना सुनकर मैंने पूर्वकालमें अपना परम उत्तम अमोघ वैष्णव- अस्त्र उसे दे दिया ॥ ३२ ॥

अवोचं चैतदस्त्रं वै ह्यमोघं भवतु क्षमे ।

नरकस्याभिरक्षार्थं नैनं कश्चिद् वधिष्यति ॥ ३३ ॥

पृष्ठ 250

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 250 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ उसे देते समय मैंने कहा– ' वसुधे! यह अमोघ वैष्णवास्त्र नरकासुरकी रक्षाके लिये उसके पास रहे । फिर उसे कोई भी नष्ट नहीं कर सकेगा ॥ ३३ ॥

अनेनास्त्रेण ते गुप्तः सुतः परबलार्दनः ।

भविष्यति दुराधर्षः सर्वलोकेषु सर्वदा ॥ ३४ ॥

‘इस अस्त्रसे सुरक्षित रहकर तुम्हारा पुत्र शत्रुओंकी सेनाको पीड़ित करनेवाला और सदा सम्पूर्ण लोकोंमें दुर्धर्ष बना रहेगा' ॥ ३४ ॥

तथेत्युक्त्वा गता देवी कृतकामा मनस्विनी ।

स चाप्यासीद् दुराधर्षो नरकः शत्रुतापनः ॥ ३५ ॥

‘ तब ‘ जो आज्ञा ' कहकर मनस्विनी पृथ्वीदेवी कृतार्थ होकर चली गयी । वह नरकासुर भी ( उस अस्त्रको पाकर) शत्रुओंको संताप देनेवाला तथा अत्यन्त दुर्जय हो गया ॥ ३५ ॥

तस्मात् प्राग्ज्योतिषं प्राप्तं तदस्त्रं पार्थ मामकम् ।

नास्यावध्योऽस्ति लोकेषु सेन्द्ररुद्रेषु मारिष ॥ ३६ ॥

‘ पार्थ! नरकासुरसे वह मेरा अस्त्र इस प्राग्ज्योतिषनरेश भगदत्तको प्राप्त हुआ । आर्य! इन्द्र तथा रुद्रसहित तीनों लोकोंमें कोई भी ऐसा वीर नहीं है, जो इस अस्त्रके लिये अवध्य हो ॥ ३६ ॥

तन्मया त्वत्कृते चैतदन्यथा व्यपनामितम् विमुक्तं परमास्त्रेण जहि पार्थ महासुरम् ॥ ३७ ॥

‘ अतः मैनें तुम्हारी रक्षाके लिये उस अस्त्रको दूसरे प्रकारसे उसके पाससे हटा दिया है । पार्थ! अब वह महान् असुर उस उत्कृष्ट अस्त्रसे वंचित हो गया है । अतः तुम उसे मार डालो ॥ ३७ ॥

वैरिणं जहि दुर्धर्षं भगदत्तं सुरद्विषम् ।

यथाहं जघ्निवान् पूर्वं हितार्थं नरकं तथा ॥ ३८ ॥

'दुर्जय वीर भगदत्त तुम्हारा वैरी और देवताओंका द्रोही है । अतः तुम उसका वध कर डालो; जैसे कि मैंने पूर्वकालमें लोकहितके लिये नरकासुरका संहार किया था ' ॥ ३८ ॥

एवमुक्तस्तदा पार्थः केशवेन महात्मना ।

भगदत्तं शितैर्बाणैः सहसा समवाकिरत् ॥ ३ ९ ॥

महात्मा केशवके ऐसा कहनेपर कुन्तीकुमार अर्जुन उसी समय भगदत्तपर सहसा पैने बाणोंकी वर्षा करने लगे ॥ ३ ९ ॥

ततः पार्थो महाबाहुरसम्भ्रान्तो महामनाः ।

कुम्भयोरन्तरे नागं नाराचेन समार्पयत् ॥ ४० ॥

तत्पश्चात् महाबाहु महामना पार्थने बिना किसी घबराहटके हाथीके कुम्भस्थलमें एक नाराचका प्रहार किया ॥ ४० ॥

स समासाद्य तं नागं बाणो वज्र इवाचलम् ।