04.Mahabharata Volume 4 — पृष्ठ 471–480

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 471–480

पृष्ठ 471

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 471 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कच्चिन्न निहतः संख्ये सौभद्रः परवीरहा ॥ २२ ॥

‘ शत्रुवीरोंका संहार करनेवाला महाधनुर्धर सुभद्राकुमार अभिमन्यु युद्धमें शत्रुओंके उस व्यूहका अनेकों बार भेदन करके अन्तमें वहीं मारा तो नहीं गया? ॥ २२ ॥

लोहिताक्षं महाबाहुं जातं सिंहमिवाद्रिषु ।

उपेन्द्रसदृशं ब्रूत कथमायोधने हतः ॥ २३ ॥

‘ पर्वतोंमें उत्पन्न हुए सिंहके समान लाल नेत्रोंवाले, श्रीकृष्णतुल्य पराक्रमी महाबाहु

अभिमन्युके विषयमें आपलोग बतावें । वह युद्धमें किस प्रकार मारा गया? ॥ २३ ॥

सुकुमारं महेष्वासं वासवस्यात्मजात्मजम् ।

सदा मम प्रियं ब्रूत कथमायोधने हतः ॥ २४ ॥

‘ इन्द्रके पौत्र तथा मुझे सदा प्रिय लगनेवाले सुकुमार शरीर महाधनुर्धर अभिमन्युके

विषयमें बताइये । वह युद्धमें कैसे मारा गया? ॥ २४ ॥

सुभद्रायाः प्रियं पुत्रं द्रौपद्याः केशवस्य च ।

अम्बायाश्च प्रियं नित्यं कोऽवधीत् कालमोहितः ॥ २५ ॥

' सुभद्रा और द्रौपदीके प्यारे पुत्र अभिमन्युको, जो श्रीकृष्ण और माता कुन्तीका सदा दुलारा रहा है, किसने कालसे मोहित होकर मारा है? ॥ २५ ॥

सदृशो वृष्णिवीरस्य केशवस्य महात्मनः ।

विक्रमश्रुतमाहात्म्यैः कथमायोधने हतः ॥ २६ ॥

' वृष्णिकुलके वीर महात्मा केशवके समान पराक्रमी, शास्त्रज्ञ और महत्त्वशाली अभिमन्यु युद्धमें किस प्रकार मारा गया है? ॥ २६ ॥

वार्ष्णेयीदयितं शूरं मया सततलालितम् ।

यदि पुत्रं न पश्यामि यास्यामि यमसादनम् ॥ २७ ॥

' सुभद्राके प्राणप्यारे शूरवीर पुत्रको, जिसको मैंने सदा लाड़ - प्यार किया है, यदि नहीं देखूँगा तो मैं भी यमलोक चला जाऊँगा ॥ २७ ॥

मृदुकुञ्चितकेशान्तं बालं बालमृगेक्षणम् ।

मत्तद्विरदविक्रान्तं शालपोतमिवोद्गतम् ॥ २८ ॥

स्मिताभिभाषिणं शान्तं गुरुवाक्यकरं सदा ।

बाल्येऽप्यतुलकर्माणं प्रियवाक्यममत्सरम् ॥ २ ९ ॥

महोत्साहं महाबाहुं दीर्घराजीवलोचनम् ।

भक्तानुकम्पिनं दान्तं न च नीचानुसारिणम् ॥ ३० ॥

कृतज्ञं ज्ञानसम्पन्नं कृतास्त्रमनिवर्तिनम् ।

युद्धाभिनन्दिनं नित्यं द्विषतां भयवर्धनम् ॥ ३१ ॥

स्वेषां प्रियहिते युक्तं पितॄणां जयगृद्धिनम् ।

न च पूर्वं प्रहर्तारं संग्रामे नष्टसम्भ्रमम् ॥ ३२ ॥

पृष्ठ 472

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 472 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यदि पुत्रं न पश्यामि यास्यामि यमसादनम् । ‘ जिसके केशप्रान्त कोमल और घुँघराले थे, दोनों नेत्र मृगछौनेके समान चंचल थे, जिसका पराक्रम मतवाले हाथीके समान और शरीर नूतन शालवृक्षके समान ऊँचा था, जो मुसकराकर बातें करता था, जिसका मन शान्त था, जो सदा गुरुजनोंकी आज्ञाका पालन करता था, बाल्यावस्थामें भी जिसके पराक्रमकी कोई तुलना नहीं थी, जो सदा प्रिय वचन बोलता और किसीसे ईर्ष्या-द्वेष नहीं रखता था, जिसमें महान् उत्साह भरा था, जिसकी भुजाएँ बड़ी - बड़ी और दोनों नेत्र विकसित कमलके समान सुन्दर एवं विशाल थे, जो भक्तजनोंपर दया करता, इन्द्रियोंको वशमें रखता और नीच पुरुषोंका साथ कभी नहीं करता था, जो कृतज्ञ, ज्ञानवान्, अस्त्र- विद्यामें पारंगत, युद्धसे मुँह न मोड़नेवाला, युद्धका अभिनन्दन करनेवाला तथा सदा शत्रुओंका भय बढ़ानेवाला था, जो स्वजनोंके प्रिय और हितमें तत्पर तथा अपने पितृकुलकी विजय चाहनेवाला था, संग्राममें जिसे कभी घबराहट नहीं होती थी और जो शत्रुपर पहले प्रहार नहीं करता था, अपने उस पुत्र बालक अभिमन्युको यदि नहीं देखूँगा तो मैं भी यमलोककी राह लूँगा ॥ २८–३२३ ॥ रथेषु गण्यमानेषु गणितं तं महारथम् ॥ ३३ ॥

मयाध्यर्धगुणं संख्ये तरुणं बाहुशालिनम् ।

प्रद्युम्नस्य प्रियं नित्यं केशवस्य ममैव च ॥ ३४ ॥

यदि पुत्रं न पश्यामि यास्यामि यमसादनम् । ‘ रथियोंकी गणना होते समय जो महारथी गिना गया था, जिसे युद्धमें मेरी अपेक्षा ड्यौढ़ा समझा जाता था तथा अपनी भुजाओंसे सुशोभित होनेवाला जो तरुण वीर प्रद्युम्नको, श्रीकृष्णको और मुझे भी सदैव प्रिय था, उस पुत्रको यदि मैं नहीं देखूँगा तो यमराजके लोकमें चला जाऊँगा ॥ ३३-३४१ ॥ सुनसं सुललाटान्तं स्वक्षिभूदशनच्छदम् ॥ ३५ ॥

अपश्यतस्तद्वदनं का शान्तिर्हृदयस्य मे । ‘जिसकी नासिका, ललाटप्रान्त, नेत्र, भौंह तथा ओष्ठ -ये सभी परम सुन्दर थे, अभिमन्युके उस मुखको न देखनेपर मेरे हृदयमें क्या शान्ति होगी? ॥ ३५३ ॥

तन्त्रीस्वनसुखं रम्यं पुंस्कोकिलसमध्वनिम् ॥ ३६ ॥

अशृण्वतः स्वनं तस्य का शान्तिर्हृदयस्य मे । ' अभिमन्युका स्वर वीणाकी ध्वनिके समान सुखद, मनोहर तथा कोयलकी काकलीके तुल्य मधुर था । उसे न सुननेपर मेरे हृदयको क्या शान्ति मिलेगी? ॥ ३६ ॥

रूपं चाप्रतिमं तस्य त्रिदशैश्चापि दुर्लभम् ॥ ३७ ॥

अपश्यतो हि वीरस्य का शान्तिर्हृदयस्य मे ।

पृष्ठ 473

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 473 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘उसके रूपकी कहीं तुलना नहीं थी । देवताओंके लिये भी वैसा रूप दुर्लभ है । यदि वीर अभिमन्युके उस रूपको नहीं देख पाता हूँ तो मेरे हृदयको क्या शान्ति मिलेगी? ॥ ३७ ¾ ॥ अभिवादनदक्षं तं पितॄणां वचने रतम् ॥ ३८ ॥

नाद्याहं यदि पश्यामि का शान्तिर्हृदयस्य मे । 'प्रणाम करनेमें कुशल और पितृवर्गकी आज्ञाका पालन करनेमें तत्पर अभिमन्युको यदि आज मैं नहीं देखता हूँ तो मेरे हृदयको क्या शान्ति मिलेगी? ॥ ३८३ ॥

सुकुमारः सदा वीरो महार्हशयनोचितः ॥ ३ ९ ॥ भूमावनाथवच्छेते नूनं नाथवतां वरः । ' जो सदा बहुमूल्य शय्यापर सोनेके योग्य और सुकुमार था, वह सनाथशिरोमणि वीर अभिमन्यु आज निश्चय ही अनाथकी भाँति पृथ्वीपर सो रहा है ॥ ३ ९ ३ ॥ शयानं समुपासन्ति यं पुरा परमस्त्रियः ॥ ४० ॥

तमद्य विप्रविद्धाङ्गमुपासन्त्यशिवाः शिवाः । ‘ आजसे पहले सोते समय परम सुन्दरी स्त्रियाँ जिसकी उपासना करती थीं, अपने क्षत- विक्षत अंगोंसे पृथ्वीपर पड़े हुए उस अभिमन्युके पास आज अमंगलजनक शब्द करनेवाली सियारिनें बैठी होंगी ॥ ४० ३ ॥ यः पुरा बोध्यते सुप्तः सूतमागधवन्दिभिः ॥ ४१ ॥

बोधयन्त्यद्य तं नूनं श्वापदा विकृतैः स्वनैः । 'जिसे पहले सो जानेपर सूत, मागध और बन्दीजन जगाया करते थे, उसी अभिमन्युको आज निश्चय ही हिंसक जन्तु अपने भयंकर शब्दोंद्वारा जगाते होंगे ॥ ४१३ || छत्रच्छायासमुचितं तस्य तद् वदनं शुभम् ॥ ४२ ॥

नूनमद्य रजोध्वस्तं रणरेणुः करिष्यति । ‘ उसका वह सुन्दर मुख सदा छत्रकी छायामें रहने योग्य था; परंतु आज युद्धभूमिमें उड़ती हुई धूल उसे आच्छादित कर देगी ॥ ४२ ॥

हा पुत्रकावितृप्तस्य सततं पुत्रदर्शने ॥ ४३ ॥

भाग्यहीनस्य कालेन यथा मे नीयसे बलात् । 'हा पुत्र! मैं बड़ा भाग्यहीन हूँ। निरन्तर तुम्हें देखते रहनेपर भी मुझे तृप्ति नहीं होती थी, तो भी काल आज बलपूर्वक तुम्हें मुझसे छीनकर लिये जा रहा है ॥ ४३३ ॥

सा च संयमनी नूनं सदा सुकृतिनां गतिः ॥ ४४ ॥

स्वभाभिर्भासिता रम्या त्वयात्यर्थं विराजते ।

पृष्ठ 474

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 474 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'निश्चय ही वह संयमनी पुरी सदा पुण्यवानोंका आश्रय है; जो आज अपनी प्रभासे प्रकाशित और मनोहारिणी होती हुई भी तुम्हारे द्वारा अत्यन्त उद्भासित हो उठी होगी ॥ ४४ || नूनं वैवस्वतश्च त्वां वरुणश्च प्रियातिथिम् ॥ ४५ ॥

शतक्रतुर्धनेशश्च प्राप्तमर्चन्त्यभीरुकम् । ‘ अवश्य ही आज वैवस्वत यम, वरुण, इन्द्र और कुबेर वहाँ तुम जैसे निर्भय वीरको अपने प्रिय अतिथिके रूपमें पाकर तुम्हारा बड़ा आदर- सत्कार करते होंगे ' ॥ ४५३ ॥

एवं विलप्य बहुधा भिन्नपोतो वणिग् यथा ॥ ४६ ॥

दुःखेन महताऽऽविष्टो युधिष्ठिरमपृच्छत । इस प्रकार बारंबार विलाप करके टूटे हुए जहाजवाले व्यापारीकी भाँति महान् दुःखसे व्याप्त हो अर्जुनने युधिष्ठिरसे इस प्रकार पूछा- ॥ ४६३ ॥

कच्चित्स कदनं कृत्वा परेषां कुरुनन्दन ॥ ४७ ॥

स्वर्गतोऽभिमुखः संख्ये युध्यमानो नरर्षभैः । ' कुरुनन्दन! क्या उन श्रेष्ठ वीरोंके साथ युद्ध करता हुआ अभिमन्यु रणभूमिमें शत्रुओंका संहार करके सम्मुख मारा जाकर स्वर्गलोकमें गया है? ॥ ४७३ ॥

स नूनं बहुभिर्यत्तैर्युध्यमानो नरर्षभैः ॥ ४८ ॥

असहायः सहायार्थी मामनुध्यातवान् ध्रुवम् । ‘ अवश्य ही बहुत- से श्रेष्ठ एवं सावधानीके साथ प्रयत्नपूर्वक युद्ध करनेवाले योद्धाओंके साथ अकेले लड़ते हुए अभिमन्युने सहायताकी इच्छासे मेरा बारंबार स्मरण किया होगा ॥ ४८ ॥

पीड्यमानः शरैस्तीक्ष्णैः कर्णद्रोणकृपादिभिः ॥ ४ ९ ॥

नानालिङ्गैः सुधौताग्रैर्मम पुत्रोऽल्पचेतनः ।

इह मे स्यात् परित्राणं पितेति स पुनः पुनः ॥ ५० ॥

इत्येवं विलपन् मन्ये नृशंसैर्भुवि पातितः । ‘ जब कर्ण, द्रोण और कृपाचार्य आदिने चमकते हुए अग्रभागवाले नाना प्रकारके तीखे बाणोंद्वारा मेरे पुत्रको पीड़ित किया होगा और उसकी चेतना मन्द होने लगी होगी, उस समय अभिमन्युने बारंबार विलाप करते हुए यह कहा होगा कि यदि यहाँ मेरे पिताजी होते तो मेरे प्राणोंकी रक्षा हो जाती । मैं समझता हूँ, उसी अवस्थामें उन निर्दयी शत्रुओंने उसे पृथ्वीपर मार गिराया होगा ॥ ४ ९ -५० ॥ अथवा मत्प्रसूतः स स्वस्त्रीयो माधवस्य च ॥ ५१ ॥

सुभद्रायां च सम्भूतो न चैवं वक्तुमर्हति

पृष्ठ 475

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 475 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

' अथवा वह मेरा पुत्र, श्रीकृष्णका भानजा था, सुभद्राकी कोखसे उत्पन्न हुआ था; इसलिये ऐसी दीनतापूर्ण बात नहीं कह सकता था ॥ ५१३ ॥

वज्रसारमयं नूनं हृदयं सुदृढं मम ॥ ५२ ॥

अपश्यतो दीर्घबाहुं रक्ताक्षं यन्न दीर्यते । ‘ निश्चय ही मेरा यह हृदय अत्यन्त सुदृढ़ एवं वज्रसारका बना हुआ है, तभी तो लाल नेत्रोंवाले महाबाहु अभिमन्युको न देखनेपर भी यह फट नहीं जाता है ॥ ५२३ ॥

कथं बाले महेष्वासा नृशंसा मर्मभेदिनः ॥ ५३ ॥

स्वस्रीये वासुदेवस्य मम पुत्रेऽक्षिपन् शरान् । ‘ उन क्रूरकर्मा महान् धनुर्धरोंने श्रीकृष्णके भानजे और मेरे बालक पुत्रपर मर्मभेदी बाणोंका प्रहार कैसे किया? ॥ ५३३ ॥

यो मां नित्यमदीनात्मा प्रत्युद्गम्याभिनन्दति ॥ ५४ ॥

उपायान्तं रिपून् हत्वा सोऽद्य मां किं न पश्यति । ' जब मैं शत्रुओंको मारकर शिविरको लौटता था, उस समय जो प्रतिदिन प्रसन्नचित्त हो आगे बढ़कर मेरा अभिनन्दन करता था, वह अभिमन्यु आज मुझे क्यों नहीं देख रहा है? ॥ ५४३ ॥

नूनं स पातितः शेते धरण्यां रुधिरोक्षितः ॥ ५५ ॥

शोभयन् मेदिनीं गात्रैरादित्य इव पातितः । 'निश्चय ही शत्रुओंने उसे मार गिराया है और वह खूनसे लथपथ होकर धरतीपर पड़ा सो रहा है एवं आकाशसे नीचे गिराये हुए सूर्यकी भाँति वह अपने अंगोंसे इस भूमिकी शोभा बढ़ा रहा है ॥ ५५३ ॥

सुभद्रामनुशोचामि या पुत्रमपलायिनम् ॥ ५६ ॥

रणे विनिहतं श्रुत्वा शोकार्ता वै विनङ्क्ष्यति । ' मुझे बारंबार सुभद्राके लिये शोक हो रहा है, जो युद्धसे मुँह न मोड़नेवाले अपने वीर पुत्रको रणभूमिमें मारा गया सुनकर शोकसे आतुर हो प्राण त्याग देगी ॥ ५६३ ॥

सुभद्रा वक्ष्यते किं मामभिमन्युमपश्यती ॥ ५७ ॥

द्रौपदी चैव दुःखार्ते ते च वक्ष्यामि किं न्वहम् । ‘ अभिमन्युको न देखकर सुभद्रा मुझे क्या कहेगी? द्रौपदी भी मुझसे किस प्रकार वार्तालाप करेगी? इन दोनों दुःखकातर देवियोंको मैं क्या जवाब दूँगा? ॥ ५७३ ॥

वज्रसारमयं नूनं हृदयं यन्न यास्यति ॥ ५८ ॥

सहस्रधा वधूं दृष्ट्वा रुदतीं शोककर्शिताम् । ‘ निश्चय ही मेरा हृदय वज्रसारका बना हुआ है, जो शोकसे कातर हुई बहू उत्तराको रोती देखकर सहस्रों टुकड़ों में विदीर्ण नहीं हो जाता? ॥ ५८३ ॥

पृष्ठ 476

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 476 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दृप्तानां धार्तराष्ट्राणां सिंहनादो मया श्रुतः ॥ ५ ९ ॥ युयुत्सुश्चापि कृष्णेन श्रुतो वीरानुपालभन् । ' मैंने घमंडमें भरे हुए धृतराष्ट्रपुत्रोंका सिंहनाद सुना है और श्रीकृष्णने यह भी सुना है कि युयुत्सु उन कौरववीरोंको इस प्रकार उपालम्भ दे रहा था ॥ ५ ९ ३ ॥ अशक्नुवन्तो बीभत्सुं बालं हत्वा महारथाः ॥ ६० ॥

किं मोदध्वमधर्मज्ञाः पाण्डवं दृश्यतां बलम् । ' युयुत्सु कह रहा था, धर्मको न जाननेवाले महारथी कौरवो! अर्जुनपर जब तुम्हारा वश न चला, तब तुम एक बालककी हत्या करके क्यों आनन्द मना रहे हो? कल पाण्डवोंका बल देखना ॥ ६० ॥

किं तयोर्विप्रियं कृत्वा केशवार्जुनयोर्मृधे ॥ ६१ ॥

सिंहवन्नदथ प्रीताः शोककाल उपस्थिते । ' रणक्षेत्रमें श्रीकृष्ण और अर्जुनका अपराध करके तुम्हारे लिये शोकका अवसर उपस्थित है, ऐसे समयमें तुमलोग प्रसन्न होकर सिंहनाद कैसे कर रहे हो? ॥ ६१३ ॥

आगमिष्यति वः क्षिप्रं फलं पापस्य कर्मणः ॥ ६२ ॥

अधर्मो हि कृतस्तीव्रः कथं स्यादफलश्चिरम् । 'तुम्हारे पापकर्मका फल तुम्हें शीघ्र ही प्राप्त होगा। तुमलोगोंने घोर पाप किया है । उसका फल मिलनेमें अधिक विलम्ब कैसे हो सकता है? ॥ ६२ ॥

इति तान् परिभाषन् वै वैश्यापुत्रो महामतिः ॥ ६३ ॥

अपायाच्छस्त्रमुत्सृज्य कोपदुःखसमन्वितः । ‘ राजा धृतराष्ट्रकी वैश्यजातीय पत्नीका परम बुद्धिमान् पुत्र युयुत्सु कोप और दुःखसे युक्त हो कौरवोंसे उपर्युक्त बातें कहकर शस्त्र त्यागकर चला आया है ' ॥ किमर्थमेतन्नाख्यातं त्वया कृष्ण रणे मम ॥ ६४ ॥

अधाक्षं तानहं क्रूरांस्तदा सर्वान् महारथान् । ' श्रीकृष्ण! आपने रणक्षेत्रमें ही यह बात मुझसे क्यों नहीं बता दी? मैं उसी समय उन समस्त क्रूर महारथियोंको जलाकर भस्म कर डालता ' ॥ ६४३ ॥

संजय उवाच पुत्रशोकार्दितं पार्थं ध्यायन्तं साश्रुलोचनम् ॥ ६५ ॥

निगृह्य वासुदेवस्तं पुत्राधिभिरभिप्लुतम् ।

मैवमित्यब्रवीत् कृष्णस्तीव्रशोकसमन्वितम् ॥ ६६ ॥

संजय कहते हैं - महाराज! इस प्रकार अर्जुनको पुत्रशोकसे पीड़ित और उसीका चिन्तन करते हुए नेत्रोंसे आँसू बहाते देख भगवान् श्रीकृष्णने उन्हें पकड़कर सँभाला। वे

पृष्ठ 477

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 477 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पुत्रवियोगके कारण होनेवाली गहरी मनोव्यथामें डूबे हुए थे और तीव्र शोक उन्हें संतप्त कर रहा था । भगवान् बोले- ' मित्र! ऐसे व्याकुल न होओ ॥ ६५-६६ ॥

सर्वेषामेष वै पन्थाः शूराणामनिवर्तिनाम् ।

क्षत्रियाणां विशेषेण येषां युद्धेन जीविका ॥ ६७ ॥

'युद्धमें पीठ न दिखानेवाले सभी शूरवीरोंका यही मार्ग है । विशेषतः उन क्षत्रियोंको, जिनकी युद्धसे जीविका चलती है, इस मार्गसे जाना ही पड़ता है ॥ ६७ ॥

एष वै युध्यमानानां शूराणामनिवर्तिनाम् ।

विहिता सर्वशास्त्रज्ञैर्गतिर्मतिमतां वर ॥ ६८ ॥

' बुद्धिमानोंमें श्रेष्ठ वीर! जो युद्धसे कभी पीछे नहीं हटते हैं, उन युद्धपरायण शूरवीरोंके लिये सम्पूर्ण शास्त्रज्ञोंने यही गति निश्चित की है ॥ ६८ ॥

ध्रुवं हि युद्धे मरणं शूराणामनिवर्तिनाम् ।

गतः पुण्यकृतां लोकानभिमन्युर्न संशयः ॥ ६ ९ ॥

‘ पीछे पैर न हटानेवाले शूरवीरोंका युद्धमें मरण अवश्यम्भावी है । अभिमन्यु पुण्यात्मा पुरुषोंके लोकमें गया है, इसमें संशय नहीं है ॥ ६ ९ ॥

एतच्च सर्ववीराणां काङ्क्षितं भरतर्षभ ।

संग्रामेऽभिमुखो मृत्युं प्राप्नुयादिति मानद ॥ ७० ॥

'दूसरोंको मान देनेवाले भरतश्रेष्ठ! संग्राममें सम्मुख युद्ध करते हुए वीरको मृत्युकी प्राप्ति हो, यही सम्पूर्ण शूरवीरोंका अभीष्ट मनोरथ हुआ करता है ॥ ७० ॥

स च वीरान् रणे हत्वा राजपुत्रान् महाबलान् ।

वीरैराकाङ्क्षितं मृत्युं सम्प्राप्तोऽभिमुखं रणे ॥ ७१ ॥

' अभिमन्युने रणक्षेत्रमें महाबली वीर राजकुमारोंका वध करके वीर पुरुषोंद्वारा अभिलषित संग्राममें सम्मुख मृत्यु प्राप्त की है ॥ ७१ ॥

मा शुचः पुरुषव्याघ्र पूर्वैरेष सनातनः ।

धर्मकृद्भिः कृतो धर्मः क्षत्रियाणां रणे क्षयः ॥ ७२ ॥

' पुरुषसिंह! शोक न करो । प्राचीन धर्मशास्त्रकारोंने संग्राममें वध होना क्षत्रियोंका सनातनधर्म नियत किया है ॥ ७२ ॥

इमे ते भ्रातरः सर्वे दीना भरतसत्तम ।

त्वयि शोकसमाविष्टे नृपाश्च सुहृदस्तव ॥ ७३ ॥

' भरतश्रेष्ठ! तुम्हारे शोकाकुल हो जानेसे ये तुम्हारे सभी भाई, नरेशगण तथा सुहृद् दीन हो रहे हैं ॥ ७३ ॥

एतांश्च वचसा साम्ना समाश्वासय मानद ।

विदितं वेदितव्यं ते न शोकं कर्तुमर्हसि ॥ ७४ ॥

पृष्ठ 478

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 478 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

' मानद! इन सबको अपने शान्तिपूर्ण वचनसे आश्वासन दो । तुम्हें जाननेयोग्य तत्त्वका ज्ञान हो चुका है । अतः तुम्हें शोक नहीं करना चाहिये ' ॥ ७४ ॥

एवमाश्वासितः पार्थः कृष्णेनाद्भुतकर्मणा ।

ततोऽब्रवीत् तदा भ्रातॄन् सर्वान् पार्थः सगद्गदान् ॥ ७५ ॥

अद्भुत कर्म करनेवाले श्रीकृष्णके इस प्रकार समझाने - बुझानेपर अर्जुन उस समय वहाँ गद्गद कण्ठवाले अपने सब भाइयोंसे बोले—– ॥ ७५ ॥

स दीर्घबाहुः पृथ्वंसो दीर्घराजीवलोचनः ।

अभिमन्युर्यथावृत्तः श्रोतुमिच्छाम्यहं तथा ॥ ७६ ॥

‘ मोटे कंधों, बड़ी भुजाओं तथा कमलसदृश विशाल नेत्रोंवाला अभिमन्यु संग्राममें जिस प्रकार लड़ा था, वह सब वृत्तान्त मैं सुनना चाहता हूँ ॥ ७६ ॥

सनागस्यन्दनहयान् द्रक्ष्यध्वं निहतान् मया ।

संग्रामे सानुबन्धांस्तान् मम पुत्रस्य वैरिणः ॥ ७७ ॥

' कल आपलोग देखेंगे कि मेरे पुत्रके वैरी अपने हाथी, रथ, घोड़े और सगे-सम्बन्धियोंसहित युद्धमें मेरे द्वारा मार डाले गये ॥ ७७ ॥

कथं च वः कृतास्त्राणां सर्वेषां शस्त्रपाणिनाम् ।

सौभद्रो निधनं गच्छेद् वज्रिणापि समागतः ॥ ७८ ॥

‘ आप सब लोग अस्त्रविद्याके पण्डित और हाथमें हथियार लिये हुए थे । सुभद्राकुमार अभिमन्यु साक्षात् वज्रधारी इन्द्रसे भी युद्ध करता हो तो भी आपके सामने कैसे मारा जा सकता था? ॥ ७८ ॥

यद्येवमहमज्ञास्यमशक्तान् रक्षणे मम ।

पुत्रस्य पाण्डुपञ्चालान् मया गुप्तो भवेत् ततः ॥ ७ ९ ॥

‘ यदि मैं ऐसा जानता कि पाण्डव और पांचाल मेरे पुत्रकी रक्षा करनेमें असमर्थ हैं तो मैं स्वयं उसकी रक्षा करता ॥ ७ ९ ॥

कथं च वो रथस्थानां शरवर्षाणि मुञ्चताम् ।

नीतोऽभिमन्युर्निधनं कदर्थीकृत्य वः परैः ॥ ८० ॥

' आपलोग रथपर बैठे हुए बाणोंकी वर्षा कर रहे थे तो भी शत्रुओंने आपकी अवहेलना करके कैसे अभिमन्युको मार डाला? ॥ ८० ॥

अहो वः पौरुषं नास्ति न च वोऽस्ति पराक्रमः ।

यत्राभिमन्युः समरे पश्यतां वो निपातितः ॥ ८१ ॥

‘ अहो! आपलोगोंमें पुरुषार्थ नहीं है और पराक्रम भी नहीं है; क्योंकि समरभूमिमें आपलोगोंके देखते - देखते अभिमन्यु मार डाला गया ॥ ८१ ॥

आत्मानमेव गर्हेयं यदहं वै सुदुर्बलान् ।

युष्मानाज्ञाय निर्यातो भीरूनकृतनिश्चयान् ॥ ८२ ॥

पृष्ठ 479

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 479 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

' मैं अपनी ही निन्दा करूंगा; क्योंकि आपलोगोंको अत्यन्त दुर्बल, डरपोक और सुदृढ़ निश्चयसे रहित जानकर भी मैं ( अभिमन्युको आपलोगोंके भरोसे छोड़कर) अन्यत्र चला गया ॥ ८२ ॥

आहोस्विद् भूषणार्थाय वर्म शस्त्रायुधानि वः ।

वाचस्तु वक्तुं संसत्सु मम पुत्रमरक्षताम् ॥ ८३ ॥

‘ अथवा आपलोगोंके ये कवच और अस्त्र - शस्त्र क्या शरीरका आभूषण बनानेके लिये हैं? मेरे पुत्रकी रक्षा न करके वीरोंकी सभामें केवल बातें बनानेके लिये हैं? ' ॥

एवमुक्त्वा ततो वाक्यं तिष्ठंश्चापवरासिमान् ।

न स्माशक्यत बीभत्सुः केनचित्प्रसमीक्षितुम् ॥ ८४ ॥

ऐसा कहकर फिर अर्जुन धनुष और श्रेष्ठ तलवार लेकर खड़े हो गये। उस समय कोई उनकी ओर आँख उठाकर देख भी न सका ॥ ८४ ॥

तमन्तकमिव क्रुद्धं निःश्वसन्तं मुहुर्मुहुः ।

पुत्रशोकाभिसंतप्तमश्रुपूर्णमुखं तदा ॥ ८५ ॥

वे यमराजके समान कुपित हो बारंबार लंबी साँसें छोड़ रहे थे । उस समय पुत्रशोकसे संतप्त हुए अर्जुनके मुखपर आँसुओंकी धारा बह रही थी ॥ ८५ ॥

न भाषितुं शक्नुवन्ति द्रष्टुं वा सुहृदोऽर्जुनम् ।

अन्यत्र वासुदेवाद्वा ज्येष्ठाद्वा पाण्डुनन्दनात् ॥ ८६ ॥

उस अवस्थामें वसुदेवनन्दन भगवान् श्रीकृष्ण अथवा ज्येष्ठ पाण्डुनन्दन युधिष्ठिरको छोड़कर दूसरे सगे - सम्बन्धी न तो उनसे कुछ बोल सकते थे और न तो देखनेका ही साहस करते थे ॥ ८६ ॥

सर्वास्ववस्थासु हितावर्जुनस्य मनोनुगौ ।

बहुमानात् प्रियत्वाच्च तावेनं वक्तुमर्हतः ॥ ८७ ॥

श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर सभी अवस्थाओंमें अर्जुनके हितैषी और उनके मनके अनुकूल चलनेवाले थे; क्योंकि अर्जुनके प्रति उनका बड़ा आदर और प्रेम था । अतः वे ही दोनों इनसे उस समय कुछ कहनेका अधिकार रखते थे ॥ ८७ ॥

ततस्तं पुत्रशोकेन भृशं पीडितमानसम् ।

राजीवलोचनं क्रुद्धं राजा वचनमब्रवीत् ॥ ८८ ॥

तदनन्तर मन- ही - मन पुत्रशोकसे अत्यन्त पीड़ित हुए क्रोधभरे कमलनयन अर्जुनसे राजा युधिष्ठिरने इस प्रकार कहा— ॥ ८८ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि प्रतिज्ञापर्वणि अर्जुनकोपे द्विसप्ततितमोऽध्यायः ॥ ७२ ॥

पृष्ठ 480

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 480 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत प्रतिज्ञापर्वमें अर्जुनकोपविषयक बहत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ७२ ॥

( दाक्षिणात्य अधिक पाठके ३ श्लोक मिलाकर कुल ९ १३ श्लोक हैं। )