06.Mahabharata Volume 6 — पृष्ठ 441–450

महाभारत — खण्ड ६ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 441–450

पृष्ठ 441

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 441 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शत्रुदमन! तब वे देवता ब्रह्माजीके पास गये और उनसे अपने मनकी बात निवेदन करके मुँह नीचे किये चुपचाप बैठ गये ॥ ६३ ॥

तेषामन्तर्गतं ज्ञात्वा देवानां स पितामहः ॥ ७ ॥

मानवानां प्रमोहार्थं कृत्या नार्योऽसृजत् प्रभुः । उन देवताओंके मनकी बात जानकर भगवान् ब्रह्माने मनुष्योंको मोहमें डालनेके लिये कृत्यारूप नारियोंकी सृष्टि की ॥ ७३ ॥

पूर्वसर्गे तु कौन्तेय साध्व्यो नार्य इहाभवन् ॥ ८ ॥

असाध्व्यस्तु समुत्पन्नाः कृत्याः सर्गात् प्रजापतेः ।

ताभ्यः कामान् यथाकामं प्रादाद्धि स पितामहः ॥ ९ ॥

कुन्तीनन्दन! सृष्टिके प्रारम्भमें यहाँ सब स्त्रियाँ पतिव्रता ही थीं । कृत्यारूप दुष्ट स्त्रियाँ तो प्रजापतिकी इस नूतन सृष्टिसे ही उत्पन्न हुई हैं । प्रजापतिने उन्हें उनकी इच्छाके अनुसार कामभाव प्रदान किया ॥ ८ - ९ ॥

ताः कामलुब्धाः प्रमदाः प्रबाधन्ते नरान् सदा ।

क्रोधं कामस्य देवेशः सहायं चासृजत् प्रभुः ॥ १० ॥

असज्जन्त प्रजाः सर्वाः कामक्रोधवशं गताः । वे मतवाली युवतियाँ कामलोलुप होकर पुरुषोंको सदा बाधा देती रहती हैं । देवेश्वर भगवान् ब्रह्माने कामकी सहायताके लिये क्रोधको उत्पन्न किया । इन्हीं काम और क्रोधके वशीभूत होकर स्त्री और पुरुषरूप सारी प्रजा परस्पर आसक्त होती है ॥ १०१३ ॥

(द्विजानां च गुरूणां च महागुरुनृपादिनाम् ।

क्षणात् स्त्रीसङ्गकामोत्था यातनाहो निरन्तरा ॥

ब्राह्मण, गुरु, महागुरु और राजा -– इन सबको स्त्रीके क्षणिक संगसे निरन्तर कामजनित यातना सहनी पड़ती है । अरक्तमनसां नित्यं ब्रह्मचर्यामलात्मनाम् । तपोदमार्चनध्यानयुक्तानां शुद्धिरुत्तमा II ) जिनका मन कहीं आसक्त नहीं है, जिन्होंने ब्रह्मचर्यके पालनपूर्वक अपने अन्तःकरणको निर्मल बना लिया है तथा जो तपस्या, इन्द्रियसंयम और ध्यान- पूजनमें संलग्न हैं, उन्हींकी उत्तम शुद्धि होती है ॥ न च स्त्रीणां क्रियाः काश्चिदिति धर्मो व्यवस्थितः ॥ ११ ॥

निरिन्द्रिया ह्यशास्त्राश्च स्त्रियोऽनृतमिति श्रुतिः ।

शय्यासनमलंकारमन्नपानमनार्यताम् ॥ १२ ॥

दुर्वाग्भावं रतिं चैव ददौ स्त्रीभ्यः प्रजापतिः ।

पृष्ठ 442

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 442 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स्त्रियोंके लिये किन्हीं वैदिक कर्मोंके करनेका विधान नहीं है । यही धर्मशास्त्रकी व्यवस्था है। स्त्रियाँ इन्द्रियशून्य हैं अर्थात् वे अपनी इन्द्रियोंको वशमें रखनेमें असमर्थ हैं । शास्त्रज्ञानसे रहित हैं और असत्यकी मूर्ति हैं । ऐसा उनके विषयमें श्रुतिका कथन है । प्रजापतिने स्त्रियोंको शय्या, आसन, अलंकार, अन्न, पान, अनार्यता, दुर्वचन, प्रियता तथा रति प्रदान की है ॥ ११-१२३ ॥ न तासां रक्षणं शक्यं कर्तुं पुंसां कथंचन ॥ १३ ॥

अपि विश्वकृता तात कुतस्तु पुरुषैरिह । तात! लोकस्रष्टा ब्रह्मा - जैसा पुरुष भी स्त्रियोंकी किसी प्रकार रक्षा नहीं कर सकता, फिर साधारण पुरुषोंकी तो बात ही क्या ॥ १३३ ॥

वाचा च वधबन्धैर्वा क्लेशैर्वा विविधैस्तथा ॥ १४ ॥

न शक्या रक्षितुं नार्यस्ता हि नित्यमसंयताः । वाणीके द्वारा एवं वध और बन्धनके द्वारा रोककर अथवा नाना प्रकारके क्लेश देकर भी स्त्रियोंकी रक्षा नहीं की जा सकती; क्योंकि वे सदा असंयमशील होती हैं ॥ १४ ॥

इदं तु पुरुषव्याघ्र पुरस्ताच्छ्रुतवानहम् ॥ १५ ॥

यथा रक्षा कृता पूर्वं विपुलेन गुरुस्त्रियाः । पुरुषसिंह! पूर्वकालमें मैंने यह सुना था कि प्राचीनकालमें महात्मा विपुलने अपनी

गुरुपत्नीकी रक्षा की थी । कैसे की? यह मैं तुम्हें बता रहा हूँ ॥ १५३ ॥

ऋषिरासीन्महाभागो देवशर्मेति विश्रुतः ॥ १६ ॥

तस्य भार्या रुचिर्नाम रूपेणासदृशी भुवि । पहलेकी बात है, देवशर्मा नामके एक महा - भाग्यशाली ऋषि थे । उनके रुचि नामवाली एक स्त्री थी जो इस पृथ्वीपर अद्वितीय सुन्दरी थी ॥ १६ ॥

तस्या रूपेण सम्मत्ता देवगन्धर्वदानवाः ॥ १७ ॥

विशेषेण तुतु राजेन्द्र वृत्रहा पाकशासनः । उसका रूप देखकर देवता, गन्धर्व और दानव भी मतवाले हो जाते थे । राजेन्द्र! वृत्रासुरका वध करनेवाले पाकशासन इन्द्र उस स्त्रीपर विशेषरूपसे आसक्त थे ॥ नारीणां चरितज्ञश्च देवशर्मा महामुनिः ॥ १८ ॥

यथाशक्ति यथोत्साहं भार्यां तामभ्यरक्षत । महामुनि देवशर्मा नारियोंके चरित्रको जानते थे; अतः वे यथाशक्ति उत्साहपूर्वक उसकी रक्षा करते थे ॥ पुरन्दरं च जानीते परस्त्रीकामचारिणम् ॥ १ ९ ॥ तस्माद् बलेन भार्याया रक्षणं स चकार ह ।

पृष्ठ 443

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 443 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वे यह भी जानते थे कि इन्द्र बड़ा ही पर- स्त्रीलम्पट है, इसलिये वे अपनी स्त्रीकी उनसे यत्नपूर्वक रक्षा करते थे ॥ १ ९ ॥ स कदाचिदृषिस्तात यज्ञं कर्तुमनास्तदा ॥ २० ॥

भार्यासंरक्षणं कार्यं कथं स्यादित्यचिन्तयत् । तात! एक समय ऋषिने यज्ञ करनेका विचार किया । उस समय वे यह सोचने लगे कि ‘ यदि मैं यज्ञमें लग जाऊँ तो मेरी स्त्रीकी रक्षा कैसे होगी ' ॥ २०३ ॥

रक्षाविधानं मनसा स संचिन्त्य महातपाः ॥ २१ ॥

आहूय दयितं शिष्यं विपुलं प्राह भार्गवम् । फिर उन महा तपस्वीने मन- ही- मन उसकी रक्षाका उपाय सोचकर अपने प्रिय शिष्य भृगुवंशी विपुलको बुलाकर कहा- ॥ २१३ ॥

देवशर्मोवाच यज्ञकारो गमिष्यामि रुचिं चेमां सुरेश्वरः ॥ २२ ॥

यतः प्रार्थयते नित्यं तां रक्षस्व यथाबलम् । देवशर्मा बोले- वत्स! मैं यज्ञ करनेके लिये जाऊँगा । तुम मेरी इस पत्नी रुचिकी यत्नपूर्वक रक्षा करना; क्योंकि देवराज इन्द्र सदा इसे प्राप्त करनेकी चेष्टामें लगा रहता है ॥ २२ ॥

अप्रमत्तेन ते भाव्यं सदा प्रति पुरन्दरम् ॥ २३ ॥

स हि रूपाणि कुरुते विविधानि भृगूत्तम । भृगुश्रेष्ठ! तुम्हें इन्द्रकी ओरसे सदा सावधान रहना चाहिये; क्योंकि वह अनेक प्रकारके रूप धारण करता है ॥ २३३ ॥

भीष्मउवाच इत्युक्तो विपुलस्तेन तपस्वी नियतेन्द्रियः ॥ २४ ॥

सदैवोग्रतपा राजन्नग्न्यर्कसदृशद्युतिः ।

धर्मज्ञः सत्यवादी च तथेति प्रत्यभाषत ।

पुनश्चेदं महाराज पप्रच्छ प्रस्थितं गुरुम् ॥ २५ ॥

भीष्मजी कहते हैं - राजन्! गुरुके ऐसा कहनेपर अग्नि और सूर्यके समान तेजस्वी, जितेन्द्रिय तथा सदा ही कठोर तपमें लगे रहनेवाले धर्मज्ञ एवं सत्यवादी विपुलने ' बहुत अच्छा ' कहकर उनकी आज्ञा स्वीकार कर ली । महाराज! फिर जब गुरुजी प्रस्थान करने लगे तब उसने पुनः इस प्रकार पूछा ॥ २४-२५ ॥ विपुलउवाच कानि रूपाणि शक्रस्य भवन्त्यागच्छतो मुने ।

पृष्ठ 444

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 444 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वपुस्तेजश्च कीदृग् वै तन्मे व्याख्यातुमर्हसि ॥ २६ ॥

विपुलने पूछा – मुने! इन्द्र जब आता है तब उसके कौन- कौन- से रूप होते हैं तथा उस समय उसका शरीर और तेज कैसा होता है? यह मुझे स्पष्टरूपसे बतानेकी कृपा करें ॥ २६ ॥

भीष्म उवाच

ततः स भगवांस्तस्मै विपुलाय महात्मने ।

आचचक्षे यथातत्त्वं मायां शक्रस्य भारत ॥ २७ ॥

भीष्मजी कहते हैं- भरतनन्दन! तदनन्तर भगवान् देवशर्माने महात्मा विपुलसे इन्द्रकी मायाको यथार्थरूपसे बताना आस्मभ किया ॥ २७ ॥

देवशर्मोवाच

बहुमायः स विप्रर्षे भगवान् पाकशासनः ।

तांस्तान् विकुरुते भावान् बहूनथ मुहुर्मुहुः ॥ २८ ॥

देवशर्माने कहा – ब्रह्मर्षे! भगवान् पाकशासन इन्द्र बहुत - सी मायाओंके जानकार हैं । वे बारंबार बहुत - से रूप बदलते रहते हैं ॥ २८ ॥

किरीटी वज्रधृग् धन्वी मुकुटी बद्धकुण्डलः ॥ २ ९ ॥

भवत्यथ मुहूर्तेन चाण्डालसमदर्शनः ।

शिखी जटी चीरवासाः पुनर्भवति पुत्रक ॥ ३० ॥

बेटा! वे कभी तो मस्तकपर किरीट- मुकुट, कानोंमें कुण्डल तथा हाथोंमें वज्र एवं धनुष धारण किये आते हैं और कभी एक ही मुहूर्तमें चाण्डालके समान दिखायी देते हैं; फिर कभी शिखा, जटा और चीरवस्त्र धारण करनेवाले ऋषि बन जाते हैं ॥ २ ९ -३० ॥

बृहत् शरीरश्च पुनश्चीरवासाः पुनः कृशः ।

गौरं श्यामं च कृष्णं च वर्णं विकुरुते पुनः ॥ ३१ ॥

कभी विशाल एवं हृष्ट - पुष्ट शरीर धारण करते हैं तो कभी दुर्बल शरीरमें चिथड़े लपेटे दिखायी देते हैं । कभी गोरे, कभी साँवले और कभी काले रंगके रूप बदलते रहते हैं ॥ ३१ ॥

विरूपो रूपवांश्चैव युवा वृद्धस्तथैव च ।

ब्राह्मणः क्षत्रियश्चैव वैश्यः शूद्रस्तथैव च ॥ ३२ ॥

वे एक ही क्षणमें कुरूप और दूसरे ही क्षणमें रूपवान् हो जाते हैं । कभी जवान और कभी बूढ़े बन जाते हैं । कभी ब्राह्मण बनकर आते हैं तो कभी क्षत्रिय, वैश्य और शूद्रका रूप बना लेते हैं ॥ ३२ ॥

प्रतिलोमोऽनुलोमश्च भवत्यथ शतक्रतुः ।

शुकवायसरूपी च हंसकोकिलरूपवान् ॥ ३३ ॥

पृष्ठ 445

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 445 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वे इन्द्र कभी अनुलोम संकरका रूप धारण करते हैं तो कभी विलोम संकरका । वे तोते, कौए, हंस और कोयलके रूपमें भी दिखायी देते हैं ॥ ३३ ॥

सिंहव्याघ्रगजानां च रूपं धारयते पुनः ।

दैवं दैत्यमथो राज्ञां वपुर्धारयतेऽपि च ॥ ३४ ॥

सिंह, व्याघ्र और हाथीके भी रूप बारंबार धारण करते हैं । देवताओं, दैत्यों तथा राजाओंके शरीर भी धारण कर लेते हैं ॥ ३४ ॥

अकृशो वायुभग्नाङ्गः शकुनिर्विकृतस्तथा ।

चतुष्पाद् बहुरूपश्च पुनर्भवति बालिशः ॥ ३५ ॥

वे कभी हृष्ट - पुष्ट, कभी वातरोगसे भग्न शरीरवाले और कभी पक्षी बन जाते हैं । कभी विकृत वेश बना लेते हैं । फिर कभी चौपाया ( पशु ), कभी बहुरूपिया और कभी गँवार बन जाते हैं ॥ ३५ ॥

मक्षिकामशकादीनां वपुर्धारयतेऽपि च ।

न शक्यमस्य ग्रहणं कर्तुं विपुल केनचित् ॥ ३६ ॥

अपि विश्वकृता तात येन सृष्टमिदं जगत् ।

पुनरन्तर्हितः शक्रो दृश्यते ज्ञानचक्षुषा ॥ ३७ ॥

वे मक्खी और मच्छर आदिके भी रूप धारण करते हैं । विपुल! कोई भी उन्हें पकड़ नहीं सकता । तात! औरोंकी तो बात ही क्या है? जिन्होंने इस संसारको बनाया है वे विधाता भी उन्हें अपने काबूमें नहीं कर सकते। अन्तर्धान हो जानेपर इन्द्र केवल ज्ञानदृष्टिसे दिखायी देते हैं ॥ ३६-३७ ॥

वायुभूतश्च स पुनर्देवराजो भवत्युत ।

एवं रूपाणि सततं कुरुते पाकशासनः ॥ ३८ ॥

फिर वे वायुरूप होकर तुरंत ही देवराजके रूपमें प्रकट हो जाते हैं । इस तरह पाकशासन इन्द्र सदा नये - नये रूप धारण करता और बदलता रहता है ॥ ३८ ॥

तस्माद् विपुल यत्नेन रक्षेमां तनुमध्यमाम् ।

यथा रुचिं नावलिहेद् देवेन्द्रो भृगुसत्तम ॥ ३ ९ ॥

क्रतावुपहिते न्यस्तं हविः श्वेव दुरात्मवान् । भृगुश्रेष्ठ विपुल! इसलिये तुम यत्नपूर्वक इस तनुमध्यमा रुचिकी रक्षा करना जिससे दुरात्मा देवराज इन्द्र यज्ञमें रखे हुए हविष्यको चाटनेकी इच्छावाले कुत्तेकी भाँति मेरी पत्नी रुचिका स्पर्श न कर सके ॥ एवमाख्याय स मुनिर्यज्ञकारोऽगमत् तदा ॥ ४० ॥

देवशर्मा महाभागस्ततो भरतसत्तम ।

भरतश्रेष्ठ! ऐसा कहकर महाभाग देवशर्मा मुनि यज्ञ करनेके लिये चले गये ॥ ४० ॥

विपुलस्तु वचः श्रुत्वा गुरोश्चिन्तामुपेयिवान् ॥ ४१ ॥

पृष्ठ 446

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 446 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

रक्षां च परमां चक्रे देवराजान्महाबलात् । गुरुकी बात सुनकर विपुल बड़ी चिन्तामें पड़ गये और महाबली देवराजसे उस स्त्रीकी बड़ी तत्परताके साथ रक्षा करने लगे ॥ ४१ ॥

किं नु शक्यं मया कर्तुं गुरुदाराभिरक्षणे ॥ ४२ ॥

मायावी हि सुरेन्द्रोऽसौ दुर्धर्षश्चापि वीर्यवान् । उन्होंने मन- ही - मन सोचा, 'मैं गुरुपत्नीकी रक्षाके लिये क्या कर सकता हूँ, क्योंकि वह देवराज इन्द्र मायावी होनेके साथ ही बड़ा दुर्धर्ष और पराक्रमी है ॥ नापिधायाश्रमं शक्यो रक्षितुं पाकशासनः ॥ ४३ ॥

उटजं वा तथा ह्यस्य नानाविधसरूपता । ' कुटी या आश्रमके दरवाजोंको बंद करके भी पाकशासन इन्द्रका आना नहीं रोका जा सकता; क्योंकि वे कई प्रकारके रूप धारण करते हैं ॥ ४३३३ ॥

वायुरूपेण वा शक्रो गुरुपत्नीं प्रधर्षयेत् ॥ ४४ ॥

तस्मादिमां सम्प्रविश्य रुचिं स्थास्येऽहमद्य वै । सम्भव है, इन्द्र वायुका रूप धारण करके आये और गुरुपत्नीको दूषित कर डाले; इसलिये आज मैं रुचिके शरीरमें प्रवेश करके रहूँगा ॥ ४४३ ॥

अथवा पौरुषेणेयं न शक्या रक्षितुं मया ॥। ४५ ॥

बहुरूपो हि भगवान् श्रूयते पाकशासनः ।

सोऽहं योगबलादेनां रक्षिष्ये पाकशासनात् ॥ ४६ ॥

‘ अथवा पुरुषार्थके द्वारा मैं इसकी रक्षा नहीं कर सकता; क्योंकि ऐश्वर्यवाली पाकशासन इन्द्र बहुरूपिया सुने जाते हैं । अतः योगबलका आश्रय लेकर ही मैं इन्द्रसे इसकी रक्षा करूँगा ॥ ४५-४६ ॥

गात्राणि गात्रैरस्याहं सम्प्रवेक्ष्ये हि रक्षितुम् ।

यद्युच्छिष्टामिमां पत्नीमद्य पश्यति मे गुरुः ॥ ४७ ॥

शप्स्यत्यसंशयं कोपाद् दिव्यज्ञानो महातपाः । ' मैं गुरुपत्नीकी रक्षा करनेके लिये अपने सम्पूर्ण अंगोंसे इसके सम्पूर्ण अंगोंमें समा जाऊँगा । यदि आज मेरे गुरुजी अपनी इस पत्नीको किसी पर-पुरुषद्वारा दूषित हुई देख लेंगे तो कुपित होकर मुझे निस्संदेह शाप दे देंगे; क्योंकि वे महा तपस्वी गुरु दिव्यज्ञानसे सम्पन्न हैं ॥ ४७ ॥

न चेयं रक्षितुं शक्या यथान्या प्रमदा नृभिः ॥ ४८ ॥

मायावी हि सुरेन्द्रोऽसावहो प्राप्तोऽस्मि संशयम् ।

पृष्ठ 447

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 447 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'दूसरी युवतियोंकी तरह इस गुरुपत्नीकी भी मनुष्योंद्वारा रक्षा नहीं की जा सकती; क्योंकि देवराज इन्द्र बड़े मायावी हैं । अहो! मैं बड़ी संशयजनित अवस्थामें पड़ गया ॥ ४८ ¾ ॥ अवश्यं करणीयं हि गुरोरिह हि शासनम् ॥ ४९ ॥

यदि त्वेतदहं कुर्यामाश्चर्यं स्यात् कृतं मया । ' यहाँ गुरुने जो आज्ञा दी है, उसका पालन मुझे अवश्य करना चाहिये । यदि मैं ऐसा कर सका तो मेरे द्वारा यह एक आश्चर्यजनक कार्य सम्पन्न होगा ॥ ४ ९ ॥ योगेनाथ प्रवेशो हि गुरुपत्न्याः कलेवरे ॥ ५० ॥

एवमेव शरीरेऽस्या निवत्स्यामि समाहितः ।

असक्तः पद्मपत्रस्थो जलबिन्दुर्यथाचलः ॥ ५१ ॥

‘ अतः मुझे गुरुपत्नीके शरीरमें योगबलसे प्रवेश करना चाहिये । जिस प्रकार कमलके पत्तेपर पड़ी हुई जलकी बूँद उसपर निर्लिप्त भावसे स्थिर रहती है उसी प्रकार मैं भी अनासक्त भावसे गुरुपत्नीके भीतर निवास करूँगा ॥ ५०-५१ ॥ निर्मुक्तस्य रजोरूपान्नापराधो भवेन्मम यथा हि शून्यां पथिकः सभामध्यावसेत् पथि ॥ ५२ ॥

तथाद्यावासयिष्यामि गुरुपत्न्याः कलेवरम् ।

एवमेव शरीरेऽस्या निवत्स्यामि समाहितः ॥ ५३ ॥

' मैं रजोगुणसे मुक्ता हूँ; अतः मेरे द्वारा कोई अपराध नहीं हो सकता, जैसे राह चलनेवाला बटोही कभी किसी सूनी धर्मशालामें ठहर जाता है उसी प्रकार आज मैं सावधान होकर गुरुपत्नीके शरीरमें निवास करूंगा । इसी तरह इसके शरीरमें मेरा निवास हो सकेगा' ॥ ५२-५३ ॥

इत्येवं धर्ममालोक्य वेदवेदांश्च सर्वशः ।

तपश्च विपुलं दृष्ट्वा गुरोरात्मन एव च ॥ ५४ ॥

इति निश्चित्य मनसा रक्षां प्रति स भार्गवः ।

अन्वतिष्ठत् परं यत्नं यथा तच्छृणु पार्थिव ॥ ५५ ॥

पृथ्वीनाथ! इस तरह धर्मपर दृष्टि डाल, सम्पूर्ण वेद - शास्त्रोंपर विचार करके अपनी तथा गुरुकी प्रचुर तपस्याको दृष्टिमें रखते हुए भृगुवंशी विपुलने गुरुपत्नीकी रक्षाके लिये अपने मनसे उपर्युक्त उपाय ही निश्चित किया और इसके लिये जो महान् प्रयत्न किया, वह बताता हूँ, सुनो— ॥ ५४-५५ ॥

गुरुपत्नीं समासीनो विपुलः स महातपाः ।

उपासीनामनिन्द्याङ्गीं कथाभिः समलोभयत् ॥ ५६ ॥

‘महा तपस्वी विपुल गुरुपत्नीके पास बैठ गये और पास ही बैठी हुई निर्दोष अंगोंवाली उस रुचिको अनेक प्रकारकी कथा - वार्ता सुनाकर अपनी बातोंमें लुभाने लगे ॥ ५६ ॥

पृष्ठ 448

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 448 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नेत्राभ्यां नेत्रयोरस्या रश्मि संयोज्य रश्मिभिः ।

विवेश विपुलः कायमाकाशं पवनो यथा ॥ ५७ ॥

' फिर अपने दोनों नेत्रोंको उन्होंने उसके नेत्रोंकी ओर लगाया और अपने नेत्रोंकी किरणोंको उसके नेत्रोंकी किरणोंके साथ जोड़ दिया । फिर उसी मार्गसे आकाशमें प्रविष्ट होनेवाली वायुकी भाँति रुचिके शरीरमें प्रवेश किया ' ॥

लक्षणं लक्षणेनैव वदनं वदनेन च ।

अविचेष्टन्नतिष्ठद् वै छायेवान्तर्हितो मुनिः ॥ ५८ ॥

‘ वे लक्षणोंसे लक्षणोंमें और मुखके द्वारा मुखमें प्रविष्ट हो कोई चेष्टा न करते हुए स्थिर भावसे स्थित हो गये । उस समय अन्तर्हित हुए विपुल मुनि छायाके समान प्रतीत होते थे ' ॥ ५८ ॥

ततो विष्टभ्य विपुलो गुरुपत्न्याः कलेवरम् ।

उवास रक्षणे युक्तो न च सा तमबुद्ध्यत ॥ ५ ९ ॥

' विपुल गुरुपत्नीके शरीरको स्तम्भित करके उसकी रक्षामें संलग्न हो वहीं निवास करने लगे । परंतु रुचिको अपने शरीरमें उनके आनेका पता न चला ॥

यं कालं नागतो राजन् गुरुस्तस्य महात्मनः ।

क्रतुं समाप्य स्वगृहं तं कालं सोऽभ्यरक्षत ॥ ६० ॥

‘ राजन्! जबतक महात्मा विपुलके गुरु यज्ञ पूरा करके अपने घर नहीं लौटे तबतक विपुल इसी प्रकार अपनी गुरुपत्नीकी रक्षा करते रहे ' ॥ ६० ॥

इति श्रीमहाभारते अनुशासनपर्वणि दानधर्मपर्वणि विपुलोपाख्याने चत्वारिंशोऽध्यायः ॥ ४० ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत अनुशासनपर्वके अन्तर्गत दानधर्मपर्वमें विपुलका उपाख्यानविषयक चालीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ४० ॥

( दाक्षिणात्य अधिक पाठके २ श्लोक मिलाकर कुल ६२ श्लोक हैं )

पृष्ठ 449

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 449 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकचत्वारिंशोऽध्यायः विपुलका देवराज इन्द्रसे गुरुपत्नीको बचाना और गुरुसे वरदान प्राप्त करना भीष्म उवाच

ततः कदाचित् देवेन्द्रो दिव्यरूपवपुर्धरः ।

इदमन्तरमित्येवमभ्यगात् तमथाश्रमम् ॥ १ ॥

भीष्मजी कहते हैं - राजन्! तदनन्तर किसी समय देवराज इन्द्र ' यही ऋषिपत्नी रुचिको प्राप्त करनेका अच्छा अवसर है ' – ऐसा सोचकर दिव्य रूप एवं शरीर धारण किये उस आश्रममें आये ॥ १ ॥

रूपमप्रतिमं कृत्वा लोभनीयं जनाधिप ।

दर्शनीयतमो भूत्वा प्रविवेश तमाश्रमम् ॥ २ ॥

नरेश्वर! वहाँ इन्द्रने अनुपम लुभावना रूप धारण करके अत्यन्त दर्शनीय होकर उस आश्रममें प्रवेश किया ॥ २ ॥

स ददर्श तमासीनं विपुलस्य कलेवरम् ।

निश्चेष्टं स्तब्धनयनं यथा लेख्यगतं तथा ॥ ३ ॥

वहाँ पहुँचकर उन्होंने देखा कि विपुलका शरीर चित्रलिखितकी भाँति निश्चेष्ट पड़ा है और उनके नेत्र स्थिर हैं ॥ ३ ॥

रुचिं च रुचिरापाङ्गीं पीनश्रोणिपयोधराम् ।

पद्मपत्रविशालाक्षीं सम्पूर्णेन्दुनिभाननाम् ॥ ४ ॥

दूसरी ओर स्थूल नितम्ब एवं पीन पयोधरोंसे सुशोभित, विकसित कमलदलके समान विशाल नेत्र एवं मनोहर कटाक्षवाली पूर्णचन्द्रानना रुचि बैठी हुई दिखायी दी ॥ ४ ॥

सा तमालोक्य सहसा प्रत्युत्थातुमियेष ह ।

रूपेण विस्मिता कोऽसीत्यथ वक्तुमिवेच्छती ॥ ५ ॥

इन्द्रको देखकर वह सहसा उनकी अगवानीके लिये उठनेकी इच्छा करने लगी । उनका सुन्दर रूप देखकर उसे बड़ा आश्चर्य हुआ था, मानो वह उनसे पूछना चाहती थी कि आप कौन हैं? ॥ ५ ॥

उत्थातुकामा तु सती विष्टब्धा विपुलेन सा ।

निगृहीता मनुष्येन्द्र न शशाक विचेष्टितुम् ॥ ६ ॥

नरेन्द्र! उसने ज्यों ही उठनेका विचार किया त्यों ही विपुलने उसके शरीरको स्तब्ध कर दिया । उनके काबूमें आ जानेके कारण वह हिल भी न सकी ॥ ६ ॥

पृष्ठ 450

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 450 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तामाबभाषे देवेन्द्रः साम्ना परमवल्गुना ।

त्वदर्थमागतं विद्धि देवेन्द्रं मां शुचिस्मिते ॥ ७ ॥

तब देवराज इन्द्रने बड़ी मधुर वाणीमें उसे समझाते हुए कहा - ' पवित्र मुसकानवाली देवि! मुझे देवताओंका राजा इन्द्र समझो! मैं तुम्हारे लिये ही यहाँतक आया हूँ ॥ ७ ॥

क्लिश्यमानमनङ्गेन त्वत्संकल्पभवेन ह ।

तत् सम्प्राप्तं हि मां सुभ्रु पुरा कालोऽतिवर्तते ॥ ८ ॥

' तुम्हारा चिन्तन करनेसे मेरे हृदयमें जो काम उत्पन्न हुआ है वह मुझे बड़ा कष्ट दे रहा है । इसीसे मैं तुम्हारे निकट उपस्थित हुआ हूँ। सुन्दरी! अब देर न करो, समय बीता जा रहा है ' ॥ ८ ॥

तमेवंवादिनं शक्रं शुश्राव विपुलो मुनिः ।

गुरुपत्न्याः शरीरस्थो ददर्श त्रिदशाधिपम् ॥ ९ ॥

देवराज इन्द्रकी यह बात गुरुपत्नीके शरीरमें बैठे हुए विपुल मुनिने भी सुनी और उन्होंने इन्द्रको देख भी लिया ॥ ९ ॥

न शशाक च सा राजन् प्रत्युत्थातुमनिन्दिता ।

वक्तुं च नाशकद् राजन् विष्टब्धा विपुलेन सा ॥ १० ॥

राजन्! वह अनिन्द्य सुन्दरी रुचि विपुलके द्वारा स्तम्भित होनेके कारण न तो उठ सकी और न इन्द्रको कोई उत्तर ही दे सकी ॥ १० ॥

आकारं गुरुपत्न्यास्तु स विज्ञाय भृगूद्वहः ।

निजग्राह महातेजा योगेन बलवत् प्रभो ॥ ११ ॥

प्रभो! गुरुपत्नीका आकार एवं चेष्टा देखकर भृगुश्रेष्ठ विपुल उसका मनोभाव ताड़ गये थे; अतः उन महा तेजस्वी मुनिने योगद्वारा उसे बलपूर्वक काबूमें रखा ॥ ११ ॥

बबन्ध योगबन्धैश्च तस्याः सर्वेन्द्रियाणि सः ।

तां निर्विकारां दृष्ट्वा तु पुनरेव शचीपतिः ॥ १२ ॥

उवाच व्रीडितो राजंस्तां योगबलमोहिताम् ।

एह्येहीति ततः सा तु प्रतिवक्तुमियेष तम् ॥ १३ ॥

उन्होंने गुरुपत्नी रुचिकी सम्पूर्ण इन्द्रियोंको योग- सम्बन्धी बन्धनोंसे बाँध लिया था । राजन्! योगबलसे मोहित हुई रुचिको काम-विकारसे शून्य देख शचीपति इन्द्र लज्जित हो गये और फिर उससे बोले – ' सुन्दरी! आओ, आओ। ' उनका आवाहन सुनकर वह फिर उन्हें कुछ उत्तर देनेकी इच्छा करने लगी ॥ १२-१३ ॥

स तां वाचं गुरोः पत्न्या विपुलः पर्यवर्तयत् ।

भोः किमागमने कृत्यमिति तस्यास्तु निःसृता ॥ १४ ॥

यह देख विपुलने गुरुपत्नीकी उस वाणीको जिसे वह कहना चाहती थी, बदल दिया । उसके मुँहसे सहसा यह निकल पड़ा - ' अजी! यहाँ तुम्हारे आनेका क्या प्रयोजन