06.Mahabharata Volume 6 — पृष्ठ 541–550

महाभारत — खण्ड ६ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 541–550

पृष्ठ 541

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 541 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ ब्राह्मणत्वके प्रभावसे ही महर्षिने हम दोनोंको अपने वाहनोंकी भाँति रथमें जोत दिया था । ' इस तरह राजा सोच - विचार कर ही रहे थे कि महर्षि च्यवनको उनका आना ज्ञात हो गया ॥ ३१ ॥

सम्प्रेक्ष्योवाच नृपतिं क्षिप्रमागम्यतामिति ।

इत्युक्तः सहभार्यस्तु सोऽभ्यगच्छन्महामुनिम् ॥ ३२ ॥

शिरसा वन्दनीयं तमवन्दत च पार्थिवः । उन्होंने राजाकी ओर देखकर कहा - ' भूपाल! शीघ्र यहाँ आओ । ' उनके इस प्रकार आदेश देनेपर पत्नीसहित राजा उनके पास गये तथा उन वन्दनीय महामुनिको उन्होंने मस्तक झुकाकर प्रणाम किया ॥ तस्याशिषः प्रयुज्याथ स मुनिस्तं नराधिपम् ॥ ३३ ॥

निषीदेत्यब्रवीद् धीमान् सान्त्वयन् पुरुषर्षभः । तब उन पुरुषप्रवर बुद्धिमान् मुनिने राजाको आशीर्वाद देकर सान्त्वना प्रदान करते हुए कहा — ‘ आओ बैठो ’ ॥ ३३ ॥

ततः प्रकृतिमापन्नो भार्गवो नृपते नृपम् ॥ ३४ ॥

उवाच श्लक्ष्णया वाचा तर्पयन्निव भारत । भरतवंशी नरेश! तदनन्तर स्वस्थ होकर भृगुपुत्र च्यवन मुनि अपनी स्निग्ध मुधर वाणीद्वारा राजाको तृप्त करते हुए- से बोले – ॥ ३४ ॥

राजन् सम्यग् जितानीह पञ्च पञ्च स्वयं त्वया ॥ ३५ ॥

मनःषष्ठानीन्द्रियाणि कृच्छ्रान्मुक्तोऽसि तेन वै । ' राजन्! तुमने पाँच ज्ञानेन्द्रियों, पाँच कर्मेन्द्रियों और छठे मनको अच्छी तरह जीत लिया है । इसीलिये तुम महान् संकटसे मुक्त हुए हो ॥ ३५३ ॥

सम्यगाराधितः पुत्र त्वया प्रवदतां वर ॥ ३६ ॥

न हि ते वृजिनं किंचित् सुसूक्ष्ममपि विद्यते । ‘ वक्ताओंमें श्रेष्ठ पुत्र! तुमने भलीभाँति मेरी आराधना की है । तुम्हारे द्वारा कोई छोटे-से - छोटा या सूक्ष्म - से - सूक्ष्म अपराध भी नहीं हुआ है ॥ ३६३ ॥

अनुजानीहि मां राजन् गमिष्यामि यथागतम् ॥ ३७ ॥

प्रीतोऽस्मि तव राजेन्द्र वरश्च प्रतिगृह्यताम् । ' राजन्! अब मुझे विदा दो । मैं जैसे आया था, वैसे ही लौट जाऊँगा । राजेन्द्र! मैं तुमपर बहुत प्रसन्न हूँ; अतः तुम कोई वर माँगो ' ॥ ३७३ ॥

पृष्ठ 542

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 542 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कुशिकउवाच अग्निमध्ये गतेनेव भगवन् संनिधौ मया ॥ ३८ ॥

वर्तितं भृगुशार्दूल यन्न दग्धोऽस्मि तद् बहु ।

एष एव वरो मुख्यः प्राप्तो मे भृगुनन्दन ॥ ३ ९ ॥

कुशिक बोले- भगवन्! भृगुश्रेष्ठ! मैं आपके निकट उसी प्रकार रहा हूँ, जैसे कोई प्रज्वलित अग्निके बीचमें खड़ा हो । उस अवस्थामें रहकर भी मैं जलकर भस्म नहीं हुआ,

यही मेरे लिये बहुत बड़ी बात है। भृगुनन्दन! यही मैंने महान् वर प्राप्त कर लिया ॥

यत् प्रीतोऽसि मया ब्रह्मन् कुलं त्रातं च मेऽनघ ।

एष मेऽनुग्रहो विप्र जीविते च प्रयोजनम् ॥ ४० ॥

निष्पाप ब्रह्मर्षे! आप जो प्रसन्न हुए हैं तथा आपने जो मेरे कुलको नष्ट होनेसे बचा दिया, यही मुझपर आपका भारी अनुग्रह है । और इतनेसे ही मेरे जीवनका सारा प्रयोजन सफल हो गया ॥ ४० ॥

एतद् राज्यफलं चैव तपसश्च फलं मम ।

यदि त्वं प्रीतिमान् विप्र मयि वै भृगुनन्दन ॥ ४१ ॥

अस्ति मे संशयः कश्चित् तन्मे व्याख्यातुमर्हसि ॥ ४२ ॥

पृष्ठ 543

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 543 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भृगुनन्दन! यही मेरे राज्यका और यही मेरी तपस्याका भी फल है । विप्रवर! यदि आपका मुझपर प्रेम हो तो मेरे मनमें एक संदेह है, उसका समाधान करनेकी कृपा करें ॥ इति श्रीमहाभारते अनुशासनपर्वणि दानधर्मपर्वणि च्यवनकुशिकसंवादे चतुःपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५४ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत अनुशासनपर्वके अन्तर्गत दानधर्मपर्वमें च्यवन और कुशिकका संवादविषयक चौवनवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ५४ ॥

पृष्ठ 544

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 544 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः च्यवनका कुशिकके पूछनेपर उनके घरमें अपने निवासका कारण बताना और उन्हें वरदान देना च्यवन उवाच

वरश्च गृह्यतां मत्तो यश्च ते संशयो हृदि ।

तं प्रब्रूहि नरश्रेष्ठ सर्वं सम्पादयामि ते ॥ १ ॥

च्यवन बोले- नरश्रेष्ठ! तुम मुझसे वर भी माँग लो और तुम्हारे मनमें जो संदेह हो, उसे भी कहो । मैं तुम्हारा सब कार्य पूर्ण कर दूँगा ॥ १ ॥

कुशिकउवाच

यदि प्रीतोऽसि भगवंस्ततो मे वद भार्गव ।

कारणं श्रोतुमिच्छामि मद्गृहे वासकारितम् ॥ २ ॥

कुशिकने कहा — भगवन्! भृगुनन्दन! यदि आप मुझपर प्रसन्न हों तो मुझे यह बताइये कि आपने इतने दिनोंतक मेरे घरपर क्यों निवास किया था? मैं इसका कारण सुनना चाहता हूँ ॥ २ ॥

शयनं चैकपार्श्वेन दिवसानेकविंशतिम् ।

अकिंचिदुक्त्वा गमनं बहिश्च मुनिपुंगव ॥ ३ ॥

अन्तर्धानमकस्माच्च पुनरेव च दर्शनम् ।

पुनश्च शयनं विप्र दिवसानेकविंशतिम् ॥ ४ ॥

तैलाभ्यक्तस्य गमनं भोजनं च गृहे मम ।

समुपानीय विविधं यद् दग्धं जातवेदसा ॥ ५ ॥

निर्याणं च रथेनाशु सहसा यत् कृतं त्वया ।

धनानां च विसर्गस्य वनस्यापि च दर्शनम् ॥ ६ ॥

प्रासादानां बहूनां च काञ्चनानां महामुने ।

मणिविद्रुपादानां पर्यङ्काणां च दर्शनम् ॥ ७ ॥

पुनश्चादर्शनं तस्य श्रोतुमिच्छामि कारणम् ।

अतीव ह्यत्र मुह्यामि चिन्तयानो भृगूद्वह ॥ ८ ॥

मुनिपुंगव! इक्कीस दिनोंतक एक करवटसे सोते रहना, फिर उठनेपर बिना कुछ बोले बाहर चल देना, सहसा अन्तर्धान हो जाना, पुनः दर्शन देना, फिर इक्कीस दिनोंतक दूसरी करवटसे सोते रहना, उठनेपर तेलकी मालिश कराना, मालिश कराकर चल देना, पुनः मेरे महलमें जाकर नाना प्रकारके भोजनको एकत्र करना और उसमें आग लगाकर जला देना,

पृष्ठ 545

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 545 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

फिर सहसा रथपर सवार हो बाहर नगरकी यात्रा करना, धन लुटाना, दिव्य वनका दर्शन कराना, वहाँ बहुत - से सुवर्णमय महलोंको प्रकट करना, मणि और मूँगोंके पायेवाले पलंगोंको दिखाना और अन्तमें सबको पुनः अदृश्य कर देना -महामुने! आपके इन कार्योंका यथार्थ कारण मैं सुनना चाहता हूँ । भृगुकुलरत्न! इस बातपर जब मैं विचार करने लगता हूँ तब मुझपर अत्यन्त मोह छा जाता है ॥

न चैवात्राधिगच्छामि सर्वस्यास्य विनिश्चयम् ।

एतदिच्छामि कार्त्स्न्येन सत्यं श्रोतुं तपोधन ॥ ९ ॥

तपोधन! इन सब बातोंपर विचार करके भी मैं किसी निश्चयपर नहीं पहुँच पाता हूँ, अतः इन बातोंको मैं पूर्ण एवं यथार्थ रूपसे सुनना चाहता हूँ ॥ ९ ॥

च्यवन उवाच

शृणु सर्वमशेषेण यदिदं येन हेतुना ।

न हि शक्यमनाख्यातुमेवं पृष्टेन पार्थिव ॥ १० ॥

च्यवनने कहा— भूपाल! जिस कारणसे मैंने यह सब कार्य किया था, वह सारा वृत्तान्त तुम पूर्णरूपसे सुनो । तुम्हारे इस प्रकार पूछनेपर मैं इस रहस्यको बताये बिना नहीं रह सकता ॥ १० ॥

पितामहस्य वदतः पुरा देवसमागमे ।

श्रुतवानस्मि यद् राजंस्तन्मे निगदतः शृणु ॥ ११ ॥

राजन्! पूर्वकालकी बात है, एक दिन देवताओंकी सभामें ब्रह्माजी एक बात कह रहे थे जिसे मैंने सुना था, उसे बता रहा हूँ, सुनो ॥ ११ ॥

ब्रह्मक्षत्रविरोधेन भविता कुलसंकरः ।

पौत्रस्ते भविता राजंस्तेजोवीर्यसमन्वितः ॥ १२ ॥

नरेश्वर! ब्रह्माजीने कहा था कि ब्राह्मण और क्षत्रियमें विरोध होनेके कारण दोनों कुलोंमें संकरता आ जायगी । ( उन्हींके मुँहसे मैंने यह भी सुना था कि तुम्हारे वंशकी कन्यासे मेरे वंशमें क्षत्रिय तेजका संचार होगा और ) तुम्हारा एक पौत्र ब्राह्मण - तेजसे सम्पन्न तथा पराक्रमी होगा ॥ १२ ॥

ततस्ते कुलनाशार्थमहं त्वां समुपागतः ।

चिकीर्षन् कुशिकोच्छेदं संदिधक्षुः कुलं तव ॥ १३ ॥

यह सुनकर मैं तुम्हारे कुलका विनाश करनेके लिये तुम्हारे यहाँ आया था । मैं कुशिकका मूलोच्छेद कर डालना चाहता था । मेरी प्रबल इच्छा थी कि तुम्हारे कुलको जलाकर भस्म कर डालूँ ॥ १३ ॥

ततोऽहमागम्य पुरे त्वामवोचं महीपते ।

नियमं कंचिदारप्स्ये शुश्रूषा क्रियतामिति ॥ १४ ॥

पृष्ठ 546

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 546 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

न च ते दुष्कृतं किंचिदहमासादयं गृहे ।

तेन जीवसि राजर्षे न भवेथास्त्वमन्यथा ॥ १५ ॥

भूपाल! इसी उद्देश्यसे तुम्हारे नगरमें आकर मैंने तुमसे कहा कि मैं एक व्रतका आरम्भ करूँगा । तुम मेरी सेवा करो ( इसी अभिप्रायसे मैं तुम्हारा दोष ढूँढ़ रहा था ); किंतु तुम्हारे घरमें रहकर भी मैंने आजतक तुममें कोई दोष नहीं पाया । राजर्षे! इसीलिये तुम जीवित हो, अन्यथा तुम्हारी सत्ता मिट गयी होती ॥ १४-१५ ॥

एवं बुद्धिं समास्थाय दिवसानेकविंशतिम् ।

सुप्तोऽस्मि यदि मां कश्चिद् बोधयेदिति पार्थिव ॥ १६ ॥

भूपते! यही विचार मनमें लेकर मैं इक्कीस दिनोंतक एक करवटसे सोता रहा कि कोई मुझे बीचमें आकर जगावे ॥ १६ ॥

यदा त्वया सभार्येण संसुप्तो न प्रबोधितः ।

अहं तदैव ते प्रीतो मनसा राजसत्तम ॥ १७ ॥

नृपश्रेष्ठ! जब पत्नीसहित तुमने मुझे सोते समय नहीं जगाया, तभी मैं तुम्हारे ऊपर मन- ही - मन बहुत प्रसन्न हुआ था ॥ १७ ॥

उत्थाय चास्मि निष्क्रान्तो यदि मां त्वं महीपते ।

पृच्छेः क्व यास्यसीत्येवं शपेयं त्वामिति प्रभो ॥ १८ ॥

भूपते! प्रभो! जिस समय मैं उठकर घरसे बाहर जाने लगा उस समय यदि तुम मुझसे पूछ देते कि ' कहाँ जाइयेगा' तो इतनेसे ही मैं तुम्हें शाप दे देता ॥ १८ ॥

अन्तर्हितः पुनश्चास्मि पुनरेव च ते गृहे ।

योगमास्थाय संसुप्तो दिवसानेकविंशतिम् ॥ १ ९ ॥

फिर मैं अन्तर्धान हुआ और पुनः तुम्हारे घरमें आकर योगका आश्रय ले इक्कीस दिनोंतक सोया ॥

क्षुधितौ मामसूयेथां श्रमाद् वेति नराधिप ।

एवं बुद्धिं समास्थाय कर्शितौ वां क्षुधा मया ॥ २० ॥

नरेश्वर! मैंने सोचा था कि तुम दोनों भूखसे पीड़ित होकर या परिश्रमसे थककर मेरी निन्दा करोगे । इसी उद्देश्यसे मैंने तुमलोगोंको भूखे रखकर क्लेश पहुँचाया ॥ २० ॥

न च तेऽभूत् सुसूक्ष्मोऽपि मन्युर्मनसि पार्थिव ।

सभार्यस्य नरश्रेष्ठ तेन ते प्रीतिमानहम् ॥ २१ ॥

भूपते! नरश्रेष्ठ! इतनेपर भी स्त्रीसहित तुम्हारे मनमें तनिक भी क्रोध नहीं हुआ । इससे मैं तुमलोगोंपर बहुत संतुष्ट हुआ ॥ २१ ॥

भोजनं च समानाय्य यत् तदा दीपितं मया ।

क्रुद्धयेथा यदि मात्सर्यादिति तन्मर्षितं च मे ॥ २२ ॥

पृष्ठ 547

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 547 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इसके बाद जो मैंने भोजन मँगाकर जला दिया, उसमें भी यही उद्देश्य छिपा था कि तुम डाहके कारण मुझपर क्रोध करोगे; परंतु मेरे उस बर्तावको भी तुमने सह लिया ॥ २२ ॥

ततोऽहं रथमारुह्य त्वामवोचं नराधिप ।

सभार्यो मां वहस्वेति तच्च त्वं कृतवांस्तथा ॥ २३ ॥

अविशङ्को नरपते प्रीतोऽहं चापि तेन ह । नरेन्द्र! इसके बाद मैं रथपर आरूढ़ होकर बोला, तुम स्त्रीसहित आकर मेरा रथ खींचो । नरेश्वर! इस कार्यको भी तुमने निःशंक होकर पूर्ण किया । इससे भी मैं तुमपर बहुत संतुष्ट हुआ ॥ २३ ॥

धनोत्सर्गेऽपि च कृते न त्वां क्रोधः प्रधर्षयत् ॥ २४ ॥

ततः प्रीतेन ते राजन् पुनरेतत् कृतं तव ।

सभार्यस्य वनं भूयस्तद् विद्धि मनुजाधिप ॥ २५ ॥

प्रीत्यर्थं तव चैतन्मे स्वर्गसंदर्शनं कृतम् । फिर जब मैं तुम्हारा धन लुटाने लगा, उस समय भी तुम क्रोधके वशीभूत नहीं हुए । इन सब बातोंसे मुझे तुम्हारे ऊपर बड़ी प्रसन्नता हुई । राजन्! मनुजेश्वर! अतः मैंने पत्नीसहित तुम्हें संतुष्ट करनेके लिये ही इस वनमें स्वर्गका दर्शन कराया है । पुनः यह सब कार्य करनेका उद्देश्य तुम्हें प्रसन्न करना ही था, इस बातको अच्छी तरह जान लो ॥ २४-२५३ ॥ यत् ते वनेऽस्मिन् नृपते दृष्टं दिव्यं निदर्शनम् ॥ २६ ॥

स्वर्गोद्देशस्त्वया राजन् सशरीरेण पार्थिव ।

मुहूर्तमनुभूतोऽसौ सभार्येण नृपोत्तम ॥ २७ ॥

नरेश्वर! राजन्! इस वनमें तुमने जो दिव्य दृश्य देखे हैं, वह स्वर्गकी एक झाँकी थी । नृपश्रेष्ठ! भूपाल! तुमने अपनी रानीके साथ इसी शरीरसे कुछ देरतक स्वर्गीय सुखका अनुभव किया है ॥ २६-२७ ॥

निदर्शनार्थं तपसो धर्मस्य च नराधिप ।

तत्र याऽऽसीत् स्पृहा राजंस्तच्चापि विदितं मया ॥ २८ ॥

नरेश्वर! यह सब मैंने तुम्हें तप और धर्मका प्रभाव दिखलानेके लिये ही किया है । राजन्! इन सब बातोंको देखनेपर तुम्हारे मनमें जो इच्छा हुई है, वह भी मुझे ज्ञात हो चुकी है ॥ २८ ॥

ब्राह्मण्यं काङ्क्षसे हि त्वं तपश्च पृथिवीपते ।

अवमन्य नरेन्द्रत्वं देवेन्द्रत्वं च पार्थिव ॥ २ ९ ॥

पृथ्वीनाथ! तुम सम्राट् और देवराजके पदकी भी अवहेलना करके ब्राह्मणत्व पाना चाहते हो और तपकी भी अभिलाषा रखते हो ॥ २ ९ ॥

एवमेतद् यथाऽऽत्थ त्वं ब्राह्मण्यं तात दुर्लभम् ।

ब्राह्मणे सति चर्षित्वमृषित्वे च तपस्विता ॥ ३० ॥

पृष्ठ 548

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 548 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तात! तप और ब्राह्मणत्वके सम्बन्धमें तुम जैसा उद्गार प्रकट कर रहे थे, वह बिलकुल ठीक है । वास्तवमें ब्राह्मणत्व दुर्लभ है । ब्राह्मण होनेपर भी ऋषि होना और ऋषि होनेपर भी तपस्वी होना तो और भी कठिन है ॥ ३० ॥

भविष्यत्येष ते कामः कुशिकात् कौशिको द्विजः ।

तृतीयं पुरुषं तुभ्यं ब्राह्मणत्वं गमिष्यति ॥ ३१ ॥

तुम्हारी यह इच्छा पूर्ण होगी । कुशिकसे कौशिक नामक ब्राह्मणवंश प्रचलित होगा तथा तुम्हारी तीसरी पीढ़ी ब्राह्मण हो जायगी ॥ ३१ ॥

वंशस्ते पार्थिवश्रेष्ठ भृगूणामेव तेजसा ।

पौत्रस्ते भविता विप्रस्तपस्वी पावकद्युतिः ॥ ३२ ॥

नृपश्रेष्ठ! भृगुवंशियोंके ही तेजसे तुम्हारा वंश ब्राह्मणत्वको प्राप्त होगा । तुम्हारा पौत्र अग्निके समान तेजस्वी और तपस्वी ब्राह्मण होगा ॥ ३२ ॥

यः स देवमनुष्याणां भयमुत्पादयिष्यति ।

त्रयाणामेव लोकानां सत्यमेतद् ब्रवीमि ते ॥ ३३ ॥

तुम्हारा वह पौत्र अपने तपके प्रभावसे देवताओं, मनुष्यों तथा तीनों लोकोंके लिये भय उत्पन्न कर देगा । मैं तुमसे यह सच्ची बात कहता हूँ ॥ ३३ ॥

वरं गृहाण राजर्षे यत् ते मनसि वर्तते ।

तीर्थयात्रां गमिष्यामि पुरा कालोऽभिवर्तते ॥ ३४ ॥

राजर्षे! तुम्हारे मनमें जो इच्छा हो, उसे वरके रूपमें माँग लो । मैं तीर्थयात्राको जाऊँगा । अब देर हो रही है ॥ ३४ ॥

कुशिक उवाच

एष एव वरो मेऽद्य यस्त्वं प्रीतो महामुने ।

भवत्वेतद् यथाऽऽत्थ त्वं भवेत् पौत्रो ममानघ ॥ ३५ ॥

कुशिकने कहा - महामुने! आज आप प्रसन्न हैं, यही मेरे लिये बहुत बड़ा वर है ।

अनघ! आप जैसा कह रहे हैं, वह सत्य हो— मेरा पौत्र ब्राह्मण हो जाय ॥ ३५ ॥

ब्राह्मण्यं मे कुलस्यास्तु भगवन्नेष मे वरः ।

पुनश्चाख्यातुमिच्छामि भगवन् विस्तरेण वै ॥ ३६ ॥

भगवन्! मेरा कुल ब्राह्मण हो जाय, यही मेरा अभीष्ट वर है । प्रभो! मैं इस विषयको पुनः विस्तारके साथ सुनना चाहता हूँ ॥ ३६ ॥

कथमेष्यति विप्रत्वं कुलं मे भृगुनन्दन ।

कश्चासौ भविता बन्धुर्मम कश्चापि सम्मतः ॥ ३७ ॥

भृगुनन्दन! मेरा कुल किस प्रकार ब्राह्मणत्वको प्राप्त होगा? मेरा वह बन्धु, वह सम्मानित पौत्र कौन होगा जो सर्वप्रथम ब्राह्मण होनेवाला है? ॥ ३७ ॥

पृष्ठ 549

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 549 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते अनुशासनपर्वणि दानधर्मपर्वणि च्यवनकुशिकसंवादो नाम पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५५ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत अनुशासनपर्वके अन्तर्गत दानधर्मपर्वमें च्यवन और कुशिकका संवादविषयक पचपनवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ५५ ॥

पृष्ठ 550

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 550 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः च्यवन ऋषिका भृगुवंशी और कुशिकवंशियोंके सम्बन्धका कारण बताकर तीर्थयात्राके लिये प्रस्थान च्यवन उवाच

अवश्यं कथनीयं मे तवैतन्नरपुंगव ।

यदर्थं त्वाहमुच्छेत्तुं सम्प्राप्तो मनुजाधिप ॥ १ ॥

च्यवन कहते हैं - नरपुंगव! मनुजेश्वर! मैं जिस उद्देश्यसे तुम्हारा मूलोच्छेद करनेके लिये यहाँ आया था, वह मुझे तुमसे अवश्य बता देना चाहिये ॥ १ ॥

भृगूणां क्षत्रिया याज्या नित्यमेतज्जनाधिप ।

ते च भेदं गमिष्यन्ति दैवयुक्तेन हेतुना ॥ २ ॥

क्षत्रियाश्च भृगून् सर्वान् वधिष्यन्ति नराधिप ।

आ गर्भादनुकृन्तन्तो दैवदण्डनिपीडिताः ॥ ३ ॥

जनेश्वर! क्षत्रियलोग सदासे ही भृगुवंशी ब्राह्मणोंके यजमान हैं; किंतु प्रारब्धवश आगे चलकर उनमें फूट हो जायगी । इसलिये वे दैवकी प्रेरणासे समस्त भृगुवंशियोंका संहार कर डालेंगे । नरेश्वर! वे दैवदण्डसे पीड़ित हो गर्भके बच्चेतकको काट डालेंगे ॥

तत उत्पत्स्यतेऽस्माकं कुले गोत्रविवर्धनः ।

ऊर्वो नाम महातेजा ज्वलनार्कसमद्युतिः ॥ ४ ॥

तदनन्तर मेरे वंशमें ऊर्व नामक एक महातेजस्वी बालक उत्पन्न होगा, जो भार्गव गोत्रकी वृद्धि करेगा। उसका तेज अग्नि और सूर्यके समान दुर्धर्ष होगा ॥ ४ ॥

स त्रैलोक्यविनाशाय कोपाग्निं जनयिष्यति ।

महीं सपर्वतवनां यः करिष्यति भस्मसात् ॥ ५ ॥

वह तीनों लोकोंका विनाश करनेके लिये क्रोधजनित अग्निकी सृष्टि करेगा । वह अग्नि पर्वतों और वनोंसहित सारी पृथ्वीको भस्म कर डालेगी ॥ ५ ॥

कंचित् कालं तु वह्निं च स एव शमयिष्यति ।

समुद्रे वडवावक्त्रे प्रक्षिप्य मुनिसत्तमः ॥ ६ ॥

कुछ कालके बाद मुनिश्रेष्ठ और्व ही उस अग्निको समुद्रमें स्थित हुई बड़वानलमें डालकर बुझा देंगे ॥ ६ ॥

पुत्रं तस्य महाराज ऋचीकं भृगुनन्दनम् ।

साक्षात् कृत्स्नो धनुर्वेदः समुपस्थास्यतेऽनघ ॥ ७ ॥