सनातन धर्मलोक ५ — पृष्ठ 551–560
सनातन धर्मलोक ५ · पृष्ठ 551–560
पृष्ठ 551
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
भोजन - विधिके विज्ञान १२३ द्रौपदीने एक शाकका पत्ता ही तो भगवान् कृष्णको खिलाया था । विश्वम्भरकी तृप्ति होने से विश्व - भरकी तृप्ति हो गई थी । आनेवाले अतिथि दुर्वासा आदि के पेट भी फूल गये थे, वे खाने ही नहीं आये · कि कहीं अम्बरीष - भक्तकी भांति युधिष्ठिर भी हमें तंग न करें । वैसे तो दुर्योधनने उन्हें द्रौपदीके खा चुकनेपर भिजवाया था कि उस समय पांडव इन्हें खिला न सकेंगे; तब दुर्वासा शाप देकर उन्हें भस्म कर डालेंगे । पर द्रौपदी - द्वारा श्रीकृष्ण भगवान्को सूर्य से दी हुई वटलोईमें लगे शाकके एक पत्ते को खिलानेसे ही सारा संसार तृप्त होगया था । अतः भगवन्मूर्तिको भोग लगानेसे ही पञ्चमहायज्ञ ते हैं । अन्य ‘ लघूपायोस्ति भूतले ' यह है कि पञ्चमहायज्ञोंके प्रति-निधिस्वरूप पाँच ग्रास रखे जावें; वे ग्रास तथा घी आदि सबके प्रति -निधि अग्निमें समर्पण कर दिया जाय; वा गौ को खिला दिया जावे । पितृकार्य में तो काकबलि भी देनी पड़ती है । इन बातोंसे जहाँ हमें शास्त्राज्ञाके ' स्वल्पमप्यस्य धर्मस्य त्रायते महतो भयात् ' ( गीता २।४० ) ' कुछ ' पालनसे धर्म प्राप्त होगा; वहाँ लौकिक लाभ भी बहुत होगा । वह यह कि हमने जो भोजन करना है; कई कारणोंसे वह भोजन विषमय भी हो सकता है । यदि वह हमारे अन्दर गया; तो हमें हानि पहुँचावेगा । · राजाको तो सदा विषका डर ही बना रहता है; तब यह ग्रास - स्थापना तथा प्रासोंका अग्नि में डालना, वा कौवेको खिलाना उस विषकी परीक्षाका साधन भी बन जावेगा; अन्य भी बहुतसे लाभ प्राप्त करावेगा ।
पृष्ठ 552
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
५२४ श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) 1. इस बातको इस प्रकार समझिये - यदि भोजन में विष होगा; तो जो ग्रास हम रखेंगे, तो उसपर बैठने वाली मक्खियाँ मर जाएँगी; वा निर्जीव - सी हो जाएँगी । फिर जो कि ग्रासोंको पूर्व अग्निमें डालेंगे; उससे जहाँ देवताओंके मुख अग्निमें - डालने से देवपूजा होगी; वहाँ यदि भोजन विषमय है; तो उसकी नीली- लपट होगी; और बहुत बुरी दुर्गन्ध फैल जाएगी । काक - बालिका यह लाभ है कि— कौवा विषमय ग्रास नहीं खाता; इससे भोजनकर्ता सावधान हो जाएगा । अन्य भी परीक्षाएँ हैं । बन्दरको भी वह ग्रास यदि विषमय है - तो ग्रास देनेसे मचलता है । बड़ा चंचल आँखें लाल हो जाती हैं -आया है । यदि विष भोजनमें लौकिक लाभ यह होगा उधर घूम रही होंगी; तो वह मुँह और ढंगका बना लेता है-हो जाता है । चकोरको डालने से उसकी आयुर्वेद - ग्रन्थोंमें इन बातोंका निरूपण न भी हो, तब आगे ग्रास - स्थापनका कि यदि उस स्थलमें च्यूँ टियाँ इधर से उनका भोजनकी थाली में आना सम्भव है । यदि वे पाँच - ग्रास थालीके आगे रखे होंगे, तब वे च्यूँ टियाँ वहाँ इकट्ठी हो जावेंगी, भोजनकी थाली में नहीं आवेंगी । इस प्रकार अन्य भी लौकिक लाभ बहुत सम्भव हो सकते हैं । गो - प्रास भी नियमतः रखना चाहिये, इससे गायका पालन होता है । ग्रास रखकर फिर आचमन करके भोजन प्रारम्भ करना चाहिये-' अश्नीयाद् आचम्य प्राङ्मुखः शुचिः ' ( मनु ० २।५१ ) आचमनसे भीतर आर्द्रता हो जाती है; इससे चबाये हुए ग्रासको भीतर प्राप्त
पृष्ठ 553
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
सिर बन्द करके भोजन न करना ५२१ होने में सुविधा होती है । ( ५३ ) सिर वन्द करके भोजन न करना । मनुजीने कहा है- ' यद् वेष्टितशिरा भुक्ते यद् भुक्के दक्षिणा-मुखः । सोपानत्कश्च यद् भुक्के, तद् वै रक्षांसि भुञ्जते ' ( ३२३८ ) यहाँ सिर पटके ( साफे ) आदिसे बन्द करके और जूता समेत भोजन करने से वह भोजन राक्षसोंको मिलता है- ऐसा कहा है । . इस अर्थवाद में भी रहस्य है । वह यह कि भोजन खाते हुए जो ऊष्मा ( गर्मी ) सम्पूर्ण शरीरमें पैदा होती है, उस ( ऊष्मा ) के निकलनेके दो मुख्य मार्ग हैं, एक सिर, दूसरा पाँव | यदि यह दोनों बन्द होंगे; और वह ऊष्मा इन स्थानोंमें पहुँचकर बाहर निकलनेका जोर लगावेगी । पर दोनों मार्ग वन्द होनेसे वह ऊष्मा प्रकुपित होकर -वल - प्रयोग करेगी; इससे सिर तथा पैर, वल्कि सारे शरीरकी हानि होगी । पांओंमें जूता चर्ममय होने से वह दुर्गन्धित - परमाणुओं को भी भोजनके समय डालता रहेगा, ऊष्मा भी निकलने न देगा; इसलिए भी उस समय जूते पहरे रहना उचित नहीं । अन्य निकलनेका मार्ग है- गुप्त इन्द्रिय, तथा गुदेन्द्रियका छिद्र । भोजनके वाद लघुशंका अवश्य करनी चाहिये, उस मार्ग से भी ऊष्मा निकलेगी । गुदाप्रदेश से तो वह अपानवायु आदिके द्वारा निकलती ही रहती है; तथापि उस समय कौपीन ( लंगोट ) कसा हुआ भी न होना चाहिये । ( ५४ ) कपड़े उतारकर वा रेशमी वस्त्रसे भोजन करना । हम पूर्व कह चुके हैं कि भोजन करते हुए शरीर में प्रचुर
पृष्ठ 554
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
१२६ श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) मात्रामें ऊष्मा उत्पन्न होती है; उसे रोमकूपोंसे बाहर निकलनेका अवसर भी देना चाहिये । उसमें कपड़े उतारकर भोजन करना भी एक उपाय है । वस्त्र पहिने हुए होनेपर रोमकूपोंपर आवरण पड़ा होनेसे ऊष्माके निकलने में बाधा पड़ेगी । वह यदि आवरण-वश भीतर रहे; तो हानि पड़ेगी । इसीलिए व्यायाम करनेके अवसर पर भी भीतरी ऊष्माके निकलनेकेलिए कपड़े उतारे जाते हैं । अथवा यदि कसे हुए कपड़े न हों; तो वह वाष्प भीतर से निकलती तो रहेगी, पर वह कपड़ों में लगेगी । एक तो उससे कपड़े खराब होंगे; दूसरा वे शरीरमें लगे होनेसे वह स्वेद - रूपसें निकली वाष्प फिर शरीरको खराब करती रहेगी; क्योंकि वह मलरूपमें जम जावेगी; तब रोमकूपोंके वन्द हो जानेसे कितनी हानि हो सकती है — यह स्वयं सोचा जा सकता है । इसलिए बीमारको जो पसीना आता रहता है उसे एक स्वच्छ कपड़े से साफ करते रहना पड़ता है; नहीं तो मलरूपमें जम जाने से उसकी हानि होती है । कपड़े उतरवा देना भी उसे बाहिरी वायुके लगनेका डर होनेसे विपद्जनक होता है । हाँ, उसके कपड़े बदलवा दिये जाते हैं । कई लोग भोजनके समय कपड़े उतारने में अन्य कारण बताते हैं; उनका आशय यह है कि हमने भोजन करना है; उसमें शुद्धता अपेक्षित होती है । अशुद्धता में भोजन नहीं किया जाता । धोती तो हम प्रतिदिन धो लिया करते हैं । ऊपरके कमीज आदि वस्त्र मैले होने से पूर्व हम नहीं धोते । उनका अशुद्ध होजाना भी सम्भव हो सकता है । अतः धोती न उतारकर अन्य वस्त्र भोजनके
पृष्ठ 555
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
भोजन- नियम ५२७ समय उतार देने चाहियें । यदि वह सम्भव न हो तो रेशमी वा ऊनी वस्त्र होना चाहिए; वह भीतरी शक्तिको सुरक्षित रखता है, और बाहरी शक्तिके परिणामको दूर करता है । क्योंकि भोजन करते समय शरीर के प्रत्येक यन्त्रोंकी क्रिया होने लगती है; इसलिए वाहरी वायुकी बाधा रोकनेकेलिए और अन्दरकी शक्ति सुरक्षित रूपसे कार्य करती रहे ' नान्नमद्यादेकवासाः ' ( मनु ० ४।४५ ) एक केवल धोती पहनकर भोजन नहीं करना चाहिये, एक रेशमी दुपट्टा ऊपर से ओढ़ ले, वा उपवस्त्र रखे ले इससे कमीजकी भांति रोमकूप सर्वथा आवृत भी नहीं रहेंगे; और बाहरी ' बाधाओं का प्रभाव भी शीघ्र नहीं पड़ता । ( ५५ ) भोजन - नियम भोजनके कई नियम शास्त्रों में बताये गये हैं- ' न भुञ्जीतो-धृतस्नेहं नातिसौहित्यमाचरेत् । नातिप्रगे, नातिसायं न सायं-प्रातराशित: ( मनु ४।६२ ) ' न भिन्नभाण्डे भुजीत न भावप्रति-दूषिते ' ( ४।६५ ) ' शयनस्थो न भुजीत; न पाणिस्थं न चासने ' ( ४/७४ ) ' सर्वं च तिल - सम्बद्ध नाद्यादस्तमिते रवौ ' ( ४/७७ ) आर्द्रपादस्तु भुजीत नार्द्रपादस्तु संविशेत्, ( ४७६ ) ' नान्नमद्याद् एकवासाः ' ( ४।४५ ) अर्थात् — ( क ) भोजनका स्नेह ( चिकनाहट ) निकालकर न खावे; क्योंकि सार - भाग निकल जानेसे शेष भोजन निस्सार हो जाता है । माखन मिली हुई लस्सी पीने से जो लाभ है; वह अलग कियेसे नहीं । ( ख ) बहुत तृप्त होकर भोजन भी न करे - इससे बहुत बड़ी हानि होती है, भीतर वायुके भी प्रवेश
पृष्ठ 556
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
२२८ श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) न हो सकनेसे कभी मृत्यु भी सम्भव हो जाती है । पेटका कुछ खाली होना ही चाहिये । ( ग ) न बहुत प्रातः न बहुत सायं में भोजन करे । इस समय प्रकाश और तमः के मिश्रण से कीटाणु बहुत फैल जाते हैं — उस समयका भोजन कीटाणुवरा हानिजनक हो जाता है । ( घ ) खाटपर भोजन न खावे । एक तो वह बच्चोंके मलमूत्रके अंशसे भी युक्त हो सकता है । दूसरा दाल वा भोजनादि-का टुकड़ा गिरनेसे उसमें च्यूटियां वा अन्य कीटाणु, खटमल आदि खाटमें घुस सकते हैं, इससे उसपर सोनेवालेकी हानि स्पष्ट है । ( ङ ) तिलसे सम्बद्ध वस्तु रातको न खावे । तिल बहुत गर्म प्रभाव रखते हैं; रातको निद्रामूलक दुर्वलतावश तिलकी गर्मी बढ़ जाने से स्वप्नदोषादि वा अन्य कोई व्याधि हो सकती है । ( च ) आसनपर भोजन रखकर भी खाना ठीक नहीं; क्योंकि-उच्छिष्टके गिरनेसे उसमें कीटाणु प्रवेश कर हानि पहुँचा सकते हैं । ( छ ) हाथपर भी भोजन न खावे । यह संन्यासीको शोभित हो सकता है— गृहस्थको नहीं । हाथ पर भोजन ठीक आ भी नहीं सकता । ( ज ) टूटे बर्तनमें भोजन न करे - बर्तन भोजना-भिमानी देवताका स्थान है, वह टूटा हुआ होना अच्छा नहीं; इससे देवताका अपमान है, वह हाथको चुभ भी सकता है । ( झ ) स्नानके बिना भोजन नहीं होना चाहिये - ' अस्नायी समलं ' भुङ्क्ते ' । भोजन करने में ऊष्मा निकलती है; स्नान न करने में भी ऊष्मा भीतर रहती है, और शरीरसे निकले हुए पसीनेके द्रवभागके वायुमें उड़ जानेसे शेष मलके रह जानेसे उससे रोमकूप
पृष्ठ 557
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
घृतपक्व भोजन की शुद्धताका विज्ञान १२६ वन्द रह जाते हैं ।. यदि स्नान न किया जावेगा; तो रोमकूपोंके मलावृत होने से उनके द्वारा भोजनकी ऊष्मा बाहर नहीं निकल सकेगी, उससे भीतर बड़ी हानि पहुँचती है; उससे भीतर मल बना रहेगा । तब ' अस्नायी समलं भुङ्क्ते ' वाली बात ठीक है । उसका बुद्धि और मस्तिष्कपर कुप्रभाव रहता है । इसलिए स्नान न करनेवाली मुसलमान - आदि जातियां भी मस्तिष्ककी कमजोरीसे युक्त होती हैं— अतः हृदयहीन भी होती हैं । ( ञ ) चलते हुए भी भोजन ठीक नहीं; क्योंकि चलते समय रक्तकी गति तीव्र होती है; उस समय भीतर डाला हुआ भोजन रक्तको विकृत कर दिया करता है, रक्तके विकृत होने से अन्न ठीक हज़म नहीं होता । शान्त - चित्तसे रक्तगतिकी समतामें ही भोजन करना लाभदायक होता है । ' अब्राह्मणोऽयं यस्तिष्ठन् भक्षयति ' यह उदाहरण महा-भाष्यकारने नञ्सूत्र में दिया है । यहां खड़े हुए भोजन करनेवालेको ' अब्राह्मण ' कहा है । ' नत्र ' यहाँ अप्रशस्त अर्थ में है । सो यह निन्दार्थवाद खड़े होकर भोजन करनेमें हानि सूचित कर रहा है । ( ५६ ) घृतपक्व - भोजनकी शुद्धताका विज्ञान । घृतपक्व अन्न विशुद्ध होता है । कई आप्ता लोग ब्राह्मणोंकी घृतपक्व अन्न खानेमें प्रवृत्ति देखकर उसमें कारण उनकी रसनाका, लौल्य बताते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है । घृतपक्व अन्न विशेष - शुद्ध होता है — इस विशुद्धिके कारण से ही घृतपक्व अन्नका उपयोग होता है । ब्राह्मणगण ' तस्मात् शास्त्र ' प्रमाणं ते ' ( गीता १६।२४ ) यहां भगवान् से अनुज्ञात शास्त्रानुसरण के प्रणयी होते हैं । न. ३४ स ० ध ०
पृष्ठ 558
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) ५३० उसी शास्त्र से वे लोग ' यह कर्तव्य है - यह अकर्तव्य है ' यह जानते हैं । शास्त्रों में लिखा है - घृत देवताओंका अन्न होता है । जब देवाप्सरा उर्वशी शापवश मनुष्य- लोकसें पुरूरवाके घर पहुँची, तब खानेकेलिए पूछनेपर उसने कहा - ' घृतं मे वीर! भक्ष्यं स्यात् ' ( श्रीमद्भागवत ॥१४।२२ ) । यही बात ब्राह्मणभागात्मक वेदमें भी कही है - ' घृतस्य स्तोकं सकृद् अह्न आइनाम् ' ( शतपथ ० ११।५।१।१० ) यही बात मन्त्रभागात्मक वेद में भी कही है - ' घृतस्य स्तोकं सकृद् अह्न आश्नाम् ' ( ऋ ० सं ० १०६५।१६ ) । दोनों जगह उर्वशी कहनेवाली ( ऋषिका ) है । इसी कारण देवयज्ञ होम में भी शुद्ध घृतका ही उपयोग होता है । इस प्रकार घृत देवभोजन होनेसे जब वह विशुद्ध सिद्ध हुआ; तो घृतपक्व अन्न भी स्वतः विशुद्ध सिद्ध हुआ । इसीलिए ' रस्याः स्निग्धाः ( घृतपक्वाः ) स्थिरा हृद्या आहाराः सात्त्विक प्रियाः ' ( गीता १७१८ ) यहांपर स्निग्ध आहारको सात्त्विक ( तमोगुणको दूर करनेवाला ) कहा गया है । इसीलिए अपनी अशुद्धि हो जाने-पर स्मृतियोंमें घृतप्राशनसे शुद्धि मानी गई है । जैसे कि मनुजीने कहा है- ' घृतं प्राश्य विशुद्धयति ' ( ५१०३ ) । घृत विषघ्न भी होता है; अतः जब सांप काट जाय; तो उसके विष- दूरीकरणार्थ उसे घी पिलाते हैं । छोटे बच्चेको जातकर्म संस्कार में सुवर्ण-शलाकासे मधु और घृत चटाते हैं; वहां भी विष प्रभाव दूर करना लक्ष्य होता है । रोटीको घृत से चुपड़नेका लक्ष्य भी यही होता है ।
पृष्ठ 559
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
घृतपक्व - भोजनकी शुद्धताका विज्ञान २३१ व ' शुक्तं पर्युषितं चैव शूद्रस्योच्छिष्टमेव च ' ( मनु ० ४।२११ ) यहाँ पर्युषित ( बासी ) अन्नको निषिद्ध माना गया है, परन्तु यदि बांसी ( कलका ) अन्न भी घृतपक्क हो; तो उसे भी मनुजीने शुद्ध माना है । जैसे कि - ' यत्किञ्चित् स्नेहसंयुक्तं भोज्यं भोज्यमगर्हितम् । तत् पर्युषितमप्याद्य ं हविः - शेषं च यद् भवेत् ' ( ५४ ) इससे घृत - संस्कृत अन्नकी शुद्धता सिद्ध हो जाती है । इसलिए शीतला आदिके अवसर पर घृतपक्क पर्युषित ( बासी ) भोजनका भी उपयोग होता है । ग्रहण के समयमें पड़ा हुआ घृतपक्व मिष्टान्न भी इसी कारण अशुद्ध नहीं माना जाता । 7 7 र्य घृतपक्ककी शुद्धतामें कारण यह है कि घृत गौसे उद्भूत हुए दुग्धका सार है । सार - वस्तु लाभदायक और श्रेष्ठ एवं बलप्रद हुआ करती है । और फिर वेदादि - शास्त्रों के अनुसार गाय में भी देवताओं का निवास तथा सात्त्विकता मानी गई है । इसी कारण उसके पञ्चगव्यका भी महापापोंके प्रायश्चित्तों एवं अशुद्धकी शुद्धि में उपयोग किया जाता है । पञ्चगव्यमें घृत श्रेष्ठ है । घृत बनानेकेलिए दुग्धसे फल्गु पानी निकाल दिया जाता है । इस कारण जलसे संस्कृत अन्न भी तैजस - घृत से संस्कृत अन्नके समान शुद्ध नहीं माना जाता । कीटाणु जलको शीघ्र दूषित एवं विकृत कर दिया करते हैं । इसलिए जल संस्कृत अन्न भी शीघ्र बिगड़ जाता -- है । घृतपर कीटाणुओं का आक्रमण सफल नहीं होता, इसलिए सूर्यादिके ग्रहणके अवसरपर कीटाणुओंके फैल जानेपर जल-संस्कृत अन्न तो अशुद्ध हुआ माना जाता है, इसलिए फेंक दिया I
पृष्ठ 560
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
२३२ श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) जाता है, पर घृत- संस्कृत अन्नको न तो अशुद्ध माना जाता है; और न ही उसे फैंक दिया जाता है । दूधसे जलके भागको दूर करनेकेलिए उसे जमाया जाता है, वह दही बन जाता है । दहीसे भी जलके भागको दूर करके उसका माखन बना दिया जाता है । उसके बचे - खुचे जलको भी अग्नि द्वारा जलाकर अवशिष्ट परम - विशुद्ध सार - भाग घृत बन जाता है । इसीलिए सद्योजात वालकके भी अशुद्ध होनेसे उसकी शुद्ध्यर्थ ‘ पारस्करगृह्यसूत्र’में जातकर्म संस्कार में घृतप्राशन कहा गया है-' अनामिकया सुवर्णान्तर्हितया मधुघृते प्राशयति घृतं वा ' ( १।१६।४ ) । इस प्रकार घृत- संस्कृत अन्नकी शुद्धता शास्त्रीय भी सिद्ध हुई; परन्तु उस घृतमें अशुद्ध - घृतादिका मिश्रण न हो । मूत्र वा मद्यसे मिला हुआ गङ्गाजल भी अशुद्ध ही हुआ करता है । घृत बनाने वाला विधर्मी भी न हो, भिन्न जाति वाला भी न हो । देवयज्ञों में वनस्पति घृतका उपयोग करके हम लोग देवताओंको भी ठगते हैं, फल भी तो वैसा ही मिलता है । अस्तु । घृतकी शुद्धिसे हमारा मस्तिष्क शुद्ध हो जाने पर हमारे वाक्, शरीर और मन पुष्ट होंगे । छान्दोग्यके उद्दालक- श्वेतकेतुके संवाद के ' अनुसार घृतके स्थूल भागसे अस्थि, मध्यम से मज्जा और सूक्ष्मसे वाणी बनती है । अस्थि शरीरका मूल है, मज्जा बलका, वाणी सारे संसारके व्यवहारका मूल है । ' आयुर्वै घृतम् ' ( तैत्ति ० सं ० २।३।२।२ ) यहाँ घृतको श्रायु पैदा करने वाला माना गया है । इसलिए भी यह सेवनीय है । आयुकी वृद्धिमें पुरुष शास्त्रीय आचरण करके जगत्का