महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 551–560

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 551–560

पृष्ठ 551

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 551 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तस्मात् त्वं जीव मे पुत्र सुसुखी शरदां शतम् ॥ ६४ ॥

' मेरा जीवन तथा अक्षय संतान- परम्परा भी तुम्हारे ही अधीन है, अतः पुत्र! तुम अत्यन्त सुखी होकर सौ वर्षोंतक जीवन धारण करो ॥ ६४ ॥

त्वदङ्गेभ्यः प्रसूतोऽयं पुरुषात् पुरुषोऽपरः ।

सरसीवामलेऽऽत्मानं द्वितीयं पश्य वै सुतम् ॥ ६५ ॥

‘ यह बालक आपके अंगोंसे उत्पन्न हुआ है; मानो एक पुरुषसे दूसरा पुरुष प्रकट हुआ है । निर्मल सरोवरमें दिखायी देनेवाले प्रतिबिम्बकी भाँति अपने द्वितीय आत्मारूप इस पुत्रको देखिये ॥ ६५ ॥

यथा ह्याहवनीयोऽग्निर्गार्हपत्यात् प्रणीयते ।

तथा त्वत्तः प्रसूतोऽयं त्वमेकः सन् द्विधा कृतः ॥ ६६ ॥

मृगावकृष्टेन पुरा मृगयां परिधावता ।

अहमासादिता राजन् कुमारी पितुराश्रमे ॥ ६७ ॥

‘ जैसे गार्हपत्य अग्निसे आहवनीय अग्निका प्रणयन ( प्राकट्य ) होता है, उसी प्रकार यह बालक आपसे उत्पन्न हुआ है, मानो आप एक होकर भी अब दो रूपोंमें प्रकट हो गये हैं । राजन्! आजसे कुछ वर्ष पहले आप शिकार खेलने वनमें गये थे । वहाँ एक हिंसक पशुके पीछे आकृष्ट हो आप दौड़ते हुए मेरे पिताजीके आश्रमपर पहुँच गये, जहाँ मुझ कुमारी कन्याको आपने गान्धर्व विवाहद्वारा पत्नीरूपमें प्राप्त किया ॥ ६६-६७ ॥

उर्वशी पूर्वचित्तिश्च सहजन्या च मेनका ।

विश्वाची च घृताची च षडेवाप्सरसां वराः ॥ ६८ ॥

' उर्वशी, पूर्वचित्ति, सहजन्या, मेनका, विश्वाची और घृताची- ये छ: अप्सराएँ ही अन्य सब अप्सराओंसे श्रेष्ठ हैं ॥ ६८ ॥

तासां सा मेनका नाम ब्रह्मयोनिर्वराप्सराः ।

दिवः सम्प्राप्य जगतीं विश्वामित्रादजीजनत् ॥ ६ ९ ॥

' उन सबमें भी मेनका नामवाली अप्सरा श्रेष्ठ है, क्योंकि वह साक्षात् ब्रह्माजीसे उत्पन्न हुई है । उसीने स्वर्गलोकसे भूतलपर आकर विश्वामित्रजीके सम्पर्कसे मुझे उत्पन्न किया था ॥ ६ ९ ॥

( श्रीमानृषिर्धर्मपरो वैश्वानर इवापरः ।

ब्रह्मयोनिः कुशो नाम विश्वामित्रपितामहः ॥

कुशस्य पुत्रो बलवान् कुशनाभश्च धार्मिकः ।

गाधिस्तस्य सुतो राजन् विश्वामित्रस्तु गाधिजः ॥

एवंविधः पिता राजन् मेनका जननी वरा ॥ ) ' महाराज! पूर्वकालमें कुश नामसे प्रसिद्ध एक धर्मपरायण तेजस्वी महर्षि हो गये हैं, जो दूसरे अग्निदेवके समान प्रतापी थे । उनकी उत्पत्ति ब्रह्माजीसे हुई थी । वे महर्षि

पृष्ठ 552

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 552 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

विश्वामित्रके प्रपितामह थे । कुशके बलवान् पुत्रका नाम कुशनाभ था । वे बड़े धर्मात्मा थे । राजन्! कुशनाभके पुत्र गाधि हुए और गाधिसे विश्वामित्रका जन्म हुआ । ऐसे कुलीन महर्षि मेरे पिता हैं और मेनका मेरी श्रेष्ठ माता है ।

सा मां हिमवतः प्रस्थे सुषुवे मेनकाप्सराः ।

अवकीर्य च मां याता परात्मजमिवासती ॥ ७० ॥

‘ उस मेनका अप्सराने हिमालयके शिखरपर मुझे जन्म दिया; किंतु वह असद् व्यवहार करनेवाली अप्सरा मुझे परायी संतानकी तरह वहीं छोड़कर चली गयी ॥ ७० ॥

( पक्षिणः पुण्यवन्तस्ते सहिता धर्मतस्तदा ।

पक्षैस्तैरभिगुप्ता च तस्मादस्मि शकुन्तला ॥

ततोऽहमृषिणा दृष्टा काश्यपेन महात्मना ।

जलार्थमग्निहोत्रस्य गतं दृष्ट्वा तु पक्षिणः ॥

न्यासभूतामिव मुनेः प्रददुर्गां दयावतः ।

स मारणिमिवादाय स्वमाश्रममुपागमत् ॥

सा वै सम्भाविता राजन्ननुक्रोशान्महर्षिणा ।

तेनैव स्वसुतेवाहं राजन् वै परमर्षिणा ॥

विश्वामित्रसुता चाहं वर्धिता मुनिना नृप ।

यौवने वर्तमानां च दृष्टवानसि मां नृप ॥

आश्रमे पर्णशालायां कुमारीं विजने वने ।

धात्रा प्रचोदितां शून्ये पित्रा विरहितां मिथः ॥

वाग्भिस्त्वं सूनृताभिर्मामपत्यार्थमचूचुदः ।

अकार्षीस्त्वाश्रमे वासं धर्मकामार्थनिश्चितम् ॥

गान्धर्वेण विवाहेन विधिना पाणिमग्रहीः ।

साहं कुलं च शीलं च सत्यवादित्वमात्मनः ॥

स्वधर्मं च पुरस्कृत्य त्वामद्य शरणं गता ।

तस्मान्नार्हसि संश्रुत्य तथेति वितथं वचः ॥

स्वधर्मं पृष्ठतः कृत्वा परित्यक्तुमुपस्थिताम् । त्वन्नाथां लोकनाथस्त्वं नार्हसि त्वमनागसम् ॥ ) ‘ वे पक्षी भी पुण्यवान् हैं, जिन्होंने एक साथ आकर उस समय धर्मपूर्वक अपने पंखोंसे मेरी रक्षा की । शकुन्तों ( पक्षियों) - ने मेरी रक्षा की, इसलिये मेरा नाम शकुन्तला हो गया । तदनन्तर महात्मा कश्यपनन्दन कण्वकी दृष्टि मुझपर पड़ी । वे अग्निहोत्रके लिये जल लानेके हेतु उधर गये हुए थे । उन्हें देखकर पक्षियोंने उन दयालु महर्षिको मुझे धरोहरकी भाँति सौंप दिया । वे मुझे अरणी ( शमी ) -की भाँति लेकर अपने आश्रमपर आये । राजन्! महर्षिने कृपापूर्वक अपनी पुत्रीके समान मेरा पालन- पोषण किया । नरेश्वर! इस प्रकार मैं

पृष्ठ 553

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 553 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

विश्वामित्र मुनिकी पुत्री हूँ और महात्मा कण्वने मुझे पाल- पोसकर बड़ी किया है । आपने युवावस्थामें मुझे देखा था । निर्जन वनमें आश्रमकी पर्णकुटीके भीतर सूने स्थानमें, जबकि मेरे पिता उपस्थित नहीं थे, विधाताकी प्रेरणासे प्रभावित मुझ कुमारी कन्याको आपने अपने मीठे वचनोंद्वारा संतानोत्पादनके निमित्त सहवासके लिये प्रेरित किया । धर्म, अर्थ एवं कामकी ओर दृष्टि रखकर मेरे साथ आश्रममें निवास किया । गान्धर्व विवाहकी विधिसे आपने मेरा पाणिग्रहण किया है । वही मैं आज अपने कुल, शील, सत्यवादिता और धर्मको आगे रखकर आपकी शरणमें आयी हूँ । इसलिये पूर्वकालमें वैसी प्रतिज्ञा करके अब उसे असत्य न कीजिये । आप जगत्के रक्षक हैं, मेरे प्राणनाथ हैं । मैं सर्वथा निरपराध हूँ और स्वयं आपकी सेवामें उपस्थित हूँ, अतः अपने धर्मको पीछे करके मेरा परित्याग न कीजिये ।

किं नु कर्माशुभं पूर्वं कृतवत्यन्यजन्मनि ।

यदहं बान्धवैस्त्यक्ता बाल्ये सम्प्रति च त्वया ॥ ७१ ॥

‘ मैंने पूर्व जन्मान्तरोंमें कौन-सा ऐसा पाप किया था, जिससे बाल्यावस्थामें तो मेरे बान्धवोंने मुझे त्याग दिया और इस समय आप पतिदेवताके द्वारा भी मैं त्याग दी गयी ॥ ७१ ॥

कामं त्वया परित्यक्ता गमिष्यामि स्वमाश्रमम् ।

इमं तु बालं संत्यक्तुं नार्हस्यात्मजमात्मनः ॥ ७२ ॥

'महाराज! आपके द्वारा स्वेच्छासे त्याग दी जानेपर मैं पुनः अपने आश्रमको लौट जाऊँगी, किंतु अपने इस नन्हे - से पुत्रका त्याग आपको नहीं करना चाहिये ' ॥ ७२ ॥

दुष्यन्तउवाच

न पुत्रमभिजानामि त्वयि जातं शकुन्तले ।

असत्यवचना नार्यः कस्ते श्रद्धास्यते वचः ॥ ७३ ॥

मेनका निरनुक्रोशा बन्धकी जननी तव ।

यया हिमवतः पृष्ठे निर्माल्यमिव चोज्झिता ॥ ७४ ॥

दुष्यन्त बोले — शकुन्तले! मैं तुम्हारे गर्भसे उत्पन्न इस पुत्रको नहीं जानता । स्त्रियाँ प्रायः झूठ बोलनेवाली होती हैं । तुम्हारी बातपर कौन श्रद्धा करेगा? तुम्हारी माता वेश्या मेनका बड़ी क्रूरहृदया है, जिसने तुम्हें हिमालयके शिखरपर निर्माल्यकी तरह उतार फेंका है ॥ ७३-७४ ॥

स चापि निरनुक्रोशः क्षत्रयोनिः पिता तव ।

विश्वामित्रो ब्राह्मणत्वे लुब्धः कामवशं गतः ॥ ७५ ॥

और तुम्हारे क्षत्रियजातीय पिता विश्वामित्र भी, जो ब्राह्मण बननेके लिये लालायित थे और मेनकाको देखते ही कामके अधीन हो गये थे, बड़े निर्दयी जान पड़ते हैं ॥ ७५ ॥

मेनकाप्सरसां श्रेष्ठा महर्षीणां पिता च ते ।

पृष्ठ 554

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 554 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तयोरपत्यं कस्मात् त्वं पुंश्चलीव प्रभाषसे ॥ ७६ ॥

मेनका अप्सराओंमें श्रेष्ठ बतायी जाती है और तुम्हारे पिता विश्वामित्र भी महर्षियोंमें उत्तम समझे जाते हैं । तुम उन्हीं दोनोंकी संतान होकर व्यभिचारिणी स्त्रीके समान क्यों झूठी बातें बना रही हो ॥ ७६ ॥

अश्रद्धेयमिदं वाक्यं कथयन्ती न लज्जसे ।

विशेषतो मत्सकाशे दुष्टतापसि गम्यताम् ॥ ७७ ॥

तुम्हारी यह बात श्रद्धा करनेके योग्य नहीं है । इसे कहते समय तुम्हें लज्जा नहीं आती? विशेषतः मेरे समीप ऐसी बातें कहनेमें तुम्हें संकोच होना चाहिये । दुष्ट तपस्विनि! तुम चली जाओ यहाँसे ॥ ७७ ॥

क्व महर्षिः स चैवाग्रयः साप्सराः क्व च मेनका ।

क्व च त्वमेवं कृपणा तापसीवेषधारिणी ॥ ७८ ॥

कहाँ वे मुनिशिरोमणि महर्षि विश्वामित्र, कहाँ अप्सराओंमें श्रेष्ठ मेनका और कहाँ तुम-जैसी तापसीका वेष धारण करनेवाली दीन- हीन नारी? ॥ ७८ ॥

अतिकायश्च ते पुत्रो बालोऽतिबलवानयम् ।

कथमल्पेन कालेन शालस्तम्भ इवोद्गतः ॥ ७९ ॥

तुम्हारे इस पुत्रका शरीर बहुत बड़ा है । बाल्यावस्थामें ही यह अत्यन्त बलवान् जान पड़ता है । इतने थोड़े समयमें यह साखूके खंभे - जैसा लम्बा कैसे हो गया? ॥ ७९ ॥

सुनिकृष्टा च ते योनिः पुंश्चलीव प्रभाषसे ।

यदृच्छया कामरागाज्जाता मेनकया ह्यसि ॥ ८० ॥

तुम्हारी जाति नीच है । तुम कुलटा - जैसी बातें करती हो । जान पड़ता है, मेनकाने अकस्मात् भोगासक्तिके वशीभूत होकर तुम्हें जन्म दिया है ॥ ८० ॥

सर्वमेतत् परोक्षं मे यत् त्वं वदसि तापसि ।

नाहं त्वामभिजानामि यथेष्टं गम्यतां त्वया ॥ ८१ ॥

तुम जो कुछ कहती हो, वह सब मेरी आँखोंके सामने नहीं हुआ है । तापसी! मैं तुम्हें नहीं पहचानता । तुम्हारी जहाँ इच्छा हो, वहीं चली जाओ ॥ ८१ ॥

शकुन्तलोवाच

राजन् सर्षपमात्राणि परच्छिद्राणि पश्यसि ।

आत्मनो बिल्वमात्राणि पश्यन्नपि न पश्यसि ॥ ८२ ॥

शकुन्तलाने कहा – राजन्! आप दूसरोंके सरसों बराबर दोषोंको तो देखते रहते हैं, किंतु अपने बेलके समान बड़े - बड़े दोषोंको देखकर भी नहीं देखते ॥ ८२ ॥

मेनका त्रिदशेष्वेव त्रिदशाश्चानु मेनकाम् ।

ममैवोद्रिच्यते जन्म दुष्यन्त तव जन्मनः ॥ ८३ ॥

पृष्ठ 555

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 555 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मेनका देवताओंमें रहती है और देवता मेनकाके पीछे चलते हैं - उसका आदर करते हैं ( उसी मेनकासे मेरा जन्म हुआ है ); अतः महाराज दुष्यन्त! आपके जन्म और कुलसे मेरा जन्म और कुल बढ़कर है ॥ ८३ ॥

क्षितावटसि राजेन्द्र अन्तरिक्षे चराम्यहम् ।

आवयोरन्तरं पश्य मेरुसर्षपयोरिव ॥ ८४ ॥

राजेन्द्र! आप केवल पृथ्वीपर घूमते हैं, किंतु मैं आकाशमें भी चल सकती हूँ । तनिक ध्यानसे देखिये, मुझमें और आपमें सुमेरु पर्वत और सरसोंका- सा अन्तर है ॥ ८४ ॥

महेन्द्रस्य कुबेरस्य यमस्य वरुणस्य च ।

भवनान्यनुसंयामि प्रभावं पश्य मे नृप ॥ ८५ ॥

नरेश्वर! मेरे प्रभावको देख लो । मैं इन्द्र, कुबेर, यम और वरुण– सभीके लोकोंमें निरन्तर आने - जानेकी शक्ति रखती हूँ ॥ ८५ ॥

सत्यश्चापि प्रवादोऽयं यं प्रवक्ष्यामि तेऽनघ ।

निदर्शनार्थं न द्वेषाच्छ्रुत्वा तं क्षन्तुमर्हसि ॥ ८६ ॥

अनघ! लोकमें एक कहावत प्रसिद्ध है और वह सत्य भी है, जिसे मैं दृष्टान्तके तौरपर

आपसे कहूँगी; द्वेषके कारण नहीं । अतः उसे सुनकर क्षमा कीजियेगा ॥ ८६ ॥

विरूपो यावदादर्शे नात्मनः पश्यते मुखम् ।

मन्यते तावदात्मानमन्येभ्यो रूपवत्तरम् ॥ ८७ ॥

कुरूप मनुष्य जबतक आइनेमें अपना मुँह नहीं देख लेता, तबतक वह अपनेको दूसरोंसे अधिक रूपवान् समझता है ॥ ८७ ॥

यदा स्वमुखमादर्शे विकृतं सोऽभिवीक्षते ।

तदान्तरं विजानीते आत्मानं चेतरं जनम् ॥ ८८ ॥

किंतु जब कभी आइनेमें वह अपने विकृत मुखका दर्शन कर लेता है, तब अपने और दूसरोंमें क्या अन्तर है, यह उसकी समझमें आ जाता है ॥ ८८ ॥

अतीवरूपसम्पन्नो न कंचिदवमन्यते ।

अतीव जल्पन् दुर्वाचो भवतीह विहेठकः ॥ ८९ ॥

जो अत्यन्त रूपवान् है, वह किसी दूसरेका अपमान नहीं करता; परंतु जो रूपवान् न होकर भी अपने रूपकी प्रशंसामें अधिक बातें बनाता है, वह मुखसे खोटे वचन कहता और दूसरोंको पीड़ित करता है ॥ ८ ९ ॥

मूर्खो हि जल्पतां पुंसां श्रुत्वा वाचः शुभाशुभाः ।

अशुभं वाक्यमादत्ते पुरीषमिव सूकरः ॥ ९० ॥

मूर्ख मनुष्य परस्पर वार्तालाप करनेवाले दूसरे लोगोंकी भली -बुरी बातें सुनकर उनमेंसे बुरी बातोंको ही ग्रहण करता है; ठीक वैसे ही, जैसे सूअर अन्य वस्तुओंके रहते हुए भी विष्ठाको ही अपना भोजन बनाता है ॥ ९० ॥

पृष्ठ 556

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 556 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्राज्ञस्तु जल्पतां पुंसां श्रुत्वा वाचः शुभाशुभाः ।

गुणवद् वाक्यमादत्ते हंसः क्षीरमिवाम्भसः ॥ ९ १ ॥

परंतु विद्वान् पुरुष दूसरे वक्ताओंके शुभाशुभ वचनको सुनकर उनमेंसे गुणयुक्त बातोंको ही अपनाता है, ठीक उसी तरह, जैसे हंस पानीको छोड़कर केवल दूध ग्रहण कर लेता है ॥ ९ १ ॥

अन्यान् परिवदन् साधुर्यथा हि परितप्यते ।

तथा परिवदन्नन्यांस्तुष्टो भवति दुर्जनः ॥ ९ २ ॥

साधु पुरुष दूसरोंकी निन्दाका अवसर आनेपर जैसे अत्यन्त संतप्त हो उठता है, ठीक उसी प्रकार दुष्ट मनुष्य दूसरोंकी निन्दाका अवसर मिलनेपर बहुत संतुष्ट होता है ॥ ९ २ ॥

अभिवाद्य यथा वृद्धान् सन्तो गच्छन्ति निर्वृतिम् ।

एवं सज्जनमाक्रुश्य मूर्खो भवति निर्वृतः ॥ ९ ३ ॥

सुखं जीवन्त्यदोषज्ञा मूर्खा दोषानुदर्शिनः ।

यत्र वाच्याः परैः सन्तः परानाहुस्तथाविधान् ॥ ९ ४ ॥

जैसे साधु पुरुष बड़े - बूढ़ोंको प्रणाम करके बड़े प्रसन्न होते हैं, वैसे ही मूर्ख मानव साधु पुरुषोंकी निन्दा करके संतोषका अनुभव करते हैं। साधु पुरुष दूसरोंके दोष न देखते हुए सुखसे जीवन बिताते हैं, किंतु मूर्ख मनुष्य सदा दूसरोंके दोष ही देखा करते हैं । जिन दोषोंके कारण दुष्टात्मा मनुष्य साधु पुरुषोंद्वारा निन्दाके योग्य समझे जाते हैं, दुष्टलोग वैसे ही दोषोंका साधु पुरुषोंपर आरोप करके उनकी निन्दा करते हैं ॥ ९ ३ - ९ ४ ॥

अतो हास्यतरं लोके किंचिदन्यन्न विद्यते ।

यत्र दुर्जनमित्याह दुर्जनः सज्जनं स्वयम् ॥ ९ ५ ॥

संसारमें इससे बढ़कर हँसीकी दूसरी कोई बात नहीं हो सकती कि जो दुर्जन हैं, वे स्वयं ही सज्जन पुरुषोंको दुर्जन कहते हैं ॥ ९ ५ ॥

सत्यधर्मच्युतात् पुंसः क्रुद्धादाशीविषादिव ।

अनास्तिकोऽप्युद्विजते जनः किं पुनरास्तिकः ॥ ९ ६ ॥

जो सत्यरूपी धर्मसे भ्रष्ट है, वह पुरुष क्रोधमें भरे हुए विषधर सर्पके समान भयंकर है । उससे नास्तिक भी भय खाता है; फिर आस्तिक मनुष्यके लिये तो कहना ही क्या है ॥ ९ ६ ॥

स्वयमुत्पाद्य वै पुत्रं सदृशं यो न मन्यते ।

तस्य देवाः श्रियं घ्नन्ति न च लोकानुपाश्नते ॥ ९ ७ ॥

जो स्वयं ही अपने तुल्य पुत्र उत्पन्न करके उसका सम्मान नहीं करता, उसकी सम्पत्तिको देवता नष्ट कर देते हैं और वह उत्तम लोकोंमें नहीं जाता ॥ ९ ७ ॥

कुलवंशप्रतिष्ठां हि पितरः पुत्रमब्रुवन् ।

उत्तमं सर्वधर्माणां तस्मात् पुत्रं न संत्यजेत् ॥ ९ ८ ॥

पृष्ठ 557

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 557 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पितरोंने पुत्रको कुल और वंशकी प्रतिष्ठा बताया है, अतः पुत्र सब धर्मोंमें उत्तम है । इसलिये पुत्रका त्याग नहीं करना चाहिये ॥ ९ ८ ॥

स्वपत्नीप्रभवान् पञ्च लब्धान् क्रीतान् विवर्धितान् ।

कृतानन्यासु चोत्पन्नान् पुत्रान् वै मनुरब्रवीत् ॥ ९९ ॥

अपनी पत्नीसे उत्पन्न एक और अन्य स्त्रियोंसे उत्पन्न लब्ध, क्रीत, पोषित तथा उपनयनादिसे संस्कृत —ये चार मिलाकर कुल पाँच प्रकारके पुत्र मनुजीने बताये हैं ॥ ९९ ॥

धर्मकीर्त्यावहा नॄणां मनसः प्रीतिवर्धनाः ।

त्रायन्ते नरकाज्जाताः पुत्रा धर्मप्लवाः पितॄन् ॥ १०० ॥

ये सभी पुत्र मनुष्योंको धर्म और कीर्तिकी प्राप्ति करानेवाले तथा मनकी प्रसन्नताको बढ़ानेवाले होते हैं । पुत्र धर्मरूपी नौकाका आश्रय ले अपने पितरोंका नरकसे उद्धार कर देते हैं ॥ १०० ॥

स त्वं नृपतिशार्दूल पुत्रं न त्यक्तुमर्हसि ।

आत्मानं सत्यधर्मौ च पालयन् पृथिवीपते ।

नरेन्द्रसिंह कपटं न वोढुं त्वमिहार्हसि ॥ १०१ ॥

अतः नृपश्रेष्ठ! आप अपने पुत्रका परित्याग न करें । पृथ्वीपते! नरेन्द्रप्रवर! आप अपने आत्मा, सत्य और धर्मका पालन करते हुए अपने सिरपर कपटका बोझ न उठावें ॥ १०१ ॥

वरं कूपशताद् वापी वरं वापीशतात् क्रतुः ।

वरं क्रतुशतात् पुत्रः सत्यं पुत्रशताद् वरम् ॥ १०२ ॥

सौ कुएँ खोदवानेकी अपेक्षा एक बावड़ी बनवाना उत्तम है । सौ बावड़ियोंकी अपेक्षा एक यज्ञ कर लेना उत्तम है । सौ यज्ञ करनेकी अपेक्षा एक पुत्रको जन्म देना उत्तम है और सौ पुत्रोंकी अपेक्षा भी सत्यका पालन श्रेष्ठ है ॥ १०२ ॥

अश्वमेधसहस्रं च सत्यं च तुलया धृतम् ।

अश्वमेधसहस्राद्धि सत्यमेव विशिष्यते ॥ १०३ ॥

एक हजार अश्वमेध यज्ञ एक ओर तथा सत्यभाषणका पुण्य दूसरी ओर यदि तराजूपर रखा जाय, तो हजार अश्वमेध यज्ञोंकी अपेक्षा सत्यका पलड़ा ही भारी होता है ॥ १०३ ॥

सर्ववेदाधिगमनं सर्वतीर्थावगाहनम् ।

सत्यं च वचनं राजन् समं वा स्यान्न वा समम् ॥ १०४ ॥

राजन्! सम्पूर्ण वेदोंका अध्ययन और समस्त तीर्थोंका स्नान भी सत्य वचनकी समानता कर सकेगा या नहीं, इसमें संदेह ही है ( क्योंकि सत्य उनसे भी श्रेष्ठ है ) ॥ १०४ ॥

नास्ति सत्यसमो धर्मो न सत्याद् विद्यते परम् ।

न हि तीव्रतरं किंचिदनृतादिह विद्यते ॥ १०५ ॥

पृष्ठ 558

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 558 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सत्यके समान कोई धर्म नहीं है । सत्यसे उत्तम कुछ भी नहीं है और झूठसे बढ़कर तीव्रतर पाप इस जगत् में दूसरा कोई नहीं है ॥ १०५ ॥

राजन् सत्यं परं ब्रह्म सत्यं च समयः परः ।

मा त्याक्षीः समयं राजन् सत्यं संगतमस्तु ते ॥ १०६ ॥

राजन्! सत्य परब्रह्म परमात्माका स्वरूप है । सत्य सबसे बड़ा नियम है । अतः

महाराज! आप अपनी सत्य प्रतिज्ञाको न छोड़िये । सत्य आपका जीवनसंगी हो ॥ १०६ ॥

अनृते चेत् प्रसङ्गस्ते श्रद्दधासि न चेत् स्वयम् ।

आत्मना हन्त गच्छामि त्वादृशे नास्ति संगतम् ॥ १०७ ॥

यदि आपकी झूठमें ही आसक्ति है और मेरी बातपर श्रद्धा नहीं करते हैं तो मैं स्वयं ही चली जाती हूँ । आप -जैसेके साथ रहना मुझे उचित नहीं है ॥ १०७ ॥

( पुत्रत्वे शङ्कमानस्य बुद्धिर्ज्ञापकदीपना ।

गतिः स्वरः स्मृतिः सत्त्वं शीलविज्ञानविक्रमाः ॥

धृष्णुप्रकृतिभावौ च आवर्ता रोमराजयः ।

समा यस्य यतः स्युस्ते तस्य पुत्रो न संशयः ॥

सादृश्येनोद्धृतं बिम्बं तव देहाद् विशाम्पते । तातेति भाषमाणं वै मा स्म राजन् वृथा कृथाः ॥ ) यह मेरा पुत्र है या नहीं, ऐसा संदेह होनेपर बुद्धि ही इसका निर्णय करनेवाली अथवा इस रहस्यपर प्रकाश डालनेवाली है । चाल-ढाल, स्वर, स्मरणशक्ति, उत्साह, शील- स्वभाव, -विज्ञान, पराक्रम, साहस, प्रकृतिभाव, आवर्त ( भँवर ) तथा रोमावली – जिसकी ये सब वस्तुएँ जिससे सर्वथा मिलती-जुलती हों, वह उसीका पुत्र है, इसमें संशय नहीं है । राजन्! आपके शरीरसे पूर्ण समानता लेकर यह बिम्बकी भाँति प्रकट हुआ है और आपको ‘ तात ’ कहकर पुकार रहा है । आप इसकी आशा न तोड़ें ।

त्वामृतेऽपि हि दुष्यन्त शैलराजावतंसकाम् ।

चतुरन्तामिमामुर्वीं पुत्रो मे पालयिष्यति ॥ १०८ ॥

महाराज दुष्यन्त! मैं एक बात कहे देती हूँ, आपके सहयोगके बिना भी मेरा यह पुत्र चारों समुद्रोंसे घिरी हुई गिरिराज हिमालयरूपी मुकुटसे सुशोभित समूची पृथ्वीका शासन करेगा ॥ १०८ ॥

( शकुन्तले तव सुतश्चक्रवर्ती भविष्यति ।

एवमुक्तो महेन्द्रेण भविष्यति न चान्यथा ॥

साक्षित्वे बहवोऽप्युक्ता देवदूतादयो मताः ।

न ब्रुवन्ति यथा सत्यमुताहोऽप्यनृतं किल ॥

असाक्षिणी मन्दभाग्या गमिष्यामि यथाऽऽगतम् । )

पृष्ठ 559

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 559 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

देवराज इन्द्रका वचन है—' शकुन्तले! तुम्हारा पुत्र चक्रवर्ती सम्राट् होगा । ' यह कभी मिथ्या नहीं हो सकता । यद्यपि देवदूत आदि बहुत - से साक्षी बताये गये हैं, तथापि इस समय वे क्या सत्य है और क्या असत्य- इसके विषयमें कुछ नहीं कह रहे हैं । अतः साक्षीके अभावमें यह भाग्यहीन शकुन्तला जैसे आयी है, वैसे ही लौट जायगी । वैशम्पायन उवाच

एतावदुक्त्वा राजानं प्रातिष्ठत शकुन्तला ।

अथान्तरिक्षाद् दुष्यन्तं वागुवाचाशरीरिणी ॥ १० ९ ॥

ऋत्विक्पुरोहिताचार्यैर्मन्त्रिभिश्च वृतं तदा । वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! राजा दुष्यन्तसे इतनी बातें कहकर शकुन्तला वहाँसे चलनेको उद्यत हुई। इतनेमें ही ऋत्विज्, पुरोहित, आचार्य और मन्त्रियोंसे घिरे हुए दुष्यन्तको सम्बोधित करते हुए आकाशवाणी हुई ॥ १० ९ ३ ॥ भस्त्रा माता पितुः पुत्रो येन जातः स एव सः ॥ ११० ॥

भरस्व पुत्रं दुष्यन्त मावमंस्थाः शकुन्तलाम् ।

( सर्वेभ्यो ह्यङ्गमङ्गेभ्यः साक्षादुत्पद्यते सुतः ।

आत्मा चैष सुतो नाम तथैव तव पौरव ॥

आहितं ह्यात्मनाऽऽत्मानं परिरक्ष इमं सुतम् ।

अनन्यां स्वां प्रतीक्षस्व मावमंस्थाः शकुन्तलाम् ॥

स्त्रियः पवित्रमतुलमेतद् दुष्यन्त धर्मतः । मासि मासि रजो ह्यासां दुष्कृतान्यपकर्षति ॥ ) रेतोधाः पुत्र उन्नयति नरदेव यमक्षयात् ॥ १११ ॥

त्वं चास्य धाता गर्भस्य सत्यमाह शकुन्तला ।

जाया जनयते पुत्रमात्मनोऽङ्गं द्विधा कृतम् ॥ ११२ ॥

'दुष्यन्त! माता तो केवल भाथी ( धौंकनी ) - के समान है । पुत्र पिताका ही होता है; क्योंकि जो जिसके द्वारा उत्पन्न होता है, वह उसीका स्वरूप है – इस न्यायसे पिता ही पुत्ररूपमें उत्पन्न होता है, अतः दुष्यन्त! तुम पुत्रका पालन करो । शकुन्तलाका अनादर मत करो । पौरव! पुत्र साक्षात् अपना ही शरीर है । वह पिताके सम्पूर्ण अंगोंसे उत्पन्न होता है । वास्तवमें वह पुत्र नामसे प्रसिद्ध अपना आत्मा ही है । ऐसा ही यह तुम्हारा पुत्र भी है । अपने द्वारा ही गर्भमें स्थापित किये हुए आत्मस्वरूप इस पुत्रकी तुम रक्षा करो । शकुन्तला तुम्हारे प्रति अनन्य अनुराग रखनेवाली धर्म पत्नी है । इसे इसी दृष्टिसे देखो! उसका अनादर मत करो । दुष्यन्त! स्त्रियाँ अनुपम पवित्र वस्तु हैं, यह धर्मतः स्वीकार किया गया है । प्रत्येक मासमें इनके जो रजःस्राव होता है, वह इनके सारे दोषोंको दूर कर देता है । नरदेव! वीर्यका आधान करनेवाला पिता ही पुत्र बनता है और वह यमलोकसे अपने पितृगणका उद्धार

पृष्ठ 560

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 560 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

करता है । तुमने ही इस गर्भका आधान किया था । शकुन्तला सत्य कहती है । जाया ( पत्नी ) दो भागोंमें विभक्त हुए पतिके अपने ही शरीरको पुत्ररूपमें उत्पन्न करती है ॥ ११०– ११२ ॥

तस्माद् भरस्व दुष्यन्त पुत्रं शाकुन्तलं नृप ।

अभूतिरेषा यत् त्यक्त्वा जीवेज्जीवन्तमात्मजम् ॥ ११३ ॥

‘ इसलिये राजा दुष्यन्त! तुम शकुन्तलासे उत्पन्न हुए अपने पुत्रका पालन - पोषण करो । अपने जीवित पुत्रको त्यागकर जीवन धारण करना बड़े दुर्भाग्यकी बात है ॥ ११३ ॥

शाकुन्तलं महात्मानं दौष्यन्तिं भर पौरव ।

भर्तव्योऽयं त्वया यस्मादस्माकं वचनादपि ॥ ११४ ॥

तस्माद् भवत्वयं नाम्ना भरतो नाम ते सुतः । ‘ पौरव! यह महामना बालक शकुन्तला और दुष्यन्त दोनोंका पुत्र है । हम देवताओंके कहनेसे तुम इसका भरण- पोषण करोगे, इसलिये तुम्हारा यह पुत्र भरतके नामसे विख्यात होगा' ॥ ११४३ ॥

(एवमुक्त्वा ततो देवा ऋषयश्च तपोधनाः । पतिव्रतेति संहृष्टाः पुष्पवृष्टिं ववर्षिरे ॥ ) तच्छ्रुत्वा पौरवो राजा व्याहृतं त्रिदिवौकसाम् ॥ ११५ ॥

पुरोहितममात्यांश्च सम्प्रहृष्टोऽब्रवीदिदम् ।

शृण्वन्त्वेतद् भवन्तोऽस्य देवदूतस्य भाषितम् ॥ ११६ ॥

(वैशम्पायनजी कहते हैं - राजन्! ) ऐसा कहकर देवता तथा तपस्वी ऋषि शकुन्तलाको पतिव्रता बतलाते हुए उसपर फूलोंकी वर्षा करने लगे । पूरुवंशी राजा दुष्यन्त देवताओंकी यह बात सुनकर बड़े प्रसन्न हुए और पुरोहित तथा मन्त्रियोंसे इस प्रकार बोले ——आपलोग इस देवदूतका कथन भलीभाँति सुन लें ॥ ११५-११६ ॥

अहं चाप्येवमेवैनं जानामि स्वयमात्मजम् ।

यद्यहं वचनादस्या गृह्णीयामि ममात्मजम् ॥ ११७ ॥

भवेद्धि शङ्क्यो लोकस्य नैव शुद्धो भवेदयम् । ' मैं भी अपने इस पुत्रको इसी रूपमें जानता हूँ । यदि केवल शकुन्तलाके कहनेसे मैं इसे ग्रहण कर लेता, तो सब लोग इसपर संदेह करते और यह बालक विशुद्ध नहीं माना जाता ' ॥ ११७३ ॥

वैशम्पायन उवाच

तं विशोध्य तदा राजा देवदूतेन भारत ।

हृष्टः प्रमुदितश्चापि प्रतिजग्राह तं सुतम् ॥ ११८ ॥