मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी — पृष्ठ 1151–1158

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1151–1158

पृष्ठ 1151

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1151 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

रामराज्यका स्वरूप ११४९ भी उस समय माता, पिता एवं गुरुजनोंका अनादर नहीं करता था । नन च वाक्यंभूमिहरणंहि वृद्धानामुल्लङ्घयतितत्र परनारीपराङ्मुखाःपुण्यकृत् ॥। नापवादपरो लोको न दरिद्रो न रोगवान् । न स्तेयो द्यूतकारी च मैरेयी पापिनो न हि ॥

न हेमहारी ब्रह्मघ्नो न चैव गुरुतल्पगः ।

न स्त्रीघ्नो न च बालघ्नो न चैवानृतभाषणः ॥

न वृत्तिलोपकश्चासीत् कूटसाक्षी न चैव हि ।

न शठो न कृतघ्नश्च मलिनो नैव दृश्यते ॥

सदा सर्वत्र पूज्यन्ते ब्राह्मणा वेदपारगाः । नावैष्णवोऽव्रती राजन् रामराज्येऽतिविश्रुते ॥ कोई भी वृद्धों ( अपनेसे बड़ों ) की बातका उल्लंघन नहीं करता था । सब पुण्यकर्मा थे । कोई किसीकी भूमि नहीं छीनता था । सभी पर- स्त्रीसे विमुख रहते थे । [ रामराज्यमें ] लोग किसीकी निन्दा नहीं करते थे । न कोई दरिद्र था, न रोगी । कोई चोर नहीं था, जुआरी कोई नहीं था, कोई शराबी नहीं था । कोई भी पापी नहीं था । [ स्वर्णकारों तथा अन्योंमें ] कोई स्वर्णचोर नहीं था, ब्रह्महत्यारा कोई नहीं था, गुरुकी पत्नीसे कोई कदाचार नहीं करता था । न कोई स्त्रीहन्ता था, न बाल- हत्यारा और न कोई झूठ बोलनेवाला था । कोई किसीकी जीविकाका नाश नहीं करता था । कोई झूठी गवाही नहीं देता था । कोई दुष्ट, कृतघ्न या मलिन रामराज्यमें दिखता ही नहीं था । उस अत्यन्त प्रसिद्ध रामराज्यमें वेदोंके पारंगत ब्राह्मण सर्वदा सर्वत्र पूजे जाते थे । पूरे राज्यमें कोई ऐसा नहीं था, जो भगवद्भक्त न हो अथवा व्रत ( संयम -नियम) -का पालन न करता हो । ( घ ) श्रीरामचरितमानस

राम राज बैठें त्रैलोका । हरषित भए गए सब सोका ॥

बयरु न कर काहू सन कोई । राम प्रताप बिषमता खोई ॥

श्रीरामचन्द्रजीके राज्यपर प्रतिष्ठित होनेपर तीनों लोक हर्षित हो

पृष्ठ 1152

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1152 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११५० मार्क्सवाद और रामराज्य गये, उनके सारे शोक जाते रहे । कोई किसीसे वैर नहीं करता । श्रीरामचन्द्रजीके प्रतापसे सबकी विषमता ( आन्तरिक भेदभाव) मिट गयी ।

बरनाश्रम निज निज धरम निरत बेद पथ लोग ।

चलहिं सदा पावहिं सुखहि नहिं भय सोक न रोग ॥

सब लोग अपने - अपने वर्ण और आश्रमके अनुकूल धर्ममें तत्पर हुए सदा वेद- मार्गपर चलते हैं और सुख पाते हैं । उन्हें न किसी बातका

भय है, न शोक है और न कोई रोग ही सताता है ।

दैहिक दैविक भौतिक तापा । राम राज नहिं काहुहि ब्यापा ॥

सब नर करहिं परस्पर प्रीती । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती ॥

चारिउ चरन धर्म जग माहीं । पूरि रहा सपनेहुँ अघ नाहीं ॥

राम भगति रत नर अरु नारी । सकल परम गति के अधिकारी ॥

अल्पमृत्यु नहिं कवनिउ पीरा । सब सुंदर सब बिरुज सरीरा ॥

नहिं दरिद्र कोठ दुखी न दीना । नहिं कोड अबुध न लच्छन हीना ॥

सब निर्दभ धर्मरत पुनी । नर अरु नारि चतुर सब गुनी ॥

सब गुनग्य पंडित सब ग्यानी । सब कृतग्य नहिं कपट सयानी ॥

' रामराज्य ' में दैहिक, दैविक और भौतिक ताप किसीको नहीं व्यापते । सब मनुष्य परस्पर प्रेम करते हैं और वेदोंमें बतायी हुई नीति ( मर्यादा) - में तत्पर रहकर अपने - अपने धर्मका पालन करते हैं । धर्म अपने चारों चरणों ( सत्य, शौच, दया और दान) -से जगत्में परिपूर्ण हो रहा है; स्वप्नमें भी कहीं पाप नहीं है । पुरुष और स्त्री सभी रामभक्तिके परायण हैं और सभी परमगति ( मोक्ष ) -के अधिकारी हैं । छोटी अवस्थामें मृत्यु नहीं होती, न किसीको कोई पीड़ा होती है । सभीके शरीर सुन्दर और नीरोग हैं । न कोई दरिद्र है, न दुखी है और न दीन ही है । न कोई मूर्ख है और न शुभ लक्षणोंसे हीन ही है । सभी दम्भरहित हैं, धर्मपरायण हैं और पुण्यात्मा हैं । पुरुष और स्त्री सभी चतुर और गुणवान् हैं । सभी गुणोंका आदर करनेवाले और पण्डित हैं तथा सभी ज्ञानी हैं । सभी कृतज्ञ ( दूसरेके किये हुए उपकारको माननेवाले ) हैं, कपट- चतुराई ( धूर्तता ) किसीमें नहीं है ।

पृष्ठ 1153

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1153 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

रामराज्यका स्वरूप ११५१

सब उदार सब पर उपकारी । बिप्र चरन सेवक नर नारी ॥

एकनारि ब्रत रत सब झारी । ते मन बच क्रम पति हितकारी ॥

सभी नर-नारी उदार हैं, सभी परोपकारी हैं और सभी ब्राह्मणोंके चरणोंके सेवक हैं । सभी पुरुषमात्र एकपत्नीव्रती हैं । इसी प्रकार स्त्रियाँ

भी मन, वचन और कर्मसे पतिका हित करनेवाली हैं ।

हरषित रहहिं नगर के लोगा । करहिं सकल सुर दुर्लभ भोगा ॥

अहनिसि बिधिहि मनावत रहहीं । श्रीरघुबीर चरन रति चहहीं ॥

नगरके लोग हर्षित रहते हैं और सब प्रकारके देवदुर्लभ ( देवताओंको भी कठिनतासे प्राप्त होनेयोग्य ) भोग भोगते हैं । वे दिन- रात ब्रह्माजीको मनाते रहते हैं और [उनसे ] श्रीरघुवीरके चरणोंमें प्रीति

चाहते हैं ।

सब कें गृह गृह होहिं पुराना । राम चरित पावन बिधि नाना ॥

नर अरु नारि राम गुन गानहिं । करहिं दिवस निसि जात न जानहिं ॥

सबके यहाँ घर - घरमें पुराणों और अनेक प्रकारके पवित्र रामचरित्रोंकी कथा होती है । पुरुष और स्त्री सभी श्रीरामचन्द्रजीका गुणगान करते हैं और इस आनन्दमें दिन -रातका बीतना भी नहीं जान पाते ।

अवधपुरी बासिन्ह कर सुख संपदा समाज ।

सहस सेष नहिं कहि संकहिं जहँ नृप राम बिराज ॥

जहाँ भगवान् श्रीरामचन्द्रजी स्वयं राजा होकर विराजमान हैं, उस अवधपुरीके निवासियोंके सुख-सम्पत्तिके समुदायका वर्णन हजारों शेषजी

भी नहीं कर सकते ।

जहँ तहँ नर रघुपति गुन गावहिं । बैठि परसपर इहइ सिखावहिं ॥

भज प्रनत प्रतिपालक रामहि । सोभा सील रूप गुन धामहि ॥

लोग जहाँ- तहाँ श्रीरघुनाथजीके गुण गाते हैं और बैठकर एक-दूसरेको यही सीख देते हैं कि शरणागतका पालन करनेवाले श्रीरामजीको भजो; शोभा, शील, रूप और गुणोंके धाम श्रीरघुनाथजीको भजो ।

पृष्ठ 1154

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1154 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११५२ मार्क्सवाद और रामराज्य सहायक पुस्तकोंकी सूची लेखक पुस्तकका( नाम ) १. मार्क्स कैपिटल मराठी अनुवाद भारत-सम्बन्धी लेख २. 29 ऐतिहासिक भौतिकवाद.४३.. स्टालिन" लेनिनवाद अराजकतावाद या समाजवाद ५. 17 अक्टूबरकी क्रान्ति और कम्यु- ६. "" निस्टोंकी कार्यनीति ७. मार्क्सवाद और जातियोंका प्रश्न (अनुवादक ओमप्रकाश ) लेनिनवादकी समस्याएँ ८. " ९. मार्क्सवाद और भाषा- शास्त्र कम्युनिस्टपार्टीका इतिहास १०. 27 (अनु० - रामविलास शर्मा ) कम्युनिस्टपार्टीका घोषणापत्र ११.?? १२. फ्रेड्रिक एंजिल्स समाजवाद काल्पनिक और वैज्ञानिक १३. परिवार, व्यक्ति, सम्पत्ति और राज- सत्ताकी उत्पत्ति कार्लमार्क्स और उनके सिद्धान्त १४.?? (अनु० - रामबालक शर्मा ) मार्क्सवाद क्या है? १५. " ( अनु० - ओमप्रकाश ) समाजवाद और व्यक्ति.१६.?? (अनु०- नरेन्द्र) १७. भूपेन्द्रनाथ सान्याल मार्क्सका दर्शन १८. सत्यभक्त कार्लमार्क्स १ ९. यशपाल मार्क्सवाद २०. त्रिलोकीनाथ मिश्र यूनानका राजदर्शन २१. डॉक्टर गणेशप्रसाद राजनीतिक विचारधाराएँ (प्रथम -संस्करण) २२. कन्हैयालाल वर्मा पाश्चात्य राज्यदर्शन ( - ) २३. स्पेंसर ज्ञेय मीमांसा अनु० कन्नमूल २४. रघुनन्दन शर्मा वैदिक सम्पत्ति

पृष्ठ 1155

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1155 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस पृष्ठ पर कोई पाठ नहीं मिला — ऊपर मूल चित्र देखें।

पृष्ठ 1156

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1156 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस पृष्ठ पर कोई पाठ नहीं मिला — ऊपर मूल चित्र देखें।

पृष्ठ 1157

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1157 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस पृष्ठ पर कोई पाठ नहीं मिला — ऊपर मूल चित्र देखें।

पृष्ठ 1158

मार्क्सवाद और रामराज्य करपात्री स्वामी, पृष्ठ 1158 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

गीताप्रे गरिखपुर GITA PRESS. GORAKHPUR गीताप्रेस, गोरखपुर - २७३००५ फोन: ( ०५५१ ) २३३४७२१, २३३१२५०; फैक्स: २३३६ ९९ ७