वेदार्थ पारिजात - २ स्वामी करपात्री — पृष्ठ 971–980
वेदार्थ पारिजात - २ स्वामी करपात्री · पृष्ठ 971–980
पृष्ठ 971
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजातः १८६९ तरत्वं मनुते, तथाप्यास्तिकं प्रति भवत्येव ब्राह्मण वशिष्ठन्यायस्य प्रवृत्तिः । 'वेदा: सब्राह्मणाः ' इत्यत्र सब्राह्मण इति विशेषण- स्यानुपपत्त्या ब्राह्मणस्य वेदाद् भिन्नत्वं सिषाधयिषति । ब्राह्मणपरिव्राजकन्यायेन ब्राह्मणवशिष्ठन्यायेन वा विशेषणस्यो- पपत्त्याऽनुपपत्तिर्निवारितेति न तदनुपपत्त्या ब्राह्मणभिन्नत्वं सिद्धयति । ब्राह्मणस्य वेदाद् भिन्नत्वं सिद्धं स्याच्चेत् तदा तत्सिषाधयिषया प्रमापकत्वेनोकवचनस्योपादित्सा न स्यात् । यत्तक्तवचने ' सकल्पाः सरहस्याः', आदिपदैः सह यत्, स, इति पदं श्रुतम्, तद् वेदापेक्षया ब्राह्मणग्रन्थस्य हीनत्वं द्योतयति' इति, तदपि ब्राह्मणविषयक दृषितबुद्धिविलसितम् । यदपि 'सछात्रो गुरुरागतः, सपुत्रः पिता' इतिवत् सकल्पाः सरहस्या इत्यत्र ' सहयुक्तेऽप्रधाने' ( पा० सू० २२३| १ ९ ) इति तृतीयाविधायकसूत्रेण वेदापेक्षया ब्राह्मणादीनामप्राधान्यावगमो भवतीति, तदपि यत्किञ्चित्, ' देव्या हते तत्र महासुरेन्द्रे सेन्द्राः सुरा वह्निपुरोगमास्ताम्' इत्यादी इन्द्रस्य प्राधान्यवद् ब्राह्मणादीनां प्राधान्यावगमेऽपि बाधाभावात् 'ऋचः सामानि जज्ञिरे' ( वा० सं० ३१।७ ) 'उच्छिष्टाज्जज्ञिरे सर्वे दिवि देवा दिविश्रितः' ( अथर्व ११/ ९ / २४ ), 'पुराण यजुषा सह' ( अथर्व ० ११ १२ १२४ ) इत्यत्र त्वद्रीत्या पुराणापेक्षया प्रधानेऽपि यजुषि तृतीयादर्शनात् । यदपि ' सेतिहासाः सपुराणा:' इत्यादिपदेषु कल्पसूत्रेतिहासपुराणग्रथाना निर्देशात् तेषा च वादिभिः पौरुषेयत्व- स्वीकाराद् अपौरुषेये च ब्राह्मणवाक्ये पौरुषेयग्रंथाना निर्देशासम्भवाच्च ब्राह्मणानां पौरुषेयत्वमेव । ब्राह्मणसम्बन्धे ब्राह्मणवशिष्ठन्यायप्रयोगे सकल्पाः सेतिहासा इत्यादिष्वप्येकयोगनिर्दिष्टत्वात् समानन्यायत्वेन तन्न्यायप्रयोगात् पुराणेतिहासादिग्रंथानां वेदापेक्षया वैशिष्ट्यं समुदेति न च तदिष्यते वैदिकैः । तस्मान्न ब्राह्मणग्रंथाना वेदत्वम्' इति, तदपि तुच्छम् सहस्राधिकमन्त्रसंहिताब्राह्मणादीना वेदत्वापलापपापमलिनमतिविलसितम् । 'पुराणं यजुषा सह' ( अथर्व० १११ ९/ २४) इति वेदमन्त्रेणैव पुराणस्य प्राधान्यप्रतिपादनात् । 'श्रुतीस्मृती उभे नेत्रे विप्राणां परिकीर्तिते । एकेन हीनः वशिष्ठन्याय से हो जायगा । यदि कोई वेद, रामायण, महाभारत प्रभृति मे श्रेष्ठ ब्राह्मण के रूप में प्रसिद्ध वसिष्ठ को बाह्मणेतर मानना चाहे तो माने, तो भी आस्तिक जनों के प्रति ब्राह्मण वसिष्ठ न्याय की प्रवृत्ति प्रमाण मानी हो जायगी । 'वेदाः स ब्राह्मणाः' इस वचन में सब्राह्मण इस विशेषण की अनुपपत्ति के आधार पर आप ब्राह्मणभाग की मन्त्र भाग से भिन्नता सिद्ध करना चाहते हैं, किन्तु ब्राह्मण परिव्राजकन्याय अथवा ब्राह्मणवशिष्ठन्याय से जब विशेषण की आपत्ति बन जाती है और अनुपपत्ति का निवारण हो जाता है, तब उसके आधार पर ब्राह्मण भाग को आप मन्त्र भाग से पृथक् सिद्ध नही कर सकते, क्योकि आपका आधार ही समाप्त हो गया । यही आप लिखते है --उक्त वचन मे 'सकल्पाः सरहस्याः आदि पदो के साथ जो 'स' श्रुत है, वह वस्तुतः वेद की अपेक्षा ब्राह्मण ग्रंथो की हीनता का बोधक है' ( पू० ८१ ) | यह कथन केवल ब्राह्मणो के विषय मे आपके मन की कलुषता का विलास मात्र है । 'सच्छात्रो गुरु- रायातः', सपुत्रः पिता' प्रभूति वाक्यों के समान ही 'सकल्पाः सरहस्याः यहां पर भी 'सहयुक्तेऽप्रधाने' इस पाणिनि सूत्र से अप्रधान अर्थ में तृतीया विभक्ति होती है । इससे भी वेद की अपेक्षा ब्राह्मणभाग का अप्राधान्य बोषित होता है' यह कथन भी निस्सार है, क्योंकि दुर्गासप्तशती में 'सेन्द्राः सुरा:' इस प्रयोग में इन्द्र का ही प्राधान्य है, उसी तरह से उक्त वाक्य में भी ब्राह्मण भाग की ही प्रधानता बताई जाय 1तो कोई आपत्ति नही उठाई जा सकती । ब्राह्मण भाग की प्रधानता का कारण हम उपर बता चुके है । 'पुराणं यजुषा सह' - इस वाक्य में आपके मत के अनुसार पुराण की अपेक्षा प्रधान यजुर्वेद के साथ तृतीया विभक्ति लगाई गई है । इससे सिद्ध है कि तृतीया विभक्ति अप्रधान अर्थ को ही द्योतित करें, यह कोई सार्वत्रिक ध्येय के रूप में मान्य नही है । 'सकलाः प्रेतिहासाः पुराणा" पदो में कल्पसूत्र, इतिहास और पुराण ग्रन्थो का उल्लेख है । इन्हे वादी भी पौरुषेय मानते हैं । उनके मत में ब्राह्मण ग्रन्थ अपौरुषेय है, ( तब भला यथा अपौरुषेय ब्राह्मणवाक्य में इन पौरुषेय ग्रन्थो का निर्देश कैसे हो सकता है? इतना ही नही, यदि वादी के मतानुसार ब्राह्मण वशिष्ठन्याय का उक्त वचन में प्रयोग करें, तो ब्राह्मण ग्रन्थो के समान पौरुषेय कल्पसूत्र, इतिहास और पुराण ग्रन्थों की भी मन्त्रों से अधिक महत्ता सिद्ध होगी, जो किसी भी समझदार आस्तिक को स्वीकार नही हो सकती । इससे भी सिद्ध होता है कि ब्राह्मण ग्रन्थ वेद नही माने जा सकते' ( पृ० ८१-८२), किन्तु यह कथन भी निराधार है । सहस्त्राधिक मन्त्र संहिता, ब्राह्मण आदि ग्रन्थों को वेद न मानने का पातक बुद्धि को मलिन कर देता है । नहीं तो इतनी सी बात
पृष्ठ 972
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजात. १८७० काणः स्याद् द्वाभ्यामन्धः प्रकीर्तितः ॥ ' इति । ' श्रुतीस्मृती उभे नेत्रे पुराणं हृदयं स्मृतम् । पुराणहीनाद्धृच्छून्यात्काणा- न्धावपि तो वरौ ॥ ' इति च पुराणस्य हृदयरूपत्वेन तद्धीनस्य काणान्धाभ्यामप्यधिकनिन्दितत्वात् पुराणस्य श्रेष्ठत्वमेवोक्तम् । यथा आम्रवृक्षापेक्षयापि तत्फलस्य तत्रापि परिपक्वफलस्योत्कर्ष., तथैव निगमकल्पतरोरप्यपेक्षया निगमकल्परोः परिपक्व - फलस्य तत्रापि शुकतुण्डस्पृष्टस्य माधुर्यातिशयेनोत्कर्षः, तथैव शुकमुखोच्चरितस्य श्रीमद्भागवतमहापुराणस्योत्कर्ष उक्त एव । यथेक्षुदण्डापेक्षयापि तद्विकारस्य शर्करादेः, तदपेक्षया शर्करायाः, तदपेक्षया सितायास्तदपेक्षयापि कन्दस्योत्कर्ष:, तथैवाऽ- पौरुषेयवेदविकारस्यापि पौरुषेयस्यापि पुराणादेरुत्कर्षः सम्भवत्येव । अपौरुषेये मन्त्रे ब्राह्मणे च तत एव तदुल्लेखः सम्भवत्येव, पृथिव्यादीनामिव पुराणादीना प्रतिकल्पं सत्त्वेन प्रवाहरूपेण नित्यत्वेनापौरुषेये मन्त्रे ब्राह्मणे च तद्वर्णने बाधानुपपत्तेः । अभ्युपगम्य चेद समाधानमुक्तम् । वस्तुतः प्रकृते 'अस्य महतो भूतस्य निःश्वसितमेतद्यदृग्वेद:' ( बृ० ३०२| ४| १० ) इति बृहदारण्यकवचनेतु कल्पेतिहासपुराणशब्दा ब्राह्मणविशेषबोधका एव । तच्च तद्वचनव्याख्याने स्पष्टमेव । अत्रापि पूर्व विवृतमेव । यत्तु ' ब्राह्मणभागस्यावेदत्वं पुराणेतिहाससंज्ञकत्वात्' इत्युक्तम्, तदपि यत्किञ्चित्, अप्रयोजकत्वात् । यत्तु ब्राह्मणस्य पुराणत्वे वात्स्यायनभाष्यप्रमाणत्वमुक्तम्, तदपि तुच्छम्, गौतमवात्स्यायनाभ्यां न्यायसूत्रभाष्यकाराभ्यां ब्राह्मण- भागस्य वेदत्वाभ्युपगमात् । तथाहि- तदप्रामाण्यमनृतव्याघातपुनरुक्तदोषेभ्यः ( २।१।५७ ) इति सूत्रेण वेदप्रामाण्यदाय स्थूणानिखननन्यायेन वेदस्याप्रामाण्यमाशङ्कितम् । तत्राप्रामाण्यहेतुत्वेनानृत व्याघात- पुनरुक्तदोषा उक्ताः, वात्स्यायनमुनिना गोतमानुसारेणैवोदाहरणान्युदाहृतानि । पुत्रकामः पुत्रेष्ट्यां यजेत, उदिते होतव्यम्, ( ऐ० ब्रा ० ५।२९ ) श्यावोऽस्याहुति- मभ्यवहरति य उदिते जुहोति, 'त्रिः प्रथमामन्वाह त्रिरुत्तमाम्' ( ऐ ० १ १३, शत- ११२ ११४, गोपथ २| ३| ११ ), सर्वाण्येतानि क्यों न समझ में आती कि 'पुराणं यजुषा सह' इस अथर्ववेदीय मन्त्र ने ही पुराणो की प्रधानता प्रतिपादित कर दी है । 'श्रुतिस्मृती उभे नेत्रे' प्रभृति श्लोकों में पुराण को हृदयस्थानीय माना है । अतः हृदयहीन व्यक्ति को श्रुति और स्मृति रूपी नेत्रो के अभाव में काने और अन्धे व्यक्ति से भी अधिक निन्दनीय माना है और इस तरह से पुराणों की श्रेष्ठता प्रतिपादित की गई है । जैसे आम के वृक्ष की अपेक्षा उसका फल और उससे भी पका हुआ फल श्रेष्ठ माना जाता है, उसी तरह से निगम कल्पतरु की अपेक्षा उसके परिपक्व फल और उसकी भी अपेक्षा शुक (तोता और शुकदेव) की तुण्ड (चोंच और मुख) से स्पृष्ट होने से जिसकी मधुरता स्पष्ट परिलक्षित होती है ऐसे श्रीमद्भागवत पुराण की उत्कृष्टता मानी ही जायगी । जैसे इक्षु दण्ड ( गन्ना ) की अपेक्षा उस रस से बनी शर्करा और शर्करा की अपेक्षा मिश्री और उससे भी अधिक मीठा कन्द होता है, उसी तरह से अपौरुषेय वेद का विकारभूत पुराण पौरुषेय होने पर भी उससे उत्कृष्ट हो, इसमें क्या आपत्ति है? इसी आधार पर अपौरुषेय मन्त्र अथवा ब्राह्मण भाग में उसका उल्लेख भी हो ही सकता है । पृथिवी प्रभृति के समान ही प्रतिकल्प में पुराण प्रभृति की भी सृष्टि होती हैं, तो भी प्रवाह रूप से उनमें नित्यता विद्यमान है और इस तरह से अपौरूषेय मन्त्र अथवा ब्राह्मण भाग में उसका वर्णन मिलने में भी कोई बाधा नही है । आपकी बात को ही मानकर यह समाधान दिया गया है । वास्तव में तो प्रकृत स्थल में 'अस्य महतो भूतस्य' इस बृहदारण्यक वचन में कल्प, इतिहास और पुराण शब्द ब्राह्मणविशेष के बोधक हैं । यह बात उसके शांकर भाष्य में स्पष्ट है और उसका विस्तृत विवरण हम पहले ही प्रस्तुत कर चुके हैं । 'ब्राह्मण भाग को वेद इसलिये नही कह सकते कि इसमें इतिहास और पुराण भाग सम्मिलित है, इस कथन में भी कोई दम नही है, क्योकि इतिहास और पुराण भाग का रहना वेद की सत्ता मे बाधक नही है । ब्राह्मण भाग का समावेश पुराण में बताने के लिये वात्स्यायन भाष्य का प्रमाण दिया जाता है, वह भी गलत है, क्योकि न्यायसूत्र और भाष्यकार गोतम और वात्स्यायन ने ब्राह्मण भाग को वेद माना है । गोतम ने 'तदप्रामाण्य० ' सूत्र में वेद के प्रामाण्य की दृढतापूर्वक स्थापना के लिये स्थूणा-निखनन न्याय से उसके ऊपर आशंका प्रकट करते हुए अनृत व्याघात और पुनरुक्त दोषो की उद्भावना की है, और वात्स्यायन मुनि ने तदनुसार ही इन दोषों के उदाहरण दिये हैं । वेद के प्रामाण्य पर आशंका प्रकट करते हुए उद्धृत ये सब वचन ब्राह्मण भाग से लिये गये हैं । यदि ब्राह्मण भाग भी
पृष्ठ 973
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजातः १८७१ ब्राह्मणवचनानि । यदि ब्राह्मणभागस्य वेदत्वं न स्यात् तदा ब्राह्मणेऽनृतादिदोष सत्वेऽप्यवेदस्य कुतोऽप्रामाण्यमाशङ्क्येत । तस्माद् ब्राह्मण-भागस्य वेदत्वं मत्वैव तत्राप्रामाण्यमाशङ्क्य समाहितम् । एतदेव सूत्रकारस्याभिमतम्, तत एव पुत्रेष्टेर ' ' ( )नृतत्वमाशङ्क्य न कर्मकर्तृसाधनवैगुण्यात् गो० सू० २।१।५८ इति कर्मकर्तृसाधनवैगुण्येनानृतदोष परिहार उक्तः । ' उदिते होतव्यम्' - इति व्याघातदोषनिराकरणाय ' अभ्युपेत्य कालभेदे दोषवचनात्' ( २१११५९ ) इति समाधानमुक्तम् । ' त्रिः प्रथमाम् ' इति पुनरुक्तदोषनिराकरणाय - "अनुवादोपपत्तेश्च " ( गो ० सू० २।१।६० ) इति सूत्रमुक्तम् । नहि समाजिभिरद्य यावत् मन्त्रभागस्योदाहरणानि समुपस्थापितानि । स्वामिदयानन्देन सत्यार्थप्रकाशे वात्स्यायनभाष्यस्य प्रामाण्यमङ्गीकृतमेव, वात्स्यायनेन च ब्राह्मणभागस्य मन्त्रभागस्येव सर्वथा वेदत्वमङ्गीकृतम् । पुराणेति-हासयोश्च ब्राह्मणभागाद् भिन्नत्वमेवोरीकृतम् । तद्यथा -( गो० सू० ४ १/६२ ) " अन्यो मन्त्रब्राह्मणस्य विषयः अन्यश्च इतिहास- पुराण- धर्मशास्त्राणाम् " । अत्र मन्त्रभागब्राह्मणभागयोः समानत्वं पुराणेतिहासयोश्च ततो भिन्नत्वमुक्तम् । तत्र यज्ञो मन्त्रब्राह्मणस्य विषयः, लोकवृत्तमितिहासपुराणस्य विषयः, लोकव्यवहारव्यवस्थापनं धर्मशास्त्रस्य विषयः । तत्र एकेन न सर्वं व्यवस्थाप्यते —इति यथाविषयमेतानि प्रमाणानि" इन्द्रियवदिति । तदनन्तरं ततोऽप्यधिकस्पष्टतया, "प्रमाणेन खलु ब्राह्मणेन इतिहासपुराणस्य प्रामाण्यमभ्यनुज्ञायते " इति ब्राह्मणभागादितिहासपुराणयोभिन्नत्वं ब्राह्मणेन प्रमाणभूतेन तयोः प्रामाण्यं चोक्तम् । यत्तु —'सूत्रेणाप्तवचनस्यैव प्रामाण्यमाक्षेपपरिहाराभ्यां स्थापितमिति ब्राह्मणमाप्तवचनत्वेनाङ्गीकृतम्, तत्र न वेदस्य चर्चेति' तदपि यत् किञ्चित् । तथात्वे सूत्रकारभाष्यकारयो ब्रह्मणभागस्यैव प्रामाण्यं न वेद प्रामाण्यं स्यादित्या- पत्तेः तथात्वे च ब्राह्मणमूलकत्वेन स्मृतीनामेव प्रामाण्यं शब्दप्रमाणत्वेन ब्राह्मणमेवाङ्गीकृतं स्यात्, मन्त्रभागस्य च प्रामाण्यम- सिद्धमेव स्यात् । वेद न माना जाता, तो उस पर आशंकित अनृत आदि दोषो की स्थिति वेद में क्यों मानी जाती । इससे यही सिद्ध होता है कि ब्राह्मण भाग को भी यहाँ वेद माना गया है और उसके अप्रामाण्य की आशंका उठाने के बाद समाधान भी प्रस्तुत किया गया है । सूत्रकार को भी यही अभीष्ट है । इसीलिये पुत्रेष्टि में अनृतता दोष की आशंका उठा कर कर्म, कर्ता अथवा साधन की विगुणता के आधार पर दोष का परिमार्जन किया है । व्याघात दोष के निराकरण के निर्धारित समय का कालातिक्रम न किया जाय, यह समाधान दिया है और पुनरुक्ति दोष के निराकरण के लिये ' अनुवादोपपत्तेश्व ' सूत्र से समाधान किया गया है । आर्यसमाजियों ने आज तक इनके उदाहरण मन्त्र भाग में खोज कर नही दिखाये हैं । स्वामी दयानन्द ने सत्यार्थप्रकाश में वात्स्यायन भाष्य को प्रमाण माना है और वात्स्यायन मुनि ने ब्राह्मण भाग को भी मन्त्रभाग के ही समान प्रमाण माना है और पुराण-इतिहास को ब्राह्मण भाग से भिन्न माना है । जैसे कि-' मन्त्र ब्राह्मण का प्रतिपाद्य विषय भिन्न है और इतिहास - पुराण, धर्मशास्त्र का भिन्न । यश, मन्त्र ब्राह्मण का प्रतिपाद्य और लोकवृत्त, इतिहास पुराण का विषय है, तथा धर्मशास्त्र का विषय है लोक व्यवहार की व्यवस्था करना । इसी एक शास्त्र में ये सब विषय व्यवस्थापित नही हो सकते, अत: अपने अपने विषय में ये सब प्रमाण हैं । जैसे कि इन्द्रियों अपने अपने विषय मे प्रमाण होती हैं । इतना कह चुकने के बाद और भी स्पष्ट रूप से 'प्रमाणभूत ब्राह्मण ग्रन्थों के आधार पर इतिहास-पुराण का प्रामाणिकत्व सिद्ध होता है' यह कहकर वात्स्यायन मुनि ने ब्राह्मण ग्रन्थों के आधार पर ही इतिहास-पुराण की प्रामाणिकता मानी है । 'सूत्र में आसवचन का प्रामाण्य ही आक्षेप और परिहार द्वारा स्थापित किया गया है और उक्त स्थल पर ब्राह्मणभाग को आप्त वचन हो माना गया है । इसमें वेद की चर्चा है ही नहीं' यह कथन भी अप्रामाणिक है, क्योंकि ऐसा मानने पर उसका यह तात्पर्य निकलेगा कि सूत्रकार और भाष्यकार को ब्राह्मण भाग का ही प्रामाण्य इष्ट है, वेद का नहीं । यदि आपको इष्ट हो, तो उस स्थिति में ब्राह्मण मूलक स्मृतियों का ही प्रामाण्य होगा और शब्द प्रमाण के रूप में ब्राह्मण भाग का ही ग्रहण होगा और उस स्थिति मे मन्त्रभाग की प्रामाणिकता सिद्ध न हो पावेगी ।
पृष्ठ 974
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजातः १८७२ वस्तुतस्तु वेदस्यैव शब्दत्वेन प्रामाण्यमूरीकृतम् । मन्त्रब्राह्मणयोश्च वेदत्वाद् ब्राह्मणप्रामाण्यनिरूपणेन मन्त्र-भागस्यापि तत्त्वोक्तेः । अत एव शङ्करमिश्रेण वैशेषिकदर्शनं ( १1१1३ ) तदित्यनुपक्रान्तमपि प्रसिद्धिसिद्धतया ईश्वरं परामृश-तीति । यथा 'तदप्रामाण्यमनृतव्याघातपुनरुक्तदोषेभ्यः' ( गो० सू० २| १ | ५७ ) इति गौतमीये सूत्रे तच्छब्देनानुपक्रान्तोऽपि वेदः परामृश्यते' ( उपस्कारे, पृ० ७ ) इति वेद एव तत्पदेन परामृष्ट । दयानन्दोऽपि सत्यार्थप्रकाशस्य तृतीयसमुल्लासे ३३ पृष्ठे ' आप्तोपदेशः शब्द:' ( वै० द० १| १| ७ ) इति सूत्रस्य व्याख्यान कुर्वन् पूर्णस्याप्तस्य परमेश्वरस्योपदेशो वेद इति तस्यैव वेदत्वं मन्तव्यमिति वेदप्रामाण्यपरीक्षार्थं ' तदप्रामाण्यम्' इत्यादीनि सूत्राणि भाष्याणि च । वृत्तिकारश्च तथैवाह - अदृष्टार्थं-वदस्य प्रामाण्यं परीक्षितुं पूर्वपक्षयति -तदप्रामाण्यमिति । वेदान्तदर्शनेऽपि शब्दपदेन वेदस्यैव ग्रहणमिष्यते । एतेनात्र शब्द-प्रमाणपरीक्षाप्रवृत्तशब्दप्रमाणान्तर्गता वेदब्राह्मणस्मृत्यादयोऽपि नातो ब्राह्मणोदाहर णमसङ्गतम्' इति, तदप्यपास्तम्, मूल-परीक्षणेनैव मूलिपरीक्षाया युक्तत्वात् । अत एव नात्र भाष्ये स्मृत्युदाहरणमुपन्यस्तम्, गौणमुख्ययोर्मुख्ये कार्य सम्प्रत्ययस्यो -चित्यात् । अत एवाह वात्स्यायनो मुनिः -'न भिद्यते लौकिकाद् वाक्याद् वैदिकं वाक्यम् । प्रेक्षापूर्वका रिपुरुषप्रणीतत्वेन' ( ४| १| ६० ) इति । यास्केनापि निरुक्ते ( १।१६ ) कौत्समतखण्डनावसरे मन्त्रभागस्य सार्थकत्वेन लौकिका दृष्टान्ता उक्ताः ॥ न तावतापि तेषामवेदत्वं सिद्धयति । किञ्च, ब्राह्मणभागस्य लौकिकत्वे तत्र छान्दसानि कार्याणि न स्युः । भवन्ति तु तानि ब्राह्मणेऽपीति दर्शयिष्यते । 'प्रमाणं शब्दो यथा लोके इति भाष्यस्यायमेवार्थ: - यथा लौकिकाः शब्दाः प्रमाण तथा वैदिका अपीति । यास्केनापि तथै-वोक्तम्-' अर्थवन्तः शब्दसामान्यात्' ( नि० १।१६ ) । तत्रैव दुर्गाचार्य:-' य एव गोशब्दो लोके स्वरसंस्कारयुक्तः, स एव मन्त्रेष्वपि' इति । नैतावता वेदस्य लौकिकत्वमायाति । ततः परस्तादग्रिमसूत्रावतरणिकायां ब्राह्मणवाक्यानां त्रिविधो विभागो किन्तु वस्तु स्थिति ऐसी नही है । शब्द प्रामाण के रूप में वेद का प्रामाण्य ही स्वीकृत है । मन्त्र और ब्राह्मण दोनों वेद हैं, अतः ब्राह्मण का प्रामाण्य निरूपित हो जाने पर मन्त्रभाग का भी प्रामाण्य सिद्ध हो ही जायगा । इसीलिये शङ्करमिश्र ने वैशेषिक सूत्र ( १1१1३ ) की व्याख्या करते हुए अपने उपस्कार ग्रन्थ में लिखा है कि ' तत् शब्द से अनुपक्रान्त ईश्वर का भी परामर्श प्रसिद्धि के आधार पर किया जाता है । जैसे 'तदप्रामाण्य० ' इस गोतम सूत्र में तत् शब्द से अनुपक्रान्त वेद का परामर्श होता है । इस प्रकार शंकरमिश्र के कथनानुसार भी उक्त न्याय सूत्र में वेद ही परामृष्ट है । स्वामी दयानन्द ने भी सत्यार्थप्रकाश के तृतीय समुल्लास ( पृ० ३३ ) में ' आप्तोपदेश: ' इस वैशेषिक सूत्र की व्याख्या करते हुए कहा है कि ' पूर्ण आप्त परमेश्वर का उपदेश ही वेद है ॥ उस वेद के प्रामाण्य की परीक्षा के लिये ही 'तदप्रामाण्य० ' इत्यादि गोतम सूत्र और भाष्य प्रवृत्त है । ' अदृष्टार्थ वेद की प्रामाण्य परीक्षा के लिये 'तदप्रामाण्य ०' प्रभृति सूत्र में पूर्वपक्ष किया गया है' यह कहकर वृत्तिकार ने भी यही बात कही है । वेदान्तदर्शन में भी शब्द पद से वेद का ही ग्रहण अभिप्रेत है । इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि 'शब्द प्रमाण की परीक्षा के प्रसंग में आये शब्द प्रमाण के अन्तर्गत वेद, ब्राह्मण, स्मृति की भी परीक्षा की गई है, अतः पुराणो का उदाहरण देना असंगत नही है' यह कथन भी असंगत है, क्योकि मूल की परीक्षा होने पर उसके आश्रित को परीक्षा अपने आप हो जाती है । इसीलिये यहाँ भाष्य में स्मृति के वचनों के उदाहरण नही दिये गये, क्योकि गौण और मुख्य दोनो पदार्थो के उपस्थित होने पर मुख्य कार्य को ही स्वीकार किया जाता है । लौकिक दृष्टान्त से मन्त्रभाग के प्रामाण्य को सिद्ध करने मात्र से वह लौकिक अथवा अवैदिक नहीं सिद्ध हो सकता । इसीलिये वात्स्यायन मुनि ने कहा है कि 'लौकिक वाक्य से वैदिक वाक्य भिन्न प्रकार का नही होता, क्योकि वह आप्त पुरुष के द्वारा प्रणीत है । यास्क ने भी निरुक्त ( १।१६ ) में कौत्स मुनि के मत का खण्डन करते समय मन्त्र भाग की सार्थकता को सिद्ध करने के लिये लौकिक दृष्टान्त दिये है । इसलिये वे अवैदिक नहीं सिद्ध हो जाते । ब्राह्मण भाग को लौकिक मान लेने पर एक दोष यह आवेगा कि तब उसमे छान्दस कार्यों की प्रवृत्ति न होने पावेगी । शन्दस कार्यो को प्रवृत्ति ब्राह्मणों में भी होती है, ऐसा हम पहले भी बता चुके हैं और आगे भी बतायेंगे । 'प्रमाणं शब्द:' इस वात्स्यायन भाष्य का अभिप्राय यही है कि जैसे लौकिक शब्द प्रमाण है, उसी तरह से वैदिक शब्द भी प्रमाण हैं । यास्क ने भी यही कहा है कि 1
पृष्ठ 975
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजात १८७३ भवतीत्युक्तम्, तेन ब्राह्मणभागस्य शब्दता ( वेदता ) । 'प्रमाणं शब्दो यथा लोके ' इति वात्स्यायनभाष्ये यथा शब्द उपमा- वाचकः, वाक्यगता श्रौतो चैवोपमा । उपमा च भिन्नवस्तुनोः साधर्म्ये भवति । चन्द्रवन्मुखमित्यत्रोपमानोपमेयत्वयोर्भेद एव । 'साधर्म्यमुपमाभेदे ' ( काव्यप्रकाशे, १० समुल्लासे ) । लौकिकप्रामाण्योपमानेन ब्राह्मणभागस्य लोकभिन्नत्वमेव सिद्धयति । अन्यथा वेदप्रकरणे ब्राह्मणभागस्य वर्णनमप्रकृतमेव स्यात् । गोतममुनिना ( २११६२ ) सूत्रेण विधि, अर्थवादः, अनुवाद इति ब्राह्मणभागस्य त्रयो भेदा उक्ताः १६ सूत्रे विधे 1 ६४ सूत्रे अर्थवादस्य, ६५ सूत्रेऽनुवादस्य च लक्षणमुक्तम् । ' अग्निहोत्र जुहुयात् स्वर्गकाम:' इति विधेरुदाहरणम, ' सर्वजिता वै देवाः सर्वमजयन्' इत्यर्थवादस्य, ' एतेनानिष्ट्वाऽन्येन यजते गर्ते पतति' इत्यनुवादस्य चोदाहरणमुक्तम् । ६५ सूत्रे ब्राह्मणवाक्यानां सार्थकत्वनिरूपणाय लौकिकविध्यर्थवादानुवादानामुदाहरणान्यु- पन्यस्तानि - ( १ ) ओदनं पचेत्, ( २ ) आयुर्वर्च प्रतिमानं चान्ने प्रतिष्ठितम् ( ३ ) पचतु पच भवान्- इति ब्राह्मणभागस्य त्रिविधानां विभागाना सार्थक्याय त्रीणि लौकिकान्युदाहरणान्युपन्यस्तानीत्यनेनैव ब्राह्मणभागस्य लोकिकत्वं नेष्यते इति स्पष्ट- मेव प्रतीयते । तदनन्तर वादिप्रतिमान्येन तेनैव वात्स्यायनेन यथा लौकिके वाक्ये ओदनं पचेदित्यादिपूर्वोक्तेन विभागेनार्थ- ग्रहणात् प्रमाणत्वम्, एवं वेदवाक्यानामपि अग्निहोत्र जुहुयात् इत्यादिब्राह्मणवाक्यानामपि विभागेनार्थग्रहणात् प्रमाणत्वं भवितुमर्हति ( गो० सू० २।१।६५ ) इति कण्ठरवेणैव ब्राह्मणवाक्याना वेदत्वमुक्तम् । यदि ब्राह्मणभागो लौकिकः स्यात्तदा तदुदाहरणाना समन्वयार्थं लौकिकाना भिन्नानामुदाहरणानामावश्यकतैव न स्यात् । वात्स्यायनेनोदाहृतेषु लौकिकवाक्येषु नैकमपि वाक्यं ब्राह्मणवाक्यम्, वेदवाक्येषु यान्युदाहृतानि वाक्यानि तेष्वेकमपि मन्त्रवाक्यं नास्ति, अपि तु सर्वाणि ब्राह्मण- वाक्यान्येव, उपसंहारानुरोधेनोपक्रमोपसहारयोरैक्यात् । न्यायसूत्रभाष्याभ्यां ब्राह्मणभागस्य वेदत्वमेव सिद्धयति । यदि लौकिक और वैदिक दोनो ही शब्द अर्थवान् हैं, क्योकि सामान्य रूप से इन दोनो में शब्दत्व विद्यमान है । इसी स्थल पर दुर्गाचार्य ने कहा है- 'स्वर संस्कार युक्त जो गो शब्द लोक में है, वही मन्त्र में भी प्रयुक्त है ।' इससे वेद में लौकिकता नही आ जाती । न्याय- दर्शन में इससे आगे के सूत्र की अवतरणिका मे कहा गया है कि ब्राह्मण वाक्यो का त्रिविध विभाग होता है । इससे भी ब्राह्मण भाग की वेदता सिद्ध होती है । 'प्रमाणं शब्द ' इस वात्स्यायन भाष्य में यथा शब्द उपमा का वाचक है । उपमा दो प्रकार की होती है- वाक्यगत और श्रीती 1। भिन्न वस्तुओ मे समानता दिखाने के लिये उपमा का प्रयोग होता है । 'चन्द्रवन्मुखम्' यहाँ पर उपमान और उपमेय मे भेद ही है । काव्यप्रकाश में 'साधर्म्यमुपमाभेदे' यह उसका लक्षण बताया है ॥ अतः लौकिक प्रामाण्यरूपी उपमान से उपमेय रूप ब्राह्मण की लोकभिन्नता ही सिद्ध होगी । अन्यथा वेद के प्रकरण मे ब्राह्मण भाग की चर्चा अप्रसागिक हो जायगी । गोतम मुनि ने विधि, अर्थवाद और अनुवाद के रूप में ब्राह्मण भाग के तीन भेद कर बाद में उनका लक्षण बताया है । 'अग्निहोत्र जुहुयात्' यह विधि का, ' सर्वजिता' यह अर्थवाद का और 'एतेनानिष्ट्वा' यह अनुवाद का उदाहरण है । आगे ब्राह्मण वाक्यों की सार्थकता को सिद्ध करने -------- के लिये लौकिक विधि, अर्थवाद और अनुवाद वाक्यो के उदाहरण दिये है । वे है — १. ओदनं पचेत्, २ आयुर्वर्चः ३ पचतु । इस प्रकार ब्राह्मण भाग के त्रिविध विभाग की सार्थकता के लिये तीन लौकिक उदाहरण प्रस्तुत किये है, इसी से भाष्यकार वात्स्यायन ब्राह्मण भाग को लौकिक वाड्मय के अन्तर्गत न मानकर वेदान्तर्गत ही मानते हैं, यह स्पष्ट हो जाता है । इसके बाद आर्यसमाजी द्वारा आप्तपुरुष के रूप में स्वीकृत वात्स्यायन मुनि ने कहा है कि 'जैसे ओदनं पचेत्' इत्यादि लौकिक वाक्यों में पूर्वोक्त विधि से अर्थ का ग्रहण होने पर उसको प्रमाण माना जाता है, उसी तरह से 'अग्निहोत्रं जुहुयात्' प्रभृति वाक्यों का भी प्रामाण्य विभागश अर्थ ग्रहण के आधार पर मान्य होगा' । इस तरह से स्पष्ट रूप मे ब्राह्मण वाक्यों को वेद की मान्यता दी है । यदि ब्राह्मणभाग भी लौकिक वाड्मय के अन्तर्गत ही होता, तब उसके उदाहरणो को समति के लिये उससे भिन्न प्रकृति के लौकिक उदाहरणो की आवश्यकता ही न रह जाती । वात्स्यायन के द्वारा उदाहृत लौकिक वाक्यों में एक भी वाक्य ब्राह्मण-भाग का नहीं है और वैदिक वाक्यों के जो उदाहरण दिये हैं, उनमें एक भी मन्त्रवाक्य नही है, किन्तु सभी वाक्य ब्राह्मण भाग के ही है । उपसंहार के आधार पर ही उपक्रम और उपसंहार की एक वाक्यता मानी जाती है । इस प्रकार न्यायसूत्र और २३५
पृष्ठ 976
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजातः १८७४ लौकिकोदाहरणेन ब्राह्मणभागस्य प्रमाणत्वसाधनेन ब्राह्मणभागस्यावेदत्वं सिद्धयेत्तदा यास्केन लौकिकोदाहरणप्रदर्शनेन मन्त्रभागस्य प्रमाणत्वसाधनान्मन्त्रभागस्याप्यवदेत्वमेव स्यात् । किञ्चैवं ' मन्त्रायुर्वेदप्रामाण्यवच्च तत्प्रामाण्यम्' ( गो० सू० २ १/६८ ) इति न्यायसूत्रेण लौकिकायुर्वेददृष्टान्तेन वेदस्य प्रमाणत्वसाधनाद् वेदस्यापि लौकिकत्वमवेदत्वं च स्यात्, न चैतदिष्टमाक्षेप्तॄणामपि तस्माद् वेदनाम्ना सम्पूर्णस्य प्रकरणस्य समन्वयेन ब्राह्मणभागस्य वेदत्व सिद्धयति । यदपि च ऋग्वेदभाष्यभूमिकायां ८५ पृष्ठे 'न चतुष्ट्रमैतिह्य' ( गो० सू० २।२।१ ) इति न्यायदर्शनसूत्रे न चत्वार्येव प्रमाणानि किं तर्हि ऐतिह्यादीन्यपि प्रमाणानि' इति तत्रत्य वात्स्यायनभाष्य चोद्धृत्य वात्स्यायनोक्तम् 'इति होचु-रित्यनिर्दिष्टप्रवक्तृकप्रवादपारम्पर्यमैतिह्यम्' इत्यैतिह्यलक्षणमुद्धृत्य दयानन्देन ' अनेन प्रमाणेनापि इतिहासादिनामभिर्ब्राह्मणा- न्येव गृह्यन्ते नान्य' दिति लिखितम्, तत्तु महत्साहसमेव, तत्र सूत्रे भाष्ये वा ब्राह्मणभागस्याऽचचितत्वात् प्रकृतत्वाच्च । तदानेन प्रमाणेन ब्राह्मणभागस्येतिहासपुराणत्व वेदत्वमिति कथनमपि प्रवञ्चनामात्रम्, तस्माद् ब्राह्मणभागस्य पुराणेतिहाससंज्ञा -सिद्धैवेति ब्राह्मणस्यावेदत्वसाधको हेतुरसिद्ध एव । यत्र तु —' अस्य महतो भूतस्य निःश्वसितमेतद्यदृग्वेद', 'इतिहास-...,पुराण इत्यादिष्वष्टविधब्राह्मणेष्वितिहासपुराणनिर्देशेन ब्राह्मणस्येतिहासपुराणसंज्ञकत्वमिति तत्र निःश्वसितत्वोक्त्या ऋग्वेदादीनामिवाष्टविधब्राह्मणस्याप्यपौरुषेयत्वनित्यत्वसिद्धयैव वेदत्वं सिद्धयति, तदानी तु हेतोरप्रयोजकत्वमेव । इतिहास-पुराणत्वमस्तु वेदत्वाभावो मा भूत्, तर्हि किं दूषणमिति पर्यनुयोगेऽनुकूलतर्काभावाद हेतोरहेतुत्वमेव । यत्र छान्दोग्यादो निश्वसितत्वोक्तिर्नास्ति, तत्रत्वितिहासपुराणपदाभ्या रामायणमहाभारतब्राह्मनारदादीन्येव गृह्यन्ते । तेषामपि प्रामाण्यम् वात्स्यायन भाष्य के प्रमाण पर ब्राह्मण भाग की वेदता सिद्ध होती है । यदि लौकिक उदाहरण से ब्राह्मण भाग के प्रामाण्य की सिद्धि को देखकर उसको वेद भिन्न माना जाता है, तो उसी पद्धति से यास्क के द्वारा लौकिक उदाहरणो से मन्त्र की प्रामाणिकता के आधार पर मन्त्रभाग को भी क्यो न वेदभिन्न माना जाय? फिर 'मन्त्रायुर्वेद० ' प्रभृति न्यायसूत्र में लौकिक मायुर्वेद के दृष्टान्त से वेद की प्रामाणिकता सिद्ध की है, अतः इसी आधार पर वेद को भी लौकिक और वेद भिन्न मानना पड जायगा । यह तो आपको भो अभीष्ट नही है । इस तरह से सम्पूर्ण प्रकरण का यदि समन्वय किया जाता तो वेद के नाम से ब्राह्मण भाग का भो ग्रहण मानना ही पडेगा । ऋग्वेदभाष्यभूमिका के ८५ में पृष्ठ पर 'न चतुष्ट्व ०' इस न्यायदर्शन को और ' न चत्वार्येव' इस वात्स्यायन भाष्य को उद्धृत करके तथा वात्स्यायन कृत ' ऐसा सुना जाता है, इस तरह से जिसके कहने वाले का तो पता नही रहता, किन्तु परम्परा से प्रवाद चला आ रहा हो, उसे ऐतिह्य कहते हैं ' इस ऐतिह्य के लक्षण को भी उद्धृत कर स्वामी दयानन्द ने कहा है कि इस प्रमाण से भी यही सिद्ध होता है कि इतिहास प्रभृति के नाम से ब्राह्मणो का हा ग्रहण होता है, इनसे भिन्न इतिहास आदि के ग्रन्थो की पृथक् कोई सत्ता विद्यमान नही है, किन्तु यह कथन दुःसाहस मात्र है, क्योकि सूत्र में अथवा भाष्य मे ब्राह्मण भाग को कोई चर्चा नही है, और इसका यहाँ कोई प्रसग भी नही है । ऐसी स्थिति में ' इस प्रमाण के द्वारा ब्राह्मण भाग इतिहास पुराण है, वेद नही है' यह कहना भी प्रतारणा करना ही है । तस्मात् ब्राह्मण भाग की इतिहास पुराण संज्ञा तो सिद्ध ही है, इस कारण ब्राह्मण के वेद न होने में दिया गया हेतु ' असिद्ध हो हैं । और जहाँ अस्य महतो भूतस्य निश्वसितमेतद्यदृग्वेद वे इतिहास पुराण इत्यादि अष्टविधब्राह्मणों में इतिहास पुराण का निर्देश होने से ब्राह्मण का इतिहास पुराणसंज्ञकत्व है, उसी वाक्य में निःश्वसितत्व के कहने से ऋग्वेदादि की तरह अष्टविषब्राह्मण का भी अपौरुषेयत्व, नित्यत्व सिद्ध होने के कारण ही वेदत्व सिद्ध हो जाता है, तब तो हेतु में ' अप्रयोजकत्व' दोष हो जाता है । यदि यह कहें कि ब्राह्मणभाग में इतिहास-पुराणत्व तो रहे और वेदत्वाभाव न रहे, तो कौन दोष है? इस प्रश्न के उत्तर में यही कहा जायगा कि अनुकूल तर्क न होने से हेतु ही अहेतु सिद्ध हो जायगा । जिन छान्दोग्य आदि में निःश्वसितत्वोक्ति नहीं है, वहीं तो इतिहास पुराण शब्दों से रामायण, महाभारत, ब्राह्म, नारद आदि का ही ग्रहण किया जाता है, उनका भी प्रामाण्य होगा, अथवा 'प्रमाणेन खलु ब्राह्मणे-
पृष्ठ 977
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजातः १८७५ 'प्रमाणेन खलु ब्राह्मणेनेतिहासपुराणप्रामाण्यमभ्यनुज्ञायते ' इति वात्स्यायनवचनात् । अत एव ब्राह्मणभागस्येतिहासपुराण-सज्ञकत्वेऽपि न तस्य वेदत्वक्षतिः । एकसज्ञाया अपरसंज्ञाबाधकत्वाभावात् । अत्र ' आकडारादेका सज्ञा' ( पा० सू० १| ४| १ ) इति पाणिनिसूत्राधिकाराभावात् । अन्यथा ऋग्यजु सामसंज्ञात्वेन मन्त्रसज्ञात्वेन च वेदसज्ञाबाधप्रसङ्गात् । तस्माद्यया ऋगादिसज्ञासत्त्वेऽपि वेदसज्ञायां न बाध, तथैव ब्राह्मणभागस्य पुराणेतिहाससज्ञकत्वेऽपि वेदसज्ञाया न बाध. । यदपि - 'ब्राह्मणग्रन्थेषु मनुष्याणा नामोल्लेखपूर्वका लौकिका इतिहासाः सन्ति, न चैवं मन्त्रभागेषु, तेनेतिहासा-ल्लेखान्न ब्राह्मणभागस्य वेदत्वम्' इति, तदपि यत्किञ्चित्, मन्त्रभागेष्वप्युर्वशीपुरूरवोयमयम्यादीना बहूना लौकिकानामुल्ले-खस्य समत्वात् । मन्त्रव्याख्यानरूप ब्राह्मणमिति दयानन्देनाप्यभ्युपगमात् । मन्त्रगतानामितिहासाना व्याख्यानरूपा एव ब्राह्मणगता इतिहासाः । तद्यथा ऋग्वेदसहिताया १०।९ ५ सूक्ते पुरूरवस उर्वश्याश्च सवादरूप इतिहासोऽस्ति । शतपथे ११।५।१ इत्यत्र तस्यैव स्पष्टीकरणम् । ॠग्वेदसहिताया १।११७ १३ च्यवनमहर्षेरितिहासः । शतपथे ४ १५ तस्य वैशद्येना-ख्यानम् । ऋग्वेदसंहिताया १ | ११७।२२ दधीचोऽश्वशिरोयोजनेतिहासः । शतपथे ( १४। १ । १ । १८ -२४ ) तस्य विवरणम् | ब्राह्मणभागस्तु ततमितिहासमुक्त्वा तत्साक्षित्वे मन्त्रमुदाहरति । 'तस्मादेतदृषिणाभ्यनूक्तम्' ( श ० १२| ७| ३ | ४ ), ( श० १४। १| १| २५ ), ( श० १४/५/५/१६ ) | ऋग्वेदसहिताया शौन:शेपाख्यानं येन क्रमेणायातं तेनैव क्रमेणैतरेयब्राह्मणे प्रोक्तम् । यदि मन्त्रभागस्येतिहासानामर्थवादत्वं यौगिकार्थत्वं सुखावबोधार्थाख्यायिकामात्रत्वं भविष्यद्रूपत्व वा मन्येत तदा तथैव ब्राह्मणभागेऽपि मन्तु शक्यत एव । अत एव मीमासाया शाबरभाष्ये ब्राह्मणभागस्थस्यैवेतिहासस्य शब्दसामान्यमात्रत्वमेवं योगिकत्वमेवोक्तम् । ' बवरः प्रावाहणिरकामयत' (तै० स० ७| १| १०| २ ) इति ब्राह्मणवाक्यमेव तदुत्तरम् । परन्तु श्रुतिसामान्य- मात्रम्' ( जे० सू० १ । १। ३१ ) इत्यनेन पुरुषविशेषो बवर, किन्तु व व इत्येवं शब्दकरो वायुरेवात्र विवक्षितः । नेतिहासपुराणप्रामाण्यमभ्यनुज्ञायते' इस वात्स्यायन के वचनसे उसका प्रामाण्य होगा । अतएव ब्राह्मणभाग की इतिहास पुराण मज्ञा रहने पर भी उसके वेद होने मे कोई क्षति नही है: क्योकि एक सज्ञा, अन्य संज्ञा को बाधक नही हुआ करती । यहाँ पर कोई 'आकाडारादेका- सज्ञा' - ( पा० सू० १ ४ १ १ ) इस पाणिनिसूत्र का अधिकार नही है । अन्यथा ऋग्यजु साम सज्ञा और मन्त्रसज्ञा होने से वेद -सज्ञा का बाघ होने लगेगा । तस्मात् ऋगादिसज्ञा के रहने पर भी वेद-सज्ञा के होने में कोई बाधा नहीं होती, वैसेही ब्राह्मणभाग की पुराण- इतिहास राज्ञा रहने पर भी उसकी वेदसज्ञा होने में कोई बाधा नही है । जो यह कहना है कि 'ब्राह्मणग्रन्थो मे मनुष्यों के नामो का स्पष्ट उल्लेख करते हुए लौकिक इतिहास दिये गये हैं, वैसा मन्त्र भागों में नही है, इस कारण इतिहास के होने से ब्राह्माणभाग में वेदत्व नही है' -वह भी उचित नही है, क्योंकि मन्त्रभागों में भी उर्वशी- पुरुरवा, यमयमी आदि अनेक लौकिक बातो का उल्लेख ब्राह्मण भाग के समान ही स्पष्ट के व्याख्यानरूप ही,,है । ब्राह्मणभाग मन्त्रव्याख्यानरूप है यह दयानन्दने भी स्वीकार किया है । मन्त्रगत इतिहासो इतिहास का - /, ब्राह्मणगत इतिहास है । जैसे ऋग्वेदसंहिता के १० ९ ५ सूक्त में दिये हुए पुरुरवा और ऊर्वशी के संवादरूप है उसका ही स्पष्टीकरण शतपथ ( ११।५।१ ) में किया गया है । ऋग्वेदसहिता ( १।११७/ १३ ) में च्यवनमहर्षि का इतिहास का इतिहास शतपथ ( ४| ११५ ) मे विशद व्याख्यान किया गया है । ऋग्वेदसहिता ( १ । ११७/२२ ) में दधीच ऋषि के अश्वशिरोयोजनसाक्षी के रूप में है, उसका शतपथ ( १४। १ । १ । १८-२४ ) में विवरण किया है । ब्राह्मणभाग तो उन उन इतिहासो को बताकर उनके० १४/५/५ ।१६ ) ' --( ), ( ) ( मन्त्र का उद्धरण देता है । तस्मादेतदृषिणाभ्यनूक्तम् श ० प ० १२। ७ ३१४ श० प ० १४ । १ । १ ।२५ ० प मे आये हुए ऋग्वेदसंहिता में शौनः शेषाख्यान जिस क्रम स आया है, उसी क्रम से ऐतरेयब्राह्मण में उसे बताया गया है । यदि मन्त्रभाग मे भी माना; इतिहासो को अर्थवाद, यौगिकार्थ, सुखावबोधार्थ आख्यायिकामात्र या भविष्यद्रूप आप मानते हो तो उसी प्रकार ब्राह्मणभागगया है 'वबर: जा सकता है । अतएव मीमासाके शाबरभाष्य मे ब्राह्मण भाग के इतिहास को ही शब्दसामान्यमात्र तथा यौगिक बताया प्रावाहणिरकामयत' ( तै० स० ७११।१०।२ ) यह ब्राह्मण वाक्य ही उसका उत्तर है । 'परन्तु श्रुतिसामान्यमात्रम्वायु' (हीजै०यहांसू०विवक्षित१।११३१है )। इस सूत्र ने यह बताया है कि 'ववर' कोई पुरुष विशेष नही है, किन्तु व व इस प्रकार शब्द करने वाला t
पृष्ठ 978
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
१८७६ वेदार्थपारिजातः प्रावाहणिरित्यस्य न प्रवाहणस्य पुत्र इत्यर्थः किन्तु प्रवहणशील इत्येवार्थं । तेनेतिहासत्वे ब्राह्मणभागस्यावेदत्वशङ्का सर्वथोन्मूलिता भवति । यत्तु -' त्र्यायुषं जमदग्नेः कश्यपस्य त्र्यायुषमिति मन्त्र इतिहासत्वमाशङ्कय दयानन्देन 'चक्षुर्वे जमदग्निऋषिः' इति शतपथवचनबलाज्जमदग्निशब्दस्य चक्षुरथं कृत्वा समाहित, तत्त्वसङ्गतमेव, तस्य गौणार्थत्वात् । वेदे आध्यात्मिकाधि- दैविकाधिभौतिकार्थत्वेन ऋषिविशेषार्थताया अपलापासम्भवात् । अन्यथा -' तस्माद्यज्ञात्सर्वहुत ऋचः सामानि जज्ञिरे । ... ' यज्ञस्तस्मादजायत' ( वा० सं ० ३१७ ) इति मन्त्रेण वर्णितस्य ऋग्वेदादीनामुत्पत्तीतिहासस्याप्यपलापापत्ते' । शतपथानुसारेण ' वागेव ऋग्वेदः, मनो यजुर्वेदः, प्राणः सामवेद:' ( श० १४| ४|१२| १२ ) इति वाङ्मन प्राणानामेव ऋग्वेदादित्वापत्तेश्च । तथा च तस्माद्यज्ञात् सच्चिदानन्दलक्षणात् पूर्णात् पुरुषाद् ऋग्वेदादयश्चत्वारोवेदा: प्रकाशिता इति वेद्यम्' इति दयानन्दीयोऽर्थो मिथ्यैव स्यात् । यदि तत्र मन्त्रे ऋग्वेदादीनामुत्पत्तिरभिप्रेयते, तदा त्र्यायुषमित्यत्रापि जमदग्न्यादीनां मृषीणामपलापो न शक्यते कर्तुम् । ब्राह्मणग्रन्थेष्वेकैकशब्दस्यानेकेऽर्था निर्दिश्यन्ते । निरुक्तकारोऽप्यत्र तथैवाह ' बहुभक्तिवादीनि ब्राह्मणानि भवन्ति । अग्निर्वैश्वानरः संवत्सरो वैश्वानरः, ब्राह्मगो वैश्वानर " ( नि० ७२४ ) ब्राह्मणे 'आयुर्वेघृतम्' ( तै० सं ० २३२२ ) किमेतावता वेदे धृतशब्दस्य आयुरेवार्थः? 'तेजो ब्रह्मवर्चसं गायत्री' ( श० १७/२ ) 1 कि वेदे गायत्रीशब्दस्य तेज एवार्थः? 'आत्मा वै अग्निः' ( श० ७| ३| १ | २ ) इत्यात्मशब्दस्य सर्वत्राग्निरेवार्थं स्यात्? यदि नैवमभ्युपेयते तदा 'चक्षुर्वै जमदग्निः' इत्यत्रापि न जमदग्न्यादीनामृषीणामपलापो युक्तः । वस्तुतस्तु यथा ' अन्नं वै प्राणाः ' अत्रान्नस्य प्राणत्वमुक्तमिति नान्नप्राणयोः पर्यायत्वम्, तथैव जमदग्निऋषिश्चक्षु. स्थानीयश्चक्षुस्तुल्यः श्रेष्ठ उक्तो न तयोरपि 'प्रावाहणि' का अर्थ प्रवहण का पुत्र नही है, किन्तु प्रवहणशील ही अर्थ है । इस विवेचन से 'ब्राह्मण भाग में इतिहास होने के कारण वह वेद नही है' इस शंका का सर्वथा उन्मूलन हो जाता है । 'त्र्यायुष जमदग्नेः कश्यपस्य त्र्यायुषम्' इस मन्त्र में जो इतिहास की आशका करके दयानन्द ने ' चक्षुर्वे जमदग्नि ऋषि ' इस शतपथ के वचन को देखकर 'जमदग्नि' शब्द का ' चक्षु ' अर्थ करके समाधान किया है, वह भी असंगत ही है, क्योकि वह गौण अर्थ है । वेद में आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक अर्थों के रहने से ऋषिविशेष अर्थ का अपलाप असम्भव है । अन्यथा 'तस्माद्य-ज्ञात्सर्वहृतऋच. सामानि जज्ञिरे ।...... यजुस्तस्मादजायत' -( वा० सं ० ३११७ ) इस मन्त्र के द्वारा वर्णित परमात्मा से ऋग्वेदादिको की उत्पत्ति के इतिहास का भी अपलाप करना होगा । शतपथ के अनुसार 'वागेव ऋग्वेद ' 'मनो यजुर्वेदः' 'प्राणः सामवेदः' ( श ० १० १४।४।२।१२ ) वाक्, मन, प्राणो को ही ऋग्वेदादि कहना होगा । तब 'उस पूर्ण पुरुष सच्चिदानन्दरूप यज्ञ से ऋग्वेदादि चरो वेद प्रकाशित हुए है यह समझना चाहिये ' यह दयानन्दीय कथन मिथ्या ही होगा । यदि उस मन्त्र में ऋग्वेदादिको की उत्पत्ति अभिप्रेत हो, तो ' त्र्यायुषम्' इस मंत्र में भी जमदग्नि आदि ऋषियों का अपलाप नही किया जा सकता । ब्राह्मण ग्रंथो में एक एक शब्द के अनेक अर्थ निर्दिष्ट किये गये है । इस विषय में निरुक्तकार भी उसी तरह कहते हैं 'बहुभक्तिवादीनि ब्राह्मणानि भवन्ति । अग्निवैश्वानरः, संवत्सरो वैश्वानर ब्राह्मणो वैश्वानरः' -( निरु० ७।२४ ) ब्राह्मण में 'आयुर्वेघृतम्' ( तै० स० २।३।२ ) इतना कह देने मात्र से क्या सब जगह वेद में ' घृत' शब्द का अर्थ ' आयु ' ही समझा जायेगा? 'तेजो वै ब्रह्मवर्चसं गायत्री' ( श ० प ० २/५/५ ) इस वाक्य को देखकर वेद में सर्वत्र ' गायत्री ' शब्द का 'तेज' ही अर्थ होगा? 'आत्मा वै अग्निः' ( श ० १० ७| ३| ११२ ) कहने से आत्मन् शब्द का सर्वत्र 'अग्नि' ही अर्थ लिया जायगा? यदि यह नियम नही है, तो ' चक्षु वे जमदग्नि ' यहाँ भी जमदग्नि आदि ऋषियो का अपलाप करना उचित न होगा । वस्तुतस्तु जैसे 'अन्नं वै प्राणा.' इस वाक्य में 'अन्न' को प्राण कहा गया है किन्तु 'अन्न ' और 'प्राण' एक दूसरे के पर्याय नहीं कहे जाते, उसी+ तरह जमदग्नि ऋषि, चक्षुः स्थानापन्न अर्थात् चक्षु के तुल्य होने से, उसे श्रेष्ठ बताया गया है, इतना ही तात्पर्य है । अतः उन दोनों को पर्याय वाचक मानना उचित नहीं है । जैसे घृत और आयु दोनों भिन्न-भिन्न हैं, उसी तरह चक्षु और जमदग्नि भी
पृष्ठ 979
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजात १८७७ पर्यायवाचकत्वम् । यथा घृतायुषेोर्भेदो भवति तथा चक्षुर्जमदग्न्योरपि भेद एव सिद्धयति । अन्तमपि प्राणाद् भिन्नमेव भवति । मृदुद्घट इत्यत्र कार्यकारणभावेनाप्यभेदव्यवहारो दृश्यत एव । यदपि 'हे जगदीश्वर भवत्कृपया नोऽस्मान् जमदग्निसज्ञस्य चक्षुषः कश्यपाख्यस्य प्राणस्य त्र्यायुष त्रिगुणमथांत् त्रीणि शतानि वर्षाणि यावत् तावदायुर्भवति तन्नोऽस्तु । देवेषु विद्वत्सु यद्विद्याप्रभावयुक्त त्रिगुणमायुर्भवति तन्नोऽस्तु' ( ऋ० भा० ८१ पृष्ठे ) तत्तु पूर्वमेव खण्डितम् । वस्तुतस्तु चतुर्थपादसम्बद्धस्य नोऽस्त्विति पूर्वार्धन सम्बन्धोऽसङ्गत एव । वेदादितिहासापसारणाय सर्वमेतदकाण्डताण्डवम् । देवशब्दस्य विद्वानर्थ इत्यपि निरस्तमेव । नहि दयानन्दस्य न वा तद- नुयायिनां त्रिशतवर्षं चतु शतवर्षं वायुरासीत् । ते विद्वास आसन्नवेति समाजिभिरेव विचारणीयम् । तस्माद्देवशब्दस्य तदुक्तोऽर्थोऽशुद्ध एव । किञ्च, विद्वास इमेऽस्मान्मन्त्रात्पूर्वमासन् पश्चाद्वा जाताः? यदा पूर्वं तदा मन्त्रस्य तत्पश्चाद्भावि- वादितिहासत्वमेवायातम् । यदि मन्त्रात्पश्चात्तदापि भावीतिहासत्व स्यात् । तथा सति ब्राह्मणेष्वपीतिहासत्वे का क्षतिः स्यात्? कथं वा ब्राह्मणभागस्य वेदभिन्नत्वम्? ' अग्ने देवेषु प्रवोच.' ( ऋ० सं ० १२७१४ ) इत्यत्रोक्तं दयानन्देन भाष्ये- ' अग्ने अनन्तविद्यामयपरमेश्वर, देवेषु सृष्ध्यादो जातेषु पुण्यात्मस्वग्निवाय्वादित्याङ्गिरस्सु मनुष्येषु प्रवोचः प्रोक्तवान् ( वेदान् ) ' इति । अय तदुक्तोऽर्थो यद्यशुद्धस्तदा तदुक्तार्थानुसारेण न वेदादितिहासापसारणं युक्तम् | यदि शुद्धोऽर्थस्तदा मन्त्रभागेषु सिद्ध एवेतिहासः । तथा च मन्त्रार्थपरिवर्तनस्य किं प्रयोजनं स्यात्? तथा च सैव रीतिर्ब्राह्मणेष्वपि मन्तव्या । 'लौकिकाना हि साधूनामर्थं वागनुवर्तते । ऋषीणा पुनराद्यानां वाचमर्थोऽनुधावति ॥ ' इत्युत्तररामचरित- रीत्या यदा ऋषीणा वाचमर्थोऽनुधावति तदा परमेश्वरस्य मन्त्रब्राह्मणरूपा वाचमर्थोऽनुधावेदित्यत्र कः सन्देहः? सर्वज्ञस्य परमेश्वरस्य वाग्रूपो वेदः सर्वज्ञदृष्टौ भूत वर्तमानं भविष्यच्च समानमेव भवति । तत एव वेदशब्दपूर्विका सृष्टिरिति सिद्धान्तः । भिन्न भिन्न ही है । अन्न भी प्राण से भिन्न ही है । 'मृद्घट:' यहाँ पर कार्य कारणभाव होने से अभेदव्यवहार भी होता पाया जाता है । इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि अन्न भी प्राण से भिन्न ही है । यह जो कहा था कि 'है जगदीश्वर आपकी कृपा से हमें अर्थात् जमदग्निसंज्ञक चक्षु और कश्यपसज्ञक प्राण को त्रिगुणित अर्थात् तीन सौ वर्षों तक की दीर्घायु प्राप्त हो । ज्ञानियों को उनकी विद्या के प्रभाव से जो त्रिगुणित रहती है, वह हमे प्राप्त हो'- (ऋ० भा० भूमि० ८१ ) । उसका खण्डन तो पहले ही कर दिया गया है । वस्तुत चतुर्थपदसम्बद्ध का 'नोऽस्तु ' इस पूर्वार्ध के साथ सम्बन्धजोडना सगत ही नही है । वेद से इतिहास का अपसारण करने के लिये यह सब अकाण्डताण्डव है । 'देव ' शब्द का जो ' विद्वान्' अर्थ किया है, उसका भी निरसन हो चुका है । दयानन्द या उनके अनुयायियो की तीन सौ या चार सौ वर्ष की आयु नही थी । वे विद्वान् थे अथवा नहीं थे इसका विचार समाजी ही करें । एवंच उनका बताया हुआ ' देव ' शब्द का अर्थ अशुद्ध ही है । किञ्च ये विद्वान् इस मन्त्र से पूर्व थे, या मन्त्र के पश्चात् हुए? यदि मन्त्र से पूर्व ये विद्वान् हो औरो मंत्र इनके पश्चात् हुए तो इतिहास का होना तो अर्थात् सिद्ध हो गया । यदि मत्र के पश्चात् कहे, तब भी आगे का इतिहास सिद्ध होगा । तब उदाहाण में भी इतिहास हो तो कौन क्षति होगी? ब्राह्मणभाग को वेद से भिन्न कैसे माना जा सकता है? 'अग्ने देवेषु प्रवोच ' ( ऋ ० स० १/२७१४ ) इस मंत्र के भाष्य में दयानन्द ने कहा है कि 'हे अग्ने अनन्त विद्यामय परमेश्वर! सृष्टि के प्रारम्भ में देवो के पैदा होने पर तथा पुण्यात्मा, अग्नि, वायु, आदित्य, अङ्गिरस मनुष्यों के पैदा होने पर तुमने उन्हें वेद बताये' । यह उनका किया हुआ अर्थ यदि अशुद्ध है तो उनके कहे हुए अर्थ के अनुसार वेद से इतिहास का अपसारण करना उचित नही है, और यदि उनका किया हुआ अर्थ शुद्ध है तो मंत्रभाग मे भी इतिहास1 का होना स्पष्ट हो जाता है । तथा च मंत्र के अर्थ में परिवर्तन का क्या प्रयोजन होगा? एवं च वही रीति ब्राह्मण ग्रन्थो मे भी होती है, } यह समझना चाहिये । 'लौकिक सज्जन पुरुषो की वाणी, 'अर्थ' का अनुसरण करती है, किन्तु इसके विपरीत आद्य ऋषियों की वाणी का अनु- सरण ' अर्थ' किया करता है ' इस उत्तर रामचरित के कथनानुसार ऋषियो की 'वाणी' का अनुसरण अर्थ करता है, तो परमेश्वर की मन्त्र- ब्राह्मण रूप वाणी का अनुसरण ' अर्थ' करता है, इसमें सन्देह का अवसर ही कहाँ है? सर्वज्ञ परमेश्वर की वाणी ही वेद है,J सर्वज्ञ की
पृष्ठ 980
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
वेदार्थपारिजात१८७८ किञ्च वेदेषु देवतानामृषीणा च वर्णनं दृश्यते । यथा प्रतिकरूप चन्द्रसूर्यादीनामुत्पत्तयो भवन्ति, तथैव देवतानामृषीणा-मुत्पत्तौ न कश्चिद् विरोधः । अध्यात्मादिभेदेन त्रैविध्यात् त्रिष्वपि कालेषु सत्वाद् देवा ऋषयश्च नित्या एव । 'सप्त ऋषय प्रतिहिता शरीरे' ( वा० सं ० ३४ ५५ ) अत्र सप्त प्राणा एवाध्यात्मिका ऋषयः । आकाशस्थं सप्तर्षिमण्डलं च आधि-दैविकरूपेण वर्तते । इतिहाससूचिता विश्वामित्रादयश्च सप्तर्षय आधिभौतिकाः । आग्नेयाः प्राणा अपि देवता, तारामण्डलेऽपी-न्द्रादयो देवताः, मनुष्यदेहेष्वपि सूक्ष्मा देवता, दिव्यलोकेष्वपि दिव्यदेहाश्चेतना देवता भवन्ति, तथैव सौम्याः प्राणाः पितरः, तदनुसारेण ऋतवोऽपि पितरः प्रतिशरीर विद्यमानाः सन्तानोत्पादका भावा अपि पितर, देहत्यागानन्तरं सूक्ष्मदेहगम्य-चन्द्रलोकस्था जीवा अपि पितरः तेषां परस्पर सम्बन्धोऽपि भवति । अन्यथा महाप्रलयेष्वध्ययनाध्यापनादिविच्छेदेन वेदानामपि तिरोभावेन क्ल्पान्तरे पुनरुद्भवेन तेषामप्यनित्यत्व स्यात् । न चैवमिष्यते । तस्मान्न तादृशेतिहासस्वीकारेऽपि मन्त्रब्राह्मणरूपस्य वेदस्य नित्यत्वा बाध्यते । किञ्च, ऋग्वेदभाष्यभूमिकाया ८२-८३ पृष्ठे दयानन्देनापि लिखितम्---' तमितिहासश्च पुराणं च गाथाश्च नाराशसीश्चानुव्यचलन् ' ( अथर्व० १५/३०1१ ), 'इतिहासस्य च वै स पुराणस्य वै प्रियं धाम भवति' ( अथर्व० १५ २०१४ ) एतै प्रामाणैर्ब्राह्मणग्रन्थानामेव ग्रहणं जायते न श्रीमद्भागवतादीनामिति । तत्रेद प्रष्टव्यम् - यद्यत्रेतिहासपुराणशब्देन ब्राह्मणग्रन्थानामेव ग्रहणं तदा मन्त्रोऽयं ब्राह्मणभागनिर्माणात् पूर्वं निर्मितः पश्चाद्वा? यदत्र दयानन्दस्य समाजिना वोत्तरं भविष्यति, तदेव ब्राह्मणभागस्येतिहासस्योत्तरम् । अन्यथा मन्त्रभागस्य वेदत्वात् पृथक्करणीयता स्यात् । अत्र मन्त्रे परमात्म-नैवेतिहासादियुक्तस्य ब्राह्मणभागस्य मन्त्रभाग उल्लेखाद् मन्त्रभाग इतिहास आायात एव । यदि भविष्यद्विचारेण नेतिहासत्वं मन्यते ब्राह्मणस्य तदा ब्राह्मणभागस्यावेदत्वे इतिहासपुराणसंज्ञकत्वादिति हेतुर्बाधित एव । आश्वलायनगृह्यसूत्रे ( अध्याय दृष्टि मे भूत, वर्तमान और भविष्य सब समान ही रहता है । यही कारण है कि वेद शब्द पूर्विका सृष्टि होती है, यह सिद्धान्त ही बन गया । किञ्च वेदो में देवताओं का और ऋषियों का वर्णन उपलब्ध होता है । जैसे प्रत्येक कल्प में चन्द्र-सूर्य आदि की उत्पत्तियों होती हैं, उसी तरह देवताओ की एवं ऋषियो की उत्पत्ति में भी कोई विरोध नही है । अध्यात्मादि भेद से त्रैविध्य के कारण तथा तीनो कालो में उनकी सत्ता रहने से देवता और ऋषियों को नित्य ही माना जाता है । 'सप्त ऋषय. प्रतिहिताः शरीरे' - ( वा० सं ० ३४/५५ ) इसमे यह कहा गया है कि सात प्राण ही आध्यात्मिक ऋषि है और माकाशस्य सप्तर्षिमण्डल आधिदैविक रूप से है । इति-हास के द्वारा सूचित किये जाने वाले विश्वामित्रादि सप्तर्षि आधिभौतिक है । आग्नेय प्राण भी देवता है, तारामण्डल में भी इन्द्रादि देवता हैं, मनुष्य देहो में भी सूक्ष्म देवता है, दिव्यलोको मे भी दिव्यदेह सम्पन्न चेतन देवता होते हैं । उसी तरह सौम्य प्राण पितर , तदनुसार ऋतुएं भी पितर है, प्रत्येक शरीर में विद्यमान सन्तानोत्पादक भाव भी पितर हैं, देहत्याग के अनन्तर सूक्ष्म देह से गम्य चन्द्रलोकस्थ जीव भी पितर है, उनका परस्पर सम्बन्ध भी होता है । अन्यथा महाप्रलयों में अध्ययनाध्यापनादि का विच्छेद हो जाने से वेदो का भी तिरोभाव होने से अन्य कल्प में उनका पुनः उद्भव होने से उन्हे भी अनित्य कहना होगा । किन्तु वह अभीष्ट नहीं हैं । एवञ्च वेदो में इतिहास का स्वीकार करने पर भी मन्त्र-ब्राह्मणरूप वेद की नित्मता मे कोई बाधा नही होती । ' 1 किञ्च ऋग्वेद भाष्य भूमिका मे ८२-८३ पृष्ठ पर दयानन्द ने भी लिखा है कि तमितिहासश्च पुराणच गाथाश्च नाराशंसी-श्चानुव्यचलन्' ( अथर्व सं ० १५/३०११ ), इतिहासस्य च वै स पुराणस्य वै प्रियं धाम भवति' -( अथर्व० सं० १५ | २०१४ ) इत्यादि प्रमाणों से ब्राह्मण ग्रन्थो का ही ग्रहण किया जाता है, न कि श्रीमद्भागवत आदि ग्रन्थो का ।" इस पर हम यह पूछना चाहते है कि यदि यहाँ पर इतिहास, पुराण शब्द से ब्राह्मण ग्रन्थो का ही ग्रहण किया जाता है, तो यह मंत्र ब्राह्मण भाग के निर्माण से पूर्व निर्मित हुआ है, या पाश्चात्? इस प्रश्न पर दयानन्द का या समाजियों का जो उत्तर होगा, वही ब्राह्मण भाग के इतिहास का उत्तर होगा । अन्यथा मंन्त्र भाग को वेद से पृथक् करना होगा । इस मन्त्र में परमात्मा ने ही इतिहासादि से युक्त ब्राह्मण भाग का मन्त्र भाग में उल्लेख किया है, जिससे मन्त्र भाग में इतिहास आ ही गया । यदि भविष्यत्कालिक१ विचार के कारण ब्राह्मण भाग को इतिहास नही मानते हो तो ब्राह्मण भाग के वेद न होने में दिये गये 'इतिहासपुराणसंज्ञकत्वात्' हेतु को बाधित हो कहना होगा । आश्वलायन