02.Mahabharata Volume 2 — पृष्ठ 1151–1160

महाभारत — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1151–1160

पृष्ठ 1151

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1151 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकोनसप्तत्यधिकशततमोऽध्यायः अर्जुनका पातालमें प्रवेश और निवातकवचोंके साथ युद्धारम्भ अर्जुनउवाच

ततोऽहं स्तूयमानस्तु तत्र तत्र महर्षिभिः ।

अपश्यमुदधिं भीममपां पतिमथाव्ययम् ॥ १ ॥

फेनवत्यः प्रकीर्णाश्च संहताश्च समुत्थिताः ।

ऊर्मयश्चात्र दृश्यन्ते वल्गन्त इव पर्वताः ॥ २ ॥

अर्जुन बोले — राजन्! तदनन्तर मार्गमें जहाँ -तहाँ महर्षियोंके मुखसे अपनी स्तुति सुनते हुए मैंने जलके स्वामी समुद्रके पास पहुँचकर उसका निरीक्षण किया । वह देखनेमें अत्यन्त भयंकर था । उसका पानी कभी घटता- बढ़ता नहीं है । उसमें फेनसे मिली हुई पहाड़ोंके समान ऊँची - ऊँची लहरें उठकर नृत्य करती -सी दिखायी दे रही थीं । वे कभी इधर - उधर फैल जाती और कभी आपसमें टकरा जाती थीं ॥ १-२ ॥ नावः सहस्रशस्तत्र रत्नपूर्णाः समन्ततः ।

नभसीव विमानानि विचरन्त्यो विरेजिरे ।

तिमिङ्गिलाः कच्छपाश्च तथा तिमितिमिङ्गिलाः ॥ ३ ॥

मकराश्चात्र दृश्यन्ते जले मग्ना इवाद्रयः ।

शङ्खानां च सहस्राणि मग्नान्यप्सु समन्ततः ॥ ४ ॥

वहाँ सब ओर रत्नोंसे भरी हुई हजारों नावें चल रही थीं, जो आकाशमें विचरते हुए विमानोंकी - सी शोभा पाती थीं तथा तिमिंगिल, तिमितिमिंगिल, कछुए और मगर पानीमें डूबे हुए पर्वतोंके समान दृष्टिगोचर होते थे । सहस्रों शंख सब ओर जलमें निमग्न थे ॥ ३-४ ॥

दृश्यन्ते स्म यथा रात्रौ तारास्तन्वभ्रसंवृताः ।

तथा सहस्रशस्तत्र रत्नसङ्घाः प्लवन्त्युत ॥ ५ ॥

जैसे रातमें झीने बादलोंके आवरणसे सहस्रों तारे चमकते दिखायी देते हैं, उसी प्रकार समुद्रके जलमें स्थित हजारों रत्नसमूह तैरते हुए- से प्रतीत हो रहे थे ॥ ५ ॥

वायुश्च घूर्णते भीमस्तदद्भुतमिवाभवत् ।

तमुदीक्ष्य महावेगं सर्वाम्भोनिधिमुत्तमम् ॥ ६ ॥

अपश्यं दानवाकीर्णं तद् दैत्यपुरमन्तिकात् ।

तत्रैव मातलिस्तूर्णं निपत्य पृथिवीतले ॥ ७ ॥

पृष्ठ 1152

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1152 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

रथं तं तु समाश्लिष्यः प्राद्रवद् रथयोगवित् ।

त्रासयन् रथघोषेण तत् पुरं समुपाद्रवत् ॥ ८ ॥

औरोंकी तो बात ही क्या है, वहाँ भयानक वायु भी पथ- भ्रान्तकी भाँति भटकने लगती है । वायुका वह चक्कर काटना अद्भुत- सा प्रतीत हो रहा था । इस प्रकार अत्यन्त वेगशाली जलराशि महासागरको देखकर उसके पास ही मैंने दानवोंसे भरा हुआ वह दैत्यनगर भी देखा । रथ- संचालनमें कुशल सारथि मातलि तुरंत वहाँ पहुँचकर पातालमें उतरे तथा रथपर सावधानीसे बैठकर आगे बढ़े । उन्होंने रथकी घर्घराहटसे सबको भयभीत करते हुए उस दैत्यपुरकी ओर धावा किया ॥ ६-८ ॥

रथघोषं तु तं श्रुत्वा स्तनयित्नोरिवाम्बरे ।

मन्वाना देवराजं मामाविग्ना दानवाभवन् ॥ ९ ॥

आकाशमें होनेवाली मेघ गर्जनाके समान उस रथका शब्द सुनकर दानवलोग मुझे देवराज इन्द्र समझकर भयसे अत्यन्त व्याकुल हो उठे ॥ ९ ॥

सर्वे सम्भ्रान्तमनसः शरचापधराः स्थिताः ।

तथासिशूलपरशुगदामुसलपाणयः ॥ १० ॥

सभी मन- ही -मन घबरा गये । सभी अपने हाथोंमें धनुष - बाण, तलवार, शूल, फरसा, गदा और मुसल आदि अस्त्र- शस्त्र लेकर खड़े हो गये ॥ १० ॥

ततो द्वाराणि पिदधुर्दानवास्त्रस्तचेतसः ।

संविधाय पुरे रक्षां न स्म कश्चन दृश्यते ॥ ११ ॥

दानवोंके मनमें आतंक छा गया था । इसलिये उन्होंने नगरकी रक्षाका प्रबन्ध करके

सारे दरवाजे बंद कर लिये । नगरके बाहर कोई भी दिखायी नहीं देता था ॥ ११ ॥

ततः शङ्खमुपादाय देवदत्तं महास्वनम् ।

परमां मुदमाश्रित्य प्राधमं तं शनैरहम् ॥ १२ ॥

तब मैंने बड़ी भयंकर ध्वनि करनेवाले देवदत्त नामक शंखको हाथमें लेकर अत्यन्त प्रसन्न हो धीरे - धीरे उसे बजाया ॥ १२ ॥

स तु शब्दो दिवं स्तब्ध्वा प्रतिशब्दमजीजनत् ।

वित्रेसुश्च निलिल्युश्च भूतानि सुमहान्त्यपि ॥ १३ ॥

वह शंखनाद स्वर्गलोकसे टकराकर प्रतिध्वनि उत्पन्न करने लगा । उसकी आवाज सुनकर बड़े - बड़े प्राणी भी भयभीत हो इधर- उधर छिप गये ॥ १३ ॥

ततो निवातकवचाः सर्व एव स्वलंकृताः ।

दंशिता विविधैस्त्राणैर्विचित्रायुधपाणयः ॥ १४ ॥

आयसैश्च महाशूलैर्गदाभिर्मुसलैरपि ।

पट्टिशैः करवालैश्च रथचक्रैश्च भारत ॥ १५ ॥

शतघ्नीभिर्भुशुण्डीभिः खड्गैश्चित्रैः स्वलंकृतैः ।

पृष्ठ 1153

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1153 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्रगृहीतैर्दितेः पुत्राः प्रादुरासन् सहस्रशः ॥ १६ ॥

भारत! तदनन्तर निवातकवचनामक सभी दैत्य आभूषणोंसे विभूषित हो भाँति-भाँतिके कवच धारण किये, हाथोंमें विचित्र आयुध लिये, लोहेके बने हुए बड़े - बड़े शूल, गदा, मुसल, पट्टिश, करवाल, रथ- चक्र, शतघ्नी ( तोप ), भुशुण्डि ( बंदूक ) तथा रत्नजटित विचित्र खड्ग आदि लेकर सहस्रोंकी संख्यामें नगरसे बाहर आये ॥ १४–१६ ॥

ततो विचार्य बहुशो रथमार्गेषु तान् हयान् ।

प्राचोदयत् समे देशो मातलिर्भरतर्षभ ॥ १७ ॥

तेन तेषां प्रणुन्नानामाशुत्वाच्छीघ्रगामिनाम् ।

नान्वपश्यं तदा किंचित् तन्मेऽद्भुतमिवाभवत् ॥ १८ ॥

भरतश्रेष्ठ! उस समय मातलिने बहुत सोच- विचारकर समतल प्रदेशमें रथ जानेयोग्य मार्गोंपर अपने उन घोड़ोंको हाँका । उसके हाँकनेपर उन शीघ्रगामी अश्वोंकी चाल इतनी

तेज हो गयी कि मुझे उस समय कुछ भी दिखायी नहीं देता था । यह एक अद्भुत बात थी ॥

ततस्ते दानवास्तत्र वादित्राणि सहस्रशः ।

विकृतस्वररूपाणि भृशं सर्वाण्यनादयन् ॥ १ ९ ॥

तदनन्तर उन दानवोंने वहाँ भीषण स्वर और विकराल आकृतिवाले विभिन्न प्रकारके सहस्रों बाजे जोर- जोर से बजाने आरम्भ किये ॥ १ ९ ॥

तेन शब्देन सहसा समुद्रे पर्वतोपमाः ।

आप्लवन्त गतैः सत्त्वैर्मत्स्याः शतसहस्रशः ॥ २० ॥

वाद्योंकी उस तुमुल - ध्वनिसे सहसा समुद्रके लाखों बड़े - बड़े पर्वताकार मत्स्य मर गये और उनकी लाशें पानीके ऊपर तैरने लगीं ॥ २० ॥

ततो वेगेन महता दानवा मामुपाद्रवन् ।

विमुञ्चन्तः शितान् बाणान् शतशोऽथ सहस्रशः ॥ २१ ॥

तत्पश्चात् उन सब दानवोंने सैकड़ों और हजारों तीखे बाणोंकी वर्षा करते हुए बड़े वेगसे मुझपर आक्रमण किया ॥ २१ ॥

स सम्प्रहारस्तुमुलस्तेषां च मम भारत ।

अवर्तत महाघोरो निवातकवचान्तकः ॥ २२ ॥

भारत! तब उन दानवोंका और मेरा महाभयंकर तुमुल संग्राम आरम्भ हो गया, जो निवातकवचोंके लिये विनाशकारी सिद्ध हुआ ॥ २२ ॥

ततो देवर्षयश्चैव तथान्ये च महर्षयः ।

ब्रह्मर्षयश्च सिद्धाश्च समाजग्मुर्महामृधे ॥ २३ ॥

ते वै मामनुरूपाभिर्मधुराभिर्जयैषिणः ।

अस्तुवन् मुनयो वाग्भिर्यथेन्द्रं तारकामये ॥ २४ ॥

पृष्ठ 1154

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1154 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उस समय बहुत - से देवर्षि तथा अन्य महर्षि एवं ब्रह्मर्षि और सिद्धगण उस महायुद्धमें (देखनेके लिये ) आये । वे सब- के - सब मेरी विजय चाहते थे । अतः उन्होंने जैसे तारकामय संग्रामके अवसरपर इन्द्रकी स्तुति की थी, उसी प्रकार अनुकूल एवं मधुर वचनोंद्वारा मेरा भी स्तवन किया ॥ २३-२४ ॥ इति श्रीमहाभारते वनपर्वणि निवातकवचयुद्धपर्वणि युद्धारम्भे एकोनसप्तत्यधिकशततमोऽध्यायः ॥ १६ ९ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्वके अन्तर्गत निवातकवचयुद्धपर्वमें युद्धारम्भविषयक एक सौ उनहत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ १६९ ॥

3. एक विशेष प्रकारके मत्स्यका नाम ' तिमि ' है, जो उसे निगल जाता है, उस महामत्स्यको ' तिमिंगिल' कहते हैं । २. जो तिमिंगलको भी निगल जाता है, उस महामहामत्स्यका नाम ' तिमितिमिंगिल ' है । ३. नीलकण्ठी टीकामें लिखा है कि पृथ्वीमें उतरकर निम्नस्थलमें गये हुए रथके चक्केको दृढ़तापूर्वक पकड़कर ऊँचा किया ।

पृष्ठ 1155

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1155 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सप्तत्यधिकशततमोऽध्यायः अर्जुन और निवातकवचोंका युद्ध अर्जुनउवाच

ततो निवातकवचाः सर्वे वेगेन भारत ।

अभ्यद्रवन् मां सहिताः प्रगृहीतायुधा रणे ॥ १ ॥

अर्जुन बोले- भारत! तदनन्तर सारे निवातकवच संगठित हो हाथोंमें अस्त्र- शस्त्र लिये युद्धभूमिमें वेगपूर्वक मेरे ऊपर टूट पड़े ॥ १ ॥

आच्छाद्य रथपन्थानमुत्क्रोशन्तो महारथाः ।

आवृत्य सर्वतस्ते मां शरवर्षैरवाकिरन् ॥ २ ॥

ततोऽपरे महावीर्याः शूलपट्टिशपाणयः ।

शूलानि च भुशुण्डीश्च मुमुचुर्दानवा मयि ॥ ३ ॥

उन महारथी दानवोंने मेरे रथका मार्ग रोककर भीषण गर्जना करते हुए मुझे सब ओरसे घेर लिया और मुझपर बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी । फिर कुछ अन्य महापराक्रमी दानव शूल और पट्टिश आदि हाथोंमें लिये मेरे सामने आये और मुझपर शूल तथा भुशुण्डियोंका प्रहार करने लगे ॥ २-३ ॥

तच्छूलवर्षं सुमहद् गदाशक्तिसमाकुलम् ।

अनिशं सृज्यमानं तैरपतन्मद्रथोपरि ॥ ४ ॥

अन्ये मामभ्यधावन्त निवातकवचा युधि ।

शितशस्त्रायुधा रौद्राः कालरूपाः प्रहारिणः ॥ ५ ॥

दानवोंद्वारा की गयी वह शूलोंकी बड़ी भारी वर्षा निरन्तर मेरे रथपर होने लगी । उसके साथ ही गदा और शक्तियोंका भी प्रहार हो रहा था । कुछ दूसरे निवातकवच हाथोंमें तीखे अस्त्र- शस्त्र लिये उस युद्धके मैदानमें मेरी और दौड़े । वे प्रहार करनेमें कुशल थे । उनकी आकृति बड़ी भयंकर थी और देखनेमें वे कालरूप जान पड़ते थे ॥ ४-५ ॥

तानहं विविधैर्बाणैर्वेगवद्भिरजिह्मगैः ।

गाण्डीवमुक्तैरभ्यघ्नमेकैकं दशभिर्मृधे ॥ ६ ॥

तब मैंने उनमेंसे एक- एकको युद्धमें गाण्डीव धनुषसे छूटे हुए सीधे जानेवाले विविध प्रकारके दस - दस वेगवान् वाणोंद्वारा बींध डाला ॥ ६ ॥

ते कृता विमुखाः सर्वे मत्प्रयुक्तैः शिलाशितैः ।

तो मातलिना तूर्णं हयास्ते सम्प्रचोदिताः ॥ ७ ॥

मेरे छोड़े हुए बाण पत्थरपर तेज किये हुए थे । उनकी मार खाकर सभी दानव युद्धभूमिसे भाग चले । तब मातलि उस रथके घोड़ोंको तुरंत ही तीव्र वेगसे हाँका ॥ ७ ॥

पृष्ठ 1156

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1156 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मार्गान् बहुविधांस्तत्र विचेरुर्वातरंहसः ।

सुसंयता मातलिना प्रामथ्नन्त दितेः सुतान् ॥ ८ ॥

सारथिसे प्रेरित होकर वे अश्व नाना प्रकारकी चालें दिखाते हुए वायुके समान वेगसे चलने लगे । मातलिने उन्हें अच्छी तरह काबूमें कर रखा था । उन सबने वहाँ दितिके पुत्रोंको रौंद डाला ॥ ८ ॥

शतं शतास्ते हरयस्तस्मिन् युक्ता महारथे ।

शान्ता मातलिना यत्ता व्यचरन्नल्पका इव ॥ ९ ॥

अर्जुनके उस विशाल रथमें दस हजार घोड़े जुते हुए थे, तो भी मातलिने उन्हें इस प्रकार वशमें कर रखा था कि वे अल्पसंख्यक अश्वोंकी भाँति शान्तभावसे विचरते थे ॥ ९ ॥

तेषां चरणपातेन रथनेमिस्वनेन च ।

मम बाणनिपातैश्च हतास्ते शतशोऽसुराः ॥ १० ॥

उन घोड़ोंके पैरोंकी मार पड़नेसे, रथके पहियेकी घर्घराहट होनेसे तथा मेरे बाणोंकी चोट खानेसे सैकड़ों दैत्य मर गये ॥ १० ॥

गतासवस्तथैवान्ये प्रगृहीतशरासनाः ।

हतसारथयस्तत्र व्यकृष्यन्त तुरंगमैः ॥ ११ ॥

इसी प्रकार वहाँ दूसरे बहुत - से असुर हाथमें धनुष - बाण लिये प्राणरहित हो गये थे और उनके सारथि भी मारे गये थे, उस दशामें सारथिशून्य घोड़े उनके निर्जीव शरीरको खींचे लिये जाते थे ॥ ११ ॥

ते दिशो विदिशः सर्वे प्रतिरुध्य प्रहारिणः ।

अभ्यघ्नन् विविधैः शस्त्रैस्ततो मे व्यथितं मनः ॥ १२ ॥

तब वे समस्त दानव सारी दिशाओं और विदिशाओंको रोककर भाँति- भाँतिके अस्त्र-शास्त्रोंद्वारा मुझपर घातक प्रहार करने लगे । इससे मेरे मनमें बड़ी व्यथा हुई ॥ १२ ॥

ततोऽहं मातलेर्वीर्यमपश्यं परमाद्भुतम् ।

अश्वांस्तथा वेगवतो यदयत्नादधारयत् ॥ १३ ॥

उस समय मैंने मातलिकी अत्यन्त अद्भुत शक्ति देखी । उन्होंने वैसे वेगशाली अश्वोंको बिना किसी प्रयासके ही काबू कर लिया ॥ १३ ॥

ततोऽहं लघुभिश्चित्रैरस्त्रैस्तानसुरान् रणे ।

चिच्छेद सायुधान् राजन् शतशोऽथ सहस्रशः ॥ १४ ॥

एवं मे चरतस्तत्र सर्वयत्नेन शत्रुहन् ।

प्रीतिमानभवद् वीरो मातलिः शक्रसारथिः ॥ १५ ॥

राजन्! तब मैंने उस रणभूमिने अस्त्र- शस्त्रधारी सैकड़ों तथा सहस्रों असुरोंको विचित्र एवं शीघ्रगामी बाणोंद्वारा मार गिराया । शत्रुदमन नरेश! इस प्रकार पूर्ण प्रयत्नपूर्वक युद्धमें

पृष्ठ 1157

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1157 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

विचरते हुए मेरे ऊपर इन्द्रसारथि वीरवर मातलि बड़े प्रसन्न हुए ॥ १४-१५ ॥

बध्यमानास्ततस्तैस्तु हयैस्तेन रथेन च ।

अगमन् प्रक्षयं केचिन्न्यवर्तन्त तथा परे ॥ १६ ॥

मेरे उन घोड़ों तथा उस दिव्य रथसे कुचल जानेके कारण भी कितने ही दानव मारे गये और बहुत - से युद्ध छोड़कर भाग गये ॥ १६ ॥

स्पर्धमाना इवास्माभिर्निवातकवचा रणे ।

शरवर्षैः शरार्तं मां महद्भिः प्रत्यवारयन् ॥ १७ ॥

ततोऽहं लघुभिश्चित्रैर्ब्रह्मास्त्रपरिमन्त्रितैः ।

व्यधमं सायकैराशु शतशोऽथ सहस्रशः ॥ १८ ॥

निवातकवचोंने संग्राममें हमलोगोंसे होड़- सी लगा रखी थी । मैं बाणोंके आघातसे पीड़ित था, तो भी उन्होंने बड़ी भारी बाणवर्षा करके मेरी प्रगतिको रोकने की चेष्टा की । तबमैंने अद्भुत और शीघ्रगामी बाणोंको ब्रह्मास्त्रसे अभिमन्त्रित करके चलाया और उनके द्वारा शीघ्र ही सैकड़ों तथा हजारों दानवोंका संहार करने लगा ॥ १७-१८ ॥

ततः सम्पीड्यनास्ते क्रोधाविष्टा महारथाः ।

अपीडयन् मां सहिताः शरशूलासिवृष्टिभिः ॥ १ ९ ॥

तदनन्तर मेरे बाणोंसे पीड़ित होकर वे महारथी दैत्य क्रोधसे आग- बबूला हो उठे और एक साथ संगठित हो खड्ग, शूल तथा बाणोंकी वर्षाद्वारा मुझे घायल करने लगे ॥ १ ९ ॥

ततोऽहमस्त्रमातिष्ठं परमं तिग्मतैजसम् ।

दयितं देवराजस्य माधवं नाम भारत ॥ २० ॥

भारत! यह देख मैंने देवराज इन्द्रके परम प्रिय माधव नामक प्रचण्ड तेजस्वी अस्त्रका आश्रय लिया ॥ २० ॥

ततः खड्गांस्त्रिशूलांश्च तोमरांश्च सहस्रशः ।

अस्त्रवीर्येण शतधा तैर्मुक्तानहमच्छिदम् ॥ २१ ॥

तब उस अस्त्रके प्रभावसे मैंने दैत्योंके चलाये हुए सहस्रों खड्ग, त्रिशूल और तोमरोंके सौ - सौ टुकड़े कर डाले ॥ २१ ॥

छित्त्वा प्रहरणान्येषां ततस्तानपि सर्वशः ।

प्रत्यविध्यमहं रोषाद् दशभिर्दशभिः शरैः ॥ २२ ॥

तत्पश्चात् दानवोंके समस्त अस्त्र - शस्त्रोंका उच्छेद करके मैंने रोषवश उन सबको भी दस- दस बाणोंसे घायल करके बदला चुकाया ॥ २२ ॥

गाण्डीवाद्धि तदा संख्ये यथा भ्रमरपङ्क्तयः ।

निष्पतन्ति महाबाणास्तन्मातलिरपूजयत् ॥ २३ ॥

उस समय मेरे गाण्डीव धनुषसे बड़े - बड़े बाण उस युद्ध भूमिमें इस प्रकार छूटते थे, मानो वृक्षसे झुंड - के - झुंड भौंरे उड़ रहे हों । मातलिने मेरे इस कार्यकी बड़ी प्रशंसा

पृष्ठ 1158

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1158 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

की ॥ २३ ॥

तेषामपि तु बाणास्ते तन्मातलिरपूजयत् ।

अवाकिरन् मां बलवत् तानहं व्यधमं शरैः ॥ २४ ॥

तदनन्तर उन दानवोंके भी बाण मेरे ऊपर जोर - जोरसे गिरने लगे । मातलिने उनकी उस बाण- वर्षाकी भी सराहना की। फिर मैंने अपने बाणोंद्वारा शत्रुओंके उन सब बाणोंको छिन्न-भिन्न कर डाला ॥ २४ ॥

वध्यमानास्ततस्ते तु निवातकवचाः पुनः ।

शरवर्षैर्महद्भिर्मा समन्तात् पर्यवारयन् ॥ २५ ॥

इस प्रकार मार खाते और मरते रहनेपर भी निवातकवचोंने पुनः भारी बाण - वर्षाके द्वारा मुझे सब ओरसे घेर लिया ॥ २५ ॥

शरवेगान्निहत्याहमस्त्रैरस्त्रविघातिभिः ।

ज्वलद्भिः परमैः शीघ्रैस्तानविध्यं सहस्रशः ॥ २६ ॥

तब मैंने अस्त्र - विनाशक अस्त्रोंद्वारा उनकी बाणवर्षाके वेगको शान्त करके अत्यन्त शीघ्रगामी एवं प्रज्वलित बाणोंद्वारा सहस्रों दैत्योंको घायल कर दिया ॥ २६ ॥

तेषां छिन्नानि गात्राणि विसृजन्ति स्म शोणितम् ।

प्रावृषीवाभिवृष्टानि शृङ्गाण्यथ धराभृताम् ॥ २७ ॥

उनके कटे हुए अंग उसी प्रकार रक्तकी धारा बहाते थे, जैसे वर्षा ऋतुमें वृष्टिके जलसे भीगे हुए पर्वतोंके शिखर ( गेरू आदि धातुओंसे मिश्रित ) जलकी धारा बहाते हैं ॥ २७ ॥

इन्द्राशनिसमस्पर्शेर्वेगवद्भिरजिह्मगैः ।

मद्बाणैर्वध्यमानास्ते समुद्विग्नाः स्म दानवाः ॥ २८ ॥

मेरे बाणोंका स्पर्श इन्द्रके वज्रके समान था । वे बड़े वेगसे छूटते और सीधे जाकर शत्रुको अपना निशाना बनाते थे । उनकी चोट खाकर वे समस्त दानव भयसे व्याकुल हो उठे ॥ २८ ॥

शतधा भिन्नदेहास्ते क्षीणप्रहरणौजसः ।

ततो निवातकवचा मामयुध्यन्त मायया ॥ २ ९ ॥

उन दैत्योंके शरीरके सौ- सौ टुकड़े हो गये थे । उनके अस्त्र- शस्त्र कट गये और उत्साह नष्ट हो गया था । ऐसी अवस्थामें निवातकवचोंने मेरे साथ माया- युद्ध आरम्भ कर दिया ॥ २ ९ ॥ इति श्रीमहाभारते वनपर्वणि निवातकवचयुद्धपर्वणि सप्तत्यधिकशततमोऽध्यायः ॥ १७० ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्वके अन्तर्गत निवातकवचयुद्धपर्वमें एक सौ सत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ १७० ||

पृष्ठ 1159

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1159 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

Fut F2I CL) Kos Fas

पृष्ठ 1160

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1160 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकसप्तत्यधिकशततमोऽध्यायः दानवोंके मायामय युद्धका वर्णन अर्जुनउवाच

ततोऽश्मवर्षं सुमहत् प्रादुरासीत् समन्ततः ।

नगमात्रैः शिलाखण्डैस्तन्मां दृढमपीडयत् ॥ १ ॥

अर्जुन बोले- महाराज! तदनन्तर चारों ओरसे पत्थरोंकी बड़ी भारी वर्षा आरम्भ हो गयी। वृक्षोंके बराबर ऊँचे शिलाखण्ड रणभूमिमें गिरने लगे, इससे मुझे बड़ी पीड़ा हुई ॥ १ ॥

तदहं वज्रसंकाशैर्महेन्द्रास्त्रप्रचोदितैः ।

अचूर्णयं वेगवद्भिः शरजालैर्महाहवे ॥ २ ॥

तब मैंने महेन्द्रास्त्रसे अभिमन्त्रित वज्रतुल्य वेगवान् बाणोंद्वारा उस महासमरमें गिरनेवाले समस्त शिला- खण्डोंको चूर- चूर कर दिया ॥ २ ॥

चूर्ण्यमानेऽश्मवर्षे तु पावकः समजायत ।

तत्राश्मचूर्णान्यपतन् पावकप्रकरा इव ॥ ३ ॥

पत्थरोंकी वर्षाके चूर्ण होते ही सब ओर आग प्रकट हो गयी । फिर तो वहाँ आगकी चिनगारियोंके समूहकी भाँति पत्थरका चूर्ण पड़ने लगा ॥ ३ ॥

ततोऽश्मवर्षे विहते जलवर्षं महत्तरम् ।

धाराभिरक्षमात्राभिः प्रादुरासीन्ममान्तिके ॥ ४ ॥

तदनन्तर मेरे बाणोंसे वह पत्थरोंकी वर्षा शान्त होनेपर महत्तर जल- वृष्टि आरम्भ हो गयी । मेरे पासही सर्पोंके * समान मोटी जलधाराएँ गिरने लगीं ॥ ४ ॥

नभसः प्रच्युता धारास्तिग्मवीर्याः सहस्रशः ।

आवृण्वन् सर्वतो व्योम दिशश्चोपदिशस्तथा ॥ ५ ॥

आकाशसे प्रचण्ड शक्तिशालिनी सहस्रों धाराएँ बरसने लगीं, जिन्होंने न केवल आकाशको ही, अपितु सम्पूर्ण दिशाओं और उपदिशाओंको भी सब ओरसे ढक लिया ॥ ५ ॥

धाराणां च निपातेन वायोर्विस्फूर्जितेन च ।

गर्जितेन च दैत्यानां न प्राज्ञायत किंचन ॥ ६ ॥

धाराओंकी वर्षा, हवाके झकोरों और दैत्योंकी गर्जनासे कुछ भी जान नहीं पड़ता था ॥ ६ ॥

धारा दिवि च सम्बद्धा वसुधायां च सर्वशः ।

व्यामोहयन्त मां तत्र निपतन्त्योऽनिशं भुवि ॥ ७ ॥