02.Mahabharata Volume 2 — पृष्ठ 1461–1470

महाभारत — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1461–1470

पृष्ठ 1461

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1461 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सन्ति ह्यागमविज्ञानाः शिष्टाः शास्त्रे विचक्षणाः ।

स्वधर्मेण क्रिया लोके कर्मणः सोऽप्यसंकरः ॥ ४५ ॥

संसारमें बहुत - से वेदवेत्ता और शास्त्रविचक्षण शिष्ट पुरुष विद्यमान हैं, उनके उपदेशके अनुसार स्वधर्मके पालनपूर्वक प्रत्येक कार्य करना चाहिये, इससे कर्मोंका संकर नहीं हो पाता ॥ ४५ । |

प्राज्ञो धर्मेण रमते धर्मं चैवोपजीवति ।

तस्माद् धर्मादवाप्तेन धनेन द्विजसत्तम ॥ ४६ ॥

तस्यैव सिञ्चते मूलं गुणान् पश्यति तत्र वै । द्विजश्रेष्ठ! बुद्धिमान् पुरुष धर्मसे ही आनन्द मानता है, धर्मका ही आश्रय लेकर जीवन-निर्वाह करता है और धर्मसे ही उपलब्ध किये हुए धनसे धनका ही मूल सींचता है, अर्थात्

धर्मका पालन करता है । वह धर्ममें ही गुण देखता है ॥ ४६३ ॥

धर्मात्मा भवति ह्येवं चित्तं चास्य प्रसीदति ॥ ४७ ॥

स मित्रजनसंतुष्ट इह प्रेत्य च नन्दति । इस प्रकार वह धर्मात्मा होता है, उसका अन्तःकरण निर्मल हो जाता है तथा मित्रजनोंसे संतुष्ट होकर वह इहलोक और परलोकमें भी आनन्दित होता है ॥ ४७ ॥

शब्दं स्पर्शं तथा रूपं गन्धानिष्टांश्च सत्तम ॥ ४८ ॥

प्रभुत्वं लभते चापि धर्मस्यैतत् फलं विदुः । सज्जनशिरोमणे! धर्मात्मा पुरुष शब्द, स्पर्श, रूप और प्रिय गन्ध — सभी प्रकारके विषय तथा प्रभुत्व भी प्राप्त करता है । उसकी यह स्थिति धर्मका ही फल मानी गयी है ॥ ४८३ ॥

धर्मस्य च फलं लब्ध्वा न तृप्यति महाद्विज ॥ ४ ९ ॥ अतृप्यमाणो निर्वेदमापेदे ज्ञानचक्षुषा । द्विजोत्तम! कोई- कोई धर्मके फलरूपसे सांसारिक सुखको पाकर संतुष्ट नहीं होता । वह ज्ञानदृष्टिके कारण विषयभोगके सुखसे तृप्ति- लाभ न करके निर्वेद ( वैराग्य ) -को प्राप्त होता है ॥ ४ ९ ॥ प्रज्ञाचक्षुर्नर इह दोषं नैवानुरुध्यते ॥ ५० ॥

विरज्यति यथाकामं न च धर्मं विमुञ्चति ।

इस जगत्में ज्ञानदृष्टिसे सम्पन्न पुरुष राग-द्वेष आदि दोषोंका अनुसरण नहीं करता ।

उसे यथेष्ट वैराग्य होता है तथा वह कभी धर्मका त्याग नहीं करता है ॥

सर्वत्यागे च यतते दृष्ट्वा लोकं क्षयात्मकम् ॥ ५१ ॥

ततो मोक्षे प्रयतते नानुपायादुपायतः ।

पृष्ठ 1462

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1462 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सम्पूर्ण जगत्‌को नश्वर समझकर वह सबको त्यागनेका प्रयत्न करता है । तत्पश्चात् उचित उपायसे मोक्षके लिये सचेष्ट होता है । अनुपाय ( प्रारब्ध आदि ) -का अवलम्बन करके बैठ नहीं रहता ॥ ५१ ॥

एवं निर्वेदमादत्ते पापं कर्म जहाति च ॥ ५२ ॥

धार्मिकश्चापि भवति मोक्षं च लभते परम् । इस प्रकार वह वैराग्यको अपनाता और पापकर्मको छोड़ता जाता है । फिर सर्वथा धर्मात्मा हो जाता और अन्तमें परम मोक्ष प्राप्त कर लेता है ॥ ५२ ॥

तपो निःश्रेयसं जन्तोस्तस्य मूलं शमो दमः ॥ ५३ ॥

तेन सर्वानवाप्नोति कामान् यान् मनसेच्छति । जीवके कल्याणका साधन है तप और उसका मूल है शम ( मनोनिग्रह ) तथा दम ( इन्द्रियसंयम ) । मनुष्य मनके द्वारा जिन- जिन अभीष्ट पदार्थोंको पाना चाहता है उन सबको वह उस तपके द्वारा प्राप्त कर लेता है ॥ ५३३ ॥

इन्द्रियाणां निरोधेन सत्येन च दमेन च ।

ब्रह्मणः पदमाप्नोति यत् परं द्विजसत्तम ॥ ५४ ॥

द्विजश्रेष्ठ! इन्द्रियसंयम, सत्यभाषण और मनोनिग्रह -इनके द्वारा मनुष्य ब्रह्मके परमपदको प्राप्त कर लेता है ॥ ब्राह्मणउवाच

इन्द्रियाणि तु यान्याहुः कानि तानि यतव्रत ।

निग्रहश्च कथं कार्यो निग्रहस्य च किं फलम् ॥ ५५ ॥

ब्राह्मणने पूछा- उत्तम व्रतका पालन करनेवाले व्याध! जिन्हें इन्द्रिय कहते हैं, वे कौन- कौन हैं? उनका निग्रह कैसे करना चाहिये? और उस निग्रहका फल क्या है? ॥ ५५ ॥

कथं च फलमाप्नोति तेषां धर्मभृतां वर ।

एतदिच्छामि तत्त्वेन धर्मं ज्ञातुं निबोध मे ॥ ५६ ॥

धर्मात्माओंमें श्रेष्ठ व्याध! उन इन्द्रियोंके निग्रहका फल कैसे प्राप्त होता है? मैं इस

इन्द्रिय - निग्रहरूपी धर्मको यथार्थरूपसे जानना चाहता हूँ । तुम मुझे समझाओ ॥ ५६ ॥

इति श्रीमहाभारते वनपर्वणि मार्कण्डेयसमास्यापर्वणि ब्राह्मणव्याधसंवादे नवाधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २० ९ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्वके अन्तर्गत मार्कण्डेयसमास्यापर्वमेंब्राह्मण-व्याध- संवादविषयक दो सौ नौवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ २० ९ ॥

पृष्ठ 1463

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1463 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

* कर्णपर्वके उनहत्तरवें अध्यायमें छियालीसवेंसे तिरपनवें श्लोकोंमें एक कथा आती है । कौशिक नामका एक तपस्वी ब्राह्मण था । उसने यह व्रत ले लिया कि ' मैं सदा सत्य बोलूँगा । ' एक दिन कुछ लोग लुटेरोंके भयसे छिपनेके लिये उसके आश्रमके पासके वनमें घुस गये । खोज करते हुए लुटेरोंने सत्यवादी कौशिकसे पूछा । उनके पूछनेपर कौशिकने सच्ची बात कह । पता लग जानेपर उन निर्दयी डाकुओंने उन लोगोंको पकड़कर मार डाला । इस प्रकार सत्य बोलनेके कारण लोगोंकी हिंसा हो जानेसे उस पापके फलस्वरूप कौशिकको नरक जाना पड़ा । * धर्मकी गति सूक्ष्म होनेके कारण देखनेमें विपरीतता दीखती है; किंतु वास्तवमें वह पूर्वकृत कर्मोंका फल है ।

पृष्ठ 1464

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1464 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दशाधिकद्विशततमोऽध्यायः विषयसेवनसे हानि, सत्संगसे लाभ और ब्राह्मी विद्याका वर्णन मार्कण्डेय उवाच

एवमुक्तस्तु विप्रेण धर्मव्याधो युधिष्ठिर ।

प्रत्युवाच यथा विप्रं तच्छृणुष्व नराधिप ॥ १ ॥

मार्कण्डेयजी कहते हैं - राजा युधिष्ठिर! ब्राह्मणके इस प्रकार पूछनेपर धर्मव्याधने उसे जैसा उत्तर दिया था, वह सब सुनाता हूँ, सुनो ॥ १ ॥

व्याधउवाच

विज्ञानार्थं मनुष्याणां मनः पूर्वं प्रवर्तते ।

तत् प्राप्य कामं भजते क्रोधं च द्विजसत्तम ॥ २ ॥

धर्मव्याधने कहा— द्विजश्रेष्ठ! इन्द्रियोंद्वारा किसी विषयका ज्ञान प्राप्त करनेके लिये सबसे पहले मनुष्योंका मन प्रवृत्त होता है । उस विषयको प्राप्त कर लेनेपर मनका उसके प्रति राग या द्वेष हो जाता है ॥ २ ॥

ततस्तदर्थं यतते कर्म चारभते महत् ।

इष्टानां रूपगन्धानामभ्यासं च निषेवते ॥ ३ ॥

जब किसी विषयमें राग होता है, तब मनुष्य उसे पानेके लिये प्रयत्नशील होता है और उसके लिये बड़े - बड़े कार्योंका आरम्भ करता है । जब वे अभीष्ट रूप, गन्ध आदि विषय प्राप्त हो जाते हैं, तब वह उनका बारंबार सेवन करता है ॥ ३ ॥

ततो रागः प्रभवति द्वेषश्च तदनन्तरम् ।

ततो लोभः प्रभवति मोहश्च तदनन्तरम् ॥ ४ ॥

उनके सेवनसे विषयोंके प्रति उत्कट राग प्रकट होता है । फिर उसकी प्रतिकूलतामें द्वेष होता है; द्वेषके अनन्तर अभीष्ट वस्तुके प्रति लोभका प्रादुर्भाव होता है । तत्पश्चात् बुद्धिपर मोह छा जाता है ॥ ४ ॥

ततो लोभाभिभूतस्य रागद्वेषहतस्य च ।

न धर्मे जायते बुद्धिर्व्याजाद् धर्मं करोति च ॥ ५ ॥

इस प्रकार लोभसे आक्रान्त और राग- द्वेषसे पीड़ित मनुष्यकी बुद्धि धर्ममें नहीं लगती । यदि वह धर्म करता भी है तो कोई बहाना लेकर ॥ ५ ॥

व्याजेन चरते धर्ममर्थं व्याजेन रोचते ।

व्याजेन सिध्यमानेषु धनेषु द्विजसत्तम ॥ ६ ॥

पृष्ठ 1465

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1465 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तत्रैव रमते बुद्धिस्ततः पापं चिकीर्षति । जो किसी बहानेसे धर्माचरण करता है, वह वास्तवमें धर्मकी आड़ लेकर धन चाहता है । द्विजश्रेष्ठ! जब धर्मके बहानेसे धनकी प्राप्ति होने लगती है, तब उसकी बुद्धि उसीमें रम जाती है और उसके मनमें पापकी इच्छा जाग उठती है ॥ ६३ ॥

सुहृद्भिर्वार्यमाणश्च पण्डितैश्च द्विजोत्तम ॥ ७ ॥

उत्तरं श्रुतिसम्बद्धं ब्रवीत्यश्रुतियोजितम् । विप्रवर! जब उसे हितैषी मित्र तथा विद्वान् पुरुष ऐसा करनेसे रोकते हैं, तब वह उसके समर्थनमें अशास्त्रीय उत्तर देते हुए भी उसे वेद प्रतिपादित बताता है ॥ ७३ ॥

अधर्मस्त्रिविधस्तस्य वर्तते रागदोषजः ॥ ८ ॥

पापं चिन्तयते चैव ब्रवीति च करोति च ।

तस्याधर्मप्रवृत्तस्य गुणा नश्यन्ति साधवः ॥ ९ ॥

रागरूपी दोषके कारण उसके द्वारा तीन प्रकारके अधर्म होने लगते हैं - १. वह मनसे पापका चिन्तन करता है, २. वाणीसे पापकी ही बात बोलता है और ३. क्रियाद्वारा भी पापका ही आचरण करता है । इस प्रकार अधर्ममें लग जानेपर उसके सभी अच्छे गुण नष्ट हो जाते हैं ॥ ८ - ९ ॥

एकशीलैश्च मित्रत्वं भजन्ते पापकर्मिणः ।

स तेन दुःखमाप्नोति परत्र च विपद्यते ॥ १० ॥

वह अपने ही - जैसे स्वभाववाले पापपरायण मनुष्योंसे मित्रता स्थापित कर लेता है । उस पापसे इस लोकमें तो दुःख होता ही है, परलोकमें भी उसे बड़ी विपत्ति भोगनी पड़ती है ॥ १० ॥

पापात्मा भवति ह्येवं धर्मलाभं तु मे शृणु ।

यस्त्वेतान् प्रज्ञया दोषान् पूर्वमेवानुपश्यति ॥ ११ ॥

कुशलः सुखदुःखेषु साधूंश्चाप्युपसेवते ।

तस्य साधुसमारम्भाद् बुद्धिर्धर्मेषु राजते ॥ १२ ॥

इस प्रकार मनुष्य पापात्मा हो जाता है । अब धर्मकी प्राप्ति कैसे होती है, इसको मुझसे सुनो । जो दुःख और सुखके विवेचनमें कुशल है वह अपनी बुद्धि इन विषयसम्बन्धी दोषोंको पहले ही समझ लेता है । अतः उनसे दूर हटकर श्रेष्ठ पुरुषोंका संग करता है और उस श्रेष्ठसंगसे उसकी बुद्धि धर्ममें लग जाती है ॥ ११-१२ ॥ ब्राह्मणउवाच

ब्रवीषि सूनृतं धर्म्यं यस्य वक्ता न विद्यते ।

दिव्यप्रभावः सुमहानृषिरेव मतोऽसि मे ॥ १३ ॥

पृष्ठ 1466

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1466 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ब्राह्मण बोला -धर्मव्याध! तुम धर्मके विषयमें बड़ी मधुर और प्रिय बातें कह रहे हो । इन बातोंको बतानेवाला दूसरा कोई नहीं है । मुझे तो ऐसा जान पड़ता है कि तुम कोई दिव्य प्रभावसे सम्पन्न महान् ऋषि ही हो ॥ १३ ॥

व्याधउवाच

ब्राह्मणा वै महाभागाः पितरोऽग्रभुजः सदा ।

तेषां सर्वात्मना कार्यं प्रियं लोके मनीषिणा ॥ १४ ॥

धर्मव्याधने कहा — ब्रह्मन्! महाभाग ब्राह्मण और पितर ये सदा प्रथम भोजनके अधिकारी माने गये हैं । अतः बुद्धिमान् पुरुषको इस लोकमें सब प्रकारसे उनका प्रिय करना चाहिये ॥ १४ ॥

यत् तेषां च प्रियं तत् ते वक्ष्यामि द्विजसत्तम ।

नमस्कृत्वा ब्राह्मणेभ्यो बाह्मीं विद्यां निबोध मे ॥ १५ ॥

विप्रवर! उन ब्राह्मणोंको नमस्कार करके उनके लिये जो प्रिय वस्तु है, उसका वर्णन करता हूँ । तुम मुझसे ब्राह्मी विद्या श्रवण करो ॥ १५ ॥

इदं विश्वं जगत् सर्वमजय्यं चापि सर्वशः ।

महाभूतात्मकं ब्रह्म नातः परतरं भवेत् ॥ १६ ॥

पञ्चमहाभूतोंसे बना हुआ यह सम्पूर्ण चराचर जगत् सब प्रकारसे अजेय ब्रह्मस्वरूप है । ब्रह्मसे उत्कृष्ट दूसरी कोई वस्तु नहीं है ॥ १६ ॥

महाभूतानि खं वायुरग्निरापस्तथा च भूः ।

शब्दः स्पर्शश्च रूपं च रसो गन्धश्च तद्गुणाः ॥ १७ ॥

आकाश, वायु अग्नि, जल तथा पृथिवी —ये पाँच महाभूत हैं तथा शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध — ये क्रमशः उनके विशेष गुण हैं ॥ १७ ॥

तेषामपि गुणाः सर्वे गुणवृत्तिः परस्परम् ।

पूर्वपूर्वगुणाः सर्वे क्रमशो गुणिषु त्रिषु ॥ १८ ॥

उन शब्द आदि गुणोंके भी अनेक गुण- भेद हैं, क्योंकि इन गुणोंका परस्पर संक्रमण भी देखा जाता है । पहले - पहलेके सभी गुण क्रमशः बादवाले तीन गुणवान् भूतों ( अग्नि, जल और पृथ्वी ) -में उपलब्ध होते हैं, अर्थात् अग्निमें शब्द, स्पर्श और रूप; जलमें शब्द, स्पर्श, रूप और रस तथा पृथ्वीमें शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध पाये जाते हैं ॥ १८ ॥

षष्ठस्तु चेतना नाम मन इत्यभिधीयते ।

सप्तमी तु भवेद् बुद्धिरहंकारस्ततः परम् ॥ १ ९ ॥

इन पाँच भूतोंके अतिरिक्त छठा तत्त्व है चित्त; इसीको मन कहते हैं । सातवाँ तत्त्व बुद्धि है और उसके बाद आठवाँ अहंकार है ॥ १ ९ ॥ इन्द्रियाणि च पञ्चात्मा रजः सत्त्वं तमस्तथा ।

पृष्ठ 1467

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1467 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इत्येष सप्तदशको राशिरव्यक्तसंज्ञकः ॥ २० ॥

इनके सिवा पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, प्राण और सत्त्व, रज, तम- इन सत्रह तत्त्वोंका समूह अव्यक्त कहलाता है ॥ २० ॥

सर्वैरिहेन्द्रियार्थैस्तु व्यक्ताव्यक्तैः सुसंवृतैः ।

चतुर्विंशक इत्येष व्यक्ताव्यक्तमयो गुणः ।

एतत् ते सर्वमाख्यातं किं भूयः श्रोतुमिच्छसि ॥ २१ ॥

पाँच ज्ञानेन्द्रियों तथा मन और बुद्धिके जो व्यक्त और अव्यक्त विषय हैं, जो बुद्धिरूपी गुहामें छिपे रहते हैं, उन्हें सम्मिलित करनेसे चौबीस तत्त्व होते हैं । इन तत्त्वोंका समुदाय ही व्यक्त और अव्यक्तरूप गुण है । ( यह सब का सब ब्रह्मस्वरूप है। ) ब्राह्मण! इस प्रकार ये सब बातें मैंने तुम्हें बतायी हैं, अब और क्या सुनना चाहते हो? ॥ इति श्रीमहाभारते वनपर्वणि मार्कण्डेयसमास्यापर्वणि ब्राह्मणमाहात्म्ये दशाधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २१० ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्वके अन्तर्गत मार्कण्डेयसमास्यापर्वमेंब्राह्मणमाहात्म्यविषयक दो सौ दसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ २१० ॥

पृष्ठ 1468

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1468 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकादशाधिकद्विशततमोऽध्यायः पञ्चमहाभूतोंके गुणोंका और इन्द्रियनिग्रहका वर्णन मार्कण्डेय उवाच

एवमुक्तः स विप्रस्तु धर्मव्याधेन भारत ।

कथामकथयद् भूयो मनसः प्रीतिवर्धनीम् ॥ १ ॥

मार्कण्डेयजी कहते हैं- भरतनन्दन! धर्मव्याधके इस प्रकार उपदेश देनेपर कौशिक ब्राह्मणने पुनः मनकी प्रसन्नताको बढ़ानेवाली वार्ता प्रारम्भ की ॥ १ ॥

ब्राह्मणउवाच

महाभूतानि यान्याहुः पञ्च धर्मभृतां वर ।

एकैकस्य गुणान् सम्यक् पञ्चानामपि मे वद ॥ २ ॥

ब्राह्मण बोला - धर्मात्माओंमें श्रेष्ठ व्याध! जो पाँच महाभूत कहे जाते हैं, उन पाँचोंमेंसे प्रत्येकके गुणोंका मुझसे भलीभाँति वर्णन करो ॥ २ ॥

व्याध उवाच

भूमिरापस्तथा ज्योतिर्वायुराकाशमेव च ।

गुणोत्तराणि सर्वाणि तेषां वक्ष्यामि ते गुणान् ॥ ३ ॥

धर्मव्याधने कहा—ब्रह्मन्! पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – ये सब पूर्व-पूर्ववाले तत्त्व अपनेसे उत्तर- उत्तरवालोंके गुणोंसे युक्त हैं । मैं उनके गुणोंका वर्णन करता ॥ ३ ॥

भूमिः पञ्चगुणा ब्रह्मन्नुदकं च चतुर्गुणम् ।

गुणास्त्रयस्तेजसि च त्रयश्चाकाशवातयोः ॥ ४ ॥

विप्रवर! पृथ्वीमें पाँच गुण हैं, जल चार गुणोंसे युक्त है, तेजमें तीन गुण होते हैं, वायुमें दो और आकाशमें एक गुण है ॥ ४ ॥

शब्दः स्पर्शश्च रूपं च रसो गन्धश्च पञ्चमः ।

एते गुणाः पञ्च भूमेः सर्वेभ्यो गुणवत्तरा ॥ ५ ॥

शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध - ये भूमिके पाँच गुण हैं। इस प्रकार भूमि अन्य सब भूतों की अपेक्षा अधिक गुणवती है ॥ ५ ॥

शब्दः स्पर्शश्च रूपं च रसश्चापि द्विजोत्तम ।

अपामेते गुणा ब्रह्मन् कीर्तितास्तव सुव्रत ॥ ६ ॥

पृष्ठ 1469

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1469 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्विजश्रेष्ठ! शब्द, स्पर्श, रूप और रस – ये चार जलके गुण हैं । उत्तम व्रतका पालन करनेवाले ब्राह्मण! इनका वर्णन पहले भी आपसे किया गया है ॥ ६ ॥

शब्दः स्पर्शश्च रूपं च तेजसोऽथ गुणास्त्रयः ।

शब्दः स्पर्शश्च वायौ तु शब्दश्चाकाश एव तु ॥ ७ ॥

शब्द, स्पर्श तथा रूप- ये तेजके तीन गुण हैं, शब्द और स्पर्श- ये दो गुण वायुके हैं तथा आकाशमें एक ही गुण है - शब्द ॥ ७ ॥

एते पञ्चदश ब्रह्मन् गुणा भूतेषु पञ्चसु ।

वर्तन्ते सर्वभूतेषु येषु लोकाः प्रतिष्ठिताः ॥ ८ ॥

ब्रह्मन्! इस प्रकार पाँचों भूतोंमें ये पंद्रह गुण बताये गये हैं । इन्हींमें सम्पूर्ण लोक प्रतिष्ठित हैं ॥ ८ ॥

अन्योन्यं नातिवर्तन्ते सम्यक् च भवति द्विज ।

यदा तु विषमं भावमाचरन्ति चराचराः ॥ ९ ॥

तदा देही देहमन्यं व्यतिरोहति कालतः ।

आनुपूर्व्या विनश्यन्ति जायन्ते चानुपूर्वशः ॥ १० ॥

विप्रवर! ये पाँच भूत एक- दूसरेके बिना नहीं रह सकते। परस्पर मिलकर ही भलीभाँति प्रकाशित होते हैं । जिस समय व्यक्त और अव्यक्त पाँचों भूत विषम- भावको प्राप्त होते हैं, उस समय यह जीव कालकी प्रेरणासे अपने संकल्पानुसार दूसरे शरीरको प्राप्त हो जाता है । ये पाँचों भूत मृत्युकालमें प्रतिलोमक्रमसे विलीन हो जाते हैं और उत्पत्तिकालमें अनुलोमक्रमसे उत्पन्न होते हैं ॥ ९ -१० ॥

तत्र तत्र हि दृश्यन्ते धातवः पाञ्चभौतिकाः ।

यैरावृतमिदं सर्वं जगत् स्थावरजङ्गमम् ॥ ११ ॥

विभिन्न शरीरोंमें जितने रक्त आदि धातु दिखायी देते हैं, वे सब पाँच भूतोंके ही परिणाम हैं, जिनसे यह समस्त चराचर जगत् व्याप्त है ॥ ११ ॥

इन्द्रियैः सृज्यते यद् यत् तत् तद् व्यक्तमिति स्मृतम् ।

तदव्यक्तमिति ज्ञेयं लिङ्गग्राह्यमतीन्द्रियम् ॥ १२ ॥

बाह्य इन्द्रियोंसे जिस - जिसका संसर्ग होता है, वह वह व्यक्त माना गया है; परंतु जो विषय इन्द्रियग्राह्य नहीं है, केवल अनुमानसे जाना जाता है, उसे अव्यक्त समझना चाहिये ॥ १२ ॥

यथास्वं ग्राहकाण्येषां शब्दादीनामिमानि तु इन्द्रियाणि यदा देही धारयन्निव तप्यते ॥ १३ ॥

अपने -अपने विषयोंका अतिक्रमण न करके इन शब्द आदि विषयोंको ग्रहण करनेवाली इन इन्द्रियोंको जब आत्मा अपने वशमें करता है, तब मानो वह तपस्या करता है ॥ १३ ॥

पृष्ठ 1470

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 1470 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

लोके विततमात्मानं लोकं चात्मनि पश्यति ।

परावरज्ञो यः शक्तः स तु भूतानि पश्यति ॥ १४ ॥

वह सम्पूर्ण लोकोंमें अपनेको व्याप्त और अपनेमें सम्पूर्ण लोकोंको स्थित देखता है । इस प्रकार जो निर्गुण ब्रह्मको जाननेवाला समर्थ ज्ञानी पुरुष है, वह सम्पूर्ण भूतोंको आत्मरूपसे देखता है ॥ १४ ॥

पश्यतः सर्वभूतानि सर्वावस्थासु सर्वदा ।

ब्रह्मभूतस्य संयोगो नाशुभेनोपपद्यते ॥ १५ ॥

सब अवस्थाओंमें सदा समस्त भूतोंको आत्मरूपसे देखनेवाले उस ब्रह्मस्वरूप ज्ञानीका कभी भी अशुभ कर्मोंसे सम्पर्क होना सम्भव नहीं है ॥ १५ ॥

अज्ञानमूलं तं क्लेशमतिवृत्तस्य पौरुषम् ।

लोकवृत्तिप्रकाशेन ज्ञानमार्गेण गम्यते ॥ १६ ॥

उस ( पूर्वोक्त ) अज्ञानजनित क्लेशसे जो पार हो गया है, उस महापुरुषका प्रभाव उसके द्वारा की जानेवाली लौकिक चेष्टाओंसे ज्ञानमार्गके द्वारा जाना जा सकता है ॥ १६ ॥

अनादिनिधनं जन्तुमात्मयोनिं सदाव्ययम् ।

अनौपम्यममूर्तं च भगवानाह बुद्धिमान् ॥ १७ ॥

बुद्धिमान् भगवान् ब्रह्माने ( अपने निःश्वासभूत वेदोंके द्वारा ) मुक्त जीवको आदि-अन्तसे रहित, स्वयम्भू, अविकारी, अनुपम तथा निराकार बताया है ॥ १७ ॥

तपोमूलमिदं सर्वं यन्मां विप्रानुपृच्छसि इन्द्रियाण्येव संयम्य तपो भवति नान्यथा ॥ १८ ॥

विप्रवर! आप मुझसे जो कुछ पूछते हैं, उसके उत्तरमें मैं यह बता रहा हूँ कि इस सबका मूल तप है । इन्द्रियोंका संयम करनेसे ही वह तपस्या सम्पन्न होती है, और किसी प्रकारसे नहीं ॥ १८ ॥

इन्द्रियाण्येव तत् सर्वं यत् स्वर्गनरकावुभौ ।

निगृहीतविसृष्टानि स्वर्गाय नरकाय च ॥ १ ९ ॥

स्वर्ग और नरक आदि जो कुछ भी है, वह सब इन्द्रियाँ ही हैं, अर्थात् इन्द्रियाँ ही उनकी कारण हैं । वशमें की हुई इन्द्रियाँ स्वर्गकी प्राप्ति करानेवाली हैं और जिन्हें विषयोंकी ओर खुला छोड़ दिया गया है, वे इन्द्रियाँ नरकमें डालनेवाली हैं ॥ १ ९ ॥

एष योगविधिः कृत्स्नो यावदिन्द्रियधारणम् ।

एतन्मूलं हि तपसः कृत्स्नस्य नरकस्य च ॥ २० ॥

योगका सम्पूर्णरूपसे अनुष्ठान यही है कि मनसहित समस्त इन्द्रियोंको काबूमें रखा जाय । यही सारी तपस्याका मूल है, और इन्द्रियोंको वशमें न रखना ही नरकका हेतु है ॥

इन्द्रियाणां प्रसङ्गेन दोषमार्च्छन्त्यसंशयम् ।

संनियम्य तु तान्येव ततः सिद्धिं समाप्नुयात् ॥ २१ ॥