03.Mahabharata Volume 3 — पृष्ठ 641–650

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 641–650

पृष्ठ 641

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 641 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ जब वे अपनी राजधानीमें ऊँची अट्टालिकाओंके भीतर रंकुमृगके चर्मसे बने हुए बिछौनोंसे युक्त सुकोमल शय्याओंपर शयन करते थे, उन दिनों हाथियोंके चिग्घाड़ने, घोड़ोंके हिनहिनाने तथा रथके पहियोंके घर्घरानेसे उनकी निद्रा टूटती थी । शंख और भेरीकी तुमुल ध्वनि तथा वेणु और वीणाके मधुर स्वरसे उन्हें जगाया जाता था । साथ ही ब्राह्मणलोग पुण्याहवाचनके पवित्र घोषसे उनका समादर करते थे । वे महात्मा ब्राह्मणोंके मंगलमय आशीर्वाद सुनकर उठते थे । पूजित और पूजनीय पुरुष भी उनके गुण गा- गाकर अभिनन्दन किया करते थे एवं उठकर वे रत्नों, वस्त्रों एवं अलंकारोंके द्वारा ब्राह्मणोंकी पूजा करते थे । जनार्दन! वे ही पाण्डव उस विशाल वनमें हिंसक जन्तुओंके क्रूरतापूर्ण शब्द सुनकर अच्छी तरह नींद भी नहीं ले पाते रहे होंगे, यद्यपि इस दुरवस्थाके योग्य वे कभी नहीं थे ॥ १०–१४३ ॥ भेरीमृदङ्गनिनदैः शङ्खवैणवनिस्वनैः ॥ १५ ॥

स्त्रीणां गीतनिनादैश्च मधुरैर्मधुसूदन ।

वन्दिमागधसूतैश्च स्तुवद्भिर्बोधिताः कथम् ॥ १६ ॥

महावनेष्वबोध्यन्त श्वापदानां रुतेन च । 'मधुसूदन! जो भेरी एवं मृदंगके नादसे, शंख एवं वेणुकी ध्वनिसे तथा स्त्रियोंके गीतोंके मधुर शब्द तथा सूत, मागध एवं वन्दीजनों द्वारा की हुई स्तुति सुनकर जागते थे, वे ही बड़े - बड़े जंगलोंमें हिंसक जन्तुओंके कठोर शब्द सुनकर किस प्रकार नींद तोड़ते रहे होंगे? ॥ ह्रीमान् सत्यधृतिर्दान्तो भूतानामनुकम्पिता ॥ १७ ॥

कामद्वेषौ वशे कृत्वा सतां वर्त्मानुवर्तते ।

अम्बरीषस्य मान्धातुर्ययातेर्नहुषस्य च ॥ १८ ॥

भरतस्य दिलीपस्य शिबेरौशीनरस्य च ।

राजर्षीणां पुराणानां धुरं धत्ते दुरुद्वहाम् ॥ १९ ॥

शीलवृत्तोपसम्पन्नो धर्मज्ञः सत्यसंगरः ।

राजा सर्वगुणोपेतस्त्रैलोक्यस्यापि यो भवेत् ॥ २० ॥

अजातशत्रुर्धर्मात्मा शुद्धजाम्बूनदप्रभः ।

श्रेष्ठः कुरुषु सर्वेषु धर्मतः श्रुतवृत्ततः ।

प्रियदर्शी दीर्घभुजः कथं कृष्ण युधिष्ठिरः ॥ २१ ॥

‘ श्रीकृष्ण! जो लज्जाशील, सत्यको धारण करनेवाले, जितेन्द्रिय तथा सब प्राणियोंपर दया करनेवाले हैं; जो काम ( राग) एवं द्वेषको वशमें करके सत्पुरुषोंके मार्गका अनुसरण करते हैं; जो अम्बरीष, मान्धाता, ययाति, नहुष, भरत, दिलीप एवं उशीनरपुत्र शिबि आदि प्राचीन राजर्षियोंके सदाचारपालनरूप धारण करनेमें कठिन धर्मकी धुरीको धारण करते हैं; जिनमें शील और सदाचारकी सम्पत्ति भरी हुई है, जो धर्मज्ञ, सत्यप्रतिज्ञ और

पृष्ठ 642

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 642 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सर्वगुणसम्पन्न होनेके कारण इस भूमण्डलके ही नहीं, तीनों लोकोंके भी राजा हो सकते हैं; जिनका मन सदा धर्ममें ही लगा रहता है, जो धर्मशास्त्रज्ञान और सदाचार सभी दृष्टियोंसे समस्त कौरवोंमें सबसे श्रेष्ठ हैं; जिनकी अंगकान्ति शुद्ध जाम्बूनद सुवर्णके समान गौर है, जो देखनेमें सभीको प्रिय लगते हैं; वे महाबाहु अजातशत्रु युधिष्ठिर इस समय कैसे हैं? ॥ १७–२१ ॥

यः स नागायुतप्राणो वातरंहा महाबलः ।

सामर्षः पाण्डवो नित्यं प्रियो भ्रातुः प्रियंकरः ॥ २२ ॥

कीचकस्य तु सज्ञातेर्यो हन्ता मधुसूदन ।

शूरः क्रोधवशानां च हिडिम्बस्य बकस्य च ॥ २३ ॥

पराक्रमे शक्रसमो मातरिश्वसमो बले ।

महेश्वरसमः क्रोधे भीमः प्रहरतां वरः ॥ २४ ॥

क्रोधं बलममर्षं च यो निधाय परंतपः ।

जितात्मा पाण्डवोऽमर्षी भ्रातुस्तिष्ठति शासने ॥ २५ ॥

तेजोराशिं महात्मानं वरिष्ठममितौजसम् ।

भीमं प्रदर्शनेनापि भीमसेनं जनार्दन ॥ २६ ॥

तं ममाचक्ष्व वार्ष्णेय कथमद्य वृकोदरः ।

आस्ते परिघबाहुः स मध्यमः पाण्डवो बली ॥ २७ ॥

' मधुसूदन! जो पाण्डुनन्दन महाबली भीम दस हजार हाथियोंके समान शक्तिशाली है, जिसका वेग वायुके समान है, जो असहिष्णु होते हुए भी अपने भाईको सदा ही प्रिय है और भाइयोंका प्रिय करनेमें ही लगा रहता है, जिसने भाई- बन्धुओंसहित कीचकका विनाश किया है, जिस शूरवीरके हाथसे क्रोधवश नामक राक्षसोंका, हिडिम्बासुर तथा बकका भी संहार हुआ है, जो पराक्रममें इन्द्र, बलमें वायुदेव तथा क्रोधमें महेश्वरके समान है, जो प्रहार करनेवाले योद्धाओंमें सर्वश्रेष्ठ एवं भयंकर है, शत्रुओंको संताप देनेवाला जो पाण्डुपुत्र भीम अपने भीतर क्रोध, बल और अमर्षको रखते हुए भी मनको काबूमें रखकर सदा भाईकी आज्ञाके अधीन रहता है, जो स्वभावतः अमर्षशील है, जिसमें तेजकी राशि संचित है, जो महात्मा, सर्वश्रेष्ठ, अमिततेजस्वी तथा देखनेमें भी भयंकर है, वृष्णिनन्दन जनार्दन! उस मेरे द्वितीय पुत्र भीमसेनका समाचार बताओ । इस समय परिघके समान सुदृढ़ भुजाओंवाला मेरा मँझला पुत्र पाण्डुकुमार भीमसेन कैसे है? ॥ २२–२७ ॥

अर्जुनेनार्जुनो यः स कृष्ण बाहुसहस्रिणा ।

द्विबाहुः स्पर्धते नित्यमतीतेनापि केशव ॥ २८ ॥

क्षिपत्येकेन वेगेन पञ्च बाणशतानि यः ।

इष्वस्त्रे सदृशो राज्ञः कार्तवीर्यस्य पाण्डवः ॥ २ ९ ॥

तेजसाऽऽदित्यसदृशो महर्षिसदृशो दमे ।

पृष्ठ 643

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 643 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

क्षमया पृथिवीतुल्यो महेन्द्रसमविक्रमः ॥ ३० ॥

आधिराज्यं महद् दीप्तं प्रथितं मधुसूदन ।

आहृतं येन वीर्येण कुरूणां सर्वराजसु ॥ ३१ ॥

यस्य बाहुबलं सर्वे पाण्डवाः पर्युपासते ।

स सर्वरथिनां श्रेष्ठः पाण्डवः सत्यविक्रमः ॥ ३२ ॥

यं गत्वाभिमुखः संख्ये न जीवन् कश्चिदाव्रजेत् ।

यो जेता सर्वभूतानामजेयो जिष्णुरच्युत ॥ ३३ ॥

योऽपाश्रयः पाण्डवानां देवानामिव वासवः ।

स ते भ्राता सखा चैव कथमद्य धनंजयः ॥ ३४ ॥

' श्रीकृष्ण! जो अर्जुन दो भुजाओंसे युक्त होकर भी सदा प्राचीनकालके सहस्र भुजाधारी कार्तवीर्य अर्जुनके साथ स्पर्धा रखता है; केशव! जो एक ही वेगसे पाँच सौ बाण चलाता है, जो पाण्डव अर्जुन धनुर्विद्यामें राजा कार्तवीर्यके समान ही समझा जाता है, जिसका तेज सूर्यके समान है, जो इन्द्रियसंयममें महर्षियोंके, क्षमामें पृथ्वीके और पराक्रममें देवराज इन्द्रके समान है; मधुसूदन! कौरवोंका यह विशाल साम्राज्य, जो सम्पूर्ण राजाओंमें प्रख्यात एवं प्रकाशित हो रहा है, जिसे अर्जुनने ही अपने पराक्रमसे बढ़ाया है; समस्त पाण्डव जिसके बाहुबलका भरोसा रखते हैं; जो सम्पूर्ण रथियोंमें श्रेष्ठ तथा सत्यपराक्रमी है, संग्राममें जिसके सम्मुख जाकर कोई जीवित नहीं लौटता है, अच्युत! जो सम्पूर्ण भूतोंको जीतनेमें समर्थ, विजयशील एवं अजेय है तथा जैसे देवताओंके आश्रय इन्द्र हैं, उसी प्रकार जो समस्त पाण्डवोंका अवलम्ब है, वह तुम्हारा भाई और मित्र अर्जुन इस समय कैसे है? ॥ २८–३४ ॥

दयावान् सर्वभूतेषु ह्रीनिषेवो महास्त्रवित् ।

मृदुश्च सुकुमारश्च धार्मिकश्च प्रियश्च मे ॥ ३५ ॥

सहदेवो महेष्वासः शूरः समितिशोभनः ।

भ्रातॄणां कृष्ण शुश्रूषुर्धर्मार्थकुशलो युवा ॥ ३६ ॥

सदैव सहदेवस्य भ्रातरो मधुसूदन ।

वृत्तं कल्याणवृत्तस्य पूजयन्ति महात्मनः ॥ ३७ ॥

ज्येष्ठोपचायिनं वीरं सहदेवं युधां पतिम् ।

शुश्रूषं मम वार्ष्णेय माद्रीपुत्रं प्रचक्ष्व मे ॥ ३८ ॥

' मधुसूदन श्रीकृष्ण! जो समस्त प्राणियोंके प्रति दयालु, लज्जाशील, महान् अस्त्रवेत्ता, कोमल, सुकुमार, धार्मिक तथा मुझे विशेष प्रिय है; जो महाधनुर्धर शूरवीर सहदेव रणभूमिमें शोभा पानेवाला, सभी भाइयोंका सेवक, धर्म और अर्थके विवेचनमें कुशल तथा युवावस्थासे युक्त है; कल्याणकारी आचारवाले जिस महात्मा सहदेवके आचार- व्यवहारकी

पृष्ठ 644

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 644 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सभी भाई प्रशंसा करते हैं, जो बड़े भाईके प्रति अनुरक्त, युद्धोंका नेता और मेरी सेवामें तत्पर रहनेवाला है; उस माद्रीकुमार वीर सहदेवका समाचार मुझे बताऔ ॥ ३५–३८ ॥

सुकुमारो युवा शूरो दर्शनीयश्च पाण्डवः ।

भ्रातॄणां चैव सर्वेषां प्रियः प्राणो बहिश्चरः ॥ ३ ९ ॥

चित्रयोधी च नकुलो महेष्वासो महाबलः ।

कच्चित् सकुशली कृष्ण वत्सो मम सुखैधितः ॥ ४० ॥

' श्रीकृष्ण! जो सुकुमार, युवक, शौर्यसम्पन्न तथा दर्शनीय है, जो सभी भाइयोंके बाहर विचरनेवाला प्रिय प्राणस्वरूप है, जिसमें युद्धकी विचित्र कला शोभा पाती है, वह महान् धनुर्धर, महाबली एवं मुझसे पला हुआ मेरा पुत्र पाण्डुनन्दन नकुल सकुशल तो है न? ॥ ३ ९ -४० ॥

सुखोचितमदुःखार्तं सुकुमारं महारथम् ।

अपि जातु महाबाहो पश्येयं नकुलं पुनः ॥ ४१ ॥

‘ महाबाहो! क्या मैं सुख भोगके योग्य, दुःख भोगनेके अयोग्य एवं सुकुमार महारथी नकुलको फिर कभी देख सकूँगी? ॥ ४१ ॥

पक्ष्मसम्पातजे काले नकुलेन विनाकृता ।

न लभामि धृतिं वीर साद्य जीवामि पश्य माम् ॥ ४२ ॥

‘ वीर! आँखोंकी पलकें गिरनेमें जितना समय लगता है, उतनी देर भी नकुलसे अलग रहनेपर मैं धैर्य खो बैठती थी; परंतु अब इतने दिनोंसे उसे न देखकर भी जी रही हूँ । देखो, मैं कितनी निर्मम हूँ ॥ ४२ ॥

सर्वैः पुत्रैः प्रियतरा द्रौपदी मे जनार्दन ।

कुलीना रूपसम्पन्ना सर्वैः समुदिता गुणैः ॥ ४३ ॥

‘जनार्दन! द्रुपदकुमारी कृष्णा मुझे अपने सभी पुत्रोंसे अधिक प्रिय है । वह कुलीन, अनुपम सुन्दरी तथा समस्त सद्गुणोंसे सम्पन्न है ॥ ४३ ॥

पुत्रलोकात् पतिलोकं वृण्वाना सत्यवादिनी ।

प्रियान् पुत्रान् परित्यज्य पाण्डवाननुरुध्यते ॥ ४४ ॥

‘ पुत्रलोकसे पतिलोकको श्रेष्ठ समझकर उसका वरण करनेवाली सत्यवादिनी द्रौपदी अपने प्यारे पुत्रोंको भी त्यागकर पाण्डवोंका अनुसरण करती है ॥ ४४ ॥

महाभिजनसम्पन्ना सर्वकामैः सुपूजिता ।

ईश्वरी सर्वकल्याणी द्रौपदी कथमच्युत ॥ ४५ ॥

‘ अच्युत! मैंने सब प्रकारकी वस्तुएँ देकर जिसका समादर किया है, वह परम उत्तम कुलमें उत्पन्न हुई सर्वकल्याणी महारानी द्रौपदी इन दिनों कैसी दशामें है? ॥ ४५ ॥

पतिभिः पञ्चभिः शूरैरग्निकल्पैः प्रहारिभिः ।

उपपन्ना महेष्वासैर्द्रौपदी दुःखभागिनी ॥ ४६ ॥

पृष्ठ 645

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 645 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

' हाय! जो महाधनुर्धर, शूरवीर, युद्धकुशल तथा अग्नितुल्य तेजस्वी पाँच पतियोंसे युक्त है, वह द्रुपदकुमारी कृष्णा भी दुःखभागिनी हो गयी ॥ ४६ ॥

चतुर्दशमिदं वर्ष यन्नापश्यमरिंदम ।

पुत्रादिभिः परिद्यूनां द्रौपदीं सत्यवादिनीम् ॥ ४७ ॥

‘ शत्रुदमन! यह चौदहवाँ वर्ष बीत रहा है । इतने दिनोंसे मैंने पुत्रोंके बिछोहसे संतप्त हुई सत्यवादिनी द्रौपदीको नहीं देखा है ॥ ४७ ॥

न नूनं कर्मभिः पुण्यैरश्नुते पुरुषः सुखम् ।

द्रौपदी चेत् तथावृत्ता नाश्नुते सुखमव्ययम् ॥ ४८ ॥

‘ यदि वैसे सदाचार और सत्कर्मोंसे युक्त द्रुपदकुमारी अक्षय सुख नहीं पा रही है, तब तो निश्चय ही यह कहना पड़ेगा कि मनुष्य पुण्यकर्मोंसे सुख नहीं पाता है ॥ ४८ ॥

प्रिय मम कृष्णाया बीभत्सुर्न युधिष्ठिरः ।

भीमसेनो यमौ वापि यदपश्यं सभागताम् ॥ ४ ९ ॥

न मे दुःखतरं किंचिद् भूतपूर्वं ततोऽधिकम् । ' युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव भी मुझे द्रौपदीसे अधिक प्रिय नहीं हैं । उसी द्रौपदीको मैंने भरी सभामें लायी गयी देखा, उससे बढ़कर महान् दुःख मुझे पहले कभी नहीं हुआ था ॥ ४ ९ ॥ स्त्रीधर्मिणीं द्रौपदीं यच्छ्वशुराणां समीपगाम् ॥ ५० ॥

आनायितामनार्येण क्रोधलोभानुवर्तिना ।

सर्वे प्रैक्षन्त कुरव एकवस्त्रां सभागताम् ॥ ५१ ॥

‘ क्रोध और लोभके वशीभूत हुए दुष्ट दुर्योधनने रजस्वलावस्थामें एकवस्त्रधारिणी द्रौपदीको सभामें बुलवाया और उसे श्वशुरजनोंके समीप खड़ी कर दिया । उस समय सभी कौरवोंने उसे देखा था ॥ ५०-५१ ॥

तत्रैव धृतराष्ट्रश्च महाराजश्च बाह्लिकः ।

कृपश्च सोमदत्तश्च निर्विण्णाः कुरवस्तथा ॥ ५२ ॥

'वहीं राजा धृतराष्ट्र, महाराज बाह्लीक, कृपाचार्य, सोमदत्त तथा अन्यान्य कौरव खेदमें भरे हुए बैठे थे ॥

तस्यां संसदि सर्वेषां क्षत्तारं पूजयाम्यहम् ।

वृत्तेन हि भवत्यार्यो न धनेन न विद्यया ॥ ५३ ॥

‘ मैं तो उस कौरवसभामें सबसे अधिक आदर विदुरजीको देती हूँ, ( जिन्होंने द्रौपदीके प्रति किये जानेवाले अन्यायका प्रकटरूपमें विरोध किया था । ) मनुष्य अपने सदाचारसे ही श्रेष्ठ होता है, धन और विद्यासे नहीं ॥ ५३ ॥

तस्य कृष्ण महाबुद्धेर्गम्भीरस्य महात्मनः ।

क्षत्तुः शीलमलंकारो लोकान् विष्टभ्य तिष्ठति ॥ ५४ ॥

पृष्ठ 646

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 646 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ श्रीकृष्ण! परम बुद्धिमान् गम्भीरस्वभाव महात्मा विदुरका शील ही आभूषण है, जो सम्पूर्ण लोकोंको व्याप्त ( विख्यात ) करके स्थित है ' ॥ ५४ ॥

वैशम्पायन उवाच

सा शोकार्ता च हृष्टा च दृष्ट्वा गोविन्दमागतम् ।

नानाविधानि दुःखानि सर्वाण्येवान्वकीर्तयत् ॥ ५५ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय! श्रीकृष्णको आया हुआ देख कुन्तीदेवी शोकातुर तथा आनन्दित हो अपने ऊपर आये हुए नाना प्रकारके सम्पूर्ण दुःखोंका पुनः वर्णन करने लगीं - ॥ ५५ ॥

पूर्वैराचरितं यत् तत् कुराजभिररिंदम ।

अक्षद्यूतं मृगवधः कच्चिदेषां सुखावहम् ॥ ५६ ॥

' शत्रुदमन श्रीकृष्ण! पहलेके दुष्ट राजाओंने जो जूआ और शिकारकी परिपाटी चला दी है, वह क्या इन सबके लिये सुखावह सिद्ध हुई है? ( अपितु कदापि नहीं । ) ॥ ५६ ॥

तन्मां दहति यत् कृष्णा सभायां कुरुसंनिधौ ।

धार्तराष्ट्रैः परिक्लिष्टा यथा न कुशलं तथा ॥ ५७ ॥

‘ सभामें कौरवोंके समीप धृतराष्ट्रके पुत्रोंने द्रौपदीको जो ऐसा कष्ट पहुँचाया है, जिससे किसीका मंगल नहीं हो सकता, वह अपमान मेरे हृदयको दग्ध करता रहता है ॥ ५७ ॥

निर्वासनं च नगरात् प्रव्रज्या च परंतप ।

नानाविधानां दुःखानामभिज्ञास्मि जनार्दन ॥ ५८ ॥

‘ परंतप जनार्दन! पाण्डवोंका नगरसे निकाला जाना तथा उनका वनमें रहनेके लिये बाध्य होना आदि नाना प्रकारके दुःखोंका मैं अनुभव कर चुकी हूँ ॥ ५८ ॥

अज्ञातचर्या बालानामवरोधश्च माधव ।

न मे क्लेशतमं तत् स्यात् पुत्रैः सह परंतप ॥ ५ ९ ॥

‘ परंतप माधव! मेरे बालकोंको अज्ञातभावसे रहना पड़ा है और अब राज्य न मिलनेसे उनकी जीविकाका भी अवरोध हो गया है । पुत्रोंके साथ मुझे इतना महान् क्लेश नहीं प्राप्त होना चाहिये ॥ ५ ९ ॥

दुर्योधनेन निकृता वर्षमद्य चतुर्दशम् ।

दुःखादपि सुखं नः स्याद् यदि पुण्यफलक्षयः ॥ ६० ॥

' दुर्योधनने मेरे पुत्रोंको कपटद्यूतके द्वारा राज्यसे वंचित कर दिया । उन्हें इस दुरवस्थामें रहते आज चौदहवाँ वर्ष बीत रहा है । यदि सुख भोगनेका अर्थ है पुण्यके फलका क्षय होना, तब तो पापके फलस्वरूप दुःख भोग लेनेके कारण अब हमें भी दुःखके बाद सुख मिलना ही चाहिये ॥ ६० ॥

न मे विशेषो जात्वासीद् धार्तराष्ट्रेषु पाण्डवैः ।

पृष्ठ 647

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 647 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तेन सत्येन कृष्ण त्वां हतामित्रं श्रिया वृतम् ।

अस्माद् विमुक्तं संग्रामात् पश्येयं पाण्डवैः सह ॥ ६१ ॥

नैव शक्याः पराजेतुं सर्वं ह्येषां तथाविधम् । ‘ श्रीकृष्ण! मेरे मनमें पाण्डवों तथा धृतराष्ट्रपुत्रोंके प्रति कभी भेदभाव नहीं था। इस सत्यके प्रभावसे निश्चय ही मैं देखूँगी कि तुम भावी संग्राममें शत्रुओंको मारकर पाण्डवोंसहित संकटसे मुक्त हो गये तथा राज्यलक्ष्मीने तुमलोगोंका ही वरण किया है । पाण्डवोंमें ऐसे सभी गुण मौजूद हैं, जिनके ही कारण शत्रु इन्हें परास्त नहीं कर सकते ॥ ६१३ ॥

पितरं त्वेव गर्हेयं नात्मानं न सुयोधनम् ॥ ६२ ॥

येनाहं कुन्तिभोजाय धनं वृत्तैरिवार्पिता । ‘ मैं जो कष्ट भोग रही हूँ, इसके लिये न अपनेको दोष देती हूँ, न दुर्योधनको; अपितु पिताकी ही निन्दा करती हूँ, जिन्होंने मुझे राजा कुन्तिभोजके हाथमें उसी प्रकार दे दिया, जैसे विख्यात दानी पुरुष याचकको साधारण धन देते हैं ॥ ६२३ ॥

बालां मामार्यकस्तुभ्यं क्रीडन्तीं कन्दुहस्तिकाम् ॥ ६३ ॥

अदात् तु कुन्तिभोजाय सखा सख्ये महात्मने । ' मैं अभी बालिका थी, हाथमें गेंद लेकर खेलती फिरती थी; उसी अवस्थामें तुम्हारे पितामहने मित्रधर्मका पालन करते हुए अपने सखा महात्मा कुन्तिभोजके हाथमें मुझे दे दिया ॥ ६३३ ॥

साहं पित्रा च निकृता श्वशुरैश्च परंतप ।

अत्यन्तदुःखिता कृष्ण किं जीवितफलं मम ॥ ६४ ॥

' परंतप श्रीकृष्ण! इस प्रकार मेरे पिता तथा श्वशुरोंने भी मेरे साथ वंचनापूर्ण बर्ताव

किया है । इससे मैं अत्यन्त दुःखी हूँ। मेरे जीवित रहनेसे क्या लाभ? ॥ ६४ ॥

यन्मां वागब्रवीन्नक्तं सूतके सव्यसाचिनः ।

पुत्रस्ते पृथिवीं जेता यशश्चास्य दिवं स्पृशेत् ॥ ६५ ॥

हत्वा कुरून् महाजन्ये राज्यं प्राप्य धनंजयः ।

भ्रातृभिः सह कौन्तेयस्त्रीन् मेधानाहरिष्यति ॥ ६६ ॥

‘ अर्जुनके जन्मकालमें जब मैं सूतिकागृहमें थी, उस रात्रिमें आकाशवाणीने मुझसे यह कहा था — ‘ भद्रे! तेरा यह पुत्र सारी पृथ्वीको जीत लेगा। इसका यश स्वर्गलोक- तक फैल जायगा । यह महान् संग्राममें कौरवोंका संहार करके राज्यपर अधिकार कर लेगा, फिर अपने भाइयोंके साथ तीन अश्वमेधयज्ञोंका अनुष्ठान करेगा ' ॥ ६५-६६ ॥

नाहं तामभ्यसूयामि नमो धर्माय वेधसे ।

कृष्णाय महते नित्यं धर्मो धारयति प्रजाः ॥ ६७ ॥

पृष्ठ 648

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 648 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ मैं इस आकाशवाणीको दोष नहीं देती, अपितु महाविष्णुस्वरूप धर्मको ही नमस्कार करती हूँ। वही इस जगत्का स्रष्टा है । धर्म ही सदा समस्त प्रजाको धारण करता है ॥ ६७ ॥

धर्मश्चेदस्ति वार्ष्णेय यथा वागभ्यभाषत ।

त्वं चापि तत् तथा कृष्ण सर्वं सम्पादयिष्यसि ॥ ६८ ॥

‘ वृष्णिनन्दन श्रीकृष्ण! यदि धर्म है तो तुम भी वह सब काम पूरा कर लोगे, जिसे उस समय आकाशवाणीने बताया था ॥ ६८ ॥

न मां माधव वैधव्यं नार्थनाशो न वैरता ।

तथा शोकाय दहति यथा पुत्रैर्विनाभवः ॥ ६ ९ ॥

‘ माधव! वैधव्य, धनका नाश तथा कुटुम्बीजनोंके साथ बढ़ा हुआ वैरभाव इनसे मुझे उतना शोक नहीं होता, जितना कि पुत्रोंका विरह मुझे शोकदग्ध कर रहा है ॥ ६ ९ ॥

याहं गाण्डीवधन्वानं सर्वशस्त्रभृतां वरम् ।

धनंजयं न पश्यामि का शान्तिर्हृदयस्य मे ॥ ७० ॥

‘ समस्त शस्त्रधारियोंमें श्रेष्ठ गाण्डीवधारी अर्जुनको जबतक मैं नहीं देख रही हूँ, तबतक मेरे हृदयको क्या शान्ति मिलेगी? ॥ ७० ॥

इतश्चतुर्दशं वर्षं यन्नापश्यं युधिष्ठिरम् ।

धनंजयं च गोविन्द यमौ तं च वृकोदरम् ॥ ७१ ॥

' गोविन्द! चौदहवाँ वर्ष है, जबसे कि मैं युधिष्ठिर, भीमसेन, अर्जुन तथा नकुल-सहदेवको नहीं देख पा रही हूँ ॥ ७१ ॥

जीवनाशं प्रणष्टानां श्राद्धं कुर्वन्ति मानवाः ।

अर्थतस्ते मम मृतास्तेषां चाहं जनार्दन ॥ ७२ ॥

' जनार्दन! जो लोग प्राणोंका नाश होनेसे अदृश्य होते हैं, उनके लिये मनुष्य श्राद्ध करते हैं । यदि मृत्युका अर्थ अदृश्य हो जाना ही है तो मेरे लिये पाण्डव मर गये हैं और मैं भी उनके लिये मर चुकी हूँ ॥ ७२ ॥

ब्रूया माधव राजानं धर्मात्मानं युधिष्ठिरम् ।

भूयांस्ते हीयते धर्मो मा पुत्रक वृथा कृथाः ॥ ७३ ॥

‘ माधव! तुम धर्मात्मा राजा युधिष्ठिरसे कहना - ' बेटा! तुम्हारे धर्मकी बड़ी हानि हो रही है । तुम उसे व्यर्थ नष्ट न करो ' ॥ ७३ ॥

पराश्रया वासुदेव या जीवति धिगस्तु ताम् ।

वृत्तेः कार्पण्यलब्धाया अप्रतिष्ठैव ज्यायसी ॥ ७४ ॥

‘वासुदेव! जो स्त्री दूसरोंके आश्रित होकर जीवन निर्वाह करती है, उसे धिक्कार है ।

दीनतासे प्राप्त हुई जीविकाकी अपेक्षा तो मर जाना ही उत्तम है ॥ ७४ ॥

अथो धनंजयं ब्रूया नित्योद्युक्तं वृकोदरम् ।

पृष्ठ 649

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 649 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यदर्थं क्षत्रिया सूते तस्य कालोऽयमागतः ॥ ७५ ॥

' श्रीकृष्ण! तुम अर्जुन तथा युद्धके लिये सदा उद्यत रहनेवाले भीमसेनसे कहना कि क्षत्राणी जिस प्रयोजनके लिये पुत्र उत्पन्न करती है, उसे पूरा करनेका यह समय आ गया ॥ ७५ ॥

अस्मिंश्चेदागते काले मिथ्या चातिक्रमिष्यति ।

लोकसम्भाविताः सन्तः सुनृशंसं करिष्यथ ॥ ७६ ॥

नृशंसेन च वो युक्तांस्त्यजेयं शाश्वतीः समाः ।

काले हि समनुप्राप्ते त्यक्तव्यमपि जीवनम् ॥ ७७ ॥

' यदि ऐसा समय आनेपर भी तुम युद्ध नहीं करोगे तो यह व्यर्थ बीत जायगा । तुमलोग इस जगत्के सम्मानित पुरुष हो । यदि तुम कोई अत्यन्त घृणित कर्म कर डालोगे तो उस नृशंस कर्मसे युक्त होनेके कारण मैं तुम्हें सदाके लिये त्याग दूँगी । पुत्रो! तुम्हें तो समय आनेपर अपने प्राणोंको भी त्याग देनेके लिये उद्यत रहना चाहिये ॥ ७६-७७ ॥

माद्रीपुत्रौ च वक्तव्यौ क्षत्रधर्मरतौ सदा ।

विक्रमेणार्जितान् भोगान् वृणीतं जीवितादपि ॥ ७८ ॥

‘ गोविन्द! तुम सदा क्षत्रियधर्ममें तत्पर रहनेवाले माद्रीनन्दन नकुल सहदेवसे भी कहना — ' पुत्रो! तुम प्राणोंकी बाजी लगाकर भी पराक्रमसे प्राप्त किये हुए भोगोंको ही ग्रहण करना ॥ ७८ ॥

विक्रमाधिगता ह्यर्थाः क्षत्रधर्मेण जीवतः ।

मनो मनुष्यस्य सदा प्रीणन्ति पुरुषोत्तम ॥ ७ ९ ॥

' पुरुषोत्तम! क्षत्रियधर्मसे जीवननिर्वाह करनेवाले मनुष्यके मनको पराक्रमसे प्राप्त हुआ धन ही सदा संतुष्ट रखता है ॥ ७ ९ ॥

गत्वा ब्रूहि महाबाहो सर्वशस्त्रभृतां वरम् ।

अर्जुनं पाण्डवं वीरं द्रौपद्याः पदवीं चर ॥ ८० ॥

‘ महाबाहो! तुम पाण्डवोंके पास जाकर सम्पूर्ण शस्त्रधारियोंमें श्रेष्ठ पाण्डुनन्दन वीर अर्जुनसे कहना कि तुम द्रौपदीके बताये हुए मार्गपर चलो ॥ ८० ॥

विदितौ हि तवात्यन्तं क्रुद्धौ तौ तु यथान्तकौ ।

भीमार्जुनौ नयेतां हि देवानपि परां गतिम् ॥ ८१ ॥

‘ श्रीकृष्ण! तुम तो जानते ही हो; यदि भीमसेन और अर्जुन अत्यन्त कुपित हो जायँ तो वे यमराजके समान होकर देवताओंको भी मृत्युके मुखमें पहुँचा सकते हैं ॥ ८१ ॥

तयोश्चैतदवज्ञानं यत् सा कृष्णा सभां गता ।

दुःशासनश्च कर्णश्च परुषाण्यभ्यभाषताम् ॥ ८२ ॥

दुर्योधनो भीमसेनमभ्यगच्छन्मनस्विनम् ।

पश्यतां कुरुमुख्यानां तस्य द्रक्ष्यति यत् फलम् ॥ ८३ ॥

पृष्ठ 650

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 650 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'द्रौपदीको जो सभामें उपस्थित होना पड़ा तथा दुःशासन और कर्णने जो उसके प्रति कठोर बातें कहीं, यह सब भीमसेन और अर्जुनका ही अपमान है । दुर्योधनने प्रधान-प्रधान कौरवोंके सामने मनस्वी भीमसेनका अपमान किया है । इसका जो फल मिलेगा, उसे वह देखेगा ॥ ८२-८३ ॥ न हि वैरं समासाद्य प्रशाम्यति वृकोदरः ।

सुचिरादपि भीमस्य न हि वैरं प्रशाम्यति ।

यावदन्तं न नयति शात्रवाञ्छत्रुकर्शनः ॥ ८४ ॥

' भीमसेन वैर हो जानेपर कभी शान्त नहीं होता । भीमसेनका वैर तबतक दीर्घकालके बाद भी समाप्त नहीं होता है, जबतक वह शत्रुपक्षका संहार नहीं कर डालता ॥ ८४ ॥

न दुःखं राज्यहरणं न च द्यूते पराजयः ।

प्रव्राजनं तु पुत्राणां न मे तद् दुःखकारणम् ॥ ८५ ॥

यत् तु सा बृहती श्यामा एकवस्त्रा सभां गता ।

अशृणोत् परुषा वाचः किं नु दुःखतरं ततः ॥ ८६ ॥

‘ राज्य छिन गया, यह कोई दुःखका कारण नहीं है । जूएमें हार जाना भी दुःखका कारण नहीं है । मेरे पुत्रोंको वनमें भेज दिया गया, इससे भी मुझे दुःख नहीं हुआ है; परंतु मेरी श्रेष्ठ सुन्दरी वधूको एक वस्त्र धारण किये जो सभामें जाना पड़ा और दुष्टोंकी कठोर बातें सुननी पड़ीं, इससे बढ़कर महान् दुःखकी बात और क्या हो सकती है? ॥ ८५-८६ ॥

स्त्रीधर्मिणी वरारोहा क्षत्रधर्मरता सदा ।

नाभ्यगच्छत् तदा नाथं कृष्णा नाथवती सती ॥ ८७ ॥

' सदा क्षत्रियधर्ममें अनुराग रखनेवाली मेरी सर्वांगसुन्दरी बहू कृष्णा उस समय रजस्वला थी । वह सनाथ होती हुई भी वहाँ किसीको अपना नाथ (रक्षक ) न पा सकी ॥ ८७ ॥

यस्या मम सपुत्रायास्त्वं नाथो मधुसूदन ।

रामश्च बलिनां श्रेष्ठः प्रद्युम्नश्च महारथः ॥ ८८ ॥

साहमेवंविधं दुःखं सहेऽद्य पुरुषोत्तम ।

भीमे जीवति दुर्धर्षे विजये चापलायिनि ॥ ८ ९ ॥

'पुरुषोत्तम! मधुसूदन! पुत्रोंसहित जिस कुन्तीके बलवानोंमें श्रेष्ठ बलराम, महारथी प्रद्युम्न तथा तुम रक्षक हो; युद्धमें कभी पीठ न दिखानेवाले विजयी अर्जुन और दुर्धर्ष भीमसेन - सरीखे जिसके पुत्र जीवित हैं, वही मैं ऐसे -ऐसे दुःख सह रही हूँ ' ॥ ८८-८९ ॥ वैशम्पायन उवाच

तत आश्वासयामास पुत्राधिभिरभिप्लुताम् ।

पितृष्वसारं शोचन्तीं शौरिः पार्थसखः पृथाम् ॥ ९ ० ॥