06.Mahabharata Volume 6 — पृष्ठ 841–850

महाभारत — खण्ड ६ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 841–850

पृष्ठ 841

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 841 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

क्षत्रा आरम्भयज्ञास्तु हविर्यज्ञा विशः स्मृताः ।

शूद्राः परिचारयज्ञा जपयज्ञास्तु ब्राह्मणाः ॥

क्षत्रिय आस्मभ ( उत्साह) रूप यज्ञ करनेवाले होते हैं । वैश्योंके यज्ञमें हविष्य ( हवनीय पदार्थ) की प्रधानता होती है, शूद्रोंका यज्ञ सेवा ही है, तथा ब्राह्मण जपरूपी यज्ञ करनेवाले होते हैं ॥

शुश्रूषाजीविनः शूद्रा वैश्या विपणजीविनः ।

अनिष्टनिग्रहाः क्षत्रा विप्राः स्वाध्यायजीविनः ॥

शूद्र'सेवासे जीवननिर्वाह करनेवाले होते हैं, वैश्य व्यापारजीवी हैं, दुष्टोंका दमन करना क्षत्रियोंकी जीवनवृत्ति है और ब्राह्मण वेदोंके स्वाध्यायसे जीवन - निर्वाह करते हैं ॥

तपसा शोभते विप्रो राजन्यः पालनादिभिः ।

आतिथ्येन तथा वैश्यः शूद्रो दास्येन शोभते ॥

क्योंकि ब्राह्मण तपस्यासे, क्षत्रिय पालन आदिसे, वैश्य अतिथि सत्कारसे और शूद्र सेवावृतिसे शोभा पाते हैं ॥ यतात्मना तु शूद्रेण शुश्रूषा नित्यमेव कर्तव्या त्रिषु वर्णेषु प्रायेणाश्रमवासिषु ॥ अपने मनको वशमें रखनेवाले शूद्रको सदा ही तीनों वर्णोंकी विशेषतः आश्रमवासियोंकी सेवा करनी चाहिये ॥

अशक्तेन त्रिवर्णस्य सेव्या ह्याश्रमवासिनः ।

यथाशक्ति यथाप्रज्ञं यथाधर्मं यथाश्रुतम् ॥

विशेषेणैव कर्तव्या शुश्रूषा भिक्षुकाश्रमे ॥

त्रिवर्णकी सेवामें अशक्त हुए शूद्रको अपनी शक्ति, बुद्धि, धर्म तथा शास्त्रज्ञानके अनुसार आश्रमवासियोंकी सेवा करनी चाहिये । विशेषतः संन्यास- आश्रममें रहनेवाले भिक्षुकी सेवा उसके लिये परम कर्तव्य है ॥

आश्रमाणां तु सर्वेषां चतुर्णां भिक्षुकाश्रमम् ।

प्रधानमिति मन्यन्ते शिष्टाः शास्त्रविनिश्चये ॥

शास्त्रोंके सिद्धान्त-ज्ञानमें निपुण शिष्ट पुरुष चारों आश्रमोंमें संन्यासको ही प्रधान मानते हैं ॥

यच्चोपदिश्यते शिष्टैः श्रुतिस्मृतिविधानतः ।

तथाऽऽस्थेयमशक्तेन स धर्म इति निश्चितः ॥

शिष्ट पुरुष वेदों और स्मृतियोंके विधानके अनुसार जिस कर्तव्यका उपदेश करें असमर्थ पुरुषको उसीका अनुष्ठान करना चाहिये । उसके लिये वही धर्म निश्चित किया गया है ॥ अतोऽन्यथा तु कुर्वाणः श्रेयो नाप्नोति मानवः ।

पृष्ठ 842

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 842 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तस्माद् भिक्षुषु शूद्रेण कार्यमात्महितं सदा ॥ इसके विपरीत करनेवाला मानव कल्याणका भागी नहीं होता है, अतः शूद्रको संन्यासियोंकी सेवा करके सदा अपना कल्याण करना चाहिये ॥

इह यत् कुरुते श्रेयस्तत् प्रेत्य समुपाश्नुते ।

तच्चानसूयता कार्यं कर्तव्यं यद्धि मन्यते ॥

असूयता कृतस्येह फलं दुःखादवाप्यते ॥

मनुष्य इस लोकमें जो कल्याणकारी कार्य करता है, उसका फल मुत्युके पश्चात् उसे प्राप्त होता है । जिसे वह अपना कर्तव्य समझता है, उस कार्यको वह दोषदृष्टि न रखते हुए करे । दोषदृष्टि रखते हुए जो कार्य किया जाता है, उसका फल इस जगत्में बड़े दुःखसे प्राप्त होता है ॥

प्रियवादी जितक्रोधो वीततन्द्रिरमत्सरः ।

क्षमावान् शीलसम्पन्नः सत्यधर्मपरायणः ॥

आपद्भावेन कुर्याद्धि शुश्रूषां भिक्षुकाश्रमे ॥

शूद्रको चाहिये कि वह प्रिय वचन बोले, क्रोधको जीते, आलस्य दूर भगा दे, ईर्ष्या-द्वेषसे रहित हो जाय, क्षमाशील, शीलवान् तथा सत्यधर्ममें तत्पर रहे । आपत्तिकालमें वह संन्यासियोंके आश्रममें (जाकर ) उनकी सेवा करे ॥

अयं मे परमो धर्मस्त्वनेनेदं सुदुस्तरम् ।

संसारसागरं घोरं तरिष्यामि न संशयः ॥

निर्भयो देहमुत्सृज्य यास्यामि परमां गतिम् ।

नातः परं ममास्त्यन्य एष धर्मः सनातनः ॥

एवं संचिन्त्य मनसा शूद्रो बुद्धिसमाधिना ।

कुर्यादविमना नित्यं शुश्रूषाधर्ममुत्तमम् ॥

‘ यही मेरा परम धर्म है, इसीके द्वारा मैं इस अत्यन्त दुस्तर घोर संसार- सागरसे पार हो जाऊँगा । इसमें संशय नहीं है । मैं निर्भय होकर इस देहका त्याग करके परमगतिको प्राप्त हो जाऊँगा । इससे बढ़कर मेरे लिये दूसरा कोई कर्तव्य नहीं है । यही सनातन धर्म है । ' मन-ही- मन ऐसा विचार करके प्रसन्नचित्त हुआ शूद्र बुद्धिको एकाग्र करके सदा उत्तम शुश्रूषा- धर्मका पालन करे ॥

शुश्रूषानियमेनेह भाव्यं शिष्टाशिना सदा ।

शमान्वितेन दान्तेन कार्याकार्यविदा सदा ॥

शूद्रको चाहिये कि वह नियमपूर्वक सेवामें तत्पर रहे, सदा यज्ञशिष्ट अन्न भोजन करे ।

मन और इन्द्रियोंको वशमें रखे और सदा कर्तव्याकर्तव्यको जाने ॥

सर्वकार्येषु कृत्यानि कृतान्येव च दर्शयेत् ।

यथा प्रीतो भवेद् भिक्षुस्तथा कार्यं प्रसाधयेत् ॥

पृष्ठ 843

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 843 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यदकल्पं भवेद् भिक्षोर्न तत् कार्यं समाचरेत् । सभी कार्योंमें जो आवश्यक कृत्य हों, उन्हें करके ही दिखावे । जैसे - जैसे संन्यासीको प्रसन्नता हो, उसी प्रकार उसका कार्य साधन करे । जो कार्य संन्यासीके लिये हितकर न हो, उसे कदापि न करे ॥ यदाश्रमस्याविरुद्धं धर्ममात्राभिसंहितम् ॥ तत् कार्यमविचारेण नित्यमेव शुभार्थिना । जो कार्य संन्यास - आश्रमके विरुद्ध न हो तथा जो धर्मके अनुकूल हो, शुभकी इच्छा रखनेवाले शूद्रको वह कार्य सदा बिना विचारे ही करना चाहिये ॥ मनसा कर्मणा वाचा नित्यमेव प्रसादयेत् ॥

स्थातव्यं तिष्ठमानेषु गच्छमानाननुव्रजेत् ।

आसीनेष्वासितव्यं च नित्यमेवानुवर्तिना ॥

मन, वाणी और क्रियाद्वारा सदा ही उन्हें संतुष्ट रखे । जब वे संन्यासी खड़े हों, तब सेवा करनेवाले शूद्रको स्वयं भी खड़ा रहना चाहिये तथा जब वे कहीं जा रहे हों, तब उसे स्वयं भी उनके पीछे - पीछे जाना चाहिये । यदि वे आसनपर बैठे हों तब वह स्वयं भी भूमिपर बैठे । तात्पर्य यह कि सदा ही उनका अनुसरण करता रहे ॥

नैशकार्याणि कृत्वा तु नित्यं चैवानुचोदितः ।

यथाविधिरुपस्पृश्य संन्यस्य जलभाजनम् ॥

भिक्षूणां निलयं गत्वा प्रणम्य विधिपूर्वकम् ।

ब्रह्मपूर्वान् गुरूंस्तत्र प्रणम्य नियतेन्द्रियः ॥

तथाऽऽचार्यपुरोगाणामनुकुर्यान्नमस्क्रियाम् ।

स्वधर्मचारिणां चापि सुखं पृष्ट्वाभिवाद्य च ॥

यो भवेत् पूर्वसंसिद्धस्तुल्यधर्मा भवेत् सदा ।

तस्मै प्रणामः कर्तव्यो नेतरेषां कदाचन ॥

रात्रिके कार्य पूरे करके प्रतिदिन उनसे आज्ञा लेकर विधिपूर्वक स्नान करके उनके लिये जलसे भरा हुआ कलश ले आकर रखे । फिर संन्यासियोंके स्थानपर जाकर उन्हें विधिपूर्वक प्रणाम करके इन्द्रियोंको संयममें रखकर ब्राह्मण आदि गुरुजनोंको प्रणाम करे । इसी प्रकार स्वधर्मका अनुष्ठान करनेवाले आचार्य आदिको नमस्कार एवं अभिवादन करे। उनका कुशल- समाचार पूछे । पहलेके जो शूद्र आश्रमके कार्यमें सिद्धहस्त हों, उनका स्वयं भी सदा अनुकरण करे, उनके समान कार्यपरायण हो । अपने समानधर्मा शूद्रको प्रणाम करे, दूसरे शूद्रोंको कदापि नहीं ॥

अनुक्त्वा तेषु चोत्थाय नित्यमेव यतव्रतः ।

सम्मार्जनमथो कृत्वा कृत्वा चाप्युपलेपनम् ॥

पृष्ठ 844

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 844 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

संन्यासियों अथवा आश्रमके दूसरे व्यक्तियोंको कहे बिना ही प्रतिदिन नियमपूर्वक उठे और झाड़ू देकर आश्रमकी भूमिको लीप- पोत दे ॥

ततः पुष्पबलिं दद्यात् पुष्पाण्यादाय धर्मतः ।

निष्क्रम्यावसथात् तूर्णमन्यत् कर्म समाचरेत् ॥

तत्पश्चात् धर्मके अनुसार फूलोंका संग्रह करके पूजनीय देवताओंकी उन फूलोंद्वारा पूजा करे। इसके बाद आश्रमसे निकलकर तुरंत ही दूसरे कार्यमें लग जाय ॥

यथोपघातो न भवेत् स्वाध्यायेऽऽश्रमिणां तथा ।

उपघातं तु कुर्वाण एनसा सम्प्रयुज्यते ॥

आश्रमवासियोंके स्वाध्यायमें विघ्न न पड़े, इसके लिये सदा सचेष्ट रहे । जो स्वाध्यायमें विघ्न डालता है, वह पापका भागी होता है ॥

तथाऽऽत्मा प्रणिधातव्यो यथा ते प्रीतिमाप्नुयुः ।

परिचारिकोऽहं वर्णानां त्रयाणां धर्मतः स्मृतः ॥

किमुताश्रमवृद्धानां यथालब्धोपजीविनाम् ॥

अपने - आपको इस प्रकार सावधानीके साथ सेवामें लगाये रखना चाहिये, जिससे वे साधु पुरुष प्रसन्न हों । शूद्रको सदा इस प्रकार विचार करना चाहिये कि ' मैं तो शास्त्रोंमें धर्मतः तीनों वर्णोंका सेवक बताया गया हूँ। फिर जो संन्यास आश्रममें रहकर जो कुछ मिल जाय, उसीसे निर्वाह करनेवाले बड़े -बूढ़े संन्यासी हैं, उनकी सेवाके विषयमें तो कहना ही क्या है? ( उनकी सेवा करना तो मेरा परम धर्म है ही ) ॥

भिक्षूणां गतरागाणां केवलं ज्ञानदर्शिनाम् ।

विशेषेण मया कार्या शुश्रूषा नियतात्मना ॥

‘ जो केवल ज्ञानदर्शी, वीतराग संन्यासी हैं, उनकी सेवा मुझे विशेषरूपसे मनको वशमें रखते हुए करनी चाहिये ॥ तेषां प्रसादात् तपसा प्राप्स्यामीष्टां शुभां गतिम् ॥

एवमेतद् विनिश्चित्य यदि सेवेत भिक्षुकान् ।

विधिना यथोपदिष्टेन प्राप्नोति परमां गतिम् ॥

‘ उनकी कृपा और तपस्यासे मैं मनोवांछित शुभगति प्राप्त कर लूँगा । ' ऐसा निश्चय करके यदि शूद्र पूर्वोक्त विधिसे संन्यासियोंका सेवन करे तो परम गतिको प्राप्त होता है ॥

न तथा सम्प्रदानेन नोपवासादिभिस्तथा ।

इष्टां गतिमवाप्नोति यथा शुश्रूषकर्मणा ॥

शूद्र सेवाकर्मसे जिस मनोवांछित गतिको प्राप्त कर लेता है, वैसी गति दान तथा उपवास आदिके द्वारा भी नहीं प्राप्त कर सकता ॥

यादृशेन तु तोयेन शुद्धिं प्रकुरुते नरः ।

तादृग् भवति तद्धौतमुदकस्य स्वभावतः ॥

पृष्ठ 845

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 845 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मनुष्य जैसे जलसे कपड़ा धोता है, उस जलकी स्वच्छताके अनुसार ही वह वस्त्र स्वच्छ होता है ॥

शूद्रोऽप्येतेन मार्गेण यादृशं सेवते जनम् ।

तादृग् भवति संसर्गादचिरेण न संशयः ॥

शूद्र भी इसी मार्गसे चलकर जैसे पुरुषका सेवन करता है, संसर्गवश वह शीघ्र वैसा हो जाता है, इसमें संशय नहीं है ॥ तस्मात् प्रयत्नतः सेव्या भिक्षवो नियतात्मना । अतः शूद्रको चाहिये कि अपने मनको वशमें करके प्रयत्नपूर्वक संन्यासियोंकी सेवा

करे ।

अध्वना कर्शितानां च व्याधितानां तथैव च ॥

शुश्रूषां नियतः कुर्यात् तेषामापदि यत्नतः । जो राह चलनेसे थके -माँदे कष्ट पा रहे हों तथा रोगसे पीड़ित हों, उन संन्यासियोंकी उस आपत्तिके समय यत्न और नियमके साथ विशेष सेवा करे ॥ दर्भाजिनान्यवेक्षेत भैक्षभाजनमेव च ॥ यथाकामं च कार्याणि सर्वाण्येवोपसाधयेत् । उनके कुशासन, मृगचर्म और भिक्षापात्रकी भी देखभाल करे तथा उनकी रुचिके अनुसार सारा कार्य करता रहे ॥ प्रायश्चित्तं यथा न स्यात् तथा सर्वं समाचरेत् ॥ व्याधितानां तु प्रयतः चैलप्रक्षालनादिभिः । प्रतिकर्मक्रिया कार्या भेषजानयनैस्तथा । सब कार्य इस प्रकार सावधानीसे करे, जिससे कोई अपराध न बनने पावे । संन्यासी यदि रोगग्रस्त हो जायँ तो सदा उद्यत रहकर उनके कपड़े धोवे । उनके लिये ओषधि ले आवे तथा उनकी चिकित्साके लिये प्रयत्न करे ॥

भिक्षाटनोऽभिगच्छेत भिषजश्च विपश्चितः ।

ततो विनिष्क्रियार्थानि द्रव्याणि समुपार्जयेत् ॥

भिक्षुक बीमार होनेपर भी भिक्षाटनके लिये जाय । विद्वान् चिकित्सकोंके यहाँ उपस्थित हो तथा रोग- निवारणके लिये उपयुक्त विशुद्ध ओषधियोंका संग्रह करे ॥

यश्च प्रीतमना दद्यादादद्याद् भेषजं नरः ।

अश्रद्धया हि दत्तानि तान्यभोज्याणि भिक्षुभिः ॥

जो चिकित्सक प्रसन्नतापूर्वक ओषधि दे, उसीसे संन्यासीको औषध लेना चाहिये ।

अश्रद्धापूर्वक दी हुई ओषधियोंको संन्यासी अपने उपयोगमें न ले ॥

श्रद्धया यदुपादत्तं श्रद्धया चोपपादितम् ।

तस्योपभोगाद् धर्मः स्याद् व्याधिभिश्च निवर्त्यते ॥

पृष्ठ 846

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 846 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जो श्रद्धापूर्वक दी गयी और श्रद्धासे ही ग्रहण की गयी हो, उसी ओषधिके सेवनसे धर्म होता है और रोगोंसे छुटकारा भी मिलता है ॥

आदेहपतनादेवं शुश्रूषेद् विधिपूर्वकम् ।

न त्वेव धर्ममुत्सृज्य कुर्यात् तेषां प्रतिक्रियाम् ॥

शूद्रको चाहिये कि जबतक यह शरीर छूट न जाय तबतक इसी प्रकार विधिपूर्वक सेवा करता रहे । धर्मका उल्लंघन करके उन साधु- संन्यासियोंके प्रति विपरीत आचरण न करे ॥

स्वभावतो हि द्वन्द्वानि विप्रयान्त्युपयान्ति च ।

स्वभावतः सर्वभावा भवन्ति न भवन्ति च ॥

सागरस्योर्मिसदृशा विज्ञातव्या गुणात्मकाः । शीत - उष्ण आदि सारे द्वन्द्व स्वभावसे ही आते - जाते रहते हैं, समस्त पदार्थ स्वभावसे ही उत्पन्न होते और नष्ट हो जाते हैं । सारे त्रिगुणमय पदार्थ समुद्रकी लहरोंके समान उत्पन्न और विलीन होते रहते हैं ॥ विद्यादेवं हि यो धीमांस्तत्त्ववित् तत्त्वदर्शनः ॥ न स लिप्यत पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा । जो बुद्धिमान् एवं तत्त्वज्ञ पुरुष ऐसा जानता है, वह जलसे निर्लिप्त रहनेवाले पद्मपत्रके समान पापसे लिप्त नहीं होता ॥ एवं प्रयतितव्यं हि शुश्रूषार्थमतन्द्रितैः ॥ सर्वाभिरुपसेवाभिस्तुष्यन्ति यतयो यथा । इस प्रकार शूद्रोंको आलस्यशून्य होकर संन्यासियोंकी सेवाके लिये प्रयत्नशील रहना चाहिये । वह सब प्रकारकी छोटी - बड़ी सेवाओंद्वारा ऐसी चेष्टा करे, जिससे वे संन्यासी सदा संतुष्ट रहें ॥ नापराध्येत भिक्षोस्तु न चैवमवधीरयेत् ॥ उत्तरं च न संदद्यात् क्रुद्धं चैव प्रसादयेत् । भिक्षुका अपराध कभी न करे, उसकी अवहेलना भी न करे, उसकी कड़ी बातका कभी उत्तर न दे और यदि वह कुपित हो तो उसे प्रसन्न करनेकी चेष्टा करे ॥ श्रेय एवाभिधातव्यं कर्तव्यं च प्रहृष्टवत् ॥ तूष्णीम्भावेन वै तत्र न क्रुद्धमभिसंवदेत् ।

सदा कल्याणकारी बात ही बोले और प्रसन्नतापूर्वक कल्याणकारी कर्म ही करे ।

संन्यासी कुपित हो तो उसके सामने चुप ही रहे, बातचीत न करे ॥

लब्धालब्धेन जीवेत तथैव परिपोषयेत् । संन्यासीको चाहिये कि भाग्यसे कोई वस्तु मिले या न मिले, जो कुछ प्राप्त हो उसीसे जीवन - निर्वाह एवं शरीरका पोषण करे ॥ कोपिनं तु न याचेत ज्ञानविद्वेषकारितः ॥

पृष्ठ 847

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 847 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स्थावरेषु दयां कुर्याज्जंगमेषु च प्राणिषु ।

यथाऽऽत्मनि तथान्येषु समां दृष्टिं निपातयेत् ॥

जो क्रोधी हो, उससे किसी वस्तुकी याचना न करे । जो ज्ञानसे द्वेष रखता हो, उससे भी कोई वस्तु न माँगे । स्थावर और जंगम सभी प्राणियोंपर दया करे। जैसे अपने ऊपर उसी प्रकार दूसरोंपर समतापूर्ण दृष्टि डाले ॥

पुण्यतीर्थानुसेवी च नदीनां पुलिनाश्रयः ।

शून्यागारनिकेतश्च वनवृक्षगुहाशयः ॥

अरण्यानुचरो नित्यं वेदारण्यनिकेतनः ।

एकरात्रं द्विरात्रं वा न क्वचित् सज्जते द्विजः ॥

संन्यासी पुण्यतीर्थोंका निरन्तर सेवन करे, नदियोंके तटपर कुटी बनाकर रहे । अथवा सूने घरमें डेरा डाले । वनमें वृक्षोंके नीचे अथवा पर्वतोंकी गुफाओंमें निवास करे । सदा वनमें विचरण करे । वेदरूपी वनका आश्रय ले, किसी भी स्थानमें एक रात या दो रातसे अधिक न रहे । कहीं भी आसक्त न हो ॥

शीर्णपर्णपुटे वापि वन्ये चरति भिक्षुकः ।

न भोगार्थमनुप्रेत्य यात्रामात्रं समश्नुते ॥

संन्यासी जंगली फल- मूल अथवा सूखे पत्तेका आहार करे । वह भोगके लिये नहीं, शरीरयात्राके निर्वाहके लिये भोजन करे ॥

धर्मलब्धं समश्नाति न कामान् किंचिदश्नुते ।

युगमात्रदृगध्वानं क्रोशादूर्ध्वं न गच्छति ॥

वह धर्मतः प्राप्त अन्नका ही भोजन करे । कामना- पूर्वक कुछ भी न खाय । रास्ता चलते समय वह दो हाथ आगेतककी भूमिपर ही दृष्टि रखे और एक दिनमें एक कोससे अधिक न चले ॥

समो मानापमानाभ्यां समलोष्टाश्मकाञ्चनः ।

सर्वभूताभयकरस्तथैवाभयदक्षिणः ॥

मान हो या अपमान– वह दोनों अवस्थाओंमें समान भावसे रहे । मिट्टीके ढेले, पत्थर और सुवर्णको एक समान समझे । समस्त प्राणियोंको निर्भय करे और सबको अभयकी दक्षिणा दे ॥

निर्द्वन्द्वो निर्नमस्कारो निरानन्दपरिग्रहः ।

निर्ममो निरहंकारः सर्वभूतनिराश्रयः ॥

शीत-उष्ण आदि द्वन्द्वोंसे निर्विकार रहे, किसीको नमस्कार न करे । सांसारिक सुख और परिग्रहसे दूर रहे । ममता और अहंकारको त्याग दे । समस्त प्राणियोंमेंसे किसीके भी आश्रित न रहे ॥ परिसंख्यानतत्त्वज्ञस्तथा सत्यरतिः सदा ।

पृष्ठ 848

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 848 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ऊर्ध्वं नाधो न तिर्यक् च न किंचिदभिकामयेत् ॥ वस्तुओंके स्वरूपके विषयमें विचार करके उनके तत्त्वको जाने । सदा सत्यमें अनुरक्त रहे । ऊपर, नीचे या अगल- बगलमें कहीं किसी वस्तुकी कामना न करे ॥

एवं संचरमाणस्तु यतिधर्मं यथाविधि ।

कालस्य परिणामात् तु यथा पक्वफलं तथा ॥

स विसृज्य स्वकं देहं प्रविशेद् ब्रह्म शाश्वतम् । इस प्रकार विधिपूर्वक यतिधर्मका पालन करनेवाला संन्यासी कालके परिणामवश अपने शरीरको पके हुए फलकी भाँति त्यागकर सनातन ब्रह्ममें प्रविष्ट हो जाता है ॥ निरामयमनाद्यन्तं गुणसौम्यमचेतनम् ॥

निरक्षरमबीजं च निरिन्द्रियमजं तथा ।

अजय्यमक्षरं यत् तदभेद्यं सूक्ष्ममेव च ॥

निर्गुणं च प्रकृतिमन्निर्विकारं च सर्वशः ।

भूतभव्यभविष्यस्य कालस्य परमेश्वरम् ॥

अव्यक्तं पुरुषं क्षेत्रमानन्त्याय प्रपद्यते । वह ब्रह्म निरामय, अनादि, अनन्त, सौम्यगुणसे युक्त, चेतनासे ऊपर उठा हुआ, अनिर्वचनीय, बीजहीन, इन्द्रियातीत, अजन्मा, अजेय, अविनाशी, अभेद्य, सूक्ष्म, निर्गुण, सर्वशक्तिमान्, निर्विकार, भूत, वर्तमान और भविष्य कालका स्वामी तथा परमेश्वर है । वही अव्यक्त, अन्तर्यामी पुरुष और क्षेत्र भी है । जो उसे जान लेता है, वह मोक्षको प्राप्त कर लेता है ॥ एवं स भिक्षुर्निर्वाणं प्राप्नुयाद् दग्धकिल्बिषः ॥ इहस्थो देहमुत्सृज्य नीडं शकुनिवद् यथा । इस प्रकार वह भिक्षु घोंसला छोड़कर उड़ जानेवाले पक्षीकी भाँति यहीं इस शरीरको त्यागकर समस्त पापोंको ज्ञानाग्निसे दग्ध कर देनेके कारण निर्वाण- मोक्ष प्राप्त कर लेता है ॥ यत् करोति यदश्नाति शुभं वा यदि वाशुभम् ॥ नाकृतं भुज्यते कर्म न कृतं नश्यते फलम् । मनुष्य जो शुभ या अशुभ कर्म करता है, उसका वैसा ही फल भोगता है । बिना किये हुए कर्मका फल किसीको नहीं भोगना पड़ता है तथा किये हुए कर्मका फल भोगके बिना नष्ट नहीं होता है ॥ शुभकर्मसमाचारः शुभमेवाप्नुते फलम् ॥ तथाशुभसमाचारो ह्यशुभं समवाप्नुते । जो शुभ कर्मका आचरण करता है, उसे शुभ फलकी ही प्राप्ति होती है और जो अशुभ कर्म करता है, वह अशुभ फलका ही भागी होता है ॥

पृष्ठ 849

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 849 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तथा शुभसमाचारो ह्यशुभानि विवर्जयेत् ॥ शुभान्येव समादद्याद् य इच्छेद् भूतिमात्मनः । अतः जो अपना कल्याण चाहता हो, वह शुभ कर्मोंका ही आचरण करे । अशुभ कर्मोंको त्याग दे । ऐसा करनेसे वह शुभ फलोंको ही प्राप्त करेगा ॥ तस्मादागमसम्पन्नो भवेत् सुनियतेन्द्रियः ॥ शक्यते ह्यागमादेव गतिं प्राप्तुमनामयाम् । मनुष्यको चाहिये कि वह अपनी इन्द्रियोंको वशमें करके शास्त्रोंके ज्ञानसे सम्पन्न हो । शास्त्रके ज्ञानसे ही मनुष्यको अनामय गतिकी प्राप्ति हो सकती है ॥ परा चैषा गतिर्दृष्टा यामन्वेषन्ति साधवः ॥ यत्रामृतत्वं लभते त्यक्त्वा दुःखमनन्तकम् । साधु पुरुष जिसका अन्वेषण करते हैं, वह परमगति शास्त्रोंमें देखी गयी है । जहाँ पहुँचकर मनुष्य अनन्त दुःखका परित्याग करके अमृतत्वको प्राप्त कर लेता है ॥ इमं हि धर्ममास्थाय ये s पि स्युः पापयोनयः ॥ स्त्रियो वैश्याश्च शूद्राश्च प्राप्नुयुः परमां गतिम् । इस धर्मका आश्रय लेकर पापयोनिमें उत्पन्न हुए पुरुष तथा स्त्रियाँ, वैश्य और शूद्र भी परमगतिको प्राप्त कर लेते हैं ॥ किं पुनर्ब्राह्मणो विद्वान् क्षत्रियो वा बहुश्रुतः ॥

न चाप्यक्षीणपापस्य ज्ञानं भवति देहिनः ।

ज्ञानोपलब्धिर्भवति कृतकृत्यो यदा भवेत् ॥

फिर जो विद्वान् ब्राह्मण अथवा बहुश्रुत क्षत्रिय है, उसकी सद्गतिके विषयमें क्या कहना है । जिस देहधारीके पाप क्षीण नहीं हुए हैं, उसे ज्ञान नहीं होता । जब मनुष्यको ज्ञानकी प्राप्ति हो जाती है, तब वह कृतकृत्य हो जाता है ॥

उपलभ्य तु विज्ञानं ज्ञानं वाप्यनसूयकः ।

तथैव वर्तेद् गुरुषु भूयांसं वा समाहितः ॥

ज्ञान या विज्ञानको प्राप्त कर लेनेपर भी दोषदृष्टिसे रहित हो गुरुजनोंके प्रति पहले ही-जैसा सद्भाव रखे । अथवा एकाग्रचित्त होकर पहले से भी अधिक श्रद्धाभाव रखे ॥

यथावमन्येत गुरुं तथा तेषु प्रवर्तते ।

व्यर्थमस्य श्रुतं भवति ज्ञानमज्ञानतां व्रजेत् ॥

शिष्य जिस तरह गुरुका अपमान करता है, उसी प्रकार गुरु भी शिष्योंके प्रति बर्ताव करता है । अर्थात् शिष्यको अपने कर्मके अनुसार फल मिलता है । गुरुका अपमान करनेवाले शिष्यका किया हुआ वेद - शास्त्रोंका अध्ययन व्यर्थ हो जाता है । उसका सारा ज्ञान अज्ञानरूपमें परिणत हो जाता है ॥ गतिं चाप्यशुभां गच्छेन्निरयाय न संशयः ।

पृष्ठ 850

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 850 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्रक्षीयते तस्य पुण्यं ज्ञानमस्य विरुध्यते ॥ वह नरकमें जानेके लिये अशुभ मार्गको ही प्राप्त होता है, इसमें संशय नहीं है । उसका पुण्य नष्ट हो जाता है और ज्ञान अज्ञान हो जाता है ॥ अदृष्टपूर्वकल्याणो यथादृष्टविधिर्नरः ॥ उत्सेकान्मोहमापद्य तत्त्वज्ञानं न चाप्नुयात् । जिसने पहले कभी कल्याणका दर्शन नहीं किया है ऐसा मनुष्य शास्त्रोक्त विधिको न देखनेके कारण अभिमानवश मोहको प्राप्त हो जाता है । अतः उसे तत्त्वज्ञानकी प्राप्ति नहीं होती ॥ एवमेव हि नोत्सेकः कर्तव्यो ज्ञानसम्भवः ॥ फलं ज्ञानस्य हि शमः प्रशमाय यतेत् सदा । अतः किसीको भी ज्ञानका अभिमान नहीं करना चाहिये । ज्ञानका फल है शान्ति, इसलिये सदा शान्तिके लिये ही प्रयत्न करे ॥ उपशान्तेन दान्तेन क्षमायुक्तेन सर्वदा ॥ शुश्रूषा प्रतिपत्तव्या नित्यमेवानसूयता । मनका निग्रह और इन्द्रियोंका संयम करके सदा क्षमाशील तथा अदोषदर्शी होकर गुरुजनोंकी सेवा करनी चाहिये ॥ धृत्या शिश्नोदरं रक्षेत् पाणिपादं च चक्षुषा ॥ इन्द्रियार्थांश्च मनसा मनो बुद्धौ समादधेत् । धैर्यके द्वारा उपस्थ और उदरकी रक्षा करे । नेत्रोंके द्वारा हाथ और पैरोंकी रक्षा करे । मनसे इन्द्रियोंके विषयोंको बचावे और मनको बुद्धिमें स्थापित करे ॥ धृत्याss सीत ततो गत्वा शुद्धदेशं सुसंवृतम् ॥ लब्ध्वाऽऽसनं यथादृष्टं विधिपूर्वं समाचरेत् । पहले शुद्ध एवं घिरे हुए स्थानमें जाकर आसन ले, उसके ऊपर धैर्यपूर्वक बैठे और शास्त्रोक्त विधिके अनुसार ध्यानके लिये प्रयत्न करे ॥ ज्ञानयुक्तस्तथा देवं हृदिस्थमुपलक्षयेत् ॥ आदीप्यमानं वपुषा विधूममनलं यथा । रश्मिमन्तमिवादित्यं वैद्युताग्निमिवाम्बरे । संस्थितं हृदये पश्येदीशं शाश्वतमव्ययम् । विवेकयुक्त साधक अपने हृदयमें विराजमान परमात्मदेवका साक्षात्कार करे । जैसे आकाशमें विद्युत्का प्रकाश देखा जाता है तथा जिस प्रकार किरणोंवाले सूर्य प्रकाशित होते हैं, उसी प्रकार उस परमात्मदेवको धूमरहित अग्निकी भाँति तेजस्वी स्वरूपसे प्रकाशित देखे । हृदयदेशमें विराजमान उन अविनाशी सनातन परमेश्वरका बुद्धिरूपी नेत्रोंके द्वारा दर्शन करे ॥