सनातन धर्मलोक ५ — पृष्ठ 651–660

सनातन धर्मलोक ५ · पृष्ठ 651–660

पृष्ठ 651

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 651 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वार - क्रम - रहस्य ६२३ , न I पड़ा करती है यह हम पहले सूचित कर चुके हैं; जब तक राशियों-का ज्ञान न हो; तबतक ग्रहण कैसे निकले? पर हमारे पूर्वज ग्रहणको जानते थे, जिसका वेदादि - शास्त्रों में निरूपण आया है; अतः स्पष्ट है कि उन्हें राशि - ज्ञान तथा ग्रह चार ज्ञान भली - भांति था । बृहद् - विष्णु स्मृति, एक प्रसिद्ध धर्मशास्त्र ग्रन्थ है; इसमें श्राद्ध-वर्णन ७८ अध्याय में ' सततम् आदित्ये ऽन्हि श्राद्धं कुर्वन्नारोग्यमाप्नोति, सौभाग्यं चान्द्र े , समरविजयं कौने ( भौमे ), सर्वान् कामान् बौधे विद्यामभीष्टां जैवे ( गुरौ ), धनं शौक्रे; जीवितं शनैश्चरे, इसमें सातों वारोंका नाम स्पष्टतया उल्लिखित है । इस प्रकार प्राचीन गर्ग-संहिता में भी लिखा है ' नक्षत्रे चन्द्रवारे तु ' ( बृहत्संहिता पृष्ठ १२५४ ) । आर्यसमाजके प्रसिद्ध अनुसन्धाता श्रीभगवद्दत्तजी बी. ए. ने अपने ' भारतवर्षका बृहद् इतिहास ' ( प्रथम भाग पृ ० १५०-१५१ ) में लिखा है - ' जर्मन देशोत्पन्न वैचर और उसके समकालिक अनेक पाश्चात्य संस्कृत - अध्यापकोंने इस बातका प्रचार किया कि - पुरातन सात वारोंको नहीं जानते थे । वारों आदिका व्यवहार कालडिया वालों से चला और भारतीय आर्यों तक पहुँचा । यह जर्मन लेखकों की अविद्याका फल है । इतना ठीक है कि — भारत में यज्ञ आदि कर्मों में तिथि नक्षत्रका प्रयोग अधिक होता था; पर वार प्राचीन - भारत में अज्ञात थे - यह असत्य है । कालडिया वालोंने प्राचीन आर्योंसे ये नाम सीखे थे । जब कालडिया वालोंमें वैदिक यज्ञोंका प्रचार लुप्त हुआ; तो उन्होंने तिथि नक्षत्रका प्रयोग छोड़ दिया, और वार आदिका आश्रय लिया । आर्यों में वार आदिका

पृष्ठ 652

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 652 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

६२४ श्रीसनातन धर्मालोक ( ५ ) प्रयोग ' विष्णुस्मृति ' ( २७०० विक्रमपूर्व ) में तथा इसी कालकी ज्योतिषशास्त्र विषयक गर्गसंहिता में स्पष्ट है । ' तिथ्यादिज्ञानके सम्बन्धमें भी उक्त अनुसन्धाताने लिखा है-' महाभारतमें तिथि और नक्षत्रोंका क्रमशः वर्णन अनेक घटनाओं के सम्बन्धमें किया गया है ' । ( भारत ० इतिहास पृ ० २५ ) । फिर वे ही उक्त इतिहासके १०८ पृष्ठ में लिखते हैं- " पाश्चात्य लेखकोंका कहना है कि विक्रमशती दूसरी - तीसरीसे पहले भारतमें चन्द्रवार आदि वारोंका प्रयोग नहीं होता था । गर्गसंहिता में वारोंका प्रयोग ( बृहत्संहिताकी भट्टोत्पल टीका पृ ० १२५४ ' नक्षत्रे चन्द्रवारे तु ' । स्मरण रहे वृद्ध गर्गका प्रधान शिष्य भागुरि भारत युद्धकालका व्यक्ति था बृहत्संहिता पृ ० ५८२ ) स्पष्ट रूपसे बताता है कि-विक्रमसे तीन सहस्र वर्षं पहले भी यहां वार प्रयोग में आते थे, यद्यपि थोड़े " । इससे उक्त मत - प्रचारकों का मत खण्डित होगया । जब हमारा भारतवर्ष ग्रहोंको सृष्टिके आरम्भ से ही जानता तथा मानता था; तब वह इन ग्रह - वारोंको यूनानसे उधार ले-वह अश्रद्धेय बात है । वेदमें ' शं नः सूर्यः ' ( अ ० १६।१०८ ) ' शं नः सोमो भवति ' ( अथर्व ० १६।१०।७ ) ' प्र चन्द्रमः! तिरसे दीर्घमायुः ' ( ०७१८६ ( ८१ ) | १ ) ' सोमस्य अंशो! ' ( अ ० ७१८६ ( ८१ ) ३ ) इस मन्त्रका बुधग्रह की पूजा में विनियोग है । ' शं बृहस्पतिः ' । ( ०१६६।११ ) इत्यादि मन्त्रों में ग्रहोंसे प्रार्थना की गई है; तो वही वेद उन ग्रहोंके वारोंसे अपरिचित हो - यह श्रद्धय बात है । ' शनि - राहु - केतूरगरक्षो- ' ( ७१६ ) इस मैत्रायणीय आरण्यक के

पृष्ठ 653

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 653 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वार - क्रम- रहस्य ६२१ वचनमें शनि - राहु - केतु ग्रहोंका नाम भी स्पष्ट है । वाल्मीकि-रामायण - अयोध्याकाण्डमें - ' शुक्रः सोमश्च सूर्यश्च धनदोऽथ यमस्तथा । पान्तु त्वामर्चिता राम! ' ( २५५२३ ) यहां शुक्रादिकी पूजा आई है । इससे जहां ग्रह - पूजा वेदकालिक सिद्ध होती है; वहां ग्रहवादिकी अभिज्ञता भी भारतको सिद्ध होती है । ' एतद्देशप्रसूतस्य सकाशादग्रजन्मनः । स्वं स्वं चरित्रं शिक्षेरन् पृथिव्यां सर्वमानवाः ' ( २।२० ) इस मनुवचन से सिद्ध है कि जगदगुरु-भारतवर्ष से ही यूनान आदि देशोंने विविध विद्याएं सीखीं । काल-क्रमसे कई विद्याओंका भारत में ह्रास हो गया हो; और यूनान -वालोंने उसमें उन्नति करली हो- फिर भारतवासी भी वहां उस विद्याको सीखने गये हों - यह तो सम्भव हो सकता है- पर एतदादिक - विद्याओंका आदिम - श्रेय यूनानादि- देशों को नहीं दिया जा सकता । भारत में प्राचीन कालमें विमान विद्या कितनी थी- यह बात किसीसे छिपी नहीं है । पर कालक्रमसे वह विद्या लुभ हो गई, और वहां वाले अब इङ्गलेण्ड में वह विद्या सीखने जाते हैं - पर इस व्यवहारसे इङ्गलेण्ड ही विमानविद्याका आदिम - प्रचारक है-भारत नहीं - यह कहना जैसे हास्यास्पद है; वैसे ही ' राशियों तथा वारोंका ज्ञान भारतने यूनानसे प्राप्त किया ' यह कथनभी हास्यास्पद है । यह उनकी कल्पना है- जिन्होंने अपने मस्तिष्कको अंग्रेजी भाषा से प्रभावित होनेसे अंग्रेजोंके हाथ बेच दिया । अपनी निर्मूल - कल्पनाओंसे सूर्यसिद्धान्तके सूर्यांश ( १६ ) पुरुषको भी वे लोग ' यवनाचार्य ' कहा करते हैं; उस सूर्यके अंश ४० स ० ध ०

पृष्ठ 654

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 654 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

६२६ श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) पुरुषका देवयोनिके भेद मय - दैत्यको सौरविद्या बताकर ' प्रविवेश स्वमण्डलम् ' ( १४/२४ ) फिर अपने मण्डलमें प्रविष्ट हो जाना लिखा है; तो क्या यवनाचार्य ही सूर्यमंडल में घुसा बैठा था; जो वहां से निकला और फिर उसीमें घुस गया? वस्तुतः यह सब कथन अटकलपच्चू हैं; तभी तो ' मयोऽथ दिव्यं तज्ज्ञानं ज्ञात्वा साक्षाद, विवस्त्रतः, ( १४१२५ ) इस सूर्यसिद्धान्त-के पद्य में सूर्यांश पुरुषको साक्षात विवस्वान् ( सूर्य ) ही माना है । तब उसी सूर्यसे बताया गया वारादि - क्रमज्ञान जिसे हम आरम्भमें सूर्यसिद्धान्त से बता चुके हैं, यह भारत से ही उपज्ञात सिद्ध हुआ; यूनानसे नहीं । आदि - काव्य वाल्मीकि रामायण में राशियोंका नाम तो रामादिके जन्मके समय प्रत्यक्ष है । ( ३ ) श्रीरामनवमी । परमात्माने वेद द्विजोंको दिया । द्विजों में ब्राह्मणोंने वेदप्रोक्त-धर्मका प्रचार सारे संसारके हृदयभूत- केन्द्र भारतवर्ष में कर दिया । वह श्रव्य काव्य था; परन्तु श्रव्य - काव्यका प्रभाव जनता पर वैसा नहीं पड़ता जैसा कि दृश्य - काव्यका । ' सत्यं वद, धर्मं चर ' ( कृष्णयजुर्वेद तैत्तिरीयोपनिषद् १।११।१ ) यह वेदने आदेश दे दिया; परन्तु श्रव्यकाव्यकी इस आज्ञाका साधारण जनता पर भला क्या प्रभाव पड़ सकता है? परन्तु जब वही श्रव्यकाव्यका अर्थ दृश्यकाव्य ( अभिनय ) द्वारा ' सत्यहरिश्चन्द्र ' - नाटकके रूप में दिखलाया जाता है; तो उसका प्रभाव साधारण जनतापर भी ठीक - ठीक पड़ता है, और जनता उसके अनुसरणार्थ उद्यत भी होजाती है । इसी सत्य-

पृष्ठ 655

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 655 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीरामनवमी ६२७ T । ; T द हरिश्चन्द्रके नाटकसे श्रीमोहनदास- गान्धी, पहिले सत्यप्रिय एवं कर्मवीर वने, फिर महात्मा तथा विश्ववन्द्य कहलाये । परमात्माने भी यही किया । केवल हमें अपना श्रव्यकाव्य वेद ही नहीं सौंपा, बल्कि उन वेदके सिद्धान्तोंका स्वयं अभिनय करके भी हमें सिखलाया कि - ' अनुव्रतः पितुः पुत्रो मात्रा भवतु सम्मनाः । जाया पत्ये मधुमतीं वाचं वदतु शन्तिवाम् ' ( अथर्वशौ ० सं ० ३।३०।२ ) अर्थात् पुत्र पिता के व्रतके अनुकूल चलने वाला बने, उसकी प्रत्येक आज्ञा, नियम तथा प्रतिज्ञाका पूर्ण करनेवाला बने, और माता चाहे वह विमाता ही क्यों न हो; उसकी मानसिक धर्म्य-आज्ञाओं का पूर्ण करनेवाला बने; उससे विमनस्क होकर न रहे । पत्नी पतिके आदर में, और उसके एक - एक संकेत के अनुसार चलनेवाली, पतिके सुखमें सुखिनी, पतिके दुःख में दुःखिनी, पतिसे मधुर बोलने वाली, अप्रिय व्यवहार करनेपर मनसे भी पतिका अनिष्ट न सोचने वाली, शान्तिप्रिय बने । वेदने यह भी कहा है कि - ' मा भ्राता भ्रातरं द्विक्षन्मा स्वसारमुत स्वसा ' ( अथर्वसं ० ३ | ३० | ३ ) अर्थात् भाई भाईसे द्वेष करनेवाला न बने, छोटा भाई बड़े भाईको पितृस्थानीय मानकर उसके तुव न्य ३, संकेतानुसार चलनेवाला, और बड़ा भाई छोटेके दोषोंको न देखने वाला, उसके अप्रिय - कार्योंमें भी उससे बुरे व्यवहार करनेवाला न बने । बहिन बहिनसे प्रेम करने वाली बने, अपनी बहिनकी सौभाग्यवृद्धि देखकर जलती न रहे, ईर्ष्यालु न बने । कृष्ण - यजुर्वेद में भी कहा है- ' मातृदेवो भव, पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव '

पृष्ठ 656

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 656 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

६२८ श्रीसनातनधर्मालोक ( 2 ) ( तैत्तिरीयोपनिषद् २।११।२ ) अर्थात् माता, पिता एवं आचार्यका पुत्र एवं शिष्य, देवताकी भान्ति सत्कार - पूजा करनेवाला बने; उनकी आन्तरिक इहलोक एवं परलोकमें यश देनेवाली आज्ञाओं को पूर्ण करनेवाला बने । वेदके इसी श्रव्य निराकार- उपदेशको मूर्त -रूप देनेकेलिए निराकार - भगवान्‌ ने स्वयं दृश्यरूप भी ग्रहण किया । भगवान्ने रामावतारका अभिनय दिखलाकर उसका यह सफल परिणाम दिखलाया कि - ' मातृदेवो भव, पितृदेवो भव, आचार्य-देवो भव ' । वेद परमात्मा के लिए कहता है- ' त्वं हि नः पिता वसो! त्वं माता ' ( ऋ ० ८ | ८ | १२ ) इस मन्त्र में उस देव - देवको परम - पिता और परम- माता माना गया है, पर उसी परमपिताने भी हमें शिक्षा देनेकेलिए ही अपने माता - पिता बनवाने भी स्वीकृत किये । परमात्मा देवोंका भी देव है, ऐसा सारे सम्प्रदाय कहते हैं, तथा मानते हैं; पर उसी देव - देवने ऋग्वेदसंहिताके आरम्भ में ' अग्नि-मीले पुरोहितम् ' ( १।१।१ ) यहां अग्निदेवताकी स्तुति वा उपासना की । क्या अपने लाभके लिए? नहीं नहीं, हमें शिक्षा देनेके लिए । तभी तो उसीने राम बनकर दशरथको अपना पिता बनाया, उसकी प्रतिज्ञातज्ञा पूरी की । उसीने समुद्रके पार जानेकेलिए महादेवकी पूजा की । क्या अपने लाभकेलिए? नहीं नहीं । हमारे लाभ, कल्याण तथा हमें सिखलानेकेलिए । श्रीमद्भागवत में कहा है - ' मर्त्यावतारस्त्विह मर्त्यशिक्षणं, रक्षोवधायैव न केवलं विभोः । कुतोऽन्यथा स्याद् रमतः स्व आत्मनि, सीताकृतानि व्यसनानीश्वरस्य '

पृष्ठ 657

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 657 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीरामनवमी ६२६ व ( ५।११।५ ) । अर्थात् परमात्माका मनुष्यावतार मनुष्यकी शिक्षार्थ होता है, केवल राक्षसोंके मारनेकेलिए नहीं । अन्यथा अपने आपमें रमण करने वाले भगवान्‌को सीताके वियोग में भला दुःख - क्यों हो? यह सब मनुष्योंके शिक्षार्थ होता है कि अपनी स्त्रीके 1 दुःखमें दुःखी बनो — उसका प्रतीकार करो - यह शिक्षा मिलती है । ल श्रीरामके अवतारका दिन ' चैत्रशुक्ला नवमी ' है । वह दिन उक्त शिक्षाओं के स्मरण करानेकेलिए प्रतिवर्ष आता है । ' जन्म कर्म च मे दिव्यम् ' ( ४ | ६ ) भगवद्गीता के इस प्रमाण के अनुसार भगवान् वं का जन्म, जीवकी तरह दिव्य ( बन्धन - परतन्त्र ) नहीं होता; किन्तु ता दिव्य ( स्वतन्त्र ) होता है । इसलिए उसका ' जन्म ' न कहकर उसका ज्ञा प्रादुर्भाव, प्राकट्य, अवतरण, अवतार कहा जाता है । ' जन्म ' शब्द भी जो उसके लिए प्रयुक्त किया जाता है, वहां भी प्रयोजकोंके वा ' जनी प्रादुर्भावे ' का वही आशय अन्तर्गर्भित होता है । T- यद्यपि परमात्मा निराकाररूप में सर्वव्यापक है; अतः उसका एकदेश ना में अवतरण, तथा कूटस्थ होने से अयोध्या - लङ्का आदि में गमनागमन के साधारणजनोंमें संशय उत्पन्न कर देता है, पर विद्वान् लोगोंको T, यहां कोई भी भ्रम नहीं होता । वे जानते हैं कि - अग्नि भी निराकार-ए रूपमें सर्वव्यापक होता है; परन्तु संघर्षादि - कारणवश वह एकदेश रे मैं भी प्रकट होजाता है । एकदेश में प्रकट होनेपर भी उसकी सर्व-हा व्यापकता में कोई बाधा नहीं पड़ती है, न ही उसके स्वरूप में कोई न्यूनता 1 आ पड़ती है — ‘ पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ( बृहदारण्यक ५।१।१ ) पूर्णके पूर्ण - अंश निकलनेपर भी वह पूर्ण ही रह जाता है ।

पृष्ठ 658

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 658 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

६३० श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) कहीं यदि अग्नि प्रज्वलित हो उठती है; तब उसका अन्य स्थलों में अभाव नहीं हो जाता; उसकी सर्वव्यापकता में कोई न्यूनता नहीं पड़ती । और वह प्रज्वलित अग्नि उस मूल निराकार - अग्नि से कोई भिन्न भी नहीं हो जाता, वा नहीं रहता । आकाश सर्व-व्यापक वा कूटस्थ होता है, वह घड़े में भी घटाकाश रूपसे - रहता है, कोई पुरुष घड़े को लेकर भाग रहा होता है, तो घट वा घटाकाश भी भाग रहा हुआ मालूम होता है; उसका परिमाण भी उस समय हो जाता है; पर यह सब स्थूल दृष्टियाँ हैं, सूक्ष्म - दृष्टि-वाले जानते हैं कि – आकाशमें घड़ा जा रहा है; वह आकाश भाग नहीं रहा । सिनेमामें लोग भागते हुए मालूम होते हैं; वस्तुतः भाग नहीं रहे होते; किन्तु चित्रपर चित्र प्रकट होते जाते हैं, वहां भागना मालूम होता है । इस प्रकार विचार - दृष्टि रखने पर कोई भ्रमका अवकाश नहीं रहता । लोगोंकी शंकाएं वा भ्रम कुछ स्थूल दृष्टिवश, और कुछ अवहुश्रुतता वा अज्ञान, तथा कुछ अपने एकदेशी - पक्षके आग्रह -वश हुआ करते हैं । सनातनधर्मकी सूक्ष्मतम दृष्टि रखनेपर वे सब शंकाएं वा कुतर्क हट जाते हैं । अस्तु । निराकाररूपमें यद्यपि वह अग्निदेव सर्वव्यापक रहता है; तथापि वह सर्व - साधारणके उपयोग में नहीं आ सकता । प्रज्वलित अप्रज्वलित अग्नियोंका वास्तवमें तो भेद नहीं होता, परन्तु वह प्रज्वलित होकर ही सर्वसाधारणके उपयोग में आता है, और सेवनीय होता है । यह ठीक है कि सूक्ष्ममें स्थूलकी अपेक्षा अधिक शक्ति होती है, पर

पृष्ठ 659

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 659 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीरामनवमी ६३१ से ता वा रा ने म छ की पि त र नर संसारी प्राणियोंके स्थूल होनेसे वे सूक्ष्मसे वह काम नहीं ले सकते । उन्होंने रोटी पकानी है; वे सूक्ष्म अग्निसे नहीं पका सकते; वहां उन्हें स्थूल - अग्नि अपेक्षित होती है । यही बात भगवान्केलिए भी जाननी चाहिये । तब वह अग्निरूप- देव यद्यपि यहां प्रज्वलित होकर फिर पृथ्वी से तिरोभूत हो जाता है; तथापि दिव्यतावश उसकी वह प्रकट हुई हुई शक्ति भी इस पृथिवीमें अक्षुण्ण रहा करती है; और वह शक्ति वेदमन्त्र-प्रतिष्ठित पार्थिव मूर्तिद्वारा विशेष आयतनमें दुही जा सकती है । वही दुही हुई प्रज्वलित शक्ति भक्तोंके मनोरथोंको पूर्ण करती है; और अधिकारियों द्वारा उसकी उपासना की जा सकती है । मूर्तिपूजा करनेका रहस्य भी यही है । परमात्मा के निराकार होनेका भी यह भाव नहीं है कि-उसका कुछ भी आकार नहीं; वैसा इष्ट होनेपर तो परमात्मामें शून्यतापन्ति हो जावेगी । वस्तुतः उसका अर्थ है कि — अनिर्वचनीय आकार वाला । अत्यन्त - सूक्ष्मतावश हम उसे न देख सकते हैं; न उसका किसी भी भांति वर्णन कर सकते हैं; न जान पाते हैं; अतः वह निर्विकल्पकज्ञान - ग्राह्य हो जाता है । इसी अनिर्वचनीय-आकारवश ही उसे निराकार कहा जाता है, किसी भी प्रकारके आकारके अभाव के कारण नहीं । इसी कारण सनातनधर्मी परमात्माको साकार भी कहते हैं । परमात्माकी केवल निराकारता आर्यसमाजके स्वा ० दयानन्दजीने चलाई है; पर उन्हें भी परमात्मा सूक्ष्मतम आकारवाला मानना ही पड़ा है ।

पृष्ठ 660

सनातन धर्मलोक ५, पृष्ठ 660 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

६३२ श्रीसनातनधर्मालोक ( ५ ) ' सत्यार्थप्रकाश ' के प्रथम संस्करण ( १७-१८ पृष्ठ ) में ' निराकार ' का ' निर्गत श्राकारो यस्मात् ' यह विग्रह किया था; परन्तु जनताने स्वामीजीको लज्जित किया कि इस विग्रहसे परमात्मा पहले साकार सिद्ध हो जाता है; क्योंकि उसमें पहले आकार था, तभी तो निकल गया । यदि उसमें कोई आकार नहीं था, तो निकल क्या गया? | तब स्वामीने अपने सिद्धान्तके भङ्गके डर से स ० प्र ० के द्वितीय संस्करण ( पृ ० १० ) में पूर्वके बहुव्रीहि - विग्रहको बदलकर तत्पुरुष समासका विग्रह क्रिया- ' निर्गत आकारात् स निराकारः । पर ' भक्षितेपि लशुने न शान्तो व्याधिः ' ( निषिद्ध लहसुन खाया भी सही कि यह व्याधि दूर हो जावे; पर व्याधि गई भी नहीं ) इस न्याय से इस विग्रहमें भी परमात्माकी साकारता सिद्ध रही । ' आकारसे निकला हुआ ' - इससे भी उसका आकार सिद्धं ही रहा । बल्कि इस विग्रहमें त्रुटि भी हो जाती है । वह यह कि - द्रव्यसे तो गुण होता है, पर गुणसे द्रव्य नहीं होता । परमात्मा द्रव्य है, और आकार गुण; तब परमात्मासे तो आकार निकल सकता है; पर गुण - आकारसे द्रव्यरूप परमात्मा कैसे निकले? | यह स्वामीने स ० प्र ० में स्वयं भी स्वीकृत किया है- ' गुणसे द्रव्य कभी नहीं बन सकता ' ( १३ समु ० ३०० पृष्ठ ) । तब ' निराकार ' शब्दसे भी उस परमात्मा का आकार सिद्ध हो रहा है । स्वा ० दयानन्दजीने परमात्माकेलिए लिखा है- जब ' वह ( परमात्मा ) प्रकृतिसे भी सूक्ष्म और उसमें व्यापक है ', ( स ० प्र ० ८ समु ० १३३ पृष्ठ ) यहां परमात्माको प्रकृतिकी अपेक्षा भी सूक्ष्म