गर्ग संहिता — पृष्ठ 31–40

गर्ग संहिता · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 31–40

पृष्ठ 31

गर्ग संहिता, पृष्ठ 31 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अध्याय ४ ] नन्द आदिके लक्षण; करेंगी? कारण, आपका वह स्थान तो योगियोंके लिये भी दुर्लभ है ॥ १८ ॥

श्रीभगवान् बोले – पूर्वकालमें श्रुतियोंने श्वेतद्वीपमें जाकर वहाँ मेरे स्वरूपभूत भूमा - ( विराट् पुरुष या परब्रह्म ) का मधुर वाणीमें स्तवन किया । तब सहस्रपाद विराट् पुरुष प्रसन्न हो गये और बोले ॥ १ ९ ॥ श्रीहरिने कहा— श्रुतियो! तुम्हें जो भी पानेकी इच्छा हो, वह वर माँग लो । जिनके ऊपर स्वयं प्रसन्न हो गया, उनके लिये कौन - सी वस्तु दुर्लभ है? ॥ २० ॥

श्रुतियाँ बोलीं- भगवन्! आप मन - वाणीसे नहीं जाने जा सकते; अतः हम आपको जाननेमें असमर्थ हैं । पुराणवेत्ता ज्ञानीपुरुष यहाँ जिसे केवल ' आनन्दमात्र ' बताते हैं, अपने उसी रूपका हमें दर्शन कराइये । प्रभो! यदि आप हमें वर देना चाहते हों तो यही दीजिये ॥ २१३ ॥

श्रुतियोंकी ऐसी बात सुनकर भगवान्‌ने उन्हें अपने दिव्य गोलोकधामका दर्शन कराया, जो प्रकृतिसे परे है । वह लोक ज्ञानानन्दस्वरूप, अविनाशी तथा निर्विकार है । वहाँ ' वृन्दावन ' नामक वन है, जो कामपूरक कल्पवृक्षोंसे सुशोभित है । मनोहर निकुञ्जोंसे सम्पन्न वह वृन्दावन सभी ऋतुओंमें सुखदायी है । वहाँ सुन्दर झरनों और गुफाओंसे सुशोभित ' गोवर्धन ' नामक गिरि है । रत्न एवं धातुओंसे भरा हुआ वह श्रीमान् पर्वत सुन्दर पक्षियोंसे आवृत है । वहाँ स्वच्छ जलवाली श्रेष्ठ नदी ' यमुना ' भी लहराती है । उसके दोनों तट रत्नोंसे बँधे हैं । हंस और कमल आदिसे वह सदा व्याप्त रहती है । वहाँ विविध रास - रङ्गसे उन्मत्त गोपियोंका समुदाय शोभा पाता है । उसी गोपी-समुदायके मध्यभागमें किशोर वयसे सुशोभित भगवान् श्रीकृष्ण विराजते हैं । उन श्रुतियोंको इस प्रकार अपना लोक दिखाकर भगवान् बोले- ' कहो, तुम्हारे लिये अब क्या करूँ? तुमने मेरा यह लोक तो देख ही लिया, इससे उत्तम दूसरा कोई वर नहीं है ' ॥ २२-२७ ॥ श्रुतियोंने कहा – प्रभो! आपके करोड़ों कामदेवोंके समान मनोहर श्रीविग्रहको देखकर हममें कामिनी- भाव आ गया है और हमें आपसे मिलनेकी गोपीयूथका परिचय २५ उत्कट इच्छा हो रही है! हम विरह - ताप- संतप्त हैं-इसमें संदेह नहीं है । अतः आपके लोकमें रहनेवाली गोपियाँ आपका सङ्ग पानेके लिये जैसे आपकी सेवा करती हैं, हमारी भी वैसी ही अभिलाषा है ॥२८-२९ ॥ श्रीहरि बोले - श्रुतियो! तुमलोगोंका यह मनोरथ दुर्लभ एवं दुर्घट है; फिर भी मैं इसका भलीभाँति अनुमोदन कर चुका हूँ, अतः वह सत्य होकर रहेगा । आगे होनेवाली सृष्टिमें जब ब्रह्मा जगत्की रचनामें संलग्न होंगे, उस समय सारस्वत - कल्प बीतनेपर तुम सभी श्रुतियाँ व्रजमें गोपियाँ होओगी । भूमण्डलपर भारतवर्षमें मेरे माथुरमण्डलके अन्तर्गत वृन्दावनमें रासमण्डलके भीतर मैं तुम्हारा प्रियतम बनूँगा । तुम्हारा मेरे प्रति सुदृढ़ प्रेम होगा, जो सब प्रेमोंसे बढ़कर है 1 तब तुम सब श्रुतियाँ मुझे पाकर सफल - मनोरथ होओगी ॥ ३० – ३३ ॥ श्रीभगवान् कहते हैं— ब्रह्माजी! पूर्व कल्पमें मैंने वर दे दिया है, उसीके प्रभावसे वे श्रुतियाँ व्रजमें गोपियाँ होंगी । अब अन्य गोपियोंके लक्षण सुनो ॥ ३४ ॥

त्रेतायुगमें देवताओंकी रक्षा और राक्षसोंका संहार करनेके लिये मेरे स्वरूपभूत महापराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी अवतीर्ण हुए थे । कमललोचन श्रीरामने सीताके स्वयंवरमें जाकर धनुष तोड़ा और उन जनकनन्दिनी श्रीसीताजीके साथ विवाह किया । ब्रह्माजी! उस अवसरपर जनकपुरकी स्त्रियाँ श्रीरामको देखकर प्रेमविह्वल हो गयीं । उन्होंने एकान्तमें उन महाभागसे अपना अभिप्राय प्रकट किया- ' राघव! आप हमारे परम प्रियतम बन जायँ । ' तब श्रीरामने कहा— ' सुन्दरियो! तुम शोक मत करो । द्वापरके अन्तमें मैं तुम्हारी इच्छा पूर्ण करूँगा । तुमलोग परम श्रद्धा और भक्तिके साथ तीर्थ, दान, तप, शौच एवं सदाचारका भलीभाँति पालन करती रहो । तुम्हें व्रजमें गोपी होनेका सुअवसर प्राप्त होगा । ' इस प्रकार वर देकर धनुर्धारी करुणानिधि श्रीरामने अयोध्याके लिये प्रस्थान कर दिया । उस समय मार्गमें अपने प्रतापसे उन्होंने भृगुकुलनन्दन परशुरामजीको परास्त कर दिया था । कोसल - जनपदकी स्त्रियोंने भी राजपथसे जाते हुए

पृष्ठ 32

गर्ग संहिता, पृष्ठ 32 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२६ गोलोकधामाधिपतिं परेशं परात्परं त्वां शरणं व्रजाम्यहम् [ गोलोकखण्ड उन कमनीय - कान्ति रामको देखा । उनकी सुन्दरता कामदेवको मोहित कर रही थी । उन स्त्रियोंने श्रीरामको मन - ही - मन पतिके रूपमें वरण कर लिया । उस समय सर्वज्ञ श्रीरामने उन समस्त स्त्रियोंको मन - ही - मन वर दिया- ' तुम सभी व्रजमें गोपियाँ होओगी और उस समय मैं तुम्हारी इच्छा पूर्ण करूँगा ॥ ३५ - ४२ ॥ फिर सीता और सैनिकोंके साथ रघुनाथजी अयोध्या पधारे । यह सुनकर अयोध्यामें रहनेवाली स्त्रियाँ उन्हें देखनेके लिये आयीं । श्रीरामको देखकर उनका मन मुग्ध हो गया । वे प्रेमसे विह्वल हो मूच्छित -सी हो गयीं । फिर वे श्रीरामके व्रतमें परायण होकर सरयूके तटपर तपस्या करने लगीं । तब उनके सामने आकाशवाणी हुई- ' द्वापरके अन्तमें यमुनाके किनारे वृन्दावनमें तुम्हारे मनोरथ पूर्ण होंगे, इसमें संदेह नहीं है ॥ ४३ – ४५ ॥ जिस समय श्रीरामने पिताकी आज्ञासे दण्डकवन-की यात्रा की, सीता तथा लक्ष्मण भी उनके साथ थे और वे हाथमें धनुष लेकर इधर - उधर विचर रहे थे । वहीं बहुत - से मुनि थे । उनकी गोपाल - वेषधारी भगवान्‌के स्वरूपमें निष्ठा थी । रासलीलाके निमित्त वे भगवान्‌का ध्यान करते थे । उस समय श्रीरामकी युवा अवस्था थी — वे हाथमें धनुष - बाण धारण किये हुए थे । जटाओंके मुकुटसे उनकी विचित्र शोभा थी । अपने आश्रमपर पधारे हुए श्रीराममें उन मुनियोंका ध्यान लग गया । ( वे ऋषिलोग गोपाल - वेषधारी भगवान्‌के उपासक थे ) अतः दूसरे ही स्वरूपमें आये हुए श्रीरामको देखकर सबके मनमें अत्यन्त आश्चर्य हो गया । उनकी समाधि टूट गयी और देखा तो करोड़ों कामदेवोंके समान सुन्दर श्रीराम दृष्टिगोचर हुए । तब वे बोल उठे - ' अहो! आज हमारे गोपालजी वंशी एवं बेंतके बिना ही पधारे हैं ।'-इस प्रकार मन - ही - मन विचारकर सबने श्रीरामको प्रणाम किया और उनकी उत्तम स्तुति करने लगे ॥ ४६ – ५० ॥ तब श्रीरामने कहा – ' मुनियो! वर माँगो । ' यह सुनकर सभीने एक स्वरसे कहा - ' जिस भाँति सीता आपके प्रेमको प्राप्त हैं, वैसे ही हम भी चाहते हैं ' ॥५१ ॥

श्रीराम बोले- यदि तुम्हारी ऐसी प्रार्थना हो कि जैसे भाई लक्ष्मण हैं, वैसे ही हम भी आपके भाई बन जायँ, तब तो आज ही मेरेद्वारा तुम्हारी अभिलाषा पूर्ण हो सकती है; किंतु तुमने तो ' सीता ' के समान होनेका वर माँगा है । अतः यह वर महान् कठिन और दुर्लभ है; क्योंकि इस समय मैंने एकपत्नी - व्रत धारण कर रखा है । मैं मर्यादाकी रक्षामें तत्पर रहकर ' मर्यादापुरुषोत्तम ' भी कहलाता हूँ । अतएव तुम्हें मेरे वरका आदर करके द्वापरके अन्तमें जन्म धारण करना होगा और वहीं मैं तुम्हारे इस उत्तम मनोरथको पूर्ण करूँगा ॥५२-५४ ॥ इस प्रकार वर देकर श्रीराम स्वयं पञ्चवटी पधारे । वहाँ पर्णकुटीमें रहकर वनवासकी अवधि पूरी करने लगे । उस समय भीलोंकी स्त्रियोंने उन्हें देखा । उनमें मिलनेकी उत्कट इच्छा उत्पन्न होनेके कारण वे प्रेमसे विह्वल हो गयीं । यहाँतक कि श्रीरामके चरणोंकी धूल मस्तकपर रखकर अपने प्राण छोड़नेकी तैयारी करने लगीं । उस समय श्रीराम ब्रह्मचारीके वेषमें वहाँ आये और इस प्रकार बोले- ' स्त्रियो! तुम व्यर्थ ही प्राण त्यागना चाहती हो; ऐसा मत करो । द्वापरके शेष होनेपर वृन्दावनमें तुम्हारा मनोरथ पूर्ण होगा । ' इस प्रकारका आदेश देकर श्रीरामका वह ब्रह्मचारी रूप वहीं अन्तर्हित हो गया ॥ ५५-५८ ॥ तत्पश्चात् श्रीराम सुग्रीव आदि प्रधान वानरोंकी सहायतासे लङ्कामें जाकर रावण - प्रभृति राक्षसोंको परास्त किया । फिर सीताको पाकर पुष्पक विमान- द्वारा अयोध्या चले गये । राजाधिराज श्रीरामने लोकापवाद कारण सीताको वनमें छोड़ दिया । अहो! भूमण्डलपर दुर्जनोंका होना बहुत ही दुःखदायी है । जब - जब कमललोचन श्रीराम यज्ञ करते थे, तब - तब विधिपूर्वक सुवर्णमयी सीताकी प्रतिमा बनायी जाती थी । इसलिये श्रीराम - भवनमें यज्ञ - सीताओंका एक समूह ही एकत्र हो गया । वे सभी दिव्य चैतन्य - घनस्वरूपा होकर श्रीराम पास गयीं । उस समय श्रीरामने उनसे कहा - ' प्रियाओ! मैं तुम्हें स्वीकार नहीं कर सकता । ' वे सभी प्रेमपरायणा सीता - मूर्तियाँ दशरथनन्दन श्रीरामसे कहने लगीं— ' ऐसा

पृष्ठ 33

गर्ग संहिता, पृष्ठ 33 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अध्याय ५ ] भिन्न - भिन्न स्थानों तथा विभिन्न वर्गोंकी स्त्रियोंके गोपी होनेके कारण २७ क्यों? हम तो आपकी सेवा करनेवाली हैं । हमारा नाम भी मिथिलेशकुमारी सीता है और हम उत्तम व्रतका आचरण करनेवाली सतियाँ भी हैं; फिर हमें आप ग्रहण क्यों नहीं करते? यज्ञ करते समय हम आपकी अर्धाङ्गिनी बनकर निरन्तर कार्योंका संचालन करती रही हैं । आप धर्मात्मा और वेदके मार्गका अवलम्बन करनेवाले हैं, यह अधर्मपूर्ण बात आपके श्रीमुखसे कैसे निकल रही है? यदि आप स्त्रीका हाथ पकड़-कर उसे त्यागते हैं तो आपको पापका भागी होना पड़ेगा ' ॥ ५ ९ –६५ ॥ श्रीराम बोले- सतियो! तुमने मुझसे जो बात कही है, वह बहुत ही उचित और सत्य है । परंतु मैंने ' एकपत्नीव्रत धारण कर रखा है? सभी लोग मुझे ' राजर्षि ' कहते हैं । अतः नियमको छोड़ भी नहीं सकता । एकमात्र सीता ही मेरी सहधर्मिणी है । इसलिये तुम सभी द्वापरके अन्तमें श्रेष्ठ वृन्दावनमें पधारना, वहीं तुम्हारी मन: कामना पूर्ण करूँगा ॥ ६६-६७ ॥ भगवान् श्रीहरिने कहा- ब्रह्मन्! वे यज्ञ - सीता ही व्रजमें गोपियाँ होंगी । अन्य गोपियोंका भी लक्षण सुनो ॥ ६८ ॥

इस प्रकार श्रीगर्गसंहितामें गोलोकखण्डके अन्तर्गत भगवद् ब्रह्म - संवादमें ' अवतारके उद्योगविषयक प्रश्नका वर्णन ' नामक चौथा अध्याय पूरा हुआ ॥ ४ ॥

पाँचवाँ अध्याय भिन्न - भिन्न स्थानों तथा विभिन्न वर्गोंकी स्त्रियोंके गोपी होनेके कारण एवं अवतार - व्यवस्थाका वर्णन भगवान् श्रीहरि कहते हैं - वैकुण्ठमें विराजने -वाली रमादेवीकी सहचरियाँ, श्वेतद्वीपकी सखियाँ, भगवान् अजित ( विष्णु ) के चरणोंके आश्रित ऊर्ध्व-वैकुण्ठ निवास करनेवाली देवियाँ तथा श्रीलोकाचलपर्वतपर रहनेवाली, समुद्रसे प्रकटित श्रीलक्ष्मीकी सखियाँ - ये सभी भगवान् कमलापति -के वरदानसे व्रजमें गोपियाँ होंगी । पूर्वकृत विविध पुण्योंके प्रभावसे कोई दिव्य, कोई अदिव्य और कोई सत्त्व, रज, तम - तीनों गुणोंसे युक्त देवियाँ व्रजमण्डलमें गोपियाँ होगीं ॥ १-३ ३३ ॥ ॥ रुचिके यहाँ पुत्ररूपसे अवतीर्ण, द्युलोकपति रुचिरविग्रह भगवान् यज्ञको देखकर देवाङ्गनाएँ प्रेम-रसमें निमग्न हो गयीं । तदनन्तर वे देवलजीके उपदेशसे हिमालय पर्वतपर जाकर परम भक्तिभावसे तपस्या करने लगीं । ब्रह्मन्! वे सब मेरे व्रजमें जाकर गोपियाँ होंगी ॥ ४-५ ॥ भगवान् धन्वन्तरि जब इस भूतलपर अन्तर्धान हुए, उस समय सम्पूर्ण ओषधियाँ अत्यन्त दुःखमें डूब गयीं और भारतवर्षमें अपनेको निष्फल मानने लगीं । फिर सबने सुन्दर स्त्रीका वेष धारण करके तपस्या आरम्भ की । चार युग व्यतीत होनेपर भगवान् श्रीहरि उनपर अत्यन्त प्रसन्न हुए और बोले - ' तुम सब वर माँगो । ' यह सुनकर स्त्रियोंने उस महान् वनमें जब आँखें खोलीं, तब उन श्रीहरिका दर्शन करके वे सब - की-सब मोहित हो गयीं और बोलीं- ' आप हमारे पतितुल्य आराध्यदेव होनेकी कृपा करें ' ॥ ६–८ ॥ भगवान् श्रीहरि बोले - ओषधिस्वरूपा स्त्रियो! द्वापरके अन्तमें तुम सभी लतारूपसे वृन्दावनमें रहोगी और वहाँ रासमें मैं तुम्हारा मनोरथ पूर्ण करूँगा ॥ ९ ॥

श्रीभगवान् कहते हैं— ब्रह्मन्! भक्तिभावसे परिपूर्ण वे बड़भागिनी वराङ्गनाएँ वृन्दावनमें ' लता-गोपी ' होंगी । इसी प्रकार जालंधर नगरकी स्त्रियाँ वृन्दापति भगवान् श्रीहरिका दर्शन करके मन - ही - मन संकल्प करने लगीं- ' ये साक्षात् श्रीहरि हम सबके स्वामी हों । ' उस समय उनके लिये आकाशवाणी हुई - ' तुम सब शीघ्र ही रमापतिकी आराधना करो; फिर वृन्दाकी ही भाँति तुम भी वृन्दावनमें भगवान्‌की प्रिया गोपी होओगी । ' मत्स्यावतारके समय मत्स्यविग्रह

पृष्ठ 34

गर्ग संहिता, पृष्ठ 34 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२८ गोलोकधामाधिपतिं परेशं परात्परं त्वां शरणं व्रजाम्यहम् [ गोलोकखण्ड श्रीहरिको देखकर समुद्रकी कन्याएँ मुग्ध हो गयी थीं । श्रीमत्स्य भगवान्‌के वरदानसे वे भी व्रजमें गोपियाँ होंगी ॥ १०–१४ ॥ मेरे अंशभूत राजा पृथु बड़े प्रतापी थे । उन महाराजने सम्पूर्ण शत्रुओंको जीतकर पृथ्वीसे सारी अभीष्ट वस्तुओंका दोहन किया था । उस समय बर्हिष्मती नगरीमें रहनेवाली बहुत - सी स्त्रियाँ उन्हें देखकर मुग्ध हो गयीं और प्रेमसे विह्वल हो अत्रिजीके पास जाकर बोलीं- ' महामुने! समस्त राजाओंमें श्रेष्ठ महाराजा पृथु बड़े ही पराक्रमी हैं । ये किस प्रकारसे हमारे पति होंगे? यह बतानेकी कृपा कीजिये ' ॥ १५ - १६ ॥ अत्रिजीने कहा- तुम सब शीघ्र ही आज इस गौको दुहो । यह सम्पूर्ण पदार्थोंको धारण करनेवाली धारणामयी धरणी देवी है । तुम्हारे सारे मनोरथोंको-चाहे वे समुद्रके समान अगाध, अपार एवं दुर्गम ही क्यों न हों - अवश्य पूर्ण कर देंगी ॥ १७ ॥

ब्रह्मन्! तब उन स्त्रियोंने मनको दोहन - पात्र बनाकर अपने मनोरथोंका दोहन किया । इसी कारणसे वे सब - की - सब वृन्दावनमें गोपियाँ होंगी । बहुत - सी श्रेष्ठ अप्सराएँ, जिनका रूप अत्यन्त मनोहर था और जो कामदेवकी सेनाएँ थीं, भगवान् नारायण ऋषिको मोहित करनेके लिये गन्धमादन पर्वतपर गयीं । परंतु उन्हें देखकर वे भी अपनी सुध - बुध खो बैठीं । उनके मनमें भगवान्‌को पति बनानेकी इच्छा उत्पन्न हो गयी । तब सिद्धतपस्वी नारायण मुनिने कहा- ' तुम व्रजमें गोपियाँ होओगी और वहीं तुम्हारा मनोरथ पूर्ण होगा ' ॥ १८ - २० ॥ ब्रह्मन्! सुतल देशकी स्त्रियाँ भगवान् वामनको देखकर उन्हें पानेके लिये उत्कट इच्छा प्रकट करने लगीं । फिर तो उन्होंने तपस्या आरम्भ कर दी । अतः वे भी वृन्दावनमें गोपियाँ होंगी । जिन नागराज-कन्याओंने शेषावतार भगवान्‌को देखकर उन्हें पति बनानेकी इच्छासे उनकी सेवा - समाराधना की हैं, वे सब बलदेवजीके साथ रासविहार करनेके लिये व्रजमें उत्पन्न होंगी ॥ २१ - २२ ॥ कश्यपजी वसुदेव होंगे । परम पूजनीया अदिति देवकीके रूपमें अवतार लेंगी । प्राण नामक वसु शूरसेन और ' ध्रुव ' नामक वसु देवक होंगे । ' वसु ' नामके जो वसु हैं, उनका उद्धवके रूपमें प्राकय होगा । दयापरायण दक्ष प्रजापति अक्रूरके रूप में अवतार लेंगे । कुबेर हृदीक नामसे और जलके स्वामी वरुण कृतवर्मा नामसे प्रसिद्ध होंगे । पुरातन राजा प्राचीनबर्हि गद एवं मरुत देवता उग्रसेन बनेंगे । उन उग्रसेनको मैं विधानतः राजा बनाऊँगा और उनकी भलीभाँति रक्षा करूँगा । भक्त राजा अम्बरीष युयुधान और भक्तप्रवर प्रह्लाद सात्यकिके नामसे प्रकट होंगे । क्षीरसागर शंतनु होगा । वसुओंमें श्रेष्ठ द्रोण साक्षात् भीष्मपितामहके रूपमें उत्पन्न होंगे । दिवोदास शलके रूपमें एवं भग नामके सूर्य धृतराष्ट्रके रूपमें अवतीर्ण होंगे । पूषा नामसे विख्यात देवता पाण्डु होंगे । सत्पुरुषोंमें आदर पानेवाले धर्मराज ही राजा युधिष्ठिरके रूपमें अवतार लेंगे । वायु देवता महान् पराक्रमी भीमसेनके तथा स्वायम्भुव मनु अर्जुनके वेषमें प्रकट होंगे । शतरूपाजी सुभद्रा होंगी और सूर्यनारायण कर्णके रूपसे अवतार लेंगे । अश्विनीकुमार नकुल एवं सहदेव होंगे । धाता महान् बलशाली बाह्लीक नामसे विख्यात होंगे । अग्निदेवता महान् प्रतापी द्रोणाचार्यके रूपमें अवतार लेंगे । कलिका अंश दुर्योधन होगा । चन्द्रमा अभिमन्युके रूपमें अवतार लेंगे । पृथ्वीपर द्रोणपुत्र अश्वत्थामा साक्षात् भगवान् शंकरका रूप होगा । इस प्रकार तुम सब देवता मेरी आज्ञाके अनुसार अपने अंशों और स्त्रियोंके साथ यदुवंशी, कुरुवंशी तथा अन्यान्य वंशोंके राजाओंके कुलमें प्रकट होओ । पूर्व समयमें मेरे जितने अवतार हो चुके हैं, उनकी रानियाँ रमाका अंश रही हैं । वे भी मेरी रानियोंमें सोलह हजारकी संख्यामें प्रकट होंगी ॥ २३ - ३२ ॥ श्रीनारदजी कहते हैं— राजन्! कमलासन ब्रह्मासे यों कहकर भगवन् श्रीहरिने दिव्यरूपधारिणी भगवती योगमायासे कहा ॥३३ ॥

भगवान् श्रीहरि बोले - महामते! तुम देवकी-के सातवें गर्भको खींचकर उसे वसुदेवकी पत्नी रोहिणीके गर्भमें स्थापित कर दो । वे देवी कंसके

पृष्ठ 35

गर्ग संहिता, पृष्ठ 35 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अध्याय ६ ] कालनेमिके अंशसे उत्पन्न कंसके महान् बल - पराक्रम और दिग्विजयका वर्णन २ ९ डरसे व्रजमें नन्दके घर रहती हैं । साथ ही तुम भी ऐसे अलौकिक कार्य करके नन्दरानीके गर्भसे प्रकट हो जाना ॥ ३४-३५ ॥ श्रीनारदजी कहते हैं- परम श्रेष्ठ राजन्! भगवान् श्रीकृष्णके वचन सुनकर सम्पूर्ण देवताओं-के साथ ब्रह्माजीने परात्पर भगवान् श्रीकृष्णको प्रणाम किया और अपने वचनोंद्वारा पृथ्वीदेवीको धीरज दे, वे अपने धामको चले गये । मिथिलेश्वर जनक! तुम भगवान् श्रीकृष्णचन्द्रको साक्षात् परिपूर्णतम इस प्रकार श्रीगर्गसंहितामें गोलोकखण्डके अन्तर्गत परमात्मा समझो । कंस आदि दुष्टोंका विनाश करनेके लिये ही ये इस धराधामपर पधारे हैं । शरीरमें जितने रोएँ हैं, उतनी जिह्वाएँ हो जायँ, तब भी भगवान् श्रीकृष्णके असंख्य महान् गुणोंका वर्णन नहीं किया जा सकता । महाराज! जिस प्रकार पक्षीगण अपनी शक्तिके अनुसार ही आकाशमें उड़ते हैं, वैसे ही ज्ञानीजन भी अपनी मति एवं शक्तिके अनुसार ही भगवान् श्रीकृष्णचन्द्रकी दिव्य लीलाओंका गायन करते हैं ॥ ३६-३९ ॥ नारद - बहुलाश्व - संवादमें ' अवतार - व्यवस्थाका वर्णन ' नामक पाँचवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५ ॥

छठा अध्याय कालनेमिके अंशसे उत्पन्न कंसके महान् राजा बहुलाश्वने कहा- देवर्षिशिरोमणे! यह महान् बल और पराक्रमसे सम्पन्न कंस पहले किस दैत्यके नामसे विख्यात था? आप इसके पूर्वजन्मों और कर्मोंका विवरण मुझे सुनाइये ॥ १ ॥

श्रीनारदजी कहते हैं- राजन्! पूर्वकालमें समुद्र - मन्थनके अवसरपर महान् असुर कालनेमिने भगवान् विष्णुके साथ युद्ध किया । उस युद्धमें भगवान् ने उसे बलपूर्वक मार डाला । उस समय शुक्राचार्यजीने अपनी संजीवनी - विद्याके बलसे उसे पुनः जीवित कर दिया । तब वह पुनः भगवान् विष्णुसे युद्ध करनेके लिये मन - ही - मन उद्योग करने लगा । उस समय वह दानव मन्दराचल पर्वतके समीप तपस्या करने लगा । प्रतिदिन दूबका रस पीकर उसने देवेश्वर ब्रह्माकी आराधना की । देवताओंके कालमानसे सौ वर्ष बीत जानेपर ब्रह्माजी उसके पास गये । उस समय कालनेमिके शरीरमें केवल हड्डियाँ रह गयी थीं और उसपर दीमकें चढ़ गयी थीं । ब्रह्माजीने उससे कहा— ' वर माँगो ' ॥२-५ ॥ कालनेमिने कहा – इस ब्रह्माण्डमें जो - जो महाबली देवता स्थित हैं, उन सबके मूल भगवान् विष्णु हैं । उन सम्पूर्ण देवताओंके हाथसे भी मेरी बल - पराक्रम और दिग्विजयका वर्णन मृत्यु न हो ॥ ६ ॥

ब्रह्माजीने कहा- दैत्य! तुमने जो यह उत्कृष्ट वर माँगा है, वह तो अत्यन्त दुर्लभ है; तथापि किसी दूसरे समय तुम्हें यह प्राप्त हो सकता है । मेरी वाणी कभी झूठी नहीं हो सकती ॥७ ॥

श्रीनारदजी कहते हैं - राजन्! फिर वही कालनेमि नामक असुर पृथ्वीपर उग्रसेनकी स्त्री ( पद्मावती ) के गर्भसे उत्पन्न हुआ । कुमारावस्थामें ही वह बड़े - बड़े पहलवानोंके साथ कुश्ती लड़ा करता था । ( एक समयकी बात है - ) मगधराज जरासंध दिग्विजयके लिये निकला । यमुना नदीके निकट इधर - उधर उसकी छावनी पड़ गयी । उसके पास ' कुवलयापीड़ ' नामका एक हाथी था, जिसमें हजार हाथियोंके समान शक्ति थी । उसके गण्डस्थलसे मद चू रहा था । एक दिन उसने बहुत - सी साँकलोंको तोड़ डाला और शिविरसे बाहरकी ओर दौड़ चला । शिविरों, गृहों और पर्वतीय तटोंको तोड़ता - फोड़ता हुआ वह उस रङ्गभूमि ( अखाड़े ) में जा धमका, जहाँ कंस भी कुश्ती लड़ रहा था । उसके आनेपर सभी शूरवीर भाग चले । उसे आया देख कंसने उस हाथीकी सूँड़ पकड़ी और पृथ्वीपर गिरा दिया । इसके बाद

पृष्ठ 36

गर्ग संहिता, पृष्ठ 36 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

३० गोलोकधामाधिपतिं परेशं परात्परं त्वां शरणं व्रजाम्यहम् [ गोलोकखण्ड कंसने कुवलयापीड़को पुनः दोनों हाथोंसे पकड़कर घुमाया और जरासंधकी सेनामें, जो वहाँसे बहुत दूर थी, फेंक दिया । मगधनरेश जरासंध कंसके इस अद्भुत बलको देखकर अत्यन्त प्रसन्न हुआ और उसने ' अस्ति ' तथा ' प्राप्ति ' नामकी अपनी दो परमसुन्दरी कन्याओंका विवाह उसके साथ कर दिया । उस जरापुत्रने एक अरब घोड़े, एक लाख हाथी, तीन लाख रथ और दस हजार दासियाँ कंसको दहेजमें दीं ॥ ८-१५ ॥ कंस द्वन्द्वयुद्धका प्रेमी था । अपने बाहुबलके मदसे अकेला ही द्वन्द्वयुद्धके लिये उन्मत्त रहता था । वह प्रचण्डपराक्रमी वीर माहिष्मतीपुरीमें गया । माहिष्मतीनरेशके पाँच पुत्र प्रख्यात मल्ल थे और मल्लयुद्धमें विजय पानेका हौंसला रखते थे । उनके नाम थे - चाणूर, मुष्टिक, कूट, शल और तोशल । कंसने सामनीतिका आश्रय ले प्रेमपूर्वक उनसे कहा-' तुमलोग मेरे साथ मल्लयुद्ध करो । यदि तुम्हारी विजय हो जायगी तो मैं तुम्हारा सेवक होकर रहूँगा; और कदाचित् मेरी विजय हो गयी तो तुम सबको भी मैं अपना सेवक बना लूंगा । ' वहाँ जितने भी नागरिक महान् पुरुष थे, उन सबके सामने कंसने इस प्रकारकी प्रतिज्ञा की और विजय पानेकी इच्छा रखनेवाले उन वीरोंके साथ मल्लयुद्ध आरम्भ कर दिया । ज्यों ही चाणूर आया, यादवेश्वर कंसने उच्चस्वरसे गर्जना करते हुए उसे पकड़कर पृथ्वीपर दे मारा । उसी क्षण मुष्टिक भी वहाँ आ गया । वह रोषसे मुक्का ताने हुए था । कंसने उसे भी एक ही मुक्केसे धराशायी कर दिया । अब कूट आया, कंसने उसके दोनों पैर पकड़ लिये और जमीनपर दे मारा । फिर ताल ठोंकता हुआ शल भी दौड़कर आ पहुँचा । कंसने उसे एक ही हाथसे पकड़ा और जमीनपर पटककर घसीटने लगा । इसके बाद कंसने तोशलके दोनों हाथ बलपूर्वक पकड़ लिये और जमीनपर पटक दिया । फिर तत्काल उठाकर दस योजनकी दूरीपर फेंक दिया । इस प्रकार यादवेश्वर कंस उन सभी वीरोंको अपना सेवक बनाकर, मेरे ( नारदजीके ) कहनेसे उन योद्धाओंके साथ उसी क्षण श्रेष्ठ पर्वत प्रवर्षणगिरिपर जा पहुँचा । वहाँ वह वानर द्विविदको अपना अभिप्राय बताकर उसके साथ बीस दिनोंतक अविराम युद्ध करता रहा । द्विविदने पर्वतकी चट्टान उठाकर उसे कंसके मस्तकपर फेंका, किंतु कंसने उस शिलाखण्डको पकड़कर उसीके ऊपर चला दिया । तब द्विविद कंसपर मुक्केसे प्रहार करके आकाशमें उड़ गया । कंसने भी उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया और लाकर जमीनपर पटक दिया । कंसके प्रहारसे द्विविदको मूर्च्छा आ गयी । उसकी सारी उत्साह शक्ति जाती रही । हड्डियाँ चूर - चूर हो गयीं । फिर तो वह भी कंसका सेवक बन गया ॥ १६–२९ ॥ तदनन्तर कंस द्विविदके साथ वहाँसे ऋष्यमूक-वनमें गया । वहाँ ' केशी ' नामसे विख्यात एक महादैत्य रहता था, जिसकी घोड़ेके समान आकृति थी । वह बादलके समान गर्जता था । उसे मुक्कोंकी मारसे अपने वशमें करके कंस उसपर सवार हो गया । इस प्रकार वह महान् पराक्रमी कंस महेन्द्रगिरिपर जा पहुँचा । दानवराज कंसने उस पर्वतको सौ बार उखाड़कर ऊपरको उठा लिया । फिर वहाँ रहनेवाले मुनिवर परशुरामजीके, जिनके नेत्र क्रोधसे लाल थे और जो प्रलयकालके सूर्यकी भाँति तेजस्वी थे, चरणोंमें मस्तक झुकाया और बार - बार उनकी प्रदक्षिणा की । फिर उनके दोनों चरणोंमें वह लेट गया । तब अत्यन्त उग्र दृष्टिवाले परशुरामजीकी क्रोधनि शान्त हो गयी । वे बोले - ' रे कीट! रे बँदरियाके बच्चे! तू मच्छरके समान तुच्छ है । । तू बलके घमंडमें चूर रहनेवाला दुष्ट क्षत्रिय है । मैं आज ही तुझे मौतके मुखमें भेजता हूँ । देख, मेरे पास यह महान् धनुष है । इसकी गुरुता लाख भार ( लगभग तीन लाख मन ) के बराबर है । त्रिपुरासुरसे युद्धके समय भगवान् विष्णुने यह धनुष भगवान् शंकरको दिया था । फिर क्षत्रियोंका विनाश करनेके लिये यह शंकरजीके हाथसे मुझे प्राप्त हुआ । यदि तू इसे चढ़ा सका, तब तो कुशल है; यदि नहीं चढ़ा सका तो तेरे सारे बलका विनाश कर दूँगा । ' परशुरामजीकी बात सुनकर कंसने उस धनुषको, जो सात ताड़के बराबर लंबा था, उठा लिया और परशुरामजीके देखते - देखते उसे लीलापूर्वक चढ़ा दिया । फिर कानतक

पृष्ठ 37

गर्ग संहिता, पृष्ठ 37 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अध्याय ६ ] कालनेमिके अंशसे उत्पन्न कंसके महान् बल - पराक्रम और दिग्विजयका वर्णन ३१ खींच - खींचकर उसे सौ बार फैलाया । उसकी प्रत्यञ्चाके खींचनेसे बिजलीकी गड़गड़ाहटके समान टंकार शब्द होने लगा । उसकी भीषण ध्वनिसे सातों लोकों और पातालोंके साथ पूरा ब्रह्माण्ड गूँज उठा, दिग्गज विचलित हो गये और तारागण टूट - टूटकर जमीनपर गिरने लगे । फिर कंसने धनुषको नीचे रख दिया और परशुरामजीको बारंबार प्रणाम करके कहा- ' भगवन्! मैं क्षत्रिय नहीं हूँ । मैं आपका सेवक दैत्य हूँ । आपके दासोंका दास हूँ । पुरुषोत्तम! मेरी रक्षा कीजिये । '

कंसकी ऐसी प्रार्थना सुनकर परशुरामजी प्रसन्न हो गये ।

फिर वह धनुष उन्होंने कंसको ही दे दिया ॥ ३० – ४२ ॥

परशुरामजीने कहा – यह धनुष भगवान् विष्णुका है । इसे जो तोड़ देगा, वही यहाँ साक्षात् परिपूर्णतम पुरुष है । उसीके हाथसे तुम्हारी मृत्यु होगी ॥ ४३ ॥

श्रीनारदजी कहते हैं - राजन्! तदनन्तर बलके मदसे उन्मत्त रहनेवाला कंस मुनिवर परशुरामजीको प्रणाम करके भूतलपर विचरने लगा । किन्हीं राजाओंने उसके साथ युद्ध नहीं किया - सबने उसे कर देना स्वीकार कर लिया । अब कंस समुद्रके तटपर गया । वहाँ ' अघासुर ' नामक एक दानव रहता था, जो सर्पके आकारका था । वह फुफकारता और लपलपाती जीभ से चाटता - सा दिखायी देता था । वह आकर कंसको डँसने लगा । यह देख पराक्रमी दैत्यराजने निर्भयतापूर्वक उसे पकड़ा और धरतीपर पटक दिया । फिर उसे अपने गलेकी माला बना लिया । उन दिनों पूर्वदिशावर्ती बंगदेशमें ' अरिष्ट ' नामक दैत्य रहता था, जिसकी आकृति बैलके समान थी । उस दैत्यके साथ कंस इस प्रकार जा भिड़ा जैसे एक हाथीके साथ दूसरा हाथी लड़ता है । वह दानव अपनी सींगोंसे बड़े - बड़े पर्वतोंको उठाता और कंसके मस्तकपर पटक देता था । कंस भी उसी पर्वतको हाथमें लेकर अरिष्टासुरपर दे मारता था । उस युद्धमें दैत्यराज कंसने मुक्केसे अरिष्टासुरपर प्रहार किया, जिससे वह दानव मूच्छित हो गया । इस प्रकार उस अरिष्टासुरको पराजित करके उसके साथ ही कंस उत्तर दिशाकी ओर चल दिया । प्राग्ज्योतिषपुरके स्वामी महाबली भूमिपुत्र ' नरक ' के पास जाकर युद्धार्थी कंसने उससे कहा – ' दैत्येश्वर! तुम मुझे युद्ध करनेका अवसर दो । यदि संग्राममें तुम्हारी जीत हो गयी तो मैं तुम्हारा सेवक बन जाऊँगा । साथ ही मुझे विजय प्राप्त होनेपर तुम सबको मेरा भृत्य बनना पड़ेगा ॥ ४४–५१ ॥ श्रीनारदजी कहते हैं - राजन्! प्राग्ज्योतिषपुरमें सर्वप्रथम महापराक्रमी प्रलम्बासुर कंसके साथ इस प्रकार युद्ध करने लगा, जैसे किसी पर्वतपर एक उद्भट सिंहके साथ दूसरा उद्भट सिंह लड़ता हो । कंसने उस मल्लयुद्धमें प्रलम्बासुरको पकड़ा और पृथ्वीपर दे मारा । फिर उसे उठाकर प्राग्ज्योतिषपुरके स्वामी भौमासुरके पास फेंक दिया । तदनन्तर ' धेनुक ' नामसे विख्यात दानवने आकर कंसको रोषपूर्वक पकड़ लिया । उसने दारुण बलका प्रयोग करके कंसको दूरतक पीछे हटा दिया । तब कंसने भी धेनुकासुरको बहुत दूर पीछे ढकेल दिया और सुदृढ़ घूँसोंसे मारकर उसके शरीरको चूर - चूर कर दिया । तदनन्तर भौमासुरकी आज्ञासे ' तृणावर्त ' कंसको पकड़कर लाख योजन ऊपर आकाशमें ले गया और वहीं युद्ध करने लगा । कंसने अपनी अनन्तशक्ति लगाकर बलपूर्वक उस दैत्यको आकाशसे खींचकर पृथ्वीपर पटक दिया । उस समय तृणावर्तके मुँहसे खूनकी धार बह चली । इसके बाद महाबली ' बकासुर ' आकर अपनी चोंचसे कंसको निगल जानेकी चेष्टा करने लगा । कंसने वज्रके समान कठोर मुक्केसे प्रहार करके उसे भी धराशायी कर दिया । बलवान् बकासुर फिर उठ गया । उसके पंख सफेद थे । वह मेघके समान गम्भीर गर्जना करता था । क्रोधपूर्वक उड़कर तीखी चोंचवाले उस बकासुरने कंसको निगल लिया । कंसका शरीर वज्रकी भाँति कठोर था । निगले जानेपर उसने उस दानवके गलेकी नलीको रूँध दिया । फिर महान् बली बकासुरने कण्ठ छिद जानेके कारण कंसको मुँहसे बाहर उगल दिया । तदनन्तर कंसने उस दैत्यको पकड़कर जमीनपर पटका और दोनों हाथोंसे घुमाता हुआ उसे वह युद्धभूमिमें घसीटने लगा । बकासुरकी एक बहन थी । उसका नाम था - ' पूतना ' । वह भी युद्ध करनेके

पृष्ठ 38

गर्ग संहिता, पृष्ठ 38 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

३२ गोलोकधामाधिपतिं परेशं परात्परं त्वां शरणं व्रजाम्यहम् [ गोलोकखण्ड लिये उद्यत हो गयी । उसे उपस्थित देखकर कंसने तदनन्तर महान् पराक्रमी कंसको देखकर भौमासुरने भी हँसते हुए कहा - ' पूतने! मेरी बात सुन लो । तुम स्त्री पराजय स्वीकार कर ली । फिर देवताओंसे युद्ध हो, मैं तुम्हारे साथ कभी भी लड़ नहीं सकता । अब करनेके समय सहायता प्रदान करनेके लिये वह यह बकासुर मेरा भाई और तुम बहन होकर रहो । ' कंसके साथ सौहार्दपूर्ण बर्ताव करने लगा ॥ ५२–६४ ॥ इस प्रकार श्रीगर्गसंहितामें गोलोकखण्डके अन्तर्गत नारद - बहुलाश्व - संवादमें ' कंसके बलका वर्णन ' नामक छठा अध्याय पूरा हुआ ॥ ६ ॥

सातवाँ अध्याय कंसकी दिग्विजय - शम्बर, व्योमासुर, बाणासुर, वत्सासुर, कालयवन तथा देवताओंकी पराजय श्रीनारदजी कहते हैं - राजन्! तदनन्तर कंस पहले जीते हुए प्रलम्ब आदि अन्य दैत्योंके साथ शम्बरासुरके नगरमें गया । वहाँ उसने अपना युद्ध -विषयक अभिप्राय कह सुनाया । शम्बरासुरने अत्यन्त पराक्रमी होनेपर भी कंसके साथ युद्ध नहीं किया । कंसने उन सभी अत्यन्त बलशाली असुरोंके साथ मैत्री स्थापित कर ली । त्रिकूट पर्वतके शिखरपर व्योमनामक एक बलवान् असुर सो रहा था । कंसने वहाँ पहुँचकर उसके ऊपर लात चलायी । उसके प्रहारसे व्योमासुरकी निद्रा टूट गयी और उसने उठकर सुदृढ़ बँधे हुए जोरदार मुक्कोंसे कंसपर आघात किया । उस समय उसके नेत्र क्रोधसे लाल हो रहे थे । कंस और व्योमासुरमें भयंकर युद्ध छिड़ गया । वे दोनों एक - दूसरेको मुक्कोंसे मारने लगे । कंसके मुक्कोंकी मारसे व्योमासुर अपनी शक्ति और उत्साह खो बैठा । उसको चक्कर आने लगा । यह देख कंसने उसको अपना सेवक बना लिया । उसी समय मैं ( नारद ) वहाँ जा पहुँचा । कंसने मुझे प्रणाम किया और पूछा - ' हे देव! मेरी युद्धविषयक आकाङ्क्षा अभी पूरी नहीं हुई है । मुझे शीघ्र बताइये, अब मैं कहाँ, किसके पास जाऊँ? ' तब मैंने उससे कहा - ' तुम महाबली दैत्य बाणासुरके पास जाओ । ' मुझे तो युद्ध देखनेका चाव रहता ही है । मेरी इस प्रकारकी प्रेरणासे प्रेरित हो बाहुबलके मदसे उन्मत्त रहनेवाला कंस शोणितपुर गया ॥ १-७ ॥ कंसकी युद्धविषयक प्रतिज्ञाको सुनकर महाबली बाणासुर अत्यन्त कुपित हो उठा । उसने मेघके समान गम्भीर गर्जना करके पृथ्वीपर बड़े जोरसे लात मारी । उसका वह पैर घुटनेतक धरतीमें धँस गया और पातालके निकटतक जा पहुँचा । ऐसा करके बाणने कंससे कहा - ' पहले मेरे इस पैरको तो उठाओ! ' उसकी यह बात सुनकर मदोन्मत्त कंसने दोनों हाथसे उसके पैरको उखाड़कर ऊपर कर दिया । उसका पराक्रम बड़ा प्रचण्ड था । जैसे हाथी गड़े हुए कठोर दण्ड या खंभेको अनायास ही उखाड़ लेता है, उसी प्रकार कंसने बाणासुरके पैरको खींचकर ऊपर कर दिया । उसके पैरके उखड़ते ही पृथ्वीतलके लोक और सातों पाताल हिल उठे, अनेक पर्वत धराशायी हो गये और सुदृढ़ दिग्गज भी अपने स्थानसे विचलित हो उठे । अब बाणासुरको युद्धके लिये उद्यत हुआ देख भगवान् शंकर स्वयं वहाँ आ गये और सबको समझा - बुझाकर युद्धसे रोक दिया । फिर उन्होंने बलिनन्दन बाणसे कहा - ' दैत्यराज! भगवान् श्रीकृष्णको छोड़कर भूतलपर दूसरा कोई ऐसा वीर नहीं है, जो युद्धमें इसे जीत सकेगा । परशुरामजीने इसे ऐसा ही वर दिया है और अपना वैष्णव धनुष भी अर्पित कर दिया है ॥ ८- १३ ॥ श्रीनारदजी कहते हैं— राजन्! यों कहकर साक्षात् महेश्वर शिवने कंस और बाणासुरमें तत्काल बड़ी शान्तिके साथ मनोरम सौहार्द स्थापित कर दिया ।

पृष्ठ 39

गर्ग संहिता, पृष्ठ 39 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अध्याय ७ ] कंसकी दिग्विजय - शम्बर, व्योमासुर, बाणासुर तथा देवताओंकी पराजय ३३ तदनन्तर पश्चिम दिशामें महासुर वत्सका नाम सुनकर कंस वहाँ गया । उस दैत्यराजने बछड़ेका रूप धारण करके कंसके साथ युद्ध छेड़ दिया । कंसने उस बछड़ेकी पूँछ पकड़ ली और उसे पृथ्वीपर दे मारा । इसके बाद उसके निवासभूत पर्वतको अपने अधिकारमें करके कंसने म्लेच्छ - देशोंपर धावा किया । मेरे मुखसे महाबली दैत्य कंसके आक्रमणका समाचार सुनकर कालयवन उसका सामना करनेके लिये निकला । उसकी दाढ़ी - मूँछका रंग लाल था और उसने हाथमें गदा ले रखी थी । कंसने भी लाख भार लोहेकी बनी हुई अपनी गदा लेकर यवनराजपर चलायी और सिंहके समान गर्जना की । उस समय कंस और कालयवनमें बड़ा भयानक गदा - युद्ध हुआ । दोनोंकी गदाओंसे आगकी चिनगारियाँ बरस रही थीं । वे दोनों गदाएँ परस्पर टकराकर चूर - चूर हो गयीं । तब कंसने कालयवनको पकड़कर उसे धरतीपर दे मारा और पुनः उठाकर उसे पटक दिया । इस तरह उसने उस यवनको मृतक - तुल्य बना दिया । यह देख कालयवनकी सेना कंसपर बाणोंकी वर्षा करने लगी । तब बलवान् दैत्यराज कंसने गदाकी मारसे उस सेनाका कचूमर निकाल दिया । बहुत - से हाथियों, घोड़ों, उत्तम रथों और वीरोंको धराशायी करके गदा- युद्ध करनेवाला वीर कंस समराङ्गणमें मेघके समान गर्जना करने लगा ॥ १४–२२ ॥ फिर तो सारे म्लेच्छ सैनिक रणभूमि छोड़कर भाग निकले । कंस बड़ा नीतिज्ञ था; उसने भयभीत होकर भागते हुए म्लेच्छोंपर आघात नहीं किया । कंसके पैर ऊँचे थे, दोनों घुटने बड़े थे, जाँघें खंभोंके समान जान पड़ती थीं । उसका कटिप्रदेश पतला, वक्षःस्थल किवाड़ोंके समान चौड़ा और कंधे मोटे थे । उसका शरीर हृष्ट - पुष्ट, कद ऊँचा और भुजाएँ विशाल थीं । नेत्र प्रफुल्ल कमलके समान प्रतीत होते थे । सिरके बाल बड़े - बड़े थे, देहकी कान्ति अरुण थी । उसके अङ्गपर काले रंगका वस्त्र सुशोभित था । मस्तकपर किरीट, कानोंमें कुण्डल, गलेमें हार और वक्षपर कमलोंकी माला शोभा दे रही थी । वह प्रलयकालके सूर्यकी भाँति तेजस्वी जान पड़ता था । खड्ग, तूणीर, कवच और मुद्गर आदिसे सम्पन्न धनुर्धर एवं मदमत्त वीर कंस देवताओंको जीतनेके लिये अमरावती पुरीपर जा चढ़ा । चाणूर, मुष्टिक, अरिष्ट, शल, तोशल, केशी, प्रलम्ब, वक, द्विविद, तृणावर्त, अघासुर, कूट, भौम, बाण, शम्बर, व्योम, धेनुक और वत्स नामक असुरोंके साथ कंसने अमरावतीपुरीपर चारों ओरसे घेरा डाल दिया॥२३–२८ ॥ कंस आदि असुरोंको आया देख, त्रिभुवन सम्राट् देवराज इन्द्र समस्त देवताओंको साथ ले रोषपूर्वक युद्धके लिये निकले । उन दोनों दलोंमें भयंकर एवं रोमाञ्चकारी तुमुल युद्ध होने लगा । दिव्य शस्त्रोंके समूह तथा चमकीले तीखे बाण छूटने लगे । इस प्रकार शस्त्रोंकी बौछारसे वहाँ अन्धकार - सा छा गया । उस समय रथपर बैठे हुए सुरेश्वर इन्द्रने कंसपर विद्युत् के समान कान्तिमान् सौ धारोंवाला वज्र छोड़ा । किंतु उस महान् असुरने इन्द्रके वज्रपर मुद्गरसे प्रहार किया । इससे वज्रकी धारें टूट गयीं और वह युद्ध - भूमिमें गिर पड़ा । तब वज्रधारीने वज्र छोड़कर बड़े रोषके साथ तलवार हाथमें ली और भयंकर सिंहनाद करके तत्काल कंसके मस्तकपर प्रहार किया । परंतु जैसे हाथीको फूलकी मालासे मारा जाय और उसको कुछ पता न लगे, उसी प्रकार खड्गसे आहत होनेपर भी कंसके सिरपर खरोंचतक नहीं आयी । उस दैत्यराजने अष्टधातुमयी मजबूत गदा, जो लाख भार लोहेके बराबर भारी थी, लेकर इन्द्रपर चलायी । उस गदाको अपने ऊपर आती देख नमुचिसूदन वीर देवेन्द्रने तत्काल हाथसे पकड़ लिया और उसे उस दैत्यपर ही दे मारा । इन्द्रके रथका संचालन मातलि कर रहे थे और देवेन्द्र शत्रुदलका दलन करते हुए युद्धभूमिमें विचर रहे थे । कंसने परिघ लेकर असुरद्रोही इन्द्रके कंधेपर प्रहार किया । उस प्रहारसे देवराज क्षणभरके लिये मूच्छित हो गये ॥ २ ९ –३७ ॥ उस समय समस्त मरुद्रणोंने गीधके पंखवाले चमकीले बाणसमूहोंसे कंसको उसी तरह ढक दिया, जैसे वर्षाकालके सूर्यको मेघमालाएँ आच्छादित कर देती हैं । यह देख एक हजार भुजाओंसे युक्त बलवान् वीर बाणासुरने बारंबार धनुषकी टंकार करते हुए अपने

पृष्ठ 40

गर्ग संहिता, पृष्ठ 40 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

३४ गोलोकधामाधिपतिं परेशं परात्परं त्वां शरणं व्रजाम्यहम् [ गोलोकखण्ड बाण - समूहोंसे उन मरुद्गणोंको घायल करना आरम्भ किया । बाणासुरपर भी वसु, रुद्र, आदित्य तथा अन्यान्य देवता एवं ऋषि चारों ओरसे टूट पड़े और नाना प्रकारके शस्त्रोंद्वारा उसपर प्रहार करने लगे । इतनेमें ही प्रलम्ब आदि असुरोंके साथ गर्जना करता हुआ भौमासुर आ पहुँचा । उसके उस भयानक सिंहनादसे देवतालोग मूच्छित होकर भूमिपर गिर पड़े । उस समय देवराज इन्द्र शीघ्र ही उठ गये और लाल आँखें किये ऐरावत हाथीपर आरूढ हो उस मदमत्त गजराजको कंसकी ओर उसे कुचल डालनेके लिये प्रेरित करने लगे । अङ्कुशकी मारसे कुपित हुआ वह गजराज शत्रुओंको अपने पैरोंसे मार - मारकर युद्धभूमिमें गिराने लगा । उसके गलेमें घंटे बँधे हुए थे, वह किङ्किणीजाल तथा रत्नमय कम्बलसे मण्डित था । गोरोचन, सिन्दूर और कस्तूरीसे उसके मुख - मण्डलपर पत्ररचना की गयी थी । कंसने निकट आनेपर उस महान् गजराजके ऊपर सुदृढ़ मुक्केसे प्रहार किया । साथ ही उसने समराङ्गणमें देवराज इन्द्रपर भी दूसरे मुक्केका प्रहार किया । उसके मुक्केकी मार खाकर इन्द्र ऐरावतसे दूर जागिरे । ऐरावत भी धरतीपर घुटने टेककर व्याकुल हो गया । फिर तुरंत ही उठकर गजराजने दैत्यराज कंसपर दाँतोंसे आघात किया और उसे सूँड़पर उठाकर कई योजन दूर फेंक दिया । कंसका शरीर वज्रके समान सुदृढ़ था । वह उतनी दूरसे गिरनेपर भी घायल नहीं हुआ । उसके मनमें किंचित् व्याकुलता हुई; किंतु रोषसे ओठ फड़फड़ाता अत्यन्त जोशमें भरकर वह पुनः युद्धभूमिमें जा पहुँचा॥३८–४९ ॥ कंसने नागराज ऐरावतको पकड़कर समराङ्गणमें धराशायी कर दिया और उसकी सूँड़ मरोड़कर उसके दाँतोंको चूर - चूर कर दिया । अब तो ऐरावत हाथी उस समराङ्गणसे तत्काल भाग चला । वह बड़े - बड़े वीरोंको गिराता हुआ देवताओंकी राजधानी अमरावती पुरीमें जा घुसा । तदनन्तर दैत्यराज कंसने वैष्णव धनुषपर प्रत्यञ्चा चढ़ाकर बाण - समूहों तथा धनुषकी टंकारोंसे देवताओंको खदेड़ना आरम्भ किया । कंसकी मार पड़नेसे देवताओंके होश उड़ गये और वे चारों दिशाओंमें भाग निकले । कुछ देवताओंने रणभूमिमें अपनी शिखाएँ खोल दीं और ' हम डरे हुए हैं ( हमें न मारो ) ' – इस प्रकार कहने लगे । कुछ लोग हाथ जोड़कर अत्यन्त दीनकी भाँति खड़े हो गये और अस्त्र - शस्त्र नीचे डालकर उन्होंने अपने अधोवस्त्रकी लाँग भी खोल डाली । कुछ लोग अत्यन्त व्याकुल हो युद्धस्थलमें राजा कंसके सम्मुख खड़े होनेतकका साहस न कर सके । इस प्रकार देवताओंको भगा हुआ देख वहाँके छत्र - युक्त सिंहासनको साथ लेकर नरेश्वर कंस समस्त दैत्योंके साथ अपनी राजधानी मथुराको लौट आया ॥ ५०–५५ ॥ इस प्रकार श्रीगर्गसंहितामें गोलोकखण्डके अन्तर्गत नारद - बहुलाश्व - संवादमें ' कंसकी दिग्विजय ' नामक सातवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ७ ॥

आठवाँ अध्याय सुचन्द्र और कलावतीके पूर्व - पुण्यका वर्णन, उन दोनोंका वृषभानु तथा कीर्तिके रूपमें अवतरण श्रीगर्गजी कहते हैं— शौनक! राजा बहुलाश्वका राजा बहुलाश्वने कहा- भगवन्! आपने अपने हृदय भक्तिभावसे परिपूर्ण था । हरिभक्तिमें उनकी आनन्दप्रद, नित्य वृद्धिशील, निर्मल यशसे मेरे कुलको अविचल निष्ठा थी । उन्होंने इस प्रसङ्गको सुनकर पृथ्वीपर अत्यन्त विशद ( उज्ज्वल ) बना दिया; ज्ञानियोंमें श्रेष्ठ एवं महाविलक्षण स्वभाववाले देवर्षि क्योंकि श्रीकृष्णभक्तोंके क्षणभरके सङ्गसे साधारण नारदजीको प्रणाम किया और पुनः पूछा ॥ १ ॥ जन भी सत्पुरुष - महात्मा बन जाता है । इस विषयमें