श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 51–60

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 51–60

पृष्ठ 51

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 51 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तृतीयोऽध्यायः ३ ९ भक्त है, वहाँ ब्रह्मा, विष्णु और शिव विराजमान हैं । वहीं देवता, सिद्ध तथा रामायणका आश्रय लेनेवाले मनुष्य हैं ॥ ६४ ॥

तस्मादूर्जे सिते पक्षे रामायणकथां शृणु ॥ ६५ ॥

नवाह्ना खलु श्रोतव्यं सावधानः सदा भव । अतः इस कार्तिकमासके शुक्ल पक्षमें तुम रामायणकी

कथा सुनो । नौ दिनोंतक इस कथाको सुननेका विधान ।

है । अतः तुम सदा सावधान रहो ॥ ६५३ ॥

इत्युक्त्वा कथयामास रामायणकथां मुनिः ॥ ६६ ॥

कथाश्रवणमात्रेण राक्षसत्वमपाकृतम् ।

विसृज्य राक्षसं भावमभवद् देवतोपमः ॥ ६७ ॥

कोटिसूर्यप्रतीकाशो नारायणसमप्रभः ।

शङ्खचक्रगदापाणिर्हरेः सद्म जगाम सः ॥ ६८ ॥

स्तुवन् तं ब्राह्मणं सम्यग् जगाम हरिमन्दिरम् ॥ ६ ९ ॥

ऐसा कहकर गर्ग मुनिने उसे रामायणकी कथा सुनायी । कथा सुनते ही उसका राक्षसत्व दूर हो गया । राक्षस - भावका परित्याग करके वह देवताओंके समान सुन्दर, करोड़ों सूर्योंके समान तेजस्वी और भगवान् नारायणके समान कान्तिमान् हो गया । अपनी चार भुजाओंमें शङ्ख, चक्र, गदा और पद्म लिये वह श्रीहरिके वैकुण्ठधाममें चला गया । ब्राह्मण गर्ग मुनिकी भूरि - भूरि प्रशंसा करता हुआ वह भगवान्के उत्तम धाममें जा पहुँचा ॥ ६६–६९ ॥ नारद उवाच

तस्माच्छृणुध्वं विप्रेन्द्रा रामायणकथामृतम् ।

स तस्य महिमा तत्र ऊर्जे मासि च कीर्त्यते ॥ ७० ॥

नारदजी कहते हैं— विप्रवरो! अतः आपलोग भी रामायणकी अमृतमयी कथा सुनिये । इसके श्रवणकी सदा ही महिमा है, किंतु कार्तिकमासमें विशेष बतायी गयी है ॥ ७० ॥

यन्नामस्मरणादेव महापातककोटिभिः ।

विमुक्तः सर्वपापेभ्यो नरो याति परां गतिम् ॥ ७१ ॥

रामायणके नामका स्मरण करनेसे ही मनुष्य करोड़ों महापातकों तथा समस्त पापोंसे मुक्त हो परमगतिको प्राप्त होता है ॥ ७१ ॥

रामायणेति यन्नाम सकृदप्युच्यते यदा ।

तदैव पापनिर्मुक्तो विष्णुलोकं स गच्छति ॥ ७२ ॥

मनुष्य ' रामायण ' इस नामका जब एक बार भी उच्चारण करता है, तभी वह समस्त पापोंसे मुक्त हो जाता है और अन्तमें भगवान् विष्णुके लोकमें चला जाता है ॥७२ ॥

ये पठन्ति सदाऽऽख्यानं भक्त्या शृण्वन्ति ये नराः ।

गंगास्नानाच्छतगुणं तेषां संजायते फलम् ॥ ७३ ॥

जो मनुष्य सदा भक्तिभावसे रामायण - कथाको पढ़ते और सुनते हैं, उन्हें गंगास्नानकी अपेक्षा सौगुना पुण्यफल प्राप्त होता है ॥ ७३ ॥

इति श्रीस्कन्दपुराणे उत्तरखण्डे नारदसनत्कुमारसंवादे रामायणमाहात्म्ये राक्षसमोक्षणं नाम द्वितीयोऽध्यायः ॥ २ ॥

इस प्रकार श्रीस्कन्दपुराणके उत्तरखण्डमें नारद - सनत्कुमारसंवादके अन्तर्गत वाल्मीकीय रामायणमाहात्म्यके प्रसंगमें राक्षसका उद्धार नामक दूसरा अध्याय पूरा हुआ ॥ २ ॥

तृतीयोऽध्यायः माघमासमें रामायण - श्रवणका फल - राजा सनत्कुमार उवाच

अहो विप्र इदं प्रोक्तमितिहासं च नारद ।

रामायणस्य माहात्म्यं त्वं पुनर्वद विस्तरात् ॥ १ ॥

सनत्कुमारने कहा — ब्रह्मर्षि नारदजी! आपने यह अद्भुत इतिहास सुनाया है । अब रामायणके माहात्म्यका पुनः विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिये ॥१ ॥

अन्यमासस्य माहात्म्यं कथयस्व प्रसादतः ।

कस्य नो जायते तुष्टिर्मुने त्वद्वचनामृतात् ॥ २ ॥

( आपने कार्तिक मासमें रामायणके श्रवणकी महिमा बतायी । ) अब कृपापूर्वक दूसरे मासका माहात्म्य बताइये । सुमति और सत्यवतीके पूर्व - जन्मका इतिहास मुने! आपके वचनामृतसे किसको संतोष नहीं होगा! ॥ नारद उवाच

सर्वे यूयं महाभागाः कृतार्था नात्र संशयः ।

यतः प्रभावं रामस्य भक्तितः श्रोतुमुद्यताः ॥ ३ ॥

नारदजीने कहा – महात्माओ! आप सब लोग निश्चय ही बड़े भाग्यशाली और कृतकृत्य हैं, इसमें संशय नहीं है; क्योंकि आप भक्तिभावसे भगवान् श्रीरामकी महिमा सुननेके लिये उद्यत हुए हैं ॥३ ॥

माहात्म्यश्रवणं यस्य राघवस्य कृतात्मनाम् ।

। दुर्लभं प्राहुरत्यन्तं मुनयो ब्रह्मवादिनः ॥ ४ ॥

पृष्ठ 52

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 52 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

४० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणमाहात्म्ये

ब्रह्मवादी मुनियोंने भगवान् श्रीरामके माहात्म्यका ।

श्रवण पुण्यात्मा पुरुषोंके लिये परम दुर्लभ बताया है ॥

शृणुध्वमृषयश्चित्रमितिहासं पुरातनम् ।

सर्वपापप्रशमनं सर्वरोगविनाशनम् ॥ ५ ॥

महर्षियो! अब आपलोग एक विचित्र पुरातन इतिहास सुनिये, जो समस्त पापोंका निवारण और सम्पूर्ण रोगोंका विनाश करनेवाला है ॥ ५ ॥

आसीत् पुरा द्वापरे च सुमतिर्नाम भूपतिः ।

सोमवंशोद्भवः श्रीमान् सप्तद्वीपैकनायकः ॥ ६ ॥

पूर्वकालकी बात है, द्वापरमें सुमति नामसे प्रसिद्ध

एक राजा हो गये हैं । उनका जन्म चन्द्रवंशमें हुआ था ।

वे श्रीसम्पन्न और सातों द्वीपोंके एकमात्र सम्राट् थे ॥

धर्मात्मा सत्यसम्पन्नः सर्वसम्पद्विभूषितः ।

सदा रामकथासेवी रामपूजापरायणः ॥७ ॥

उनका मन सदा धर्ममें ही लगा रहता था । वे सत्यवादी तथा सब प्रकारकी सम्पत्तियोंसे सुशोभित थे । सदा श्रीरामकथाके सेवन और श्रीरामकी ही समाराधनामें संलग्न रहते थे ॥ ७ ॥

रामपूजापराणां च शुश्रूषुरनहंकृतिः ।

पूज्येषु पूजानिरतः समदर्शी गुणान्वितः ॥ ८ ॥

श्रीरामकी पूजा - अर्चामें लगे रहनेवाले भक्तोंकी वे सदा सेवा करते थे । उनमें अहंकारका नाम भी नहीं था । वे पूज्य पुरुषोंके पूजनमें तत्पर रहनेवाले, समदर्शी तथा सद्गुणसम्पन्न थे ॥ ८ ॥

सर्वभूतहितः शान्तः कृतज्ञः कीर्त्तिमान् नृपः ।

तस्य भार्या महाभागा सर्वलक्षणसंयुता ॥ ९ ॥

राजा सुमति समस्त प्राणियोंके हितैषी, शान्त, कृतज्ञ और यशस्वी थे । उनकी परम सौभाग्यशालिनी पत्नी भी समस्त शुभ लक्षणोंसे सुशोभित थी ॥ ९ ॥

पतिव्रता पतिप्राणा नाम्ना सत्यवती श्रुता ।

तावुभौ दम्पती नित्यं रामायणपरायणौ ॥ १० ॥

उसका नाम सत्यवती था । वह पतिव्रता थी । पतिमें ही उसके प्राण बसते थे । वे दोनों पति - पत्नी सदा रामायणके ही पढ़ने और सुननेमें संलग्न रहते थे ॥ १० ॥

अन्नदानरतौ नित्यं जलदानपरायणौ ।

तडागारामवाप्यादीनसंख्यातान् वितेनतुः ॥ ११ ॥

सदा अन्नका दान करते और प्रतिदिन जलदानमें प्रवृत्त रहते थे । उन्होंने असंख्य पोखरों, बगीचों और बावड़ियोंका निर्माण कराया था ॥११ ॥

सोऽपि राजा महाभागो रामायणपरायणः ।

वाचयेच्छृणुयाद् वापि भक्तिभावेन भावितः ॥ १२ ॥

महाभाग राजा सुमति भी सदा रामायण ही अनुशीलनमें लगे रहते थे । वे भक्तिभावसे भावित हो रामायणको ही बाँचते अथवा सुनते थे ॥ १२ ॥

एवं रामपरं नित्यं राजानं धर्मकोविदम् ।

तस्य प्रियां सत्यवतीं देवा अपि सदास्तुवन् ॥ १३ ॥

इस प्रकार वे धर्मज्ञ नरेश सदा श्रीरामकी आराधनामें ही तत्पर रहते थे । उनकी प्यारी पत्नी सत्यवती भी ऐसी ही थी । देवता भी उन दोनों दम्पतिकी सदा भूरि - भूरि प्रशंसा करते थे ॥ १३ ॥

विश्रुतौ त्रिषु लोकेषु दम्पती तौ हि धार्मिकौ ।

आयौ बहुभिः शिष्यैर्द्रष्टुकामो विभाण्डकः ॥ १४ ॥

एक दिन उन त्रिभुवनविख्यात धर्मात्मा राजा-रानीको देखनेके लिये विभाण्डक मुनि अपने बहुत- त - से शिष्योंके साथ वहाँ आये ॥१४ ॥

विभाण्डकं मुनिं दृष्ट्वा सुखमाप्तो जनेश्वरः ।

प्रत्युद्ययौ सपत्नीकः पूजाभिर्बहुविस्तरम् ॥ १५ ॥

मुनिवर विभाण्डकको आया देख राजा सुमतिको बड़ा सुख मिला । वे पूजाकी विस्तृत सामग्री साथ ले पत्नीसहित उनकी अगवानीके लिये गये ॥ १५ ॥

कृतातिथ्यक्रियं शान्तं कृतासनपरिग्रहम् ।

निजासनगतो भूपः प्राञ्जलिर्मुनिमब्रवीत् ॥ १६ ॥

जब मुनिका अतिथि सत्कार सम्पन्न हो गया और वे शान्तभावसे आसनपर विराजमान हो गये, उस समय अपने आसनपर बैठे हुए भूपालने मुनिसे हाथ जोड़कर कहा ॥ १६ ॥

राजोवाच

भगवन् कृतकृत्योऽद्य त्वदभ्यागमनेन भोः ।

सतामागमनं सन्तः प्रशंसन्ति सुखावहम् ॥ १७ ॥

राजा बोले- भगवन्! आज आपके शुभागमनसे मैं कृतार्थ हो गया; क्योंकि श्रेष्ठ पुरुष संतोंके आगमनको सुखदायक बताकर उसकी प्रशंसा करते हैं ॥ १७ ॥

यत्र स्यान्महतां प्रेम तत्र स्युः सर्वसम्पदः ।

तेजः कीर्तिर्धनं पुत्र इति प्राहुर्विपश्चितः ॥ १८ ॥

जहाँ महापुरुषोंका प्रेम होता है, वहाँ सारी सम्पत्तियाँ अपने - आप उपस्थित हो जाती हैं । वहाँ तेज, कीर्ति, धन और पुत्र - सभी वस्तुएँ उपलब्ध होती हैं - ऐसा विद्वान् पुरुषोंका कथन है ॥ १८ ॥

पृष्ठ 53

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 53 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तृतीयोऽध्यायः ४१

तत्र वृद्धिं गमिष्यन्ति श्रेयांस्यनुदिनं मुने ।

यत्र सन्तः प्रकुर्वन्ति महतीं करुणां प्रभो ॥ १ ९ ॥

मुने! प्रभो! जहाँ संत - महात्मा बड़ी भारी कृपा करते हैं, वहाँ प्रतिदिन कल्याणमय साधनोंकी वृद्धि होती है ॥१ ९ ॥

यो मूर्ध्नि धारयेद् ब्रह्मन् विप्रपादतलोदकम् ।

स स्नातो सर्वतीर्थेषु पुण्यवान् नात्र संशयः ॥ २० ॥

ब्रह्मन्! जो अपने मस्तकपर ब्राह्मणोंका चरणोदक धारण करता है, उस पुण्यात्मा पुरुषने सब तीर्थोंमें स्नान कर लिया- इसमें संशय नहीं है ॥ २० ॥

मम पुत्राश्च दाराश्च सम्पदश्च समर्पिताः ।

समाज्ञापय शान्तात्मन् वयं किं करवाणि ते ॥ २१ ॥

शान्तस्वरूप महर्षे! मेरे पुत्र, पत्नी तथा सारी सम्पत्ति आपके चरणोंमें समर्पित है । आज्ञा दीजिये, हम आपकी क्या सेवा करें? ॥ २१ ॥

इत्थं वदन्तं भूपं तं स निरीक्ष्य मुनीश्वरः ।

स्पृशन् करेण राजानं प्रत्युवाचातिहर्षितः ॥ २२ ॥

ऐसी बातें कहते हुए राजा सुमतिकी ओर देखकर मुनीश्वर विभाण्डक बड़े प्रसन्न हुए और उन्होंने अपने हाथसे राजाका स्पर्श करते हुए कहा ॥ २२ ॥

ऋषिरुवाच

राजन् यदुक्तं भवता तत्सर्वं त्वत्कुलोचितम् ।

विनयावनताः सर्वे परं श्रेयो भजन्ति हि ॥ २३ ॥

ऋषि बोले- राजन्! तुमने जो कुछ कहा है, वह सब तुम्हारे कुलके अनुरूप है । जो इस प्रकार विनयसे झुक जाते हैं, वे सब लोग परम कल्याणके भागी होते हैं ॥ २३ ॥

प्रीतोऽस्मि तव भूपाल सन्मार्गपरिवर्तिनः ।

स्वस्ति तेऽस्तु महाभाग यत्पृच्छामि तदुच्यताम् ॥ २४ ॥

भूपाल! तुम सन्मार्गपर चलनेवाले हो । मैं तुमपर बहुत प्रसन्न हूँ । महाभाग! तुम्हारा कल्याण हो । मैं तुमसे जो कुछ पूछता हूँ, उसे बताओ ॥२४ ॥

हरिसंतोषकान्यासन् पुराणानि बहून्यपि ।

माघे मासि चोद्यतोऽसि रामायणपरायणः ॥ २५ ॥

तव भार्यापि साध्वीयं नित्यं रामपरायणा ।

किमर्थमेतद् वृत्तान्तं यथावद् वक्तुमर्हसि ॥ २६ ॥

यद्यपि भगवान् श्रीहरिको संतुष्ट करनेवाले बहुत-से पुराण भी थे, जिनका तुम पाठ कर सकते थे, तथापि इस माघमासमें सब प्रकारसे प्रयत्नशील होकर तुम जो रामायणके ही पारायणमें लगे हुए हो तथा तुम्हारी यह साध्वी पत्नी भी सदा जो श्रीरामकी ही आराधनामें रत रहती है, इसका क्या कारण है? यह वृत्तान्त यथावत्– रूपसे मुझे बताओ ॥ २५-२६ ॥ राजोवाच

शृणुष्व भगवन् सर्वं यत्पृच्छसि वदामि तत् ।

आश्चर्यं यद्धि लोकानामावयोश्चरितं मुने ॥ २७ ॥

राजाने कहा – भगवन्! सुनिये, आप जो कुछ पूछते हैं, वह सब मैं बता रहा हूँ । मुने! हम दोनोंका चरित्र सम्पूर्ण जगत् के लिये आश्चर्यजनक है ॥ २७ ॥

अहमासं पुरा शूद्रो मालतिर्नाम सत्तम ।

कुमार्गनिरतो नित्यं सर्वलोकाहिते रतः ॥ २८ ॥

साधुशिरोमणे! पूर्वजन्ममें मैं मालति नामक शूद्र था । सदा कुमार्गपर ही चलता और सब लोगोंके अहित - साधनमें ही संलग्न रहता था ॥२८ ॥

पिशुनो धर्मविद्वेषी देवद्रव्यापहारकः ।

महापातकिसंसर्गी देवद्रव्योपजीवकः ॥ २ ९ ॥

दूसरोंकी चुगली खानेवाला, धर्मद्रोही, देवतासम्बन्धी द्रव्यका अपहरण करनेवाला तथा महापातकियोंके संसर्गमें रहनेवाला था । मैं देव - सम्पत्तिसे ही जीविका चलाता था ।

गोघ्नश्च ब्रह्महा चौरो नित्यं प्राणिवधे रतः ।

नित्यं निष्ठुरवक्ता च पापी वेश्यापरायणः ॥ ३० ॥

गोहत्या, ब्राह्मणहत्या और चोरी करना - यही अपना धंधा था । मैं सदा दूसरे प्राणियोंकी हिंसामें ही लगा रहता था । प्रतिदिन दूसरोंसे कठोर बातें बोलता, पाप करता और वेश्याओंमें आसक्त रहता था ॥३० ॥

किञ्चित् काले स्थितो ह्येवमनादृत्य महद्वचः ।

सर्वबन्धुपरित्यक्तो दुःखी वनमुपागमम् ॥ ३१ ॥

इस प्रकार कुछ कालतक घरमें रहा, फिर बड़े लोगोंकी आज्ञाका उल्लङ्घन करनेके कारण मेरे सभी भाई - बन्धुओंने मुझे त्याग दिया और मैं दुःखी होकर वनमें चला आया ॥ ३१ ॥

मृगमांसाशनं नित्यं तथा मार्गविरोधकृत् ।

एकाकी दुःखबहुलो न्यवसं निर्जने वने ॥ ३२ ॥

वहाँ प्रतिदिन मृगोंका मांस खाकर रहता था और काँटे आदि बिछाकर लोगोंके आने - जानेका मार्ग अवरुद्ध कर देता था । इस तरह अकेला बहुत दुःख भोगता हुआ मैं उस निर्जन वनमें रहने लगा ॥३२ ॥

एकदा क्षुत्परिश्रान्तो निद्राघूर्णः पिपासितः ।

वसिष्ठस्याश्रमं दैवादपश्यं निर्जने वने ॥३३ ॥

एक दिनकी बात है, मैं भूखा - प्यासा, थका - माँदा,

पृष्ठ 54

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 54 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

४२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणमाहात्म्ये निद्रासे झूमता हुआ एक निर्जन वनमें आया । वहाँ दैवयोगसे वसिष्ठजीके आश्रमपर मेरी दृष्टि पड़ी ॥ ३३ ॥

हंसकारण्डवाकीर्णं तत्समीपे महत्सरः ।

पर्यन्ते वनपुष्पौषैश्छादितं तन्मुनीश्वर ॥ ३४ ॥

उस आश्रमके निकट एक विशाल सरोवर था, जिसमें हंस और कारण्डव आदि जलपक्षी छा रहे थे । मुनीश्वर! वह सरोवर चारों ओरसे वन्य पुष्प - समूहोंद्वारा आच्छादित था ॥ ३४ ॥

अपिबं तत्र पानीयं तत्तटे विगतश्रमः ।

उन्मूल्य वृक्षमूलानि मया क्षुच्च निवारिता ॥ ३५ ॥

वहाँ जाकर मैंने पानी पिया और उसके तटपर बैठकर अपनी थकावट दूर की । फिर कुछ वृक्षोंकी जड़ें उखाड़कर उनके द्वारा अपनी भूख बुझायी ॥ ३५ ॥

वसिष्ठस्याश्रमे तत्र निवासं कृतवानहम् ।

शीर्णस्फटिकसंधानं तत्र चाहमकारिषम् ॥ ३६ ॥

वसिष्ठके उस आश्रमके पास ही मैं निवास करने लगा । टूटी - फूटी स्फटिक शिलाओंको जोड़कर मैंने वहाँ दीवार खड़ी की ॥ ३६ ॥

पर्णैस्तृणैश्च काष्ठैश्च गृहं सम्यक् प्रकल्पितम् ।

तत्राहं व्याधसत्त्वस्थो हत्वा बहुविधान् मृगान् ॥ ३७ ॥

आजीविकां च कुर्वाणो वत्सराणां च विंशतिम् । फिर पत्तों, तिनकों और काष्ठोंद्वारा एक सुन्दर घर बना लिया । उसी घरमें रहकर मैं व्याधोंकी वृत्तिका आश्रय ले नाना प्रकारके मृगोंको मारकर उन्हींके द्वारा बीस वर्षोंतक अपनी जीविका चलाता रहा ॥ ३७३ ॥

अथेयमागता साध्वी विन्ध्यदेशसमुद्भवा ॥ ३८ ॥

निषादकुलसम्भूता नाम्ना कालीति विश्रुता ।

बन्धुवर्गैः परित्यक्ता दुःखिता जीर्णविग्रहा ॥ ३ ९ ॥

तदनन्तर मेरी ये साध्वी पत्नी वहाँ मेरे पास आयीं । पूर्वजन्ममें इनका नाम काली था । काली निषादकुलकी कन्या थी और विन्ध्यप्रदेशमें उत्पन्न हुई थी । उसके भाई - बन्धुओंने उसे त्याग दिया था । वह दुःखसे पीड़ित थी । उसका शरीर वृद्ध हो चला था ॥ ३८-३९ ॥

ब्रह्मन् क्षुत्तृट्परिश्रान्ता शोचन्ती भौक्तिकीं क्रियाम् ।

दैवयोगात् समायाता भ्रमन्ती विजने वने ॥ ४० ॥

ब्रह्मन्! वह भूख - प्याससे शिथिल हो गयी थी और इस सोचमें पड़ी थी कि भोजनका कार्य कैसे चलेगा? दैवयोगसे घूमती - घामती वह उसी निर्जन वनमें आ पहुँची, जिसमें मैं रहता था ॥ ४० ॥

। मासे ग्रीष्मे च तापार्त्ता ह्यन्तस्तापप्रपीडिता ।

इमां दुःखवतीं दृष्ट्वा जाता मे विपुला घृणा ॥ ४१ ॥

गर्मीका महीना था । बाहर इसे धूप सता रही थी और भीतर मानसिक संताप अत्यन्त पीड़ा दे रहा था । इस दुःखिनी नारीको देखकर मेरे मनमें बड़ी दया आयी ॥ ४१ ॥

मया दत्तं जलं चास्यै मांसं वनफलं तथा ।

गतश्रमा तु सा पृष्टा मया ब्रह्मन् यथातथम् ॥ ४२ ॥

मैंने इसे पीनेके लिये जल तथा खानेके लिये मांस और जंगली फल दिये । ब्रह्मन्! काली जब विश्राम कर चुकी, तब मैंने उससे उसका यथावत् वृत्तान्त पूछा ॥ ४२ ॥

न्यवेदयत् स्वकर्माणि तानि शृणु महामुने ।

इयं काली तु नाम्ना वै निषादकुलसम्भवा ॥ ४३ ॥

महामुने! मेरे पूछनेपर उसने जो अपने जन्म - कर्म निवेदन किये थे, उन्हें बताता हूँ । सुनिये - उसका नाम काली था और वह निषादकुलकी कन्या थी ॥ ४३ ॥

दाम्भिकस्य सुता विद्वन् न्यवसद् विन्ध्यपर्वते ।

परस्वहारिणी नित्यं सदा पैशुन्यवादिनी ॥ ४४ ॥

विद्वन्! उसके पिताका नाम दाम्भिक ( या दाविक ) था । वह उसीकी पुत्री थी और विन्ध्यपर्वतपर निवास करती थी । सदा दूसरोंका धन चुराना और चुगली खाना ही उसका काम था ॥४४ ॥

बन्धुवर्गैः परित्यक्ता यतो हतवती पतिम् ।

कान्तारे विजने ब्रह्मन् मत्समीपमुपागता ॥ ४५ ॥

एक दिन उसने अपने पतिकी हत्या कर डाली, इसीलिये भाई - बन्धुओंने उसे घरसे निकाल दिया । ब्रह्मन्! इस तरह परित्यक्ता काली उस दुर्गम एवं निर्जन वनमें मेरे पास आयी थी ॥ ४५ ॥

इत्येवं स्वकृतं कर्म सर्वं मह्यं न्यवेदयत् ।

वसिष्ठस्याश्रमे पुण्ये अहं चेयं च वै मुने ॥ ४६ ॥

दम्पतीभावमाश्रित्य स्थितौ मांसाशिनौ तदा । उसने अपनी सारी करतूतें मुझे इसी रूपमें बतायी थीं । मुने! तब वसिष्ठजीके उस पवित्र आश्रमके निकट मैं और काली - दोनों पति - पत्नीका सम्बन्ध स्वीकार करके रहने और मांसाहारसे ही जीवन - निर्वाह करने लगे ॥ ४६३ ॥

उद्यमार्थे गतौ चैव वसिष्ठस्याश्रमं तदा ॥ ४७ ॥

दृष्ट्वा चैव समाजं च देवर्षीणां च सत्तम ।

रामायणपरा विप्रा माघे दृष्टा दिने दिने ॥ ४८ ॥

पृष्ठ 55

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 55 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तृतीयोऽध्यायः ४३ एक दिन हम दोनों जीविकाके निमित्त कुछ । उद्यम करनेके लिये वहाँ वसिष्ठजीके आश्रमपर गये । महात्मन्! वहाँ देवर्षियोंका समाज जुटा हुआ था । वही देखकर हमलोग उधर गये थे । वहाँ माघमासमें प्रतिदिन ब्राह्मणलोग रामायणका पाठ करते दिखायी देते थे ॥ ४७-४८ ॥

निराहारौ च विक्रान्तौ क्षुत्पिपासाप्रपीडितौ ।

अनिच्छया गतौ तत्र वसिष्ठस्याश्रमं प्रति ॥ ४ ९ ॥

रामायणकथां श्रोतुं नवाह्ना चैव भक्तितः ।

तत्काल एव पञ्चत्वमावयोरभवन्मुने ॥ ५० ॥

उस समय हमलोग निराहार थे और पुरुषार्थ करनेमें समर्थ होकर भी भूख - प्याससे कष्ट पा रहे थे । अतः बिना इच्छाके ही वसिष्ठजीके आश्रमपर चले गये थे । फिर लगातार नौ दिनोंतक भक्ति-पूर्वक रामायणकी कथा सुननेके लिये हम दोनों वहाँ जाते रहे । मुने! उसी समय हम दोनोंकी मृत्यु हो गयी ॥ ४ ९ -५० ॥

कर्मणा तेन तुष्टात्मा भगवान् मधुसूदनः ।

स्वदूतान् प्रेषयामास मदाहरणकारणात् ॥ ५१ ॥

हमारे उस कर्मसे भगवान् मधुसूदनका मन प्रसन्न हो गया था, अत: उन्होंने हमें ले आनेके लिये दूत भेजे ॥ ५१ ॥

आरोप्य मां विमाने तु जग्मुस्ते च परं पदम् ।

आवां समीपमापन्नौ देवदेवस्य चक्रिणः ॥ ५२ ॥

वे दूत हम दोनोंको विमानमें बिठाकर भगवान्‌के परम पद ( उत्तम धाम ) में ले गये । हम दोनों देवाधिदेव चक्रपाणिके निकट जा पहुँचे * ॥५२ ॥

भुक्तवन्तौ महाभोगान् यावत्कालं शृणुष्व मे ।

युगकोटिसहस्त्राणि युगकोटिशतानि च ॥५३ ॥

उषित्वा रामभवने ब्रह्मलोकमुपागतौ ।

तावत्कालं च तत्रापि स्थित्वैन्द्रपदमागतौ ॥ ५४ ॥

वहाँ हमने जितने समयतक बड़े - बड़े भोग भोगे थे, वह बता रहे हैं । सुनिये - कोटि सहस्र और कोटि शत युगोंतक श्रीरामधाममें निवास करके हमलोग ब्रह्मलोकमें आये । वहाँ भी उतने ही समयतक रहकर हम इन्द्रलोकमें आ गये॥५३-५४ ॥

तत्रापि तावत्कालं च भुक्त्वा भोगाननुत्तमान् ।

ततः पृथ्वीं वयं प्राप्ताः क्रमेण मुनिसत्तम ॥। ५५ ॥

मुनिश्रेष्ठ! इन्द्रलोकमें भी उतने ही कालतक परम उत्तम भोग भोगनेके पश्चात् हम क्रमशः इस पृथ्वीपर आये हैं ॥ ५५ ॥

अत्रापि सम्पदतुला रामायणप्रसादतः ।

अनिच्छ्या कृतेनापि प्राप्तमेवंविधं मुने ॥। ५६ ॥

यहाँ भी रामायणके प्रसादसे हमें अतुल सम्पत्ति प्राप्त हुई है । मुने! अनिच्छासे रामायणका श्रवण करनेपर भी हमें ऐसा फल प्राप्त हुआ है ॥५६ ॥

नवाह्ना किल श्रोतव्यं रामायणकथामृतम् ।

भक्तिभावेन धर्मात्मन् जन्ममृत्युजरापहम् ॥ ५७ ॥

धर्मात्मन्! यदि नौ दिनोंतक भक्ति - भावसे रामायणकी अमृतमयी कथा सुनी जाय तो वह जन्म, जरा और मृत्युका नाश करनेवाली होती है ॥५७ ॥

अवशेनापि यत्कर्म कृतं तु सुमहत्फलम् ।

ददाति शृणु विप्रेन्द्र रामायणप्रसादतः ॥ ५८ ॥

विप्रवर! सुनिये, विवश होकर भी जो कर्म किया जाता है, वह रामायणके प्रसादसे परम महान् फल प्रदान करता है ॥ ५८ ॥

नारद उवाच

एतत्सर्वं निशम्यासौ विभाण्डको मुनीश्वरः ।

अभिनन्द्य महीपालं प्रययौ स्वतपोवनम् ॥ ५ ९ ॥

नारदजी कहते हैं - यह सब सुनकर मुनीश्वर विभाण्डक राजा सुमतिका अभिनन्दन करके अपने तपोवनको चले गये ॥ ५ ९ ॥

तस्माच्छृणुध्वं विप्रेन्द्रा देवदेवस्य चक्रिणः ।

रामायणकथा चैव कामधेनूपमा स्मृता ॥ ६० ॥

विप्रवरो! अतः आपलोग देवाधिदेव चक्रपाणि भगवान् श्रीहरिकी कथा सुनिये । रामायणकथा कामधेनुके समान अभीष्ट फल देनेवाली बतायी गयी है ॥ ६० ॥

माघे मासे सिते पक्षे रामायणं प्रयत्नतः ।

नवाह्ना किल श्रोतव्यं सर्वधर्मफलप्रदम् ॥ ६१ ॥

माघमासके शुक्ल पक्षमें प्रयत्नपूर्वक रामायणकी नवाह्नकथा सुननी चाहिये । वह सम्पूर्ण धर्मोंका फल * यहाँ जिस परम पदसे लौटनेका वर्णन है, वह ब्रह्मलोकसे भिन्न कोई उत्तम लोक था, जहाँ भगवान् मधुसूदनके सांनिध्य तथा श्रीरामके दर्शन - सुखका अनुभव होता था, इसे साक्षात् वैकुण्ठ या साकेत नहीं मानना चाहिये; क्योंकि वहाँसे पुनरावृत्ति नहीं होती । अनिच्छासे कथा - श्रवण करनेके कारण उन्हें अपुनरावर्ती लोक नहीं मिला था ।

पृष्ठ 56

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 56 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

४४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणमाहात्म्ये प्रदान करनेवाली है ॥ ६१ ॥ यह पवित्र आख्यान समस्त पापोंका नाश करनेवाला

य इदं पुण्यमाख्यानं सर्वपापप्रणाशनम् । है । जो इसे बाँचता अथवा सुनता है, वह भगवान्

वाचयेच्छृणुयाद् वापि रामभक्तश्च जायते ॥ ६२ ॥ । श्रीरामका भक्त होता है ॥६२ ॥

इति श्रीस्कन्दपुराणे उत्तरखण्डे नारदसनत्कुमारसंवादे रामायणमाहात्म्ये माघफलानुकीर्तनं नाम तृतीयोऽध्यायः ॥ ३ ॥

इस प्रकार श्रीस्कन्दपुराणके उत्तरखण्डमें नारदसनत्कुमारसंवादके अन्तर्गत रामायणमाहात्म्यके प्रसंगमें माघमासमें रामायणकथाश्रवणके फलका वर्णन नामक तीसरा अध्याय पूरा हुआ ॥ ३ ॥

चतुर्थोऽध्यायः चैत्रमासमें रामायणके पठन और श्रवणका माहात्म्य, कलिक नामक व्याध और उत्तङ्क मुनिकी कथा नारद उवाच

अन्यमासं प्रवक्ष्यामि शृणुध्वं सुसमाहिताः ।

सर्वपापहरं पुण्यं सर्वदुःखनिबर्हणम् ॥ १ ॥

ब्राह्मणक्षत्रियविशां शूद्राणां चैव योषिताम् ।

समस्तकामफलदं सर्वव्रतफलप्रदम् ॥ २ ॥

दुःस्वप्ननाशनं धन्यं भुक्तिमुक्तिफलप्रदम् ।

रामायणस्य माहात्म्यं श्रोतव्यं च प्रयत्नतः ॥ ३ ॥

नारदजी कहते हैं— महर्षियो! अब मैं रामायणके पाठ और श्रवणके लिये उपयोगी दूसरे मासका वर्णन करता हूँ, एकाग्रचित्त होकर सुनो । रामायणका माहात्म्य समस्त पापको हर पुण्यजनक तथा सम्पूर्ण दुःखोंका निवारण है । वह ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र तथा सबको समस्त मनोवाञ्छित फल प्रदान है । उससे सब प्रकारके व्रतोंका फल भी है । वह दुःस्वप्नका नाशक, धनकी प्राप्ति

तथा भोग और मोक्षरूप फल देनेवाला है ।

प्रयत्नपूर्वक सुनना चाहिये ॥ १-३ ॥

लेनेवाला, करनेवाला स्त्री - इन करनेवाला प्राप्त होता करानेवाला अतः उसे

अत्रैवोदाहरन्तीममितिहासं पुरातनम् ।

पठतां शृण्वतां चैव सर्वपापप्रणाशनम् ॥४ ॥

इसी विषयमें विज्ञ पुरुष एक प्राचीन इतिहासका उदाहरण देते हैं । वह इतिहास अपने पाठकों और श्रोताओंके समस्त पापोंका नाश करनेवाला है ॥ ४ ॥

आसीत् पुरा कलियुगे कलिको नाम लुब्धकः ।

परदारपरद्रव्यहरणे सततं रतः ॥ ५ ॥

प्राचीन कलियुगमें एक कलिक नामवाला व्याध रहता था । वह सदा परायी स्त्री और पराये धनके अपहरणमें ही लगा रहता था ॥ ५ ॥

परनिन्दापरो नित्यं जन्तुपीडाकरस्तथा ।

हतवान् ब्राह्मणान् गावः शतशोऽथ सहस्त्रशः ॥ ६ ॥

दूसरोंकी निन्दा करना उसका नित्यका काम था । वह सदा सभी जन्तुओंको पीड़ा दिया करता था । उसने कितने ही ब्राह्मणों तथा सैकड़ों, हजारों गौओंकी हत्या कर डाली थी ॥ ६ ॥

देवस्वहरणे नित्यं परस्वहरणे तथा ।

तेन पापान्यनेकानि कृतानि सुमहान्ति च ॥७ ॥

पराये धनका तो वह नित्य अपहरण करता ही था, देवताके धनको भी हड़प लेता था । उसने अपने जीवनमें अनेक बड़े - बड़े पाप किये थे ॥७ ॥

न तेषां शक्यते वक्तुं संख्या वत्सरकोटिभिः ।

स कदाचिन्महापापो जन्तूनामन्तकोपमः ॥ ८ ॥

सौवीरनगरं प्राप्तः सर्वैश्वर्यसमन्वितम् ।

योषिद्भिर्भूषिताभिश्च सरोभिर्विमलोदकैः ॥ ९ ॥

अलंकृतं विपणिभिर्ययौ देवपुरोपमम् । उसके पापोंकी गणना करोड़ों वर्षोंमें भी नहीं की जा सकती थी । एक समय वह महापापी व्याध, जो जीव - जन्तुओंके लिये यमराजके समान भयंकर था, सौवीरनगरमें गया । वह नगर सब प्रकारके वैभवसे सम्पन्न, वस्त्राभूषणोंसे विभूषित युवतियोंद्वारा सुशोभित, स्वच्छ जलवाले सरोवरोंसे अलंकृत तथा भाँति - भाँतिकी दूकानोंसे सुसज्जित था । देवनगरके समान उसकी शोभा हो रही थी । व्याध उस नगरमें गया ॥ ८ - ९ ३ ॥ तस्योपवनमध्यस्थं रम्यं केशवमन्दिरम् ॥ १० ॥

छादितं हेमकलशैर्दृष्ट्वा व्याधो मुदं ययौ ।

हराम्यत्र सुवर्णानि बहूनीति विनिश्चितः ॥ ११ ॥

सौवीरनगरके उपवनमें भगवान् केशवका बड़ा

पृष्ठ 57

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 57 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चतुर्थोऽध्यायः ४५ सुन्दर मन्दिर था, जो सोनेके अनेकानेक कलशोंसे ढका । हुआ था । उसे देखकर व्याधको बड़ी प्रसन्नता हुई । उसने यह निश्चय कर लिया कि मैं यहाँसे बहुत - सा सुवर्ण चुराकर ले चलूँगा ॥ १०-११ ॥

जगाम रामभवनं कीनाशश्चौर्यलोलुपः ।

तत्रापश्यद् द्विजवरं शान्तं तत्त्वार्थकोविदम् ॥ १२ ॥

परिचर्यापरं विष्णोरुत्तङ्कं तपसां निधिम् ।

एकाकिनं दयालुं च निःस्पृहं ध्यानलोलुपम् ॥ १३ ॥

ऐसा निश्चय करके वह चोरीपर लट्टू रहनेवाला व्याध श्रीरामके मन्दिरमें गया । वहाँ उसने शान्त, तत्त्वार्थवेत्ता और भगवान्की आराधनामें तत्पर उत्तङ्क मुनिका दर्शन किया, जो तपस्याकी निधि थे । वे अकेले ही रहते थे । उनके हृदयमें सबके प्रति दया भरी थी । वे सब ओरसे निःस्पृह थे । उनके मनमें केवल भगवान्‌के ध्यानका ही लोभ बना रहता था ॥ १२-१३ ॥

दृष्ट्वासौ लुब्धको मेने तं चौर्यस्यान्तरायिणम् ।

देवस्य द्रव्यजातं तु समादाय महानिशि ॥ १४ ॥

उन्हें वहाँ उपस्थित देख व्याधने उनको चोरीमें विघ्न डालनेवाला समझा । तदनन्तर जब आधी रात हुई, तब वह देवतासम्बन्धी द्रव्यसमूह लेकर चला ॥ १४ ॥

उत्तङ्कं हन्तुमारेभे उद्यतासिर्मदोद्धतः ।

पादेनाक्रम्य तद्वक्षो गलं संगृह्य पाणिना ॥ १५ ॥

उस मदोन्मत्त व्याधने उत्तङ्क मुनिकी छातीको अपने एक पैरसे दबाकर हाथसे उनका गला पकड़ लिया और तलवार उठाकर उन्हें मार डालनेका उपक्रम किया ॥ १५ ॥

हन्तुं कृतमतिं व्याधं उत्तङ्को प्रेक्ष्य चाब्रवीत् । उत्तङ्कने देखा व्याध मुझे मार डालना चाहता है तो वे उससे इस प्रकार बोले ॥ १५३ ॥

उत्तङ्क उवाच भो भोः साधो वृथा मां त्वं हनिष्यसि निरागसम् ॥ १६ ॥

उत्तङ्कने कहा — ओ भले मानुष! तुम व्यर्थ ही

मुझे मारना चाहते हो । मैं तो सर्वथा निरपराध हूँ ॥ १६ ॥

मया किमपराद्धं ते तद् वद त्वं च लुब्धक ।

कृतापराधिनो लोके हिंसां कुर्वन्ति यत्नतः ॥ १७ ॥

न हिंसन्ति वृथा सौम्य सज्जना अप्यपापिनम् । लुब्धक! बताओ तो सही, मैंने तुम्हारा क्या अपराध किया है? संसारमें लोग अपराधीकी ही प्रयत्नपूर्वक हिंसा करते हैं । सौम्य! सज्जन निरपराधकी व्यर्थ हिंसा नहीं करते हैं ॥ १७३ ॥

विरोधिष्वपि मूर्खेषु निरीक्ष्यावस्थितान् गुणान् ॥ १८ ॥

विरोधं नाधिगच्छन्ति सज्जनाः शान्तचेतसः । शान्तचित्त साधु पुरुष अपने विरोधी तथा मूर्ख मनुष्योंमें भी सद्गुणोंकी स्थिति देखकर उनके साथ विरोध नहीं रखते हैं ॥ १८३ ॥

बहुधा वाच्यमानोऽपि यो नरः क्षमयान्वितः ॥ १ ९ ॥ तमुत्तमं नरं प्राहुर्विष्णोः प्रियतरं तथा ॥ २० ॥

जो मनुष्य बारम्बार दूसरोंकी गाली सुनकर भी क्षमाशील बना रहता है, वह उत्तम कहलाता है । उसे भगवान् विष्णुका अत्यन्त प्रियजन बताया गया है ॥

सुजनो न याति वैरं परहितनिरतो विनाशकालेऽपि ।

छेदेऽपि चन्दनतरुः सुरभीकरोति मुखं कुठारस्य ॥ २१ ॥

दूसरोंके हित - साधनमें लगे रहनेवाले साधुजन किसीके द्वारा अपने विनाशका समय उपस्थित होनेपर भी उसके साथ वैर नहीं करते । चन्दनका वृक्ष अपनेको काटनेपर भी कुठारकी धारको सुवासित ही करता है ॥

अहो विधिर्वै बलवान् बाधते बहुधा जनान् ।

सर्वसंगविहीनोऽपि बाध्यते तु दुरात्मना ॥ २२ ॥

अहो! विधाता बड़ा बलवान् है । वह लोगोंको नाना प्रकारसे कष्ट देता रहता है । जो सब प्रकारके संगसे रहित है, उसे भी दुरात्मा मनुष्य सताया करते हैं ॥

अहो निष्कारणं लोके बाधन्ते दुर्जना जनान् ।

धीवराः पिशुना व्याधा लोकेऽकारणवैरिणः ॥ २३ ॥

अहो! दुष्टजन इस संसारमें बहुत - से जीवोंको बिना किसी अपराधके ही पीड़ा देते हैं । मल्लाह मछलियोंके, चुगलखोर सज्जनोंके और व्याध मृगोंके इस जगत्में अकारण वैरी होते हैं ॥२३ ॥

अहो बलवती माया मोहयत्यखिलं जगत् ।

पुत्रमित्रकलत्राद्यैः सर्वदुःखेन योज्यते ॥ २४ ॥

अहो! माया बड़ी प्रबल है । यह सम्पूर्ण जगत्को | मोहमें डाल देती है तथा स्त्री, पुत्र और मित्र आदिके द्वारा सबको सब प्रकारके दुःखोंसे संयुक्त कर देती है ॥

परद्रव्यापहारेण कलत्रं पोषितं च यत् ।

अन्ते तत् सर्वमुत्सृज्य एक एव प्रयाति वै ॥ २५ ॥

मनुष्य पराये धनका अपहरण करके जो अपनी स्त्री आदिका पोषण करता है, वह किस कामका; क्योंकि अन्तमें उन सबको छोड़कर वह अकेला ही परलोककी राह लेता है ॥ २५ ॥

मम माता मम पिता मम भार्या ममात्मजाः ।

ममेदमिति जन्तूनां ममता बाधते वृथा ॥ २६ ॥

पृष्ठ 58

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 58 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२४६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणमाहात्म्ये ' मेरी माता, मेरे पिता, मेरी पत्नी, मेरे पुत्र तथा मेरा यह घरबार ' – इस प्रकार ममता व्यर्थ ही प्राणियोंको कष्ट देती रहती है ॥ २६ ॥

यावदर्पयति द्रव्यं तावद् भवति बान्धवः ।

अर्जितं तु धनं सर्वे भुञ्जन्ते बान्धवाः सदा ॥ २७ ॥

दुःखमेकतमो मूढस्तत्पापफलमश्रुते । मनुष्य जबतक कमाकर धन देता है, तभीतक लोग उसके भाई - बन्धु बने रहते हैं और उसके कमाये हुए धनको सारे बन्धु - बान्धव सदा भोगते रहते हैं; किंतु मूर्ख मनुष्य अपने किये हुए पापके फलरूप दुःखको अकेला ही भोगता है ॥ २७३ ॥

इति ब्रुवाणं तमृषिं विमृश्य भयविह्वलः ॥ २८ ॥

कलिकः प्राञ्जलिः प्राह क्षमस्वेति पुनः पुनः । उत्तङ्क मुनि जब इस प्रकार कह रहे थे, तब उनकी बातोंपर विचार करके कलिक नामक व्याध भयसे व्याकुल हो उठा और हाथ जोड़कर बारम्बार कहने लगा- ' प्रभो! मेरे अपराधको क्षमा कीजिये ' ॥ तत्संगस्य प्रभावेण हरिसंनिधिमात्रतः ॥ २ ९ ॥ गतपापो लुब्धकश्च सानुतापोऽभवद् ध्रुवम् । उन महात्माके संगके प्रभावसे तथा भगवान्‌का सांनिध्य मिल जानेसे उस लुब्धकके सारे पाप नष्ट हो गये तथा उसके मनमें निश्चय ही बड़ा पश्चात्ताप होने लगा ॥ मया कृतानि पापानि महान्ति सुबहूनि च ॥ ३० ॥

तानि सर्वाणि नष्टानि विप्रेन्द्र तव दर्शनात् । वह बोला- ' विप्रवर! मैंने जीवनमें बहुत - से बड़े - बड़े पाप किये हैं; किंतु वे सब आपके दर्शनमात्रसे नष्ट हो गये ॥ ३०३ ॥

अहं वै पापधीर्नित्यं महापापं समाचरम् ॥ ३१ ॥

कथं मे निष्कृतिर्भूयात् कं यामि शरणं विभो । ' प्रभो! मेरी बुद्धि सदा पापमें ही डूबी रहती थी । मैंने निरन्तर बड़े - बड़े पापोंका ही आचरण किया है । उनसे मेरा उद्धार किस प्रकार होगा? मैं किसकी शरणमें जाऊँ ॥ ३१३ ॥

पूर्वजन्मार्जितैः पापैर्लुब्धकत्वमवाप्तवान् ॥ ३२ ॥

अत्रापि पापजालानि कृत्वा कां गतिमाप्नुयाम् । ' पूर्वजन्मके किये हुए पापके फलसे मुझे व्याध

होना पड़ा है, यहाँ भी मैंने पापोंके ही जाल बटोरे हैं ।

ये पाप करके मैं किस गतिको प्राप्त होऊँगा? ' ॥ ३२३ ॥

इति वाक्यं समाकर्ण्य कलिकस्य महात्मनः ॥ ३३ ॥

उत्तङ्को नाम विप्रर्षिरिदं वाक्यमथाब्रवीत् । महामना कलिककी यह बात सुनकर ब्रह्मर्षि उत्तङ्क इस प्रकार बोले ॥ ३३३ ॥

उत्तङ्क उवाच साधु साधु महाप्राज्ञ मतिस्ते विमलोज्ज्वला ॥ ३४ ॥

यस्मात् संसारदुःखानां नाशोपायमभीप्ससि । उत्तङ्कने कहा – महामते व्याध! तुम धन्य हो, धन्य हो, तुम्हारी बुद्धि बड़ी निर्मल और उज्ज्वल है; क्योंकि तुम संसारसम्बन्धी दुःखोंके नाशका उपाय जानना चाहते हो ॥ ३४३ ॥

चैत्रे मासि सिते पक्षे कथा रामायणस्य च ॥ ३५ ॥

नवाह्ना किल श्रोतव्या भक्तिभावेन सादरम् ।

यस्य श्रवणमात्रेण सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥ ३६ ॥

चैत्रमासके शुक्लपक्षमें तुम्हें भक्तिभावसे आदरपूर्वक रामायणकी नवाह कथा सुननी चाहिये । उसके श्रवणमात्रसे मनुष्य समस्त पापोंसे छुटकारा पा जाता है ॥ ३५-३६ ॥

तस्मिन् क्षणेऽसौ कलिको लुब्धको वीतकल्मषः ।

रामायणकथां श्रुत्वा सद्यः पञ्चत्वमागतः ॥ ३७ ॥

उस समय कलिक व्याधके सारे पाप नष्ट हो गये । वह रामायणकी कथा सुनकर तत्काल मृत्युको प्राप्त हो गया ॥ ३७ ॥

उत्तङ्कः पतितं वीक्ष्य लुब्धकं तं दयापरः ।

एतद् दृष्ट्वा विस्मितश्च अस्तौषीत् कमलापतिम् ॥ ३८ ॥

व्याधको धरतीपर पड़ा हुआ देख दयालु उत्तङ्क मुनि बड़े विस्मित हुए । फिर उन्होंने भगवान् कमलापतिका स्तवन किया ॥ ३८ ॥

कथां रामायणस्यापि श्रुत्वा च वीतकल्मषः ।

दिव्यं विमानमारुह्य मुनिमेतदथाब्रवीत् ॥ ३ ९ ॥

रामायणकी कथा सुनकर निष्पाप हुआ व्याध दिव्य विमानपर आरूढ़ हो उत्तङ्क मुनिसे इस प्रकार बोला ॥ ३ ९ ॥

विमुक्तस्त्वत्प्रसादेन महापातकसंकटात् ।

तस्मान्नतोऽस्मि ते विद्वन् यत् कृतं तत् क्षमस्व मे ॥ ४० ॥

' विद्वन्! आपके प्रसादसे मैं महापातकोंके संकटसे मुक्त हो गया । अतः मैं आपके चरणोंमें प्रणाम करता हूँ । मैंने जो किया है, मेरे उस अपराधको आप क्षमा कीजिये ' ॥ ४० ॥

सूत उवाच

इत्युक्त्वा देवकुसुमैर्मुनिश्रेष्ठमवाकिरत् ।

प्रदक्षिणात्रयं कृत्वा नमस्कारं चकार ह ॥ ४१ ॥

सूतजी कहते हैं- ऐसा कहकर कलिकने मुनिश्रेष्ठ

पृष्ठ 59

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 59 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चमोऽध्यायः ४७

उत्तङ्कपर देवकुसुमोंकी वर्षा की और तीन बार उनकी ।

परिक्रमा करके उन्हें बारम्बार नमस्कार किया ॥ ४१ ॥

ततो विमानमारुह्य सर्वकामसमन्वितम् ।

अप्सरोगणसंकीर्णं प्रपेदे हरिमन्दिरम् ॥ ४२ ॥

तत्पश्चात् अप्सराओंसे भरे हुए सम्पूर्ण मनोवाञ्छित भोगोंसे सम्पन्न विमानपर आरूढ़ हो वह श्रीहरिके परम धाममें जा पहुँचा ॥ ४२ ॥

तस्माच्छृणुध्वं विप्रेन्द्राः कथां रामायणस्य च ।

चैत्रे मासि सिते पक्षे श्रोतव्यं च प्रयत्नतः ॥ ४३ ॥

नवाह्ना किल रामस्य रामायणकथामृतम् । अतः विप्रवरो! आप सब लोग रामायणकी कथा सुनें । चैत्रमासके शुक्लपक्षमें प्रयत्नपूर्वक रामायणकी अमृतमयी कथाका नवाह पारायण अवश्य सुनना चाहिये ॥ ४४३ ॥

तस्मादृतुषु सर्वेषु हितकृद्धरिपूजकः ॥ ४४ ॥

ईप्सितं मनसा यद्यत् तदाप्नोति न संशयः । इसलिये रामायण सभी ऋतुओंमें हितकारक है । इसके द्वारा भगवान्‌की पूजा करनेवाला पुरुष मनसे जो-जो चाहता है, उसे नि: संदेह प्राप्त कर लेता है ॥ ४४३ ॥

सनत्कुमार यत् पृष्टं तत् सर्वं गदितं मया ॥ ४५ ॥

रामायणस्य माहात्म्यं किमन्यच्छ्रोतुमिच्छसि ॥ ४६ ॥

सनत्कुमार! तुमने जो रामायणका माहात्म्य पूछा था, वह सब मैंने बता दिया । अब और क्या सुनना | चाहते हो? ॥ ४५-४५ ॥ इति श्रीस्कन्दपुराणे उत्तरखण्डे नारदसनत्कुमारसंवादे रामायणमाहात्म्ये चैत्रमासफलानुकीर्तनं नाम चतुर्थोऽध्यायः ॥ ४ ॥

इस प्रकार श्रीस्कन्दपुराणके उत्तरखण्डमें नारद - सनत्कुमारसंवादके अन्तर्गत रामायणमाहात्म्यके प्रसंग में चैत्रमासमें रामायण सुननेके फलका वर्णन नामक चौथा अध्याय पूरा हुआ ॥ ४ ॥

पञ्चमोऽध्यायः रामायणके नवाह श्रवणकी विधि, महिमा तथा फलका वर्णन सूत उवाच

रामायणस्य माहात्म्यं श्रुत्वा प्रीतो मुनीश्वरः ।

सनत्कुमारः पप्रच्छ नारदं मुनिसत्तमम् ॥ १ ॥

सूतजी कहते हैं- रामायणका यह माहात्म्य सुनकर मुनीश्वर सनत्कुमार बहुत प्रसन्न हुए । उन्होंने मुनिश्रेष्ठ नारदजीसे पुनः जिज्ञासा की ॥ १ ॥

सनत्कुमार उवाच

रामायणस्य माहात्म्यं कथितं वै मुनीश्वर ।

इदानीं श्रोतुमिच्छामि विधिं रामायणस्य च ॥ २ ॥

सनत्कुमार बोले- मुनीश्वर! आपने रामायणका माहात्म्य कहा । अब मैं उसकी विधि सुनना चाहता हूँ ॥

एतच्चापि महाभाग मुने तत्त्वार्थकोविद ।

कृपया परयाविष्टो यथावद् वक्तुमर्हसि ॥ ३ ॥

महाभाग मुने! आप तत्त्वार्थ - ज्ञानमें कुशल हैं; अतः अत्यन्त कृपापूर्वक इस विषयको यथार्थरूपसे बतायें ॥ नारद उवाच

रामायणविधिं चैव शृणुध्वं सुसमाहिताः ।

सर्वलोकेषु विख्यातं स्वर्गमोक्षविवर्धनम् ॥ ४ ॥

नारदजीने कहा — महर्षियो! तुमलोग एकाग्रचित्त ..होकर रामायणकी वह विधि सुनो, जो सम्पूर्ण लोकोंमें विख्यात है । वह स्वर्ग तथा मोक्ष - सम्पत्तिकी वृद्धि करनेवाली है ॥४ ॥

विधानं तस्य वक्ष्यामि शृणुध्वं गदतो मम ।

रामायणकथां कुर्वन् भक्तिभावेन भावितः ॥ ५ ॥

मैं रामायणकथा - श्रवणका विधान बता रहा हूँ; तुम सब लोग उसे सुनो । रामायणकथाका अनुष्ठान करनेवाले वक्ता एवं श्रोताको भक्तिभावसे भावित होकर उस विधानका पालन करना चाहिये ॥ ५ ॥

येन चीर्णेन पापानां कोटिकोटिः प्रणश्यति ।

चैत्रे माघे कार्त्तिके च पञ्चम्यामथवाऽऽरभेत् ॥६ ॥

उस विधिका पालन करनेसे करोड़ों पाप नष्ट हो जाते हैं । चैत्र, माघ तथा कार्तिकमासके शुक्लपक्षकी । पञ्चमी तिथिको कथा आरम्भ करनी चाहिये ॥ ६ ॥

संकल्पं तु ततः कुर्यात् स्वस्तिवाचनपूर्वकम् ।

अहोभिर्नवभिः श्राव्यं रामायणकथामृतम् ॥७ ॥

पहले स्वस्तिवाचन करके फिर यह संकल्प करे कि ' हम नौ दिनोंतक रामायणकी अमृतमयी कथा सुनेंगे ' ॥

अद्य प्रभृत्यहं राम शृणोमि त्वत्कथामृतम् ।

प्रत्यहं पूर्णतामेतु तव राम प्रसादतः ॥ ८ ॥

फिर भगवान्से प्रार्थना करे – ' श्रीराम! आजसे

पृष्ठ 60

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 60 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

४८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणमाहात्म्ये

प्रतिदिन मैं आपकी अमृतमयी कथा सुनूँगा । यह आपके ।

कृपाप्रसादसे परिपूर्ण हो ' ॥ ८ ॥

प्रत्यहं दन्तशुद्धिं च अपामार्गस्य शाखया ।

कृत्वा स्नायीत विधिवद् रामभक्तिपरायणः ॥ ९ ॥

नित्यप्रति अपामार्गकी शाखासे दन्तशुद्धि करके रामभक्तिमें तत्पर हो विधिपूर्वक स्नान करे ॥ ९ ॥

स्वयं च बन्धुभिः सार्द्धं शृणुयात् प्रयतेन्द्रियः ।

स्नानं कृत्वा यथाचारं दन्तधावनपूर्वकम् ॥ १० ॥

शुक्लाम्बरधरः शुद्धो गृहमागत्य वाग्यतः ।

प्रक्षाल्य पादावाचम्य स्मरेन्नारायणं प्रभुम् ॥ ११ ॥

अपनी इन्द्रियोंको संयममें रखकर भाई - बन्धुओंके साथ स्वयं कथा सुने । पहले अपने कुलाचारके अनुसार दन्तधावनपूर्वक स्नान करके श्वेत वस्त्र धारण करे और शुद्ध हो घर आकर मौनभावसे दोनों पैर धोनेके पश्चात् आचमन करके भगवान् नारायणका स्मरण करे ॥ १०-११ ॥

नित्यं देवार्चनं कृत्वा पश्चात् संकल्पपूर्वकम् ।

रामायणपुस्तकं च अर्चयेद् भक्तिभावतः ॥ १२ ॥

फिर प्रतिदिन देवपूजन करके संकल्पपूर्वक भक्तिभावसे रामायणग्रन्थकी पूजा करे ॥ १२ ॥

आवाहनासनाद्यैश्च गन्धपुष्पादिभिर्व्रती ।

ॐ नमो नारायणायेति पूजयेद् भक्तितत्परः ॥ १३ ॥

व्रती पुरुष आवाहन, आसन, गन्ध, पुष्प आदिके द्वारा ' ॐ नमो नारायणाय ' इस मन्त्रसे भक्तिपरायण होकर पूजन करे ॥ १३ ॥

एकवारं द्विवारं वा त्रिवारं वापि शक्तितः ।

होमं कुर्यात् प्रयत्नेन सर्वपापनिवृत्तये ॥ १४ ॥

सम्पूर्ण पापकी निवृत्तिके लिये अपनी शक्तिके अनुसार एक, दो या तीन बार प्रयत्नपूर्वक होम करे ॥

एवं यः प्रयतः कुर्याद् रामायणविधिं तथा ।

स याति विष्णुभवनं पुनरावृत्तिदुर्लभम् ॥ १५ ॥

इस प्रकार जो मन और इन्द्रियोंको संयममें रखकर रामायणकी विधिका अनुष्ठान करता है, वह भगवान विष्णुके धाममें जाता है; जहाँसे लौटकर वह फिर इस संसारमें नहीं आता ॥ १५ ॥

रामायणव्रतधरो धर्मकारी च सत्तमः ।

चाण्डालं पतितं वापि वस्त्रान्नेनापि नार्चयेत् ॥ १६ ॥

जो रामायणसम्बन्धी व्रतको धारण करनेवाला तथा धर्मात्मा है, वह श्रेष्ठ पुरुष चाण्डाल अथवा पतित मनुष्यका वस्त्र और अन्नसे भी सत्कार न करे ॥ १६ ॥ ।

नास्तिकान् भिन्नमर्यादान् निन्दकान् पिशुनानपि ।

रामायणव्रतपरो वाङ्मात्रेणापि नार्चयेत् ॥१७ ॥

जो नास्तिक, धर्ममर्यादाको तोड़नेवाले, परनिन्दक और चुगलखोर हैं, उनका रामायणव्रतधारी पुरुष वाणीमात्रसे भी आदर न करे ॥ १७ ॥

कुण्डाशिनं गायकं च तथा देवलकाशनम् ।

भिषजं काव्यकर्तारं देवद्विजविरोधिनम् ॥ १८ ॥

परान्नलोलुपं चैव परस्त्रीनिरतं तथा ।

रामायणव्रतपरो वाङ्मात्रेणापि नार्चयेत् ॥१ ९ ॥

जो पतिके जीवित रहते ही परपुरुषके समागमसे माताद्वारा उत्पन्न किया जाता है, उस जारज पुत्रको ' कुण्ड ' कहते हैं । ऐसे कुण्डके यहाँ जो भोजन करता है, जो गीत गाकर जीविका चलाता है, देवतापर चढ़ी हुई वस्तुका उपभोग करेवाले मनुष्यका अन्न खाता है, वैद्य है, लोगोंकी मिथ्या प्रशंसामें कविता लिखता है, देवताओं तथा ब्राह्मणोंका विरोध करता है, पराये अन्नका लोभी है और पर- स्त्रीमें आसक्त रहता है, ऐसे मनुष्यका भी रामायणव्रती पुरुष वाणीमात्रसे भी आदर न करे ॥ १८-१९ ॥

इत्येवमादिभिः शुद्धो वशी सर्वहिते रतः ।

रामायणपरो भूत्वा परां सिद्धिं गमिष्यति ॥ २० ॥

इस प्रकार दोषोंसे दूर एवं शुद्ध होकर जितेन्द्रिय एवं सबके हितमें तत्पर रहते हुए जो रामायणका आश्रय लेता है, वह परमसिद्धिको प्राप्त होता है ॥ २० ॥

नास्ति गंगासमं तीर्थं नास्ति मातृसमो गुरुः ।

नास्ति विष्णुसमो देवो नास्ति रामायणात् परम् ॥ २१ ॥

गंगाके समान तीर्थ, माताके तुल्य गुरु, भगवान् विष्णुके सदृश देवता तथा रामायणसे बढ़कर कोई उत्तम वस्तु नहीं है ॥ २१ ॥

नास्ति वेदसमं शास्त्रं नास्ति शान्तिसमं सुखम् ।

नास्ति शान्तिपरं ज्योतिर्नास्ति रामायणात् परम् ॥ २२ ॥

वेदके समान शास्त्र, शान्तिके समान सुख, शान्तिसे बढ़कर ज्योति तथा रामायणसे उत्कृष्ट कोई काव्य नहीं है ॥

नास्ति क्षमासमं सारं नास्ति कीर्तिसमं धनम् ।

नास्ति ज्ञानसमो लाभो नास्ति रामायणात् परम् ॥ २३ ॥

क्षमाके सदृश बल, कीर्तिके समान धन, ज्ञानके सदृश लाभ तथा रामायणसे बढ़कर कोई उत्तम ग्रन्थ नहीं है ॥ २३ ॥

तदन्ते वेदविदुषे गां दद्याच्च सदक्षिणाम् ।

रामायणं पुस्तकं च वस्त्रालंकरणादिकम् ॥ २४ ॥