श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 911–920
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 911–920
पृष्ठ 911
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे
और जो भयानक लहरोंसे व्याप्त होकर निरन्तर गर्जना ।
कर रहा था ॥ १ ॥
मयस्य मायाविहितं गिरिदुर्गं विचिन्वताम् ।
तेषां मासो व्यतिक्रान्तो यो राज्ञा समयः कृतः ॥ २ ॥
मयासुरके अपनी मायाद्वारा बनाये हुए पर्वतकी दुर्गम गुफामें सीताकी खोज करते हुए उन वानरोंका वह एक मास बीत गया, जिसे राजा सुग्रीवने लौटनेका समय निश्चित किया था ॥ २ ॥
विन्ध्यस्य तु गिरेः पादे सम्प्रपुष्पितपादपे ।
उपविश्य महात्मानश्चिन्तामापेदिरे तदा ॥ ३ ॥
विन्ध्यगिरिके पार्श्ववर्ती पर्वतपर, जहाँके वृक्ष फूलोंसे लदे थे, बैठकर वे सभी महात्मा वानर चिन्ता करने लगे ॥ ३ ॥
ततः पुष्पातिभाराग्राँल्लताशतसमावृतान् ।
द्रुमान् वासन्तिकान् दृष्ट्वा बभूवुर्भयशङ्किताः ॥ ४ ॥
जो वसन्त ऋतुमें फलते हैं, उन आम आदि वृक्षोंकी डालियोंको मञ्जरी एवं फूलोंके अधिक भारसे झुकी हुई तथा सैकड़ों लता - वेलोंसे व्याप्त देख वे सभी सुग्रीवके भयसे थर्रा उठे ( वे शरद् - ऋतुमें चले थे और शिशिर -ऋतु आ गयी थी । इसीलिये उनका भय बढ़ गया था ) |
ते वसन्तमनुप्राप्तं प्रतिवेद्य परस्परम् ।
नष्टसंदेशकालार्था निपेतुर्धरणीतले ॥ ५ ॥
वे एक - दूसरेको यह बताकर कि अब वसन्तका समय आना चाहता है, राजाके आदेशके अनुसार एक मासके भीतर जो काम कर लेना चाहिये था, वह न कर सकने या उसे नष्ट कर देनेके कारण भयके मारे पृथ्वीपर गिर पड़े ॥
ततस्तान् कपिवृद्धांश्च शिष्टांश्चैव वनौकसः ।
वाचा मधुरयाऽऽभाष्य यथावदनुमान्य च ॥ ६ ॥
स तु सिंहवृषस्कन्धः पीनायतभुजः कपिः ।
युवराजो महाप्राज्ञ अङ्गदो वाक्यमब्रवीत् ॥ ७ ॥
तब जिनके कंधे सिंह और बैलके समान मांसल थे, भुजाएँ बड़ी - बड़ी और मोटी थीं तथा जो बड़े बुद्धिमान् थे, वे युवराज अङ्गद उन श्रेष्ठ वानरों तथा अन्य वनवासी कपियोंको यथावत् सम्मान देते हुए मधुर वाणीसे सम्बोधित करके बोले - ॥ ६-७ ॥
शासनात् कपिराजस्य वयं सर्वे विनिर्गताः ।
मासः पूर्णो बिलस्थानां हरयः किं न बुध्यत ॥ ८ ॥
वयमाश्वयुजे मासि कालसंख्याव्यवस्थिताः ।
प्रस्थिताः सोऽपि चातीतः किमतः कार्यमुत्तरम् ॥ ९ ॥
' वानरो! हम सब लोग वानरराजकी आज्ञासे आश्विन मास बीतते - बीतते एक मासकी निश्चित अवधि त्रिपञ्चाशः सर्गः ८ ९९ स्वीकार करके सीताकी खोजके लिये निकले थे, किंतु हमारा वह एक मास उस गुफामें ही पूरा हो गया, क्या आपलोग इस बातको नहीं जानते? हम जब चले थे, तबसे लौटनेके लिये जो मास निर्धारित हुआ था, वह भी बीत गया; अतः अब आगे क्या करना चाहिये? ॥।
भवन्तः प्रत्ययं प्राप्ता नीतिमार्गविशारदाः ।
हितेष्वभिरता भर्तुर्निसृष्टाः सर्वकर्मसु ॥ १० ॥
' आपलोगोंको राजाका विश्वास प्राप्त है । आप नीतिमार्गमें निपुण हैं और स्वामीके हितमें तत्पर रहते हैं । इसीलिये आपलोग यथासमय सब कार्योंमें नियुक्त किये जाते हैं ॥ १० ॥
कर्मस्वप्रतिमाः सर्वे दिक्षु विश्रुतपौरुषाः ।
मां पुरस्कृत्य निर्याताः पिङ्गाक्षप्रतिचोदिताः ॥। ११ ॥
इदानीमकृतार्थानां मर्तव्यं नात्र संशयः ।
हरिराजस्य संदेशमकृत्वा कः सुखी भवेत् ॥ १२ ॥
कार्य सिद्ध करनेमें आपलोगोंकी समानता करनेवाला कोई नहीं है । आप सभी अपने पुरुषार्थके लिये सभी दिशाओंमें विख्यात हैं । इस समय वानरराज सुग्रीवकी आज्ञासे मुझे आगे करके आपलोग जिस कार्यके लिये निकले थे, उसमें आप और हम सफल न हो सके । ऐसी दशामें हमलोगोंको अपने प्राणोंसे हाथ धोना पड़ेगा, इसमें संशय नहीं है । भला वानरराजके आदेशका पालन न करके कौन सुखी रह सकता है? ॥ ११-१२ ॥
अस्मिन्नतीते काले तु सुग्रीवेण कृते स्वयम् ।
प्रायोपवेशनं युक्तं सर्वेषां च वनौकसाम् ॥ १३ ॥
' स्वयं सुग्रीवने जो समय निश्चित किया था, उसके बीत जानेपर हम सब वानरोंके लिये उपवास करके प्राण त्याग देना ही ठीक जान पड़ता है ॥ १३ ॥
तीक्ष्णः प्रकृत्या सुग्रीवः स्वामिभावे व्यवस्थितः ।
न क्षमिष्यति नः सर्वानपराधकृतो गतान् ॥१४ ॥
' सुग्रीव स्वभावसे ही कठोर हैं । फिर इस समय तो वे हमारे राजाके पदपर स्थित हैं । जब हम अपराध करके उनके पास जायँगे, तब वे कभी हमें क्षमा नहीं करेंगे ॥ १४ ॥
अप्रवृत्तौ च सीतायाः पापमेव करिष्यति ।
तस्मात् क्षममिहाद्यैव गन्तुं प्रायोपवेशनम् ॥ १५ ॥
त्यक्त्वा पुत्रांश्च दारांश्च धनानि च गृहाणि च । ' उलटे सीताका समाचार न पानेपर हमारा वध ही कर डालेंगे, अतः हमें आज ही यहाँ स्त्री, पुत्र, धन-सम्पत्ति और घर- द्वारका मोह छोड़कर मरणान्त उपवास । आरम्भ कर देना चाहिये ॥ १५३ ॥
75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) Section_30_2_Front
पृष्ठ 912
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
९ ०० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ध्रुवं नो हिंसते राजा सर्वान् प्रतिगतानितः ॥ १६॥ ।
वधेनाप्रतिरूपेण श्रेयान् मृत्युरिहैव नः । ' यहाँसे लौटनेपर राजा सुग्रीव निश्चय ही हम सबका वध कर डालेंगे । अनुचित वधकी अपेक्षा यहीं मर जाना हमलोगोंके लिये श्रेयस्कर है ॥ १६३ ॥
न चाहं यौवराज्येन सुग्रीवेणाभिषेचितः ॥ १७ ॥
नरेन्द्रेणाभिषिक्तोऽस्मि रामेणाक्लिष्टकर्मणा । ' सुग्रीवने युवराजपदपर मेरा अभिषेक नहीं किया है । अनायास ही महान् कर्म करनेवाले महाराज श्रीरामने ही उस पदपर मेरा अभिषेक किया है ॥ १७ ॥
स पूर्वं बद्धवैरो मां राजा दृष्ट्वा व्यतिक्रमम् ॥ १८ ॥
घातयिष्यति दण्डेन तीक्ष्णेन कृतनिश्चयः । ' राजा सुग्रीवने तो पहलेसे ही मेरे प्रति वैर बाँध रखा है । इस समय आज्ञा - लङ्घनरूप मेरे अपराधको देखकर पूर्वोक्त निश्चयके अनुसार तीखे दण्डद्वारा मुझे मरवा डालेंगे ॥
किं मे सुहृद्भिर्व्यसनं पश्यद्भिर्जीवितान्तरे ।
इहैव प्रायमासिष्ये पुण्ये सागररोधसि ॥ १ ९ ॥
' जीवन - कालमें मेरा व्यसन ( राजाके हाथसे मेरा मरण ) देखनेवाले सुहृदोंसे मुझे क्या काम है? यहीं समुद्रके पावन तटपर मैं मरणान्त उपवास करूँगा ' ॥ १ ९ ॥
एतच्छ्रुत्वा कुमारेण युवराजेन भाषितम् ।
सर्वे ते वानरश्रेष्ठाः करुणं वाक्यमब्रुवन् ॥ २० ॥
युवराज वालिकुमार अङ्गदकी यह बात सुनकर वे सभी श्रेष्ठ वानर करुणस्वरमें बोले- ॥२० ॥
तीक्ष्णः प्रकृत्या सुग्रीवः प्रियारक्तश्च राघवः ।
समीक्ष्याकृतकार्यांस्तु तस्मिंश्च समये गते ॥ २१ ॥
अदृष्टायां च वैदेह्यां दृष्ट्वा चैव समागतान् ।
राघवप्रियकामाय घातयिष्यत्यसंशयम् ॥ २२ ॥
' सचमुच सुग्रीवका स्वभाव बड़ा कठोर है । उधर श्रीरामचन्द्रजी अपनी प्रिय पत्नी सीताके प्रति अनुरक्त हैं । सीताको खोजकर लौटनेके लिये जो अवधि निश्चित की गयी थी, वह समय व्यतीत हो जानेपर भी यदि हम कार्य किये बिना ही वहाँ उपस्थित होंगे तो उस अवस्थामें हमें देखकर और विदेहकुमारीका दर्शन किये बिना ही हमें लौटा हुआ जानकर श्रीरामचन्द्रजीका प्रिय करनेकी इच्छासे सुग्रीव हमें मरवा डालेंगे, इसमें संशय नहीं है ॥ २१-२२ ॥
न क्षमं चापराद्धानां गमनं स्वामिपार्श्वतः ।
प्रधानभूताश्च वयं सुग्रीवस्य समागताः ॥ २३ ॥
' अतः अपराधी पुरुषोंका स्वामीके पास लौटकर जाना कदापि उचित नहीं है । हम सुग्रीवके प्रधान सहयोगी या सेवक होनेके कारण इधर उनके भेजनेसे आये थे ॥ २३ ॥
इहैव सीतामन्वीक्ष्य प्रवृत्तिमुपलभ्य वा ।
नो चेद् गच्छाम तं वीरं गमिष्यामो यमक्षयम् ॥ २४ ॥
' यदि यहीं सीताका दर्शन करके अथवा उनका समाचार जानकर वीर सुग्रीवके पास नहीं जायँगे तो अवश्य ही हमें यमलोकमें जाना पड़ेगा ' ॥ २४ ॥
प्लवङ्गमानां तु भयार्दितानां श्रुत्वा वचस्तार इदं बभाषे । अलं विषादेन बिलं प्रविश्य वसाम सर्वे यदि रोचते वः ॥ २५ ॥
भयसे पीड़ित हुए उन वानरोंका यह वचन सुनकर तारने कहा- -'यहाँ ' बैठकर विषाद करनेसे कोई लाभ नहीं है | यदि आपलोगोंको ठीक जँचे तो हम सब लोग स्वयंप्रभाकी उस गुफामें ही प्रवेश करके निवास करें ॥ २५ ॥
इदं हि मायाविहितं सुदुर्गमं प्रभूतपुष्पोदक भोज्यपेयम् 1 इहास्ति नो नैव भयं पुरंदरा-न्न राघवाद् वानरराजतोऽपि वा ॥ २६ ॥
' यह गुफा मायासे निर्मित होनेके कारण अत्यन्त दुर्गम है । यहाँ फल - फूल, जल और खाने - पीनेकी दूसरी वस्तुएँ भी प्रचुर मात्रामें उपलब्ध हैं । अतः उसमें हमें न तो देवराज इन्द्रसे, न श्रीरामचन्द्रजीसे और न वानरराज सुग्रीवसे ही भय है ' ॥ २६ ॥
श्रुत्वाङ्गदस्यापि वचोऽनुकूल-मूचुश्च सर्वे हरयः प्रतीताः ।
यथा न हन्येम तथा विधान-मसक्तमद्यैव विधीयतां नः ॥ २७ ॥
तारकी कही हुई पूर्वोक्त बात, जो अङ्गदके भी अनुकूल थी, सुनकर सभी वानरोंको उसपर विश्वास हो गया । वे सब - के - सब बोल उठे - ' बन्धुओ! हमें वैसा कार्य आज ही अविलम्ब करना चाहिये, जिससे हम मारे | न जायँ ' ॥ २७ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे त्रिपञ्चाशः सर्गः ॥ ५३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें तिरपनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५३ ॥
75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_30_2_Back
पृष्ठ 913
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे चतुःपञ्चाशः सर्गः ९ ०१ चतुःपञ्चाशः सर्गः हनुमान्जीका भेदनीतिके द्वारा वानरोंको अपने पक्षमें करके अङ्गदको अपने साथ चलनेके लिये समझाना
तथा ब्रुवति तारे तु ताराधिपतिवर्चसि ।
अथ मेने हृतं राज्यं हनूमानङ्गदेन तत् ॥ १ ॥
तारापति चन्द्रमाके समान तेजस्वी तारके ऐसा कहने पर हनुमान्जीने यह माना कि अब अङ्गदने वह राज्य ( जो अबतक सुग्रीवके अधिकारमें था ) हर लिया ( इस तरह वानरोंमें फूट पड़नेसे बहुत - से वानर अङ्गदका साथ देंगे और बलवान् अङ्गद सुग्रीवको राज्यसे वञ्चित कर देंगे — ऐसी सम्भावनाका हनुमान्जीके मनमें उदय हो गया ) ॥ १ ॥
बुद्ध्या ह्यष्टाङ्गया युक्तं चतुर्बलसमन्वितम् ।
चतुर्दशगुणं मेने हनूमान् वालिनः सुतम् ॥ २ ॥
हनुमान्जी यह अच्छी तरह जानते थे कि वालिकुमार अङ्गद आठ ' गुणवाली बुद्धिसे, चार प्रकारके बलसे और चौदह गुणोंसे सम्पन्न हैं ॥२ ॥
आपूर्यमाणं शश्वच्च तेजोबलपराक्रमैः ।
शशिनं शुक्लपक्षादौ वर्धमानमिव श्रिया ॥३ ॥
वे तेज, बल और पराक्रमसे सदा परिपूर्ण हो रहे हैं । शुक्ल पक्षके आरम्भमें चन्द्रमाके समान राजकुमार अङ्गदकी श्री दिनोदिन बढ़ रही है ॥ ३ ॥
बृहस्पतिसमं बुद्ध्या विक्रमे सदृशं पितुः ।
शुश्रूषमाणं तारस्य शुक्रस्येव पुरंदरम् ॥ ४ ॥
ये बुद्धिमें बृहस्पतिके समान और पराक्रममें अपने पिता वालीके तुल्य हैं । जैसे देवराज इन्द्र बृहस्पतिके मुखसे नीतिकी बातें सुनते हैं, उसी प्रकार ये अङ्गद तारकी बातें सुनते हैं ॥ ४ ॥
भर्तुरर्थे परिश्रान्तं सर्वशास्त्रविशारदः ।
अभिसंधातुमारेभे हनूमानङ्गदं ततः ॥ ५ ॥
अपने स्वामी सुग्रीवका कार्य सिद्ध करनेमें ये परिश्रम ( थकावट या शिथिलता ) का अनुभव करते हैं । ऐसा विचारकर सम्पूर्ण शास्त्रोंके ज्ञानमें निपुण हनुमान्जीने अङ्गदको तार आदि वानरोंकी ओरसे फोड़नेका प्रयत्न आरम्भ किया ॥ ५ ॥
स चतुर्णामुपायानां तृतीयमुपवर्णयन् ।
भेदयामास तान् सर्वान् वानरान् वाक्यसम्पदा ॥ ६ ॥
वे साम, दाम, भेद और दण्ड - इन चार उपायोंमेंसे तीसरेका वर्णन करते हुए अपने युक्तियुक्त वाक्य-वैभवके द्वारा उन सभी वानरोंको फोड़ने लगे ॥ ६ ॥
तेषु सर्वेषु भिन्नेषु ततोऽभीषयदङ्गदम् ।
भीषणैर्विविधैर्वाक्यैः कोपोपायसमन्वितैः ॥ ७ ॥
जब वे सब वानर फूट गये, तब उन्होंने दण्डरूप चौथे उपायसे युक्त नाना प्रकारके भयदायक वचनोंद्वारा अङ्गदको डराना आरम्भ किया — ॥७ ॥
त्वं समर्थतरः पित्रा युद्धे तारेय वै ध्रुवम् ।
दृढं धारयितुं शक्तः कपिराज्यं यथा पिता ॥ ८ ॥
' तारानन्दन! तुम युद्धमें अपने पिताके समान ही अत्यन्त शक्तिशाली हो - यह निश्चितरूपसे सबको विदित है । जैसे तुम्हारे पिता वानरोंका राज्य सँभालते थे, उसी प्रकार तुम भी उसे दृढ़तापूर्वक धारण करनेमें समर्थ हो ॥
नित्यमस्थिरचित्ता हि कपयो हरिपुंगव ।
नाज्ञाप्यं विषहिष्यन्ति पुत्रदारं विना त्वया ॥९ ॥
' किंतु वानरशिरोमणे! ये कपिलोग सदा ही चञ्चलचित्त होते हैं । अपने स्त्री - पुत्रोंसे अलग रहकर तुम्हारी आज्ञाका पालन करना इनके लिये सह्य नहीं होगा ॥
त्वां नैते ह्यनुरञ्जेयुः प्रत्यक्षं प्रवदामि ते ।
यथायं जाम्बवान् नीलः सुहोत्रश्च महाकपिः ॥ १० ॥
नह्यहं ते इमे सर्वे सामदानादिभिर्गुणैः ।
दण्डेन न त्वया शक्याः सुग्रीवादपकर्षितुम् ॥ ११ ॥
' मैं तुम्हारे सामने कहता हूँ, ये कोई भी वानर सुग्रीवसे । विरोध करके तुम्हारे प्रति अनुरक्त नहीं हो सकते । जैसे ये १. बुद्धिके आठ गुण ये हैं—– सुननेकी इच्छा, सुनना, सुनकर ग्रहण करना, ग्रहण करके धारण करना, ऊहापोह करना, अर्थ या तात्पर्यको भलीभाँति समझना तथा तत्त्वज्ञानसे सम्पन्न होना । २. साम, दान, भेद और दण्ड - ये जो शत्रुको वशमें करनेके चार उपाय नीति - शास्त्रमें बताये गये हैं, उन्हींको यहाँ चार प्रकारका बल कहा गया है । किन्हीं - किन्हींके मतमें बाहुबल, मनोबल, उपायबल और बन्धुबल - ये चार बल हैं । ३. चौदह गुण य बताये गये हैं- देश - कालका ज्ञान, दृढ़ता, सब प्रकारके क्लेशोंको सहन करनेकी क्षमता, सभी विषयोंका ज्ञान प्राप्त करना, चतुरता, उत्साह या बल, मन्त्रणाको गुप्त रखना, परस्पर विरोधी बात न कहना, शूरता, अपनी और शत्रुकी शक्तिका ज्ञान, कृतज्ञता, शरणागतवत्सलता, अमर्षशीलता तथा अचञ्चलता ( स्थिरता या गम्भीरता ) ।
पृष्ठ 914
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
९ ०२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामाय जाम्बवान्, नील और महाकपि सुहोत्र हैं, उसी प्रकार मैं । भी हूँ । मैं तथा ये सब लोग साम, दान आदि उपायोंद्वारा सुग्रीवसे अलग नहीं किये जा सकते । तुम दण्डके द्वारा भी हम सबको वानरराजसे दूर कर सको, यह भी सम्भव नहीं है ( अतः सुग्रीव तुम्हारी अपेक्षा प्रबल हैं ) ।
विगृह्यासनमप्याहुर्दुर्बलेन बलीयसा ।
आत्मरक्षाकरस्तस्मान्न विगृह्णीत दुर्बलः ॥ १२ ॥
' दुर्बलके साथ विरोध करके बलवान् पुरुष चुपचाप बैठा रहे, यह तो सम्भव है । परंतु किसी बलवान्से वैर बाँधकर कोई दुर्बल पुरुष कहीं भी सुखसे नहीं रह सकता; अतः अपनी रक्षा चाहनेवाले दुर्बल पुरुषको बलवान् के साथ विग्रह नहीं करना चाहिये — यह नीतिज्ञ पुरुषोंका कथन है ॥ १२ ॥
यां चेमां मन्यसे धात्रीमेतद् बिलमिति श्रुतम् ।
एतल्लक्ष्मणबाणानामीषत् कार्यं विदारणम् ॥ १३ ॥
' तुम जो ऐसा मानने लगे हो कि यह गुफा हमें माताके समान अपनी गोदमें छिपा लेगी, इसलिये हमारी रक्षा हो जायगी तथा इस बिलकी अभेद्यताके विषयमें जो तुमने तारके मुँहसे कुछ सुना है, यह सब व्यर्थ है; क्योंकि इस गुफाको विदीर्ण कर देना लक्ष्मणके बाणोंके लिये बायें हाथका खेल है ( अत्यन्त तुच्छ कार्य है ) ॥ १३ ॥
स्वल्पं हि कृतमिन्द्रेण क्षिपता ह्यशनिं पुरा ।
लक्ष्मणो निशितैर्बाणैर्भिन्द्यात् पत्रपुटं यथा ॥ १४ ॥
' पूर्वकालमें यहाँ वज्रका प्रहार करके इन्द्रने तो इस गुफाको बहुत थोड़ी हानि पहुँचायी थी; परंतु लक्ष्मण अपने पैने बाणोंद्वारा इसे पत्तेके दोनेकी भाँति विदीर्ण कर डालेंगे ॥ १४ ॥
लक्ष्मणस्य च नाराचा बहवः सन्ति तद्विधाः ।
वज्राशनिसमस्पर्शा गिरीणामपि दारकाः ॥ १५ ॥
' लक्ष्मणके पास ऐसे बहुत - से नाराच हैं, जिनका हलका - सा स्पर्श भी वज्र और अशनिके समान चोट पहुँचानेवाला है । वे नाराच पर्वतोंको भी विदीर्ण कर सकते हैं ॥ १५ ॥
अवस्थानं यदैव त्वमासिष्यसि परंतप ।
तदैव हरयः सर्वे त्यक्ष्यन्ति कृतनिश्चयाः ॥ १६ ॥
' शत्रुओंको संताप देनेवाले वीर! ज्यों ही तुम इस गुफामें रहना आरम्भ करोगे, त्यों ही ये सब वानर । इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये तुम्हें त्याग देंगे; क्योंकि इन्होंने ऐसा करनेका निश्चय कर लिया है ॥ १६ ॥
स्मरन्तः पुत्रदाराणां नित्योद्विग्ना बुभुक्षिताः ।
खेदिता दुःखशय्याभिस्त्वां करिष्यन्ति पृष्ठतः ॥ १७ ॥
' ये अपने बाल - बच्चोंको याद करके सदा उद्विग्न रहेंगे । जब यहाँ इन्हें भूखका कष्ट सहना पड़ेगा और दुःखद शय्यापर सोने या दुरवस्थामें रहनेके कारण इनके मनमें खेद होगा, तब ये तुम्हें पीछे छोड़कर चल देंगे ॥ १७ ॥
स त्वं हीनः सुहृद्धिश्च हितकामैश्च बन्धुभिः ।
तृणादपि भृशोद्विग्नः स्पन्दमानाद् भविष्यसि ॥ १८ ॥
' ऐसी दशामें तुम हितैषी बन्धुओं और सुहृदोंके सहयोगसे वञ्चित हो उड़ते हुए तिनकेसे भी तुच्छ हो जाओगे और सदा अधिक डरते रहोगे ( अथवा हिलते हुए तिनके से अत्यन्त भयभीत होते रहोगे ) ॥ १८ ॥
न च जातु न हिंस्युस्त्वां घोरा लक्ष्मणसायकाः ।
अपवृत्तं जिघांसन्तो महावेगा दुरासदाः ॥ १ ९ ॥
' लक्ष्मणके बाण घोर, महान् वेगशाली और दुर्जय हैं । श्रीरामके कार्यसे विमुख होनेपर तुम्हें कदापि मारे बिना नहीं रहेंगे ॥ १ ९ ॥
अस्माभिस्तु गतं सार्धं विनीतवदुपस्थितम् ।
आनुपूर्व्यात्तु सुग्रीवो राज्ये त्वां स्थापयिष्यति ॥ २० ॥
' हमारे साथ चलकर जब तुम विनीत पुरुषकी भाँति उनकी सेवामें उपस्थित होगे, तब सुग्रीव क्रमशः अपने बाद तुम्हींको राज्यपर बिठायेंगे ॥ २० ॥
धर्मराजः पितृव्यस्ते प्रीतिकामो दृढव्रतः ।
शुचिः सत्यप्रतिज्ञश्च स त्वां जातु न नाशयेत् ॥ २१ ॥
' तुम्हारे चाचा सुग्रीव धर्मके मार्गपर चलनेवाले राजा हैं । वे सदा तुम्हारी प्रसन्नता चाहनेवाले, दृढव्रत, पवित्र और सत्यप्रतिज्ञ हैं । अतः कदापि तुम्हारा नाश नहीं कर सकते ॥ २१ ॥
प्रियकामश्च ते मातुस्तदर्थं चास्य जीवितम् ।
तस्यापत्यं च नास्त्यन्यत् तस्मादङ्गद गम्यताम् ॥ २२ ॥
' अङ्गद! उनके मनमें सदा तुम्हारी माताका प्रिय करनेकी इच्छा रहती है । उनकी प्रसन्नताके लिये ही वे जीवन धारण करते हैं । सुग्रीवके तुम्हारे सिवा कोई दूसरा पुत्र भी नहीं है, इसलिये तुम्हें उनके पास चलना चाहिये ' ॥ २२ ॥
किष्किन्धाकाण्डे चतुःपञ्चाशः सर्गः ॥ ५४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें चौवनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५४ ॥
पृष्ठ 915
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे पञ्चपञ्चाशः सर्गः ९ ०३ पञ्चपञ्चाशः सर्गः अङ्गदसहित वानरोंका प्रायोपवेशन
श्रुत्वा हनुमतो वाक्यं प्रनितं धर्मसंहितम् ।
स्वामिसत्कारसंयुक्तमङ्गदो वाक्यमब्रवीत् ॥ १ ॥
हनुमान्जीका वचन विनययुक्त, धर्मानुकूल और स्वामीके प्रति सम्मानसे युक्त था । उसे सुनकर अङ्गदने कहा— ॥ १ ॥
स्थैर्यमात्ममनः शौचमानृशंस्यमथार्जवम् विक्रमश्चैव धैर्यं च सुग्रीवे नोपपद्यते ॥ २ ॥
' कपिश्रेष्ठ! राजा सुग्रीवमें स्थिरता, शरीर और मनकी पवित्रता, क्रूरताका अभाव, सरलता, पराक्रम और धैर्य है — यह मान्यता ठीक नहीं जान पड़ती ॥ २ ॥
भ्रातुर्ज्येष्ठस्य यो भार्यां जीवतो महिषीं प्रियाम् ।
धर्मेण मातरं यस्तु स्वीकरोति जुगुप्सितः ॥ ३ ॥
कथं स धर्मं जानीते येन भ्रात्रा दुरात्मना ।
युद्धायाभिनियुक्तेन बिलस्य पिहितं मुखम् ॥ ४ ॥
‘ जिसने अपने बड़े भाईके जीते - जी उनकी प्यारी महारानीको, जो धर्मतः उसकी माताके समान थी, कुत्सित भावनासे ग्रहण कर लिया था, वह धर्मको जानता है, यह कैसे कहा जा सकता है? जिस दुरात्माने युद्धके लिये जाते हुए भाईके द्वारा बिलकी रक्षाके कार्यमें नियुक्त होनेपर भी पत्थरसे उसका मुँह बंद कर दिया, वह कैसे धर्मज्ञ माना जा सकता है? ॥ ३-४ ॥
सत्यात् पाणिगृहीतश्च कृतकर्मा महायशाः ।
विस्मृतो राघवो येन स कस्य सुकृतं स्मरेत् ॥ ५ ॥
' जिन्होंने सत्यको साक्षी देकर उसका हाथ पकड़ा और पहले ही उसका कार्य सिद्ध कर दिया, उन महायशस्वी भगवान् श्रीरामको ही जब उसने भुला दिया, तब दूसरे किसके उपकारको वह याद रख सकता है? ॥ ५ ॥
लक्ष्मणस्य भयेनेह नाधर्मभयभीरुणा ।
आदिष्टा मार्गितुं सीता धर्मस्तस्मिन् कथं भवेत् ॥ ६ ॥
' जिसने अधर्मके भयसे डरकर नहीं, लक्ष्मणके ही भयसे भीत हो हमलोगोंको सीताकी खोजके लिये भेजा है, उसमें धर्मकी सम्भावना कैसे हो सकती है? ॥६ ॥
तस्मिन् पापे कृतघ्ने तु स्मृतिभिन्ने चलात्मनि ।
आर्यः को विश्वसेज्जातु तत्कुलीनो विशेषतः ॥ ७ ॥
' उस पापी, कृतघ्न, स्मरण - शक्तिसे हीन और चञ्चलचित्त सुग्रीवपर कोई श्रेष्ठ पुरुष, विशेषतः जो उसके कुलमें उत्पन्न हुआ हो, कभी भी किस तरह विश्वास कर सकता है? ॥७ ॥
राज्ये पुत्रः प्रतिष्ठाप्यः सगुणो निर्गुणोऽपि वा ।
कथं शत्रुकुलीनं मां सुग्रीवो जीवयिष्यति ॥ ८ ॥
' अपना पुत्र गुणवान् हो या गुणहीन, उसीको राज्यपर बिठाना चाहिये, ऐसी धारणा रखनेवाला सुग्रीव मुझ शत्रुकुलमें उत्पन्न हुए बालकको कैसे जीवित रहने देगा? ॥ ८ ॥
भिन्नमन्त्रोऽपराद्धश्च भिन्नशक्तिः कथं ह्यहम् ।
किष्किन्धां प्राप्य जीवेयमनाथ इव दुर्बलः ॥ ९ ॥
' सुग्रीवसे अलग रहनेका जो मेरा गूढ़ विचार था, वह आज प्रकट हो गया । साथ ही, उसकी आज्ञाका पालन न करनेके कारण मैं अपराधी भी हूँ । इतना ही नहीं, मेरी शक्ति क्षीण हो गयी है । मैं अनाथके समान दुर्बल हूँ । ऐसी दशामें किष्किन्धामें जाकर कैसे जीवित रह सकूँगा? ॥ ९ ॥
उपांशुदण्डेन हि मां बन्धनेनोपपादयेत् ।
शठः क्रूरो नृशंसश्च सुग्रीवो राज्यकारणात् ॥ १० ॥
' सुग्रीव शठ, क्रूर और निर्दयी है । वह राज्यके लिये मुझे गुप्तरूपसे दण्ड देगा अथवा सदाके लिये मुझे बन्धनमें डाल देगा ॥१० ॥
बन्धनाच्चावसादान्मे श्रेयः प्रायोपवेशनम् ।
अनुजानन्तु मां सर्वे गृहं गच्छन्तु वानराः ॥ ११ ॥
' इस प्रकार बन्धनजनित कष्ट भोगनेकी अपेक्षा
उपवास करके प्राण दे देना ही मेरे लिये श्रेयस्कर है ।
अतः सब वानर मुझे यहीं रहनेकी आज्ञा दें और अपने-अपने घरको चले जायँ ॥ ११ ॥
अहं वः प्रतिजानामि न गमिष्याम्यहं पुरीम् ।
इहैव प्रायमासिष्ये श्रेयो मरणमेव मे ॥ १२ ॥
' मैं आपलोगोंसे प्रतिज्ञापूर्वक कहता हूँ कि मैं किष्किन्धापुरीको नहीं जाऊँगा । यहीं मरणान्त उपवास करूँगा । मेरा मर जाना ही अच्छा है ॥ १२ ॥
अभिवादनपूर्वं तु राजा कुशलमेव च ।
अभिवादनपूर्वं तु राघवौ बलशालिनौ ॥ १३ ॥
' आपलोग राजा सुग्रीवको प्रणाम करके उनसे मेरा कुशल- समाचार कहियेगा । अपने बलके कारण शोभा पानेवाले दोनों रघुवंशी बन्धुओंसे भी मेरा सादर प्रणाम निवेदन करते हुए कुशल- समाचार कह दीजियेगा ॥ १३ ॥
पृष्ठ 916
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
९ ०४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
वाच्यस्तातो यवीयान् मे सुग्रीवो वानरेश्वरः ।
आरोग्यपूर्वं कुशलं वाच्या माता रुमा च मे ॥ १४ ॥
‘ मेरे छोटे पिता वानरराज सुग्रीव और माता रुमासे भी मेरा आरोग्यपूर्वक कुशल- समाचार बताइयेगा ॥ १४ ॥
मातरं चैव मे तारामाश्वासयितुमर्हथ ।
प्रकृत्या प्रियपुत्रा सा सानुक्रोशा तपस्विनी ॥ १५ ॥
' मेरी माता ताराको भी धैर्य बँधाइयेगा । वह बेचारी स्वभावसे ही दयालु और पुत्रपर प्रेम रखनेवाली है ॥ १५ ॥
विनष्टमिह मां श्रुत्वा व्यक्तं हास्यति जीवितम् ।
एतावदुक्त्वा वचनं वृद्धांस्तानभिवाद्य च ॥ १६ ॥
विवेश चाङ्गदो भूमौ रुदन् दर्भेषु दुर्मनाः । ' यहाँ मेरे नष्ट होनेका समाचार सुनकर वह निश्चय ही अपने प्राण त्याग देगी । ' इतना कहकर अङ्गदने उन सभी बड़े - बूढ़े वानरोंको प्रणाम किया और धरतीपर कुश बिछाकर उदास मुँहसे रोते - रोते वे मरणान्त उपवासके लिये बैठ गये ॥ १६३ ॥
तस्य संविशतस्तत्र रुदन्तो वानरर्षभाः ॥ १७ ॥
नयनेभ्यः प्रमुमुचुरुष्णं वै वारि दुःखिताः ।
सुग्रीवं चैव निन्दन्तः प्रशंसन्तश्च वालिनम् ॥ १८ ॥
परिवार्याङ्गदं सर्वे व्यवसन् प्रायमासितुम् । उनके इस प्रकार बैठनेपर सभी श्रेष्ठ वानर रोने लगे और दुःखी हो नेत्रोंसे गरम - गरम आँसू बहाने लगे । सुग्रीवकी निन्दा और वालीकी प्रशंसा करते हुए उन सबने अङ्गदको सब ओरसे घेरकर आमरण उपवास करनेका निश्चय किया ॥ १७-१८३ ॥ तद् वाक्यं वालिपुत्रस्य विज्ञाय प्लवगर्षभाः ॥ १ ९ ॥
उपस्पृश्योदकं सर्वे प्राङ्मुखाः समुपाविशन् ।
दक्षिणाग्रेषु दर्भेषु उदक्तीरं समाश्रिताः ॥२० ॥
मुमूर्षवो हरिश्रेष्ठा एतत् क्षममिति स्म ह । वालिकुमारके वचनोंपर विचार करके उन वानरशिरोमणियोंने मरना ही उचित समझा और मृत्युकी इच्छासे आचमन करके समुद्रके उत्तर तटपर दक्षिणाग्र कुश बिछाकर वे सब - के - सब पूर्वाभिमुख हो बैठ गये ॥ रामस्य वनवासं च क्षयं दशरथस्य च ॥२१ ॥
जनस्थानवधं चैव वधं चैव जटायुषः ।
हरणं चैव वैदेह्या वालिनश्च वधं तथा ।
रामकोपं च वदतां हरीणां भयमागतम् ॥ २२ ॥
श्रीरामके वनवास, राजा दशरथकी मृत्यु, जन-स्थानवासी राक्षसोंके संहार, विदेहकुमारी सीताके अपहरण, जटायुके मरण, वालीके वध और श्रीरामके क्रोधकी चर्चा करते हुए उन वानरोंपर एक दूसरा ही भय आ पहुँचा ॥ २१-२२ ॥ स संविशद्भिर्बहुभिर्महीधरो महाद्रिकूटप्रतिमैः प्लवंगमैः । भू संनादितनिर्दरान्तरो भृशं नदद्भिर्जलदैरिवाम्बरम् ॥ २३ ॥
महान् पर्वत - शिखरोंके समान शरीरवाले वहाँ बैठे हुए बहुसंख्यक वानर भयके मारे जोर - जोरसे शब्द करने लगे, जिससे उस पर्वतकी कन्दराओंका भीतरी भाग प्रतिध्वनित हो उठा और गर्जते हुए मेघोंसे युक्त आकाशके समान प्रतीत होने लगा ॥ २३ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चपञ्चाशः सर्गः ॥ ५५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें पचपनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५५ ॥
षट्पञ्चाशः सर्गः सम्पातिसे वानरोंको भय, उनके मुखसे जटायुके वधकी बात सुनकर सम्पातिका दुःखी होना और अपनेको नीचे उतारनेके लिये वानरोंसे अनुरोध करना
उपविष्टास्तु ते सर्वे यस्मिन् प्रायं गिरिस्थले ।
हरयो गृधराजश्च तं देशमुपचक्रमे ॥ १ ॥
सम्पातिर्नाम नाम्ना तु चिरजीवी विहंगमः ।
भ्राता जटायुषः श्रीमान् विख्यातबलपौरुषः ॥ २ ॥
पर्वतके जिस स्थानपर वे सब वानर आमरण उपवासके लिये बैठे थे, उस प्रदेशमें चिरंजीवी पक्षी श्रीमान् गृध्रराज सम्पाति आये । वे जटायुके भाई थे और अपने बल तथा पुरुषार्थके लिये सर्वत्र प्रसिद्ध थे ॥ १-२ ॥
कन्दरादभिनिष्क्रम्य स विन्ध्यस्य महागिरेः ।
उपविष्टान् हरीन् दृष्ट्वा हृष्टात्मा गिरमब्रवीत् ॥ ३ ॥
महागिरि विन्ध्यकी कन्दरासे निकलकर सम्पातिने जब वहाँ बैठे हुए वानरोंको देखा, तब उनका हृदय । हर्षसे खिल उठा और वे इस प्रकार बोले- ॥ ३ ॥
पृष्ठ 917
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे
विधिः किल नरं लोके विधानेनानुवर्तते ।
यथायं विहितो भक्ष्यश्चिरान्मह्यमुपागतः ॥ ४ ॥
परम्पराणां भक्षिष्ये वानराणां मृतं मृतम् ।
उवाचैतद् वचः पक्षी तान् निरीक्ष्य प्लवंगमान् ॥ ५ ॥
' जैसे लोकमें पूर्वजन्मके कर्मानुसार मनुष्यको उसके कियेका फल स्वतः प्राप्त होता है, उसी प्रकार आज दीर्घकालके पश्चात् यह भोजन स्वतः मेरे लिये प्राप्त हो गया । अवश्य ही यह मेरे किसी कर्मका फल है । इन वानरोंमेंसे जो - जो मरता जायगा, उसको मैं क्रमशः भक्षण करता जाऊँगा ' यह बात उस पक्षीने उन सब वानरोंको देखकर कहा ॥४-५ ॥
तस्य तद् वचनं श्रुत्वा भक्ष्यलुब्धस्य पक्षिणः ।
अङ्गदः परमायस्तो हनूमन्तमथाब्रवीत् ॥ ६ ॥
भोजनपर लुभाये हुए उस पक्षीका यह वचन सुनकर अङ्गदको बड़ा दुःख हुआ और वे हनुमान्जीसे बोले-पश्य सीतापदेशेन साक्षाद् वैवस्वतो यमः । इमं देशमनुप्राप्तो वानराणां विपत्तये ॥७ ॥
' देखिये, सीताके निमित्तसे वानरोंको विपत्तिमें डालनेके लिये साक्षात् सूर्यपुत्र यम इस देशमें आ पहुँचे ॥
रामस्य न कृतं कार्यं न कृतं राजशासनम् ।
हरीणामियमज्ञाता विपत्तिः सहसाऽऽगता ॥८ ॥
' हमलोगोंने न तो श्रीरामचन्द्रजीका कार्य किया और न राजाकी आज्ञाका पालन ही । इसी बीच वानरोंपर यह सहसा अज्ञात विपत्ति आ पड़ी ॥ ८ ॥
वैदेह्याः प्रियकामेन कृतं कर्म जटायुषा ।
गृध्रराजेन यत् तत्र श्रुतं वस्तदशेषतः ॥ ९ ॥
' विदेहकुमारी सीताका प्रिय करनेकी इच्छासे गृध्रराज जटायुने जो साहसपूर्ण कार्य किया था, वह सब आपलोगोंने सुना ही होगा ॥ ९ ॥
तथा सर्वाणि भूतानि तिर्यग्योनिगतान्यपि ।
प्रियं कुर्वन्ति रामस्य त्यक्त्वा प्राणान् यथा वयम् ॥ १० ॥
समस्त प्राणी, वे पशु - पक्षियोंकी योनिमें ही क्यों न उत्पन्न हुए हों, हमारी तरह प्राण देकर भी श्रीरामचन्द्रजीका प्रिय कार्य करते हैं ॥ १० ॥
अन्योन्यमुपकुर्वन्ति स्नेहकारुण्ययन्त्रिताः ।
ततस्तस्योपकारार्थं त्यजतात्मानमात्मना ॥ ११ ॥
' शिष्ट पुरुष स्नेह और करुणाके वशीभूत हो एक - दूसरेका उपकार करते हैं, अतः आपलोग भी श्रीरामके उपकारके लिये स्वयं ही अपने शरीरका परित्याग करें ॥ ११ ॥
षट्पञ्चाशः सर्गः ९ ०५
प्रियं कृतं हि रामस्य धर्मज्ञेन जटायुषा ।
राघवार्थे परिश्रान्ता वयं संत्यक्तजीविताः ॥ १२ ॥
कान्ताराणि प्रपन्नाः स्म न च पश्याम मैथिलीम् । ' धर्मज्ञ जटायुने ही श्रीरामका प्रिय किया है । हमलोग श्रीरघुनाथजीके लिये अपने जीवनका मोह छोड़कर परिश्रम करते हुए इस दुर्गम वनमें आये, किंतु मिथिलेशकुमारीका दर्शन न कर सके ॥ १२३ ॥
स सुखी गृध्रराजस्तु रावणेन हतो रणे ।
मुक्तश्च सुग्रीवभयाद् गतश्च परमां गतिम् ॥ १३ ॥
' गृध्रराज जटायु ही सुखी हैं, जो युद्धमें रावणके हाथसे मारे गये और परमगतिको प्राप्त हुए । वे सुग्रीवके भयसे मुक्त हैं ॥१३ ॥
जटायुषो विनाशेन राज्ञो दशरथस्य च ।
हरणेन च वैदेह्याः संशयं हरयो गताः ॥ १४ ॥
' राजा दशरथकी मृत्यु, जटायुका विनाश और विदेहकुमारी सीताका अपहरण - इन घटनाओंसे इस समय वानरोंका जीवन संशयमें पड़ गया है ॥ १४ ॥
रामलक्ष्मणयोर्वासमरण्ये सह सीतया ।
राघवस्य च बाणेन वालिनश्च तथा वधः ॥ १५ ॥
रामकोपादशेषाणां रक्षसां च तथा वधम् ।
कैकेय्या वरदानेन इदं च विकृतं कृतम् ॥ १६ ॥
' श्रीराम और लक्ष्मणको सीताके साथ वनमें निवास करना पड़ा, श्रीरघुनाथजीके बाणसे वालीका वध हुआ और अब श्रीरामके कोपसे समस्त राक्षसोंका संहार होगा — ये सारी बुराइयाँ कैकेयीको दिये गये वरदानसे ही पैदा हुई हैं ' ॥ तदसुखमनुकीर्तितं वचो भुवि पतितांश्च निरीक्ष्य वानरान् । भृशचकितमतिर्महामतिः कृपणमुदाहृतवान् स गृध्रराजः ॥ १७ ॥
वानरोंके द्वारा बारम्बार कहे गये इन दुःखमय वचनोंको सुनकर और उन सबको पृथ्वीपर पड़ा हुआ देखकर परम बुद्धिमान् सम्पातिका हृदय अत्यन्त क्षुब्ध हो उठा और वे दीन वाणीमें बोलनेको उद्यत हुए ॥ १७ ॥
तत् तु श्रुत्वा तथा वाक्यमङ्गदस्य मुखोद्गतम् ।
अब्रवीद् वचनं गृध्रस्तीक्ष्णतुण्डो महास्वनः ॥ १८ ॥
अङ्गदके मुखसे निकले हुए उस वचनको सुनकर तीखी चोंचवाले उस गीधने उच्च स्वरसे इस प्रकार पूछा- ॥ १८ ॥
कोऽयं गिरा घोषयति प्राणैः प्रियतरस्य मे ।
जटायुषो वधं भ्रातुः कम्पयन्निव मे मनः ॥ १ ९ ॥
पृष्ठ 918
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
९ ०६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' यह कौन है, जो मेरे प्राणोंसे भी बढ़कर प्रिय । भाई जटायुके वधकी बात कह रहा है । इसे सुनकर मेरा हृदय कम्पित - सा होने लगा है ॥ १ ९ ॥
कथमासीज्जनस्थाने युद्धं राक्षसगृध्रयोः ।
नामधेयमिदं भ्रातुश्चिरस्याद्य मया श्रुतम् ॥ २० ॥
' जनस्थानमें राक्षसका गृध्रके साथ किस प्रकार युद्ध हुआ था? अपने भाईका प्यारा नाम आज बहुत दिनोंके बाद मेरे कानमें पड़ा है ॥२० ॥
इच्छेयं गिरिदुर्गाच्च भवद्भिरवतारितुम् ।
यवीयसो गुणज्ञस्य श्लाघनीयस्य विक्रमैः ॥ २१ ॥
अतिदीर्घस्य कालस्य परितुष्टोऽस्मि कीर्तनात् ।
तदिच्छेयमहं श्रोतुं विनाशं वानरर्षभाः ॥ २२ ॥
' जटायु मुझसे छोटा, गुणज्ञ और पराक्रमके कारण अत्यन्त प्रशंसाके योग्य था । दीर्घकालके पश्चात् आज उसका नाम सुनकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई । मैं चाहता । इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये हूँ कि पर्वतके इस दुर्गम स्थानसे आपलोग मुझे नीचे उतार दें । श्रेष्ठ वानरो! मुझे अपने भाईके विनाशका वृत्तान्त सुननेकी इच्छा है॥२१-२२ ॥
भ्रातुर्जटायुषस्तस्य जनस्थाननिवासिनः ।
तस्यैव च मम भ्रातुः सखा दशरथः कथम् ॥ २३ ॥
यस्य रामः प्रियः पुत्रो ज्येष्ठो गुरुजनप्रियः । ' मेरा भाई जटायु तो जनस्थानमें रहता था । गुरुजनोंके प्रेमी श्रीरामचन्द्रजी जिनके ज्येष्ठ एवं प्रिय पुत्र हैं, वे महाराज दशरथ मेरे भाईके मित्र कैसे हुए? ॥ २३३ ॥
सूर्यांशुदग्धपक्षत्वान्न शक्नोमि विसर्पितुम् ।
इच्छेयं पर्वतादस्मादवतर्तुमरिंदमाः ॥ २४ ॥
' शत्रुदमन वीरो! मेरे पंख सूर्यकी किरणोंसे जल गये हैं, इसलिये मैं उड़ नहीं सकता; किंतु इस पर्वतसे नीचे उतरना चाहता हूँ ' ॥ २४ ॥
किष्किन्धाकाण्डे षट्पञ्चाशः सर्गः ॥५६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें छप्पनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५६ ॥
सप्तपञ्चाशः सर्गः अङ्गदका सम्पातिको पर्वत - शिखरसे नीचे उतारकर उन्हें जटायुके मारे जानेका वृत्तान्त बताना तथा राम - सुग्रीवकी मित्रता एवं वालिवधका प्रसंग सुनाकर अपने आमरण उपवासका कारण निवेदन करना
शोकाद् भ्रष्टस्वरमपि श्रुत्वा वानरयूथपाः ।
श्रद्दधुर्नैव तद्वाक्यं कर्मणा तस्य शङ्किताः ॥ १ ॥
शोकके कारण सम्पातिका स्वर विकृत हो गया था । उनकी कही हुई बात सुनकर भी वानर - यूथपतियोंने उसपर विश्वास नहीं किया; क्योंकि वे उनके कर्मसे शङ्कित थे ॥ १ ॥
ते प्रायमुपविष्टास्तु दृष्ट्वा गृध्रं प्लवंगमाः ।
चक्रुर्बुद्धिं तदा रौद्रां सर्वान् नो भक्षयिष्यति ॥ २ ॥
आमरण उपवासके लिये बैठे हुए उन वानरोंने उस समय गीधको देखकर यह भयंकर बात सोची, ' यह हम सबको खा तो नहीं जायगा ॥ २ ॥
सर्वथा प्रायमासीनान् यदि नो भक्षयिष्यति ।
कृतकृत्या भविष्यामः क्षिप्रं सिद्धिमितो गताः ॥ ३ ॥
' अच्छा, हम तो सब प्रकारसे मरणान्त उपवासका व्रत लेकर बैठे ही थे । यदि यह पक्षी हमें खा लेगा तो हमारा काम ही बन जायगा । हमें शीघ्र ही सिद्धि प्राप्त हो जायगी ' ॥ ३ ॥
एतां बुद्धिं ततश्चकुः सर्वे ते हरियूथपाः ।
अवतार्य गिरेः शृङ्गाद् गृभ्रमाहाङ्गदस्तदा ॥ ४ ॥
फिर तो उन समस्त वानर- यूथपतियोंने यही निश्चय किया । उस समय गीधको उस पर्वत - शिखरसे उतारकर अङ्गदने कहा —॥४ ॥
बभूवर्क्षरजो नाम वानरेन्द्रः प्रतापवान् ।
ममार्यः पार्थिवः पक्षिन् धार्मिकौ तस्य चात्मजौ ॥ ५ ॥
सुग्रीवश्चैव वाली च पुत्रौ घनबलावुभौ ।
लोके विश्रुतकर्माभूद् राजा वाली पिता मम ॥ ६ ॥
' पक्षिराज! पहले एक प्रतापी वानरराज हो गये हैं, जिनका नाम था ऋक्षरजा! राजा ऋक्षरजा मेरे पितामह लगते थे । उनके दो धर्मात्मा पुत्र हुए- सुग्रीव और वाली । दोनों ही बड़े बलवान् हुए । उनमेंसे राजा वाली मेरे पिता थे । संसारमें अपने पराक्रमके कारण उनकी बड़ी ख्याति थी ॥ ५-६ ॥
राजा कृत्स्नस्य जगत इक्ष्वाकूणां महारथः ।
रामो दाशरथिः श्रीमान् प्रविष्टो दण्डकावनम् ॥ ७ ॥
पृष्ठ 919
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे सप्तपञ्चाशः सर्गः ९ ०७
लक्ष्मणेन सह भ्रात्रा वैदेह्या सह भार्यया ।
पितुर्निदेशनिरतो धर्मं पन्थानमाश्रितः ॥ ८ ॥
' आजसे कुछ वर्ष पहले इक्ष्वाकुवंशके महारथी वीर दशरथकुमार श्रीमान् रामचन्द्रजी, जो सम्पूर्ण जगत्के राजा हैं, पिताकी आज्ञाके पालनमें तत्पर हो धर्म - मार्गका आश्रय ले दण्डकारण्यमें आये थे । उनके साथ उनके छोटे भाई लक्ष्मण तथा उनकी धर्मपत्नी विदेहकुमारी सीता भी थीं ॥ ८ ॥
तस्य भार्या जनस्थानाद् रावणेन हृता बलात् ।
रामस्य तु पितुर्मित्रं जटायुर्नाम गृध्रराट् ॥ ९ ॥
ददर्श सीतां वैदेहीं ह्रियमाणां विहायसा ।
रावणं विरथं कृत्वा स्थापयित्वा च मैथिलीम् ।
परिश्रान्तश्च वृद्धश्च रावणेन हतो रणे ॥ १० ॥
‘ जनस्थानमें आनेपर उनकी पत्नी सीताको रावणने बलपूर्वक हर लिया । उस समय गृध्रराज जटायुने, जो उनके पिताके मित्र थे, देखा - रावण आकाशमार्गसे विदेहकुमारीको लिये जा रहा है । देखते ही वे रावणपर टूट पड़े और उसके रथको नष्ट - भ्रष्ट करके उन्होंने मिथिलेशकुमारीको सुरक्षितरूपसे भूमिपर खड़ा कर दिया । किंतु वे वृद्ध तो थे ही । युद्ध करते - करते थक गये और अन्ततोगत्वा रणक्षेत्रमें रावणके हाथसे मारे गये॥९ -१० ॥
एवं गृध्रो हतस्तेन रावणेन बलीयसा ।
संस्कृतश्चापि रामेण जगाम गतिमुत्तमाम् ॥ ११ ॥
' इस प्रकार महाबली रावणके द्वारा जटायुका वध । हुआ । स्वयं श्रीरामचन्द्रजीने उनका दाह - संस्कार किया और वे उत्तम गति ( साकेतधामको ) प्राप्त हुए ॥ ११ ॥
ततो मम पितृव्येण सुग्रीवेण महात्मना ।
चकार राघवः सख्यं सोऽवधीत् पितरं मम ॥ १२ ॥
' तदनन्तर श्रीरघुनाथजीने मेरे चाचा महात्मा सुग्रीवसे मित्रता की और उनके कहनेसे उन्होंने मेरे पिताका वध कर दिया ॥ १२ ॥
मम पित्रा निरुद्धो हि सुग्रीवः सचिवैः सह ।
निहत्य वालिनं रामस्ततस्तमभिषेचयत् ॥ १३ ॥
' मेरे पिताने मन्त्रियोंसहित सुग्रीवको राज्य - सुखसे वञ्चित कर दिया था । इसलिये श्रीरामचन्द्रजीने मेरे पिता वालीको मारकर सुग्रीवका अभिषेक करवाया ॥ १३ ॥
स राज्ये स्थापितस्तेन सुग्रीवो वानरेश्वरः ।
राजा वानरमुख्यानां तेन प्रस्थापिता वयम् ॥ १४ ॥
' उन्होंने ही सुग्रीवको वालीके राज्यपर स्थापित किया । अब सुग्रीव वानरोंके स्वामी हैं । मुख्य - मुख्य वानरोंके भी राजा हैं । उन्होंने हमें सीताकी खोजके लिये भेजा है ॥ १४ ॥
एवं रामप्रयुक्तास्तु मार्गमाणास्ततस्ततः ।
वैदेहीं नाधिगच्छामो रात्रौ सूर्यप्रभामिव ॥ १५ ॥
' इस तरह श्रीरामसे प्रेरित होकर हमलोग इधर-उधर विदेहकुमारी सीताको खोजते - फिरते हैं, किंतु अबतक उनका पता नहीं लगा । जैसे रातमें सूर्यकी प्रभाका दर्शन नहीं होता, उसी प्रकार हमें इस वनमें जानकीका दर्शन नहीं हुआ ॥ १५ ॥
ते वयं दण्डकारण्यं विचित्य सुसमाहिताः ।
अज्ञानात् तु प्रविष्टाः स्म धरण्या विवृतं बिलम् ॥ १६ ॥
' हमलोग अपने मनको एकाग्र करके दण्डकारण्यमें भलीभाँति खोज करते हुए अज्ञानवश पृथ्वीके एक खुले हुए विवरमें घुस गये ॥१६ ॥
मयस्य मायाविहितं तद् बिलं च विचिन्वताम् ।
व्यतीतस्तत्र नो मासो यो राज्ञा समयः कृतः ॥ १७ ॥
' वह विवर मयासुरकी मायासे निर्मित हुआ है । उसमें खोजते खोजते हमारा एक मास बीत गया, जिसे राजा सुग्रीवने हमारे लौटनेके लिये अवधि निश्चित किया था ॥ १७ ॥
ते वयं कपिराजस्य सर्वे वचनकारिणः ।
कृतां संस्थामतिक्रान्ता भयात् प्रायमुपासिताः ॥ १८ ॥
' हम सब लोग कपिराज सुग्रीवके आज्ञाकारी हैं, किंतु उनके द्वारा नियत की हुई अवधिको लाँघ गये हैं । अतः उन्हींके भयसे हम यहाँ आमरण उपवास कर रहे हैं ॥ १८ ॥
क्रुद्धे तस्मिंस्तु काकुत्स्थे सुग्रीवे च सलक्ष्मणे ।
गतानामपि सर्वेषां तत्र नो नास्ति जीवितम् ॥ १ ९ ॥
' ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम, लक्ष्मण और सुग्रीव तीनों हमपर कुपित होंगे । उस दशामें वहाँ लौट जानेके । बाद भी हम सबके प्राण नहीं बच सकते ' ॥ १ ९ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे सप्तपञ्चाशः सर्गः ॥ ५७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें सत्तावनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥५७ ॥
पृष्ठ 920
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
९ ०८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे अष्टपञ्चाशः सर्गः सम्पातिका अपने पंख जलनेकी कथा सुनाना, सीता और रावणका पता बताना तथा वानरोंकी सहायतासे समुद्र - तटपर जाकर भाईको जलाञ्जलि देना
इत्युक्तः करुणं वाक्यं वानरैस्त्यक्तजीवितैः ।
सबाष्पो वानरान् गृध्रः प्रत्युवाच महास्वनः ॥ १ ॥
जीवनकी आशा त्यागकर बैठे हुए वानरोंके मुखसे यह करुणाजनक बात सुनकर सम्पातिके नेत्रोंमें आँसू आ गये । उन्होंने उच्च स्वरसे उत्तर दिया- ॥१ ॥
यवीयान् स मम भ्राता जटायुर्नाम वानराः ।
यमाख्यात हतं युद्धे रावणेन बलीयसा ॥ २ ॥
' वानरो! तुम जिसे महाबली रावणके द्वारा युद्धमें मारा गया बता रहे हो, वह जटायु मेरा छोटा भाई था ॥
वृद्धभावादपक्षत्वाच्छृण्वंस्तदपि मर्षये ।
नहि मे शक्तिरस्त्यद्य भ्रातुर्वैरविमोक्षणे ॥ ३ ॥
' मैं बूढ़ा हुआ । मेरे पंख जल गये । इसलिये अब मुझमें अपने भाईके वैरका बदला लेनेकी शक्ति नहीं रह गयी है । यही कारण है कि यह अप्रिय बात सुनकर भी मैं चुपचाप सहे लेता हूँ ॥ ३ ॥
पुरा वृत्रवधे वृत्ते स चाहं च जयैषिणौ ।
आदित्यमुपयातौ स्वो ज्वलन्तं रश्मिमालिनम् ॥ ४ ॥
आवृत्याकाशमार्गेण जवेन स्वर्गतौ भृशम् ।
मध्यं प्राप्ते तु सूर्ये तु जटायुरवसीदति ॥ ५ ॥
' पहलेकी बात है जब इन्द्रके द्वारा वृत्रासुरका वध हो गया, तब इन्द्रको प्रबल जानकर हम दोनों भाई उन्हें जीतनेकी इच्छासे पहले आकाशमार्गके द्वारा बड़े वेग से स्वर्गलोकमें गये । इन्द्रको जीतकर लौटते समय हम दोनों ही स्वर्गको प्रकाशित करनेवाले अंशुमाली सूर्यके पास आये । हममेंसे जटायु सूर्यके मध्याह्नकालमें उनके तेजसे शिथिल होने लगा ॥ ४-५ ॥
तमहं भ्रातरं दृष्ट्वा सूर्यरश्मिभिरर्दितम् ।
पक्षाभ्यां छादयामास स्नेहात् परमविह्वलम् ॥ ६ ॥
' भाईको सूर्यकी किरणोंसे पीड़ित और अत्यन्त व्याकुल देख मैंने स्नेहवश अपने दोनों पंखोंसे उसे ढक लिया ॥ ६ ॥
निर्दग्धपत्रः पतितो विन्ध्येऽहं वानरर्षभाः ।
अहमस्मिन् वसन् भ्रातुः प्रवृत्तिं नोपलक्षये ॥ ७ ॥
' वानरशिरोमणियो! उस समय मेरे दोनों पंख जल गये और मैं इस विन्ध्य पर्वतपर गिर पड़ा । यहाँ रहकर मैं कभी अपने भाईका समाचार न पा सका । ( आज पहले - पहल तुमलोगोंके मुखसे उसके मारे जानेकी बात मालूम हुई है ) ' ॥७ ॥
जटायुषस्त्वेवमुक्तो भ्रात्रा सम्पातिना तदा ।
युवराजो महाप्रज्ञः प्रत्युवाचाङ्गदस्तदा ॥ ८ ॥
जटायुके भाई सम्पातिके उस समय ऐसा कहनेपर परम बुद्धिमान् युवराज अङ्गदने उनसे इस प्रकार कहा—
जटायुषो यदि भ्राता श्रुतं ते गदितं मया ।
आख्याहि यदि जानासि निलयं तस्य रक्षसः ॥ ९ ॥
' गृध्रराज! यदि आप जटायुके भाई हैं, यदि आपने मेरी कही हुई बातें सुनी हैं और यदि आप उस राक्षसका निवासस्थान जानते हैं तो हमें बताइये ॥९ ॥
अदीर्घदर्शिनं तं वै रावणं राक्षसाधमम् ।
अन्तिके यदि वा दूरे यदि जानासि शंस नः ॥ १० ॥
' वह अदूरदर्शी नीच राक्षस रावण यहाँसे निकट हो या दूर, यदि आप जानते हैं तो हमें उसका पता बता दें ' ॥
ततोऽब्रवीन्महातेजा भ्राता ज्येष्ठो जटायुषः ।
आत्मानुरूपं वचनं वानरान् सम्प्रहर्षयन् ॥ ११ ॥
तब जटायुके बड़े भाई महातेजस्वी सम्पातिने वानरोंका हर्ष बढ़ाते हुए अपने अनुरूप बात कही — ॥ ११ ॥
निर्दग्धपक्षो गृध्रोऽहं गतवीर्यः प्लवङ्गमाः ।
वाङ्मात्रेण तु रामस्य करिष्ये साह्यमुत्तमम् ॥ १२ ॥
' वानरो! मेरे पंख जल गये । अब मैं बेपरका गीध हूँ । मेरी शक्ति जाती रही ( अतः मैं शरीरसे तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता, तथापि ) वचनमात्रसे भगवान् श्रीरामकी उत्तम सहायता अवश्य करूँगा ॥ १२ ॥
जानामि वारुणाँल्लोकान् विष्णोस्त्रैविक्रमानपि ।
देवासुरविमर्दाश्च ह्यमृतस्य विमन्थनम् ॥ १३ ॥
' मैं वरुणके लोकोंको जानता हूँ । वामनावतारके समय भगवान् विष्णुने जहाँ - जहाँ अपने तीन पग रखे थे, उन स्थानोंका भी मुझे ज्ञान है । अमृत - मन्थन तथा देवासुरसंग्राम भी मेरी देखी और जानी हुई घटनाएँ हैं ॥
रामस्य यदिदं कार्यं कर्तव्यं प्रथमं मया ।
जरया च हृतं तेजः प्राणाश्च शिथिला मम ॥ १४ ॥
' यद्यपि वृद्धावस्थाने मेरा तेज हर लिया है और मेरी प्राणशक्ति शिथिल हो गयी है तथापि श्रीरामचन्द्रजीका यह कार्य मुझे सबसे पहले करना है ॥१४ ॥