श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 1681–1690

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1681–1690

पृष्ठ 1681

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1681 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नोवाच वाग्यतः किंचिद् गच्छत्येव युधिष्ठिरः ॥ २० ॥

संजय कहते हैं— राजन्! भाइयोंके इस प्रकार कहनेपर भी कुरुकुलको आनन्दित

करनेवाले राजा युधिष्ठिर उनसे कुछ नहीं बोले । चुपचाप चलते ही गये ॥ २० ॥

तानुवाच महाप्राज्ञो वासुदेवो महामनाः ।

अभिप्रायोऽस्य विज्ञातो मयेति प्रहसन्निव ॥ २१ ॥

तब परम बुद्धिमान् महामना भगवान् वासुदेवने उन चारों भाइयोंसे हँसते हुए - से कहा — ' इनका अभिप्राय मुझे ज्ञात हो गया है ॥ २१ ॥

एष भीष्मं तथा द्रोणं गौतमं शल्यमेव च ।

अनुमान्य गुरून् सर्वान् योत्स्यते पार्थिवोऽरिभिः ॥ २२ ॥

' ये राजा युधिष्ठिर भीष्म, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य और शल्य- इन समस्त गुरुजनोंसे आज्ञा लेकर शत्रुओंके साथ युद्ध करेंगे ॥ २२ ॥

श्रूयते हि पुराकल्पे गुरूनननुमान्य यः ।

युध्यते स भवेद् व्यक्तमपध्यातो महत्तरैः ॥ २३ ॥

' सुना जाता है कि प्राचीन कालमें जो गुरुजनोंकी अनुमति लिये बिना ही युद्ध करता था, वह निश्चय ही उन माननीय पुरुषोंकी दृष्टिमें गिर जाता था ॥ २३ ॥

अनुमान्य यथाशास्त्रं यस्तु युध्येन्महत्तरैः ।

ध्रुवस्तस्य जयो युद्धे भवेदिति मतिर्मम ॥ २४ ॥

‘ जो शास्त्रकी आज्ञाके अनुसार माननीय पुरुषोंसे आज्ञा लेकर युद्ध करता है, उसकी उस युद्धमें अवश्य विजय होती है, ऐसा मेरा विश्वास है ' ॥ २४ ॥

एवं ब्रुवति कृष्णेऽत्र धार्तराष्ट्रचमूं प्रति । ( नेत्रैरनिमिषैः सर्वैः प्रेक्षन्ते स्म युधिष्ठिरम् ॥ ) हाहाकारो महानासीन्निःशब्दास्त्वपरेऽभवन् ॥ २५ ॥

जब भगवान् श्रीकृष्ण ये बातें कह रहे थे, उस समय दुर्योधनकी सेनाकी ओर आते हुए युधिष्ठिरको सब लोग अपलक नेत्रोंसे देख रहे थे । कहीं महान् हाहाकार हो रहा था और कहीं दूसरे लोग मुँहसे एक शब्द भी न बोलकर चुप हो गये थे ॥ २५ ॥

दृष्ट्वा युधिष्ठिरं दूराद् धार्तराष्ट्रस्य सैनिकाः ।

मिथः संकथयाञ्चक्रुरेषो हि कुलपांसनः ॥ २६ ॥

पृष्ठ 1682

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1682 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीकृष्ण एवं भाइयोंसहित युधिष्ठिरका भीष्मको प्रणाम करके उनसे युद्धके लिये आज्ञा माँगना

पृष्ठ 1683

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1683 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युधिष्ठिरको दूरसे ही देखकर दुर्योधनके सैनिक आपसमें इस प्रकार बातचीत करने लगे -'यह युधिष्ठिर तो अपने कुलका जीता- जागता कलंक ही है ॥ २६ ॥

व्यक्तं भीत इवाभ्येति राजासौ भीष्ममन्तिकम् ।

युधिष्ठिरः ससोदर्यः शरणार्थं प्रयाचकः II २७ ॥

'देखो, स्पष्ट ही दिखायी दे रहा है कि वह राजा युधिष्ठिर भयभीतकी भाँति भाइयोंसहित भीष्मजीके निकट शरण माँगनेके लिये आ रहा है ॥ २७ ॥

धनंजये कथं नाथे पाण्डवे च वृकोदरे ।

नकुले सहदेवे च भीतिरभ्येति पाण्डवम् ॥ २८ ॥

‘ पाण्डुनन्दन धनंजय, वृकोदर भीम तथा नकुल सहदेव -जैसे सहायकोंके रहते हुए युधिष्ठिरके मनमें भय कैसे हो गया! ॥ २८ ॥

न नूनं क्षत्रियकुले जातः सम्प्रथिते भुवि ।

यथास्य हृदयं भीतमल्पसत्त्वस्य संयुगे ॥ २ ९ ॥

'निश्चय ही यह भूमण्डलमें विख्यात क्षत्रियोंके कुलमें उत्पन्न नहीं हुआ है । इसका मानसिक बल अत्यन्त अल्प है; इसीलिये युद्धके अवसरपर इसका हृदय इतना भयभीत है ' ॥ २ ९ ॥

ततस्ते सैनिकाः सर्वे प्रशंसन्ति स्म कौरवान् ।

हृष्टाः सुमनसो भूत्वा चैलानि दुधुवुश्च ह ॥ ३० ॥

तदनन्तर वे सब सैनिक कौरवोंकी प्रशंसा करने लगे और प्रसन्नचित्त हो हर्षमें भरकर अपने कपड़े हिलाने लगे ॥ ३० ॥

व्यनिन्दश्च तथा सर्वे योधास्तव विशाम्पते ।

युधिष्ठिरं ससोदर्यं सहितं केशवेन हि ॥ ३१ ॥

प्रजानाथ! आपके वे सब योद्धा भाइयों तथा श्रीकृष्णसहित युधिष्ठिरकी विशेषरूपसे निन्दा करते थे ॥ ३१ ॥

ततस्तत् कौरवं सैन्यं धिक्कृत्वा तु युधिष्ठिरम् ।

निःशब्दमभवत् तूर्णं पुनरेव विशाम्पते ॥ ३२ ॥

राजन्! इस प्रकार युधिष्ठिरको धिक्कार देकर सारी कौरव सेना पुनः शीघ्र ही चुप हो गयी ॥ ३२ ॥

किं नु वक्ष्यति राजासौ किं भीष्मः प्रतिवक्ष्यति ।

किं भीमः समरश्लाघी किं नु कृष्णार्जुनाविति ॥ ३३ ॥

सब लोग मन- ही- मन सोचने लगे कि वह राजा क्या कहेगा और भीष्मजी क्या उत्तर देंगे? युद्धकी श्लाघा रखनेवाले भीमसेन तथा श्रीकृष्ण और अर्जुन भी क्या कहेंगे? ॥ ३३ ॥

विवक्षितं किमस्येति संशयः सुमहानभूत् ।

पृष्ठ 1684

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1684 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उभयोः सेनयो राजन् युधिष्ठिरकृते तदा ॥ ३४ ॥

राजन्! दोनों ही सेनाओंमें युधिष्ठिरके विषयमें महान् संशय उत्पन्न हो गया था । सब सोचते थे कि राजा युधिष्ठिर क्या कहना चाहते हैं ॥ ३४ ॥

सोऽवगाह्य चमूं शत्रोः शरशक्तिसमाकुलाम् ।

भीष्ममेवाभ्ययात् तूर्णं भ्रातृभिः परिवारितः ॥ ३५ ॥

बाण और शक्तियोंसे भरी हुई शत्रुकी सेनामें घुसकर भाइयोंसे घिरे हुए युधिष्ठिर तुरंत ही भीष्मजीके पास जा पहुँचे ॥ ३५ ॥

तमुवाच ततः पादौ कराभ्यां पीड्य पाण्डवः ।

भीष्मं शान्तनवं राजा युद्धाय समुपस्थितम् ॥ ३६ ॥

वहाँ जाकर उन पाण्डुनन्दन राजा युधिष्ठिरने अपने दोनों हाथोंसे पितामहके चरणोंको दबाया और युद्धके लिये उपस्थित हुए उन शान्तनुनन्दन भीष्मसे इस प्रकार कहा ॥ ३६ ॥

युधिष्ठिरउवाच

आमन्त्रये त्वां दुर्धर्ष त्वया योत्स्यामहे सह ।

अनुजानीहि मां तात आशिषश्च प्रयोजय ॥ ३७ ॥

पृष्ठ 1685

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1685 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युधिष्ठिर बोले- दुर्धर्ष वीर पितामह! मैं आपसे आज्ञा चाहता हूँ, मुझे आपके साथ युद्ध करना है । तात! इसके लिये आप मुझे आज्ञा और आशीर्वाद प्रदान करें ॥ ३७ ॥

भीष्म उवाच

यद्येवं नाभिगच्छेथा युधि मां पृथिवीपते ।

शपेयं त्वां महाराज पराभावाय भारत ॥ ३८ ॥

भीष्मजी बोले- पृथ्वीपते! भरतकुलनन्दन! महाराज! यदि इस युद्धके समय तुम इस प्रकार मेरे पास नहीं आते तो मैं तुम्हें पराजित होनेके लिये शाप दे देता ॥ ३८ ॥

प्रीतोऽहं पुत्र युध्यस्व जयमाप्नुहि पाण्डव ।

यत् तेऽभिलषितं चान्यत् तदवाप्नुहि संयुगे ॥ ३ ९ ॥

पाण्डुनन्दन! पुत्र! अब मैं प्रसन्न हूँ और तुम्हें आज्ञा देता हूँ । तुम युद्ध करो और विजय पाओ । इसके सिवा और भी जो तुम्हारी अभिलाषा हो, वह इस युद्धभूमिमें प्राप्त करो ॥ ३ ९ ॥

व्रियतां च वरः पार्थ किमस्मत्तोऽभिकङ्क्षसि ।

एवंगते महाराज न तवास्ति पराजयः ॥ ४० ॥

पार्थ! वर माँगो । तुम मुझसे क्या चाहते हो? महाराज! ऐसी स्थितिमें तुम्हारी पराजय नहीं होगी ॥ ४० ॥

अर्थस्य पुरुषो दासो दासस्त्वर्थो न कस्यचित् ।

इति सत्यं महाराज बद्धोऽस्म्यर्थेन कौरवैः ॥ ४१ ॥

महाराज! पुरुष अर्थका दास है, अर्थ किसीका दास नहीं है । यह सच्ची बात है । मैं कौरवोंके द्वारा अर्थसे बँधा हुआ हूँ ॥ ४१ ॥

अतस्त्वां क्लीबवद् वाक्यं ब्रवीमि कुरुनन्दन ।

भृतोऽस्म्यर्थेन कौरव्य युद्धादन्यत् किमिच्छसि ॥ ४२ ॥

कुरुनन्दन! इसीलिये आज मैं तुम्हारे सामने नपुंसकके समान वचन बोलता हूँ । कौरव! धृतराष्ट्रके पुत्रोंने धनके द्वारा मेरा भरण-पोषण किया है; इसलिये ( तुम्हारे पक्षमें होकर) उनके साथ युद्ध करनेके अतिरिक्त तुम क्या चाहते हो, यह बताओ ॥ ४२ ॥

युधिष्ठिर उवाच

मन्त्रयस्व महाबाहो हितैषी मम नित्यशः ।

युध्यस्व कौरवस्यार्थे ममैष सततं वरः ॥ ४३ ॥

युधिष्ठिर बोले – महाबाहो! आप सदा मेरा हित चाहते हुए मुझे अच्छी सलाह दें और

दुर्योधनके लिये युद्ध करें । मैं सदाके लिये यही वर चाहता हूँ ॥ ४३ ॥

भीष्म उवाच

पृष्ठ 1686

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1686 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजन् किमत्र साह्यं ते करोमि कुरुनन्दन ।

कामं योत्स्ये परस्यार्थे ब्रूहि यत् ते विवक्षितम् ॥ ४४ ॥

भीष्म बोले- राजन्! कुरुनन्दन! मैं यहाँ तुम्हारी क्या सहायता करूँ? युद्ध तो मैं इच्छानुसार तुम्हारे शत्रुकी ओरसे ही करूँगा; अतः बताओ, तुम क्या कहना चाहते हो? ॥ ४४ ॥

युधिष्ठिर उवाच

कथं जयेयं संग्रामे भवन्तमपराजितम् ।

एतन्मे मन्त्रयहितं यदि श्रेयः प्रपश्यसि ॥ ४५ ॥

युधिष्ठिर बोले- पितामह! आप तो किसीसे पराजित होनेवाले हैं नहीं, फिर मैं आपको युद्धमें कैसे जीत सकूँगा? यदि आप मेरा कल्याण देखते और सोचते हैं तो मेरे हितकी सलाह दीजिये ॥ ४५ ॥

भीष्म उवाच

नैनं पश्यामि कौन्तेय यो मां युध्यन्तमाहवे ।

विजयेत पुमान् कश्चित् साक्षादपि शतक्रतुः ॥ ४६ ॥

भीष्मने कहा –कुन्तीनन्दन! मैं ऐसे किसी वीरको नहीं देखता, जो संग्रामभूमिमें युद्ध करते समय मुझे पराजित कर सके । युद्धकालमें कोई पुरुष, साक्षात् इन्द्र ही क्यों न हो, मुझे परास्त नहीं कर सकता ॥ ४६ ॥

युधिष्ठिर उवाच

हन्त पृच्छामि तस्मात् त्वां पितामह नमोऽस्तु ते ।

वधोपायं ब्रवीहि त्वमात्मनः समरे परैः ॥ ४७ ॥

युधिष्ठिर बोले — पितामह! आपको नमस्कार है । इसलिये अब मैं आपसे पूछता हूँ, आप युद्धमें शत्रुओंद्वारा अपने मारे जानेका उपाय बताइये ॥ ४७ ॥

भीष्मउवाच

न स्म तं तात पश्यामि समरे यो जयेत माम् ।

न तावन्मृत्युकालोऽपि पुनरागमनं कुरु ॥ ४८ ॥

भीष्म बोले- बेटा! जो समरभूमिमें मुझे जीत ले, ऐसे किसी वीरको मैं नहीं देखता हूँ । अभी मेरा मृत्युकाल भी नहीं आया है; अतः अपने इस प्रश्नका उत्तर लेनेके लिये फिर कभी आना ॥ ४८ ॥

संजय उवाच ततो युधिष्ठिरो वाक्यं भीष्मस्य कुरुनन्दन ।

पृष्ठ 1687

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1687 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शिरसा प्रतिजग्राह भूयस्तमभिवाद्य च ॥ ४ ९ ॥

प्रायात् पुनर्महाबाहुराचार्यस्य रथं प्रति ।

पश्यतां सर्वसैन्यानां मध्येन भ्रातृभिः सह ॥ ५० ॥

स द्रोणमभिवाद्याथ कृत्वा चाभिप्रदक्षिणम् ।

उवाच राजा दुर्धर्षमात्मनिःश्रेयसं वचः ॥ ५१ ॥

संजय बोले- कुरुनन्दन! तदनन्तर महाबाहु युधिष्ठिरने भीष्मकी आज्ञाको शिरोधार्य किया और पुनः उन्हें प्रणाम करके वे द्रोणाचार्यके रथकी ओर गये । सारी सेना देख रही थी और वे उसके बीचसे होकर भाइयोंसहित द्रोणाचार्यके पास जा पहुँचे । वहाँ राजाने उन्हें प्रणाम करके उनकी परिक्रमा की और उन दुर्जय वीर शिरोमणिसे अपने हितकी बात पूछी - ॥ ४ ९ –५१ ॥

आमन्त्रये त्वां भगवन् योत्स्ये विगतकल्मषः ।

कथं जये रिपून् सर्वाननुज्ञातस्त्वया द्विज ॥ ५२ ॥

‘ भगवन्! मैं सलाह पूछता हूँ, किस प्रकार आपके साथ निरपराध एवं पापरहित होकर युद्ध करूँगा? विप्रवर! आपकी आज्ञासे मैं समस्त शत्रुओंको किस प्रकार जीतूं? ' ॥ ५२ ॥

द्रोणउवाच

पृष्ठ 1688

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1688 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यदि मां नाभिगच्छेथा युद्धाय कृतनिश्चयः ।

शपेयं त्वां महाराज पराभावाय सर्वशः ॥ ५३ ॥

द्रोणाचार्य बोले – महाराज! यदि युद्धका निश्चय कर लेनेपर तुम मेरे पास नहीं आते तो मैं तुम्हारी सर्वथा पराजय होनेके लिये तुम्हें शाप दे देता ॥ ५३ ॥

तत् युधिष्ठिर तुष्टोऽस्मि पूजितश्च त्वयानघ ।

अनुजानामि युध्यस्व विजयं समवाप्नुहि ॥ ५४ ॥

निष्पाप युधिष्ठिर! मैं तुमपर प्रसन्न हूँ। तुमने मेरा बड़ा आदर किया । मैं तुम्हें आज्ञा देता हूँ, शत्रुओंसे लड़ो और विजय प्राप्त करो ॥ ५४ ॥

करवाणि च ते कामं ब्रूहि त्वमभिकङ्क्षितम् ।

एवंगते महाराज युद्धादन्यत् किमिच्छसि ॥ ५५ ॥

महाराज! मैं तुम्हारी कामना पूर्ण करूंगा । तुम्हारा अभीष्ट मनोरथ क्या है? वर्तमान परिस्थितिमें मैं तुम्हारी ओरसे युद्ध तो कर नहीं सकता; उसे छोड़कर तुम बताओ, क्या चाहते हो? ॥ ५५ ॥

अर्थस्य पुरुषो दासो दासस्त्वर्थो न कस्यचित् ।

इति सत्यं महाराज बद्धोऽस्म्यर्थेन कौरवैः ॥ ५६ ॥

पुरुष अर्थका दास है, अर्थ किसीका दास नहीं है । महाराज! यह सच्ची बात है । मैं कौरवोंके द्वारा अर्थसे बँधा हुआ हूँ ॥ ५६ ॥

ब्रवीम्येतत् क्लीबवत् त्वां युद्धादन्यत् किमिच्छसि ।

योत्स्येऽहं कौरवस्यार्थे तवाशास्यो जयो मया ॥ ५७ ॥

इसीलिये आज नपुंसककी तरह तुमसे पूछता हूँ कि तुम युद्धके सिवा और क्या चाहते हो? मैं दुर्योधनके लिये युद्ध करूँगा; परंतु जीत तुम्हारी ही चाहूँगा ॥ ५७ ॥

युधिष्ठिर उवाच

जयमाशास्व मे ब्रह्मन् मन्त्रयस्व च मद्धितम् ।

युद्धयस्व कौरवस्यार्थे वर एष वृतो मया ॥ ५८ ॥

युधिष्ठिर बोले- ब्रह्मन्! आप मेरी विजय चाहें और मेरे हितकी सलाह देते रहें; युद्ध

दुर्योधनकी ओरसे ही करें । यही वर मैंने आपसे माँगा है ॥ ५८ ॥

द्रोणउवाच

ध्रुवस्ते विजयो राजन् यस्य मन्त्री हरिस्तव ।

अहं त्वामभिजानामि रणे शत्रून् विमोक्ष्यसे ॥ ५ ९ ॥

द्रोणाचार्यने कहा— राजन्! तुम्हारी विजय तो निश्चित है; क्योंकि साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण तुम्हारे मन्त्री हैं । मैं तुम्हें आज्ञा देता हूँ, तुम युद्धमें शत्रुओंको उनके प्राणोंसे विमुक्त कर दोगे ॥ ५ ९ ॥

पृष्ठ 1689

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1689 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यतो धर्मस्ततः कृष्णो यतः कृष्णस्ततो जयः ।

युद्धयस्व गच्छ कौन्तेय पृच्छ मां किं ब्रवीमि ते ॥ ६० ॥

जहाँ धर्म है, वहाँ श्रीकृष्ण हैं और जहाँ श्रीकृष्ण हैं, वहीं विजय है । कुन्तीकुमार! जाओ, युद्ध करो । और भी पूछो, तुम्हें क्या बताऊँ? ॥ ६० ॥

युधिष्ठिर उवाच

पृच्छामि त्वां द्विजश्रेष्ठ शृणु यन्मेऽभिकाङ्क्षितम् ।

कथं जयेयं संग्रामे भवन्तमपराजितम् ॥ ६१ ॥

युधिष्ठिर बोले – द्विजश्रेष्ठ! मैं आपसे पूछता हूँ। आप मेरे मनोवांछित प्रश्नको सुनिये । आप किसीसे भी परास्त होनेवाले नहीं हैं; फिर आपको मैं युद्धमें कैसे जीत सकूँगा? ॥ ६१ ॥

द्रोणउवाच

न तेऽस्ति विजयस्तावद् यावत् युद्धयाम्यहं रणे ।

ममाशु निधने राजन् यतस्व सह सोदरैः ॥ ६२ ॥

द्रोणाचार्य बोले — राजन्! मैं जबतक समरभूमिमें युद्ध करूँगा, तबतक तुम्हारी विजय नहीं हो सकती । तुम अपने भाइयोंसहित ऐसा प्रयत्न करो, जिससे शीघ्र मेरी मृत्यु हो जाय ॥ ६२ ॥

युधिष्ठिरउवाच

हन्त तस्मान्महाबाहो वधोपायं वदात्मनः ।

आचार्य प्रणिपत्यैष पृच्छामि त्वां नमोऽस्तु ते ॥ ६३ ॥

युधिष्ठिर बोले – महाबाहु आचार्य! इसलिये अब आप अपने वधका उपाय मुझे बताइये । आपको नमस्कार है । मैं आपके चरणोंमें प्रणाम करके यह प्रश्न कर रहा हूँ ॥ ६३ ॥

द्रोणउवाच

न शत्रुं तात पश्यामि यो मां हन्याद् रथे स्थितम् ।

युध्यमानं सुसंरब्धं शरवर्षौघवर्षिणम् ॥ ६४ ॥

द्रोणाचार्य बोले – तात! जब मैं रथपर बैठकर कुपित हो बाणोंकी वर्षा करते हुए युद्धमें संलग्न रहूँ, उस समय जो मुझे मार सके, ऐसे किसी शत्रुको नहीं देख रहा हूँ ॥ ६४ ॥

ऋते प्रायगतं राजन् न्यस्तशस्त्रमचेतनम् ।

हन्यान्मां युधि योधानां सत्यमेतद् ब्रवीमि ते ॥ ६५ ॥

पृष्ठ 1690

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1690 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजन्! जब मैं हथियार डालकर अचेत-सा होकर आमरण अनशनके लिये बैठ जाऊँ, उस अवस्थाको छोड़कर और किसी समय कोई मुझे नहीं मार सकता । उसी अवस्थामें कोई श्रेष्ठ योद्धा युद्धमें मुझे मार सकता है; यह मैं तुमसे सच्ची बात कह रहा हूँ ॥ ६५ ॥

शस्त्रं चाहं रणे जह्यां श्रुत्वा तु महदप्रियम् ।

श्रद्धेयवाक्यात् पुरुषादेतत् सत्यं ब्रवीमि ते ॥ ६६ ॥

यदि मैं किसी विश्वसनीय पुरुषसे युद्ध भूमिमें कोई अत्यन्त अप्रिय समाचार सुन लूँ तो

हथियार नीचे डाल दूँगा । यह मैं तुमसे सच्ची बात कह रहा हूँ ॥ ६६ ॥

संजय उवाच

एतच्छ्रुत्वा महाराज भारद्वाजस्य धीमतः ।

अनुमान्य तमाचार्यं प्रायाच्छारद्वतं प्रति ॥ ६७ ॥

संजय कहते हैं - महाराज! परम बुद्धिमान् द्रोणाचार्यकी यह बात सुनकर उनका सम्मान करके राजा युधिष्ठिर कृपाचार्यके पास गये ॥ ६७ ॥

सोऽभिवाद्य कृपं राजा कृत्वा चापि प्रदक्षिणम् ।

उवाच दुर्धर्षतमं वाक्यं वाक्यविदां वरः ॥ ६८ ॥

उन्हें नमस्कार करके उनकी परिक्रमा करनेके पश्चात् वक्ताओंमें श्रेष्ठ राजा युधिष्ठिरने दुर्धर्ष वीर कृपाचार्यसे कहा— ॥ ६८ ॥