श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 2191–2200

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2191–2200

पृष्ठ 2191

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2191 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

धनुष कट जानेपर आपके ताऊ कुरुकुलरत्न भीष्मने पुनः दूसरा धनुष हाथमें ले पलक मारते - मारते उसके ऊपर प्रत्यंचा चढ़ा दी ॥ ४६३ ॥

चकर्ष च ततो दोर्भ्यां धनुर्जलदनिःस्वनम् ॥ ४७ ॥

अथास्य तदपि क्रुद्धश्चिच्छेद धनुरर्जुनः । तदनन्तर मेघोंके समान गम्भीर नाद करनेवाले उस धनुषको उन्होंने दोनों हाथोंसे खींचा । इतनेहीमें कुपित हुए अर्जुनने उनके उस धनुषको भी काट दिया ॥ ४७ ॥

तस्य तत् पूजयामास लाघवं शान्तनोः सुतः ॥ ४८ ॥

गाङ्गेयस्त्वब्रवीत् पार्थं धन्विश्रेष्ठमरिंदम । शत्रुदमन नरेश! उस समय शान्तनुकुमार गंगानन्दन भीष्मने धनुर्धरोंमें श्रेष्ठ कुन्तीपुत्र अर्जुनकी उस फुर्तीके लिये उनकी भूरि- भूरि प्रशंसा की और इस प्रकार कहा— ॥ ४८३ || साधु साधु महाबाहो साधु कुन्तीसुतेति च ॥ ४ ९ ॥

समाभाष्यैवमपरं प्रगृह्य रुचिरं धनुः ।

मुमोच समरे भीष्मः शरान् पार्थरथं प्रति ॥ ५० ॥

‘ महाबाहो! कुन्तीकुमार! बहुत अच्छा, बहुत अच्छा, तुम्हें साधुवाद। ' ऐसा कहकर भीष्मने पुनः दूसरा सुन्दर धनुष लेकर समरांगणमें अर्जुनके रथकी ओर बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥ ४ ९ -५० ॥

अदर्शयद् वासुदेवो हययाने परं बलम् ।

मोघान् कुर्वञ्शरांस्तस्य मण्डलानि निदर्शयन् ॥ ५१ ॥

भगवान् श्रीकृष्णने घोड़ोंके हाँकनेकी कलामें अपनी अद्भुत शक्ति दिखायी । वे भाँति-भाँतिके पैंतरे दिखाते हुए भीष्मके बाणोंको व्यर्थ करते जा रहे थे ॥ ५१ ॥

( सारथ्यं निपुणं कुर्वन् प्रत्यदृश्यत संयुगे ।

भीष्मस्तावत् सुसंक्रुद्धः पुनर्बाणान् मुमोच ह ॥

पार्थाय युधि राजेन्द्र तदद्भुतमिवाभवत् ।

अर्जुनस्तु सुसंक्रुद्धः पितामहमरिंदमः ।

अवर्षद् बाणवर्षेण योद्धुं ह्यभिमुखे स्थितम् ॥

तावुभौ युधि दुर्धर्षो युयुधाते परस्परम् । ) युद्धस्थलमें भगवान् श्रीकृष्ण कुशलतापूर्वक सारथ्य - कर्म करते दिखायी दिये । राजेन्द्र! भीष्म अत्यन्त क्रोधमें भरकर युद्धमें पार्थके ऊपर बारंबार बाणोंकी वर्षा करते रहे । वह अद्भुत-त- सी बात थी। फिर शत्रुदमन अर्जुनने भी क्रोधमें भरकर युद्धके लिये अपने सामने खड़े हुए भीष्मपर बाणोंकी वर्षा प्रारम्भ कर दी । वे दोनों रणदुर्जय वीर एक- दूसरेसे युद्ध कर रहे थे । शुशुभाते नरव्याघ्रौ तौ भीष्मशरविक्षतौ ।

पृष्ठ 2192

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2192 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

गोवृषाविव संरब्धौ विषाणोल्लिखिताङ्कितौ ॥ ५२ ॥

उस समय पुरुषसिंह श्रीकृष्ण और अर्जुन दोनों ही भीष्मके बाणोंसे क्षत - विक्षत हो सींगोंके आघातसे घायल हुए दो रोषभरे साँड़ोंके समान सुशोभित हो रहे थे ॥ ५२ ॥

( भीष्मोऽतीव सुसंक्रुद्धः पृषत्कैरर्जुनं बलात् । जघान समरे मुर्ध्नि सिंहवद् विनदन् मुहुः II ) तत्पश्चात् भीष्मने भी रणक्षेत्रमें अत्यन्त क्रुद्ध होकर अपने बाणोंद्वारा बलपूर्वक अर्जुनके मस्तकपर आघात किया । उसके बाद वे बारंबार सिंहके समान गर्जना करने लगे ।

वासुदेवस्तु सम्प्रेक्ष्य पार्थस्य मृदुयुद्धताम् ।

भीष्मं च शरवर्षाणि सृजन्तमनिशं युधि ॥ ५३ ॥

प्रतपन्तमिवादित्यं मध्यमासाद्य सेनयोः ।

वरान् वरान् विनिघ्नन्तं पाण्डुपुत्रस्य सैनिकान् ॥ ५४ ॥

युगान्तमिव कुर्वाणं भीष्मं यौधिष्ठिरे बले । भगवान् श्रीकृष्णने देखा कि अर्जुन मन लगाकर युद्ध नहीं कर रहे हैं । वे भीष्मके प्रति कोमलता दिखा रहे हैं और उधर भीष्म युद्धमें सेनाके मध्यभागमें खड़े हो निरन्तर बाणोंकी वर्षा करते हुए दोपहरके सूर्यके समान तप रहे हैं । पाण्डवसेनाके चुने हुए उत्तमोत्तम वीरोंको मार रहे हैं और युधिष्ठिरसेनामें प्रलयकालका- सा दृश्य उपस्थित कर रहे हैं ॥ ५३-५४ ॥ नामृष्यत महाबाहुर्माधवः परवीरहा ॥ ५५ ॥

उत्सृज्य रजतप्रख्यान् हयान् पार्थस्य मारिष ।

वासुदेवस्ततो योगी प्रचस्कन्द महारथात् ॥ ५६ ॥

अभिदुद्राव भीष्मं स भुजप्रहरणो बली ।

प्रतोदपाणिस्तेजस्वी सिंहवद् विनदन् मुहुः ॥ ५७ ॥

तब शत्रुवीरोंका नाश करनेवाले महाबाहु माधवको यह सहन नहीं हुआ । आर्य! वे योगेश्वर भगवान् वासुदेव चाँदीके समान सफेद रंगवाले अर्जुनके घोड़ोंको छोड़कर उस विशाल रथसे कूद पड़े और केवल भुजाओंका ही आयुध लिये हाथोंमें चाबुक उठाये बारंबार सिंहनाद करते हुए बलवान् एवं तेजस्वी श्रीहरि भीष्मकी ओर बड़े वेगसे दौड़े ॥ ५५–५७ ॥

दारयन्निव पद्धयां स जगतीं जगदीश्वरः ।

क्रोधताम्रेक्षणः कृष्णो जिघांसुरमितद्युतिः ॥ ५८ ॥

सम्पूर्ण जगत्के स्वामी, अमित तेजस्वी भगवान् श्रीकृष्ण क्रोधसे लाल आँखें करके भीष्मको मार डालनेकी इच्छा लेकर पैरोंकी धमकसे वसुधाको विदीर्ण- सी कर रहे थे ॥ ५८ ॥

ग्रसन्तमिव चेतांसि तावकानां महाहवे ।

पृष्ठ 2193

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2193 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दृष्ट्वा माधवमाक्रन्दे भीष्मायोद्यतमन्तिके ॥ ५ ९ ॥

हतो भीष्मो हतो भीष्मस्तत्र तत्र वचो महत् ।

अश्रूयत महाराज वासुदेवभयात् तदा ॥ ६० ॥

भगवान् श्रीकृष्ण उस महायुद्धमें आपके पुत्रों और सैनिकोंकी चेतनाको मानो अपना ग्रास बनाये ले रहे थे । महाराज! उस मार-काटमें माधवको समीप आकर भीष्मके वधके लिये उद्यत हुआ देख उस समय उन वासुदेवके भयसे चारों ओर यह महान् कोलाहल सुनायी देने लगा कि ' भीष्म मारे गये, भीष्म मारे गये ' ॥ ५ ९ -६० ॥

पीतकौशेयसंवीतो मणिश्यामो जनार्दनः ।

शुशुभे विद्रवन् भीष्मं विद्युन्माली यथाम्बुदः ॥ ६१ ॥

रेशमी पीताम्बर धारण किये इन्द्रनीलमणिके समान श्यामसुन्दर श्रीकृष्ण भीष्मकी ओर दौड़ते समय ऐसी शोभा पा रहे थे, मानो विद्युन्मालासे अलंकृत श्याममेघ जा रहा हो ॥ ६१ ॥

स सिंह इव मातङ्गं यूथर्षभ इवर्षभम् ।

अभिदुद्राव वेगेन विनदन् यादवर्षभः ॥ ६२ ॥

यादवशिरोमणि बारंबार गर्जना करते हुए भीष्मके ऊपर उसी प्रकार वेगसे धावा कर रहे थे, जैसे सिंह गजराजपर और गोयूथका स्वामी साँड़ दूसरे साँड़पर आक्रमण करता ॥ ६२ ॥

तमापतन्तं सम्प्रेक्ष्य पुण्डरीकाक्षमाहवे असम्भ्रमं रणे भीष्मो विचकर्ष महद् धनुः ॥ ६३ ॥

उस महासमरमें कमलनयन श्रीकृष्णको आते देख भीष्म उस रणक्षेत्रमें तनिक भी भयभीत न होकर अपने विशाल धनुषको खींचने लगे ॥ ६३ ॥

उवाच चैव गोविन्दमसम्भ्रान्तेन चेतसा ।

एह्येहि पुण्डरीकाक्ष देवदेव नमोऽस्तु ते ॥ ६४ ॥

साथ ही व्यग्रताशून्य मनसे भगवान् गोविन्दको सम्बोधित करके बोले — ‘ आइये, आइये, कमलनयन! देवदेव! आपको नमस्कार है ॥ ६४ ॥

मामद्य सात्वतश्रेष्ठ पातयस्व महाहवे ।

त्वया हि देव संग्रामे हतस्यापि ममानघ ॥ ६५ ॥

श्रेय एव परं कृष्ण लोके भवति सर्वतः । ‘ सात्वतशिरोमणे! इस महासमरमें आज मुझे मार गिराइये । देव! निष्पाप श्रीकृष्ण! आपके द्वारा संग्राममें मारे जानेपर भी संसारमें सब ओर मेरा परम कल्याण ही होगा ॥ ६५ ¾ ॥ सम्भावितोऽस्मि गोविन्द त्रैलोक्येनाद्य संयुगे ॥ ६६ ॥

प्रहरस्व यथेष्टं वै दासोऽस्मि तव चानघ ।

पृष्ठ 2194

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2194 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ गोविन्द! आज इस युद्धमें मैं तीनों लोकोंद्वारा सम्मानित हो गया । अनघ! मैं आपका दास हूँ । आप अपनी इच्छाके अनुसार मुझपर प्रहार कीजिये ' ॥ ६६३ ॥

अन्वगेव ततः पार्थः समभिद्रुत्य केशवम् ॥ ६७ ॥

निजग्राह महाबाहुर्बाहुभ्यां परिगृह्य वै । इधर महाबाहु अर्जुन श्रीकृष्णके पीछे - पीछे दौड़ रहे थे । उन्होंने अपनी दोनों भुजाओंसे उन्हें पकड़कर काबूमें कर लिया ॥ ६७ ॥

निगृह्यमाणः पार्थेन कृष्णो राजीवलोचनः ॥ ६८ ॥

जगामैवैनमादाय वेगेन पुरुषोत्तमः । अर्जुनके द्वारा पकड़े जानेपर भी कमलनयन पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण उन्हें लिये-दिये ही वेगपूर्वक आगे बढ़ने लगे ॥ ६८३ ॥

पार्थस्तु विष्टभ्य बलाच्चरणौ परवीरहा ॥ ६ ९ ॥ निजग्राह हृषीकेशं कथंचिद् दशमे पदे । तब शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले अर्जुनने बलपूर्वक भगवान्‌के चरणोंको पकड़ लिया और इस प्रकार दसवें कदमतक जाते- जाते वे किसी प्रकार हृषीकेशको रोकनेमें सफल हो सके ॥ ६९ ॥

तत एवमुवाचार्तः क्रोधपर्याकुलेक्षणम् ॥ ७० ॥

निःश्वसन्तं यथा नागमर्जुनः प्रणयात् सखा ।

निवर्तस्व महाबाहो नानृतं कर्तुमर्हसि ॥ ७१ ॥

उस समय श्रीकृष्णके नेत्र क्रोधसे व्याप्त हो रहे थे और वे फुफकारते हुए सर्पके समान लम्बी साँस खींच रहे थे । उनके सखा अर्जुन आर्तभावसे प्रेमपूर्वक बोले — ‘ महाबाहो! लौटिये, अपनी प्रतिज्ञाको झूठी न कीजिये ॥ ७०-७१ ॥

यत् त्वया कथितं पूर्वं न योत्स्यामीति केशव ।

मिथ्यावादीति लोकास्त्वां कथयिष्यन्ति माधव ॥ ७२ ॥

‘ केशव! आपने पहले जो यह कहा था कि ' मैं युद्ध नहीं करूँगा' उस वचनकी रक्षा कीजिये । अन्यथा माधव! लोग आपको मिथ्यावादी कहेंगे ॥ ७२ ॥

ममैष भारः सर्वो हि हनिष्यामि पितामहम् ।

शपे केशव शस्त्रेण सत्येन सुकृतेन च ॥ ७३ ॥

‘ केशव! यह सारा भार मुझपर है । मैं अपने अस्त्र - शस्त्र, सत्य और सुकृतकी शपथ खाकर कहता हूँ कि पितामह भीष्मका वध करूँगा ॥ ७३ ॥

अन्तं यथा गमिष्यामि शत्रूणां शत्रुसूदन ।

अद्यैव पश्य दुर्धर्षं पात्यमानं महारथम् ॥ ७४ ॥

तारापतिमिवापूर्णमन्तकाले यदृच्छया ।

पृष्ठ 2195

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2195 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ शत्रुसूदन! मैं सब शत्रुओंका अन्त कर डालूँगा । देखिये, आज ही मैं पूर्ण चन्द्रमाके समान दुर्जय वीर महारथी भीष्मको उनके अन्तिम समयमें इच्छानुसार मार गिराता हूँ' ॥ ७४३ ॥

माधवस्तु वचः श्रुत्वा फाल्गुनस्य महात्मनः ॥ ७५ ॥

( अभवत् परमप्रीतो ज्ञात्वा पार्थस्य विक्रमम् । ) न किंचिदुक्त्वा सक्रोध आरुरोह रथं पुनः । महामना अर्जुनका यह वचन सुनकर उनके पराक्रमको जानते हुए भगवान् श्रीकृष्ण मन- ही - मन अत्यन्त प्रसन्न हुए और ऊपरसे कुछ भी न बोलकर पुनः क्रोधपूर्वक ही रथपर जा बैठे ॥ ७४ ॥

तौ रथस्थौ नरव्याघ्रौ भीष्मः शान्तनवः पुनः ॥ ७६ ॥

ववर्ष शरवर्षेण मेघो वृष्ट्या यथाचलौ । पुरुषसिंह श्रीकृष्ण और अर्जुनको रथपर बैठे देख शान्तनुनन्दन भीष्मने पुनः उनपर बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी, मानो मेघ दो पर्वतोंपर जलकी धारा गिरा रहा हो ॥ ७६ ॥

प्राणानादत्त योधानां पिता देवव्रतस्तव ॥ ७७ ॥

गभस्तिभिरिवादित्यस्तेजांसि शिशिरात्यये । राजन्! आपके ताऊ देवव्रत उसी प्रकार पाण्डव योद्धाओंके प्राण लेने लगे, जैसे ग्रीष्म ऋतुमें सूर्य अपनी किरणोंद्वारा सबके तेज हर लेते हैं ॥ ७७३ ॥

यथा कुरूणां सैन्यानि बभञ्जुर्युधि पाण्डवाः ॥ ७८ ॥

तथा पाण्डवसैन्यानि बभञ्ज युधि ते पिता । महाराज! जैसे पाण्डवोंने युद्धमें कौरव सेनाओंको खदेड़ा था, उसी प्रकार आपके ताऊ भीष्मने भी पाण्डव- सेनाओंको मार भगाया ॥ ७८३ ॥

हतविद्रुतसैन्यास्तु निरुत्साहा विचेतसः ॥ ७९ ॥

निरीक्षितुं न शेकुस्ते भीष्ममप्रतिमं रणे ।

मध्यंगतमिवादित्यं प्रतपन्तं स्वतेजसा ॥ ८० ॥

घायल होकर भागे हुए सैनिक उत्साहशून्य और अचेत हो रहे थे । वे रणक्षेत्रमें अनुपम वीर भीष्मजीकी ओर आँख उठाकर देख भी न सके, ठीक उसी तरह, जैसे दोपहरमें अपने तेजसे तपते हुए सूर्यकी ओर कोई भी देख नहीं पाता ॥ ७ ९ -८० ॥

ते वध्यमाना भीष्मेण शतशोऽथ सहस्रशः ।

कुर्वाणं समरे कर्माण्यतिमानुषविक्रमम् ॥ ८१ ॥

वीक्षांचक्रुर्महाराज पाण्डवा भयपीडिताः । महाराज! भीष्मके द्वारा मारे जाते हुए सैकड़ों और हजारों पाण्डव सैनिक समरमें अलौकिक पराक्रम प्रकट करनेवाले भीष्मको भयसे पीड़ित होकर देख रहे थे ॥ ८१३ ॥

तथा पाण्डवसैन्यानि द्राव्यमाणानि भारत ॥ ८२ ॥

पृष्ठ 2196

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2196 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्रातारं नाध्यगच्छन्त गावः पङ्कगता इव ।

पिपीलिका इव क्षुण्णा दुर्बला बलिना रणे ॥ ८३ ॥

भारत! भागती हुई पाण्डव सेनाएँ कीचड़में फँसी हुई गायोंकी भाँति किसीको अपना रक्षक नहीं पाती थीं । समरभूमिमें बलवान् भीष्मने उन दुर्बल सैनिकोंको चींटियोंकी भाँति मसल डाला ॥ ८२-८३ ॥ महारथं भारत दुष्प्रकम्पं शरौघिणं प्रतपन्तं नरेन्द्रान् । भीष्मं न शेकुः प्रतिवीक्षितुं ते शरार्चिषं सूर्यमिवातपन्तम् ॥ ८४ ॥

भारत! महारथी भीष्म अविचलभावसे खड़े होकर बाणोंकी वर्षा करते और पाण्डव-पक्षीय नरेशोंको संताप देते थे। बाणरूपी किरणावलियोंसे सुशोभित और सूर्यकी भाँति तपते हुए भीष्मकी ओर वे देख भी नहीं पाते थे ॥ ८४ ॥

विमृद्नतस्तस्य तु पाण्डुसेना- मस्तं जगामाथ सहस्ररश्मिः । ततो बलानां श्रमकर्शितानां मनोऽवहारं प्रति सम्बभूव ॥ ८५ ॥

भीष्म पाण्डव- सेनाको जब इस प्रकार रौंद रहे थे, उसी समय सहस्रों किरणोंसे सुशोभित भगवान् सूर्य अस्ताचलको चले गये । उस समय परिश्रमसे थकी हुई समस्त सेनाओंके मनमें यही इच्छा हो रही थी कि अब युद्ध बंद हो जाय ॥ ८५ ॥

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि नवमदिवसयुद्धसमाप्तौ षडधिकशततमोऽध्यायः ॥ १०६ ॥

इसप्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें नवें दिनके युद्धका समाप्तिविषयक एक सौ छठा अध्याय पूरा हुआ ॥ १०६ ॥

[दाक्षिणात्य अधिक पाठके ४३ श्लोक मिलाकर कुल ८ ९ ३ श्लोक हैं । ]

पृष्ठ 2197

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2197 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सप्ताधिकशततमोऽध्यायः नवें दिनके युद्धकी समाप्ति, रातमें पाण्डवोंकी गुप्त मन्त्रणा तथा श्रीकृष्णसहित पाण्डवोंका भीष्मसे मिलकर उनके वधका उपाय जानना संजय उवाच

युध्यतामेव तेषां तु भास्करेऽस्तमुपागते ।

संध्या समभवद् घोरा नापश्याम ततो रणम् ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! कौरवों और पाण्डवोंके युद्ध करते समय ही सूर्यदेव अस्ताचलको चले गये और भयंकर संध्याकाल आ गया । फिर हमलोगोंने युद्ध नहीं देखा ॥ १ ॥

ततो युधिष्ठिरो राजा संध्यां संदृश्य भारत ।

वध्यमानं च भीष्मेण त्यक्तास्त्रं भयविह्वलम् ॥ २ ॥

( निरुत्साहं बलं दृष्ट्वा पीडितं शरविक्षतम् । )

स्वसैन्यं च परावृत्तं पलायनपरायणम् ।

भीष्मं च युधि संरब्धं पीडयन्तं महारथम् ॥ ३ ॥

सोमकांश्च जितान् दृष्ट्वा निरुत्साहान् महारथान् । (निशामुखं च सम्प्रेक्ष्य घोररूपं भयानकम् । ) चिन्तयित्वा ततो राजा अवहारमरोचयत् ॥ ४ ॥

भरतनन्दन! तत्पश्चात् राजा युधिष्ठिरने देखा कि संध्या हो गयी । भीष्मके द्वारा गहरी चोट खाकर मेरी सेनाने भयसे व्याकुल हो हथियार डाल दिया है । किसीमें लड़नेका उत्साह नहीं रह गया है । सारी सेना बाणोंसे क्षत -विक्षत हो अत्यन्त पीड़ित हो गयी है । कितने ही सैनिक युद्धसे विमुख हो भागने लग गये हैं । उधर महारथी भीष्म क्रोधमें भरकर युद्धस्थलमें सबको पीड़ा दे रहे हैं । सोमकवंशी महारथी पराजित होकर अपना उत्साह खो बैठे हैं और घोररूप भयानक प्रदोषकाल आ पहुँचा है । इन सब बातोंपर विचार करके राजा युधिष्ठिरने सेनाको युद्धसे लौटा लेना ही ठीक समझा ॥ २–४ ॥ ( कथं जयेम भीष्मं वै महाबलपराक्रमम् । बुद्धिं स्वशिबिरं गन्तुं चक्रे राजा युधिष्ठिरः ॥ ) महान् बल और पराक्रमसे सम्पन्न भीष्मको हम किस प्रकार जीत सकेंगे, यही सोचते हुए राजा युधिष्ठिरने अपने शिविरमें जानेका विचार किया । ततोऽवहारं सैन्यानां चक्रे राजा युधिष्ठिरः ।

पृष्ठ 2198

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2198 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तथैव तव सैन्यानामवहारो ह्यभूत् तदा ॥ ५ ॥

इसके बाद महाराज युधिष्ठिरने अपनी सेनाको पीछे लौटा लिया । इसी प्रकार आपकी सेना भी उस समय युद्धस्थलसे शिविरकी ओर लौट चली ॥ ५ ॥

ततोऽवहारं सैन्यानां कृत्वा तत्र महारथाः ।

न्यविशन्त कुरुश्रेष्ठ संग्रामे क्षतविक्षताः ॥ ६ ॥

कुरुश्रेष्ठ! इस प्रकार संग्राममें क्षत-विक्षत हुए वे सब महारथी सेनाको लौटाकर शिविरमें विश्राम करने लगे ॥ ६ ॥

भीष्मस्य समरे कर्म चिन्तयानास्तु पाण्डवाः ।

नालभन्त तदा शान्तिं भीष्मबाणप्रपीडिताः ॥ ७ ॥

पाण्डव भीष्मके बाणोंसे अत्यन्त पीड़ित हो रहे थे । उन्हें समरांगणमें भीष्मके पराक्रमका चिन्तन करके तनिक भी शान्ति नहीं मिलती थी ॥ ७ ॥

भीष्मोऽपि समरे जित्वा पाण्डवान् सहसृजयान् ।

पूज्यमानस्तव सुतैर्वन्द्यमानश्च भारत ॥ ८ ॥

न्यविशत् कुरुभिः सार्धं हृष्टरूपैः समन्ततः । भारत! भीष्म भी समरभूमिमें सृ॑जयों तथा पाण्डवोंको जीतकर आपके पुत्रोंद्वारा प्रशंसित और अभिवन्दित हो अत्यन्त हर्षमें भरे हुए कौरवोंके साथ शिविरमें गये ॥ ततो रात्रिः समभवत् सर्वभूतप्रमोहिनी ॥ ९ ॥

तस्मिन् रात्रिमुखे घोरे पाण्डवा वृष्णिभिः सह ।

संजयाश्च दुराधर्षा मन्त्राय समुपाविशन् ॥ १० ॥

तत्पश्चात् सम्पूर्ण भूतोंको मोहमयी निद्रामें डालनेवाली रात्रि आ गयी । उस भयंकर रात्रिके आरम्भकालमें वृष्णिवंशियोंसहित दुर्धर्ष संजय और पाण्डव गुप्तमन्त्रणाके लिये एक साथ बैठे ॥ ९ -१० ॥

आत्मनिःश्रेयसं सर्वे प्राप्तकालं महाबलाः ।

मन्त्रयामासुरव्यग्रा मन्त्रनिश्चयकोविदाः ॥ ११ ॥

उस समय वे समस्त महाबली वीर समयानुसार अपनी भलाईके प्रश्नपर स्वस्थचित्तसे विचार करने लगे । वे सभी लोग मन्त्रणा करके किसी निश्चयपर पहुँच जानेमें कुशल थे ॥ ११ ॥

( हनिष्याम यथा भीष्मं जयेम पृथिवीमिमाम् ॥ )

ततो युधिष्ठिरो राजा मन्त्रयित्वा चिरं नृप ।

वासुदेवं समुद्वीक्ष्य वचनं चेदमाददे ॥ १२ ॥

उनमें यह विचार होने लगा कि हम भीष्मको कैसे मार सकेंगे और किस प्रकार इस पृथ्वीपर विजय प्राप्त करेंगे । नरेश्वर! उस समय राजा युधिष्ठिरने दीर्घकालतक गुप्तमन्त्रणा करनेके पश्चात् वसुदेवनन्दन भगवान् श्रीकृष्णकी ओर देखकर यह बात कही— ॥ १२ ॥

पृष्ठ 2199

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2199 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कृष्ण पश्य महात्मानं भीष्मं भीमपराक्रमम् ।

गजं नलवनानीव विमृद्नन्तं बलं मम ॥ १३ ॥

‘ श्रीकृष्ण! देखिये, भयंकर पराक्रमी महात्मा भीष्म हमारी सेनाका उसी प्रकार विनाश कर रहे हैं, जैसे हाथी सरकंडोंके जंगलोंको रौंद डालते हैं ॥ १३ ॥

( मम माधव सैन्येषु वध्यमानेषु तेन वै ।

कथं योत्स्याम दुर्धर्षं श्रेयो मेऽत्र विधीयताम् ॥

त्वमेव गतिरस्माकं नान्यां गतिमुपास्महे । न युद्धं रोचते मह्यं भीष्मेण सह माधव । हन्ति भीष्मो महावीरो मम सैन्यं च संयुगे || ) ' माधव! इनके द्वारा जब हमारी सेनाएँ मारी जा रही हैं, उस अवस्थामें इन दुर्धर्ष वीर भीष्मके साथ हमलोग कैसे युद्ध करें? यहाँ जिस प्रकार हमारा भला हो, वह उपाय कीजिये । माधव! आप ही हमारे आश्रय हैं । हम दूसरे किसीका सहारा नहीं लेते । हमें भीष्मजीके साथ युद्ध करना अच्छा नहीं लगता है । इधर महावीर भीष्म युद्धस्थलमें हमारी सेनाका संहार करते चले जा रहे हैं ।

न चैवैनं महात्मानमुत्सहामो निरीक्षितुम् ।

लेलिह्यमानं सैन्येषु प्रवृद्धमिव पावकम् ॥ १४ ॥

‘ ये प्रज्वलित अग्निके समान बाणोंकी लपटोंसे हमारी सेनामें सबको चाटते ( भस्म करते ) जा रहे हैं, हमलोग इन महात्माकी ओर देख भी नहीं पा रहे हैं ॥ १४ ॥

यथा घोरो महानागस्तक्षको वै विषोल्बणः ।

तथा भीष्मो रणे क्रुद्धस्तीक्ष्णशस्त्रः प्रतापवान् ॥ १५ ॥

गृहीतचापः समरे प्रमुञ्चन् निशिताञ्छरान् । ‘ जैसे महानाग तक्षक अपने प्रचण्ड विषके कारण भयंकर प्रतीत होता है, उसी प्रकार क्रोधमें भरेहुए प्रतापी भीष्म युद्धस्थलमें जब हाथमें धनुष लेकर पैने बाणोंकी वर्षा करने लगते हैं, उस समय अपने तीखे अस्त्र- शस्त्रोंके कारण बड़े भयानक जान पड़ते हैं ॥ १५३ || शक्यो जेतुं यमः क्रुद्धो वज्रपाणिश्च देवराट् ॥ १६ ॥

वरुणः पाशभृच्चापि सगदो वा धनेश्वरः ।

न तु भीष्मः सुसंक्रुद्धः शक्यो जेतुं महाहवे ॥ १७ ॥

' समरभूमिमें क्रोधमें भरे हुए यमराज, वज्रधारी इन्द्र, पाशधारी वरुण अथवा गदाधारी कुबेरको भी जीता जा सकता है; परंतु इस महासमरमें कुपित भीष्मको पराजित करना असम्भव है ॥ १६-१७ ॥

सोऽहमेवंगते कृष्ण निमग्नः शोकसागरे ।

आत्मनो बुद्धिदौर्बल्याद् भीष्ममासाद्य संयुगे ॥ १८ ॥

पृष्ठ 2200

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2200 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

' श्रीकृष्ण! ऐसी स्थितिमें मैं अपनी बुद्धिकी दुर्बलताके कारण युद्धस्थलमें भीष्मको सामने देखकर शोकके समुद्रमें डूबा जा रहा हूँ ॥ १८ ॥

वनं यास्यामि दुर्धर्ष श्रेयो वै तत्र मे गतम् ।

न युद्धं रोचते कृष्ण हन्ति भीष्मो हि नः सदा ॥ १ ९ ॥

' दुर्धर्ष वीर श्रीकृष्ण! अब मैं वनको चला जाऊँगा । मेरे लिये वनमें जाना ही कल्याणकारी होगा । मुझे युद्ध अच्छा नहीं लग रहा है; क्योंकि उसमें भीष्म सदा ही हमारे सैनिकोंका विनाश करते आ रहे हैं ॥ १ ९ ॥

यथा प्रज्वलितं वह्निं पतङ्गः समभिद्रवन् ।

एकतो मृत्युमभ्येति तथाहं भीष्ममीयिवान् ॥ २० ॥

‘ जैसे पतंग प्रज्वलित आगकी ओर दौड़ा जाकर एकमात्र मृत्युको ही प्राप्त होता है, उसी प्रकार हमने भी भीष्मपर आक्रमण करके मृत्युका ही वरण किया है ॥ २० ॥

क्षयं नीतोऽस्मि वार्ष्णेय राज्यहेतोः पराक्रमी ।

भ्रातरश्चैव मे शूराः सायकैर्भृशपीडिताः ॥ २१ ॥

‘ वार्ष्णेय! राज्यके लिये पराक्रम करके मैं क्षीण होता जा रहा हूँ । मेरे शूरवीर भाई बाणोंकी मारसे अत्यन्त पीड़ित हो रहे हैं ॥ २१ ॥

मत्कृते भ्रातृसौहार्दाद् राज्यभ्रष्टा वनं गताः ।

परिक्लिष्टा तथा कृष्णा मत्कृते मधुसूदन ॥ २२ ॥

' मधुसूदन! मेरे लिये भ्रातृस्नेहवश ये भाई राज्यसे वंचित हुए और वनमें भी गये । मेरे ही कारण कृष्णाको भरी सभामें अपमानका कष्ट भोगना पड़ा ॥ २२ ॥

जीवितं बहु मन्येऽहं जीवितं ह्यद्य दुर्लभम् ।

जीवितस्याद्य शेषेण चरिष्ये धर्ममुत्तमम् ॥ २३ ॥

‘ इस समय मैं जीवनको ही बहुत मानता हूँ। आज तो जीवन भी दुर्लभ हो रहा है । अबसे जीवनके जितने दिन शेष हैं, उनके द्वारा मैं उत्तम धर्मका ही आचरण करूँगा ॥ २३ ॥

यदि तेऽहमनुग्राह्यो भ्रातृभिः सह केशव ।

स्वधर्मस्याविरोधेन हितं व्याहर केशव ॥ २४ ॥

‘ केशव! यदि भाइयोंसहित मुझपर आपका अनुग्रह है तो मुझे स्वधर्मके अनुकूल कोई हितकारक सलाह दीजिये ' ॥ २४ ॥

एवं श्रुत्वा वचस्तस्य कारुण्याद् बहुविस्तरम् ।

प्रत्युवाच ततः कृष्णः सान्त्वयानो युधिष्ठिरम् ॥ २५ ॥

करुणासे प्रेरित होकर कहे हुए युधिष्ठिरके ये विस्तृत वचन सुनकर श्रीकृष्णने युधिष्ठिरको सान्त्वना देते हुए कहा ॥ २५ ॥

धर्मपुत्र विषादं त्वं मा कृथाः सत्यसङ्गर ।