श्रीगणेशाय नमः।
महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 61–70
महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 61–70
पृष्ठ 61
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
गीताप्रेस गोरखपुर कौरव - सभामें विराट् रूप
पृष्ठ 62
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
गीताप्रेस गोरखपुर संजयको दिव्य दृष्टि
पृष्ठ 63
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
गीताप्रेस, गोरखपुर सबमें भगवत् - दर्शन
पृष्ठ 64
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
गीताप्रेस गोरखपुर भक्तोंके द्वारा प्रेमसे दिये हुए पत्र, पुष्प, फल, जल आदिको भगवान् प्रत्यक्ष प्रकट होकर ग्रहण करते हैं!
पृष्ठ 65
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
गीताप्रेस गोरखपुर भीष्म और अर्जुनका युद्ध
पृष्ठ 66
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
गीताप्रेस गोरखपुर भीष्मपितामहकी सेवामें श्रीकृष्णसहित पाण्डव वासुदेव उवाच
उपपन्नमिदं पार्थ यत् स्पर्धसि मया सह ।
सारथ्यं ते करिष्यामि कामः सम्पद्यतां तव ॥ ३८ ॥
भगवान् श्रीकृष्णने कहा- पार्थ! तुम जो ( शत्रुओंपर विजय पानेमें ) मेरे साथ स्पर्धा रखते हो, यह तुम्हारे लिये ठीक ही है । मैं तुम्हारा सारथ्य करूँगा । तुम्हारा यह मनोरथ पूर्ण हो ॥ ३८ ॥
वैशम्पायन उवाच
एवं प्रमुदितः पार्थः कृष्णेन सहितस्तदा ।
वृतो दशार्हप्रवरैः पुनरायाद् युधिष्ठिरम् ॥ ३ ९ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं - जनमेजय! इस प्रकार ( अपनी इच्छा पूर्ण होनेसे ) प्रसन्न हुए अर्जुन श्रीकृष्णके सहित मुख्य-मुख्य दशार्हवंशी यादवोंसे घिरे हुए पुनः युधिष्ठिरके पास आये ॥ ३ ९ ॥ इति श्रीमहाभारते उद्योगपर्वणि सेनोद्योगपर्वणि कृष्णसारथ्यस्वीकारे सप्तमोऽध्यायः ॥७ ॥
पृष्ठ 67
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
इस प्रकार श्रीमहाभारत उद्योगपर्वके अन्तर्गत सेनोद्योगपर्वमें श्रीकृष्णका सारथ्यस्वीकारविषयक सातवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ७ ॥
पृष्ठ 68
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अष्टमोऽध्यायः शल्यका दुर्योधनके सत्कारसे प्रसन्न हो उसे वर देना और युधिष्ठिरसे मिलकर उन्हें आश्वासन देना वैशम्पायन उवाच
शल्यः श्रुत्वा तु दूतानां सैन्येन महता वृतः ।
अभ्ययात् पाण्डवान् राजन् सह पुत्रैर्महारथैः ॥ १ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं- जनमेजय! पाण्डवोंके दूतोंके मुखसे उनका संदेश सुनकर राजा शल्य अपने महारथी पुत्रोंके साथ विशाल सेनासे घिरकर पाण्डवोंके पास चले ॥ १ ॥
तस्य सेनानिवेशोऽभूदध्यर्धमिव योजनम् ।
तथा हि विपुलां सेनां बिभर्ति स नरर्षभः ॥ २ ॥
नरश्रेष्ठ शल्य इतनी अधिक सेनाका भरण - पोषण करते थे कि उसका पड़ाव पड़नेपर आधी योजन भूमि घिर जाती थी ॥ २ ॥
अक्षौहिणीपती राजन् महावीर्यपराक्रमः ।
विचित्रकवचाः शूरा विचित्रध्वजकार्मुकाः ॥ ३ ॥
विचित्राभरणाः सर्वे विचित्ररथवाहनाः ।
विचित्रस्रग्धराः सर्वे विचित्राम्बरभूषणाः ॥ ४ ॥
स्वदेशवेषाभरणा वीराः शतसहस्रशः ।
तस्य सेनाप्रणेतारो बभूवुः क्षत्रियर्षभाः ॥ ५ ॥
राजन्! महान् बलवान् और पराक्रमी शल्य अक्षौहिणी सेनाके स्वामी थे । सैकड़ों और हजारों वीर क्षत्रियशिरोमणि उनकी विशाल वाहिनीका संचालन करनेवाले सेनापति थे । वे सब- के - सब शौर्य-सम्पन्न, अद्भुत कवच धारण करनेवाले तथा विचित्र ध्वज एवं धनुषसे सुशोभित थे । उन सबके अंगोंमें विचित्र आभूषण शोभा दे रहे थे । सभीके रथ और वाहन विचित्र थे । सबके गलेमें विचित्र मालाएँ सुशोभित थीं । सबके वस्त्र और अलंकार अद्भुत दिखायी देते थे । उन सबने अपने - अपने देशकी वेश- भूषा धारण कर रखी थी ॥ ३–५ ॥
व्यथयन्निव भूतानि कम्पयन्निव मेदिनीम् ।
शनैर्विश्रामयन् सेनां स ययौ येन पाण्डवः ॥ ६ ॥
राजा शल्य समस्त प्राणियोंको व्यथित और पृथ्वीको कम्पित- से करते हुए अपनी सेनाको धीरे- धीरे विभिन्न स्थानोंपर ठहराकर विश्राम देते हुए उस मार्गपर चले, जिससे पाण्डुनन्दन युधिष्ठिरके पास शीघ्र पहुँच सकते थे ॥ ६ ॥
पृष्ठ 69
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
ततो दुर्योधनः श्रुत्वा महात्मानं महारथम् ।
उपायान्तमभिद्रुत्य स्वयमानर्च भारत ॥ ७ ॥
भरतनन्दन! उन्हीं दिनों दुर्योधनने महारथी एवं महामना राजा शल्यका आगमन सुनकर स्वयं आगे बढ़कर ( मार्गमें ही ) उनका सेवा- सत्कार प्रारम्भ कर दिया ॥ ७ ॥
कारयामास पूजार्थं तस्य दुर्योधनः सभाः ।
रमणीयेषु देशेषु रत्नचित्राः स्वलंकृताः ॥ ८ ॥
दुर्योधनने राजा शल्यके स्वागत- सत्कारके लिये रमणीय प्रदेशोंमें बहुत - से सभाभवन तैयार कराये, जिनकी दीवारोंमें रत्न जड़े हुए थे । उन भवनोंको सब प्रकारसे सजाया गया था ॥ ८ ॥
शिल्पिभिर्विविधैश्चैव क्रीडास्तत्र प्रयोजिताः ।
तत्र वस्त्राणि माल्यानि भक्ष्यं पेयं च सत्कृतम् ॥ ९ ॥
नाना प्रकारके शिल्पियोंने उनमें अनेकानेक क्रीड़ा -विहारके स्थान बनाये थे । वहाँ भाँति - भाँतिके वस्त्र, मालाएँ, खाने - पीनेके सामान तथा सत्कारकी अन्यान्य वस्तुएँ रखी गयी थीं ॥ ९ ॥
कूपाश्च विविधाकारा मनोहर्षविवर्धनाः ।
वाप्यश्च विविधाकारा औदकानि गृहाणि च ॥ १० ॥
अनेक प्रकारके कुएँ तथा भाँति - भाँतिकी बावड़ियाँ बनायी गयी थीं, जो हृदयके हर्षको बढ़ा रही थीं । बहुत - से ऐसे गृह बने थे, जिनमें जलकी विशेष सुविधा सुलभ की गयी थी ॥ १० ॥
स ताः सभाः समासाद्य पूज्यमानो यथामरः ।
दुर्योधनस्य सचिवैर्देशे देशो समन्ततः ॥ ११ ॥
सब ओर विभिन्न स्थानोंमें बने हुए उन सभाभवनोंमें पहुँचकर राजा शल्य दुर्योधनके मन्त्रियोंद्वारा देवताओं- की भाँति पूजित होते थे ॥ ११ ॥
आजगाम सभामन्यां देवावसथवर्चसम् ।
स तत्र विषयैर्युक्तः कल्याणैरतिमानुषैः ॥ १२ ॥
इस तरह (यात्रा करते हुए ) शल्य किसी दूसरे सभाभवनमें गये, जो देवमन्दिरोंके
समान प्रकाशित होता था । वहाँ उन्हें अलौकिक कल्याणमय भोग प्राप्त हुए ॥
मेनेऽभ्यधिकमात्मानमवमेने पुरंदरम् ।
पप्रच्छ स ततः प्रेष्यान् प्रहृष्टः क्षत्रियर्षभः ॥ १३ ॥
उस समय उन क्षत्रियशिरोमणि नरेशने अपने -आपको सबसे अधिक सौभाग्यशाली समझा । उन्हें देवराज इन्द्र भी अपनेसे तुच्छ प्रतीत हुए । उस समय अत्यन्त प्रसन्न होकर उन्होंने सेवकोंसे पूछा— ॥ १३ ॥
युधिष्ठिरस्य पुरुषाः केऽत्र चक्रुः सभा इमाः ।
पृष्ठ 70
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
आनीयन्तां सभाकाराः प्रदेयार्हा हि मे मताः ॥ १४ ॥
' युधिष्ठिरके किन आदमियोंने ये सभाभवन बनाये हैं । उन सबको बुलाओ । मैं उन्हें पुरस्कार देनेके योग्य मानता हूँ ॥ १४ ॥
प्रसादमेषां दास्यामि कुन्तीपुत्रोऽनुमन्यताम् ।
दुर्योधनाय तत् सर्वं कथयन्ति स्म विस्मिताः ॥ १५ ॥
' मैं इन सबको अपनी प्रसन्नताके फलस्वरूप कुछ पुरस्कार दूँगा, कुन्तीनन्दन युधिष्ठिरको भी मेरे इस व्यवहारका अनुमोदन करना चाहिये । ' यह सुनकर सब सेवकोंने विस्मित हो दुर्योधनसे वे सारी बातें बतायीं ॥ १५ ॥
सम्प्रहृष्टो यदा शल्यो दिदित्सुरपि जीवितम् ।
गूढो दुर्योधनस्तत्र दर्शयामास मातुलम् ॥ १६ ॥
जब हर्षमें भरे हुए राजा शल्य ( अपने प्रति किये गये उपकारके बदले ) प्राणतक देनेको तैयार हो गये, तब गुप्तरूपसे वहीं छिपा हुआ दुर्योधन मामा शल्यके सामने गया ॥ १६ ॥
तं दृष्ट्वा मद्रराजश्च ज्ञात्वा यत्नं च तस्य तम् ।
परिष्वज्याब्रवीत् प्रीत इष्टोऽर्थो गृह्यतामिति ॥ १७ ॥
उसे देखकर तथा उसीने यह सारी तैयारी की है, यह जानकर मद्रराजने प्रसन्नतापूर्वक दुर्योधनको हृदयसे लगा लिया और कहा –' तुम अपनी अभीष्ट वस्तु मुझसे माँग लो' ॥ १७ ॥
दुर्योधन उवाच
सत्यवाग् भव कल्याण वरो वै मम दीयताम् ।
सर्वसेनाप्रणेता वै भवान् भवितुमर्हति ॥ १८ ॥
दुर्योधनने कहा – कल्याणस्वरूप महानुभाव! आपकी बात सत्य हो । आप मुझे अवश्य वर दीजिये । मैं चाहता हूँ कि आप मेरी सम्पूर्ण सेनाके अधिनायक हो जायँ ॥ १८ ॥
( यथैव पाण्डवास्तुभ्यं तथैव भवते ह्यहम् । अनुमान्यं च पाल्यं च भक्तं च भज मां विभो । आपके लिये जैसे पाण्डव हैं, वैसा ही मैं हूँ । प्रभो! मैं आपका भक्त होनेके कारण आपके द्वारा समादृत और पालित होने योग्य हूँ। अतः मुझे अपनाइये । शल्य उवाच एवमेतन्महाराज यथा वदसि पार्थिव । एवं ददामि ते प्रीत एवमेतद् भविष्यति ॥ ) शल्यने कहा — महाराज! तुम्हारा कहना ठीक है । भूपाल! तुम जैसा कहते हो, वैसा ही वर तुम्हें प्रसन्नतापूर्वक देता हूँ। यह ऐसा ही होगा- मैं तुम्हारी सेनाका अधिनायक