श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 1111–1120

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1111–1120

पृष्ठ 1111

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1111 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भारत! पाण्डव - सैनिकों तथा दुर्योधनका वह भयंकर संग्राम समस्त सेनाओंका महान् विनाश करनेवाला था ॥ (धृतराष्ट्र उवाच

द्रोणः कर्णः कृपश्चैव कृतवर्मा च सात्वतः ।

नावारयन् कथं युद्धे राजानं राजकाङ्क्षिणः ॥

धृतराष्ट्रने पूछा- द्रोण, कर्ण, कृप तथा सात्वतवंशी कृतवर्मा -ये तो राजाके चाहनेवालोंमेंसे हैं, इन्होंने उसे युद्धमें जानेसे रोका क्यों नहीं?

सर्वोपायैर्हि युद्धेषु रक्षितव्यो महीपतिः ।

एषा नीतिः परा युद्धे दृष्टा तत्र महर्षिभिः ॥

युद्धमें सभी उपायोंसे राजाकी रक्षा करनी चाहिये। महर्षियोंने युद्धविषयक इसी सर्वोत्तम नीतिका साक्षात्कार किया है ।

प्रविष्टे वा मम सुते परेषां वै महद् बलम् ।

मामका रथिनां श्रेष्ठाः किमकुर्वत संजय ॥।

संजय! जब मेरा पुत्र शत्रुओंकी विशाल सेनामें घुस गया, उस समय मेरे पक्षके श्रेष्ठ रथियोंने क्या किया? संजय उवाच

राजन् संग्राममाश्चर्यं पुत्रस्य तव भारत ।

एकस्य च बहूनां च शृणु मे ब्रुवतोऽद्भुतम् ॥

संजयने कहा — भरतवंशी नरेश! आपके पुत्रके आश्चर्यजनक एवं अद्भुत संग्रामका, जो एकका बहुत - से योद्धाओंके साथ हुआ था, वर्णन करता हूँ, सुनिये ।

द्रोणेन वार्यमाणोऽसौ कर्णेन च कृपेण च ।

प्राविशत् पाण्डवीं सेनां मकराः सागरं यथा ॥

द्रोणाचार्य, कर्ण और कृपाचार्य के मना करनेपर भी जैसे मगर समुद्रमें प्रवेश करता है, उसी प्रकार दुर्योधन पाण्डव - सेनामें घुस गया था ।

किरन्निषुसहस्राणि तत्र तत्र तदा तदा ।

पञ्चालान् पाण्डवांश्चैव विव्याध निशितैः शरैः ॥

जहाँ - तहाँ सब ओर सहस्रों बाणोंकी वर्षा करते हुए उसने तीखे बाणोंद्वारा पांचालों और पाण्डवोंको घायल कर दिया । यथोद्यन् विततं सूर्यो रश्मिभिर्नाशयेत् तमः । तथा पुत्रस्तव बलं नाशयत् तन्महाबलः ॥ ) जैसे उदयकालका सूर्य अपनी किरणोंद्वारा सर्वत्र फैले हुए अंधकारका नाश कर देता है, उसी प्रकार आपके महाबली पुत्रने शत्रुसेनाका विनाश कर दिया ।

पृष्ठ 1112

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1112 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यथा मध्यंदिने सूर्यं प्रतपन्तं गभस्तिभिः ।

तथा तव सुतं मध्ये प्रतपन्तं शरार्चिभिः ॥ १५ ॥

न शेकुर्भ्रातरं युद्धे पाण्डवाः समुदीक्षितुम् । जैसे अपनी किरणोंसे तपते हुए दोपहरके सूर्यकी ओर कोई देख नहीं पाता, उसी प्रकार अपने बाणोंकी ज्वालाओंसे शत्रुओंको संताप देते हुए सेनाके मध्यभागमें खड़े आपके पुत्र एवं अपने भाई दुर्योधनकी ओर उस युद्धस्थलमें पाण्डव देख नहीं पाते थे ॥ १५३ ॥

पलायनकृतोत्साहा निरुत्साहा द्विषज्जये ॥ १६ ॥

पर्यधावन्त पञ्चाला वध्यमाना महात्मना । महामनस्वी दुर्योधनकी मार खाकर पांचाल सैनिक इधर- उधर भागने लगे । अब वे पलायन करनेमें उत्साह दिखा रहे थे । उनमें शत्रुओंको जीतनेका उत्साह नहीं रह गया था ॥ १६३ ॥

रुक्मपुङ्खैः प्रसन्नाग्रैस्तव पुत्रेण धन्विना ॥ १७ ॥

अर्द्यमानाः शरैस्तूर्णं न्यपतन् पाण्डुसैनिकाः । आपके धनुर्धर पुत्रके द्वारा चलाये हुए सुवर्णमय पंख तथा चमकती हुई धारवाले बाणोंसे पीड़ित होकर बहुतेरे पाण्डव- सैनिक तुरंत धराशायी हो गये ॥ १७३ ॥

न तादृशं रणे कर्म कृतवन्तस्तु तावकाः ॥ १८ ॥

यादृशं कृतवान् राजा पुत्रस्तव विशाम्पते । प्रजानाथ! आपके सैनिकोंने रणभूमिमें वैसा पराक्रम नहीं किया था, जैसा कि आपके पुत्र राजा दुर्योधनने किया ॥ पुत्रेण तव सा सेना पाण्डवी मथिता रणे ॥ १ ९ ॥ नलिनी द्विरदेनेव समन्तात् फुल्लपङ्कजा । जैसे हाथी सब ओरसे खिले हुए कमलपुष्पोंसे सुशोभित पोखरेको मथ डालता है, उसी प्रकार आपके पुत्रने रणभूमिमें पाण्डव - सेनाको मथ डाला ॥ १ ९ ॥ क्षीणतोयानिलार्काभ्यां हतत्विडिव पद्मिनी ॥ २० ॥

बभूव पाण्डवी सेना तव पुत्रस्य तेजसा । जैसे हवा और सूर्यसे पानी सूख जानेके कारण पद्मिनी हतप्रभ हो जाती है, उसी प्रकार आपके पुत्रके तेजसे तप्त होकर पाण्डव-व- सेना श्रीहीन हो गयी थी ॥ २० ॥

पाण्डुसेनां हतां दृष्ट्वा तव पुत्रेण भारत ॥ २१ ॥

भीमसेनपुरोगास्तु पञ्चालाः समुपाद्रवन् । भारत! आपके पुत्रद्वारा पाण्डव- सेनाको मारी गयी देख पांचालोंने भीमसेनको अगुआ बनाकर उसपर आक्रमण किया ॥ २१ ॥

पृष्ठ 1113

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1113 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स भीमसेनं दशभिर्माद्रीपुत्रौ त्रिभिस्त्रिभिः ॥ २२ ॥

विराटद्रुपदौ षड्भिः शतेन च शिखण्डिनम् ।

धृष्टद्युम्नं च सप्तत्या धर्मपुत्रं च सप्तभिः ॥ २३ ॥

केकयांश्चैव चेदींश्च बहुभिर्निशितैः शरैः । उस समय दुर्योधनने भीमसेनको दस, माद्रीकुमारों को तीन- तीन, विराट और द्रुपदको छः -छः, शिखण्डीको सौ, धृष्टद्युम्नको सत्तर, धर्मपुत्र युधिष्ठिरको सात और केकय तथा चेदिदेशके सैनिकोंको बहुत- से तीखे बाण मारे ॥ २२-२३३ ॥ सात्वतं पञ्चभिर्विद्ध्वा द्रौपदेयांस्त्रिभिस्त्रिभिः ॥ २४ ॥

घटोत्कचं च समरे विद्ध्वा सिंह इवानदत् ।

फिर सात्यकिको पाँच बाणोंसे घायल करके द्रौपदीपुत्रोंको तीन-तीन बाण मारे ।

तत्पश्चात् समरभूमिमें घटोत्कचको घायल करके दुर्योधनने सिंहके समान गर्जना की ॥ २४

¾ ॥

शतशश्चापरान् योधान् सद्विपांश्च महारणे ॥ २५ ॥

शरैरवचकर्तोग्रैः क्रुद्धोऽन्तक इव प्रजाः । उस महायुद्धमें हाथियोंसहित सैकड़ों दूसरे योद्धाओंको क्रोधमें भरे हुए दुर्योधनने अपने भयंकर बाणोंद्वारा उसी प्रकार काट डाला, जैसे यमराज प्रजाका विनाश करते हैं ॥ सा तेन पाण्डवी सेना वध्यमाना शिलीमुखैः ॥ २६ ॥

तव पुत्रेण संग्रामे विदुद्राव नराधिप । नरेश्वर! उस संग्राममें आपके पुत्रके चलाये हुए बाणोंकी मार खाकर पाण्डव- सेना इधर- उधर भागने लगी ॥ २६३ ॥

तं तपन्तमिवादित्यं कुरुराजं महाहवे ॥ २७ ॥

नाशकन् वीक्षितुं राजन् पाण्डुपुत्रस्य सैनिकाः । राजन्! उस महासमरमें तपते हुए सूर्यके समान कुरुराज दुर्योधनकी ओर पाण्डव-सैनिक देख भी न सके ॥ २७ ॥

ततो युधिष्ठिरो राजा कुपितो राजसत्तम ॥ २८ ॥

अभ्यधावत् कुरुपतिं तव पुत्रं जिघांसया । नृपश्रेष्ठ! तदनन्तर क्रोधमें भरे हुए राजा युधिष्ठिर आपके पुत्र कुरुराज दुर्योधनको मार डालनेकी इच्छासे उसकी ओर दौड़े ॥ २८३ ॥

तावुभौ युधि कौरव्यौ समीयतुररिंदमौ ॥ २ ९ ॥ स्वार्थहेतोः पराक्रान्तौ दुर्योधनयुधिष्ठिरौ । शत्रुओंका दमन करनेवाले वे दोनों कुरुवंशी वीर दुर्योधन और युधिष्ठिर अपने - अपने स्वार्थके लिये युद्धमें पराक्रम प्रकट करते हुए एक- दूसरेसे भिड़ गये ॥ २ ९ ३ ॥

पृष्ठ 1114

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1114 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ततो दुर्योधनः क्रुद्धः शरैः संनतपर्वभिः ॥ ३० ॥

विव्याध दशभिस्तूर्णं ध्वजं चिच्छेद चेषुणा । तब दुर्योधनने कुपित होकर झुकी हुई गाँठवाले दस बाणोंद्वारा तुरंत ही युधिष्ठिरको घायल कर दिया और एक बाणसे उनका ध्वज भी काट डाला ॥ ३० ॥

इन्द्रसेनं त्रिभिश्चैव ललाटे जघ्निवान् नृप ॥ ३१ ॥

सारथिं दयितं राज्ञः पाण्डवस्य महात्मनः । नरेश्वर! उन्होंने तीन बाणोंद्वारा महात्मा पाण्डुपुत्र राजा युधिष्ठिरके प्रिय सारथि इन्द्रसेनको उसके ललाट - प्रदेशमें चोट पहुँचायी ॥ ३१ ॥

धनुश्च पुनरन्येन चकर्तास्य महारथः ॥ ३२ ॥

चतुर्भिश्चतुरश्चैव बाणैर्विव्याध वाजिनः । फिर दूसरे बाणसे महारथी दुर्योधनने राजा युधिष्ठिरका धनुष भी काट दिया और चार बाणोंसे उनके चारों घोड़ोंको बींध डाला ॥ ३२ ॥

ततो युधिष्ठिरः क्रुद्धो निमेषादिव कार्मुकम् ॥ ३३ ॥

अन्यदादाय वेगेन कौरवं प्रत्यवारयत् । तब राजा युधिष्ठिरने कुपित हो पलक मारते- मारते दूसरा धनुष हाथमें ले लिया और बड़े वेगसे कुरुवंशी दुर्योधनको रोका ॥ ३३ ॥

तस्य तान् निघ्नतः शत्रून् रुक्मपृष्ठं महद् धनुः ॥ ३४ ॥

भल्लाभ्यां पाण्डवो ज्येष्ठस्त्रिधा चिच्छेद मारिष । माननीय नरेश! ज्येष्ठ पाण्डव युधिष्ठिरने दो भल्ल मारकर शत्रुओंके संहारमें लगे हुए दुर्योधनके सुवर्णमय पृष्ठवाले विशाल धनुषके तीन टुकड़े कर डाले ॥ ३४ ॥

विव्याध चैनं दशभिः सम्यगस्तैः शितैः शरैः ॥ ३५ ॥

मर्म भित्त्वा तु ते सर्वे संलग्नाः क्षितिमाविशन् । साथ ही, उन्होंने अच्छी तरह चलाये हुए दस पैने बाणोंसे दुर्योधनको भी घायल कर दिया। वे सारे बाण दुर्योधनके मर्मस्थानोंमें लगकर उन्हें विदीर्ण करते हुए पृथ्वीमें समा गये ॥ ३५३ ॥

ततः परिवृता योधाः परिवव्रुर्युधिष्ठिरम् ॥ ३६ ॥

वृत्रहत्यै यथा देवाः परिवव्रुः पुरंदरम् । फिर तो भागे हुए पाण्डव- योद्धा लौट आये और युधिष्ठिरको वैसे ही घेरकर खड़े हो गये, जैसे वृत्रासुरके वधके लिये सब देवता इन्द्रको घेरकर खड़े हुए थे ॥

ततो युधिष्ठिरो राजा तव पुत्रस्य मारिष ।

शरं च सूर्यरश्म्याभमत्युग्रमनिवारणम् ॥ ३७ ॥

हा हतोऽसीति राजानमुक्त्वामुञ्चद् युधिष्ठिरः ।

पृष्ठ 1115

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1115 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आर्य! तदनन्तर राजा युधिष्ठिरने आपके पुत्र राजा दुर्योधनपर सूर्यकिरणोंके समान तेजस्वी, अत्यन्त भयंकर तथा अनिवार्य बाण यह कहकर चलाया कि ‘ हाय! तुम मारे गये ' ॥ ३७ ॥

स तेनाकर्णमुक्तेन विद्धो बाणेन कौरवः ॥ ३८ ॥

निषसाद रथोपस्थे भृशं सम्मूढचेतनः । कानोंतक खींचकर चलाये हुए उस बाणसे घायल हो कुरुवंशी दुर्योधन अत्यन्त मूर्च्छित हो गया और रथके पिछले भागमें धम्मसे बैठ गया ॥ ३८३ ॥

ततः पाञ्चाल्यसेनानां भृशमासीद् रवो महान् ॥ ३ ९ ॥

हतो राजेति राजेन्द्र मुदितानां समन्ततः ।

बाणशब्दरवश्चोग्रः शुश्रुवे तत्र मारिष ॥ ४० ॥

आदरणीय राजेन्द्र! उस समय प्रसन्न हुए पांचाल सैनिकोंने ' राजा दुर्योधन मारा गया ' ऐसा कहकर चारों ओर अत्यन्त महान् कोलाहल मचाया । वहाँ बाणोंका भयंकर शब्द भी सुनायी दे रहा था ॥ ३ ९ -४० ॥

अथ द्रोणो द्रुतं तत्र प्रत्यदृश्यत संयुगे ।

हृष्टो दुर्योधनश्चापि दृढमादाय कार्मुकम् ॥ ४१ ॥

तिष्ठ तिष्ठेति राजानं ब्रुवन् पाण्डवमभ्ययात् । तत्पश्चात् तुरंत ही वहाँ युद्धस्थलमें द्रोणाचार्य दिखायी दिये । इधर, राजा दुर्योधनने भी हर्ष और उत्साहमें भरकर सुदृढ़ धनुष हाथमें ले ' खड़े रहो, खड़े रहो ' कहते हुए वहाँ पाण्डुपुत्र राजा युधिष्ठिरपर आक्रमण किया ॥ ४१ ॥

प्रत्युद्ययुस्तं त्वरिताः पञ्चाला जयगृद्धिनः ॥ ४२ ॥

तान् द्रोणः प्रतिजग्राह परीप्सन् कुरुसत्तमम् ।

चण्डवातोद्धुतान् मेघान् निघ्नन् रश्मिमुचो यथा ॥ ४३ ॥

यह देख विजयाभिलाषी पांचाल सैनिक तुरंत ही उसका सामना करनेके लिये आगे बढ़े; परंतु कुरुश्रेष्ठ दुर्योधनकी रक्षाके लिये द्रोणाचार्यने उन सबको उसी तरह नष्ट कर दिया, जैसे प्रचण्ड वायुद्वारा उठाये हुए मेघोंको सूर्यदेव नष्ट कर देते हैं ॥ ४२-४३ ॥

ततो राजन् महानासीत् संग्रामो भूरिवर्धनः ।

तावकानां परेषां च समेतानां युयुत्सया ॥ ४४ ॥

राजन्! तदनन्तर युद्धकी इच्छासे एकत्र हुए आपके और शत्रुपक्षके सैनिकोंका महान् संग्राम होने लगा, जिसमें बहुसंख्यक प्राणियोंका संहार हुआ ॥ ४४ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि घटोत्कचवधपर्वणि रात्रियुद्धे दुर्योधनपराभवे त्रिपञ्चाशदधिकशततमोऽध्यायः ॥ १५३ ॥

पृष्ठ 1116

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1116 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत घटोत्कचवधपर्वमें रात्रिकालिक युद्धके प्रसंगमें दुर्योधन-पराजयविषयक एक सौ तिरपनवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ १५३ ॥

(दाक्षिणात्य अधिक पाठके ७ श्लोक मिलाकर कुल ५१ श्लोक हैं । )

पृष्ठ 1117

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1117 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चतुष्पञ्चाशदधिकशततमोऽध्यायः रात्रियुद्धमें पाण्डव - सैनिकोंका द्रोणाचार्यपर आक्रमण और द्रोणाचार्यद्वारा उनका संहार धृतराष्ट्रउवाच

यत् तदा प्राविशत् पाण्डूनाचार्यः कुपितो बली ।

उक्त्वा दुर्योधनं मन्दं मम शास्त्रातिगं सुतम् ॥ १ ॥

प्रविश्य विचरन्तं च रथे शूरमवस्थितम् ।

कथं द्रोणं महेष्वासं पाण्डवाः पर्यवारयन् ॥ २ ॥

धृतराष्ट्रने पूछा — संजय! मेरी आज्ञाका उल्लंघन करनेवाले मेरे मूर्ख पुत्र दुर्योधनसे पूर्वोक्त बातें कहकर क्रोधमें भरे हुए बलवान् आचार्य द्रोणने जब वहाँ पाण्डव- सेनामें प्रवेश किया, उस समय रथपर बैठकर सेनाके भीतर प्रवेश करके सब ओर विचरते हुए महाधनुर्धर शूरवीर द्रोणाचार्यको पाण्डवोंने किस प्रकार रोका? ॥ १-२ ॥

केऽरक्षन् दक्षिणं चक्रमाचार्यस्य महाहवे ।

के चोत्तरमरक्षन्त निघ्नतः शात्रवान् बहून् ॥ ३ ॥

उस महासमरमें बहुसंख्यक शत्रुयोद्धाओंका संहार करनेवाले आचार्य द्रोणके दायें चक्रकी किन लोगोंने रक्षा की तथा किन लोगोंने उनके रथके बायें पहियेकी रखवाली की? ॥ ३ ॥

के चास्य पृष्ठतोऽन्वासन् वीरा वीरस्य योधिनः ।

के पुरस्तादवर्तन्त रथिनस्तस्य शत्रवः ॥ ४ ॥

युद्धपरायण वीर रथी आचार्यके पीछे कौन - से वीर थे और शत्रुपक्षके कौन- कौनसे वीर उनके सामने खड़े हुए थे ॥ ४ ॥

मन्ये तानस्पृशच्छीतमतिवेलमनार्तवम् ।

मन्ये ते समवेपन्त गावो वै शिशिरे यथा ॥ ५ ॥

मैं तो समझता हूँ शत्रुओंको बहुत देरतक बिना मौसमके ही सर्दी लगने लगी होगी । जैसे शिशिर-ऋतुमें गायें सर्दीके मारे काँपने लगती हैं, उसी तरह वे शत्रु - सैनिक भी आचार्यके भयसे थर- थर काँपने लगे होंगे ॥

यत्प्राविशन्महेष्वासः पञ्चालानपराजितः ।

नृत्यन् स रथमार्गेषु सर्वशस्त्रभृतां वरः ॥ ६ ॥

क्योंकि किसीसे परास्त न होनेवाले, सम्पूर्ण शस्त्रधारियोंमें श्रेष्ठ महाधनुर्धर द्रोणाचार्यने पांचालोंकी सेनामें रथके मार्गोंपर नृत्य - सा करते हुए प्रवेश किया था ॥

पृष्ठ 1118

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1118 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

निर्दहन् सर्वसैन्यानि पञ्चालानां रथर्षभः ।

धूमकेतुरिव क्रुद्धः कथं मृत्युमुपेयिवान् ॥ ७ ॥

रथियोंमें श्रेष्ठ द्रोण क्रोधमें भरे हुए धूमकेतुके समान प्रकट होकर पांचालोंकी समस्त सेनाओंको दग्ध कर रहे थे; फिर उनकी मृत्यु कैसे हो गयी? ॥ ७ ॥

संजय उवाच

सायाह्ने सैन्धवं हत्वा राज्ञा पार्थः समेत्य च ।

सात्यकिश्च महेष्वासो द्रोणमेवाभ्यधावताम् ॥ ८ ॥

संजयने कहा — राजन्! सायंकाल सिंधुराज जयद्रथका वध करके राजा युधिष्ठिरसे मिलकर कुन्तीकुमार अर्जुन और महाधनुर्धर सात्यकि दोनोंने द्रोणाचार्यपर ही धावा किया ॥ ८ ॥

तथा युधिष्ठिरस्तूर्णं भीमसेनश्च पाण्डवः ।

पृथक्चमूभ्यां संयत्तौ द्रोणमेवाभ्यधावताम् ॥ ९ ॥

इसी प्रकार राजा युधिष्ठिर और पाण्डुपुत्र भीमसेनने भी पृथक् - पृथक् सेनाओंके साथ तैयार हो शीघ्रतापूर्वक द्रोणाचार्यपर ही आक्रमण किया ॥ ९ ॥

तथैव नकुलो धीमान् सहदेवश्च दुर्जयः ।

धृष्टद्युम्नः सहानीको विराटश्च सकेकयः ॥ १० ॥

मत्स्याः शाल्वाः ससेनाश्च द्रोणमेव ययुर्युधि । इसी तरह बुद्धिमान् नकुल, दुर्जय वीर सहदेव, सेनासहित धृष्टद्युम्न, राजा विराट, केकयराजकुमार तथा मत्स्य और शाल्वदेशके सैनिक अपनी सेनाओंके साथ युद्धस्थलमें द्रोणाचार्यपर ही चढ़ आये ॥ १०३ ॥

द्रुपदश्च तथा राजा पञ्चालैरभिरक्षितः ॥ ११ ॥

धृष्टद्युम्नपिता राजन् द्रोणमेवाभ्यवर्तत । राजन्! पांचाल- सैनिकोंसे सुरक्षित धृष्टद्युम्न- पिता राजा द्रुपदने भी द्रोणाचार्यका ही सामना किया ॥ ११ ॥

द्रौपदेया महेष्वासा राक्षसश्च घटोत्कचः ॥ १२ ॥

ससैन्यास्ते न्यवर्तन्त द्रोणमेव महाद्युतिम् । महाधनुर्धर द्रौपदीकुमार तथा राक्षस घटोत्कच भी अपनी सेनाओंके साथ महातेजस्वी द्रोणाचार्यकी ही ओर लौट आये ॥ १२३ ॥

प्रभद्रकाश्च पञ्चालाः षट्सहस्राः प्रहारिणः ॥ १३ ॥

द्रोणमेवाभ्यवर्तन्त पुरस्कृत्य शिखण्डिनम् । प्रहार करनेमें कुशल छः हजार प्रभद्रक और पांचाल योद्धा भी शिखण्डीको आगे करके द्रोणाचार्यपर ही चढ़ आये ॥ १३३ ॥

पृष्ठ 1119

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1119 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तथेतरे नरव्याघ्राः पाण्डवानां महारथाः ॥ १४ ॥

सहिताः संन्यवर्तन्त द्रोणमेव द्विजर्षभम् । इसी प्रकार पाण्डव - सेनाके अन्य महारथी वीर पुरुषसिंह भी एक साथ द्विजश्रेष्ठ द्रोणाचार्यकी ओर ही लौट आये ॥ १४३ ॥

तेषु शूरेषु युद्धाय गतेषु भरतर्षभ ॥ १५ ॥

बभूव रजनी घोरा भीरूणां भयवर्धिनी । भरतश्रेष्ठ! युद्धके लिये उन शूरवीरोंके आ पहुँचनेपर वह रात बड़ी भयंकर हो गयी, जो भीरु पुरुषोंके भयको बढ़ानेवाली थी ॥ १५३ ॥

योधानामशिवा रौद्रा राजन्नन्तकगामिनी ॥ १६ ॥

कुञ्जराश्वमनुष्याणां प्राणान्तकरणी तदा । राजन्! वह रात्रि समस्त योद्धाओंके लिये अमंगल- कारक, भयंकर यमराजके पास ले जानेवाली तथा हाथी, घोड़े और मनुष्योंके प्राणोंका अन्त करनेवाली थी ॥ १६३ ॥

तस्यां रजन्यां घोरायां नदन्त्यः सर्वतः शिवाः ॥ १७ ॥

न्यवेदयन् भयं घोरं सज्वालकवलैर्मुखैः । उस घोर रजनीमें सब ओर कोलाहल करती हुई सियारिनें अपने मुँहसे आग उगलती हुई घोर भयकी सूचना दे रही थीं ॥ १७३ ॥

उलूकाश्चाप्यदृश्यन्त शंसन्तो विपुलं भयम् ॥ १८ ॥

विशेषतः कौरवाणां ध्वजिन्यामतिदारुणाः । विशेषतः कौरव - सेनामें महान् भयकी सूचना देनेवाले अत्यन्त दारुण उल्लू पक्षी भी दिखायी दे रहे थे ॥ १८३ ॥

ततः सैन्येषु राजेन्द्र शब्दः समभवन्महान् ॥ १ ९ ॥

भेरीशब्देन महता मृदङ्गानां स्वनेन च ।

गजानां बृंहितैश्चापि तुरङ्गाणां च द्वेषितैः ॥ २० ॥

खुरशब्दनिपातैश्च तुमुलः सर्वतोऽभवत् । राजेन्द्र! तदनन्तर सारी सेनाओंमें रणभेरीकी भारी आवाज, मृदंगोंकी ध्वनि, हाथियोंके चिग्घाड़ने, घोड़ोंके हिनहिनाने और धरतीपर उनकी टाप पड़नेसे चारों ओर अत्यन्त भयंकर शब्द गूँजने लगा ॥ १ ९-२० ॥ ततः समभवद् युद्धं संध्यायामतिदारुणम् ॥ २१ ॥

द्रोणस्य च महाराज सृञ्जयानां च सर्वशः । महाराज! तत्पश्चात् संध्याकालमें समस्त सृजयवीरों तथा द्रोणाचार्यका अत्यन्त दारुण संग्राम होने लगा ॥ २१ ॥

तमसा चावृते लोके न प्राज्ञायत किंचन ॥ २२ ॥

पृष्ठ 1120

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1120 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सैन्येन रजसा चैव समन्तादुत्थितेन ह । सारा जगत् अंधकारसे तथा सेनाद्वारा सब ओर उड़ायी हुई धूलसे आच्छादित होनेके कारण किसीको कुछ भी ज्ञात नहीं होता था ॥ २२ ॥

नरस्याश्वस्य नागस्य समसज्जत शोणितम् ॥ २३ ॥

नापश्याम रजो भौमं कश्मलेनाभिसंवृताः । मनुष्यों, घोड़ों और हाथियोंके रक्तमें सन जानेके कारण हमें धरतीकी धूल दिखायी नहीं देती थी । हम सब लोगोंपर मोह- सा छा गया था ॥ २३३ ॥

रात्रौ वंशवनस्येव दह्यमानस्य पर्वते ॥ २४ ॥

घोरश्चटचटाशब्दः शस्त्राणां पततामभूत् । जैसे पर्वतपर रातके समय बाँसोंका जंगल जल रहा हो और उन बाँसोंका चटखनेका घोर शब्द सुनायी दे रहा हो, उसी प्रकार शस्त्रोंके आघात- प्रत्याघातसे घोर चटचट शब्द कानोंमें पड़ रहा था ॥ २४ ॥

मृदङ्गानकनिर्ह्रादैर्झर्झरैः पटहैस्तथा ॥ २५ ॥

फेत्कारैर्हेषितैः शब्दैः सर्वमेवाकुलं बभौ । मृदंग और ढोलोंकी आवाजसे, झाँझ और पटहोंकी ध्वनिसे तथा हाथी - घोड़ोंके फुंकार और हींसनेके शब्दोंसे वहाँका सब कुछ व्याप्त जान पड़ता था ॥ २५३ ॥

नैव स्वे न परे राजन् प्राज्ञायन्त तमोवृते ॥ २६ ॥

उन्मत्तमिव तत् सर्वं बभूव रजनीमुखे । राजन्! उस अन्धकाराच्छन्न प्रदेशमें अपने और परायेकी पहचान नहीं होती थी । उस प्रदोषकालमें सब कुछ उन्मत्त- सा जान पड़ता था ॥ २६३ ॥

भौमं रजोऽथ राजेन्द्र शोणितेन प्रणाशितम् ॥ २७ ॥

शातकौम्भैश्च कवचैर्भूषणैश्च तमोऽभ्यगात् । राजेन्द्र! रक्तकी धाराने धरतीकी धूलको नष्ट कर दिया । सोनेके कवचों और आभूषणोंकी चमकसे अंधकार दूर हो गया ॥ २७ ॥

ततः सा भारती सेना मणिहेमविभूषिता ॥ २८ ॥

द्यौरिवासीत् सनक्षत्रा रजन्यां भरतर्षभ । भरतश्रेष्ठ! उस समय रात्रिकालमें मणियों तथा सुवर्णके आभूषणोंसे विभूषित हुई वह कौरव - सेना नक्षत्रोंसे युक्त आकाशके समान सुशोभित होती थी ॥ गोमायुबलसंघुष्टा शक्तिध्वजसमाकुला ॥ २ ९ ॥ वारणाभिरुता घोरा क्ष्वेडितोत्क्रुष्टनादिता ।