श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 2081–2090

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2081–2090

पृष्ठ 2081

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2081 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दुद्रुवुः शतशः संख्ये भीमसेनशराहताः । तदनन्तर भीमसेनके बाणोंसे आहत हो फूटे गण्डस्थल, विदीर्ण कुम्भस्थल और छिन्न-भिन्न शुण्डदण्डवाले सैकड़ों हाथी युद्धस्थलमें भागने लगे । केचिद् वमन्तो रुधिरं भयार्ताः पर्वतोपमाः ॥ ७१ ॥

व्यद्रवञ्छरविद्धाङ्गा धातुचित्रा इवाचलाः । भयसे पीड़ित हुए कितने ही पर्वताकार हाथी अपने सारे अंगोंमें बाणोंसे विद्ध होकर भयसे पीड़ित हो रक्त वमन करते हुए भागे जा रहे थे । उस समय विभिन्न धातुओंके कारण विचित्र दिखायी देनेवाले पर्वतोंके समान उनकी शोभा हो रही थी ॥ ७१३ ॥

महाभुजगसंकाशौ चन्दनागुरुरूषितौ ॥ ७२ ॥

अपश्यं भीमसेनस्य धनुर्विक्षिपतो भुजौ । धनुष खींचते हुए भीमसेनकी चन्दन और अगुरुसे चर्चित भुजाएँ मुझे दो बड़े सर्पोंके समान दिखायी देती थीं ॥ ७२ ॥

तस्य ज्यातलनिर्घोषं श्रुत्वाशनिसमस्वनम् ॥ ७३ ॥

विमुञ्चन्तः शकृन्मूत्रं गजाः प्रादुद्रुवुर्भृशम् । बिजलीकी गड़गड़ाहटके समान उनकी प्रत्यंचाकी भयंकर टंकार सुनकर बहुत - से हाथी मल- मूत्र करते हुए बड़े जोरसे भाग रहे थे ॥ ७३ ॥

भीमसेनस्य तत् कर्म राजन्नेकस्य धीमतः ।

निघ्नतः सर्वभूतानि रुद्रस्येव च निर्बभौ ॥ ७४ ॥

राजन्! अकेले बुद्धिमान् भीमसेनका वह कर्म समस्त प्राणियोंका संहार करते हुए रुद्रके समान जान पड़ता था ॥ ७४ ॥

इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि संकुलयुद्धे एकषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६१ ॥

इसप्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें संकुलयुद्धविषयक इकसठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६१ ॥

(दाक्षिणात्य अधिक पाठके श्लोक मिलाकर कुल ७४३ श्लोक हैं )

पृष्ठ 2082

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2082 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्विषष्टितमोऽध्यायः युधिष्ठिरपर कौरव - सैनिकोंका आक्रमण संजय उवाच

ततः श्वेताश्वसंयुक्ते नारायणसमाहिते ।

तिष्ठन् रथवरे श्रीमानर्जुनः समपद्यत ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! तदनन्तर भगवान् श्रीकृष्णद्वारा सावधानीसे संचालित और श्वेत घोड़ोंसे युक्त उत्तम रथपर खड़े हुए श्रीमान् अर्जुन वहाँ आ पहुँचे ॥

तद् बलं नृपतिश्रेष्ठ तावकं विजयो रणे ।

व्यक्षोभयदुदीर्णाश्वं महोदधिमिवानिलः ॥ २ ॥

नृपश्रेष्ठ! जैसे प्रचण्ड वायु महासागरको विक्षुब्ध कर देती है, उसी प्रकार रणभूमिमें स्थित प्रचण्ड अश्वोंसे युक्त आपकी सेनामें अर्जुनने हलचल मचा दी ॥ २ ॥

दुर्योधनस्तव सुतः प्रमत्ते श्वेतवाहने ।

अभ्येत्य सहसा क्रुद्धः सैन्यार्धेनाभिसंवृतः ॥ ३ ॥

पर्यवारयदायान्तं युधिष्ठिरममर्षणम् ।

क्षुरप्राणां त्रिसप्तत्या ततोऽविध्यत पाण्डवम् ॥ ४ ॥

जब श्वेतवाहन अर्जुन असावधान थे, उसी समय क्रोधमें भरे हुए दुर्योधनने सहसा आधी सेनाके साथ आकर अपनी ओर आते हुए अमर्षशील पाण्डुपुत्र युधिष्ठिरको चारों ओरसे घेर लिया । साथ ही तिहत्तर क्षुरप्रोंद्वारा उन्हें घायल कर दिया ॥ ३-४ ॥

अक्रुध्यत भृशं तत्र कुन्तीपुत्रो युधिष्ठिरः ।

स भल्लांस्त्रिंशतस्तूर्णं तव पुत्रे न्यवेशयत् ॥ ५ ॥

तब वहाँ कुन्तीपुत्र युधिष्ठिर अत्यन्त कुपित हो उठे । उन्होंने आपके पुत्रपर तीन भल्लोंका प्रहार किया ॥ ५ ॥

ततोऽधावन्त कौरव्या जिघृक्षन्तो युधिष्ठिरम् ।

दुष्टभावान् पराञ्ज्ञात्वा समवेता महारथाः ॥ ६ ॥

आजग्मुस्तं परीप्सन्तः कुन्तीपुत्रं युधिष्ठिरम् । तदनन्तर कौरव- सैनिक युधिष्ठिरको पकड़नेके लिये दौड़े । शत्रुओंकी यह दुर्भावना जानकर एकत्र हुए पाण्डवमहारथी कुन्तीपुत्र युधिष्ठिरकी रक्षाके लिये वहाँ आ पहुँचे ॥ ६३ || नकुलः सहदेवश्च धृष्टद्युम्नश्च पार्षतः ॥ ७ ॥

अक्षौहिण्या परिवृतास्तेऽध्यधावन् युधिष्ठिरम् ।

पृष्ठ 2083

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2083 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नकुल, सहदेव और द्रुपदकुमार धृष्टद्युम्न –ये एक अक्षौहिणी सेना साथ लेकर युधिष्ठिरके पास दौड़े आये ॥ ७३ ॥

भीमसेनश्च समरे मृद्नंस्तव महारथान् ॥ ८ ॥

अभ्यधावदभिप्रेप्सू राजानं शत्रुभिर्वृतम् । भीमसेन भी शत्रुओंसे घिरे हुए राजा युधिष्ठिरको बचानेके लिये समरांगणमें आपके महारथियोंको रौंदते हुए उनके पास दौड़े आये ॥ ८३ ॥

तांस्तु सर्वान् महेष्वासान् कर्णो वैकर्तनो नृप ॥ ९ ॥

शरवर्षेण महता प्रत्यवारयदागतान् । नरेश्वर! वैकर्तन कर्णने वहाँ आये हुए सम्पूर्ण महाधनुर्धरोंको अपने बाणोंकी भारी वर्षासे रोक दिया ॥ शरौघान् विसृजन्तस्ते प्रेरयन्तश्च तोमरान् ॥ १० ॥

न शेकुर्यन्तवन्तोऽपि राधेयं प्रतिवीक्षितुम् । वे सब महारथी प्रयत्नपूर्वक बाणसमूहोंकी वर्षा और तोमरोंका प्रहार करते हुए भी राधापुत्रको देख न सके ॥ तांश्च सर्वान् महेष्वासान् सर्वशस्त्रास्त्रपारगः ॥ ११ ॥

महता शरवर्षेण राधेयः प्रत्यवारयत् । सम्पूर्ण अस्त्र - शस्त्रोंके पारंगत विद्वान् राधापुत्र कर्णने बड़ी भारी बाण- वर्षा करके उन समस्त धनुर्धरोंको आगे बढ़नेसे रोक दिया ॥ ११३ ॥

दुर्योधनं च विंशत्या शीघ्रमस्त्रमुदीरयन् ॥ १२ ॥

अविध्यत् तूर्णमभ्येत्य सहदेवः प्रतापवान् । इसी समय प्रतापी सहदेवने आकर शीघ्रतापूर्वक अस्त्र चलाते हुए तुरंत ही बीस बाणोंसे दुर्योधनको बींध डाला ॥ १२३ ॥

स विद्धः सहदेवेन रराजाचलसंनिभः ॥ १३ ॥

प्रभिन्न इव मातङ्गो रुधिरेण परिप्लुतः । सहदेवके बाणोंसे विद्ध होकर दुर्योधन अनेक शिखरोंवाले पर्वतके समान सुशोभित हुआ । खूनसे लथपथ होकर वह मदकी धारा बहानेवाले मदमत्त हाथीके समान जान पड़ता था ॥ १३३ ॥

दृष्ट्वा तव सुतं तत्र गाढविद्धं सुतेजनैः ॥ १४ ॥

अभ्यधावद् दृढं क्रुद्धो राधेयो रथिनां वरः । रथियोंमें श्रेष्ठ राधापुत्र कर्ण आपके पुत्रको तेज बाणोंसे अत्यन्त घायल हुआ देख कुपित होकर दौड़ा ॥ दुर्योधनं तथा दृष्ट्वा शीघ्रमस्त्रमुदैरयत् ॥ १५ ॥

पृष्ठ 2084

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2084 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तेन यौधिष्ठिरं सैन्यमवधीत् पार्षतं तथा । दुर्योधनकी वैसी अवस्था देख उसने शीघ्र अपना अस्त्र प्रकट किया और उसीके द्वारा युधिष्ठिरकी सेना एवं द्रुपदपुत्रको घायल कर दिया ॥ १५३ ॥

ततो यौधिष्ठिरं सैन्यं वध्यमानं महात्मना ॥ १६ ॥

सहसा प्राद्रवद् राजन् सूतपुत्रशरार्दितम् । राजन्! महामना सूतपुत्र कर्णकी मार खाकर उसके बाणोंसे पीड़ित हो युधिष्ठिरकी सेना सहसा भाग चली ॥ विविधा विशिखास्तत्र सम्पतन्तः परस्परम् ॥ १७ ॥

फलैः पुङ्खान् समाजग्मुः सूतपुत्रधनुश्च्युताः । सूतपुत्र कर्णके धनुषसे छूटकर परस्पर गिरते हुए नाना प्रकारके बाण अपने फलोंद्वारा पहलेके गिरे हुए बाणोंके पंखोंमें जुड़ जाते थे ॥ १७३ ॥

अन्तरिक्षे शरौघाणां पततां च परस्परम् ॥ १८ ॥

संघर्षेण महाराज पावकः समजायत । महाराज! आकाशमें परस्पर टकराते हुए बाणसमूहोंकी रगड़से आग प्रकट हो जाती थी ॥ १८३ ॥

ततो दश दिशः कर्णः शलभैरिव यायिभिः ॥ १ ९ ॥ अभ्यहंस्तरसा राजञ्शरैः परशरीरगैः । राजन्! तदनन्तर कर्णने पतंगोंकी तरह चलकर शत्रुओंके शरीरोंमें घुस जानेवाले बाणोंद्वारा वेगपूर्वक दसों दिशाओंमें प्रहार आरम्भ किया ॥ १ ९ ३ ॥ रक्तचन्दनसंदिग्धौ मणिहेमविभूषितौ ॥ २० ॥

बाहू व्यत्यक्षिपत् कर्णः परमास्त्रं विदर्शयन् । दिव्यास्त्रोंका प्रदर्शन करता हुआ कर्ण मणि एवं सुवर्णके आभूषणोंसे विभूषित तथा लाल चन्दनसे चर्चित दोनों भुजाओंको बारंबार हिला रहा था ॥ २० ॥

ततः सर्वा दिशो राजन् सायकैर्विप्रमोहयन् ॥ २१ ॥

अपीडयद् भृशं कर्णो धर्मराजं युधिष्ठिरम् । राजन्! तत्पश्चात् अपने बाणोंसे सम्पूर्ण दिशाओंको मोहित करते हुए कर्णने धर्मराज युधिष्ठिरको अत्यन्त पीड़ित कर दिया ॥ २१३ ॥

ततः क्रुद्धो महाराज धर्मपुत्रो युधिष्ठिरः ॥ २२ ॥

निशितैरिषुभिः कर्णं पञ्चाशद्भिः समार्पयत् । महाराज! इससे कुपित हुए धर्मपुत्र युधिष्ठिरने कर्णपर पचास पैने बाणोंका प्रहार किया ॥ २२ ॥

बाणान्धकारमभवत्तद् युद्धं घोरदर्शनम् ॥ २३ ॥

पृष्ठ 2085

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2085 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हाहाकारो महानासीत्तावकानां विशाम्पते ।

वध्यमाने तदा सैन्ये धर्मपुत्रेण मारिष ॥ २४ ॥

उस समय भयंकर दिखायी देनेवाला वह युद्ध बाणोंके अन्धकारसे व्याप्त हो गया । माननीय प्रजानाथ! जब धर्मपुत्र युधिष्ठिर कौरव- सेनाका वध करने लगे, उस समय आपके योद्धाओंका महान् हाहाकार सब ओर गूँज उठा ॥ २३-२४ ॥

सायकैर्विविधैस्तीक्ष्णैः कङ्कपत्रैः शिलाशितैः ।

भल्लैरनेकैर्विविधैः शक्त्यृष्टिमुसलैरपि ॥ २५ ॥

यत्र यत्र स धर्मात्मा दुष्टां दृष्टिं व्यसर्जयत् ।

तत्र तत्र व्यशीर्यन्त तावका भरतर्षभ ॥ २६ ॥

भरतश्रेष्ठ! धर्मात्मा युधिष्ठिर शिलापर तेज किये हुए कंकपत्रयुक्त एवं नाना प्रकारके पैने बाणों, भाँति - भाँतिके बहुसंख्यक भल्लों तथा शक्ति, ऋष्टि एवं मूसलोंद्वारा प्रहार करते हुए जहाँ - जहाँ क्रोधरूपी दोषसे पूर्ण दृष्टि डालते थे, वहीं- वहीं आपके सैनिक छिन्न- भिन्न होकर बिखर जाते थे ॥ २५-२६ ॥

कर्णोऽपि भृशसंक्रुद्धो धर्मराजं युधिष्ठिरम् ।

नाराचैरर्धचन्द्रैश्च वत्सदन्तैश्च संयुगे ॥ २७ ॥

अमर्षी क्रोधनश्चैव रोषप्रस्फुरिताननः ।

सायकैरप्रमेयात्मा युधिष्ठिरमभिद्रवत् ॥ २८ ॥

कर्ण भी अत्यन्त क्रोधमें भरा हुआ था । वह अमर्षशील और क्रोधी तो था ही, रोषसे उसका मुख फड़क रहा था । अप्रमेय आत्मबलसे सम्पन्न उस वीरने युद्धस्थलमें नाराचों, अर्धचन्द्रों तथा वत्सदन्तोंद्वारा धर्मराज युधिष्ठिरपर धावा किया ॥ २७-२८ ॥

युधिष्ठिरश्चापि स तं स्वर्णपुङ्खैः शितैः शरैः ।

प्रहसन्निव तं कर्णः कङ्कपत्रैः शिलाशितैः ॥ २ ९ ॥

उरस्यविध्यद् राजानं त्रिभिर्भल्लैश्च पाण्डवम् । इसी प्रकार युधिष्ठिरने भी कर्णको सोनेकी पाँखवाले पैने बाणोंद्वारा घायल कर दिया । तब कर्णने हँसते हुए - से शिलापर तेज किये गये कंकपत्रयुक्त तीन भल्लोंद्वारा पाण्डुपुत्र राजा युधिष्ठिरकी छातीमें गहरी चोट पहुँचायी ॥ २ ९ ३ ॥ स पीडितो भृशं तेन धर्मराजो युधिष्ठिरः ॥ ३० ॥

उपविश्य रथोपस्थे सूतं याहीत्यचोदयत् । उस प्रहारसे अत्यन्त पीड़ित हो धर्मराज युधिष्ठिर रथके पिछले भागमें बैठ गये और सारथिको आदेश देते हुए बोले- ' यहाँसे अन्यत्र रथ ले चलो ' ॥ ३० ॥

अक्रोशन्त ततः सर्वे धार्तराष्ट्राः सराजकाः ॥ ३१ ॥

गृह्णीध्वमिति राजानमभ्यधावन्त सर्वशः ।

पृष्ठ 2086

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2086 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उस समय राजा दुर्योधनसहित आपके सभी पुत्र इस प्रकार कोलाहल करने लगे -'राजा युधिष्ठिरको पकड़ लो ' ऐसा कहकर वे सभी ओरसे उनकी ओर दौड़ पड़े ॥ ततः शताः सप्तदश केकयानां प्रहारिणाम् ॥ ३२ ॥

पञ्चालैः सहिता राजन् धार्तराष्ट्रान् न्यवारयन् । राजन्! तब प्रहारकुशल सत्रह सौ केकय योद्धा पांचालोंके साथ आकर आपके पुत्रोंको रोकने लगे ॥ तस्मिन् सुतुमुले युद्धे वर्तमाने जनक्षये ॥ ३३ ॥

दुर्योधनश्च भीमश्च समेयातां महाबलौ ॥ ३४ ॥

जिस समय वह जनसंहारकारी भयंकर युद्ध चल रहा था, उस समय महाबली दुर्योधन और भीमसेन एक- दूसरेसे जूझने लगे ॥ ३३-३४ ॥ इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि संकुलयुद्धे द्विषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६२ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें संकुलयुद्धविषयक बासठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६२ ॥

पृष्ठ 2087

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2087 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्रिषष्टितमोऽध्यायः कर्णद्वारा नकुल सहदेवसहित युधिष्ठिरकी पराजय एवं पीड़ित होकर युधिष्ठिरका अपनी छावनीमें जाकर विश्राम करना संजय उवाच

कर्णोऽपि शरजालेन केकयानां महारथान् ।

व्यधमत् परमेष्वासानग्रतः पर्यवस्थितान् ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! कर्ण भी अपने बाणसमूहसे सामने खड़े हुए महाधनुर्धर केकय - महारथियोंका विनाश करने लगा ॥ १ ॥

तेषां प्रयतमानानां राधेयस्य निवारणे ।

रथान् पञ्चशतान् कर्णः प्राहिणोद् यमसादनम् ॥ २ ॥

राधापुत्र कर्णको रोकनेके लिये प्रयत्न करनेवाले पाँच सौ रथियोंको उसने यमलोक पहुँचा दिया ॥ २ ॥

अविषह्यं ततो दृष्ट्वा राधेयं युधि योधिनः ।

भीमसेनमुपागच्छन् कर्णबाणप्रपीडिताः ॥ ३ ॥

कर्णके बाणोंसे अत्यन्त पीड़ित हुए पाण्डव - योद्धा युद्धस्थलमें राधापुत्र कर्णको असह्य देखकर भीमसेनके पास चले आये ॥ ३ ॥

रथानीकं विदार्येव शरजालैरनेकधा ।

कर्ण एकरथेनैव युधिष्ठिरमुपाद्रवत् ॥ ४ ॥

तदनन्तर कर्णने अपने बाणोंके समूहसे पाण्डवोंकी रथसेनाको अनेक भागोंमें विदीर्ण करके एकमात्र रथके द्वारा ही युधिष्ठिरपर धावा किया ॥ ४ ॥

सेनानिवेशमार्च्छन्तं मार्गणैः क्षतविक्षतम् ।

यमयोर्मध्यगं वीरं शनैर्यान्तं विचेतसम् ॥ ५ ॥

समासाद्य तु राजानं दुर्योधनहितेप्सया ।

सूतपुत्रस्त्रिभिस्तीक्ष्णैर्विव्याध परमेषुभिः ॥ ६ ॥

उस समय वीर युधिष्ठिर बाणोंसे क्षत- विक्षत होकर अचेत से हो रहे थे और नकुल-सहदेवके बीचमें होकर धीरे - धीरे छावनीकी ओर जा रहे थे । उस अवस्थामें राजा युधिष्ठिरके पास पहुँचकर सूतपुत्र कर्णने दुर्योधनके हितकी इच्छासे परम उत्तम तीन तीखे बाणोंद्वारा उन्हें पुनः घायल कर दिया ॥ ५-६ ॥ तथैव राजा राधेयं प्रत्यविध्यत् स्तनान्तरे ।

पृष्ठ 2088

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2088 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शरैस्त्रिभिश्च यन्तारं चतुर्भिश्चतुरो हयान् ॥ ७ ॥

इसी प्रकार राजा युधिष्ठिरने भी राधापुत्र कर्णकी छातीमें गहरी चोट पहुँचायी । फिर तीन बाणोंसे सारथिको और चारसे चारों घोड़ोंको घायल कर दिया ॥ ७ ॥

चक्ररक्षौ तु पार्थस्य माद्रीपुत्रौ परंतपौ ।

तावप्यधावतां कर्णं राजानं मा वधीरिति ॥ ८ ॥

शत्रुओंको संताप देनेवाले माद्रीकुमार नकुल और सहदेव राजा युधिष्ठिरके चक्ररक्षक थे । वे दोनों भी यह सोचकर कर्णकी ओर दौड़े कि यह राजा युधिष्ठिरका वध न कर डाले ॥ ८ ॥

तौ पृथक् शरवर्षाभ्यां राधेयमभ्यवर्षताम् ।

नकुलः सहदेवश्च परमं यत्नमास्थितौ ॥९ ॥

नकुल और सहदेव दोनों भाई उत्तम प्रयत्नका सहारा लेकर राधापुत्र कर्णपर पृथक्-पृथक् बाणोंकी वर्षा करने लगे ॥ ९ ॥

तथैव तौ प्रत्यविध्यत् सूतपुत्रः प्रतापवान् ।

भल्लाभ्यां शितधाराभ्यां महात्मानावरिंदमौ ॥ १० ॥

इसी प्रकार प्रतापी सूतपुत्रने भी तेज धारवाले दो भल्लोंद्वारा शत्रुओंका दमन करनेवाले उन दोनों महामनस्वी वीरोंको घायल कर दिया ॥ १० ॥

दन्तवर्णांस्तु राधेयो निजघान मनोजवान् ।

युधिष्ठिरस्य संग्रामे कालवालान् हयोत्तमान् ॥ ११ ॥

जिनकी पूँछ और गर्दनके बाल काले तथा शरीरका रंग श्वेत था और जो मनके समान तीव्र वेगसे चलनेवाले थे, युधिष्ठिरके उन उत्तम घोड़ोंको संग्रामभूमिमें राधापुत्र कर्णने मार डाला ॥ ११ ॥

ततोऽपरेण भल्लेन शिरस्त्राणमपातयत् ।

कौन्तेयस्य महेष्वासः प्रहसन्निव सूतजः ॥ १२ ॥

तत्पश्चात् महाधनुर्धर सूतपुत्रने हँसते हुए- से एक दूसरे भल्लके द्वारा कुन्तीकुमारके शिरस्त्राणको नीचे गिरा दिया ॥ १२ ॥

तथैव नकुलस्यापि हयान् हत्वा प्रतापवान् ।

ईषां धनुश्च चिच्छेद माद्रीपुत्रस्य धीमतः ॥ १३ ॥

इसी प्रकार प्रतापी कर्णने बुद्धिमान् माद्रीकुमार नकुलके भी घोड़ोंको मारकर ईषादण्ड और धनुषको भी काट दिया ॥ १३ ॥

तौ हताश्वौ हतरथौ पाण्डवौ भूशविक्षतौ ।

भ्रातरावारुरुहतुः सहदेवरथं तदा ॥ १४ ॥

घोड़ों एवं रथोंके नष्ट हो जानेपर अत्यन्त घायल हुए वे दोनों भाई पाण्डव उस समय सहदेवके रथपर जा चढ़े ॥ १४ ॥

पृष्ठ 2089

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2089 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तौ दृष्ट्वा मातुलस्तत्र विरथौ परवीरहा ।

अभ्यभाषत राधेयं मद्रराजोऽनुकम्पया ॥ १५ ॥

शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले मामा मद्रराज शल्यने उन दोनों भाइयोंको रथहीन हुआ देख कृपापूर्वक राधापुत्र कर्णसे कहा- ॥ १५ ॥

योद्धव्यमद्य पार्थेन फाल्गुनेन त्वया सह ।

किमर्थं धर्मराजेन युध्यसे भृशरोषितः ॥ १६ ॥

' कर्ण! आज तुम्हें कुन्तीकुमार अर्जुनके साथ युद्ध करना है । फिर अत्यन्त रोषमें भरकर धर्मराजके साथ किसलिये जूझ रहे हो? ॥ १६ ॥

क्षीणशस्त्रास्त्रकवचः क्षीणबाणो विबाणधिः ।

श्रान्तसारथिवाहश्च च्छन्नोऽस्त्रैररिभिस्तथा ॥ १७ ॥

पार्थमासाद्य राधेय उपहास्यो भविष्यसि । ‘ इनके अस्त्र - शस्त्र और कवच नष्ट हो गये हैं । तीर और तरकस भी कट गये हैं । सारथि और घोड़े भी थके हुए हैं तथा शत्रुओंने इन्हें अस्त्रोंद्वारा आच्छादित कर दिया है । राधानन्दन! अर्जुनके सामने पहुँचकर तुम उपहासके पात्र बन जाओगे' ॥ १७ ॥

एवमुक्तोऽपि कर्णस्तु मद्रराजेन संयुगे ॥ १८ ॥

तथैव कर्णः संरब्धो युधिष्ठिरमताडयत् ।

शरैस्तीक्ष्णैः पराविध्य माद्रीपुत्रौ च पाण्डवौ ॥ १ ९ ॥

प्रहस्य समरे कर्णश्चकार विमुखं शरैः । युद्धस्थलमें मद्रराज शल्यके ऐसा कहनेपर भी कर्ण पूर्ववत् रोषमें भरकर युधिष्ठिरको बाणोंद्वारा पीड़ित करता रहा । माद्रीकुमार पाण्डुपुत्र नकुल सहदेवको तीखे बाणोंसे घायल करके कर्णने हँसकर समरांगणमें बाणोंके प्रहारसे युधिष्ठिरको युद्धसे विमुख कर दिया ॥ १८-१९ ३ ॥ ततः शल्यः प्रहस्येदं कर्णं पुनरुवाच ह ॥ २० ॥

रथस्थमतिसंरब्धं युधिष्ठिरवधे धृतम् । तब शल्यने हँसकर युधिष्ठिरके वधका निश्चय किये अत्यन्त क्रोधमें भरकर रथपर बैठे हुए कर्णसे पुनः इस प्रकार कहा- ॥ २० ॥

यदर्थं धार्तराष्ट्रेण सततं मानितो भवान् ॥ २१ ॥

तं पार्थं जहि राधेय किं ते हत्वा युधिष्ठिरम् । ' राधापुत्र! दुर्योधनने जिनसे जूझनेके लिये तुम्हारा सदा सम्मान किया है, उन

कुन्तीकुमार अर्जुनको मारो । युधिष्ठिरका वध करनेसे तुम्हें क्या मिलेगा? ॥ २१ ॥

( हते ह्यस्मिन् ध्रुवं पार्थः सर्वाञ्जेष्यति नो रथान् ।

तस्मिन् हि धार्तराष्ट्रस्य निहते तु ध्रुवो जयः ॥

पृष्ठ 2090

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2090 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'इनके मारे जानेपर अर्जुन निश्चय ही हमारे सारे महारथियोंको जीत लेंगे । परंतु अर्जुनके मारे जानेपर धृतराष्ट्रपुत्र दुर्योधनकी विजय अवश्यम्भावी है । ध्वजोऽसौ दृश्यते तस्य रोचमानोंऽशुमानिव । एनं जहि महाबाहो किं ते हत्वा युधिष्ठिरम् ॥ ) ‘ महाबाहो! अर्जुनका यह सूर्यके समान प्रकाशमान ध्वज दिखायी देता है । तुम इन्हींको मारो, युधिष्ठिरका वध करनेसे तुम्हारा क्या लाभ है? शङ्खयोर्ध्यायतोः शब्दः सुमहानेष कृष्णयोः ॥ २२ ॥

श्रूयते चापघोषोऽयं प्रावृषीवाम्बुदस्य ह । ' श्रीकृष्ण और अर्जुन शंख बजा रहे हैं, जिनका यह महान् शब्द सुनायी पड़ता है । वर्षाकालके मेघकी गर्जनाके समान उनके धनुषका यह गम्भीर घोष कानोंमें पड़ रहा है ॥ २२ ॥

असौ निघ्नन् रथोदारानर्जुनः शरवृष्टिभिः ॥ २३ ॥

सर्वां ग्रसति नः सेनां कर्ण पश्यैनमाहवे । ‘ कर्ण! ये अर्जुन अपने बाणोंकी वर्षासे बड़े - बड़े रथियोंका संहार करते हुए हमारी

सारी सेनाको कालका ग्रास बना रहे हैं। युद्धस्थलमें इनकी ओर तो देखो ॥ २३३ ॥

पृष्ठरक्षौ च शूरस्य युधामन्यूत्तमौजसौ ॥ २४ ॥

उत्तरं चास्य वै शूरश्चक्रं रक्षति सात्यकिः ।

धृष्टद्युम्नस्तथा चास्य चक्रं रक्षति दक्षिणम् ॥ २५ ॥

' शूरवीर अर्जुनके पृष्ठभागकी रक्षा युधामन्यु और उत्तमौजा कर रहे हैं । शौर्यसम्पन्न सात्यकि उनके उत्तर ( बायें ) चक्रकी रक्षा करते हैं और धृष्टद्युम्न दाहिने चक्रकी ॥

भीमसेनश्च वै राज्ञा धार्तराष्ट्रेण युध्यते ।

यथा न हन्यात्तं भीमः सर्वेषां नोऽद्य पश्यताम् ॥ २६ ॥

तथा राधेय क्रियतां राजा मुच्येत नो यथा । ‘ भीमसेन राजा दुर्योधनके साथ युद्ध करते हैं । राधानन्दन! हम सब लोगोंके देखते-देखते आज भीमसेन जिस प्रकार उसे मार न डालें, वैसा प्रयत्न करो । जैसे भी सम्भव हो, हमारे राजाको भीमसेनसे छुटकारा मिलना ही चाहिये ॥ २६३ ॥

पश्यैनं भीमसेनेन ग्रस्तमाहवशोभिनम् ॥ २७ ॥

यदि त्वासाद्य मुच्येत विस्मयः सुमहान् भवेत् । ‘ देखो, युद्धमें शोभा पानेवाले दुर्योधनको भीमसेनने ग्रस लिया है । यदि तुम्हें पाकर वह संकटसे छूट जाय तो यह महान् आश्चर्यकी घटना होगी ॥ २७३ ॥

परित्राह्येनमभ्येत्य संशयं परमं गतम् ॥ २८ ॥

किं नुमाद्रीसुतौ हत्वा राजानं च युधिष्ठिरम् ।