श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 2101–2110

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2101–2110

पृष्ठ 2101

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2101 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'महाबाहु श्रीकृष्ण! यह भार्गवास्त्रका पराक्रम देखिये । समरांगणमें किसी तरह इस अस्त्रको नष्ट नहीं किया जा सकता ॥ ६१ ॥

सूतपुत्रं च संरब्धं पश्य कृष्ण महारणे ।

अन्तकप्रतिमं वीर्ये कुर्वाणं कर्म दारुणम् ॥ ६२ ॥

‘ श्रीकृष्ण! देखिये, क्रोधमें भरा हुआ सूतपुत्र, जो पराक्रममें यमराजके समान है, महासमरमें कैसा दारुण कर्म कर रहा है ॥ ६२ ॥

अभीक्ष्णं चोदयन्नश्वान् प्रेक्षते मां मुहुर्मुहुः ।

न च पश्यामि समरे कर्णं प्रति पलायितुम् ॥ ६३ ॥

' वह निरन्तर घोड़ोंको हाँकता हुआ बारंबार मेरी ही ओर देख रहा है । समरभूमिमें कर्णके सामनेसे पलायन करना मैं उचित नहीं समझता ॥ ६३ ॥

जीवन् प्राप्नोति पुरुषः संख्ये जयपराजयौ ।

मृतस्य तु हृषीकेश भङ्ग एव कुतो जयः ॥ ६४ ॥

' मनुष्य जीवित रहे तो वह युद्धमें विजय और पराजय दोनों पाता है । हृषीकेश! मरे हुए मनुष्यका तो नाश ही हो जाता है; फिर उसकी विजय कहाँसे हो सकती है ' ॥ ६४ ॥

एवमुक्तस्तु पार्थेन कृष्णो मतिमतां वरम् ।

धनंजयमुवाचेदं प्राप्तकालमरिंदमम् ॥ ६५ ॥

अर्जुनके ऐसा कहनेपर श्रीकृष्णने बुद्धिमानोंमें श्रेष्ठ शत्रुदमन अर्जुनसे यह समयोचित बात कही – ॥ ६५ ॥

कर्णेन हि दृढं राजा कुन्तीपुत्रः परिक्षितः ।

तं दृष्ट्वाऽऽश्वास्य च पुनः कर्णं पार्थ वधिष्यसि ॥ ६६ ॥

‘ पार्थ! कर्णने राजा युधिष्ठिरको अत्यन्त क्षत - विक्षत कर दिया है । उनसे मिलकर उन्हें धीरज बँधाकर फिर तुम कर्णका वध करना ' ॥ ६६ ॥

एवमुक्त्वा पुनः प्रायाद् द्रष्टुमिच्छन् युधिष्ठिरम् ।

श्रमेण ग्राहयिष्यंश्च युद्धे कर्णं विशाम्पते ॥ ६७ ॥

प्रजानाथ! ऐसा कहकर वे पुनः युधिष्ठिरसे मिलनेकी इच्छासे तथा कर्णको युद्धमें अधिक थकावट प्राप्त करानेके लिये वहाँसे चल दिये ॥ ६७ ॥

ततो धनंजयो द्रष्टुं राजानं बाणपीडितम् ।

रथेन प्रययौ क्षिप्रं संग्रामात् केशवाज्ञया ॥ ६८ ॥

तत्पश्चात् अर्जुन श्रीकृष्णकी आज्ञासे बाणपीड़ित राजा युधिष्ठिरको देखनेके लिये रथके द्वारा युद्धस्थलसे शीघ्रतापूर्वक गये ॥ ६८ ॥

गच्छन्नेव तु कौन्तेयो धर्मराजदिदृक्षया ।

सैन्यमालोकयामास नापश्यत् तत्र चाग्रजम् ॥ ६ ९ ॥

युद्धं कृत्वा तु कौन्तेयो द्रोणपुत्रेण भारत ।

पृष्ठ 2102

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2102 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दुःसहं वज्रिणा संख्ये पराजित्य गुरोः सुतम् ॥ ७० ॥

भारत! कुन्तीकुमार अर्जुनने द्रोणपुत्रके साथ युद्ध करके रणभूमिमें वज्रधारी इन्द्रके लिये भी दुःसह उस गुरुपुत्रको पराजित करनेके पश्चात् जाते समय धर्मराजको देखनेकी इच्छासे सारी सेनापर दृष्टिपात किया । परंतु वहाँ कहीं भी अपने बड़े भाईको नहीं देखा ॥ ६ ९-७० । | इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि धर्मराजशोधने चतुःषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६४ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें युधिष्ठिरकी खोजविषयक चौंसठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६४ ॥

पृष्ठ 2103

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2103 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चषष्टितमोऽध्यायः भीमसेनको युद्धका भार सौंपकर श्रीकृष्ण और अर्जुनका युधिष्ठिरके पास जाना संजय उवाच द्रौणिं पराजित्य ततोऽग्रधन्वा कृत्वा महद् दुष्करं शूरकर्म । आलोकयामास ततः स्वसैन्यं धनंजयः शत्रुभिरप्रधृष्यः ॥ १ ॥

संजय कहते हैं— महाराज! तदनन्तर उत्तम धनुष धारण करनेवाले तथा शत्रुओंके लिये अजेय अर्जुनने दूसरोंके लिये दुष्कर वीरोचित कर्म करके अश्वत्थामाको हराकर फिर अपनी सेनाका निरीक्षण किया ॥ १ ॥

स युध्यमानान् पृतनामुखस्थान्- शूरः शूरान् हर्षयन् सव्यसाची । पूर्वप्रहारैर्मथितान् प्रशंसन् स्थिरांश्चकारात्मरथाननीके ॥ २ ॥

सव्यसाची शूरवीर अर्जुन युद्धके मुहानेपर खड़े होकर युद्ध करनेवाले अपने शूरवीर सैनिकोंका हर्ष बढ़ाते हुए तथा पहलेके प्रहारोंसे क्षत-विक्षत हुए अपने रथियोंकी भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए उन सबको अपनी सेनामें स्थिरतापूर्वक स्थापित किया ॥ २ ॥

अपश्यमानस्तु किरीटमाली युधिष्ठिरं भ्रातरमाजमीढम् । उवाच भीमं तरसाभ्युपेत्य राज्ञः प्रवृत्तिं त्विह कुत्र राजा ॥ ३ ॥

परंतु वहाँ अपने भाई अजमीढकुलनन्दन युधिष्ठिरको न देखकर किरीटधारी अर्जुनने बड़े वेगसे भीमसेनके पास जा उनसे राजाका समाचार पूछते हुए कहा — ‘ भैया! इस समय हमारे महाराज कहाँ हैं? ' ॥ ३ ॥

भीमसेन उवाच

अपयात इतो राजा धर्मपुत्रो युधिष्ठिरः ।

कर्णबाणाभितप्ताङ्गो यदि जीवेत् कथञ्चन ॥ ४ ॥

भीमसेनने कहा — धर्मपुत्र राजा युधिष्ठिर यहाँसे हट गये हैं । कर्णके बाणोंसे उनके

सारे अंग संतप्त हो रहे हैं । सम्भव है, वे किसी प्रकार जी रहे हों ॥ ४ ॥

पृष्ठ 2104

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2104 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अर्जन उवाच तस्माद् भवान् शीघ्रमितः प्रयातु राज्ञः प्रवृत्त्यै कुरुसत्तमस्य । नूनं स विद्धोऽतिभृशं पृषत्कैः कर्णेन राजा शिबिरं गतोऽसौ ॥ ५ । अर्जुन बोले- यदि ऐसी बात है तो आप कुरुश्रेष्ठ राजा युधिष्ठिरका समाचार लानेके लिये शीघ्र ही यहाँसे जायँ । निश्चय ही कर्णके बाणोंसे अत्यन्त घायल होकर राजा शिविरमें चले गये हैं ॥ ५ ॥

यः सम्प्रहारैर्निशितैः पृषत्कै- विद्धोऽतिभृशं तरस्वी । तस्थौ स तत्रापि जयप्रतीक्षो द्रोणोऽपि यावन्न हतः किलासीत् ॥ ६ ॥

स संशयं गमितः पाण्डवाग्र्यः संख्येऽद्य कर्णेन महानुभावः । ज्ञातुं प्रयाह्याशु तमद्य भीम स्थास्याम्यहं शत्रुगणान् निरुद्ध्य ॥ ७ ॥

भैया भीमसेन! जो वेगशाली वीर युधिष्ठिर द्रोणाचार्यके द्वारा किये गये प्रहारों तथा अत्यन्त तीखे बाणोंसे अच्छी तरह घायल किये जानेपर भी विजयकी प्रतीक्षामें तबतक युद्धस्थलमें डटे रहे, जबतक कि आचार्य द्रोण मारे नहीं गये । वे महानुभाव पाण्डवशिरोमणि आज कर्णके द्वारा संग्राममें संशयापन्न अवस्थामें डाल दिये गये हैं; अतः आप शीघ्र ही उनका समाचार जाननेके लिये जाइये, मैं यहाँ शत्रुओंको रोके रहूँगा ॥ ६-७ ॥ भीमसेन उवाच त्वमेव जानीहि महानुभाव राज्ञः प्रवृत्तिं भरतर्षभस्य । अहं हि यद्यर्जुन याम्यमित्रा वदन्ति मां भीत इति प्रवीराः ॥ ८ ॥

भीमसेनने कहा- महानुभाव! तुम्हीं जाकर भरतकुलभूषण नरेशका समाचार जानो ।

अर्जुन! यदि मैं यहाँसे जाऊँगा तो मेरे वीर शत्रु मुझे डरपोक कहेंगे ॥ ८ ॥

ततोऽब्रवीदर्जुनो भीमसेनं संशप्तकाः प्रत्यनीकं स्थिता मे । एतानहत्वाद्य मया न शक्य-

पृष्ठ 2105

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2105 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मितोऽपयातुं रिपुसङ्घगोष्ठात् ॥ ९ ॥

तब अर्जुनने भीमसेनसे कहा-' भैया! संशप्तकगण मेरे विपक्षमें खड़े हैं । इन्हें मारे बिना आज मैं इस शत्रु - समुदायरूपी गोष्ठसे बाहर नहीं जा सकता' ॥ ९ ॥

अथाब्रवीदर्जुनं भीमसेनः स्ववीर्यमासाद्य कुरुप्रवीर । संशप्तकान् प्रतियोत्स्यामि संख्ये सर्वानहं याहि धनंजय त्वम् ॥ १० ॥

यह सुनकर भीमसेनने अर्जुनसे कहा- ' कुरुकुलके श्रेष्ठ वीर धनंजय! मैं अपने ही बलका भरोसा करके संग्राम- भूमिमें सम्पूर्ण संशप्तकोंके साथ युद्ध करूँगा, तुम जाओ ' ॥ १० ॥

संजय उवाच तद् भीमसेनस्य वचो निशम्य सुदुष्करं भ्रातुरमित्रमध्ये । संशप्तकानीकमसहामेकः सुदुष्करं धारयामीति पार्थः ॥ ११ ॥

उवाच नारायणमप्रमेयं कपिध्वजः सत्यपराक्रमस्य । श्रुत्वा वचो भ्रातुरदीनसत्त्व- स्तदाहवे सत्यवचो महात्मा । द्रष्टुं कुरुश्रेष्ठमभिप्रयास्यन् प्रोवाच वृष्णिप्रवरं तदानीम् ॥ १२ ॥

संजय कहते हैं — राजन्! शत्रुओंकी मण्डलीमें अपने भाई भीमसेनका यह अत्यन्त दुष्कर वचन सुनकर कि ' मैं अकेला ही असह्य संशप्तक सेनाका सामना करूँगा' उदार हृदयवाले महात्मा कपिध्वज अर्जुनने सत्यपराक्रमी भाई भीमके उस सत्य वचनको श्रवणगोचर करके उसे अप्रमेय, वृष्णिवंशावतंस नारायणावतार भगवान् श्रीकृष्णको बताया और उस समय कुरुश्रेष्ठ युधिष्ठिरका दर्शन करनेकी इच्छासे जानेको उद्यत हो इस प्रकार कहा— ॥ ११-१२ ॥ अर्जुनउवाच

चोदयाश्वान् हृषीकेश विहायैतद् बलार्णवम् ।

अजातशत्रुं राजानं द्रष्टुमिच्छामि केशव ॥ १३ ॥

अर्जुन बोले- हृषीकेश! अब आप इस शत्रुसेनारूपी समुद्रको छोड़कर घोड़ोंको यहाँसे हाँक ले चलें । केशव! मैं अजातशत्रु राजा युधिष्ठिरका दर्शन करना चाहता

पृष्ठ 2106

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2106 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हूँ ॥ १३ ॥

संजय उवाच ततो हयान् सर्वदाशार्हमुख्यः प्रचोदयन् भीममुवाच चेदम् । नैतच्चित्रं तव कर्माद्य भीम यास्याम्यहं जहि पार्थारिसंघान् ॥ १४ ॥

संजय कहते हैं — राजन्! तदनन्तर सम्पूर्ण दाशार्हवंशियोंमें प्रधान भगवान् श्रीकृष्ण अपने घोड़े हाँकते हुए वहाँ भीमसेनसे इस प्रकार बोले- ' कुन्तीनन्दन भीम! आज यह पराक्रम तुम्हारे लिये कोई आश्चर्यकी बात नहीं है । मैं जा रहा हूँ। तुम शत्रुसमूहोंका संहार करो ' ॥ १४ ॥

ततो ययौ हृषीकेशो यत्र राजा युधिष्ठिरः ।

शीघ्राच्छीघ्रतरं राजन् वाजिभिर्गरुडोपमैः ॥ १५ ॥

राजन्! यह कहकर भगवान् हृषीकेश गरुड़के समान वेगशाली घोड़ोंद्वारा शीघ्र - से- शीघ्र वहाँ जा पहुँचे, जहाँ राजा युधिष्ठिर विश्राम कर रहे थे ॥ १५ ॥

प्रत्यनीके व्यवस्थाप्य भीमसेनमरिंदमम् ।

संदिश्य चैतं राजेन्द्र युद्धं प्रति वृकोदरम् ॥ १६ ॥

ततस्तु गत्वा पुरुषप्रवीरौ राजानमासाद्य शयानमेकम् । रथादुभौ प्रत्यवरुह्य तस्माद् ववन्दतुर्धर्मराजस्य पादौ ॥ १७ ॥

राजेन्द्र! शत्रुओंका सामना करनेके लिये शत्रुदमन वृकोदर भीमसेनको स्थापित करके और युद्धके विषयमें उन्हें पूर्वोक्त संदेश देकर वे दोनों पुरुषशिरोमणि अकेले सोये हुए राजा युधिष्ठिरके पास जा रथसे नीचे उतरे और उन्होंने धर्मराजके चरणोंमें प्रणाम किया ॥ १६-१७ ॥

तं दृष्ट्वा पुरुषव्याघ्रं क्षेमिणं पुरुषर्षभम् ।

मुदाभ्युपगतौ कृष्णावश्विनाविव वासवम् ॥ १८ ॥

तावभ्यनन्दद् राजापि विवस्वानश्विनाविव ।

हते महासुरे जम्भे शक्रविष्णू यथा गुरुः ॥ १ ९ ॥

पुरुषसिंह पुरुषप्रवर श्रीकृष्ण एवं अर्जुनको सकुशल देखकर तथा दोनों कृष्णोंको इन्द्रके पास गये हुए अश्विनीकुमारोंके समान प्रसन्नतापूर्वक अपने समीप आया जान राजा युधिष्ठिरने उनका उसी तरह अभिनन्दन किया, जैसे सूर्य दोनों अश्विनीकुमारोंका स्वागत

पृष्ठ 2107

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2107 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

करते हैं । अथवा जैसे महान् असुर जम्भके मारे जानेपर बृहस्पतिने इन्द्र और विष्णुका अभिनन्दन किया था ॥ १८-१९ ॥

मन्यमानो हतं कर्णं धर्मराजो युधिष्ठिरः ।

हर्षगद्गदया वाचा प्रीतः प्राह परंतपः ॥ २० ॥

शत्रुओंको संताप देनेवाले धर्मराज युधिष्ठिरने कर्णको मारा गया मानकर हर्षगद्गद वाणीसे प्रसन्नतापूर्वक वार्तालाप आरम्भ किया ॥ २० ॥

अथोपयातौ पृथुलोहिताक्षौ शराचिताङ्गौ रुधिरप्रदिग्धौ । समीक्ष्य सेनाग्रनरप्रवीरौ युधिष्ठिरो वाक्यमिदं बभाषे ॥ २१ ॥

सेनाके अग्रभागमें युद्ध करनेवाले पुरुषोंमें प्रमुख वीर विशाल एवं लाल नेत्रोंवाले श्रीकृष्ण और अर्जुन जब समीप आये, तब उनके सारे अंगोंमें बाण धँसे हुए थे । वे खूनसे लथपथ हो रहे थे; उन्हें देखकर युधिष्ठिरने निम्नांकित रूपसे बातचीत आरम्भ की ॥ २१ ॥

पृष्ठ 2108

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2108 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

Sm धर्मराजके चरणोंमें श्रीकृष्ण एवं अर्जुन प्रणाम कर रहे हैं

पृष्ठ 2109

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2109 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महासत्त्वौ हि तौ दृष्ट्वा सहितौ केशवार्जुनौ ।

हतमाधिरथिं मेने संख्ये गाण्डीवधन्वना ॥ २२ ॥

एक साथ आये हुए महान् शक्तिशाली श्रीकृष्ण और अर्जुनको देखकर उन्हें यह पक्का विश्वास हो गया था कि गाण्डीवधारी अर्जुनने युद्धस्थलमें अधिरथपुत्र कर्णको मार डाला है ॥ २२ ॥

तावभ्यनन्दत् कौन्तेयः साम्ना परमवल्गुना ।

स्मितपूर्वममित्रघ्नं पूजयन् भरतर्षभ ॥ २३ ॥

भरतश्रेष्ठ! यही सोचकर कुन्तीकुमार युधिष्ठिरने मुसकराकर शत्रुसूदन श्रीकृष्ण और अर्जुनकी प्रशंसा करते हुए परम मधुर और सान्त्वनापूर्ण वचनोंद्वारा उन दोनोंका अभिनन्दन किया ॥ २३ ॥

इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि युधिष्ठिरं प्रति श्रीकृष्णार्जुनागमे पञ्चषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६५ ॥

इसप्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें युधिष्ठिरके पास श्रीकृष्ण और अर्जुनका आगमनविषयक पैंसठवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ६५ ॥

Fara Fatal

पृष्ठ 2110

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2110 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

षट्षष्टितमोऽध्यायः युधिष्ठिरका अर्जुनसे भ्रमवश कर्णके मारे जानेका वृत्तान्त पूछना युधिष्ठिरउवाच

स्वागतं देवकीमातः स्वागतं ते धनंजय ।

प्रियं मे दर्शनं गाढं युवयोरच्युतार्जुनौ ॥ १ ॥

अक्षताभ्यामरिष्टाभ्यां हतः कर्णो महारथः । युधिष्ठिर बोले- देवकीनन्दन! तुम्हारा स्वागत हो । धनंजय! तुम्हारा भी स्वागत है । श्रीकृष्ण और अर्जुन! इस समय तुम दोनोंका दर्शन मुझे अत्यन्त प्रिय लगा है; क्योंकि तुम दोनोंने स्वयं किसी प्रकारकी क्षति न उठाकर सकुशल रहते हुए महारथी कर्णको मार डाला है ॥ १३ ॥

आशीविषसमं युद्धे सर्वशस्त्रविशारदम् ॥ २ ॥

अग्रगं धार्तराष्ट्राणां सर्वेषां शर्म वर्म च ।

रक्षितं वृषसेनेन सुषेणेन च धन्विना ॥ ३ ॥

कर्ण युद्धमें विषधर सर्पके समान भयंकर, सम्पूर्ण शस्त्र- विद्याओंमें निपुण तथा

कौरवोंका अगुआ था । वह शत्रुपक्षमें सबका कल्याण- साधक और कवच बना हुआ था ।

वृषसेन और सुषेण- जैसे धनुर्धर उसकी रक्षा करते थे ॥ २-३ ॥

अनुज्ञातं महावीर्यं रामेणास्त्रे सुदुर्जयम् ।

अग्र्यं सर्वस्य लोकस्य रथिनं लोकविश्रुतम् ॥ ४ ॥

परशुरामजीसे अस्त्र- शस्त्रोंका ज्ञान प्राप्त करके वह महान् शक्तिशाली और अत्यन्त दुर्जय हो गया था । समस्त संसारका सर्वश्रेष्ठ रथी एवं विश्वविख्यात वीर था ॥

त्रातारं धार्तराष्ट्राणां गन्तारं वाहिनीमुखे ।

हन्तारं परसैन्यानाममित्रगणमर्दनम् ॥ ५ ॥

धृतराष्ट्रपुत्रोंका रक्षक, सेनाके मुहानेपर जाकर युद्ध करनेवाला, शत्रुसैनिकोंका संहार करनेमें समर्थ तथा विरोधियोंका मान मर्दन करनेवाला था ॥ ५ ॥

दुर्योधनहिते युक्तमस्मदुःखाय चोद्यतम् ।

अप्रधृष्यं महायुद्धे देवैरपि सवासवैः ॥ ६ ॥

वह सदा दुर्योधनके हितमें संलग्न रहकर हम लोगोंको दुःख देनेके लिये उद्यत रहता था । महायुद्ध - में इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता भी उसे परास्त नहीं कर सकते थे ॥ ६ ॥

अनलानिलयोस्तुल्यं तेजसा च बलेन च ।