श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 591–600

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 591–600

पृष्ठ 591

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 591 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

संजय उवाच

एवमुक्तस्तदाचार्यः प्रत्युवाच स्मयन्निव ।

मामजित्वा न बीभत्सो शक्यो जेतुं जयद्रथः ॥ ७ ॥

संजय कहते हैं - महाराज! अर्जुनके ऐसा कहनेपर उस समय द्रोणाचार्यने उन्हें हँसते हुए-से उत्तर दिया — ‘ अर्जुन! मुझे पराजित किये बिना जयद्रथको जीतना असम्भव है ' ॥ ७ ॥

एतावदुक्त्वा तं द्रोणः शरव्रातैरवाकिरत् ।

सरथाश्वध्वजं तीक्ष्णैः प्रहसन् वै ससारथिम् ॥ ८ ॥

अर्जुनसे इतना ही कहकर द्रोणाचार्यने हँसते -हँसते रथ, घोड़े, ध्वज तथा सारथिसहित उनके ऊपर तीखे बाणसमूहोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥ ८ ॥

ततोऽर्जुनः शरव्रातान् द्रोणस्यावार्य सायकैः ।

द्रोणमभ्यद्रवद् बाणैर्घोररूपैर्महत्तरैः ॥ ९ ॥

तब अर्जुनने अपने बाणोंद्वारा द्रोणाचार्यके बाण-समूहोंका निवारण करके बड़े - बड़े भयंकर बाणोंद्वारा उनपर आक्रमण किया ॥ ९ ॥

विव्याध चरणे द्रोणमनुमान्य विशाम्पते ।

क्षत्रधर्मं समास्थाय नवभिः सायकैः पुनः ॥ १० ॥

प्रजानाथ! उन्होंने द्रोणाचार्यका समादर करते हुए क्षत्रियधर्मका आश्रय ले पुनः नौ बाणोंद्वारा उनके चरणोंमें आघात किया ॥ १० ॥

तस्येषूनिषुभिश्छित्त्वा द्रोणो विव्याध तावुभौ ।

विषाग्निज्वलितप्रख्यैरिषुभिः कृष्णपाण्डवौ ॥ ११ ॥

द्रोणाचार्यने अपने बाणोंद्वारा अर्जुनके उन बाणोंको काटकर प्रज्वलित विष एवं अग्निके समान तेजस्वी बाणोंसे श्रीकृष्ण और अर्जुन दोनोंको घायल कर दिया ॥

इयेष पाण्डवस्तस्य बाणैश्छेत्तुं शरासनम् ।

तस्य चिन्तयतस्त्वेवं फाल्गुनस्य महात्मनः ॥ १२ ॥

द्रोणः शरैरसम्भ्रान्तो ज्यां चिच्छेदाशु वीर्यवान् ।

विव्याध च हयानस्य ध्वजं सारथिमेव च ॥ १३ ॥

तब पाण्डुनन्दन अर्जुनने अपने बाणोंद्वारा द्रोणाचार्यके धनुषको काट देनेकी इच्छा की । महामना अर्जुन अभी इस प्रकार विचार कर ही रहे थे कि पराक्रमी द्रोणाचार्यने बिना किसी घबराहटके अपने बाणोंद्वारा शीघ्र ही उनके धनुषकी प्रत्यंचा काट डाली और अर्जुनके घोड़ों, ध्वज और सारथिको भी बींध डाला ॥ १२-१३ ॥

अर्जुनं च शरैर्वीरः स्मयमानोऽभ्यवाकिरत् ।

एतस्मिन्नन्तरे पार्थः सज्यं कृत्वा महद् धनुः ॥ १४ ॥

विशेषयिष्यन्नाचार्यं सर्वास्त्रविदुषां वरः ।

पृष्ठ 592

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 592 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मुमोच षट्शतान् बाणान् गृहीत्वैकमिव द्रुतम् ॥ १५ ॥

इतना ही नहीं, वीर द्रोणाचार्यने मुसकराकर अर्जुनको अपने बाणोंकी वर्षासे आच्छादित कर दिया । इसी बीचमें सम्पूर्ण अस्त्रवेत्ताओंमें श्रेष्ठ कुन्तीकुमार अर्जुनने अपने विशाल धनुषपर प्रत्यंचा चढ़ा दी और आचार्यसे बढ़कर पराक्रम दिखानेकी इच्छासे तुरंत छः सौ बाण छोड़े । उन बाणोंको उन्होंने इस प्रकार हाथमें ले लिया था, मानो एक ही बाण हो ॥ १४-१५ ॥

पुनः सप्तशतानन्यान् सहस्रं चानिवर्तिनः ।

चिक्षेपायुतशश्चान्यांस्तेऽघ्नन् द्रोणस्य तां चमूम् ॥ १६ ॥

तत्पश्चात् सात सौ और फिर एक हजार ऐसे बाण छोड़े जो किसी प्रकार प्रतिहत होनेवाले नहीं थे । तदनन्तर अर्जुनने दस - दस हजार बाणोंद्वारा प्रहार किया । उन सभी बाणोंने द्रोणाचार्यकी उस सेनाका संहार कर डाला ॥ १६ ॥

तैः सम्यगस्तैर्बलिना कृतिना चित्रयोधिना ।

मनुष्यवाजिमातङ्गा विद्धाः पेतुर्गतासवः ॥ १७ ॥

विचित्र रीतिसे युद्ध करनेवाले अस्त्रवेत्ता महाबली अर्जुनके द्वारा भलीभाँति चलाये हुए उन बाणोंसे घायल हो बहुत- से मनुष्य, घोड़े और हाथी प्राणशून्य होकर पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ १७ ॥

विसूताश्वध्वजाः पेतुः संछिन्नायुधजीविताः ।

रथिनो रथमुख्येभ्यः सहसा शरपीडिताः ॥ १८ ॥

अर्जुनके बाणोंसे पीड़ित हुए बहुतेरे रथी सारथि, अश्व, ध्वज, अस्त्र- शस्त्र और प्राणोंसे भी वंचित हो सहसा श्रेष्ठ रथोंसे नीचे जा गिरे ॥ १८ ॥

चूर्णिताक्षिप्तदग्धानां वज्रानिलहुताशनैः ।

तुल्यरूपा गजाः पेतुर्गिर्यग्राम्बुदवेश्मनाम् ॥ १ ९ ॥

वज्रके आघातसे चूर- चूर हुए पर्वतों, वायुके द्वारा संचालित हुए भयंकर बादलों तथा आगमें जले हुए गृहोंके समान रूपवाले बहुत - से हाथी धराशायी हो रहे थे ॥

पेतुरश्वसहस्राणि प्रहतान्यर्जुनेषुभिः ।

हंसा हिमवतः पृष्ठे वारिविप्रहता इव ॥ २० ॥

अर्जुनके बाणोंसे मारे गये सहस्रों घोड़े रणभूमिमें उसी प्रकार पड़े थे, जैसे वर्षाके जलसे आहत हुए बहुत - से हंस हिमालयकी तलहटीमें पड़े हुए हों ॥ २० ॥

रथाश्वद्विपपत्त्योघाः सलिलौघा 'इवाद्भुताः युगान्तादित्यरश्म्याभैः पाण्डवास्त्रशरैर्हताः ॥ २१ ॥

प्रलयकालके सूर्यकी किरणोंके समान अर्जुनके तेजस्वी बाणोंद्वारा मारे गये रथ, घोड़े, हाथी और पैदलोंके समूह सूर्यकिरणोंद्वारा सोखे गये अद्भुत जलप्रवाहके समान जान पड़ते थे ॥ २१ ॥

पृष्ठ 593

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 593 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तं पाण्डवादित्यशरांशुजालं कुरुप्रवीरान् युधि निष्टपन्तम् । स द्रोणमेघः शरवृष्टिवेगैः प्राच्छादयन्मेघ इवार्करश्मीन् ॥ २२ ॥

जैसे बादल सूर्यकी किरणोंको छिपा देता है, उसी प्रकार द्रोणाचार्यरूपी मेघने अपनी बाण- वर्षाके वेगसे अर्जुनरूपी सूर्यके इस बाणरूपी किरणसमूहको आच्छादित कर दिया, जो युद्धमें मुख्य- मुख्य कौरव वीरोंको संतप्त कर रहा था ॥ २२ ॥

अथात्यर्थं विसृष्टेन द्विषतामसुभोजिना ।

आजघ्ने वक्षसि द्रोणो नाराचेन धनंजयम् ॥ २३ ॥

तत्पश्चात् शत्रुओंके प्राण लेनेवाले एक नाराचका प्रहार करके द्रोणाचार्यने अर्जुनकी छातीमें गहरी चोट पहुँचायी ॥ २३ ॥

स विह्वलितसर्वाङ्गः क्षितिकम्पे यथाचलः ।

धैर्यमालम्ब्य बीभत्सुर्द्रोणं विव्याध पत्रिभिः ॥ २४ ॥

उस आघातसे अर्जुनका सारा शरीर विह्वल हो गया, मानो भूकम्प होनेपर पर्वत हिल उठा हो । तथापि अर्जुनने धैर्य धारण करके पंखयुक्त बाणोंद्वारा द्रोणाचार्यको घायल कर दिया ॥ २४ ॥

द्रोणस्तु पञ्चभिर्बाणैर्वासुदेवमताडयत् ।

अर्जुनं च त्रिसप्तत्या ध्वजं चास्य त्रिभिः शरैः ॥ २५ ॥

फिर द्रोणने भी पाँच बाणोंसे भगवान् श्रीकृष्णको, तिहत्तर बाणोंसे अर्जुनको और तीन बाणोंद्वारा उनके ध्वजको भी चोट पहुँचायी ॥ २५ ॥

विशेषयिष्यन् शिष्यं च द्रोणो राजन् पराक्रमी ।

अदृश्यमर्जुनं चक्रे निमेषाच्छरवृष्टिभिः ॥ २६ ॥

राजन्! पराक्रमी द्रोणाचार्यने अपने शिष्य अर्जुनसे अधिक पराक्रम प्रकट करनेकी इच्छा रखकर पलक मारते- मारते अपने बाणोंकी वर्षाद्वारा अर्जुनको अदृश्य कर दिया ॥ २६ ॥

प्रसक्तान् पततोऽद्राक्ष्म भारद्वाजस्य सायकान् ।

मण्डलीकृतमेवास्य धनुश्चादृश्यताद्भुतम् ॥ २७ ॥

हमने देखा, द्रोणाचार्यके बाण परस्पर सटे हुए गिरते थे । उनका अद्भुत धनुष सदा मण्डलाकार ही दिखायी देता था ॥ २७ ॥

तेऽभ्ययुः समरे राजन् वासुदेवधनंजयौ ।

द्रोणसृष्टाः सुबहवः कङ्कपत्रपरिच्छदाः ॥ २८ ॥

राजन्! उस समरांगणमें द्रोणाचार्यके छोड़े हुए कंकपत्रविभूषित बहुत - से बाण श्रीकृष्ण और अर्जुनपर पड़ने लगे ॥ २८ ॥

पृष्ठ 594

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 594 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तद् दृष्ट्वा तादृशं युद्धं द्रोणपाण्डवयोस्तदा ।

वासुदेवो महाबुद्धिः कार्यवत्तामचिन्तयत् ॥ २ ९ ॥

उस समय द्रोणाचार्य और अर्जुनका वैसा युद्ध देखकर परम बुद्धिमान् वसुदेवनन्दन श्रीकृष्णने मन- ही- मन कर्तव्यका निश्चय कर लिया ॥ २ ९ ॥

ततोऽब्रवीद् वासुदेवो धनंजयमिदं वचः ।

पार्थ पार्थ महाबाहो न नः कालात्ययो भवेत् ॥ ३० ॥

द्रोणमुत्सृज्य गच्छामः कृत्यमेतन्महत्तरम् । तत्पश्चात् श्रीकृष्ण अर्जुनसे इस प्रकार बोले—– ' अर्जुन! अर्जुन! महाबाहो! हमारा अधिक समय यहाँ न बीत जाय, इसलिये द्रोणाचार्यको छोड़कर आगे चलें; यही इस समय सबसे महान् कार्य है ' ॥ ३० ॥

पार्थश्चाप्यब्रवीत् कृष्णं यथेष्टमिति केशवम् ॥ ३१ ॥

ततः प्रदक्षिणं कृत्वा द्रोणं प्रायान्महाभुजम् ।

परिवृत्तश्च बीभत्सुरगच्छद् विसृजन् शरान् ॥ ३२ ॥

तब अर्जुनने भी सच्चिदानन्दस्वरूप केशवसे कहा – ' प्रभो! आपकी जैसी रुचि हो, वैसा कीजिये । ' तत्पश्चात् अर्जुन महाबाहु द्रोणाचार्यकी परिक्रमा करके लौट पड़े और बाणोंकी वर्षा करते हुए आगे चले गये ॥ ३१-३२ ॥

ततोऽब्रवीत् स्वयं द्रोणः क्वेदं पाण्डव गम्यते ।

ननु नाम रणे शत्रुमजित्वा न निवर्तसे ॥ ३३ ॥

यह देख द्रोणाचार्यने स्वयं कहा –' पाण्डुनन्दन! तुम इस प्रकार कहाँ चले जा रहे हो? तुम तो रणक्षेत्रमें शत्रुको पराजित किये बिना कभी नहीं लौटते थे ' ॥ ३३ ॥

अर्जुनउवाच

गुरुर्भवान् न मे शत्रुः शिष्यः पुत्रसमोऽस्मि ते ।

न चास्ति स पुमाँल्लोके यस्त्वां युधि पराजयेत् ॥ ३४ ॥

अर्जुन बोले- ब्रह्मन्! आप मेरे गुरु हैं । शत्रु नहीं हैं । मैं आपका पुत्रके समान प्रिय शिष्य हूँ। इस जगत्में ऐसा कोई पुरुष नहीं है, जो युद्धमें आपको पराजित कर सके ॥ ३४ ॥

संजय उवाच

एवं ब्रुवाणो बीभत्सुर्जयद्रथवधोत्सुकः ।

त्वरायुक्तो महाबाहुस्त्वत्सैन्यं समुपाद्रवत् ॥ ३५ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! ऐसा कहते हुए महाबाहु अर्जुनने जयद्रथ- वधके लिये उत्सुक हो बड़ी उतावलीके साथ आपकी सेनापर धावा किया ॥ ३५ ॥

चक्ररक्ष पाञ्चाल्यौ युधामन्यूत्तमौजसौ ।

पृष्ठ 595

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 595 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अन्वयातां महात्मानौ विशन्तं तावकं बलम् ॥ ३६ ॥

आपकी सेनामें प्रवेश करते समय उनके पीछे - पीछे पांचाल वीर महामना युधामन्यु और उत्तमौजा चक्र - रक्षक होकर गये ॥ ३६ ॥

ततो जयो महाराज कृतवर्मा च सात्वतः ।

काम्बोजश्च श्रुतायुश्च धनंजयमवारयन् ॥ ३७ ॥

महाराज! तब जय, सात्वतवंशी कृतवर्मा, काम्बोज- नरेश तथा श्रुतायुने सामने आकर अर्जुनको रोका ॥ ३७ ॥

तेषां दश सहस्राणि रथानामनुयायिनाम् ।

अभीषाहाः शूरसेनाः शिबयोऽथ वसातयः ॥ ३८ ॥

मावेल्लका ललित्थाश्च केकया मद्रकास्तथा ।

नारायणाश्च गोपालाः काम्बोजानां च ये गणाः ॥ ३ ९ ॥

कर्णेन विजिताः पूर्वं संग्रामे शूरसम्मताः ।

भारद्वाजं पुरस्कृत्य हृष्टात्मानोऽर्जुनं प्रति ॥ ४० ॥

इनके पीछे दस हजार रथी, अभीषाह, शूरसेन, शिबि, वसाति, मावेल्लक, ललित्थ, केकय, मद्रक, नारायण नामक गोपालगण तथा काम्बोजदेशीय सैनिकगण भी थे । इन सबको पूर्वकालमें कर्णने रणभूमिमें जीतकर अपने अधीन कर लिया था । ये सब - के - सब शूरवीरोंद्वारा सम्मानित योद्धा थे और प्रसन्नचित्त हो द्रोणाचार्यको आगे करके अर्जुनपर चढ़ आये थे ॥ ३८–४० ॥

पुत्रशोकाभिसंतप्तं क्रुद्धं मृत्युमिवान्तकम् ।

त्यजन्तं तुमुले प्राणान् संनद्धं चित्रयोधिनम् ॥ ४१ ॥

गाहमानमनीकानि मातङ्गमिव यूथपम् ।

महेष्वासं पराक्रान्तं नरव्याघ्रमवारयन् ॥ ४२ ॥

अर्जुन पुत्रशोकसे संतप्त एवं कुपित हुए प्राणान्तक मृत्युके समान प्रतीत होते थे । वे उस भयंकर युद्धमें अपने प्राणोंको निछावर करनेके लिये उद्यत, कवच आदिसे सुसज्जित और विचित्र रीतिसे युद्ध करनेवाले थे । जैसे यूथपति गजराज गजसमूहमें प्रवेश करता है, उसी प्रकार आपकी सेनाओंमें घुसते हुए महाधनुर्धर परम पराक्रमी उन नरश्रेष्ठ अर्जुनको पूर्वोक्त योद्धाओंने आकर रोका ॥ ४१-४२ ॥

ततः प्रववृते युद्धं तुमुलं लोमहर्षणम् ।

अन्योन्यं वै प्रार्थयतां योधानामर्जुनस्य च ॥ ४३ ॥

तदनन्तर एक- दूसरेको ललकारते हुए कौरव - योद्धाओं तथा अर्जुनमें रोमांचकारी एवं भयंकर युद्ध छिड़ गया ॥ ४३ ॥

जयद्रथवधप्रेप्सुमायान्तं पुरुषर्षभम् ।

न्यवारयन्त सहिताः क्रिया व्याधिमिवोत्थितम् ॥ ४४ ॥

पृष्ठ 596

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 596 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जैसे चिकित्साकी क्रिया उभड़ते हुए रोगको रोक देती है, उसी प्रकार जयद्रथका वध करनेकी इच्छासे आते हुए पुरुषश्रेष्ठ अर्जुनको समस्त कौरव - वीरोंने एक साथ मिलकर रोक दिया ॥ ४४ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि जयद्रथवधपर्वणि द्रोणातिक्रमे एकनवतितमोऽध्यायः ॥ ९ १ ॥ इसप्रकारश्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत जयद्रथवधपर्वमें द्रोणातिक्रमण-विषयक इक्यानबेवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ९ १ ॥ Paca

पृष्ठ 597

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 597 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्विनवतितमोऽध्यायः अर्जुनका द्रोणाचार्य और कृतवर्माके साथ युद्ध करते हुए कौरव - सेनामें प्रवेश तथा श्रुतायुधका अपनी गदासे और सुदक्षिणका अर्जुनद्वारा वध संजय उवाच

संनिरुद्धस्तु तैः पार्थो महाबलपराक्रमः ।

द्रुतं समनुयातश्च द्रोणेन रथिनां वरः ॥ १ ॥

संजय कहते हैं — रथियोंमें श्रेष्ठ एवं महान् बल और पराक्रमसे सम्पन्न अर्जुन जब उन कौरव सैनिकोंद्वारा रोक दिये गये, उस समय द्रोणाचार्यने भी तुरंत ही उनका पीछा किया ॥ १ ॥

किरन्निषुगणांस्तीक्ष्णान् स रश्मीनिव भास्करः ।

तापयामास तत् सैन्यं देहं व्याधिगणो यथा ॥ २ ॥

जैसे रोगोंका समुदाय शरीरको संतप्त कर देता है, उसी प्रकार अर्जुनने कौरवोंकी उस सेनाको अत्यन्त संताप दिया । जैसे सूर्य अपनी प्रचण्ड किरणोंका प्रसार करते हैं, उसी प्रकार वे तीखे बाणसमूहोंकी वर्षा करने लगे ॥ २ ॥

अश्वो विद्धो रथश्छिन्नः सारोहः पातितो गजः ।

छत्राणि चापविद्धानि रथाश्चक्रैर्विना कृताः ॥ ३ ॥

उन्होंने घोड़ोंको घायल कर दिया, रथके टुकड़े -टुकड़े कर डाले, गजारोहियोंसहित हाथीको मार गिराया, छत्र इधर- उधर बिखेर दिये तथा रथोंको पहियोंसे सूना कर दिया ॥ ३ ॥

विद्रुतानि च सैन्यानि शरार्तानि समन्ततः ।

इत्यासीत् तुमुलं युद्धं न प्राज्ञायत किञ्चन ॥ ४ ॥

उनके बाणोंसे पीड़ित होकर सारे सैनिक सब ओर भाग चले । वहाँ इस प्रकार भयंकर युद्ध हो रहा था कि किसीको कुछ भी भान नहीं हो रहा था ॥ ४ ॥

तेषां संयच्छतां संख्ये परस्परमजिह्मगैः ।

अर्जुनो ध्वजिनीं राजन्नभीक्ष्णं समकम्पयत् ॥ ५ ॥

राजन्! उस युद्धस्थलमें कौरव - सैनिक एक- दूसरेको काबूमें रखनेका प्रयत्न करते थे और अर्जुन अपने बाणोंद्वारा उनकी सेनाको बारंबार कम्पित कर रहे थे ॥ ५ ॥

सत्यां चिकीर्षमाणस्तु प्रतिज्ञां सत्यसंगरः ।

अभ्यद्रवद् रथश्रेष्ठं शोणाश्वं श्वेतवाहनः ॥ ६ ॥

पृष्ठ 598

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 598 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सत्यप्रतिज्ञ श्वेतवाहन अर्जुनने अपनी प्रतिज्ञा सच्ची करनेकी इच्छासे लाल घोड़ोंवाले रथियोंमें श्रेष्ठ द्रोणाचार्यपर धावा किया ॥ ६ ॥

तं द्रोणः पञ्चविंशत्या मर्मभिद्भिरजिह्मगैः ।

अन्तेवासिनमाचार्यो महेष्वासं समार्पयत् ॥ ७ ॥

उस समय आचार्य द्रोणने अपने महाधनुर्धर शिष्य अर्जुनको पचीस मर्मभेदी बाणोंद्वारा घायल कर दिया ॥ ७ ॥

तं तूर्णमि बीभत्सुः सर्वशस्त्रभृतां वरः ।

अभ्यधावदिषूनस्यन्निषुवेगविघातकान् ॥ ८ ॥

तब सम्पूर्ण शस्त्रधारियोंमें श्रेष्ठ अर्जुनने भी तुरंत ही उनके बाणोंके वेगका विनाश करनेवाले भल्लोंका प्रहार करते हुए उनपर आक्रमण किया ॥ ८ ॥

तस्याशुक्षिप्तान् भल्लान् हि भल्लैः संनतपर्वभिः ।

प्रत्यविध्यदमेयात्मा ब्रह्मास्त्रं समुदीरयन् ॥ ९ ॥

अमेय आत्मबलसे सम्पन्न द्रोणाचार्यने अर्जुनके तुरंत चलाये हुए उन भल्लोंको झुकी हुई गाँठवाले भल्लोंद्वारा ही काट दिया और ब्रह्मास्त्र प्रकट किया ॥ ९ ॥

तदद्भुतमपश्याम द्रोणस्याचार्यकं युधि ।

यतमानो युवा नैनं प्रत्यविध्यद् यदर्जुनः ॥ १० ॥

उस युद्धस्थलमें द्रोणाचार्यकी अद्भुत अस्त्रशिक्षा हमने देखी कि नवयुवक अर्जुन प्रयत्नशील होनेपर भी उन्हें अपने बाणोंद्वारा चोट न पहुँचा सके ॥ १० ॥

क्षरन्निव महामेघो वारिधाराः सहस्रशः ।

द्रोणमेघः पार्थशैलं ववर्ष शरवृष्टिभिः ॥ ११ ॥

जैसे महान् मेघ झलकी सहस्रों धाराएँ बरसाता रहता है, उसी प्रकार द्रोणाचार्यरूपी मेघने अर्जुनरूपी पर्वतपर बाणोंकी वर्षा प्रारम्भ कर दी ॥ ११ ॥

अर्जुनः शरवर्षं तद् ब्रह्मास्त्रेणैव मारिष ।

प्रतिजग्राह तेजस्वी बाणैर्बाणान् निशातयन् ॥ १२ ॥

पूजनीय नरेश! उस समय अपने बाणोंद्वारा उनके बाणोंको काटते हुए तेजस्वी अर्जुनने भी ब्रह्मास्त्रद्वारा ही आचार्यकी उस बाण- वर्षाको रोका ॥ १२ ॥

द्रोणस्तु पञ्चविंशत्या श्वेतवाहनमार्दयत् ।

वासुदेवं च सप्तत्या बाह्वोरुरसि चाशुगैः ॥ १३ ॥

तब द्रोणाचार्यने पचीस बाण मारकर श्वेतवाहन अर्जुनको पीड़ित कर दिया । साथ ही श्रीकृष्णकी भुजाओं तथा वक्षःस्थलमें भी उन्होंने सत्तर बाण मारे ॥ १३ ॥

पार्थस्तु प्रहसन् धीमानाचार्यं सशरौघिणम् ।

विसृजन्तं शितान् बाणानवारयत तं युधि ॥ १४ ॥

पृष्ठ 599

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 599 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परम बुद्धिमान् अर्जुनने हँसते हुए ही युद्धस्थलमें तीखे बाणोंकी बौछार करनेवाले द्रोणाचार्यको उनकी बाण - वर्षासहित रोक दिया ॥ १४ ॥

अथ तौ वध्यमानौ तु द्रोणेन रथसत्तमौ ।

आवर्जयेतां दुर्धर्षं युगान्ताग्निमिवोत्थितम् ॥ १५ ॥

तदनन्तर द्रोणाचार्यके द्वारा घायल किये जाते हुए वे दोनों रथिश्रेष्ठ श्रीकृष्ण और अर्जुन उस समय प्रलयकालकी अग्निके समान उठे हुए उन दुर्धर्ष आचार्यको छोड़कर अन्यत्र चल दिये ॥ १५ ॥

वर्जयन् निशितान् बाणान् द्रोणचापविनिःसृतान् ।

किरीटमाली कौन्तेयो भोजानीकं व्यशातयत् ॥ १६ ॥

द्रोणाचार्यके धनुषसे छूटे हुए तीखे बाणोंका निवारण करते हुए किरीटधारी कुन्तीकुमार अर्जुनने कृतवर्माकी सेनाका संहार आरम्भ किया ॥ १६ ॥

सोऽन्तरा कृतवर्माणं काम्बोजं च सुदक्षिणम् ।

अभ्ययाद् वर्जयन् द्रोणं मैनाकमिव पर्वतम् ॥ १७ ॥

वे मैनाक पर्वतकी भाँति अविचल भावसे स्थित द्रोणाचार्यको छोड़ते हुए कृतवर्मा तथा काम्बोजराज सुदक्षिणके बीचसे होकर निकले ॥ १७ ॥

ततो भोजो नरव्याघ्रो दुर्धर्षं कुरुसत्तमम् ।

अविध्यत् तूर्णमव्यग्रो दशभिः कङ्कपत्रिभिः ॥ १८ ॥

तब पुरुषसिंह कृतवर्माने कुरुकुलके श्रेष्ठ एवं दुर्धर्ष वीर अर्जुनको कंकपत्रयुक्त दस बाणोंद्वारा तुरंत ही घायल कर दिया । उस समय उसके मनमें तनिक भी व्यग्रता नहीं हुई ॥ १८ ॥

तमर्जुनः शतेनाजौ राजन् विव्याध पत्रिणाम् ।

पुनश्चान्यैस्त्रिभिर्बाणैर्मोहयन्निव सात्वतम् ॥ १ ९ ॥

राजन्! अर्जुनने कृतवर्माको उस युद्धस्थलमें सौ बाणोंद्वारा बींध डाला । फिर उसे मोहित- सा करते हुए उन्होंने तीन बाण और मारे ॥ १ ९ ॥

भोजस्तु प्रहसन् पार्थं वासुदेवं च माधवम् ।

एकैकं पञ्चविंशत्या सायकानां समार्पयत् ॥ २० ॥

तब कृतवर्माने भी हँसकर कुन्तीकुमार अर्जुन और मधुवंशी भगवान् वासुदेवमेंसे प्रत्येकको पचीस- पचीस बाण मारे ॥ २० ॥

तस्यार्जुनो धनुश्छित्त्वा विव्याधैनं त्रिसप्तभिः ।

शरैरग्निशिखाकारैः क्रुद्धाशीविषसंनिभैः ॥ २१ ॥

यह देख अर्जुनने उसके धनुषको काटकर क्रोधमें भरे हुए विषधर सर्पके समान भयंकर और आगकी लपटोंके समान तेजस्वी इक्कीस बाणोंद्वारा उसे भी घायल कर दिया ॥ २१ ॥

पृष्ठ 600

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 600 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथान्यद् धनुरादाय कृतवर्मा महारथः ।

पञ्चभिः सायकैस्तूर्णं विव्याधोरसि भारत ॥ २२ ॥

भारत! तब महारथी कृतवर्माने दूसरा धनुष लेकर तुरंत ही पाँच बाणोंसे अर्जुनकी छातीमें चोट पहुँचायी ॥

पुनश्च निशितैर्बाणैः पार्थं विव्याध पञ्चभिः ।

तं पार्थो नवभिर्बाणैराजघान स्तनान्तरे ॥ २३ ॥

फिर पाँच तीखे बाण और मारकर अर्जुनको घायल कर दिया । यह देख अर्जुनने कृतवर्माकी छातीमें नौ बाण मारे ॥ २३ ॥

दृष्ट्वा विषक्तं कौन्तेयं कृतवर्मरथं प्रति ।

चिन्तयामास वार्ष्णेयो न नः कालात्ययो भवेत् ॥ २४ ॥

कुन्तीकुमार अर्जुनको कृतवर्माके रथसे उलझे हुए देखकर भगवान् श्रीकृष्णने मन- ही-मन सोचा कि हमलोगोंका अधिक समय यहीं न व्यतीत हो जाय ॥ २४ ॥

ततः कृष्णोऽब्रवीत् पार्थं कृतवर्मणि मा दयाम् ।

कुरु सम्बन्धकं हित्वा प्रमथ्यैनं विशातय ॥ २५ ॥

तत्पश्चात् श्रीकृष्णने अर्जुनसे कहा — ' तुम कृतवर्मापर दया न करो । इस समय सम्बन्धी होनेका विचार छोड़कर इसे मथकर मार डालो ' ॥ २५ ॥

ततः स कृतवर्माणं मोहयित्वार्जुनः शरैः ।

अभ्यगाज्जवनैरश्वैः काम्बोजानामनीकिनीम् ॥ २६ ॥

तब अर्जुन अपने बाणोंद्वारा कृतवर्माको मूर्च्छित करके अपने वेगशाली घोड़ोंद्वारा काम्बोजोंकी सेनापर आक्रमण करने लगे ॥ २६ ॥

अमर्षितस्तु हार्दिक्यः प्रविष्टे श्वेतवाहने ।

विधुन्वन् सशरं चापं पाञ्चाल्याभ्यां समागतः ॥ २७ ॥

श्वेतवाहन अर्जुनके व्यूहमें प्रवेश कर जानेपर कृतवर्माको बड़ा क्रोध हुआ। वह बाणसहित धनुषको हिलाता हुआ पांचालराजकुमार युधामन्यु और उत्तमौजासे भिड़ गया ॥ २७ ॥

चक्ररक्षौ तु पाञ्चाल्यावर्जुनस्य पदानुगौ ।

पर्यवारयदायान्तौ कृतवर्मा रथेषुभिः ॥ २८ ॥

वे दोनों पांचाल वीर अर्जुनके चक्ररक्षक होकर उनके पीछे - पीछे जा रहे थे । कृतवर्माने अपने रथ और बाणोंद्वारा वहाँ आते हुए उन दोनों वीरोंको रोक दिया ॥ २८ ॥

तावविध्यत् ततो भोजः कृतवर्मा शितैः शरैः ।

त्रिभिरेव युधामन्युं चतुर्भिश्चोत्तमौजसम् ॥ २ ९ ॥

भोजवंशी कृतवर्माने अपने तीन तीखे बाणोंद्वारा युधामन्युको और चार बाणोंसे उत्तमौजाको घायल कर दिया ॥ २ ९ ॥