श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 671–680

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 671–680

पृष्ठ 671

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 671 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

विमुक्तौ शस्त्रसम्बाधाद् द्रोणानीकात् सुदुर्भिदात् ।

अदृश्येतां महात्मानौ कालसूर्याविवोदितौ ॥ ७ ॥

शस्त्रोंसे भरे हुए आचार्य द्रोणके दुर्भेद्य सैन्यव्यूहसे छुटकारा पाकर महात्मा श्रीकृष्ण और अर्जुन उदित हुए प्रलयकालके सूर्यके समान दृष्टिगोचर हो रहे थे ॥ ७ ॥

अस्त्रसम्बाधनिर्मुक्ती विमुक्ती शस्त्रसंकटात् ।

अदृश्येतां महात्मानौ शत्रुसम्बाधकारिणौ ॥ ८ ॥

विमुक्तौ ज्वलनस्पर्शान्मकरास्याज्झषाविव । शत्रुओंको संतप्त करनेवाले वे दोनों महात्मा श्रीकृष्ण और अर्जुन अग्निके समान दाहक स्पर्शवाले मगरके मुखसे छूटे हुए दो मत्स्योंके समान अस्त्र- शस्त्रोंकी बाधाओं तथा संकटोंसे मुक्त दिखायी दे रहे थे ॥ ८३ ॥

अक्षोभयेतां सेनां तौ समुद्रं मकराविव ॥ ९ ॥

तावकास्तव पुत्राश्च द्रोणानीकस्थयोस्तयोः ।

नैतौ तरिष्यतो द्रोणमिति चक्रुस्तदा मतिम् ॥ १० ॥

जैसे दो मगर समुद्रको क्षुब्ध कर देते हैं, उसी प्रकार उन दोनोंने सारी सेनाको व्याकुल कर दिया । आपके सैनिकों तथा पुत्रोंने उस समय द्रोणाचार्यके सैन्यव्यूहमें घुसे हुए श्रीकृष्ण और अर्जुनके सम्बन्धमें यह विचार किया था कि ये दोनों द्रोणको नहीं लाँघ सकेंगे ॥ ९ -१० । |

तौ तु दृष्ट्वा व्यतिक्रान्तौ द्रोणानीकं महाद्युती ।

नाशशंसुर्महाराज सिन्धुराजस्य जीवितम् ॥ ११ ॥

परंतु महाराज! जब वे दोनों महातेजस्वी वीर द्रोणाचार्यके सैन्यव्यूहको लाँघ गये, तब उन्हें देखकर आपके पुत्रोंको सिन्धुराजके जीवित रहनेकी आशा नहीं रह गयी ॥ ११ ॥

आशा बलवती राजन् सिन्धुराजस्य जीविते ।

द्रोणहार्दिक्ययोः कृष्णौ न मोक्ष्येते इति प्रभो ॥ १२ ॥

राजन्! प्रभो! सब लोगोंको यह सोचकर कि श्रीकृष्ण और अर्जुन द्रोणाचार्य तथा कृतवर्माके हाथसे नहीं छूट सकेंगे, सिन्धुराजके जीवनकी आशा प्रबल हो उठी थी ॥ १२ ॥

तामाशां विफलीकृत्य संतीर्णौ तौ परंतपौ ।

द्रोणानीकं महाराज भोजानीकं च दुस्तरम् ॥ १३ ॥

महाराज! शत्रुओंको संताप देनेवाले वे दोनों वीर श्रीकृष्ण और अर्जुन लोगोंकी उस आशाको विफल करके द्रोणाचार्य तथा कृतवर्माकी दुस्तर सेनाको लाँघ गये ॥ १३ ॥

अथ दृष्ट्वा व्यतिक्रान्तौ ज्वलिताविव पावकौ ।

निराशाः सिन्धुराजस्य जीवितं न शशंसिरे ॥ १४ ॥

पृष्ठ 672

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 672 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दो प्रज्वलित अग्नियोंके समान सारी सेनाको लाँघकर खड़े हुए उन दोनों वीरोंको सकुशल देख आपके सैनिकोंने निराश होकर सिन्धुराजके जीवनकी आशा त्याग दी ॥ १४ ॥

मिथश्च समभाषेतामभीतौ भयवर्धनौ ।

जयद्रथवधे वाचस्तास्ताः कृष्णधनंजयौ ॥ १५ ॥

दूसरोंका भय बढ़ाने और स्वयं निर्भय रहनेवाले श्रीकृष्ण और अर्जुन आपसमें जयद्रथवधके विषयमें इस प्रकार बातें करने लगे— ॥ १५ ॥

असौ मध्ये कृतः षड्भिर्धार्तराष्ट्रैर्महारथैः ।

चक्षुर्विषयसम्प्राप्तो न मे मोक्ष्यति सैन्धवः ॥ १६ ॥

‘ यद्यपि धृतराष्ट्रके छः महारथी पुत्रोंने जयद्रथको अपने बीचमें छिपा रखा है, तथापि यदि वह मेरी आँखोंको दीख गया तो मेरे हाथसे जीवित नहीं बच सकेगा ॥ १६ ॥

यद्यस्य समरे गोप्ता शक्रो देवगणैः सह ।

तथाप्येनं निहंस्याव इति कृष्णावभाषताम् ॥ १७ ॥

‘ यदि देवताओंसहित साक्षात् इन्द्र भी समरांगणमें इसकी रक्षा करें, तो भी हम दोनों इसे अवश्य मार डालेंगे । ' इस प्रकार दोनों कृष्ण आपसमें बात कर रहे थे ॥ १७ ॥

इति कृष्णौ महाबाहू मिथोऽकथयतां तदा ।

सिन्धुराजमवेक्षन्तौ त्वत्पुत्रा बहु चुक्रुशुः ॥ १८ ॥

सिन्धुराज जयद्रथकी खोज करते हुए महाबाहु श्रीकृष्ण और अर्जुनने उस समय जब आपसमें उपर्युक्त बातें कहीं, तब आपके पुत्र बहुत कोलाहल करने लगे ॥ १८ ॥

अतीत्य मरुधन्वानं प्रयान्तौ तृषितौ गजौ ।

पीत्वा वारि समाश्वस्तौ तथैवास्तामरिंदमौ ॥ १ ९ ॥

जैसे मरुभूमिको लाँघकर जाते हुए दो प्यासे हाथी पानी पीकर तृप्त एवं संतुष्ट हो गये हों, उसी प्रकार शत्रुओंका दमन करनेवाले श्रीकृष्ण और अर्जुन भी शत्रुसेनाको लाँघकर अत्यन्त प्रसन्न हुए थे ॥ १ ९ ॥

व्याघ्रसिंहगजाकीर्णानतिक्रम्य च पर्वतान् ।

वणिजाविव दृश्येतां हीनमृत्यू जरातिगौ ॥ २० ॥

जैसे व्याघ्र, सिंह और हाथियोंसे भरे हुए पर्वतोंको लाँघकर दो व्यापारी प्रसन्न दिखायी देते हों, उसी प्रकार मृत्यु और जरासे रहित श्रीकृष्ण और अर्जुन भी उस सेनाको लाँघकर संतुष्ट दीखते थे ॥ २० ॥

तथा हि मुखवर्णोऽयमनयोरिति मेनिरे ।

तावका वीक्ष्य मुक्तौ तौ विक्रोशन्ति स्म सर्वशः ॥ २१ ॥

द्रोणादाशीविषाकाराज्ज्वलितादिव पावकात् ।

अन्येभ्यः पार्थिवेभ्यश्च भास्वन्ताविव भास्करौ ॥ २२ ॥

पृष्ठ 673

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 673 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इन दोनोंके मुखकी कान्ति वैसी ही थी, ऐसा सभी सैनिक मान रहे थे । विषधर सर्प और प्रज्वलित अग्निके समान भयंकर द्रोणाचार्य तथा अन्य नरेशोंके हाथसे छूटे हुए दो प्रकाशमान सूर्योंके सदृश श्रीकृष्ण और अर्जुनको वहाँ देखकर आपके समस्त सैनिक सब ओरसे कोलाहल मचा रहे थे ॥ २१-२२ ॥

विमुक्तौ सागरप्रख्याद् द्रोणानीकादरिंदमौ ।

अदृश्येतां मुदा युक्तौ समुत्तीर्यार्णवं यथा ॥ २३ ॥

समुद्रके समान विशाल द्रोणसेनासे मुक्त हुए वे दोनों शत्रुदमन वीर श्रीकृष्ण और अर्जुन ऐसे प्रसन्न दिखायी देते थे, मानो महासागर लाँघ गये हों ॥ २३ ॥

अस्त्रौघान्महतो मुक्तौ द्रोणहार्दिक्यरक्षितात् ।

रोचमानावदृश्येतामिन्द्राग्न्योः सदृशौ रणे ॥ २४ ॥

द्रोणाचार्य और कृतवर्माद्वारा सुरक्षित महान् अस्त्रसमुदायसे छूटकर वे दोनों वीर समरांगणमें इन्द्र और अग्निके समान प्रकाशमान दिखायी देते थे ॥ २४ ॥

उद्भिन्नरुधिरौ कृष्णौ भारद्वाजस्य सायकैः ।

शितैश्चितौ व्यरोचेतां कर्णिकारैरिवाचलौ ॥ २५ ॥

द्रोणाचार्यके तीखे बाणोंसे श्रीकृष्ण और अर्जुनके शरीर छिदे हुए थे और उनसे रक्तकी धारा बह रही थी । उस समय वे लाल कनेरसे भरे हुए दो पर्वतोंके समान सुशोभित होते थे ॥ २५ ॥

द्रोणग्राहह्रदान्मुक्तौ शक्त्याशीविषसंकटात् ।

अयःशरोग्रमकरात् क्षत्रियप्रवराम्भसः ॥ २६ ॥

ज्याघोषतलनिर्ह्रादाद् गदानिस्त्रिंशविद्युतः ।

द्रोणास्त्रमेघान्निर्मुक्तौ सूर्येन्दू तिमिरादिव ॥ २७ ॥

द्रोणाचार्य जिस सैन्य - सरोवरके ग्राहतुल्य जन्तु थे, जो शक्तिरूपी विषधर सर्पोंसे भरा था, लोहेके बाण जिसके भीतर भयंकर मगरका भय उत्पन्न करते थे, बड़े -बड़े क्षत्रिय जिसमें जलके समान शोभा पाते थे, धनुषकी टंकार जहाँ मेघगर्जनाके समान सुनायी पड़ती थी, गदा और खड्ग जहाँ विद्युत्के समान चमक रहे थे और द्रोणाचार्यके बाण ही जहाँ मेघ बनकर बरस रहे थे, उससे मुक्त हुए श्रीकृष्ण और अर्जुन राहुसे छूटे हुए सूर्य और चन्द्रमाके समान प्रकाशित हो रहे थे ॥ २६-२७ ॥

बाहुभ्यामिव संतीर्णौ सिन्धुषष्ठाः समुद्रगाः ।

तपान्ते सरितः पूर्णा महाग्राहसमाकुलाः ॥ २८ ॥

उस समय ऐसा जान पड़ता था, मानो वर्षा ऋतुमें जलसे लबालब भरी हुई बड़े - बड़े ग्राहोंसे व्याप्त समुद्रगामिनी इरावती ( रावी ), विपाशा ( ब्यास ), वितस्ता ( झेलम), शतद्रू ( शतलज) और चन्द्रभागा (चनाव ) - इन पाँचों नदियोंके साथ छठी सिंधु नदीको श्रीकृष्ण और अर्जुनने अपनी भुजाओंसे तैरकर पार किया हो ॥ २८ ॥

पृष्ठ 674

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 674 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति कृष्णौ महेष्वासी प्रशस्ती लोकविश्रुतौ ।

सर्वभूतान्यमन्यन्त द्रोणास्त्रबलवारणात् ॥ २९ ॥

इस प्रकार द्रोणाचार्यके अस्त्र बलका निवारण करनेके कारण समस्त प्राणी श्रीकृष्ण और अर्जुनको लोकविख्यात प्रशस्त गुणयुक्त महाधनुर्धर मानने लगे ॥

जयद्रथं समीपस्थमवेक्षन्तौ जिघांसया ।

रुरुं निपाने लिप्सन्तौ व्याघ्राविव व्यतिष्ठताम् ॥ ३० ॥

जैसे पानी पीनेके घाटपर आये हुए रुरुमृगको दबोच लेनेकी इच्छासे दो व्याघ्र खड़े हों, उसी प्रकार निकटवर्ती जयद्रथको मार डालनेकी इच्छासे उसकी ओर देखते हुए वे दोनों वीर खड़े थे ॥ ३० ॥

यथा हि मुखवर्णोऽयमनयोरिति मेनिरे ।

तव योधा महाराज हतमेव जयद्रथम् ॥ ३१ ॥

महाराज! उस समय उन दोनोंके मुखपर जैसी समुज्ज्वल कान्ति थी, उसके अनुसार आपके योद्धाओंने जयद्रथको मरा हुआ ही माना ॥ ३१ ॥

लोहिताक्षौ महाबाहू संयुक्तौ कृष्णपाण्डवौ ।

सिन्धुराजमभिप्रेक्ष्य हृष्टौ व्यनदतां मुहुः ॥ ३२ ॥

एक साथ बैठे हुए लाल नेत्रोंवाले महाबाहु श्रीकृष्ण और अर्जुन सिन्धुराज जयद्रथको देखकर हर्षसे उल्लसित हो बारंबार गर्जना करने लगे ॥ ३२ ॥

शौरेरभीषुहस्तस्य पार्थस्य च धनुष्मतः ।

तयोरासीत् प्रभा राजन् सूर्यपावकयोरिव ॥ ३३ ॥

राजन्! हाथोंमें बागडोर लिये श्रीकृष्ण और धनुष धारण किये अर्जुन-इन दोनोंकी प्रभा सूर्य और अग्निके समान जान पड़ती थी ॥ ३३ ॥

हर्ष एव तयोरासीद् द्रोणानीकप्रमुक्तयोः ।

समीपे सैन्धवं दृष्ट्वा श्येनयोरामिषं यथा ॥ ३४ ॥

जैसे मांसका टुकड़ा देखकर दो बाजोंको प्रसन्नता होती है, उसी प्रकार द्रोणाचार्यकी सेनासे मुक्त हुए उन दोनों वीरोंको अपने पास ही जयद्रथको देखकर सब प्रकारसे हर्ष ही हुआ ॥ ३४ ॥

तौ तु सैन्धवमालोक्य वर्तमानमिवान्तिके ।

सहसा पेततुः क्रुद्धौ क्षिप्रं श्येनाविवामिषम् ॥ ३५ ॥

अपने समीप ही खड़े हुए- से सिन्धुराज जयद्रथको देखकर तत्काल वे दोनों वीर कुपित हो उसी प्रकार सहसा उसपर टूट पड़े, जैसे दो बाज मांसपर झपट रहे हों ॥ ३५ ॥

तौ दृष्ट्वा तु व्यतिक्रान्तौ हृषीकेशधनंजयौ ।

सिन्धुराजस्य रक्षार्थं पराक्रान्तः सुतस्तव ॥ ३६ ॥

पृष्ठ 675

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 675 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीकृष्ण और अर्जुन सारी सेनाको लाँघकर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं, यह देखकर आपके पुत्र दुर्योधनने सिन्धुराजकी रक्षाके लिये पराक्रम दिखाना आरम्भ किया ॥ ३६ ॥

द्रोणेनाबद्धकवचो राजा दुर्योधनस्ततः ।

ययावेकरथेनाजौ हयसंस्कारवित् प्रभो ॥ ३७ ॥

प्रभो! घोड़ोंके संस्कारको जाननेवाला राजा दुर्योधन उस समय द्रोणाचार्यके बाँधे हुए कवचको धारण करके एकमात्र रथकी सहायतासे युद्धभूमिमें गया था ॥ ३७ ॥

कृष्णपार्थौ महेष्वासौ व्यतिक्रम्याथ ते सुतः ।

अग्रतः पुण्डरीकाक्षं प्रतीयाय नराधिप ॥ ३८ ॥

नरेश्वर! महाधनुर्धर श्रीकृष्ण और अर्जुनको लाँघकर आपका पुत्र कमलनयन श्रीकृष्णके सामने जा पहुँचा ॥ ३८ ॥

ततः सर्वेषु सैन्येषु वादित्राणि प्रहृष्टवत् ।

प्रावाद्यन्त व्यतिक्रान्ते तव पुत्रे धनंजयम् ॥ ३ ९ ॥

तदनन्तर आपका पुत्र दुर्योधन जब अर्जुनको भी लाँघकर आगे बढ़ गया, तब सारी सेनाओंमें हर्षपूर्ण बाजे बजने लगे ॥ ३ ९ ॥

सिंहनादरवाश्चासन् शङ्खशब्दविमिश्रिताः ।

दृष्ट्वा दुर्योधनं तत्र कृष्णयोः प्रमुखे स्थितम् ॥ ४० ॥

दुर्योधनको वहाँ श्रीकृष्ण और अर्जुनके सामने खड़ा देख शंखोंकी ध्वनिसे मिले हुए सिंहनादके शब्द सब ओर गूँजने लगे ॥ ४० ॥

ये च ते सिन्धुराजस्य गोप्तारः पावकोपमाः ।

ते प्राहृष्यन्त समरे दृष्ट्वा पुत्रं तव प्रभो ॥ ४१ ॥

प्रभो! सिन्धुराजकी रक्षा करनेवाले जो अग्निके समान तेजस्वी वीर थे, वे आपके पुत्रको समरांगणमें डटा हुआ देख बड़े प्रसन्न हुए ॥ ४१ ॥

दृष्ट्वा दुर्योधनं कृष्णो व्यतिक्रान्तं सहानुगम् ।

अब्रवीदर्जुनं राजन् प्राप्तकालमिदं वचः ॥ ४२ ॥

राजन्! सेवकोंसहित दुर्योधन सबको लाँघकर सामने आ गया- यह देखकर श्रीकृष्णने अर्जुनसे यह समयोचित बात कही ॥ ४२ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि जयद्रथवधपर्वणि दुर्योधनागमे एकाधिकशततमोऽध्यायः ॥ १०१ ॥

इसप्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत जयद्रथवधपर्वमें दुर्योधनका आगमनविषयक एक सौ एकवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ १०१ ॥

पृष्ठ 676

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 676 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वयधिकशततमोऽध्यायः श्रीकृष्णका अर्जुनकी प्रशंसापूर्वक उसे प्रोत्साहन देना, अर्जुन और दुर्योधनका एक - दूसरेके सम्मुख आना, कौरव- सैनिकोंका भय तथा दुर्योधनका अर्जुनको ललकारना वासुदेव उवाच

दुर्योधनमतिक्रान्तमेतं पश्य धनंजय ।

अत्यद्भुतमिमं मन्ये नास्त्यस्य सदृशो रथः ॥ १ ॥

श्रीकृष्ण बोले — धनंजय! सबको लाँघकर सामने आये हुए इस दुर्योधनको देखो । मैं

तो इसे अत्यन्त अद्भुत योद्धा मानता हूँ । इसके समान दूसरा कोई रथी नहीं है ॥

दूरपाती महेष्वासः कृतास्त्रो युद्धदुर्मदः ।

दृढास्त्रश्चित्रयोधी च धार्तराष्ट्रो महाबलः ॥ २ ॥

यह महाबली धृतराष्ट्रपुत्र दूरतकके लक्ष्यको मार गिरानेवाला, महान् धनुर्धर, अस्त्रविद्यामें निपुण और युद्धमें दुर्मद है । इसके अस्त्र- शस्त्र अत्यन्त सुदृढ़ हैं तथा यह विचित्र रीतिसे युद्ध करनेवाला है ॥ २ ॥

अत्यन्तसुखसंवृद्धो मानितश्च महारथः ।

कृती च सततं पार्थ नित्यं द्वेष्टि च बान्धवान् ॥ ३ ॥

कुन्तीकुमार! महारथी दुर्योधन अत्यन्त सुखसे पला हुआ सम्मानित और विद्वान् है ।

यह तुम- जैसे बन्धु - बान्धवोंसे नित्य - निरन्तर द्वेष रखता है ॥ ३ ॥

तेन युद्धमहं मन्ये प्राप्तकालं तवानघ ।

अत्र वो द्यूतमायत्तं विजयायेतराय वा ॥ ४ ॥

निष्पाप अर्जुन! मैं समझता हूँ, इस समय इसीके साथ युद्ध करनेका अवसर प्राप्त हुआ है । यहाँ तुमलोगोंके अधीन जो रणद्यूत होनेवाला है, वही विजय अथवा पराजयका कारण होगा ॥ ४ ॥

अत्र क्रोधविषं पार्थ विमुञ्च चिरसम्भृतम् ।

एष मूलमनर्थानां पाण्डवानां महारथः ॥ ५ ॥

पार्थ! तुम बहुत दिनोंसे सँजोकर रखे हुए अपने क्रोधरूपी विषको इसके ऊपर छोड़ो ।

महारथी दुर्योधन ही पाण्डवोंके सारे अनर्थोंकी जड़ है ॥ ५ ॥

सोऽयं प्राप्तस्तवाक्षेपं पश्य साफल्यमात्मनः ।

कथं हि राजा राज्यार्थी त्वया गच्छेत संयुगम् ॥ ६ ॥

पृष्ठ 677

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 677 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आज यह तुम्हारे बाणोंके मार्गमें आ पहुँचा है । इसे तुम अपनी सफलता समझो; अन्यथा राज्यकी अभिलाषा रखनेवाला राजा दुर्योधन तुम्हारे साथ युद्धभूमिमें कैसे उतर सकता था? ॥ ६ ॥

दिष्ट्या त्विदानीं सम्प्राप्त एष ते बाणगोचरम् ।

यथायं जीवितं जह्यात् तथा कुरु धनंजय ॥ ७ ॥

धनंजय! सौभाग्यवश यह दुर्योधन इस समय तुम्हारे बाणोंके पथमें आ गया है । तुम ऐसा प्रयत्न करो, जिससे यह अपने प्राणोंको त्याग दे ॥ ७ ॥

ऐश्वर्यमदसम्मूढो नैष दुःखमुपेयिवान् ।

न च ते संयुगे वीर्यं जानाति पुरुषर्षभ ॥ ८ ॥

पुरुषरत्न! ऐश्वर्यके घमंडमें चूर रहनेवाले इस दुर्योधनने कभी कष्ट नहीं उठाया है । यह युद्धमें तुम्हारे बल - पराक्रमको नहीं जानता है ॥ ८ ॥

त्वां हि लोकास्त्रयः पार्थ ससुरासुरमानुषाः ।

नोत्सहन्ते रणे जेतुं किमुतैकः सुयोधनः ॥ ९ ॥

पार्थ! देवता, असुर और मनुष्योंसहित तीनों लोक भी रणक्षेत्रमें तुम्हें जीत नहीं सकते । फिर अकेले दुर्योधनकी तो औकात ही क्या है? ॥ ९ ॥

स दिष्ट्या समनुप्राप्तस्तव पार्थ रथान्तिकम् ।

जह्येनं त्वं महाबाहो यथा वृत्रं पुरंदरः ॥ १० ॥

कुन्तीकुमार! सौभाग्यकी बात है कि यह तुम्हारे रथके निकट आ पहुँचा है । महाबाहो! जैसे इन्द्रने वृत्रासुरको मारा था, उसी प्रकार तुम भी इस दुर्योधनको मार डालो ॥ १० ॥

एष ह्यनर्थे सततं पराक्रान्तस्तवानघ ।

निकृत्या धर्मराजं च द्यूते वञ्चितवानयम् ॥ ११ ॥

अनघ! यह सदा तुम्हारा अनर्थ करनेमें ही पराक्रम दिखाता आया है । इसने धर्मराज युधिष्ठिरको जूएमें छल - कपटसे ठग लिया है ॥ ११ ॥

बहूनि सुनृशंसानि कृतान्येतेन मानद ।

युष्मासु पापमतिना अपापेष्वेव नित्यदा ॥ १२ ॥

मानद! तुमलोग कभी इसकी बुराई नहीं करते थे, तो भी इस पापबुद्धि दुर्योधनने सदा तुमलोगोंके साथ बहुत - से क्रूरतापूर्ण बर्ताव किये हैं ॥ १२ ॥

तमनार्यं सदा क्रुद्धं पुरुषं कामचारिणम् ।

आर्यां युद्धे मतिं कृत्वा जहि पार्थाविचारयन् ॥ १३ ॥

पार्थ! तुम युद्धमें श्रेष्ठ बुद्धिका आश्रय ले बिना किसी सोच - विचारके, सदा क्रोधमें भरे रहनेवाले इस स्वेच्छाचारी दुष्ट पुरुषको मार डालो ॥ १३ ॥

निकृत्या राज्यहरणं वनवासं च पाण्डव ।

परिक्लेशं च कृष्णाया हृदि कृत्वा पराक्रमम् ॥ १४ ॥

पृष्ठ 678

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 678 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पाण्डुनन्दन! दुर्योधनने छलसे तुमलोगोंका राज्य छीन लिया है, तुम्हें जो वनवासका -कष्ट भोगना पड़ा है तथा द्रौपदीको जो दुःख और अपमान उठाना पड़ा है – इन सब बातोंको मन -ही - मन याद करके पराक्रम करो ॥ १४ ॥

दिष्ट्यैष तव बाणानां गोचरे परिवर्तते ।

प्रतिघाताय कार्यस्य दिष्ट्या च यततेऽग्रतः ॥ १५ ॥

सौभाग्यसे ही यह दुर्योधन तुम्हारे बाणोंकी पहुँचके भीतर चक्कर लगा रहा है । यह भी भाग्यकी बात है कि यह तुम्हारे कार्यमें बाधा डालनेके लिये सामने आकर प्रयत्नशील हो रहा है ॥ १५ ॥

दिष्ट्या जानाति संग्रामे योद्धव्यं हि त्वया सह ।

दिष्ट्या च सफलाः पार्थ सर्वे कामा ह्यकामिताः ॥ १६ ॥

पार्थ! भाग्यवश समरांगणमें तुम्हारे साथ युद्ध करना यह अपना कर्तव्य समझता है और भाग्यसे ही न चाहनेपर भी तुम्हारे सारे मनोरथ सफल हो रहे हैं ॥ १६ ॥

तस्माज्जहि रणे पार्थ धार्तराष्ट्रं कुलाधमम् ।

यथेन्द्रेण हतः पूर्वं जम्भो देवासुरे मृधे ॥ १७ ॥

कुन्तीकुमार! जैसे पूर्वकालमें इन्द्रने देवासुर संग्राममें जन्मका वध किया था, उसी प्रकार तुम रणक्षेत्रमें कुलकलंक धृतराष्ट्रपुत्र दुर्योधनको मार डालो ॥ १७ ॥

अस्मिन् हते त्वया सैन्यमनाथं भिद्यतामिदम् ।

वैरस्यास्यास्त्ववभृथो मूलं छिन्धि दुरात्मनाम् ॥ १८ ॥

इसके मारे जानेपर अनाथ हुई इस कौरव सेनाका संहार करो, दुरात्माओंकी जड़ काट डालो, जिससे इस वैररूपी यज्ञका अन्त होकर अवभृथस्नानका अवसर प्राप्त हो ॥ १८ ॥

संजय उवाच

तं तथेत्यब्रवीत् पार्थः कृत्यरूपमिदं मम ।

सर्वमन्यदनादृत्य गच्छ यत्र सुयोधनः ॥ १ ९ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! तब कुन्तीकुमार अर्जुनने ' बहुत अच्छा ' कहकर भगवान् श्रीकृष्णसे कहा – ' यह मेरे लिये सबसे महान् कर्तव्य प्राप्त हुआ है । अन्य सब कार्योंकी अवहेलना करके आप वहीं चलिये, जहाँ दुर्योधन खड़ा है ॥ १ ९ ॥

येनैतद् दीर्घकालं नो भुक्तं राज्यमकण्टकम् ।

अप्यस्य युधि विक्रम्य छिन्द्यां मूर्धानमाहवे ॥ २० ॥

‘ जिसने दीर्घकालतक हमारे इस अकंटक राज्यका उपभोग किया है, मैं युद्धमें पराक्रम करके उस दुर्योधनका मस्तक काट डालूँगा ॥ २० ॥

अपि तस्य ह्यनर्हायाः परिक्लेशस्य माधव ।

कृष्णायाः शक्नुयां गन्तुं पदं केशप्रधर्षणे ॥ २१ ॥

पृष्ठ 679

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 679 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ माधव! जो क्लेश भोगनेके योग्य नहीं है, उस द्रौपदीका केश पकड़कर जो उसे अपमानित किया गया है, उसका बदला इस दुर्योधनको मारकर ही चुका सकता हूँ ॥ २१ ॥

( अप्यहं तानि दुःखानि पूर्ववृत्तानि माधव । दुर्योधनं रणे हत्वा प्रतिमोक्ष्ये कथंचन ॥ ) ' श्रीकृष्ण! समरांगणमें दुर्योधनका वध करके मैं किसी प्रकार उन सभी दुःखोंसे छुटकारा पा जाऊँगा, जो पूर्वकालमें भोगने पड़े हैं ' ।

इत्येवंवादिनौ कृष्णौ हृष्टौ श्वेतान् हयोत्तमान् ।

प्रेषयामासतुः संख्ये प्रेप्सन्तौ तं नराधिपम् ॥ २२ ॥

इस प्रकारकी बातें करते हुए उन दोनों कृष्णोंने युद्धस्थलमें राजा दुर्योधनको अपना लक्ष्य बनानेके लिये हर्षपूर्वक अपने उत्तम सफेद घोड़ोंको उसकी ओर बढ़ाया ॥ २२ ॥

तयोः समीपं सम्प्राप्य पुत्रस्ते भरतर्षभ ।

न चकार भयं प्राप्ते भये महति मारिष ॥ २३ ॥

आर्य! भरतभूषण! आपके पुत्रने उन दोनोंके समीप पहुँचकर महान् भयका अवसर प्राप्त होनेपर भी भय नहीं माना ॥ २३ ॥

तदस्य क्षत्रियास्तत्र सर्व एवाभ्यपूजयन् ।

यदर्जुनहृषीकेशौ प्रत्युद्यातौ न्यवारयत् ॥ २४ ॥

अपने सामने आये हुए श्रीकृष्ण और अर्जुनको दुर्योधनने जो रोक दिया, उसके इस कार्यकी वहाँ सभी क्षत्रियोंने भूरि- भूरि प्रशंसा की ॥ २४ ॥

ततः सर्वस्य सैन्यस्य तावकस्य विशाम्पते ।

महानादो ह्यभूत् तत्र दृष्ट्वा राजानमाहवे ॥ २५ ॥

प्रजानाथ! युद्धस्थलमें राजा दुर्योधनको उपस्थित देख आपकी सारी सेनामें महान् सिंहनाद होने लगा ॥ २५ ॥

तस्मिन् जनसमुन्नादे प्रवृत्ते भैरवे सति ।

कदर्थीकृत्य ते पुत्रः प्रत्यमित्रमवारयत् ॥ २६ ॥

जिस समय वह भयंकर जन- कोलाहल हो रहा था उसी समय आपके पुत्रने अपने शत्रुको कुछ भी न समझकर आगे बढ़नेसे रोक दिया ॥ २६ ॥

आवारितस्तु कौन्तेयस्तव पुत्रेण धन्विना ।

संरम्भमगमद् भूयः स च तस्मिन् परंतपः ॥ २७ ॥

आपके धनुर्धर पुत्र दुर्योधनद्वारा रोके जानेपर शत्रुओंको संताप देनेवाले कुन्तीकुमार अर्जुन पुनः उसके ऊपर अत्यन्त कुपित हो उठे ॥ २७ ॥

तौ दृष्ट्वा पतिसंरब्धौ दुर्योधनधनंजयौ ।

अभ्यवैक्षन्त राजानो भीमरूपाः समन्ततः ॥ २८ ॥

पृष्ठ 680

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 680 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दुर्योधन तथा अर्जुनको परस्पर कुपित देख भयंकर नरेशगण सब ओर खड़े हो चुपचाप देखने लगे ॥ २८ ॥

दृष्ट्वा तु पार्थं संरब्धं वासुदेवं च मारिष ।

प्रहसन्नेव पुत्रस्ते योद्धुकामः समाह्वयत् ॥ २ ९ ॥

आर्य! अर्जुन और श्रीकृष्णको अत्यन्त रोषमें भरे देख आपके पुत्रने जोर- जोरसे हँसते हुए ही युद्धकी इच्छासे उन दोनोंको ललकारा ॥ २ ९ ॥

ततः प्रहृष्टो दाशार्हः पाण्डवश्च धनंजयः ।

व्यक्रोशेतां महानादं दध्मतुश्चाम्बुजोत्तमौ ॥ ३० ॥

तब हर्षमें भरे हुए श्रीकृष्ण और पाण्डुनन्दन अर्जुनने बड़े जोरसे सिंहनाद किया और अपने उत्तम शंखोंको बजाया ॥ ३० ॥

तौ हृष्टरूपौ सम्प्रेक्ष्य कौरवेयास्तु सर्वशः ।

निराशाः समपद्यन्त पुत्रस्य तव जीविते ॥ ३१ ॥

उन दोनोंको हर्षोल्लाससे परिपूर्ण देख सम्पूर्ण कौरव - सैनिक आपके पुत्रके जीवनसे निराश हो गये ॥

शोकमापुः परे चैव कुरवः सर्व एव ते ।

अमन्यन्त च पुत्रं ते वैश्वानरमुखे हुतम् ॥ ३२ ॥

अन्य सब कौरव भी शोकमग्न हो गये और आपके पुत्रको आगके मुखमें होम दिया गया — ऐसा मानने लगे ॥ ३२ ॥

तथा तु दृष्ट्वा योधास्ते प्रहृष्टौ कृष्णपाण्डवौ ।

हतो राजा हतो राजेत्यूचिरे च भयार्दिताः ॥ ३३ ॥

श्रीकृष्ण और अर्जुनको इस प्रकार हर्षमग्न देख आपके समस्त सैनिक भयसे पीड़ित हो ऐसा कहते हुए कोलाहल करने लगे कि 'हाय! राजा दुर्योधन मारे गये, मारे गये ' ॥ ३३ ॥

जनस्य संनिनादं तु श्रुत्वा दुर्योधनोऽब्रवीत् ।

व्येतु वो भीरहं कृष्णौ प्रेषयिष्यामि मृत्यवे ॥ ३४ ॥

लोगोंका वह आर्तनाद सुनकर दुर्योधन बोला-' तुमलोगोंका भय दूर हो जाना चाहिये ।

मैं इन दोनों कृष्णोंको मृत्युके घर भेज दूँगा' ॥ ३४ ॥

इत्युक्त्वा सैनिकान् सर्वान् जयापेक्षी नराधिपः ।

पार्थमाभाष्य संरम्भादिदं वचनमब्रवीत् ॥ ३५ ॥

अपने सम्पूर्ण सैनिकोंसे ऐसा कहकर विजयकी अभिलाषा रखनेवाले राजा दुर्योधनने कुन्तीकुमारको सम्बोधित करके क्रोधपूर्वक इस प्रकार कहा- ॥ ३५ ॥

पार्थ यच्छिक्षितं तेऽस्त्रं दिव्यं पार्थिवमेव च ।

तद् दर्शय मयि क्षिप्रं यदि जातोऽसि पाण्डुना ॥ ३६ ॥