श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ५ — पृष्ठ 421–430

महाभारत — खण्ड ५ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 421–430

पृष्ठ 421

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 421 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकषष्टितमोऽध्यायः आश्रम- धर्मका वर्णन भीष्म उवाच

आश्रमाणां महाबाहो शृणु सत्यपराक्रम ।

चतुर्णामपि नामानि कर्माणि च युधिष्ठिर ॥ १ ॥

भीष्मजी कहते हैं – सत्यपराक्रमी महाबाहु युधिष्ठिर! अब तुम चारों आश्रमोंके नाम और कर्म सुनो ॥ १ ॥

वानप्रस्थं भैक्ष्यचर्यं गार्हस्थ्यं च महाश्रमम् ।

ब्रह्मचर्याश्रमं प्राहुश्चतुर्थं ब्राह्मणैर्वृतम् ॥ २ ॥

ब्रह्मचर्य, महान् आश्रम गार्हस्थ्य, वानप्रस्थ और भैक्ष्यचर्य ( संन्यास ) – ये चार आश्रम हैं । चौथे आश्रम संन्यासका अवलम्बन केवल ब्राह्मणोंने किया है ॥ २ ॥

जटाधारणसंस्कारं द्विजातित्वमवाप्य च ।

आधानादीनि कर्माणि प्राप्य वेदमधीत्य च ॥ ३ ॥

सदारो वाप्यदारो वा आत्मवान् संयतेन्द्रियः ।

वानप्रस्थाश्रमं गच्छेत् कृतकृत्यो गृहाश्रमात् ॥ ४ ॥

( ब्रह्मचर्य- आश्रममें) चूड़ाकरण- संस्कार और उपनयनके अनन्तर द्विजत्वको प्राप्त हो वेदाध्ययन पूर्ण करके ( समावर्तनके पश्चात् विवाह करे, फिर) गार्हस्थ्य आश्रममें अग्निहोत्र आदि कर्म सम्पन्न करके इन्द्रियोंको संयममें रखते हुए मनस्वी पुरुष स्त्रीको साथ लेकर अथवा बिना स्त्रीके ही गृहस्थाश्रमसे कृतकृत्य हो वानप्रस्थाश्रममें प्रवेश करे ॥ ३-४ ॥

तत्रारण्यकशास्त्राणि समधीत्य स धर्मवित् ।

ऊर्ध्वरेताः प्रव्रजित्वा गच्छत्यक्षरसात्मताम् ॥ ५ ॥

वहाँ धर्मज्ञ पुरुष आरण्यकशास्त्रोंका अध्ययन करके वानप्रस्थ - धर्मका पालन करे । तत्पश्चात् ब्रह्मचर्य पालनपूर्वक उस आश्रमसे निकल जाय और विधिपूर्वक संन्यास ग्रहण कर ले । इस प्रकार संन्यास लेनेवाला पुरुष अविनाशी ब्रह्मभावको प्राप्त हो जाता है ॥ ५ ॥

एतान्येव निमित्तानि मुनीनामूर्ध्वरेतसाम् ।

कर्तव्यानीह विप्रेण राजन्नादौ विपश्चिता ॥ ६ ॥

राजन्! विद्वान् ब्राह्मणको ऊर्ध्वरेता मुनियोंद्वारा आचरणमें लाये हुए इन्हीं साधनोंका सर्वप्रथम आश्रय लेना चाहिये ॥ ६ ॥

पृष्ठ 422

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 422 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चरितब्रह्मचर्यस्य ब्राह्मणस्य विशाम्पते ।

भैक्षचर्यास्वधीकारः प्रशस्त इह मोक्षिणः ॥ ७ ॥

प्रजानाथ! जिसने ब्रह्मचर्यका पालन किया है, उस ब्रह्मचारी ब्राह्मणके मनमें यदि मोक्षकी अभिलाषा जाग उठे तो उसे ब्रह्मचर्य आश्रमसे ही संन्यास ग्रहण करनेका उत्तम अधिकार प्राप्त हो जाता है ॥ ७ ॥

यत्रास्तमितशायी स्यान्निराशीरनिकेतनः ।

यथोपलब्धजीवी स्यान्मुनिर्दान्तो जितेन्द्रियः ॥ ८ ॥

संन्यासीको चाहिये कि वह मन और इन्द्रियोंको संयममें रखते हुए मुनिवृत्तिसे रहे । किसी वस्तुकी कामना न करे । अपने लिये मठ या कुटी न बनवाये । निरन्तर घूमता रहे और जहाँ सूर्यास्त हो वहीं ठहर जाय । प्रारब्धवश जो कुछ मिल जाय, उसीसे जीवन - निर्वाह करे ॥ ८ ॥

निराशीः स्यात् सर्वसमो निर्भोगो निर्विकारवान् ।

विप्रः क्षेमाश्रमं प्राप्तो गच्छत्यक्षरसात्मताम् ॥ ९ ॥

आशा- तृष्णाका सर्वथा त्याग करके सबके प्रति समान भाव रखे । भोगोंसे दूर रहे और हृदयमें किसी प्रकारका विकार न आने दे । इन्हीं सब धर्मोंके कारण इस आश्रमको ‘ क्षेमाश्रम ’ ( कल्याणप्राप्तिका स्थान) कहते हैं । इस आश्रममें आया हुआ ब्राह्मण अविनाशी ब्रह्मके साथ एकता प्राप्त कर लेता है ॥ ९ ॥

अधीत्य वेदान् कृतसर्वकृत्यः संतानमुत्पाद्य सुखानि भुक्त्वा । समाहितः प्रचरेद् दुश्चरं यो गार्हस्थ्यधर्मं मुनिधर्मजुष्टम् ॥ १० ॥

अब गृहस्थाश्रमके धर्म सुनो- जो वेदोंका अध्ययन पूर्ण करके समस्त वेदोक्त शुभ कर्मोंका अनुष्ठान करनेके पश्चात् अपनी विवाहिता पत्नीके गर्भसे संतान उत्पन्न कर उस आश्रमके न्यायोचित भोगोंको भोगता और एकाग्रचित्त हो मुनिजनोचित धर्मसे युक्त दुष्कर गार्हस्थ्य- धर्मका पालन करता है, वह उत्तम है ॥ १० ॥

स्वदारतुष्टस्त्वृतुकालगामी नियोगसेवी न शठो न जिह्मः । मिताशनो देवरतः कृतज्ञः सत्यो मृदुश्चानृशंसः क्षमावान् ॥ ११ ॥

गृहस्थको चाहिये कि वह अपनी ही स्त्रीमें अनुराग रखते हुए संतुष्ट रहे । ऋतुकालमें ही पत्नीके साथ समागम करे । शास्त्रोंकी आज्ञाका पालन करता रहे । शठता और कुटिलतासे दूर रहे । परिमित आहार ग्रहण करे । देवताओंकी आराधनामें तत्पर रहे । उपकार

पृष्ठ 423

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 423 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

करनेवालोंके प्रति कृतज्ञता प्रकट करे । सत्य बोले । सबके प्रति मृदुभाव रखे । किसीके प्रति क्रूर न बने और सदा क्षमाभाव रखे ॥ ११ ॥

दान्तो विधेयो हव्यकव्येऽप्रमत्तो ह्यन्नस्य दाता सततं द्विजेभ्यः । अमत्सरी सर्वलिङ्गप्रदाता वैताननित्यश्च गृहाश्रमी स्यात् ॥ १२ ॥

गृहस्थाश्रमी पुरुष इन्द्रियोंका संयम करे, गुरुजनों एवं शास्त्रोंकी आज्ञा माने, देवताओं और पितरोंकी तृप्तिके लिये हव्य और कव्य समर्पित करनेमें कभी भूल न होने दे, ब्राह्मणोंको निरन्तर अन्नदान करे, ईर्ष्या -द्वेषसे दूर रहे, अन्य सब आश्रमोंको भोजन देकर उनका पालन - पोषण करता रहे और सदा यज्ञ- यागादिमें लगा रहे ॥ १२ ॥

अथात्र नारायणगीतमाहु- र्महर्षयस्तात महानुभावाः । महार्थमत्यन्ततपःप्रयुक्तं तदुच्यमानं हि मया निबोध ॥ १३ ॥

तात! इस विषयमें महानुभाव महर्षिगण नारायण - गीतका उल्लेख किया करते हैं जो महान् अर्थसे युक्त और अत्यन्त तपस्याद्वारा प्रेरित होकर कहा गया है । मैं उसका वर्णन करता हूँ, तुम सुनो ॥ १३ ॥

सत्यार्जवं चातिथिपूजनं च धर्मस्तथार्थश्च रतिः स्वदारैः । निषेवितव्यानि सुखानि लोके ह्यस्मिन् परे चैव मतं ममैतत् ॥ १४ ॥

'गृहस्थ पुरुष इस लोकमें सत्य, सरलता, अतिथि सत्कार, धर्म, अर्थ, अपनी पत्नीके प्रति अनुराग तथा सुखका सेवन करे । ऐसा होनेपर ही उसे परलोकमें भी सुख प्राप्त होते हैं, यह मेरा मत है ' ॥ १४ ॥

भरणं पुत्रदाराणां वेदानां धारणं तथा ।

वसतामाश्रमं श्रेष्ठं वदन्ति परमर्षयः ॥ १५ ॥

श्रेष्ठ आश्रम गार्हस्थ्यमें निवास करनेवाले द्विजोंके लिये महर्षिगण यह कर्तव्य बताते हैं कि वह स्त्री और पुत्रोंका भरण - पोषण तथा वेदशास्त्रोंका स्वाध्याय करे ॥ एवं हि यो ब्राह्मणो यज्ञशीलो गार्हस्थ्यमध्यावसते यथावत् । गृहस्थवृत्तिं प्रविशोध्य सम्यक् स्वर्गे विशुद्धं फलमाप्नुते सः ॥ १६ ॥

पृष्ठ 424

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 424 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जो ब्राह्मण इस प्रकार स्वभावतः यज्ञपरायण हो, गृहस्थ- धर्मका यथावत् रूपसे पालन करता है, वह गृहस्थ - वृत्तिका अच्छी तरह शोधन करके स्वर्गलोकमें विशुद्ध फलका भागी होता है ॥ १६ ॥

तस्य देहपरित्यागादिष्टाः कामाक्षया मताः ।

आनन्त्यायोपतिष्ठन्ति सर्वतोऽक्षिशिरोमुखाः ॥ १७ ॥

उस गृहस्थको देह - त्यागके पश्चात् उसके अभीष्ट मनोरथ अक्षयरूपसे प्राप्त होते हैं । वे उस पुरुषका संकल्प जानकर इस प्रकार अनन्तकालतकके लिये उसकी सेवामें उपस्थित हो जाते हैं, मानो उनके नेत्र, मस्तक और मुख सभी दिशाओंकी ओर हों ॥ १७ ॥

स्मरन्नेको जपन्नेकः सर्वानेको युधिष्ठिर ।

एकस्मिन्नेव चाचार्ये शुश्रूषुर्मलपङ्कवान् ॥ १८ ॥

युधिष्ठिर! ब्रह्मचारीको चाहिये कि वह अकेला ही वेदमन्त्रोंका चिन्तन और अभीष्ट मन्त्रोंका जप करते हुए सारे कार्य सम्पन्न करे, अपने शरीरमें मैल और कीचड़ लगी हो तो भी वह सेवाके लिये उद्यत हो एकमात्र आचार्यकी ही परिचर्यामें संलग्न रहे ॥ १८ ॥

ब्रह्मचारी व्रती नित्यं नित्यं दीक्षापरो वशी ।

परिचार्य तथा वेदं कृत्यं कुर्वन् वसेत् सदा ॥ १ ९ ॥

ब्रह्मचारी नित्य निरन्तर मन और इन्द्रियोंको वशमें रखते हुए व्रत एवं दीक्षाके पालनमें तत्पर रहे । वेदोंका स्वाध्याय करते हुए सदा कर्तव्य - कर्मोंके पालनपूर्वक गुरु - गृहमें निवास करे ॥ १ ९ ॥

शुश्रूषां सततं कुर्वन् गुरोः सम्प्रणमेत च ।

षट्कर्मसु निवृत्तश्च न प्रवृत्तश्च सर्वशः ॥ २० ॥

निरन्तर गुरुकी सेवामें संलग्न रहकर उन्हें प्रणाम करे । जीवन निर्वाहके उद्देश्यसे किये -जानेवाले यजन -याजन, अध्ययन - अध्यापन तथा दान और प्रतिग्रह– इन छः कर्मोंसे अलग रहे और किसी भी असत् कर्ममें वह कभी प्रवृत्त न हो ॥ २० ॥

न चरत्यधिकारेण सेवेत द्विषतो न च ।

एषोऽऽश्रमपदस्तात ब्रह्मचारिण इष्यते ॥ २१ ॥

अपने अधिकारका प्रदर्शन करते हुए व्यवहार न करे; द्वेष रखनेवालोंका सङ्ग न करे ।

वत्स युधिष्ठिर! ब्रह्मचारीके लिये यही आश्रम- धर्म अभीष्ट है ॥ २१ ॥

इति श्रीमहाभारते शान्तिपर्वणि राजधर्मानुशासनपर्वणि चतुराश्रमधर्मकथने एकषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६१ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वके अन्तर्गत राजधर्मानुशासनपर्वमें चारों आश्रमोंके धर्मोंका वर्णनविषयक एकसठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६१ ॥

Fara

पृष्ठ 425

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 425 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्विषष्टितमोऽध्यायः ब्राह्मणधर्म और कर्तव्यपालनका महत्त्व युधिष्ठिरउवाच

शिवान् सुखान् महोदर्कानहिंस्राल्लोँकसम्मतान् ।

ब्रूहि धर्मान् सुखोपायान् मद्विधानां सुखावहान् ॥ १ ॥

युधिष्ठिर बोले – पितामह! अब आप ऐसे धर्मोंका वर्णन कीजिये; जो कल्याणमय, सुखमय, भविष्यमें अभ्युदयकारी, हिंसारहित, लोकसम्मानित, सुखसाधक तथा मुझ- जैसे लोगोंके लिये सुखपूर्वक आचरणमें लाये जा सकते हों ॥ १ ॥

भीष्म अवाच

ब्राह्मणस्य तु चत्वारस्त्वाश्रमा विहिताः प्रभो ।

वर्णास्तान् नानुवर्तन्ते त्रयो भारतसत्तम ॥ २ ॥

भीष्मजीने कहा – प्रभो! भरतवंशावतंस युधिष्ठिर! चारों आश्रम ब्राह्मणोंके लिये ही विहित हैं । अन्य तीनों वर्णोंके लोग उन सभी आश्रमोंका अनुसरण नहीं करते हैं ॥ उक्तानि कर्माणि बहूनि राजन् स्वर्ग्याणि राजन्यपरायणानि । नेमानि दृष्टान्तविधौ स्मृतानि क्षात्रे हि सर्वं विहितं यथावत् ॥ ॥ राजन्! क्षत्रियके लिये शास्त्रमें बहुत से ऐसे स्वर्गसाधक कर्म बताये गये हैं, जो हिंसाप्रधान हैं, जैसे युद्ध। परंतु ये कर्म ब्राह्मणके लिये आदर्श नहीं हो सकते; क्योंकि क्षत्रियके लिये सभी प्रकारके कर्मोंका यथोचित विधान है ॥ ३ ॥

क्षात्राणि वैश्यानि च सेवमानः शौद्राणि कर्माणि च ब्राह्मणः सन् । अस्मिँल्लोके निन्दितो मन्दचेताः परे च लोके निरयं प्रयाति ॥ ४ ॥

जो ब्राह्मण होकर क्षत्रिय, वैश्य और शूद्रोंके कर्मोंका सेवन करता है, वह मन्दबुद्धि पुरुष इस लोकमें निन्दित और परलोकमें नरकगामी होता है ॥ ४ ॥

या संज्ञा विहिता लोके दासे शुनि वृके पशौ ।

विकर्मणि स्थिते विप्रे सैव संज्ञा च पाण्डव ॥ ५ ॥

पाण्डुनन्दन! लोकमें दास, कुत्ते, भेड़िये तथा अन्य पशुओंके लिये जो निन्दासूचक संज्ञा दी गयी है, अपने वर्णधर्मके विपरीत कर्ममें लगे हुए ब्राह्मणके लिये भी वही संज्ञा दी

पृष्ठ 426

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 426 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जाती है ॥ ५ ॥

षट्कर्मसम्प्रवृत्तस्य आश्रमेषु चतुर्ष्वपि ।

सर्वधर्मोपपन्नस्य संवृतस्य कृतात्मनः ॥ ६ ॥

ब्राह्मणस्य विशुद्धस्य तपस्यभिरतस्य च ।

निराशिषो वदान्यस्य लोका ह्यक्षरसम्मिताः ॥ ७ ॥

जो ब्राह्मण यज्ञ करना- कराना, विद्या पढ़ना- पढ़ाना तथा दान लेना और देना—इन छः कर्मोंमें ही प्रवृत्त होता है, चारों आश्रमोंमें स्थित हो उनके सम्पूर्ण धर्मोंका पालन करता है, धर्ममय कवचसे सुरक्षित होता है और मनको वशमें किये रहता है, जिसके मनमें कोई कामना नहीं होती, जो बाहर- भीतरसे शुद्ध, तपस्यापरायण और उदार होता है, उसे अविनाशी लोक प्राप्त होते हैं ॥

यो यस्मिन् कुरुते कर्म यादृशं येन यत्र च ।

तादृशं तादृशेनैव स गुणं प्रतिपद्यते ॥ ८ ॥

जो पुरुष जिस अवस्थामें, जिस देश अथवा कालमें, जिस उद्देश्यसे जैसा कर्म करता है, वह ( उसी अवस्थामें वैसे ही देश अथवा कालमें) वैसे भावसे उस कर्मका वैसा ही फल पाता है ॥ ८ ॥

वृद्ध्या कृषिवणिक्त्वेन जीवसंजीवनेन च ।

वेत्तुमर्हसि राजेन्द्र स्वाध्यायगणितं महत् ॥ ९ ॥

राजेन्द्र! वैश्यकी व्याज लेनेवाली वृत्ति, खेती और वाणिज्यके समान तथा क्षत्रियके प्रजापालनरूप कर्मके समान ब्राह्मणोंके लिये वेदाभ्यासरूपी कर्म ही महान् है - ऐसा तुम्हें समझना चाहिये ॥ ९ ॥

कालसंचोदितो लोकः कालपर्यायनिश्चितः ।

उत्तमाधममध्यानि कर्माणि कुरुतेऽवशः ॥ १० ॥

कालके उलट- फेरसे प्रभावित तथा स्वभावसे प्रेरित हुआ मनुष्य विवश - सा होकर उत्तम, मध्यम और अधम कर्म करता है ॥ १० ॥

अन्तवन्ति प्रधानानि पुरा श्रेयस्कराणि च ।

स्वकर्मनिरतो लोके ह्यक्षरः सर्वतोमुखः ॥ ११ ॥

पहलेके जो कल्याणकारी और अमङ्गलकारी शुभाशुभ कर्म हैं, वे ही प्रधान होकर इस शरीरका निर्माण करते हैं । इस शरीरके साथ ही उनका भी अन्त हो जाता है; परंतु जगत्में अपने वर्णाश्रमोचित कर्मके पालनमें तत्पर रहनेवाला पुरुष तो हर अवस्थामें सर्वव्यापी और अविनाशी ही है ॥ ११ ॥

इति श्रीमहाभारते शान्तिपर्वणि राजधर्मानुशासनपर्वणि वर्णाश्रमधर्मकथने द्विषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६२ ॥

पृष्ठ 427

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 427 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वके अन्तर्गत राजधर्मानुशासनपर्वमें वर्णाश्रमधर्मका वर्णनविषयक बासठवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ६२ ॥

पृष्ठ 428

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 428 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्रिषष्टितमोऽध्यायः वर्णाश्रमधर्मका वर्णन तथा राजधर्मकी श्रेष्ठता भीष्म उवाच ज्याकर्षणं शत्रुनिबर्हणं च

कृषिर्वणिज्या पशुपालनं च ।

शुश्रूषणं चापि तथार्थहेतो- रकार्यमेतत् परमं द्विजस्य ॥ १ ॥

भीष्मजी कहते हैं - राजन्! धनुषकी डोरी खींचना, शत्रुओंको उखाड़ फेंकना, खेती, व्यापार और पशुपालन करना अथवा धनके उद्देश्यसे दूसरोंकी सेवा करना —ये ब्राह्मणके लिये अत्यन्त निषिद्ध कर्म हैं ॥ १ ॥

सेव्यं तु ब्रह्म षट्कर्म गृहस्थेन मनीषिणा ।

कृतकृत्यस्य चारण्ये वासो विप्रस्य शस्यते ॥ २ ॥

मनीषी ब्राह्मण यदि गृहस्थ हो तो उसके लिये वेदोंका अभ्यास और यजन - याजन आदि छःकर्म ही सेवन करने योग्य हैं । गृहस्थ आश्रमका उद्देश्य पूर्ण कर लेनेपर ब्राह्मणके लिये ( वानप्रस्थी होकर ) वनमें निवास करना उत्तम माना गया है ॥ २ ॥

राजप्रेष्यं कृषिधनं जीवनं च वणिक्पथा ।

कौटिल्यं कौलटेयं च कुसीदं च विवर्जयेत् ॥ ३ ॥

गृहस्थ ब्राह्मण राजाकी दासता, खेतीके द्वारा धनका उपार्जन, व्यापारसे जीवन-निर्वाह, कुटिलता, व्यभिचारिणी स्त्रियोंके साथ व्यभिचारकर्म तथा सूदखोरी छोड़ दे ॥ ३ ॥

शूद्रो राजन् भवति ब्रह्मबन्धु- र्दुश्चारित्रो यश्च धर्मादपेतः । वृषलीपतिः पिशुनो नर्तनश्च राजप्रेष्यो यश्च भवेद् विकर्मा ॥ ४ ॥

राजन्! जो ब्राह्मण दुश्चरित्र, धर्महीन, शूद्रजातीय कुलटा स्त्रीसे सम्बन्ध रखनेवाला, चुगलखोर, नाचनेवाला, राजसेवक तथा दूसरे दूसरे विपरीत कर्म करनेवाला होता है, वह ब्राह्मणत्वसे गिरकर शूद्र हो जाता है ॥ ४ ॥

जपन् वेदानजपंश्चापि राजन् समः शूद्रैर्दासवच्चापि भोज्यः । एते सर्वे शूद्रसमा भवन्ति राजन्नेतान् वर्जयेद् देवकृत्ये ॥ ५ ॥

पृष्ठ 429

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 429 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नरेश्वर! उपर्युक्त दुर्गुणोंसे युक्त ब्राह्मण वेदोंका स्वाध्याय करता हो या न करता हो, शूद्रोंके ही समान है । उसे दासकी भाँति पंक्तिसे बाहर भोजन कराना चाहिये । ये राज- सेवक आदि सभी अधम ब्राह्मण शूद्रोंके ही तुल्य हैं । राजन्! देवकार्यमें इनका परित्याग कर देना चाहिये ॥ ५ ॥

निर्मर्यादे चाशुचौ क्रूरवृत्तौ हिंसात्मके त्यक्तधर्मस्ववृत्ते । हव्यं कव्यं यानि चान्यानि राजन् देयान्यदेयानि भवन्ति चास्मै ॥ ६ ॥

राजन्! जो ब्राह्मण मर्यादाशून्य, अपवित्र, क्रूर स्वभाववाला, हिंसापरायण तथा अपने धर्म और सदाचारका परित्याग करनेवाला है, उसे हव्यकव्य तथा दूसरे दान देना न देनेके ही बराबर है ॥ ६ ॥

तस्माद् धर्मो विहितो ब्राह्मणस्य दमः शौचमार्जवं चापि राजन् । तथा विप्रस्याश्रमाः सर्व एव पुरा राजन् ब्राह्मणा वै निसृष्टाः ॥ ७ ॥

अतः नरेश्वर! ब्राह्मणके लिये इन्द्रियसंयम, बाहर- भीतरकी शुद्धि और सरलताके साथ-साथ धर्माचरणका ही विधान है । राजन्! सभी आश्रम ब्राह्मणोंके लिये ही हैं क्योंकि सबसे पहले ब्राह्मणोंकी ही सृष्टि हुई है ॥ ७ ॥

यः स्याद् दान्तः सोमपश्चार्यशीलः सानुक्रोशः सर्वसहो निराशीः । ऋजुर्मृदुरनृशंसः क्षमावान् सवै विप्रो नेतरः पापकर्मा ॥ ८ ॥

जो मन और इन्द्रियोंको संयममें रखनेवाला, सोमयाग करके सोमरस पीनेवाला, सदाचारी, दयालु, सब कुछ सहन करनेवाला, निष्काम, सरल, मृदु, क्रूरतारहित और क्षमाशील हो, वही ब्राह्मण कहलाने योग्य है । उससे भिन्न जो पापाचारी है, उसे ब्राह्मण नहीं समझना चाहिये ॥ ८ ॥

शूद्रं वैश्यं राजपुत्रं च राजन्- लोकाः सर्वे संश्रिता धर्मकामाः । तस्माद् वर्णात् शान्तिधर्मेष्वसक्तान् मत्वा विष्णुर्नेच्छति पाण्डुपुत्र ॥ ९ ॥

राजन्! पाण्डुनन्दन! धर्मपालनकी इच्छा रखनेवाले सभी लोग, सहायताके लिये शूद्र, वैश्य तथा क्षत्रियकी शरण लेते हैं । अतः जो वर्ण शान्तिधर्म ( मोक्ष- साधन) में असमर्थ माने गये हैं, उनको भगवान् विष्णु शान्तिपरक - धर्मका उपदेश करना नहीं चाहते ॥ ९ ॥

पृष्ठ 430

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 430 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

लोके चेदं सर्वलोकस्य न स्या- च्चातुर्वर्ण्यं वेदवादाश्च न स्युः । सर्वाश्चेज्याः सर्वलोकक्रियाश्च सद्यः सर्वे चाश्रमस्था न वै स्युः ॥ १० ॥

यदि भगवान् विष्णु यथायोग्य विधान न करें तो लोकमें जो सब लोगोंको यह सुख आदि उपलब्ध है, वह न रह जाय । चारों वर्ण तथा वेदोंके सिद्धान्त टिक न सकें । सम्पूर्ण यज्ञ तथा समस्त लोककी क्रियाएँ बंद हो जायँ तथा आश्रमोंमें रहनेवाले सब लोग तत्काल विनष्ट हो जायँ ॥ १० ॥

यश्च त्रयाणां वर्णानामिच्छेदाश्रमसेवनम् ।

चातुराश्रम्यदृष्टांश्च धर्मांस्तान् शृणु पाण्डव ॥ ११ ॥

पाण्डुनन्दन! जो राजा अपने राज्यमें तीनों वर्णों (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य ) के द्वारा शास्त्रोक्त रूपसे आश्रम- धर्मका सेवन कराना चाहता हो, उसके लिये जानने योग्य जो चारों आश्रमोंके लिये उपयोगी धर्म हैं, उनका वर्णन करता हूँ, सुनो ॥ ११ ॥

शुश्रूषाकृतकार्यस्य कृतसंतानकर्मणः ।

अभ्यनुज्ञातराजस्य शूद्रस्य जगतीपते ॥ १२ ॥

अल्पान्तरगतस्यापि दशधर्मगतस्य वा ।

आश्रमा विहिताः सर्वे वर्जयित्वा निराशिषम् ॥ १३ ॥

पृथ्वीनाथ! जो शूद्र तीनों वर्णोंकी सेवा करके कृतार्थ हो गया है, जिसने पुत्र उत्पन्न कर लिया है, शौच और सदाचारकी दृष्टिसे जिसमें अन्य त्रैवर्णिकोंकी अपेक्षा बहुत कम अन्तर रह गया है अथवा जो मनुप्रोक्त दस धर्मोंके पालनमें तत्पर रहा है, वह शूद्र यदि राजाकी अनुमति प्राप्त कर ले तो उसके लिये संन्यासको छोड़कर शेष सभी आश्रम विहित हैं ॥ १२-१३ ॥

भैक्ष्यचर्यां ततः प्राहुस्तस्य तद्धर्मचारिणः ।

तथा वैश्यस्य राजेन्द्र राजपुत्रस्य चैव हि ॥ १४ ॥

राजेन्द्र! पूर्वोक्त धर्मोंका आचरण करनेवाले शूद्रके लिये तथा वैश्य और क्षत्रियके लिये भी भिक्षा माँगकर निर्वाह करनेका विधान है ॥ १४ ॥

कृतकृत्यो वयोऽतीतो राज्ञः कृतपरिश्रमः ।

वैश्यो गच्छेदनुज्ञातो नृपेणाश्रमसंश्रयम् ॥ १५ ॥

अपने वर्णधर्मका परिश्रमपूर्वक पालन करके कृतकृत्य हुआ वैश्य अधिक अवस्था व्यतीत हो जानेपर राजाकी आज्ञा लेकर क्षत्रियोचित वानप्रस्थ आश्रमोंका ग्रहण करे ॥ १५ ॥

वेदानधीत्य धर्मेण राजशास्त्राणि चानघ ।

संतानादीनि कर्माणि कृत्वा सोमं निषेव्य च ॥ १६ ॥