श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 2041–2050

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2041–2050

पृष्ठ 2041

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2041 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अदृश्यामपि कौन्तेयश्रियं पश्यन्निवोद्यताम् ॥ १६ ॥

तस्मादहं विवर्णश्च दीनश्च हरिणः कृशः । शत्रुओंको बढ़ते और अपनेको हीन दशामें जाते देख तथा युधिष्ठिरकी उस अदृश्य लक्ष्मीपर भी प्रत्यक्षकी भाँति दृष्टिपात करके मैं चिन्तित हो उठा हूँ। यही कारण है कि मेरी कान्ति फीकी पड़ गयी है तथा मैं दीन, दुर्बल और सफेद हो गया हूँ ॥ १६३ ॥

अष्टाशीतिसहस्राणि स्नातका गृहमेधिनः ॥ १७ ॥

त्रिंशद्दासीक एकैको यान् बिभर्ति युधिष्ठिरः । राजा युधिष्ठिर अपने घरमें बसनेवाले अट्ठासी हजार स्नातकोंका भरण- पोषण करते हैं । उनमेंसे प्रत्येककी सेवाके लिये तीस - तीस दासियाँ प्रस्तुत रहती हैं ॥ १७३ ॥

दशान्यानि सहस्राणि नित्यं तत्रान्नमुत्तमम् ।

भुञ्जते रुक्मपात्रीभिर्युधिष्ठिरनिवेशने ॥ १८ ॥

इसके सिवा युधिष्ठिरके महलमें दस हजार अन्य ब्राह्मण प्रतिदिन सोनेकी थालियोंमें भोजन करते हैं ॥ १८ ॥

कदलीमृगमोकानि कृष्णश्यामारुणानि च । काम्बोजः प्राहिणोत् तस्मै परार्ध्यानपि कम्बलान् । काम्बोजराजने काले, नीले और लाल रंगके कदलीमृगके चर्म तथा अनेक बहुमूल्य कम्बल युधिष्ठिरके लिये भेंटमें भेजे थे ॥ १८३ ॥

गजयोषिद्गवाश्वस्य शतशोऽथ सहस्रशः ॥ १ ९ ॥

त्रिशतं चोष्ट्वामीनां शतानि विचरन्त्युत ।

राजन्या बलिमादाय समेता हि नृपक्षये ॥ २० ॥

उन्हींकी भेजी हुई सैकड़ों हथिनियाँ, सहस्रों गायें और घोड़े तथा तीस - तीस हजार ऊँट और घोड़ियाँ वहाँ विचरती थीं । सभी राजालोग भेंट लेकर युधिष्ठिरके भवनमें एकत्र हुए थे ॥ १ ९ -२० ॥

पृथग्विधानि रत्नानि पार्थिवाः पृथिवीपते ।

आहरन् क्रतुमुख्येऽस्मिन् कुन्तीपुत्राय भूरिशः ॥ २१ ॥

पृथ्वीपते! उस महान् यज्ञमें भूपालगण कुन्तीपुत्र युधिष्ठिरके लिये भाँति - भाँतिके बहुत- से रत्न लाये थे ॥ २१ ॥

न क्वचिद्धि मया तादृग् दृष्टपूर्वो न च श्रुतः ।

यादृग् धनागमो यज्ञे पाण्डुपुत्रस्य धीमतः ॥ २२ ॥

बुद्धिमान् पाण्डुकुमार युधिष्ठिरके यज्ञमें धनकी जैसी प्राप्ति हुई है, वैसी मैंने पहले कहीं न तो देखी है और न सुनी ही है ॥ २२ ॥

अपर्यन्तं धनौघं तं दृष्ट्वा शत्रोरहं नृप ।

शमं नैवाभिगच्छामि चिन्तयानो विशाम्पते ॥ २३ ॥

पृष्ठ 2042

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2042 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महाराज! शत्रुकी वह अनन्त धनराशि देखकर मैं चिन्तित हो रहा हूँ; मुझे चैन नहीं मिलता ॥ २३ ॥

ब्राह्मणा वाटधानाश्च गोमन्तः शतसङ्घशः ।

त्रिखर्वं बलिमादाय द्वारि तिष्ठन्ति वारिताः ॥ २४ ॥

ब्राह्मणलोग तथा हरी- भरी खेती उपजाकर जीवन निर्वाह करनेवाले और बहुत - से गाय- बैल रखनेवाले वैश्य सैकड़ों दलोंमें इकट्ठे होकर तीन खर्व भेंट लेकर राजाके द्वारपर रोके हुए खड़े थे ॥ २४ ॥

कमण्डलूनुपादाय जातरूपमयाञ्छुभान् ।

एतद् धनं समादाय प्रवेशं लेभिरे न च ॥ २५ ॥

वे सब लोग सोनेके सुन्दर कलश और इतना धन लेकर आये थे, तो भी वे सभी राजद्वारमें प्रवेश नहीं कर पाते थे अर्थात् उनमेंसे कोई- कोई ही प्रवेश कर पाते थे ॥

यथैव मधु शक्राय धारयन्त्यमरस्त्रियः ।

तदस्मै कांस्यमाहार्षीद् वारुणं कलशोदधिः ॥ २६ ॥

देवांगनाएँ इन्द्रके लिये कलशोंमें जैसा मधु लिये रहती हैं, वैसा ही वरुणदेवताका दिया हुआ और काँसके पात्रमें रखा हुआ मधु समुद्रने युधिष्ठिरके लिये उपहारमें भेजा था ॥ २६ ॥

शैक्यं रुक्मसहस्रस्य बहुरत्नविभूषितम् ।

शङ्खप्रवरमादाय वासुदेवोऽभिषिक्तवान् ॥ २७ ॥

वहाँ छींकेपर रखकर लाया हुआ एक हजार स्वर्ण मुद्राओंका बना हुआ कलश रखा था, जिसमें अनेक प्रकारके रत्न जड़े हुए थे । उस पात्रमें स्थित समुद्रजलको उत्तम शंखमें लेकर श्रीकृष्णने युधिष्ठिरका अभिषेक किया था ॥ २७ ॥

दृष्ट्वा च मम तत् सर्वं ज्वररूपमिवाभवत् ।

गृहीत्वा तत् तु गच्छन्ति समुद्रौ पूर्वदक्षिणौ ॥ २८ ॥

तथैव पश्चिमं यान्ति गृहीत्वा भरतर्षभ ।

उत्तरं तु न गच्छन्ति विना तात पतत्त्रिणः ॥ २ ९ ॥

तत्र गत्वार्जुनो दण्डमाजहारामितं धनम् । तात! वह सब देखकर मुझे ज्वर-सा आ गया । भरतश्रेष्ठ! वैसे ही सुवर्णकलशोंको लेकर पाण्डवलोग जल लानेके लिये पूर्व, दक्षिण, पश्चिम समुद्रतक तो जाया करते थे, किंतु सुना जाता है कि उत्तर समुद्रके समीप, जहाँ पक्षियोंके सिवा मनुष्य नहीं जा सकते, वहाँ भी जाकर अर्जुन अपार धन करके रूपमें वसूल कर लाये ॥ इदं चाद्भुतमत्रासीत् तन्मे निगदतः शृणु ॥ ३० ॥

युधिष्ठिरके राजसूययज्ञमें एक यह अद्भुत बात और भी हुई थी, वह मैं बताता हूँ; सुनिये ॥ ३० ॥

पृष्ठ 2043

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2043 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पूर्णे शतसहस्त्रे तु विप्राणां परिविष्यताम् ।

स्थापिता तत्र संज्ञाभूच्छङ्खो ध्मायति नित्यशः ॥ ३१ ॥

जब एक लाख ब्राह्मणोंको रसोई परोस दी जाती, तब उसके लिये एक संकेत नियत किया गया था; प्रतिदिन लाखकी संख्या पूरी होते ही बड़े जोरसे शंख बजाया जाता था ॥ ३१ ॥

मुहुर्मुहुः प्रणदतस्तस्य शङ्खस्य भारत ।

अनिशं शब्दमश्रौषं ततो रोमाणि मेऽहृषन् ॥ ३२ ॥

भारत! ऐसा शंख वहाँ बार- बार बजता था और मैं निरन्तर उस शंख- ध्वनिको सुना करता था; इससे मेरे शरीरमें रोमांच हो आता था ॥ ३२ ॥

पार्थिवैर्बहुभिः कीर्णमुपस्थानं दिदृक्षुभिः ।

अशोभत महाराज नक्षत्रैरिवामला ॥ ३३ ॥

महाराज! वहाँ यज्ञ देखनेके लिये आये हुए बहुत- से राजाओंद्वारा भरी हुई यज्ञमण्डपकी बैठक ताराओंसे व्याप्त हुए निर्मल आकाशकी भाँति शोभा पाती थी ॥ ३३ ॥

सर्वरत्नान्युपादाय पार्थिवा वै जनेश्वर ।

यज्ञे तस्य महाराज पाण्डुपुत्रस्य धीमतः ॥ ३४ ॥

जनेश्वर! बुद्धिमान् पाण्डुनन्दन युधिष्ठिरके उस यज्ञमें भूपालगण सब रत्नोंकी भेंट लेकर आये थे ॥ ३४ ॥

वैश्या इव महीपाला द्विजातिपरिवेषकाः ।

न सा श्रीर्देवराजस्य यमस्य वरुणस्य च ।

गुह्यकाधिपतेर्वापि या श्री राजन् युधिष्ठिरे ॥ ३५ ॥

राजालोग वैश्योंकी भाँति ब्राह्मणोंको भोजन परोसते थे । राजा युधिष्ठिरके पास जो लक्ष्मी है, वह देवराज इन्द्र, यम, वरुण अथवा यक्षराज कुबेरके पास भी नहीं होगी ॥ ३५ ॥

तां दृष्ट्वा पाण्डुपुत्रस्य श्रियं परमिकामहम् ।

शान्तिं न परिगच्छामि दह्यमानेन चेतसा ॥ ३६ ॥

पाण्डुपुत्र युधिष्ठिरकी उस उत्कृष्ट लक्ष्मीको देखकर मेरे हृदयमें जलन पैदा हो गयी है; अतः मुझे क्षणभर भी शान्ति नहीं मिलती ॥ ३६ ॥

( अप्राप्य पाण्डवैश्वर्यं शमो मम न विद्यते ।

अवाप्स्ये वा रणं बाणैः शयिष्ये वा हतः परैः ॥

एतादृशस्य मे किं न जीवितेन परंतप । वर्धन्ते पाण्डवा राजन् वयं हि स्थितवृद्धयः ॥ )

पृष्ठ 2044

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2044 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पाण्डवोंका ऐश्वर्य यदि मुझे नहीं प्राप्त हुआ तो मेरे मनको शान्ति नहीं मिलेगी । या तो मैं बाणोंद्वारा रण- भूमिमें उपस्थित होकर शत्रुओंकी सम्पत्तिपर अधिकार प्राप्त करूँगा या शत्रुओंद्वारा मारा जाकर संग्राममें सदाके लिये सो जाऊँगा । परंतप! ऐसी स्थितिमें मेरे इस जीवनसे क्या लाभ? पाण्डव दिनों- दिन बढ़ रहे हैं और हमारी उन्नति रुक गयी है । शकुनिरुवाच

यामेतामतुलां लक्ष्मीं दृष्टवानसि पाण्डवे ।

तस्याः प्राप्तावुपायं मे शृणु सत्यपराक्रम ॥ ३७ ॥

शकुनिने दुर्योधनसे पुनः कहा- सत्यपराक्रमी दुर्योधन! तुमने पाण्डुपुत्र युधिष्ठिरके यहाँ जो अनुपम लक्ष्मी देखी है, उसकी प्राप्तिका उपाय मुझसे सुनो ॥ ३७ ॥

अहमक्षेष्वभिज्ञातः पृथिव्यामपि भारत ।

हृदयज्ञः पणज्ञश्च विशेषज्ञश्च देवने ॥ ३८ ॥

भारत! मैं इस भूमण्डलमें द्यूतविद्याका विशेष जानकार हूँ, द्यूतक्रीड़ाका मर्म जानता हूँ; दाव लगानेका भी मुझे ज्ञान है तथा पासे फेंकनेकी कलाका भी मैं विशेषज्ञ हूँ ॥ द्यूतप्रियश्च कौन्तेयो न च जानाति देवितुम् । कुन्तीनन्दन युधिष्ठिरको जुआ खेलना बहुत प्रिय है, परंतु वे उसे खेलना जानते नहीं हैं ॥ ३८३ ॥

आहूतश्चैष्यति व्यक्तं द्यूतादपि रणादपि ॥ ३ ९ ॥ द्यूत अथवा युद्ध किसी भी उद्देश्यसे यदि उन्हें बुलाया जाय, तो वे अवश्य पधारेंगे ॥ ३ ९ ॥

नियतं तं विजेष्यामि कृत्वा तु कपटं विभो ।

आनयामि समृद्धिं तां दिव्यां चोपाह्वयस्व तम् ॥ ४० ॥

प्रभो! मैं छल करके युधिष्ठिरको निश्चय ही जीत लूँगा और उनकी उस दिव्य समृद्धिको यहाँ मँगा लूँगा; अतः तुम उन्हें बुलाओ ॥ ४० ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमुक्तः शकुनिना राजा दुर्योधनस्ततः ।

धृतराष्ट्रमिदं वाक्यमपदान्तरमब्रवीत् ॥ ४१ ॥

अयमुत्सहते राजञ्छ्रियमाहर्तुमक्षवित् ।

द्यूतेन पाण्डुपुत्रस्य तदनुज्ञातुमर्हसि ॥ ४२ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय! शकुनिके ऐसा कहनेपर राजा दुर्योधनने तुरंत ही धृतराष्ट्रसे इस प्रकार कहा -' राजन्! ये अक्षविद्याका मर्म जाननेवाले हैं और जूएके द्वारा पाण्डुपुत्र युधिष्ठिरकी राजलक्ष्मीका अपहरण कर लेनेका उत्साह रखते हैं; अतः इसके लिये इन्हें आज्ञा दीजिये ' ॥ ४१-४२ ॥

पृष्ठ 2045

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2045 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

धृतराष्ट्रउवाच

क्षत्ता मन्त्री महाप्राज्ञः स्थितो यस्यास्मि शासने ।

तेन संगम्य वेत्स्यामि कार्यस्यास्य विनिश्चयम् ॥ ४३ ॥

धृतराष्ट्र बोले- महाबुद्धिमान् विदुर मेरे मन्त्री हैं, जिनके आदेशके अनुसारमैं चलता हूँ। उनसे मिलकर विचार करनेके पश्चात् मैं यह समझ सकूँगा कि इस कार्यके सम्बन्धमें क्या निश्चय किया जाय? ॥ ४३ ॥

स हि धर्मं पुरस्कृत्य दीर्घदर्शी परं हितम् ।

उभयोः पक्षयोर्युक्तं वक्ष्यत्यर्थविनिश्चयम् ॥ ४४ ॥

विदुर दूरदर्शी हैं, वे धर्मको सामने रखकर दोनों पक्षोंके लिये उचित और परम हितकी बात सोचकर उसके अनुकूल ही कार्यका निश्चय बतायेंगे ॥ ४४ ॥

दुर्योधनउवाच

निवर्तयिष्यति त्वासौ यदि क्षत्ता समेष्यति ।

निवृत्ते त्वयि राजेन्द्र मरिष्येऽहमसंशयम् ॥ ४५ ॥

दुर्योधनने कहा- विदुरजी जब आपसे मिलेंगे, तब अवश्य ही आपको इस कार्यसे निवृत्त कर देंगे । राजेन्द्र! यदि आपने इस कार्यसे मुँह मोड़ लिया तो मैं निःसंदेह प्राण त्याग दूँगा ॥ ४५ ॥

स त्वं मयि मृते राजन् विदुरेण सुखी भव ।

भोक्ष्यसे पृथिवीं कृत्स्नां किं मया त्वं करिष्यसि ॥ ४६ ॥

राजन्! मेरी मृत्यु हो जानेपर आप विदुरके साथ सुखसे रहियेगा और सारी पृथ्वीका राज्य भोगियेगा । मेरे जीवित रहनेसे आप क्या प्रयोजन सिद्ध करेंगे? ॥ ४६ ॥

वैशम्पायन उवाच

आर्तवाक्यं तु तत् तस्य प्रणयोक्तं निशम्य सः ।

धृतराष्ट्रोऽब्रवीत् प्रेष्यान् दुर्योधनमते स्थितः ॥ ४७ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय! अपने पुत्रका यह प्रेमपूर्ण आर्त वचन सुनकर राजा धृतराष्ट्र दुर्योधनके मतमें आ गये और सेवकोंसे इस प्रकार बोले- ॥ ४७ ॥

स्थूणासहस्रैर्बृहतीं शतद्वारां सभां मम ।

मनोरमां दर्शनीयामाशु कुर्वन्तु शिल्पिनः ॥ ४८ ॥

'बहुत -से शिल्पी लगकर एक परम सुन्दर दर्शनीय एवं विशाल सभाभवनका शीघ्र निर्माण करें । उसमें सौ दरवाजे हों और एक हजार खंभे लगे हुए हों ॥ ४८ ॥

ततः संस्तीर्य रत्नैस्तां तक्ष्ण आनाय्य सर्वशः ।

सुकृतां सुप्रवेशां च निवेदयत मे शनैः ॥ ४ ९ ॥

पृष्ठ 2046

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2046 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ फिर सब देशोंसे बढ़ई बुलाकर उस सभाभवनके खंभों और दीवारोंमें रत्न जड़वा दिये जायँ । इस प्रकार वह सुन्दर एवं सुसज्जित सभाभवन जब सुखपूर्वक प्रवेशके योग्य हो जाय, तब धीरे - से मेरे पास आकर इसकी सूचना दो ' ॥ ४ ९ ॥

दुर्योधनस्य शान्त्यर्थमिति निश्चित्य भूमिपः ।

धृतराष्ट्रो महाराज प्राहिणोद् विदुराय वै ॥ ५० ॥

महाराज! दुर्योधनकी शान्तिके लिये ऐसा निश्चय करके राजा धृतराष्ट्रने विदुरके पास दूत भेजा ॥ ५० ॥

अपृष्ट्वा विदुरं स्वस्य नासीत् कश्चिद् विनिश्चयः ।

द्यूते दोषांश्च जानन् स पुत्रस्नेहादकृष्यत ॥ ५१ ॥

विदुरसे पूछे बिना उनका कोई भी निश्चय नहीं होता था । जूएके दोषोंको जानते हुए भी वे पुत्रस्नेहसे उसकी ओर आकृष्ट हो गये थे ॥ ५१ ॥

तच्छ्रुत्वा विदुरो धीमान् कलिद्वारमुपस्थितम् ।

विनाशमुखमुत्पन्नं धृतराष्ट्रमुपाद्रवत् ॥ ५२ ॥

बुद्धिमान् विदुर कलहके द्वाररूप जूएका अवसर उपस्थित हुआ सुनकर और विनाशका मुख प्रकट हुआ जान धृतराष्ट्रके पास दौड़े आये ॥ ५२ ॥

सोऽभिगम्य महात्मानं भ्राता भ्रातरमग्रजम् ।

मूर्ध्ना प्रणम्य चरणाविदं वचनमब्रवीत् ॥ ५३ ॥

विदुरने अपने श्रेष्ठ भ्राता महामना धृतराष्ट्रके पास जाकर उनके चरणोंमें मस्तक रखकर प्रणाम किया और इस प्रकार कहा ॥ ५३ ॥

विदुर उवाच

नाभिनन्दामि ते राजन् व्यवसायमिमं प्रभो ।

पुत्रैर्भेदो यथा न स्याद् द्यूतहेतोस्तथा कुरु ॥ ५४ ॥

विदुर बोले- राजन्! मैं आपके इस निश्चयको पसंद नहीं करता । प्रभो! आप ऐसा प्रयत्न कीजिये, जिससे जूएके लिये आपके और पाण्डुके पुत्रोंमें भेदभाव न हो ॥ ५४ ॥

धृतराष्ट्रउवाच

क्षत्तः पुत्रेषु पुत्रैर्मे कलहो न भविष्यति ।

यदि देवाः प्रसादं नः करिष्यन्ति न संशयः ॥ ५५ ॥

धृतराष्ट्रने कहा – विदुर! यदि हमलोगोंपर देवताओंकी कृपा होगी तो मेरे पुत्रोंका पाण्डुपुत्रोंके साथ निःसंदेह कलह न होगा ॥ ५५ ॥

अशुभं वा शुभं वापि हितं वा यदि वाहितम् ।

प्रवर्ततां सुहृद्द्द्यूतं दिष्टमेतन्न संशयः ॥ ५६ ॥

पृष्ठ 2047

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2047 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अशुभ हो या शुभ, हितकर हो या अहितकर, सुहृदोंमें यह द्यूतक्रीड़ा प्रारम्भ होनी ही चाहिये । निःसंदेह यह भाग्यसे ही प्राप्त हुई है ॥ ५६ ॥

मयि संनिहिते द्रोणे भीष्मे त्वयि च भारत ।

अनयो दैवविहितो न कथंचिद् भविष्यति ॥ ५७ ॥

भारत! जब मैं, द्रोणाचार्य, भीष्मजी तथा तुम – ये सब लोग संनिकट रहेंगे, तब किसी प्रकार दैवविहित अन्याय नहीं होने पायेगा ॥ ५७ ॥

गच्छ त्वं रथमास्थाय हयैर्वातसमैर्जवे ।

खाण्डवप्रस्थमद्यैव समानय युधिष्ठिरम् ॥ ५८ ॥

तुम वायुके समान वेगशाली घोड़ोंद्वारा जुते हुए रथपर बैठकर अभी खाण्डवप्रस्थको जाओ और युधिष्ठिरको बुला ले आओ ॥ ५८ ॥

न वाच्यो व्यवसायो मे विदुरैतद् ब्रवीमि ते ।

दैवमेव परं मन्ये येनैतदुपपद्यते ॥ ५ ९ ॥

विदुर! मेरा निश्चय तुम युधिष्ठिरसे न बताना; यह बात मैं तुमसे कहे देता हूँ। मैं दैवको भी प्रबल मानता हूँ, जिसकी प्रेरणासे यह द्यूतक्रीड़ाका आरम्भ होने जा रहा है ॥

इत्युक्तो विदुरो धीमान् नेदमस्तीति चिन्तयन् ।

आपगेयं महाप्राज्ञमभ्यगच्छत् सुदुःखितः ॥ ६० ॥

धृतराष्ट्रके ऐसा कहनेपर बुद्धिमान् विदुरजी यह सोचते हुए कि यह द्यूतक्रीड़ा अच्छी नहीं है, अत्यन्त दुःखी हो महाज्ञानी गंगानन्दन भीष्मजीके पास गये ॥ ६ ९ ॥ इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि द्यूतपर्वणि दुर्योधनसंतापे एकोनपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ४ ९ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत द्यूतपर्वमें दुर्योधनसंतापविषयक उनचासवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ४९ ॥

(दाक्षिणात्य अधिक पाठके ७ श्लोक मिलाकर कुल ६७ श्लोक हैं )

पृष्ठ 2048

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2048 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चाशत्तमोऽध्यायः दुर्योधनका धृतराष्ट्रको अपने दुःख और चिन्ताका कारण बताना जनमेजय उवाच

कथं समभवद् द्यूतं भ्रातॄणां तन्महात्ययम् ।

यत्र तद् व्यसनं प्राप्तं पाण्डवैर्मे पितामहैः ॥ १ ॥

जनमेजयने पूछा – मुने! भाइयोंमें वह महाविनाशकारी द्यूत किस प्रकार आरम्भ हुआ; जिसमें मेरे पितामह पाण्डवोंको उस महान् संकटका सामना करना पड़ा? ॥ १ ॥

के च तत्र सभास्तारा राजानो ब्रह्मवित्तम ।

के चैनमन्वमोदन्त के चैनं प्रत्यषेधयन् ॥ २ ॥

ब्रह्मवेत्ताओंमें श्रेष्ठ महर्षे! वहाँ कौन - कौन -से राजा सभासद् थे? किसने द्यूतक्रीड़ाका अनुमोदन किया और किसने निषेध? ॥ २ ॥

विस्तरेणैतदिच्छामि कथ्यमानं त्वया द्विज ।

मूलं ह्येतद् विनाशस्य पृथिव्या द्विजसत्तम ॥ ३ ॥

ब्रह्मन्! मैं इस प्रसंगको आपके मुखसे विस्तारपूर्वक सुनना चाहता हूँ। विप्रवर! यह द्यूत ही समस्त भूमण्डलके विनाशका मुख्य कारण है ॥ ३ ॥

सौतिरुवाच

एवमुक्तस्ततो राज्ञा व्यासशिष्यः प्रतापवान् ।

आचचक्षेऽथ यद् वृत्तं तत् सर्वं वेदतत्त्ववित् ॥ ४ ॥

सौति कहते हैं — राजाके इस प्रकार पूछनेपर व्यासजीके प्रतापी शिष्य वेदतत्त्वज्ञ वैशम्पायनजी वह सब प्रसंग सुनाने लगे ॥ ४ ॥

वैशम्पायन उवाच

शृणु मे विस्तरेणेमां कथां भारतसत्तम ।

भूय एव महाराज यदि ते श्रवणे मतिः ॥ ५ ॥

वैशम्पायनजीने कहा - भरतवंशशिरोमणे! महाराज जनमेजय! यदि तुम्हारा मन यह सब सुननेमें लगता है तो पुनः विस्तारके साथ इस कथाको सुनो ॥ ५ ॥

विदुरस्य मतिं ज्ञात्वा धृतराष्ट्रोऽम्बिकासुतः ।

दुर्योधनमिदं वाक्यमुवाच विजने पुनः ॥ ६ ॥

विदुरका विचार जानकर अम्बिकानन्दन राजा धृतराष्ट्रने एकान्तमें दुर्योधनसे पुनः इस प्रकार कहा— ॥ ६ ॥

पृष्ठ 2049

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2049 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अलं द्यूतेन गान्धारे विदुरो न प्रशंसति ।

न ह्यसौ सुमहाबुद्धिरहितं नो वदिष्यति ॥ ७ ॥

‘गान्धारीनन्दन! जूएका खेल नहीं होना चाहिये, विदुर इसे अच्छा नहीं बताते हैं । महाबुद्धिमान् विदुर हमें कोई ऐसी सलाह नहीं देंगे, जिससे हमलोगोंका अहित होनेवाला हो ॥ ७ ॥

हितं हि परमं मन्ये विदुरो यत् प्रभाषते ।

क्रियतां पुत्र तत् सर्वमेतन्मन्ये हितं तव ॥ ८ ॥

‘ विदुर जो कहते हैं, उसीको मैं अपना सर्वोत्तम हित मानता हूँ। बेटा! तुम भी वही सब करो । मेरी समझमें तुम्हारे लिये यही हितकर है ॥ ८ ॥

देवर्षिर्वासवगुरुर्देवराजाय धीमते ।

यत् प्राह शास्त्रं भगवान् बृहस्पतिरुदारधीः ।

तद् वेद विदुरः सर्वं सरहस्यं महाकविः ॥ ९ ॥

स्थितस्तु वचने तस्य सदाहमपि पुत्रक ।

विदुरो वापि मेधावी कुरूणां प्रवरो मतः ॥ १० ॥

उद्धवो वा महाबुद्धिर्वृष्णीनामर्चितो नृप ।

तदलं पुत्र द्यूतेन द्यूते भेदो हि दृश्यते ॥ ११ ॥

‘ उदार बुद्धिवाले इन्द्रगुरु देवर्षि भगवान् बृहस्पतिने परम बुद्धिमान् देवराज इन्द्रको जिस शास्त्रका उपदेश दिया था, वह सब उसके रहस्यसहित महाज्ञानी विदुर जानते हैं । बेटा! मैं भी सदा विदुरकी बात मानता हूँ । कुरुकुलमें सबसे श्रेष्ठ और मेधावी विदुर माने गये हैं तथा वृष्णिवंशमें पूजित उद्धवको परम बुद्धिमान् बताया गया है । अतः बेटा! जूआ

खेलनेसे कोई लाभ नहीं है । जूएमें वैर- विरोधकी सम्भावना दिखायी देती है ॥ ९ –११ ॥

भेदे विनाशो राज्यस्य तत् पुत्र परिवर्जय ।

पित्रा मात्रा च पुत्रस्य यद् वै कार्यं परं स्मृतम् ॥ १२ ॥

‘ वैर - विरोध होनेसे राज्यका नाश हो जाता है, अतः पुत्र! जूएका आग्रह छोड़ दो । पिता- माताको चाहिये कि वे पुत्रको उत्तम कर्तव्यकी शिक्षा दें; इसीलिये मैंने ऐसा कहा है ॥ १२ ॥

प्राप्तस्त्वमसि तन्नाम पितृपैतामहं पदम् ।

अधीतवान् कृती शास्त्रे लालितः सततं गृहे ॥ १३ ॥

' बेटा! तुम अपने बाप-दादोंके पदपर प्रतिष्ठित हो, तुमने वेदोंका स्वाध्याय किया है, शास्त्रोंकी विद्वत्ता प्राप्त की है और घरमें सदा तुम्हारा लालन - पालन हुआ है ॥ १३ ॥

भ्रातृज्येष्ठः स्थितो राज्ये विन्दसे किं न शोभनम् ।

पृथग्जनैरलभ्यं यद् भोजनाच्छादनं परम् ॥ १४ ॥

तत् प्राप्तोऽसि महाबाहो कस्माच्छोचसि पुत्रक ।

पृष्ठ 2050

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2050 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स्फीतं राष्ट्रं महाबाहो पितृपैतामहं महत् ॥ १५ ॥

' महाबाहो! तुम अपने भाइयोंमें बड़े हो, अतः राजाके पदपर स्थित हो, तुम्हें किस कल्याणमय वस्तुकी प्राप्ति नहीं होती है? दूसरे लोगोंके लिये जो अलभ्य है, वह उत्तम भोजन और वस्त्र तुम्हें प्राप्त हैं । फिर तुम क्यों शोक करते हो? महाबाहो! तुम्हारे बाप-दादोंका यह महान् राष्ट्र धन- धान्यसे सम्पन्न है ॥ १४-१५ ॥ नित्यमाज्ञापयन् भासि दिवि देवेश्वरो यथा ।

तस्य ते विदितप्रज्ञ शोकमूलमिदं कथम् ।

समुत्थितं दुःखकरं यन्मे शंसितुमर्हसि ॥ १६ ॥

‘ स्वर्गमें देवराज इन्द्रकी भाँति तुम इस लोकमें सदा सबपर शासन करते हुए शोभा पाते हो । तुम्हारी उत्तम बुद्धि प्रसिद्ध है । फिर तुम्हें शोककी कारणभूत यह दुःखदायिनी चिन्ता कैसे प्राप्त हुई है? यह मुझसे बताओ' ॥ १६ ॥

दुर्योधन उवाच

अश्नाम्याच्छादयामीति प्रपश्यन् पापपूरुषः ।

नामर्षं कुरुते यस्तु पुरुषः सोऽधमः स्मृतः ॥ १७ ॥

दुर्योधन बोला- मैं अच्छा खाता हूँ और अच्छा पहिनता हूँ, इतना ही देखते हुएजो पापी पुरुष शत्रुओंके प्रति ईर्ष्या नहीं करता, वह अधम बताया गया है ॥ १७ ॥

न मां प्रीणाति राजेन्द्र लक्ष्मीः साधारणी विभो ।

ज्वलितामेव कौन्तेये श्रियं दृष्ट्वा च विव्यथे ॥ १८ ॥

राजेन्द्र! यह साधारण लक्ष्मी मुझे प्रसन्न नहीं कर पाती । मैं तो कुन्तीनन्दन युधिष्ठिरकी उस जगमगाती हुई लक्ष्मीको देखकर व्यथित हो रहा हूँ ॥ १८ ॥

सर्वां च पृथिवीं चैव युधिष्ठिरवशानुगाम् ।

स्थिरोऽस्मि योऽहं जीवामि दुःखादेतद् ब्रवीमि ते ॥ १ ९ ॥

सारी पृथ्वी युधिष्ठिरके अधीन हो गयी है; फिर भी मैं पाषाणतुल्य हूँ, जो कि ऐसा दुःख प्राप्त होनेपर भी जीवित हूँ और आपसे बातें करता हूँ ॥ १ ९ ॥

आवर्जिता इवाभान्ति नीपाश्चित्रककौकुराः ।

कारस्कारा लोहजङ्घा युधिष्ठिरनिवेशने ॥ २० ॥

नीप, चित्रक, कुकुर, कारस्कर तथा लोहजंघ आदि क्षत्रियनरेश युधिष्ठिरके घरमें सेवकोंकी भाँति सेवा करते हुए शोभा पा रहे थे ॥ २० ॥

हिमवत्सागरानूपाः सर्वे रत्नाकरास्तथा ।

अन्त्याः सर्वे पर्युदस्ता युधिष्ठिरनिवेशने ॥ २१ ॥

हिमालय प्रदेश तथा समुद्री द्वीपोंके रहनेवाले और रत्नोंकी खानोंके सभी अधिपति म्लेच्छजातीय नरेश युधिष्ठिरके घरमें प्रवेश करने नहीं पाते थे, उन्हें महलसे दूर ही ठहराया