श्रीगणेशाय नमः।
महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 2111–2120
महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2111–2120
पृष्ठ 2111
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
ताम्रलोहैः परिवृता निधयो ये चतुःशताः ।
पञ्चद्रौणिक एकैकः सुवर्णस्याहतस्य वै ॥ २ ९ ॥
जातरूपस्य मुख्यस्य अनर्घेयस्य भारत ।
एतद् राजन् मम धनं तेन दीव्याम्यहं त्वया ॥ ३० ॥
युधिष्ठिरने कहा- मेरे पास ताँबे और लोहेकी चार सौ निधियाँ यानी खजानेसे भरी हुई पेटियाँ हैं । प्रत्येकमें पाँच- पाँच द्रोण विशुद्ध सोना भरा हुआ है, वह सारा सोना तपाकर शुद्ध किया हुआ है, उसकी कीमत आँकी नहीं जा सकती । भारत! यह मेरा धन है, जिसे दाँवपर रखकर मैं तुम्हारे साथ खेलता हूँ ॥ २ ९ -३० ॥ वैशम्पायन उवाच
एतच्छ्रुत्वा व्यवसितो निकृतिं समुपाश्रितः ।
जितमित्येव शकुनिर्युधिष्ठिरमभाषत ॥ ३१ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं - जनमेजय! ऐसा सुनकर छलका आश्रय लेनेवाले शकुनिने पूर्ववत् पूर्ण निश्चयके साथ युधिष्ठिरसे कहा- ' यह दाँव भी मैंने ही जीता' ॥ ३१ ॥
इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि द्यूतपर्वणि देवने एकषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६१ ॥
इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत द्यूतपर्वमें द्यूतक्रीड़ाविषयक इकसठवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ६१ ॥
* प्राचीनकालमें प्रचलित एक सिक्का, जो एक कर्ष अथवा सोलह मासे सोनेका बना होता था ।
पृष्ठ 2112
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
द्विषष्टितमोऽध्यायः धृतराष्ट्रको विदुरकी चेतावनी वैशम्पायन उवाच
एवं प्रवर्तिते द्यूते घोरे सर्वापहारिणि ।
सर्वसंशयनिर्मोक्ता विदुरो वाक्यमब्रवीत् ॥ १ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! इस प्रकार जब सर्वस्वका अपहरण करनेवाली वह भयानक द्यूतक्रीड़ा चल रही थी, उसी समय समस्त संशयोंका निवारण करनेवाले विदुरजी बोल उठे ॥ १ ॥
विदुर उवाच
महाराज विजानीहि यत् त्वां वक्ष्यामि भारत ।
मुमूर्षोरौषधमिव न रोचेतापि ते श्रुतम् ॥ २ ॥
विदुरजीने कहा - भरतकुलतिलक महाराज धृतराष्ट्र! मरणासन्न रोगीको जैसे ओषधि अच्छी नहीं लगती, उसी प्रकार आपलोगोंको मेरी शास्त्रसम्मत बात भी अच्छी नहीं लगेगी । फिर भी मैं आपसे जो कुछ कह रहा हूँ, उसे अच्छी तरह सुनिये और समझिये ॥ २ ॥
यद् वै पुरा जातमात्रो रुराव गोमायुवद् विस्वरं पापचेताः । दुर्योधनो भरतानां कुलघ्नः सोऽयं युक्तो भवतां कालहेतुः ॥ ३ ॥
यह भरतवंशका विनाश करनेवाला पापी दुर्योधन पहले जब गर्भसे बाहर निकला था, गीदड़के समान जोर- जोरसे चिल्लाने लगा था; अतः यह निश्चय ही आप सब लोगोंके विनाशका कारण बनेगा ॥ ३ ॥
गृहे वसन्तं गोमायुं त्वं वै मोहान्न बुध्यसे ।
दुर्योधनस्य रूपेण शृणु काव्यां गिरं मम ॥ ४ ॥
राजन्! दुर्योधनके रूपमें आपके घरके भीतर एक गीदड़ निवास कर रहा है; परंतु आप मोहवश इस बातको समझ नहीं पाते । सुनिये, मैं आपको शुक्राचार्यकी कही हुई नीतिकी बात बतलाता हूँ ॥ ४ ॥
मधु वै माध्विको लब्ध्वा प्रपातं नैव बुध्यते ।
आरुह्य तं मज्जति वा पतनं चाधिगच्छति ॥ ५ ॥
मधु बेचनेवाला मनुष्य जब कहीं ऊँचे वृक्ष आदिपर मधुका छत्ता देख लेता है, तब वहाँसे गिरनेकी सम्भावनाकी ओर ध्यान नहीं देता । वह ऊँचे स्थानपर चढ़कर या तो मधु
पृष्ठ 2113
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
पाकर मग्न हो जाता है अथवा उस स्थानसे नीचे गिर जाता है ॥ ५ ॥
सोऽयं मत्तोऽक्षद्यूतेन मधुवन्न परीक्षते ।
प्रपातं बुध्यते नैव वैरं कृत्वा महारथैः ॥ ६ ॥
वैसे ही यह दुर्योधन जूएके नशेमें इतना उन्मत्त हो गया है कि मधुमत्त पुरुषकी भाँति अपने ऊपर आनेवाले संकटको नहीं देखता । महारथी पाण्डवोंके साथ वैर करके हमें पतनके गर्तमें गिरकर मरना पड़ेगा, इस बातको समझ नहीं पा रहा है ॥ ६ ॥
विदितं मे महाप्राज्ञ भोजेष्वेवासमञ्जसम् ।
पुत्रं संत्यक्तवान् पूर्वं पौराणां हितकाम्यया ॥ ७ ॥
महाप्राज्ञ! मुझे मालूम है कि भोजवंशके एक नरेशने पूर्वकालमें पुरवासियोंके हितकी इच्छासे अपने कुमार्गगामी पुत्रका परित्याग कर दिया था ॥ ७ ॥
अन्धका यादवा भोजाः समेताः कंसमत्यजन् ।
नियोगात् तु हते तस्मिन् कृष्णेनामित्रघातिना ॥ ८ ॥
अन्धकों, यादवों और भोजोंने मिलकर कंसको त्याग दिया तथा उन्हींके आदेशसे शत्रुघाती श्रीकृष्णने उसको मार डाला ॥ ८ ॥
एवं ते ज्ञातयः सर्वे मोदमानाः शतं समाः ।
त्वन्नियुक्तः सव्यसाची निगृह्णातु सुयोधनम् ॥ ९ ॥
इस प्रकार उसके मारे जानेसे समस्त बन्धु -बान्धव सदाके लिये सुखी हो गये हैं । आप भी आज्ञा दें तो ये सव्यसाची अर्जुन इस दुर्योधनको बंदी बना ले सकते हैं ॥ निग्रहादस्य पापस्य मोदन्तां कुरवः सुखम् ।
काकेनेमांश्चित्रबर्हान् शार्दूलान क्रोष्टुकेन च ।
क्रीणीष्व पाण्डवान् राजन् मा मज्जीः शोकसागरे ॥ १० ॥
इसी पापीके कैद हो जानेसे समस्त कौरव सुख और आनन्दसे रह सकते हैं । राजन्! दुर्योधन कौवा है और पाण्डव मोर । इस कौवेको देकर आप विचित्र पंखवाले मयूरोंको खरीद लीजिये । इस गीदड़के द्वारा इन पाण्डवरूपी शेरोंको अपनाइये । शोकके समुद्रमें डूबकर प्राण न दीजिये ॥ १० ॥
त्यजेत् कुलार्थे पुरुषं ग्रामस्यार्थे कुलं त्यजेत् ।
ग्रामं जनपदस्यार्थे आत्मार्थे पृथिवीं त्यजेत् ॥ ११ ॥
समूचे कुलकी भलाईके लिये एक मनुष्यको त्याग दे, गाँवके हितके लिये एक कुलको छोड़ दे, देशकी भलाईके लिये एक गाँवको त्याग दे और आत्माके उद्धारके लिये सारी पृथ्वीका ही परित्याग कर दे ॥ ११ ॥
सर्वज्ञः सर्वभावज्ञः सर्वशत्रुभयंकरः ।
इति स्म भाषते काव्यो जम्भत्यागे महासुरान् ॥ १२ ॥
पृष्ठ 2114
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
सबके मनोभावोंको जाननेवाले तथा सब शत्रुओंके लिये भयंकर सर्वज्ञ शुक्राचार्यने जम्भ दैत्यको त्याग करनेके समय समस्त बड़े - बड़े असुरोंसे यह कथा सुनायी थी ॥ १२ ॥
हिरण्यष्ठीविनः कांश्चित् पक्षिणो वनगोचरान् ।
गृहे किल कृतावासान् लोभाद् राजा न्यपीडयत् ।
स चोपभोगलोभान्धो हिरण्यार्थी परंतप ॥ १३ ॥
एक वनमें कुछ पक्षी रहते थे, जो अपने मुखसे सोना उगला करते थे । एक दिन जब वे अपने घोंसलोंमें आरामसे बैठे थे, उस देशके राजाने उन्हें लोभवश मरवा डाला । शत्रुओंको
संताप देनवाले नरेश! उस राजाको एक साथ बहुत-सा सुवर्ण पा लेनेकी इच्छा थी ।
उपभोगके लोभने उसे अंधा बना दिया था ॥ १३ ॥
आयतिं च तदात्वं च उभे सद्यो व्यनाशयत् ।
तदर्थकामस्तद्वत् त्वं मा द्रुहः पाण्डवान् नृप ॥ १४ ॥
अतः उसने उस धनके लोभसे उन पक्षियोंका वध करके वर्तमान और भविष्य दोनों लाभोंका तत्काल नाश कर दिया । राजन्! इसी प्रकार आप पाण्डवोंका सारा धन हड़प लेनेके लोभसे उनके साथ द्रोह न करें ॥ १४ ॥
मोहात्मा तप्स्यसे पश्चात् पत्रिहा पुरुषो यथा । ( एतेन तव नाशः स्याद् बडिशाच्छफरो यथा । ) जातं जातं पाण्डवेभ्यः पुष्पमादत्स्व भारत ॥ १५ ॥
मालाकार इवारामे स्नेहं कुर्वन् पुनः पुनः । अन्यथा उन पक्षियोंकी हिंसा करनेवाले राजाकी भाँति आपको भी मोहवश पश्चात्ताप करना पड़ेगा । इस द्रोहसे आपका उसी तरह सर्वनाश हो जायगा, जैसे बंसीका काँटा निगल लेनेसे मछलीका नाश हो जाता है। भरतकुलभूषण! जैसे माली उद्यानके वृक्षोंको बार- बार सींचता रहता है और समय- समयपर उनसे खिले पुष्पोंको चुनता भी रहता है, उसी प्रकार आप पाण्डवरूपी वृक्षोंको स्नेहजलसे सींचते हुए उनसे उत्पन्न होनेवाले धनरूपी पुष्पोंको लेते रहिये ॥ १५३ ॥
वृक्षानङ्गारकारीव मैनान् धाक्षीः समूलकान् ।
मागमः ससुतामात्यः सबलश्च यमक्षयम् ॥ १६ ॥
जैसे कोयला बनानेवाला वृक्षोंको जलाकर भस्म कर देता है, उसी प्रकार आप इन्हें जड़मूलसहित जलानेकी चेष्टा न कीजिये । कहीं ऐसा न हो कि पाण्डवोंके साथ विरोध करनेके कारण आपको पुत्र, मन्त्री और सेनाके साथ यमलोकमें जाना पड़े ॥ १६ ॥
समवेतान् हि कः पार्थान् प्रतियुध्येत भारत ।
मरुद्भिः सहितो राजन्नपि साक्षान्मरुत्पतिः ॥ १७ ॥
भरतवंशीय` राजन्! देवताओंसहित साक्षात् देवराज इन्द्र ही क्यों न हों, जब कुन्तीपुत्र संगठित होकर युद्धके लिये तैयार होंगे, उनका मुकाबला कौन कर सकता है? ॥ १७ ॥
पृष्ठ 2115
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि द्यूतपर्वणि विदुरहितवाक्ये द्विषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६२ || इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत द्यूतपर्वमें विदुरके हितकारक वचनसम्बन्धी बासठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६२ ॥
(दाक्षिणात्य अधिक पाठका श्लोक मिलाकर कुल १७३ श्लोक हैं )
पृष्ठ 2116
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
त्रिषष्टितमोऽध्यायः विदुरजीके द्वारा जूएका घोर विरोध विदुर उवाच द्यूतं मूलं कलहस्याभ्युपैति मिथो भेदं महते दारुणाय । यदास्थितोऽयं धृतराष्ट्रस्य पुत्रो दुर्योधनः सृजते वैरमुग्रम् ॥ १ ॥
विदुरजी बोले – महाराज! जूआ खेलना झगड़ेकी जड़ है । इससे आपसमें फूट पैदा होती है, जो बड़े भयंकर संकटकी सृष्टि करती है । यह धृतराष्ट्रपुत्र दुर्योधन उसीका आश्रय लेकर इस समय भयानक वैरकी सृष्टि कर रहा है ॥ १ ॥
प्रातीपेयाः शान्तनवा भैमसेनाः सबाह्निकाः ।
दुर्योधनापराधेन कृच्छ्रं प्राप्स्यन्ति सर्वशः ॥ २ ॥
दुर्योधनके अपराधसे प्रतीप, शन्तनु, भीमसेन* तथा बाह्लीकके वंशज सब प्रकारसे घोर संकटमें पड़ जायँगे ॥ २ ॥
दुर्योधनो मदेनैष क्षेमं राष्ट्रादपोहति ।
विषाणं गौरिव मदात् स्वयमारुजतेऽऽत्मनः ॥ ३ ॥
जैसे मतवाला बैल मदोन्मत्त होकर स्वयं ही अपने सींगोंको तोड़ लेता है, उसी प्रकार यह दुर्योधन मदान्धताके कारण स्वयं अपने राज्यसे मंगलका बहिष्कार कर रहा है ॥ ३ ॥
यश्चित्तमन्वेति परस्य राजन्
वीरः कविः स्वामवमन्य दृष्टिम् ।
नावं समुद्रे इव बालनेत्रा- मारुह्य घोरे व्यसने निमज्जेत् ॥ ४ ॥
राजन्! जो वीर और विद्वान् मनुष्य अपनी दृष्टिकी अवहेलना करके दूसरेके चित्तके अनुसार चलता है, वह समुद्रमें मूर्ख नाविकद्वारा चलायी जाती हुई नावपर बैठे हुए मनुष्यके समान भयंकर विपत्तिमें पड़ जाता है ॥ ४ ॥
दुर्योधनो ग्लहते पाण्डवेन प्रियायसे त्वं जयतीति तच्च । अतिनर्मा जायते सम्प्रहारो यतो विनाशः समुपैति पुंसाम् ॥ ५ ॥
दुर्योधन पाण्डुनन्दन युधिष्ठिरके साथ दाँव लगाकर जूआ खेल रहा है, साथ ही वह जीत भी रहा है; यह सोचकर तुम बहुत प्रसन्न हो रहे हो; किंतु आजका यह अतिशय
पृष्ठ 2117
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
विनोद शीघ्र ही भयंकर युद्धके रूपमें परिणत होनेवाला है, जिससे ( अगणित) मनुष्योंका संहार होगा ॥ ५ ॥
आकर्षस्तेऽवाक्फलः सुप्रणीतो
हृदि प्रौढो मन्त्रपदः समाधिः ।
युधिष्ठिरेण कलहस्तवाय- मचिन्तितोऽनभिमतः स्वबन्धुना ॥ ६ ॥
जूआ अधःपतन करनेवाला है; परंतु शकुनिने इसे उत्तम मानकर यहाँ उपस्थित किया है । यह जूएका निश्चय आपलोगोंके हृदयमें गुप्त मन्त्रणाके पश्चात् स्थिर हुआ है । परंतु यह जूएका खेल आपके अपने ही बन्धु युधिष्ठिरके साथ आपके विचार और इच्छाके विरुद्ध कलहके रूपमें परिणत हो जायगा ॥ ६ ॥
प्रातीपेयाः शान्तनवाः शृणुध्वं काव्यां वाचं संसदि कौरवाणाम् । वैश्वानरं प्रज्वलितं सुघोरं मा यास्यध्वं मन्दमनुप्रपन्नाः ॥ ७ ॥
प्रतीप और शन्तनुके वंशजो! कौरवोंकी सभामें मेरी कही हुई बात ध्यानसे सुनो । यह विद्वानोंको भी मान्य है। तुमलोग इस मूर्ख दुर्योधनके पीछे चलकर वैरकी धधकती हुई भयानक आगमें न कूदो ॥ ७ ॥
यदा मन्युं पाण्डवोऽजातशत्रु- र्न संयच्छेदक्षमदाभिभूतः । वृकोदरः सव्यसाची यमौ च कोऽत्र द्वीपः स्यात् तुमुले वस्तदानीम् ॥ ८ ॥
के मदमें भूले हुए अजातशत्रु युधिष्ठिर जब अपना क्रोध न रोक सकेंगे तथा भीमसेन, अर्जुन एवं नकुल सहदेव भी जब क्रुद्ध हो उठेंगे, उस समय घमासान युद्ध छिड़ जानेपर विपत्तिके महासागरमें डूबते हुए तुमलोगोंका कौन आश्रयदाता होगा? ॥ ८ ॥
महाराज प्रभवस्त्वं धनानां पुरा द्यूतान्मनसा यावदिच्छेः । बहुवित्तान् पाण्डवांश्चेज्जयस्त्वं किं ते तत् स्याद् वसु विन्देह पार्थान् ॥ ९ ॥
महाराज! आप जूएसे पहले भी मनसे जितना धन चाहते, उतना धन पा सकते थे; यदि अत्यन्त धनवान् पाण्डवोंको आपने जूएके द्वारा जीत ही लिया तो इससे आपका क्या
होगा? कुन्तीके पुत्र स्वयं ही धनस्वरूप हैं । आप इन्हींको अपनाइये ॥ ९ ॥
जानीमहे देवितं सौबलस्य वेद द्यूते निकृतिं पर्वतीयः ।
पृष्ठ 2118
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
यतः प्राप्तः शकुनिस्तत्र यातु मायूयुधो भारत पाण्डवेयान् ॥ १० ॥
मैं सुबलपुत्र शकुनिका जूआ खेलना कैसा है, यह जानता हूँ । यह पर्वतीय नरेश जूएकी सारी कपटविद्याको जानता है । मेरी इच्छा है कि यह शकुनि जहाँसे आया है, वहीं लौट जाय । भारत! इस तरह कौरवों तथा पाण्डवोंमें युद्धकी आग न भड़काओ ॥ १० ॥
इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि द्यूतपर्वणि विदुरवाक्ये त्रिषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६३ ॥
इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत द्यूतपर्वमें विदुरवाक्यविषयक तिरसठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६३ ॥
Fard - कुरुकुलके एक पूर्वपुरुष ।
पृष्ठ 2119
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
चतुष्षष्टितमोऽध्यायः दुर्योधनका विदुरको फटकारना और विदुरका उसे चेतावनी देना दुर्योधन उवाच परेषामेव यशसा श्लाघसे त्वं सदा क्षत्तः कुत्सयन् धार्तराष्ट्रान् । जानीमहे विदुर यत् प्रियस्त्वं बालानिवास्मानवमन्यसे नित्यमेव ॥ १ ॥
दुर्योधन बोला - विदुर! तुम सदा हमारे शत्रुओंके ही सुयशकी डींग हाँकते रहते हो और हम सभी धृतराष्ट्रके पुत्रोंकी निन्दा किया करते हो । तुम किसके प्रेमी हो, यह हम जानते हैं, हमें मूर्ख समझकर तुम सदा हमारा अपमान ही करते रहते हो ॥ १ ॥
स विज्ञेयः पुरुषोऽन्यत्रकामो निन्दाप्रशंसे हि तथा युनक्ति । जिह्वा कथं ते हृदयं व्यनक्ति यो न ज्यायसः कृथा मनसः प्रातिकूल्यम् ॥ २ ॥
जो दूसरोंको चाहनेवाला है, वह मनुष्य पहचानमें आ जाता है; क्योंकि वह जिसके प्रति द्वेष होता है, उसकी निन्दा और जिसके प्रति राग होता है, उसकी प्रशंसामें संलग्न रहता है । तुम्हारा हृदय हमारे प्रति किस प्रकार द्वेषसे परिपूर्ण है, यह बात तुम्हारी जिह्वा प्रकट कर देती है । तुम अपनेसे श्रेष्ठ पुरुषोंके प्रति इस प्रकार हृदयका द्वेष न प्रकट करो ॥ २ ॥
उत्सङ्गे च व्याल इवाहितोऽसि
मार्जारवत् पोषकं चोपहंसि ।
भर्तृघ्नं त्वां न हि पापीय आहु- स्तस्मात् क्षत्तः किं न बिभेषि पापात् ॥ ३ ॥
हमारे लिये तुम गोदमें बैठे साँपके समान हो और बिलावकी भाँति पालनेवालेका ही गला घोंट रहे हो । तुम स्वामिद्रोह रखते हो, फिर भी तुम्हें लोग पापी नहीं कहते? विदुर! तुम इस पापसे डरते क्यों नहीं? ॥ ३ ॥
जित्वा शत्रून् फलमाप्तं महद् वै मास्मान् क्षत्तः परुषाणीह वोचः । द्विषद्भिस्त्वं सम्प्रयोगाभिनन्दी
पृष्ठ 2120
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
मुहुर्द्वेषं यासि नः सम्प्रयोगात् ॥ ४ ॥
हमने शत्रुओंको जीतकर ( धनरूप) महान् फल प्राप्त किया है। विदुर! तुम हमसे यहाँ कटु वचन न बोलो । तुम शत्रुओंके साथ मेल करके प्रसन्न हो रहे हो और हमारे साथ मेल करके भी अब ( हमारे शत्रुओंकी प्रशंसा करके ) हमलोगोंके बारंबार द्वेषके पात्र बन रहे हो ॥ ४ ॥
अमित्रतां याति नरोऽक्षमं ब्रुवन् निगूहते गुह्यममित्रसंस्तवे । तदाश्रितोऽपत्रप किं नु बाधसे यदिच्छसि त्वं तदिहाभिभाषसे ॥ ५ ॥
अक्षम्य कटुवचन बोलनेवाला मनुष्य शत्रु बन जाता है । शत्रुकी प्रशंसा करते समय भी लोग अपने गूढ़ मनोभावको छिपाये रखते हैं । निर्लज्ज विदुर! तुम भी उसी नीतिका आश्रय लेकर चुप क्यों नहीं रहते? हमारे काममें बाधा क्यों डालते हो? तुम जो मनमें आता है, वही बक जाते हो ॥ ५ ॥
मा नो s वमंस्था विद्म मनस्तवेदं शिक्षस्व बुद्धिं स्थविराणां सकाशात् । यशो रक्षस्व विदुर सम्प्रणीतं मा व्यापृतः परकार्येषु भूस्त्वम् ॥ ६ ॥
विदुर! तुम हमलोगोंका अपमान न करो, तुम्हारे इस मनको हम जान चुके हैं । तुम बड़े - बूढ़ोंके निकट बैठकर बुद्धि सीखो । अपने पूर्वार्जित यशकी रक्षा करो । दूसरोंके कामोंमें हस्तक्षेप न करो ॥ ६ ॥
अहं कर्तेति विदुर मा च मंस्था मा नो नित्यं परुषाणीह वोचः । न त्वां पृच्छामि विदुर यद्धितं मे स्वस्ति क्षत्तर्मा तितिक्षून् क्षिणु त्वम् ॥ ७ ॥
विदुर! ' मैं ही कर्ता - धर्ता हूँ' ऐसा न समझो और हमें प्रतिदिन कड़वी बातें न कहो । मैं अपने हितके सम्बन्धमें तुमसे कोई सलाह नहीं पूछता हूँ । तुम्हारा भला हो । हम तुम्हारी कठोर बातें सहते चले जाते हैं, इसलिये हम क्षमाशीलोंको तुम अपने वचनरूपी बाणोंसे छेदो मत ॥ एकः शास्ता न द्वितीयोऽस्ति शास्ता गर्भे शयानं पुरुषं शास्ति शास्ता । तेनानुशिष्टः प्रवणादिवाम्भो यथा नियुक्तोऽस्मि तथा भवामि ॥ ८ ॥