श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 121–130
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 121–130
पृष्ठ 121
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
बालकाण्डे द्वाविंशः सर्गः १० ९ द्वाविंशः सर्गः राजा दशरथका स्वस्तिवाचनपूर्वक राम - लक्ष्मणको मुनिके साथ भेजना, मार्गमें उन्हें विश्वामित्रसे बला और अतिबला नामक विद्याकी प्राप्ति
तथा वसिष्ठे ब्रुवति राजा दशरथः स्वयम् ।
प्रहृष्टवदनो राममाजुहाव सलक्ष्मणम् ॥ १ ॥
कृतस्वस्त्ययनं मात्रा पित्रा दशरथेन च ।
पुरोधसा वसिष्ठेन मंगलैरभिमन्त्रितम् ॥ २ ॥
वसिष्ठके ऐसा कहनेपर राजा दशरथका मुख प्रसन्नतासे खिल उठा । उन्होंने स्वयं ही लक्ष्मणसहित श्रीरामको अपने पास बुलाया । फिर माता कौसल्या, पिता दशरथ और पुरोहित वसिष्ठने स्वस्तिवाचन करनेके पश्चात् उनका यात्रासम्बन्धी मंगलकार्य सम्पन्न किया— श्रीरामको मंगलसूचक मन्त्रोंसे अभिमन्त्रित किया गया॥१-२ ॥
स पुत्रं मूर्क्युपाघ्राय राजा दशरथस्तदा ।
ददौ कुशिकपुत्राय सुप्रीतेनान्तरात्मना ॥ ३ ॥
तदनन्तर राजा दशरथने पुत्रका मस्तक सूँघकर अत्यन्त प्रसन्नचित्तसे उसको विश्वामित्रको सौंप दिया ॥ ३ ॥
ततो वायुः सुखस्पर्शो नीरजस्को ववैौ तदा ।
विश्वामित्रगतं रामं दृष्ट्वा राजीवलोचनम् ॥ ४ ॥
पुष्पवृष्टिर्महत्यासीद् देवदुन्दुभिनिःस्वनैः ।
शङ्खदुन्दुभिनिर्घोषः प्रयाते तु महात्मनि ॥ ५ ॥
उस समय धूलरहित सुखदायिनी वायु चलने लगी । कमलनयन श्रीरामको विश्वामित्रजीके साथ जाते देख देवताओंने आकाशसे वहाँ फूलोंकी बड़ी भारी वर्षा की । देवदुन्दुभियाँ बजने लगीं । महात्मा श्रीरामकी यात्राके समय शङ्खों और नगाड़ोंकी ध्वनि होने लगी ॥
विश्वामित्रो ययावग्रे ततो रामो महायशाः ।
काकपक्षधरो धन्वी तं च सौमित्रिरन्वगात् ॥ ६ ॥
आगे - आगे विश्वामित्र, उनके पीछे काकपक्षधारी महायशस्वी श्रीराम तथा उनके पीछे सुमित्राकुमार लक्ष्मण जा रहे थे ॥६ ॥
कलापिनौ धनुष्पाणी शोभयानौ दिशो दश ।
विश्वामित्रं महात्मानं त्रिशीर्षाविव पन्नगौ ॥ ७ ॥
उन दोनों भाइयोंने पीठपर तरकस बाँध रखे थे । उनके हाथोंमें धनुष शोभा पा रहे थे तथा वे दोनों दसों दिशाओंको सुशोभित करते हुए महात्मा विश्वामित्रके पीछे तीन - तीन फनवाले दो सर्पोंके समान चल रहे थे । एक ओर कंधेपर धनुष, दूसरी ओर पीठपर तूणीर और बीचमें मस्तक - इन्हीं तीनोंकी तीन फनसे उपमा दी गयी है ॥ ७ ॥
अनुजग्मतुर पितामहमिवाश्विनौ ।
अनुयातौ श्रिया दीप्तौ शोभयन्तावनिन्दितौ ॥ ८ ॥
उनका स्वभाव उच्च एवं उदार था । अपनी अनुपम कान्तिसे प्रकाशित होनेवाले वे दोनों अनिन्द्य सुन्दर राजकुमार सब ओर शोभाका प्रसार करते हुए विश्वामित्रजीके पीछे उसी तरह जा रहे थे, जैसे ब्रह्माजीके पीछे दोनों अश्विनीकुमार चलते हैं ॥८ ॥
तदा कुशिकपुत्रं तु धनुष्पाणी स्वलंकृतौ ।
बद्धगोधांगुलित्राणौ खड्गवन्तौ महाद्युती ॥ ९ ॥
कुमारौ चारुवपुषौ भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ।
अनुयातौ श्रिया दीप्तौ शोभयेतामनिन्दितौ ॥ १० ॥
स्थाणुं देवमिवाचिन्त्यं कुमाराविव पावकी । वे दोनों भाई कुमार श्रीराम और लक्ष्मण वस्त्र और आभूषणोंसे अच्छी तरह अलंकृत थे । उनके हाथोंमें धनुष थे । उन्होंने अपने हाथोंकी अंगलियोंमें गोहटीके चमड़ेके बने हुए दस्ताने पहन रखे थे । उनके कटिप्रदेशमें तलवारें लटक रही । उनके श्रीअंग बड़े मनोहर थे । वे महातेजस्वी श्रेष्ठ वीर अद्भुत कान्तिसे उद्भासित हो सब ओर अपनी शोभा फैलाते हुए कुशिकपुत्र विश्वामित्रका अनुसरण कर रहे थे । उस समय वे दोनों वीर अचिन्त्य शक्तिशाली स्थाणुदेव ( महादेव ) के पीछे चलनेवाले दो अग्निकुमार स्कन्द और विशाखकी भाँति शोभा पाते थे ॥ अध्यर्धयोजनं गत्वा सरय्वा दक्षिणे तटे ॥ ११ ॥
रामेति मधुरां वाणीं विश्वामित्रोऽभ्यभाषत ।
गृहाण वत्स सलिलं मा भूत् कालस्य पर्ययः ॥ १२ ॥
अयोध्यासे डेढ़ योजन दूर जाकर सरयूके दक्षिण तटपर विश्वामित्रने मधुर वाणीमें रामको सम्बोधित किया और कहा – ' वत्स राम! अब सरयूके जलसे आचमन करो । इस आवश्यक कार्यमें विलम्ब न हो ॥
मन्त्रग्रामं गृहाण त्वं बलामतिबलां तथा ।
न श्रमो न ज्वरो वा ते न रूपस्य विपर्ययः ॥ १३ ॥
' बला और अतिबला नामसे प्रसिद्ध इस मन्त्र-
पृष्ठ 122
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
११० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे समुदायको ग्रहण करो । इसके प्रभावसे तुम्हें कभी श्रम । ( थकावट ) का अनुभव नहीं होगा । ज्वर ( रोग या चिन्ताजनित कष्ट ) नहीं होगा । तुम्हारे रूपमें किसी प्रकारका विकार या उलट - फेर नहीं होने पायेगा ॥ १३ ॥
न च सुप्तं प्रमत्तं वा धर्षयिष्यन्ति नैर्ऋताः ।
न बाह्वोः सदृशो वीर्ये पृथिव्यामस्ति कश्चन ॥ १४ ॥
‘ सोते समय अथवा असावधानीकी अवस्थामें भी राक्षस तुम्हारे ऊपर आक्रमण नहीं कर सकेंगे । इस भूतलपर बाहुबलमें तुम्हारी समानता करनेवाला कोई न होगा ॥ १४ ॥ ।
त्रिषु लोकेषु वा राम न भवेत् सदृशस्तव ।
बलामतिबलां चैव पठतस्तात राघव ॥ १५ ॥
' तात! रघुकुलनन्दन राम! बला और अतिबलाका अभ्यास करनेसे तीनों लोकोंमें तुम्हारे समान कोई नहीं रह जायगा ॥ १५ ॥
न सौभाग्ये न दाक्षिण्ये न ज्ञाने बुद्धिनिश्चये ।
नोत्तरे प्रतिवक्तव्ये समो लोके तवानघ ॥ १६ ॥
' अनघ! सौभाग्य, चातुर्य, ज्ञान और बुद्धिसम्बन्धी निश्चयमें तथा किसीके प्रश्नका उत्तर देनेमें भी कोई तुम्हारी तुलना नहीं कर सकेगा ॥१६ ॥
एतद्विद्याद्वये लब्धे न भवेत् सदृशस्तव ।
बला चातिबला चैव सर्वज्ञानस्य मातरौ ॥ १७ ॥
' इन दोनों विद्याओंके प्राप्त हो जानेपर कोई तुम्हारी समानता नहीं कर सकेगा; क्योंकि ये बला और अतिबला नामक विद्याएँ सब प्रकारके ज्ञानकी जननी हैं ॥ १७ ॥
क्षुत्पिपासे न ते राम भविष्येते नरोत्तम ।
बलामतिबलां चैव पठतस्तात राघव ॥ १८ ॥ ।
गृहाण सर्वलोकस्य गुप्तये रघुनन्दन । ' नरश्रेष्ठ श्रीराम! तात रघुनन्दन! बला और अतिबलाका अभ्यास कर लेनेपर तुम्हें भूख - प्यासका भी कष्ट नहीं होगा; अतः रघुकुलको आनन्दित करनेवाले राम! तुम सम्पूर्ण जगत्की रक्षाके लिये इन दोनों विद्याओंको ग्रहण करो ॥ १८३ ॥
विद्याद्वयमधीयाने यशश्चाथ भवेद् भुवि ।
पितामहसुते ह्येते विद्ये तेजः समन्विते ॥ १ ९ ॥
' इन दोनों विद्याओंका अध्ययन कर लेनेपर इस
भूतलपर तुम्हारे यशका विस्तार होगा । ये दोनों विद्याएँ ।
ब्रह्माजीकी तेजस्विनी पुत्रियाँ हैं ॥१ ९ ॥
प्रदातुं तव काकुत्स्थ सदृशस्त्वं हि पार्थिव ।
कामं बहुगुणाः सर्वे त्वय्येते नात्र संशयः ॥ २० ॥
तपसा सम्भृते चैते बहुरूपे भविष्यतः । ' ककुत्स्थनन्दन! मैंने इन दोनोंको तुम्हें देनेका विचार किया है । राजकुमार! तुम्हीं इनके योग्य पात्र हो । यद्यपि तुममें इस विद्याको प्राप्त करने योग्य बहुत - से गुण हैं अथवा सभी उत्तम गुण विद्यमान हैं, इसमें संशय नहीं है तथापि मैंने तपोबलसे इनका अर्जन किया है । अतः मेरी तपस्यासे परिपूर्ण होकर ये तुम्हारे लिये बहुरूपिणी होंगी - अनेक प्रकारके फल प्रदान करेंगी ' ॥ २०३ ॥
ततो रामो जलं स्पृष्ट्वा प्रहृष्टवदनः शुचिः ॥ २१ ॥
प्रतिजग्राह ते विद्ये महर्षेर्भावितात्मनः । तब श्रीराम आचमन करके पवित्र हो गये । उनका मुख प्रसन्नतासे खिल उठा । उन्होंने उन शुद्ध अन्तःकरणवाले महर्षिसे वे दोनों विद्याएँ ग्रहण कीं ॥ २१३ ॥
विद्यासमुदितो रामः शुशुभे भीमविक्रमः ॥ २२ ॥
सहस्त्ररश्मिर्भगवान्शरदीव दिवाकरः । विद्यासे सम्पन्न होकर भयङ्कर पराक्रमी श्रीराम सहस्रों किरणोंसे युक्त शरत्कालीन भगवान् सूर्यके समान शोभा पाने लगे ॥ २२३ ॥
गुरुकार्याणि सर्वाणि नियुज्य कुशिकात्मजे ।
ऊषुस्तां रजनीं तत्र सरवां ससुखं त्रयः ॥ २३ ॥
तत्पश्चात् श्रीरामने विश्वामित्रजीकी सारी गुरुजनोचित सेवाएँ करके हर्षका अनुभव किया । फिर वे तीनों वहाँ सरयूके तटपर रातमें सुखपूर्वक रहे ॥ २३ ॥
दशरथनृपसूनुसत्तमाभ्यां तृणशयनेऽनुचिते तदोषिताभ्याम् । कुशिकसुतवचोऽनुलालिताभ्यां सुखमिव सा विबभौ विभावरी च ॥ २४ ॥
राजा दशरथके वे दोनों श्रेष्ठ राजकुमार उस समय वहाँ तृणकी शय्यापर, जो उनके योग्य नहीं थी, सोये थे । महर्षि विश्वामित्र अपनी वाणीद्वारा उन दोनोंके प्रति लाड़ - प्यार प्रकट कर रहे थे । इससे उन्हें वह रात बड़ी सुखमयी - सी प्रतीत हुई ॥ २४ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे द्वाविंशः सर्गः ॥ २२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें बाईसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २२ ॥
पृष्ठ 123
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
बालकाण्डे त्रयोविंशः सर्गः १११ त्रयोविंशः सर्गः विश्वामित्रसहित श्रीराम और लक्ष्मणका सरयू - गंगासंगमके समीप पुण्य आश्रममें रातको ठहरना
प्रभातायां तु शर्वर्यां विश्वामित्रो महामुनिः ।
अभ्यभाषत काकुत्स्थौ शयानौ पर्णसंस्तरे ॥ १ ॥
जब रात बीती और प्रभात हुआ, तब महामुनि विश्वामित्रने तिनकों और पत्तोंके बिछौनेपर सोये हुए उन दोनों ककुत्स्थवंशी राजकुमारोंसे कहा— ॥ १ ॥
कौसल्या सुप्रजा राम पूर्वा संध्या प्रवर्तते ।
उत्तिष्ठ नरशार्दूल कर्तव्यं दैवमाह्निकम् ॥ २ ॥
' नरश्रेष्ठ राम! तुम्हारे - जैसे पुत्रको पाकर महारानी कौसल्या सुपुत्रजननी कही जाती हैं । यह देखो, प्रातःकालकी संध्याका समय हो रहा है; उठो और प्रतिदिन किये जानेवाले देवसम्बन्धी कार्योंको पूर्ण करो ' ॥ २ ॥
तस्यर्षेः परमोदारं वचः श्रुत्वा नरोत्तमौ ।
स्नात्वा कृतोदकौ वीरौ जेपतुः परमं जपम् ॥ ३ ॥
महर्षिका यह परम उदार वचन सुनकर उन दोनों नरश्रेष्ठ वीरोंने स्नान करके देवताओंका तर्पण किया और फिर वे परम उत्तम जपनीय मन्त्र गायत्रीका जप करने लगे ॥ ३ ॥
कृताह्निकौ महावीर्यौ विश्वामित्रं तपोधनम् ।
अभिवाद्यातिसंहृष्टौ गमनायाभितस्थतुः ॥ ४ ॥
नित्यकर्म समाप्त करके महापराक्रमी श्रीराम और लक्ष्मण अत्यन्त प्रसन्न हो तपोधन विश्वामित्रको प्रणाम करके वहाँसे आगे जानेको उद्यत हो गये ॥ ४ ॥
तौ प्रयान्तौ महावीय दिव्यां ददृशाते ततस्तत्र सरय्वाः जाते - जाते उन महाबली सरयूके शुभ संगमपर पहुँचकर गंगाजीका दर्शन किया ॥ ५ ॥
तत्राश्रमपदं पुण्यमृषीणां बहुवर्षसहस्राणि तप्यतां
त्रिपथगां नदीम् ।
संगमे शुभे ॥५ ॥
राजकुमारोंने गंगा और वहाँ दिव्य त्रिपथगा नदी
भावितात्मनाम् ।
परमं तपः ॥ ६ ॥
संगमके पास ही शुद्ध अन्तःकरणवाले महर्षियोंका एक पवित्र आश्रम था, जहाँ वे कई हजार वर्षोंसे तीव्र तपस्या करते थे ॥ ६ ॥
तं दृष्ट्वा परमप्रीतौ राघवौ पुण्यमाश्रमम् ।
ऊचतुस्तं महात्मानं विश्वामित्रमिदं वचः ॥ ७ ॥
यह बात कही - ॥७ ॥
कस्यायमाश्रमः पुण्यः को न्वस्मिन् वसते पुमान् ।
भगवञ्छ्रोतुमिच्छावः परं कौतूहलं हि नौ ॥८ ॥
' भगवन्! यह किसका पवित्र आश्रम है? और इसमें कौन पुरुष निवास करता है? यह हम दोनों सुनना चाहते हैं । इसके लिये हमारे मनमें बड़ी उत्कण्ठा है ' ॥ ८ ॥
तयोस्तद् वचनं श्रुत्वा प्रहस्य मुनिपुंगवः ।
अब्रवीच्छूयतां राम यस्यायं पूर्व आश्रमः ॥ ९ ॥
उन दोनोंका यह वचन सुनकर मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र हँसते हुए बोले- ' राम! यह आश्रम पहले जिसके अधिकारमें रहा है, उसका परिचय देता हूँ, सुनो ॥ ९ ॥
कन्दर्पो मूर्तिमानासीत् काम इत्युच्यते बुधैः ।
तपस्यन्तमिह स्थाणुं नियमेन समाहितम् ॥ १० ॥
' विद्वान् पुरुष जिसे काम कहते हैं, वह कन्दर्प पूर्वकालमें मूर्तिमान् था - शरीर धारण करके विचरता था । उन दिनों भगवान् स्थाणु ( शिव ) इसी आश्रम में चित्तको एकाग्र करके नियमपूर्वक तपस्या करते थे ॥ १० ॥
कृतोद्वाहं तु देवेशं गच्छन्तं समरुद्गणम् ।
धर्षयामास दुर्मेधा हुंकृतश्च महात्मना ॥ ११ ॥
' एक दिन समाधिसे उठकर देवेश्वर शिव मरुद्गणोंके साथ कहीं जा रहे थे । उसी समय दुर्बुद्धि कामने उनपर आक्रमण किया । यह देख महात्मा शिवने हुङ्कार करके उसे रोका ॥११ ॥
अवध्यातश्च रुद्रेण चक्षुषा रघुनन्दन ।
व्यशीर्यन्त शरीरात् स्वात् सर्वगात्राणि दुर्मते ॥ १२ ॥
' रघुनन्दन! भगवान् रुद्रने रोषभरी दृष्टिसे अवहेलना-पूर्वक उसकी ओर देखा; फिर तो उस दुर्बुद्धिके सारे अंग उसके शरीरसे जीर्ण - शीर्ण होकर गिर गये ॥ १२ ॥
तत्र गात्रं हतं तस्य निर्दग्धस्य महात्मनः ।
अशरीरः कृतः कामः क्रोधाद् देवेश्वरेण ह ॥ १३ ॥
' वहाँ दग्ध हुए महामना कन्दर्पका शरीर नष्ट हो गया । देवेश्वर रुद्रने अपने क्रोधसे कामको अंगहीन कर दिया ॥ १३ ॥
अनंग इति विख्यातस्तदाप्रभृति राघव । उस पवित्र आश्रमको देखकर रघुकुलरत्न श्रीराम स चांगविषयः श्रीमान् यत्रांगं स मुमोच ह ॥ १४ ॥
और लक्ष्मण बड़े प्रसन्न हुए । उन्होंने महात्मा विश्वामित्रसे ' राम! तभीसे वह ' अनंग ' नामसे विख्यात हुआ ।
पृष्ठ 124
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
११२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
शोभाशाली कन्दर्पने जहाँ अपना अंग छोड़ा था, वह ।
प्रदेश अंगदेशके नामसे विख्यात हुआ ॥ १४ ॥
तस्यायमाश्रमः पुण्यस्तस्येमे मुनयः पुरा ।
शिष्या धर्मपरा वीर तेषां पापं न विद्यते ॥ १५ ॥
' यह उन्हीं महादेवजीका पुण्य आश्रम है । वीर! ये मुनिलोग पूर्वकालमें उन्हीं स्थाणुके धर्मपरायण शिष्य थे । इनका सारा पाप नष्ट हो गया है ॥ १५ ॥
इहाद्य रजनीं राम वसेम शुभदर्शन ।
पुण्ययोः सरितोर्मध्ये श्वस्तरिष्यामहे वयम् ॥ १६ ॥
' शुभदर्शन राम! आजकी रातमें हमलोग यहीं इन पुण्यसलिला सरिताओंके बीचमें निवास करें । कल सबेरे इन्हें पार करेंगे ॥ १६ ॥
अभिगच्छामहे सर्वे शुचयः पुण्यमाश्रमम् ।
इह वासः परोऽस्माकं सुखं वत्स्यामहे निशाम् ॥ १७ ॥
स्नाताश्च कृतजप्याश्च हुतहव्या नरोत्तम । ' हम सब लोग पवित्र होकर इस पुण्य आश्रममें चलें । यहाँ रहना हमारे लिये बहुत उत्तम होगा । नरश्रेष्ठ! यहाँ स्नान करके जप और हवन करनेके बाद हम रातमें बड़े सुखसे रहेंगे ' ॥ १७३ ॥
तेषां संवदतां तत्र तपोदीर्घेण चक्षुषा ॥ १८ ॥
विज्ञाय परमप्रीता मुनयो हर्षमागमन् । वे लोग वहाँ इस प्रकार आपसमें बातचीत कर ही रहे थे कि उस आश्रममें निवास करनेवाले मुनि तपस्याद्वारा प्राप्त हुई दूर दृष्टिसे उनका आगमन जानकर । मन - ही - मन बड़े प्रसन्न हुए । उनके हृदयमें हर्षजनित उल्लास छा गया ॥१८३ ॥
अर्घ्यं पाद्यं तथाऽऽतिथ्यं निवेद्य कुशिकात्मजे ॥ १ ९ ॥ रामलक्ष्मणयोः पश्चादकुर्वन्नतिथिक्रियाम् । उन्होंने विश्वामित्रजीको अर्घ्य, पाद्य और अतिथि-सत्कारकी सामग्री अर्पित करनेके बाद श्रीराम और लक्ष्मणका भी आतिथ्य किया ॥ १ ९ ३ ॥ सत्कारं समनुप्राप्य कथाभिरभिरञ्जयन् ॥ २० ॥
यथार्हमजपन् संध्यामृषयस्ते समाहिताः । यथोचित सत्कार करके उन मुनियोंने इन अतिथियोंका भाँति - भाँतिकी कथा - वार्ताओं द्वारा मनोरञ्जन किया । फिर उन महर्षियोंने एकाग्रचित्त होकर यथावत् संध्यावन्दन एवं जप किया ॥ २०३ ॥
तत्र वासिभिरानीता मुनिभिः सुव्रतैः सह ॥२१ ॥
न्यवसन् सुसुखं तत्र कामाश्रमपदे तथा । तदनन्तर वहाँ रहनेवाले मुनियोंने अन्य उत्तम व्रतधारी मुनियोंके साथ विश्वामित्र आदिको शयनके लिये उपयुक्त स्थानमें पहुँचा दिया । सम्पूर्ण कामनाओंकी पूर्ति करनेवाले उस पुण्य आश्रममें उन विश्वामित्र आदिने बड़े सुखसे निवास किया ॥ २१३ ॥
कथाभिरभिरामाभिरभिरामौ नृपात्मजौ ।
रमयामास धर्मात्मा कौशिको मुनिपुंगवः ॥ २२ ॥
धर्मात्मा मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्रने उन मनोहर राजकुमारोंका सुन्दर कथाओंद्वारा मनोरञ्जन किया ॥ २२ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे त्रयोविंशः सर्गः ॥ २३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें तेईसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २३ ॥
चतुर्विंशः सर्गः श्रीराम और लक्ष्मणका गंगापार होते समय विश्वामित्रजीसे जलमें उठती हुई तुमुलध्वनिके विषयमें प्रश्न करना, विश्वामित्रजीका उन्हें एवं ताटका वनका परिचय देते हुए इन्हें
ततः प्रभाते विमले कृताह्निकमरिन्दमौ ।
विश्वामित्रं पुरस्कृत्य नद्यास्तीरमुपागतौ ॥ १ ॥
तदनन्तर निर्मल प्रभातकालमें नित्यकर्मसे निवृत्त हुए विश्वामित्रजीको आगे करके शत्रुदमन वीर श्रीराम और लक्ष्मण गंगानदीके तटपर आये ॥ १ ॥
ते च सर्वे महात्मानो मुनयः संशितव्रताः ।
उपस्थाप्य शुभां नावं विश्वामित्रमथाब्रुवन् ॥ २ ॥ ।
इसका कारण बताना तथा मलद, करूष ताटकावधके लिये आज्ञा प्रदान करना उस समय उत्तम व्रतका पालन करनेवाले उन पुण्याश्रमनिवासी महात्मा मुनियोंने एक सुन्दर नाव मँगवाकर विश्वामित्रजीसे कहा- ॥ २ ॥
आरोहतु भवान् नावं राजपुत्रपुरस्कृतः ।
अरिंष्ट गच्छ पन्थानं मा भूत् कालस्य पर्ययः ॥ ३ ॥
' महर्षे! आप इन राजकुमारोंको आगे करके इस नावपर बैठ जाइये और मार्गको निर्विघ्नतापूर्वक तै
पृष्ठ 125
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
बालकाण्डे चतुर्विंशः सर्गः ११३ कीजिये, जिससे विलम्ब न हो ' ॥ ३ ॥
विश्वामित्रस्तथेत्युक्त्वा तानृषीन् प्रतिपूज्य च ।
ततार सहितस्ताभ्यां सरितं सागरंगमाम् ॥४ ॥
विश्वामित्रजीने ‘ बहुत अच्छा ' कहकर उन महर्षियोंकी सराहना की और वे श्रीराम तथा लक्ष्मणके साथ समुद्र-गामिनी गंगानदीको पार करने लगे ॥ ४ ॥
तत्र शुश्राव वै शब्दं तोयसंरम्भवर्धितम् ।
मध्यमागम्य तोयस्य तस्य शब्दस्य निश्चयम् ॥ ५ ॥
ज्ञातुकामो महातेजाः सह रामः कनीयसा । गंगाकी बीच धारामें आनेपर छोटे भाईसहित महातेजस्वी श्रीरामको दो जलोंके टकरानेकी बड़ी भारी आवाज सुनायी देने लगी । ' यह कैसी आवाज है? क्यों तथा कहाँसे आ रही है? ' इस बातको निश्चितरूपसे जाननेकी इच्छा उनके भीतर जाग उठी ॥ ५३ ॥
अथ रामः सरिन्मध्ये पप्रच्छ मुनिपुंगवम् ॥ ६ ॥
वारिणो भिद्यमानस्य किमयं तुमुलो ध्वनिः । तब श्रीरामने नदीके मध्यभागमें मुनिवर विश्वामित्रसे पूछा - ' जलके परस्पर मिलनेसे यहाँ ऐसी तुमुलध्वनि क्यों हो रही है? ' ॥ ६३ ॥
राघवस्य वचः श्रुत्वा कौतूहलसमन्वितम् ॥ ७ ॥
कथयामास धर्मात्मा तस्य शब्दस्य निश्चयम् । श्रीरामचन्द्रजीके वचनमें इस रहस्यको जाननेकी उत्कण्ठा भरी हुई थी । उसे सुनकर धर्मात्मा विश्वामित्रने उस महान् शब्द ( तुमुलध्वनि ) का सुनिश्चित कारण बताते हुए कहा— • ॥ ॥ ७३ ॥
कैलासपर्वते राम मनसा निर्मितं परम् ॥ ८ ॥
ब्रह्मणा नरशार्दूल तेनेदं मानसं सरः । ' नरश्रेष्ठ राम! कैलासपर्वतपर एक सुन्दर सरोवर है । उसे ब्रह्माजीने अपने मानसिक संकल्पसे प्रकट किया था । मनके द्वारा प्रकट होनेसे ही वह उत्तम सरोवर ‘ मानस ' कहलाता है ॥ ८३ ॥
तस्मात् सुस्राव सरसः सायोध्यामुपगूहते ॥ ९ ॥
सरः प्रवृत्ता सरयूः पुण्या ब्रह्मसरश्च्युता । ' उस सरोवरसे एक नदी निकली है, जो अयोध्यापुरीसे सटकर बहती है । ब्रह्मसरसे निकलनेके कारण वह पवित्र नदी सरयूके नामसे विख्यात है ॥ ९ ३ ॥ तस्यायमतुलः शब्दो जाह्नवीमभिवर्तते ॥ १० ॥
वारिसंक्षोभजो राम प्रणामं नियतः कुरु । ' उसीका जल गंगाजीमें मिल रहा है । दो नदियोंके जलोंके संघर्षसे ही यह भारी आवाज हो रही है; जिसकी कहीं तुलना नहीं है । राम! तुम अपने मनको संयममें रखकर इस संगमके जलको प्रणाम करो ' ॥ १०३ ॥
ताभ्यां तु तावुभौ कृत्वा प्रणाममतिधार्मिकौ ॥ ११ ॥
तीरं दक्षिणमासाद्य जग्मतुर्लघुविक्रमौ । यह सुनकर उन दोनों अत्यन्त धर्मात्मा भाइयोंने उन दोनों नदियोंको प्रणाम किया और गंगाके दक्षिण किनारे पर उतरकर वे दोनों बन्धु जल्दी - जल्दी पैर बढ़ाते हुए चलने लगे ॥ ११३ ॥
स वनं घोरसंकाशं दृष्ट्वा नरवरात्मजः ॥ १२ ॥
अविप्रहतमैक्ष्वाकः पप्रच्छ मुनिपुंगवम् । उस समय इक्ष्वाकुनन्दन राजकुमार श्रीरामने अपने सामने एक भयङ्कर वन देखा, जिसमें मनुष्योंके आने-जानेका कोई चिह्न नहीं था । उसे देखकर उन्होंने मुनिवर विश्वामित्रसे पूछा – ॥ १२३ ॥
अहो वनमिदं दुर्गं झिल्लिकागणसंयुतम् ॥ १३ ॥
भैरवैः श्वापदैः कीर्णं शकुन्तैर्दारुणारवैः ।
नानाप्रकारैः शकुनैर्वाश्यद्भिर्भैरवस्वनैः ॥ १४ ॥
' गुरुदेव! यह वन तो बड़ा ही अद्भुत एवं दुर्गम है । यहाँ चारों ओर झिल्लियोंकी झनकार सुनायी देती है । भयानक हिंसक जन्तु भरे हुए हैं । भयङ्कर बोली बोलनेवाले पक्षी सब ओर फैले हुए हैं । नाना प्रकारके विहंगम भीषण स्वरमें चहचहा रहे हैं ॥ १३-१४ ॥
सिंहव्याघ्रवराहैश्च वारणैश्चापि शोभितम् ।
धवाश्वकर्णककुभैर्बिल्वतिन्दुकपाटलैः ॥ १५ ॥
संकीर्णं बदरीभिश्च किं न्विदं दारुणं वनम् । ' सिंह, व्याघ्र, सूअर और हाथी भी इस जंगलकी शोभा बढ़ा रहे हैं । धव ( धौरा ), अश्वकर्ण ( एक प्रकारके शालवृक्ष ), ककुभ ( अर्जुन ), बेल, तिन्दुक ( तेन्दू ), पाटल ( पाड़र ) तथा बेरके वृक्षोंसे भरा हुआ यह भयङ्कर वन क्या है? – इसका क्या नाम है? ' ॥ १५३ ॥
तमुवाच महातेजा विश्वामित्रो महामुनिः ॥ १६ ॥
श्रूयतां वत्स काकुत्स्थ यस्यैतद् दारुणं वनम् । तब महातेजस्वी महामुनि विश्वामित्रने उनसे कहा - ' वत्स! ककुत्स्थनन्दन! यह भयङ्कर वन जिसके अधिकारमें रहा है, उसका परिचय सुनो ॥ १६३ ॥
एतौ जनपदौ स्फीतौ पूर्वमास्तां नरोत्तम ॥ १७ ॥
मलदाश्च करूषाश्च देवनिर्माणनिर्मितौ । ' नरश्रेष्ठ! पूर्वकालमें यहाँ दो समृद्धिशाली जनपद । थे - मलद और करूष । ये दोनों देश देवताओंके । प्रयत्नसे निर्मित हुए थे ॥ १७३ ॥
पृष्ठ 126
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
११४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे पुरा वृत्रवधे राम मलेन समभिप्लुतम् ॥ १८ ॥ ।
क्षुधा चैव सहस्राक्षं ब्रह्महत्या समाविशत् । ' राम! पहलेकी बात है, वृत्रासुरका वध करनेके पश्चात् देवराज इन्द्र मलसे लिप्त हो गये । क्षुधाने भी उन्हें धर दबाया और उनके भीतर ब्रह्महत्या प्रविष्ट हो गयी ॥ तमिन्द्रं मलिनं देवा ऋषयश्च तपोधनाः ॥ १ ९ ॥ कलशैः स्नापयामासुर्मलं चास्य प्रमोचयन् । ' तब देवताओं तथा तपोधन ऋषियोंने मलिन इन्द्रको यहाँ गंगाजलसे भरे हुए कलशोंद्वारा नहलाया तथा उनके मल ( और कारूष - क्षुधा ) को छुड़ा दिया ॥ इह भूम्यां मलं दत्त्वा देवाः कारूषमेव च ॥ २० ॥
शरीरजं महेन्द्रस्य ततो हर्षं प्रपेदिरे । इस भूभागमें देवराज इन्द्रके शरीरसे उत्पन्न हुए मल और कारूषको देकर देवतालोग बड़े प्रसन्न हुए ॥ निर्मलो निष्करूषश्च शुद्ध इन्द्रो यथाभवत् ॥ २१ ॥
ततो देशस्य सुप्रीतो वरं प्रादादनुत्तमम् ।
इमौ जनपदौ स्फीतौ ख्यातिं लोके गमिष्यतः ॥ २२ ॥
मलदाश्च करूषाश्च ममांगमलधारिणौ । ' इन्द्र पूर्ववत् निर्मल, निष्करूष ( क्षुधाहीन ) एवं शुद्ध हो गये । तब उन्होंने प्रसन्न होकर इस देशको यह उत्तम वर प्रदान किया- ' ये दो जनपद लोकमें मलद और करूष नामसे विख्यात होंगे । मेरे अंगजनित मलको धारण करनेवाले ये दोनों देश बड़े समृद्धिशाली होंगे ' ॥ साधु साध्विति तं देवाः पाकशासनमब्रुवन् ॥ २३ ॥ ।
देशस्य पूजां तां दृष्ट्वा कृतां शक्रेण धीमता । ' बुद्धिमान् इन्द्रके द्वारा की गयी उस देशकी वह पूजा देखकर देवताओंने पाकशासनको बारम्बार साधुवाद दिया ॥ २३३ ॥
एतौ जनपदौ स्फीतौ दीर्घकालमरिंदम ॥ २४ ॥
मलदाश्च करूषाश्च मुदिता धनधान्यतः । ' शत्रुदमन! मलद और करूष- ये दोनों जनपद दीर्घकालतक समृद्धिशाली, धन - धान्यसे सम्पन्न तथा सुखी रहे हैं ॥ २४३ ॥
कस्यचित्त्वथ कालस्य यक्षिणी कामरूपिणी ॥ २५ ॥
बलं नागसहस्त्रस्य धारयन्ती तदा ह्यभूत् । ‘ कुछ कालके अनन्तर यहाँ इच्छानुसार रूप धारण
करनेवाली एक यक्षिणी आयी, जो अपने शरीरमें एक ।
हजार हाथियोंका बल धारण करती है ॥ २५३ ॥
ताटका नाम भद्रं ते भार्या सुन्दस्य धीमतः ॥ २६ ॥
मारीचो राक्षसः पुत्रो यस्याः शक्रपराक्रमः ।
वृत्तबाहुर्महाशीर्षो विपुलास्यतनुर्महान् ॥ २७ ॥
' उसका नाम ताटका है । वह बुद्धिमान् सुन्द नामक दैत्यकी पत्नी है । तुम्हारा कल्याण हो । मारीच नामक राक्षस, जो इन्द्रके समान पराक्रमी है, उस ताटकाका ही पुत्र है । उसकी भुजाएँ गोल, मस्तक बहुत बड़ा, मुँह फैला हुआ और शरीर विशाल है ॥ २६-२७ ॥
राक्षसो भैरवाकारो नित्यं त्रासयते प्रजाः ।
इमौ जनपदौ नित्यं विनाशयति राघव ॥ २८ ॥
मलदांश्च करूषांश्च ताटका दुष्टचारिणी । ' वह भयानक आकारवाला राक्षस यहाँकी प्रजाको सदा ही त्रास पहुँचाता रहता है । रघुनन्दन! वह दुराचारिणी ताटका भी सदा मलद और करूष- इन दोनों जनपदोंका विनाश करती रहती है ॥ २८३ ॥
सेयं पन्थानमावृत्य वसत्यत्यर्धयोजने ॥ २ ९ ॥
अत एव च गन्तव्यं ताटकाया वनं यतः ।
स्वबाहुबलमाश्रित्य जहीमां दुष्टचारिणीम् ॥ ३० ॥
' वह यक्षिणी डेढ़ योजन ( छः कोस ) तकके मार्गको घेरकर इस वनमें रहती है; अतः हमलोगोंको जिस ओर ताटका - वन है, उधर ही चलना चाहिये । तुम अपने बाहुबलका सहारा लेकर इस दुराचारिणीको मार डालो ॥ २ ९ -३० ॥
मन्नियोगादिमं देशं कुरु निष्कण्टकं पुनः ।
नहि कश्चिदिमं देशं शक्तो ह्यागन्तुमीदृशम् ॥ ३१ ॥
' मेरी आज्ञासे इस देशको पुनः निष्कण्टक बना दो । यह देश ऐसा रमणीय है तो भी इस समय कोई यहाँ आ नहीं सकता है ॥ ३१ ॥
यक्षिण्या घोरया राम उत्सादितमसह्यया
एतत्ते सर्वमाख्यातं यथैतद् दारुणं वनम् ।
यक्ष्या चोत्सादितं सर्वमद्यापि न निवर्तते ॥ ३२ ॥
' राम! उस असह्य एवं भयानक यक्षिणीने इस देशको उजाड़ कर डाला है । यह वन ऐसा भयङ्कर क्यों है, यह सारा रहस्य मैंने तुम्हें बता दिया । उस यक्षिणीने ही इस सारे देशको उजाड़ दिया है और वह आज भी अपने उस क्रूर कर्मसे निवृत्त नहीं हुई है ' ॥ ३२ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे चतुर्विंशः सर्गः ॥ २४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें चौबीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २४ ॥
पृष्ठ 127
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
बालकाण्डे पञ्चविंशः सर्गः ११५ पञ्चविंशः सर्गः श्रीरामके पूछनेपर विश्वामित्रजीका उनसे ताटकाकी उत्पत्ति, विवाह एवं शाप आदिका प्रसंग सुनाकर उन्हें ताटका - वधके लिये प्रेरित करना
अथ तस्याप्रमेयस्य मुनेर्वचनमुत्तमम् ।
श्रुत्वा पुरुषशार्दूलः प्रत्युवाच शुभां गिरम् ॥ १ ॥
अपरिमित प्रभावशाली विश्वामित्र मुनिका यह उत्तम वचन सुनकर पुरुषसिंह श्रीरामने यह शुभ बात कही— ॥ १ ॥
अल्पवीर्या यदा यक्षी श्रूयते मुनिपुंगव ।
कथं नागसहस्त्रस्य धारयत्यबला बलम् ॥ २ ॥
' मुनिश्रेष्ठ! जब वह यक्षिणी एक अबला सुनी जाती है, तब तो उसकी शक्ति थोड़ी ही होनी चाहिये; फिर वह एक हजार हाथियोंका बल कैसे धारण करती है? ' ॥ २ ॥
इत्युक्तं वचनं श्रुत्वा राघवस्यामितौजसः ।
हर्षयन् श्लक्ष्णया वाचा सलक्ष्मणमरिंदमम् ॥ ३ ॥
विश्वामित्रो ऽब्रवीद् वाक्यं शृणु येन बलोत्कटा ।
वरदानकृतं वीर्यं धारयत्यबला बलम् ॥४ ॥
अमित तेजस्वी श्रीरघुनाथके कहे हुए इस वचनको सुनकर विश्वामित्रजी अपनी मधुर वाणीद्वारा लक्ष्मणसहित शत्रुदमन श्रीरामको हर्ष प्रदान करते हुए बोले-' रघुनन्दन! जिस कारणसे ताटका अधिक बलशालिनी हो गयी है, वह बताता हूँ, सुनो । उसमें वरदानजनित बलका उदय हुआ है; अतः वह अबला होकर भी बल धारण करती है ( सबला हो गयी है ) ॥ ३-४ ॥
पूर्वमासीन्महायक्षः सुकेतुर्नाम वीर्यवान् ।
अनपत्यः शुभाचारः स च तेपे महत्तपः ॥ ५ ॥
' पूर्वकालकी बात है, सुकेतु नामसे प्रसिद्ध एक महान् यक्ष थे । वे बड़े पराक्रमी और सदाचारी थे; परंतु उन्हें कोई संतान नहीं थी; इसलिये उन्होंने बड़ी भारी तपस्या की ॥ ५ ॥
पितामहस्तु सुप्रीतस्तस्य यक्षपतेस्तदा ।
कन्यारत्नं ददौ राम ताटकां नाम नामतः ॥ ६ ॥
' श्रीराम! यक्षराज सुकेतुकी उस तपस्यासे ब्रह्माजीको बड़ी प्रसन्नता हुई । उन्होंने सुकेतुको एक कन्यारत्न प्रदान किया, जिसका नाम ताटका था ॥ ६ ॥
ददौ नागसहस्त्रस्य बलं चास्याः पितामहः ।
न त्वेव पुत्रं यक्षाय ददौ चासौ महायशाः ॥ ७ ॥
ब्रह्माजीने ही उस कन्याको एक हजार हाथियोंके समान बल दे दिया; परंतु उन महायशस्वी पितामहने उस यक्षको पुत्र नहीं ही दिया ( उसके संकल्पके अनुसार पुत्र प्राप्त हो जानेपर उसके द्वारा जनताका अत्यधिक उत्पीड़न होता, यही सोचकर ब्रह्माजीने पुत्र नहीं दिया ) ॥ ७ ॥
तां तु बालां विवर्धन्तीं रूपयौवनशालिनीम् ।
जम्भपुत्राय सुन्दाय ददौ भार्यां यशस्विनीम् ॥ ८ ॥
' धीरे - धीरे वह यक्ष - बालिका बढ़ने लगी और बढ़कर रूप प - - यौवनसे सुशोभित होने लगी । उस अवस्थामें सुकेतुने अपनी उस यशस्विनी कन्याको जम्भपुत्र सुन्दके हाथमें उसकी पत्नीके रूपमें दे दिया ॥ ८ ॥
कस्यचित्त्वथ कालस्य यक्षी पुत्रं व्यजायत ।
मारीचं नाम दुर्धर्षं यः शापाद् राक्षसोऽभवत् ॥ ९ ॥
' कुछ कालके बाद उस यक्षी ताटकाने मारीच नामसे प्रसिद्ध एक दुर्जय पुत्रको जन्म दिया, जो अगस्त्य मुनिके शापसे राक्षस हो गया ॥ ९ ॥
सुन्दे तु निहते राम अगस्त्यमृषिसत्तमम् ।
ताटका सहपुत्रेण प्रधर्षयितुमिच्छति ॥ १० ॥
' श्रीराम! अगस्त्यने ही शाप देकर ताटकापति सुन्दको भी मार डाला । उसके मारे जानेपर ताटका पुत्रसहित जाकर मुनिवर अगस्त्यको भी मौतके घाट उतार देनेकी इच्छा करने लगी ॥ १० ॥
भक्षार्थं जातसंरम्भा गर्जन्ती साभ्यधावत ।
आपतन्तीं तु तां दृष्ट्वा अगस्त्यो भगवानृषिः ॥ ११ ॥
राक्षसत्वं भजस्वेति मारीचं व्याजहार सः । ' वह कुपित हो मुनिको खा जानेके लिये गर्जना करती हुई दौड़ी । उसे आती देख भगवान् अगस्त्य मुनिने मारीचसे कहा – ' तू देवयोनि - रूपका परित्याग करके राक्षसभावको प्राप्त हो जा ' ॥ ११३ ॥
अगस्त्यः परमामर्षस्ताटकामपि शप्तवान् ॥१२ ॥
पुरुषादी महायक्षी विकृता विकृतानना ।
इदं रूपं विहायाशु दारुणं रूपमस्तु ते ॥ १३ ॥
' फिर अत्यन्त अमर्षमें भरे हुए ऋषिने ताटकाको भी शाप दे दिया — ' तू विकराल मुखवाली नरभक्षिणी राक्षसी हो जा । तू है तो महायक्षी; परंतु अब शीघ्र ही इस । रूपको त्यागकर तेरा भयङ्कर रूप हो जाय ' ॥ १२-१३ ॥
पृष्ठ 128
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
११६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
सैषा शापकृतामर्षा ताटका क्रोधमूर्च्छिता ।
देशमुत्सादयत्येनमगस्त्याचरितं शुभम् ॥ १४ ॥
' इस प्रकार शाप मिलनेके कारण ताटकाका अमर्ष और भी बढ़ गया । वह क्रोधसे मूर्च्छित हो उठी और उन दिनों अगस्त्यजी जहाँ रहते थे, उस सुन्दर देशको उजाड़ने लगी ॥ १४ ॥
एनां राघव दुर्वृत्तां यक्षीं परमदारुणाम् ।
गोब्राह्मणहितार्थाय जहि दुष्टपराक्रमाम् ॥ १५ ॥
' रघुनन्दन! तुम गौओं और ब्राह्मणोंका हित करनेके लिये दुष्ट पराक्रमवाली इस परम भयङ्कर दुराचारिणी यक्षीका वध कर डालो ॥ १५ ॥
नह्येनां शापसंसृष्टां कश्चिदुत्सहते पुमान् ।
निहन्तुं त्रिषु लोकेषु त्वामृते रघुनन्दन ॥ १६ ॥ ।
' रघुकुलको आनन्दित करनेवाले वीर! इस शापग्रस्त ताटकाको मारनेके लिये तीनों लोकोंमें तुम्हारे सिवा दूसरा कोई पुरुष समर्थ नहीं है ॥ १६ ॥
नहि ते स्त्रीवधकृते घृणा कार्या नरोत्तम ।
चातुर्वर्ण्यहितार्थं हि कर्तव्यं राजसूनुना ॥ १७ ॥
' नरश्रेष्ठ! तुम स्त्री - हत्याका विचार करके इसके प्रति दया न दिखाना । एक राजपुत्रको चारों वर्णोंके हितके लिये स्त्रीहत्या भी करनी पड़े तो उससे मुँह नहीं मोड़ना चाहिये ॥ १७ ॥
नृशंसमनृशंसं वा प्रजारक्षणकारणात् ।
पातकं वा सदोषं वा कर्तव्यं रक्षता सदा ॥ १८ ॥
‘ प्रजापालक नरेशको प्रजाजनोंकी रक्षाके लिये क्रूरतापूर्ण या क्रूरतारहित, पातकयुक्त अथवा सदोष कर्म भी करना पड़े तो कर लेना चाहिये । यह बात उसे सदा ही ध्यानमें रखनी चाहिये ॥ १८ ॥
राज्यभारनियुक्तानामेष धर्मः सनातनः ।
अधर्म्यं जहि काकुत्स्थ धर्मो ह्यस्यां न विद्यते ॥ १ ९ ॥
‘ जिनके ऊपर राज्यके पालनका भार है, उनका तो यह सनातन धर्म है । ककुत्स्थकुलनन्दन! ताटका महापापिनी है । उसमें धर्मका लेशमात्र भी नहीं है; अतः उसे मार डालो ॥ १ ९ ॥
श्रूयते हि पुरा शक्रो विरोचनसुतां नृप ।
पृथिवीं हन्तुमिच्छन्तीं मन्थरामभ्यसूदयत् ॥ २० ॥
' नरेश्वर! सुना जाता है कि पूर्वकालमें विरोचनकी पुत्री मन्थरा सारी पृथ्वीका नाश कर डालना चाहती थी । उसके इस विचारको जानकर इन्द्रने उसका वध कर डाला ॥ २० ॥
विष्णुना च पुरा राम भृगुपत्नी पतिव्रता ।
अनिन्द्रं लोकमिच्छन्ती काव्यमाता निषूदिता ॥ २१ ॥
' श्रीराम! प्राचीन कालमें शुक्राचार्यकी माता तथा भृगुकी पतिव्रता पत्नी त्रिभुवनको इन्द्रसे शून्य कर देना चाहती थीं । यह जानकर भगवान् विष्णुने उनको मार डाला ॥ एतैश्चान्यैश्च बहुभी राजपुत्रैर्महात्मभिः ।
अधर्मसहिता नार्यो हताः पुरुषसत्तमैः ।
तस्मादेनां घृणां त्यक्त्वा जहि मच्छासनान्नृप ॥ २२ ॥
' इन्होंने तथा अन्य बहुत - से महामनस्वी पुरुषप्रवर राजकुमारोंने पापचारिणी स्त्रियोंका वध किया है । नरेश्वर! अतः तुम भी मेरी आज्ञासे दया अथवा घृणाको । त्यागकर इस राक्षसीको मार डालो ' ॥ २२ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे पञ्चविंशः सर्गः ॥ २५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें पचीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २५ ॥
षड्विंशः सर्गः श्रीरामद्वारा ताटकाका वध मुनेर्वचनमक्लीबं श्रुत्वा नरवरात्मजः । अनुशिष्टोऽस्म्ययोध्यायां गुरुमध्ये महात्मना । राघवः प्राञ्जलिर्भूत्वा प्रत्युवाच दृढव्रतः ॥ १ ॥ पित्रा दशरथेनाहं नावज्ञेयं हि तद्वचः ॥ ३ ॥
मुनिके ये उत्साहभरे वचन सुनकर दृढ़तापूर्वक ‘ भगवन्! अयोध्यामें मेरे पिता महामना महाराज दशरथने उत्तम व्रतका पालन करनेवाले राजकुमार श्रीरामने हाथ अन्य गुरुजनोंके बीच मुझे यह उपदेश दिया था कि जोड़कर उत्तर दिया- ॥ १ ॥ ' बेटा! तुम पिताके कहनेसे पिताके वचनोंका गौरव रखनेके
पितुर्वचननिर्देशात् पितुर्वचनगौरवात् । लिये कुशिकनन्दन विश्वामित्रकी आज्ञाका निःशङ्क होकर वचनं कौशिकस्येति कर्तव्यमविशङ्कया ॥ २ ॥ | पालन करना । कभी भी उनकी बातकी अवहेलना न करना '
पृष्ठ 129
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
बालकाण्डे षड्विंशः सर्गः ११७
सोऽहं पितुर्वचः श्रुत्वा शासनाद् ब्रह्मवादिनः ।
करिष्यामि न संदेहस्ताटकावधमुत्तमम् ॥ ४ ॥
‘ अतः मैं पिताजीके उस उपदेशको सुनकर आप ब्रह्मवादी महात्माकी आज्ञासे ताटकावधसम्बन्धी कार्यको उत्तम मानकर करूँगा- इसमें संदेह नहीं है ॥४ ॥
गोब्राह्मणहितार्थाय देशस्य च हिताय च ।
तव चैवाप्रमेयस्य वचनं कर्तुमुद्यतः ॥ ५ ॥
‘ गौ, ब्राह्मण तथा समूचे देशका हित करनेके लिये मैं आप - जैसे अनुपम प्रभावशाली महात्माके आदेशका पालन करनेको सब प्रकारसे तैयार हूँ ' ॥५ ॥
एवमुक्त्वा धनुर्मध्ये बद्ध्वा मुष्टिमरिंदमः ।
ज्याघोषमकरोत् तीव्रं दिशः शब्देन नादयन् ॥ ६ ॥
ऐसा कहकर शत्रुदमन श्रीरामने धनुषके मध्यभागमें मुट्ठी बाँधकर उसे जोरसे पकड़ा और उसकी प्रत्यञ्चापर तीव्र टङ्कार दी । उसकी आवाजसे सम्पूर्ण दिशाएँ गूँज उठीं ॥ ६ ॥
तेन शब्देन वित्रस्तास्ताटकावनवासिनः ।
ताटका च सुसंक्रुद्धा तेन शब्देन मोहिता ॥ ७ ॥
उस शब्दसे ताटकावनमें रहनेवाले समस्त प्राणी थर्रा उठे । ताटका भी उस टङ्कार घोषसे पहले तो किंकर्तव्यविमूढ़ हो उठी; परंतु फिर कुछ सोचकर अत्यन्त क्रोधमें भर गयी ॥ ७ ॥
तं शब्दमभिनिध्याय राक्षसी क्रोधमूर्च्छिता ।
श्रुत्वा चाभ्यद्रवत् क्रुद्धा यत्र शब्दो विनिःसृतः ॥ ८ ॥
उस शब्दको सुनकर वह राक्षसी क्रोधसे अचेत-सी हो गयी थी । उसे सुनते ही वह जहाँसे आवाज आयी थी, उसी दिशाकी ओर रोषपूर्वक दौड़ी ॥ ८ ॥
तां दृष्ट्वा राघवः क्रुद्धां विकृतां विकृताननाम् ।
प्रमाणेनातिवृद्धां च लक्ष्मणं सोऽभ्यभाषत ॥ ९ ॥
उसके शरीरकी ऊँचाई बहुत अधिक थी । उसकी मुखाकृति विकृत दिखायी देती थी । क्रोधमें भरी हुई उस विकराल राक्षसीकी ओर दृष्टिपात करके श्रीरामने लक्ष्मणसे कहा - ॥९ ॥
पश्य लक्ष्मण यक्षिण्या भैरवं दारुणं वपुः ।
भिद्येरन् दर्शनादस्या भीरूणां हृदयानि च ॥ १० ॥
' लक्ष्मण! देखो तो सही, इस यक्षिणीका शरीर कैसा दारुण एवं भयङ्कर है! इसके दर्शनमात्रसे भीरु पुरुषोंके हृदय विदीर्ण हो सकते हैं ॥ १० ॥
एतां पश्य दुराधर्षां मायाबलसमन्विताम् ।
विनिवृत्तां करोम्यद्य हृतकर्णाग्रनासिकाम् ॥ ११ ॥
' मायाबलसे सम्पन्न होनेके कारण यह अत्यन्त दुर्जय हो रही है । देखो, मैं अभी इसके कान और नाक काटकर इसे पीछे लौटनेको विवश किये देता हूँ ॥ ११ ॥
न ह्येनामुत्सहे हन्तुं स्त्रीस्वभावेन रक्षिताम् ।
वीर्यं चास्या गतिं चैव हन्यामिति हि मे मतिः ॥ १२ ॥
' यह अपने स्त्रीस्वभावके कारण रक्षित है; अतः मुझे इसे मारनेमें उत्साह नहीं है । मेरा विचार यह है कि मैं इसके बल - पराक्रम तथा गमनशक्तिको नष्ट कर दूँ ( अर्थात् इसके हाथ - पैर काट डालूँ ) ' ॥१२ ॥
एवं बुवाणे रामे तु ताटका क्रोधमूर्च्छिता ।
उद्यम्य बाहुं गर्जन्ती राममेवाभ्यधावत ॥ १३ ॥
श्रीराम इस प्रकार कह ही रहे थे कि क्रोधसे अचेत हुई ताटका वहाँ आ पहुँची और एक बाँह उठाकर गर्जना करती हुई उन्हींकी ओर झपटी ॥ १३ ॥
विश्वामित्रस्तु ब्रह्मर्षिहुँकारेणाभिभर्त्स्य ताम् ।
स्वस्ति राघवयोरस्तु जयं चैवाभ्यभाषत ॥ १४ ॥
यह देख ब्रह्मर्षि विश्वामित्रने अपने हुंकारके द्वारा उसे डाँटकर कहा - ' रघुकुलके इन दोनों राजकुमारोंका
कल्याण हो । इनकी विजय हो ' ॥ १४ ॥
उद्धुन्वाना रजो घोरं ताटका राघवावुभौ ।
रजोमेघेन महता मुहूर्तं सा व्यमोहयत् ॥ १५ ॥
तब ताटकाने उन दोनों रघुवंशी वीरोंपर भयङ्कर धूल उड़ाना आरम्भ किया । वहाँ धूलका विशाल बादल - सा छा गया । उसके द्वारा उसने श्रीराम और लक्ष्मणको दो घड़ीतक मोहमें डाल दिया ॥ १५ ॥
ततो मायां समास्थाय शिलावर्षेण राघवौ ।
अवाकिरत् सुमहता ततश्चुक्रोध राघवः ॥ १६ ॥
तत्पश्चात् मायाका आश्रय लेकर वह उन दोनों भाइयोंपर पत्थरोंकी बड़ी भारी वर्षा करने लगी । यह देख रघुनाथजी उसपर कुपित हो उठे ॥ १६ ॥
शिलावर्षं महत् तस्याः शरवर्षेण राघवः ।
प्रतिवार्योपधावन्त्याः करौ चिच्छेद पत्रिभिः ॥१७ ॥
रघुवीरने अपनी बाणवर्षाके द्वारा उसकी बड़ी भारी शिलावृष्टिको रोककर अपनी ओर आती हुई उस निशाचरीके दोनों हाथ तीखे सायकोंसे काट डाले ॥ १७ ॥
ततश्छिन्नभुजां श्रान्तामभ्याशे परिगर्जतीम् ।
सौमित्रिरकरोत् क्रोधाद्धृतकर्णाग्रनासिकाम् ॥ १८ ॥
दोनों भुजाएँ कट जानेसे थकी हुई ताटका | उनके निकट खड़ी होकर जोर - जोरसे गर्जना करने
पृष्ठ 130
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
११८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
लगी । यह देख सुमित्राकुमार लक्ष्मणने क्रोधमें भरकर ।
उसके नाक - कान काट लिये ॥ १८ ॥
कामरूपधरा सा तु कृत्वा रूपाण्यनेकशः ।
अन्तर्धानं गता यक्षी मोहयन्ती स्वमायया ॥ १ ९ ॥
परंतु वह तो इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली यक्षिणी थी; अतः अनेक प्रकारके रूप बनाकर अपनी
मायासे श्रीराम और लक्ष्मणको मोहमें डालती हुई ।
अदृश्य हो गयी ॥ १ ९ ॥
अश्मवर्षं विमुञ्चन्ती भैरवं विचचार सा ।
ततस्तावश्मवर्षेण कीर्यमाणौ समन्ततः ॥ २० ॥
दृष्ट्वा गाधिसुतः श्रीमानिदं वचनमब्रवीत् ।
अलं ते घृणया राम पापैषा दुष्टचारिणी ॥ २१ ॥
यज्ञविघ्नकरी यक्षी पुरा वर्धेत मायया ।
वध्यतां तावदेवैषा पुरा संध्या प्रवर्तते ॥ २२ ॥
रक्षांसि संध्याकाले तु दुर्धर्षाणि भवन्ति हि । अब वह पत्थरोंकी भयङ्कर वर्षा करती हुई आकाशमें विचरने लगी । श्रीराम और लक्ष्मणपर चारों ओरसे प्रस्तरोंकी वृष्टि होती देख तेजस्वी गाधिनन्दन विश्वामित्रने इस प्रकार कहा - ' श्रीराम! इसके ऊपर तुम्हारा दया करना व्यर्थ है । यह बड़ी पापिनी और दुराचारिणी है । सदा यज्ञोंमें विघ्न डाला करती है । यह अपनी मायासे पुनः प्रबल हो उठे, इसके पहले ही इसे मार डालो । अभी संध्याकाल आना चाहता है, इसके पहले ही यह कार्य हो जाना चाहिये; क्योंकि संध्याके समय राक्षस दुर्जय हो जाते हैं ' ॥ २०-२२३ ॥ इत्युक्तः स तु तां यक्षीमश्मवृष्ट्याभिवर्षिणीम् ॥ २३ ॥
दर्शयन् शब्दवेधित्वं तां रुरोध स सायकैः । विश्वामित्रजीके ऐसा कहनेपर श्रीरामने शब्दवेधी बाण चलानेकी शक्तिका परिचय देते हुए बाण मारकर प्रस्तरोंकी वर्षा करनेवाली उस यक्षिणीको सब ओरसे अवरुद्ध कर दिया ॥ २३३ ॥
सा रुद्धा बाणजालेन मायाबलसमन्विता ॥ २४ ॥
अभिदुद्राव काकुत्स्थं लक्ष्मणं च विनेदुषी ।
तामापतन्तीं वेगेन विक्रान्तामशनीमिव ॥ २५ ॥
शरेणोरसि विव्याध सा पपात ममार च । उनके बाण - समूहसे घिर जानेपर मायाबलसे युक्त वह यक्षिणी जोर - जोरसे गर्जना करती हुई श्रीराम और लक्ष्मणके ऊपर टूट पड़ी । उसे चलाये हुए इन्द्रके वज्रकी भाँति वेगसे आती देख श्रीरामने एक बाण
मारकर उसकी छाती चीर डाली । तब ताटका पृथ्वीपर ।
गिरी और मर गयी ॥ २४-२५३ ॥
तां हतां भीमसंकाशां दृष्ट्वा सुरपतिस्तदा ॥ २६ ॥
साधु साध्विति काकुत्स्थं सुराश्चाप्यभिपूजयन् । उस भयङ्कर राक्षसीको मारी गयी देख देवराज इन्द्र तथा देवताओंने श्रीरामको साधुवाद देते हुए उनकी सराहना की ॥ २६३ ॥
उवाच परमप्रीतः सहस्त्राक्षः पुरन्दरः ॥ २७ ॥
सुराश्च सर्वे संहृष्टा विश्वामित्रमथाब्रुवन् । उस समय सहस्रलोचन इन्द्र तथा समस्त देवताओंने अत्यन्त प्रसन्न एवं हर्षोत्फुल्ल होकर विश्वामित्रजीसे कहा— ॥ २७३ ॥
मुने कौशिक भद्रं ते सेन्द्राः सर्वे मरुद्गणाः ॥ २८ ॥
तोषिताः कर्मणानेन स्नेहं दर्शय राघवे । ' मुने! कुशिकनन्दन! आपका कल्याण हो । आपने इस कार्यसे इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवताओंको संतुष्ट किया है । अब रघुकुलतिलक श्रीरामपर आप अपना स्नेह प्रकट कीजिये ॥ २८३ ॥
प्रजापतेः कृशाश्वस्य पुत्रान् सत्यपराक्रमान् ॥ २ ९ ॥ तपोबलभृतो ब्रह्मन् राघवाय निवेदय । ' ब्रह्मन्! प्रजापति कृशाश्वके अस्त्र - रूपधारी पुत्रोंको, जो सत्यपराक्रमी तथा तपोबलसे सम्पन्न हैं, श्रीरामको समर्पित कीजिये ॥ २ ९ ३ ॥ पात्रभूतश्च ते ब्रह्मंस्तवानुगमने रतः ॥ ३० ॥
कर्तव्यं सुमहत् कर्म सुराणां राजसूनुना । ' विप्रवर! ये आपके अस्त्रदानके सुयोग्य पात्र हैं तथा आपके अनुसरण ( सेवा - शुश्रूषा ) में तत्पर रहते हैं । राजकुमार श्रीरामके द्वारा देवताओंका महान् कार्य सम्पन्न होनेवाला है ' ॥ ३०३ ॥
एवमुक्त्वा सुराः सर्वे जग्मुर्हृष्टा विहायसम् ॥ ३१ ॥
विश्वामित्रं पूजयन्तस्ततः संध्या प्रवर्तते । ऐसा कहकर सभी देवता विश्वामित्रजीकी प्रशंसा करते हुए प्रसन्नतापूर्वक आकाशमार्गसे चले गये । तत्पश्चात् संध्या हो गयी ॥ ३१३ ॥
ततो मुनिवरः प्रीतस्ताटकावधतोषितः ॥ ३२ ॥
मूर्ध्नि राममुपाघ्राय इदं वचनमब्रवीत् । तदनन्तर ताटकावधसे संतुष्ट हुए मुनिवर विश्वामित्रने श्रीरामचन्द्रजीका मस्तक सूँघकर उनसे यह बात कही - ॥ ३२३ ॥
इहाद्य रजनीं राम वसाम शुभदर्शन ॥ ३३ ॥
श्वः प्रभाते गमिष्यामस्तदाश्रमपदं मम ।