श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 141–150

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 141–150

पृष्ठ 141

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 141 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे द्वात्रिंशः सर्गः १२ ९ पुत्र उत्पन्न किये, जो उन्हींके समान थे ॥ २ ॥

कुशाम्बं कुशनाभं च असूर्तरजसं वसुम् ।

दीप्तियुक्तान् महोत्साहान् क्षत्रधर्मचिकीर्षया ॥३ ॥

तानुवाच कुशः पुत्रान् धर्मिष्ठान् सत्यवादिनः ।

क्रियतां पालनं पुत्रा धर्मं प्राप्स्यथ पुष्कलम् ॥ ४ ॥

उनके नाम इस प्रकार हैं- कुशाम्ब, कुशनाभ, असूर्तरजस ' तथा वसु । ये सब - के - सब तेजस्वी तथा महान् उत्साही थे । राजा कुशने ' प्रजारक्षणरूप ' क्षत्रिय -धर्मके पालनकी इच्छासे अपने उन धर्मिष्ठ तथा सत्यवादी पुत्रोंसे कहा – ' पुत्रो! प्रजाका पालन करो, इससे तुम्हें धर्मका पूरा - पूरा फल प्राप्त होगा ' ॥ ३-४ ॥

कुशस्य वचनं श्रुत्वा चत्वारो लोकसत्तमाः ।

निवेशं चक्रिरे सर्वे पुराणां नृवरास्तदा ॥ ५ ॥

अपने पिता महाराज कुशकी यह बात सुनकर उन चारों लोकशिरोमणि नरश्रेष्ठ राजकुमारोंने उस समय अपने - अपने लिये पृथक् - पृथक् नगर निर्माण कराया ॥ ५ ॥

कुशाम्बस्तु महातेजाः कौशाम्बीमकरोत् पुरीम् ।

कुशनाभस्तु धर्मात्मा पुरं चक्रे महोदयम् ॥ ६ ॥

महातेजस्वी कुशाम्बने ' कौशाम्बी ' पुरी बसायी ( जिसे आजकल ' कोसम ' कहते हैं ) । धर्मात्मा कुशनाभने ' महोदय ' नामक नगरका निर्माण कराया ॥ ६ ॥

असूर्तरजसो नाम धर्मारण्यं महामतिः ।

चक्रे पुरवरं राजा वसुनाम गिरिव्रजम् ॥ ७ ॥

परम बुद्धिमान् असूर्तरजसने ' धर्मारण्य ' नामक एक श्रेष्ठ नगर बसाया तथा राजा वसुने ' गिरिव्रज ' नगरकी स्थापना की ॥७ ॥

एषा वसुमती नाम वसोस्तस्य महात्मनः ।

एते शैलवराः पञ्च प्रकाशन्ते समन्ततः ॥ ८ ॥

महात्मा वसुकी यह ‘ गिरिव्रज ' नामक राजधानी वसुमतीके नामसे प्रसिद्ध हुई । इसके चारों ओर ये पाँच श्रेष्ठ पर्वत सुशोभित होते हैं २ ॥ ८ ॥

सुमागधी नदी रम्या मागधान् विश्रुताऽऽययौ ।

पञ्चानां शैलमुख्यानां मध्ये मालेव शोभते ॥ ९ ॥

यह रमणीय ( सोन ) नदी दक्षिण - पश्चिमकी ओरसे बहती हुई मगध देशमें आयी है, इसलिये यहाँ ' सुमागधी ' नामसे विख्यात हुई है । यह इन पाँच श्रेष्ठ पर्वतोंके बीचमें मालाकी भाँति सुशोभित हो रही है॥९॥

सैषा हि मागधी राम वसोस्तस्य महात्मनः ।

पूर्वाभिचरिता राम सुक्षेत्रा सस्यमालिनी ॥ १० ॥

श्रीराम! इस प्रकार ' मागधी ' नामसे प्रसिद्ध हुई यह सोन नदी पूर्वोक्त महात्मा वसुसे सम्बन्ध रखती है । रघुनन्दन! यह दक्षिण - पश्चिमसे आकर पूर्वोत्तर दिशाकी ओर प्रवाहित हुई है । इसके दोनों तटोंपर सुन्दर क्षेत्र ( उपजाऊ खेत ) हैं, अतः यह सदा सस्य -मालाओंसे अलंकृत ( हरी - भरी खेती से सुशोभित ) रहती है ॥ १० ॥

कुशनाभस्तु राजर्षिः कन्याशतमनुत्तमम् ।

जनयामास धर्मात्मा घृताच्यां रघुनन्दन ॥ ११ ॥

रघुकुलको आनन्दित करनेवाले श्रीराम! धर्मात्मा राजर्षि कुशनाभने घृताची अप्सराके गर्भसे परम उत्तम सौ कन्याओंको जन्म दिया ॥ ११ ॥

तास्तु यौवनशालिन्यो रूपवत्यः स्वलंकृताः ।

उद्यानभूमिमागम्य प्रावृषीव शतह्रदाः ॥ १२ ॥

गायन्त्यो नृत्यमानाश्च वादयन्त्यस्तु राघव ।

आमोदं परमं जग्मुर्वराभरणभूषिताः ॥ १३ ॥

वे सब - की - सब सुन्दर रूप - लावण्यसे सुशोभित थीं । धीरे - धीरे युवावस्थाने आकर उनके सौन्दर्यको और भी बढ़ा दिया । रघुवीर! एक दिन वस्त्र और आभूषणोंसे विभूषित हो वे सभी राजकन्याएँ उद्यान - भूमिमें आकर वर्षाऋतुमें प्रकाशित होनेवाली विद्युन्मालाओंकी भाँति शोभा पाने लगीं । सुन्दर अलंकारोंसे अलंकृत हुई वे अंगनाएँ गाती, बजाती और नृत्य करती हुई वहाँ परम आमोद - प्रमोदमें मग्न हो गयीं ॥ १२-१३ ॥ १. रामायणशिरोमणि नामक व्याख्याके निर्माताने ' अमूर्तिरजसम् ' पाठ माना है । महाभारतके अनुसार इनका नाम ' अमूर्तरयस् ' या ' अमूर्तरया ' था ( वन ९ ५ । १७ ) । यहाँ इनके द्वारा धर्मारण्य नामक नगर बसानेका उल्लेख है । यह नगर धर्मारण्य नामक तीर्थभूत वनमें था । यह वन गयाके आस - पासका ही प्रदेश है । अमूर्तरयाके पुत्र गयने ही गया नामक नगर बसाया था । अतः धर्मारण्य और गयाकी एकता सिद्ध होती है । महाभारत वनपर्व ( ८४।८५ ) में गयाके ब्रह्मसरोवरको धर्मारण्यसे सुशोभित बताया गया है । ( वन ० ८२ । ४७ ) धर्मारण्यमें पितृ पूजनकी महत्ता बतायी गयी है । २. महाभारत सभापर्व ( २१ । १ - १० ) में इन पाँचों पर्वतोंके नाम इस प्रकार वर्णित हैं- ( १ ) विपुल, ( २ ) वराह, ( ३ ) वृषभ ( ऋषभ ), ( ४ ) ऋषिगिरि ( मातङ्ग ) तथा ( ५ ) चैत्यक । 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_6_1_Front

पृष्ठ 142

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 142 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

अथ ताश्चारुसर्वाङ्गयो रूपेणाप्रतिमा भुवि ।

उद्यानभूमिमागम्य तारा इव घनान्तरे ॥ १४ ॥

उनके सभी अंग बड़े मनोहर थे । इस भूतलपर उनके रूप - सौन्दर्यकी कहीं भी तुलना नहीं थी । उस

उद्यानमें आकर वे बादलोंके ओटमें कुछ - कुछ छिपी हुई ।

तारिकाओंके समान शोभा पा रही थीं ॥ १४ ॥

ताः सर्वा गुणसम्पन्ना रूपयौवनसंयुताः ।

दृष्ट्वा सर्वात्मको वायुरिदं वचनमब्रवीत् ॥१५ ॥

उस समय उत्तम गुणोंसे सम्पन्न तथा रूप और यौवनसे सुशोभित उन सब राजकन्याओंको देखकर सर्वस्वरूप वायु देवताने उनसे इस प्रकार कहा- ॥

अहं वः कामये सर्वा भार्या मम भविष्यथ ।

मानुषस्त्यज्यतां भावो दीर्घमायुरवाप्स्यथ ॥ १६ ॥

' सुन्दरियो! मैं तुम सबको अपनी प्रेयसीके रूपमें प्राप्त करना चाहता हूँ । तुम सब मेरी भार्याएँ बनोगी । अब मनुष्यभावका त्याग करो और मुझे अंगीकार करके देवांगनाओंकी भाँति दीर्घ आयु प्राप्त कर लो ॥

चलं हि यौवनं नित्यं मानुषेषु विशेषतः ।

अक्षयं यौवनं प्राप्ता अमर्यश्च भविष्यथ ॥ १७ ॥

‘ विशेषतः मानव - शरीरमें जवानी कभी स्थिर नहीं रहती - प्रतिक्षण क्षीण होती जाती है । मेरे साथ सम्बन्ध हो जानेपर तुमलोग अक्षय यौवन प्राप्त करके अमर हो जाओगी ’ ॥ १७ ॥

तस्य तद् वचनं श्रुत्वा वायोरक्लिष्टकर्मणः ।

अपहास्य ततो वाक्यं कन्याशतमथाब्रवीत् ॥ १८ ॥

अनायास ही महान् कर्म करनेवाले वायुदेवका यह कथन सुनकर वे सौ कन्याएँ अवहेलनापूर्वक हँसकर बोलीं- ॥ १८ ॥

अन्तश्चरसि भूतानां सर्वेषां सुरसत्तम ।

प्रभावज्ञाश्च ते सर्वाः किमर्थमवमन्यसे ॥ १ ९ ॥

' सुरश्रेष्ठ! आप प्राणवायुके रूपमें समस्त प्राणियोंके भीतर विचरते हैं ( अतः सबके मनकी बातें जानते हैं; आपको यह मालूम होगा कि हमारे मनमें आपके प्रति कोई आकर्षण नहीं है ) । हम सब बहिनें आपके अनुपम प्रभावको भी जानती हैं ( तो भी हमारा आपके प्रति अनुराग नहीं है ); ऐसी दशामें यह अनुचित प्रस्ताव ' करके आप हमारा अपमान किसलिये कर रहे हैं? ॥ १ ९ ॥

कुशनाभसुता देव समस्ताः सुरसत्तम ।

स्थानाच्च्यावयितुं देवं रक्षामस्तु तपो वयम् ॥ २० ॥

‘ देव! देवशिरोमणे! हम सब की सब राजर्षि कुशनाभकी कन्याएँ हैं । देवता होनेपर भी आपको शाप देकर वायुपदसे भ्रष्ट कर सकती हैं, किंतु ऐसा करना नहीं चाहतीं; क्योंकि हम अपने तपको सुरक्षित रखती हैं ॥ २० ॥

मा भूत् स कालो दुर्मेधः पितरं सत्यवादिनम् ।

अवमन्य स्वधर्मेण स्वयंवरमुपास्महे ॥ २१ ॥

' दुर्मते! वह समय कभी न आवे, जब कि हम अपने सत्यवादी पिताकी अवहेलना करके कामवश या अत्यन्त अधर्मपूर्वक स्वयं ही वर ढूँढ़ने लगें ॥ २१ ॥

पिता हि प्रभुरस्माकं दैवतं परमं च सः ।

यस्य नो दास्यति पिता स नो भर्ता भविष्यति ॥ २२ ॥

' हमलोगोंपर हमारे पिताजीका प्रभुत्व है, वे हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ देवता हैं । पिताजी हमें जिसके हाथमें दे देंगे, वही हमारा पति होगा ' ॥ २२ ॥

तासां तु वचनं श्रुत्वा हरिः परमकोपनः ।

प्रविश्य सर्वगात्राणि बभञ्ज भगवान् प्रभुः ॥ २३ ॥

अरत्निमात्राकृतयो भग्नगात्रा भयार्दिताः । उनकी यह बात सुनकर वायुदेव अत्यन्त कुपित हो उठे । उन ऐश्वर्यशाली प्रभुने उनके भीतर प्रविष्ट हो सब अंगोंको मोड़कर टेढ़ा कर दिया । शरीर मुड़ जानेके कारण वे कुबड़ी हो गयीं । उनकी आकृति मुट्ठी बँधे हुए एक हाथके बराबर हो गयी । वे भयसे व्याकुल हो उठीं ॥ २३३ ॥

ताः कन्या वायुना भग्ना विविशुर्नृपतेर्गृहम् ।

प्रविश्य च सुसम्भ्रान्ताः सलज्जाः सास्त्रलोचनाः ॥ २४ ॥

वायुदेवके द्वारा कुबड़ी की हुई उन कन्याओंने राजभवनमें प्रवेश किया । प्रवेश करके वे लज्जित और उद्विग्न हो गयीं । उनके नेत्रोंसे आँसुओंकी धाराएँ बहने लगीं ॥ २४ ॥

स च ता दयिता भग्नाः कन्याः परमशोभनाः ।

दृष्ट्वा दीनास्तदा राजा सम्भ्रान्त इदमब्रवीत् ॥ २५ ॥

अपनी परम सुन्दरी प्यारी पुत्रियोंको कुब्जताके कारण अत्यन्त दयनीय दशामें पड़ी देख राजा कुशनाभ घबरा गये और इस प्रकार बोले- ॥ २५ ॥

किमिदं कथ्यतां पुत्र्यः को धर्ममवमन्यते ।

कुब्जाः केन कृताः सर्वाश्चेष्टन्त्यो नाभिभाषथ ।

एवं राजा विनिःश्वस्य समाधिं संदधे ततः ॥ २६ ॥

' पुत्रियो! यह क्या हुआ? बताओ । कौन प्राणी 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_6_1_Back

पृष्ठ 143

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 143 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे त्रयस्त्रिंशः सर्गः १३१ धर्मकी अवहेलना करता है? किसने तुम्हें कुबड़ी बना | हो । ' यों कहकर राजाने लंबी साँस खींची और उनका दिया, जिससे तुम तड़प रही हो, किंतु कुछ बताती नहीं | उत्तर सुननेके लिये वे सावधान होकर बैठ गये ॥ २६ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे द्वात्रिंशः सर्गः ॥ ३२ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें बत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३२ ॥

त्रयस्त्रिंशः सर्गः राजा कुशनाभद्वारा कन्याओंके धैर्य एवं क्षमाशीलताकी प्रशंसा, ब्रह्मदत्तकी उत्पत्ति तथा उनके साथ कुशनाभकी कन्याओंका विवाह

तस्य तद् वचनं श्रुत्वा कुशनाभस्य धीमतः ।

शिरोभिश्चरणौ स्पृष्ट्वा कन्याशतमभाषत ॥ १ ॥

बुद्धिमान् महाराज कुशनाभका वह वचन सुनकर उन सौ कन्याओंने पिताके चरणोंमें सिर रखकर प्रणाम किया और इस प्रकार कहा— ॥ १ ॥

वायुः सर्वात्मको राजन् प्रधर्षयितुमिच्छति ।

अशुभं मार्गमास्थाय न धर्मं प्रत्यवेक्षते ॥ २ ॥

राजन्! सर्वत्र संचार करनेवाले वायुदेव अशुभ मार्गका अवलम्बन करके हमपर बलात्कार करना चाहते थे । धर्मपर उनकी दृष्टि नहीं थी ॥ २ ॥

पितृमत्यः स्म भद्रं ते स्वच्छन्दे न वयं स्थिताः ।

पितरं नो वृणीष्व त्वं यदि नो दास्यते तव ॥ ३ ॥

हमने उनसे कहा — ' देव! आपका कल्याण हो, हमारे पिता विद्यमान हैं; हम स्वच्छन्द नहीं हैं । आप पिताजीके पास जाकर हमारा वरण कीजिये । यदि वे हमें आपको सौंप देंगे तो हम आपकी हो जायँगी ' ॥ ३ ॥

तेन पापानुबन्धेन वचनं न प्रतीच्छता ।

एवं ब्रुवन्त्यः सर्वाः स्म वायुनाभिहता भृशम् ॥ ४ ॥

परंतु उनका मन तो पापसे बँधा हुआ था । उन्होंने हमारी बात नहीं मानी । हम सब बहिनें ये ही धर्मसंगत बातें कह रही थीं, तो भी उन्होंने हमें गहरी चोट पहुँचायी - बिना अपराधके ही हमें पीडा दी ॥ ४ ॥

तासां तु वचनं श्रुत्वा राजा परमधार्मिकः ।

प्रत्युवाच महातेजाः कन्याशतमनुत्तमम् ॥ ५ ॥

उनकी बात सुनकर परम धर्मात्मा महातेजस्वी राजाने उन अपनी परम उत्तम सौ कन्याओंको इस प्रकार उत्तर दिया- ॥५ ॥

क्षान्तं क्षमावतां पुत्र्यः कर्तव्यं सुमहत् कृतम् ।

ऐकमत्यमुपागम्य कुलं चावेक्षितं मम ॥ ६ ॥

' पुत्रियो! क्षमाशील महापुरुष ही जिसे कर सकते हैं, वही क्षमा तुमने भी की है । यह तुमलोगोंके द्वारा : 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_6_2_Front महान् कार्य सम्पन्न हुआ है । तुम सबने एकमत होकर जो मेरे कुलकी मर्यादापर ही दृष्टि रखी है- कामभावको अपने मनमें स्थान नहीं दिया है — यह भी तुमने बहुत बड़ा काम किया है ॥ ६ ॥

अलंकारो हि नारीणां क्षमा तु पुरुषस्य वा ।

दुष्करं तच्च वै क्षान्तं त्रिदशेषु विशेषतः ॥ ७ ॥

यादृशी वः क्षमा पुत्र्यः सर्वासामविशेषतः । ' स्त्री हो या पुरुष, उसके लिये क्षमा ही आभूषण है । पुत्रियो! तुम सब लोगोंमें समानरूपसे जैसी क्षमा या सहिष्णुता है, वह विशेषतः देवताओंके लिये भी दुष्कर ही है ॥७३ ॥

क्षमा दानं क्षमा सत्यं क्षमा यज्ञाश्च पुत्रिकाः ॥ ८ ॥

क्षमा यशः क्षमा धर्मः क्षमायां विष्ठितं जगत् । ' पुत्रियो! क्षमा दान है, क्षमा सत्य है, क्षमा यज्ञ है, क्षमा यश है और क्षमा धर्म है, क्षमापर भी यह सम्पूर्ण जगत् टिका हुआ है ' ॥ ८३ ॥

विसृज्य कन्याः काकुत्स्थ राजा त्रिदशविक्रमः ॥ ९ ॥

मन्त्रज्ञो मन्त्रयामास प्रदानं सह मन्त्रिभिः ।

देशे काले च कर्तव्यं सदृशे प्रतिपादनम् ॥ १० ॥

ककुत्स्थकुलनन्दन श्रीराम! देवतुल्य पराक्रमी राजा कुशनाभने कन्याओंसे ऐसा कहकर उन्हें अन्तःपुरमें जानेकी आज्ञा दे दी और मन्त्रणाके तत्त्वको जाननेवाले उन नरेशने स्वयं मन्त्रियोंके साथ बैठकर कन्याओंके विवाहके विषयमें विचार आरम्भ किया । विचारणीय विषय यह था कि ' किस देशमें किस समय और किस सुयोग्य वरके साथ उनका विवाह किया जाय? ' ॥ ९ -१० ॥

एतस्मिन्नेव काले तु चूली नाम महाद्युतिः ।

ऊर्ध्वरेताः शुभाचारो ब्राह्मं तप उपागमत् ॥ ११ ॥

उन्हीं दिनों चूली नामसे प्रसिद्ध एक महातेजस्वी, | सदाचारी एवं ऊर्ध्वरेता ( नैष्ठिक ब्रह्मचारी ) मुनि

पृष्ठ 144

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 144 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

वेदोक्त तपका अनुष्ठान कर रहे थे ( अथवा ब्रह्मचिन्तनरूप ।

तपस्यामें संलग्न थे ) ॥ ११ ॥

तपस्यन्तमृषिं तत्र गन्धर्वी पर्युपासते ।

सोमदा नाम भद्रं ते ऊर्मिलातनया तदा ॥ १२ ॥

श्रीराम! तुम्हारा भला हो, उस समय एक गन्धर्वकुमारी वहाँ रहकर उन तपस्वी मुनिकी उपासना

( अनुग्रहकी इच्छासे सेवा ) करती थी । उसका नाम था ।

सोमदा । वह ऊर्मिलाकी पुत्री थी ॥ १२ ॥

सा च तं प्रणता भूत्वा शुश्रूषणपरायणा ।

उवास काले धर्मिष्ठा तस्यास्तुष्टोऽभवद् गुरुः ॥ १३ ॥

वह प्रतिदिन मुनिको प्रणाम करके उनकी सेवामें लगी रहती थी तथा धर्ममें स्थित रहकर समय - समयपर सेवाके लिये उपस्थित होती थी; इससे उसके ऊपर वे गौरवशाली मुनि बहुत संतुष्ट हुए ॥१३ ॥

स च तां कालयोगेन प्रोवाच रघुनन्दन ।

परितुष्टोऽस्मि भद्रं ते किं करोमि तव प्रियम् ॥ १४ ॥

रघुनन्दन! शुभ समय आनेपर चूलीने उस गन्धर्वकन्यासे कहा — ' शुभे! तुम्हारा कल्याण हो, मैं तुमपर बहुत संतुष्ट हूँ । बोलो, तुम्हारा कौन - सा प्रिय कार्य सिद्ध करूँ'॥१४ ॥

परितुष्टं मुनिं ज्ञात्वा गन्धर्वी मधुरस्वरम् ।

उवाच परमप्रीता वाक्यज्ञा वाक्यकोविदम् ॥ १५ ॥

मुनिको संतुष्ट जानकर गन्धर्व - कन्या बहुत प्रसन्न हुई । वह बोलनेकी कला जानती थी; उसने वाणीके मर्मज्ञ मुनिसे मधुर स्वरमें इस प्रकार कहा- ॥ १५ ॥

लक्ष्म्या समुदितो ब्राह्मया ब्रह्मभूतो महातपाः ।

ब्राह्मेण तपसा युक्तं पुत्रमिच्छामि धार्मिकम् ॥ १६ ॥

' महर्षे! आप ब्राह्मी सम्पत्ति ( ब्रह्मतेज ) से सम्पन्न होकर ब्रह्मस्वरूप हो गये हैं, अतएव आप महान् तपस्वी हैं । मैं आपसे ब्राह्म तप ( ब्रह्म - ज्ञान एवं वेदोक्त तप ) से युक्त धर्मात्मा पुत्र प्राप्त करना चाहती हूँ ॥ १६ ॥

अपतिश्चास्मि भद्रं ते भार्या चास्मि न कस्यचित् ।

ब्राह्मेणोपगतायाश्च दातुमर्हसि मे सुतम् ॥ १७ ॥

‘ मुने! आपका भला हो । मेरे कोई पति नहीं है । मैं न तो किसीकी पत्नी हुई हूँ और न आगे होऊँगी । आपकी सेवामें आयी हूँ; आप अपने ब्राह्म बल ( तपःशक्ति ) से मुझे पुत्र प्रदान करें ' ॥ १७ ॥

तस्याः प्रसन्नो ब्रह्मर्षिर्ददौ ब्राह्ममनुत्तमम् ।

ब्रह्मदत्त इति ख्यातं मानसं चूलिनः सुतम् ॥ १८ ॥

उस गन्धर्वकन्याकी सेवासे संतुष्ट हुए ब्रह्मर्षि चूलीने उसे परम उत्तम ब्राह्म तपसे सम्पन्न पुत्र प्रदान किया । वह उनके मानसिक संकल्पसे प्रकट हुआ मानस पुत्र था । उसका नाम ' ब्रह्मदत्त ' हुआ ॥ १८ ॥

स राजा ब्रह्मदत्तस्तु पुरीमध्यवसत् तदा ।

काम्पिल्यां परया लक्ष्म्या देवराजो यथा दिवम् ॥ १ ९ ॥

( कुशनाभके यहाँ जब कन्याओंके विवाहका विचार चल रहा था ) उस समय राजा ब्रह्मदत्त उत्तम लक्ष्मीसे सम्पन्न हो ' काम्पिल्या ' नामक नगरीमें उसी तरह निवास करते थे, जैसे स्वर्गकी अमरावतीपुरीमें देवराज इन्द्र ॥ १ ९ ॥

स बुद्धिं कृतवान् राजा कुशनाभः सुधार्मिकः ।

ब्रह्मदत्ताय काकुत्स्थ दातुं कन्याशतं तदा ॥ २० ॥

ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम! तब परम धर्मात्मा राजा कुशनाभने ब्रह्मदत्तके साथ अपनी सौ कन्याओंको ब्याह देनेका निश्चय किया ॥ २० ॥

तमाहूय महातेजा ब्रह्मदत्तं महीपतिः ।

ददौ कन्याशतं राजा सुप्रीतेनान्तरात्मना ॥ २१ ॥

महातेजस्वी भूपाल राजा कुशनाभने ब्रह्मदत्तको बुलाकर अत्यन्त प्रसन्न चित्तसे उन्हें अपनी सौ कन्याएँ | सौंप दीं ॥ २१ ॥

यथाक्रमं तदा पाणिं जग्राह रघुनन्दन ।

ब्रह्मदत्तो महीपालस्तासां देवपतिर्यथा ॥ २२ ॥

रघुनन्दन! उस समय देवराज इन्द्रके समान तेजस्वी पृथ्वीपति ब्रह्मदत्तने क्रमशः उन सभी कन्याओंका पाणिग्रहण किया ॥ २२ ॥

स्पृष्टमात्रे तदा पाणौ विकुब्जा विगतज्वराः ।

युक्तं परमया लक्ष्म्या बभौ कन्याशतं तदा ॥ २३ ॥

विवाहकालमें उन कन्याओंके हाथोंका ब्रह्मदत्तके हाथसे स्पर्श होते ही वे सब - की - सब कन्याएँ कुब्जत्वदोषसे रहित, नीरोग तथा उत्तम शोभासे सम्पन्न प्रतीत होने लगीं ॥ २३ ॥

स दृष्ट्वा वायुना मुक्ताः कुशनाभो महीपतिः ।

बभूव परमप्रीतो हर्षं लेभे पुनः पुनः ॥ २४ ॥

वातरोगके रूपमें आये हुए वायुदेवने उन कन्याओंको छोड़ दिया — यह देख पृथ्वीपति राजा कुशनाभ बड़े प्रसन्न हुए और बारम्बार हर्षका अनुभव करने लगे ॥ २४ ॥

कृतोद्वाहं तु राजानं ब्रह्मदत्तं महीपतिम् ।

सदारं प्रेषयामास सोपाध्यायगणं तदा ॥ २५ ॥

भूपाल राजा ब्रह्मदत्तका विवाह कार्य सम्पन्न हो जानेपर महाराज कुशनाभने उन्हें पत्नियों तथा पुरोहितोंसहित । आदरपूर्वक विदा किया ॥ २५ ॥

75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_6_2_Back

पृष्ठ 145

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 145 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः १३३ सोमदापि सुतं दृष्ट्वा पुत्रस्य सदृशीं क्रियाम् । विवाह - सम्बन्धको देखकर अपनी उन पुत्रवधुओंका यथान्यायं च गन्धर्वी स्नुषास्ताः प्रत्यनन्दत । यथोचितरूपसे अभिनन्दन किया । उसने एक - एक करके स्पृष्ट्वा स्पृष्ट्वा च ताः कन्याः कुशनाभं प्रशस्य च ॥ २६ ॥ उन सभी राजकन्याओंको हृदयसे लगाया और महाराज

गन्धर्वी सोमदाने अपने पुत्रको तथा उसके योग्य | कुशनाभकी सराहना करके वहाँसे प्रस्थान किया ॥ २६ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे त्रयस्त्रिंशः सर्गः ॥ ३३ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें तैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३३ ॥

चतुस्त्रिंशः सर्गः गाधिकी उत्पत्ति, कौशिकीकी प्रशंसा, विश्वामित्रजीका कथा बंद करके आधी रातका वर्णन करते हुए सबको सोनेकी आज्ञा देकर शयन करना

कृतोद्वाहे गते तस्मिन् ब्रह्मदत्ते च राघव ।

अपुत्रः पुत्रलाभाय पौत्रीमिष्टिमकल्पयत् ॥ १ ॥

रघुनन्दन! विवाह करके जब राजा ब्रह्मदत्त चले गये, तब पुत्रहीन महाराज कुशनाभने श्रेष्ठ पुत्रको प्राप्तिके लिये पुत्रेष्टि यज्ञका अनुष्ठान किया ॥ १ ॥

इष्ट्यां तु वर्तमानायां कुशनाभं महीपतिम् ।

उवाच परमोदारः कुशो ब्रह्मसुतस्तदा ॥ २ ॥

उस यज्ञके होते समय परम उदार ब्रह्मकुमार महाराज कुशने भूपाल कुशनाभसे कहा- ॥ २ ॥

पुत्रस्ते सदृशः पुत्र भविष्यति सुधार्मिकः ।

गाधिं प्राप्स्यसि तेन त्वं कीर्तिं लोके च शाश्वतीम् ॥ ३ ॥

' बेटा! तुम्हें अपने समान ही परम धर्मात्मा पुत्र प्राप्त होगा । तुम ' गाधि ' नामक पुत्र प्राप्त करोगे और उसके द्वारा तुम्हें संसारमें अक्षय कीर्ति उपलब्ध ' होगी ' ॥ ३ ॥

एवमुक्त्वा कुशो राम कुशनाभं महीपतिम् ।

जगामाकाशमाविश्य ब्रह्मलोकं सनातनम् ॥ ४ ॥

श्रीराम! पृथ्वीपति कुशनाभसे ऐसा कहकर राजर्षि कुश आकाशमें प्रविष्ट हो सनातन ब्रह्मलोकको चले गये ॥४ ॥

कस्यचित् त्वथ कालस्य कुशनाभस्य धीमतः ।

जज्ञे परमधर्मिष्ठो गाधिरित्येव नामतः ॥ ५ ॥

कुछ कालके पश्चात् बुद्धिमान् राजा कुशनाभके यहाँ परम धर्मात्मा ' गाधि ' नामक पुत्रका जन्म हुआ ॥ ५ ॥

स पिता मम काकुत्स्थ गाधिः परमधार्मिकः ।

कुशवंशप्रसूतोऽस्मि कौशिको रघुनन्दन ॥ ६ ॥

ककुत्स्थकुलभूषण रघुनन्दन! वे परम धर्मात्मा राजा गाधि मेरे पिता थे । मैं कुशके कुलमें उत्पन्न होनेके कारण ‘ कौशिक ' कहलाता हूँ ॥ ६ ॥

पूर्वजा भगिनी चापि मम राघव सुव्रता ।

नाम्ना सत्यवती नाम ऋचीके प्रतिपादिता ॥ ७ ॥

राघव! मेरे एक ज्येष्ठ बहिन भी थी, जो उत्तम व्रतका पालन करनेवाली थी । उसका नाम सत्यवती था । वह ऋचीक मुनिको ब्याही गयी थी ॥ ७ ॥

शरीरा गता स्वर्गं भर्तारमनुवर्तिनी ।

कौशिकी परमोदारा प्रवृत्ता च महानदी ॥ ८ ॥

अपने पतिका अनुसरण करनेवाली सत्यवती शरीरसहित स्वर्गलोकको चली गयी थी । वही परम उदार महानदी कौशिकीके रूपमें भी प्रकट होकर इस भूतलपर प्रवाहित होती है ॥८ ॥

दिव्या पुण्योदका रम्या हिमवन्तमुपाश्रिता ।

लोकस्य हितकार्यार्थं प्रवृत्ता भगिनी मम ॥९ ॥

मेरी वह बहिन जगत्के हितके लिये हिमालयका आश्रय लेकर नदीरूपमें प्रवाहित हुई । वह पुण्यसलिला दिव्य नदी बड़ी रमणीय है॥९॥

ततोऽहं हिमवत्पार्श्वे वसामि नियतः सुखम् ।

भगिन्यां स्नेहसंयुक्तः कौशिक्यां रघुनन्दन ॥ १० ॥

रघुनन्दन! मेरा अपनी बहिन कौशिकीके प्रति बहुत स्नेह है; अतः मैं हिमालयके निकट उसीके तटपर नियमपूर्वक बड़े सुखसे निवास करता हूँ ॥ १० ॥

सा तु सत्यवती पुण्या सत्ये धर्मे प्रतिष्ठिता ।

पतिव्रता महाभागा कौशिकी सरितां वरा ॥ ११ ॥

पुण्यमयी सत्यवती सत्य धर्ममें प्रतिष्ठित है । वह परम सौभाग्यशालिनी पतिव्रता देवी यहाँ सरिताओंमें श्रेष्ठ कौशिकीके रूपमें विद्यमान है ॥११ ॥

अहं हि नियमाद् राम हित्वा तां समुपागतः ।

सिद्धाश्रममनुप्राप्तः सिद्धोऽस्मि तव तेजसा ॥ १२ ॥

श्रीराम! मैं यज्ञसम्बन्धी नियमकी सिद्धिके लिये

पृष्ठ 146

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 146 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३४ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे ही अपनी बहिनका सांनिध्य छोड़कर सिद्धाश्रम ( बक्सर ) में आया था । अब तुम्हारे तेजसे मुझे वह सिद्धि प्राप्त हो गयी है ॥१२ ॥

एषा राम ममोत्पत्तिः स्वस्य वंशस्य कीर्तिता ।

देशस्य हि महाबाहो यन्मां त्वं परिपृच्छसि ॥ १३ ॥

महाबाहु श्रीराम! तुमने मुझसे जो पूछा था, उसके उत्तरमें मैंने तुम्हें शोणभद्रतटवर्ती देशका परिचय देते हुए यह अपनी तथा अपने कुलकी उत्पत्ति बतायी है ॥

गतोऽर्धरात्रः काकुत्स्थ कथाः कथयतो मम ।

निद्रामध्येहि भद्रं ते मा भूद् विघ्नोऽध्वनीह नः ॥ १४ ॥

काकुत्स्थ! मेरे कथा कहते - कहते आधी रात बीत गयी । अब थोड़ी देर नींद ले लो । तुम्हारा कल्याण हो । मैं चाहता हूँ कि अधिक जागरणके कारण हमारी यात्रामें विघ्न न पड़े ॥१४ ॥

निष्पन्दास्तरवः सर्वे निलीना मृगपक्षिणः ।

नैशेन तमसा व्याप्ता दिशश्च रघुनन्दन ॥ १५ ॥

सारे वृक्ष निष्कम्प जान पड़ते हैं- इनका एक पत्ता भी नहीं हिलता है । पशु - पक्षी अपने - अपने वासस्थानमें छिपकर बसेरे लेते हैं । रघुनन्दन! रात्रिके अन्धकारसे सम्पूर्ण दिशाएँ व्याप्त हो रही हैं ॥ १५ ॥

शनैर्विसृज्यते संध्या नभो नेत्रैरिवावृतम् ।

नक्षत्रतारागहनं ज्योतिर्भिरवभासते ॥ १६ ॥

धीरे - धीरे संध्या दूर चली गयी । नक्षत्रों तथा ताराओंसे भरा हुआ आकाश ( सहस्राक्ष इन्द्रकी भाँति ) सहस्रों ज्योतिर्मय नेत्रोंसे व्याप्त - सा होकर प्रकाशित हो रहा है ॥ १६ ॥

उत्तिष्ठते च शीतांशुः शशी लोकतमोनुदः ।

ह्रादयन् प्राणिनां लोके मनांसि प्रभया स्वया ॥ १७ ॥

सम्पूर्ण लोकका अन्धकार दूर करनेवाले शीतरश्मि

चन्द्रमा अपनी प्रभासे जगत्के प्राणियोंके मनको आह्लाद ।

। प्रदान करते हुए उदित हो रहे हैं * ॥ १७ ॥

नैशानि सर्वभूतानि प्रचरन्ति ततस्ततः ।

यक्षराक्षससङ्घाश्च रौद्राश्च पिशिताशनाः ॥ १८ ॥

रातमें विचरनेवाले समस्त प्राणी - यक्ष - राक्षसोंके समुदाय तथा भयंकर पिशाच इधर - उधर विचर रहे हैं ॥

एवमुक्त्वा महातेजा विरराम महामुनिः ।

साधुसाध्विति ते सर्वे मुनयो ह्यभ्यपूजयन् ॥ १ ९ ॥

ऐसा कहकर महातेजस्वी महामुनि विश्वामित्र चुप हो गये । उस समय सभी मुनियोंने साधुवाद देकर विश्वामित्रजीकी भूरि - भूरि प्रशंसा की - ॥ १ ९ ॥

कुशिकानामयं वंशो महान् धर्मपरः सदा ।

ब्रह्मोपमा महात्मानः कुशवंश्या नरोत्तमाः ॥ २० ॥

' कुशपुत्रोंका यह वंश सदा ही महान् धर्मपरायण रहा है । कुशवंशी महात्मा श्रेष्ठ मानव ब्रह्माजीके समान तेजस्वी हुए हैं ॥२० ॥

विशेषेण भवानेव विश्वामित्र महायशः ।

कौशिकी सरितां श्रेष्ठा कुलोद्योतकरी तव ॥ २१ ॥

' महायशस्वी विश्वामित्रजी! अपने वंशमें सबसे बड़े महात्मा आप ही हैं तथा सरिताओंमें श्रेष्ठ कौशिकी भी आपके कुलकी कीर्तिको प्रकाशित करनेवाली है ' ॥

मुदितैर्मुनिशार्दूलैः प्रशस्तः कुशिकात्मजः ।

निद्रामुपागमच्छ्रीमानस्तंगत इवांशुमान् ॥ २२ ॥

इस प्रकार आनन्दमग्न हुए उन मुनिवरोंद्वारा प्रशंसित श्रीमान् कौशिक नींद लेने लगे ॥ २२ ॥

रामोऽपि सहसौमित्रिः प्रशस्य मुनिशार्दूलं वह कथा सुनकर कुछ विस्मय हो आया । सराहना करके नींद लेने मुनि अस्त हुए सूर्यकी भाँति

किंचिदागतविस्मयः ।

निद्रां समुपसेवते ॥ २३ ॥

लक्ष्मणसहित श्रीरामको भी वे भी मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्रकी लगे ॥ २३ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः ॥ ३४ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३४ ॥

पञ्चत्रिंशः सर्गः शोणभद्र पार करके विश्वामित्र आदिका गंगाजीके तटपर पहुँचकर वहाँ रात्रिवास करना तथा श्रीरामके पूछनेपर विश्वामित्रजीका उन्हें गंगाजीकी उत्पत्तिकी कथा सुनाना उपास्य रात्रिशेषं तु शोणाकूले महर्षिभिः । महर्षियोंसहित विश्वामित्रने रात्रिके शेषभागमें निशायां सुप्रभातायां विश्वामित्रोऽभ्यभाषत ॥ १ ॥ | शोणभद्रके तटपर शयन किया । जब रात बीती और प्रभात

* इस वर्णनसे जान पड़ता है कि उस रात्रिको कृष्णपक्षकी नवमी तिथि थी ।

पृष्ठ 147

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 147 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे पञ्चत्रिंशः सर्गः १३५ हुआ, तब वे श्रीरामचन्द्रजीसे इस प्रकार बोले- ॥ १ ॥ ।

सुप्रभाता निशा राम पूर्वा संध्या प्रवर्तते ।

उत्तिष्ठोत्तिष्ठ भद्रं ते गमनायाभिरोचय ॥ २ ॥

' श्रीराम! रात बीत गयी । सबेरा हो गया । तुम्हारा कल्याण हो, उठो, उठो और चलनेकी तैयारी करो ' ॥ २ ॥

तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य कृतपूर्वाह्णिकक्रियः ।

गमनं रोचयामास वाक्यं चेदमुवाच ह ॥ ३ ॥

मुनिकी बात सुनकर पूर्वाह्वकालका नित्यनियम पूर्ण करके श्रीराम चलनेको तैयार हो गये और इस प्रकार बोले— ॥३ ॥

अयं शोणः शुभजलोऽगाधः पुलिनमण्डितः ।

कतरेण पथा ब्रह्मन् संतरिष्यामहे वयम् ॥ ४ ॥ ।

' ब्रह्मन्! शुभ जलसे परिपूर्ण तथा अपने तटोंसे सुशोभित होनेवाला यह शोणभद्र तो अथाह जान पड़ता है । हमलोग किस मार्गसे चलकर इसे पार करेंगें? ' ॥ ४ ॥

एवमुक्तस्तु रामेण विश्वामित्रोऽब्रवीदिदम् ।

एष पन्था मयोद्दिष्टो येन यान्ति महर्षयः ॥ ५ ॥

श्रीरामके ऐसा कहनेपर विश्वामित्र बोले- ' जिस मार्गसे महर्षिगण शोणभद्रको पार करते हैं, उसका मैंने पहलेसे ही निश्चय कर रखा है, वह मार्ग यह है ' ॥ ५ ॥

एवमुक्ता महर्षयो विश्वामित्रेण धीमता ।

पश्यन्तस्ते प्रयाता वै वनानि विविधानि च ॥ ६ ॥

बुद्धिमान् विश्वामित्रके ऐसा कहनेपर वे महर्षि । नाना प्रकारके वनोंकी शोभा देखते हुए वहाँसे प्रस्थित हुए ॥ ६ ॥

ते गत्वा दूरमध्वानं गतेऽर्धदिवसे तदा ।

जाह्नवीं सरितां श्रेष्ठां ददृशुर्मुनिसेविताम् ॥ ७ ॥

बहुत दूरका मार्ग तै कर लेनेपर दोपहर होते - होते उन सब लोगोंने मुनिजनसेवित, सरिताओंमें श्रेष्ठ गंगाजीके तटपर पहुँचकर उनका दर्शन किया ॥ ७ ॥

तां दृष्ट्वा पुण्यसलिलां हंससारससेविताम् ।

बभूवुर्मुनयः सर्वे मुदिताः सहराघवाः ॥ ८ ॥

हंसों तथा सारसोंसे सेवित पुण्यसलिला भागीरथीका दर्शन करके श्रीरामचन्द्रजीके साथ समस्त मुनि बहुत प्रसन्न हुए ॥ ८ ॥

तस्यास्तीरे तदा सर्वे चक्रुर्वासपरिग्रहम् ।

ततः स्नात्वा यथान्यायं संतर्प्य पितृदेवताः ॥ ९ ॥

हुत्वा चैवाग्निहोत्राणि प्राश्य चामृतवद्धविः ।

विविशुर्जाह्नवीतीरे शुभा मुदितमानसाः ॥ १० ॥

विश्वामित्रं महात्मानं परिवार्य समन्ततः । उस समय सबने गंगाजीके तटपर डेरा डाला । फिर विधिवत् स्नान करके देवताओं और पितरोंका तर्पण किया । उसके बाद अग्निहोत्र करके अमृतके समान मीठे हविष्यका भोजन किया । तदनन्तर वे सभी कल्याणकारी महर्षि प्रसन्नचित्त हो महात्मा विश्वामित्रको चारों ओरसे घेरकर गंगाजीके तटपर बैठ गये ॥ ९ -१०३ ॥

विष्ठिताश्च यथान्यायं राघवौ च यथार्हतः ।

सम्प्रहृष्टमना रामो विश्वामित्रमथाब्रवीत् ॥ ११ ॥

जब वे सब मुनि स्थिरभावसे विराजमान हो गये और श्रीराम तथा लक्ष्मण भी यथायोग्य स्थानपर बैठ गये, तब श्रीरामने प्रसन्नचित्त होकर विश्वामित्रजीसे पूछा – ॥ ११ ॥

भगवन् श्रोतुमिच्छामि गंगां त्रिपथगां नदीम् ।

त्रैलोक्यं कथमाक्रम्य गता नदनदीपतिम् ॥ १२ ॥

' भगवन्! मैं यह सुनना चाहता हूँ कि तीन मार्गोंसे प्रवाहित होनेवाली नदी ये गंगाजी किस प्रकार तीनों लोकोंमें घूमकर नदों और नदियोंके स्वामी समुद्रमें जा मिली हैं? ' ॥ १२ ॥

चोदितो रामवाक्येन विश्वामित्रो महामुनिः ।

वृद्धिं जन्म च गंगाया वक्तुमेवोपचक्रमे ॥ १३ ॥

श्रीरामके इस प्रश्नद्वारा प्रेरित हो महामुनि विश्वामित्रने गंगाजीकी उत्पत्ति और वृद्धिकी कथा कहना आरम्भ किया – ॥ १३ ॥

शैलेन्द्रो हिमवान् राम धातूनामाकरो महान् ।

तस्य कन्याद्वयं राम रूपेणाप्रतिमं भुवि ॥ १४ ॥

‘ श्रीराम! हिमवान् नामक एक पर्वत है, जो समस्त पर्वतोंका राजा तथा सब प्रकारके धातुओंका बहुत बड़ा खजाना है । हिमवान्‌की दो कन्याएँ हैं, जिनके सुन्दर रूपकी इस भूतलपर कहीं तुलना नहीं है ॥ १४ ॥

या मेरुदुहिता राम तयोर्माता सुमध्यमा ।

नाम्ना मेना मनोज्ञा वै पत्नी हिमवतः प्रिया ॥ १५ ॥

' मेरु पर्वतकी मनोहारिणी पुत्री मेना हिमवान्की प्यारी पत्नी है । सुन्दर कटिप्रदेशवाली मेना ही उन दोनों कन्याओंकी जननी हैं ॥ १५ ॥

तस्यां गंगेयमभवज्ज्येष्ठा हिमवतः सुता ।

उमा नाम द्वितीयाभूत् कन्या तस्यैव राघव ॥ १६ ॥

' रघुनन्दन! मेनाके गर्भसे जो पहली कन्या उत्पन्न हुई, वही ये गंगाजी हैं । ये हिमवान्की ज्येष्ठ पुत्री हैं । हिमवान्‌की ही दूसरी कन्या, जो मेनाके गर्भसे उत्पन्न हुईं, उमा नामसे प्रसिद्ध हैं ॥१६ ॥

पृष्ठ 148

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 148 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

अथ ज्येष्ठां सुराः सर्वे देवकार्यचिकीर्षया ।

शैलेन्द्रं वरयामासुर्गगां त्रिपथगां नदीम् ॥ १७ ॥

कुछ कालके पश्चात् सब देवताओंने देवकार्यक सिद्धिके लिये ज्येष्ठ कन्या गंगाजीको, जो आगे चलकर स्वर्गसे त्रिपथगा नदीके रूपमें अवतीर्ण हुईं, गिरिराज हिमालयसे माँगा ॥ १७ ॥

ददौ धर्मेण हिमवांस्तनयां लोकपावनीम् ।

स्वच्छन्दपथगां गंगां त्रैलोक्यहितकाम्यया ॥ १८ ॥

' हिमवान्ने त्रिभुवनका हित करनेकी इच्छासे स्वच्छन्द पथपर विचरनेवाली अपनी लोकपावनी पुत्री गंगाको धर्मपूर्वक उन्हें दे दिया ॥ १८ ॥

प्रतिगृह्य त्रिलोकार्थं त्रिलोकहितकांक्षिणः ।

गंगामादाय तेऽगच्छन् कृतार्थेनान्तरात्मना ॥ १ ९ ॥

‘ तीनों लोकोंके हितकी इच्छावाले देवता त्रिभुवनकी भलाई के लिये ही गंगाजीको लेकर मन - ही - मन कृतार्थताका अनुभव करते हुए चले गये ॥ १ ९ ॥

या चान्या शैलदुहिता कन्याऽऽसीद्रघुनन्दन ।

उग्रं सुव्रतमास्थाय तपस्तेपे तपोधना ॥ २० ॥

‘ रघुनन्दन! गिरिराजकी जो दूसरी कन्या उमा थीं, वे उत्तम एवं कठोर व्रतका पालन करती हुई घोर तपस्यामें लग गयीं । उन्होंने तपोमय धनका संचय किया ॥ २० ॥

उग्रेण तपसा युक्तां ददौ शैलवरः सुताम् ।

रुद्रायाप्रतिरूपाय उमां लोकनमस्कृताम् ॥ २१ ॥

' गिरिराजने उग्र तपस्यामें संलग्न हुई अपनी वह विश्ववन्दिता पुत्री उमा अनुपम प्रभावशाली भगवान् रुद्रको ब्याह दी ॥ २१ ॥

एते ते शैलराजस्य सुते लोकनमस्कृते ।

गंगा च सरितां श्रेष्ठा उमादेवी च राघव ॥ २२ ॥

" रघुनन्दन! इस प्रकार सरिताओंमें श्रेष्ठ गंगा तथा भगवती उमा - ये दोनों गिरिराज हिमालयकी कन्याएँ हैं । सारा संसार इनके चरणोंमें मस्तक झुकाता है ॥ २२ ॥

एतत् ते सर्वमाख्यातं यथा त्रिपथगामिनी ।

खं गता प्रथमं तात गतिं गतिमतां वर ॥ २३ ॥

सैषा सुरनदी रम्या शैलेन्द्रतनया तदा ।

सुरलोकं समारूढा विपापा जलवाहिनी ॥ २४ ॥

' गतिशीलोंमें श्रेष्ठ तात श्रीराम! गंगाजीकी उत्पत्तिके विषयमें ये सारी बातें मैंने तुम्हें बता दीं । ये त्रिपथगामिनी कैसे हुईं? यह भी सुन लो । पहले तो ये आकाशमार्गमें गयी थीं । तत्पश्चात् ये गिरिराजकुमारी गंगा रमणीया देवनदीके रूपमें देवलोकमें आरूढ़ हुई थीं । फिर जलरूपमें प्रवाहित हो लोगोंके पाप दूर करती हुई । रसातलमें पहुँची थीं ' ॥ २३-२४ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे पञ्चत्रिंशः सर्गः ॥ ३५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें पैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३५ ॥

षट्त्रिंशः सर्गः देवताओंका शिव - पार्वतीको सुरतक्रीडासे निवृत्त करना तथा I उमादेवीका देवताओं और पृथ्वीको शाप देना

उक्तवाक्ये मुनौ तस्मिन्नुभौ राघवलक्ष्मणौ । वृत्तान्तके ज्ञाता हैं ॥ २ ॥

प्रतिनन्द्य कथां वीरावूचतुर्मुनिपुंगवम् ॥ १ ॥ त्रीन् पथो हेतुना केन प्लावयेल्लोकपावनी ।

विश्वामित्रजीकी बात समाप्त होनेपर श्रीराम और कथं गंगा त्रिपथगा विश्रुता सरिदुत्तमा ॥ ३ ॥

लक्ष्मण दोनों वीरोंने उनकी कही हुई कथाका अभिनन्दन करके मुनिवर विश्वामित्रसे इस प्रकार कहा- ॥ १ ॥

धर्मयुक्तमिदं ब्रह्मन् कथितं परमं त्वया ।

दुहितुः शैलराजस्य ज्येष्ठाया वक्तुमर्हसि ।

विस्तरं विस्तरज्ञोऽसि दिव्यमानुषसम्भवम् ॥ २ ॥

' ब्रह्मन्! आपने यह बड़ी उत्तम धर्मयुक्त कथा सुनायी । अब आप गिरिराज हिमवान्‌की ज्येष्ठ पुत्री गंगाके दिव्यलोक तथा मनुष्यलोकसे सम्बन्ध होनेका वृत्तान्त विस्तारके साथ सुनाइये; क्योंकि आप विस्तृत ' लोकको पवित्र करनेवाली गंगा किस कारणसे तीन मार्गों में प्रवाहित होती हैं? सरिताओंमें श्रेष्ठ गंगाकी ' त्रिपथगा ' नामसे प्रसिद्धि क्यों हुई? ॥ ३ ॥

त्रिषु लोकेषु धर्मज्ञ कर्मभिः कैः समन्विता ।

तथा ब्रुवति काकुत्स्थे विश्वामित्रस्तपोधनः ॥ ४ ॥

निखिलेन कथां सर्वामृषिमध्ये न्यवेदयत् । ' धर्मज्ञ महर्षे! तीनों लोकोंमें वे अपनी तीन धाराओंके द्वारा कौन - कौन - से कार्य करती हैं? ' | श्रीरामचन्द्रजीके इस प्रकार पूछनेपर तपोधन विश्वामित्रने

पृष्ठ 149

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 149 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः १३७

मुनिमण्डलीके बीच गंगाजीसे सम्बन्ध रखनेवाली सारी ।

बातें पूर्णरूपसे कह सुनायीं— ॥४३ ॥

पुरा राम कृतोद्वाहः शितिकण्ठो महातपाः ॥ ५ ॥

दृष्ट्वा च भगवान् देवीं मैथुनायोपचक्रमे । ‘ श्रीराम! पूर्वकालमें महातपस्वी भगवान् नीलकण्ठने उमादेवीके साथ विवाह करके उनको नववधूके रूपमें अपने निकट आयी देख उनके साथ रति - क्रीडा आरम्भ की ॥५३ ॥

तस्य संक्रीडमानस्य महादेवस्य धीमतः ।

शितिकण्ठस्य देवस्य दिव्यं वर्षशतं गतम् ॥ ६ ॥

' परम बुद्धिमान् महान् देवता भगवान् नीलकण्ठके उमादेवीके साथ क्रीडा - विहार करते सौ दिव्य वर्ष बीत गये ॥ ६ ॥

न चापि तनयो राम तस्यामासीत् परंतप ।

सर्वे देवाः समुद्युक्ताः पितामहपुरोगमाः ॥ ७ ॥

' शत्रुओंको संताप देनेवाले श्रीराम! इतने वर्षोंतक विहारके बाद भी महादेवजीके उमादेवीके गर्भसे कोई पुत्र नहीं हुआ । यह देख ब्रह्मा आदि सभी देवता उन्हें रोकनेका उद्योग करने लगे ॥७ ॥

यदिहोत्पद्यते भूतं कस्तत् प्रतिसहिष्यति ।

अभिगम्य सुराः सर्वे प्रणिपत्येदमब्रुवन् ॥ ८ ॥

' उन्होंने सोचा – इतने दीर्घकालके पश्चात् यदि रुद्रके तेजसे उमादेवीके गर्भसे कोई महान् प्राणी प्रकट हो भी जाय तो कौन उसके तेजको सहन करेगा? यह विचारकर सब देवता भगवान् शिवके पास जा उन्हें प्रणाम करके यों बोले - ॥ ८ ॥

देवदेव महादेव लोकस्यास्य हिते रत ।

सुराणां प्रणिपातेन प्रसादं कर्तुमर्हसि ॥ ९ ॥

' इस लोकके हितमें तत्पर रहनेवाले देवदेव महादेव! देवता आपके चरणोंमें मस्तक झुकाते हैं । इससे प्रसन्न होकर आप इन देवताओंपर कृपा करें ॥ ९ ॥

न लोका धारयिष्यन्ति तव तेजः सुरोत्तम ।

ब्राह्मेण तपसा युक्तो देव्या सह तपश्चर ॥ १० ॥

' सुरश्रेष्ठ! ये लोक आपके तेजको नहीं धारण कर सकेंगे; अतः आप क्रीडासे निवृत्त हो वेदबोधित तपस्यासे युक्त होकर उमादेवीके साथ तप कीजिये ॥ १० ॥

त्रैलोक्यहितकामार्थं तेजस्तेजसि धारय ।

रक्ष सर्वानिमाँल्लोकान् नालोकं कर्तुमर्हसि ॥ ११ ॥

' तीनों लोकोंके हितकी कामनासे अपने तेज ( वीर्य ) को तेजःस्वरूप अपने - आपमें ही धारण कीजिये । इन सब लोकोंकी रक्षा कीजिये । लोकोंका विनाश न कर डालिये'॥११ ॥

देवतानां वचः श्रुत्वा सर्वलोकमहेश्वरः ।

बाढमित्यब्रवीत् सर्वान् पुनश्चेदमुवाच ह ॥ १२ ॥

' देवताओंकी यह बात सुनकर सर्वलोकमहेश्वर शिवने ' बहुत अच्छा ' कहकर उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया; फिर उनसे इस प्रकार कहा - ॥१२ ॥

धारयिष्याम्यहं तेजस्तेजसैव सहोमया ।

त्रिदशाः पृथिवी चैव निर्वाणमधिगच्छतु ॥ १३ ॥

‘ देवताओ! उमासहित मैं अर्थात् हम दोनों अपने तेजसे ही तेजको धारण कर लेंगे । पृथ्वी आदि सभी लोकोंके निवासी शान्ति लाभ करें ॥ १३ ॥

यदिदं क्षुभितं स्थानान्मम तेजो ह्यनुत्तमम् ।

धारयिष्यति कस्तन्मे ब्रुवन्तु सुरसत्तमाः ॥ १४ ॥

' किंतु सुरश्रेष्ठगण! यदि मेरा यह सर्वोत्तम तेज ( वीर्य ) क्षुब्ध होकर अपने स्थानसे स्खलित हो जाय तो उसे कौन धारण करेगा? - यह मुझे बताओ ' ॥ १४ ॥

एवमुक्तास्ततो देवाः प्रत्यूचुर्वृषभध्वजम् ।

यत्तेजः क्षुभितं ह्यद्य तद्धरा धारयिष्यति ॥ १५ ॥

उनके ऐसा कहनेपर देवताओंने वृषभध्वज भगवान् शिवसे कहा - ' भगवन्! आज आपका जो तेज क्षुब्ध होकर गिरेगा, उसे यह पृथ्वीदेवी धारण करेगी ' ॥ १५ ॥

एवमुक्तः सुरपतिः प्रमुमोच महाबलः ।

तेजसा पृथिवी येन व्याप्ता सगिरिकानना ॥ १६ ॥

' देवताओंका यह कथन सुनकर महाबली देवेश्वर शिवने अपना तेज छोड़ा, जिससे पर्वत और वनोंसहित यह सारी पृथ्वी व्याप्त हो गयी ॥ १६ ॥

ततो देवाः पुनरिदमूचुश्चापि हुताशनम् ।

आविश त्वं महातेजो रौद्रं वायुसमन्वितः ॥ १७ ॥

' तब देवताओंने अग्निदेवसे कहा- ' अग्ने! तुम वायुके सहयोगसे भगवान् शिवके इस महान् तेजको अपने भीतर रख लो ' ॥ १७ ॥

तदग्निना पुनर्व्याप्तं संजातं श्वेतपर्वतम् ।

दिव्यं शरवणं चैव पावकादित्यसंनिभम् ॥ १८ ॥

' अग्निसे व्याप्त होनेपर वह तेज श्वेत पर्वतके रूपमें परिणत हो गया । साथ ही वहाँ दिव्य सरकंडोंका वन भी प्रकट हुआ, जो अग्नि और सूर्यके समान । तेजस्वी प्रतीत होता था ॥१८ ॥

पृष्ठ 150

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 150 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

यत्र जातो महातेजाः कार्तिकेयोऽग्निसम्भवः ।

अथोमां च शिवं चैव देवाः सर्षिगणास्तथा ॥ १ ९ ॥

पूजयामासुरत्यर्थं सुप्रीतमनसस्तदा । ' उसी वनमें अग्निजनित महातेजस्वी कार्तिकेयका प्रादुर्भाव हुआ । तदनन्तर ऋषियोंसहित देवताओंने अत्यन्त प्रसन्नचित्त होकर देवी उमा और भगवान् शिवका बड़े भक्तिभावसे पूजन किया ॥ १ ९ ३ ॥ अथ शैलसुता राम त्रिदशानिदमब्रवीत् ॥ २० ॥

समन्युरशपत् सर्वान् क्रोधसंरक्तलोचना । ' श्रीराम! इसके बाद गिरिराजनन्दिनी उमाके नेत्र क्रोधसे लाल हो गये । उन्होंने समस्त देवताओंको

रोषपूर्वक शाप दे दिया । वे बोलीं- ॥ ॥ २०३ ॥

यस्मान्निवारिता चाहं संगता पुत्रकाम्यया ॥ २१ ॥

अपत्यं स्वेषु दारेषु नोत्पादयितुमर्हथ ।

अद्यप्रभृति युष्माकमप्रजाः सन्तु पत्नयः ॥ २२ ॥

' देवताओ! मैंने पुत्र - प्राप्तिकी इच्छासे पतिके साथ समागम किया था, परंतु तुमने मुझे रोक दिया । अतः अब तुमलोग भी अपनी पत्नियोंसे संतान उत्पन्न करने योग्य नहीं रह जाओगे । आजसे तुम्हारी पत्नियाँ संतानोत्पादन नहीं कर सकेंगी - संतानहीन हो जायँगी ' ॥ २१-२२ ॥

एवमुक्त्वा सुरान् सर्वान् शशाप पृथिवीमपि ।

अवने नैकरूपा त्वं बहुभार्या भविष्यसि ॥ २३ ॥

' सब देवताओंसे ऐसा कहकर उमादेवीने पृथिवीको

भी शाप दिया- ' भूमे! तेरा एक रूप नहीं रह जायगा ।

तू बहुतोंकी भार्या होगी ॥ २३ ॥

न च पुत्रकृतां प्रीतिं मत्क्रोधकलुषीकृता ।

प्राप्स्यसि त्वं सुदुर्मेधो मम पुत्रमनिच्छती ॥ २४ ॥

' खोटी बुद्धिवाली पृथ्वी! तू चाहती थी कि मेरे पुत्र न हो । अतः मेरे क्रोधसे कलुषित होकर तू भी पुत्रजनित सुख या प्रसन्नताका अनुभव न कर सकेगी ' ॥ २४ ॥

तान् सर्वान् पीडितान् दृष्ट्वा सुरान् सुरपतिस्तदा ।

गमनायोपचक्राम दिशं वरुणपालिताम् ॥ २५ ॥

' उन सब देवताओंको उमादेवीके शापसे पीडित देख देवेश्वर भगवान् शिवने उस समय पश्चिम दिशाकी ओर प्रस्थान कर दिया ॥ २५ ॥

स गत्वा तप आतिष्ठत् पार्श्वे तस्योत्तरे गिरेः ।

हिमवत्प्रभवे श्रृंगे सह देव्या महेश्वरः ॥ २६ ॥

' वहाँसे जाकर हिमालय पर्वतके उत्तर भागमें उसीके एक शिखरपर उमादेवीके साथ भगवान् महेश्वर तप करने लगे ॥ २६ ॥

एष ते विस्तरो राम शैलपुत्र्या निवेदितः ।

गंगायाः प्रभवं चैव शृणु मे सहलक्ष्मण ॥ २७ ॥

' लक्ष्मणसहित श्रीराम! यह मैंने तुम्हें गिरिराज हिमवान्‌की छोटी पुत्री उमादेवीका विस्तृत वृत्तान्त बताया । है । अब मुझसे गंगाके प्रादुर्भावकी कथा सुनो ' ॥ २७ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः ॥ ३६ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३६ ॥

सप्तत्रिंशः सर्गः र गंगासे कार्तिकेयकी उत्पत्तिका प्रसंग

तप्यमाने तदा देवे सेन्द्राः साग्निपुरोगमाः ।

सेनापतिमभीप्सन्तः पितामहमुपागमन् ॥ १ ॥

जब महादेवजी तपस्या कर रहे थे, उस समय इन्द्र और अग्निआदि सम्पूर्ण देवता अपने लिये सेनापतिकी इच्छा लेकर ब्रह्माजीके पास आये ॥ १ ॥

ततोऽब्रुवन् सुराः सर्वे भगवन्तं पितामहम् ।

प्रणिपत्य सुराराम सेन्द्राः साग्निपुरोगमाः ॥ २ ॥

देवताओंको आराम देनेवाले श्रीराम! इन्द्र और । अग्निसहित समस्त देवताओंने भगवान् ब्रह्माको प्रणाम करके इस प्रकार कहा— ॥ २ ॥

येन सेनापतिर्देव दत्तो भगवता पुरा ।

स तपः परमास्थाय तप्यते स्म सहोमया ॥ ३ ॥

‘ प्रभो! पूर्वकालमें जिन भगवान् महेश्वरने हमें ( बीजरूपसे ) सेनापति प्रदान किया था, वे उमादेवीके साथ उत्तम तपका आश्रय लेकर तपस्या करते हैं ॥ ३ ॥

यदत्रानन्तरं कार्यं लोकानां हितकाम्यया ।

संविधत्स्व विधानज्ञ त्वं हि नः परमा गतिः ॥ ४ ॥

' विधि - विधानके ज्ञाता पितामह! अब लोकहितके लिये जो कर्तव्य प्राप्त हो, उसको पूर्ण कीजिये; क्योंकि आप ही हमारे परम आश्रय हैं ' ॥ ४ ॥