श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 151–160

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 151–160

पृष्ठ 151

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 151 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे सप्तत्रिंशः सर्गः १३ ९

देवतानां वचः श्रुत्वा सर्वलोकपितामहः ।

सान्त्वयन् मधुरैर्वाक्यैस्त्रिदशानिदमब्रवीत् ॥ ५ ॥

देवताओंकी यह बात सुनकर सम्पूर्ण लोकोंके पितामह ब्रह्माजीने मधुर वचनोंद्वारा उन्हें सान्त्वना देते हुए कहा— ॥५ ॥

शैलपुत्र्या यदुक्तं तन्न प्रजाः स्वासु पत्निषु ।

तस्या वचनमक्लिष्टं सत्यमेव न संशयः ॥ ६ ॥

‘ देवताओ! गिरिराजकुमारी पार्वतीने जो शाप दिया है, उसके अनुसार तुम्हें अपनी पत्नियोंके गर्भसे अब कोई संतान नहीं होगी । उमादेवीकी वाणी अमोघ है; अतः वह सत्य होकर ही रहेगी; इसमें संशय नहीं है ॥

इयमाकाशगंगा च यस्यां पुत्रं हुताशनः ।

जनयिष्यति देवानां सेनापतिमरिंदमम् ॥७ ॥

‘ ये हैं उमाकी बड़ी बहिन आकाशगंगा, जिनके गर्भमें शङ्करजीके उस तेजको स्थापित करके अग्रिदेव एक ऐसे पुत्रको जन्म देंगे, जो देवताओंके शत्रुओंका दमन करनेमें समर्थ सेनापति होगा ॥ ७ ॥

ज्येष्ठा शैलेन्द्रदुहिता मानयिष्यति तं सुतम् ।

उमायास्तद्बहुमतं भविष्यति न संशयः ॥ ८ ॥

' ये गंगा गिरिराजकी ज्येष्ठ पुत्री हैं, अतः अपनी छोटी

बहिनके उस पुत्रको अपने ही पुत्रके समान मानेंगी ।

उमाको भी यह बहुत प्रिय लगेगा । इसमें संशय नहीं है ' ॥

तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य कृतार्था रघुनन्दन ।

प्रणिपत्य सुराः सर्वे पितामहमपूजयन् ॥ ९ ॥

रघुनन्दन! ब्रह्माजीका यह वचन सुनकर सब देवता कृतकृत्य हो गये । उन्होंने ब्रह्माजीको प्रणाम करके उनका पूजन किया ॥ ९ ॥

ते गत्वा परमं राम कैलासं धातुमण्डितम् ।

अग्निं नियोजयामासुः पुत्रार्थं सर्वदेवताः ॥ १० ॥

श्रीराम! विविध धातुओंसे अलंकृत उत्तम कैलास पर्वतपर जाकर उन सम्पूर्ण देवताओंने अग्निदेवको पुत्र उत्पन्न करनेके कार्यमें नियुक्त किया ॥ १० ॥

देवकार्यमिदं देव समाधत्स्व हुताशन ।

शैलपुत्र्यां महातेजो गंगायां तेज उत्सृज ॥ ११ ॥

वे बोले – ' देव! हुताशन! यह देवताओंका कार्य है, इसे सिद्ध कीजिये । भगवान् रुद्रके उस महान् तेजको अब आप गंगाजीमें स्थापित कर दीजिये ' ॥ ११ ॥

देवतानां प्रतिज्ञाय गंगामभ्येत्य पावकः ।

गर्भं धारय वै देवि देवतानामिदं प्रियम् ॥ १२ ॥

तब देवताओंसे ‘ बहुत अच्छा ' कहकर अग्निदेव गंगाजीके निकट आये और बोले- ' देवि! आप इस

गर्भको धारण करें । यह देवताओंका प्रिय कार्य है ' ॥ १२ ॥

इत्येतद् वचनं श्रुत्वा दिव्यं रूपमधारयत् ।

स तस्या महिमां दृष्ट्वा समन्तादवशीर्यत ॥ १३ ॥

अग्निदेवकी यह बात सुनकर गंगादेवीने दिव्यरूप धारण कर लिया । उनकी यह महिमा - यह रूप - वैभव देखकर अग्निदेवने उस रुद्र - तेजको उनके सब ओर बिखेर दिया ॥ १३ ॥

समन्ततस्तदा देवीमभ्यषिञ्चत पावकः ।

सर्वत्रोतांसि पूर्णानि गंगाया रघुनन्दन ॥ १४ ॥

रघुनन्दन! अग्निदेवने जब गंगादेवीको सब ओरसे उस रुद्र- तेजद्वारा अभिषिक्त कर दिया, तब गंगाजीके सारे स्रोत उससे परिपूर्ण हो गये ॥१४ ॥

तमुवाच ततो गंगा सर्वदेवपुरोगमम् ।

अशक्ता धारणे देव तेजस्तव समुद्धतम् ॥ १५ ॥

दह्यमानाग्निना तेन सम्प्रव्यथितचेतना । तब गंगाने समस्त देवताओंके अग्रगामी अग्निदेवसे इस प्रकार कहा- - ' देव! आपके द्वारा स्थापित किये गये इस बढ़े हुए तेजको धारण करनेमें मैं असमर्थ हूँ । इसकी आँचसे जल रही हूँ और मेरी चेतना व्यथित हो गयी है ' ॥ १५३ ॥

अथाब्रवीदिदं गंगां सर्वदेवहुताशनः ॥ १६ ॥

इह हैमवते पार्श्वे गर्भोऽयं संनिवेश्यताम् । तब सम्पूर्ण देवताओंके हविष्यको भोग लगानेवाले अग्निदेवने गंगादेवीसे कहा - ' देवि! हिमालय पर्वतके पार्श्वभागमें इस गर्भको स्थापित कर दीजिये ' ॥ १६३ ॥

श्रुत्वा त्वग्निवचो गंगा तं गर्भमतिभास्वरम् ॥ १७ ॥

उत्ससर्ज महातेजाः स्त्रोतोभ्यो हि तदानघ । निष्पाप रघुनन्दन! अग्रिकी यह बात सुनकर महातेजस्विनी गंगाने उस अत्यन्त प्रकाशमान गर्भको अपने स्रोतोंसे निकालकर यथोचित स्थानमें रख दिया ॥ यदस्या निर्गतं तस्मात् तप्तजाम्बूनदप्रभम् ॥ १८ ॥

काञ्चनं धरणीं प्राप्तं हिरण्यमतुलप्रभम् ।

ताम्रं कार्ष्णायसं चैव तैक्ष्ण्यादेवाभिजायत ॥ १ ९ ॥

गंगाके गर्भसे जो तेज निकला, वह तपाये हुए जाम्बूनद नामक सुवर्णके समान कान्तिमान् दिखायी देने लगा ( गंगा सुवर्णमय मेरुगिरिसे प्रकट हुई हैं; अतः उनका बालक भी वैसे ही रूप - रंगका हुआ ) । पृथ्वीपर जहाँ वह तेजस्वी गर्भ स्थापित हुआ, वहाँकी भूमि तथा । प्रत्येक वस्तु सुवर्णमयी हो गयी । उसके आस - पासका

पृष्ठ 152

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 152 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१४० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे स्थान अनुपम प्रभासे प्रकाशित होनेवाला रजत हो गया ।

उस तेजकी तीक्ष्णतासे ही दूरवर्ती भूभागकी वस्तुएँ ताँबे ।

और लोहेके रूपमें परिणत हो गयीं ॥ १८-१९ ॥

मलं तस्याभवत् तत्र त्रपु सीसकमेव च ।

तदेतद्धरण प्राप्य नानाधातुरवर्धत ॥ २० ॥

उस तेजस्वी गर्भका जो मल था, वही वहाँ राँगा और सीसा हुआ । इस प्रकार पृथ्वीपर पड़कर वह तेज नाना प्रकारके धातुओंके रूपमें वृद्धिको प्राप्त हुआ ॥ २० ॥

निक्षिप्तमात्रे गर्भे तु तेजोभिरभिरञ्जितम् ।

सर्वं पर्वतसंनद्धं सौवर्णमभवद् वनम् ॥ २१ ॥

पृथ्वीपर उस गर्भके रखे जाते ही उसके तेजसे व्याप्त होकर पूर्वोक्त श्वेतपर्वत और उससे सम्बन्ध रखनेवाला सारा वन सुवर्णमय होकर जगमगाने लगा ॥ २१ ॥

जातरूपमिति ख्यातं तदाप्रभृति राघव ।

सुवर्णं पुरुषव्याघ्र हुताशनसमप्रभम् ।

तृणवृक्षलतागुल्मं सर्वं भवति काञ्चनम् ॥ २२ ॥

पुरुषसिंह रघुनन्दन! तभीसे अग्नि के समान प्रकाशित होनेवाले सुवर्णका नाम जातरूप हो गया; क्योंकि उसी समय सुवर्णका तेजस्वी रूप प्रकट हुआ था । उस गर्भके सम्पर्कसे वहाँका तृण, वृक्ष, लता और गुल्म - सब कुछ सोनेका हो गया ॥ २२ ॥

तं कुमारं ततो जातं सेन्द्राः सह मरुद्गणाः ।

क्षीरसम्भावनार्थाय कृत्तिकाः समयोजयन् ॥ २३ ॥

तदनन्तर इन्द्र और मरुद्गणसहित सम्पूर्ण देवताओंने वहाँ उत्पन्न हुए कुमारको दूध पिलानेके लिये छहों कृत्तिकाओंको नियुक्त किया ॥ २३ ॥

ताः क्षीरं जातमात्रस्य कृत्वा समयमुत्तमम् ।

ददुः पुत्रोऽयमस्माकं सर्वासामिति निश्चिताः ॥ २४ ॥

तब उन कृत्तिकाओंने ' यह हम सबका पुत्र हो ' ऐसी उत्तम शर्त रखकर और इस बातका निश्चित विश्वास लेकर उस नवजात बालकको अपना दूध प्रदान किया ॥ २४ ॥

ततस्तु देवताः सर्वाः कार्तिकेय इति ब्रुवन् ।

पुत्रस्त्रैलोक्यविख्यातो भविष्यति न संशयः ॥ २५ ॥

उस समय सब देवता बोले- ' यह बालक कार्तिकेय कहलायेगा और तुमलोगोंका त्रिभुवनविख्यात पुत्र होगा- इसमें संशय नहीं है ' ॥ २५ ॥

। तेषां तद् वचनं श्रुत्वा स्कन्नं गर्भपरिस्रवे ।

स्नापयन् परया लक्ष्म्या दीप्यमानं यथानलम् ॥ २६ ॥

देवताओंका यह अनुकूल वचन सुनकर शिव और पार्वतीसे स्कन्दित ( स्खलित ) तथा गंगाद्वारा गर्भस्राव होनेपर प्रकट हुए अग्निके समान उत्तम प्रभासे प्रकाशित होनेवाले उस बालकको कृत्तिकाओंने नहलाया ॥

स्कन्द इत्यब्रुवन् देवाः स्कन्नं गर्भपरिस्रवे ।

कार्तिकेयं महाबाहुं काकुत्स्थ ज्वलनोपमम् ॥ २७ ॥

ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम! अग्नितुल्य तेजस्वी महाबाहु कार्तिकेय गर्भस्त्रावकालमें स्कन्दित हुए थे; इसलिये देवताओंने उन्हें स्कन्द कहकर पुकारा ॥२७ ॥

प्रादुर्भूतं ततः क्षीरं कृत्तिकानामनुत्तमम् ।

षण्णां षडाननो भूत्वा जग्राह स्तनजं पयः ॥ २८ ॥

तदनन्तर कृत्तिकाओंके स्तनोंमें परम उत्तम दूध प्रकट हुआ । उस समय स्कन्दने अपने छः मुख प्रकट करके उन छहोंका एक साथ ही स्तनपान किया ॥ २८ ॥

गृहीत्वा क्षीरमेकाह्ना सुकुमारवपुस्तदा ।

अजयत् स्वेन वीर्येण दैत्यसैन्यगणान् विभुः ॥ २ ९ ॥

एक ही दिन दूध पीकर उस सुकुमार शरीरवाले शक्तिशाली कुमारने अपने पराक्रमसे दैत्योंकी सारी सेनाओंपर विजय प्राप्त की ॥ २ ९ ॥ सुरसेनागणपतिमभ्यषिञ्चन्महाद्युतिम् ततस्तममराः सर्वे समेत्याग्निपुरोगमाः ॥ ३० ॥

तत्पश्चात् अग्नि आदि सब देवताओंने मिलकर उन महातेजस्वी स्कन्दका देवसेनापतिके पदपर अभिषेक किया ॥ ३० ॥

एष ते राम गंगाया विस्तरोऽभिहितो मया ।

कुमारसम्भवश्चैव धन्यः पुण्यस्तथैव च ॥३१ ॥

श्रीराम! यह मैंने तुम्हें गंगाजीके चरित्रको विस्तारपूर्वक बताया है; साथ ही कुमार कार्तिकेयके जन्मका भी प्रसंग सुनाया है, जो श्रोताको धन्य एवं पुण्यात्मा बनानेवाला है ॥ ३१ ॥

भक्तश्च यः कार्तिकेये काकुत्स्थ भुवि मानवः ।

आयुष्मान् पुत्रपौत्रैश्च स्कन्दसालोक्यतां व्रजेत् ॥ ३२ ॥

काकुत्स्थ! इस पृथ्वीपर जो मनुष्य कार्तिकेयमें भक्तिभाव रखता है, वह इस लोकमें दीर्घायु तथा पुत्र-पौत्रोंसे सम्पन्न हो मृत्युके पश्चात् स्कन्दके लोकमें जाता है । इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे सप्तत्रिंशः सर्गः ॥ ३७ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें सैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३७ ॥

पृष्ठ 153

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 153 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे अष्टात्रिंशः सर्गः १४१ अष्टात्रिंशः सर्गः राजा सगरके पुत्रोंकी उत्पत्ति तथा यज्ञकी तैयारी

तां कथां कौशिको रामे निवेद्य मधुराक्षराम् ।

पुनरेवापरं वाक्यं काकुत्स्थमिदमब्रवीत् ॥१ ॥

विश्वामित्रजीने मधुर अक्षरोंसे युक्त वह कथा श्रीरामको सुनाकर फिर उनसे दूसरा प्रसंग इस प्रकार कहा— ॥ १ ॥

अयोध्याधिपतिर्वीर पूर्वमासीन्नराधिपः ।

सगरो नाम धर्मात्मा प्रजाकामः स चाप्रजः ॥ २ ॥

' वीर! पहलेकी बात है, अयोध्यामें सगर नामसे प्रसिद्ध एक धर्मात्मा राजा राज्य करते थे । उन्हें कोई पुत्र नहीं था; अतः वे पुत्र- प्राप्तिके लिये सदा उत्सुक रहा करते थे ॥२ ॥

वैदर्भदुहिता राम केशिनी नाम नामतः ।

ज्येष्ठा सगरपत्नी सा धर्मिष्ठा सत्यवादिनी ॥ ३ ॥

' श्रीराम! विदर्भराजकुमारी केशिनी राजा सगरकी ज्येष्ठ पत्नी थी । वह बड़ी धर्मात्मा और सत्यवादिनी थी ॥ ३ ॥

अरिष्टनेमेर्दुहिता सुपर्णभगिनी तु सा ।

द्वितीया सगरस्यासीत् पत्नी सुमतिसंज्ञिता ॥ ४ ॥

' सगरकी दूसरी पत्नीका नाम सुमति था । वह अरिष्टनेमि कश्यपकी पुत्री तथा गरुडकी बहिन थी ॥ ४ ॥

ताभ्यां सह महाराजः पत्नीभ्यां तप्तवांस्तपः ।

हिमवन्तं समासाद्य भृगुप्रस्रवणे गिरौ ॥ ५ ॥

' महाराज सगर अपनी उन दोनों पत्त्रियोंके साथ हिमालय पर्वतपर जाकर भृगुप्रस्रवण नामक शिखरपर तपस्या करने लगे ॥ ५ ॥

अथ वर्षशते पूर्णे तपसाऽऽराधितो मुनिः ।

सगराय वरं प्रादाद् भृगुः सत्यवतां वरः ॥ ६ ॥

' सौ वर्ष पूर्ण होनेपर उनकी तपस्याद्वारा प्रसन्न हुए सत्यवादियोंमें श्रेष्ठ महर्षि भृगुने राजा सगरको वर दिया ॥ ६ ॥

अपत्यलाभः सुमहान् भविष्यति तवानघ ।

कीर्ति चाप्रतिमां लोके प्राप्स्यसे पुरुषर्षभ ॥ ७ ॥

' निष्पाप नरेश! तुम्हें बहुत - से पुत्रोंकी प्राप्ति होगी । पुरुषप्रवर! तुम इस संसारमें अनुपम कीर्ति प्राप्त करोगे ॥ ७ ॥

एका जनयिता तात पुत्रं वंशकरं तव ।

षष्टिं पुत्रसहस्त्राणि अपरा जनयिष्यति ॥ ८ ॥

' तात! तुम्हारी एक पत्नी तो एक ही पुत्रको जन्म देगी, जो अपनी वंशपरम्पराका विस्तार करनेवाला होगा तथा दूसरी पत्नी साठ हजार पुत्रोंकी जननी होगी ॥८ ॥

भाषमाणं महात्मानं राजपुत्र्यौ प्रसाद्य तम् ।

ऊचतुः परमप्रीते कृताञ्जलिपुटे तदा ॥ ९ ॥

' महात्मा भृगु जब इस प्रकार कह रहे थे, उस समय उन दोनों राजकुमारियों ( रानियों ) -ने उन्हें प्रसन्न करके स्वयं भी अत्यन्त आनन्दित हो दोनों हाथ जोड़कर पूछा— ॥९ ॥

एकः कस्याः सुतो ब्रह्मन् का बहूञ्जनयिष्यति ।

श्रोतुमिच्छावहे ब्रह्मन् सत्यमस्तु वचस्तव ॥१० ॥

' ब्रह्मन्! किस रानीके एक पुत्र होगा और कौन बहुत - से पुत्रोंकी जननी होगी? हम दोनों यह सुनना चाहती हैं । आपकी वाणी सत्य हो ' ॥ १० ॥

तयोस्तद् वचनं श्रुत्वा भृगुः परमधार्मिकः ।

उवाच परमां वाणीं स्वच्छन्दोऽत्र विधीयताम् ॥ ११ ॥

एको वंशकरो वास्तु बहवो वा महाबलाः ।

कीर्तिमन्तो महोत्साहाः का वा कं वरमिच्छति ॥ १२ ॥

' उन दोनोंकी यह बात सुनकर परम धर्मात्मा भृगुने उत्तम वाणीमें कहा – ' देवियो! तुमलोग यहाँ अपनी इच्छा प्रकट करो । तुम्हें वंश चलानेवाला एक ही पुत्र प्राप्त हो अथवा महान् बलवान्, यशस्वी एवं अत्यन्त उत्साही बहुत - से पुत्र? इन दो वरोंमेंसे किस वरको कौन - सी रानी ग्रहण करना चाहती है? ' ॥ ११-१२ ॥

मुनेस्तु वचनं श्रुत्वा केशिनी रघुनन्दन ।

पुत्रं वंशकरं राम जग्राह नृपसंनिधौ ॥ १३ ॥

' रघुकुलनन्दन श्रीराम! मुनिका यह वचन सुनकर केशिनीने राजा सगरके समीप वंश चलानेवाले एक ही पुत्रका वर ग्रहण किया ॥१३ ॥

षष्टिं पुत्रसहस्राणि सुपर्णभगिनी तदा ।

महोत्साहान् कीर्तिमतो जग्राह सुमतिः सुतान् ॥ १४ ॥

' तब गरुड़की बहिन सुमतिने महान् उत्साही और यशस्वी साठ हजार पुत्रोंको जन्म देनेका वर प्राप्त किया ॥१४ ॥

प्रदक्षिणमृषिं कृत्वा शिरसाभिप्रणम्य तम् ।

जगाम स्वपुरं राजा सभार्यो रघुनन्दन ॥ १५ ॥

' रघुनन्दन! तदनन्तर रानियोंसहित राजा सगरने

पृष्ठ 154

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 154 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१४२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे महर्षिकी परिक्रमा करके उनके चरणोंमें मस्तक झुकाया और अपने नगरको प्रस्थान किया ॥ १५ ॥

अथ काले गते तस्य ज्येष्ठा पुत्रं व्यजायत ।

असमञ्ज इति ख्यातं केशिनी सगरात्मजम् ॥ १६ ॥

' कुछ काल व्यतीत होनेपर बड़ी रानी केशिनीने सगरके औरस पुत्र ' असमञ्ज ' को जन्म दिया ॥ १६ ॥

सुमतिस्तु नरव्याघ्र गर्भतुम्बं व्यजायत ।

षष्टिः पुत्रसहस्त्राणि तुम्बभेदाद् विनिःसृताः ॥ १७ ॥

' पुरुषसिंह! ( छोटी रानी ) सुमतिने तँबीके आकारका

एक गर्भपिण्ड उत्पन्न किया । उसको फोड़नेसे साठ ।

हजार बालक निकले ॥ १७ ॥

घृतपूर्णेषु कुम्भेषु धात्र्यस्तान् समवर्धयन् ।

कालेन महता सर्वे यौवनं प्रतिपेदिरे ॥ १८ ॥

' उन्हें घीसे भरे हुए घड़ोंमें रखकर धाइयाँ उनका पालन - पोषण करने लगीं । धीरे - धीरे जब बहुत दिन बीत गये, तब वे सभी बालक युवावस्थाको प्राप्त हुए ॥

अथ दीर्घेण कालेन रूपयौवनशालिनः ।

षष्टिः पुत्रसहस्राणि सगरस्याभवंस्तदा ॥ १ ९ ॥

' इस तरह दीर्घकालके पश्चात् राजा सगरके रूप और युवावस्थासे सुशोभित होनेवाले साठ हजार पुत्र तैयार हो गये ॥ १ ९ ॥

स च ज्येष्ठो नरश्रेष्ठ सगरस्यात्मसम्भवः ।

बालान् गृहीत्वा तु जले सरय्वा रघुनन्दन ॥ २० ॥

प्रक्षिप्य प्राहसन्नित्यं मज्जतस्तान् निरीक्ष्य वै । ' नरश्रेष्ठ रघुनन्दन! सगरका ज्येष्ठ पुत्र असमञ्ज नगरके बालकोंको पकड़कर सरयूके जलमें फेंक देता और जब वे डूबने लगते, तब उनकी ओर देखकर हँसा करता ॥ २०३ ॥

एवं पापसमाचारः सज्जनप्रतिबाधकः ॥ २१ ॥

पौराणामहिते युक्तः पित्रा निर्वासितः पुरात् । ‘ इस प्रकार पापाचारमें प्रवृत्त होकर जब वह सत्पुरुषोंको पीडा देने और नगर - निवासियोंका अहित करने लगा, तब पिताने उसे नगरसे बाहर निकाल दिया ॥ २१३ ॥

तस्य पुत्रोंऽशुमान् नाम असमञ्जस्य वीर्यवान् ॥ २२ ॥

सम्मतः सर्वलोकस्य सर्वस्यापि प्रियंवदः । ‘ असमञ्जके पुत्रका नाम था अंशुमान् । वह बड़ा ही पराक्रमी, सबसे मधुर वचन बोलनेवाला तथा सब लोगोंको प्रिय था ॥ २२३ ॥

ततः कालेन महता मतिः समभिजायत ॥ २३ ॥

सगरस्य नरश्रेष्ठ यजेयमिति निश्चिता । ' नरश्रेष्ठ! कुछ कालके अनन्तर महाराज सगरके मनमें यह निश्चित विचार हुआ कि ' मैं यज्ञ करूँ ' ॥ २३३ ॥

स कृत्वा निश्चयं राजा सोपाध्यायगणस्तदा ।

यज्ञकर्मणि वेदज्ञो यष्टुं समुपचक्रमे ॥ २४ ॥

' यह दृढ़ निश्चय करके वे वेदवेत्ता नरेश अपने उपाध्यायोंके साथ यज्ञ करनेकी तैयारीमें लग गये ' ॥ २४ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टात्रिंशः सर्गः ॥ ३८ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें अड़तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३८ ॥

एकोनचत्वारिंशः सर्गः इन्द्रके द्वारा राजा सगरके यज्ञसम्बन्धी अश्वका अपहरण, सगरपुत्रोंद्वारा सारी पृथ्वीका भेदन तथा देवताओंका ब्रह्माजीको यह सब समाचार बताना

विश्वामित्रवचः श्रुत्वा कथान्ते रघुनन्दनः ।

उवाच परमप्रीतो मुनिं दीप्तमिवानलम् ॥ १ ॥

विश्वामित्रजीकी कही हुई कथा सुनकर श्रीरामचन्द्रजी बड़े प्रसन्न हुए । उन्होंने कथाके अन्तमें अग्नितुल्य तेजस्वी विश्वामित्र मुनिसे कहा - ॥१ ॥

श्रोतुमिच्छामि भद्रं ते विस्तरेण कथामिमाम् ।

पूर्वजो मे कथं ब्रह्मन् यज्ञं वै समुपाहरत् ॥ २ ॥

' ब्रह्मन्! आपका कल्याण हो । मैं इस कथाको

विस्तारके साथ सुनना चाहता हूँ । मेरे पूर्वज महाराज ।

सगरने किस प्रकार यज्ञ किया था? ' ॥२ ॥

तस्य तद् वचनं श्रुत्वा कौतूहलसमन्वितः ।

विश्वामित्रस्तु काकुत्स्थमुवाच प्रहसन्निव ॥ ३ ॥

उनकी वह बात सुनकर विश्वामित्रजीको बड़ा कौतूहल हुआ । वे यह सोचकर कि मैं जो कुछ कहना चाहता हूँ, उसीके लिये ये प्रश्न कर रहे हैं, जोर - जोरसे हँस पड़े । हँसते हुए - से ही उन्होंने श्रीरामसे कहा— ॥

श्रूयतां विस्तरो राम सगरस्य महात्मनः ।

शंकरश्वशुरो नाम्ना हिमवानिति विश्रुतः ॥ ४ ॥

पृष्ठ 155

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 155 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे एकोनचत्वारिंशः सर्गः १४३

विन्ध्यपर्वतमासाद्य निरीक्षेते परस्परम् ।

तयोर्मध्ये समभवद् यज्ञः स पुरुषोत्तम ॥ ५ ॥

' राम! तुम महात्मा सगरके यज्ञका विस्तारपूर्वक वर्णन सुनो । पुरुषोत्तम! शङ्करजीके श्वशुर हिमवान् नामसे विख्यात पर्वत विन्ध्याचलतक पहुँचकर तथा विन्ध्यपर्वत हिमवान्तक पहुँचकर दोनों एक - दूसरेको देखते हैं ( इन दोनोंके बीचमें दूसरा कोई ऐसा ऊँचा पर्वत नहीं है, जो दोनोंके पारस्परिक दर्शनमें बाधा उपस्थित कर सके ) । इन्हीं दोनों पर्वतोंके बीच आर्यावर्तकी पुण्यभूमिमें उस यज्ञका अनुष्ठान हुआ था ॥ ४-५ ॥

स हि देशो नरव्याघ्र प्रशस्तो यज्ञकर्मणि ।

तस्याश्वचर्यां काकुत्स्थ दृढधन्वा महारथः ॥ ६ ॥

अंशुमानकरोत् तात सगरस्य मते स्थितः । ‘ पुरुषसिंह! वही देश यज्ञ करनेके लिये उत्तम माना गया है । तात ककुत्स्थनन्दन! राजा सगरकी आज्ञासे यज्ञिय अश्वकी रक्षाका भार सुदृढ़ धनुर्धर महारथी अंशुमान्ने स्वीकार किया था ॥ ६३ ॥

तस्य पर्वणि तं यज्ञं यजमानस्य वासवः ॥ ७ ॥

राक्षस तनुमास्थाय यज्ञियाश्वमपाहरत् । ‘ परंतु पर्वके दिन यज्ञमें लगे हुए राजा सगरके यज्ञसम्बन्धी घोड़ेको इन्द्रने राक्षसका रूप धारण करके चुरा लिया ॥ ७३ ॥

ह्रियमाणे तु काकुत्स्थ तस्मिन्नश्वे महात्मनः ॥ ८ ॥

उपाध्यायगणाः सर्वे यजमानमथाब्रुवन् ।

अयं पर्वणि वेगेन यज्ञियाश्वोऽपनीयते ॥ ९ ॥

हर्तारं जहि काकुत्स्थ हयश्चैवोपनीयताम् ।

यज्ञच्छिद्रं भवत्येतत् सर्वेषामशिवाय नः ॥ १० ॥

तत् तथा क्रियतां राजन् यज्ञोऽच्छिद्रः कृतो भवेत् । ' काकुत्स्थ! महामना सगरके उस अश्वका अपहरण होते समय समस्त ऋत्विजोंने यजमान सगरसे कहा-‘ ककुत्स्थनन्दन! आज पर्वके दिन कोई इस यज्ञसम्बन्धी अश्वको चुराकर बड़े वेगसे लिये जा रहा है । आप चोरको मारिये और घोड़ा वापस लाइये, नहीं तो यज्ञमें विघ्न पड़ जायगा और वह हम सब लोगोंके लिये अमंगलका कारण होगा । राजन्! आप ऐसा प्रयत्न कीजिये, जिससे यह यज्ञ बिना किसी विघ्न - बाधाके परिपूर्ण हो ' ॥ सोपाध्यायवचः श्रुत्वा तस्मिन् सदसि पार्थिवः ॥ ११ ॥

षष्टिं पुत्रसहस्त्राणि वाक्यमेतदुवाच ह ।

गतिं पुत्रा न पश्यामि रक्षसां पुरुषर्षभाः ॥ १२ ॥

मन्त्रपूतैर्महाभागैरास्थितो हि महाक्रतुः । ' उस यज्ञ - सभामें बैठे हुए राजा सगरने उपाध्यायोंकी बात सुनकर अपने साठ हजार पुत्रोंसे कहा - ' पुरुषप्रवर पुत्रो! यह महान् यज्ञ वेदमन्त्रोंसे पवित्र अन्तःकरणवाले महाभाग महात्माओंद्वारा सम्पादित हो रहा है; अतः यहाँ राक्षसोंकी पहुँच हो, ऐसा मुझे नहीं दिखायी देता ( अतः यह अश्व चुरानेवाला कोई देवकोटिका पुरुष होगा ) ॥ तद् गच्छथ विचिन्वध्वं पुत्रका भद्रमस्तु वः ॥ १३ ॥

समुद्रमालिनीं सर्वां पृथिवीमनुगच्छथ ।

एकैकं योजनं पुत्रा विस्तारमभिगच्छत ॥ १४ ॥

यावत् तुरगसंदर्शस्तावत् खनत मेदिनीम् ।

तमेव हयहर्तारं मार्गमाणा ममाज्ञया ॥ १५ ॥

' अतः पुत्रो! तुमलोग जाओ, घोड़ेकी खोज करो । तुम्हारा कल्याण हो । समुद्रसे घिरी हुई इस सारी पृथ्वीको छान डालो । एक - एक योजन विस्तृत भूमिको बाँटकर उसका चप्पा - चप्पा देख डालो । जबतक घोड़ेका पता न लग जाय, तबतक मेरी आज्ञासे इस पृथ्वीको खोदते रहो । इस खोदनेका एक ही लक्ष्य है— उस अश्वके चोरको ढूँढ़ निकालना ॥ १३–१५ ॥

दीक्षितः पौत्रसहितः सोपाध्यायगणस्त्वहम् ।

इह स्थास्यामि भद्रं वो यावत् तुरगदर्शनम् ॥ १६ ॥

' मैं यज्ञकी दीक्षा ले चुका हूँ, अतः स्वयं उसे ढूँढ़नेके लिये नहीं जा सकता; इसलिये जबतक उस अश्वका दर्शन न हो, तबतक मैं उपाध्यायों और पौत्र अंशुमान्के साथ यहीं रहूँगा ' ॥ १६ ॥

ते सर्वे हृष्टमनसो राजपुत्रा महाबलाः ।

जग्मुर्महीतलं राम पितुर्वचनयन्त्रिताः ॥ १७ ॥

' श्रीराम! पिताके आदेशरूपी बन्धनसे बँधकर वे सभी महाबली राजकुमार मन - ही - मन हर्षका अनुभव करते हुए भूतलपर विचरने लगे ॥ १७ ॥

गत्वा तु पृथिवीं सर्वामदृष्ट्वा तं महाबलाः ।

योजनायामविस्तारमेकैको धरणीतलम् ।

बिभिदुः पुरुषव्याघ्रा वज्रस्पर्शसमैर्भुजैः ॥ १८ ॥

' सारी पृथ्वीका चक्कर लगानेके बाद भी उस अश्वको न देखकर उन महाबली पुरुषसिंह राजपुत्रोंने प्रत्येकके हिस्सेमें एक - एक योजन भूमिका बँटवारा करके अपनी भुजाओंद्वारा उसे खोदना आरम्भ किया । उनकी उन भुजाओंका स्पर्श वज्रके स्पर्शकी भाँति दुस्सह था ॥ १८ ॥

शूलैरशनिकल्पैश्च हलैश्चापि सुदारुणैः ।

भिद्यमाना वसुमती ननाद रघुनन्दन ॥ १ ९ ॥

‘ रघुनन्दन! उस समय वज्रतुल्य शूलों और

पृष्ठ 156

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 156 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१४४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे अत्यन्त दारुण हलोंद्वारा सब ओरसे विदीर्ण की जाती हुई वसुधा आर्तनाद करने लगी ॥ १ ९ ॥

नागानां वध्यमानानामसुराणां च राघव ।

राक्षसानां दुराधर्षं सत्त्वानां निनदोऽभवत् ॥ २० ॥

' रघुवीर! उन राजकुमारोंद्वारा मारे जाते हुए नागों, असुरों, राक्षसों तथा दूसरे- दूसरे प्राणियोंका भयंकर आर्तनाद गूँजने लगा ॥ २० ॥

योजनानां सहस्त्राणि षष्टिं तु रघुनन्दन ।

बिभिदुर्धरणीं राम रसातलमनुत्तमम् ॥ २१ ॥

' रघुकुलको आनन्दित करनेवाले श्रीराम! उन्होंने साठ हजार योजनकी भूमि खोद डाली । मानो वे सर्वोत्तम रसातलका अनुसंधान कर रहे हों ॥ २१ ॥

एवं पर्वतसम्बाधं जम्बूद्वीपं नृपात्मजाः ।

खनन्तो नृपशार्दूल सर्वतः परिचक्रमुः ॥ २२ ॥

' नृपश्रेष्ठ राम! इस प्रकार पर्वतोंसे युक्त जम्बूद्वीपकी भूमि खोदते हुए वे राजकुमार सब ओर चक्कर लगाने लगे ।

ततो देवाः सगन्धर्वाः सासुराः सहपन्नगाः ।

सम्भ्रान्तमनसः सर्वे पितामहमुपागमन् ॥ २३ ॥

' इसी समय गन्धर्वों, असुरों और नागसहित सम्पूर्ण देवता मन - ही - मन घबरा उठे और ब्रह्माजीके पास गये ॥२३ ॥

ते प्रसाद्य महात्मानं विषण्णवदनास्तदा ।

ऊचुः परमसंत्रस्ताः पितामहमिदं वचः ॥ २४ ॥

' उनके मुखपर विषाद छा रहा था । वे भयसे अत्यन्त संत्रस्त हो गये थे । उन्होंने महात्मा ब्रह्माजीको प्रसन्न करके इस प्रकार कहा— ॥ २४ ॥

भगवन् पृथिवी सर्वा खन्यते सगरात्मजैः ।

बहवश्च महात्मानो वध्यन्ते जलचारिणः ॥ २५ ॥

' भगवन्! सगरके पुत्र इस सारी पृथ्वीको खोदे डालते हैं और बहुत - से महात्माओं तथा जलचारी जीवोंका वध कर रहे हैं ॥ २५ ॥

अयं यज्ञहरोऽस्माकमनेनाश्वोऽपनीयते ।

इति ते सर्वभूतानि हिंसन्ति सगरात्मजाः ॥ २६ ॥

' यह हमारे यज्ञमें विघ्न डालनेवाला है । यह हमारा अश्व चुराकर ले जाता है ' ऐसा कहकर वे सगरके पुत्र । समस्त प्राणियोंकी हिंसा कर रहे हैं ' ॥ २६ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनचत्वारिंशः सर्गः ॥ ३ ९ ॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें उनतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३ ९ ॥ चत्वारिंशः सर्गः सगरपुत्रोंके भावी विनाशकी सूचना देकर ब्रह्माजीका देवताओंको शान्त करना, सगरके पुत्रोंका पृथ्वीको खोदते हुए कपिलजीके पास पहुँचना और उनके रोषसे

देवतानां वचः श्रुत्वा भगवान् वै पितामहः ।

प्रत्युवाच सुसंत्रस्तान् कृतान्तबलमोहितान् ॥ १ ॥

देवताओंकी बात सुनकर भगवान् ब्रह्माजीने कितने ही प्राणियोंका अन्त करनेवाले सगरपुत्रोंके बलसे मोहित एवं भयभीत हुए उन देवताओंसे इस प्रकार कहा- ॥ १ ॥

यस्येयं वसुधा कृत्स्ना वासुदेवस्य धीमतः ।

महिषी माधवस्यैषा स एव भगवान् प्रभुः ॥ २ ॥

कापिलं रूपमास्थाय धारयत्यनिशं धराम् ।

तस्य कोपाग्निना दग्धा भविष्यन्ति नृपात्मजाः ॥ ३ ॥

' देवगण! यह सारी पृथ्वी जिन भगवान् वासुदेवकी वस्तु है तथा जिन भगवान् लक्ष्मीपतिकी यह रानी है, वे ही सर्वशक्तिमान् भगवान् श्रीहरि कपिल मुनिका रूप धारण करके निरन्तर इस पृथ्वीको धारण करते हैं । जलकर भस्म होना उनकी कोपाग्निसे ये सारे राजकुमार जलकर भस्म हो | जायँगे ॥ २-३ ॥

पृथिव्याश्चापि निर्भेदो दृष्ट एव सनातनः ।

सगरस्य च पुत्राणां विनाशो दीर्घदर्शिनाम् ॥४ ॥

' पृथ्वीका यह भेदन सनातन है — प्रत्येक कल्पमें अवश्यम्भावी है । ( श्रुतियों और स्मृतियोंमें आये हुए सागर आदि शब्दोंसे यह बात सुस्पष्ट ज्ञात होती है । ) इसी प्रकार दूरदर्शी पुरुषोंने सगरके पुत्रोंका भावी विनाश भी देखा ही है; अतः इस विषयमें शोक करना अनुचित है ' ॥

पितामहवचः श्रुत्वा त्रयस्त्रिंशदरिंदमाः ।

देवाः परमसंहृष्टाः पुनर्जग्मुर्यथागतम् ॥ ५ ॥

ब्रह्माजीका यह कथन सुनकर शत्रुओंका दमन करनेवाले तैंतीस देवता बड़े हर्षमें भरकर जैसे आये थे, उसी तरह पुनः लौट गये ॥ ५ ॥

पृष्ठ 157

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 157 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे चत्वारिंशः सर्गः १४५

सगरस्य च पुत्राणां प्रादुरासीन्महास्वनः ।

पृथिव्यां भिद्यमानायां निर्घातसमनिःस्वनः ॥ ६ ॥

सगरपुत्रोंके हाथसे जब पृथ्वी खोदी जा रही थी, उस समय उससे वज्रपातके समान बड़ा भयंकर शब्द होता था ॥

ततो भित्त्वा महीं सर्वां कृत्वा चापि प्रदक्षिणम् ।

सहिताः सागराः सर्वे पितरं वाक्यमब्रुवन् ॥ ७ ॥

इस तरह सारी पृथ्वी खोदकर तथा उसकी परिक्रमा करके वे सभी सगरपुत्र पिताके पास खाली हाथ लौट आये और बोले— ॥७ ॥

परिक्रान्ता मही सर्वा सत्त्ववन्तश्च सूदिताः ।

देवदानवरक्षांसि पिशाचोरगपन्नगाः ॥ ८ ॥

न च पश्यामहेऽश्वं ते अश्वहर्तारमेव च ।

किं करिष्याम भद्रं ते बुद्धिरत्र विचार्यताम् ॥ ९ ॥

' पिताजी! हमने सारी पृथ्वी छान डाली । देवता, दानव, राक्षस, पिशाच और नाग आदि बड़े - बड़े बलवान् प्राणियोंको मार डाला । फिर भी हमें न तो कहीं घोड़ा दिखायी दिया और न घोड़ेका चुरानेवाला ही । आपका भला हो । अब हम क्या करें? इस विषयमें आप ही कोई उपाय सोचिये ' ॥ ८ - ९ ॥

तेषां तद् वचनं श्रुत्वा पुत्राणां राजसत्तमः ।

समन्युरब्रवीद् वाक्यं सगरो रघुनन्दन ॥ १० ॥

' रघुनन्दन! पुत्रोंका यह वचन सुनकर राजाओंमें श्रेष्ठ सगरने उनसे कुपित होकर कहा - ॥ १० ॥

भूयः खनत भद्रं वो विभेद्य वसुधातलम् ।

अश्वहर्तारमासाद्य कृतार्थाश्च निवर्तत ॥ ११ ॥

' जाओ, फिरसे सारी पृथ्वी खोदो और इसे विदीर्ण करके घोड़ेके चोरका पता लगाओ । चोरतक पहुँचकर काम पूरा होनेपर ही लौटना'॥११ ॥

पितुर्वचनमासाद्य सगरस्य महात्मनः ।

षष्टिः पुत्रसहस्राणि रसातलमभिद्रवन् ॥ १२ ॥

अपने महात्मा पिता सगरकी यह आज्ञा शिरोधार्य करके वे साठ हजार राजकुमार रसातलकी ओर बढ़े ( और रोषमें भरकर पृथ्वी खोदने लगे ) ॥१२ ॥

खन्यमाने ततस्तस्मिन् ददृशुः पर्वतोपमम् ।

दिशागजं विरूपाक्षं धारयन्तं महीतलम् ॥ १३ ॥

उस खुदाईके समय ही उन्हें एक पर्वताकार दिग्गज दिखायी दिया, जिसका नाम विरूपाक्ष है । वह इस भूतलको धारण किये हुए था ॥ १३ ॥

सपर्वतवनां कृत्स्नां पृथिवीं रघुनन्दन ।

धारयामास शिरसा विरूपाक्षो महागजः ॥ १४ ॥

रघुनन्दन! महान् गजराज विरूपाक्षने पर्वत और वनसहित इस सम्पूर्ण पृथ्वीको अपने मस्तकपर धारण कर रखा था ॥ १४ ॥

यदा पर्वणि काकुत्स्थ विश्रमार्थं महागजः ।

खेदाच्चालयते शीर्षं भूमिकम्पस्तदा भवेत् ॥ १५ ॥

काकुत्स्थ! वह महान् दिग्गज जिस समय थककर विश्रामके लिये अपने मस्तकको इधर - उधर हटाता था, उस समय भूकम्प होने लगता था ॥ १५ ॥

ते तं प्रदक्षिणं कृत्वा दिशापालं महागजम् ।

मानयन्तो हि ते राम जग्मुर्भित्त्वा रसातलम् ॥ १६ ॥

श्रीराम! पूर्व दिशाकी रक्षा करनेवाले विशाल गजराज विरूपाक्षकी परिक्रमा करके उसका सम्मान करते हुए वे सगरपुत्र रसातलका भेदन करके आगे बढ़ गये ॥ १६ ॥

ततः पूर्वां दिशं भित्त्वा दक्षिणां बिभिदुः पुनः ।

दक्षिणस्यामपि दिशि ददृशुस्ते महागजम् ॥ १७ ॥

पूर्व दिशाका भेदन करनेके पश्चात् वे पुनः दक्षिण दिशाकी भूमिको खोदने लगे । दक्षिण दिशामें भी उन्हें एक महान् दिग्गज दिखायी दिया ॥ १७ ॥

महापद्मं महात्मानं सुमहत्पर्वतोपमम् ।

शिरसा धारयन्तं गां विस्मयं जग्मुरुत्तमम् ॥ १८ ॥

उसका नाम था महापद्म । महान् पर्वतके समान ऊँचा वह विशालकाय गजराज अपने मस्तकपर पृथ्वीको धारण करता था । उसे देखकर उन राजकुमारोंको बड़ा विस्मय हुआ ॥ १८ ॥

ते तं प्रदक्षिणं कृत्वा सगरस्य महात्मनः ।

षष्टिः पुत्रसहस्त्राणि पश्चिमां बिभिदुर्दिशम् ॥ १ ९ ॥

महात्मा सगरके वे साठ हजार पुत्र उस दिग्गजकी परिक्रमा करके पश्चिम दिशाकी भूमिका भेदन करने लगे ॥ १ ९ ॥

पश्चिमायामपि दिशि महान्तमचलोपमम् ।

दिशागजं सौमनसं ददृशुस्ते महाबलाः ॥२० ॥

पश्चिम दिशामें भी उन महाबली सगरपुत्रोंने महान् पर्वताकार दिग्गज सौमनसका दर्शन किया ॥ २० ॥

ते तं प्रदक्षिणं कृत्वा पृष्ट्वा चापि निरामयम् ।

खनन्तः समुपाक्रान्ता दिशं सोमवतीं तदा ॥ २१ ॥

उसकी भी परिक्रमा करके उसका कुशल-समाचार पूछकर वे सभी राजकुमार भूमि खोदते हुए उत्तर दिशामें जा पहुँचे ॥ २१ ॥

उत्तरस्यां रघुश्रेष्ठ ददृशुर्हिमपाण्डुरम् ।

। भद्रं भद्रेण वपुषा धारयन्तं महीमिमाम् ॥ २२ ॥

पृष्ठ 158

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 158 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१४६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे रघुश्रेष्ठ! उत्तर दिशामें उन्हें हिमके समान श्वेतभद्र । नामक दिग्गज दिखायी दिया, जो अपने कल्याणमय शरीरसे इस पृथ्वीको धारण किये हुए था ॥ २२ ॥

समालभ्य ततः सर्वे कृत्वा चैनं प्रदक्षिणम् ।

षष्टिः पुत्रसहस्राणि बिभिदुर्वसुधातलम् ॥ २३ ॥ ।

उसका कुशल - समाचार पूछकर राजा सगरके वे सभी साठ हजार पुत्र उसकी परिक्रमा करनेके पश्चात् भूमि खोदने काममें जुट गये ॥ २३ ॥

ततः प्रागुत्तरां गत्वा सागराः प्रथितां दिशम् ।

रोषादभ्यखनन् सर्वे पृथिवीं सगरात्मजाः ॥ २४ ॥

तदनन्तर सुविख्यात पूर्वोत्तर दिशामें जाकर उन सगरकुमारोंने एक साथ होकर रोषपूर्वक पृथ्वीको खोदना आरम्भ किया ॥ २४ ॥

ते तु सर्वे महात्मानो भीमवेगा महाबलाः ।

ददृशुः कपिलं तत्र वासुदेवं सनातनम् ॥ २५ ॥

इस बार उन सभी महामना, महाबली एवं भयानक वेगशाली राजकुमारोंने वहाँ सनातन वासुदेवस्वरूप भगवान् कपिलको देखा ॥ २५ ॥

हयं च तस्य देवस्य चरन्तमविदूरतः ।

प्रहर्षमतुलं प्राप्ताः सर्वे ते रघुनन्दन ॥ २६ ॥

राजा सगरके यज्ञका वह घोड़ा भी भगवान् । कपिलके पास ही चर रहा था । रघुनन्दन! उसे देखकर उन सबको अनुपम हर्ष प्राप्त हुआ ॥ २६ ॥

ते तं यज्ञहनं ज्ञात्वा क्रोधपर्याकुलेक्षणाः ।

खनित्रलांगलधरा नानावृक्षशिलाधराः ॥ २७ ॥

भगवान् कपिलको अपने यज्ञमें विघ्न डालनेवाला जानकर उनकी आँखें क्रोधसे लाल हो गयीं । उन्होंने अपने हाथोंमें खंती, हल और नाना प्रकारके वृक्ष एवं पत्थरोंके टुकड़े ले रखे थे ॥२७ ॥

अभ्यधावन्त संक्रुद्धास्तिष्ठ तिष्ठेति चाब्रुवन् ।

अस्माकं त्वं हि तुरगं यज्ञियं हृतवानसि ॥ २८ ॥

दुर्मेधस्त्वं हि सम्प्राप्तान् विद्धि नः सगरात्मजान् । वे अत्यन्त रोषमें भरकर उनकी ओर दौड़े और बोले- ' अरे! खड़ा रह, खड़ा रह । तू ही हमारे यज्ञके

घोड़ेको यहाँ चुरा लाया है । दुर्बुद्धे! अब हम आ गये ।

तू समझ ले, हम महाराज सगरके पुत्र हैं ' ॥ २८३ ॥

श्रुत्वा तद् वचनं तेषां कपिलो रघुनन्दन ॥ २ ९ ॥

रोषेण महताविष्टो हुङ्कारमकरोत् तदा । रघुनन्दन! उनकी बात सुनकर भगवान् कपिलको बड़ा रोष हुआ और उस रोषके आवेशमें ही उनके मुँहसे एक हुंकार निकल पड़ा ॥ २ ९ ३ ॥

ततस्तेनाप्रमेयेण कपिलेन महात्मना ।

भस्मराशीकृताः सर्वे काकुत्स्थ सगरात्मजाः ॥ ३० ॥

श्रीराम! उस हुंकारके साथ ही उन अनन्त प्रभावशाली महात्मा कपिलने उन सभी सगरपुत्रोंको जलाकर राखका ढेर कर दिया ॥ ३० ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे चत्वारिंशः सर्गः ॥ ४० ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें चालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४० ॥

एकचत्वारिंशः सर्गः सगरकी आज्ञासे अंशुमान्‌का रसातलमें जाकर घोड़ेको ले आना और अपने चाचाओंके

पुत्रांश्चिरगतान् ज्ञात्वा सगरो रघुनन्दन ।

नप्तारमब्रवीद् राजा दीप्यमानं स्वतेजसा ॥ १ ॥

रघुनन्दन! ' पुत्रोंको गये बहुत दिन हो गये ' - ऐसा जानकर राजा सगरने अपने पौत्र अंशुमान्से, जो अपने तेजसे देदीप्यमान हो रहा था, इस प्रकार कहा- ॥ १ ॥

शूरश्च कृतविद्यश्च पूर्वैस्तुल्योऽसि तेजसा ।

पितॄणां गतिमन्विच्छ येन चाश्वोऽपवाहितः ॥ २ ॥

' वत्स! तुम शूरवीर, विद्वान् तथा अपने पूर्वजोंके तुल्य तेजस्वी हो । तुम भी अपने चाचाओंके पथका अनुसरण करो और उस चोरका पता लगाओ, जिसने निधनका समाचार सुनाना मेरे यज्ञ - सम्बन्धी अश्वका अपहरण कर लिया है ॥ २ ॥

अन्तर्भीमानि सत्त्वानि वीर्यवन्ति महान्ति च ।

तेषां तु प्रतिघातार्थं सासिं गृह्णीष्व कार्मुकम् ॥ ३ ॥

‘ देखो, पृथ्वीके भीतर बड़े - बड़े बलवान् जीव रहते हैं; अतः उनसे टक्कर लेनेके लिये तुम तलवार और धनुष भी लेते जाओ ॥ ३ ॥

अभिवाद्याभिवाद्यांस्त्वं हत्वा विघ्नकरानपि ।

सिद्धार्थः संनिवर्तस्व मम यज्ञस्य पारगः ॥४ ॥

' जो वन्दनीय पुरुष हों, उन्हें प्रणाम करना और जो तुम्हारे मार्गमें विघ्न डालनेवाले हों, उनको मार

पृष्ठ 159

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 159 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बालकाण्डे एकचत्वारिंशः सर्गः १४७

डालना । ऐसा करते हुए सफलमनोरथ होकर लौटो और ।

मेरे इस यज्ञको पूर्ण कराओ ' ॥४ ॥

एवमुक्तोंऽशुमान् सम्यक् सगरेण महात्मना ।

धनुरादाय खड्गं च जगाम लघुविक्रमः ॥ ५ ॥

महात्मा सगरके ऐसा कहनेपर शीघ्रतापूर्वक पराक्रम कर दिखानेवाला वीरवर अंशुमान् धनुष और तलवार लेकर चल दिया ॥ ५ ॥

स खातं पितृभिर्मार्गमन्तर्भीमं महात्मभिः ।

प्रापद्यत नरश्रेष्ठ तेन राज्ञाभिचोदितः ॥ ६ ॥

नरश्रेष्ठ! उसके महामनस्वी चाचाओंने पृथ्वीके भीतर जो मार्ग बना दिया था, उसीपर वह राजा सगरसे प्रेरित होकर गया ॥ ६ ॥

देवदानवरक्षोभिः पिशाचपतगोरगैः ।

पूज्यमानं महातेजा दिशागजमपश्यत ॥ ७ ॥

वहाँ उस महातेजस्वी वीरने एक दिग्गजको देखा, जिसकी देवता, दानव, राक्षस, पिशाच, पक्षी और नाग — सभी पूजा कर रहे थे ॥७ ॥

स तं प्रदक्षिणं कृत्वा पृष्ट्वा चैव निरामयम् ।

पितॄन् स परिपप्रच्छ वाजिहर्तारमेव च ॥ ८ ॥

उसकी परिक्रमा करके कुशल - मंगल पूछकर अंशुमान्ने उस दिग्गजसे अपने चाचाओंका समाचार तथा अश्व चुरानेवालेका पता पूछा ॥८ ॥

दिशागजस्तु तच्छ्रुत्वा प्रत्युवाच महामतिः ।

आसमञ्ज कृतार्थस्त्वं सहाश्वः शीघ्रमेष्यसि ॥ ९ ॥

उसका प्रश्न सुनकर परम बुद्धिमान् दिग्गजने इस प्रकार उत्तर दिया — ' असमंज - कुमार! तुम अपना कार्य सिद्ध करके घोड़ेसहित शीघ्र लौट आओगे ' ॥ ९ ॥

तस्य तद् वचनं श्रुत्वा सर्वानेव दिशागजान् ।

यथाक्रमं यथान्यायं प्रष्टुं समुपचक्रमे ॥ १० ॥

उसकी यह बात सुनकर अंशुमान्ने क्रमशः सभी दिग्गजोंसे न्यायानुसार उक्त प्रश्न पूछना आरम्भ किया ॥ १० ॥

तैश्च सर्वैर्दिशापालैर्वाक्यज्ञैर्वाक्यकोविदैः ।

पूजितः सहयश्चैवागन्तासीत्यभिचोदितः ॥ ११ ॥

वाक्यके मर्मको समझने तथा बोलनेमें कुशल उन समस्त दिग्गजोंने अंशुमान्का सत्कार किया और यह शुभ कामना प्रकट की कि तुम घोड़ेसहित लौट आओगे ॥

तेषां तद् वचनं श्रुत्वा जगाम लघुविक्रमः ।

भस्मराशीकृता यत्र पितरस्तस्य सागराः ॥ १२ ॥

उनका यह आशीर्वाद सुनकर अंशुमान् शीघ्रतापूर्वक पैर बढ़ाता हुआ उस स्थानपर जा पहुँचा, जहाँ उसके चाचा सगरपुत्र राखके ढेर हुए पड़े थे ॥ १२ ॥

स दुःखवशमापन्नस्त्वसमञ्जसुतस्तदा ।

चुक्रोश परमार्तस्तु वधात् तेषां सुदुःखितः ॥ १३ ॥

उनके वधसे असमंजपुत्र अंशुमान्‌को बड़ा दुःख हुआ । वह शोकके वशीभूत हो अत्यन्त आर्तभावसे फूट - फूटकर रोने लगा ॥१३ ॥

यज्ञियं च हयं तत्र चरन्तमविदूरतः ।

ददर्श पुरुषव्याघ्रो दुःखशोकसमन्वितः ॥ १४ ॥

दुःख - शोक में डूबे हुए पुरुषसिंह अंशुमान्ने अपने यज्ञ - सम्बन्धी अश्वको भी वहाँ पास ही चरते देखा ॥ १४ ॥

स तेषां राजपुत्राणां कर्तुकामो जलक्रियाम् ।

स जलार्थी महातेजा न चापश्यज्जलाशयम् ॥ १५ ॥

महातेजस्वी अंशुमान्ने उन राजकुमारोंको जलाञ्जलि देनेके लिये जलकी इच्छा की; किंतु वहाँ कहीं भी कोई जलाशय नहीं दिखायी दिया ॥ १५ ॥

विसार्य निपुणां दृष्टिं ततोऽपश्यत् खगाधिपम् ।

पितॄणां मातुलं राम सुपर्णमनिलोपमम् ॥ १६ ॥

श्रीराम! तब उसने दूरतककी वस्तुओंको देखनेमें समर्थ अपनी दृष्टिको फैलाकर देखा । उस समय उसे वायुके समान वेगशाली पक्षिराज गरुड़ दिखायी दिये, जो उसके चाचाओं ( सगरपुत्रों ) के मामा थे ॥ १६ ॥

स चैनमब्रवीद् वाक्यं वैनतेयो महाबलः ।

मा शुचः पुरुषव्याघ्र वधोऽयं लोकसम्मतः ॥ १७ ॥

महाबली विनतानन्दन गरुड़ने अंशुमान्से कहा— ' पुरुषसिंह! शोक न करो । इन राजकुमारोंका वध सम्पूर्ण जगत्के मंगलके लिये हुआ है ॥ १७ ॥

कपिलेनाप्रमेयेण दग्धा हीमे महाबलाः ।

सलिलं नार्हसि प्राज्ञ दातुमेषां हि लौकिकम् ॥ १८ ॥

' विद्वन्! अनन्त प्रभावशाली महात्मा कपिलने इन महाबली राजकुमारोंको दग्ध किया है । इनके लिये तुम्हें लौकिक जलकी अञ्जलि देना उचित नहीं है ॥ १८ ॥

गंगा हिमवतो ज्येष्ठा दुहिता पुरुषर्षभ ।

तस्यां कुरु महाबाहो पितॄणां सलिलक्रियाम् ॥ १ ९ ॥

' नरश्रेष्ठ! महाबाहो! हिमवान्‌की जो ज्येष्ठ पुत्री गंगाजी हैं, उन्हींके जलसे अपने इन चाचाओंका तर्पण करो ॥ १ ९ ॥ भस्मराशीकृतानेतान् प्लावयेल्लोकपावनी ।

तया क्लिन्नमिदं भस्म गंगया लोककान्तया ।

। षष्टिं पुत्रसहस्त्राणि स्वर्गलोकं गमिष्यति ॥ २० ॥

पृष्ठ 160

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 160 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१४८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' जिस समय लोकपावनी गंगा राखके ढेर होकर । गिरे हुए उन साठ हजार राजकुमारोंको अपने जलसे आप्लावित करेंगी, उसी समय उन सबको स्वर्गलोकमें पहुँचा देंगी । लोककमनीया गंगाके जलसे भीगी हुई यह भस्मराशि इन सबको स्वर्गलोकमें भेज देगी ॥ २० ॥

निर्गच्छाश्वं महाभाग संगृह्य पुरुषर्षभ ।

यज्ञं पैतामहं वीर निर्वर्तयितुमर्हसि ॥ २१ ॥

' महाभाग! पुरुषप्रवर! वीर! अब तुम घोड़ा लेकर जाओ और अपने पितामहका यज्ञ पूर्ण करो ' ॥ २१ ॥

सुपर्णवचनं श्रुत्वा सोऽशुमानतिवीर्यवान् ।

त्वरितं हयमादाय पुनरायान्महातपाः ॥ २२ ॥

गरुड़की यह बात सुनकर अत्यन्त पराक्रमी महातपस्वी अंशुमान् घोड़ा लेकर तुरंत लौट आया ॥

ततो राजानमासाद्य दीक्षितं रघुनन्दन ।

न्यवेदयद् यथावृत्तं सुपर्णवचनं तथा ॥ २३ ॥

रघुनन्दन! यज्ञमें दीक्षित हुए राजाके पास आकर

उसने सारा समाचार निवेदन किया और गरुड़की ।

बतायी हुई बात भी कह सुनायी ॥ २३ ॥

तच्छ्रुत्वा घोरसंकाशं वाक्यमंशुमतो नृपः ।

यज्ञं निर्वर्तयामास यथाकल्पं यथाविधि ॥ २४ ॥

अंशुमान्‌के मुखसे यह भयंकर समाचार सुनकर राजा सगरने कल्पोक्त नियमके अनुसार अपना यज्ञ विधिवत् पूर्ण किया ॥२४ ॥

स्वपुरं त्वगमच्छ्रीमानिष्टयज्ञो महीपतिः ।

गंगायाश्चागमे राजा निश्चयं नाध्यगच्छत ॥ २५ ॥

यज्ञ समाप्त करके पृथ्वीपति महाराज सगर अपनी राजधानीको लौट आये । वहाँ आनेपर उन्होंने गंगाजीको ले आनेके विषयमें बहुत विचार किया; किंतु वे किसी निश्चयपर न पहुँच सके ॥ २५ ॥

अगत्वा निश्चयं राजा कालेन महता महान् ।

त्रिंशद्वर्षसहस्त्राणि राज्यं कृत्वा दिवं गतः ॥ २६ ॥

दीर्घकालतक विचार करनेपर भी उन्हें कोई निश्चित उपाय नहीं सूझा और तीस हजार वर्षोंतक राज्य करके वे स्वर्गलोकको चले गये ॥ २६ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४१ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें इकतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४१ ॥

द्विचत्वारिंशः सर्गः अंशुमान् और भगीरथकी तपस्या, ब्रह्माजीका भगीरथको अभीष्ट वर देकर गंगाजीको धारण करनेके लिये भगवान् शङ्करको राजी करनेके निमित्त प्रयत्न करनेकी सलाह देना

कालधर्मं गते राम सगरे प्रकृतीजनाः ।

राजानं रोचयामासुरंशुमन्तं सुधार्मिकम् ॥ १ ॥

श्रीराम! सगरकी मृत्यु हो जानेपर प्रजाजनोंने परम धर्मात्मा अंशुमान्‌को राजा बनानेकी रुचि प्रकट की ॥ १ ॥

स राजा सुमहानासीदंशुमान् रघुनन्दन ।

तस्य पुत्रो महानासीद् दिलीप इति विश्रुतः ॥ २ ॥

रघुनन्दन! अंशुमान् बड़े प्रतापी राजा हुए । उनके पुत्रका नाम दिलीप था । वह भी एक महान् पुरुष था ॥ २ ॥

तस्मै राज्यं समादिश्य दिलीपे रघुनन्दन ।

हिमवच्छिखरे रम्ये तपस्तेपे सुदारुणम् ॥ ३ ॥

रघुकुलको आनन्दित करनेवाले वीर! अंशुमान् दिलीपको राज्य देकर हिमालयके रमणीय शिखरपर चले गये और वहाँ अत्यन्त कठोर तपस्या करने लगे ॥ ३ ॥

द्वात्रिंशच्छतसाहस्त्रं वर्षाणि सुमहायशाः ।

तपोवनगतो राजा स्वर्गं लेभे तपोधनः ॥ ४ ॥

महान् यशस्वी राजा अंशुमान्ने उस तपोवनमें जाकर बत्तीस हजार वर्षोंतक तप किया । तपस्याके धनसे सम्पन्न हुए उस नरेशने वहीं शरीर त्यागकर स्वर्गलोक प्राप्त किया ॥ ४ ॥

दिलीपस्तु महातेजाः श्रुत्वा पैतामहं वधम् ।

दुःखोपहतया बुद्ध्या निश्चयं नाध्यगच्छत ॥ ५ ॥

अपने पितामहोंके वधका वृत्तान्त सुनकर महातेजस्वी दिलीप भी बहुत दुःखी रहते थे । अपनी बुद्धिसे बहुत सोचने - विचारनेके बाद भी वे किसी निश्चयपर नहीं पहुँच सके ॥५ ॥

कथं गंगावतरणं कथं तेषां जलक्रिया ।

तारयेयं कथं चैतानिति चिन्तापरोऽभवत् ॥ ६ ॥

वे सदा इसी चिन्तामें डूबे रहते थे कि किस