श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 461–470
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 461–470
पृष्ठ 461
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अयोध्याकाण्डे षट्सप्ततितमःः सर्गः ४४ ९ ' जिसने आर्य श्रीरामके वनमगनकी अनुमति दी । हो, वह मूढ़ धर्मपत्नीको छोड़कर परस्त्रीका सेवन करे तथा धर्मविषयक अनुरागको त्याग दे ॥५५ ॥
पानीयदूषके पापं तथैव विषदायके ।
यत्तदेकः स लभतां यस्यार्थोऽनुमते गतः ॥ ५६ ॥
' पानीको गन्दा करनेवाले तथा दूसरोंको जहर देनेवाले मनुष्यको जो पाप लगता है, वह सारा पाप अकेला वही प्राप्त करे, जिसकी अनुमतिसे विवश होकर आर्य श्रीरामको वनमें जाना पड़ा है ॥ ५६ ॥
तृषार्तं सति पानीये विप्रलम्भेन योजयन् ।
यत् पापं लभते तत् स्याद् यस्यार्थोऽनुमते गतः ॥ ५७ ॥
' जिसकी सम्मतिसे आर्यका वनगमन हुआ हो, उसे वही पाप प्राप्त हो, जो पानी होते हुए भी प्यासेको उससे वञ्चित कर देनेवाले मनुष्यको लगता है ॥ ५७ ॥
भक्त्या विवदमानेषु मार्गमाश्रित्य पश्यतः ।
तेन पापेन युज्येत यस्यार्थोऽनुमते गतः ॥ ५८ ॥
' जिसकी अनुमतिसे आर्य श्रीराम वनमें गये हों, वह उस पापका भागी हो, जो परस्पर झगड़ते हुए मनुष्योंमेंसे किसी एकके प्रति पक्षपात रखकर मार्गमें खड़ा हो उनका झगड़ा देखनेवाले कलहप्रिय मनुष्यको प्राप्त होता है ' ॥ ५८ ॥
एवमाश्वासयन्नेव दुःखार्तोऽनुपपात ह ।
विहीनां पतिपुत्राभ्यां कौसल्यां पार्थिवात्मजः ॥ ५ ९ ॥
इस प्रकार पति और पुत्रसे बिछुड़ी हुई कौसल्याको शपथके द्वारा आश्वासन देते हुए ही राजकुमार भरत दुःखसे व्याकुल होकर पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ ५ ९ ॥
तदा तं शपथैः कष्टैः शपमानमचेतनम् ।
भरतं शोकसंतप्तं कौसल्या वाक्यमब्रवीत् ॥ ६० ॥
उस समय दुष्कर शपथद्वारा अपनी सफाई दे हु शोकसंतप्त एवं अचेत भरतसे कौसल्याने इस प्रकार कहा- ॥ ६० ॥
मम दुःखमिदं पुत्र भूयः समुपजायते ।
शपथैः शपमानो हि प्राणानुपरुणत्सि मे ॥ ६१ ॥
' बेटा! तुम अनेकानेक शपथ खाकर जो मेरे प्राणको पीड़ा दे रहे हो, इससे मेरा यह दुःख और भी बढ़ता जा रहा है ॥ ६१ ॥
दिष्ट्या न चलितो धर्मादात्मा ते सहलक्षणः ।
वत्स सत्यप्रतिज्ञो हि सतां लोकानवाप्स्यसि ॥ ६२ ॥
' वत्स! सौभाग्यकी बात है कि शुभ लक्षणोंसे सम्पन्न तुम्हारा चित्त धर्मसे विचलित नहीं हुआ है । तुम सत्यप्रतिज्ञ हो, इसलिये तुम्हें सत्पुरुषोंके लोक प्राप्त होंगे ' ॥ ६२ ॥
इत्युक्त्वा चाङ्कमानीय भरतं भ्रातृवत्सलम् ।
परिष्वज्य महाबाहुं रुरोद भृशदुःखिता ॥ ६३ ॥
ऐसा कहकर कौसल्याने भ्रातृभक्त महाबाहु भरतको गोदमें खींच लिया और अत्यन्त दुःखी हो उन्हें गलेसे लगाकर वे फूट - फूटकर रोने लगीं ॥ ६३ ॥
एवं विलपमानस्य दुःखार्तस्य महात्मनः ।
मोहाच्च शोकसंरम्भाद् बभूव लुलितं मनः ॥ ६४ ॥
महात्मा भरत भी दुःखसे आर्त होकर विलाप कर रहे थे । उनका मन मोह और शोकके वेगसे व्याकुल हो गया था ॥ ६४ ॥
लालप्यमानस्य विचेतनस्य प्रणष्टबुद्धेः पतितस्य भूमौ । मुहुर्मुहुर्निःश्वसतश्च दीर्घं सा तस्य शोकेन जगाम रात्रिः ॥ ६५ ॥
पृथ्वीपर पड़े हुए भरतकी बुद्धि ( विवेकशक्ति ) नष्ट हो गयी थी । वे अचेत - से होकर विलाप करते और बारंबार लंबी साँस खींचते थे । इस तरह शोकमें । ही उनकी वह रात बीत गयी ॥ ६५ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे पञ्चसप्ततितमः सर्गः ॥ ७५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें पचहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७५ ॥
षट्सप्ततितमः सर्गः राजा दशरथका अन्त्येष्टिसंस्कार तमेवं शोकसंतप्तं भरतं कैकयीसुतम् । अलं शोकेन भद्रं ते राजपुत्र महायशः । उवाच वदतां श्रेष्ठो वसिष्ठः श्रेष्ठवागृषिः ॥ १ ॥ प्राप्तकालं नरपतेः कुरु संयानमुत्तमम् ॥२ ॥
इस प्रकार शोकसे संतप्त हुए केकयीकुमार भरतसे ' महायशस्वी राजकुमार! तुम्हारा कल्याण हो । यह वक्ताओंमें श्रेष्ठ महर्षि वसिष्ठने उत्तम वाणीमें कहा— शोक छोड़ो, क्योंकि इससे कुछ होने - जानेवाला नहीं है । 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_16_1_Front
पृष्ठ 462
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
४५० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे अब समयोचित कर्तव्यपर ध्यान दो । राजा दशरथके । शवको दाहसंस्कारके लिये ले चलनेका उत्तम प्रबन्ध करो ' ॥ २ ॥
वसिष्ठस्य वचः श्रुत्वा भरतो धरणीं गतः ।
प्रेतकृत्यानि सर्वाणि कारयामास धर्मवित् ॥ ३ ॥
वसिष्ठजीका वचन सुनकर धर्मज्ञ भरतने पृथ्वीपर पड़कर उन्हें साष्टाङ्ग प्रणाम किया और मन्त्रियोंद्वारा पिताके सम्पूर्ण प्रेतकर्मका प्रबन्ध करवाया ॥ ३ ॥
उद्धृत्य तैलसंसेकात् स तु भूमौ निवेशितम् ।
आपीतवर्णवदनं प्रसुप्तमिव भूमिपम् ॥ ४ ॥
राजा दशरथका शव तेलके कड़ाहसे निकालकर भूमिपर रखा गया । अधिक समयतक तेलमें पड़े रहनेसे उनका मुख कुछ पीला हो गया । उसे देखनेसे ऐसा जान पड़ता था, मानो भूमिपाल दशरथ सो रहे हों ॥ ४ ॥
संवेश्य शयने चाग्रये नानारत्नपरिष्कृते ।
ततो दशरथं पुत्रो विललाप सुदुःखितः ॥ ५ ॥
तदनन्तर मृत राजा दशरथको धो - पोंछकर नाना प्रकारके रत्नोंसे विभूषित उत्तम शय्या ( विमान ) पर सुलाकर उनके पुत्र भरत अत्यन्त दुःखी हो विलाप करने लगे- ॥ ५ ॥
किं ते व्यवसितं राजन् प्रोषिते मय्यनागते ।
विवास्य रामं धर्मज्ञं लक्ष्मणं च महाबलम् ॥ ६ ॥
' राजन्! मैं परदेशमें था और आपके पास पहुँचने भी नहीं पाया था, तबतक ही धर्मज्ञ श्रीराम और महाबली लक्ष्मणको वनमें भेजकर आपने इस तरह स्वर्गमें जानेका निश्चय कैसे कर लिया? ॥ ६ ॥
क्व यास्यसि महाराज हित्वेमं दुःखितं जनम् ।
हीनं पुरुषसिंहेन रामेणाक्लिष्टकर्मणा ॥ ७ ॥
' महाराज! अनायास ही महान् कर्म करनेवाले पुरुषसिंह श्रीरामसे हीन इस दुःखी सेवकको छोड़ आप कहाँ चले जायँगे? ॥ ७ ॥
योगक्षेमं तु तेऽव्यग्रं कोऽस्मिन् कल्पयिता पुरे ।
त्वयि प्रयाते स्वस्तात रामे च वनमाश्रिते ॥ ८ ॥
' तात! आप स्वर्गको चल दिये और श्रीरामने वनका आश्रय लिया- ऐसी दशामें आपके इस नगरमें निश्चिन्तता-पूर्वक प्रजाके योगक्षेमकी व्यवस्था कौन करेगा? ॥ ८ ॥
विधवा पृथिवी राजंस्त्वया हीना न राजते ।
हीनचन्द्रेव रजनी नगरी प्रतिभाति माम् ॥ ९ ॥
' राजन्! आपके बिना यह पृथ्वी विधवाके समान हो गयी है, अतः इसकी शोभा नहीं हो रही है । यह पुरी भी मुझे चन्द्रहीन रात्रिके समान श्रीहीन प्रतीत होती है ' ॥
एवं विलपमानं तं भरतं दीनमानसम् ।
अब्रवीद् वचनं भूयो वसिष्ठस्तु महामुनिः ॥ १० ॥
इस प्रकार दीनचित्त होकर विलाप करते हुए भरतसे महामुनि वसिष्ठने फिर कहा- ॥ १० ॥
प्रेतकार्याणि यान्यस्य कर्तव्यानि विशाम्पतेः ।
तान्यव्यग्रं महाबाहो क्रियतामविचारितम् ॥११ ॥
' महाबाहो! इन महाराजके लिये जो कुछ भी प्रेतकर्म करने हैं, उन्हें बिना विचारे शान्तचित्त होकर करो ' ॥ ११ ॥
तथेति भरतो वाक्यं वसिष्ठस्याभिपूज्य तत् ।
ऋत्विक्पुरोहिताचार्यांस्त्वरयामास सर्वशः ॥ १२ ॥
तब ' बहुत अच्छा ' कहकर भरतने वसिष्ठजीकी आज्ञा शिरोधार्य की तथा ऋत्विक्, पुरोहित और आचार्य-सबको इस कार्यके लिये जल्दी करनेको कहा- ॥
ये त्वग्नयो नरेन्द्रस्य अग्न्यगाराद् बहिष्कृताः ।
ऋत्विग्भिर्याजकैश्चैव ते हूयन्ते यथाविधि ॥ १३ ॥
राजाकी अग्रिशालासे जो अग्नियाँ बाहर निकाली गयी थीं, उनमें ऋत्विजों और याजकोंद्वारा विधिपूर्वक हवन किया गया ॥ १३ ॥
शिबिकायामथारोप्य राजानं गतचेतनम् ।
बाष्पकण्ठा विमनसस्तमूहुः परिचारकाः ॥१४ ॥
तत्पश्चात् महाराज दशरथके प्राणहीन शरीरको पालकीमें बिठाकर परिचारकगण उन्हें श्मशानभूमिको ले चले । उस समय आँसुओंसे उनका गला रुँध गया था और मन - ही - मन उन्हें बड़ा दुःख हो रहा था ॥ १४ ॥
हिरण्यं च सुवर्णं च वासांसि विविधानि च ।
प्रकिरन्तो जना मार्गे नृपतेरग्रतो ययुः ॥ १५ ॥
मार्गमें राजकीय पुरुष राजाके शवके आगे - आगे सोने, चाँदी तथा भाँति - भाँतिके वस्त्र लुटाते चलते थे ॥
चन्दनागुरुनिर्यासान् सरलं पद्मकं तथा ।
देवदारूणि चाहृत्य क्षेपयन्ति तथापरे ॥ १६ ॥
गन्धानुच्चावचांश्चान्यांस्तत्र गत्वाथ भूमिपम् ।
तत्र संवेशयामासुश्चितामध्ये तमृत्विजः ॥ १७ ॥
श्मशानभूमिमें पहुँचकर चिता तैयार की जाने लगी, किसीने चन्दन लाकर रखा तो किसीने अगर, कोई - कोई गुग्गुल तथा कोई सरल, पद्मक और देवदारुकी लकड़ियाँ ला- लाकर चितामें डालने लगे ।
कुछ लोगोंने तरह - तरहके सुगन्धित पदार्थ लाकर छोड़े ।
इसके बाद ऋत्विजोंने राजाके शवको चितापर रखा ॥
तदा हुताशनं हुत्वा जेपुस्तस्य तदृत्विजः ।
। जगुश्च ते यथाशास्त्रं तत्र सामानि सामगाः ॥ १८ ॥
75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_16_1_Back
पृष्ठ 463
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अयोध्याकाण्डे सप्तसप्ततितमः सर्गः ४५१ उस समय अग्रिमें आहुति देकर उनके ऋत्विजोंने वेदोक्त मन्त्रोंका जप किया । सामगान करनेवाले विद्वान् शास्त्रीय पद्धतिके अनुसार साम- श्रुतियोंका गायन करने लगे ॥ १८ ॥
शिबिकाभिश्च यानैश्च यथार्हं तस्य योषितः ।
नगरान्निर्ययुस्तत्र वृद्धैः परिवृतास्तथा ॥ १ ९ ॥
प्रसव्यं चापि तं चकुर्ऋत्विजोऽग्निचितं नृपम् ।
स्त्रियश्च शोकसंतप्ताः कौसल्याप्रमुखास्तदा ॥ २० ॥
( इसके बाद चितामें आग लगायी गयी ) तदनन्तर राजा दशरथकी कौसल्या आदि रानियाँ बूढ़े रक्षकोंसे घिरी हुई यथायोग्य शिबिकाओं तथा रथोंपर आरूढ़ होकर नगरसे निकलीं तथा शोकसे संतप्त हो श्मशानभूमिमें आकर अश्वमेघान्त यज्ञोंके अनुष्ठाता राजा दशरथके शवकी परिक्रमा करने लगीं । साथ ही ऋत्विजोंने भी उस शवकी परिक्रमा की ॥ १ ९ -२० ॥
क्रौञ्चीनामिव नारीणां निनादस्तत्र शुश्रुवे ।
आर्तानां करुणं काले क्रोशन्तीनां सहस्रशः ॥ २१ ॥
उस समय वहाँ करुण क्रन्दन करती हुई सहस्रों शोकार्त रानियोंका आर्तनाद कुररियोंके चीत्कारके समान सुनायी देता था ॥ २१ ॥
ततो रुदन्त्यो विवशा विलप्य च पुनः पुनः ।
यानेभ्यः सरयूतीरमवतेरुर्नृपाङ्गनाः ॥ २२ ॥
दाहकर्मके पश्चात् विवश होकर रोती हुई वे राजरानियाँ बारंबार विलाप करके सवारियोंसे ही सरयूके तटपर जाकर उतरीं ॥ २२ ॥
कृत्वोदकं भरतेन नृपाङ्गना मन्त्रिपुरोहिताश्च । पुरं प्रविश्याश्रुपरीतनेत्रा भूमौ दशाहं व्ययन्त दुःखम् ॥ २३ ॥
भरतके साथ रानियों, मन्त्रियों और पुरोहितोंने भी राजाके लिये जलाञ्जलि दी, फिर सब - के - सब नेत्रोंसे आँसू बहाते हुए नगरमें आये और दस दिनोंतक भूमिपर शयन करते हुए उन्होंने बड़े दुःखसे अपना समय | व्यतीत किया ॥ २३ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे षट्सप्ततितमः सर्गः ॥ ७६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें छिहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७६ ॥
सप्तसप्ततितमः सर्गः भरतका पिताके श्राद्धमें ब्राह्मणोंको बहुत धन - रत्न आदिका दान देना, तेरहवें दिन अस्थि - संचयका शेष कार्य पूर्ण करनेके लिये पिताकी चिताभूमिपर जाकर भरत और शत्रुघ्नका विलाप करना और वसिष्ठ तथा सुमन्त्रका उन्हें समझाना
ततो दशाहेऽतिगते कृतशौचो नृपात्मजः ।
द्वादशेऽहनि सम्प्राप्ते श्राद्धकर्माण्यकारयत् ॥ १ ॥
तदनन्तर दशाह व्यतीत हो जानेपर राजकुमार भरतने ग्यारहवें दिन आत्मशुद्धिके लिये स्नान और एकादशाह श्राद्धका अनुष्ठान किया, फिर बारहवाँ दिन आनेपर उन्होंने अन्य श्राद्ध कर्म ( मासिक और सपिण्डीकरण श्राद्ध ) किये ॥ १ ॥
ब्राह्मणेभ्यो धनं रत्नं ददावन्नं च पुष्कलम् ।
वासांसि च महार्हाणि रत्नानि विविधानि च ।
वास्तिकं बहु शुक्लं च गाश्चापि बहुशस्तदा ॥ २ ॥
उसमें भरतने ब्राह्मणोंको धन, रत्न, प्रचुर अन्न, बहुमूल्य वस्त्र, नाना प्रकारके रत्न, बहुत - से बकरे, चाँदी और बहुतेरी गौएँ दान कीं ॥ २ ॥
दासीदसांश्च यानानि वेश्मानि सुमहान्ति च ।
ब्राह्मणेभ्यो ददौ पुत्रो राज्ञस्तस्यौर्ध्वदेहिकम् ॥ ३ ॥
75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_16_2_Front राजपुत्र भरतने राजाके पारलौकिक हितके लिये बहुत - से दास, दासियाँ, सवारियाँ तथा बड़े - बड़े घर भी ब्राह्मणोंको दिये ॥ ३ ॥
ततः प्रभातसमये दिवसे च त्रयोदशे ।
विललाप महाबाहुर्भरतः शोकमूर्च्छितः ॥४ ॥
तदनन्तर तेरहवें दिन प्रातः काल महाबाहु भरत शोकसे मूर्च्छित होकर विलाप करने लगे ॥ ४ ॥
शब्दापिहितकण्ठश्च शोधनार्थमुपागतः ।
चितामूले पितुर्वाक्यमिदमाह सुदुःखितः ॥ ५ ॥
तात यस्मिन् निसृष्टोऽहं त्वया भ्रातरि राघवे ।
तस्मिन् वनं प्रव्रजिते शून्ये त्यक्तोऽस्म्यहं त्वया ॥६ ॥
उस समय रोनेसे उनका गला भर आया था, वे पिताके चितास्थानपर अस्थिसंचयके लिये आये और अत्यन्त दुःखी होकर इस प्रकार कहने लगे- ' तात! आपने मुझे | जिन ज्येष्ठ भ्राता श्रीरघुनाथजीके हाथमें सौंपा था, उनके
पृष्ठ 464
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
४५२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
वनमें चले जानेपर आपने मुझे सूनेमें ही छोड़ दिया ( इस ।
समय मेरा कोई सहारा नहीं ) ॥ ५-६ ॥
यस्या गतिरनाथायाः पुत्रः प्रव्राजितो वनम् ।
तामम्बां तात कौसल्यां त्यक्त्वा त्वं क्व गतो नृप ॥ ७ ॥
' तात! नरेश्वर! जिन अनाथ हुई देवीके एकमात्र आधार पुत्रको आपने वनमें भेज दिया, उन माता कौसल्याको छोड़कर आप कहाँ चले गये? ' ॥ ७ ॥
दृष्ट्वा भस्मारुणं तच्च दग्धास्थि स्थानमण्डलम् ।
पितुः शरीरनिर्वाणं निष्टनन् विषसाद ह ॥ ८ ॥
पिताकी चिताका वह स्थानमण्डल भस्मसे भरा हुआ था, अत्यन्त दाहके कारण कुछ लाल दिखायी देता था । वहाँ पिताकी जली हुई हड्डियाँ बिखरी हुई थीं । पिताके शरीरके निर्वाणका वह स्थान देखकर भरत अत्यन्त विलाप करते हुए शोकमें डूब गये ॥ ८ ॥
स तु दृष्ट्वा रुदन् दीनः पपात धरणीतले ।
उत्थाप्यमानः शक्रस्य यन्त्रध्वज इवोच्छ्रितः ॥ ९ ॥
उस स्थानको देखते ही वे दीनभावसे रोकर पृथ्वीपर गिर पड़े । जैसे इन्द्रका यन्त्रबद्ध ऊँचा ध्वज ऊपरको उठाये जाते समय खिसककर गिर पड़ा हो ॥ ९ ॥
अभिपेतुस्ततः सर्वे तस्यामात्याः शुचिव्रतम् ।
अन्तकाले निपतितं ययातिमृषयो यथा ॥ १० ॥
तब उनके सारे मन्त्री उन पवित्र व्रतवाले भरतके पास आ पहुँचे, जैसे पुण्योंका अन्त होनेपर स्वर्गसे गिरे हुए राजा ययातिके पास अष्टक आदि राजर्षि आ गये थे ॥
शत्रुघ्नश्चापि भरतं दृष्ट्वा शोकपरिप्लुतम् ।
विसंज्ञो न्यपतद् भूमौ भूमिपालमनुस्मरन् ॥ ११ ॥
भरतको शोकमें डूबा हुआ देख शत्रुघ्न भी अपने पिता महाराज दशरथका बारंबार स्मरण करते हुए अचेत होकर पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ ११ ॥
उन्मत्त इव निश्चित्तो विललाप सुदुःखितः ।
स्मृत्वा पितुर्गुणाङ्गानि तानि तानि तदा तदा ॥ १२ ॥
वे समय - समयपर अनुभवमें आये हुए पिताके लालन-पालनसम्बन्धी उन - उन गुणका स्मरण करके अत्यन्त दुःखी हो सुध - बुध खोकर उन्मत्तके समान विलाप करने लगे-मन्थराप्रभवस्तीव्र कैकेयीग्राहसंकुलः । वरदानमयोऽक्षोभ्योऽमज्जयच्छोकसागरः ॥ १३ ॥
हाय! मन्थरासे जिसका प्राकट्य हुआ है, कैकेयीरूपी ग्राहसे जो व्यास है तथा जो किसी प्रकार भी मिटाया नहीं जा सकता, उस वरदानमय शोकरूपी उग्र समुद्रने हम सब लोगोंको अपने भीतर निमग्न कर दिया है ॥
सुकुमारं च बालं च सततं लालितं त्वया ।
क्व तात भरतं हित्वा विलपन्तं गतो भवान् ॥ १४ ॥
' तात! आपने जिनका सदा लाड़ - प्यार किया है तथा जो सुकुमार और बालक हैं, उन रोते - बिलखते हुए भरतको छोड़कर आप कहाँ चले गये? ॥१४ ॥
ननु भोज्येषु पानेषु वस्त्रेष्वाभरणेषु च ।
प्रवारयति सर्वान् नस्तन्नः कोऽद्य करिष्यति ॥ १५ ॥
' भोजन, पान, वस्त्र और आभूषण - इन सबको अधिक संख्यामें एकत्र करके आप हम सब लोगोंसे अपनी रुचिकी वस्तुएँ ग्रहण करनेको कहते थे । अब कौन हमारे लिये ऐसी व्यवस्था करेगा? ॥ १५ ॥
अवदारणकाले तु पृथिवी नावदीर्यते ।
विहीना या त्वया राज्ञा धर्मज्ञेन महात्मना ॥ १६ ॥
' आप जैसे धर्मज्ञ महात्मा राजासे रहित होनेपर पृथ्वीको फट जाना चाहिये । इस फटनेके अवसरपर भी जो यह फट नहीं रही है, यह आश्चर्यकी बात है ॥ १६ ॥
पितरि स्वर्गमापन्ने रामे चारण्यमाश्रिते ।
किं मे जीवितसामर्थ्यं प्रवेक्ष्यामि हुताशनम् ॥ १७ ॥
' पिता स्वर्गवासी हो गये और श्रीराम वनमें चले गये । अब मुझमें जीवित रहनेकी क्या शक्ति है? अब तो मैं अग्निमें ही प्रवेश करूँगा ॥ १७ ॥
हीनो भ्रात्रा च पित्रा च शून्यामिक्ष्वाकुपालिताम् ।
अयोध्यां न प्रवेक्ष्यामि प्रवेक्ष्यामि तपोवनम् ॥ १८ ॥
' बड़े भाई और पितासे हीन होकर इक्ष्वाकुवंशी नरेशों द्वारा पालित इस सूनी अयोध्या में मैं प्रवेश नहीं करूँगा; तपोवनको ही चला जाऊँगा ' ॥ १८ ॥
तयोर्विलपितं श्रुत्वा व्यसनं चाप्यवेक्ष्य तत् ।
भृशमार्ततरा भूयः सर्व एवानुगामिनः ॥ १ ९ ॥
उन दोनोंका विलाप सुनकर और उस संकटको देखकर समस्त अनुचर - वर्गके लोग पुनः अत्यन्त शोकसे व्याकुल हो उठे ॥ १ ९ ॥
ततो विषण्णौ श्रान्तौ च शत्रुघ्न भरतावुभौ ।
धरायां स्म व्यचेष्टेतां भग्नशृङ्गाविवर्षभौ ॥ २० ॥
उस समय भरत और शत्रुघ्न दोनों भाई विषादग्रस्त और थकित होकर टूटे सींगोंवाले दो बैलोंके समान पृथ्वीपर लोट रहे थे ॥ २० ॥
ततः प्रकृतिमान् वैद्यः पितुरेषां पुरोहितः ।
वसिष्ठो भरतं वाक्यमुत्थाप्य तमुवाच ह ॥ २१ ॥
तदनन्तर दैवी प्रकृतिसे युक्त और सर्वज्ञ वसिष्ठजी, । जो इन श्रीराम आदिके पिताके पुरोहित थे, भरतको 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_16_2_Back
पृष्ठ 465
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अयोध्याकाण्डे अष्टसप्ततितमः सर्गः ४५३ उठाकर उनसे इस प्रकार बोले - ॥ २१ ॥
त्रयोदशोऽयं दिवसः पितुर्वृत्तस्य ते विभो । सावशेषास्थिनिचये किमिह त्वं विलम्बसे ' प्रभो! तुम्हारे पिताके दाहसंस्कार हुए यह दिन है; अब अस्थिसंचयका जो शेष कार्य है, करनेमें तुम यहाँ विलम्ब क्यों लगा रहे हो? त्रीणि द्वन्द्वानि भूतेषु प्रवृत्तान्यविशेषतः तेषु चापरिहार्येषु नैवं भवितुमर्हसि तत्त्वज्ञ सुमन्त्रने भी शत्रुघ्नको उठाकर उनके चित्तको शान्त किया तथा समस्त प्राणियोंके जन्म और ॥ २२ ॥ मरणकी अनिवार्यताका उपदेश सुनाया ॥ २४ ॥
तेरहवाँ उत्थितौ तौ नरव्याघ्रौ प्रकाशेते यशस्विनौ ।
उसके वर्षातपपरिग्लानौ पृथगिन्द्रध्वजाविव ॥ २५ ॥
॥ २२ ॥ उस समय उठे हुए वे दोनों यशस्वी नरश्रेष्ठ वर्षा
। और धूपसे मलिन हुए दो अलग - अलग इन्द्रध्वजके ॥ २३ ॥ समान प्रकाशित हो रहे थे ॥ २५ ॥
‘ भूख - प्यास, शोक - मोह तथा जरा - मृत्यु- ये तीन अश्रूणि परिमृद्गन्तौ रक्ताक्षौ दीनभाषिणौ । द्वन्द्व सभी प्राणियोंमें समानरूपसे उपलब्ध होते हैं । इन्हें अमात्यास्त्वरयन्ति स्म तनयौ चापराः क्रियाः ॥ २६ ॥
रोकना सर्वथा असम्भव है — ऐसी स्थितिमें तुम्हें इस वे आँसू पोंछते हुए दीनतापूर्ण वाणीमें बोलते थे । तरह शोकाकुल नहीं होना चाहिये ' ॥ २३ ॥ उन दोनोंकी आँखें लाल हो गयी थीं तथा मन्त्रीलोग
सुमन्त्रश्चापि शत्रुघ्नमुत्थाप्याभिप्रसाद्य च । उन दोनों राजकुमारोंको दूसरी - दूसरी क्रियाएँ शीघ्र श्रावयामास तत्त्वज्ञः सर्वभूतभवाभवौ ॥ २४ ॥ करनेके लिये प्रेरित कर रहे थे ॥ २६ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे सप्तसप्ततितमः सर्गः ॥ ७७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें सतहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७७ ॥
अष्टसप्ततितमः सर्गः शत्रुघ्नका रोष, उनका कुब्जाको घसीटना और भरतजीके कहनेसे उसे मूच्छित
अथ यात्रां समीहन्तं शत्रुघ्नो लक्ष्मणानुजः ।
भरतं शोकसंतप्तमिदं वचनमब्रवीत् ॥ १ ॥
तेरहवें दिनका कार्य पूर्ण करके श्रीरामचन्द्रजीके पास जानेका विचार करते हुए शोकसंतप्त भरतसे लक्ष्मणके छोटे भाई शत्रुघ्नने इस प्रकार कहा- ॥ १ ॥
गतिर्यः सर्वभूतानां दुःखे किं पुनरात्मनः ।
स रामः सत्त्वसम्पन्नः स्त्रिया प्रव्राजितो वनम् ॥ २ ॥
' भैया! जो दुःखके समय अपने तथा आत्मीयजनोंके लिये तो बात ही क्या है, समस्त प्राणियोंको भी सहारा देनेवाले हैं, वे सत्त्वगुणसम्पन्न श्रीराम एक स्त्रीके द्वारा वनमें भेज दिये गये ( यह कितने खेदकी बात है ) ॥ २ ॥
बलवान् वीर्यसम्पन्नो लक्ष्मणो नाम योऽप्यसौ ।
किं न मोचयते रामं कृत्वापि पितृनिग्रहम् ॥ ३ ॥
' तथा वे जो बल और पराक्रमसे सम्पन्न लक्ष्मण नामधारी शूरवीर हैं, उन्होंने भी कुछ नहीं किया । मैं पूछता हूँ कि उन्होंने पिताको कैद करके भी श्रीरामको इस संकटसे क्यों नहीं छुड़ाया? ॥ ३ ॥
पूर्वमेव तु विग्राह्यः समवेक्ष्य नयानयौ ।
उत्पथं यः समारूढो नार्या राजा वशं गतः ॥ ४॥
अवस्थामें छोड़ देना ' जब राजा एक नारीके वशमें होकर बुरे मार्गपर आरूढ़ हो चुके थे, तब न्याय और अन्यायका विचार करके उन्हें पहले ही कैद कर लेना चाहिये था'॥४ ॥
इति सम्भाषमाणे तु शत्रुघ्ने लक्ष्मणानुजे ।
प्राग्द्वारेऽभूत् तदा कुब्जा सर्वाभरणभूषिता ॥ ५ ॥
लक्ष्मणके छोटे भाई शत्रुघ्र जब इस प्रकार रोषमें भरकर बोल रहे थे, उसी समय कुब्जा समस्त आभूषणोंसे विभूषित हो उस राजभवनके पूर्वद्वारपर । आकर खड़ी हो गयी ॥५ ॥
लिप्ता चन्दनसारेण राजवस्त्राणि बिभ्रती ।
विविधं विविधैस्तैस्तैर्भूषणैश्च विभूषिता ॥ ६ ॥
उसके अङ्गोंमें उत्तमोत्तम चन्दनका लेप लगा हुआ था तथा वह राजरानियोंके पहनने योग्य विविध वस्त्र धारण करके भाँति - भाँतिके आभूषणोंसे सज-धजकर वहाँ आयी थी ॥६ ॥
मेखलादामभिश्चित्रैरन्यैश्च वरभूषणैः ।
बभासे बहुभिर्बद्धा रज्जुबद्धेव वानरी ॥ ७ ॥
करधनीकी विचित्र लड़ियों तथा अन्य बहुसंख्यक | सुन्दर अलंकारोंसे अलंकृत हो वह बहुत - सी रस्सियोंमें
पृष्ठ 466
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
४५४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे बँधी हुई वानरीके समान जान पड़ती थी ॥ ७ ॥
तां समीक्ष्य तदा द्वाःस्थो भृशं पापस्य कारिणीम् ।
गृहीत्वाकरुणं कुब्जां शत्रुघ्नाय न्यवेदयत् ॥ ८ ॥
वही सारी बुराइयोंकी जड़ थी । वही श्रीरामके वनवासरूपी पापका मूल कारण थी । उसपर दृष्टि पड़ते ही द्वारपालने उसे पकड़ लिया और बड़ी निर्दयताके साथ घसीट लाकर शत्रुघ्नके हाथमें देते हुए कहा- ॥ ८ ॥
यस्याः कृते वने रामो न्यस्तदेहश्च वः पिता ।
सेयं पापा नृशंसा च तस्याः कुरु यथामति ॥ ९ ॥
' राजकुमार! जिसके कारण श्रीरामको वनमें निवास करना पड़ा है और आपलोगोंके पिताने शरीरका परित्याग किया है, वह क्रूर कर्म करनेवाली पापिनी यही है । आप इसके साथ जैसा बर्ताव उचित समझें करें ' ॥
शत्रुघ्नश्च तदाज्ञाय वचनं भृशदुःखितः ।
अन्तःपुरचरान् सर्वानित्युवाच धृतव्रतः ॥ १० ॥
द्वारपालकी बातपर विचार करके शत्रुघ्नका दुःख और बढ़ गया । उन्होंने अपने कर्तव्यका निश्चय किया और अन्तःपुरमें रहनेवाले सब लोगोंको सुनाकर इस प्रकार कहा- ॥ १० ॥
तीव्रमुत्पादितं दुःखं भ्रातॄणां मे तथा पितुः ।
यथा सेयं नृशंसस्य कर्मणः फलमश्नुताम् ॥ ११ ॥
' इस पापिनीने मेरे भाइयों तथा पिताको जैसा दुःसह दुःख पहुँचाया है, अपने उस क्रूर कर्मका वैसा ही फल यह भी भोगे ' ॥ ११ ॥
एवमुक्त्वा च तेनाशु सखीजनसमावृता ।
गृहीता बलवत् कुब्जा सा तद् गृहमनादयत् ॥ १२ ॥
ऐसा कहकर शत्रुघ्नने सखियोंसे घिरी हुई कुब्जाको तुरंत ही बलपूर्वक पकड़ लिया । वह डरके मारे ऐसा चीखने - चिल्लाने लगी कि वह सारा महल गूँज उठा ॥ १२ ॥
ततः सुभृशसंतप्तस्तस्याः सर्वः सखीजनः ।
क्रुद्धमाज्ञाय शत्रुघ्नं व्यपलायत सर्वशः ॥ १३ ॥
फिर तो उसकी सारी सखियाँ अत्यन्त संतप्त हो उठीं और शत्रुघ्नको कुपित जानकर सब ओर भाग चलीं ॥ १३ ॥
अमन्त्रयत कृत्स्नश्च तस्याः सर्वः सखीजनः ।
यथायं समुपक्रान्तो निःशेषं नः करिष्यति ॥ १४ ॥
उसकी सम्पूर्ण सखियोंने एक जगह एकत्र होकर आपसमें सलाह की कि ‘ जिस प्रकार इन्होंने बलपूर्वक कुब्जाको पकड़ा है, उससे जान पड़ता है, ये हमलोगोंमेंसे किसीको जीवित नहीं छोड़ेंगे ॥ १४ ॥
। सानुक्रोशां वदान्यां च धर्मज्ञां च यशस्विनीम् ।
कौसल्यां शरणं यामः सा हि नोऽस्ति ध्रुवा गतिः ॥ १५ ॥
' अतः हमलोग परम दयालु, उदार, धर्मज्ञ और यशस्विनी महारानी कौसल्याकी शरणमें चलें । इस समय वे ही हमारी निश्चल गति हैं ' ॥ १५ ॥
स च रोषेण संवीतः शत्रुघ्नः शत्रुशासनः ।
विचकर्ष तदा कुब्जां क्रोशन्तीं पृथिवीतले ॥ १६ ॥
शत्रुओंका दमन करनेवाले शत्रुघ्न रोषमें भरकर
कुब्जाको जमीनपर घसीटने लगे । उस समय वह जोर-जोरसे चीत्कार कर रही थी ॥ १६ ॥
तस्यां ह्याकृष्यमाणायां मन्थरायां ततस्ततः ।
चित्रं बहुविधं भाण्डं पृथिव्यां तद्व्यशीर्यत ॥ १७ ॥
जब मन्थरा घसीटी जा रही थी, उस समय उसके नाना प्रकारके विचित्र आभूषण टूट - टूटकर पृथ्वीपर इधर - उधर विखरे जाते थे ॥१७ ॥
तेन भाण्डेन विस्तीर्णं श्रीमद् राजनिवेशनम् ।
अशोभत तदा भूयः शारदं गगनं यथा ॥ १८ ॥
आभूषणोंके उन टुकड़ोंसे वह शोभाशाली विशाल राजभवन नक्षत्रमालाओंसे अलंकृत शरत्कालके आकाशकी भाँति अधिक सुशोभित हो रहा था ॥ १८ ॥
स बली बलवत् क्रोधाद् गृहीत्वा पुरुषर्षभः ।
कैकेयीमभिनिर्भर्त्स्य बभाषे परुषं वचः ॥ १ ९ ॥
बलवान् नरश्रेष्ठ शत्रुघ्न जिस समय रोषपूर्वक मन्थराको जोरसे पकड़कर घसीट रहे थे, उस समय उसे छुड़ानेके लिये कैकेयी उनके पास आयी । तब उन्होंने उसे धिक्कारते हुए उसके प्रति बड़ी कठोर बातें कहीं - उसे रोषपूर्वक फटकारा ॥ १ ९ ॥
तैर्वाक्यैः परुषैर्दुःखैः कैकेयी भृशदुःखिता ।
शत्रुघ्न भयसंत्रस्ता पुत्रं शरणमागता ॥ २० ॥
शत्रुघ्नके वे कठोर वचन बड़े ही दुःखदायी थे । उन्हें सुनकर कैकेयीको बहुत दुःख हुआ । शत्रुघ्नके भयसे थर्रा उठी और अपने पुत्रकी शरण में आयी ॥ २० ॥
तं प्रेक्ष्य भरतः क्रुद्धं शत्रुघ्नमिदमब्रवीत् ।
अवध्याः सर्वभूतानां प्रमदाः क्षम्यतामिति ॥ २१ ॥
शत्रुघ्नको क्रोधमें भरा हुआ देख भरतने उनसे कहा - ' सुमित्राकुमार! क्षमा करो । स्त्रियाँ सभी प्राणियोंके लिये अवध्य होती हैं ॥ २१ ॥
हन्यामहमिमां पापां कैकेयीं दुष्टचारिणीम् ।
यदि मां धार्मिको रामो नासूयेन्मातृघातकम् ॥ २२ ॥
पृष्ठ 467
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अयोध्याकाण्डे एकोनाशीतितमः सर्गः ४५५ ' यदि मुझे यह भय न होता कि धर्मात्मा श्रीराम । मातृघाती समझकर मुझसे घृणा करने लगेंगे तो मैं भी इस दुष्ट आचरण करनेवाली पापिनी कैकेयीको मार डालता ॥ २२ ॥
इमामपि हतां कुब्जां यदि जानाति राघवः ।
त्वां च मां चैव धर्मात्मा नाभिभाषिष्यते ध्रुवम् ॥ २३ ॥
' धर्मात्मा श्रीरघुनाथजी तो इस कुब्जाके भी मारे । जानेका समाचार यदि जान लें तो वे निश्चय ही तुमसे और मुझसे बोलना भी छोड़ देंगे ' ॥ २३ ॥
भरतस्य वचः श्रुत्वा शत्रुघ्नो लक्ष्मणानुजः ।
न्यवर्तत ततो दोषात् तां मुमोच च मूर्च्छिताम् ॥ २४ ॥
भरतजीकी यह बात सुनकर लक्ष्मणके छोटे भाई शत्रुघ्न मन्थराके वधरूपी दोषसे निवृत्त हो गये और उसे मूच्छित अवस्थामें ही छोड़ दिया ॥२४ ॥
सा पादमूले कैकेय्या मन्थरा निपपात ह ।
निःश्वसन्ती सुदुःखार्ता कृपणं विललाप ह ॥ २५ ॥
मन्थरा कैकेयीके चरणोंमें गिर पड़ी और लंबी साँस खींचती हुई अत्यन्त दुःखसे आर्त हो करुण विलाप करने लगी ॥ २५ ॥
शत्रुघ्नविक्षेपविमूढसंज्ञां समीक्ष्य कुब्जां भरतस्य माता । शनैः समाश्वासयदार्तरूपां क्रौञ्चीं विलग्नामिव वीक्षमाणाम् ॥ २६ ॥
शत्रुघ्नके पटकने और घसीटनेसे आर्त एवं अचेत हुई कुब्जाको देखकर भरतकी माता कैकेयी धीरे - धीरे उसे आश्वासन देने - होशमें लानेकी चेष्टा करने लगी । उस समय कुब्जा पिंजड़ेंमें बँधी हुई क्रौञ्चीकी भाँति कातर दृष्टिसे उसकी ओर देख रही थी ॥ २६ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डेऽष्टसप्ततितमः सर्गः ॥ ७८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें अठहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७८ ॥
एकोनाशीतितमः सर्गः मन्त्री आदिका भरतसे राज्य ग्रहण करनेके लिये प्रस्ताव तथा भरतका अभिषेक-सामग्रीकी परिक्रमा करके श्रीरामको ही राज्यका अधिकारी बताकर उन्हें लौटा लानेके लिये चलनेके निमित्त व्यवस्था करनेकी सबको आज्ञा देना
ततः प्रभातसमये दिवसेऽथ चतुर्दशे ।
समेत्य राजकर्तारो भरतं वाक्यमब्रुवन् ॥ १ ॥
तदनन्तर चौदहवें दिन प्रात: काल समस्त राजकर्मचारी मिलकर भरतसे इस प्रकार बोले —॥१ ॥
गतो दशरथः स्वर्गं यो नो गुरुतरो गुरुः ।
रामं प्रव्राज्य वै ज्येष्ठं लक्ष्मणं च महाबलम् ॥ २ ॥
त्वमद्य भव नो राजा राजपुत्रो महायशः ।
संगत्या नापराधोति राज्यमेतदनायकम् ॥ ३ ॥
' महायशस्वी राजकुमार! जो हमारे सर्वश्रेष्ठ गुरु थे, वे महाराज दशरथ तो अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम तथा महाबली लक्ष्मणको वनमें भेजकर स्वयं स्वर्गलोकको चले गये, अब इस राज्यका कोई स्वामी नहीं है; इसलिये अब आप ही हमारे राजा हों । आपके बड़े भाईको स्वयं महाराजने वनवासकी आज्ञा दी और आपको यह राज्य प्रदान किया! अतः आपका राजा होना न्यायसङ्गत है । इस सङ्गतिके कारण ही आप राज्यको अपने अधिकारमें लेकर किसीके प्रति कोई अपराध नहीं कर रहे हैं ॥ २-३ ॥
आभिषेचनिकं सर्वमिदमादाय राघव ।
प्रतीक्षते त्वां स्वजनः श्रेणयश्च नृपात्मज ॥४ ॥
' राजकुमार रघुनन्दन! ये मन्त्री आदि स्वजन, पुरवासी तथा सेठलोग अभिषेककी सब सामग्री लेकर आपकी राह देखते हैं ॥४ ॥
राज्यं गृहाण भरत पितृपैतामहं ध्रुवम् ।
अभिषेचय चात्मानं पाहि चास्मान् नरर्षभ ॥ ५ ॥
' भरतजी! आप अपने माता - पितामहोंके इस राज्यको अवश्य ग्रहण कीजिये । नरश्रेष्ठ! राजाके पदपर अपना अभिषेक कराइये और हमलोगोंकी रक्षा कीजिये ' ॥
आभिषेचनिकं भाण्डं कृत्वा सर्वं प्रदक्षिणम् ।
भरतस्तं जनं सर्वं प्रत्युवाच धृतव्रतः ॥ ६ ॥
यह सुनकर उत्तम व्रतको धारण करनेवाले भरतने अभिषेकके लिये रखी हुई कलश आदि सब सामग्रीकी प्रदक्षिणा की और वहाँ उपस्थित हुए सब लोगोंको इस प्रकार उत्तर दिया- ॥ ६ ॥
ज्येष्ठस्य राजता नित्यमुचिता हि कुलस्य नः ।
नैवं भवन्तो मां वक्तुमर्हन्ति कुशला जनाः ॥ ७ ॥
पृष्ठ 468
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
४५६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' सज्जनो! आपलोग बुद्धिमान् हैं, आपको मुझसे । ऐसी बात नहीं कहनी चाहिये । हमारे कुलमें सदा ज्येष्ठ पुत्र ही राज्यका अधिकारी होता आया है और यही उचित भी है ॥ ७ ॥
रामः पूर्वो हि नो भ्राता भविष्यति महीपतिः ।
अहं त्वरण्ये वत्स्यामि वर्षाणि नव पञ्च च ॥ ८ ॥
' श्रीरामचन्द्रजी हमलोगोंके बड़े भाई हैं, अतः वे ही राजा होंगे । उनके बदले मैं ही चौदह वर्षोंतक वनमें निवास करूँगा ॥ ८ ॥
युज्यतां महती सेना चतुरङ्गमहाबला ।
आनयिष्याम्यहं ज्येष्ठं भ्रातरं राघवं वनात् ॥ ९ ॥
' आपलोग विशाल चतुरङ्गिणी सेना, जो सब प्रकारसे सबल हो, तैयार कीजिये । मैं अपने ज्येष्ठ भ्राता श्रीरामचन्द्रजीको वनसे लौटा लाऊँगा ॥ ९ ॥
आभिषेचनिकं चैव सर्वमेतदुपस्कृतम् ।
पुरस्कृत्य गमिष्यामि रामहेतोर्वनं प्रति ॥ १० ॥
तत्रैव तं नरव्याघ्रमभिषिच्य पुरस्कृतम् ।
आनयिष्यामि वै रामं हव्यवाहमिवाध्वरात् ॥ ११ ॥
‘ अभिषेकके लिये संचित हुई इस सारी सामग्रीको आगे करके मैं श्रीरामसे मिलनेके लिये वनमें चलूँगा और उन नरश्रेष्ठ श्रीरामचन्द्रजीका वहीं अभिषेक करके यज्ञसे लायी जानेवाली अग्निके समान उन्हें आगे करके अयोध्यामें ले आऊँगा ॥ १०-११ ॥
न सकामां करिष्यामि स्वामिमां मातृगन्धिनीम् ।
वने वत्स्याम्यहं दुर्गे रामो राजा भविष्यति ॥ १२ ॥
' परंतु जिसमें लेशमात्र मातृभाव शेष है, अपनी माता कहलानेवाली इस कैकेयीको मैं कदापि सफलमनोरथ नहीं होने दूँगा । श्रीराम यहाँके राजा होंगे और मैं दुर्गम वनमें निवास करूँगा ॥१२ ॥
क्रियतां शिल्पिभिः पन्थाः समानि विषमाणिच ।
रक्षिणश्चानुसंयान्तु पथि दुर्गंविचारकाः ॥ १३ ॥
' कारीगर आगे जाकर रास्ता बनायें, ऊँची - नीची भूमिको बराबर करें तथा मार्गमें दुर्गम स्थानोंकी जानकारी रखनेवाले रक्षक भी साथ - साथ चलें ' ॥ १३ ॥
एवं सम्भाषमाणं तं रामहेतोर्नृपात्मजम् ।
प्रत्युवाच जनः सर्वः श्रीमद् वाक्यमनुत्तमम् ॥ १४ ॥
श्रीरामचन्द्रजीके लिये ऐसी बातें कहते हुए राजकुमार भरतसे वहाँ आये हुए सब लोगोंने इस प्रकार सुन्दर एवं परम उत्तम बात कही - ॥ १४ ॥
एवं ते भाषमाणस्य पद्मा श्रीरुपतिष्ठताम् ।
यस्त्वं ज्येष्ठे नृपसुते पृथिवीं दातुमिच्छसि ॥ १५ ॥
' भरतजी! ऐसे उत्तम वचन कहनेवाले आपके पास कमलवनमें निवास करनेवाली लक्ष्मी अवस्थित हों; क्योंकि आप राजाके ज्येष्ठ पुत्र श्रीरामको स्वयं ही इस पृथिवीका राज्य लौटा देना चाहते हैं ' ॥ १५ ॥
अनुत्तमं तद्वचनं नृपात्मजः प्रभाषितं संश्रवणे निशम्य च । प्रहर्षजास्तं प्रति बाष्पबिन्दवो निपेतुरार्यानननेत्रसम्भवाः ॥ १६ ॥
उन लोगोंका कहा हुआ वह परम उत्तम आशीर्वचन जब कानमें पड़ा, तब उसे सुनकर राजकुमार भरतको बड़ी प्रसन्नता हुई । उन सबकी ओर देखकर भरतके मुखमण्डलमें सुशोभित होनेवाले नेत्रोंसे हर्षजनित आँसुओंकी बूँदें गिरने लगीं ॥ १६ ॥
ऊचुस्ते वचनमिदं निशम्य हृष्टाः सामात्याः सपरिषदो वियातशोकाः । पन्थानं नरवरभक्तिमान् जनश्च व्यादिष्टस्तव वचनाच्च शिल्पिवर्गः ॥ १७ ॥
भरतके मुखसे श्रीरामको ले आनेकी बात सुनकर उस सभाके सभी सदस्यों और मन्त्रियोंसहित समस्त राजकर्मचारी हर्षसे खिल उठे । उनका सारा शोक दूर हो गया और वे भरतसे बोले - ' नरश्रेष्ठ! आपकी आज्ञाके अनुसार राजपरिवारके प्रति भक्तिभाव रखनेवाले कारीगरों और रक्षकोंको मार्ग ठीक करनेके लिये भेज दिया गया है ' ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकोनाशीतितमः सर्गः ॥ ७ ९ ॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें उन्नासीवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७ ९ ॥ अशीतितमः सर्गः अयोध्यासे गङ्गातटतक सुरम्य शिविर और कूप आदिसे युक्त सुखद राजमार्गका निर्माण अथ भूमिप्रदेशज्ञाः सूत्रकर्मविशारदाः । कर्मान्तिकाः स्थपतयः पुरुषा यन्त्रकोविदाः । स्वकर्माभिरताः शूराः खनका यन्त्रकास्तथा ॥ १ ॥ | तथा वर्धकयश्चैव मार्गिणो वृक्षतक्षकाः ॥ २ ॥
पृष्ठ 469
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अयोध्याकाण्डे अशीतितमः सर्गः ४५७
सूपकाराः सुधाकारा वंशचर्मकृतस्तथा ।
समर्थां ये च द्रष्टारः पुरतश्च प्रतस्थिरे ॥ ३ ॥
तत्पश्चात् ऊँची - नीची एवं सजल - निर्जल भूमिका ज्ञान रखनेवाले, सूत्रकर्म ( छावनी आदि बनानेके लिये सूत धारण करने ) में कुशल, मार्गकी रक्षा आदि अपने कर्ममें सदा सावधान रहनेवाले शूर - वीर, भूमि खोदने या सुरङ्ग आदि बनानेवाले, नदी आदि पार करनेके लिये तुरंत साधन उपस्थित करनेवाले अथवा जलके प्रवाहको रोकनेवाले वेतनभोगी कारीगर, थवई, रथ और यन्त्र आदि बनानेवाले पुरुष, बढ़ई, मार्गरक्षक, पेड़ काटनेवाले, रसोइये, चूनेसे पोतने आदिका काम करनेवाले, बाँसकी चटाई और सूप आदि बनानेवाले, चमड़ेका चारजामा आदि बनानेवाले तथा रास्तेकी विशेष जानकारी रखनेवाले सामर्थ्यशाली पुरुषोंने पहले प्रस्थान किया ॥ १–३ ॥
स तु हर्षात् तमुद्देशं जनौघो विपुलः प्रयान् ।
अशोभत महावेगः सागरस्येव पर्वणि ॥ ४ ॥
उस समय मार्ग ठीक करनेके लिये एक विशाल जनसमुदाय बड़े हर्षके साथ वनप्रदेशकी ओर अग्रसर हुआ, जो पूर्णिमाके दिन उमड़े हुए समुद्रके महान् वेगकी भाँति शोभा पा रहा था ॥ ४ ॥
ते स्ववारं समास्थाय वर्त्मकर्मणि कोविदाः ।
करणैर्विविधोपेतैः पुरस्तात् सम्प्रतस्थिरे ॥ ५ ॥
वे मार्ग - निर्माणमें निपुण कारीगर अपना - अपना दल साथ लेकर अनेक प्रकारके औजारोंके साथ आगे चल दिये ॥ ५ ॥
लता वल्लीश्च गुल्मांश्च स्थाणूनश्मन एव च ।
जनास्ते चक्रिरे मार्गं छिन्दन्तो विविधान् द्रुमान् ॥ ६ ॥
वे लोग लताएँ, बेलें, झाड़ियाँ, ठूंठे वृक्ष तथा पत्थरोंको हटाते और नाना प्रकारके वृक्षोंको काटते हुए मार्ग तैयार करने लगे ॥ ६ ॥
अवृक्षेषु च देशेषु केचिद् वृक्षानरोपयन् ।
केचित् कुठारैष्टङ्खैश्च दात्रैश्छिन्दन् क्वचित् क्वचित् ॥ ७ ॥
जिन स्थानोंमें वृक्ष नहीं थे, वहाँ कुछ लोगोंने वृक्ष भी लगाये । कुछ कारीगरोंने कुल्हाड़ों, टंकों ( पत्थर तोड़नेके औजारों ) तथा हँसियोंसे कहीं - कहीं वृक्षों और घासोंको काट - काटकर रास्ता साफ किया ॥ ७ ॥
अपरे वीरणस्तम्बान् बलिनो बलवत्तराः ।
विधमन्ति स्म दुर्गाणि स्थलानि च ततस्ततः ॥ ८ ॥
अपरेऽपूरयन् कूपान् पांसुभिः श्वश्वमायतम् ।
निम्नभागांस्तथैवाशु समांश्चक्रुः समन्ततः ॥ ९ ॥
अन्य प्रबल मनुष्योंने जिनकी जड़ें नीचेतक जमी हुई थीं, उन कुश, कास आदिके झुरमुटोंको हाथोंसे ही उखाड़ फेंका । वे जहाँ - तहाँ ऊँचे - नीचे दुर्गम स्थानोंको खोद - खोदकर बराबर कर देते थे । दूसरे लोग कुओं और लंबे - चौड़े गड्ढोंको धूलोंसे ही पाट देते थे । जो स्थान नीचे होते, वहाँ सब ओरसे मिट्टी डालकर वे उन्हें शीघ्र ही बराबर कर देते थे ॥८ - ९ ॥
बबन्धुर्बन्धनीयांश्च क्षोद्यान् संचुक्षुदुस्तथा ।
बिभिदुर्भेदनीयांश्च तांस्तान् देशान् नरास्तदा ॥ १० ॥
उन्होंने जहाँ पुल बाँधनेके योग्य पानी देखा, वहाँ पुल बाँध दिये । जहाँ कँकरीली जमीन दिखायी दी, वहाँ उसे ठोक - पीटकर मुलायम कर दिया और जहाँ पानी बहनेके लिये मार्ग बनाना आवश्यक समझा, वहाँ बाँध काट दिया । इस प्रकार विभिन्न देशोंमें वहाँकी आवश्यकता के अनुसार कार्य किया ॥१० ॥
अचिरेण तु कालेन परिवाहान् बहूदकान् ।
चक्रुर्बहुविधाकारान् सागरप्रतिमान् बहून् ॥ ११ ॥
छोटे - छोटे सोतोंको, जिनका पानी सब ओर बह जाया करता था, चारों ओरसे बाँधकर शीघ्र ही अधिक जलवाला बना दिया । इस तरह थोड़े ही समयमें उन्होंने भिन्न - भिन्न आकार - प्रकारके बहुत - से सरोवर तैयार कर दिये, जो अगाध जलसे भरे होनेके कारण समुद्रके समान जान पड़ते थे ॥११ ॥
निर्जलेषु च देशेषु खानयामासुरुत्तमान् ।
उदपानान् बहुविधान् वेदिकापरिमण्डितान् ॥ १२ ॥
निर्जल स्थानोंमें नाना प्रकारके अच्छे - अच्छे कुएँ और बावड़ी आदि बनवा दिये, जो आस - पास बनी हुई वेदिकाओंसे अलंकृत थे ॥१२ ॥
ससुधाकुट्टिमतलः प्रपुष्पितमहीरुहः ।
मत्तोद्घष्टद्विजगणः पताकाभिरलंकृतः ॥ १३ ॥
चन्दनोदकसंसिक्तो नानाकुसुमभूषितः ।
बह्वशोभत सेनायाः पन्थाः सुरपथोपमः ॥१४ ॥
इस प्रकार सेनाका वह मार्ग देवताओंके मार्गकी भाँति अधिक शोभा पाने लगा । उसकी भूमिपर चूना - सुर्खी और कंकरीट बिछाकर उसे कूट - पीटकर पक्का कर दिया गया था । उसके किनारे - किनारे फूलोंसे सुशोभित वृक्ष लगाये गये थे । वहाँके वृक्षोंपर मतवाले पक्षी चहक रहे थे । सारे मार्गको पताकाओंसे सजा दिया गया था, उसपर चन्दनमिश्रित जलका छिड़काव किया गया था तथा । अनेक प्रकारके फूलोंसे वह सड़क सजायी गयी थी ॥
पृष्ठ 470
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
४५८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
आज्ञाप्याथ यथाज्ञप्ति युक्तास्तेऽधिकृता नराः ।
रमणीयेषु देशेषु बहुस्वादुफलेषु च ॥ १५ ॥
यो निवेशस्त्वभिप्रेतो भरतस्य महात्मनः ।
भूयस्तं शोभयामासुर्भूषाभिर्भूषणोपमम् ॥ १६ ॥
मार्ग बन जानेपर जहाँ - तहाँ छावनी आदि बनानेके लिये जिन्हें अधिकार दिया गया था, कार्यमें दत्त - चित्त रहनेवाले उन लोगोंने भरतकी आज्ञाके अनुसार सेवकोंको काम करनेका आदेश देकर जहाँ स्वादिष्ट फलोंकी अधिकता थी उन सुन्दर प्रदेशोंमें छावनियाँ बनवायीं और जो भरतको अभीष्ट था, मार्गके भूषणरूप उस शिविरको नाना प्रकारके अलंकारोंसे और भी सजा दिया ॥ १५-१६ ॥
नक्षत्रेषु प्रशस्तेषु मुहूर्तेषु च तद्विदः ।
निवेशान् स्थापयामासुर्भरतस्य महात्मनः ॥ १७ ॥
वास्तु - कर्मके ज्ञाता विद्वानोंने उत्तम नक्षत्रों और मुहूर्तोंमें महात्मा भरतके ठहरनेके लिये जो - जो स्थान बने थे, उनकी प्रतिष्ठा करवायी ॥ १७ ॥
बहुपांसुचयाश्चापि परिखाः परिवारिताः ।
तत्रेन्द्रनीलप्रतिमाः प्रतोलीवरशोभिताः ॥ १८ ॥
प्रासादमालासंयुक्ताः सौधप्राकारसंवृताः ।
पताकाशोभिताः सर्वे सुनिर्मितमहापथाः ॥ १ ९ ॥
विसर्पद्भिरिवाकाशे विटङ्काग्रविमानकैः ।
समुच्छ्रितैर्निवेशास्ते बभुः शक्रपुरोपमाः ॥ २० ॥
मार्गमें बने हुए वे निवेश ( विश्राम - स्थान ) इन्द्रपुरीके समान शोभा पाते थे । उनके चारों ओर खाइयाँ खोदी गयी थीं, धूल - मिट्टीके ऊँचे ढेर लगाये गये थे । खेमोंके भीतर इन्द्रनीलमणिकी बनी हुई प्रतिमाएँ सजायी गयी थीं । गलियों और सड़कोंसे उनकी विशेष शोभा होती थी । राजकीय गृहों और देवस्थानोंसे युक्त वे शिविर चूने पुते हुए प्राकारों ( चहारदीवारियों ) से घिरे थे । सभी विश्रामस्थान पताकाओंसे सुशोभित थे । सर्वत्र बड़ी-बड़ी सड़कोंका सुन्दर ढंगसे निर्माण किया गया था । विटङ्कों ( कबूतरोंके रहनेके स्थानों— कावकों ) और ऊँचे - ऊँचे श्रेष्ठ विमानोंके कारण उन सभी शिविरोंकी बड़ी शोभा हो रही थी ॥ १८ - २० ॥
जाह्नवीं तु समासाद्य विविधद्रुमकाननाम् ।
शीतलामलपानीयां महामीनसमाकुलाम् ॥ २१ ॥
सचन्द्रतारागणमण्डितं यथा नभः क्षपायाममलं विराजते । नरेन्द्रमार्गः स तदा व्यराजत क्रमेण रम्यः शुभशिल्पिनिर्मितः ॥ २२ ॥
नाना प्रकारके वृक्षों और वनोंसे सुशोभित, शीतल निर्मल जलसे भरी हुई और बड़े - बड़े मत्स्योंसे व्याप्त गङ्गाके किनारेतक बना हुआ वह रमणीय राजमार्ग उस समय बड़ी शोभा पा रहा था । अच्छे कारीगरोंने उसका निर्माण किया था । रात्रिके समय वह चन्द्रमा और तारागणोंसे मण्डित निर्मल आकाशके समान सुशोभित | होता था ॥ २१-२२ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डेऽशीतितमः सर्गः ॥ ८० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें अस्सीवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ८० ॥
एकाशीतितमः सर्गः प्रातःकालके मङ्गलवाद्य- प्र - घोषको सुनकर भरतका दुःखी होना और उसे बंद कराकर विलाप करना, वसिष्ठजीका सभामें आकर मन्त्री आदिको बुलानेके लिये दूत भेजना
ततो नान्दीमुखीं रात्रिं भरतं सूतमागधाः ।
तुष्टुवुः सविशेषज्ञाः स्तवैर्मङ्गलसंस्तवैः ॥ १ ॥
इधर अयोध्यामें उस अभ्युदयसूचक रात्रिका थोड़ा - सा ही भाग अवशिष्ट देख स्तुति - कलाके विशेषज्ञ सूत और मागधोंने मङ्गलमयी स्तुतियोंद्वारा भरतका स्तवन आरम्भ किया ॥ १ ॥
सुवर्णकोणाभिहतः प्राणदद्यामदुन्दुभिः ।
दध्मुः शङ्खांश्च शतशो वाद्यांचोच्चावचस्वरान् ॥ २ ॥
प्रहरकी समाप्तिको सूचित करनेवाली दुन्दुभि सोनेके । डंडेसे आहत होकर बज उठी । बाजे बजानेवालोंने शङ्ख तथा दूसरे दूसरे नाना प्रकारके सैकड़ों बाजे बजाये ॥ २ ॥
स तूर्यघोषः सुमहान् दिवमापूरयन्निव ।
भरतं शोकसंतप्तं भूयः शोकैररन्धयत् ॥ ३ ॥
वाद्यका वह महान् तुमुल घोष समस्त आकाशको व्याप्त करता हुआ - सा गूँज उठा और शोकसंतप्त भरतको पुनः शोकाग्निकी आँचसे राँधने लगा ॥३ ॥
ततः प्रबुद्धो भरतस्तं घोषं संनिवर्त्य च ।
नाहं राजेति चोक्त्वा तं शत्रुघ्नमिदमब्रवीत् ॥ ४ ॥