श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 601–610

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 601–610

पृष्ठ 601

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 601 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अरण्यकाण्डे पञ्चदशः सर्गः ५८ ९

यथाख्यातमगस्त्येन मुनिना भावितात्मना ।

इयं गोदावरी रम्या पुष्पितैस्तरुभिर्वृता ॥ १२ ॥

‘ पवित्र अन्तःकरणवाले अगस्त्य मुनिने जिसके विषयमें कहा था, वह विकसित वृक्षावलियोंसे घिरी हुई रमणीय गोदावरी नदी यही है ॥ १२ ॥

हंसकारण्डवाकीर्णा चक्रवाकोपशोभिता ।

नातिदूरे न चासन्ने मृगयूथनिपीडिता ॥ १३॥ ।

' इसमें हंस और कारण्डव आदि जलपक्षी विचर रहे हैं । चकवे इसकी शोभा बढ़ा रहे हैं तथा पानी पीनेके लिये आये हुए मृगोंके झुंड इसके तटपर छाये रहते हैं । यह नदी इस स्थानसे न तो अधिक दूर है और न अत्यन्त निकट ही ॥ १३ ॥

मयूरनादिता रम्याः प्रांशवो बहुकन्दराः ।

दृश्यन्ते गिरयः सौम्य फुल्लैस्तरुभिरावृताः ॥ १४ ॥

' सौम्य! यहाँ बहुत - सी कन्दराओंसे युक्त ऊँचे - ऊँचे पर्वत दिखायी दे रहे हैं, जहाँ मयूरोंकी मीठी बोली गूँज रही है । ये रमणीय पर्वत खिले हुए वृक्षोंसे व्याप्त हैं ॥ १४ ॥

सौवर्णे राजतैस्ताम्रैर्देशे देशे तथा शुभैः ।

गवाक्षिता इवाभान्ति गजाः परमभक्तिभिः ॥ १५ ॥

' स्थान - स्थानपर सोने, चाँदी तथा ताँबेके समान रंगवाले सुन्दर गैरिक धातुओंसे उपलक्षित ये पर्वत ऐसे प्रतीत हो रहे हैं, मानो झरोखेके आकार में की गयी नीले, पीले और सफेद आदि रंगोंकी उत्तम शृङ्गाररचनाओंसे अलंकृत हाथी शोभा पा रहे हों ॥ १५ ॥

सालैस्तालैस्तमालैश्च खर्जूरैः पनसैर्द्रुमैः ।

नीवारैस्तिनिशैश्चैव पुन्नागैश्चोपशोभिताः ॥ १६ ॥

चूतैरशोकैस्तिलकैः केतकैरपि चम्पकैः ।

पुष्पगुल्मलतोपेतैस्तैस्तैस्तरुभिरावृताः ॥ १७ ॥

स्यन्दनैश्चन्दनैर्नीपैः पर्णासैर्लकुचैरपि ।

धवाश्वकर्णखदिरैः शमीकिंशुकपाटलैः ॥ १८ ॥

पुष्पों, गुल्मों तथा लता - वल्लरियोंसे युक्त साल, ताल, तमाल, खजूर, कटहल, जलकदम्ब, तिनिश, पुंनाग, आम, अशोक, तिलक, केवड़ा, चम्पा, स्यन्दन, चन्दन, कदम्ब, पर्णास, लकुच, धव, अश्वकर्ण, खैर, शमी, पलाश और पाटल ( पाडर ) आदि वृक्षोंसे घिरे हुए ये पर्वत बड़ी शोभा पा रहे हैं ॥ १६-१८ ॥

इदं पुण्यमिदं रम्यमिदं बहुमृगद्विजम् ।

इह वत्स्याम सौमित्रे सार्धमेतेन पक्षिणा ॥ १ ९ ॥

' सुमित्रानन्दन! यह बहुत ही पवित्र और बड़ा रमणीय स्थान है । यहाँ बहुत - से पशु - पक्षी निवास करते हैं । हमलोग भी यहीं इन पक्षिराज जटायुके साथ रहेंगे ' ॥

एवमुक्तस्तु रामेण लक्ष्मणः परवीरहा ।

अचिरेणाश्रमं भ्रातुश्चकार सुमहाबलः ॥ २० ॥

श्रीरामके ऐसा कहनेपर शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले महाबली लक्ष्मणने भाईके लिये शीघ्र ही आश्रम बनाकर तैयार किया ॥ २० ॥

पर्णशालां सुविपुलां सुस्तम्भां मस्करैर्दीर्यैः शमीशाखाभिरास्तीर्य कुशकाशशरैः पर्णैः समीकृततलां रम्यां निवासं राघवस्यार्थे

तत्र संघातमृत्तिकाम् ।

कृतवंशां सुशोभनाम् ॥ २१ ॥

दृढपाशावपाशिताम् ।

सुपरिच्छादितां तथा ॥ २२ ॥

चकार सुमहाबलः ।

प्रेक्षणीयमनुत्तमम् ॥ २३ ॥

वह आश्रम एक अत्यन्त विस्तृत पर्णशालाके रूपमें बनाया गया था । महाबली लक्ष्मणने पहले वहाँ मिट्टी एकत्र करके दीवार खड़ी की, फिर उसमें सुन्दर एवं सुदृढ़ खम्भे लगाये । खम्भोंके ऊपर बड़े - बड़े बाँस तिरछे करके रखे । बाँसोंके रख दिये जानेपर वह कुटी बड़ी सुन्दर दिखायी देने लगी । फिर उन बाँसोंपर उन्होंने शमीवृक्षकी शाखाएँ फैला दीं और उन्हें मजबूत रस्सियोंसे कसकर बाँध दिया । इसके बाद ऊपरसे कुश, कास, सरकंडे और पत्ते बिछाकर उस पर्णशालाको भलीभाँति छा दिया तथा नीचेकी भूमिको बराबर करके उस कुटीको बड़ा रमणीय बना दिया । इस प्रकार लक्ष्मणने श्रीरामचन्द्रजीके लिये परम उत्तम निवासगृह बना दिया, जो देखने ही योग्य था ॥ २१-२३ ॥

स गत्वा लक्ष्मणः श्रीमान् नदीं गोदावरीं तदा ।

स्नात्वा पद्मानि चादाय सफलः पुनरागतः ॥ २४ ॥

उसे तैयार करके श्रीमान् लक्ष्मणने गोदावरी नदीके तटपर जाकर तत्काल उसमें स्नान किया और कमलके फूल तथा फल लेकर वे फिर वहीं लौट आये ॥ २४ ॥

ततः पुष्पबलिं कृत्वा शान्तिं च स यथाविधि ।

दर्शयामास रामाय तदाश्रमपदं कृतम् ॥ २५ ॥

तदनन्तर शास्त्रीय विधिके अनुसार देवताओंके लिये फूलोंकी बलि ( उपहारसामग्री ) अर्पित की तथा वास्तुशान्ति करके उन्होंने अपना बनाया हुआ आश्रम श्रीरामचन्द्रजीको दिखाया ॥ २५ ॥

स तं दृष्ट्वा कृतं सौम्यमाश्रमं सह सीतया ।

राघवः पर्णशालायां हर्षमाहारयत् परम् ॥ २६ ॥

भगवान् श्रीराम सीताके साथ उस नये बने हुए

पृष्ठ 602

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 602 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

५ ९ ० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे सुन्दर आश्रमको देखकर बहुत प्रसन्न हुए और कुछ कालतक उसके भीतर खड़े रहे ॥ २६ ॥

सुसंहृष्टः परिष्वज्य बाहुभ्यां लक्ष्मणं तदा ।

अतिस्निग्धं च गाढं च वचनं चेदमब्रवीत् ॥ २७ ॥

तत्पश्चात् अत्यन्त हर्षमें भरकर उन्होंने दोनों भुजाओंसे लक्ष्मणको कसकर हृदयसे लगा लिया और बड़े स्नेहके साथ यह बात कही — ॥ २७ ॥

प्रीतोऽस्मि ते महत् कर्म त्वया कृतमिदं प्रभो ।

प्रदेयो यन्निमित्तं ते परिष्वङ्गो मया कृतः ॥ २८ ॥

' सामर्थ्यशाली लक्ष्मण! मैं तुमपर बहुत प्रसन्न हूँ । तुमने यह महान् कार्य किया है । उसके लिये और कोई समुचित पुरस्कार न होनेसे मैंने तुम्हें गाढ़ आलिङ्गन प्रदान किया है ॥ २८ ॥

भावज्ञेन कृतज्ञेन धर्मज्ञेन च लक्ष्मण ।

त्वया पुत्रेण धर्मात्मा न संवृत्तः पिता मम ॥ २ ९ ॥

' लक्ष्मण! तुम मेरे मनोभावको तत्काल समझ । लेनेवाले, कृतज्ञ और धर्मज्ञ हो । तुम - जैसे पुत्रके कारण मेरे धर्मात्मा पिता अभी मरे नहीं हैं - तुम्हारे रूपमें वे अब भी जीवित ही हैं ' ॥ २ ९ ॥

एवं लक्ष्मणमुक्त्वा तु राघवो लक्ष्मिवर्धनः ।

तस्मिन् देशे बहुफले न्यवसत् स सुखं सुखी ॥ ३० ॥

लक्ष्मणसे ऐसा कहकर अपनी शोभाका विस्तार करनेवाले सुखी श्रीरामचन्द्रजी प्रचुर फलोंसे सम्पन्न उस पञ्चवटी - प्रदेशमें सबके साथ सुखपूर्वक रहने लगे ॥ ३० ॥

कञ्चित् कालं स धर्मात्मा सीतया लक्ष्मणेन च ।

अन्वास्यमानो न्यवसत् स्वर्गलोके यथामरः ॥ ३१ ॥

सीता और लक्ष्मणसे सेवित हो धर्मात्मा श्रीराम कुछ कालतक वहाँ उसी प्रकार रहे, जैसे स्वर्गलोकमें । देवता निवास करते हैं ॥ ३१ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे पञ्चदशः सर्गः ॥ १५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें पंद्रहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १५ ॥

षोडशः सर्गः लक्ष्मणके द्वारा हेमन्त ऋतुका वर्णन और भरतकी प्रशंसा तथा श्रीरामका उन दोनोंके साथ गोदावरी नदीमें स्नान

वसतस्तस्य तु सुखं राघवस्य महात्मनः ।

शरद्व्यपाये हेमन्तऋतुरिष्टः प्रवर्तत ॥ १ ॥

महात्मा श्रीरामको उस आश्रममें रहते हुए शरद् ऋतु बीत गयी और प्रिय हेमन्तका आरम्भ हुआ ॥ १ ॥

स कदाचित् प्रभातायां शर्वर्यं रघुनन्दनः ।

प्रययावभिषेकार्थं रम्यां गोदावरीं नदीम् ॥ २ ॥

एक दिन प्रात काल : रघुकुलनन्दन श्रीराम स्नान करनेके लिये परम रमणीय गोदावरी नदीके तटपर गये ॥ २ ॥

प्रह्वः कलशहस्तस्तु सीतया सह वीर्यवान् ।

पृष्ठतोऽनुव्रजन् भ्राता सौमित्रिरिदमब्रवीत् ॥ ३ ॥

उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी, जो बड़े ही विनीत और पराक्रमी थे, सीताके साथ - साथ हाथमें घड़ा लिये उनके पीछे - पीछे गये । जाते - जाते वे श्रीरामचन्द्रजीसे इस प्रकार बोले - ॥ ३ ॥

अयं स कालः सम्प्राप्तः प्रियो यस्ते प्रियंवद ।

अलंकृत इवाभाति येन संवत्सरः शुभः ॥ ४ ॥

प्रिय वचन बोलनेवाले भैया श्रीराम! यह वही हेमन्तकाल आ पहुँचा है, जो आपको अधिक प्रिय | है और जिससे यह शुभ संवत्सर अलंकृत - सा प्रतीत होता है ॥४ ॥

नीहारपरुषो लोकः पृथिवी सस्यमालिनी ।

जलान्यनुपभोग्यानि सुभगो हव्यवाहनः ॥ ५ ॥

' इस ऋतुमें अधिक ठण्डक या पालेके कारण लोगोंका शरीर रूखा हो जाता है । पृथ्वीपर रबी की खेती लहलहाने लगती है । जल अधिक शीतल होनेके कारण पीनेके योग्य नहीं रहता और आग बड़ी प्रिय लगती है ॥५ ॥

नवाग्रयणपूजाभिरभ्यर्च्य पितृदेवताः ।

कृताग्रयणकाः काले सन्तो विगतकल्मषाः ॥ ६ ॥

' नवसस्येष्टि ' कर्मके अनुष्ठानकी इस वेलामें नूतन अन्न ग्रहण करनेके लिये की गयी आग्रयणकर्मरूप पूजाओंद्वारा देवताओं तथा पितरोंको संतुष्ट करके उक्त आग्रयणकर्मका सम्पादन करनेवाले सत्पुरुष निष्पाप हो गये हैं ॥ ६ ॥

प्राज्यकामा जनपदाः सम्पन्नतरगोरसाः ।

विचरन्ति महीपाला यात्रार्थं विजिगीषवः ॥ ७ ॥

पृष्ठ 603

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 603 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अरण्यकाण्डे ' इस ऋतुमें प्रायः सभी जनपदोंके निवासियोंकी अन्नप्रातिविषयक कामनाएँ प्रचुररूपसे पूर्ण हो जाती हैं । गोरसकी भी बहुतायत होती है तथा विजयकी इच्छा रखनेवाले भूपालगण युद्ध - यात्राके लिये विचरते रहते हैं ।॥

सेवमाने दृढं सूर्ये दिशमन्तकसेविताम् ।

विहीनतिलकेव स्त्री नोत्तरा दिक् प्रकाशते ॥ ८ ॥

' सूर्यदेव इन दिनों यमसेवित दक्षिणदिशाका दृढ़तापूर्वक सेवन करने लगे हैं । इसलिये उत्तरदिशा सिंदूरविन्दुसे वञ्चित हुई नारीकी भाँति सुशोभित या प्रकाशित नहीं हो रही है ॥ ८ ॥

प्रकृत्या हिमकोशाढ्यो दूरसूर्यश्च साम्प्रतम् ।

यथार्थनामा सुव्यक्तं हिमवान् हिमवान् गिरिः ॥ ९ ॥

‘ हिमालयपर्वत तो स्वभावसे ही घनीभूत हिमके खजानेसे भरा - पूरा होता है, परंतु इस समय सूर्यदेव भी दक्षिणायनमें चले जानेके कारण उससे दूर हो गये हैं; अतः अब अधिक हिमके संचयसे सम्पन्न होकर हिमवान् गिरि स्पष्ट ही अपने नामको सार्थक कर रहा है ॥ ९ ॥

अत्यन्तसुखसंचार मध्याह्ने स्पर्शतः सुखाः ।

दिवसाः सुभगादित्याश्छायासलिलदुर्भगाः ॥ १० ॥

' मध्याह्नकालमें धूपका स्पर्श होनेसे हेमन्तके सुखमय दिन अत्यन्त सुखसे इधर - उधर विचरनेके योग्य होते हैं । इन दिनों सुसेव्य होनेके कारण सूर्यदेव सौभाग्यशाली जान पड़ते हैं और सेवनके योग्य न होनेके कारण छाँह तथा जल अभागे प्रतीत होते हैं ॥

मृदुसूर्याः सुनीहाराः पटुशीताः समारुताः ।

शून्यारण्या हिमध्वस्ता दिवसा भान्ति साम्प्रतम् ॥ ११ ॥

' आजकलके दिन ऐसे हैं कि सूर्यकी किरणोंका स्पर्श कोमल ( प्रिय ) जान पड़ता है । कुहासे अधिक पड़ते हैं । सरदी सबल होती है, कड़ाकेका जाड़ा पड़ने लगता है । साथ ही ठण्डी हवा चलती रहती है । पाला पड़नेसे पत्तोंके झड़ जानेके कारण जंगल सूने दिखायी देते हैं और हिमके स्पर्शसे कमल गल जाते हैं ॥ ११ ॥

निवृत्ताकाशशयनाः पुष्यनीता हिमारुणाः ।

शीतवृद्धतरायामास्त्रियामा यान्ति साम्प्रतम् ॥ १२ ॥

' इस हेमन्तकालमें रातें बड़ी होने लगती हैं । इनमें सरदी बहुत बढ़ जाती है । खुले आकाशमें कोई नहीं सोते हैं । पौषमासकी ये रातें हिमपातके कारण धूसर प्रतीत होती हैं ॥ १२ ॥

रविसंक्रान्तसौभाग्यस्तुषारारुणमण्डलः I निःश्वासान्ध इवादर्शश्चन्द्रमा न प्रकाशते ॥ १३ ॥

षोडशः सर्गः ५ ९ १ ' हेमन्तकालमें चन्द्रमाका सौभाग्य सूर्यदेवमें चला गया है ( चन्द्रमा सरदीके कारण असेव्य और सूर्य मन्दरश्मि होनेके कारण सेव्य हो गये हैं ) । चन्द्रमण्डल हिमकणोंसे आच्छन्न होकर धूमिल जान पड़ता है; अतः चन्द्रदेव निःश्वासवायुसे मलिन हुए दर्पणकी भाँति प्रकाशित नहीं हो रहे हैं ॥ १३ ॥

ज्योत्स्ना तुषारमलिना पौर्णमास्यां न राजते ।

सीतेव चातपश्यामा लक्ष्यते न च शोभते ॥ १४ ॥

' इन दिनों पूर्णिमाकी चाँदनी रात भी तुहिन-बिन्दुओंसे मलिन दिखायी देती है - प्रकाशित नहीं होती है । ठीक उसी तरह, जैसे सीता अधिक धूप लगने से साँवली - सी दीखती है— पूर्ववत् शोभा नहीं पाती ॥ १४ ॥

प्रकृत्या शीतलस्पर्शो हिमविद्धश्च साम्प्रतम् ।

प्रवाति पश्चिमो वायुः काले द्विगुणशीतलः ॥ १५ ॥

' स्वभावसे ही जिसका स्पर्श शीतल है, वह पछुआ हवा इस समय हिमकणोंसे व्याप्त हो जानेके कारण दूनी सरदी लेकर बड़े वेगसे बह रही है ॥ १५ ॥

बाष्पच्छन्नान्यरण्यानि यवगोधूमवन्ति च ।

शोभन्तेऽभ्युदिते सूर्ये नदद्भिः क्रौञ्चसारसैः ॥ १६ ॥

' जौ और गेहूँके खेतोंसे युक्त ये बहुसंख्यक वन भापसे ढँके हुए हैं तथा क्रौञ्च और सारस इनमें कलरव कर रहे हैं । सूर्योदयकालमें इन वनोंकी बड़ी शोभा हो रही है ॥ १६ ॥

खर्जूरपुष्पाकृतिभिः शिरोभिः पूर्णतण्डुलैः ।

शोभन्ते किंचिदालम्बाः शालयः कनकप्रभाः ॥ १७ ॥

' ये सुनहरे रंगके जड़हन धान खजूरके फूलके-से आकारवाली बालोंसे, जिनमें चावल भरे हुए हैं, कुछ लटक गये हैं । इन बालोंके कारण इनकी बड़ी शोभा होती है ॥ १७ ॥

मयूखैरुपसर्पद्धिर्हिमनीहारसंवृतैः दूरमभ्युदितः सूर्यः शशाङ्क इव लक्ष्यते ॥ १८ ॥

' कुहासेसे ढकी और फैलती हुई किरणोंसे उपलक्षित होनेवाले दूरोदित सूर्य चन्द्रमाके समान दिखायी देते हैं ॥ १८ ॥

आग्राह्यवीर्यः पूर्वाह्णे मध्याह्ने स्पर्शतः सुखः ।

संरक्तः किंचिदापाण्डुरातपः शोभते क्षितौ ॥१ ९ ॥

' इस समय अधिक लाल और कुछ - कुछ श्वेत, पीत वर्णकी धूप पृथ्वीपर फैलकर शोभा पा रही है । पूर्वाह्नकालमें तो कुछ इसका बल जान ही नहीं पड़ता है, परंतु । मध्याह्नकालमें इसके स्पर्शसे सुखका अनुभव होता है ॥

पृष्ठ 604

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 604 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

५ ९ २ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

अवश्यायनिपातेन किंचित्प्रक्लिन्नशाद्वला ।

वनानां शोभते भूमिर्निविष्टतरुणातपा ॥ २० ॥

' ओसकी बूँदें पड़नेसे जहाँकी घासें कुछ - कुछ भीगी हुई जान पड़ती हैं, वह वनभूमि नवोदित सूर्यकी धूपका प्रवेश होनेसे अद्भुत शोभा पा रही है ॥ २० ॥

स्पृशन् सुविपुलं शीतमुदकं द्विरदः सुखम् ।

अत्यन्ततृषितो वन्यः प्रतिसंहरते करम् ॥ २१ ॥

' यह जंगली हाथी बहुत प्यासा हुआ है । यह सुखपूर्वक प्यास बुझानेके लिये अत्यन्त शीतल जलका । स्पर्श तो करता है, किंतु उसकी ठंडक असह्य होनेके कारण अपनी सूँड़को तुरंत ही सिकोड़ लेता है ॥ २१ ॥

एते हि समुपासीना विहगा जलचारिणः ।

नावगाहन्ति सलिलमप्रगल्भा इवाहवम् ॥ २२ ॥

' ये जलचर पक्षी जलके पास ही बैठे हैं; परंतु जैसे डरपोक मनुष्य युद्धभूमिमें प्रवेश नहीं करते हैं, उसी प्रकार ये पानीमें नहीं उतर रहे हैं ॥ २२ ॥

अवश्यायतमोनद्वा नीहारतमसावृताः ।

प्रसुप्ता इव लक्ष्यन्ते विपुष्पा वनराजयः ॥ २३ ॥ ।

' रातमें ओसविन्दुओं और अन्धकारसे आच्छादित तथा प्रात: काल कुहासेके अँधेरेसे ढकी हुई ये पुष्पहीन वनश्रेणियाँ सोयी हुई - सी दिखायी देती हैं ॥ २३ ॥

बाष्पसंछन्नसलिला रुतविज्ञेयसारसाः ।

हिमार्द्रवालुकैस्तीरैः सरितो भान्ति साम्प्रतम् ॥ २४ ॥

' इस समय नदियोंके जल भापसे ढके हुए हैं । इनमें विचरनेवाले सारस केवल अपने कलरवोंसे पहचाने जाते हैं तथा ये सरिताएँ भी ओससे भीगी हुई बालूवाले अपने तटोंसे ही प्रकाशमें आती हैं ( जलसे नहीं ) ॥ २४ ॥

तुषारपतनाच्चैव मृदुत्वाद् भास्करस्य च ।

शैत्यादगाग्रस्थमपि प्रायेण रसवज्जलम् ॥ २५ ॥

' बर्फ पड़नेसे और सूर्यकी किरणोंके मन्द होनेसे अधिक सर्दीके कारण इन दिनों पर्वतके शिखरपर पड़ा हुआ जल भी प्रायः स्वादिष्ट प्रतीत होता है ॥ २५ ॥

जराजर्जरितैः पत्रैः शीर्णकेसरकर्णिकैः ।

नालशेषा हिमध्वस्ता न भान्ति कमलाकराः ॥ २६ ॥

' जो पुराने पड़ जानेके कारण जर्जर हो गये हैं, जिनकी कर्णिका और केसर जीर्ण - शीर्ण हो गये हैं, ऐसे दलोंसे उपलक्षित होनेवाले कमलोंके समूह पाला

पड़नेसे गल गये हैं । उनमें डंठलमात्र शेष रह गये हैं ।

इसीलिये उनकी शोभा नष्ट हो गयी है ॥ २६ ॥

अस्मिंस्तु पुरुषव्याघ्र काले दुःखसमन्वितः ।

तपश्चरति धर्मात्मा त्वद्भक्त्या भरतः पुरे ॥ २७ ॥

' पुरुषसिंह श्रीराम! इस समय धर्मात्मा भरत आपके लिये बहुत दुःखी हैं और आपमें भक्ति रखते हुए नगरमें ही तपस्या कर रहे हैं ॥ २७ ॥

त्यक्त्वा राज्यं च मानं च भोगांश्च विविधान् बहून् ।

तपस्वी नियताहारः शेते शीते महीतले ॥ २८ ॥

' वे राज्य, मान तथा नाना प्रकारके बहुसंख्यक भोगोंका परित्याग करके तपस्यामें संलग्न हैं एवं नियमित आहार करते हुए इस शीतल महीतलपर बिना विस्तरके ही शयन करते हैं ॥ २८ ॥

सोऽपि वेलामिमां नूनमभिषेकार्थमुद्यतः ।

वृतः प्रकृतिभिर्नित्यं प्रयाति सरयूं नदीम् ॥ २ ९ ॥

' निश्चय ही भरत भी इसी बेलामें स्नानके लिये उद्यत हो मन्त्री एवं प्रजाजनोंके साथ प्रतिदिन सरयू नदीके तटपर जाते होंगे ॥ २ ९ ॥

अत्यन्तसुखसंवृद्धः सुकुमारो हिमार्दितः ।

कथं त्वपररात्रेषु सरयूमवगाहते ॥ ३० ॥

' अत्यन्त सुखमें पले हुए सुकुमार भरत जाड़ेका कष्ट सहते हुए रातके पिछले पहरमें कैसे सरयूजीके जलमें डुबकी लगाते होंगे ॥ ३० ॥

। पद्मपत्रेक्षणः श्यामः श्रीमान् निरुदरो महान् ।

धर्मज्ञः सत्यवादी च ह्रीनिषेवी जितेन्द्रियः ॥ ३१ ॥

प्रियाभिभाषी मधुरो दीर्घबाहुररिंदमः ।

संत्यज्य विविधान् सौख्यानार्यं सर्वात्मनाश्रितः ॥ ३२ ॥

' जिनके नेत्र कमलदलके समान शोभा पाते हैं, जिनकी अङ्गकान्ति श्याम है और जिनके उदरका कुछ पता ही नहीं लगता है, ऐसे महान् धर्मज्ञ, सत्यवादी, लज्जाशील, जितेन्द्रिय, प्रिय वचन बोलनेवाले, मृदुल स्वभाववाले महाबाहु शत्रुदमन श्रीमान् भरतने नाना प्रकारके सुखोंको त्यागकर सर्वथा आपका ही आश्रय ग्रहण किया है ॥ ३१-३२ ॥

जितः स्वर्गस्तव भ्रात्रा भरतेन महात्मना ।

वनस्थमपि तापस्ये यस्त्वामनुविधीयते ॥ ३३ ॥

' आपके भाई महात्मा भरतने निश्चय ही स्वर्ग-लोकपर विजय प्राप्त कर ली है; क्योंकि वे भी तपस्यामें स्थित होकर आपके वनवासी जीवनका अनुसरण कर रहे हैं ॥ ३३ ॥

न पित्र्यमनुवर्तन्ते मातृकं द्विपदा इति ।

ख्यातो लोकप्रवादोऽयं भरतेनान्यथा कृतः ॥ ३४ ॥

पृष्ठ 605

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 605 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अरण्यकाण्डे सप्तदशः सर्गः ५ ९ ३ ' मनुष्य प्रायः माताके गुणोंका ही अनुवर्तन करते । हैं पिताके नहीं; इस लौकिक उक्तिको भरतने अपने बर्तावसे मिथ्या प्रमाणित कर दिया है ॥ ३४ ॥

भर्ता दशरथो यस्याः साधुश्च भरतः सुतः ।

कथं नु साम्बा कैकेयी तादृशी क्रूरदर्शिनी ॥ ३५ ॥

‘ महाराज दशरथ जिसके पति हैं और भरत जैसा साधु जिसका पुत्र है, वह माता कैकेयी वैसी क्रूरतापूर्ण दृष्टिवाली कैसे हो गयी? ' ॥ ३५ ॥

इत्येवं लक्ष्मणे वाक्यं स्नेहाद् वदति धार्मिके ।

परिवादं जनन्यास्तमसहन् राघवोऽब्रवीत् ॥ ३६ ॥

धर्मपरायण लक्ष्मण जब स्नेहवश इस प्रकार कह रहे थे, उस समय श्रीरामचन्द्रजीसे माता कैकेयीकी

निन्दा नहीं सही गयी । उन्होंने लक्ष्मणसे कहा- ॥ ३६ ॥

न तेम्बा मध्यमा तात गर्हितव्या कदाचन ।

तामेवेक्ष्वाकुनाथस्य भरतस्य कथां कुरु ॥ ३७ ॥

' तात! तुम्हें मझली माता कैकेयीकी कभी निन्दा नहीं करनी चाहिये । ( यदि कुछ कहना हो तो ) पहलेकी भाँति इक्ष्वाकुवंशके स्वामी भरतकी ही चर्चा करो ॥ ३७ ॥

निश्चितैव हि में बुद्धिर्वनवासे दृढव्रता ।

भरत स्नेहसंतप्ता बालिशीक्रियते पुनः ॥ ३८ ॥

' यद्यपि मेरी बुद्धि दृढ़तापूर्वक व्रतका पालन करते हुए वनमें रहनेका अटल निश्चय कर चुकी है, तथापि भरतके स्नेहसे संतप्त होकर पुनः चञ्चल हो उठती है ॥

संस्मराम्यस्य वाक्यानि प्रियाणि मधुराणि च ।

हृद्यान्यमृतकल्पानि मनःप्रह्लादनानि च ॥ ३ ९ ॥

' मुझे भरतकी वे परम प्रिय, मधुर, मनको भानेवाली और अमृतके समान हृदयको आह्लाद प्रदान करनेवाली बातें याद आ रही हैं ॥ ३ ९ ॥

कदा ह्यहं समेष्यामि भरतेन महात्मना ।

शत्रुघ्नेन च वीरेण त्वया च रघुनन्दन ॥ ४० ॥

' रघुकुलनन्दन लक्ष्मण! कब वह दिन आयेगा, जब मैं तुम्हारे साथ चलकर महात्मा भरत और वीरवर शत्रुघ्नसे मिलूँगा ' ॥ ४० ॥

इत्येवं विलपंस्तत्र प्राप्य गोदावरीं नदीम् ।

चक्रेऽभिषेकं काकुत्स्थः सानुजः सह सीतया ॥। ४१ ॥

इस प्रकार विलाप करते हुए ककुत्स्थकुलभूषण भगवान् श्रीरामने लक्ष्मण और सीताके साथ गोदावरी नदीके तटपर जाकर स्नान किया ॥ ४१ ॥

तर्पयित्वाथ सलिलैस्तैः पितॄन् दैवतानपि ।

स्तुवन्ति स्मोदितं सूर्यं देवताश्च तथानघाः ॥ ४२ ॥

वहाँ स्नान करके उन्होंने गोदावरीके जलसे देवताओं और पितरोंका तर्पण किया । तदनन्तर जब सूर्योदय हुआ, तब वे तीनों निष्पाप व्यक्ति भगवान् सूर्यका उपस्थान करके अन्य देवताओंकी भी स्तुति करने लगे ॥ कृताभिषेकः स राज रामः सीताद्वितीयः सह लक्ष्मणेन । कृताभिषेकस्त्वगराजपुत्र्या रुद्रः सनन्दिर्भगवानिवेशः ॥ ४३ ॥

सीता और लक्ष्मणके साथ स्नान करके भगवान् श्रीराम उसी प्रकार शोभा पाने लगे, जैसे पर्वतराजपुत्री उमा और नन्दीके साथ गङ्गाजीमें अवगाहन करके । भगवान् रुद्र सुशोभित होते हैं ॥ ४३ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे षोडशः सर्गः ॥ १६ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें सोलहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १६ ॥

सप्तदशः सर्गः श्रीरामके आश्रम में शूर्पणखाका आना, उनका परिचय जानना और अपना परिचय देकर उनसे अपनेको भार्याके रूपमें

कृताभिषेको रामस्तु सीता सौमित्रिरेव च ।

तस्माद् गोदावरीतीरात् ततो जग्मुः स्वमाश्रमम् ॥ १ ॥

स्नान करके श्रीराम, लक्ष्मण और सीता तीनों ही उस गोदावरीतटसे अपने आश्रममें लौट आये ॥१ ॥

आश्रमं तमुपागम्य राघवः सहलक्ष्मणः ।

कृत्वा पौर्वाह्निकं कर्म पर्णशालामुपागमत् ॥ २ ॥

उस आश्रममें आकर लक्ष्मणसहित श्रीरामने ग्रहण करनेके लिये अनुरोध करना पूर्वाह्णकालके होम - पूजन आदि कार्य पूर्ण किये, फिर वे दोनों भाई पर्णशालामें आकर बैठे ॥२ ॥

उवास सुखितस्तत्र पूज्यमानो महर्षिभिः ।

स रामः पर्णशालायामासीनः सह सीतया ॥ ३ ॥

विरराज महाबाहुश्चित्रया चन्द्रमा इव ।

लक्ष्मणेन सह भ्रात्रा चकार विविधाः कथाः ॥४ ॥

वहाँ सीताके साथ वे सुखपूर्वक रहने लगे । उन

पृष्ठ 606

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 606 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

५ ९ ४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे दिनों बड़े - बड़े ऋषि - मुनि आकर वहाँ उनका सत्कार । करते थे । पर्णशालामें सीताके साथ बैठे हुए महाबाहु श्रीरामचन्द्रजी चित्राके साथ विराजमान चन्द्रमाकी भाँति शोभा पा रहे थे । वे अपने भाई लक्ष्मणके साथ वहाँ तरह - तरहकी बातें किया करते थे ॥ ३-४ ॥

तदासीनस्य रामस्य कथासंसक्तचेतसः ।

तं देशं राक्षसी काचिदाजगाम यदृच्छया ॥ ५ ॥

सा तु शूर्पणखा नाम दशग्रीवस्य रक्षसः ।

भगिनी राममासाद्य ददर्श त्रिदशोपमम् ॥ ६ ॥

उस समय जब कि श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मणके साथ बातचीतमें लगे हुए थे, एक राक्षसी अकस्मात् उस स्थानपर आ पहुँची । वह दशमुख राक्षस रावणकी बहिन शूर्पणखा थी । उसने वहाँ आकर देवताओंके समान मनोहर रूपवाले श्रीरामचन्द्रजीको देखा ॥ ५-६ ॥

दीप्तास्यं च महाबाहुं पद्मपत्रायतेक्षणम् ।

गजविक्रान्तगमनं जटामण्डलधारिणम् ॥ ७ ॥

उनका मुख तेजस्वी, भुजाएँ बड़ी - बड़ी और नेत्र प्रफुल्ल कमलदलके समान विशाल एवं सुन्दर थे । वे हाथीके समान मन्द गतिसे चलते थे । उन्होंने मस्तकपर जटामण्डल धारण कर रखा था ॥ ७ ॥

सुकुमारं महासत्त्वं पार्थिवव्यञ्जनान्वितम् ।

राममिन्दीवरश्यामं कंदर्पसदृशप्रभम् ॥ ८ ॥

बभूवेन्द्रोपमं दृष्ट्वा राक्षसी काममोहिता । परम सुकुमार, महान् बलशाली, राजोचित लक्षणोंसे युक्त, नील कमलके समान श्याम कान्तिसे सुशोभित, कामदेवके सदृश सौन्दर्यशाली तथा इन्द्रके समान तेजस्वी श्रीरामको देखते ही वह राक्षसी कामसे मोहित हो गयी ॥ ८३ ॥

सुमुखं दुर्मुखी रामं वृत्तमध्यं महोदरी ॥ ९ ॥

विशालाक्षं विरूपाक्षी सुकेशं ताम्रमूर्धजा ।

प्रियरूपं विरूपा सा सुस्वरं भैरवस्वना ॥ १० ॥

श्रीरामका मुख सुन्दर था और शूर्पणखाका मुख बहुत ही भद्दा एवं कुरूप था । उनका मध्यभाग ( कटिप्रदेश और उदर ) क्षीण था; किंतु शूर्पणखा बेडौल लंबे पेटवाली थी । श्रीरामकी आँखें बड़ी - बड़ी होनेके कारण मनोहर थीं, परंतु उस राक्षसीके नेत्र कुरूप और डरावने थे । श्रीरघुनाथजीके केश चिकने और सुन्दर थे, परंतु उस निशाचरीके सिरके बाल ताँबे-जैसे लाल थे । श्रीरामका रूप बड़ा प्यारा लगता था, किंतु शूर्पणखाका रूप बीभत्स और विकराल था । श्रीराघवेन्द्र मधुर स्वरमें बोलते थे, किंतु वह राक्षसी भैरवनाद करनेवाली थी॥९ -१० ॥

तरुणं दारुणा वृद्धा दक्षिणं वामभाषिणी ।

न्यायवृत्तं सुदुर्वृत्ता प्रियमप्रियदर्शना ॥ ११ ॥

ये देखनेमें सौम्य और नित्य नूतन तरुण थे, किंतु वह निशाचरी क्रूर और हजारों सरलतासे बात करनेवाले और बातोंमें कुटिलता भरी रहती थी । पालन करनेवाले थे और वह श्रीराम देखनेमें प्यारे लगते थे ही घृणा पैदा होती थी ॥ ११ ॥

शरीरजसमाविष्टा राक्षसी जटी तापसवेषेण सभार्यः आगतस्त्वमिमं देशं कथं वर्षोंकी बुढ़िया थी । ये उदार थे, किंतु उसकी ये न्यायोचित सदाचारका अत्यन्त दुराचारिणी थी । और शूर्पणखाको देखते

राममब्रवीत् ।

शरचापधृक् ॥ १२ ॥

राक्षससेवितम् ।

किमागमनकृत्यं ते तत्त्वमाख्यातुमर्हसि ॥ १३ ॥

तो वह राक्षसी कामभावसे आविष्ट हो ( मनोहर रूप बनाकर ) श्रीरामके पास आयी और बोली- ' तपस्वीके वेशमें मस्तकपर जटा धारण किये, साथमें स्त्रीको लिये और हाथमें धनुष - बाण ग्रहण किये, इस राक्षसोंके देशमें तुम कैसे चले आये? यहाँ तुम्हारे आगमनका क्या प्रयोजन है? यह सब मुझे ठीक - ठीक बताओ ' ॥ १२-१३ ॥

एवमुक्तस्तु राक्षस्या शूर्पणख्या परंतपः ।

ऋजुबुद्धितया सर्वमाख्यातुमुपचक्रमे ॥ १४ ॥

राक्षसी शूर्पणखाके इस प्रकार पूछनेपर शत्रुओंको संताप देनेवाले श्रीरामचन्द्रजीने अपने सरलस्वभावके कारण सब कुछ बताना आरम्भ किया - ॥१४ ॥

आसीद् दशरथो नाम राजा त्रिदशविक्रमः ।

तस्याहमग्रजः पुत्रो रामो नाम जनैः श्रुतः ॥ १५ ॥

' देवि! दशरथ नामसे प्रसिद्ध एक चक्रवर्ती राजा हो गये हैं, जो देवताओंके समान पराक्रमी थे । मैं उन्हींका ज्येष्ठ पुत्र हूँ और लोगोंमें राम नामसे विख्यात हूँ ॥ १५ ॥

भ्रातायं लक्ष्मणो नाम यवीयान् मामनुव्रतः ।

इयं भार्या च वैदेही मम सीतेति विश्रुता ॥ १६ ॥

' ये मेरे छोटे भाई लक्ष्मण हैं, जो सदा मेरी आज्ञाके अधीन रहते हैं और ये मेरी पत्नी हैं, जो विदेहराज जनककी पुत्री तथा सीता नामसे प्रसिद्ध हैं ॥ १६ ॥

नियोगात् तु नरेन्द्रस्य पितुर्मातुश्च यन्त्रितः ।

धर्मार्थं धर्मकांक्षी च वनं वस्तुमिहागतः ॥ १७ ॥

' अपने पिता महाराज दशरथ और माता कैकेयीकी

पृष्ठ 607

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 607 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अरण्यकाण्डे आज्ञासे प्रेरित होकर मैं धर्मपालनकी इच्छा रखकर धर्मरक्षाके ही उद्देश्यसे इस वनमें निवास करनेके लिये यहाँ आया हूँ ॥ १७ ॥

त्वां तु वेदितुमिच्छामि कस्य त्वं कासि कस्य वा ।

त्वं हि तावन्मनोज्ञाङ्गी राक्षसी प्रतिभासि मे ॥ १८ ॥

इह वा किंनिमित्तं त्वमागता ब्रूहि तत्त्वतः । ' अब मैं तुम्हारा परिचय प्राप्त करना चाहता हूँ । तुम किसकी पुत्री हो? तुम्हारा नाम क्या है? और तुम किसकी पत्नी हो? तुम्हारे अङ्ग इतने मनोहर हैं कि तुम मुझे इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली कोई राक्षसी प्रतीत होती हो । यहाँ किस लिये तुम आयी हो? यह ठीक - ठीक बताओ ' ॥ १८३ ॥

साब्रवीद् वचनं श्रुत्वा राक्षसी मदनार्दिता ॥ १ ९ ॥

श्रूयतां राम तत्त्वार्थं वक्ष्यामि वचनं मम ।

अहं शूर्पणखा नाम राक्षसी कामरूपिणी ॥ २० ॥

श्रीरामचन्द्रजीकी यह बात सुनकर वह राक्षसी कामसे पीड़ित होकर बोली- ' श्रीराम! मैं सब कुछ ठीक - ठीक बता रही हूँ । तुम मेरी बात सुनो । मेरा नाम शूर्पणखा है और मैं इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली राक्षसी हूँ ॥

अरण्यं विचरामीदमेका सर्वभयंकरा ।

रावणो नाम मे भ्राता यदि ते श्रोत्रमागतः ॥ २१ ॥

' मैं समस्त प्राणियोंके मनमें भय उत्पन्न करती हुई इस वनमें अकेली विचरती हूँ । मेरे भाईका नाम रावण है । सम्भव है, उसका नाम तुम्हारे कानोंतक पहुँचा हो ॥

वीरो विश्रवसः पुत्रो यदि ते श्रोत्रमागतः ।

प्रवृद्धनिद्रश्च सदा कुम्भकर्णो महाबलः ॥ २२ ॥

' रावण विश्रवा मुनिका वीर पुत्र है, यह बात भी तुम्हारे सुननेमें आयी होगी । मेरा दूसरा भाई महाबली कुम्भकर्ण है, जिसकी निद्रा सदा ही बढ़ी रहती है ॥

विभीषणस्तु धर्मात्मा न तु राक्षसचेष्टितः ।

प्रख्यातवीर्यौ च रणे भ्रातरौ खरदूषणौ ॥ २३ ॥

' मेरे तीसरे भाईका नाम विभीषण है, परंतु वह धर्मात्मा है, राक्षसोंके आचार - विचारका वह कभी पालन नहीं करता । युद्धमें जिनका पराक्रम विख्यात है, वे खर और दूषण भी मेरे भाई ही हैं ॥२३ ॥

तानहं समतिक्रान्तां राम त्वापूर्वदर्शनात् ।

समुपेतास्मि भावेन भर्तारं पुरुषोत्तमम् ॥ २४॥

सप्तदशः सर्गः ५ ९ ५ ' श्रीराम! बल और पराक्रममें मैं अपने उन सभी भाइयोंसे बढ़कर हूँ । तुम्हारे प्रथम दर्शनसे ही मेरा मन तुममें आसक्त हो गया है । ( अथवा तुम्हारा रूप - सौन्दर्य अपूर्व है । आजसे पहले देवताओंमें भी किसीका ऐसा रूप मेरे देखनेमें नहीं आया है, अतः इस अपूर्व रूपके दर्शनसे मैं तुम्हारे प्रति आकृष्ट हो गयी हूँ । ) यही कारण है कि मैं तुम - जैसे पुरुषोत्तमके प्रति पतिकी भावना रखकर बड़े प्रेमसे पास आयी हूँ ॥ २४ ॥

अहं प्रभावसम्पन्ना स्वच्छन्दबलगामिनी ।

चिराय भव भर्ता मे सीतया किं करिष्यसि ॥ २५ ॥

‘ मैं प्रभाव ( उत्कृष्ट भाव - अनुराग अथवा महान् बल - पराक्रम ) से सम्पन्न हूँ और अपनी इच्छा तथा शक्तिसे समस्त लोकोंमें विचरण कर सकती हूँ, अतः अब तुम दीर्घकालके लिये मेरे पति बन जाओ । इस अबला सीताको लेकर क्या करोगे? ॥ २५ ॥

विकृता च विरूपा च न सेयं सदृशी तव ।

अहमेवानुरूपा ते भार्यारूपेण पश्य माम् ॥ २६ ॥

' यह विकारयुक्त और कुरूपा है, अतः तुम्हारे योग्य नहीं है । मैं ही तुम्हारे अनुरूप हूँ, अतः मुझे अपनी भार्याके रूपमें देखो ॥ २६ ॥

इमां विरूपामसतीं करालां निर्णतोदरीम् ।

अनेन सह ते भ्रात्रा भक्षयिष्यामि मानुषीम् ॥ २७ ॥

' यह सीता मेरी दृष्टिमें कुरूप, ओछी, विकृत, धँसे हुए पेटवाली और मानवी है, मैं इसे तुम्हारे इस भाईके साथ ही खा जाऊँगी ॥ २७ ॥

ततः पर्वतशृङ्गाणि वनानि विविधानि च ।

पश्यन् सह मया कामी दण्डकान् विचरिष्यसि ॥ २८ ॥

' फिर तुम कामभावयुक्त हो मेरे साथ पर्वतीय शिखरों और नाना प्रकारके वनोंकी शोभा देखते हुए दण्डकवनमें विहार करना ' ॥ २८ ॥

इत्येवमुक्तः काकुत्स्थः प्रहस्य मदिरेक्षणाम् ।

इदं वचनमारेभे वक्तुं वाक्यविशारदः ॥ २ ९ ॥

शूर्पणखाके ऐसा कहने पर बातचीत करनेमें कुशल ककुत्स्थकुलभूषण श्रीरामचन्द्रजी जोर - जोरसे हँसने लगे, फिर उन्होंने उस मतवाले नेत्रोंवाली निशाचरीसे इस । प्रकार कहना आरम्भ किया ॥२ ९ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे सप्तदशः सर्गः ॥ १७ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें सत्रहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १७ ॥

पृष्ठ 608

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 608 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

५ ९ ६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे अष्टादशः सर्गः श्रीरामके टाल देनेपर शूर्पणखाका लक्ष्मणसे प्रणययाचना करना, फिर उनके भी टालनेपर उसका सीतापर आक्रमण और लक्ष्मणका उसके नाक - कान काट लेना

तां तु शूर्पणखां रामः कामपाशावपाशिताम् ।

स्वेच्छ्या श्लक्ष्णया वाचा स्मितपूर्वमथाब्रवीत् ॥ १ ॥

श्रीरामने कामपाशसे बँधी हुई उस शूर्पणखासे अपनी इच्छाके अनुसार मधुर वाणीमें मन्द मन्द मुसकराते हुए कहा- ॥ १ ॥

कृतदारोऽस्मि भवति भार्येयं दयिता मम ।

त्वद्विधानां तु नारीणां सुदुःखा ससपत्नता ॥ २ ॥

' आदरणीया देवि! मैं विवाह कर चुका हूँ । यह मेरी प्यारी पत्नी विद्यमान है । तुम जैसी स्त्रियोंके लिये तो सौतका रहना अत्यन्त दुःखदायी ही होगा ॥ २ ॥

अनुजस्त्वेष मे भ्राता शीलवान् प्रियदर्शनः ।

श्रीमानकृतदारश्च लक्ष्मणो नाम वीर्यवान् ॥ ३ ॥

अपूर्वी भार्यया चार्थी तरुणः प्रियदर्शनः ।

अनुरूपश्च ते भर्ता रूपस्यास्य भविष्यति ॥ ४ ॥

' ये मेरे छोटे भाई श्रीमान् लक्ष्मण बड़े शीलवान्, देखनेमें प्रिय लगनेवाले और बल - पराक्रमसे सम्पन्न हैं । इनके साथ स्त्री नहीं है । ये अपूर्व गुणोंसे सम्पन्न हैं । ये तरुण तो हैं ही, इनका रूप भी देखनेमें बड़ा मनोरम है । अतः यदि इन्हें भार्याकी चाह होगी तो ये ही तुम्हारे इस सुन्दर रूपके योग्य पति होंगे ॥ ३-४ ॥

एनं भज विशालाक्षि भर्तारं भ्रातरं मम ।

असपला मेरुमर्कप्रभा यथा ॥ ५ ॥

‘ विशाललोचने! वरारोहे! जैसे सूर्यकी प्रभा मेरुपर्वतका सेवन करती है, उसी प्रकार तुम मेरे इन छोटे भाई लक्ष्मणको पतिके रूपमें अपनाकर सौतके भयसे रहित हो इनकी सेवा करो ' ॥ ५ ॥

इति रामेण सा प्रोक्ता राक्षसी काममोहिता ।

विसृज्य रामं सहसा ततो लक्ष्मणमब्रवीत् ॥ ६ ॥

श्रीरामचन्द्रजीके ऐसा कहनेपर वह कामसे मोहित हुई राक्षसी उन्हें छोड़कर सहसा लक्ष्मणके पास जा * यहाँ लक्ष्मणने उन्हीं विशेषणोंको दुहराया है, जिन्हें पहुँची और इस प्रकार बोली -॥६ ॥

अस्य रूपस्य ते युक्ता भार्याहं वरवर्णिनी ।

मया सह सुखं सर्वान् दण्डकान् विचरिष्यसि ॥ ७ ॥

' लक्ष्मण! तुम्हारे इस सुन्दर रूपके योग्य मैं ही हूँ, अतः मैं ही तुम्हारी परम सुन्दरी भार्या हो सकती हूँ । मुझे अङ्गीकार कर लेनेपर तुम मेरे साथ समूचे दण्डकारण्यमें सुखपूर्वक विचरण कर सकोगे ' ॥७ ॥

एवमुक्तस्तु सौमित्री राक्षस्या वाक्यकोविदः ।

ततः शूर्पनखीं स्मित्वा लक्ष्मणो युक्तमब्रवीत् ॥ ८ ॥

उस राक्षसीके ऐसा कहनेपर बातचीतमें निपुण सुमित्राकुमार लक्ष्मण मुसकराकर सूप - जैसे नखवाली उस निशाचरीसे यह युक्तियुक्त बात बोले —॥८ ॥

कथं दासस्य मे दासी भार्या भवितुमिच्छसि ।

सोऽहमार्येण परवान् भ्रात्रा कमलवर्णिनि ॥ ९ ॥

‘ लाल कमलके समान गौर वर्णवाली सुन्दरि! मैं तो दास हूँ, अपने बड़े भाई भगवान् श्रीरामके अधीन हूँ, तुम मेरी स्त्री होकर दासी बनना क्यों चाहती हो? ॥ ९ ॥

समृद्धार्थस्य सिद्धार्था मुदितामलवर्णिनी ।

आर्यस्य त्वं विशालाक्षि भार्या भव यवीयसी ॥ १० ॥

' विशाललोचने! मेरे बड़े भैया सम्पूर्ण ऐश्वर्यो ( अथवा सभी अभीष्ट वस्तुओं ) से सम्पन्न हैं । तुम उन्हींकी छोटी स्त्री हो जाओ । इससे तुम्हारे सभी

मनोरथ सिद्ध हो जायँगे और तुम सदा प्रसन्न रहोगी ।

तुम्हारे रूप - रंग उन्हींके योग्य निर्मल हैं ॥ १० ॥

एतां विरूपामसतीं करालां निर्णतोदरीम् ।

भार्यां वृद्धां परित्यज्य त्वामेवैष भजिष्यति ॥ ११ ॥

' कुरूप, ओछी, विकृत, धँसे हुए पेटवाली और वृद्धा भार्याको त्यागकर ये तुम्हें ही सादर ग्रहण करेंगे * ॥ ११ ॥

को हि रूपमिदं श्रेष्ठं संत्यज्य वरवर्णिनि ।

। मानुषीषु वरारोहे कुर्याद् भावं विचक्षणः ॥ १२ ॥

शूर्पणखाने सीताके लिये प्रयुक्त किया था । शूर्पणखाकी दृष्टिसे जो अर्थ है, वह ऊपर दे दिया है; परंतु लक्ष्मणकी दृष्टिमें वे विशेषण निन्दापरक नहीं, स्तुतिपरक है, अतः उनकी दृष्टिसे उन विशेषणोंका अर्थ यहाँ दिया जाता है - विरूपा - विशिष्टरूपवाली त्रिभुवनसुन्दरी । असती — जिससे बढ़कर दूसरी कोई सती नहीं है ऐसी । कराला — शरीरकी गठनके अनुसार ऊँचे - नीचे अङ्गोंवाली । निर्णतोदरी - निम्न उदर अथवा क्षीण कटि-प्रदेशवाली । वृद्धा - ज्ञानमें बढ़ी चढ़ी । अर्थात् तुम्हें छोड़कर उक्त विशेषणोंवाली सीताको ही वे ग्रहण करेंगे ।

पृष्ठ 609

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 609 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अरण्यकाण्डे अष्टादशः सर्गः ५ ९ ७ ' सुन्दर कटिप्रदेशवाली वरवर्णिनि! कौन ऐसा । बुद्धिमान् मनुष्य होगा, जो तुम्हारे इस श्रेष्ठ रूपको छोड़कर मानवकन्याओंसे प्रेम करेगा? ' ॥ १२ ॥

इति सा लक्ष्मणेनोक्ता कराला निर्णतोदरी ।

मन्यते तद्वचः सत्यं परिहासाविचक्षणा ॥ १३ ॥

लक्ष्मणके इस प्रकार कहनेपर परिहासको न समझनेवाली उस लंबे पेटवाली विकराल राक्षसीने उनकी बातको सच्ची माना ॥१३ ॥

सा रामं पर्णशालायामुपविष्टं परंतपम् ।

सीतया सह दुर्धर्षमब्रवीत् काममोहिता ॥ १४ ॥

वह पर्णशालामें सीताके साथ बैठे हुए शत्रुसंतापी दुर्जय वीर श्रीरामचन्द्रजीके पास लौट आयी और कामसे मोहित होकर बोली - ॥१४ ॥

इमां विरूपामसतीं करालां निर्णतोदरीम् ।

वृद्धां भार्यामवष्टभ्य न मां त्वं बहु मन्यसे ॥ १५ ॥

' राम! तुम इस कुरूप, ओछी, विकृत, धँसे हुए पेटवाली और वृद्धाका आश्रय लेकर मेरा विशेष आदर नहीं करते हो ॥ १५ ॥

अद्येमां भक्षयिष्यामि पश्यतस्तव मानुषीम् ।

त्वया सह चरिष्यामि निःसपत्ना यथासुखम् ॥ १६ ॥

' अतः आज तुम्हारे देखते - देखते मैं इस मानुषीको खा जाऊँगी और इस सौतके न रहनेपर तुम्हारे साथ सुखपूर्वक विचरण करूँगी ' ॥ १६ ॥

इत्युक्त्वा मृगशावाक्षीमलातसदृशेक्षणा ।

अभ्यगच्छत् सुसंक्रुद्धा महोल्का रोहिणीमिव ॥ १७ ॥

ऐसा कहकर दहकते हुए अंगारोंके समान नेत्रोंवाली शूर्पणखा अत्यन्त क्रोधमें भरकर मृगनयनी सीताकी ओर झपटी, मानो कोई बड़ी भारी उल्का रोहिणी नामक तारेपर टूट पड़ी हो ॥ १७ ॥

तां मृत्युपाशप्रतिमामापतन्तीं महाबलः ।

विगृह्य रामः कुपितस्ततो लक्ष्मणमब्रवीत् ॥ १८ ॥

महाबली श्रीरामने मौतके फंदेकी तरह आती हुई उस राक्षसीको हुंकारसे रोककर कुपित हो लक्ष्मणसे कहा- ॥ १८ ॥

क्रूरैरनार्यैः सौमित्रे परिहासः कथंचन ।

न कार्यः पश्य वैदेहीं कथंचित् सौम्य जीवतीम् ॥ १ ९ ॥

' सुमित्रानन्दन! क्रूर कर्म करनेवाले अनार्योंसे किसी प्रकारका परिहास भी नहीं करना चाहिये । सौम्य! देखो न, इस समय सीताके प्राण किसी प्रकार बड़ी मुश्किलसे बचे हैं ॥ १ ९ ॥

इमां विरूपामसतीमतिमत्तां महोदरीम् ।

राक्षस पुरुषव्याघ्र विरूपयितुमर्हसि ॥। २० ॥

' पुरुषसिंह! तुम्हें इस कुरूपा, कुलटा, अत्यन्त मतवाली और लंबे पेटवाली राक्षसीको कुरूप - किसी अङ्गसे हीन कर देना चाहिये ' ॥ २० ॥

इत्युक्तो लक्ष्मणस्तस्याः क्रुद्धो रामस्य पश्यतः ।

उद्धृत्य खड्गं चिच्छेद कर्णनासे महाबलः ॥ २१ ॥

श्रीरामचन्द्रजीके इस प्रकार आदेश देनेपर क्रोधमें भरे हुए महाबली लक्ष्मणने उनके देखते - देखते म्यानसे तलवार खींच ली और शूर्पणखाके नाक - कान काट लिये ॥ २१ ॥

निकृत्तकर्णनासा तु विस्वरं सा विनद्य च ।

यथागतं प्रदुद्राव घोरा शूर्पणखा वनम् ॥ २२ ॥

नाक और कान कट जानेपर भयंकर राक्षसी शूर्पणखा बड़े जोरसे चिल्लाकर जैसे आयी थी, उसी तरह वनमें भाग गयी ॥ २२ ॥

सा विरूपा महाघोरा राक्षसी शोणितोक्षिता ।

ननाद विविधान् नादान् यथा प्रावृषि तोयदः ॥ २३ ॥

खूनसे भीगी हुई वह महाभयंकर एवं विकराल रूपवाली निशाचरी नाना प्रकारके स्वरोंमें जोर - जोरसे चीत्कार करने लगी, मानो वर्षाकालमें मेघोंकी घटा गर्जन - तर्जन कर रही हो ॥ २३ ॥

सा विक्षरन्ती रुधिरं बहुधा घोरदर्शना ।

प्रगृह्य बाहू गर्जन्ती प्रविवेश महावनम् ॥ २४ ॥

वह देखनेमें बड़ी भयानक थी । उसने अपने कटे हुए अङ्गोंसे बारंबार खूनकी धारा बहाते और दोनों भुजाएँ ऊपर उठाकर चिग्घाड़ते हुए एक विशाल वनके भीतर प्रवेश किया ॥ २४ ॥

ततस्तु सा राक्षससङ्घसंवृतं खरं जनस्थानगतं विरूपिता । उपेत्य तं भ्रातरमुग्रतेजसं पपात भूमौ गगनाद् यथाशनिः ॥ २५ ॥

लक्ष्मणके द्वारा कुरूप की गयी शूर्पणखा वहाँसे भागकर राक्षससमूहसे घिरे हुए भयंकर तेजवाले जनस्थान-निवासी भ्राता खरके पास गयी और जैसे आकाशसे बिजली गिरती है, उसी प्रकार वह पृथ्वीपर गिर पड़ी ॥ ततः सभार्यं भयमोहमूच्छिता सलक्ष्मणं राघवमागतं वनम् । विरूपणं चात्मनि शोणितोक्षिता शशंस सर्वं भगिनी खरस्य सा ॥ २६ ॥

पृष्ठ 610

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 610 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

५ ९ ८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे खरकी वह बहन रक्तसे नहा गयी थी और भय | और लक्ष्मणके साथ श्रीरामचन्द्रजीके आने और अपने तथा मोहसे अचेत - सी हो रही थी । उसने वनमें सीता । कुरूप किये जानेका सारा वृत्तान्त खरसे कह सुनाया ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डेऽष्टादशः सर्गः ॥ १८ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें अठारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १८ ॥

एकोनविंशः सर्गः शूर्पणखाके मुखसे उसकी दुर्दशाका वृत्तान्त सुनकर क्रोधमें भरे हुए खरका श्रीराम आदिके वधके लिये चौदह राक्षसोंको भेजना

तां तथा पतितां दृष्ट्वा विरूपां शोणितोक्षिताम् ।

भगिनीं क्रोधसंतप्तः खरः पप्रच्छ राक्षसः ॥ १ ॥

अपनी बहिनको इस प्रकार अङ्गहीन और रक्तसे भीगी हुई अवस्थामें पृथ्वीपर पड़ी देख राक्षस खर क्रोधसे जल उठा और इस प्रकार पूछने लगा- ॥ १ ॥

उत्तिष्ठ तावदाख्याहि प्रमोहं जहि सम्भ्रमम् ।

व्यक्तमाख्याहि केन त्वमेवंरूपा विरूपिता ॥ २ ॥

' बहिन उठो और अपना हाल बताओ । मूर्च्छा और घबराहट छोड़ो तथा साफ - साफ कहो, किसने तुम्हें इस तरह रूपहीन बनाया है? ॥२ ॥

कः कृष्णसर्पमासीनमाशीविषमनागसम् ।

तुदत्यभिसमापन्नमङ्गल्यग्रेण लीलया ॥३ ॥

' कौन अपने सामने आकर चुपचाप बैठे हुए निरपराध एवं विषैले काले साँपको अपनी अँगुलियोंके अग्रभागसे खेल - खेल में पीड़ा दे रहा है? ॥ ३ ॥

कालपाशं समासज्य कण्ठे मोहान्न बुध्यते ।

यस्त्वामद्य समासाद्य पीतवान् विषमुत्तमम् ॥ ४ ॥

' जिसने आज तुमपर आक्रमण करके तुम्हारे नाक - कान काटे हैं, उसने उच्चकोटिका विष पी लिया है तथा अपने गलेमें कालका फंदा डाल लिया है, फिर भी मोहवश वह इस बातको समझ नहीं रहा है ॥ ४ ॥

बलविक्रमसम्पन्ना कामगा कामरूपिणी ।

इमामवस्थां नीता त्वं केनान्तकसमागता ॥ ५ ॥

' तुम तो स्वयं ही दूसरे प्राणियोंके लिये यमराजके समान हो, बल और पराक्रमसे सम्पन्न हो तथा इच्छानुसार सर्वत्र विचरने और अपनी रुचिके अनुसार रूप धारण करनेमें समर्थ हो, फिर भी तुम्हें किसने इस दुरवस्थामें डाला है; जिससे दुःखी होकर तुम यहाँ आयी हो? ॥ ५ ॥

देवगन्धर्वभूतानामृषीणां च महात्मनाम् ।

कोऽयमेवं महावीर्यस्त्वां विरूपां चकार ह ॥ ६ ॥

' देवताओं, गन्धर्वों, भूतों तथा महात्मा ऋषियोंमें यह कौन ऐसा महान् बलशाली है, जिसने तुम्हें रूपहीन बना दिया? ॥ ६ ॥

नहि पश्याम्यहं लोके यः कुर्यान्मम विप्रियम् ।

अमरेषु सहस्राक्षं महेन्द्रं पाकशासनम् ॥ ७ ॥

' संसारमें तो मैं किसीको ऐसा नहीं देखता, जो मेरा अप्रिय कर सके । देवताओंमें सहस्रनेत्रधारी पाकशासन इन्द्र भी ऐसा साहस कर सकें, यह मुझे नहीं दिखायी देता ॥

अद्याहं मार्गणैः प्राणानादास्ये जीवितान्तगैः ।

सलिले क्षीरमासक्तं निष्पिबन्निव सारसः ॥ ८ ॥

' जैसे हंस जलमें मिले हुए दूधको पी लेता है, उसी प्रकार मैं आज इन प्राणान्तकारी बाणोंसे तुम्हारे अपराधीके शरीरसे उसके प्राण ले लूँगा ॥ ८ ॥

निहतस्य मया संख्ये शरसंकृत्तमर्मणः ।

सफेनं रुधिरं कस्य मेदिनी पातुमिच्छति ॥ ९ ॥

' युद्धमें मेरे बाणोंसे जिसके मर्मस्थान छिन्न - भिन्न हो गये हैं तथा जो मेरे हाथों मारा गया है, ऐसे किस पुरुषके फेनसहित गरम - गरम रक्तको यह पृथ्वी पीना चाहती है? ॥ ९ ॥

कस्य पत्ररथाः कायान्मांसमुत्कृत्य संगताः ।

प्रहृष्टा भक्षयिष्यन्ति निहतस्य मया रणे ॥ १० ॥

' रणभूमिमें मेरे द्वारा मारे गये किस व्यक्तिके शरीरसे मांस कुतर - कुतरकर ये हर्षमें भरे हुए झुंड - के-झुंड पक्षी खायेंगे? ॥ १० ॥

तं न देवा न गन्धर्वा न पिशाचा न राक्षसाः ।

मयापकृष्टं कृपणं शक्तास्त्रातुं महाहवे ॥ ११ ॥

‘ जिसे मैं महासमरमें खींच लूँ, उस दीन अपराधीको देवता, गन्धर्व, पिशाच और राक्षस भी नहीं बचा सकते ॥

उपलभ्य शनैः संज्ञां तं मे शंसितुमर्हसि ।

येन त्वं दुर्विनीतेन वने विक्रम्य निर्जिता ॥ १२ ॥

' धीरे - धीरे होशमें आकर तुम मुझे उसका नाम