श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 761–770
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 761–770
पृष्ठ 761
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे प्रथमः सर्गः ७४ ९ ‘ लक्ष्मण! जिसने राज्यसे वञ्चित और हताश हो । जानेपर भी मेरा साथ नहीं छोड़ा - मेरा ही अनुसरण किया, उसके बिना अत्यन्त दीन होकर मैं कैसे जीवन धारण करूँगा ॥ १०८ ॥।
तच्चार्वाञ्चितपद्माक्षं सुगन्धि शुभमव्रणम् ।
अपश्यतो मुखं तस्याः सीदतीव मतिर्मम ॥ १० ९ ॥
‘ जो कमलदलके समान सुन्दर, मनोहर एवं प्रशंसनीय नेत्रोंसे सुशोभित है, जिससे मीठी - मीठी सुगन्ध निकलती रहती है, जो निर्मल तथा चेचक आदिके चिह्नसे रहित है, जनककिशोरीके उस दर्शनीय मुखको देखे बिना मेरी सुध - बुध खोयी जा रही है ॥ १० ९ ॥
स्मितहास्यान्तरयुतं गुणवन्मधुरं हितम् ।
वैदेह्या वाक्यमतुलं कदा श्रोष्यामि लक्ष्मण ॥ ११० ॥
' लक्ष्मण! वैदेहीके द्वारा कभी हँसकर और कभी मुसकराकर कही हुई वे मधुर, हितकर एवं लाभदायक बातें जिनकी कहीं तुलना नहीं है, मुझे अब कब सुनने को मिलेंगी? ॥ ११० ॥
प्राप्य दुःखं वने श्यामा मां मन्मथविकर्शितम् ।
नष्टदुःखेव हृष्टेव साध्वी साध्वभ्यभाषत ॥ १११ ॥
' सोलह वर्षकी - सी अवस्थावाली साध्वी सीता यद्यपि वनमें आकर कष्ट उठा रही थी, तथापि जब मुझे अनङ्गवेदना या मानसिक कष्टसे पीड़ित देखती, तब मानो उसका अपना सारा दुःख नष्ट हो गया हो, इस प्रकार प्रसन्न - सी होकर मेरी पीड़ा दूर करनेके लिये अच्छी - अच्छी बातें करने लगती थी ॥ १११ ॥
किं नु वक्ष्याम्ययोध्यायां कौसल्यां हि नृपात्मज ।
क्व सा स्नुषेति पृच्छन्तीं कथं चापि मनस्विनीम् ॥ ११२ ॥
‘ राजकुमार! अयोध्यामें चलनेपर जब मनस्विनी माता कौसल्या पूछेंगी कि ' मेरी बहूरानी कहाँ है? ' तो मैं उन्हें क्या उत्तर दूँगा? ॥ ११२ ॥
गच्छ लक्ष्मण पश्य त्वं भरतं भ्रातृवत्सलम् ।
नह्यहं जीवितुं शक्तस्तामृते जनकात्मजाम् ॥ ११३ ॥
इति रामं महात्मानं विलपन्तमनाथवत् ।
उवाच लक्ष्मणो भ्राता वचनं युक्तमव्ययम् ॥ ११४ ॥
' लक्ष्मण! तुम जाओ, भ्रातृवत्सल भरतसे मिलो । मैं तो जनकनन्दिनी सीताके बिना जीवित नहीं रह सकता । ' इस प्रकार महात्मा श्रीरामको अनाथकी भाँति । विलाप करते देख भाई लक्ष्मणने युक्तियुक्त एवं निर्दोष वाणीमें कहा— ॥ ११२-११४ ॥
संस्तम्भ राम भद्रं ते मा शुचः पुरुषोत्तम ।
नेदृशानां मतिर्मन्दा भवत्यकलुषात्मनाम् ॥ ११५ ॥
' पुरुषोत्तम श्रीराम! आपका भला हो । आप अपनेको सँभालिये । शोक न कीजिये । आप जैसे पुण्यात्मा पुरुषोंकी बुद्धि उत्साहशून्य नहीं होती ॥ ११५ ॥
स्मृत्वा वियोगजं दुःखं त्यज स्नेहं प्रिये जने ।
अतिस्नेहपरिष्वङ्गाद् वर्तिरार्द्रापि दह्यते ॥ ११६ ॥
' स्वजनोंके अवश्यम्भावी वियोगका दुःख सभी को सहना पड़ता है, इस बातको स्मरण करके अपने प्रिय जनोंके प्रति अधिक स्नेह ( आसक्ति ) को त्याग दीजिये; क्योंकि जल आदिसे भीगी हुई बत्ती भी अधिक स्नेह ( तेल ) में डुबो दी जानेपर जलने लगती है ॥ ११६ ॥
यदि गच्छति पातालं ततोऽभ्यधिकमेव वा ।
सर्वथा रावणस्तात न भविष्यति राघव ॥ ११७ ॥
' तात रघुनन्दन! यदि रावण पातालमें या उससे भी अधिक दूर चला जाय तो भी वह अब किसी तरह जीवित नहीं रह सकता ॥ ११७ ॥
प्रवृत्तिर्लभ्यतां तावत् तस्य पापस्य रक्षसः ।
ततो हास्यति वा सीतां निधनं वा गमिष्यति ॥ ११८ ॥
‘ पहले उस पापी राक्षसका पता लगाइये । फिर या तो वह सीताको वापस करेगा या अपने प्राणोंसे हाथ धो बैठेगा ॥ ११८ ॥
यदि याति दितेर्गर्भं रावणं सह सीतया ।
तत्राप्येनं हनिष्यामि न चेद् दास्यति मैथिलीम् ॥ ११ ९ ॥
' रावण यदि सीताको साथ लेकर दितिके गर्भ में जाकर छिप जाय तो भी यदि मिथिलेशकुमारीको लौटा न देगा तो मैं वहाँ भी उसे मार डालूँगा ॥ ११ ९ ॥
स्वास्थ्यं भद्रं भजस्वार्य त्यज्यतां कृपणा मतिः ।
अर्थो हि नष्टकार्यार्थैरयत्नेनाधिगम्यते ॥ १२० ॥
' अतः आर्य! आप कल्याणकारी धैर्यको अपनाइये । वह दीनतापूर्ण विचार त्याग दीजिये । जिनका प्रयत्न और धन नष्ट हो गया है, वे पुरुष यदि उत्साहपूर्वक उद्योग न करें तो उन्हें उस अभीष्ट अर्थकी प्राप्ति नहीं हो सकती ॥१२० ॥
उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम् ।
सोत्साहस्य हि लोकेषु न किंचिदपि दुर्लभम् ॥१२१ ॥
4 ' भैया! उत्साह ही बलवान् होता है । उत्साहसे बढ़कर दूसरा कोई बल नहीं है । उत्साही पुरुषके लिये संसारमें कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं है ॥ १२१ ॥
पृष्ठ 762
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७५० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
उत्साहवन्तः पुरुषा नावसीदन्ति कर्मसु ।
उत्साहमात्रमाश्रित्य प्रतिलप्स्याम जानकीम् ॥ १२२ ॥
' जिनके हृदयमें उत्साह होता है वे पुरुष
कठिन - से - कठिन कार्य आ पड़नेपर हिम्मत नहीं हारते ।
हमलोग केवल उत्साहका आश्रय लेकर ही जनक-नन्दिनीको प्राप्त कर सकते हैं ॥ १२२ ॥
त्यजतां कामवृत्तत्वं शोकं संन्यस्य पृष्ठतः ।
महात्मानं कृतात्मानमात्मानं नावबुध्यसे ॥ १२३ ॥
' शोकको पीछे छोड़कर कामीके से व्यवहारका त्याग कीजिये । आप महात्मा एवं कृतात्मा ( पवित्र अन्तःकरणवाले ) हैं, किंतु इस समय अपने - आपको भूल गये हैं — अपने स्वरूपका स्मरण नहीं कर रहे हैं ' ॥ १२३ ॥
एवं सम्बोधितस्तेन शोकोपहतचेतनः ।
त्यज्य शोकं च मोहं च रामो धैर्यमुपागमत् ॥ १२४ ॥
लक्ष्मणके इस प्रकार समझानेपर शोकसे संतप्तचित्त हुए श्रीरामने शोक और मोहका परित्याग करके धैर्य धारण किया ॥ १२४ ॥
सोऽभ्यतिक्रामदव्यग्रस्तामचिन्त्यपराक्रमः ।
रामः पम्पां सुरुचिरां रम्यां पारिप्लवद्रुमाम् ॥ १२५ ॥
तदनन्तर व्यग्रतारहित ( शान्तस्वरूप ) अचिन्त्य-पराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी जिसके तटवर्ती वृक्ष वायुके झोंके खाकर झूम रहे थे, उस परम सुन्दर रमणीय पम्पासरोवरको लाँघकर आगे बढ़े ॥ १२५ ॥
निरीक्षमाणः सहसा महात्मा सर्वं वनं निर्झरकन्दरं च । उद्विग्नचेताः सह लक्ष्मणेन विचार्य दुःखोपहतः प्रतस्थे ॥ १२६ ॥
सीताके स्मरणसे जिनका चित्त उद्विग्र हो गया था, अतएव जो दुःखमें डूबे हुए थे, वे महात्मा श्रीराम लक्ष्मणकी कही हुई बातोंपर विचार करके सहसा सावधान हो गये और झरनों तथा कन्दराओंसहित उस सम्पूर्ण वनका निरीक्षण करते हुए वहाँसे आगेको प्रस्थित हुए ॥ १२६ ॥
तं मत्तमातङ्गविलासगामी गच्छन्तमव्यग्रमना महात्मा । स लक्ष्मणो राघवमिष्टचेष्टो ररक्ष धर्मेण बलेन चैव ॥ १२७ ॥ ।
मतवाले हाथीके समान विलासपूर्ण गतिसे चलनेवाले शान्तचित्त महात्मा लक्ष्मण आगे - आगे चलते हुए श्रीरघुनाथजीकी उनके अनुकूल चेष्टा करते धर्म और बलके द्वारा रक्षा करने लगे ॥१२७ ॥
तावृष्यमूकस्य समीपचारी चरन् ददर्शाद्भुतदर्शनीयौ । शाखामृगाणामधिपस्तरस्वी वितत्रसे नैव विचेष्ट चेष्टाम् ॥ १२८ ॥
ऋष्यमूक पर्वतके समीप विचरनेवाले बलवान् वानरराज सुग्रीव पम्पाके निकट घूम रहे थे । उसी समय उन्होंने उन अद्भुत दर्शनीय वीर श्रीराम और लक्ष्मणको देखा । देखते ही उनके मनमें यह भय हो गया कि हो न हो इन्हें मेरे शत्रु वालीने ही भेजा होगा, फिर तो वे इतने डर गये कि खाने - पीने आदिकी भी चेष्टा न कर सके ॥ १२८ ॥
स तौ महात्मा गजमन्दगामी शाखामृगस्तत्र चरंश्चरन्तौ । दृष्ट्वा विषादं परमं जगाम चिन्तापरीतो भयभारभग्नः ॥ १२ ९ ॥ हाथी के समान मन्दगतिसे चलनेवाले महामना वानरराज सुग्रीव जो वहाँ विचर रहे थे, उस समय एक साथ आगे बढ़ते हुए उन दोनों भाइयोंको देखकर चिन्तित हो उठे । भयके भारी भारसे उनका उत्साह नष्ट हो गया । वे महान् दुःखमें पड़ गये ॥ १२ ९ ॥ तमाश्रमं त्रस्ताश्च मतङ्ग सुखदायक प्रवेश होना पुण्यसुखं शरण्यं
सदैव शाखामृगसेवितान्तम् ।
दृष्ट्वा हरयोऽभिजग्मु-महौजसौ राघवलक्ष्मणौ तौ ॥ १३० ॥
मुनिका वह आश्रम परम पवित्र एवं था । मुनिके शापसे उसमें वालीका कठिन था, इसलिये वह दूसरे वानरोंका आश्रय बना हुआ था । उस आश्रम या वनके भीतर सदा ही अनेकानेक शाखामृग निवास करते थे । उस दिन उन महातेजस्वी श्रीराम और लक्ष्मणको देखकर दूसरे- दूसरे वानर भी भयभीत हो आश्रमके भीतर चले गये ॥ १३० ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे प्रथमः सर्गः ॥ १ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें पहला सर्ग पूरा हुआ ॥ १ ॥
पृष्ठ 763
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे द्वितीयः सर्गः ७५१ द्वितीयः सर्गः सुग्रीव तथा वानरोंकी आशङ्का, हनुमान्जीद्वारा उसका निवारण तथा सुग्रीवका हनुमान्जीको श्रीराम - लक्ष्मणके पास उनका भेद लेनेके लिये भेजना
तौ तु दृष्ट्वा महात्मानौ भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ।
वरायुधधरौ वीरौ सुग्रीवः शङ्कितोऽभवत् ॥ १ ॥
महात्मा श्रीराम और लक्ष्मण दोनों भाइयोंको श्रेष्ठ आयुध धारण किये वीर वेशमें आते देख ( ऋष्यमूक पर्वतपर बैठे हुए ) सुग्रीवके मनमें बड़ी शङ्का हुई ॥ १ ॥
उद्विग्नहृदयः सर्वा दिशः समवलोकयन् ।
न व्यतिष्ठत कस्मिंश्चिद् देशे वानरपुंगवः ॥ २ ॥
वे उद्विग्ग्रचित्त होकर चारों दिशाओंकी ओर देखने लगे । उस समय वानरशिरोमणि सुग्रीव किसी एक स्थानपर स्थिर न रह सके ॥ २ ॥
नैव चक्रे मनः स्थातुं वीक्षमाणौ महाबलौ ।
कपेः परमभीतस्य चित्तं व्यवससाद ह ॥३ ॥
महाबली श्रीराम और लक्ष्मणको देखते हुए सुग्रीव अपने मनको स्थिर न रख सके । उस समय अत्यन्त भयभीत हुए उन वानरराजका चित्त बहुत दुःखी हो गया ॥ ३ ॥
चिन्तयित्वा स धर्मात्मा विमृश्य गुरुलाघवम् ।
सुग्रीवः परमोद्विग्नः सर्वैस्तैर्वानरैः सह ॥ ४ ॥
सुग्रीव धर्मात्मा थे — उन्हें राजधर्मका ज्ञान था । उन्होंने मन्त्रियोंके साथ विचारकर अपनी दुर्बलता और शत्रुपक्षकी प्रबलताका निश्चय किया । तत्पश्चात् वे समस्त वानरोंके साथ अत्यन्त उद्विग्न हो उठे ॥ ४ ॥
ततः स सचिवेभ्यस्तु सुग्रीवः प्लवगाधिपः ।
शशंस परमोद्विग्नः पश्यंस्तौ रामलक्ष्मणौ ॥ ५ ॥
वानरराज सुग्रीवके हृदयमें बड़ा उद्वेग हो गया था । वे श्रीराम और लक्ष्मणकी ओर देखते हुए अपने मन्त्रियोंसे इस प्रकार बोले— ॥५ ॥
एतौ वनमिदं दुर्गं वालिप्रणिहितौ ध्रुवम् ।
छद्मना चीरवसनौ प्रचरन्ताविहागतौ ॥ ६ ॥
' निश्चय ही ये दोनों वीर वालीके भेजे हुए ही इस दुर्गम वनमें विचरते हुए यहाँ आये हैं । इन्होंने छलसे चीर वस्त्र धारण कर लिये हैं, जिससे हम इन्हें पहचान न सकें ' ॥ ६ ॥
ततः सुग्रीवसचिवा दृष्ट्वा परमधन्विनौ ।
जग्मुर्गिरितटात् तस्मादन्यच्छिखरमुत्तमम् ॥ ७॥
उधर सुग्रीवके सहायक दूसरे- दूसरे वानरोंने जब । उन महाधनुर्धर श्रीराम और लक्ष्मणको देखा, तब वे उस पर्वततटसे भागकर दूसरे उत्तम शिखरपर जा पहुँचे ॥ ७ ॥
ते क्षिप्रमभिगम्याथ यूथपा यूथपर्षभम् ।
हो वानरश्रेष्ठं परिवार्योपतस्थिरे ॥ ८ ॥
वे यूथपति वानर शीघ्रतापूर्वक जाकर यूथपतियोंके सरदार वानरशिरोमणि सुग्रीवको चारों ओरसे घेरकर उनके पास खड़े हो गये ॥ ८ ॥
एवमेकायनगताः प्लवमाना गिरेर्गिरिम् ।
प्रकम्पयन्तो वेगेन गिरीणां शिखराणि च ॥ ९ ॥
ततः शाखामृगाः सर्वे प्लवमाना महाबलाः ।
बभञ्जुश्च नगांस्तत्र पुष्पितान् दुर्गमाश्रितान् ॥ १० ॥
इस तरह एक पर्वतसे दूसरे पर्वतपर उछलते-कूदते और अपने वेगसे उन पर्वत - शिखरोंको प्रकम्पित करते हुए वे समस्त महाबली वानर एक मार्गपर आ गये । उन सबने उछल - कूदकर उस समय वहाँ दुर्गम स्थानोंमें स्थित हुए पुष्पशोभित बहुसंख्यक वृक्षोंको तोड़ डाला था ॥ ९ -१० ॥
आप्लवन्तो हरिवराः सर्वतस्तं महागिरिम् ।
मृगमार्जारशार्दूलांस्त्रासयन्तो ययुस्तदा ॥ ११ ॥
उस बेलामें चारों ओरसे उस महान् पर्वतपर उछलकर आते हुए वे श्रेष्ठ वानर वहाँ रहनेवाले मृगों, बिलावों तथा व्याघ्रोंको भयभीत करते हुए जा रहे थे ॥
ततः सुग्रीवसचिवाः पर्वतेन्द्रे समाहिताः ।
संगम्य कपिमुख्येन सर्वे प्राञ्जलयः स्थिताः ॥ १२ ॥
इस प्रकार सुग्रीवके सभी सचिव पर्वतराज ऋष्यमूकपर आ पहुँचे और एकाग्रचित्त हो उन वानरराजसे मिलकर उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गये ॥ १२ ॥
ततस्तु भयसंत्रस्तं वालिकिल्बिषशङ्कितम् ।
उवाच हनुमान् वाक्यं सुग्रीवं वाक्यकोविदः ॥ १३ ॥
तदनन्तर वालीसे बुराईकी आशङ्का करके सुग्रीवको भयभीत देख बातचीत करनेमें कुशल हनुमान्जी बोले—
सम्भ्रमस्त्यज्यतामेष सर्वैर्वालिकृते महान् ।
मलयोऽयं गिरिवरो भयं नेहास्ति वालिनः ॥ १४ ॥
' आप सब लोग वालीके कारण होनेवाली इस भारी घबराहटको छोड़ दीजिये । यह मलय नामक श्रेष्ठ पर्वत है । यहाँ वालीसे कोई भय नहीं है ॥ १४ ॥
पृष्ठ 764
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७५२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
यस्मादुद्विग्नचेतास्त्वं विद्रुतो हरिपुङ्गव ।
तं क्रूरदर्शनं क्रूरं नेह पश्यामि वालिनम् ॥ १५ ॥
“ वानरशिरोमणे! जिससे उद्विग्नचित्त होकर आप भागे हैं, उस क्रूर दिखायी देनेवाले निर्दय वालीको मैं यहाँ नहीं देखता हूँ ॥ १५ ॥
यस्मात् तव भयं सौम्य पूर्वजात् पापकर्मणः ।
स नेह वाली दुष्टात्मा न ते पश्याम्यहं भयम् ॥ १६ ॥
' सौम्य! आपको अपने जिस पापाचारी बड़े भाईसे भय प्राप्त हुआ है, वह दुष्टात्मा वाली यहाँ नहीं आ सकता; अतः मुझे आपके भयका कोई कारण नहीं दिखायी देता ॥
अहो शाखामृगत्वं ते व्यक्तमेव प्लवङ्गम ।
लघुचित्ततयाऽऽत्मानं न स्थापयसि यो मतौ ॥ १७ ॥
‘ आश्चर्य है कि इस समय आपने अपनी वानरोचित चपलताको ही प्रकट किया है । वानरप्रवर! आपका चित्त चञ्चल है । इसलिये आप अपनेको विचार - मार्गपर स्थिर नहीं रख पाते हैं ॥ १७ ॥
बुद्धिविज्ञानसम्पन्न इङ्गितैः सर्वमाचर ।
नह्यबुद्धिं गतो राजा सर्वभूतानि शास्ति हि ॥ १८ ॥
' बुद्धि और विज्ञानसे सम्पन्न होकर आप दूसरोंकी चेष्टाओंके द्वारा उनका मनोभाव समझें और उसीके अनुसार सभी आवश्यक कार्य करें; क्योंकि जो राजा बुद्धि - बलका आश्रय नहीं लेता, वह सम्पूर्ण प्रजापर शासन नहीं कर सकता ' ॥ १८ ॥
सुग्रीवस्तु शुभं वाक्यं श्रुत्वा सर्वं हनूमतः ।
ततः शुभतरं वाक्यं हनूमन्तमुवाच ह ॥ १ ९ ॥
हनुमान्जीके मुखसे निकले हुए इन सभी श्रेष्ठ वचनोंको सुनकर सुग्रीवने उनसे बहुत ही उत्तम बात कही-दीर्घबाहू विशालाक्षौ शरचापासिधारिणौ । कस्य न स्याद् भयं दृष्ट्वा ह्येतौ सुरसुतोपमौ ॥ २० ॥
' इन दोनों वीरोंकी भुजाएँ लंबी और नेत्र बड़े-बड़े हैं । ये धनुष, बाण और तलवार धारण किये देवकुमारोंके समान शोभा पा रहे हैं । इन दोनोंको देखकर किसके मनमें भयका संचार न होगा ॥ २० ॥
वालिप्रणिहितावेव शङ्केऽहं पुरुषोत्तमौ ।
राजानो बहुमित्राश्च विश्वासो नात्र हि क्षमः ॥ २१ ॥
' मेरे मनमें संदेह है कि ये दोनों श्रेष्ठ पुरुष वालीके ही भेजे हुए हैं; क्योंकि राजाओंके बहुत - से मित्र होते हैं । अतः उनपर विश्वास करना उचित नहीं है ॥ २१ ॥
अरयश्च मनुष्येण विज्ञेयाश्छद्मचारिणः ।
विश्वस्तानामविश्वस्ताश्छिद्रेषु प्रहरन्त्यपि ॥ २२ ॥ ।
‘ प्राणिमात्रको छद्मवेषमें विचरनेवाले शत्रुओंको विशेषरूपसे पहचाननेकी चेष्टा करनी चाहिये; क्योंकि वे दूसरोंपर अपना विश्वास जमा लेते हैं, परंतु स्वयं किसीका विश्वास नहीं करते और अवसर पाते ही उन विश्वासी पुरुषोंपर ही प्रहार कर बैठते हैं ॥ २२ ॥
कृत्येषु वाली मेधावी राजानो बहुदर्शिनः ।
भवन्ति परहन्तारस्ते ज्ञेयाः प्राकृतैर्नरैः ॥ २३ ॥
' वाली इन सब कार्योंमें बड़ा कुशल है । राजालोग बहुदर्शी होते हैं- वञ्चनाके अनेक उपाय जानते हैं, । इसीलिये शत्रुओंका विध्वंस कर डालते हैं । ऐसे शत्रुभूत राजाओंको प्राकृत वेशभूषावाले मनुष्यों ( गुप्तचरों ) द्वारा जाननेका प्रयत्न करना चाहिये ॥ २३ ॥
तौ त्वया प्राकृतेनेव गत्वा ज्ञेयौ प्लवंगम ।
इङ्गितानां प्रकारैश्च रूपव्याभाषणेन च ॥ २४ ॥
' अतः कपिश्रेष्ठ! तुम भी एक साधारण पुरुषकी भाँति यहाँसे जाओ और उनकी चेष्टाओंसे, रूपसे तथा बातचीतके तौर - तरीकोंसे उन दोनोंका यथार्थ परिचय प्राप्त करो ॥ २४ ॥
लक्षयस्व तयोर्भावं प्रहृष्टमनसौ यदि ।
विश्वासयन् प्रशंसाभिरिङ्गितैश्च पुनः पुनः ॥ २५ ॥
' उनके मनोभावोंको समझो । यदि वे प्रसन्नचित्त जान पड़ें तो बारंबार मेरी प्रशंसा करके तथा मेरे अभिप्रायको सूचित करनेवाली चेष्टाओंद्वारा मेरे प्रति उनका विश्वास उत्पन्न करो ॥ २५ ॥
ममैवाभिमुखं स्थित्वा पृच्छ त्वं हरिपुङ्गव ।
प्रयोजनं प्रवेशस्य वनस्यास्य धनुर्धरौ ॥ २६ ॥
' वानरशिरोमणे! तुम मेरी ही ओर मुँह करके खड़ा होना और उन धनुर्धर वीरोंसे इस वनमें प्रवेश करनेका कारण पूछना ॥ २६ ॥
शुद्धात्मानौ यदि त्वेतौ जानीहि त्वं प्लवङ्गम ।
व्याभाषितैर्वा रूपैर्वा विज्ञेया दुष्टतानयोः ॥ २७ ॥
' यदि उनका हृदय शुद्ध जान पड़े तो भी तरह - तरहकी बातों और आकृतिके द्वारा यह जाननेकी विशेष चेष्टा करनी चाहिये कि वे दोनों कोई दुर्भावना लेकर तो नहीं आये हैं ' ॥ २७ ॥
इत्येवं कपिराजेन संदिष्टो मारुतात्मजः ।
चकार गमने बुद्धिं यत्र तौ रामलक्ष्मणौ ॥ २८ ॥
वानरराज सुग्रीवके इस प्रकार आदेश देनेपर पवनकुमार हनुमान्जीने उस स्थानपर जानेका विचार किया, जहाँ श्रीराम और लक्ष्मण विद्यमान थे ॥ २८ ॥
पृष्ठ 765
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे तृतीयः सर्गः ७५३ तथेति सम्पूज्य वचस्तु तस्य अत्यन्त डरे हुए दुर्जय वानर सुग्रीवके उस कपेः सुभीतस्य दुरासदस्य । वचनका आदर करके ' बहुत अच्छा कहकर ' महानुभाव महानुभावो हनुमान् ययौ तदा हनुमान्जी जहाँ अत्यन्त बलशाली श्रीराम और लक्ष्मण
स यत्र रामोऽतिबली सलक्ष्मणः ॥ २ ९ ॥ । थे, उस स्थानके लिये तत्काल चल दिये ॥ २ ९ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्वितीयः सर्गः ॥ २ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें दूसरा सर्ग पूरा हुआ ॥ २ ॥
तृतीयः सर्गः हनुमान्जीका श्रीराम और लक्ष्मणसे वनमें आनेका कारण पूछना और अपना तथा सुग्रीवका परिचय देना, श्रीरामका उनके वचनोंकी प्रशंसा करके लक्ष्मणको अपनी ओरसे बात करनेकी आज्ञा देना तथा लक्ष्मणद्वारा अपनी प्रार्थना स्वीकृत होनेसे हनुमान्जीका प्रसन्न होना
वचो विज्ञाय हनुमान् सुग्रीवस्य महात्मनः ।
पर्वतादृष्यमूकात् तु पुप्लुवे यत्र राघवौ ॥ १ ॥
महात्मा सुग्रीवके कथनका तात्पर्य समझकर हनुमान्जी ऋष्यमूक पर्वतसे उस स्थानकी ओर उछलते हुए चले, जहाँ वे दोनों रघुवंशी बन्धु विराजमान थे ॥
कपिरूपं परित्यज्य हनुमान् मारुतात्मजः ।
भिक्षुरूपं ततो भेजे शठबुद्धितया कपिः ॥ २ ॥
पवनकुमार वानरवीर हनुमान्ने यह सोचकर कि मेरे इस कपिरूपपर किसीका विश्वास नहीं जम सकता, अपने उस रूपका परित्याग करके भिक्षु ( सामान्य तपस्वी ) का रूप धारण कर लिया ॥ २ ॥
ततश्च हनुमान् वाचा श्लक्ष्णया सुमनोज्ञया ।
विनीतवदुपागम्य राघवौ प्रणिपत्य च ॥ ३ ॥
आबभाषे च तौ वीरौ यथावत् प्रशशंस च ।
सम्पूज्य विधिवद् वीरौ हनुमान् वानरोत्तमः ॥ ४ ॥
उवाच कामतो वाक्यं मृदु सत्यपराक्रमौ ।
राजर्षिदेवप्रतिमौ तापसौ संशितव्रतौ ॥ ५ ॥
तदनन्तर हनुमान्ने विनीतभावसे उन दोनों रघुवंशी वीरोंके पास जाकर उन्हें प्रणाम करके मनको अत्यन्त प्रिय लगनेवाली मधुर वाणीमें उनके साथ वार्तालाप आरम्भ किया । वानरशिरोमणि हनुमान्ने पहले तो उन दोनों वीरोंकी यथोचित प्रशंसा की । फिर विधिवत् उनका पूजन ( आदर ) करके स्वच्छन्द-रूपसे मधुर वाणीमें कहा — ' वीरो! आप दोनों सत्य-पराक्रमी, राजर्षियों और देवताओंके समान प्रभावशाली, तपस्वी तथा कठोर व्रतका पालन करनेवाले जान पड़ते $ 113-4 11
। देशं कथमिमं प्राप्तौ भवन्तौ वरवर्णिनौ ।
त्रासयन्तौ मृगगणानन्यांश्च वनचारिणः ॥ ६ ॥
पम्पातीररुहान् वृक्षान् वीक्षमाणौ समन्ततः ।
इमां नदीं शुभजलां शोभयन्तौ तरस्विनौ ॥ ७ ॥
धैर्यवन्तौ सुवर्णाभौ कौ युवां चीरवाससौ ।
निःश्वसन्तौ वरभुजौ पीडयन्ताविमाः प्रजाः ॥ ८ ॥
' आपके शरीरकी कान्ति बड़ी सुन्दर है । आप दोनों इस वन्य प्रदेशमें किसलिये आये हैं । वनमें विचरनेवाले मृगसमूहों तथा अन्य जीवोंको भी त्रास देते पम्पासरोवरके तटवर्ती वृक्षोंको सब ओरसे देखते और इस सुन्दर जलवाली नदी - सरीखी पम्पाको सुशोभित करते हुए आप दोनों वेगशाली वीर कौन हैं? आपके अङ्गोंकी कान्ति सुवर्णके समान प्रकाशित होती है । आप दोनों बड़े धैर्यशाली दिखायी देते हैं । आप दोनोंके अङ्गोंपर चीर वस्त्र शोभा पाता है । आप दोनों लंबी साँस खींच रहे हैं । आपकी भुजाएँ विशाल हैं । आप अपने प्रभावसे इस वनके प्राणियोंको पीड़ा दे रहे हैं । बताइये, आपका क्या परिचय है? ॥६–८ ॥
सिंहविप्रेक्षितौ वीरौ महाबलपराक्रमौ ।
शक्रचापनिभे चापे गृहीत्वा शत्रुनाशनौ ॥ ९ ॥
' आप दोनों वीरोंकी दृष्टि सिंहके समान है । आपके बल और पराक्रम महान् हैं । इन्द्र - धनुष समान महान् शरासन धारण करके आप शत्रुओंको नष्ट करनेकी शक्ति रखते हैं ॥ ९ ॥
श्रीमन्तौ रूपसम्पन्नौ वृषभश्रेष्ठविक्रमौ ।
हस्तिहस्तोपमभुजौ द्युतिमन्त नरर्षभौ ॥१० ॥
' आप कान्तिमान् तथा रूपवान् हैं । आप विशालकाय
पृष्ठ 766
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७५४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे साँड़के समान मन्दगतिसे चलते हैं । आप दोनोंकी भुजाएँ हाथीकी सूँड़के समान जान पड़ती हैं । आप मनुष्योंमें श्रेष्ठ और परम तेजस्वी हैं ॥ १० ॥
प्रभया पर्वतेन्द्रोऽसौ युवयोरवभासितः ।
राज्यार्हावमरप्रख्यौ कथं देशमिहागतौ ॥ ११ ॥
' आप दोनोंकी प्रभासे गिरिराज ऋष्यमूक जगमगा रहा है । आपलोग देवताओंके समान पराक्रमी और राज्य भोगनेके योग्य हैं । भला, इस दुर्गम वनप्रदेशमें आपका आगमन कैसे सम्भव हुआ ॥ ११ ॥
पद्मपत्रेक्षणौ वीरौ जटामण्डलधारिणौ ।
अन्योन्यसदृशौ वीरौ देवलोकादिहागतौ ॥ १२ ॥
' आपके नेत्र प्रफुल्ल कमल - दलके समान शोभा पाते हैं । आपमें वीरता भरी है । आप दोनों अपने मस्तकपर जटामण्डल धारण करते हैं और दोनों ही एक - दूसरेके समान हैं । वीरो! क्या आप देवलोकसे यहाँ पधारे हैं? ॥
यदृच्छयेव सम्प्राप्तौ चन्द्रसूर्यौ वसुंधराम् ।
विशालवक्षसौ वीरौ मानुषौ देवरूपिणौ ॥ १३ ॥
' आप दोनोंको देखकर ऐसा जान पड़ता है, मानो चन्द्रमा और सूर्य स्वेच्छासे ही इस भूतलपर उतर आये हैं । आपके वक्षःस्थल विशाल हैं । मनुष्य होकर भी आपके रूप देवताओंके तुल्य हैं ॥१३ ॥
सिंहस्कन्धौ महोत्साहौ समदाविव गोवृषौ ।
आयताश्च सुवृत्ताश्च बाहवः परिघोपमाः ॥ १४ ॥
सर्वभूषणभूषार्हाः किमर्थं न विभूषिताः ।
उभौ योग्यावहं मन्ये रक्षितुं पृथिवीमिमाम् ॥ १५ ॥
ससागरवनां कृत्स्नां विन्ध्यमेरुविभूषिताम् । ' आपके कंधे सिंहके समान हैं । आपमें महान् उत्साह भरा हुआ है । आप दोनों मदमत्त साँड़ोंके समान प्रतीत होते हैं । आपकी भुजाएँ विशाल, सुन्दर, गोल - गोल और परिघके समान सुदृढ़ हैं । ये समस्त आभूषणोंको धारण करनेके योग्य हैं तो भी आपने इन्हें विभूषित क्यों नहीं किया है? मैं तो समझता हूँ कि आप दोनों समुद्रों और वनोंसे युक्त तथा विन्ध्य और मेरु आदि पर्वतोंसे विभूषित इस सारी पृथ्वीकी रक्षा करनेके योग्य हैं ॥ १४-१५ ॥ इमे च धनुषी चित्रे श्लक्ष्णे चित्रानुलेपने ॥ १६ ॥
प्रकाशेते यथेन्द्रस्य वज्रे हेमविभूषिते । ' आपके ये दोनों धनुष विचित्र, चिकने तथा अद्भुत अनुलेपनसे चित्रित हैं । इन्हें सुवर्णसे विभूषित किया गया है; अतः ये इन्द्रके वज्रके समान प्रकाशित हो रहे हैं ॥ १६३ ॥
। सम्पूर्णाश्च शितैर्बाणैस्तूणाश्च शुभदर्शनाः ॥ १७ ॥
जीवितान्तकरैर्घोरैर्ज्वलद्भिरिव पन्नगैः । ' प्राणका अन्त कर देनेवाले सर्पोंके समान भयंकर तथा प्रकाशमान तीखे बाणोंसे भरे हुए आप दोनोंके तूणीर बड़े सुन्दर दिखायी देते हैं ' ॥ १७३ ॥
महाप्रमाणौ विपुलौ तप्तहाटकभूषणौ ॥ १८ ॥
खड्गावेतौ विराजेते निर्मुक्तभुजगाविव । ' आपके ये दोनों खड्ग बहुत बड़े और विस्तृत हैं । इन्हें पक्के सोनेसे विभूषित किया गया है । ये दोनों केंचुल छोड़कर निकले हुए सर्पोंके समान शोभा पाते हैं ॥ एवं मां परिभाषन्तं कस्माद् वै नाभिभाषतः ॥ १ ९ ॥
सुग्रीवो नाम धर्मात्मा कश्चिद् वानरपुङ्गवः ।
वीरो विनिकृतो भ्रात्रा जगद्भ्रमति दुःखितः ॥ २० ॥
' वीरो! इस तरह मैं बारम्बार आपका परिचय पूछ रहा हूँ, आपलोग मुझे उत्तर क्यों नहीं दे रहे हैं? यहाँ सुग्रीव नामक एक श्रेष्ठ वानर रहते हैं, जो बड़े धर्मात्मा और वीर हैं । उनके भाई वालीने उन्हें घरसे निकाल दिया है; इसलिये वे अत्यन्त दुःखी होकर सारे जगत्में मारे - मारे फिरते हैं ॥ २० ॥
प्राप्तोऽहं प्रेषितस्तेन सुग्रीवेण महात्मना ।
राज्ञा वानरमुख्यानां हनुमान् नाम वानरः ॥ २१ ॥
' उन्हीं वानरशिरोमणियोंके राजा महात्मा सुग्रीव भेजनेसे मैं यहाँ आया हूँ । मेरा नाम हनुमान् है । मैं भी वानरजातिका ही हूँ ॥ २१ ॥
युवाभ्यां स हि धर्मात्मा सुग्रीवः सख्यमिच्छति ।
तस्य मां सचिवं वित्तं वानरं पवनात्मजम् ॥ २२ ॥
भिक्षुरूपप्रतिच्छन्नं सुग्रीवप्रियकारणात् ।
ऋष्यमूकादिह प्राप्तं कामगं कामचारिणम् ॥ २३ ॥
' धर्मात्मा सुग्रीव आप दोनोंसे मित्रता करना चाहते हैं । मुझे आपलोग उन्हींका मन्त्री समझें । मैं वायुदेवताका वानरजातीय पुत्र हूँ । मेरी जहाँ इच्छा हो, जा सकता हूँ और जैसा चाहूँ, रूप धारण कर सकता हूँ । इस समय सुग्रीवका प्रिय करनेके लिये भिक्षुके रूपमें अपनेको छिपाकर मैं ऋष्यमूक पर्वतसे यहाँपर आया हूँ ' ॥
एवमुक्त्वा तु हनुमांस्तौ वीरौ रामलक्ष्मणौ ।
वाक्यज्ञो वाक्यकुशलः पुनर्नोवाच किंचन ॥ २४ ॥
उन दोनों भाई वीरवर श्रीराम और लक्ष्मणसे ऐसा कहकर बातचीत करनेमें कुशल तथा बातका मर्म समझनेमें निपुण हनुमान् चुप हो गये; फिर कुछ न बोले ॥ २४ ॥
पृष्ठ 767
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे तृतीयः सर्गः ७५५
एतच्छ्रुत्वा वचस्तस्य राम्रो लक्ष्मणमब्रवीत् ।
प्रहृष्टवदनः श्रीमान् भ्रातरं पार्श्वतः स्थितम् ॥ २५ ॥
उनकी यह बात सुनकर श्रीरामचन्द्रजीका मुख प्रसन्नतासे खिल उठा । वे अपने बगलमें खड़े हुए छोटे भाई लक्ष्मणसे इस प्रकार कहने लगे - ॥ २५ ॥
सचिवोऽयं कपीन्द्रस्य सुग्रीवस्य महात्मनः ।
तमेव कांक्षमाणस्य ममान्तिकमिहागतः ॥ २६ ॥
' सुमित्रानन्दन! ये महामनस्वी वानरराज सुग्रीवके सचिव हैं और उन्हींके हितकी इच्छासे यहाँ मेरे पास आये हैं ॥ २६ ॥
तमभ्यभाष सौमित्रे सुग्रीवसचिवं कपिम् ।
वाक्यज्ञं मधुरैर्वाक्यैः स्नेहयुक्तमरिंदमम् ॥ २७ ॥
' लक्ष्मण! इन शत्रुदमन सुग्रीवसचिव कपिवर हनुमान्से, जो बातके मर्मको समझनेवाले हैं, तुम स्नेहपूर्वक मीठी वाणीमें बातचीत करो ॥२७ ॥
नानृग्वेदविनीतस्य नायजुर्वेदधारिणः ।
नासामवेदविदुषः शक्यमेवं विभाषितुम् ॥ २८ ॥
' जिसे ऋग्वेदकी शिक्षा नहीं मिली, जिसने यजुर्वेदका अभ्यास नहीं किया तथा जो सामवेदका विद्वान् नहीं है, वह इस प्रकार सुन्दर भाषामें वार्तालाप नहीं कर सकता ॥
नूनं व्याकरणं कृत्स्नमनेन बहुधा श्रुतम् ।
बहु व्याहरतानेन न किंचिदपशब्दितम् ॥ २ ९ ॥
' निश्चय ही इन्होंने समूचे व्याकरणका कई बार स्वाध्याय किया है; क्योंकि बहुत - सी बातें बोल जानेपर भी इनके मुँहसे कोई अशुद्धि नहीं निकली ॥ २ ९ ॥
न मुखे नेत्रयोश्चापि ललाटे च भ्रुवोस्तथा ।
अन्येष्वपि च सर्वेषु दोषः संविदितः क्वचित् ॥ ३० ॥
' सम्भाषणके समय इनके मुख, नेत्र, ललाट, भौंह तथा अन्य सब अङ्गोंसे भी कोई दोष प्रकट हुआ हो, ऐसा कहीं ज्ञात नहीं हुआ ॥ ३० ॥
अविस्तरमसंदिग्धमविलम्बितमव्यथम् उरःस्थं कण्ठगं वाक्यं वर्तते मध्यमस्वरम् ॥ ३१ ॥
' इन्होंने थोड़ेमें ही बड़ी स्पष्टताके साथ अपना अभिप्राय निवेदन किया है । उसे समझनेमें कहीं कोई संदेह नहीं हुआ है । रुक - रुककर अथवा शब्दों या अक्षरोंको तोड़ - मरोड़कर किसी ऐसे वाक्यका उच्चारण नहीं किया है, जो सुननेमें कर्णकटु हो । इनकी वाणी हृदयमें मध्यमारूपसे स्थित है और कण्ठसे बैखरीरूपमें प्रकट होती है, अतः बोलते समय इनकी आवाज न बहुत धीमी रही है न बहुत ऊँची । मध्यम स्वरमें ही इन्होंने सब बातें कहीं हैं ॥ ३१ ॥
संस्कारक्रमसम्पन्नामद्भुतामविलम्बिताम् I उच्चारयति कल्याणीं वाचं हृदयहर्षिणीम् ॥ ३२ ॥
' ये संस्कार ' और क्रमसेर सम्पन्न, अद्भुत, अविलम्बित तथा हृदयको आनन्द प्रदान करनेवाली कल्याणमयी वाणीका उच्चारण करते हैं ॥ ३२ ॥
अनया चित्रया वाचा त्रिस्थानव्यञ्जनस्थया ।
कस्य नाराध्य चित्तमुद्यतासेररेरपि ॥ ३३ ॥
' हृदय, कण्ठ और मूर्धा - इन तीनों स्थानोंद्वारा स्पष्टरूपसे अभिव्यक्त होनेवाली इनकी इस विचित्र वाणीको सुनकर किसका चित्त प्रसन्न न होगा । वध करनेके लिये तलवार उठाये हुए शत्रुका हृदय भी इस अद्भुत वाणीसे बदल सकता है ॥३३ ॥
एवंविधो यस्य दूतो न भवेत् पार्थिवस्य तु ।
सिद्ध्यन्ति हि कथं तस्य कार्याणां गतयोऽनघ ॥ ३४ ॥
' निष्पाप लक्ष्मण! जिस राजाके पास इनके समान दूत न हो, उसके कार्योंकी सिद्धि कैसे हो सकती है ॥
एवंगुणगणैर्युक्ता यस्य स्युः कार्यसाधकाः ।
तस्य सिद्धयन्ति सर्वेऽर्थां दूतवाक्यप्रचोदिता: ॥ ३५ ॥
' जिसके कार्यसाधक दूत ऐसे उत्तम गुणोंसे युक्त हों, उस राजाके सभी मनोरथ दूतोंकी बातचीतसे ही सिद्ध हो जाते हैं ' ॥ ३५ ॥
एवमुक्तस्तु सौमित्रिः सुग्रीवसचिवं कपिम् ।
अभ्यभाषत वाक्यज्ञो वाक्यज्ञं पवनात्मजम् ॥ ३६ ॥
श्रीरामचन्द्रजीके ऐसा कहनेपर बातचीतकी कला जाननेवाले सुमित्रानन्दन लक्ष्मण बातका मर्म समझनेवाले पवनकुमार सुग्रीवसचिव कपिवर हनुमान्से इस प्रकार बोले - ॥ ३६ ॥
विदिता नौ गुणा विद्वन् सुग्रीवस्य महात्मनः ।
तमेव चावां मार्गावः सुग्रीवं प्लवगेश्वरम् ॥ ३७ ॥
' विद्वन्! महामना सुग्रीवके गुण हमें ज्ञात हो चुके हैं । हम दोनों भाई वानरराज सुग्रीवकी ही खोजमें यहाँ आये हैं ॥३७ ॥
यथा ब्रवीषि हनुमन् सुग्रीववचनादिह ॥ तत् तथा हि करिष्यावो वचनात् तव सत्तम ॥३८ ॥
१. व्याकरणके नियमानुकूल शुद्ध वाणीको संस्कारसम्पन्न ( संस्कृत ) कहते हैं । २. शब्दोच्चारणकी शास्त्रीय परिपाटीका नाम क्रम है । ३. बिना रुके धाराप्रवाहरूपसे बोलना अविलम्बित कहलाता है ।
पृष्ठ 768
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७५६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' साधुशिरोमणि हनुमान्जी! आप सुग्रीवके | मनः समाधाय जयोपपत्त कथनानुसार यहाँ आकर जो मैत्रीकी बात चला रहे सख्यं तदा कर्तुमियेष ताभ्याम् ॥ ३ ९ ॥ हैं, वह हमें स्वीकार है । हम आपके कहनेसे ऐसा लक्ष्मणके यह स्वीकृतिसूचक निपुणतायुक्त वचन कर सकते हैं ' ॥ ३८ ॥ सुनकर पवनकुमार कपिवर हनुमान् बड़े प्रसन्न हुए । उन्होंने
तत् तस्य वाक्यं निपुणं निशम्य सुग्रीवकी विजयसिद्धिमें मन लगाकर उस समय उन
प्रहृष्टरूपः पवनात्मजः कपिः । दोनों भाइयोंके साथ उनकी मित्रता करनेकी इच्छा की ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे तृतीयः सर्गः ॥ ३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें तीसरा सर्ग पूरा हुआ ॥ ३ ॥
चतुर्थः सर्गः लक्ष्मणका हनुमान्जीसे श्रीरामके वनमें आने और सीताजीके हरे जानेका वृत्तान्त बताना तथा इस कार्यमें सुग्रीवके सहयोगकी इच्छा प्रकट करना, हनुमान्जीका उन्हें आश्वासन देकर उन दोनों भाइयोंको अपने साथ ले जाना
ततः प्रहृष्टो हनुमान् कृत्यवानिति तद्वचः ।
श्रुत्वा मधुरभावं च सुग्रीवं मनसा गतः ॥ १ ॥
श्रीरामजीकी बात सुनकर तथा सुग्रीवके विषयमें उनका सौम्यभाव जानकर और साथ ही यह समझकर कि इन्हें भी सुग्रीवसे कोई आवश्यक काम है, हनुमान्जीको बड़ी प्रसन्नता हुई । उन्होंने मन - ही - मन सुग्रीवका स्मरण किया ॥ १ ॥
भाव्यो राज्यागमस्तस्य सुग्रीवस्य महात्मनः ।
यदयं कृत्यवान् प्राप्तः कृत्यं चैतदुपागतम् ॥ २ ॥
' अब अवश्य ही महामना सुग्रीवको राज्यकी प्राप्ति होनेवाली है; क्योंकि ये महानुभाव किसी कार्य या प्रयोजनसे यहाँ आये हैं और यह कार्य सुग्रीवके ही द्वारा सिद्ध होनेवाला है ॥ २ ॥
ततः परमसंहृष्टो हनूमान् प्लवगोत्तमः ।
प्रत्युवाच ततो वाक्यं रामं वाक्यविशारदः ॥ ३ ॥
तत्पश्चात् बातचीतमें कुशल वानरश्रेष्ठ हनुमान्जी अत्यन्त हर्षमें भरकर श्रीरामचन्द्रजीसे बोले - ॥ ३ ॥
किमर्थं त्वं वनं घोरं पम्पाकाननमण्डितम् ।
आगतः सानुजो दुर्गं नानाव्यालमृगायुतम् ॥ ४ ॥
‘ पम्पा - तटवर्ती काननसे सुशोभित यह वन भयंकर और दुर्गम है । इसमें नाना प्रकारके हिंसक जन्तु निवास करते हैं । आप अपने छोटे भाईके साथ यहाँ किसलिये आये हैं? ' ॥ ४ ॥
तस्य तद् वचनं श्रुत्वा लक्ष्मणो रामचोदितः ।
आचचक्षे महात्मानं रामं दशरथात्मजम् ॥ ५ ॥
हनुमान्जीका यह वचन सुनकर श्रीरामकी आज्ञासे । लक्ष्मणने दशरथनन्दन महात्मा श्रीरामका इस प्रकार परिचय देना आरम्भ किया- ॥ ५ ॥
राजा दशरथो नाम द्युतिमान् धर्मवत्सलः ।
चातुर्वर्ण्य स्वधर्मेण नित्यमेवाभिपालयन् ॥ ६ ॥
' विद्वन्! इस पृथ्वीपर दशरथ नामसे प्रसिद्ध जो धर्मानुरागी तेजस्वी राजा थे, वे सदा ही अपने धर्मके अनुसार चारों वर्णोंकी प्रजाका पालन करते थे ॥६ ॥
न द्वेष्टा विद्यते तस्य स तु द्वेष्टि न कंचन ।
स तु सर्वेषु भूतेषु पितामह इवापरः ॥७ ॥
' इस भूतलपर उनसे द्वेष रखनेवाला कोई नहीं था और वे भी किसीसे द्वेष नहीं रखते थे । वे समस्त प्राणियोंपर दूसरे ब्रह्माजीके समान स्नेह रखते थे ॥७ ॥
अग्निष्टोमादिभिर्यज्ञैरिष्टवानाप्तदक्षिणैः 1 तस्यायं पूर्वजः पुत्रो रामो नाम जनैः श्रुतः ॥ ८ ॥
‘ उन्होंने पर्याप्त दक्षिणावाले अग्निष्टोम आदि यज्ञोंका
अनुष्ठान किया था । ये उन्हीं महाराजके ज्येष्ठ पुत्र हैं ।
लोग इन्हें श्रीराम कहते हैं ॥८ ॥
शरण्यः सर्वभूतानां पितुर्निर्देशपारगः ।
ज्येष्ठो दशरथस्यायं पुत्राणां गुणवत्तरः ॥ ९ ॥
' ये सब प्राणियोंको शरण देनेवाले और पिताकी आज्ञाका पालन करनेवाले हैं । महाराज दशरथके चारों पुत्रोंमें ये सबसे अधिक गुणवान् हैं॥९॥
राजलक्षणसंयुक्तः संयुक्तो राज्यसम्पदा ।
राज्याद् भ्रष्टो मया वस्तुं वने सार्धमिहागतः ॥ १० ॥
' ये राजाके उत्तम लक्षणोंसे सम्पन्न हैं । जब इन्हें राज्य - सम्पत्तिसे संयुक्त किया जा रहा था, उस समय कुछ
पृष्ठ 769
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे चतुर्थः सर्गः ७५७
ऐसा कारण आ पड़ा, जिससे ये राज्यसे वञ्चित हो गये ।
और वनमें निवास करनेके लिये मेरे साथ यहाँ आ गये ॥ १० ॥
भार्यया च महाभाग सीतयानुगतो वशी ।
दिनक्षये महातेजाः प्रभयेव दिवाकरः ॥ ११ ॥
' महाभाग! जैसे दिनका क्षय होनेपर सायंकाल महातेजस्वी सूर्य अपने प्रभाके साथ अस्ताचलको जाते हैं, उसी प्रकार ये जितेन्द्रिय श्रीरघुनाथजी अपनी पत्नी सीताके साथ वनमें आये थे ॥११ ॥
अहमस्यावरो भ्राता गुणैर्दास्यमुपागतः ।
कृतज्ञस्य बहुज्ञस्य लक्ष्मणो नाम नामतः ॥ १२ ॥
' मैं इनका छोटा भाई हूँ । मेरा नाम लक्ष्मण है । मैं अपने कृतज्ञ और बहुज्ञ भाईके गुणोंसे आकृष्ट होकर इनका दास हो गया हूँ ॥ १२ ॥
सुखार्हस्य महार्हस्य सर्वभूतहितात्मनः ।
ऐश्वर्येण विहीनस्य वनवासे रतस्य च ॥ १३ ॥
रक्षसापहृता भार्या रहिते कामरूपिणा ।
तच्च न ज्ञायते रक्षः पत्नी येनास्य वा हृता ॥ १४ ॥
' सम्पूर्ण भूतोंके हितमें मन लगानेवाले, सुख भोगनेके योग्य, महापुरुषोंद्वारा पूजनीय, ऐश्वर्यसे हीन तथा वनवासमें तत्पर मेरे भाईकी पत्नीको इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले एक राक्षसने सूने आश्रमसे हर लिया । जिसने इनकी पत्नीका हरण किया है, वह राक्षस कौन है और कहाँ रहता है? इत्यादि बातोंका ठीक-ठीक पता नहीं लग रहा है॥१३-१४ ॥
दनुर्नाम दितेः पुत्रः शापाद् राक्षसतां गतः ।
आख्यातस्तेन सुग्रीवः समर्थो वानराधिपः ॥ १५ ॥
स ज्ञास्यति महावीर्यस्तव भार्यापहारिणम् ।
एवमुक्त्वा दनुः स्वर्गं भ्राजमानो दिवं गतः ॥ १६ ॥
' दनु नामक एक दैत्य था, जो शापसे राक्षसभावको प्राप्त हुआ था । उसने सुग्रीवका नाम बताया और कहा-' वानरराज सुग्रीव सामर्थ्यशाली और महान् पराक्रमी हैं । वै आपकी पत्नीका अपहरण करनेवाले राक्षसका पता लगा देंगे । ' ऐसा कहकर तेजसे प्रकाशित होता हुआ दनु स्वर्गलोकमें पहुँचनेके लिये आकाशमें उड़ गया ॥
एतत् ते सर्वमाख्यातं याथातथ्येन पृच्छतः ।
अहं चैव च रामश्च सुग्रीवं शरणं गतौ ॥ १७ ॥
' आपके प्रश्नके अनुसार मैंने सब बातें ठीक - ठीक बता दीं । मैं और श्रीराम दोनों ही सुग्रीवकी शरणमें आये हैं ॥
एष दत्त्वा च वित्तानि प्राप्य चानुत्तमं यशः ।
लोकनाथः पुरा भूत्वा सुग्रीवं नाथमिच्छति ॥ १८ ॥ ।
' ये पहले बहुत - से धन - वैभवका दान करके परम उत्तम यश प्राप्त कर चुके हैं । जो पूर्वकालमें सम्पूर्ण जगत्के नाथ ( संरक्षक ) थे, वे आज सुग्रीवको अपना रक्षक बनाना चाहते हैं ॥ १८ ॥
सीता यस्य स्नुषा चासीच्छरण्यो धर्मवत्सलः ।
तस्य पुत्रः शरण्यश्च सुग्रीवं शरणं गतः ॥ १ ९ ॥
' सीता जिनकी पुत्रवधू है, जो शरणागतपालक और धर्मवत्सल रहे हैं, उन्हीं महाराज दशरथके पुत्र शरणदाता श्रीराम आज सुग्रीवकी शरणमें आये हैं ॥ १ ९ ॥
सर्वलोकस्य धर्मात्मा शरण्यः शरणं पुरा ।
गुरुर्मे राघवः सोऽयं सुग्रीवं शरणं गतः ॥ २० ॥
' जो मेरे धर्मात्मा बड़े भाई श्रीरघुनाथजी पहले सम्पूर्ण जगत्को शरण देनेवाले तथा शरणागतवत्सल रहे हैं, वे इस समय सुग्रीवकी शरणमें आये हैं ॥ २० ॥
यस्य प्रसादे सततं प्रसीदेयुरिमाः प्रजाः ।
स रामो वानरेन्द्रस्य प्रसादमभिकांक्षते ॥ २१ ॥
' जिनके प्रसन्न होनेपर सदा यह सारी प्रजा प्रसन्नता से खिल उठती थी, वे ही श्रीराम आज वानरराज सुग्रीवकी प्रसन्नता चाहते हैं ॥ २१ ॥
येन सर्वगुणोपेताः पृथिव्यां सर्वपार्थिवाः ।
मानिताः सततं राज्ञा सदा दशरथेन वै ॥ २२ ॥
तस्यायं पूर्वजः पुत्रस्त्रिषु लोकेषु विश्रुतः ।
सुग्रीवं वानरेन्द्रं तु रामः शरणमागतः ॥ २३ ॥
‘ जिन राजा दशरथने सदा अपने यहाँ आये हुए भूमण्डलके सर्वसद्गुणसम्पन्न समस्त राजाओंका निरन्तर सम्मान किया, उन्हींके ये त्रिभुवनविख्यात ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम आज वानरराज सुग्रीवकी शरणमें आये हैं ॥
शोकाभिभूते रामे तु शोकार्ते शरणं गते ।
कर्तुमर्हति सुग्रीवः प्रसादं सह यूथपैः ॥ २४ ॥
' श्रीराम शोकसे अभिभूत और आर्त होकर शरणमें आये हैं । यूथपतियोंसहित सुग्रीवको इनपर कृपा करनी चाहिये ॥ ' ॥२४ ॥
एवं ब्रुवाणं सौमित्रिं करुणं साश्रुपातनम् ।
हनूमान् प्रत्युवाचेदं वाक्यं वाक्यविशारदः ॥ २५ ॥
नेत्रोंसे आँसू बहाकर करुणाजनक स्वरमें ऐसी बातें कहते हुए सुमित्राकुमार लक्ष्मणसे कुशल वक्ता हनुमानजीने इस प्रकार कहा- ॥ २५ ॥
ईदृशा बुद्धिसम्पन्ना जितक्रोधा जितेन्द्रियाः ।
द्रष्टव्या वानरेन्द्रेण दिष्ट्या दर्शनमागताः ॥ २६ ॥
' राजकुमारो! वानरराज सुग्रीवको आप - जैसे
पृष्ठ 770
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७५८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे बुद्धिमान्, क्रोधविजयी और जितेन्द्रिय पुरुषोंसे मिलनेकी । आवश्यकता थी । सौभाग्यकी बात है कि आपने स्वयं ही दर्शन दे दिया ॥ २६ ॥
स हि राज्याश्च विभ्रष्टः कृतवैरश्च वालिना ।
हृतदारो वने त्रस्तो भ्रात्रा विनिकृतो भृशम् ॥ २७ ॥
' वे भी राज्यसे भ्रष्ट हैं । वालीके साथ उनकी शत्रुता हो गयी है । उनकी स्त्रीका भी वालीने ही अपहरण कर लिया है तथा उस दुष्ट भाईने उन्हें घरसे निकाल दिया है, इसलिये वे अत्यन्त भयभीत होकर वनमें निवास करते हैं ॥ २७ ॥
करिष्यति स साहाय्यं युवयोर्भास्करात्मजः ।
सुग्रीवः सह चास्माभिः सीतायाः परिमार्गणे ॥ २८ ॥
' सूर्यनन्दन सुग्रीव सीताका पता लगानेमें हमारे साथ स्वयं रहकर आप दोनोंकी पूर्ण सहायता करेंगे ' ॥ २८ ॥
इत्येवमुक्त्वा हनुमान् श्लक्ष्णं मधुरया गिरा ।
बभाषे साधु गच्छामः सुग्रीवमिति राघवम् ॥ २ ९ ॥
ऐसा कहकर हनुमान्जीने श्रीरघुनाथजीसे स्निग्ध मधुर वाणीमें कहा – ' अच्छा, अब हमलोग सुग्रीवके पास चलें ' ॥२ ९ ॥
एवं ब्रुवन्तं धर्मात्मा हनूमन्तं स लक्ष्मणः ।
प्रतिपूज्य यथान्यायमिदं प्रोवाच राघवम् ॥ ३० ॥
उस समय धर्मात्मा लक्ष्मणने उपर्युक्त बात कहनेवाले हनुमान्जीका यथोचित सम्मान किया और श्रीरामचन्द्रजीसे कहा— ॥ ३० ॥
कपिः कथयते हृष्टो यथायं मारुतात्मजः ।
कृत्यवान् सोऽपि सम्प्राप्तः कृतकृत्योऽसि राघव ॥ ३१ ॥
' भैया रघुनन्दन! ये वानरश्रेष्ठ पवनकुमार हनुमान् । अत्यन्त हर्षसे भरकर जैसी बात कह रहे हैं, उससे जान पड़ता है कि सुग्रीवको भी आपसे कुछ काम है । ऐसी दशामें आप अपना कार्य सिद्ध हुआ ही समझें ॥ ३१ ॥
प्रसन्नमुखवर्णश्च व्यक्तं हृष्टश्च भाषते ।
नानृतं वक्ष्यते वीरो हनूमान् मारुतात्मजः ॥ ३२ ॥
' इनके मुखकी कान्ति स्पष्टतः प्रसन्न दिखायी देती है और ये हर्षसे उत्फुल्ल होकर बातचीत करते हैं । अतः मेरा विश्वास है कि पवनपुत्र वीर हनुमान्जी झूठ नहीं बोलेंगे ' ॥ ३२ ॥
ततः स सुमहाप्राज्ञो हनूमान् मारुतात्मजः ।
जगामादाय तौ वीरौ हरिराजाय राघवौ ॥ ३३ ॥
तदनन्तर परम बुद्धिमान् पवनपुत्र हनुमान्जी उन दोनों रघुवंशी वीरोंको साथ ले सुग्रीवसे मिलनेके लिये चले ॥ ३३ ॥
भिक्षुरूपं परित्यज्य वानरं रूपमास्थितः ।
पृष्ठमारोप्य तौ वीरौ जगाम कपिकुञ्जरः ॥ ३४ ॥
कपिवर हनुमान्ने भिक्षुरूपको त्यागकर वानररूप धारण कर लिया । वे उन दोनों वीरोंको पीठपर बिठाकर वहाँसे चल दिये ॥ ३४ ॥
स तु विपुलयशाः कपिप्रवीरः पवनसुतः कृतकृत्यवत् प्रहृष्टः । गिरिवरमुरुविक्रमः प्रयातः स शुभमतिः सह रामलक्ष्मणाभ्याम् ॥ ३५ ॥
महान् यशस्वी तथा शुभ विचारवाले महापराक्रमी वे कपिवीर पवनकुमार कृतकृत्य से होकर अत्यन्त हर्षमें भर गये और श्रीराम - लक्ष्मणके साथ गिरिवर ऋष्यमूकपर जा पहुँचे ॥ ३५ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुर्थः सर्गः ॥ ४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें चौथा सर्ग पूरा हुआ ॥ ४ ॥
पञ्चमः श्रीराम और सुग्रीवकी मैत्री तथा
ऋष्यमूकात् तु हनुमान् गत्वा तं मलयं गिरिम् ।
आचचक्षे तदा वीरौ कपिराजाय राघवौ ॥ १ ॥
श्रीराम और लक्ष्मणको ऋष्यमूक पर्वतपर सुग्रीवके वास - स्थानमें बिठाकर हनुमान्जी वहाँसे मलयपर्वतपर गये ( जो ऋष्यमूकका ही एक शिखर है ) और वहाँ वानरराज सुग्रीवको उन दोनों रघुवंशी वीरोंका परिचय देते हुए इस प्रकार बोले —॥१ ॥
सर्गः श्रीरामद्वारा वालिवधकी प्रतिज्ञा
अयं रामो महाप्राज्ञ सम्प्राप्तो दृढविक्रमः ।
लक्ष्मणेन सह भ्रात्रा रामोऽयं सत्यविक्रमः ॥ २ ॥
' महाप्राज्ञ! जिनका पराक्रम अत्यन्त दृढ़ और अमोघ है, वे श्रीरामचन्द्रजी अपने भाई लक्ष्मण साथ पधारे हैं ॥ २ ॥
इक्ष्वाकूणां कुले जातो रामो दशरथात्मजः ।
धर्मे निगदितश्चैव पितुर्निर्देशकारकः ॥ ३ ॥