श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 771–780
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 771–780
पृष्ठ 771
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे पञ्चमः सर्गः ७५ ९ ' इन श्रीरामका आविर्भाव इक्ष्वाकुकुलमें हुआ है । ये महाराज दशरथके पुत्र हैं और स्वधर्मपालनके लिये संसारमें विख्यात हैं । अपने पिताकी आज्ञाका पालन करनेके लिये इस वनमें इनका आगमन हुआ है ॥ ३ ॥
राजसूयाश्वमेधैश्च वह्निर्येनाभितर्पितः ।
दक्षिणाश्च तथोत्सृष्टा गावः शतसहस्त्रशः ॥४ ॥
तपसा सत्यवाक्येन वसुधा येन पालिता ।
स्त्रीहेतोस्तस्य पुत्रोऽयं रामोऽरण्यं समागतः ॥ ५ ॥
' जिन्होंने राजसूय और अश्वमेध यज्ञोंका अनुष्ठान करके अग्निदेवको तृप्त किया था, ब्राह्मणोंको बहुत - सी दक्षिणाएँ बाँटी थीं और लाखों गौएँ दानमें दी थीं । जिन्होंने सत्य - भाषणपूर्वक तपके द्वारा वसुधाका पालन किया था, उन्हीं महाराज दशरथके पुत्र ये श्रीराम पिताद्वारा अपनी पत्नी कैकेयीके लिये दिये हुए वरका पालन करनेके निमित्त इस वनमें आये हैं ॥ ४-५ ॥
तस्यास्य वसतोऽरण्ये नियतस्य महात्मनः ।
रावणेन हृता भार्या स त्वां शरणमागतः ॥ ६ ॥
' महात्मा श्रीराम मुनियोंकी भाँति नियमका पालन करते हुए दण्डकारण्यमें निवास करते थे । एक दिन रावणने आकर सूने आश्रमसे इनकी पत्नी सीता अपहरण कर लिया । उन्हींकी खोजमें आपसे सहायता लेनेके लिये ये आपकी शरणमें आये हैं ॥ ६ ॥
भवता सख्यकामौ तौ भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ।
प्रगृह्य चार्चयस्वैतौ पूजनीयतमावुभौ ॥ ७ ॥
' ये दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण आपसे मित्रता करना चाहते हैं । आप चलकर इन्हें अपनावें और इनका यथोचित सत्कार करें; क्योंकि ये दोनों ही वीर हमलोगोंके लिये परम पूजनीय हैं ' ॥७ ॥
श्रुत्वा हनूमतो वाक्यं सुग्रीवो वानराधिपः ।
दर्शनीयतमो भूत्वा प्रीत्योवाच च राघवम् ॥ ८ ॥
हनुमान्जीका यह वचन सुनकर वानरराज सुग्रीव स्वेच्छासे अत्यन्त दर्शनीय रूप धारण करके श्रीरघुनाथजीके पास आये और बड़े प्रेमसे बोले -॥८ ॥
भवान् धर्मविनीतश्च सुतपाः सर्ववत्सलः ।
आख्याता वायुपुत्रेण तत्त्वतो मे भवद्गुणाः ॥ ९ ॥
' प्रभो! आप धर्मके विषयमें भलीभाँति सुशिक्षित, परम तपस्वी और सबपर दया करनेवाले हैं । पवनकुमार हनुमान्जीने मुझसे आपके यथार्थ गुणोंका वर्णन किया है ॥
तन्ममैवैष सत्कारो लाभश्चैवोत्तमः प्रभो ।
यत्त्वमिच्छसि सौहार्द वानरेण मया सह ॥ १० ॥
' भगवन्! मैं वानर हूँ और आप नर । मेरे साथ जो आप मैत्री करना चाहते हैं, इसमें मेरा ही सत्कार है और मुझे ही उत्तम लाभ प्राप्त हो रहा है ॥१० ॥
रोचते यदि मे सख्यं बाहुरेष प्रसारितः ।
गृह्यतां पाणिना पाणिर्मर्यादा बध्यतां ध्रुवा ॥ ११ ॥
' यदि मेरी मैत्री आपको पसंद हो तो मेरा यह हाथ फैला हुआ है । आप इसे अपने हाथमें ले लें और परस्पर मैत्रीका अटूट स्थिर मर्यादा बाँध दें ' एतत् तु वचनं श्रुत्वा सम्प्रहृष्टमना हस्तं हृष्ट: सौहृदमालम्ब्य सुग्रीवका यह श्रीरामका चित्त प्रसन्न उनका हाथ पकड़कर ले बड़े हर्षके साथ लगा लिया ॥ १२३ ॥
सम्बन्ध बना रहे — इसके लिये ॥ ११ ॥
सुग्रीवस्य सुभाषितम् ।
पीडयामास पाणिना ॥ १२ ॥
पर्यष्वजत पीडितम् । सुन्दर वचन सुनकर भगवान् हो गया । उन्होंने अपने हाथसे दबाया और सौहार्दका आश्रय शोकपीड़ित सुग्रीवको छातीसे ततो हनूमान् संत्यज्य भिक्षुरूपमरिंदमः ॥ १३ ॥
काष्ठयोः स्वेन रूपेण जनयामास पावकम् । ( सुग्रीवके पास जानेसे पूर्व हनुमान्जीने पुनः भिक्षुरूप धारण कर लिया था । ) श्रीराम सुग्रीवकी मैत्रीके समय शत्रुदमन हनुमान्जीने भिक्षुरूपको त्यागकर अपना स्वाभाविक रूप धारण कर लिया और दो लकड़ियोंको रगड़कर आग पैदा की ॥ १३३ ॥
दीप्यमानं ततो वह्निं पुष्पैरभ्यर्च्य सत्कृतम् ॥ १४ ॥
तयोर्मध्ये तु सुप्रीतो निदधौ सुसमाहितः । तत्पश्चात् उस अग्निको प्रज्वलित करके उन्होंने फूलोंद्वारा अग्निदेवका सादर पूजन किया; फिर एकाग्रचित्त हो श्रीराम और सुग्रीवके बीचमें साक्षीके रूपमें उस अग्निको प्रसन्नतापूर्वक स्थापित कर दिया ॥१४३ ॥
ततोऽग्निं दीप्यमानं तौ चक्रतुश्च प्रदक्षिणम् ॥ १५ ॥
सुग्रीवो राघवश्चैव वयस्यत्वमुपागतौ । इसके बाद सुग्रीव और श्रीरामचन्द्रजीने उस प्रज्वलित अग्निकी प्रदक्षिणा की और दोनों एक - दूसरेके मित्र बन गये ॥ १५३ ॥
ततः सुप्रीतमनसौ तावुभौ हरिराघवौ ॥ १६ ॥
अन्योन्यमभिवीक्षन्तौ न तृप्तिमभिजग्मतुः । इससे उन वानरराज तथा श्रीरघुनाथजी दोनोंके हृदयमें बड़ी प्रसन्नता हुई । वे एक - दूसरेकी ओर देखते हुए तृप्त नहीं होते थे ॥ १६३ ॥
पृष्ठ 772
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७६० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे त्वं वयस्योऽसि ह्यो मे ह्येकं दुःखं सुखं च नौ ॥ १७ ॥ ।
सुग्रीवो राघवं वाक्यमित्युवाच प्रहृष्टवत् । उस समय सुग्रीवने श्रीरामचन्द्रजीसे प्रसन्नतापूर्वक कहा- ' आप मेरे प्रिय मित्र हैं । आजसे हम दोनोंका दुःख और सुख एक है ' ॥ १७३ ॥
ततः सुपर्णबहुलां भङ्क्त्वा शाखां सुपुष्पिताम् ॥ १८ ॥
सालस्यास्तीर्य सुग्रीवो निषसाद सराघवः । यह कहकर सुग्रीवने अधिक पत्ते और फूलोंवाली शाल वृक्षकी एक शाखा तोड़ी और उसे बिछाकर वे श्रीरामचन्द्रजीके साथ उसपर बैठे ॥ १८३ ॥
लक्ष्मणायाथ संहृष्टो हनुमान् मारुतात्मजः ॥ १ ९ ॥ शाखां चन्दनवृक्षस्य ददौ परमपुष्पिताम् । तदनन्तर पवनपुत्र हनुमान्ने अत्यन्त प्रसन्न हो चन्दन - वृक्षकी एक डाली, जिसमें बहुत - से फूल लगे हुए थे, तोड़कर लक्ष्मणको बैठनेके लिये दी ॥ १ ९ ३ ॥ ततः प्रहृष्टः सुग्रीवः श्लक्ष्णं मधुरया गिरा ॥ २० ॥
प्रत्युवाच तदा रामं हर्षव्याकुललोचनः । इसके बाद हर्षसे भरे हुए सुग्रीवने जिनके नेत्र हर्षसे खिल उठे थे, उस समय भगवान् श्रीरामसे स्निग्ध मधुर वाणीमें कहा- ॥ २०३ ॥
अहं विनिकृतो राम चरामीह भयार्दितः ॥ २१ ॥
हृतभार्यो वने त्रस्तो दुर्गमेतदुपाश्रितः । ' श्रीराम! मैं घरसे निकाल दिया गया हूँ और भयसे पीड़ित होकर यहाँ विचरता हूँ । मेरी पत्नी भी मुझसे छीन ली गयी । मैंने आतङ्कित होकर वनमें इस दुर्गम पर्वतका आश्रय लिया है ॥ २१३ ॥
सोऽहं त्रस्तो वने भीतो वसाम्युद्भ्रान्तचेतनः ॥ २२ ॥
वालिना निकृतो भ्रात्रा कृतवैरश्च राघव । ' रघुनन्दन! मेरे बड़े भाई वालीने मुझे घरसे निकालकर मेरे साथ वैर बाँध लिया है । उसीके त्रास और भयसे उद्भ्रान्तचित्त होकर मैं इस वनमें निवास करता हूँ ॥ २२ ॥
वालिनो मे महाभाग भयार्तस्याभयं कुरु ॥ २३ ॥
कर्तुमर्हसि काकुत्स्थ भयं मे न भवेद् यथा । ' महाभाग! वालीके भयसे पीड़ित हुए मुझ सेवकको आप अभय - दान दीजिये । काकुत्स्थ! आपको ऐसा करना चाहिये, जिससे मेरे लिये किसी प्रकारका भय न रह जाय ' ॥ २३३ ॥
एवमुक्तस्तु तेजस्वी धर्मज्ञो धर्मवत्सलः ॥ २४ ॥
प्रत्यभाषत काकुत्स्थः सुग्रीवं प्रहसन्निव । सुग्रीवके ऐसा कहनेपर धर्मके ज्ञाता, धर्मवत्सल, ककुत्स्थकुलभूषण तेजस्वी श्रीरामने हँसते हुए - से वहाँ सुग्रीवको इस प्रकार उत्तर दिया- ॥ २४ ॥
उपकारफलं मित्रं विदितं मे महाकपे ॥ २५ ॥
वालिनं तं वधिष्यामि तव भार्यापहारिणम् । ' महाकपे! मुझे मालूम है कि मित्र उपकाररूपी फल देनेवाला होता है । मैं तुम्हारी पत्नीका अपहरण करनेवाले वालीका वध कर दूँगा ॥ २५३ ॥
अमोघाः सूर्यसंकाशा ममेमे निशिताः शराः ॥ २६ ॥
तस्मिन् वालिनि दुर्वृत्ते निपतिष्यन्ति वेगिताः ।
कङ्कपत्रप्रतिच्छन्ना महेन्द्राशनिसंनिभाः ॥२७ ॥
तीक्ष्णाग्रा ऋजुपर्वाणः सरोषा भुजगा इव । ' मेरे तूणीरमें संगृहीत हुए ये सूर्यतुल्य तेजस्वी बाण अमोघ हैं - इनका वार खाली नहीं जाता । ये बड़े वेगशाली हैं । इनमें कंक पक्षीके परोंके पंख लगे हुए हैं, जिनसे ये आच्छादित हैं । इनके अग्रभाग बड़े तीखे हैं और गाँठे भी सीधी हैं । ये रोषमें भरे हुए सर्पोंके समान छूटते हैं और इन्द्रके वज्रकी भाँति भयंकर चोट करते हैं । उस दुराचारी वालीपर मेरे ये बाण अवश्य गिरेंगे ॥ २६-२७३ ॥ तमद्य वालिनं पश्य तीक्ष्णैराशीविषोपमैः ॥ २८ ॥
शरैर्विनिहतं भूमौ प्रकीर्णमिव पर्वतम् । ' आज देखना, मैं अपने विषधर सर्पोंके समान तीखे बाणोंसे मारकर वालीको पृथ्वीपर गिरा दूँगा । वह इन्द्रके वज्रसे टूट - फूटकर गिरे हुए पर्वतके समान दिखायी देगा ' ॥
स तु तद् वचनं श्रुत्वा राघवस्यात्मनो हितम् ।
सुग्रीवः परमप्रीतः परमं वाक्यमब्रवीत् ॥ २ ९ ॥
अपने लिये परम हितकर वह श्रीरघुनाथजीका वचन सुनकर सुग्रीवको बड़ी प्रसन्नता हुई । वे उत्तम वाणीमें बोले - ॥ २ ९ ॥ तव प्रसादेन नृसिंह वीर प्रियां च राज्यं च समाप्नुयामहम् । तथा कुरु त्वं नरदेव वैरिणं यथा न हिंस्यात् स पुनर्ममाग्रजम् ॥ ३० ॥
' वीर! पुरुषसिंह! मैं आपकी कृपासे अपनी प्यारी पत्नी तथा राज्यको प्राप्त कर सकूँ, ऐसा यत्न कीजिये । नरदेव! मेरा बड़ा भाई वैरी हो गया है । आप उसकी ऐसी अवस्था कर दें जिससे वह फिर मुझे मार न सके ' ॥ ३० ॥
सीताकपीन्द्रक्षणदाचराणां राजीवहेमज्वलनोपमानि सुग्रीवरामप्रणयप्रसङ्गे वामानि नेत्राणि समं स्फुरन्ति ॥ ३१ ॥
पृष्ठ 773
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे षष्ठः सर्गः ७६१ सुग्रीव और श्रीरामकी इस प्रेमपूर्ण मैत्रीके प्रसङ्गमें | जैसे तथा निशाचरोंके प्रज्वलित अग्नि - जैसे बायें नेत्र
सीताके प्रफुल्ल कमल - जैसे, कपिराज वालीके सुवर्ण- । एक साथ ही फड़कने लगे ॥ ३१ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चमः सर्गः ॥ ५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें पाँचवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥५ ॥
षष्ठः सर्गः सुग्रीवका श्रीरामको सीताजीके आभूषण दिखाना तथा श्रीरामका शोक
पुनरेवाब्रवीत् प्रीतो राघवं रघुनन्दनम् ।
अयमाख्याति ते राम सचिवो मन्त्रिसत्तमः ॥ १ ॥
हनुमान् यन्निमित्तं त्वं निर्जनं वनमागतः । सुग्रीवने पुनः प्रसन्नतापूर्वक रघुकुलनन्दन श्रीरामचन्द्रजीसे कहा - ' श्रीराम! मेरे मन्त्रियोंमें श्रेष्ठ सचिव ये हनुमान्जी आपके विषयमें वह सारा वृत्तान्त बता चुके हैं, जिसके कारण आपको इस निर्जन वनमें आना पड़ा है ॥१३ ॥
लक्ष्मणेन सह भ्रात्रा वसतश्च वने तव ॥ २ ॥
रक्षसापहृता भार्या मैथिली जनकात्मजा ।
त्वया वियुक्ता रुदती लक्ष्मणेन च धीमता ॥ ३ ॥
अन्तरं प्रेप्सुना तेन हत्वा गृध्रं जटायुषम् ।
भार्यावियोगजं दुःखं प्रापितस्तेन रक्षसा ॥ ४ ॥
' अपने भाई लक्ष्मणके साथ जब आप वनमें निवास करते थे, उस समय राक्षस रावणने आपकी पत्नी मिथिलेशकुमारी जनकनन्दिनी सीताको हर लिया । उस वेलामें आप उनसे अलग थे और बुद्धिमान् लक्ष्मण भी उन्हें अकेली छोड़कर चले गये थे । राक्षस इसी अवसरकी प्रतीक्षामें था । उसने गीध जटायुका वध करके रोती हुई सीताका अपहरण किया है । इस प्रकार उस राक्षसने आपको पत्नी - वियोगके कष्टमें डाल दिया है ॥ २ - ४ ॥
भार्यावियोगजं दुःखं नचिरात् त्वं विमोक्ष्यसे ।
अहं तामानयिष्यामि नष्टां वेदश्रुतीमिव ॥ ५ ॥
' परंतु इस पत्नी वियोगके दुःखसे आप शीघ्र ही मुक्त हो जायँगे । मैं राक्षसद्वारा हरी गयी वेदवाणीके समान आपकी पत्नीको वापस ला दूँगा ॥५ ॥
रसातले वा वर्तन्तीं वर्तन्तीं वा नभस्तले ।
अहमानीय दास्यामि तव भार्यामरिंदम ॥ ६ ॥
' शत्रुदमन श्रीराम! आपकी भार्या सीता पातालमें हों या आकाशमें, मैं उन्हें ढूँढ़ लाकर आपकी सेवामें समर्पित कर दूँगा ॥६ ॥
एवं रोषपूर्ण वचन
इदं तथ्यं मम वचस्त्वमवेहि च राघव ।
न शक्या सा जरयितुमपि सेन्द्रैः सुरासुरैः ॥ ७ ॥
तव भार्या महाबाहो भक्ष्यं विषकृतं यथा ।
त्यज शोकं महाबाहो तां कान्तामानयामि ते ॥ ८ ॥
' रघुनन्दन! आप मेरी इस बातको सत्य मानें । महाबाहो! आपकी पत्नी जहर मिलाये हुए भोजनकी भाँति दूसरोंके लिये अग्राह्य है । इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता और असुर भी उन्हें पचा नहीं सकते । आप शोक त्याग दीजिये । मैं आपकी प्राणवल्लभाको अवश्य ला दूँगा ॥
अनुमानात् तु जानामि मैथिली सा न संशयः ।
ह्रियमाणा मया दृष्टा रक्षसा रौद्रकर्मणा ॥ ९ ॥
क्रोशन्ती रामरामेति लक्ष्मणेति च विस्वरम् ।
स्फुरन् रावणस्याङ्के पन्नगेन्द्रवधूर्यथा ॥ १० ॥
' एक दिन मैंने देखा, भयंकर कर्म करनेवाला कोई राक्षस किसी स्त्रीको लिये जा रहा है । मैं अनुमानसे समझता हूँ वे मिथिलेशकुमारी सीता ही रही होंगी, इसमें संशय नहीं है; क्योंकि वे टूटे हुए स्वरमें ' हा राम! हा राम! हा लक्ष्मण! ' पुकारती हुई रो रही थीं तथा रावणकी गोदमें नागराजकी वधू ( नागिन ) की भाँति छटपटाती हुई प्रकाशित हो रही थीं ॥
आत्मना पञ्चमं मां हि दृष्ट्वा शैलतले स्थितम् ।
उत्तरीयं तया त्यक्तं शुभान्याभरणानि च ॥ ११ ॥
‘ चार मन्त्रियोंसहित पाँचवाँ मैं इस शैल - शिखर पर बैठा हुआ था । मुझे देखकर देवी सीताने अपनी चादर और कई सुन्दर आभूषण ऊपरसे गिराये ॥ ११ ॥
तान्यस्माभिर्गृहीतानि निहितानि च राघव ।
आनयिष्याम्यहं तानि प्रत्यभिज्ञातुमर्हसि ॥ १२ ॥
‘ रघुनन्दन! वे सब वस्तुएँ हमलोगोंने लेकर रख ल हैं । मैं अभी उन्हें लाता हूँ, आप उन्हें पहचान सकते हैं ' ॥
तमब्रवीत् ततो रामः सुग्रीवं प्रियवादिनम् ।
आनयस्व सखे शीघ्रं किमर्थं प्रविलम्बसे ॥१३ ॥
तब श्रीरामने यह प्रिय संवाद सुनानेवाले सुग्रीवसे
पृष्ठ 774
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७६२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे कहा - ' सखे! शीघ्र ले आओ, क्यों विलम्ब करते हो? ' ॥
एवमुक्तस्तु सुग्रीवः शैलस्य गहनां गुहाम् ।
प्रविवेश ततः शीघ्रं राघवप्रियकाम्यया ॥ १४ ॥
उत्तरीयं गृहीत्वा तु स तान्याभरणानि च ।
इदं पश्येति रामाय दर्शयामास वानरः ॥ १५ ॥
उनके ऐसा कहनेपर सुग्रीव शीघ्र ही श्रीरामचन्द्रजीका प्रिय करनेकी इच्छासे पर्वतकी एक गहन गुफामें गये और चादर तथा वे आभूषण लेकर निकल आये । बाहर आकर वानरराजने ' लीजिये, यह देखिये ' ऐसा कहकर श्रीरामको वे सारे आभूषण दिखाये ॥ १४-१५ ॥
ततो गृहीत्वा वासस्तु शुभान्याभरणानि च ।
अभवद् बाष्पसंरुद्धो नीहारेणेव चन्द्रमाः ॥ १६ ॥
उन वस्त्र और सुन्दर आभूषणोंको लेकर श्रीरामचन्द्रजी कुहासेसे ढके हुए चन्द्रमाकी भाँति आँसुओंसे अवरुद्ध हो गये ॥१६ ॥
सीतास्नेहप्रवृत्तेन स तु बाष्पेण दूषितः ।
हा प्रियेति रुदन् धैर्यमुत्सृज्य न्यपतत् क्षितौ ॥ १७ ॥
सीताके स्नेहवश बहते हुए आँसुओंसे उनका मुख और वक्षःस्थल भीगने लगे । वे ' हा प्रिये! ' ऐसा कहकर रोने लगे और धैर्य छोड़कर पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ १७ ॥
हृदि कृत्वा स बहुशस्तमलंकारमुत्तमम् ।
निशश्वास भृशं सर्पो बिलस्थ इव रोषितः ॥ १८ ॥
उन उत्तम आभूषणोंको बारम्बार हृदयसे लगाकर वे बिलमें बैठे हुए रोषमें भरे सर्पकी भाँति जोर - जोरसे साँस लेने लगे ॥ १८ ॥
अविच्छिन्नाश्रुवेगस्तु सौमित्रिं प्रेक्ष्य पार्श्वतः ।
परिदेवयितुं दीनं रामः समुपचक्रमे ॥ १ ९ ॥
उनके आँसुओंका वेग रुकता ही नहीं था । अपने पास खड़े हुए सुमित्राकुमार लक्ष्मणकी ओर देखकर श्रीराम दीनभावसे विलाप करते हुए बोले- ॥ १ ९ ॥
पश्य लक्ष्मण वैदेह्या संत्यक्तं ह्रियमाणया ।
उत्तरीयमिदं भूमौ शरीराद् भूषणानि च ॥ २० ॥
' लक्ष्मण! देखो, राक्षसके द्वारा हरी जाती हुई विदेहनन्दिनी सीताने यह चादर और ये गहने अपने शरीरसे उतारकर पृथ्वीपर डाल दिये थे ॥ २० ॥
शाद्बलिन्यां ध्रुवं भूम्यां सीतया ह्रियमाणया ।
उत्सृष्टं भूषणमिदं तथा रूपं हि दृश्यते ॥ २१ ॥ ।
' निशाचरके द्वारा अपहृत होती हुई सीताके द्वारा त्यागे गये ये आभूषण निश्चय ही घासवाली भूमिपर गिरे होंगे, क्योंकि इनका रूप ज्यों - का - त्यों दिखायी देता है - ये टूटे - फूटे नहीं हैं ' ॥ २१ ॥
एवमुक्तस्तु रामेण लक्ष्मणो वाक्यमब्रवीत् ।
नाहं जानामि केयूरे नाहं जानामि कुण्डले ॥ २२ ॥
नूपुरे त्वभिजानामि नित्यं पादाभिवन्दनात् । श्रीरामके ऐसा कहनेपर लक्ष्मण बोले- ' भैया! मैं इन बाजूबंदोंको तो नहीं जानता और न इन कुण्डलोंको ही समझ पाता हूँ कि किसके हैं; परंतु प्रतिदिन भाभीके चरणोंमें प्रणाम करनेके कारण मैं इन दोनों नूपुरोंको अवश्य पहचानता हूँ ' ॥ २२३ ॥
ततस्तु राघवो वाक्यं सुग्रीवमिदमब्रवीत् ॥ २३ ॥
ब्रूहि सुग्रीव कं देशं ह्रियन्ती लक्षिता त्वया ।
रक्षसा रौद्ररूपेण मम प्राणप्रिया हृता ॥ २४ ॥
तब श्रीरघुनाथजी सुग्रीवसे इस प्रकार बोले-' सुग्रीव! तुमने तो देखा है, वह भयंकर रूपधारी राक्षस मेरी प्राणप्यारी सीताको किस दिशाकी ओर ले गया है, यह बताओ ॥ २३-२४ ॥
क्व वा वसति तद् रक्षो महद् व्यसनदं मम ।
यन्निमित्तमहं सर्वान् नाशयिष्यामि राक्षसान् ॥ २५ ॥
' मुझे महान् संकट देनेवाला वह राक्षस कहाँ रहता है? मैं केवल उसीके अपराधके कारण समस्त राक्षसोंका विनाश कर डालूँगा ॥ २५ ॥
हरता मैथिलीं येन मां च रोषयता ध्रुवम् ।
आत्मनो जीवितान्ताय मृत्युद्वारमपावृतम् ॥ २६ ॥
' उस राक्षसने मैथिलीका अपहरण करके मेरा रोष बढ़ाकर निश्चय ही अपने जीवनका अन्त करनेके लिये मौतका दरवाजा खोल दिया है ॥ २६ ॥
मम हृता वनाद् रजनिचरेण विमथ्य येन सा । कथय मम रिपुं तद्य वै प्लवगपते यमसंनिधिं नयामि ॥ २७ ॥
' वानरराज! जिस निशाचरने मुझे धोखेमें डालकर मेरा अपमान करके मेरी प्रियतमाका वनसे अपहरण
किया है, वह मेरा घोर शत्रु है । तुम उसका पता बताओ ।
मैं अभी उसे यमराजके पास पहुँचाता हूँ ' ॥ २७ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षष्ठः सर्गः ॥ ६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें छठा सर्ग पूरा हुआ ॥ ६ ॥
पृष्ठ 775
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे सप्तमः सर्गः ७६३ सप्तमः सर्गः सुग्रीवका श्रीरामको समझाना तथा श्रीरामका सुग्रीवको उनकी कार्यसिद्धिका विश्वास दिलाना
एवमुक्तस्तु सुग्रीवो रामेणार्तेन वानरः ।
अब्रवीत् प्राञ्जलिर्वाक्यं सबाष्यं बाष्पगद्गदः ॥ १ ॥
श्रीरामने शोकसे पीड़ित होकर जब ऐसी बातें कहीं, तब वानरराज सुग्रीवकी आँखों में आँसू भर आये और वे हाथ जोड़कर अश्रुगद्गद कण्ठसे इस प्रकार बोले- ॥ १ ॥
न जाने निलयं तस्य सर्वथा पापरक्षसः ।
सामर्थ्यं विक्रमं वापि दौष्कुलेयस्य वा कुलम् ॥ २ ॥ ।
' प्रभो! नीच कुलमें उत्पन्न हुए उस पापात्मा राक्षसका गुप्त निवासस्थान कहाँ है, उसमें कितनी शक्ति है, उसका पराक्रम कैसा है अथवा वह किस वंशका है - इन सब बातोंको मैं सर्वथा नहीं जानता ॥ २ ॥
सत्यं तु प्रतिजानामि त्यज शोकमरिंदम ।
करिष्यामि तथा यत्नं यथा प्राप्स्यसि मैथिलीम् ॥ ३ ॥
' परंतु आपके सामने सच्ची प्रतिज्ञा करके कहता हूँ कि मैं ऐसा यत्न करूँगा कि जिससे मिथिलेशकुमारी सीता आपको मिल जायँ, इसलिये शत्रुदमन वीर! आप शोकका त्याग करें ॥ ३ ॥
रावणं सगणं हत्वा परितोष्यात्मपौरुषम् ।
तथास्मि कर्ता नचिराद् यथा प्रीतो भविष्यसि ॥ ४ ॥
' मैं आपके संतोषके लिये सैनिकोंसहित रावणका वध करके अपना ऐसा पुरुषार्थ प्रकट करूँगा, जिससे आप शीघ्र ही प्रसन्न हो जायँगे ॥ ४ ॥
अलं वैक्लव्यमालम्ब्य धैर्यमात्मगतं स्मर ।
त्वद्विधानां न सदृशमीदृशं बुद्धिलाघवम् ॥ ५ ॥
' इस तरह मनमें व्याकुलता लाना व्यर्थ है । आपके हृदयमें स्वाभाविकरूपसे जो धैर्य है, उसका स्मरण कीजिये । इस तरह बुद्धि और विचारको हलका बना देना — उसकी सहज गम्भीरताको खो देना आप - जैसे महापुरुषोंके लिये उचित नहीं है ॥५ ॥
मयापि व्यसनं प्राप्तं भार्याविरहजं महत् ।
नाहमेवं हि शोचामि धैर्यं न च परित्यजे ॥ ६ ॥
' मुझे भी पत्नीके विरहका महान् कष्ट प्राप्त हुआ है, परंतु मैं इस तरह शोक नहीं करता और न धैर्यको ही छोड़ता हूँ ॥ ६ ॥
नाहं तामनुशोचामि प्राकृतो वानरोऽपि सन् ।
महात्मा च विनीतश्च किं पुनर्धृतिमान् महान् ॥७ ॥
' यद्यपि मैं एक साधारण वानर हूँ तथापि अपनी पत्नीके लिये निरन्तर शोक नहीं करता हूँ । फिर आप-जैसे महात्मा, सुशिक्षित और धैर्यवान् महापुरुष शोक न करें - इसके लिये तो कहना ही क्या है ॥ ७ ॥
बाष्पमापतितं धैर्यान्निग्रहीतुं त्वमर्हसि ।
मर्यादां सत्त्वयुक्तानां धृतिं नोत्स्रष्टुमर्हसि ॥ ८ ॥
' आपको चाहिये कि धैर्य धारण करके इन गिरते हुए आँसुओंको रोकें । सात्त्विक पुरुषोंकी मर्यादा और धैर्यका परित्याग न करें ॥ ८ ॥
व्यसने वार्थकृच्छ्रे वा भये वा जीवितान्तगे ।
विमृशंश्च स्वयाबुद्धया धृतिमान् नावसीदति ॥ ९ ॥
' ( आत्मीयजनोंके वियोग आदिसे होनेवाले ) शोकमें, आर्थिक संकटमें अथवा प्राणान्तकारी भय उपस्थित होनेपर जो अपनी बुद्धिसे दुःख निवारणके उपायका विचार करते हुए धैर्य धारण करता है, वह कष्ट नहीं भोगता है ॥ ९ ॥
बालिशस्तु नरो नित्यं वैक्लव्यं योऽनुवर्तते ।
स मज्जत्यवशः शोके भाराक्रान्तेव नौर्जले ॥ १० ॥
' जो मूढ़ मानव सदा घबराहटमें ही पड़ा रहता है, वह पानीमें भारसे दबी हुई नौकाके समान शोकमें विवश होकर डूब जाता है ॥ १० ॥
एषोऽञ्जलिर्मया बद्धः प्रणयात् त्वां प्रसादये ।
पौरुषं श्रय शोकस्य नान्तरं दातुमर्हसि ॥११ ॥
' मैं हाथ जोड़ता हूँ । प्रेमपूर्वक अनुरोध करता हूँ कि आप प्रसन्न हों और पुरुषार्थका आश्रय लें । शोकको अपने ऊपर प्रभाव डालनेका अवसर न दें ॥११ ॥
ये शोकमनुवर्तन्ते न तेषां विद्यते सुखम् ।
तेजश्च क्षीयते तेषां न त्वं शोचितुमर्हसि ॥ १२ ॥
' जो शोकका अनुसरण करते हैं, उन्हें सुख नहीं मिलता है और उनका तेज भी क्षीण हो जाता है; अत: आप शोक न करें ॥१२ ॥
शोकेनाभिप्रपन्नस्य जीविते चापि संशयः ।
स शोकं त्यज राजेन्द्र धैर्यमाश्रय केवलम् ॥ १३ ॥
पृष्ठ 776
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७६४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' राजेन्द्र! शोकसे आक्रान्त हुए मनुष्यके जीवनमें ( उसके प्राणोंकी रक्षामें ) भी संशय उपस्थित हो जाता है । इसलिये आप शोकको त्याग दें और केवल धैर्यका आश्रय लें ॥१३ ॥
हितं वयस्यभावेन ब्रूहि नोपदिशामि ते ।
वयस्यतां पूजयन्मे न त्वं शोचितुमर्हसि ॥ १४ ॥
‘ मैं मित्रताके नाते हितकी सलाह देता हूँ । आपको उपदेश नहीं दे रहा हूँ । आप मेरी मैत्रीका आदर करते हुए कदापि शोक न करें ' ॥ १४ ॥
मधुरं सान्त्वितस्तेन सुग्रीवेण स राघवः ।
मुखमश्रुपरिक्लिन्नं वस्त्रान्तेन प्रमार्जयत् ॥ १५ ॥
सुग्रीवने जब मधुर वाणीमें इस प्रकार सान्त्वना दी, तब श्रीरघुनाथजीने आँसुओंसे भीगे हुए अपने मुखको वस्त्रके छोरसे पोंछ लिया ॥ १५ ॥
प्रकृतिस्थस्तु काकुत्स्थः सुग्रीवचनात् प्रभुः ।
सम्परिष्वज्य सुग्रीवमिदं वचनमब्रवीत् ॥ १६ ॥
सुग्रीवके वचनसे शोकका परित्याग करके स्वस्थचित्त हो ककुत्स्थकुलभूषण भगवान् श्रीरामने मित्रवर सुग्रीवको हृदयसे लगा लिया और इस प्रकार कहा— ॥ १६ ॥
कर्तव्यं यद् वयस्येन स्निग्धेन च हितेन च ।
अनुरूपं च युक्तं च कृतं सुग्रीव तत् त्वया ॥ १७ ॥
' सुग्रीव! एक स्नेही और हितैषी मित्रको जो कुछ करना चाहिये, वही तुमने किया है । तुम्हारा कार्य सर्वथा उचित और तुम्हारे योग्य है ॥१७ ॥
एष च प्रकृतिस्थोऽहमनुनीतस्त्वया सखे ।
दुर्लभो हीदृशो बन्धुरस्मिन् काले विशेषतः ॥ १८ ॥
‘ सखे! तुम्हारे आश्वासनसे मेरी सारी चिन्ता जाती रही । अब मैं पूर्ण स्वस्थ हूँ । तुम्हारे - जैसे बन्धुका विशेषतः ऐसे संकटके समय मिलना कठिन होता है ।
किं तु यत्नस्त्वया कार्यो मैथिल्याः परिमार्गणे ।
राक्षसस्य च रौद्रस्य रावणस्य दुरात्मनः ॥ १ ९ ॥
' परंतु तुम्हें मिथिलेशकुमारी सीता तथा रौद्ररूपधारी दुरात्मा राक्षस रावणका पता लगानेके लिये प्रयत्न करना चाहिये ॥ १ ९ ॥
मया च यदनुष्ठेयं विस्रब्धेन तदुच्यताम् ।
वर्षास्विव च सुक्षेत्रे सर्वं सम्पद्यते तव ॥ २० ॥ ।
' साथ ही मुझे भी इस समय तुम्हारे लिये जो कुछ करना आवश्यक हो, उसे बिना किसी सङ्कोचके बताओ । जैसे वर्षाकालमें अच्छे खेतमें बोया हुआ बीज अवश्य फल देता है, उसी प्रकार तुम्हारा सारा मनोरथ सफल होगा ॥ २० ॥
मया च यदिदं वाक्यमभिमानात् समीरितम् ।
तत्त्वया हरिशार्दूल तत्त्वमित्युपधार्यताम् ॥ २१ ॥
' वानरश्रेष्ठ! मैंने जो अभिमानपूर्वक यह वालीके वध आदि करनेकी बात कही है, इसे तुम ठीक ही समझो ॥ २१ ॥
अनृतं नोक्तपूर्वं मे न च वक्ष्ये कदाचन ।
एतत्ते प्रतिजानामि सत्येनैव शपाम्यहम् ॥ २२ ॥
' मैंने पहले भी कभी झूठी बात नहीं कही है और भविष्यमें भी कभी असत्य नहीं बोलूँगा । इस समय जो कुछ कहा है, उसे पूर्ण करनेके लिये प्रतिज्ञा करता हूँ और तुम्हें विश्वास दिलानेके लिये सत्यकी ही शपथ खाता हूँ ' ॥ २२ ॥
ततः प्रहृष्टः सुग्रीवो वानरैः सचिवैः सह ।
राघवस्य वचः श्रुत्वा प्रतिज्ञातं विशेषतः ॥ २३ ॥
श्रीरघुनाथजीकी बात, विशेषतः उनकी प्रतिज्ञा सुनकर अपने वानर - मन्त्रियोंसहित सुग्रीवको बड़ी प्रसन्नता हुई ॥ २३ ॥
एवमेकान्तसम्पृक्तौ ततस्तौ नरवानरौ ।
उभावन्योन्यसदृशं सुखं दुःखमभाषताम् ॥ २४ ॥
इस प्रकार एकान्तमें एक - दूसरेके निकट बैठे हुए वे दोनों नर और वानर ( श्रीराम और सुग्रीव ) ने परस्पर सुख और दुःखकी बातें कहीं, जो एक - दूसरे के लिये अनुरूप थीं ॥ २४ ॥
महानुभावस्य वचो निशम्य
हरिर्नृपाणामधिपस्य तस्य ।
कृतं स मेने हरिवीरमुख्य-स्तदा च कार्यं हृदयेन विद्वान् ॥ २५ ॥
राजाधिराज महाराज श्रीरघुनाथजीकी बात सुनकर वानर वीरोंके प्रधान विद्वान् सुग्रीवने उ समय मन - ही - मन अपने कार्यको सिद्ध हुआ ही माना ॥ २५ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे सप्तमः सर्गः ॥ ७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें सातवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७ ॥
पृष्ठ 777
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे अष्टमः सर्गः ७६५ अष्टमः सर्गः सुग्रीवका श्रीरामसे अपना दुःख निवेदन करना और श्रीरामका उन्हें आश्वासन देते हुए दोनों भाइयोंमें वैर होनेका कारण पूछना
परितुष्टस्तु सुग्रीवस्तेन वाक्येन हर्षितः ।
लक्ष्मणस्याग्रजं शूरमिदं वचनमब्रवीत् ॥ १ ॥
श्रीरामचन्द्रजीकी उस बातसे सुग्रीवको बड़ा संतोष हुआ । वे हर्षसे भरकर लक्ष्मणके बड़े भाई शूरवीर श्रीरामचन्द्रजीसे इस प्रकार बोले - ॥ १ ॥
सर्वथाहमनुग्राह्यो देवतानां न संशयः ।
उपपन्नो गुणोपेतः सखा यस्य भवान् मम ॥ २ ॥
' भगवन्! इसमें संदेह नहीं कि देवताओंकी मेरे ऊपर बड़ी कृपा है— मैं सर्वथा उनके अनुग्रहका पात्र हूँ; क्योंकि आप जैसे गुणवान् महापुरुष मेरे सखा हो गये ।
शक्यं खलु भवेद् राम सहायेन त्वयानघ ।
सुरराज्यमपि प्राप्तुं स्वराज्यं किमुत प्रभो ॥ ३ ॥
' प्रभो! निष्पाप श्रीराम! आप जैसे सहायकके सहयोग से तो देवताओंका राज्य भी अवश्य ही प्राप्त किया जा सकता है; फिर अपने खोये हुए राज्यको पाना कौन बड़ी बात है ।
सोऽहं सभाज्यो बन्धूनां सुहृदां चैव राघव ।
यस्याग्निसाक्षिकं मित्रं लब्धं राघववंशजम् ॥ ४ ॥
‘ रघुनन्दन! अब मैं अपने बन्धुओं और सुहृदोंके विशेष सम्मानका पात्र हो गया; क्योंकि आज रघुवंशके राजकुमार आप अग्निको साक्षी बनाकर मुझे मित्रके रूपमें प्राप्त हुए हैं ।
अहमप्यनुरूपस्ते वयस्यो ज्ञास्यसे शनैः ।
न तु वक्तुं समर्थोऽहं त्वयि आत्मगतान् गुणान् ॥ ५ ॥
' मैं भी आपके योग्य मित्र हूँ । इसका ज्ञान आपको धीरे - धीरे हो जायगा । इस समय आपके सामने मैं अपने गुणोंका वर्णन करनेमें असमर्थ हूँ ॥५ ॥
महात्मनां तु भूयिष्ठं त्वद्विधानां कृतात्मनाम् ।
निश्चला भवति प्रीतिधैर्यमात्मवतां वर ॥ ६ ॥
‘ आत्मज्ञानियोंमें श्रेष्ठ श्रीराम! आप - जैसे पुण्यात्मा महात्माओंका प्रेम और धैर्य अधिकाधिक बढ़ता और अविचल होता है ॥६ ॥
रजतं वा सुवर्णं वा शुभान्याभरणानि च ।
अविभक्तानि साधूनामवगच्छन्ति साधवः ॥७ ॥
' अच्छे स्वभाववाले मित्र अपने घरके सोने-चाँदी अथवा उत्तम आभूषणोंको अपने अच्छे मित्रोंके लिये अविभक्त ही मानते हैं - उन मित्रोंका अपने धनपर अपने ही समान अधिकार समझते हैं ॥ ७ ॥
आढ्योवापि दरिद्रो वा दुःखितः सुखितोऽपि वा ।
निर्दोषश्च सदोषश्च वयस्यः परमा गतिः ॥ ८ ॥
' अतएव मित्र धनी हो या दरिद्र, सुखी हो या दुःखी अथवा निर्दोष हो या सदोष, वह मित्रके लिये सबसे बड़ा सहायक होता है ॥ ८ ॥
धनत्यागः सुखत्यागो देशत्यागोऽपि वानघ ।
वयस्यार्थे प्रवर्तन्ते स्नेहं दृष्ट्वा तथाविधम् ॥ ९ ॥
' अनघ! साधुपुरुष अपने मित्रका अत्यन्त उत्कृष्ट प्रेम देख आवश्यकता पड़नेपर उसके लिये धन, सुख और देशका भी परित्याग कर देते हैं ' ॥ ९ ॥
तत् तथेत्यब्रवीद् रामः सुग्रीवं प्रियवादिनम् ।
लक्ष्मणस्याग्रतो लक्ष्म्या वासवस्येव धीमतः ॥ १० ॥
यह सुनकर लक्ष्मी ( दिव्य कान्ति ) से उपलक्षित श्रीरामचन्द्रजीने इन्द्रतुल्य तेजस्वी बुद्धिमान् लक्ष्मणके सामने ही प्रिय वचन बोलनेवाले सुग्रीवसे कहा — ' सखे! तुम्हारी बात बिलकुल ठीक है ' ॥ १० ॥
ततो रामं स्थितं दृष्ट्वा लक्ष्मणं च महाबलम् ।
सुग्रीवः सर्वतश्चक्षुर्वने लोलमपातयत् ॥ ११ ॥
तदनन्तर ( दूसरे दिन ) महाबली श्रीराम और लक्ष्मणको खड़ा देख सुग्रीवने वनमें चारों ओर अपनी चञ्चल दृष्टि दौड़ायी ॥ ११ ॥
स ददर्श ततः सालमविदूरे हरीश्वरः ।
सुपुष्पमीषत्पत्राढ्यं भ्रमरैरुपशोभितम् ॥ १२ ॥
उस समय वानरराजने पास ही एक सालका वृक्ष देखा, जिसमें थोड़ेसे ही सुन्दर पुष्प लगे हुए थे; परंतु उसमें पत्रोंकी बहुलता थी । उस वृक्षपर मँडराते हुए भरे उसकी शोभा बढ़ा रहे थे ॥ १२ ॥
तस्यैकां पर्णबहुलां शाखां भङ्क्त्वा सुशोभिताम् ।
रामस्यास्तीर्य सुग्रीवो निषसाद सराघवः ॥ १३ ॥
उसकी एक डालीको जिसमें अधिक पत्ते थे और जो पुष्पोंसे सुशोभित थी, सुग्रीवने तोड़ डाला और उसे श्रीराम लिये बिछाकर वे स्वयं भी उनके साथ ही उसपर बैठ गये ॥१३ ॥
तावासीनौ ततो दृष्ट्वा हनूमानपि लक्ष्मणम् ।
शालशाखां समुत्पाट्य विनीतमुपवेशयत् ॥ १४ ॥
उन दोनोंको आसनपर विराजमान देख हनुमान्जीने
पृष्ठ 778
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७६६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे भी सालकी एक डाल तोड़ डाली और उसपर विनयशील लक्ष्मणको बैठाया ॥ १४ ॥
सुखोपविष्टं रामं तु प्रसन्नमुदधिं यथा ।
सालपुष्पावसंकीर्णे तस्मिन् गिरिवरोत्तमे ॥ १५ ॥
ततः प्रहृष्टः सुग्रीवः श्लक्ष्णया शुभया गिरा ।
उवाच प्रणयाद् रामं हर्षव्याकुलिताक्षरम् ॥ १६ ॥
उस श्रेष्ठ पर्वतपर, जहाँ सब ओर सालके पुष्प बिखरे हुए थे, सुखपूर्वक बैठे हुए श्रीराम शान्त समुद्र समान प्रसन्न दिखायी देते थे । उन्हें देखकर अत्यन्त हर्षसे भरे हुए सुग्रीवने श्रीरामसे स्निग्ध एवं सुन्दर वाणीमें वार्तालाप आरम्भ किया । उस समय आनन्दातिरेकसे उनकी वाणी लड़खड़ा जाती थी— अक्षरोंका स्पष्ट उच्चारण नहीं हो पाता था ॥ १५-१६ ॥
अहं विनिकृतो भ्रात्रा चराम्येष भयार्दितः ।
ऋष्यमूकं गिरिवरं हृतभार्यः सुदुःखितः ॥ १७ ॥
' प्रभो! मेरे भाईने मुझे घरसे निकालकर मेरी स्त्रीको भी छीन लिया है । मैं उसीके भयसे अत्यन्त पीड़ित एवं दुःखी होकर इस पर्वतश्रेष्ठ ऋष्यमूकपर विचरता रहता हूँ ॥१७ ॥
सोऽहं त्रस्तो भये मग्नो वने सम्भ्रान्तचेतनः ।
वालिना निकृतो भ्रात्रा कृतवैरश्च राघव ॥ १८ ॥
' मुझे बराबर उसका त्रास बना रहता है । मैं भयमें डूबा रहकर भ्रान्तचित्त हो इस वनमें भटकता फिरता हूँ । रघुनन्दन! मेरे भाई वालीने मुझे घरसे निकालनेके बाद भी मेरे साथ वैर बाँध रखा है ॥ १८ ॥
वालिनो मे भयार्तस्य सर्वलोकाभयंकर ।
ममापि त्वमनाथस्य प्रसादं कर्तुमर्हसि ॥ १ ९ ॥
' प्रभो! आप समस्त लोकोंको अभय देनेवाले हैं । मैं वालीके भयसे दुःखी और अनाथ हूँ, अतः आपको मुझपर भी कृपा करनी चाहिये ' ॥ १ ९ ॥
एवमुक्तस्तु तेजस्वी धर्मज्ञो धर्मवत्सलः ।
प्रत्युवाच स काकुत्स्थः सुग्रीवं प्रहसन्निव ॥ २० ॥
सुग्रीवके ऐसा कहनेपर तेजस्वी, धर्मज्ञ एवं धर्मवत्सल भगवान् श्रीरामने उन्हें हँसते हुए - से इस प्रकार उत्तर दिया- ॥ २० ॥
उपकारफलं मित्रमपकारोऽरिलक्षणम् ।
अद्यैव तं वधिष्यामि तव भार्यापहारिणम् ॥ २१ ॥
' सखे! उपकार ही मित्रताका फल है और अपकार शत्रुताका लक्षण है; अतः मैं आज ही तुम्हारी स्त्रीका अपहरण करनेवाले उस वालीका वध करूँगा ॥ २१ ॥
। इमे हि मे महाभाग पत्रिणस्तिग्मतेजसः ।
कार्तिकेयवनोद्भूताः शरा हेमविभूषिताः ॥ २२ ॥
' महाभाग! मेरे इन बाणोंका तेज प्रचण्ड है । सुवर्ण - भूषित ये शर कार्तिकेयकी उत्पत्तिके स्थानभूत
शरोंके वनमें उत्पन्न हुए हैं । ( इसलिये अभेद्य हैं ) ॥ २२ ॥
कङ्कपत्रपरिच्छन्ना महेन्द्राशनिसंनिभाः ।
सुपर्वाणः सुतीक्ष्णाग्राः सरोषा भुजगा इव ॥ २३ ॥
‘ ये कंकपक्षीके परोंसे युक्त हैं और इन्द्रके वज्रकी भाँति अमोघ हैं । इनकी गाँठें सुन्दर और अग्रभाग खे हैं । ये रोषमें भरे भुजङ्गोंकी भाँति भयंकर हैं ॥ २३ ॥
वालिसंज्ञममित्रं ते भ्रातरं कृतकिल्बिषम् ।
शरैर्विनिहतं पश्य विकीर्णमिव पर्वतम् ॥ २४ ॥
' इन बाणोंसे तुम अपने वाली नामक शत्रुको, जो भाई होकर भी तुम्हारी बुराई कर रहा है, विदीर्ण हुए पर्वतकी भाँति मरकर पृथ्वीपर पड़ा देखोगे ' ॥ २४ ॥
राघवस्य वचः श्रुत्वा सुग्रीवो वाहिनीपतिः ।
प्रहर्षमतुलं लेभे साधु साध्विति चाब्रवीत् ॥ २५ ॥
श्रीरघुनाथजीकी यह बात सुनकर वानरसेनापति सुग्रीवको अनुपम प्रसन्नता प्राप्त हुई और वे उन्हें बारंबार साधुवाद देते हुए बोले- ॥ २५ ॥
राम शोकाभिभूतोऽहं शोकार्तानां भवान् गतिः ।
वयस्य इति कृत्वा हि त्वय्यहं परिदेवये ॥ २६ ॥
' श्रीराम! मैं शोकसे पीड़ित हूँ और आप शोकाकुल प्राणियोंकी परमगति हैं । मित्र समझकर मैं आपसे अपना दुःख निवेदन करता हूँ ॥ २६ ॥
त्वं हि पाणिप्रदानेन वयस्यो मेऽग्निसाक्षिकम् ।
कृतः प्राणैर्बहुमतः सत्येन च शपाम्यहम् ॥ २७ ॥
‘ मैंने आपके हाथमें हाथ देकर अग्निदेवके सामने आपको अपना मित्र बनाया है । इसलिये आप मुझे अपने प्राणोंसे भी बढ़कर प्रिय हैं । यह बात मैं सत्यकी शपथ खाकर कहता हूँ ॥
वयस्य इति कृत्वा च विस्रब्धः प्रवदाम्यहम् ।
दुःखमन्तर्गतं तन्मे मनो हरति नित्यशः ॥ २८ ॥
' आप मेरे मित्र हैं, इसलिये आपपर पूर्ण विश्वास करके मैं अपने भीतरका दुःख, जो सदा मेरे मनको व्याकुल किये रहता है, आपको बता रहा हूँ ' ॥ २८ ॥
एतावदुक्त्वा वचनं बाष्पदूषितलोचनः ।
बाष्पदूषितया वाचा नोच्चैः शक्नोति भाषितुम् ॥ २ ९ ॥
इतनी बात कहते - कहते सुग्रीवके नेत्रोंमें आँसू भर आये । उनकी वाणी अश्रुगद्द हो गयी । इसलिये वे उच्च स्वरसे बोलनेमें समर्थ न हो सके ॥ २ ९ ॥
पृष्ठ 779
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
किष्किन्धाकाण्डे अष्टमः सर्गः ७६७
बाष्पवेगं तु सहसा नदीवेगमिवागतम् ।
धारयामास धैर्येण सुग्रीवो रामसंनिधौ ॥ ३० ॥
तत्पश्चात् सुग्रीवने सहसा बढ़े हुए नदीके वेगके समान उमड़े हुए आँसुओंके वेगको श्रीरामके समीप धैर्यपूवर्क रोका ॥३० ॥
स निगृह्य तु तं बाष्पं प्रमृज्य नयने शुभे ।
विनिःश्वस्य च तेजस्वी राघवं पुनरूचिवान् ॥ ३१ ॥
आँसुओंको रोककर अपने दोनों सुन्दर नेत्रोंको पोंछनेके पश्चात् तेजस्वी सुग्रीव पुनः लंबी साँस खींचकर श्रीरघुनाथजीसे बोले —॥३१ ॥
पुराहं वालिना राम राज्यात् स्वादवरोपितः ।
परुषाणि च संश्राव्य निर्धूतोऽस्मि बलीयसा ॥ ३२ ॥
' श्रीराम! पहलेकी बात है, बलिष्ठ वालीने कटुवचन सुनाकर बलपूर्वक मेरा तिरस्कार किया और अपने राज्य ( युवराजपद ) से नीचे उतार दिया ॥ ३२ ॥
हृता भार्या च मे तेन प्राणेभ्योऽपि गरीयसी ।
सुहृदश्च मदीया ये संयता बन्धनेषु ते ॥ ३३ ॥
' इतना ही नहीं, मेरी स्त्रीको भी, जो मुझे प्राणोंसे भी अधिक प्रिय है; उसने छीन लिया और जितने मेरे सुहृद् थे, उन सबको कैदमें डाल दिया ॥ ३३ ॥
यत्नवांश्च स दुष्टात्मा मद्विनाशाय राघव ।
बहुशस्तप्रयुक्ताश्च वानरा निहता मया ॥ ३४ ॥
' रघुनन्दन! इसके बाद भी वह दुरात्मा वाली मेरे विनाशके लिये यत्न करता रहता है । उसके भेजे हुए बहुत - से वानरोंका मैं वध कर चुका हूँ ॥ ३४ ॥
शङ्कया त्वेतयाहं च दृष्ट्वा त्वामपि राघव ।
नोपसर्पाम्यहं भीतो भये सर्वे हि बिभ्यति ॥ ३५ ॥
' रघुनाथजी! आपको भी देखकर मेरे मनमें ऐसा ही संदेह हुआ था, इसीलिये डर जानेके कारण मैं पहले आपके पास न आ सका; क्योंकि भयका अवसर आनेपर प्रायः सभी डर जाते हैं ॥ ३५ ॥
केवलं हि सहाया मे हनुमत्प्रमुखास्त्विमे ।
अतोऽहं धारयाम्यद्य प्राणान् कृच्छ्रगतोऽपि सन् ॥ ३६ ॥
' केवल ये हनुमान् आदि वानर ही मेरे सहायक हैं; अतएव महान् संकटमें पड़कर भी मैं अबतक प्राण धारण करता हूँ ॥३६ ॥
एते हि कपय: स्निग्धा मां रक्षन्ति समन्ततः ।
सह गच्छन्ति गन्तव्ये नित्यं तिष्ठन्ति चास्थिते ॥ ३७ ॥
' इन लोगोंका मुझपर स्नेह है, अतः ये सभी वानर सब ओरसे सदा मेरी रक्षा करते रहते हैं । जहाँ जाना होता है वहाँ साथ - साथ जाते हैं और जब कहीं मैं ठहर जाता हूँ वहाँ ये नित्य मेरे साथ रहते हैं ॥३७ ॥
संक्षेपस्त्वेष मे राम किमुक्त्वा विस्तरं हि ते ।
स मे ज्येष्ठो रिपुर्भ्राता वाली विश्रुतपौरुषः ॥ ३८ ॥
' रघुनन्दन! यह मैंने संक्षेपसे अपनी हालत बतलायी है । आपके सामने विस्तारपूर्वक कहनेसे क्या लाभ? वाली मेरा ज्येष्ठ भाई है, फिर भी इस समय मेरा शत्रु हो गया है । उसका पराक्रम सर्वत्र विख्यात है ॥३८ ॥
तद्विनाशेऽपि मे दुःखं प्रमृष्टं स्यादनन्तरम् ।
सुखं मे जीवितं चैव तद्विनाशनिबन्धनम् ॥ ३ ९ ॥
' ( यद्यपि भाईका नाश भी दुःखका ही कारण है, तथापि ) इस समय जो मेरा दुःख है, वह उसका नाश होनेपर ही मिट सकता है । मेरा सुख और जीवन उसके विनाशपर ही निर्भर है ॥ ३ ९ ॥
एष मे राम शोकान्तः शोकार्तेन निवेदितः ।
दुःखितः सुखितो वापि सख्युर्नित्यं सखा गतिः ॥ ४० ॥
' श्रीराम! यही मेरे शोकके नाशका उपाय है । मैंने शोकसे पीड़ित होनेके कारण आपसे यह बात निवेदन की है; क्योंकि मित्र दुःखमें हो या सुखमें, वह अपने मित्रकी सदा ही सहायता करता है ' ॥ ४० ॥
श्रुत्वैतच्च वचो रामः सुग्रीवमिदमब्रवीत् ।
किं निमित्तमभूद् वैरं श्रोतुमिच्छामि तत्त्वतः ॥ ४१ ॥
यह सुनकर श्रीरामने सुग्रीवसे कहा - ' तुम दोनों भाइयोंमें वैर पड़नेका क्या कारण है, यह मैं ठीक - ठीक सुनना चाहता हूँ ॥४१ ॥
सुखं हि कारणं श्रुत्वा वैरस्य तव वानर ।
आनन्तर्याद् विधास्यामि सम्प्रधार्य बलाबलम् ॥ ४२ ॥
' वानरराज! तुमलोगोंकी शत्रुताका कारण सुनकर तुम दोनोंकी प्रबलता और निर्बलताका निश्चय करके फिर तत्काल ही तुम्हें सुखी बनानेवाला उपाय करूँगा ॥ ४२ ॥
बलवान् हि ममामर्षः श्रुत्वा त्वामवमानितम् ।
वर्धते हृदयोत्कम्पी प्रावृड्वेग इवाम्भसः ॥ ४३ ॥
' जैसे वर्षाकालमें नदी आदिका वेग बहुत बढ़ जाता है, उसी प्रकार तुम्हारे अपमानित होनेकी बात सुनकर मेरा प्रबल रोष बढ़ता जा रहा है और मेरे हृदयको कम्पित किये देता है ॥ ४३ ॥
हृष्टः कथय विस्रब्धो यावदारोप्यते धनुः ।
सृष्टश्च हि मया बाणो निरस्तश्च रिपुस्तव ॥४४ ॥
' मेरे धनुष चढ़ानेके पहले ही तुम अपनी सब बातें | प्रसन्नतापूर्वक कह डालो; क्योंकि ज्यों ही मैंने बाण छोड़ा,
पृष्ठ 780
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७६८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे तुम्हारा शत्रु तत्काल कालके गालमें चला जायगा ' ॥ ४४ ॥ ततः प्रहृष्टवदनः सुग्रीवो लक्ष्मणाग्रजे ।
एवमुक्तस्तु सुग्रीवः काकुत्स्थेन महात्मना । वैरस्य कारणं तत्त्वमाख्यातुमुपचक्रमे ॥ ४६ ॥
प्रहर्षमतुलं लेभे चतुर्भिः सह वानरैः ॥ ४५ ॥ तदनन्तर सुग्रीवके मुखपर प्रसन्नता छा गयी और
महात्मा श्रीरामचन्द्रजीके ऐसा कहनेपर सुग्रीवको उन्होंने श्रीरामको वालीके साथ वैर होनेका यथार्थ कारण अपने चारों वानरोंके साथ अपार हर्ष हुआ ॥ ४५ ॥ बताना आरम्भ किया ॥ ४६ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डेऽष्टमः सर्गः ॥ ८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें आठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ८ ॥
नवमः सर्गः सुग्रीवका श्रीरामचन्द्रजीको वालीके
वाली नाम मम भ्राता ज्येष्ठः शत्रुनिषूदनः ।
पितुर्बहुमतो नित्यं मम चापि तथा पुरा ॥ १ ॥
' रघुनन्दन! वाली मेरे बड़े भाई हैं । उनमें शत्रुओंका संहार करनेकी शक्ति है । मेरे पिता ऋक्षरजा उनको बहुत मानते थे । वैरसे पहले मेरे मनमें भी उनके प्रति आदरका भाव था ॥ १ ॥
पितर्युपरते तस्मिन् ज्येष्ठोऽयमिति मन्त्रिभिः ।
कपीनामीश्वरो राज्ये कृतः परमसम्मतः ॥ २ ॥
' पिताकी मृत्युके पश्चात् मन्त्रियोंने उन्हें ज्येष्ठ समझकर वानरोंका राजा बनाया । वे सबको बड़े प्रिय थे, इसीलिये किष्किन्धाके राज्यपर प्रतिष्ठित किये गये थे ॥
राज्यं प्रशासतस्तस्य पितृपैतामहं महत् ।
अहं सर्वेषु कालेषु प्रणतः प्रेष्यवत् स्थितः ॥ ३ ॥
' वे पिता - पितामहोंके विशाल राज्यका शासन करने लगे और मैं हर समय विनीतभावसे दासकी भाँति उनकी सेवामें रहने लगा ॥ ३ ॥
मायावी नाम तेजस्वी पूर्वजो दुन्दुभेः सुतः ।
तेन तस्य महद्वैरं वालिनः स्त्रीकृतं पुरा ॥ ४ ॥
' उन दिनों मायावी नामक एक तेजस्वी दानव रहता था, जो मय दानवका पुत्र और दुन्दुभिका बड़ा भाई था । उसके साथ वालीका स्त्रीके कारण बहुत बड़ा वैर हो गया था ॥ ४ ॥
स तु सुप्ते जने रात्रौ किष्किन्धाद्वारमागतः ।
नर्दति स्म सुसंरब्धो वालिनं चाह्वयद् रणे ॥ ५ ॥
' एक दिन आधी रातके समय जब सब लोग सो गये, मायावी किष्किन्धापुरीके दरवाजेपर आया और क्रोधसे भरकर गर्जने तथा वालीको युद्धके लिये ललकारने लगा ॥५ ॥
प्रसुप्तस्तु मम भ्राता नर्दतो भैरवस्वनम् ।
श्रुत्वा न ममृषे वाली निष्पपात जवात् तदा ॥ ६ ॥
‘ उस समय मेरे भाई सो रहे थे । उसका भैरवनाद सुनकर । साथ अपने वैर होनेका कारण बताना उनकी नींद खुल गयी । उनसे उस राक्षसकी ललकार सही नहीं गयी; अतः वे तत्काल वेगपूर्वक घरसे निकले ॥
स तु वै निःसृतः क्रोधात् तं हन्तुमसुरोत्तमम् ।
वार्यमाणस्ततः स्त्रीभिर्मया च प्रणतात्मना ॥७ ॥
' जब वे क्रोध करके उस श्रेष्ठ असुरको मारनेके लिये निकले, उस समय मैंने तथा अन्तःपुरकी स्त्रियोंने पैरों पड़कर उन्हें जानेसे रोका ॥७ ॥
स तु निर्धूय सर्वान् नो निर्जगाम महाबलः ।
ततोऽहमपि सौहार्दान्निःसृतो वालिना सह ॥८ ॥
' परंतु महाबली वाली हम सबको हटाकर निकल पड़े, तब मैं भी स्नेहवश वालीके साथ ही बाहर निकला ॥
स तु मे भ्रातरं दृष्ट्वा मां च दूरादवस्थितम् ।
असुरो जातसंत्रासः प्रदुद्राव तदा भृशम् ॥ ९ ॥
' उस असुरने मेरे भाईको देखा तथा कुछ दूरपर खड़े हुए मेरे ऊपर भी उसकी दृष्टि पड़ी; फिर तो वह भयसे थर्रा उठा और बड़े जोरसे भागा ॥ ९ ॥
तस्मिन् द्रवति संत्रस्ते ह्यावां द्रुततरं गतौ ।
प्रकाशोऽपि कृतो मार्गश्चन्द्रेणोद्गच्छता तदा ॥ १० ॥
' उसके भयभीत होकर भागनेपर हम दोनों भाइयोंने बड़ी तेजीके साथ उसका पीछा किया । उस समय उदि हुए चन्द्रमाने हमारे मार्गको भी प्रकाशित कर दिया था ॥ १० ॥
स तृणैरावृतं दुर्गं धरण्या विवरं महत् ।
प्रविवेशासुरो वेगादावामासाद्य विष्ठितौ ॥ ११ ॥
' आगे जानेपर धरतीमें एक बहुत बड़ा बिल था, जो घास - फूससे ढका हुआ था । उसमें प्रवेश करना अत्यन्त कठिन था । वह असुर बड़े वेगसे उस बिलमें जा घुसा । वहाँ पहुँचकर हम दोनों ठहर गये ॥ ११ ॥
तं प्रविष्टं रिपुं दृष्ट्वा बिलं रोषवशं गतः ।
मामुवाच ततो वाली वचनं क्षुभितेन्द्रियः ॥ १२ ॥