श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ — पृष्ठ 391–400

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 391–400

पृष्ठ 391

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 391 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११ ९ ६ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे उन महावीर वानरशिरोमणियोंने युद्धके मुहानेपर वृक्षों- सबने नाना प्रकारके अस्त्र - शस्त्रोंद्वारा राक्षसोंको भलीभाँति मथ द्वारा खेल - खेल में ही राक्षसोंका बड़ा भारी संहार किया । उन डाला ॥ ३१-३२ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे पञ्चपञ्चाशः सर्गः ॥ ५५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्धरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें पचपनवाँ सर्गं पूरा हुआ ॥५५ ॥

सर्गः षट्पञ्चाशः हनुमानजी के द्वारा

तद् दृष्ट्वा सुमहत् कर्म कृतं वानरसत्तमैः ।

क्रोधमाहारयामास युधि तीव्रमकम्पनः ॥ १ ॥

उन वानरशिरोमणियों द्वारा किये गये उस महान् पराक्रम-को देखकर युद्धस्थलमें अकम्पनको बड़ा भारी एवं दुःसह क्रोध हुआ ॥ १ ॥

क्रोधमूर्चिछतरूपस्तु धुन्वन् परमकार्मुकम् ।

दृष्ट्वा तु कर्म शत्रूणां सारथिं वाक्यमत्रवीत् ॥ २ ॥

शत्रुओंका कर्म देख रोषसे उसका सारा शरीर व्याप्त हो गया और अपने उत्तम धनुषको हिलाते हुए उसने सारथिसे कहा -- ॥ २ ॥

तत्रैव तावत् त्वरितो रथं प्रापय सारथे ।

एते च बलिनो घ्नन्ति सुबहून् राक्षसान् रणे ॥ ३ ॥

' सारथे! ये बलवान् वानर युद्धमें बहुतेरे राक्षसों का वध कर रहे हैं, अतः पहले वहीं शीघ्रतापूर्वक मेरा रथ पहुँचाओ ॥ ३ ॥

एते च बलवन्तो वा भीमकोपाश्च वानराः ।

द्रुमशैलप्रहरणास्तिष्ठन्ति प्रमुखे मम ॥ ४ ॥

" ये वानर बलवान् तो हैं ही, इनका क्रोध भी बड़ा भयानक है । ये वृक्षों और शिलाओंका प्रहार करते हुए मेरे सामने खड़े हैं ॥ ४ ॥

एतान् निहन्तुमिच्छामि समरश्लाघिनो ह्यहम् ।

एतैः प्रमथितं सर्वं रक्षसां दृश्यते बलम् ॥ ५ ॥

" ये युद्धकी स्पृहा रखनेवाले हैं; अतः मैं इन सबका वध

करना चाहता हूँ । इन्होंने सारी राक्षससेनाको मथ डाला है ।

यह साफ दिखायी देता है ' ॥ ५ ॥

ततः प्रचलिताश्वेन रथेन रथिनां वरः ।

हरीनभ्यपतद् दूराच्छर जालैर कम्पनः ॥ ६ ॥

तदनन्तर तेज चलनेवाले घोड़ों से जुते हुए रथके द्वारा रथियोंमें श्रेष्ठ अकम्पन दूरसे ही बाणसमूहोंकी वर्षा करता हुआ उन वानरोंपर टूट पड़ा ॥ ६ ॥

न स्थातुं वानराः शेकुः किं पुनर्योद्धुमाहवे ।

अकम्पनशरैर्भग्नाः सर्व एवाभिदुद्रुवुः ॥ ७

अकम्पनका वध अकम्पन के बाणों से घायल हो सभी वानर भाग चले । वे युद्धस्थल में खड़े भी न रह सके; फिर युद्ध करनेकी तो बात ही क्या है? ॥ ७ ॥

तान् मृत्युवशमापन्नान कम्पनशरानुगान् ।

समीक्ष्य हनुमाञ्ज्ञातीनुपतस्थे महाबलः ॥ ८ ॥

अकम्पन के बाण वानरों के पीछे लगे थे और वे मृत्यु-के अधीन होते जाते थे । अपने जाति - भाइयोंकी यह दशा देखकर महाबली हनुमान्जी अकम्पनके पास आये ॥ ८ ॥

तं महाप्लवगं दृष्ट्वा सर्वे ते प्लवगर्षभाः ।

समेत्य समरे वीराः संहृष्टाः पर्यवारयन् ॥ ९ ॥

महाकपि हनुमानजीको आया देख वे समस्त वीर वानर-शिरोमणि एकत्र हो हर्षपूर्वक उन्हें चारों ओरसे घेरकर खड़े हो गये ॥ ९ ॥

व्यवस्थितं हनूमन्तं ते दृष्ट्रा प्लवगर्षभाः ।

बभूवुर्बलवन्तो हि बलवन्तमुपाश्रिताः ॥ १० ॥

हनुमानजीको युद्धके लिये डटा हुआ देख वे सभी श्रेष्ठ वानर उन बलवान् वीरका आश्रय ले स्वयं भी बलवान् गये ॥ १० ॥

अकम्पनस्तु शैलाभं हनूमन्तमवस्थितम् ।

महेन्द्र इव धाराभिः शरैरभिववर्ष ह ॥ ११ ॥

पर्वतके समान विशालकाय हनुमानजी को अपने सामने उपस्थित देख अकम्पन उनपर बाणोंकी फिर वर्षा करने लगा, मानो देवराज इन्द्र जलकी धारा बरसा रहे हों ॥ ११ ॥

अचिन्तयित्वा बाणौघाञ्शरीरे पातितान् कपिः ।

अकम्पनवधार्थाय मनो दधे महाबलः ॥ १२ ॥

अपने शरीरपर गिराये गये उन बाण - समूहों की परवा न करके महाबली हनुमान्ने अकम्पनको मार डालने का विचार किया ॥ १२ ॥

स प्रहस्य महातेजा हनूमान् मारुतात्मजः ।

अभिदुद्राव तद्रक्षः कम्पयन्निव मेदिनीम् ॥ १३ ॥

फिर तो महातेजस्वी पवनकुमार हनुमान् महान् अट्टहास ॥ करके पृथ्वीको कँपाते हुए - से उस राक्षसकी ओर दौड़े ॥ १३ ॥

पृष्ठ 392

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 392 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे षट्पञ्चाशः सर्गः ११ ९ ७

तस्याथ नर्दमानस्य दीप्यमानस्य तेजसा ।

बभूव रूपं दुर्धर्ष दीप्तस्येव विभावसोः ॥ १४ ॥

उस समय वहाँ गर्जते और तेजसे देदीप्यमान होते हुए हनुमानूजीका रूप प्रज्वलित अग्निके समान दुर्धर्ष हो गया था ॥ १४ ॥

आत्मानं त्वप्रहरणं ज्ञात्वा क्रोधसमन्वितः ।

शैलमुत्पाटयामास वेगेन हरिपुङ्गवः ॥ १५ ॥

अपने हाथमें कोई हथियार नहीं है, यह जानकर क्रोध भरे हुए वानरशिरोमणि हनुमान्ने बड़े वेग से पर्वत उखाड़ लिया ॥ १५ ॥

गृहीत्वा सुमहाशैलं पाणिनैकेन मारुतिः ।

स विनद्य महानादं भ्रामयामास वीर्यवान् ॥ १६ ॥

उस महान् पर्वतको एक ही हाथसे लेकर पराक्रमी पवन-कुमार बड़े जोर - जोर से गर्जना करते हुए उसे घुमाने लगे ॥

ततस्तमभिदुद्राव राक्षसेन्द्रम कम्पनम् ।

पुरा हि नमुचिं संख्ये वज्रेणेव पुरंदरः ॥ १७ ॥

फिर उन्होंने राक्षसराज अकम्पनपर धावा किया, ठीक उसी तरह, जैसे पूर्वकालमें देवेन्द्रने वज्र लेकर युद्धस्थलमें नमुचिपर आक्रमण किया था ॥ १७ ॥

अकम्पनस्तु तद् दृष्ट्वा गिरिशृङ्गं समुद्यतम् ।

दू महाबाणैरर्धचन्द्रैर्व्यदारयत् ॥ १८ ॥

अकम्पनने उस उठे हुए पर्वतशिखर को देख अर्धचन्द्रा-कार विशाल बाणोंके द्वारा उसे दूरसे ही विदीर्ण कर दिया ॥ १८ ॥

तं पर्वताग्रमाकाशे रक्षोबाणविदारितम् ।

विकीर्ण पतितं दृष्ट्वा हनूमान् क्रोधमूर्च्छितः ॥ १ ९ ॥

उस राक्षसके बाणसे विदीर्ण हो वह पर्वतशिखर आकाशमें ही बिखरकर गिर पड़ा | यह देख हनुमानजीके क्रोधकी सीमा न रही ॥ १ ९ ॥

सोऽश्वकर्ण समासाद्य रोषदर्पान्वितो हरिः ।

तूर्णमुत्पाटयामास महागिरिमिवोच्छ्रितम् ॥ २० ॥

फिर रोष और दर्पसे उन वानरवीरने महान् पर्वतके समान ऊँचे अश्वकर्णं नामक वृक्षके पास जाकर उसे शीघ्रता-पूर्वक उखाड़ लिया ॥ २० ॥

तं गृहीत्वा महास्कन्धं सोऽश्वकर्ण महाद्युतिः ।

प्रगृह्य परया प्रीत्या भ्रामयामास संयुगे ॥ २१ ॥

विशाल तनेवाले उस अश्वकर्णको हाथमें लेकर महातेजस्वी हनुमान्ने बड़ी प्रसन्नताके साथ उसे युद्धभूमिमें घुमाना आरम्भ किया ॥ २१ ॥

प्रधावन्नु रुवेगेन बभञ्ज तरसा द्रुमान् ।

हनूमान् परमक्रुद्धश्चरणैर्दारयन् महीम् ॥ २२ ॥

प्रचण्ड क्रोधसे भरे हुए हनुमान्ने बड़े वेगसे दौड़कर कितने ही वृक्षोंको तोड़ डाला और पैरोंकी धमकसे वे पृथ्वीको भी विदीर्ण - सी करने लगे ॥ २२ ॥

गजांश्च सगजारोहान् सरथान् रथिनस्तथा ।

जघान हनुमान् धीमान् राक्षसांश्च पदातिगान् ॥ २३ ॥

सवारोंसहित हाथियों, रथोंसहित रथियों तथा पैदल राक्षसों-को भी बुद्धिमान् हनुमान्जी मौत के घाट उतारने लगे || २३ ||

तमन्तकमिव क्रुद्धं सद्रुमं प्राणहारिणम् ।

हनूमन्तमभिप्रेक्ष्य राक्षसा विप्रदुद्रुवुः ॥ २४ ॥

क्रोधसे भरे हुए यमराजकी भाँति वृक्ष हाथमें लिये प्राण-हारी हनुमान्को देख राक्षस भागने लगे || २४ ||

तमापतन्तं संक्रुद्धं राक्षसानां भयावहम् ।

ददर्शाकम्पनो वीरइचुक्षोभ च ननाद च ॥ २५ ॥

राक्षसों को भय देनेवाले हनुमान् अत्यन्त कुपित होकर शत्रुओंपर आक्रमण कर रहे थे । उस समय वीर अकम्पनने उन्हें देखा । देखते ही वह क्षोभसे भर गया और जोर - जोर से गर्जना करने लगा ॥ २५ ॥

स चतुर्दशभिर्वाणैर्निशितैर्देहदारणैः ।

निर्बिभेद महावीर्य हनूमन्तमकम्पनः ॥ २६ ॥

अकम्पनने देहको विदीर्ण कर देनेवाले चौदह पैने बाण मारकर महापराक्रमी हनुमान्को घायल कर दिया ॥ २६ ॥

स तथा विप्रकीर्णस्तु नाराचैः शितशक्तिभिः ।

हनूमान् दद्दशे वीरः प्ररूढ इव सानुमान् ॥ २७ ॥

इस प्रकार नाराचों और तीखी शक्तियोंसे छिदे हुए वीर हनुमान् उस समय वृक्षोंसे व्याप्त पर्वतके समान दिखायी देते थे ॥ २७ ॥

विरराज महावीर्यो महाकायो महाबलः ।

पुष्पिताशोक संकाशो विधूम इव पावकः ॥ २८ ॥

उनका सारा शरीर रक्तसे रँग गया था, इसलिये वे महापराक्रमी महाबली और महाकाय हनुमान् खिले हुए अशोक एवं धूमरहित अग्निके समान शोभा पा रहे थे ।

ततोऽन्यं वृक्षमुत्पाट्य कृत्वा वेगमनुत्तमम् ।

शिरस्यभिजघानाशु राक्षसेन्द्रमकम्पनम् ॥ २ ९ ॥

तदनन्तर महान् वेग प्रकट करके हनुमानजीने एक दूसरा वृक्ष उखाड़ लिया और तुरंत ही उसे राक्षसराज अकम्पन-के सिरपर दे मारा ॥ २ ९ ॥

स वृक्षेण हतस्तेन सक्रोधेन महात्मना ।

राक्षसो वानरेन्द्रेण पपात च ममार च ॥ ३० ॥

पृष्ठ 393

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 393 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११ ९ ८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे क्रोधसे भरे वानरश्रेष्ठ महात्मा हनुमान्के चलाये हुए उस वृक्षकी गहरी चोट खाकर राक्षस अकम्पन पृथ्वीपर गिरा और मर गया ॥ ३० ॥

दृष्ट्रा निहतं भूमौ राक्षसेन्द्रमकम्पनम् ।

व्यथिता राक्षसाः सर्वे क्षितिकम्प इव द्रुमाः ॥ ३१ ॥

जैसे भूकम्प आनेपर सारे वृक्ष काँपने लगते हैं, उसी प्रकार राक्षसराज अकम्पनको रणभूमिमें मारा गया देख समस्त राक्षस व्यथित हो उठे ॥ ३१ ॥

त्यक्तप्रहरणाः सर्वे राक्षसास्ते पराजिताः ।

लङ्कामभिययुस्त्रासाद् वानरैस्तैरभिद्रुताः ॥ ३२ ॥

वानरोंके खदेड़नेपर वहाँ परास्त हुए वे सब राक्षस अपने अस्त्र - शस्त्र फेंककर डरके मारे लङ्कामें भाग गये ॥ ३२ ॥

ते मुक्तकेशाः सम्भ्रान्ता भग्नमानाः पराजिताः ।

भयाच्छ्रमजलैरङ्गैः प्रस्रवद्भिर्विदुद्रुवुः ॥ ३३ ॥

उनके केश खुले हुए थे । वे घबरा गये थे और पराजित होनेसे उनका घमंड चूर - चूर हो गया था । भयके कारण उनके अङ्गोंसे पसीने चू रहे थे और इसी अवस्थामें वे भाग रहे थे ॥ ३३ ॥

अन्योन्यं ये प्रमथ्नन्तो विविशुर्नगरं भयात् ।

पृष्ठतस्ते तु सम्मूढाः प्रेक्षमाणा मुहुर्मुहुः ॥ ३४ ॥

भयके कारण एक दूसरेको कुचलते हुए वे भागकर लङ्कापुरीमें घुस गये । भागते समय वे बारंबार पीछे घूम - घूमकर देखते रहते थे || ३४ ॥

तेषु लङ्कां प्रविष्टेषु राक्षसेषु महाबलाः ।

समेत्य हरयः सर्वे हनूमन्तमपूजयन् ॥ ३५ ॥

उन राक्षसोंके लङ्कामें घुस जानेपर समस्त महाबली वानरों-ने एकत्र हो वहाँ हनुमानजीका अभिनन्दन किया ॥ ३५ ॥

सोऽपि प्रवृद्धस्तान् सर्वान् हरीन् सम्प्रत्यपूजयत् ।

हनूमान् सत्त्वसम्पन्नो यथार्हमनुकूलतः ॥ ३६ ॥

उन शक्तिशाली हनुमानजीने भी उत्साहित हो यथायोग्य अनुकूल बर्ताव करते हुए उन समस्त वानरोंका समादर किया ॥ ३६ ॥

विनेदुश्च यथाप्राणं हरयो जितकाशिनः ।

चक्रषुश्च पुनस्तत्र सप्राणानेव राक्षसान् ॥ ३७ ॥

तत्पश्चात् विजयोल्लाससे सुशोभित होनेवाले वानरोंने पूरा बल लगाकर उच्चवरसे गर्जना की और वहाँ जीवित राक्षसों को ही पकड़ - पकड़कर घसीटना आरम्भ किया ॥ ३७ ॥

स वीरशोभामभजन्महाकपिः समेत्य रक्षांसि निहत्य मारुतिः । महासुरं भीमममित्रनाशनं विष्णुर्यथैवोरुबलं चमूमुखे ॥ ३८ ॥

जैसे भगवान् विष्णुने शत्रुनाशन, महाबली, भयंकर एवं महान् असुर मधुकैटभ आदिका वध करके वीर - शोभा ( विजयलक्ष्मी ) का वरण किया था, उसी प्रकार महाकपि हनुमान्ने राक्षसोंके पास पहुँचकर उन्हें मौत के घाट उतार वीरोचित शोभाको धारण किया ॥ ३८ ॥

अपूजयन् देवगणास्तदा कपि स्वयं च रामोऽतिबलश्च लक्ष्मणः । तथैव सुग्रीवमुखाः प्लवंगमा विभीषणश्चैव महाबलस्तदा ॥ ३ ९ ॥ उस समय देवता, महाबली श्रीराम, लक्ष्मण, सुग्रीव आदि वानर तथा अत्यन्त बलशाली विभीषणने भी कपिवर हनुमान्जी-का यथोचित सत्कार किया ॥ ३ ९ ॥ इत्यार्थे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे षट्पञ्चाशः सर्गः ॥ ५६ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आवरमायण आदिकाव्य के युद्धकाण्डमें छप्पनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५६ ॥

सप्तपञ्चाशः सर्गः प्रहस्तका रावणकी आज्ञासे विशाल सेनासहित युद्ध के लिये प्रस्थान

अकम्पनवधं श्रुत्वा क्रुद्धो वै राक्षसेश्वरः ।

किंचिद् दीनमुखश्चापि सचिवांस्तानुदैक्षत ॥ १ ॥

अकम्पनके वधका समाचार पाकर राक्षसराज रावणको बड़ा क्रोध हुआ । उसके मुखपर कुछ दीनता छा गयी और वह मन्त्रियोंकी ओर देखने लगा ॥ १ ॥

स तु ध्यात्वा मुहूर्ते तु मन्त्रिभिः संविचार्य च ।

ततस्तु रावणः पूर्वदिवसे राक्षसाधिपः ।

पुरीं परिययौ लङ्कां सर्वान् गुल्मानवेक्षितुम् ॥ २ ॥

पहले तो दो घड़ीतक वह कुछ सोचता रहा । फिर उसने मन्त्रियों के साथ विचार किया और उसके बाद दिनके पूर्व भाग में राक्षसराज रावण स्वयं लङ्काके सब मोरचोंका निरीक्षण करने के लिये गया ॥ २ ॥

तां राक्षसगणैर्गुप्तां गुल्मैर्बहुभिरावृताम् ।

ददर्श नगरीं राजा पताकाध्वजमालिनीम् ॥ ३ ॥

राक्षसगणोंसे सुरक्षित और बहुत - सी छावनियोंसे घिरी हुई, ध्वजापताकाओंसे सुशोभित उस नगरीको राजा रावणने अच्छी तरह देखा ॥ ३ ॥

पृष्ठ 394

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 394 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे सप्तपञ्चाशः सर्गः ११ ९९

रुद्धां तु नगरीं दृष्ट्वा रावणो राक्षसेश्वरः ।

उवाचात्महितं काले प्रहस्तं युद्धकोविदम् ॥ ४ ॥

लङ्कापुरी चारों ओरसे शत्रुओं द्वारा घेर ली गयी थी । यह देखकर राक्षसराज रावणने अपने हितैषी युद्धकलाकोविद प्रहस्तसे यह समयोचित बात कही -- ॥ ४ ॥

पुरस्योपनिविष्टस्य सहसा पीडितस्य ह ।

नान्ययुद्धात् प्रपश्यामि मोक्षं युद्धविशारद ॥ ५ ॥

' युद्धविशारद वीर! नगर के अत्यन्त निकट शत्रुओं की सेना छावनी डाले पड़ी है, इसीलिये सारा नगर सहमा व्यथित हो उठा है । अब मैं दूसरे किसीके युद्ध करनेसे इसका छुटकारा होता नहीं देखता हूँ ॥ ५ ॥

अहं वा कुम्भकर्णो वा त्वं वा सेनापतिर्मम ।

इन्द्रजिद् वा निकुम्भो वा हेयुर्भारिमीदृशम् ॥ ६ ॥

' अब तो इस तरहके युद्धका भार मैं, कुम्भकर्ण मेरे सेना-पति तुम, बेटा इन्द्रजित् अथवा निकुम्भ ही उठा सकते हैं ॥ ६ ॥

स त्वं वलमतः शीघ्रमादाय परिगृह्य च ।

विजयायाभिनिर्याहि यत्र सर्वे वनौकसः ॥ ७ ॥

' अतः तुम शीघ्र ही सेना लेकर विजयके लिये प्रस्थान करो और जहाँ ये सब वानर जुटे हुए हैं, वहाँ जाओ ॥ ७ ॥

निर्याणादेव तूर्ण च चलिता हरिवाहिनी ।

नर्दतां राक्षसेन्द्राणां श्रुत्वा नादं द्रविष्यति ॥ ॥

' तुम्हारे निकलते ही सारी वानरसेना तुरंत विचलित हो उठेगी और गर्जते हुए राक्षपशिरोमणियोंका सिंहनाद सुनकर भाग खड़ी होगी ॥ ८ ॥

चपला ह्यविनीताश्च चलचित्ताश्च वानराः ।

न सहिष्यन्ति ते नादं सिंहनादमिव द्विपाः ॥ ९ ॥

' वानरलोग बड़े चञ्चल, ढीठ और डरपोक होते हैं, जैसे हाथी सिंहकी गर्जना नहीं सह सकते, उसी प्रकार वे वानर तुम्हारा सिंहनाद नहीं सह सकेंगे ॥ ९ ॥

विद्रुते च बले तस्मिन् रामः सौमित्रिणा सह ।

अवशस्ते निरालम्बः प्रहस्त वशमेष्यति ॥ १० ॥

' प्रहस्त! जब वानरसेना भाग जायगी, तब कोई सहारा न रहनेके कारण लक्ष्मणसहित श्रीराम विवश होकर तुम्हारे अधीन हो जायँगे ॥ १० ॥

आपत्संशयिता श्रेयो नात्र निःसंशयीकृता ।

प्रतिलोमानुलोमं वा यत् तु नो मन्यसे हितम् ॥ ११ ॥

" युद्ध में मृत्यु संदिग्ध होती है, हो भी सकती है और न भी हो । किंतु ऐसी मृत्यु ही श्रेष्ठ है । ( इसके विपरीत ) जीवन-को बिना संशय ( जोखिम ) में डाले ( बिना युद्धस्थलके ) जो मृत्यु होती है, वह श्रेष्ठ नहीं होती ( ऐसा मेरा विचार है ) । इसके अनुकूल या प्रतिकूल जो कुछ तुम हमारे लिये हितकर समझते हो, उसे बताओ ' ॥ ११ ॥

रावणेनैवमुक्तस्तु प्रहस्तो वाहिनीपतिः ।

राक्षसेन्द्रमुवाचेदमसुरेन्द्रमिवोशना ॥ १२ ॥

रावणके ऐसा कहनेपर सेनापति प्रहस्तने उस राक्षसराजके समक्ष उसी तरह अपना विचार व्यक्त किया, जैसे शुक्राचार्य अमुर-राज बलिको अपनी सलाह दिया करते हैं ॥ १२ ॥

राजन् मन्त्रितपूर्व नः कुशलैः सह मन्त्रिभिः ।

विवादश्वापि नो वृत्तः समवेक्ष्य परस्परम् ॥ १३ ॥

( उसने कहा — ) ' राजन्! हमलोगोंने कुशल मन्त्रियों-के साथ पहले भी इस विषयपर विचार किया है । उन दिनों एक दूसरेके मतकी आलोचना करके हमलोगों में विवाद भी खड़ा हो गया था ( हमलोग सर्वसम्मति से किसी एक निर्णयपर नहीं पहुँच सके थे ) ॥ १३ ॥

प्रदानेन तु सीतायाः श्रेयो व्यवसितं अप्रदाने पुनर्युद्धं दृष्टमेव तथैव ' मेरा पहलेसे ही यह निश्चय रहा है कि देनेसे ही हमलोगों का कल्याण होगा और न अवश्य होगा । उस निश्चयके अनुसार ही हमें का संकट दिखायी दिया है ॥ १४ ॥

मया ।

नः ॥ १४ ॥

सीताजीको लौटा लौटाने पर युद्ध

आज यह युद्ध-सोऽहं दानैश्च मानैश्च सततं पूजितस्त्वया ।

सान्त्वैश्च विविधैः काले किं न कुर्या हितं तव ॥ १५ ॥

' परंतु आपने दान, मान और विविध सान्त्वनाओं के द्वारा समय - समयपर सदा ही मेरा सत्कार किया है । फिर मैं आपका हितसाधन क्यों नहीं करूँगा? ( अथवा आपके हित के लिये कौन - सा कार्य नहीं कर सकूँगा ) ॥ १५ ॥

नहि मे जीवितं रक्ष्यं पुत्रदारधनानि च ।

त्वं पश्य मां जुहूषन्तं त्वदर्थे जीवितं युधि ॥ १६ ॥

" मुझे अपने जीवन, स्त्री, पुत्र और धन आदिकी रक्षा नहीं करनी है — इनकी रक्षाके लिये मुझे कोई चिन्ता नहीं । आप देखिये कि मैं किस तरह आपके लिये युद्धकी ज्वालामें अपने जीवनकी आहुति देता हूँ ' ॥ १६ ॥

एवमुक्त्वा तु भर्तारं रावणं वाहिनीपतिः ।

उवाचेदं बलाध्यक्षान् प्रहस्तः पुरतः स्थितान् ॥ १७ ॥

अपने स्वामी रावणसे ऐसा कहकर प्रधान सेनापति प्रहस्त-ने अपने सामने खड़े हुए सेनाध्यक्षोंसे इस प्रकार कहा- ॥ १७ ॥

समानयत मे शीघ्रं राक्षसानां महाबलम् ।

मद्वाणानां तु वेगेन हतानां च रणाजिरे ॥ १८ ॥

अद्य तृप्यन्तु मांसादाः पक्षिणः काननौकसाम् ।

पृष्ठ 395

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 395 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे १२०० “ तुमलोग शीघ्र मेरे पास राक्षसोंकी विशाल सेना ले आओ । आज मांसाहारी पक्षी समराङ्गणमें मेरे बाणोंके वेगसे मारे गये वानरोंके मांस खाकर तृप्त हो जायँ ' ॥ १८३ ॥

तस्य तद्वचनं श्रुत्वा बलाध्यक्षा महाबलाः ॥ १ ९ ॥ बलमुद्योजयामासुस्तस्मिन् राक्षसमन्दिरे । प्रहस्तकी यह बात सुनकर महाबली सेनाध्यक्षोंने रावणके उस महलके पास विशाल सेनाको युद्धके लिये तैयार किया ॥ १ ९ ३ ॥ सा बभूव मुहूर्तेन भीमैर्नानाविधायुधैः ॥ २० ॥

लङ्का राक्षसवीरैस्तैर्गजैरिव समाकुला । दो ही घड़ीमें नाना प्रकारके अस्त्र - शस्त्र लिये हाथी जैसे भयानक राक्षसवीरोंसे लङ्कापुरी भर गयी ॥ २०३ ॥

हुताशनं तर्पयतां ब्राह्मणांश्च नमस्यताम् ॥ २१ ॥

आज्यगन्धप्रतिवद्दः सुरभिर्मारुतो ववैौ । कितने ही राक्षस घीकी आहुति देकर अग्निदेवको तृप्त करने लगे और ब्राह्मणोंको नमस्कार करके आशीर्वाद लेने लगे । उस समय घीकी गन्ध लेकर सुगन्धित वायु सब ओर बहने लगी ॥ २१३ ॥

स्रजश्च विविधाकारा जगृहुस्त्वभिमन्त्रिताः ॥ २२ ॥

संग्रामसजाः संहृष्टा धारयन् राक्षसास्तदा । राक्षसोंने मन्त्रोंद्वारा अभिमन्त्रित नाना प्रकारकी मालाएँ ग्रहण कीं और हर्ष एवं उत्साहसे युक्त हो युद्धोपयोगी वेश - भूषा धारण की ॥ २२३ ॥

सधनुष्काः कवचिनो वेगादाप्लुत्य राक्षसाः ॥ २३ ॥

रावणं प्रेक्ष्य राजानं प्रहस्तं पर्यवारयन् । धनुष और कवच धारण किये राक्षस वेगसे उछलकर आगे बढ़े और राजा रावणका दर्शन करते हुए प्रहस्तको चारों ओरसे घेरकर खड़े हो गये ॥ २३३ ॥

अथामन्त्र्य तु राजानं भेरीमाहत्य भैरवाम् ॥ २४ ॥

आरुरोह रथं युक्तः प्रहस्तः सज्जकल्पितम् । तदनन्तर राजाकी आज्ञा ले भयंकर भेरी बजवाकर कवच उरगध्वजदुर्धर्षे सुवरूथं स्वपस्करम् ॥ २६ ॥

सुवर्णजालसंयुक्तं प्रहसन्तमिव श्रिया । सर्पाकार या सर्पचिह्नित ध्वजके कारण वह दुर्धर्षं प्रतीत होता था । उस रथकी रक्षाके लिये जो कवच था, वह बहुत ही सुन्दर दिखायी देता था । उसके सारे अङ्ग सुन्दर थे और उसमें अच्छी - अच्छी सामग्रियाँ रक्खी गयी थीं । उस रथ सोनेकी जाली लगी थी । वह अपनी कान्तिसे हँसता - सा प्रतीत होता था ( अथवा दूसरे कान्तिमान् पदार्थोंका उपहास -सा कर रहा था ) ॥ २६३ ॥

ततस्तं रथमास्थाय रावणार्पितशासनः ॥ २७ ॥

निर्ययौ तूर्ण बलेन महता वृतः । लङ्काया उस रथपर बैठकर रावणकी आज्ञा शिरोधार्य करके विशाल सेनासे घिरा हुआ प्रहस्त तुरंत लङ्कासे बाहर निकला ॥ २७३ ॥

ततो दुन्दुभिनिर्घोषः पर्जन्यनिनदोपमः ।

वादित्राणां च निनदः पूरयन्निव मेदिनीम् ॥ २८ ॥

उसके निकलते ही मेघकी गम्भीर गर्जनाके समान धौंसा बजने लगा । अन्य रणवाद्योंका निनाद भी पृथ्वीको परिपूर्ण करता - सा प्रतीत होने लगा ॥ २८ ॥

शुश्रुवे शङ्खशब्दश्च प्रयाते वाहिनीपतौ ।

निनदन्तः स्वरान् घोरान् राक्षस्खा जग्मुरग्रतः ॥ २ ९ ॥

भीमरूपा महाकायाः प्रहस्तस्य पुरःसराः । सेनापति के प्रस्थानकालमें शङ्खोंकी ध्वनि भी सुनायी देने लगी । प्रहस्तके आगे चलनेवाले भयानक रूपधारी विशालकाय राक्षस भयंकर स्वरसे गर्जना करते हुए आगे बढ़े ॥ २ ९ ३ ॥

नरान्तकः कुम्भहनुर्महानादः समुन्नतः ।

प्रहस्तसचिवा ह्येते निर्ययुः परिवार्य तम् ॥ ३० ॥

नरान्तक, कुम्भहनु, महानाद और समुन्नत — ये प्रहस्त-के चार सचिव उसे चारों ओरसे घेरकर निकले ॥ ३० ॥

व्यूढेनैव सुघोरेण पूर्वद्वारात् स निर्ययौ ।

गजयूथनिकाशेन बलेन महता वृतः ॥ ३१ ॥

आदि धारण करके युद्ध के लिये उद्यत हुआ प्रहस्त अस्त्र- प्रहस्तकी वह विशाल सेना हाथियोंके समूह सी अत्यन्त शस्त्रोंसे सुसज्जित रथपर आरूढ़ हुआ || २४३ ॥ भयंकर जान पड़ती थी । उसकी व्यूह रचना हो चुकी थी । सम्यक्सूतं सुसंयतम् ॥ २५ ॥ उस व्यूहबद्ध सेनाके साथ ही प्रहस्त लङ्काके पूर्वद्वारसे

हयैर्महाजवैर्युक्तं

साक्षाच्चन्द्रार्कभास्वरम् । निकला ॥ ३१ ॥

महाजलदनिर्घोषं घोड़े जुते हुए थे, सागरप्रतिमौघेन वृतस्तेन बलेन सः ।

प्रहस्तके उस रथमें बड़े वेगशाली निर्ययौ क्रुद्धः कालान्तकयमोपमः ॥ ३२ ॥

उसका सारथि भी अपने कार्यमें कुशल था । वह रथ पूर्णतः प्रहस्तो सारथिके नियन्त्रणमें था । उसके चलनेपर महान् मेघोंकी समुद्र के समान उस अपार सेनाके साथ जब प्रहस्त बाहर गर्जना समान घर्घर - ध्वनि होती थी । वह रथ साक्षात् चन्द्रमा निकला, उस समय वह क्रोधसे भरे हुए प्रलयकालके संहारकारी और सूर्यके समान प्रकाशमान था ॥ २५३ ॥ यमराजके समान जान पड़ता था ॥ ३२ ॥

पृष्ठ 396

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 396 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे अष्टपञ्चाशः सर्गः १२०१

तस्य निर्याणघोषेण राक्षसानां च नर्दताम् ।

लङ्कायां सर्वभूतानि विनेदुर्विकृतैः खरैः ॥ ३३ ॥

उसके प्रस्थान करते समय जो भेरी आदि बाजों और गर्जते हुए राक्षसोंका गम्भीर घोष हुआ, उससे भयभीत हो लङ्काके सब प्राणी विकृत स्वरमें चीत्कार करने लगे ॥ ३३ ॥

व्यभ्रमाकाशमाविश्य मांसशोणितभोजनाः ।

मण्डलान्यपसव्यानि खगाश्च रथं प्रति ॥ ३४ ॥

उस समय बिना बादलके आकाशमें उड़कर रक्त - मांसका भोजन करनेवाले पक्षी मण्डल बनाकर प्रहस्तके रथकी दक्षिणा वर्त परिक्रमा करने लगे ॥ ३४ ॥

वमन्त्यः पावकज्वालाः शिवा घोरा ववाशिरे ।

अन्तरिक्षात् पपातोल्का वायुश्च परुषं ववैौ ॥ ३५ ॥

भयानक गीदड़ियाँ मुँहसे आगकी ज्वाला उगलती हुई अशुभसूचक बोली बोलने लगीं । आकाशसे उल्कापात होने लगा और प्रचण्ड वायु चलने लगी ॥ ३५ ॥

अन्योन्यमभिसंरब्धा ग्रहाश्च न चकाशिरे ।

मेघाश्च खरनिर्घोषा रथस्योपरि रक्षसः ॥ ३६ ॥

ववर्ष् रुधिरं चास्य सिषिचुश्च पुरःसरान् ।

केतुमूर्धनि गृध्रस्तु विलीनो दक्षिणामुखः ॥ ३७ ॥

नदन्नुभयतः पार्श्व समग्रां श्रियमाहरत् । ग्रह रोषपूर्वक आपसमें युद्ध करने लगे, जिससे उनका प्रकाश मन्द पड़ गया तथा मेघ उस राक्षसके रथके ऊपर गधों की - सी आवाजमें गर्जना करने लगे, रक्त बरसाने लगे और आगे चलनेवाले सैनिकोंको सींचने लगे । उसके ध्वजके ऊपर गीध दक्षिणकी ओर मुँह करके आ बैठा । उसने दोनों ओर अपनी अशुभ बोली बोलकर उस राक्षसकी सारी शोभा - सम्पत्ति हर ली ॥ ३६-३७३ ॥ सारथेर्बहुशश्चास्य संग्राममवगाहतः ॥ ३८ ॥

प्रतोदो न्यपतद्धस्तात् सूतस्य हयसादिनः । • संग्राम भूमिमें प्रवेश करते समय घोड़े को काबू में रखनेवाले उसके सारथिके हाथसे कई बार चाबुक गिर पड़ा । ३.८३ ॥ निर्याणश्रीश्व या च स्याद् भाखराच सुदुर्लभा ॥ ३ ९ ॥ सा ननाश मुहूर्तेन समे च स्खलिता हयाः । युद्ध के लिये निकलते समय प्रहस्तकी जो परम दुर्लभ और प्रकाशमान शोभा थी, वह दो ही घड़ीमें नष्ट हो गयी । उसके घोड़े समतल भूमिमें भी लड़खड़ाकर गिर पड़े ॥ ३ ९ ३ ॥

प्रहस्तं तं हि निर्यान्तं प्रख्यातगुणपौरुषम् ।

युधि नानाप्रहरणा कपिसेनाभ्यवर्तत ॥ ४० ॥

जिसके गुण और पौरुष विख्यात थे, वह प्रहस्त ज्यों ही युद्धभूमिमें उपस्थित हुआ, त्यों ही शिला, वृक्ष आदि नाना प्रकारके प्रहार - साधनोंसे सम्पन्न वानरसेना उसका सामना करने-के लिये आ गयी ॥ ४० ॥

अथ घोषः सुतुमुलो हरीणां समजायत ।

वृक्षानारुजतां चैव गुर्वी गृह्णतां शिलाः ॥ ४१ ॥

तदनन्तर वृक्षोंको तोड़ते और भारी शिलाओंको उठाते हुए वानरोंका अत्यन्त भयंकर कोलाहल वहाँ सब ओर छा गया ॥ ४१ ॥

नदतां राक्षसानां च वानराणां च गर्जताम् ।

उभे प्रमुदिते सैन्ये रक्षोगणवनौकसाम् ॥ ४२ ॥

एक ओर राक्षस सिंहनाद कर रहे थे तो दूसरी ओर वानर गरज रहे थे । उन सबका तुमुल नाद वहाँ फैल गया । राक्षसों और वानरोंकी वे दोनों सेनाएँ हर्ष और उल्लाससे भरी थीं ॥ ४२ ॥

वेगितानां समर्थानामन्योन्यवधकाङ्क्षिणाम् ।

परस्परं चाह्वयतां निनादः श्रूयते महान् ॥ ४३ ॥

अत्यन्त वेगशाली, समर्थ तथा एक दूसरेके वधकी इच्छा-वाले योद्धा परस्पर ललकार रहे थे । उनका महान् कोलाहल सबको सुनायी देता था ॥ ४३ ॥

ततः प्रहस्तः कपिराजवाहिनी-मभिप्रतस्थे विजयाय दुर्मतिः । विवृद्धवेगां च विवेश तां चमूं यथा मुमूर्षुः शलभो विभावसुम् ॥ ४४ ॥

इसी समय दुर्बुद्धि प्रहस्त विजयकी अभिलाषासे वानरराज सुग्रीवकी सेनाकी ओर बढ़ा और जैसे पतंग मरनेके लिये आगपर टूट पड़ता है, उसी प्रकार वह बढ़े हुए वेगवाली उस वानरसेना में घुसने की चेष्टा करने लगा ॥ ४४ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे सप्तपञ्चाशः सर्गः ॥ ५७ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें सत्तावनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५७ ॥

अष्टपञ्चाशः सर्गः नीलके द्वारा प्रहस्तका वध ततः प्रहस्तं निर्यान्तं दृष्ट्रा रणकृतोद्यमम् । बाहर निकलते देख शत्रुसूदन श्रीरामचन्द्रजीने विभीषणसे उवाच सस्मितं रामो विभीषणमरिंदमः ॥ १ ॥ मुस्कराकर कहा -- ॥ १ ॥

( इसके पूर्व ) प्रहस्तको युद्धकी तैयारी करके लङ्कासे क एष सुमहाकायो बलेन महता वृतः । वा ० रा ० ५. ९.७-

पृष्ठ 397

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 397 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१२०२ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे आगच्छति महावेगः किंरूपबलपौरुषः ॥ २ ॥

आचक्ष्व मे महाबाहो वीर्यवन्तं निशाचरम् । ' महाबाहो! यह बड़े शरीर और महान् वेगवाला तथा बड़ी भारी सेनासे घिरा हुआ कौन योद्धा आ रहा है? इसका रूप, बल और पौरुष कैसा है? इस पराक्रमी निशाचरका मुझे परिचय दो ' ॥ २३ ॥

राघवस्य वचः श्रुत्वा प्रत्युवाच विभीषणः ॥ ३ ॥

एष सेनापतिस्तस्य प्रहस्तो नाम राक्षसः ।

लङ्कायां राक्षसेन्द्रस्य त्रिभागबलसंवृतः ।

वीर्यवानस्त्रविच्छूरः सुप्रख्यातपराक्रमः ॥ ४ ॥

श्रीरघुनाथजीका वचन सुनकर विभीषणने इस प्रकार उत्तर दिया-- ' प्रभो! इस राक्षसका नाम प्रहस्त है । यह राक्षसराज रावणका सेनापति है और लङ्काकी एक तिहाई सेना-से घिरा हुआ है । इसका पराक्रम भलीभाँति विख्यात है । यह नाना प्रकार के अस्त्र - शस्त्रोंका ज्ञाता, बल - विक्रमसे सम्पन्न और शूरवीर है ' ॥ ३-४ ॥

ततः प्रहस्तं निर्यान्तं भीमं भीमपराक्रमम् ।

गर्जन्तं सुमहाकायं राक्षसैरभिसंवृतम् ॥ ५ ॥

ददर्श महती सेना वानराणां बलीयसाम् ।

अभिसंजातघोषाणां प्रहस्तमभिगर्जताम् ॥ ६ ॥

इसी समय महाबलवान् वानरोंकी विशाल सेनाने भी भयानक पराक्रमी, भीषण रूपधारी तथा महाकाय प्रहस्तको बड़े गर्जन - तर्जनके साथ लङ्कासे बाहर निकलते देखा । वह बहु-संख्यक राक्षसोंसे घिरा हुआ था । उसे देखते ही वानरोंके दलमें भी महान् कोलाहल होने लगा और वे प्रहस्तकी ओर देख - देखकर गर्जने लगे ॥ ५-६ ॥

खड्गशत्तयष्टिशूलाश्च वाणानि मुसलानि च ।

गदाश्च परिघाः प्रासा विविधाश्च परश्वधाः ॥ ७ ॥

धनूंषि च विचित्राणि राक्षसानां जयैषिणाम् ।

प्रगृहीतान्यराजन्त वानरानभिधावताम् ॥ ८ ॥

विजय की इच्छावाले राक्षस वानरोंकी ओर दौड़े । उनके हाथोंमें खड्ग, शक्ति, ऋष्टि, शूल, बाण, मुसल, गदा, परिघ, प्रास, नाना प्रकारके फरसे और विचित्र - विचित्र धनुष शोभा पा रहे थे ॥ ७-८ ॥

जगृहुः पादपांश्चापि पुष्पितांस्तु गिरींस्तथा ।

शिलाश्च विपुला दीर्घा योद्धुकामाः प्लवंगमाः ॥ ९ ॥

तब वानरोंने भी युद्ध की इच्छासे खिले हुए वृक्ष, पर्वत तथा बड़े - बड़े पत्थर उठा लिये ॥ ९ ॥

तेषामन्योन्यमासाद्य संग्रामः सुमहानभूत् ।

बहूनामश्मवृष्टिं च शरवर्षे च वर्षताम् ॥ १० ॥

फिर दोनों पक्षोंके बहुसंख्यक वीरोंमें पत्थरों और बाणों-की वर्षा के साथ - साथ आपसमें बड़ा भारी संग्राम छिड़ गया ||

बहवो राक्षसा युद्धे बहून् वानरपुङ्गवान् ।

वानरा राक्षसांश्चापि निजघ्नुर्बहवो बहून् ॥ ११ ॥

उस युद्धस्थल में बहुत - से राक्षसोंने बहुतेरे वानरोंका और बहुसंख्यक वानरोंने बहुत - से राक्षसोंका संहार कर डाला ॥

शूलैः प्रमथिताः केचित् केचित् तु परमायुधैः ।

परिघैराहताः केचित् केचिच्छिन्नाः परश्वधैः ॥ १२ ॥

वानरोंमें से कोई शूलोंसे और कोई चक्रोंसे मथ डाले गये । कितने ही परिघोंकी मारसे आहत हो गये और कितनों के फरसोंसे टुकड़े - टुकड़े कर डाले गये ॥ १२ ॥

निरुच्छ्वासाः पुनः केचित् पतिता जगतीतले ।

विभिन्नहृदयाः केचिदिषुसंधानसाधिताः ॥ १३ ॥

कितने ही योद्धा साँसरहित हो पृथ्वीपर गिर पड़े और कितने ही बाणोंके लक्ष्य बन गये, जिससे उनके हृदय विदीर्ण हो गये ॥ १३ ॥

केचिद् द्विधा कृताः खङ्गैः स्फुरन्तः पतिता भुवि ।

वानरा राक्षसैः शूरैः पार्श्वतश्च विदारिताः ॥ १४ ॥

कितने ही वानर तलवारोंकी मारसे दो टूक होकर पृथ्वीपर गिर पड़े और तड़फड़ाने लगे । कितने ही शूरवीर राक्षसोंने वानरोंकी पसलियाँ फाड़ डालीं ॥ १४ ॥

वानरैश्वापि संक्रुद्धै राक्षसौघाः समन्ततः ।

पादपैर्गिरिशङ्गैश्व सम्पिष्टा वसुधातले ॥ १५ ॥

इसी तरह वानरोंने भी अत्यन्त कुपित हो वृक्षों और पर्वत - शिखरोंद्वारा सब ओर भूतलपर झुंड के झुंड राक्षसों को पीस डाला ॥ १५ ॥

वज्रस्पर्शतलैर्हस्तैर्मुष्टिभिश्च हता भृशम् ।

वम शोणितमास्येभ्यो विशीर्णदशनेक्षणाः ॥ १६ ॥

वानरोंके वज्रतुल्य कठोर थप्पड़ों और मुक्कोंसे भलीभाँति पीटे गये राक्षस मुँहसे रक्त वमन करने लगे । उनके दाँत और नेत्र छिन्न - भिन्न होकर बिखर गये ॥ १६ ॥

आर्तस्वनं च स्वनतां सिंहनादं च नर्दताम् ।

बभूव तुमुलः शब्दो हरीणां रक्षसामपि ॥ १७ ॥

कोई आर्तनाद करते तो कोई सिंहोंके समान दहाड़ते थे । इस प्रकार वानरों और राक्षसोंका भयंकर कोलाहल वहाँ सब ओर गूँज उठा ॥ १७ ॥

वानरा राक्षसाः क्रुद्धा वीरमार्गमनुव्रताः ।

विवृत्तवदनाः क्रूराश्चक्रुः कर्माण्यभीतवत् ॥ १८ ॥

क्रोधसे भरे हुए वानर और राक्षस वीरोचित मार्गका अनुसरण करके युद्ध में पीठ नहीं दिखाते थे । वे मुँह बा - बाकर निर्भयके समान क्रूरतापूर्ण कर्म करते थे ॥ १८ ॥

पृष्ठ 398

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 398 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे अष्टपञ्चाशः सर्गः १२०३

नरान्तकः कुम्भहनुर्महानादः समुन्नतः ।

एते प्रहस्तसचिवाः सर्वे जघ्नुर्वनौकसः ॥ १ ९ ॥

नरान्तक, कुम्भहनु, महानाद और समुन्नत — ये प्रहस्तके सारे सचिव वानरोंका वध करने लगे ॥ १ ९ ॥

तेषां निपततां शीघ्रं निघ्नतां चापि वानरान् ।

द्विविदो गिरिशृङ्गेण जघानैकं नरान्तकम् ॥ २० ॥

शीघ्रतापूर्वक आक्रमण करते और वानरों को मारते हुए प्रहस्त के सचिवोंमेंसे एकको, जिसका नाम नरान्तक था, द्विविदने एक पर्वत के शिखरसे मार डाला ॥ २० ॥

दुर्मुखः पुनरुत्थाय कपिः सविपुलद्रुमम् ।

राक्षसं क्षिप्रहस्तं तु समुन्नतमपोथयत् ॥ २१ ॥

फिर दुर्मुखने एक विशाल वृक्ष लिये उठकर शीघ्रता-पूर्वक हाथ चलानेवाले राक्षस समुन्नतको कुचल डाला ॥२१ ॥

जाम्बवस्तु सुसंक्रुद्धः प्रगृह्य महतीं शिलाम् ।

पातयामास तेजस्वी महानादस्य वक्षसि ॥ २२ ॥

तत्पश्चात् अत्यन्त कुपित हुए तेजस्वी जाम्बवान्ने एक बड़ी भारी शिला उठा ली और उसे महानादकी छातीपर दे मारा ॥ २२ ॥

अथ कुम्भहनुस्तत्र तारेणासाद्य वीर्यवान् ।

वृक्षेण महता सद्यः प्राणान् संत्याजयद् रणे ॥ २३ ॥

बाकी रहा पराक्रमी कुम्भहनु । वह तार नामक वानरसे भिड़ा और अन्तमें एक विशाल वृक्षकी चपेटमें आकर उसे भी रणभूमिमें अपने प्राणोंसे हाथ धोने पड़े ॥ २३ ॥

अमृष्यमाणस्तत्कर्म प्रहस्तो रथमास्थितः ।

चकार कदनं घोरं धनुष्पाणिर्वनौकसाम् ॥ २४ ॥

रथपर बैठे हुए प्रहस्तसे वानरोंका यह अद्भुत पराक्रम नहीं सहा गया । उसने हाथमें धनुष लेकर वानरोंका घोर संहार आरम्भ किया ॥ २४ ॥

आवर्त इव संजज्ञे सेनयोरुभयोस्तदा ।

क्षुभितस्याप्रमेयस्य सागरस्येव निःखनः ॥ २५ ॥

उस समय दोनों सेनाएँ जलके भँवरकी भाँति चक्कर काट रही थीं । विक्षुब्ध अपार महासागरकी गर्जनाके समान उनकी गर्जना सुनायी दे रही थी ॥ २५ ॥

महता हि शरौघेण राक्षसो रणदुर्मदः ।

अर्दयामास संक्रुद्धो वानरान् परमाहवे ॥ २६ ॥

अत्यन्त क्रोधसे भरे हुए रणदुर्मद राक्षस प्रहस्तने अपने बाण - समूहों द्वारा उस महासमर में वानरोंको पीड़ित करना आरम्भ किया || २६ ॥

वानराणां शरीरैस्तु राक्षसानां च मेदिनी ।

बभूवातिचिता घोरैः पर्वतैरिव संवृता ॥ २७ ॥

पृथ्वीपर वानरों और राक्षसोंकी लाशोंके ढेर लग गये । उनसे आच्छादित हुई रणभूमि भयानक पर्वतोंसे ढकी हुई - सी

जान पड़ती थी । २७ ॥

सा मही रुधिरौघेण प्रच्छन्ना सम्प्रकाशते ।

संछन्ना माधवे मासि पलाशैरिव पुष्पितैः ॥ २८ ॥

रक्तके प्रवाहसे आच्छादित हुई वह युद्धभूमि वैशाख-मासमें खिले हुए पलाश - वृक्षोंसे ढकी हुई वन्य भूमि - सी सुशोभित होती थी ॥ २८ ॥

हतवीरौघवप्रां तु भग्नायुधमहाद्रुमाम् ।

शोणितौघमहातोयां यमसागरगामिनीम् ॥ २ ९ ॥

यकृत्प्लीहमहापङ्कां विनिकीर्णान्त्रशैवलाम् ।

भिन्नकायशिरोमीनामङ्गावयवशाद्वलाम् ॥ ३० ॥

गृहं सवराकीर्णी कङ्कसारससेविताम् ।

मेदः फेनसमाकीर्णामार्तस्तनितनिःखनाम् ॥ ३१ ॥

तां कापुरुषदुस्तारां युद्धभूमिमयीं नदीम् ।

नदीमिव घनापाये हंससारससेविताम् ॥ ३२ ॥

राक्षसाः कपिमुख्यास्ते तेरुस्तां दुस्तरां नदीम् ।

यथा पद्मरजोध्वस्तां नलिनीं गजयूथपाः ॥ ३३ ॥

मारे गये वीरोंकी लाशें ही जिसके दोनों तट थे । रक्तका प्रवाह ही जिसकी महान् जलराशि थी । टूटे - फूटे अस्त्र - शस्त्र ही जिसके तटवर्ती विशाल वृक्षोंके समान जान पड़ते थे । जो यमलोकरूपी समुद्रसे मिली हुई थी । सैनिकोंके यकृत् और प्लीहा ( हृदय के दाहिने और बायें भाग ) जिसके महान् पंक थे 1 । निकली हुई आँतें जहाँ सेवारका काम देती थीं । क हुए • सिर और घड़ जहाँ मत्स्य से प्रतीत होते थे । शरीर-के छोटे - छोटे अवयव एवं केश जिसमें घासका भ्रम उत्पन्न करते थे । जहाँ गीध ही हंस बनकर बैठे थे । कङ्करूपी सारस जिसका सेवन करते थे । मेदे ही फेन बनकर जहाँ सब फैले थे । पीड़ितोंकी कराह जिसकी कलकल ध्वनि थी और कायरों के लिये जिसे पार करना अत्यन्त कठिन था, उस युद्ध-भूमिरूपिणी नदीको प्रवाहित करके राक्षस और श्रेष्ठ वानर वर्षाके अन्तमें हंसों और सारसोंसे सेवित सरिताकी भाँति उस दुस्तर नदीको उसी तरह पार कर रहे थे, जैसे गजयूथपति कमलोंके परागसे आच्छादित किसी पुष्करिणीको पार करते हैं ॥

ततः सृजन्तं बाणौघान् प्रहस्तं स्यन्दने स्थितम् ।

ददर्श तरसा नीलो विधमन्तं लवंगमान् ॥ ३४ ॥

तदनन्तर नीलने देखा, रथपर बैठा हुआ प्रहस्त बाण-समूहोंकी वर्षा करके वेगपूर्वक वानरोंका संहार कर रहा है ॥

उद्घृत इव वायुः खे महदभ्रबलं बलात् ।

समीक्ष्याभिद्रुतं युद्धे प्रहस्तो वाहिनीपतिः ॥ ३५ ॥

रथेनादित्यवर्णेन नीलमेवाभिदुद्रुवे ।

पृष्ठ 399

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 399 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१२०४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे तब जैसे उठी हुई प्रचण्ड वायु आकाशमें महान् मेघोंकी घटाको छिन्न - भिन्न करके उड़ा देती है, उसी प्रकार नील भी बलपूर्वक राक्षस- सेनाका संहार करने लगे । इससे उस युद्धस्थलमें राक्षसी सेना भाग खड़ी हुई । सेनापति प्रहस्तने जब अपनी सेनाकी ऐसी दुरवस्था देखी, तब उसने सूर्यतुल्य तेजस्वी रथके द्वारा नीलपर ही धावा किया ॥ ३५३ ॥

स धनुर्धन्विनां श्रेष्ठो विकृष्य परमाहवे ॥ ३६ ॥

नीलाय व्यसृजद् वाणान् प्रहस्तो वाहिनीपतिः । धनुषधारियोंमें श्रेष्ठ और निशाचरों की सेनाके नायक प्रहस्तने उस महासमरमें अपने धनुषको खोंचकर नीलपर बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥ ३६ ॥

ते प्राप्य विशिखा नीलं विनिर्भिद्य समाहिताः ॥ ३७ ॥

महीं जग्मुर्महावेगा रोषिता इव पन्नगाः । रोषसे भरे हुए सपके समान वे महान् वेगशाली बाण नीलतक पहुँचकर उन्हें विदीर्ण करके बड़ी सावधानी के साथ धरती में समा गये ॥ ३७३ ॥

नीलः शरैरभिहतो निशितैर्ज्वलनोपमैः ॥ ३८ ॥

स तं परमदुर्धर्षमापतन्तं महाकपिः ।

प्रहस्तं ताडयामास वृक्षमुत्पाट्य वीर्यवान् ॥ ३ ९ ॥

प्रहस्तके पैने बाण प्रज्वलित अग्निके समान जान पड़ते थे । उनकी चोटसे नील बहुत घायल हो गये । इस तरह उस परम दुर्जय राक्षस प्रहस्त को अपने ऊपर आक्रमण करते देख बल - विक्रमशाली महाकपि नीलने एक पेड़ उखाड़कर उसीके द्वारा उसपर आघात किया ॥ ३८-३९ ॥

स तेनाभिहतः क्रुद्धो नर्दन् राक्षसपुंगवः ।

ववर्ष शरवर्षाणि लवंगानां चमूपतौ ॥ ४० ॥

नीलकी चोट खाकर कुपित हुआ राक्षसशिरोमणि प्रहस्त बड़े जोरसे गर्जता हुआ उन वानर सेनापतिपर बाणोंकी वर्षा करने लगा ॥ ४० ॥

तस्य बाणगणानेव राक्षसस्य दुरात्मनः ।

अपारयन् वारयितुं प्रत्यगृह्णान्निमीलितः ।

यथैव गोवृषो वर्ष शारदं शीघ्रमागतम् ॥ ४१ ॥

एवमेव प्रहस्तस्य शरवर्षान् दुरासदान् ।

निमीलिताक्षः सहसा नीलः सेहे दुरासदान् ॥ ४२ ॥

दुरात्मा राक्षसके बाण - समूहों का निवारण करनेमें समर्थं न हो सकनेपर नील आँख बंद करके उन सब बाणों-को अपने अङ्गोंपर ही ग्रहण करने लगे । जैसे साँड़ सहसा आयी हुई शरद् ऋतुकी वर्षाको चुपचाप अपने शरीरपर ही सह लेता है, उसी प्रकार प्रहस्तकी उस दुःसह बाणवर्षाको नील चुपचाप नेत्र बंद करके सहन करते रहे । ४१-४२ ॥

रोषितः शरवर्षेण सालेन महता महान् ।

प्रजघान हयान् नीलः प्रहस्तस्य महाबलः ॥ ४३ ॥

प्रहस्तकी बाणवर्षासे कुपित हो महाबली महाकपि नीलने एक विशाल सालवृक्षके द्वारा उसके घोड़ोंको मार डाला ॥

ततो रोषपरीतात्मा धनुस्तस्य दुरात्मनः ।

बभञ्ज तरसा नीलो ननाद च पुनः पुनः ॥ ४४ ॥

तत्पश्चात् रोषसे भरे हुए नीलने उस दुरात्माके धनुषको भी वेगपूर्वक तोड़ दिया और बारंबार वे गर्जना करने लगे ॥

विधनुः स कृतस्तेन प्रहस्तो वाहिनीपतिः ।

प्रगृह्य मुसले घोरं स्यन्दनादवपुप्लुवे ॥ ४५ ॥

नीलके द्वारा धनुषरहित किया गया सेनापति प्रहस्त एक भयानक मुसल हाथ में लेकर अपने रथसे कूद पड़ा ॥ ४५ ॥

तावुभौ वाहिनीमुख्यौ जातवैरौ तरखिनौ ।

स्थितौ क्षतजसिताङ्गी प्रभिन्नाविव कुञ्जरौ ॥ ४६ ॥

वे दोनों वीर अपनी - अपनी सेनाके प्रधान थे । दोनों ही एक दूसरेके वैरी और वेगशाली थे । वे मदकी धारा बहानेवाले दो गजराजोंके समान खूनसे नहा उठे थे ॥ ४६ ॥

उल्लिखन्तौ सुतीक्ष्णाभिर्देष्ट्राभिरितरेतरम् ।

सिंहशार्दूलसदृशी सिंहशार्दूलचेष्टितौ ॥ ४७ ॥

दोनों ही अपनी तीखी दाढ़ोंसे काट - काटकर एक - दूसरेके अङ्गोंको घायल किये देते थे । वे दोनों सिंह और बाघके समान शक्तिशाली और उन्होंके समान विजयके लिये सचेष्ट थे ।

विक्रान्तविजयौ वीरौ समरेष्वनिवर्तिनी ।

कामाणौ यशः प्राप्तुं वृत्रवासवयोरिव ॥ ४८ ॥

दोनों वीर पराक्रमी, विजयी और युद्धमें कभी पीठ न दिखानेवाले थे तथा वृत्रासुर और इन्द्रके समान युद्ध में यश पानेकी अभिलाषा रखते थे ॥ ४८ ॥

आजघान तदा नीलं ललाटे मुसलेन सः ।

प्रहस्तः परमायत्तस्ततः सुस्राव शोणितम् ॥ ४ ९ ॥

उस समय परम उद्योगी प्रहस्तने नीलके ललाटमें भुसलसे आघात किया । इससे उनके ललाटसे रक्तकी धारा बह चली ॥

ततः शोणितदिग्धाङ्गः प्रगृह्य च महातरुम् ।

प्रहस्तस्योरसि क्रुद्धो विससर्ज महाकपिः ॥ ५० ॥

उनके सारे अङ्ग रक्तसे भीग गये । तब क्रोधसे भरे हुए महाकपि नीलने एक विशाल वृक्ष उठाकर प्रहस्त की छातीपर दे मारा ॥ ५० ॥

तमचिन्त्यप्रहारं स प्रगृह्य मुसलं महत् ।

अभिदुद्राव बलिनं बलान्नीलं प्लवंगमम् ॥ ५१ ॥

उस प्रहारकी कोई परवा न करके प्रहस्त महान् मुसल हाथमें लिये बलवान् वानर नीलकी ओर बड़े वेगसे दौड़ा ॥

पृष्ठ 400

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 400 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकोनषष्टितमः सर्गः १२०५

तमुग्रवेगं संरब्धमापतन्तं महाकपिः ।

ततः सम्प्रेक्ष्य जग्राह महावेगो महाशिलाम् ॥ ५२ ॥

उस भयंकर वेगशाली राक्षसको रोषसे भरकर आक्रमण करते देख महान् वेगशाली महाकपि नीलने एक बड़ी भारी शिला हाथमें ले ली ॥ ५२ ॥

तस्य युद्धाभिकामस्य मृधे मुसलयोधिनः ।

प्रहस्तस्य शिलां नीलो मूर्ध्नि तूर्णमपातयत् ॥ ५३ ॥

उस शिलाको नीलने रणभूमिमें संग्रामकी इच्छावाले मुसलयोधी निशाचर प्रहस्तके मस्तकपर तत्काल दे मारा ॥

नीलेन कपिमुख्येन विमुक्ता महती शिला ।

बिभेद बहुधा घोरा प्रहस्तस्य शिरस्तदा ॥ ५४ ॥

कपिप्रवर नीलके द्वारा चलायी गयी उस भयंकर एवं विशाल शिलाने प्रहस्तके मस्तकको कुचलकर उसके कई टुकड़े कर डाले ॥ ५४ ॥

स गतासुर्गतीको गतसत्त्वो गतेन्द्रियः ।

पपात सहसा भूमौ छिन्नमूल इव द्रुमः ॥ ५५ ॥

उसके प्राण पखेरू उड़ गये । उसकी कान्ति, उसका बल और उसकी सारी इन्द्रियाँ भी चली गयीं । वह राक्षस जड़से कटे हुए वृक्षकी भाँति सहसा पृथ्वीपर गिर पड़ा ॥ ५५ ॥

विभिन्नशिरसस्तस्य बहु सुस्राव शोणितम् ।

शरीरादपि सुस्राव गिरेः प्रस्रवणं यथा ॥ ५६ ॥

उसके छिन्न - भिन्न हुए मस्तकसे और शरीरसे भी बहुत खून गिरने लगा, मानो पर्वतसे पानीका झरना झर रहा हो ॥

हते प्रहस्ते नीलेन तदकम्प्यं महाबलम् ।

राक्षसानामहृष्टानां लङ्कामभिजगाम ह ॥ ५७ ॥

नीलके द्वारा प्रहस्तके मारे जानेपर दुखी हुए राक्षसोंकी वह अकम्पनीय विशाल सेना लङ्काको लौट गयी ॥ ५७ ॥

न शेकुः समवस्थातुं निहते वाहिनीपतौ ।

सेतुबन्धं समासाद्य विशीर्ण सलिलं यथा ॥ ५८ ॥

सेनापतिके मारे जानेपर वह सेना ठहर न सकी । जैसे बाँध टूट जानेपर नदीका पानी रुक नहीं पाता ॥ ५८ ॥

हते तस्मिंश्चमूमुख्ये राक्षसास्ते निरुद्यमाः ।

रक्षः पतिगृहं गत्वा ध्यानमूकत्वमागताः ॥ ५ ९ ॥

प्राप्ताः शोकार्णवं तीव्रं विसंज्ञा इव तेऽभवन् ॥ ६० ॥

सेनानायकके मारे जानेसे वे सारे राक्षस अपना युद्ध-विषयक उत्साह खो बैठे और राक्षसराज रावणके भवनमें जा-कर चिन्ताके कारण चुपचाप खड़े हो गये । तीव्र शोक - समुद्र-में डूब जानेके कारण वे सब - के - सब अचेत - से हो गये थे ॥ ५ ९ -६० ॥ ततस्तु नीलो विजयी महाबलः प्रशस्यमानः सुकृतेन कर्मणा । समेत्य रामेण सलक्ष्मणेन प्रहृष्टरूपस्तु बभूव यूथपः ॥ ६१ ॥

तदनन्तर विजयी सेनापति महाबली नील अपने इस महान् कर्मके कारण प्रशंसित होते हुए श्रीराम और लक्ष्मणसे आकर मिले और बड़े हर्षका अनुभव करने लगे ॥ ६१ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डेऽष्टपञ्चाशः सर्गः ॥ ५८ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें अट्ठावनवाँ सर्गं पूरा हुआ ॥ ५८ ॥

एकोनषष्टितमः सर्गः प्रहस्तके मारे जानेसे दुखी हुए रावणका स्वयं ही युद्ध के लिये पधारना, उसके साथ आये हुए मुख्य वीरोंका परिचय, रावणकी मारसे सुग्रीवका अचेत होना, लक्ष्मणका युद्धमें आना, हनुमान् और रावणमें थप्पड़ों की मार, रावणद्वारा नीलका मूर्च्छित एवं सचेत होना तथा श्रीरामसे तस्मिन् हते राक्षससैन्यपाले लवंगमानामृषभेण युद्धे । भीमायुधं सागरवेगतुल्यं विदुद्रुवे राक्षसराजसैन्यम् ॥ १ ॥

वानरश्रेष्ठ नीलके द्वारा युद्धस्थलमें उस राक्षस - सेनापति प्रहस्तके मारे जानेपर समुद्र के समान वेगशालिनी और भयानक आयुधोंसे युक्त वह राक्षसराजकी सेना भाग चली ॥ १ ॥

मूच्छित होना, लक्ष्मणका शक्तिके आघात से परास्त होकर रावणका लङ्कामें घुस जाना गत्वा तु रक्षोधिपतेः शशंसुः सेनापति पावकसूनुशस्तम् । तच्चापि तेषां वचनं निशम्य रक्षोधिपः क्रोधवशं जगाम ॥ २ ॥

राक्षसोंने निशाचरराज रावणके पास जाकर अग्निपुत्र नीलके हाथसे प्रहस्तके मारे जानेका समाचार सुनाया । उनकी वह बात सुनकर राक्षसराज रावणको बड़ा क्रोध हुआ ॥ २ ॥