पञ्चम सुमन · प्रकरण 72

मास एवं वारोंका नामक्रम - विज्ञान

मुद्रित पृष्ठ 613–614 2 पृष्ठ

613( २ ) मास एवं वारोंका नामक्रम - विज्ञान ।

हम ' संवत्सर ' के विषय में बता चुके । संवत्सरके बारह मास एवं १२ राशि होते हैं; और ३६० दिन, तथा सात वार । कुछ इस विषय में भी जानकारी रखनी चाहिए - प्रसंगवश हम इस विषयमें भी कुछ विशदीकरण करते हैं ।

बारह मासोंके नाम १ वैशाख, २ ज्येष्ठ, ३ आषाढ़, ४ श्रावरण, ५ भाद्रपद, ६ आश्विन, ७ कार्तिक, ८ मार्गशीर्ष, ६ पौष, १० माघ, ११ फाल्गुन, १२ चैत्र– यह हैं । इन्हीं की १२ राशि हुआ करती हैं । उनके नाम हैं -१ मेष, २ वृष, ३ मिथुन, ४ कर्क, ५ सिंह, ६ कन्या, ७ तुला, वृश्चिक, ६ धनुः, १० मकर, ११ कुम्भ, १२ मीन । सात वारोंके नाम यह हैं - १ रवि, २ चन्द्र, ३ भौम, ४ बुध, ५ बृहस्पति, ६ शुक्र, ७ शनैश्चर ।

मासों तथा वारोंके यह नाम क्यों रखे गये हैं? र इनका यह क्रम क्यों है - इस विषय में बहुत महाशयोंको कुछ भी जानकारी नहीं है । वे लोग हमारे इन महीनोंके नामोंको जनवरी, फर्वरी आदिकी भांति आकस्मिक रखा हुआ मानते हैं । वारों के विषयमें उनका यह कथन है कि - इन ७ वारों तथा १२ राशियोंके नाम भारतवर्षने यूनान से सीखे हैं । यह अंग्रेजोंके मानसिक - दास आधे - आर्यसमाजी, सुधारकोंके अनुयायी कतिपय- पौरस्त्योंका मत हैं । अन्य व्यक्तियोंका वारोंके विषयमें यह प्रश्न होता है कि रविवारके श्रागे चन्द्रवार, चन्द्रवार के आगे भौम- बार — इत्यादि क्रम क्या निनिमित्तक ( आकस्मिक ) है, वा सनिमित्तक? 614इस विषय में हम प्रकरणवश कुछ बतावेंगे, आशा है- ' आलोक ' के पाठकगण इधर ध्यान देंगे । यूनानसे भारतने यह सीखा — इस विषय पर तो हम इस निबन्ध के अन्त में प्रकाश डालेंगे; पर पहले हम पूर्व - विषयपर विचार करते हैं ।

मास - नाम - रहस्य |

हमारे मासोंके चैत्र, वैशाख आदि नाम अंग्रेजी मासोंकी तरह आकस्मिक नहीं कि — मिस्टर जुले इस मास में पैदा होगए; तो इस मासका नाम ' जुलाई ' रख दिया गया । हमारे महीनों के नाम तो आकाशको देखकर रखे गये हैं । पाठकगण जानते होंगे कि— नक्षत्र २७ माने जाते हैं । उनके नाम अथर्ववेद संहिता ( १ । ७१२-३-४-५ ) में कृत्तिकासे भरणी तक आते हैं । उसमें उत्तराषाढा तथा श्रवणके मध्य में अभिजितका नाम भी आया है । वे नाम यह हैं -१ अश्विनी, २ भरणी, ३ कृत्तिका, ४ रोहिणी, ५ मृगशिराः, ६ आर्द्रा, ७ पुनर्वसु, पुष्य, ६ आश्लेषा, १० मघा, ११ पूर्वा फाल्गुनी, १२ उत्तरा फाल्गुनी, १३ हस्त, १४ चित्रा, १५ स्वाति, १६ विशाखा, १७ अनुराधा, १८ ज्येष्ठा, १६ मूल, २० पूर्वाषाढा, २१ उत्तराषाढा, ( ख ) अभिजित्, २२ श्रवण, २३ धनिष्ठा, २४ शतभिषा, २५ पूर्वा भाद्रपदा, २६ उत्तरा भाद्रपदा, २७ रेवती ।

. यह नक्षत्र चन्द्रमाके साथ भ्रमण किया करते हैं । प्रत्येक पूर्णिमाको एक नक्षत्र जो चन्द्रमाके साथ होता है; उससे अग्रिम पूर्णिमामें उस पूर्व - नक्षत्रके आगे का एक नक्षत्र छूटकर उसके आगे-

In English

The Science of Months and Days

This chapter lists the names of the twelve months, twelve zodiac signs, and seven days of the week. It argues that these names are not arbitrary like Western months but are based on the movement of the moon through twenty-seven lunar mansions called nakshatras.

This chapter answers

  • Names of hindu months and zodiac signs?
  • Names of the seven days of the week in sanskrit?
  • How are hindu months named?
  • What are the 27 nakshatras?

Also written: Masa, Evan, Varonka, Namakrama, Vigyana, Masa Evan Varonka Namakrama Vigyana, मास एवं वारोंका नामक्रम - विज्ञान

मूल ग्रन्थ

यह पाठ सनातन धर्मालोक ५के मुद्रित पृष्ठ 613–614 से ज्यों-का-त्यों लिया गया है — न कुछ जोड़ा गया है, न घटाया। स्कैन किया हुआ मूल पृष्ठ देखनेके लिये —

पृष्ठ 613 से मूल ग्रन्थ पढ़ें →