श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड २ — पृष्ठ 2431–2440

महाभारत — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2431–2440

पृष्ठ 2431

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2431 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकश्च पञ्च वर्षाणि ब्रह्मचर्यमधारयत् ।

एकः सुभद्रामारोप्य द्वैरथे कृष्णमाह्वयत् ॥ ६ ॥

उन्होंने अकेले ही पाँच वर्षतक कठोर तप करते हुए ब्रह्मचर्यव्रतका पालन किया । अकेले ही सुभद्राको रथपर बिठाकर उसका अपहरण किया और द्वन्द्वयुद्धके लिये श्रीकृष्णको भी ललकारा ॥ ६ ॥

एक: किरातरूपेण स्थितं रुद्रमयोधयत् ।

अस्मिन्नेव वने पार्थो हृतां कृष्णामवाजयत् ॥ ७ ॥

अर्जुनने अकेले ही किरातरूपमें सामने आये हुए भगवान् शंकरसे युद्ध किया । इसी वनवासकी घटना है, जब जयद्रथने द्रौपदीका अपहरण किया था, उस समय भी अर्जुनने अकेले ही उसे हराकर द्रौपदीको उसके हाथसे छुड़ाया था ॥ ७ ॥

एकश्च पञ्च वर्षाणि शक्रादस्त्राण्यशिक्षत ।

एकः सोऽयमरिं जित्वा कुरूणामकरोद् यशः ॥ ८ ॥

एको गन्धर्वराजानं चित्रसेनमरिंदमः ।

विजिग्ये तरसा संख्ये सेनां प्राप्य सुदुर्जयाम् ॥ ९ ॥

उन्होंने अकेले ही पाँच वर्षतक स्वर्गमें रहकर साक्षात् इन्द्रसे अस्त्र- शस्त्र सीखे हैं और अकेले ही सब शत्रुओंको जीतकर कुरुवंशका यश बढ़ाया है । शत्रुओंका दमन करनेवाले महावीर अर्जुनने कौरवोंकी घोषयात्राके समय युद्धमें गन्धर्वोंकी दुर्जय सेनाका वेगपूर्वक सामना करते हुए अकेले ही गन्धर्वराज चित्रसेनपर विजय पायी थी ॥ ८ - ९ ॥

तथा निवातकवचाः कालखञ्जाश्च दानवाः ।

दैवतैरप्यवध्यास्ते एकेन युधि पातिताः ॥ १० ॥

निवातकवच और कालखञ्ज आदि दानवगण तो देवताओंके लिये भी अवध्य थे, किंतु अर्जुनने अकेले ही उन सबको युद्धमें मार गिराया है ॥ १० ॥

एकेन हि त्वया कर्ण किं नामेह कृतं पुरा ।

एकैकेन यथा तेषां भूमिपाला वशे कृताः ॥ ११ ॥

किंतु कर्ण! तुम तो बताओ, तुमने पहले कभी अकेले रहकर इस जगत्में कौन - सा पुरुषार्थ किया है? पाण्डवोंमेंसे तो एक-एकने विभिन्न दिशाओंमें जाकर वहाँके भूमिपालोंको अपने वशमें कर लिया था [क्या तुमने भी ऐसा कोई कार्य किया है? ] ॥ ११ ॥

इन्द्रोऽपि हि न पार्थेन संयुगे योद्धुमर्हति ।

यस्तेनाशंसते योद्धुं कर्तव्यं तस्य भेषजम् ॥ १२ ॥

अर्जुनके साथ तो इन्द्र भी रणभूमिमें खड़े होकर युद्ध नहीं कर सकते । फिर जो उनसे

अकेले भिड़नेकी बात करता है, ( वह पागल है । ) उसकी दवा करानी चाहिये ॥ १२ ॥

आशीविषस्य क्रुद्धस्य पाणिमुद्यम्य दक्षिणम् ।

पृष्ठ 2432

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2432 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अवमुच्य प्रदेशिन्या दंष्ट्रामादातुमिच्छसि ॥ १३ ॥

सूतपुत्र! ( अर्जुनके साथ अकेले भिड़नेका साहस करके ) तुम मानो क्रोधमें भरे हुए विषधर सर्पके मुखमें अपना दाहिना हाथ उठाकर डालना और तर्जनी अंगुलीसे उसके दाँत उखाड़ लेना चाहते हो ॥ १३ ॥

अथवा कुञ्जरं मत्तमेक एव चरन् वने ।

अनङ्कुशं समारुह्य नगरं गन्तुमिच्छसि ॥ १४ ॥

अथवा वनमें अकेले घूमते हुए तुम बिना अंकुशके ही मतवाले हाथीकी पीठपर बैठकर नगरमें जाना चाहते हो ॥ १४ ॥

समिद्धं पावकं चैव घृतमेदोवसाहुतम् ।

घृताक्तश्चीरवासास्त्वं मध्येनोत्तर्तुमिच्छसि ॥ १५ ॥

अथवा अपने शरीरमें घी पोतकर चिथड़े या वल्कल पहने हुए तुम घी, मेदा और चर्बी आदिकी आहुतियोंसे प्रज्वलित आगके भीतरसे होकर निकलना चाहते हो ॥ १५ ॥

आत्मानं कः समुद्बद्ध्य कण्ठे बद्ध्वा महाशिलाम् ।

समुद्रं तर दोर्भ्यां तत्र किं नाम पौरुषम् ॥ १६ ॥

अपने - आपको बन्धनसे जकड़कर और गलेमें बड़ी भारी शिला बाँधकर कौन दोनों हाथोंसे तैरता हुआ समुद्रको पार कर सकता है? उसमें क्या यह पुरुषार्थ है! अर्थात् मूर्खता ॥ १६ ॥

अकृतास्त्रः कृतास्त्रं वै बलवन्तं सुदुर्बलः ।

तादृशं कर्ण यः पार्थं योद्धुमिच्छेत् स दुर्मतिः ॥ १७ ॥

कर्ण! जिसने अस्त्र- शस्त्रोंकी पूर्ण शिक्षा न पायी हो, वह अत्यन्त दुर्बल पुरुष यदि अस्त्र- शस्त्रोंकी कलामें प्रवीण तथा कुन्तीपुत्र अर्जुन - जैसे बलवान् वीरसे युद्ध करना चाहे, तो समझना चाहिये कि उसकी बुद्धि मारी गयी है ॥ १७ ॥

अस्माभिर्ह्येष निकृतो वर्षाणीह त्रयोदश ।

सिंहः पाशविनिर्मुक्तो न नः शेषं करिष्यति ॥ १८ ॥

एकान्ते पार्थमासीनं कूपेऽग्निमिव संवृतम् ।

अज्ञानादभ्यवस्कन्द्य प्राप्ताः स्मो भयमुत्तमम् ॥ १ ९ ॥

हमलोगोंने तेरह वर्षोंतक इन्हें वनमें रखकर इनके साथ कपटपूर्ण बर्ताव किया है । ( अब ये प्रतिज्ञाके बन्धन से मुक्त हो गये हैं; ) अतः बन्धनसे छूटे हुए सिंहकी भाँति क्या वे हमारा नाश न कर डालेंगे? कुएँमें छिपी हुई अग्निके समान यहाँ एकान्तमें स्थित कुन्तीपुत्र अर्जुनके पास हम अज्ञानवश आ पहुँचे हैं और भारी भय एवं संकटमें पड़ गये हैं ॥ १८-१९ ॥

सह युध्यामहे पार्थमागतं युद्धदुर्मदम् ।

सैन्यास्तिष्ठन्तु संनद्धा व्यूढानीकाः प्रहारिणः ॥ २० ॥

पृष्ठ 2433

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2433 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इसलिये हमारा विचार है कि हमलोग एक साथ संगठित होकर यहाँ आये हुए रणोन्मत्त अर्जुनके साथ युद्ध करें । हमारे सैनिक कवच बाँधकर खड़े रहें, सेनाका व्यूह बना लिया जाय और सब लोग प्रहार करनेके लिये उद्यत हो जायँ ॥ २० ॥

द्रोणो दुर्योधनो भीष्मो भवान् द्रौणिस्तथा वयम् ।

सर्वे युध्यामहे पार्थं कर्ण मा साहसं कृथाः ॥ २१ ॥

वयं व्यवसितं पार्थं वज्रपाणिमिवोद्यतम् ।

षड्रथाः प्रतियुध्येम तिष्ठेम यदि संहताः ॥ २२ ॥

कर्ण! तुम अकेले अर्जुनसे भिड़नेका दुःसाहस न करो । आचार्य द्रोण, दुर्योधन, भीष्म, तुम, अश्वत्थामा और हम सब मिलकर अर्जुनसे युद्ध करेंगे । यदि हम छहों महारथी संगठित होकर सामना करें, तभी इन्द्रके सदृश दुर्धर्ष एवं दृढ़निश्चयी कुलीपुत्र अर्जुनके साथ युद्ध कर सकते हैं ॥

व्यूढानीकानि सैन्यानि यत्ताः परमधन्विनः ।

युध्यामहेऽर्जुनं संख्ये दानवा इव वासवम् ॥ २३ ॥

सेनाओंकी व्यूहरचना हो जाय और हम सभी श्रेष्ठ धनुर्धर सावधान रहें, तो जैसे दानव इन्द्रसे भिड़ते हैं, उसी प्रकार हम युद्धमें अर्जुनका सामना कर सकते हैं ॥ इति श्रीमहाभारते विराटपर्वणि गोहरणपर्वणि उत्तरगोग्रहे कृपवाक्यं नाम एकोनपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ४ ९ ॥ इसप्रकार श्रीमहाभारत विराटपर्वके अन्तर्गत गोहरणपर्वमें उत्तरगोग्रहके समय कृपाचार्यवाक्यविषयक उनचासवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ४९ ॥

* जैसे कोई रथ बनानेवाला कारीगर रथ लाकर यह कहे कि मैंने इस दिव्य रथका निर्माण किया है । इसका प्रत्येक अंग सुदृढ़ है । इसपर बैठकर युद्ध करनेसे तुम देवताओंपर भी सर्वथा विजय पा सकोगे, तो केवल उसके इस कहनेपर भरोसा करके कोई बुद्धिमान् पुरुष युद्धके लिये तैयार न हो जायगा । उसी प्रकार कर्ण! केवल तुम्हारे इस डींग मारनेपर भरोसा करके देश- काल आदिका विचार किये बिना हमलोगोंका युद्धके लिये उद्यत होना ठीक नहीं है, यही कृपाचार्यके उपर्युक्त कथनका अभिप्राय है

पृष्ठ 2434

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2434 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चाशत्तमोऽध्यायः अश्वत्थामाके उद्गार अश्वत्थामोवाच

न च तावज्जिता गावो न च सीमान्तरं गताः ।

न हास्तिनपुरं प्राप्तास्त्वं च कर्ण विकत्थसे ॥ १ ॥

अश्वत्थामाने कहा - कर्ण! अभी तो हमने न गौओंको जीता है, न मत्स्यदेशकी सीमाके बाहर जा सके हैं और न हस्तिनापुरमें ही पहुँच गये हैं । फिर तुम इतनी व्यर्थ बकवाद क्यों कर रहे हो? ॥ १ ॥

संग्रामांश्च बहून् जित्वा लब्धवा च विपुलं धनम् ।

विजित्य च परां सेनां नाहुः किंचन पौरुषम् ॥ २ ॥

दहत्यग्निरवाक्यस्तु तूष्णीं भाति दिवाकरः ।

तूष्णीं धारयते लोकान् वसुधा सचराचरान् ॥ ३ ॥

विद्वान् पुरुष बहुत - सी लड़ाइयाँ जीतकर, असंख्य धनराशि पाकर तथा शत्रुओंकी सेनाको परास्त करके भी इस तरह व्यर्थ बकवाद नहीं करते । आग बिना कुछ कहे - सुने ही सबको जलाकर भस्म कर देती है, सूर्यदेव मौन रहकर ही प्रकाशित होते हैं, पृथ्वी चुप रहकर ही सम्पूर्ण चराचर लोकोंको धारण करती है ( इनमें से कोई अपने पराक्रमकी प्रशंसा नहीं करता) ॥ २-३ ॥

चातुर्वर्ण्यस्य कर्माणि विहितानि स्वयम्भुवा ।

धनं यैरधिगन्तव्यं यच्च कुर्वन् न दुष्यति ॥ ४ ॥

ब्रह्माजीने चारों वर्णोंके कर्म नियत कर दिये हैं, जिनसे धन भी मिल सकता है और जिनका अनुष्ठान करनेसे कर्ता दोषका भागी नहीं होता ॥ ४ ॥

अधीत्य ब्राह्मणो वेदान् याजयेत यजेत वा ।

क्षत्रियो धनुराश्रित्य यजेच्चैव न याजयेत् ॥ ५ ॥

ब्राह्मण वेदोंको पढ़कर यज्ञ करावे अथवा करे । क्षत्रिय धनुषका आश्रय लेकर धन कमाये और यज्ञ करे; परंतु वह दूसरोंका यज्ञ न करावे ( क्योंकि यह काम ब्राह्मणोंका है ) ॥ ५ ॥

वैश्योऽधिगम्य वित्तानि ब्रह्मकर्माणि कारयेत् ।

शूद्रः शुश्रूषणं कुर्यात् त्रिषु वर्णेषु नित्यशः ।

वन्दनायोगविधिभिर्वैतसीं वृत्तिमास्थितः ॥ ६ ॥

वैश्य कृषि और व्यापार आदिके द्वारा धनोपार्जन करके ब्राह्मणोंके द्वारा वेदोक्त कर्म करावें और शूद्र वैतसीवृत्ति ( बेंतके वृक्षकी भाँति नम्रता ) का आश्रय ले प्रणाम और

पृष्ठ 2435

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2435 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आज्ञापालन आदिके द्वारा सदा तीनों वर्णोंके पास रहकर उनकी सेवा करे ॥ ६ ॥

वर्तमाना यथाशास्त्रं प्राप्य चापि महीमिमाम् ।

सत्कुर्वन्ति महाभागा गुरून् सुविगुणानपि ॥ ७ ॥

महान् सौभाग्यशाली श्रेष्ठ पुरुष शास्त्रकी आज्ञाके अनुसार बर्ताव करते हुए न्यायसे इस पृथ्वीको प्राप्त करके भी अत्यन्त गुणहीन गुरुजनोंका भी सत्कार करते हैं ( और यहाँ अन्यायसे राज्य लेकर गुणवान् गुरुजनोंका भी तिरस्कार हो रहा है ) ॥ ७ ॥

प्राप्य द्यूतेन को राज्यं क्षत्रियस्तोष्टुमर्हति ।

तथा नृशंसरूपोऽयं धार्तराष्ट्रश्च निर्घृणः ॥ ८ ॥

भला जुएसे राज्य पाकर कौन क्षत्रिय संतुष्ट हो सकता है? परंतु इस धृतराष्ट्रपुत्र दुर्योधनको इसीमें संतोष है; क्योंकि यह क्रूर और निर्दयी है ॥ ८ ॥

तथाधिगम्य वित्तानि को विकत्थेद् विचक्षणः ।

निकृत्या वञ्चनायोगैश्चरन् वैतंसिको यथा ॥ ९ ॥

जैसे व्याध शठता और छल- कपटसे भरे हुए उपायोंद्वारा जीवननिर्वाह करता है, उसी प्रकार कपटपूर्ण वृत्तिसे धन पाकर कौन बुद्धिमान् पुरुष अपने ही मुँह अपनी बड़ाई करेगा? ॥ ९

कतमद् द्वैरथं युद्धं यत्राजैषीर्धनंजयम् ।

नकुलं सहदेवं वा धनं येषां त्वया हृतम् ॥ १० ॥

राजा दुर्योधन! तुमने जिन पाण्डवोंका धन कपटद्यूतके द्वारा हर लिया है, उनमेंसे धनंजय, नकुल या सहदेव किसको कब युद्धमें हराया है? वह कौन- सा द्वन्द्वयुद्ध हुआ था, जिसमें तुमने अर्जुन आदिमेंसे किसीको जीता हो? ॥ १० ॥

युधिष्ठिरो जितः कस्मिन् भीमश्च बलिनां वरः ।

इन्द्रप्रस्थं त्वया कस्मिन् संग्रामे निर्जितं पुरा ॥ ११ ॥

धर्मराज युधिष्ठिर अथवा बलवानोंमें श्रेष्ठ भीमसेन तुम्हारे द्वारा किस युद्धमें परास्त किये गये हैं? आज जिस इन्द्रप्रस्थपर तुम्हारा अधिकार है, उसे पहले तुमने किस युद्धमें जीता था? ॥ ११ ॥

तथैव कतमद् युद्धं यस्मिन् कृष्णा जिता त्वया ।

एकवस्त्रा सभां नीता दुष्टकर्मन् रजस्वला ॥ १२ ॥

दुष्ट कर्म करनेवाले पापी! बताओ तो, कौन-सा ऐसा युद्ध हुआ था, जिसमें तुमने द्रौपदीको जीत लिया हो? तुमलोग तो अकारण ही एक वस्त्र धारण करनेवाली बेचारी द्रौपदीको रजस्वलावस्थामें राजसभाके भीतर घसीट लाये थे ॥ १२ ॥

मूलमेषां महत् कृत्तं सारार्थी चन्दनं यथा ।

कर्म कारयिथाः सूत तत्र किं विदुरोऽब्रवीत् ॥ १३ ॥

पृष्ठ 2436

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2436 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सूतपुत्र! जैसे धनकी इच्छा रखनेवाला मनुष्य चन्दनकी लकड़ी काटता है, उसी प्रकार तुमने और दुर्योधनने कपट- द्यूत और द्रौपदीके अपमानद्वारा इन पाण्डवोंका मूलोच्छेद किया । जिस समय तुमलोगोंने पाण्डवोंको कर्मकार ( दास ) बनाया था, उस दिन वहाँ महात्मा विदुरने क्या कहा था; ( उन्होंने जूएको कुरुकुलके संहारका कारण बताया था, ) याद है न? ॥ १३ ॥

यथाशक्ति मनुष्याणां शममालक्षयामहे ।

अन्येषामपि सत्त्वानामपि कीटपिपीलिकैः ।

द्रौपद्याः सम्परिक्लेशं न क्षन्तुं पाण्डवोऽर्हति ॥ १४ ॥

हम देखते हैं, मनुष्य हों या अन्य जीव - जन्तु अथवा कीड़े - मकोड़े आदि ही क्यों न हों, सबमें अपनी- अपनी शक्तिके अनुसार सहनशीलताकी एक सीमा होती है । द्रौपदीको जो कष्ट दिये गये हैं, उन्हें पाण्डुपुत्र अर्जुन कभी क्षमा नहीं कर सकते ॥ १४ ॥

क्षयाय धार्तराष्ट्राणां प्रादुर्भूतो धनंजयः ।

त्वं पुनः पण्डितो भूत्वा वाचं वक्तुमिहेच्छसि ॥ १५ ॥

धृतराष्ट्रके पुत्रोंका संहार करनेके लिये ही धनंजय प्रकट हुए हैं और एक तुम हो, जो यहाँ पण्डित बनकर बड़ी- बड़ी बातें बनाना चाहते हो ॥ १६ ॥

वैरान्तकरणो जिष्णुर्न नः शेषं करिष्यति ॥ १६ ॥

क्या वैरका बदला चुकानेवाले अर्जुन हमलोगोंका संहार नहीं कर डालेंगे? ॥ १६ ॥

नैष देवान् न गन्धर्वान् नासुरान् न च राक्षसान् ।

भयादिह न मुध्येत कुन्तीपुत्रो धनंजयः ॥ १७ ॥

यह कभी सम्भव नहीं है कि कुन्तीनन्दन अर्जुन भयके कारण देवता, गन्धर्व, असुर तथा राक्षसोंसे भी युद्ध न करें ॥ १७ ॥

यं यमेषोऽतिसंक्रुद्धः संग्रामे निपतिष्यति ।

वृक्षं गरुत्मान् वेगेन विनिहत्य तमेष्यति ॥ १८ ॥

जैसे गरुड़ जिस - जिस वृक्षपर पैर रखते हैं, अपने वेगसे उसे गिराकर चले जाते हैं, उसी प्रकार अर्जुन अत्यन्त क्रोधमें भरकर संग्रामभूमिमें जिस -जिस महारथीपर आक्रमण करेंगे, उसे नष्ट करके ही आगे बढ़ेंगे ॥ १८ ॥

त्वत्तो विशिष्टं वीर्येण धनुष्यमरराट्समम् ।

वासुदेवसमं युद्धे तं पार्थं को न पूजयेत् ॥ १ ९ ॥

कर्ण! अर्जुन पराक्रममें तुमसे बहुत बढ़े -चढ़े हैं, धनुष चलानेमें तो वे देवराज इन्द्रके तुल्य हैं और युद्धकी कलामें साक्षात् वसुदेवनन्दन श्रीकृष्णके समान हैं; ऐसे कुन्तीपुत्रकी कौन प्रशंसा नहीं करेगा? ॥ १ ९ ॥

देवं दैवेन युध्येत मानुषेण च मानुषम् ।

अस्त्रं ह्यस्त्रेण यो हन्यात् कोऽर्जुनेन समः पुमान् ॥ २० ॥

पृष्ठ 2437

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2437 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जो देवताओंके साथ देवोचित ढंगसे और मनुष्योंके साथ मानवोचित प्रणालीसे युद्ध करते हैं और प्रत्येक अस्त्रको उसके विरोधी अस्त्रद्वारा नष्ट कर सकते हैं, उन कुन्तीनन्दन धनंजयकी समानता करनेवाला कौन पुरुष है? ॥ २० ॥

पुत्रादनन्तरं शिष्य इति धर्मविदो विदुः ।

एतेनापि निमित्तेन प्रियो द्रोणस्य पाण्डवः ॥ २१ ॥

धर्मज्ञ पुरुष ऐसा मानते हैं कि गुरुको पुत्रके बाद शिष्य ही प्रिय होता है, इस कारणसे भी पाण्डुनन्दन अर्जुन आचार्य द्रोणको प्रिय हैं [ अतः वे उनकी प्रशंसा क्यों न करें? ] ॥ २१ ॥

यथा त्वमकरोद्यूतमिन्द्रप्रस्थं यथाऽऽहरः ।

यथाऽऽनैषीः सभां कृष्णां तथा युध्यस्व पाण्डवम् ॥ २२ ॥

दुर्योधन! जैसे तुमलोगोंने जूएका खेल किया, जिस तरह इन्द्रप्रस्थके राज्यका अपहरण किया और जिस प्रकार भरी सभामें द्रौपदीको घसीट ले गये, उसी प्रकार पाण्डुनन्दन अर्जुनसे युद्ध भी करो । [जब उन अन्यायोंके समय तुम्हें हमारे सहयोगकी आवश्यकता नहीं जान पड़ी, तब इस युद्धमें भी सहयोगकी आशा न रखो ] ॥ २२ ॥

अयं ते मातुलः प्राज्ञः क्षत्रधर्मस्य कोविदः ।

दुर्द्यतदेवी गान्धारः शकुनिर्युध्यतामिह ॥ २३ ॥

ये तुम्हारे मामा शकुनि बड़े बुद्धिमान् और क्षत्रियधर्मके महापण्डित हैं। छलपूर्वक जुआ खेलनेवाले ये गान्धारदेशके नरेश शकुनि ही यहाँ युद्ध करें ॥ २३ ॥

नाक्षान् क्षिपति गाण्डीवं न कृतं द्वापरं न च ।

ज्वलतो निशितान् बाणांस्तांस्तान् क्षिपति गाण्डिवम् ॥ २४ ॥

गाण्डीव धनुष कृतयुग, द्वापर और त्रेता नामक पासे नहीं फेंकता है, वह तो लगातार तीखे और प्रज्वलित बाणोंकी वर्षा करता है ॥ २४ ॥

न हि गाण्डीवनिर्मुक्ता गार्धपक्षाः सुतेजनाः ।

नान्तरेष्ववतिष्ठन्ते गिरीणामपि दारणाः ॥ २५ ॥

गाण्डीवसे छूटे हुए गीधके पंखवाले तीखे बाण पर्वतोंको भी विदीर्ण करनेवाले हैं । वे शत्रुकी छातीमें घुसे बिना नहीं रहते ॥ २५ ॥

अन्तकः पवनो मृत्युस्तथाग्निर्वडवामुखः ।

कुर्युरेते क्वचिच्छेषं न तु क्रुद्धो धनंजयः ॥ २६ ॥

यमराज, वायु, मृत्यु और बड़वानल - ये चाहे जड़ मूलसे नष्ट न करें, कुछ बाकी छोड़ दें, परंतु अर्जुन कुपित होनेपर कुछ भी नहीं छोड़ेंगे ॥ २६ ॥

यथा सभायां द्यूतं त्वं मातुलेन सहाकरोः ।

तथा युध्यस्व संग्रामे सौबलेन सुरक्षितः ॥ २७ ॥

पृष्ठ 2438

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2438 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजन्! जैसे राजसभामें तुमने मामाके साथ जूएका खेल किया है, उसी प्रकार इस संग्रामभूमिमें भी तुम उन्हीं मामा शकुनिसे सुरक्षित होकर युद्ध करो । ( किसी दूसरेसे सहयोगकी आशा न रखो ) ॥ २७ ॥

युध्यन्तां कामतो योधा नाहं योत्स्ये धनंजयम् ।

मत्स्यो ह्यस्माभिरायोध्यो यद्यागच्छेद् गवां पदम् ॥ २८ ॥

अथवा अन्य योद्धाओंकी इच्छा हो, तो वे युद्ध कर सकते हैं, किंतु मैं अर्जुनके साथ नहीं लडूंगा । हमें तो मत्स्यनरेशसे युद्ध करना है । यदि वे इस गोष्ठपर आ जायँ, तो मैं उनके साथ युद्ध कर सकता हूँ ॥ २८ ॥

इति श्रीमहाभारते विराटपर्वणि गोहरणपर्वणि उत्तरगोग्रहे द्रौणिवाक्यं नाम पञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५० ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत विराटपर्वके अन्तर्गत गोहरणपर्वमें उत्तरगोग्रहके समय अश्वत्थामावाक्यविषयक पचासवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५० ॥

पृष्ठ 2439

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2439 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकपञ्चाशत्तमोऽध्यायः भीष्मजीके द्वारा सेनामें शान्ति और एकता बनाये रखनेकी चेष्टा तथा द्रोणाचार्यके द्वारा दुर्योधनकी रक्षाके लिये प्रयत्न भीष्म उवाच

साधु पश्यति वै द्रौणिः कृपः साध्वनुपश्यति ।

कर्णस्तु क्षत्रधर्मेण केवलं योद्धुमिच्छति ॥ १ ॥

भीष्मजी बोले – दुर्योधन! अश्वत्थामा ठीक विचार कर रहे हैं । कृपाचार्यकी दृष्टि भी ठीक है । कर्ण तो केवल क्षत्रिय धर्मकी दृष्टिसे युद्ध करना चाहता है ॥

आचार्यो नाभिवक्तव्यः पुरुषेण विजानता ।

देशकालौ तु सम्प्रेक्ष्य योद्धव्यमिति मे मतिः ॥ २ ॥

विज्ञ पुरुषको अपने आचार्यकी निन्दा या तिरस्कार नहीं करना चाहिये । मेरा भी विचार यही है कि देश, कालका विचार करके ही युद्ध करना उचित है ॥ २ ॥

यस्य सूर्यसमाः पञ्च सपत्नाः स्युः प्रहारिणः ।

कथमभ्युदये तेषां न प्रमुह्येत पण्डितः ॥ ३ ॥

जिसके सूर्यके समान तेजस्वी और प्रहार करनेमें समर्थ पाँच शत्रु हों और उन शत्रुओंका अभ्युदय हो रहा हो, तो उस दशामें विद्वान् पुरुषको भी कैसे मोह न होगा ॥ ३ ॥

स्वार्थे सर्वे विमुह्यन्ति येऽपि धर्मविदो जनाः ।

तस्माद् राजन् ब्रवीम्येष वाक्यं ते यदि रोचते ॥ ४ ॥

स्वार्थके विषयमें सोचते समय सभी मनुष्य– धर्मज्ञ पुरुष भी मोहमें पड़ जाते हैं; अतः राजन्! यदि तुम्हें जचे, तो मैं इस विषयमें अपनी सलाह भी देता हूँ ॥

कर्णो हि यदवोचत् त्वां तेजःसंजननाय तत् ।

आचार्यपुत्रः क्षमतां महत् कार्यमुपस्थितम् ॥ ५ ॥

कर्णने तुमसे जो कुछ कहा है, वह तेज एवं उत्साहको बढ़ानेके लिये ही कहा है ।

आचार्यपुत्र क्षमा करें । इस समय महान् कार्य उपस्थित है ॥ ५ ॥

नायं कालो विरोधस्य कौन्तेये समुपस्थिते ।

क्षन्तव्यं भवता सर्वमाचार्येण कृपेण च ॥ ६ ॥

यह समय आपसके विरोधका नहीं है; विशेषतः ऐसे मौकेपर जब कि कुन्तीनन्दन अर्जुन युद्धके लिये उपस्थित हैं । पूजनीय आचार्य द्रोण तथा कृपाचार्यको सब अपराध क्षमा करना चाहिये ॥ ६ ॥

पृष्ठ 2440

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 2440 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भवतां हि कृतास्त्रत्वं यथाऽऽदित्ये प्रभा तथा ।

यथा चन्द्रमसो लक्ष्मीः सर्वथा नापकृष्यते ॥ ७ ॥

जैसे सूर्यमें प्रभा और चन्द्रमामें लक्ष्मी ( शोभा) सर्वथा विद्यमान रहती है — कभी कम नहीं होती, उसी प्रकार आपलोगोंका अस्त्रविद्यामें जो पाण्डित्य है, वह अक्षुण्ण है ॥ ७ ॥

एवं भवत्सु ब्राह्मण्यं ब्रह्मास्त्रं च प्रतिष्ठितम् ।

चत्वार एकतो वेदाः क्षात्रमेकत्र दृश्यते ॥ ८ ॥

इस प्रकार आपलोगोंमें ब्राह्मणत्व तथा ब्रह्मास्त्र दोनों ही प्रतिष्ठित हैं, यद्यपि प्रायः एक व्यक्तिमें चारों वेदोंका ज्ञान देखा जाता है, तो दूसरेमें क्षात्रधर्मका ॥ ८ ॥

नैतत् समस्तमुभयं कस्मिंश्चिदनुशुश्रुम ।

अन्यत्र भारताचार्यात् सपुत्रादिति मे मतिः ॥ ९ ॥

ये दोनों बातें पूर्णरूपसे किसी एक व्यक्तिमें हमने नहीं सुनी हैं । केवल भरतवंशियोंके आचार्य कृप, द्रोण और उनके पुत्र अश्वत्थामामें ही ये दोनों शक्तियाँ ( ब्रह्मबल और क्षात्रबल ) हैं । इनके सिवा और कहीं उक्त दोनों बातोंका एकत्र समावेश नहीं है । यह मेरा दृढ़ विश्वास है ॥ ९ ॥

वेदान्ताश्च पुराणानि इतिहासं पुरातनम् जामदग्न्यमृते राजन् को द्रोणादधिको भवेत् ॥ १० ॥

राजन्! वेदान्त, पुराण और प्राचीन इतिहासके ज्ञानमें जमदग्निनन्दन परशुरामजीके सिवा दूसरा कौन मनुष्य द्रोणाचार्यसे बढ़कर हो सकता है? ॥ १० ॥

ब्रह्मास्त्रं चैव वेदाश्च नैतदन्यत्र दृश्यते ।

आचार्यपुत्रः क्षमतां नायं कालो विभेदने ॥ ११ ॥

सर्वे संहत्य युध्यामः पाकशासनिमागतम् ॥ १२ ॥

ब्रह्मास्त्र और वेद – ये दोनों वस्तुएँ हमारे आचार्योंके सिवा अन्यत्र कहीं नहीं देखी जातीं । आचार्यपुत्र क्षमा करें, यह समय आपसमें फूट पैदा करनेका नहीं है । हम सब लोग मिलकर यहाँ आये हुए अर्जुनसे युद्ध करेंगे ॥ ११-१२ ॥

बलस्य व्यसनानीह यान्युक्तानि मनीषिभिः ।

मुख्य भेदो हि तेषां तु पापिष्ठो विदुषां मतः ॥ १३ ॥

मनीषी पुरुषोंने सेनाका विनाश करनेवाले जितने संकट बताये हैं, उनमें आपसकी फूट सबसे प्रधान कहा है । विद्वानोंने इस फूटको महान् पाप माना है ॥ १३ ॥

अश्वत्थामोवाच

नैव न्याय्यमिदं वाच्यमस्माकं पुरुषर्षभ ।

किं तु रोषपरीतेन गुरुणा भाषिता गुणाः ॥ १४ ॥