श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 2041–2050

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2041–2050

पृष्ठ 2041

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2041 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आर्य! इसी प्रकार आपका पुत्र दुर्योधन भी सम्पूर्ण उद्योगसे समरभूमिमें विन्द और अनुविन्दकी रक्षाके लिये उन्हें सब ओरसे घेरकर खड़ा हो गया ॥ ३७ ॥

अर्जुनश्चापि संक्रुद्धः क्षत्रियान् क्षत्रियर्षभः ।

अयोधयत संग्रामे वज्रपाणिरिवासुरान् ॥ ३८ ॥

क्षत्रियशिरोमणि अर्जुन भी अत्यन्त कुपित होकर क्षत्रियोंके साथ संग्रामभूमिमें उसी प्रकार युद्ध करने लगे, जैसे वज्रधारी इन्द्र असुरोंके साथ करते हैं ॥ ३८ ॥

द्रोणस्तु समरे क्रुद्धः पुत्रस्य प्रियकृत् तव ।

व्यधमत् सर्वपञ्चालांस्तूलराशिमिवानलः ॥ ३ ९ ॥

आपके पुत्रका प्रिय करनेवाले द्रोणाचार्य भी युद्धमें कुपित होकर समस्त पांचालोंका विनाश करने लगे, मानो आग रूईके ढेरको जला रही हो ॥ ३ ९ ॥

दुर्योधनपुरोगास्तु पुत्रास्तव विशाम्पते ।

परिवार्य रणे भीष्मं युयुधुः पाण्डवैः सह ॥ ४० ॥

प्रजानाथ! आपके दुर्योधन आदि पुत्र रणक्षेत्रमें भीष्मको घेरकर पाण्डवोंके साथ युद्ध करने लगे ॥ ४० ॥

ततो दुर्योधनो राजा लोहितायति भास्करे ।

अब्रवीत् तावकान् सर्वांस्त्वरध्वमिति भारत ॥ ४१ ॥

भारत! तदनन्तर जब सूर्यदेवपर संध्याकी लाली छाने लगी, तब राजा दुर्योधनने आपके सभी योद्धाओंसे कहा- जल्दी करो ॥ ४१ ॥

युध्यतां तु तथा तेषां कुर्वतां कर्म दुष्करम् ।

अस्तं गिरिमथारूढे अप्रकाशति भास्करे ॥ ४२ ॥

प्रावर्तत नदी घोरा शोणितौघतरङ्गिणी ।

गोमायुगणसंकीर्णा क्षणेन क्षणदामुखे ॥ ४३ ॥

फिर तो वे सब योद्धा वेगसे युद्ध करते हुए दुष्कर पराक्रम प्रकट करने लगे । उसी समय सूर्य अस्ताचलको चले गये और उनका प्रकाश लुप्त हो गया । इस प्रकार संध्या होते-होते क्षणभरमें रक्तके प्रवाहसे परिपूर्ण भयानक नदी बह चली और उसके तटपर गीदड़ोंकी भीड़ जमा हो गयी ॥ ४२-४३ ॥

शिवाभिरशिवाभिश्च रुवद्भिर्भैरवं रवम् ।

घोरमायोधनं जज्ञे भूतसंघैः समाकुलम् ॥ ४४ ॥

भैरव रव फैलानेवाली अमंगलमयी सियारिनों तथा भूतगणोंसे व्याप्त होकर वह युद्धका मैदान अत्यन्त भयानक हो गया ॥ ४४ ॥

राक्षसाश्च पिशाचाश्च तथान्ये पिशिताशिनः ।

समन्ततो व्यदृश्यन्त शतशोऽथ सहस्रशः ॥ ४५ ॥

पृष्ठ 2042

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2042 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चारों ओर राक्षस, पिशाच तथा अन्य मांसाहारी जन्तु सैकड़ों और हजारोंकी संख्यामें दिखायी देने लगे ॥ ४५ ॥

अर्जुनोऽथ सुशर्मादीन् राज्ञस्तान् सपदानुगान् ।

विजित्य पृतनामध्ये ययौ स्वशिबिरं प्रति ॥ ४६ ॥

तदनन्तर अर्जुन राजा दुर्योधनके पीछे चलनेवाले सुशर्मा आदिको सेनामें पराजित करके अपने शिविरको चले गये ॥

युधिष्ठिरोऽपि कौरव्यो भ्रातृभ्यां सहितस्तथा ।

ययौ स्वशिबिरं राजा निशायां सेनया वृतः ॥ ४७ ॥

तथा सेनासे घिरे हुए कुरुकुलनन्दन राजा युधिष्ठिर भी दोनों भाई नकुल - सहदेवके साथ रातमें अपने शिविरमें पधारे ॥ ४७ ॥

भीमसेनोऽपि राजेन्द्र दुर्योधनमुखान् रथान् ।

अवजित्य ततः संख्ये ययौ स्वशिबिरं प्रति ॥ ४८ ॥

राजेन्द्र! तब भीमसेन भी दुर्योधन आदि रथियोंको युद्धमें जीतकर अपने शिविरको लौट गये ॥ ४८ ॥

दुर्योधनोऽपि नृपतिः परिवार्य महारणे ।

भीष्मं शान्तनवं तूर्णं प्रयातः शिबिरं प्रति ॥ ४ ९ ॥

राजा दुर्योधन भी महायुद्धमें शान्तनुनन्दन भीष्मको घेरकर तुरंत ही अपने शिविरको लौट गया ॥ ४ ९ ॥

दोणो द्रौणिः कृपः शल्यः कृतवर्मा च सात्वतः ।

परिवार्य चमूं सर्वां प्रययुः शिबिरं प्रति ॥ ५० ॥

द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा, कृपाचार्य, शल्य तथा यदुवंशी कृतवर्मा –ये सारी सेनाको घेरकर अपने शिविरकी ओर चल दिये ॥ ५० ॥

तथैव सात्यकी राजन् धृष्टद्युम्नश्च पार्षतः ।

परिवार्य रणे योधान् ययतुः शिबिरं प्रति ॥ ५१ ॥

राजन्! इसी प्रकार सात्यकि और द्रुपदकुमार धृष्टद्युम्न भी युद्धमें अपने योद्धाओंको घेरकर शिविरकी ओर प्रस्थित हुए ॥ ५१ ॥

एवमेते महाराज तावकाः पाण्डवैः सह ।

पर्यवर्तन्त सहिता निशाकाले परंतप ॥ ५२ ॥

शत्रुओंको संताप देनेवाले महाराज! इस प्रकार रातके समय आपके योद्धा पाण्डवोंके साथ अपने - अपने शिविरमें लौट आये ॥ ५२ ॥

ततः स्वशिबिरं गत्वा पाण्डवाः कुरवस्तथा ।

न्यवसन्त महाराज पूजयन्तः परस्परम् ॥ ५३ ॥

पृष्ठ 2043

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2043 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महाराज! तत्पश्चात् पाण्डव तथा कौरव अपने शिविरमें जाकर आपसमें एक- दूसरेकी प्रशंसा करते हुए विश्राम करने लगे ॥ ५३ ॥

रक्षां कृत्वा ततः शूरान्यस्य गुल्मान् यथाविधि ।

अपनीय च शल्यानि स्नात्वा च विविधैर्जलैः ॥ ५४ ॥

कृतस्वस्त्ययनाः सर्वे संस्तूयन्तश्च वन्दिभिः ।

गीतवादित्रशब्देन व्यक्रीडन्त यशस्विनः ॥ ५५ ॥

तदनन्तर उभय पक्षके शूरवीरोंने सब ओर सैनिक गुल्मोंको * नियुक्त करके विधिपूर्वक अपने - अपने शिविरोंकी रक्षाकी व्यवस्था की । फिर अपने शरीरसे बाणोंको निकालकर भाँति - भाँतिके जलसे स्नान करके स्वस्तिवाचन करानेके अनन्तर बन्दीजनोंके मुखसे अपनी स्तुति सुनते हुए वे सभी यशस्वी वीर गीत और वाद्योंके शब्दोंसे क्रीड़ा - विनोद करने लगे ॥ ५४-५५ ॥

मुहूर्तादिव तत् सर्वमभवत् स्वर्गसंनिभम् ।

न हि युद्धकथां कांचित् तत्राकुर्वन् महारथाः ॥ ५६ ॥

दो घड़ीतक वहाँका सब कुछ स्वर्गसदृश जान पड़ा । उस समय वहाँ महारथियोंने युद्धकी कोई बातचीत नहीं की ॥ ५६ ॥

प्रसुप्ते बले तत्र परिश्रान्तजने नृप ।

हस्त्यश्वबहुले रात्रौ प्रेक्षणीये बभूवतुः ॥ ५७ ॥

नरेश्वर! जिनमें हाथी और घोड़ोंकी अधिकता थी, उन दोनों पक्षकी सेनाओंमें सब लोग परिश्रमसे चूर-चूर हो रहे थे । रातके समय जब दोनों सेनाएँ सो गयीं, उस समय वे देखनेयोग्य हो गयीं ॥ ५७ ॥

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि सप्तमदिवसयुद्धावहारे षडशीतितमोऽध्यायः ॥ ८६ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें सातवें दिनके युद्धका विरामविषयकछियासीवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ८६ ॥

[ दाक्षिणात्य अधिक पाठका १३ श्लोक मिलाकर कुल ५८३ श्लोक हैं । ] गुल्मका अर्थ है —– प्रधान पुरुषोंसे युक्त रक्षकदल, जिसमें ९ हाथी, ९ रथ, २७ घुड़सवार और ४५ पैदल सैनिक होते

पृष्ठ 2044

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2044 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सप्ताशीतितमोऽध्यायः आठवें दिन व्यूहबद्ध कौरव - पाण्डव - सेनाओंकी रणयात्रा और उनका परस्पर घमासान युद्ध संजय उवाच

परिणाम्य निशां तां तु सुखं प्राप्ता जनेश्वराः ।

कुरवः पाण्डवाश्चैव पुनर्युद्धाय निर्ययुः ॥ १ ॥

संजय कहते हैं — राजन्! नरेश्वर कौरव और पाण्डव निद्रासुखका अनुभव करके वह रात बिताकर पुनः युद्धके लिये निकले ॥ १ ॥

ततः शब्दो महानासीत् सैन्ययोरुभयोर्नृप ।

निर्गच्छमानयोः संख्ये सागरप्रतिमो महान् ॥ २ ॥

महाराज! वे दोनों सेनाएँ जब युद्धके लिये शिविरसे बाहर निकलने लगीं, उस समय संग्रामभूमिमें महासागरकी गर्जनाके समान महान् घोष होने लगा ॥ २ ॥

ततो दुर्योधनो राजा चित्रसेनो विविंशतिः ।

भीष्मश्च रथिनां श्रेष्ठो भारद्वाजश्च वै नृप ॥ ३ ॥

एकीभूताः सुसंयत्ताः कौरवाणां महाचमूम् ।

व्यूहाय विदधू राजन् पाण्डवान् प्रति दंशिताः ॥ ४ ॥

नरेश्वर! तत्पश्चात् राजा दुर्योधन, चित्रसेन, विविंशति, रथियोंमें श्रेष्ठ भीष्म तथा द्रोणाचार्य – ये सब संगठित एवं सावधान होकर पाण्डवोंसे युद्ध करनेके लिये कवच बाँधकर कौरवोंके विशाल सैन्यकी व्यूह रचना करने लगे ॥ ३-४ ॥

भीष्मः कृत्वा महाव्यूहं पिता तव विशाम्पते ।

सागरप्रतिमं घोरं वाहनोर्मितरङ्गिणम् ॥ ५ ॥

प्रजानाथ! आपके ताऊ भीष्मने समुद्रके समान विशाल एवं भयंकर महाव्यूहका निर्माण किया, जिसमें हाथी, घोड़े आदि वाहन उत्ताल तरंगोंके समान प्रतीत होते थे ॥ ५ ॥

अग्रतः सर्वसैन्यानां भीष्मः शान्तनवो ययौ ।

मालवैर्दाक्षिणात्यैश्च आवन्त्यैश्च समन्वितः ॥ ६ ॥

शान्तनुनन्दन भीष्म सम्पूर्ण सेनाओंके आगे - आगे चले । उनके साथ मालवा, दक्षिण प्रान्त तथा अवन्तीदेशके योद्धा थे ॥ ६ ॥

ततोऽनन्तरमेवासीद् भारद्वाजः प्रतापवान् ।

पुलिन्दैः पारदैश्चैव तथा क्षुद्रकमालवैः ॥ ७ ॥

पृष्ठ 2045

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2045 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उनके पीछे पुलिन्द, पारद, क्षुद्रक तथा मालवदेशीय वीरोंके साथ प्रतापी द्रोणाचार्य थे ॥ ७ ॥

द्रोणादनन्तरं यत्तो भगदत्तः प्रतापवान् ।

मगधैश्च कलिङ्गैश्च पिशाचैश्च विशाम्पते ॥ ८ ॥

प्रजेश्वर! द्रोणके पीछे मागध, कलिंग और पिशाच सैनिकोंके साथ प्रतापी राजा भगदत्त जा रहे थे, जो बड़े सावधान थे ॥ ८ ॥

प्राग्ज्योतिषादनु नृपः कौसल्योऽथ बृहद्बलः ।

मेकलैः कुरुविन्दैश्च त्रैपुरैश्च समन्वितः ॥ ९ ॥

प्राग्ज्योतिषपुरनरेशके पीछे कोसलदेशके राजा बृहद्बल थे, जो मेकल, कुरुविन्द तथा त्रिपुराके सैनिकोंके साथ थे ॥ ९ ॥

बृहद्बलात् ततः शूरस्त्रिगर्तः प्रस्थलाधिपः ।

काम्बोजैर्बहुभिः सार्धं यवनैश्च सहस्रशः ॥ १० ॥

बृहद्बलके बाद शूरवीर त्रिगर्त थे, जो प्रस्थलाके अधिपति थे । उनके साथ बहुत - से काम्बोज और सहस्रों यवन योद्धा थे ॥ १० ॥

द्रौणिस्तु रभसः शूरस्त्रैगर्तादनु भारत ।

प्रययौ सिंहनादेन नादयानो धरातलम् ॥ ११ ॥

भारत! त्रिगर्तके पीछे वेगशाली वीर अश्वत्थामा चल रहे थे, जो अपने सिंहनादसे समस्त धरातलको निनादित कर रहे थे ॥ ११ ॥

तथा सर्वेण सैन्येन राजा दुर्योधनस्तदा ।

द्रौणेरनन्तंर प्रायात् सौदर्यैः परिवारितः ॥ १२ ॥

अश्वत्थामाके पीछे सम्पूर्ण सेना तथा भाइयोंसे घिरा हुआ राजा दुर्योधन चल रहा था ॥ १२ ॥

दुर्योधनादनु ततः कृपः शारद्वतो ययौ ।

एवमेष महाव्यूहः प्रययौ सागरोपमः ॥ १३ ॥

दुर्योधनके पीछे शरद्वान्के पुत्र कृपाचार्य चल रहे थे । इस प्रकार यह सागरके समान महाव्यूह युद्धके लिये प्रस्थान कर रहा था ॥ १३ ॥

रेजुस्तत्र पताकाश्च श्वेतच्छत्राणि वा विभो ।

अंगदान्यत्र चित्राणि महार्हाणि धनूंषि च ॥ १४ ॥

प्रभो! उस सेनामें बहुत- सी पताकाएँ और श्वेतच्छत्र शोभा पा रहे थे । विचित्र रंगके बहुमूल्य बाजूबन्द और धनुष सुशोभित होते थे ॥ १४ ॥

तं तु दृष्ट्वा महाव्यूहं तावकानां महारथः ।

युधिष्ठिरोऽब्रवीत् तूर्णं पार्षतं पृतनापतिम् ॥ १५ ॥

पृष्ठ 2046

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2046 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजन्! आपके सैनिकोंका वह महाव्यूह देखकर महारथी युधिष्ठिरने तुरंत ही सेनापति धृष्टद्युम्नसे कहा— ॥ १५ ॥

पश्य व्यूहं महेष्वास निर्मितं सागरोपमम् ।

प्रतिव्यूहं त्वमपि हि कुरु पार्षत सत्वरम् ॥ १६ ॥

' महाधनुर्धर द्रुपदकुमार! देखो, शत्रुसेनाका व्यूह सागरके समान बनाया गया है । तुम भी उसके मुकाबिलेमें शीघ्र ही अपनी सेनाका व्यूह बना लो ' ॥ १६ ॥

ततः स पार्षतः क्रूरो व्यूहं चक्रे सुदारुणम् ।

शृङ्गाटकं महाराज परव्यूहविनाशनम् ॥ १७ ॥

महाराज! तदनन्तर क्रूर स्वभाववाले धृष्टद्युम्नने अत्यन्त दारुण शृंगाटक ( सिंघाड़े ) -के आकारवाला व्यूह बनाया, जो शत्रुके व्यूहका विनाश करनेवाला था ॥ १७ ॥

शृङ्गाभ्यां भीमसेनश्च सात्यकिश्च महारथः ।

रथैरनेकसाहस्रैस्तथा हयपदातिभिः ॥ १८ ॥

उसके दोनों शृंगोंके स्थानमें भीमसेन और महारथी सात्यकि कई हजार रथियों, घुड़सवारों और पैदलोंके साथ मौजूद थे ॥ १८ ॥

ताभ्यां बभौ नरश्रेष्ठः श्वेताश्वः कृष्णसारथिः ।

मध्ये युधिष्ठिरो राजा माद्रीपुत्रौ च पाण्डवौ ॥ १ ९ ॥

भीमसेन और सात्यकिके बीचमें यानी उस व्यूहके अग्रभागमें नरश्रेष्ठ श्वेतवाहन अर्जुन खड़े हुए, जिनके सारथि साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण थे । मध्य- देशमें राजा युधिष्ठिर तथा माद्रीकुमार पाण्डुनन्दन नकुल सहदेव थे ॥ १ ९ ॥

अथोत्तरे महेष्वासाः सहसैन्या नराधिपाः ।

व्यूहं तं पूरयामासुर्व्यूहशास्त्रविशारदाः ॥ २० ॥

इनके बाद सेनासहित अनेक महाधनुर्धर नरेश खड़े थे, जो व्यूहशास्त्रके पूर्ण विद्वान् थे । उन्होंने उस व्यूहको प्रत्येक अंग और उपांगसे परिपूर्ण किया था ॥ २० ॥

अभिमन्युस्ततः पश्चाद् विराटश्च महारथः ।

द्रौपदेयाश्च संहृष्टा राक्षसश्च घटोत्कचः ॥ २१ ॥

उस व्यूहके पिछले भागमें अभिमन्यु, महारथी विराट, हर्षमें भरे हुए द्रौपदीके पाँचों पुत्र तथा राक्षस घटोत्कच विद्यमान थे ॥ २१ ॥

एवमेतं महाव्यूहं व्यूह्य भारत पाण्डवाः ।

अतिष्ठन् समरे शूरा योद्धुकामा जयैषिणः ॥ २२ ॥

भरतनन्दन! इस प्रकार अपनी सेनाके इस महाव्यूहका निर्माण करके युद्धकी कामना और विजयकी अभिलाषा रखनेवाले शूरवीर पाण्डव समरभूमिमें खड़े थे ॥ २२ ॥

भेरीशब्दैश्च विमलैर्विमिश्रैः शङ्खनिःस्वनैः ।

क्ष्वेडितास्फोटितोत्क्रुष्टैर्नादिताः सर्वतो दिशः ॥ २३ ॥

पृष्ठ 2047

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2047 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उस समय रणभेरियाँ बज रही थीं । उनके निर्मल शब्दोंसे मिली हुई शंख- ध्वनियों तथा गर्जनसे, ताल ठोंकने और उच्चस्वरसे पुकारने आदिके शब्दोंसे सम्पूर्ण दिशाएँ गूँज उठी थीं ॥ २३ ॥

ततः शूराः समासाद्य समरे ते परस्परम् ।

नेत्रैरनिमिषै राजन्नवैक्षन्त परस्परम् ॥ २४ ॥

राजन्! तदनन्तर समस्त शूरवीर समरभूमिमें पहुँचकर परस्पर एक- दूसरेको एकटक नेत्रोंसे देखने लगे ॥ २४ ॥

नामभिस्ते मनुष्येन्द्र पूर्वं योधाः परस्परम् ।

युद्धाय समवर्तन्त समाहूयेतरेतरम् ॥ २५ ॥

नरेन्द्र! पहले उन योद्धाओंने एक- दूसरेके नाम ले- लेकर पुकार - पुकारकर युद्धके लिये परस्पर आक्रमण किया ॥ २५ ॥

ततः प्रववृते युद्धं घोररूपं भयावहम् ।

तावकानां परेषां च निघ्नतामितरेतरम् ॥ २६ ॥

तत्पश्चात् आपके और पाण्डवोंके सैनिक एक- दूसरेपर अस्त्रोंद्वारा आघात - प्रत्याघात करने लगे । उस समय उनमें अत्यन्त भयंकर घोर युद्ध होने लगा ॥ २६ ॥

नाराचा निशिताः संख्ये सम्पतन्ति स्म भारत ।

व्यात्तानना भयकरा उरगा इव संघशः ॥ २७ ॥

भारत! उस समय युद्धमें तीखे नाराच नामक बाण इस प्रकार पड़ते थे, मानो मुख फैलाये हुए भयंकर नाग झुंड- के - झुंड गिर रहे हों ॥ २७ ॥

निष्पेतुर्विमलाः शक्त्यस्तैलधौताः सुतेजनाः ।

अम्बुदेभ्यो यथा राजन् भ्राजमानाः शतह्रदाः ॥ २८ ॥

राजन्! तेलकी धोयी चमचमाती हुई तीखी शक्तियाँ बादलोंसे गिरनेवाली कान्तिमती बिजलियोंके समान सब ओर गिर रही थीं ॥ २८ ॥

गदाश्च विमलैः पट्टैः पिनद्धाः स्वर्णभूषितैः ।

पतन्त्यस्तत्र दृश्यने गिरिशृङ्गोपमाः शुभाः ॥ २ ९ ॥

सुवर्णभूषित निर्मल लोहपत्रसे जड़ी हुई सुन्दर गदाएँ पर्वत -शिखरोंके समान वहाँ गिरती दिखायी देती थीं ॥ २ ९ ॥

निस्त्रिंशाश्च व्यदृश्यन्त विमलाम्बरसंनिभाः ।

आर्षभाणि विचित्राणि शतचन्द्राणि भारत ॥ ३० ॥

अशोभन्त रणे राजन् पात्यमानानि सर्वशः । भारत! स्वच्छ आकाशके सदृश खड्ग और सौ चन्द्राकार चिह्नोंसे विभूषित ऋषभचर्मकी विचित्र ढालें दृष्टिगोचर हो रही थीं । राजन्! रणभूमिमें गिरायी जाती हुई वे सब - की - सब तलवारें और ढालें बड़ी शोभा पा रही थीं ॥ ३० ॥

पृष्ठ 2048

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2048 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तेऽन्योन्यं समरे सेने युध्यमाने नराधिप ॥ ३१ ॥

अशोभेतां यथा देवदैत्यसेने समुद्यते । नरेश्वर! दोनों पक्षोंकी सेनाएँ समरभूमिमें एक- दूसरी से जूझ रही थीं । उस समय परस्पर युद्धके लिये उद्यत हुई देवसेना और दैत्यसेनाके समान उनकी शोभा हो रही थी ॥ ३१३ ॥

अभ्यद्रवन्त समरे तेऽन्योन्यं वै समन्ततः ॥ ३२ ॥

वे कौरव- पाण्डव सैनिक सब ओर समरांगणमें एक- दूसरेपर धावा करने लगे ॥ ३२ ॥

रथास्तु रथिभिस्तूर्णं प्रेषिताः परमाहवे ।

युगैर्युगानि संश्लिष्य युयुधुः पार्थिवर्षभाः ॥ ३३ ॥

रथी अपने रथोंको तुरंत ही उस महायुद्धमें दौड़ाकर ले आये । श्रेष्ठ नरेश रथके जुओंसे जु भिड़ाकर युद्ध करने लगे ॥ ३३ ॥

दन्तिनां युध्यमानानां संघर्षात् पावकोऽभवत् ।

दन्तेषु भरतश्रेष्ठ सधूमः सर्वतोदिशम् ॥ ३४ ॥

भरतश्रेष्ठ! सम्पूर्ण दिशाओंमें परस्पर जूझते हुए दन्तार हाथियोंके दाँतोंके आपसमें टकरानेसे उनमें धूमसहित अग्नि प्रकट हो जाती थी ॥ ३४ ॥

प्रासैरभिहताः केचिद् गजयोधाः समन्ततः ।

पतमानाः स्म दृश्यन्ते गिरिशृङ्गान्नगा इव ॥ ३५ ॥

कितने ही हाथीसवार प्रासोंसे घायल होकर पर्वतशिखरसे गिरनेवाले वृक्षोंके समान सब ओर हाथियोंकी पीठोंसे गिरते दिखायी देते थे ॥ ३५ ॥

पादाताश्चाप्यदृश्यन्त निघ्नन्तोऽथ`परस्परम् ।

चित्ररूपधराः शूरा नखरप्रासयोधिनः ॥ ३६ ॥

बघनखों एवं प्रासोंद्वारा युद्ध करनेवाले शूरवीर पैदल सैनिक एक- दूसरेपर प्रहार करते हुए विचित्र रूपधारी दिखायी देते थे ॥ ३६ ॥

अन्योन्यं ते समासाद्य कुरुपाण्डवसैनिकाः ।

अस्त्रैर्नानाविधैर्घोरै रणे निन्युर्यमक्षयम् ॥ ३७ ॥

इस प्रकार कौरव तथा पाण्डव- सैनिक रणक्षेत्रमें एक- दूसरे से भिड़कर नाना प्रकारके भयंकर अस्त्रोंद्वारा विपक्षियोंको यमलोक पहुँचाने लगे ॥ ३७ ॥

ततः शान्तनवो भीष्मो रथघोषेण नादयन् ।

अभ्यागमद् रणे पार्थान् धनुःशब्देन मोहयन् ॥ ३८ ॥

इतनेहीमें शान्तनुनन्दन भीष्म अपने रथकी घर- घराहटसे सम्पूर्ण दिशाओंको गुँजाते और धनुषकी टंकारसे लोगोंको मूर्च्छित करते हुए समरभूमिमें पाण्डव- सैनिकोंपर चढ़ आये ॥ ३८ ॥

पाण्डवानां रथाश्चापि नदन्तो भैरवं स्वनम् ।

अभ्यद्रवन्त संयत्ता धृष्टद्युम्नपुरोगमाः ॥ ३ ९ ॥

पृष्ठ 2049

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2049 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उस समय धृष्टद्युम्न आदि पाण्डव महारथी भी भयंकर नाद करते हुए युद्धके लिये संनद्ध होकर उनका सामना करनेको दौड़े ॥ ३ ९ ॥

ततः प्रववृते युद्धं तव तेषां च भारत ।

नराश्वरथनागानां व्यतिषक्तं परस्परम् ॥ ४० ॥

भरतनन्दन! फिर तो आपके और पाण्डवोंके योद्धाओंमें परस्पर घमासान युद्ध छिड़ गया । पैदल, घुड़सवार, रथी और हाथी एक - दूसरेसे गुँथ गये ॥ ४० ॥

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि अष्टमदिवसयुद्धारम्भे सप्ताशीतितमोऽध्यायः ॥ ८७ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें आठवें दिनके युद्धसे सम्बन्ध रखनेवाला सतासीवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ८७ ॥

Pacl

पृष्ठ 2050

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2050 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अष्टाशीतितमोऽध्यायः भीष्मका पराक्रम, भीमसेनके द्वारा धृतराष्ट्रके आठ पुत्रोंका वध तथा दुर्योधन और भीष्मकी युद्धविषयक बातचीत संजय उवाच

भीष्मं तु समरे क्रुद्धं प्रतपन्तं समन्ततः ।

न शेकुः पाण्डवा द्रष्टुं तपन्तमिव भास्करम् ॥ १ ॥

संजय कहते हैं— राजन्! जैसे तपते हुए सूर्यकी ओर देखना कठिन होता है, उसी प्रकार जब भीष्म उस समरमें कुपित हो सब ओर अपना प्रताप प्रकट करने लगे, उस समय पाण्डवसैनिक उनकी ओर देख न सके ॥ १ ॥

ततः सर्वाणि सैन्यानि धर्मपुत्रस्य शासनात् ।

अभ्यद्रवन्त गाङ्गेयं मर्दयन्तं शितैः शरैः ॥ २ ॥

तदनन्तर धर्मपुत्र युधिष्ठिरकी आज्ञासे समस्त सेनाएँ गंगानन्दन भीष्मपर टूट पड़ीं, जो अपने तीखे बाणोंसे पाण्डव सेनाका मर्दन कर रहे थे ॥ २ ॥

स तु भीष्मो रणश्लाघी सोमकान् सहसृञ्जयान् ।

पञ्चालांश्च महेष्वासान् पातयामास सायकैः ॥ ३ ॥

युद्धकी स्पृहा रखनेवाले भीष्म अपने बाणोंके द्वारा सोमक, संजय और पांचाल महाधनुर्धरोंको रणभूमिमें गिराने लगे ॥ ३ ॥

ते वध्यमाना भीष्मेण पञ्चालाः सोमकैः सह ।

भीष्ममेवाभ्ययुस्तूर्णं त्यक्त्वा मृत्युकृतं भयम् ॥ ४ ॥

भीष्मके द्वारा घायल किये जाते हुए वे सोमक ( सृजय ) और पांचाल भी मृत्युका भय छोड़कर तुरंत भीष्मपर ही टूट पड़े ॥ ४ ॥

स तेषां रथिनां वीरो भीष्मः शान्तनवो युधि ।

चिच्छेद सहसा राजन् बाहूनथ शिरांसि च ॥ ५ ॥

राजन्! वीर शान्तनुनन्दन भीष्म उस युद्धके मैदानमें सहसा उन रथियोंकी भुजाओं और मस्तकोंको काट - काटकर गिराने लगे ॥ ५ ॥

विरथान् रथिनश्चक्रे पिता देवव्रतस्तव ।

पतितान्युत्तमाङ्गानि हयेभ्यो हयसादिनाम् ॥ ६ ॥

आपके ताऊ देवव्रतने बहुत- से रथियोंको रथहीन कर दिया । घोड़ोंसे घुड़सवारोंके मस्तक कट- कटकर गिरने लगे ॥ ६ ॥

निर्मनुष्यांश्च मातङ्गान् शयानान् पर्वतोपमान् ।