श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 2071–2080

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2071–2080

पृष्ठ 2071

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2071 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इरावानपि संक्रुद्धो मायां स्रष्टुं प्रचक्रमे । युद्धके मुहानेपर समस्त योद्धाओंके देखते -देखते वह इरावान्‌को पकड़ना चाहता था । उस दुरात्मा राक्षसकी वैसी माया देखकर क्रोधमें भरे हुए इरावान्‌ने भी मायाका प्रयोग आरम्भ किया ॥ ७१ ३ ॥ तस्य क्रोधाभिभूतस्य समरेष्वनिवर्तिनः ॥ ७२ ॥

योऽन्वयो मातृकस्तस्य स एनमभिपेदिवान् । संग्राममें पीठ न दिखानेवाला इरावान् जब क्रोधमें भरकर युद्ध कर रहा था, उसी समय उसके मातृकुलके नागोंका समुदाय उसकी सहायताके लिये वहाँ आ पहुँचा ॥ ७२ ॥

स नागैर्बहुभी राजन्निरावान् संवृतो रणे ॥ ७३ ॥

दधार सुमहद् रूपमनन्त इव भोगवान् । राजन्! रणभूमिमें बहुतेरे नागोंसे घिरे हुए इरावान्‌ने विशाल शरीरवाले शेषनागकी भाँति बहुत बड़ा रूप धारण कर लिया ॥ ७३३ ॥

ततो बहुविधैर्नागैश्छादयामास राक्षसम् ॥ ७४ ॥

छाद्यमानस्तु नागैः स ध्यात्वा राक्षसपुङ्गवः ।

सौपर्णं रूपमास्थाय भक्षयामास पन्नगान् ॥ ७५ ॥

तदनन्तर उसने बहुत- से नागोंद्वारा राक्षसको आच्छादित कर दिया । नागोंद्वारा आच्छादित होनेपर उस राक्षसराजने कुछ सोच - विचारकर गरुड़का रूप धारण कर लिया और समस्त नागों को भक्षण करना आरम्भ किया ॥ ७४-७५ ॥

मायया भक्षिते तस्मिन्नन्वये तस्य मातृके ।

विमोहितमिरावन्त न्यहनद् राक्षसोऽसिना ॥ ७६ ॥

जब उस राक्षसने इरावान्‌के मातृकुलके सब नागोंको भक्षण कर लिया, तब मोहित हुए इरावान्‌को तलवारसे मार डाला ॥ ७६ ॥

सकुण्डलं समुकुटं पद्मेन्दुसदृशप्रभम् ।

इरावतः शिरो रक्षाः पातयामास भूतले ॥ ७७ ॥

इरावान्‌के कमल और चन्द्रमाके समान कान्तिमान् तथा कुण्डल एवं मुकुटसे मण्डित मस्तकको काटकर राक्षसने धरतीपर गिरा दिया ॥ ७७ ॥

तस्मिंस्तु विहते वीरे राक्षसेनार्जुनात्मजे ।

विशोकाः समपद्यन्त धार्तराष्ट्राः सराजकाः ॥ ७८ ॥

इस प्रकार राक्षसद्वारा अर्जुनके वीर पुत्र इरावान्‌के मारे जानेपर राजा दुर्योधनसहित आपके सभी पुत्र शोकरहित हो गये ॥ ७८ ॥

तस्मिन् महति संग्रामे तादृशे भैरवे पुनः ।

महान् व्यतिकरो घोरः सेनयोः समपद्यत ॥ ७९ ॥

पृष्ठ 2072

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2072 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

फिर तो उस भयंकर एवं महान् संग्राममें दोनों सेनाओंका अत्यन्त भयंकर सम्मिश्रण हो गया ॥ ७ ९ ॥

गजा हयाः पदाताश्च विमिश्रा दन्तिभिर्हताः ।

रथाश्वा दन्तिनश्चैव पत्तिभिस्तत्र सूदिताः ॥ ८० ॥

तथा पत्तिरथौघाश्च हयाश्च बहवो रणे ।

रथिभिर्निहता राजंस्तव तेषां च संकुले ॥ ८१ ॥

राजन्! आपके और पाण्डवोंके सैनिकोंके उस संकुल युद्धमें दोनों पक्षोंके मिले हुए हाथी, घोड़े और पैदल दन्तार हाथियोंद्वारा मारे गये । रथ, घोड़े और हाथियोंको पैदल योद्धाओंने मार गिराया तथा बहुत - से पैदल, रथियोंके समूह और घुड़सवार रथी योद्धाओंके द्वारा मार डाले गये ॥ ८०-८१ ॥

अजानन्नर्जुनश्चापि निहतं पुत्रमौरसम् ।

जघान समरे शूरान् राज्ञस्तान् भीष्मरक्षिणः ॥ ८२ ॥

अर्जुनको अपने औरस पुत्र इरावान्‌के मारे जानेका पता नहीं लगा था । वे समरांगणमें भीष्मकी रक्षा करनेवाले शूरवीर नरेशोंका संहार कर रहे थे ॥ ८२ ॥

तथैव तावका राजन् सृजयाश्च सहस्रशः ।

जुह्वतः समरे प्राणान् निजघ्नुरितरेतरम् ॥ ८३ ॥

राजन्! इसी प्रकार आपके पुत्र और सैनिक तथा सहस्रों संजय वीर समराग्निमें प्राणोंकी आहुति देते हुए एक- दूसरेको मार रहे थे ॥ ८३ ॥

मुक्तकेशा विकवचा विरथाश्छिन्नकार्मुकाः ।

बाहुभिः समयुध्यन्त समवेताः परस्परम् ॥ ८४ ॥

कवच, रथ और धनुषके नष्ट हो जानेपर बाल बिखेरे हुए बहुतेरे योद्धा परस्पर भिड़कर भुजाओंद्वारा मल्लयुद्ध करने लगे ॥ ८४ ॥

तथा मर्मातिगैर्भीष्मो निजघान महारथान् ।

कम्पयन् समरे सेनां पाण्डवानां परंतपः ॥ ८५ ॥

दूसरी ओर शत्रुओंको संताप देनेवाले भीष्म समरांगणमें अपने मर्मभेदी बाणोंद्वारा पाण्डव- सेनाको कम्पित करते हुए उसके बड़े - बड़े रथियोंको मार रहे थे ॥ ८५ ॥

तेन यौधिष्ठिरे सैन्ये बहवो मानवा हताः ।

दन्तिनः सादिनश्चैव रथिनोऽथ हयास्तथा ॥ ८६ ॥

उन्होंने युधिष्ठिरकी सेनाके बहुत - से पैदलों, सवारोंसहित हाथियों, रथारोहियों और घुड़सवारोंको मार डाला ॥ ८६ ॥

तत्र भारत भीष्मस्य रणे दृष्ट्वा पराक्रमम् ।

अत्यद्भुतमपश्याम शक्रस्येव पराक्रमम् ॥ ८७ ॥

पृष्ठ 2073

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2073 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भारत! हमने उस युद्धमें भीष्मका इन्द्रके समान अत्यन्त अद्भुत पराक्रम देखा था ॥ ८७ ॥

तथैव भीमसेनस्य पार्षतस्य च भारत ।

रौद्रमासीद् रणे युद्धं सात्यकस्य च धन्विनः ॥ ८८ ॥

भरतनन्दन! इसी प्रकार उस रणक्षेत्रमें भीमसेन, धृष्टद्युम्न तथा धनुर्धर सात्यकिका भयानक युद्ध चल रहा था ॥ ८८ ॥

दृष्ट्वा द्रोणस्य विक्रान्तं पाण्डवान् भयमाविशत् ।

एक एव रणे शक्तो निहन्तुं सर्वसैनिकान् ॥ ८ ९ ॥

किंपुनः पृथिवीशूरैर्योधव्रातैः समावृतः ।

इत्यब्रुवन् महाराज रणे द्रोणेन पीडिताः ॥ ९ ० ॥

द्रोणाचार्यका पराक्रम देखकर तो पाण्डवोंके मनमें भय समा गया । महाराज! वे युद्धस्थलमें द्रोणाचार्यसे पीड़ित होकर कहने लगे कि ' रणभूमिमें अकेले द्रोणाचार्य ही समस्त सैनिकोंको मार डालनेकी शक्ति रखते हैं । फिर जब ये भूमण्डलके सुविख्यात शूरवीर योद्धाओंके समुदायोंसे घिरे हुए हैं, तब तो इनकी विजयके लिये कहना ही क्या है? ' ॥ ८ ९- ९ ० ॥

वर्तमाने तथा रौद्रे संग्रामे भरतर्षभ ।

उभयोः सेनयोः शूरा नामृष्यन्त परस्परम् ॥ ९ १ ॥

भरतश्रेष्ठ! उस भयंकर संग्राममें दोनों सेनाओंके शूरवीर एक -दूसरेका उत्कर्ष नहीं सह सके ॥ ९ १ ॥

आविष्टा इव युध्यन्ते रक्षोभूता महाबलाः ।

तावकाः पाण्डवेयाश्च संरब्धास्तात धन्विनः ॥ ९ २ ॥

तात! आपके और पाण्डवपक्षके महाबली धनुर्धर वीर भूतोंसे आविष्ट- से होकर राक्षसोंके समान बनकर क्रोधपूर्वक एक- दूसरेसे जूझ रहे थे ॥ ९ २ ॥

न स्म पश्यामहे कंचित् प्राणान् यः परिरक्षति ।

संग्रामे दैत्यसंकाशे तस्मिन् वीरवरक्षये ॥ ९ ३ ॥

बड़े -बड़े वीरोंका विनाश करनेवाले उस दैत्योंके तुल्य संग्राममें हमने किसीको ऐसा नहीं देखा जो अपने प्राणोंकी रक्षा कर रहा हो ॥ ९ ३ ॥ इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि इरावद्वधे नवतितमोऽध्यायः ॥ ९ ० || इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें इरावान्‌का वधविषयक नब्बेवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ९० ॥

पृष्ठ 2074

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2074 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

- रथके नीचे रहनेवाली लकड़ीको अनुकर्ष कहते हैं, जिसके सहारे पहिये रहते हैं । * यहाँ मूलमें ' पतौ ' पाठ है । व्याकरणके अनुसार ' पति' शब्दका सप्तमीके एक वचनमें ' पत्यौ ' रूप होता है । अतः जहाँ ‘ पतौ ’ पदका प्रयोग है, वहाँ मुख्य 'पति' का वाचक पति शब्द नहीं है । ' पतिरिवाचरतीति पतिः ’ इस व्युत्पत्तिके अनुसार आचारक्विबन्त ' पति' शब्दका यहाँ प्रयोग है, जिसका अर्थ है - पतिसदृश । तात्पर्य यह कि जिसके लिये कन्याका वाग्दान किया गया है, वह मनोनीत पति ही विवाहके पहलेतक ' पतितुल्य ' है । विवाहके बाद साक्षात् ‘ पति’ होता है । इस नागकन्याके मनोनीत पतिको गरुड़ने मार डाला था, इसीलिये ' नष्टे मृते प्रव्रजिते ' इस पाराशर-वचनके अनुसार उसका अर्जुनके साथ सम्बन्ध हुआ और धर्मात्मा अर्जुनने उसे पत्नीरूपसे ग्रहण किया ।

पृष्ठ 2075

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2075 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकनवतितमोऽध्यायः घटोत्कच और दुर्योधनका भयानक युद्ध धृतराष्ट्रउवाच

इरावन्तं तु निहतं दृष्ट्वा पार्था महारथाः ।

संग्रामे किमकुर्वन्त तन्ममाचक्ष्व संजय ॥ १ ॥

धृतराष्ट्रने पूछा — संजय! इरावान्‌को संग्राममें मारा गया देख महारथी कुन्तीपुत्रोंने क्या किया? यह मुझसे कहो ॥ १ ॥

संजय उवाच

इरावन्तं तु निहतं संग्रामे वीक्ष्य राक्षसः ।

व्यनदत् सुमहानादं भैमसेनिर्घटोत्कचः ॥ २ ॥

संजय बोले — राजन्! इरावान्‌को युद्धभूमिमें मारा गया देख भीमसेनका पुत्र राक्षस घटोत्कच बड़े जोरसे सिंहनाद करने लगा ॥ २ ॥

नदतस्तस्य शब्देन पृथिवी सागराम्बरा ।

सपर्वतवना राजंश्चचाल सुभृशं तदा ॥ ३ ॥

अन्तरिक्षं दिशश्चैव सर्वाश्च प्रदिशस्तथा । नरेश्वर! उस राक्षसकी गर्जनासे समुद्र, आकाश, पर्वत और वनोंसहित यह सारी पृथ्वी जोर- जोरसे हिलने लगी । अन्तरिक्ष, दिशाएँ तथा समस्त कोणोंके प्रदेश भी काँपने लगे ॥ ३२३ ॥

तं श्रुत्वा सुमहानादं तव सैन्यस्य भारत ॥ ४ ॥

ऊरुस्तम्भः समभवद् वेपथुः स्वेद एव च । भारत! घटोत्कचका महान् सिंहनाद सुनकर आपके सैनिकोंकी जाँघें अकड़ गयीं, शरीर काँपने लगा और सम्पूर्ण अंगोंसे पसीना निकलने लगा ॥ ४३ ॥

सर्व एव महाराज तावका दीनचेतसः ॥ ५ ॥

सर्वतः समचेष्टन्त सिंहभीता गजा इव । महाराज! आपके सभी सैनिक सब ओरसे दीन - चित्त हो सिंहसे डरे हुए हाथियोंकी भाँति भयपूर्ण चेष्टाएँ करने लगे ॥ ५३ ॥

नर्दित्वा सुमहानादं निर्घातमिव राक्षसः ॥ ६ ॥

ज्वलितं शूलमुद्यम्य रूपं कृत्वा विभीषणम् ।

नानारूपप्रहरणैर्वृतो राक्षसपुङ्गवैः ॥ ७ ॥

आजघान सुसंक्रुद्धः कालान्तकयमोपमः ।

पृष्ठ 2076

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2076 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वज्रकी गड़गड़ाहटके समान भयंकर गर्जना करके काल, अन्तक और यमके समान क्रोधमें भरे हुए उस राक्षसने भीषणरूप बना प्रज्वलित त्रिशूल हाथमें ले भाँति- भाँतिके अस्त्र- शस्त्रोंसे सम्पन्न बड़े - बड़े राक्षसोंके साथ आकर आपकी सेनाका संहार आरम्भ किया ॥ ६-७ ॥ तमापतन्तं सम्प्रेक्ष्य संक्रुद्धं भीमदर्शनम् ॥ ८ ॥

स्वबलं च भयात् तस्य प्रायशो विमुखीकृतम् । अत्यन्त क्रोधमें भरे भयंकर दिखायी देनेवाले उस राक्षसको आक्रमण करते देख उसके भयसे अपनी सेना प्रायः युद्धसे विमुख होकर भाग चली ॥ ८३ ॥

ततो दुर्योधनो राजा घटोत्कचमुपाद्रवत् ॥ ९ ॥

प्रगृह्य विपुलं चापं सिंहवद् विनदन् मुहुः । तब राजा दुर्योधनने विशाल धनुष लेकर बारंबार सिंहके समान गर्जना करते हुए वहाँ घटोत्कचपर धावा किया ॥ ९ ३ ॥ पृष्ठतोऽनुययौ चैनं स्रवद्भिः पर्वतोपमैः ॥ १० ॥

कुञ्जरैर्दशसाहस्रैर्वङ्गानामधिपः स्वयम् । उसके पीछे मदकी धारा बहानेवाले पर्वताकार दस हजार गजराजोंकी सेना लिये स्वयं वंगदेशका राजा भी गया ॥ १० ॥

तमापतन्तं सम्प्रेक्ष्य गजानीकेन संवृतम् ॥ ११ ॥

पुत्रं तव महाराज चुकोप स निशाचरः । महाराज! हाथियोंकी सेनासे घिरे हुए आपके पुत्र दुर्योधनको आते हुए देख वह निशाचर कुपित हो उठा ॥ ११३ ॥

ततः प्रववृते युद्धं तुमुलं लोमहर्षणम् ॥ १२ ॥

राक्षसानां च राजेन्द्र दुर्योधनबलस्य च । राजेन्द्र! फिर तो दुर्योधनकी सेना तथा राक्षसोंमें भयंकर एवं रोमांचकारी युद्ध होने लगा ॥ १२३ ॥

गजानीकं च सम्प्रेक्ष्य मेघवृन्दमिवोदितम् ॥ १३ ॥

अभ्यधावन्त संक्रुद्धा राक्षसाः शस्त्रपाणयः । घिरी हुई मेघोंकी घटाके समान हाथियोंकी सेनाको देखकर क्रोधमें भरे हुए राक्षस हाथमें अस्त्र- शस्त्र लिये उसकी ओर दौड़े ॥ १३३ ॥

नदन्तो विविधान् नादान् मेघा इव सविद्युतः ॥ १४ ॥

शरशक्त्यृष्टिनाराचैर्निघ्नन्तो गजयोधिनः ।

भिन्दिपालैस्तथा शूलैर्मुद्गरैः सपरश्वधैः ॥ १५ ॥

पर्वताग्रैश्च वृक्षैश्च निजघ्नुस्ते महागजान् ।

पृष्ठ 2077

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2077 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वे भाँति - भाँतिकी गर्जना करते हुए बिजलीसहित मेघोंके समान शोभा पाते थे । बाण, शक्ति, ऋष्टि, नाराच, भिन्दिपाल, शूल, मुद्गर, फरसों, पर्वतशिखर तथा वृक्षोंका प्रहार करके वे गजारोहियों तथा विशाल गजोंका वध करने लगे ॥ १४-१५३ ॥ भिन्नकुम्भान् विरुधिरान् भिन्नगात्रांश्च वारणान् ॥ १६ ॥

अपश्याम महाराज वध्यमानान् निशाचरैः । महाराज! निशाचरोंद्वारा मारे जानेवाले गजराजोंको हमने देखा था । उनके कुम्भस्थल फट गये थे, शरीर रक्तहीन हो गये और उनके भिन्न- भिन्न अंग छिन्न - भिन्न हो गये थे ॥ १६ ¾ ॥ तेषु प्रीयमाणेषु भग्नेषु गजयोधिषु ॥ १७ ॥

दुर्योधनो महाराज राक्षसान् समुपाद्रवत् ।

अमर्षवशमापन्नस्त्यक्त्वा जीवितमात्मनः ॥ १८ ॥

महाराज! इस प्रकार गजारोहियोंके भग्न एवं नष्ट हो जानेपर दुर्योधनने अमर्षके वशीभूत हो अपने जीवनका मोह छोड़कर उन राक्षसोंपर धावा किया ॥ १७-१८ ॥

मुमोच निशितान् बाणान् राक्षसेषु परंतप ।

जघान च महेष्वासः प्रधानांस्तत्र राक्षसान् ॥ १ ९ ॥

शत्रुओंको संताप देनेवाले नरेश! महाधनुर्धर दुर्योधनने राक्षसोंपर तीखे बाणोंका प्रहार किया और उनमेंसे प्रधान - प्रधान राक्षसोंको मार डाला ॥ १ ९ ॥

संक्रुद्धो भरतश्रेष्ठ पुत्रो दुर्योधनस्तव ।

वेगवन्तं महारौद्रं विद्युज्जिह्वं प्रमाथिनम् ॥ २० ॥

शरैश्चतुर्भिश्चतुरो निजघान महाबलः । भरतश्रेष्ठ! क्रोधमें भरे हुए आपके महाबली पुत्र दुर्योधनने वेगवान्, महारौद्र, विद्युज्जिह्व और प्रमाथी - इन चार राक्षसोंको चार बाणोंसे मार डाला ॥ २० ॥

ततः पुनरमेयात्मा शरवर्षं दुरासदम् ॥ २१ ॥

मुमोच भरतश्रेष्ठो निशाचरबलं प्रति । तत्पश्चात् अमेय आत्मबलसे सम्पन्न भरतश्रेष्ठ दुर्योधनने उस निशाचरसेनाके ऊपर दुर्धर्ष बाणोंकी वर्षा आरम्भ की ॥ २१३ ॥

तत् तु दृष्ट्वा महत् कर्म पुत्रस्य तव मारिष ॥ २२ ॥

क्रोधेनाभिप्रजज्वाल भैमसेनिर्महाबलः । आर्य! आपके पुत्रका वह महान् कर्म देखकर भीमसेनका महाबली पुत्र घटोत्कच क्रोधसे जल उठा ॥ स विस्फार्य महच्चापमिन्द्राशनिसमप्रभम् ॥ २३ ॥

अभिदुद्राव वेगेन दुर्योधनमरिंदमम् ।

पृष्ठ 2078

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2078 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उसने इन्द्रके वज्रके समान कान्तिमान् विशाल धनुषको खींचकर शत्रुदमन दुर्योधनपर बड़े वेगसे धावा किया ॥ तमापतन्तमुद्वीक्ष्य कालसृष्टमिवान्तकम् ॥ २४ ॥

न विव्यथे महाराज पुत्रो दुर्योधनस्तव । महाराज! कालप्रेरित मृत्युके समान उस घटोत्कचको आते देख आपका पुत्र दुर्योधन तनिक भी व्यथित नहीं हुआ ॥ २४३ ॥

अथैनमब्रवीत् क्रुद्धः क्रूरः संरक्तलोचनः ॥ २५ ॥

अद्यानृण्यं गमिष्यामि पितॄणां मातुरेव च ।

ये त्वया सुनृशंसेन दीर्घकालं प्रवासिताः ॥ २६ ॥

यच्च ते पाण्डवा राजंश्छलद्यूते पराजिताः ।

यच्चैव द्रौपदी कृष्णा एकवस्त्रा रजस्वला ॥ २७ ॥

सभामानीय दुर्बुद्धे बहुधा क्लेशिता त्वया ।

तव च प्रियकामेन आश्रमस्था दुरात्मना ॥ २८ ॥

सैन्धवेन परामृष्टा परिभूय पितॄन् मम ।

एतेषामपमानानामन्येषां च कुलाधम ॥ २९ ॥

अन्तमद्य गमिष्यामि यदि नोत्सृजसे रणम् । तदनन्तर क्रूर घटोत्कच क्रोधसे लाल आँखें करके दुर्योधनसे बोला- ' ओ दुष्ट! आज मैं अपने उन पितरों और माताके ऋणसे उऋण हो जाऊँगा, जिन्हें तूने दीर्घकालतक वनमें रहनेके लिये विवश कर दिया था । तू बड़ा क्रूर है । दुर्बुद्धि नरेश! तूने जो पाण्डवोंको द्यूतमें छलपूर्वक हराया था और जो एक ही वस्त्र धारण करनेवाली द्रुपदकुमारी कृष्णाको रजस्वला - अवस्थामें सभाके भीतर ले जाकर नाना प्रकारके क्लेश दिये थे तथा तेरा ही प्रिय करनेकी इच्छावाले दुरात्मा सिन्धुराजने मेरे पितरोंकी अवहेलना करके आश्रममें रहनेवाली द्रौपदीका अपहरण किया था, कुलाधम! यदि तू युद्ध छोड़कर भाग नहीं जायगा तो इन अपमानोंका और अन्य सब अत्याचारोंका भी आज मैं बदला चुका लूँगा ' ॥ २५–२९ ३ ॥ एवमुक्त्वा तु हैडिम्बो महद् विस्फार्य कार्मुकम् ॥ ३० ॥

संदश्य दशनैरोष्ठं सृक्किणी परिसंलिहन् ।

शरवर्षेण महता दुर्योधनमवाकिरत् ।

पर्वतं वारिधाराभिः प्रावृषीव बलाहकः ॥ ३१ ॥

ऐसा कहकर हिडिम्बाकुमारने दाँतोंसे ओठ चबाते और जीभसे मुँहके कोनोंको चाटते हुए अपने विशाल धनुषको खींचकर दुर्योधनपर बाणोंकी बड़ी भारी वृष्टि की । ठीक उसी तरह, जैसे वर्षा -ऋतुमें मेघ पर्वतके शिखरपर जलकी धाराएँ गिराता है ॥ ३०-३१ ॥

पृष्ठ 2079

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2079 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि हैडिम्बयुद्धे एकनवतितमोऽध्यायः ॥ ९ १ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें घटोत्कच- युद्धविषयक इक्यानबेवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ९ १ ॥

पृष्ठ 2080

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2080 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्विनवतितमोऽध्यायः घटोत्कचका दुर्योधन एवं द्रोण आदि प्रमुख वीरोंके साथ भयंकर युद्ध संजय उवाच

ततस्तद् बाणवर्षं तु दुःसहं दानवैरपि ।

दधार युधि राजेन्द्रो यथा वर्षं महाद्विपः ॥ १ ॥

संजय कहते हैं— राजन्! दानवोंके लिये भी दुःसह उस बाण- वर्षाको राजाधिराज दुर्योधनने युद्धमें उसी प्रकार धारण किया, जैसे महान् गजराज जलकी वर्षाको अपने ऊपर धारण करता है ॥ १ ॥

ततः क्रोधसमाविष्टो निःश्वसन्निव पन्नगः ।

संशयं परमं प्राप्तः पुत्रस्ते भरतर्षभ ॥ २ ।

भरतश्रेष्ठ! उस समय क्रोधमें भरकर फुफकारते हुए सर्पके समान लंबी साँस खींचता हुआ आपका पुत्र दुर्योधन जीवन - रक्षाको लेकर भारी संशयमें पड़ गया ॥ २ ॥

मुमोच निशितांस्तीक्ष्णान् नाराचान् पञ्चविंशतिम् ।

तेऽपतन् सहसा राजंस्तस्मिन् राक्षसपुङ्गवे ॥ ३ ॥

आशीविषा इव क्रुद्धाः पर्वते गन्धमादने । उसने अत्यन्त तीखे पचीस नाराच छोड़े । महाराज! वे सब सहसा उस राक्षसराज घटोत्कचपर जाकर गिरे, मानो गन्धमादन पर्वतपर क्रोधमें भरे हुए विषधर सर्प कहींसे आ पड़े हों ॥ ३ ॥

स तैर्विद्धः स्रवन् रक्तं प्रभिन्न इव कुञ्जरः ॥ ४ ॥

दधे मतिं विनाशाय राज्ञः स पिशिताशनः । उन बाणोंसे घायल होकर वह राक्षस कुम्भ- स्थलसे मदकी धारा बहानेवाले गजराजकी भाँति अपने शरीरसे रक्तकी धारा प्रवाहित करने लगा । उसने राजा दुर्योधनका विनाश करनेके लिये दृढ़ निश्चय कर लिया ॥ ४३ ॥

जग्राह च महाशक्तिं गिरीणामपि दारिणीम् ॥ ५ ॥

सम्प्रदीप्तां महोल्काभामशनिं ज्वलितामिव । तत्पश्चात् उसने पर्वतोंको भी विदीर्ण कर डालनेवाली प्रज्वलित उल्का एवं वज्रके समान प्रकाशित होनेवाली एक महाशक्ति हाथमें ली ॥ ५३ ॥

समुद्यच्छन् महाबाहुर्जिघांसुस्तनयं तव ॥ ६ ॥

तामुद्यतामभिप्रेक्ष्य वङ्गानामधिपस्त्वरन् ।