श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 2081–2090

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2081–2090

पृष्ठ 2081

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2081 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कुञ्जरं गिरिसंकाशं राक्षसं प्रत्यचोदयत् ॥ ७ ॥

महाबाहु घटोत्कच आपके पुत्रको मार डालनेकी इच्छासे वह शक्ति ऊपरको उठा रहा था । उसे उठी हुई देख वंगदेशके राजाने बड़ी उतावलीके साथ अपने पर्वताकार गजराजको उस राक्षसकी ओर बढ़ाया ॥

स नागप्रवरेणाजौ बलिना शीघ्रगामिना ।

यतो दुर्योधनरथस्तं मार्गं प्रत्यवर्तत ॥ ८ ॥

वे वंगनरेश उस शीघ्रगामी महाबली गजराजपर आरूढ़ हो युद्धके मैदानमें उसी मार्गपर चले जहाँ दुर्योधनका रथ खड़ा था ॥ ८ ॥

रथं च वारयामास कुञ्जरेण सुतस्य ते I मार्गमावारितं दृष्ट्वा राज्ञा वङ्गेन धीमता ॥ ९ ॥

घटोत्कचो महाराज क्रोधसंरक्तलोचनः । उन्होंने अपने हाथीके द्वारा आपके पुत्रका मार्ग रोक दिया । महाराज! बुद्धिमान् वंगनरेशके द्वारा दुर्योधनके रथका मार्ग रुका हुआ देख घटोत्कचके नेत्र क्रोधसे लाल हो गये ॥ ९ ३ ॥ उद्यतां तां महाशक्तिं तस्मिंश्चिक्षेप वारणे ॥ १० ॥

स तयाभिहतो राजंस्तेन बाहुप्रमुक्तया ।

संजातरुधिरोत्पीडः पपात च ममार च ॥ ११ ॥

उसने उस उठायी हुई महाशक्तिको उस हाथीपर ही चला दिया । राजन्! घटोत्कचकी भुजाओंसे छूटी हुई उस शक्तिके आघातसे हाथीका कुम्भस्थल फट गया और उससे रक्तका स्रोत बहने लगा । फिर वह तत्काल ही भूमिपर गिरा और मर गया ॥ १०-११ ॥

पतत्यथ गजे चापि वङ्गानामीश्वरो बली ।

जवेन समभिद्रुत्य जगाम धरणीतलम् ॥ १२ ॥

हाथीके गिरते समय बलवान् वंगनरेश उसकी पीठसे वेगपूर्वक कूदकर धरतीपर आ गये ॥ १२ ॥

दुर्योधनोऽपि सम्प्रेक्ष्य पतितं वरवारणम् ।

प्रभग्नं च बलं दृष्ट्वा जगाम परमां व्यथाम् ॥ १३ ॥

उस श्रेष्ठ गजराजको गिरा हुआ देख सारी कौरवसेना भाग खड़ी हुई। यह सब देखकर दुर्योधनके मनमें बड़ी व्यथा हुई ॥ १३ ॥

( अशक्तः प्रतियोद्धुं वै दृष्ट्वा तस्य पराक्रमम् । )

क्षत्रधर्मं पुरस्कृत्य आत्मनश्चाभिमानिताम् ।

प्राप्तेऽपक्रमणे राजा तस्थौ गिरिरिवाचलः ॥ १४ ॥

वह घटोत्कचके पराक्रमपर दृष्टिपात करके उसका सामना करनेमें असमर्थ हो गया । क्षत्रियधर्म तथा अपने अभिमानको सामने रखकर पलायनका अवसर प्राप्त होनेपर भी

पृष्ठ 2082

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2082 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजा दुर्योधन पर्वतकी भाँति अविचलभावसे खड़ा रहा ॥ १४ ॥

संधाय च शितं बाणं कालाग्निसमतेजसम् ।

मुमोच परमक्रुद्धस्तस्मिन् घोरे निशाचरे ॥ १५ ॥

तत्पश्चात् उसने प्रलयकालकी अग्निके समान तेजस्वी एवं तीखे बाणको धनुषपर रखकर उसे अत्यन्त क्रोधपूर्वक उस घोर निशाचरपर छोड़ दिया ॥ १५ ॥

तमापतन्तं सम्प्रेक्ष्य बाणमिन्द्राशनिप्रभम् ।

लाघवान्मोचयामास महात्मा वै घटोत्कचः ॥ १६ ॥

इन्द्रके वज्रके समान प्रकाशित होनेवाले उस बाणको अपनी ओर आता देख महामना राक्षस घटोत्कचने अपनी फुर्तीके कारण अपने - आपको उससे बचा लिया ॥ १६ ॥

भूयश्च विननादोग्रं क्रोधसंरक्तलोचनः: ।

त्रासयामास सैन्यानि युगान्ते जलदो यथा ॥ १७ ॥

इसके बाद क्रोधसे आँखें लाल करके वह पुनः भयंकर गर्जना करने लगा । जैसे प्रलयकालमें संवर्तक मेघकी गर्जना होती है, वैसी ही गर्जना करके उसने सारी कौरवसेनाको दहला दिया ॥ १७ ॥

तं श्रुत्वा निनदं घोरं तस्य भीमस्य रक्षसः ।

आचार्यमुपसङ्गम्य भीष्मः शान्तनवोऽब्रवीत् ॥ १८ ॥

यथैष निनदो घोरः श्रूयते राक्षसेरितः ।

हैडिम्बो युध्यते नूनं राज्ञा दुर्योधनेन ह ॥ १ ९ ॥

उस भयानक राक्षसकी वह घोर गर्जना सुनकर शान्तनुनन्दन भीष्मने द्रोणाचार्यके पास जाकर इस प्रकार कहा- ' आचार्य! यह राक्षसके मुखसे निकली हुई जैसी घोर गर्जना सुनायी दे रही है, उससे अनुमान होता है कि अवश्य ही हिडिम्बाका पुत्र घटोत्कच राजा दुर्योधनके साथ जूझ रहा है ॥ १८-१९ ॥

नैष शक्यो हि संग्रामे जेतुं भूतेन केनचित् ।

तत्र गच्छत भद्रं वो राजानं परिरक्षत ॥ २० ॥

‘ इसे कोई भी प्राणी संग्राममें जीत नहीं सकता, अतः आपका कल्याण हो, वहाँ जाइये और राजा दुर्योधनकी रक्षा कीजिये ॥ २० ॥

अभिद्रुतो महाभागो राक्षसेन महात्मना ।

एतद्धि वः परं कृत्यं सर्वेषां नः परंतपाः ॥ २१ ॥

‘ जान पड़ता है महाभाग दुर्योधन उस महाकाय राक्षसके आक्रमणका शिकार हो रहा है । शत्रुओंको संताप देनेवाले वीरो! आपके तथा हम सब लोगोंके लिये यही सर्वोत्तम कृत्य है ' ॥ २१ ॥

पितामहवचः श्रुत्वा त्वरमाणा महारथाः ।

उत्तमं जवमास्थाय प्रययुर्यत्र कौरवः ॥ २२ ॥

पृष्ठ 2083

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2083 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भीष्मकी यह बात सुनकर सब महारथी उत्तम वेगका आश्रय ले बड़ी उतावलीके साथ उस स्थानपर गये, जहाँ कुरुराज दुर्योधन मौजूद था ॥ २२ ॥

द्रोणश्च सोमदत्तश्च बाह्लीकोऽथ जयद्रथः ।

कृपो भूरिश्रवाः शल्य आवन्त्यः सबृहद्बलः ॥ २३ ॥

अश्वत्थामा विकर्णश्च चित्रसेनो विविंशतिः ।

रथाश्चानेकसाहस्रा ये तेषामनुयायिनः ॥ २४ ॥

अभिद्रुतं परीप्सन्तः पुत्रं दुर्योधनं तव ।

तदनीकमनाधृष्यं पालितं तु महारथैः ॥ २५ ॥

द्रोणाचार्य, सोमदत्त, बाह्लीक, जयद्रथ, कृपाचार्य, भूरिश्रवा, शल्य, अवन्तीका राजकुमार, बृहद्बल, अश्वत्थामा, विकर्ण, चित्रसेन, विविंशति तथा उनके अनुयायी अनेक सहस्र रथी — ये सब लोग राक्षसके द्वारा आक्रान्त हुए आपके पुत्र दुर्योधनकी रक्षा करनेके लिये गये । उन महारथियोंसे पालित होकर वह सेना अजेय हो गयी ॥ २३–२५ ॥

आततायिनमायान्तं प्रेक्ष्य राक्षससत्तमः ।

नाकम्पत महाबाहुर्मैनाक इव पर्वतः ॥ २६ ॥

युद्धमें आततायी दुर्योधनको आते देख राक्षसशिरोमणि महाबाहु घटोत्कच मैनाक पर्वतकी भाँति अविचल भावसे खड़ा रहा ॥ २६ ॥

प्रगृह्य विपुलं चापं ज्ञातिभिः परिवारितः ।

शूलमुद्गरहस्तैश्च नानाप्रहरणैरपि ॥ २७ ॥

उसके जाति- बन्धु हाथोंमें शूल, मुद्गर आदि नाना प्रकारके अस्त्र - शस्त्र लेकर उसे सब ओरसे घेरे हुए थे और उसने एक विशाल धनुष ले रखा था ॥ २७ ॥

ततः समभवद् युद्धं तुमुलं लोमहर्षणम् ।

राक्षसानां च मुख्यस्य दुर्योधनबलस्य च ॥ २८ ॥

तदनन्तर राक्षसशिरोमणि घटोत्कच तथा दुर्योधनकी सेनामें रोमांचकारी एवं भयंकर युद्ध होने लगा ॥ २८ ॥

धनुषां कूजतां शब्दः सर्वतस्तुमुलो रणे ।

अश्रूयत महाराज वंशानां दह्यतामिव ॥ २ ९ ॥

महाराज! रणभूमिमें सब ओर बाँसोंके दग्ध होनेके समान धनुषोंकी टंकारका भयंकर शब्द सुनायी देने लगा ॥ २ ९ ॥

अस्त्राणां पात्यमानानां कवचेषु शरीरिणाम् ।

शब्दः समभवद् राजन् गिरीणामिव भिद्यताम् ॥ ३० ॥

राजन्! देहधारियोंके कवचोंपर पड़नेवाले अस्त्रोंका ऐसा शब्द होता था, मानो पर्वत विदीर्ण हो रहे हों ॥ ३० ॥

वीरबाहुविसृष्टानां तोमराणां विशाम्पते ।

पृष्ठ 2084

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2084 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

रूपमासीद् वियत्स्थानां सर्पाणामिव सर्पताम् ॥ ३१ ॥

प्रजानाथ! वीरोंकी भुजाओंसे छोड़े गये तोमर जब आकाशमें आते, उस समय उनका स्वरूप तीव्र गतिसे उड़नेवाले सर्पोंके समान जान पड़ता था ॥ ३१ ॥

ततः परमसंक्रुद्धो विस्फार्य सुमहद् धनुः ।

राक्षसेन्द्रो महाबाहुर्विनदन् भैरवं रवम् ॥ ३२ ॥

आचार्यस्यार्धचन्द्रेण क्रुद्धश्चिच्छेद कार्मुकम् ।

सोमदत्तस्य भल्लेन ध्वजं चोन्मथ्य चानदत् ॥ ३३ ॥

तदनन्तर महाबाहु राक्षसराज घटोत्कचने अत्यन्त क्रुद्ध हो भैरव गर्जना करते हुए

अपने विशाल धनुषको खींचकर अर्धचन्द्राकार बाणसे द्रोणाचार्यके धनुषको काट डाला ।

फिर एक भल्लके द्वारा सोमदत्तके ध्वजको खण्डित करके सिंहनाद किया ॥ ३२-३३ ॥

बाह्लीकं च त्रिभिर्बाणैः प्रत्यविध्यत् स्तनान्तरे ।

कृपमेकेन विव्याध चित्रसेनं त्रिभिः शरैः ॥ ३४ ॥

तत्पश्चात् तीन बाणोंसे बाह्लीककी छातीमें गहरी चोट पहुँचायी । एक बाणसे कृपाचार्यको और तीनसे चित्रसेनको भी बींध डाला ॥ ३४ ॥

पूर्णायतविसृष्टेन सम्यक् प्रणिहितेन च ।

जत्रुदेशे समासाद्य विकर्णं समताडयत् ॥ ३५ ॥

इसके बाद उसने धनुषको पूर्णरूपसे खींचकर उसपर उत्तम रीति से बाणोंका संधान करके विकर्णके गलेकी हँसलीमें गहरी चोट पहुँचायी ॥ ३५ ॥

न्यषीदत् स्वरथोपस्थे शोणितेन परिप्लुतः ।

ततः पुनरमेयात्मा नाराचान् दश पञ्च च ॥ ३६ ॥

भूरिश्रवसि संक्रुद्धः प्राहिणोद् भरतर्षभ । इससे विकर्ण अपने रथके पिछले भागमें व्याकुल होकर बैठ गया, उसका सारा शरीर रक्तसे नहा उठा था । भरतश्रेष्ठ! तत्पश्चात् अमेय आत्मबलसे सम्पन्न घटोत्कचने क्रुद्ध होकर भूरिश्रवापर पंद्रह नाराच चलाये ॥ ३६३ ॥

ते वर्म भित्त्वा तस्याशु विविशुर्धरणीतलम् ॥ ३७ ॥

विविंशतेश्च दौणेश्च यन्तारौ समताडयत् ।

तौ पेततू रथोपस्थे रश्मीनुत्सृज्य वाजिनाम् ॥ ३८ ॥

वे नाराच उसके कवचको छिन्न - भिन्न करके शीघ्र ही धरतीमें समा गये । साथ ही घटोत्कचने विविंशति और अश्वत्थामाके सारथियोंपर गहरा आघात किया । वे दोनों घोड़ोंकी बागडोर छोड़कर रथकी बैठकमें गिर पड़े ॥ ३७-३८ ॥

सिंधुराज्ञोऽर्धचन्द्रेण वाराहं स्वर्णभूषितम् ।

उन्ममाथ महाराज द्वितीयेनाच्छिनद् धनुः ॥ ३ ९ ॥

पृष्ठ 2085

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2085 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महाराज! उसने एक अर्धचन्द्राकार बाणसे सिन्धुराज जयद्रथकी वाराहचिह्नसे युक्त सुवर्णभूषित ध्वजा काट डाली और दूसरे बाणसे उसके धनुषके दो टुकड़े कर दिये ॥ ३ ९ ॥

चतुर्भिरथ नाराचैरावन्त्यस्य महात्मनः ।

जघान चतुरो वाहान् क्रोधसंरक्तलोचनः ॥ ४० ॥

इसके बाद क्रोधसे लाल आँखें करके घटोत्कचने चार नाराचोंद्वारा महामना अवन्तीनरेशके चारों घोड़ोंको मार डाला ॥ ४० ॥

पूर्णायतविसृष्टेन पीतेन निशितेन च ।

निर्बिभेद महाराज राजपुत्रं बृहद्बलम् ॥ ४१ ॥

राजेन्द्र! तदनन्तर धनुषको पूर्णरूपसे खींचकर छोड़े गये पानीदार तीखे बाणसे उसने राजकुमार बृहद्बलको विदीर्ण कर दिया ॥ ४१ ॥

स गाढविद्धो व्यथितो रथोपस्थ उपाविशत् ।

भृशं क्रोधेन चाविष्टो रथस्थो राक्षसाधिपः ॥ ४२ ॥

उस बाणसे वह गहराईतक बिंध गया और व्यथित होकर रथके पिछले भागमें जा बैठा । इधर राक्षसराज घटोत्कच अत्यन्त क्रोधसे आविष्ट हो रथपर बैठा रहा ॥

चिक्षेप निशितांस्तीक्ष्णाञ्छरानाशीविषोपमान् ।

बिभिदुस्ते महाराज शल्यं युद्धविशारदम् ॥ ४३ ॥

महाराज! रथपर बैठे - ही - बैठे उसने विषधर सर्पोंके समान अत्यन्त तीखे बाण चलाये ।

उन बाणोंने युद्धविशारद राजा शल्यको पूर्णरूपसे घायल कर दिया ॥ ४३ ॥

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि हैडिम्बयुद्धे द्विनवतितमोऽध्यायः ॥

९२ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें घटोत्कचका युद्धविषयक बानबेवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ९ २ ॥ [ दाक्षिणात्य अधिक पाठका श्लोक मिलाकर कुल ४३३ श्लोक हैं ]

पृष्ठ 2086

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2086 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्रिनवतितमोऽध्यायः घटोत्कचकी रक्षाके लिये आये हुए भीम आदि शूरवीरोंके साथ कौरवोंका युद्ध और उनका पलायन संजय उवाच

विमुखीकृत्य सर्वांस्तु तावकान् युधि राक्षसः ।

जिघांसुर्भरतश्रेष्ठ दुर्योधनमुपाद्रवत् ॥ १ ॥

संजय कहते हैं— भरतश्रेष्ठ! वह राक्षस युद्धस्थलमें आपके समस्त सैनिकोंको संग्रामसे विमुख करके दुर्योधनको मार डालनेकी इच्छा रखकर उसकी ओर दौड़ा ॥ १ ॥

तमापतन्तं सम्प्रेक्ष्य राजानं प्रति वेगितम् ।

अभ्यधावञ्जिघांसन्तस्तावका युद्धदुर्मदाः ॥ २ ॥

उसे राजा दुर्योधनकी ओर बड़े वेगसे आते देख आपके रणदुर्मद पुत्र और सैनिक मार डालनेकी इच्छासे उसकी ओर दौड़े ॥ २ ॥

तालमात्राणि चापानि विकर्षन्तो महारथाः ।

तमेकमभ्यधावन्त नदन्तः सिंहसंघवत् ॥३ ॥

उन सभी महारथियोंने चार-चार हाथके धनुष खींचते और सिंहोंके समुदायकी भाँति गर्जना करते हुए उस एकमात्र योद्धा घटोत्कचपर धावा किया ॥ ३ ॥

अथैनं शरवर्षेण समन्तात् पर्यवाकिरन् ।

पर्वतं वारिधाराभिः शरदीव बलाहकाः ॥ ४ ॥

जैसे शरऋतुमें बादल पर्वतके शिखरपर जलकी धाराएँ गिराते हैं, उसी प्रकार उन सब कौरव वीरोंने चारों ओरसे घटोत्कचपर बाणोंकी वर्षा प्रारम्भ कर दी ॥

स गाढविद्धो व्यथितस्तोत्रार्दित इव द्विपः ।

उत्पपात तदाऽऽकाशं समन्ताद् वैनतेयवत् ॥ ५ ॥

उस समय उन बाणोंके गहरे आघातसे वह अंकुशकी मार खाये हुए हाथीकी भाँति व्यथित हो उठा और तुरंत ही गरुड़के समान आकाशमें सब ओर उड़ने लगा ॥

व्यनदत् सुमहानादं जीमूत इव शारदः ।

दिशः खं विदिशश्चैव नादयन् भैरवस्वनः ॥ ६ ॥

आकाशमें स्थित होकर शरदऋतुके बादलकी भाँति वह अपने भयंकर स्वरसे अन्तरिक्ष, दिशाओं तथा विदिशाओंको गुँजाता हुआ जोर- जोरसे गर्जना करने लगा ॥ ६ ॥

राक्षसस्य तु तं शब्दं श्रुत्वा राजा युधिष्ठिरः ।

उवाच भरतश्रेष्ठ भीमसेनमरिंदमम् ॥ ७ ॥

पृष्ठ 2087

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2087 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भरतश्रेष्ठ! राक्षस घटोत्कचकी उस गर्जनाको सुनकर राजा युधिष्ठिरने शत्रुदमन भीमसेनसे इस प्रकार कहा— ॥ ७ ॥

युध्यते राक्षसो नूनं धार्तराष्ट्रैर्महारथैः ।

यथास्य श्रूयते शब्दो नदतो भैरवं स्वनम् ॥ ८ ॥

' राक्षस घटोत्कच कौरव महारथियोंसे निश्चय ही युद्ध कर रहा है । भैरवनाद करते हुए उस राक्षसका जैसा शब्द सुनायी देता है, उससे यही जान पड़ता है ॥ ८ ॥

पृष्ठ 2088

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2088 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आकाशमें स्थित हुए घटोत्कचकी गर्जना और दुर्योधनके साथ उसका युद्ध अतिभारं च पश्यामि तस्मिन् राक्षसपुङ्गवे ।

पृष्ठ 2089

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2089 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पितामहश्च संक्रुद्धः पञ्चालान् हन्तुमुद्यतः ॥ ९ ॥

‘ मैं उस राक्षसशिरोमणिपर बहुत बड़ा भार देख रहा हूँ। उधर पितामह भीष्म भी अत्यन्त क्रोधमें भरकर पांचालोंको मार डालनेके लिये उद्यत हैं ॥ ९ ॥

तेषां च रक्षणार्थाय युध्यते फाल्गुनः परैः ।

एतज्ज्ञात्वा महाबाहो कार्यद्वयमुपस्थितम् ॥ १० ॥

गच्छ रक्षस्व हैडिम्बं संशयं परमं गतम् । ‘ उनकी रक्षाके लिये अर्जुन शत्रुओंसे युद्ध करते हैं । महाबाहो! अपने ऊपर दो कार्य उपस्थित हैं, ऐसा जानकर तुम जाओ और अत्यन्त संशयमें पड़े हुए हिडिम्बाकुमारकी रक्षा करो' ॥१०३ ॥

भ्रातुर्वचनमाज्ञाय त्वरमाणो वृकोदरः ॥ ११ ॥

प्रययौ सिंहनादेन त्रासयन् सर्वपार्थिवान् । भाईकी यह आज्ञा मानकर भीमसेन सिंहनादसे सम्पूर्ण नरेशोंको भयभीत करते हुए बड़ी उतावलीके साथ वहाँसे चल दिये ॥ ११ ॥

वेगेन महता राजन् पर्वकाले यथोदधिः ॥ १२ ॥

तमन्वगात् सत्यधृतिः सौचित्तिर्युद्धदुर्मदः ।

श्रेणिमान् वसुदानश्च पुत्रः काश्यस्य चाभिभूः ॥ १३ ॥

अभिमन्युमुखाश्चैव द्रौपदेया महारथाः ।

क्षत्रदेवश्च विक्रान्तः क्षत्रधर्मा तथैव च ॥ १४ ॥

अनूपाधिपतिश्चैव नीलः स्वबलमास्थितः ।

महता रथवंशेन हैडिम्बं पर्यवारयन् ॥ १५ ॥

राजन्! जैसे पूर्णिमाको समुद्र बड़े वेगसे बढ़ता है, उसी प्रकार भीमसेन अत्यन्त वेगसे आगे बढ़े । उनके पीछे सत्यधृति, रणदुर्मद सौचित्ति, श्रेणिमान्, वसुदान, काशिराजके पुत्र अभिभू, अभिमन्यु आदि योद्धा, द्रौपदीके पाँचों महारथी पुत्र, पराक्रमी क्षत्रदेव, क्षत्रधर्मा, अनूपदेशके राजा नील, जिन्हें अपने बलका पूरा भरोसा था– इन सब वीरोंने विशाल रथसेनाके साथ हिडिम्बाकुमार घटोत्कचको सब ओरसे घेर लिया ॥ १२–१५ ॥

कुञ्जरैश्च सदा मत्तैः षट्सहस्रैः प्रहारिभिः ।

अभ्यरक्षन्त सहिता राक्षसेन्द्रं घटोत्कचम् ॥ १६ ॥

सदा उन्मत्त रहनेवाले, प्रहारकुशल छः हजार गजराजोंके साथ आकर उपर्युक्त वीरोंने एक साथ ही राक्षसराज घटोत्कचकी रक्षा की ॥ १६ ॥

सिंहनादेन महता नेमिघोषेण चैव ह ।

खुरशब्दनिपातैश्च कम्पयन्तो वसुन्धराम् ॥ १७ ॥

वे महान् सिंहनाद, रथके पहियोंकी घरघराहट और घोड़ोंकी टाप पड़नेसे होनेवाले महान् शब्दके द्वारा वसुधाको कम्पित कर रहे थे ॥ १७ ॥

पृष्ठ 2090

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2090 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तेषामापततां श्रुत्वा शब्दं तं तावकं बलम् ।

भीमसेनभयोद्विग्नं विवर्णवदनं तथा ॥ १८ ॥

उन सबके आनेसे जो कोलाहल हुआ, उसे सुनकर भीमसेनके भयसे उद्विग्न हुए आपके सैनिकोंका मुख उदास हो गया ॥ १८ ॥

परिवृत्तं महाराज परित्यज्य घटोत्कचम् ।

ततः प्रववृते युद्धं तत्र तेषां महात्मनाम् ॥ १९ ॥

तावकानां परेषां च संग्रामेष्वनिवर्तिनाम् । महाराज! उस समय रक्षकोंद्वारा सब ओरसे घिरे हुए घटोत्कचको छोड़कर संग्राममें कभी पीठ न दिखानेवाले आपके तथा शत्रुपक्षके उन महामनस्वी योद्धाओंमें भारी युद्ध छिड़ गया ॥ १ ९ ३ ॥ नानारूपाणि शस्त्राणि विसृजन्तो महारथाः ॥ २० ॥

अन्योन्यमभिधावन्तः सम्प्रहारं प्रचक्रिरे । नाना प्रकारके अस्त्र- शस्त्रोंको छोड़ते और एक- दूसरेकी ओर दौड़ते हुए उभय पक्षके महारथी भीषण युद्ध करने लगे ॥ २०३ ॥

व्यतिषक्तं महारौद्रं युद्धं भीरुभयावहम् ॥ २१ ॥

हया गजैः समाजग्मुः पादाता रथिभिः सह ।

धीरे- धीरे अत्यन्त भयंकर युद्ध छिड़ गया, जो भीरु मनुष्योंको डरानेवाला था ।

घुड़सवार हाथीसवारोंके और पैदल रथियोंके साथ भिड़ गये ॥ २१ ॥

अन्योन्यं समरे राजन् प्रार्थयानाः समभ्ययुः ॥ २२ ॥

सहसा चाभवत् तीव्रं संनिपातान्महद् रजः ।

गजाश्वरथपत्तीनां पदनेमिसमुद्धतम् ॥ २३ ॥

राजन्! वे समरांगणमें एक- दूसरेको ललकारते हुए जूझ रहे थे । उस समय उस भीषण संघर्षसे सहसा बड़े जोरकी धूल उठी, जो हाथी, घोड़े और पैदलोंके पैरों तथा रथके पहियोंके धक्केसे उठायी गयी थी ॥

धूम्रारुणं रजस्तीव्रं रणभूमिं समावृणोत् ।

नैव स्वे न परे राजन् समजानम् परस्परम् ॥ २४ ॥

महाराज! काले और लाल रंगकी उस दुःसह धूलने समस्त रणभूमिको ढक लिया । उस समय अपने और शत्रुपक्षके योद्धा एक- दूसरेको पहचान नहीं पाते थे ॥ २४ ॥

पिता पुत्रं न जानीते पुत्रो वा पितरं तथा ।

निर्मर्यादे तथाभूते वैशसे लोमहर्षणे ॥ २५ ॥

उस मर्यादाशून्य रोमांचकारी जनसंहारमें पिता पुत्रको और पुत्र पिताको नहीं पहचान पाता था ॥ २५ ॥

शस्त्राणां भरतश्रेष्ठ मनुष्याणां च गर्जताम् ।