श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 2161–2170

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2161–2170

पृष्ठ 2161

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2161 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शरवृष्ट्या पुनः पार्थश्छादयामास तं रणे ।

स प्रजज्वाल रोषेण गहनेऽग्निरिवोर्जितः ॥ ७ ॥

तब अर्जुनने समरभूमिमें अपने बाणोंकी वर्षासे पुनः द्रोणाचार्यको ढक दिया। यह देख वे रोषसे जल उठे, मानो वनमें दावानल प्रज्वलित हो उठा हो ॥ ७ ॥

ततोऽर्जुनं रणे द्रोणः शरैः संनतपर्वभिः ।

छादयामास राजेन्द्र नचिरादेव भारत ॥ ८ ॥

भरतनन्दन! राजेन्द्र! तब द्रोणाचार्यने युद्धमें झुकी हुई गाँठवाले बाणोंसे अर्जुनको शीघ्र ही आच्छादित कर दिया ॥ ८ ॥

ततो दुर्योधनो राजा सुशर्माणमचोदयत् ।

द्रोणस्य समरे राजन् पार्ष्णिग्रहणकारणात् ॥ ९ ॥

राजन्! तब राजा दुर्योधनने सुशर्माको समरभूमिमें द्रोणाचार्यके पृष्ठभागकी रक्षाके लिये प्रेरित किया ॥ ९ ॥

त्रिगर्तराडपि क्रुद्धो भृशमायम्य कार्मुकम् ।

छादयामास समरे पार्थं बाणैरयोमुखैः ॥ १० ॥

उसकी आज्ञा पाकर त्रिगर्तराज सुशर्माने भी समरमें क्रोधपूर्वक धनुषको अत्यन्त खींचकर लोहमुख बाणोंके द्वारा अर्जुनको ढक दिया ॥ १० ॥

ताभ्यां मुक्ताः शरा राजन्नन्तरिक्षे विरेजिरे ।

हंसा इव महाराज शरत्काले नभस्तले ॥ ११ ॥

महाराज! जैसे शरद् -ऋतुके आकाशमें हंस उड़ते दिखायी देते हैं, उसी प्रकार उन दोनोंके छोड़े हुए बाण आकाशमें सुशोभित हो रहे थे ॥ ११ ॥

ते शराः प्राप्य कौन्तेयं समन्ताद् विविशुः प्रभो ।

फलभारनतं यद्वत् स्वादुवृक्षं विहङ्गमाः ॥ १२ ॥

प्रभो! वे बाण सब ओरसे कुन्तीकुमार अर्जुनके ऊपर पड़कर उनके शरीरमें धँसने लगे, मानो फलोंके भारसे झुके स्वादिष्ट वृक्षपर चारों ओरसे पक्षी टूटे पड़ते हों ॥ १२ ॥

अर्जुनस्तु रणे नादं विनद्य रथिनां वरः ।

त्रिगर्तराजं समरे सपुत्रं विव्यधे शरैः ॥ १३ ॥

तब रथियोंमें श्रेष्ठ अर्जुनने सिंहनाद करके समरांगणमें पुत्रसहित त्रिगर्तराज सुशर्माको अपने बाणोंसे घायल कर दिया ॥ १३ ॥

ते वध्यमानाः पार्थेन कालेनेव युगक्षये ।

पार्थमेवाभ्यवर्तन्त मरणे कृतनिश्चयाः ॥ १४ ॥

जैसे प्रलयकालमें साक्षात् काल सबको मार डालता है, उसी प्रकार अर्जुनकी मार खाकर त्रिगर्तदेशीय सैनिक मरनेका निश्चय करके पुनः उन्हींपर टूट पड़े ॥ मुमुचुः शरवृष्टिं च पाण्डवस्य रथं प्रति ।

पृष्ठ 2162

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2162 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शरवृष्टिं ततस्तां तु शरवर्षैः समन्ततः ॥ १५ ॥

प्रतिजग्राह राजेन्द्र तोयवृष्टिमिवाचलः । उन्होंने पाण्डुनन्दन अर्जुनके रथपर बाणोंकी वर्षा प्रारम्भ कर दी । राजेन्द्र! अर्जुनने सब ओरसे होनेवाली उस बाण- वर्षाको उसी प्रकार ग्रहण किया, जैसे पर्वत जलकी वर्षाको धारण करता है ॥ १५३ ॥

तत्राद्भुतमपश्याम बीभत्सोर्हस्तलाघवम् ॥ १६ ॥

विमुक्तां बहुभिर्योधैः शस्त्रवृष्टिं दुरासदाम् ।

यदेको वारयामास मारुतोऽभ्रगणानिव ॥ १७ ॥

उस युद्धमें हमने अर्जुनके हाथोंकी अद्भुत फुर्ती देखी, जैसे हवा बादलोंको छिन्न -भिन्न कर देती है, उसी प्रकार बहुत- से योद्धाओंद्वारा की हुई उस दुःसह बाण- वर्षाका उन्होंने अकेले ही निवारण कर दिया ॥ १६-१७ ॥

कर्मणा तेन पार्थस्य तुतुषुर्देवदानवाः ।

अथ क्रुद्धो रणे पार्थस्त्रिगर्तान् प्रति भारत ॥ १८ ॥

मुमोचास्त्रं महाराज वायव्यं पृतनामुखे प्रादुरासीत् ततो वायुः क्षोभयाणो नभस्तलम् ॥ १ ९ ॥ पातयन् वै तरुगणान् विनिघ्नंश्चैव सैनिकान् । महाराज! अर्जुनके उस पराक्रमसे देवता और दानव सभी संतुष्ट हुए । भारत! तदनन्तर क्रोधमें भरे हुए अर्जुनने युद्धके मुहानेपर त्रिगर्त सेनाओंको लक्ष्य करके वायव्यास्त्रका प्रयोग किया; फिर तो आकाशको विक्षुब्ध कर देनेवाली वायु प्रकट हुई, जो वृक्षोंको गिराने और सैनिकोंको नष्ट करने लगी ॥ १८-१९ ३ ॥ ततो द्रोणोऽभिवीक्ष्यैव वायव्यास्त्रं सुदारुणम् ॥ २० ॥

शैलमन्यन्महाराज घोरमस्त्रं मुमोच ह । महाराज! तदनन्तर द्रोणाचार्यने अत्यन्त भयंकर वायव्यास्त्रको देखकर उसका निवारण करनेके लिये भयानक पर्वतास्त्रका प्रयोग किया ॥ २०२३ ॥

द्रोणेन युधि निर्मुक्ते तस्मिन्नस्त्रे नराधिप ॥ २१ ॥

प्रशशाम ततो वायुः प्रसन्नाश्च दिशो दश । नरेश्वर! द्रोणाचार्यके द्वारा युद्धमें पर्वतास्त्रका प्रयोग होनेपर वायु शान्त और सम्पूर्ण दिशाएँ स्वच्छ हो गयीं ॥ २१ ॥

ततः पाण्डुसुतो वीरस्त्रिगर्तस्य रथव्रजान् ॥ २२ ॥

निरुत्साहान् रणे चक्रे विमुखान् विपराक्रमान् । तब वीरवर पाण्डुपुत्र अर्जुनने त्रिगर्तराजके रथ- समूहोंको उत्साहरहित एवं पराक्रमशून्य करके उन्हें युद्धसे विमुख कर दिया ॥ २२३ ॥

ततो दुर्योधनश्चैव कृपश्च रथिनां वरः ॥ २३ ॥

पृष्ठ 2163

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2163 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अश्वत्थामा तथा शल्यः काम्बोजश्च सुदक्षिणः ।

विन्दानुविन्दावावन्त्यौ बाह्लिकः सह बाह्लिकैः ॥ २४ ॥

महता रथवंशेन पार्थस्यावारयन् दिशः । तब रथियोंमें श्रेष्ठ कृपाचार्य, दुर्योधन, अश्वत्थामा, शल्य, काम्बोजराज सुदक्षिण, अवन्तीके राजकुमार विन्द और अनुविन्द तथा बाह्लीकदेशीय सैनिकोंके साथ राजा बाह्लीक— इन सबने रथियोंकी विशाल सेना साथ लेकर उसके द्वारा पार्थकी सम्पूर्ण दिशाओंको अर्थात् उनके सभी मार्गोंको रोक दिया ॥ २३-२४ ॥ तथैव भगदत्तश्च श्रुतायुश्च महाबलः ॥ २५ ॥

गजानीकेन भीमस्य ताववारयतां दिशः । उसी प्रकार भगदत्त तथा महाबली श्रुतायुने हाथियोंकी सेनाद्वारा भीमसेनकी सम्पूर्ण दिशाओंको रोक लिया ॥ भूरिश्रवाः शलश्चैव सौबलश्च विशाम्पते ॥ २६ ॥

शरौघैर्विमलैस्तीक्ष्णैर्माद्रीपुत्राववारयन् । प्रजानाथ! भूरिश्रवा, शल और शकुनिने तीखे और चमकीले बाण- समूहोंकी वर्षा करके माद्रीकुमार नकुल और सहदेवको रोका ॥ २६ ॥

भीष्मस्तु संहतः संख्ये धार्तराष्ट्रैः ससैनिकैः ॥ २७ ॥

युधिष्ठिरं समासाद्य सर्वतः पर्यवारयत् । भीष्मने सैनिकोंसहित आपके पुत्रोंके साथ संगठित होकर युद्धमें राजा युधिष्ठिरके पास जाकर उन्हें सब ओरसे घेर लिया ॥ २७ ॥

आपतन्तं गजानीकं दृष्ट्वा पार्थो वृकोदरः ॥ २८ ॥

लेलिहन् सृक्किणी वीरो मृगराडिव कानने । हाथियोंकी सेनाको आते देख वीर कुन्तीकुमार भीमसेन जैसे वनमें सिंह अपने जबड़ोंको चाटता है, उसी प्रकार मुँहके दोनों कोनोंको चाटने लगे ॥ २८३ ॥

भीमस्तु रथिनां श्रेष्ठो गदां गृह्य महाहवे ॥ २ ९ ॥ अवप्लुत्य रथात् तूर्णं तव सैन्यान्यभीषयत् । तत्पश्चात् उस महासमरमें रथियोंमें श्रेष्ठ भीमसेन गदा लेकर तुरंत रथसे कूद पड़े और आपकी सेनाओंको भयभीत करने लगे ॥ २ ९ ३ ॥ तमुद्वीक्ष्य गदाहस्तं ततस्ते गजसादिनः ॥ ३० ॥

परिवव्रू रणे यत्ता भीमसेनं समन्ततः । गदा हाथमें लिये हुए भीमसेनको देखकर उन गजारोही सैनिकोंने उन्हें यत्नपूर्वक चारों ओरसे घेर लिया ॥ ३० ॥

गजमध्यमनुप्राप्तः पाण्डवः स व्यराजत ॥ ३१ ॥

मेघजालस्य महतो यथा मध्यगतो रविः ।

पृष्ठ 2164

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2164 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उस गजसेनाके बीचमें पड़े हुए पाण्डुनन्दन भीमसेन महान् मेघसमूहके मध्यमें स्थित हुए सूर्यके समान प्रकाशित होने लगे ॥ ३१३ ॥

व्यधमत् स गजानीकं गदया पाण्डवर्षभः ॥ ३२ ॥

महाभ्रजालमतुलं मातरिश्वेव संततम् । पाण्डवश्रेष्ठ भीमसेनने अपनी गदाकी चोटसे सारी गजसेनाको उसी प्रकार नष्ट कर दिया, जैसे वायु महान् मेघोंकी सब ओर फैली हुई अनुपम घटाको छिन्न-भिन्न कर देती है ॥ ३२ ॥

ते वध्यमाना बलिना भीमसेनेन दन्तिनः ॥ ३३ ॥

आर्तनादं रणे चक्रुर्गर्जन्तो जलदा इव । महाबली भीमसेनकी गदासे आहत हुए दन्तार हाथी युद्धस्थलमें गरजते हुए मेघोंके समान आर्तनाद करने लगे ॥ बहुधा दारितश्चैव विषाणैस्तत्र दन्तिभिः ॥ ३४ ॥

फुल्लाशोकनिभः पार्थः शुशुभे रणमूर्धनि । हाथियोंके दाँतोंसे अनेक बार विदीर्ण हुए भीमसेन युद्धके मुहानेपर खिले हुए अशोकके समान शोभा पा रहे थे ॥ ३४ ॥

विषाणे दन्तिनं गृह्य निर्विषाणमथाकरोत् ॥ ३५ ॥

विषाणेन च तेनैव कुम्भेऽभ्याहत्य दन्तिनम् ।

पातयामास समरे दण्डहस्त इवान्तकः ॥ ३६ ॥

उन्होंने किसी दन्तार हाथीका दाँत पकड़कर उखाड़ लिया और उस हाथीको दन्तहीन बना दिया । फिर उसी दाँतके द्वारा उसके कुम्भस्थलमें प्रहार करके दण्डधारी यमराजकी भाँति समरांगणमें उसे मार गिराया ॥ ३५-३६ ॥

शोणिताक्तां गदां बिभ्रन्मेदोमज्जाकृतच्छविः ।

कृताभ्यङ्गः शोणितेन रुद्रवत् प्रत्यदृश्यत ॥ ३७ ॥

खूनसे रँगी हुई गदा लेकर मेदा और मज्जाके लेपसे अपनी शोभा बिगाड़कर रक्तका उबटन लगाये हुए भीमसेन'भगवान् रुद्रके समान दिखायी दे रहे थे ॥ ३७ ॥

एवं ते वध्यमानाश्च हतशेषा महागजाः ।

प्राद्रवन्त दिशो राजन् विमृद्नन्तः स्वकं बलम् ॥ ३८ ॥

राजन्! इस प्रकार भीमसेनकी मार खाकर मरनेसे बचे हुए महान् गज अपनी ही सेनाको रौंदते हुए सम्पूर्ण दिशाओंमें भागने लगे ॥ ३८ ॥

द्रवद्भिस्तैर्महानागैः समन्ताद् भरतर्षभ ।

दुर्योधनबलं सर्वं पुनरासीत् पराङ्मुखम् ॥ ३ ९ ॥

भरतश्रेष्ठ! सब ओर भागते हुए उन महान् गजराजोंके साथ ही दुर्योधनकी सारी सेना युद्धभूमिसे विमुख हो चली ॥ ३ ९ ॥

पृष्ठ 2165

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2165 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणि भीमपराक्रमे द्वयधिकशततमोऽध्यायः ॥ १०२ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमें भीमपराक्रमविषयक एक दोवाँअध्याय पूराहुआ ॥ १०२ ॥

* यहाँपर ' मर्यादा ' शब्द सम्बन्धकी मर्यादाके लिये प्रयुक्त हुआ है ।

पृष्ठ 2166

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2166 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्र्यधिकशततमोऽध्यायः उभय पक्षकी सेनाओंका घमासान युद्ध और रक्तमयी रणनदीका वर्णन संजय उवाच

मध्यन्दिने महाराज संग्रामः समपद्यत ।

लोकक्षयकरो रौद्रो भीष्मस्य सह सोमकैः ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - महाराज! दोपहर होते-होते भीष्मका सोमकोंके साथ लोकविनाशक भयंकर संग्राम होने लगा ॥ १ ॥

गाङ्गेयो रथिनां श्रेष्ठः पाण्डवानामनीकिनीम् ।

व्यधमन्निशितैर्बाणैः शतशोऽथ सहस्रशः ॥ २ ॥

रथियोंमें श्रेष्ठ गंगानन्दन भीष्मने सैकड़ों और हजारों तीखे बाणोंकी वर्षा करके पाण्डवोंकी विशाल सेनाको नष्ट करना आरम्भ किया ॥ २ ॥

सम्ममर्द च तत् सैन्यं पिता देवव्रतस्तव ।

धान्यानामिव लूनानां प्रकरं गोगणा इव ॥ ३ ॥

राजन्! जैसे बैलोंके समुदाय कटे हुए धानके बोझोंका मर्दन करते हैं, उसी प्रकार आपके ताऊ देवव्रतने उस सेनाको रौंद डाला ॥ ३ ॥

धृष्टद्युम्नः शिखण्डी च विराटो द्रुपदस्तथा ।

भीष्ममासाद्य समरे शरैर्जघ्नुर्महारथम् ॥ ४ ॥

तब धृष्टद्युम्न, शिखण्डी, विराट और द्रुपदने समरभूमिमें महारथी भीष्मके पास पहुँचकर उन्हें बाणोंसे घायल करना आरम्भ किया ॥ ४ ॥

धृष्टद्युम्नं ततो विद्ध्वा विराटं च शरैस्त्रिभिः ।

द्रुपदस्य च नाराचं प्रेषयामास भारत ॥ ५ ॥

भारत! तदनन्तर भीष्मने विराट और धृष्टद्युम्नको तीन बाणोंसे घायल करके द्रुपदपर नाराचका प्रहार किया ॥ ५ ॥

तेन विद्धा महेष्वासा भीष्मेणामित्रकर्षिणा ।

चुक्रुधुः समरे राजन् पादस्पृष्टा इवोरगाः ॥ ६ ॥

राजन्! शत्रुसूदन भीष्मके द्वारा घायल हुए वे महाधनुर्धर वीर पैरोंसे कुचले हुए सर्पोंकी भाँति समरांगणमें अत्यन्त कुपित हो उठे ॥ ६ ॥

शिखण्डी तं च विव्याध भरतानां पितामहम् ।

स्त्रीमयं मनसा ध्यात्वा नास्मै प्राहरदच्युतः ॥ ७ ॥

पृष्ठ 2167

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2167 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शिखण्डीने भरतवंशियोंके पितामह भीष्मको बींध डाला; परंतु मन- ही - मन उसे स्त्रीरूप मानकर अपनी मर्यादासे च्युत न होनेवाले भीष्मने उसपर प्रहार नहीं किया ॥ ७ ॥

धृष्टद्युम्नस्तु समरे क्रोधेनाग्निरिव ज्वलन् ।

पितामहं त्रिभिर्बाणैर्बाह्वोरुरसि चार्पयत् ॥ ८ ॥

धृष्टद्युम्न रणक्षेत्रमें क्रोधसे अग्निकी भाँति जल उठे । उन्होंने तीन बाणोंसे पितामह भीष्मको उनकी छाती और भुजाओंमें चोट पहुँचायी ॥ ८ ॥

द्रुपदः पञ्चविंशत्या विराटो दशभिः शरैः ।

शिखण्डी पञ्चविंशत्या भीष्मं विव्याध सायकैः ॥ ९ ॥

द्रुपदने पचीस, विराटने दस और शिखण्डीने पचीस सायकोंद्वारा भीष्मको घायल कर दिया ॥ ९ ॥

सोऽतिविद्धो महाराज शोणितौघपरिप्लुतः ।

वसन्ते पुष्पशबलो रक्ताशोक इवाबभौ ॥ १० ॥

महाराज! उनके सायकोंसे अत्यन्त घायल होनेके कारण वे रक्तप्रवाहसे नहा उठे और वसन्तऋतुमें पुष्पोंसे भरे हुए रक्ताशोककी भाँति शोभा पाने लगे ॥

तान् प्रत्यविध्यद् गाङ्गेयस्त्रिभिस्त्रिभिरजिह्मगैः ।

द्रुपदस्य च भल्लेन धनुश्चिच्छेद मारिष ॥ ११ ॥

आर्य! उस समय गंगानन्दन भीष्मने उन सबको तीन-तीन सीधे जानेवाले बाणोंसे घायल कर दिया और एक भल्लके द्वारा द्रुपदका धनुष काट दिया ॥ ११ ॥

सोऽन्यत् कार्मुकमादाय भीष्मं विव्याध पञ्चभिः ।

सारथिं च त्रिभिर्बाणैः सुशितै रणमूर्धनि ॥ १२ ॥

तब उन्होंने दूसरा धनुष हाथमें लेकर युद्धके मुहानेपर पाँच तीखे बाणोंद्वारा भीष्मको और तीन बाणोंसे उनके सारथिको भी घायल कर दिया ॥ १२ ॥

तथा भीमो महाराज द्रौपद्याः पञ्च चात्मजाः ।

केकया भ्रातरः पञ्च सात्यकिश्चैव सात्वतः ॥ १३ ॥

अभ्यद्रवन्त गाङ्गेयं युधिष्ठिरपुरोगमाः ॥

रिरक्षिषन्तः पाञ्चाल्यं धृष्टद्युम्नपुरोगमाः ॥ १४ ॥

महाराज! भीम, द्रौपदीके पाँचों पुत्र, पाँचों भाई केकयराजकुमार, सात्वतवंशी सात्यकि, युधिष्ठिर आदि पाण्डव- सैनिक तथा धृष्टद्युम्न आदि पांचाल - सैनिक द्रुपदकी रक्षाके लिये गंगानन्दन भीष्मपर टूट पड़े ॥

तथैव तावकाः सर्वे भीष्मरक्षार्थमुद्यताः ।

प्रत्युद्ययुः पाण्डुसेनां सहसैन्या नराधिप ॥ १५ ॥

नरेश्वर! इसी प्रकार आपके समस्त सैनिक भीष्मकी रक्षाके लिये सेनासहित उद्यत हो पाण्डव- सेनापर चढ़ आये ॥ १५ ॥

पृष्ठ 2168

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2168 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तत्रासीत् सुमहद् युद्धं तव तेषां च संकुलम् ।

नराश्वरथनागानां यमराष्ट्रविवर्धनम् ॥ १६ ॥

तब वहाँ उन सबके पैदल, घुड़सवार, रथी और हाथीसवारोंमें अत्यन्त भयंकर घमासान युद्ध होने लगा, जो यमराजके राष्ट्रकी वृद्धि करनेवाला था ॥ १६ ॥

रथी रथिनमासाद्य प्राहिणोद् यमसादनम् ।

तथेतरान् समासाद्य नरनागाश्वसादिनः ॥ १७ ॥

रथीने रथीका सामना करके उसे यमलोक पहुँचा दिया । पैदल, हाथीसवार और घुड़सवारोंने भी एक- दूसरे से भिड़कर ऐसा ही किया ॥ १७ ॥

अनयन् परलोकाय शरैः संनतपर्वभिः ।

शरैश्च विविधैर्घोरैस्तत्र तत्र विशाम्पते ॥ १८ ॥

प्रजानाथ! उस युद्धस्थलमें जहाँ -तहाँ सब योद्धा झुकी हुई गाँठवाले नाना प्रकारके भयंकर बाणोंद्वारा अपने विपक्षियोंको परलोकके अतिथि बनाने लगे ॥

रथास्तु रथिभिर्हीना हतसारथयस्तथा ।

विप्रद्रुताश्वाः समरे दिशो जग्मुः समन्ततः ॥ १ ९ ॥

कितने ही रथ रथियों और सारथियोंसे शून्य हो भागते हुए घोड़ोंके साथ सम्पूर्ण दिशाओंमें चक्कर काट रहे थे ॥ १ ९ ॥

मृद्नन्तस्ते नरान् राजन् हयांश्च सुबहून् रणे ।

वातायमाना दृश्यने गन्धर्वनगरोपमाः ॥ २० ॥

राजन्! वे रथ उस रणक्षेत्रमें आपके बहुत - से पैदल मनुष्यों तथा घोड़ोंको कुचलते हुए हवाके समान तीव्र गतिसे भाग रहे थे और गन्धर्वनगरके समान दृष्टिगोचर हो रहे थे ॥ २० ॥

रथिनश्च रथैर्हीना वर्मिणस्तेजसा युताः ।

कुण्डलोष्णीषिणः सर्वे निष्काङ्गदविभूषणाः ॥ २१ ॥

देवपुत्रसमाः सर्वे शौर्ये शक्रसमा युधि ।

ऋद्ध्या वैश्रवणं चाति नयेन च बृहस्पतिम् ॥ २२ ॥

सर्वलोकेश्वराः शूरास्तत्र तत्र विशाम्पते ।

विप्रद्रुता व्यदृश्यन्त प्राकृता इव मानवाः ॥ २३ ॥

प्रजानाथ! कितने ही रथी रथोंसे हीन हो गये थे । वे कवच, कुण्डल और पगड़ी धारण किये बड़े तेजस्वी दिखायी देते थे । उन सबने कण्ठमें स्वर्णमय पदक और भुजाओंमें बाजूबंद धारण कर रखे थे । वे देखनेमें देवकुमारोंके समान सुन्दर और युद्धमें इन्द्रके समान शौर्यसम्पन्न थे । वे समृद्धिमें कुबेर और नीतिज्ञतामें बृहस्पतिजीसे भी बढ़कर थे । ऐसे सर्वलोकेश्वर शूरवीर भी रथहीन हो गँवार मनुष्योंकी भाँति जहाँ- तहाँ भागते दिखायी देते थे ॥ २१–२३ ॥

पृष्ठ 2169

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2169 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दन्तिनश्च नरश्रेष्ठ हीनाः परमसादिभिः ।

मृद्नन्तः स्वान्यनीकानि निपेतुः सर्वशब्दगाः ॥ २४ ॥

नरश्रेष्ठ! कितने ही दन्तार हाथी अपने श्रेष्ठ सवारोंसे रहित हो अपनी ही सेनाको कुचलते हुए प्रत्येक शब्दके पीछे दौड़ते थे ॥ २४ ॥

चर्मभिश्चामरैश्चित्रैः पताकाभिश्च मारिष ।

छत्रैः सितैर्हेमदण्डैश्चामरैश्च समन्ततः ॥ २५ ॥

विशीर्णैर्विप्रधावन्तो दृश्यन्ते स्म दिशो दश ।

नवमेघप्रतीकाशा जलदोपमनिःस्वनाः ॥ २६ ॥

माननीय महाराज! ढाल, विचित्र चँवर, पताका, श्वेत छत्र, सुवर्णदण्डभूषित चामर—-ये चारों ओर बिखरे पड़े थे और ( इन्हींके ऊपरसे ) नूतन मेघोंकी घटाके सदृश हाथी मेघोंके समान भयंकर गर्जना करते हुए सम्पूर्ण दिशाओंमें दौड़ते दिखायी देते थे ॥ २५-२६ ॥ तथैव दन्तिभिर्हीींना गजारोहा विशाम्पते । ऽन्वदृश्यन्त तव तेषां च प्रजानाथ प्रधावन्तोऽन! इसी प्रकार हाथियोंसे संकुलेरहित हाथीसवार॥ २७ ॥ भी आपके और पाण्डवोंके

भयानक युद्धमें इधर - उधर दौड़ते दिखायी देते थे ॥ २७ ॥

नानादेशसमुत्थांश्च तुरगान् हेमभूषितान् ।

वातायमानानद्राक्षं शतशोऽथ सहस्रशः ॥ २८ ॥

अनेक देशोंमें उत्पन्न, सुवर्णभूषित और वायुके समान वेगशाली सैकड़ों और हजारों घोड़ोंको हमने रणभूमिसे भागते देखा है ॥ २८ ॥

अश्वारोहान् हतैरश्वैर्गृहीतासीन् समन्ततः ।

द्रवमाणानपश्याम द्राव्यमाणांश्च संयुगे ॥ २९ ॥

हमने युद्धमें बहुत - से घुड़सवारोंको देखा, जो घोड़ोंके मारे जानेपर हाथमें तलवार लिये सब ओर भागते और शत्रुओं द्वारा खदेड़े जाते थे ॥ २ ९ ॥

गजो गजं समासाद्य द्रवमाणं महाहवे ।

ययौ प्रमृद्य तरसा पादातान् वाजिनस्तथा ॥ ३० ॥

उस महायुद्धमें एक हाथी भागते हुए दूसरे हाथीके पास पहुँचकर अपने वेगसे बहुतेरे पैदल सिपाहियों तथा घोड़ोंको कुचलता हुआ उसका अनुसरण करता था ॥ ३० ॥

तथैव च रथान् राजन् प्रममर्द रणे गजः ।

रथाश्चैव समासाद्य पतितांस्तुरगान् भुवि ॥ ३१ ॥

राजन्! इसी प्रकार उस रणक्षेत्रमें एक हाथी बहुत - से रथोंको रौंद डालता था और रथ पृथ्वीपर पड़े हुए घोड़ोंको कुचलकर भागते जाते थे ॥ ३१ ॥

व्यमृद्नन् समरे राजंस्तुरगाश्च नरान् रणे ।

एवं ते बहुधा राजन् प्रत्यमृद्नन् परस्परम् ॥ ३२ ॥

पृष्ठ 2170

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 2170 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नरेश्वर! समरांगणमें बहुत- से घोड़ोंने पैदल मनुष्योंको कुचल दिया । राजन्! इस प्रकार वे सैनिक अनेक बार एक- दूसरेको कुचलते रहे ॥ ३२ ॥

तस्मिन् रौद्रे तथा युद्धे वर्तमाने महाभये ।

प्रावर्तत नदी घोरा शोणितान्त्रतरङ्गिणी ॥ ३३ ॥

उस महाभयंकर घोर युद्धमें रक्त, आँत और तरंगोंसे युक्त एक भयानक नदी बह चली ॥ ३३ ॥

अस्थिसंघातसम्बाधा केशशैवलशाद्वला ।

रथह्रदा शरावर्ता हयमीना दुरासदा ॥ ३४ ॥

वह हड्डियोंके समूहरूपी शिलाखण्डोंसे भरी थी । केश ही उसमें सेवार और घासके समान जान पड़ते थे । रथ कुण्ड और बाण भँवरके समान प्रतीत होते थे । घोड़े ही उस दुर्गम नदीके मत्स्य थे ॥ ३४ ॥

शीर्षोपलसमाकीर्णा हस्तिग्राहसमाकुला ।

कवचोष्णीषफेनौघा धनुर्वेगासिकच्छपा ॥ ३५ ॥

कटे हुए मस्तक पत्थरोंके टुकड़ोंके समान बिखरे थे । हाथी ही उसमें विशाल ग्राहके समान जान पड़ते थे, कवच और पगड़ी फेनराशिके समान थे, धनुष ही उसका वेगयुक्त प्रवाह और खड्ग ही वहाँ कच्छपके समान प्रतीत होते थे ॥ ३५ ॥

पताकाध्वजवृक्षाढ्या मर्त्यकूलापहारिणी ।

क्रव्यादहंससंकीर्णा यमराष्ट्रविवर्धनी ॥ ३६ ॥

पताका और ध्वजाएँ किनारेके वृक्षोंके समान जान पड़ती थीं । मनुष्योंकी लाशें ही उसके कगारें थीं, जिन्हें वह अपने वेगसे तोड़- तोड़कर बहा रही थी । मांसाहारी पक्षी ही

उसके आस - पास हंसोंके समान भरे हुए थे । वह नदी यमके राज्यको बढ़ा रही थी ॥ ३६ ॥

तां नदीं क्षत्रियाः शूरा रथनागहयप्लवैः ।

प्रतेरुर्बहवो राजन् भयं त्यक्त्वा महारथाः ॥ ३७ ॥

राजन्! बहुत- से शूरवीर महारथी क्षत्रिय नौकाके समान घोड़े, रथ, हाथी आदिपर चढ़कर भयसे रहित हो उस नदीके पार जा रहे थे ॥ ३७ ॥

अपवाह रणे भीरून् कश्मलेनाभिसंवृतान् ।

यथा वैतरणी प्रेतान् प्रेतराजपुरं प्रति ॥ ३८ ॥

जैसे वैतरणी नदी मरे हुए प्राणियोंको प्रेतराजके नगरमें पहुँचाती है, उसी प्रकार वह रक्तमयी नदी डरपोक और कायरोंको मूर्च्छित -से करके रणभूमिसे दूर हटाने लगी ॥ ३८ ॥

प्राक्रोशन् क्षत्रियास्तत्र दृष्ट्वा तद् वैशसं महत् ।

दुर्योधनापराधेन गच्छन्ति क्षत्रियाः क्षयम् ॥ ३ ९ ॥

वहाँ खड़े हुए क्षत्रिय वह अत्यन्त भयंकर मारकाट देखकर यह पुकार पुकारकर कह रहे थे कि दुर्योधनके अपराधसे ही सारे क्षत्रिय विनाशको प्राप्त हो रहे हैं ॥ ३ ९ ॥