श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 461–470

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 461–470

पृष्ठ 461

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 461 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ उन्होंने मेरे लिये अनन्त क्लेश और दुःख सहन किये हैं । ' नरश्रेष्ठ पिताजी! आपके पुत्रों तथा मेरे भाइयोंने केवल मेरी प्रसन्नताके लिये शत्रुओंको सदा ही सताया है; ये सब बातें आप पहलेसे ही जानते हैं ॥

ते राज्ञो धृतराष्ट्रस्य सामात्यस्य महारथाः ।

वैरं प्रतिकरिष्यन्ति कुलोच्छेदेन पाण्डवाः ॥ १६ ॥

‘ इसलिये वे महारथी पाण्डव मन्त्रियोंसहित महाराज धृतराष्ट्रके कुलका समूलोच्छेद करके अपने वैरका बदला लेंगे ' ॥ १६ ॥

ततो द्रोणोऽब्रवीद् भीष्मः कृपो द्रौणिश्च भारत ।

मत्वा मां महतीं चिन्तामास्थितं व्यथितेन्द्रियम् ॥ १७ ॥

अभिद्रुग्धाः परे चेन्नो न भेतव्यं परंतप ।

असमर्थाः परे जेतुमस्मान् युधि समास्थितान् ॥ १८ ॥

भारत! मेरी यह बात सुनकर आचार्य द्रोण, पितामह भीष्म, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामाने मुझे बड़ी भारी चिन्तामें पड़कर सम्पूर्ण इन्द्रियोंसे व्यथित हुआ जान आश्वासन देते हुए कहा – ' परंतप! यदि शत्रुपक्षके लोग हमसे द्रोह रखते हैं तो तुम्हें डरना नहीं चाहिये । शत्रुलोग युद्धमें उपस्थित होनेपर हमें जीतनेमें असमर्थ हैं ॥ १७-१८ ॥

एकैकशः समर्थाः स्मो विजेतुं सर्वपार्थिवान् ।

आगच्छन्तु विनेष्यामो दर्पमेषां शितैः शरैः ॥ १ ९ ॥

' हममेंसे एक- एक वीर भी समस्त राजाओंको जीतनेकी शक्ति रखता है । शत्रुलोग आवें तो सही, हम अपने पैने बाणोंसे उनका घमंड चूर- चूर कर देंगे ' ॥ १ ९ ॥

पुरैकेन हि भीष्मेण विजिताः सर्वपार्थिवाः ।

मृते पितर्यतिक्रुद्धो रथेनैकेन भारत ॥ २० ॥

भारत! पहलेकी बात है, अपने पिता शान्तनुकी मृत्युके पश्चात् भीष्मजीने किसी समय अत्यन्त क्रोधमें भरकर एकमात्र रथकी सहायतासे अकेले ही सब राजाओंको जीत लिया था ॥ २० ॥

जघान सुबहूंस्तेषां संरब्धः कुरुसत्तमः ।

ततस्ते शरणं जग्मुर्देवव्रतमिमं भयात् ॥ २१ ॥

रोषमें भरे हुए कुरुश्रेष्ठ भीष्मने जब उनमें से बहुत-से राजाओंको मार डाला, तब वे डरके मारे पुनः इन्हीं देवव्रत ( भीष्म) - की शरणमें आये ॥ २१ ॥

स भीष्मः सुसमर्थोऽयमस्माभिः सहितो रणे ।

परान् विजेतुं तस्मात् ते व्येतु भीर्भरतर्षभ ॥ २२ ॥

भरतश्रेष्ठ! वे ही पूर्ण सामर्थ्यशाली भीष्म युद्धमें शत्रुओंको जीतनेके लिये हमारे साथ हैं; अतः आपका भय दूर हो जाना चाहिये ॥ २२ ॥

इत्येषां निश्चयो ह्यासीत् तत्कालेऽमिततेजसाम् ।

पृष्ठ 462

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 462 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पुरा परेषां पृथिवी कृत्स्नाऽऽसीद् वशवर्तिनी ॥ २३ ॥

अस्मान् पुनरमी नाद्य समर्था जेतुमाहवे ।

छिन्नपक्षाः परे ह्यद्य वीर्यहीनाश्च पाण्डवाः ॥ २४ ॥

इन अमिततेजस्वी भीष्म आदिने उसी समय युद्धमें हमारा साथ देनेका दृढ़ निश्चय कर लिया था । पहले यह सारी पृथ्वी हमारे शत्रुओंके काबूमें थी, किंतु अब हमारे हाथमें आ गयी है । हमारे ये शत्रु अब हमें युद्धमें जीतनेकी शक्ति नहीं रखते । सहायकोंके अभावमें पाण्डव पंख कटे हुए पक्षीके समान असहाय एवं पराक्रमशून्य हो गये हैं ॥ २३-२४ ॥

अस्मत्संस्था च पृथिवी वर्तते भरतर्षभ ।

एकार्थाः सुखदुःखेषु समानीताश्च पार्थिवाः ॥ २५ ॥

भरतश्रेष्ठ! इस समय यह पृथ्वी हमारे अधिकारमें है । हमने जिन राजाओंको यहाँ बुलाया है, ये सब सुख और दुःखमें भी हमारे साथ एक- सा प्रयोजन रखते हैं — हमारे सुख-दुःखको अपना ही सुख-दुःख मानते हैं ॥ २५ ॥

अप्यग्निं प्रविशेयुस्ते समुद्रं वा परंतप ।

मदर्थं पार्थिवाः सर्वे तद् विद्धि कुरुसत्तम ॥ २६ ॥

शत्रुओंको संताप देनेवाले कुरुश्रेष्ठ! निश्चित मानिये, ये सब समागत नरेश मेरे लिये जलती आगमें भी प्रवेश कर सकते हैं और समुद्रमें भी कूद सकते हैं ॥ २६ ॥

उन्मत्तमिव चापि त्वां प्रहसन्तीह दुःखितम् ।

विलपन्तं बहुविधं भीतं परविकत्थने ॥ २७ ॥

इतनेपर भी आप शत्रुओंकी मिथ्या प्रशंसा सुनकर पागल- से हो उठे हैं और दुःखी एवं भयभीत होकर नाना प्रकारसे विलाप कर रहे हैं । यह सब देखकर ये राजालोग यहाँ हँस रहे हैं ॥ २७ ॥

एषां ह्येकैकशो राज्ञां समर्थः पाण्डवान् प्रति ।

आत्मानं मन्यते सर्वो व्येतु ते भयमागतम् ॥ २८ ॥

इन राजाओंमेंसे प्रत्येक अपने - आपको पाण्डवोंके साथ युद्ध करनेमें समर्थ मानता है; अतः आपके मनमें जो भय आ गया है, वह निकल जाना चाहिये ॥ २८ ॥

जेतुं समग्रां सेनां मे वासवोऽपि न शक्नुयात् ।

हन्तुक्षय्यरूपेयं ब्रह्मणोऽपि स्वयम्भुवः ॥ २ ९ ॥

मेरी सम्पूर्ण सेनाको इन्द्र भी नहीं जीत सकते । स्वयम्भू ब्रह्माजी भी इसका नाश नहीं कर सकते ॥

युधिष्ठिरः पुरं हित्वा पञ्च ग्रामान् स याचति ।

भीतो हि मामकात् सैन्यात् प्रभावाच्चैव मे विभो ॥ ३० ॥

प्रभो! युधिष्ठिर तो मेरी सेना तथा प्रभावसे इतने डर गये हैं कि राजधानी या नगर लेनेकी बात छोड़कर अब पाँच गाँव माँगने लगे हैं ॥ ३० ॥

पृष्ठ 463

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 463 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

समर्थं मन्यसे यच्च कुन्तीपुत्रं वृकोदरम् ।

तन्मिथ्या न हि मे कृत्स्नं प्रभावं वेत्सि भारत ॥ ३१ ॥

भारत! आप जो कुन्तीकुमार भीमको बहुत शक्तिशाली मान रहे हैं, वह भी मिथ्या ही है; क्योंकि आप मेरे प्रभावको पूर्णरूपसे नहीं जानते हैं ॥ ३१ ॥

मत्समो हि गदायुद्धे पृथिव्यां नास्ति कश्चन ।

नासीत् कश्चिदतिक्रान्तो भविता न च कश्चन ॥ ३२ ॥

गदायुद्धमें मेरी समानता करनेवाला इस पृथ्वीपर न तो कोई है, न भूतकालमें कोई हुआ था और न भविष्यमें ही कोई होगा ॥ ३२ ॥

युक्तो दुःखोषितश्चाहं विद्यापारगतस्तथा ।

तस्मान्न भीमान्नान्येभ्यो भयं मे विद्यते क्वचित् ॥ ३३ ॥

गदायुद्धका मेरा अभ्यास बहुत अच्छा है । मैंने गुरुके समीप क्लेशसहनपूर्वक रहकर अस्त्रविद्या सीखी है और उसमें मैं पारंगत हो गया हूँ । अतः भीमसेनसे या दूसरे योद्धाओंसे मुझे कभी कोई भय नहीं है ॥ ३३ ॥

दुर्योधनसमो नास्ति गदायामिति निश्चयः ।

संकर्षणस्य भद्रं ते यत् तदैनमुपावसम् ॥ ३४ ॥

आपका कल्याण हो । बलरामजीका भी यही निश्चय है कि गदायुद्धमें दुर्योधनके समान दूसरा कोई नहीं है । यह बात उन्होंने उस समय कही थी, जब मैं उनके पास रहकर गदाकी शिक्षा ले रहा था ॥ ३४ ॥

युद्धे संकर्षणसमो बलेनाभ्यधिको भुवि ।

गदाप्रहारं भीमो मे न जातु विषहेद् युधि ॥ ३५ ॥

मैं युद्धमें बलरामजीके समान हूँ और बलमें इस भूतलपर सबसे बढ़कर हूँ । युद्धमें भीमसेन मेरी गदाका प्रहार कभी नहीं सह सकते ॥ ३५ ॥

एकं प्रहारं यं दद्यां भीमाय रुषितो नृप ।

स एवैनं नयेद् घोरः क्षिप्रं वैवस्वतक्षयम् ॥ ३६ ॥

महाराज! मैं रोषमें भरकर भीमसेनपर गदाका जो एक बार प्रहार करूँगा, वह अत्यन्त भयंकर एक ही आघात उन्हें शीघ्र ही यमलोक पहुँचा देगा ॥ ३६ ॥

इच्छेयं च गदाहस्तं राजन् द्रष्टुं वृकोदरम् ।

सुचिरं प्रार्थितो ह्येष मम नित्यं मनोरथः ॥ ३७ ॥

राजन्! मैं चाहता हूँ कि युद्धमें गदा हाथमें लिये हुए भीमसेनको अपने सामने देखूँ ।

मैंने दीर्घकालसे अपने मनमें सदा इसी मनोरथके सिद्ध होनेकी इच्छा रखी है ॥

गदया निहतो ह्याजौ मया पार्थो वृकोदरः ।

विशीर्णगात्रः पृथिवीं परासुः प्रपतिष्यति ॥ ३८ ॥

पृष्ठ 464

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 464 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धमें मेरी गदासे आहत हुए कुन्तीपुत्र भीमसेनका शरीर छिन्न- भिन्न हो जायगा और वे प्राणशून्य होकर पृथ्वीपर पड़ जायँगे ॥ ३८ ॥

गदाप्रहाराभिहतो हिमवानपि पर्वतः ।

सकृन्मया विदीर्येत गिरिः शतसहस्रधा ॥ ३ ९ ॥

यदि मैं एक बार अपनी गदाका आघात कर दूँ तो हिमालय पर्वत भी लाखों टुकड़ोंमें विदीर्ण हो जायगा ॥ ३ ९ ॥

स चाप्येतद् विजानाति वासुदेवार्जुनौ तथा ।

दुर्योधनसमो नास्ति गदायामिति निश्चयः ॥ ४० ॥

भीमसेन भी इस बातको जानते हैं । श्रीकृष्ण और अर्जुनको भी यह ज्ञात है । यह निश्चित है कि गदायुद्धमें दुर्योधनके समान दूसरा कोई नहीं है ॥ ४० ॥

तत् ते वृकोदरमयं भयं व्येतु महाहवे ।

व्यपनेष्याम्यहं ह्येनं मा राजन् विमना भव ॥ ४१ ॥

अतः राजन्! भीमसेनसे जो आपको भय हो रहा है, वह दूर हो जाना चाहिये । मैं

महायुद्धमें उन्हें मार गिराऊँगा । इसलिये आप मनमें खेद न करें ॥ ४१ ॥

तस्मिन् मया हते क्षिप्रमर्जुनं बहवो रथाः ।

तुल्यरूपा विशिष्टाश्च क्षेप्स्यन्ति भरतर्षभ ॥ ४२ ॥

भरतश्रेष्ठ! मेरे द्वारा भीमसेनके मारे जानेपर ( हमारे पक्षके ) बहुत- से रथी जो अर्जुनके समान या उनसे भी बढ़कर हैं, उनके ऊपर शीघ्रतापूर्वक बाणोंकी वर्षा करने लगेंगे ॥ ४२ ॥

भीष्मो द्रोणः कृपो द्रौणिः कर्णो भूरिश्रवास्तथा ।

प्राग्ज्योतिषाधिपः शल्यः सिन्धुराजो जयद्रथः ॥ ४३ ॥

एकैक एषां शक्तस्तु हन्तुं भारत पाण्डवान् । समेतास्तु क्षणेनैतान् नेष्यन्ति यमसादनम् । भारत! भीष्म, द्रोण, कृप, अश्वत्थामा, कर्ण, भूरिश्रवा, प्राग्ज्योतिषनरेश भगदत्त, मद्रराज शल्य तथा सिन्धुराज जयद्रथ – इनमेंसे एक-एक वीर समस्त पाण्डवोंको मारनेकी शक्ति रखता है । यदि ये सब एक साथ मिल जायँ तो क्षणभरमें उन सबको यमलोक पहुँचा देंगे ॥ ४३ ॥

समग्रा पार्थिवी सेना पार्थमेकं धनंजयम् ॥ ४४ ॥

कस्मादशक्ता निर्जेतुमिति हेतुर्न विद्यते । राजाओंकी समस्त सेना एकमात्र अर्जुनको परास्त करनेमें असमर्थ कैसे होगी? इसके लिये कोई कारण नहीं है ॥ ४४ ॥

शरव्रातैस्तु भीष्मेण शतशो निचितोऽवशः ॥ ४५ ॥

द्रोणद्रौणिकृपैश्चैव गन्ता पार्थो यमक्षयम् ।

पृष्ठ 465

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 465 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भीष्म, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा तथा कृपाचार्यके चलाये हुए सैकड़ों बाण--समूहोंर से विद्ध होकर कुन्तीपुत्र अर्जुनको विवशतापूर्वक यमलोकमें जाना पड़ेगा ॥ पितामहोऽपि गाङ्गेयः शान्तनोरधि भारत ॥ ४६ ॥

ब्रह्मर्षिसदृशो जज्ञे देवैरपि सुदुःसहः । भरतनन्दन! हमारे पितामह गंगापुत्र भीष्मजी तो अपने पिता शान्तनुसे भी बढ़कर पराक्रमी हैं । ये ब्रह्मर्षियोंके समान प्रभावसे सम्पन्न होकर उत्पन्न हुए हैं । इनका वेग देवताओंके लिये भी अत्यन्त दुःसह है ॥ ४६३ ॥

नहन्ता विद्यते चापि राजन् भीष्मस्य कश्चन ॥ ४७ ॥

पित्रा ह्युक्तः प्रसन्नेन नाकामस्त्वं मरिष्यसि । राजन्! भीष्मजीको मारनेवाला तो कोई है ही नहीं; क्योंकि उनके पिताने प्रसन्न होकर उन्हें यह वरदान दिया है कि तुम अपनी इच्छाके बिना नहीं मरोगे ॥ ४७३ ॥

ब्रह्मर्षेश्च भरद्वाजाद् द्रोणो द्रोण्यामजायत ॥ ४८ ॥

द्रोणाज्जज्ञे महाराज द्रौणिश्च परमास्त्रवित् । दूसरे वीर आचार्य द्रोण हैं, जो ब्रह्मर्षि भरद्वाजके वीर्यसे कलशमें उत्पन्न हुए हैं । महाराज! इन्हीं आचार्य द्रोणसे वीर अश्वत्थामाकी उत्पत्ति हुई है, जो अस्त्र - विद्याके बहुत बड़े पण्डित हैं ॥ ४८३ ॥

कृपश्चाचार्यमुख्योऽयं महर्षेर्गौतमादपि ॥ ४ ९ ॥ शरस्तम्बोद्भवः श्रीमानवध्य इति मे मतिः । आचार्योंमें प्रधान कृप भी महर्षि गौतमके अंशसे सरकण्डोंके समूहमें उत्पन्न हुए हैं । ये श्रीमान् आचार्यपाद अवध्य हैं, ऐसा मेरा विश्वास है ॥ ४ ९ ३ ॥ अयोनिजास्त्रयो ह्येते पिता माता च मातुलः ॥ ५० ॥

अश्वत्थाम्नो महाराज स च शूरः स्थितो मम ।

सर्व एते महाराज देवकल्पा महारथाः ॥ ५१ ॥

महाराज! अश्वत्थामाके ये पिता, माता और मामा तीनों ही अयोनिज हैं । अश्वत्थामा भी शूरवीर एवं मेरे पक्षमें स्थित हैं । राजन्! ये सभी योद्धा देवताओंके समान पराक्रमी एवं महारथी हैं ॥ ५०-५१ ॥

शक्रस्यापि व्यथां कुर्युः संयुगे भरतर्षभ ।

नैतेषामर्जुनः शक्त एकैकं प्रति वीक्षितुम् ॥ ५२ ॥

भरतश्रेष्ठ! ये चारों वीर युद्धमें देवराज इन्द्रको भी पीड़ा दे सकते हैं । अर्जुन तो इनमेंसे किसी एककी ओर भी आँख उठाकर देख नहीं सकते ॥ ५२ ॥

सहितास्तु नरव्याघ्रा हनिष्यन्ति धनंजयम् ।

भीष्मद्रोणकृपाणां च तुल्यः कर्णो मतो मम ॥ ५३ ॥

पृष्ठ 466

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 466 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ये नरश्रेष्ठ जब एक साथ होकर युद्ध करेंगे, तब अर्जुनको अवश्य मार डालेंगे । भीष्म, द्रोण और कृप - इन तीनोंके समान पराक्रमी तो अकेला कर्ण ही है, यह मेरी मान्यता है ॥ ५३ ॥

अनुज्ञातश्च रामेण मत्समोऽसीति भारत ।

कुण्डले रुचिरे चास्तां कर्णस्य सहजे शुभे ॥ ५४ ॥

भारत! परशुरामजीने कर्णको ( शिक्षा देनेके पश्चात् घर लौटनेकी ) आज्ञा देते हुए यह कहा था कि तुम ( अस्त्र- शस्त्रोंके ज्ञानमें) मेरे समान हो । इसके सिवा कर्णको जन्मके साथ ही दो सुन्दर और कल्याणकारी कुण्डल प्राप्त हुए थे ॥ ५४ ॥

ते शच्यर्थं महेन्द्रेण याचितः स परंतपः ।

अमोघया महाराज शक्त्या परमभीमया ॥ ५५ ॥

परंतु देवराज इन्द्रने शत्रुओंको संताप देनेवाले वीरवर कर्णसे शचीके लिये वे दोनों कुण्डल माँग लिये । महाराज! कर्णने बदलेमें अत्यन्त भयंकर एवं अमोघ शक्ति लेकर वे कुण्डल दिये थे ॥ ५५ ॥

तस्य शक्त्योपगूढस्य कस्माज्जीवेद् धनंजयः ।

विजयो मे ध्रुवं राजन् फलं पाणाविवाहितम् ॥ ५६ ॥

इस प्रकार उस अमोघ शक्तिसे सुरक्षित कर्णके सामने युद्धके लिये आकर अर्जुन कैसे जीवित रह सकते हैं? राजन्! हाथपर रखे हुए फलकी भाँति विजयकी प्राप्ति तो मुझे अवश्य ही होगी ॥ ५६ ॥

अभिव्यक्तः परेषां च कृत्स्नो भुवि पराजयः ।

अह्ना ह्येकेन भीष्मोऽयं प्रयुतं हन्ति भारत ॥ ५७ ॥

भारत! इस पृथ्वीपर मेरे शत्रुओंकी पूर्णतः पराजय तो इसीसे स्पष्ट है कि ये पितामह भीष्म प्रतिदिन दस हजार विपक्षी योद्धाओंका संहार करेंगे ॥ ५७ ॥

तत्समाश्च महेष्वासा द्रोणद्रौणिकृपा अपि ।

संशप्तकानां वृन्दानि क्षत्रियाणां परंतप ॥ ५८ ॥

अर्जुनं वयमस्मान् वा निहन्यात् कपिकेतनः ।

तं चालमिति मन्यन्ते सव्यसाचिवधे धृताः ॥ ५ ९ ॥

पार्थिवाः स भवांस्तेभ्यो ह्यकस्माद् व्यथते कथम् । परंतप! द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा और कृपाचार्य भी उन्हींके समान महाधनुर्धर हैं । इनके सिवा ‘ संशप्तक ' नामक क्षत्रियोंके समूह भी मेरे ही पक्षमें हैं; जो यह कहते हैं कि या तो हमलोग अर्जुनको मार डालेंगे या कपिध्वज अर्जुन ही हमें मार डालेंगे, तभी हमारे उनके युद्धकी समाप्ति होगी । वे सब नरेश अर्जुनके वधका दृढ़ निश्चय कर चुके हैं और उसके लिये अपनेको पर्याप्त समझते हैं । ऐसी दशामें आप उन पाण्डवोंसे भयभीत हो अकस्मात् व्यथित क्यों हो उठते हैं? ॥ ५८-५९ ३ ॥

पृष्ठ 467

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 467 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भीमसेने च निहते कोऽन्यो युध्येत भारत ॥ ६० ॥

परेषां तन्ममाचक्ष्व यदि वेत्थ परंतप । शत्रुओंको संताप देनेवाले भरतनन्दन! अर्जुन और भीमसेनके मारे जानेपर शत्रुओंके दलमें दूसरा कौन ऐसा वीर है, जो युद्ध कर सकेगा? यदि आप किसीको जानते हों तो बताइये ॥ ६० ॥

पञ्च ते भ्रातरः सर्वे धृष्टद्युम्नोऽथ सात्यकिः ॥ ६१ ॥

परेषां सप्त ये राजन् योधाः सारं बलं मतम् । राजन्! पाँचों भाई पाण्डव, धृष्टद्युम्न और सात्यकि- ये कुल सात योद्धा ही शत्रु-पक्षके सारभूत बल माने जाते हैं ॥ ६१३ ॥

अस्माकं तु विशिष्टा ये भीष्मद्रोणकृपादयः ॥ ६२ ॥

द्रौणिर्वैकर्तनः कर्णः सोमदत्तोऽथ बाह्लिकः ।

प्राग्ज्योतिषाधिपः शल्य आवन्त्यौ च जयद्रथः ॥ ६३ ॥

दुःशासनो दुर्मुखश्च दुःसहश्च विशाम्पते ।

श्रुतायुश्चित्रसेनश्च पुरुमित्रो विविंशतिः ॥ ६४ ॥

शलो भूरिश्रवाश्चैव विकर्णश्च तवात्मजः । प्रजानाथ! हमलोगोंके पक्षमें जो विशिष्ट योद्धा हैं, उनकी संख्या अधिक है; यथा— भीष्म, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य आदि, अश्वत्थामा, वैकर्तन कर्ण, सोमदत्त, बाह्लिक, प्राग्ज्योतिषनरेश भगदत्त, शल्य, अवन्तीके दोनों राजकुमार विन्द और अनुविन्द, जयद्रथ, दुःशासन, दुर्मुख, दुःसह, श्रुतायु, चित्रसेन, पुरुमित्र, विविंशति, शल, भूरिश्रवा तथा आपका पुत्र विकर्ण ॥ ( इस प्रकार अपने पक्षके प्रमुख वीरोंकी संख्या शत्रुओंके प्रमुख वीरोंसे तीन गुनी अधिक है ) ॥ ६२–६४३ ॥ अक्षौहिण्यो हि मे राजन् दशैका च समाहृताः न्यूनाः परेषां सप्तैव कस्मान्मे स्यात् पराजयः ॥ ६५ ॥

महाराज! अपने यहाँ ग्यारह अक्षौहिणी सेनाएँ संगृहीत हो गयी हैं, परंतु शत्रुओंके पक्षमें हमसे बहुत कम कुल सात अक्षौहिणी सेनाएँ हैं; फिर मेरी पराजय कैसे हो सकती है? ॥ ६५ ॥

बलं त्रिगुणतो हीनं योध्यं प्राह बृहस्पतिः ।

परेभ्यस्त्रिगुणा चेयं मम राजन्ननीकिनी ॥ ६६ ॥

राजन्! बृहस्पतिका कथन है कि शत्रुओंकी सेना अपनेसे एक तिहाई भी कम हो तो उसके साथ अवश्य युद्ध करना चाहिये। परंतु मेरी यह सेना तो शत्रुओंकी अपेक्षा चार अक्षौहिणी अधिक है, इसलिये यह अन्तर मेरी सम्पूर्ण सेनाकी एक तिहाईसे भी अधिक है ॥ ६६ ॥

गुणहीनं परेषां च बहु पश्यामि भारत ।

पृष्ठ 468

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 468 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

गुणोदयं बहुगुणमात्मनश्च विशाम्पते ॥ ६७ ॥

भारत! प्रजानाथ! मैं देख रहा हूँ कि शत्रुओंका बल हमारी अपेक्षा अनेक प्रकारसे गुणहीन (न्यूनतम ) है, परंतु मेरा अपना बल सब प्रकारसे बहुत अधिक एवं गुणशाली ॥ ६७ ॥

एतत् सर्वं समाज्ञाय बलाग्रयं मम भारत ।

न्यूनतां पाण्डवानां च न मोहं गन्तुमर्हसि ॥ ६८ ॥

भरतनन्दन! इन सभी दृष्टियोंसे मेरा बल अधिक है और पाण्डवोंका बहुत कम है, यह जानकर आप व्याकुल एवं अधीर न हों ॥ ६८ ॥

इत्युक्त्वा संजयं भूयः पर्यपृच्छत भारत ।

विवित्सुः प्राप्तकालानि ज्ञात्वा परपुरंजयः ॥ ६ ९ ॥

जनमेजय! ऐसा कहकर शत्रुनगरविजयी दुर्योधनने शत्रुओंकी स्थिति जान लेनेके पश्चात् समयोचित कर्तव्योंकी जानकारीके लिये पुनः संजयसे प्रश्न किया ॥ ६ ९ ॥ इति श्रीमहाभारते उद्योगपर्वणि यानसंधिपर्वणि दुर्योधनवाक्ये पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५५ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत उद्योगपर्वके अन्तर्गत यानसंधिपर्वमें दुर्योधनवाक्यविषयक पचपनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५५ ॥

पृष्ठ 469

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 469 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः संजयद्वारा अर्जुनके ध्वज एवं अश्वोंका तथा युधिष्ठिर आदिके घोड़ोंका वर्णन दुर्योधनउवाच

अक्षौहिणीः सप्त लब्ध्वा राजभिः सह संजय ।

किंस्विदिच्छति कौन्तेयो युद्धप्रेप्सुर्युधिष्ठिरः ॥ १ ॥

दुर्योधनने पूछा- संजय! यह तो बताओ, सात अक्षौहिणी सेना पाकर राजाओंसहित कुन्तीपुत्र युधिष्ठिर युद्धकी इच्छासे अब कौन- सा कार्य करना चाहते हैं? ॥ १ ॥

संजय उवाच

अतीव मुदितो राजन् युद्धप्रेप्सुर्युधिष्ठिरः ।

भीमसेनार्जुनौ चोभौ यमावपि न बिभ्यतः ॥ २ ॥

संजयने कहा — राजन्! युधिष्ठिर युद्धकी अभिलाषा लेकर मन- ही- मन अत्यन्त प्रसन्न हो रहे हैं । भीमसेन, अर्जुन तथा दोनों भाई नकुल सहदेव भी भयभीत नहीं हैं ॥ २ ॥

रथं तु दिव्यं कौन्तेयः सर्वा विभ्राजयन् दिशः ।

मन्त्रं जिज्ञासमानः सन् बीभत्सुः समयोजयत् ॥ ३ ॥

कुन्तीकुमार अर्जुनने तो अस्त्रप्रयोगसम्बन्धी मन्त्रकी परीक्षाके लिये अपने दिव्य रथकी प्रभासे सम्पूर्ण दिशाओंको प्रकाशित करते हुए उसे जोत रखा था ॥

तमपश्याम संनद्धं मेघं विद्युद्युतं यथा ।

समन्तात् समभिध्याय हृष्यमाणोऽभ्यभाषत ॥ ४ ॥

उस समय स्वर्णमय कवच धारण किये अर्जुन हमें बिजलीके प्रकाशसे सुशोभित मेघके समान दिखायी दे रहे थे । उन्होंने सब ओरसे उन मन्त्रोंका सम्यक् चिन्तन करके हर्षसे उल्लसित होकर मुझसे कहा– ॥

पूर्वरूपमिदं पश्य वयं जेष्याम संजय ।

बीभत्सुर्मां यथोवाच तथावैम्यहमप्युत ॥ ५ ॥

' संजय! हमलोग युद्धमें अवश्य विजयी होंगे । उस विजयका यह पूर्वचिह्न अभीसे प्रकट हो रहा है । तुम भी देख लो । ' राजन्! अर्जुनने मुझसे जैसा कहा था, वैसा ही मैं भी समझता हूँ ॥ ५ ॥

दुर्योधन उवाच

प्रशंसस्यभिनन्दंस्तान् पार्थानक्षपराजितान् ।

अर्जुनस्य रथे ब्रूहि कथमश्वाः कथं ध्वजाः ॥ ६ ॥

पृष्ठ 470

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 470 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दुर्योधन बोला - संजय! तुम तो जूएमें हारे हुए कुन्तीपुत्रोंका अभिनन्दन करते हुए उनकी बड़ी प्रशंसा करने लगे । बताओ तो सही, अर्जुनके रथमें कैसे घोड़े और कैसे ध्वज हैं? ॥ ६ ॥

संजय उवाच

भौमनः सह शक्रेण बहुचित्रं विशाम्पते ।

रूपाणि कल्पयामास त्वष्टा धाता सदा विभो ॥ ७ ॥

संजयने कहा - प्रजानाथ! विश्वकर्मा त्वष्टा तथा प्रजापतिने इन्द्रके साथ मिलकर अर्जुनके रथकी ध्वजामें अनेक प्रकारके रूपोंकी रचना की है ॥ ७ ॥

ध्वजे हि तस्मिन् रूपाणि चक्रुस्ते देवमायया ।

महाधनानि दिव्यानि महान्ति च लघूनि च ॥ ८ ॥

उन तीनोंने देवमायाके द्वारा उस ध्वजमें छोटी - बड़ी अनेक प्रकारकी बहुमूल्य एवं दिव्य मूर्तियोंका निर्माण किया है ॥ ८ ॥

भीमसेनानुरोधाय हनूमान् मारुतात्मजः ।

आत्मप्रतिकृतिं तस्मिन् ध्वज आरोपयिष्यति ॥ ९ ॥