श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 471–480

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 471–480

पृष्ठ 471

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 471 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भीमसेनके अनुरोधकी रक्षाके लिये पवननन्दन हनुमान्जी उस ध्वजमें युद्धके समय अपने स्वरूपको स्थापित करेंगे ॥ ९ ॥

सर्वा दिशो योजनमात्रमन्तरं स तिर्यगूर्ध्वं च रुरोध वै ध्वजः । न सज्जतेऽसौ तरुभिः संवृतोऽपि तथा हि माया विहिता भौमनेन ॥ १० ॥

उस ध्वजने एक योजनतक सम्पूर्ण दिशाओं तथा अगल-बगल एवं ऊपरके अवकाशको व्याप्त कर रखा था । विश्वकर्माने ऐसी माया रच रखी है कि वह ध्वज वृक्षोंसे आवृत अथवा अवरुद्ध होनेपर भी कहीं अटकता नहीं है ॥ १० ॥

यथाऽऽकाशे शक्रधनुः प्रकाशते न चैकवर्णं न च वेद्मि किं नु तत् । तथा ध्वजो विहितो भौमनेन बह्वाकारं दृश्यते रूपमस्य ॥ ११ ॥

जैसे आकाशमें बहुरंगा इन्द्रधनुष प्रकाशित होता है और यह समझमें नहीं आता कि वह क्या है? ठीक ऐसा ही विश्वकर्माका बनाया हुआ वह रंग- बिरंगा ध्वज है । उसका रूप अनेक प्रकारका दिखायी देता है ॥ यथाग्निधूमो दिवमेति रुद्ध्वा वर्णान् बिभ्रत् तैजसांश्चित्ररूपान् । तथा ध्वजो विहितो भौमनेन न चेद् भारो भविता नोत रोधः ॥ १२ ॥

जैसे अग्निसहित धूम विचित्र तेजोमय आकार और रंग धारण करके सब ओर फैलकर ऊपर आकाशकी ओर बढ़ता जाता है, उसी प्रकार विश्वकर्माने उस ध्वजका निर्माण किया है । उसके कारण रथपर कोई भार नहीं बढ़ता है और न उसकी गतिमें कहीं कोई रुकावट ही पैदा होती है ॥ १२ ॥

श्वेतास्तस्मिन् वातवेगाः सदश्वा दिव्या युक्ताश्चित्ररथेन दत्ताः । भुव्यन्तरिक्षे दिवि वा नरेन्द्र येषां गतिर्हीयते नात्र सर्वा । शतं यत् तत् पूर्यते नित्यकालं हतं हतं दत्तवरं पुरस्तात् ॥ १३ ॥

अर्जुनके उस रथमें वायुके समान वेगशाली दिव्य एवं उत्तम जातिके श्वेत अश्व जुते हुए हैं, जिन्हें गन्धर्वराज चित्ररथने दिया था । नरेन्द्र! पृथ्वी, आकाश तथा स्वर्ग आदि किसी भी स्थानमें उन अश्वोंकी पूर्ण गति क्षीण या अवरुद्ध नहीं होती है । उस रथमें पूरे सौ घोड़े सदा

पृष्ठ 472

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 472 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जुते रहते हैं । उनमें से यदि कोई मारा जाता है तो पहलेके दिये हुए वरके प्रभावसे नया घोड़ा उत्पन्न होकर उसके स्थानकी पूर्ति कर देता है ॥ १३ ॥

तथा राज्ञो दन्तवर्णा बृहन्तो रथे युक्ता भान्ति तद्वीर्यतुल्याः । ऋक्षप्रख्या भीमसेनस्य वाहा रथे वायोस्तुल्यवेगा बभूवुः ॥ १४ ॥

राजा युधिष्ठिरके रथमें भी वैसे ही शक्तिशाली श्वेतवर्णके विशाल अश्व जुते हुए हैं, जो अत्यन्त सुशोभित होते हैं । भीमसेनके घोड़ोंका रंग रीछके समान काला है । वे उनके रथमें जोते जानेपर वायुके समान तीव्र वेगसे चलते हैं ॥ १४ ॥

कल्माषाङ्गास्तित्तिरिचित्रपृष्ठा भ्रात्रा दत्ताः प्रीयता फाल्गुनेन । भ्रातुर्वीरस्य स्वैस्तुरङ्गैर्विशिष्टा मुदा युक्ताः सहदेवं वहन्ति ॥ १५ ॥

अर्जुनने प्रसन्न होकर अपने छोटे भाई सहदेवको जो अश्व प्रदान किये थे, जिनके सम्पूर्ण अंग विचित्र रंगके हैं और पृष्ठभाग भी तीतर पक्षीके समान चितकबरे प्रतीत होते हैं तथा जो वीर भाई अर्जुनके अपने अश्वोंकी अपेक्षा भी उत्कृष्ट हैं, ऐसे सुन्दर अश्व बड़ी प्रसन्नताके साथ सहदेवके रथका भार वहन करते हैं ॥ १५ ॥

माद्रीपुत्रं नकुलं त्वाजमीढ महेन्द्रदत्ता हरयो वाजिमुख्याः । समा वायोर्बलवन्तस्तरस्विनो वहन्ति वीरं वृत्रशत्रुं यथेन्द्रम् ॥ १६ ॥

अजमीढकुलनन्दन! देवराज इन्द्रके दिये हुए हरे रंगके उत्तम घोड़े, जो वायुके समान बलवान् तथा वेगवान् हैं, माद्रीकुमार वीर नकुलके रथका भार वहन करते हैं । ठीक उसी तरह, जैसे पहले वे वृत्रशत्रु देवेन्द्रका भार वहन किया करते थे ॥ १६ ॥

तुल्याश्चैभिर्वयसा विक्रमेण महाजवाश्चित्ररूपाः सदश्वाः । सौभद्रादीन् द्रौपदेयान् कुमारान् वहन्त्यश्वा देवदत्ता बृहन्तः ॥ १७ ॥

अवस्था और बल - पराक्रममें पूर्वोक्त अश्वोंके ही समान महान् वेगशाली, विचित्र रूप-रंगवाले उत्तम जातिके अश्व सुभद्रानन्दन अभिमन्युसहित द्रौपदीके पुत्रोंका भार वहन करते हैं । वे विशाल अश्व भी देवताओंके दिये हुए हैं ॥ १७ ॥

पृष्ठ 473

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 473 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते उद्योगपर्वणि यानसंधिपर्वणि संजयवाक्ये षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५६ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत उद्योगपर्वके अन्तर्गत यानसंधिपर्वमें संजयवाक्यविषयक छप्पनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५६ ॥

पृष्ठ 474

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 474 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सप्तपञ्चाशत्तमोऽध्यायः संजयद्वारा पाण्डवोंकी युद्धविषयक तैयारीका वर्णन, धृतराष्ट्रका विलाप, दुर्योधनद्वारा अपनी प्रबलताका प्रतिपादन, धृतराष्ट्रका उसपर अविश्वास तथा संजयद्वारा धृष्टद्युम्नकी शक्ति एवं संदेशका कथन धृतराष्ट्रउवाच

कांस्तत्र संजयापश्यः प्रीत्यर्थेन समागतान् ।

ये योत्स्यन्ते पाण्डवार्थे पुत्रस्य मम वाहिनीम् ॥ १ ॥

धृतराष्ट्रने पूछा — संजय! तुमने वहाँ युधिष्ठिरकी प्रसन्नताके लिये आये हुए किन- किन राजाओंको देखा था, जो पाण्डवोंके हितके लिये मेरे पुत्रकी सेनाके साथ युद्ध करेंगे? ॥ १ ॥

संजय उवाच

मुख्यमन्धकवृष्णीनामपश्यं कृष्णमागतम् ।

चेकितानं च तत्रैव युयुधानं च सात्यकिम् ॥ २ ॥

संजयने कहा— राजन्! मैंने वहाँ देखा कि वृष्णि और अन्धकवंशके प्रधान पुरुष भगवान् श्रीकृष्ण पधारे हुए हैं। वहाँ चेकितान और युयुधान सात्यकि भी उपस्थित हैं ॥ २ ॥

पृथगक्षौहिणीभ्यां तु पाण्डवानभिसंश्रितौ ।

महारथौ समाख्यातावुभौ पुरुषमानिनौ ॥ ३ ॥

अपनेको पौरुषशाली वीर माननेवाले वे दोनों विख्यात महारथी अलग- अलग एक -एक अक्षौहिणी सेनाके साथ पाण्डवोंकी सहायताके लिये आये हैं ॥ ३ ॥

अक्षौहिण्याथ पाञ्चाल्यो दशभिस्तनयैर्वृतः ।

सत्यजित्प्रमुखैर्वीरैर्धृष्टद्युम्नपुरोगमैः ॥ ४ ॥

द्रुपदो वर्धयन् मानं शिखण्डिपरिपालितः ।

उपायात् सर्वसैन्यानां प्रतिच्छाद्य तदा वपुः ॥ ५ ॥

पांचालनरेश द्रुपद धृष्टद्युम्न और सत्यजित् आदि दस वीर पुत्रोंके साथ शिखण्डीद्वारा सुरक्षित हो कवच आदिसे सम्पूर्ण सैनिकोंके शरीरोंको आच्छादित करके उन सबकी एक अक्षौहिणी सेनाके साथ युधिष्ठिरका मान बढ़ानेके लिये वहाँ आये हुए हैं ॥ ४-५ ॥ विराटः सह पुत्राभ्यां शङ्खेनैवोत्तरेण च ।

पृष्ठ 475

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 475 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सूर्यदत्तादिभिर्वीरैर्मदिराक्षपुरोगमैः ॥ ६ ॥

सहितः पृथिवीपालो भ्रातृभिस्तनयैस्तथा ।

अक्षौहिण्यैव सैन्यानां वृतः पार्थं समाश्रितः ॥ ७ ॥

राजा विराट अपने दो पुत्रों शंख और उत्तरको साथ लिये, सूर्यदत्त और मदिराक्ष आदि वीर भ्राताओं और अन्य पुत्रोंके साथ एक अक्षौहिणी सेनासे घिरे हुए कुन्तीपुत्र युधिष्ठिरकी सहायताके लिये उपस्थित हैं ॥

जारासंधिर्मागधश्च धृष्टकेतुश्च चेदिराट् ।

पृथक् पृथगनुप्राप्तौ पृथगक्षौहिणीवृतौ ॥ ८ ॥

जरासंधकुमार मगधनरेश सहदेव तथा चेदिराज धृष्टकेतु- ये दोनों भी अलग - अलग एक -एक अक्षौहिणी सेना लेकर आये हैं ॥ ८ ॥

केकया भ्रातरः पञ्च सर्वे लोहितकध्वजाः ।

अक्षौहिणीपरिवृताः पाण्डवानभिसंश्रिताः ॥ ९ ॥

लाल रंगकी ध्वजावाले जो पाँचों भाई केकयराजकुमार हैं, वे सभी एक अक्षौहिणी सेनाके साथ पाण्डवोंकी सेवामें उपस्थित हुए हैं ॥ ९ ॥

एतानेतावतस्तत्र तानपश्यं समागतान् ।

ये पाण्डवार्थे योत्स्यन्ति धार्तराष्ट्रस्य वाहिनीम् ॥ १० ॥

मैंने इन सबको इतनी सेनाओंके साथ वहाँ आया हुआ देखा है । ये लोग पाण्डवोंके हितके लिये दुर्योधनकी सेनाके साथ युद्ध करेंगे ॥ १० ॥

यो वेद मानुषं व्यूहं दैवं गान्धर्वमासुरम् ।

स तत्र सेनाप्रमुखे धृष्टद्युम्नो महारथः ॥ ११ ॥

जो मनुष्यों, देवताओं, गन्धर्वों तथा असुरोंकी भी व्यूहरचना-प्रणालीको जानते हैं, वे महारथी धृष्टद्युम्न पाण्डवपक्षकी सेनाके अग्रभागमें ( सेनापति होकर ) रहेंगे ॥ ११ ॥

भीष्मः शान्तनवो राजन् भागः क्लृप्तः शिखण्डिनः ।

तं विराटोऽनुसंयाता सार्धं मत्स्यैः प्रहारिभिः ॥ १२ ॥

राजन्! शान्तनुनन्दन भीष्मजीके वधका कार्य शिखण्डीको सौंपा गया है । राजा विराट मत्स्यदेशीय योद्धाओंके साथ शिखण्डीकी सहायताके लिये उसका अनुसरण करेंगे ॥ १२ ॥

ज्येष्ठस्य पाण्डुपुत्रस्य भागो मद्राधिपो बली ।

तौ तु तत्राब्रुवन् केचिद् विषमौ नो मताविति ॥ १३ ॥

बलवान् मद्रनरेश ज्येष्ठ पाण्डव युधिष्ठिरके हिस्सेमें पड़े हैं - युधिष्ठिर ही उनके साथ युद्ध करेंगे । परंतु यह बँटवारा सुनकर कुछ लोग वहाँ बोल उठे थे कि ये दोनों तो हमें परस्पर समान शक्तिशाली नहीं जान पड़ते ॥ १३ ॥

दुर्योधनः सहसुतः सार्धं भ्रातृशतेन च ।

पृष्ठ 476

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 476 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्राच्याश्च दाक्षिणात्याश्च भीमसेनस्य भागतः ॥ १४ ॥

अपने सौ भाइयों तथा पुत्रोंसहित दुर्योधन और पूर्व एवं दक्षिण दिशाके कौरवसैनिक भीमसेनका भाग नियत किये गये हैं ॥ १४ ॥

अर्जुनस्य तु भागेन कर्णो वैकर्तनो मतः ।

अश्वत्थामा विकर्णश्च सैन्धवश्च जयद्रथः ॥ १५ ॥

वैकर्तन कर्ण, अश्वत्थामा, विकर्ण और सिंधुराज जयद्रथ - ये सब अर्जुनके हिस्सेमें पड़े हैं ॥ १५ ॥

अशक्याश्चैव ये केचित् पृथिव्यां शूरमानिनः ।

सर्वांस्तानर्जुनः पार्थः कल्पयामास भागतः ॥ १६ ॥

इनके सिवा और भी अपनेको शूरवीर माननेवाले जो कोई नरेश इस भूमण्डलमें अजेय माने जाते हैं, उन सबको कुन्तीकुमार अर्जुनने अपना भाग निश्चित किया है ॥ १६ ॥

महेष्वासा राजपुत्रा भ्रातरः पञ्च केकयाः ।

केकयानेव भागेन कृत्वा योत्स्यन्ति संयुगे ॥ १७ ॥

पाँच भाई केकयराजकुमार भी महान् धनुर्धर हैं । वे समरांगणमें अपने विरोधी केकयदेशीय योद्धाओंको ही अपना भाग ( वध्य वैरी ) मानकर युद्ध करेंगे ॥ १७ ॥

तेषामेव कृतो भागो मालवाः शाल्वकास्तथा ।

त्रिगर्तानां चैव मुख्यौ यौ तौ संशप्तकाविति ॥ १८ ॥

मालव, शाल्व तथा त्रिगर्तदेशके सैनिक और संशप्तक- सेनाके दो प्रमुख वीर भी उन केकयराज- कुमारोंके ही भाग नियत किये गये हैं ॥ १८ ॥

दुर्योधनसुताः सर्वे तथा दुःशासनस्य च ।

सौभद्रेण कृतो भागो राजा चैव बृहद्बलः ॥ १ ९ ॥

दुर्योधन तथा दुःशासनके सभी पुत्र और राजा बृहद्बल सुभद्रानन्दन अभिमन्युके हिस्सेमें पड़े हैं ॥ १ ९ ॥

द्रौपदेया महेष्वासाः सुवर्णविकृतध्वजाः ।

धृष्टद्युम्नमुखा द्रोणमभियास्यन्ति भारत ॥ २० ॥

भरतनन्दन! सुवर्णनिर्मित ध्वजाओंसे युक्त महाधनुर्धर द्रौपदीपुत्र भी धृष्टद्युम्नके साथ द्रोणपर आक्रमण करेंगे ॥

चेकितानः सोमदत्तं द्वैरथे योद्धुमिच्छति ।

भोजं तु कृतवर्माणं युयुधानो युयुत्सति ॥ २१ ॥

चेकितान द्वैरथ - संग्राममें सोमदत्तके साथ युद्ध करना चाहते हैं । सात्यकि भोजवंशी कृतवर्माके साथ युद्ध करनेको उत्सुक हैं ॥ २१ ॥

सहदेवस्तु माद्रेयः शूरः संक्रन्दनो युधि ।

स्वमंशं कल्पयामास श्यालं ते सुबलात्मजम् ॥ २२ ॥

पृष्ठ 477

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 477 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महाराज! युद्धमें इन्द्रके समान पराक्रमी शूरवीर माद्रीनन्दन सहदेवने आपके साले सुबलपुत्र शकुनिको अपना भाग निश्चित किया है ॥ २२ ॥

उलूकं चैव कैतव्यं ये च सारस्वता गणाः ।

नकुलः कल्पयामास भागं माद्रवतीसुतः ॥ २३ ॥

उस धूर्त जुआरी शकुनिका पुत्र जो उलूक है तथा जो सारस्वतप्रदेशके सैनिक हैं, उन सबको माद्रीकुमार नकुलने अपना भाग नियत किया है ॥ २३ ॥

ये चान्ये पार्थिवा राजन् प्रत्युद्यास्यन्ति सङ्गरे ।

समाह्वानेन तांश्चापि पाण्डुपुत्रा अकल्पयन् ॥ २४ ॥

राजन्! दूसरे भी जो - जो नरेश ( आपकी ओरसे ) युद्धमें पदार्पण करेंगे, उन सबका भी नाम ले - लेकर पाण्डवोंने उन्हें अपना भाग निश्चित किया है ॥ २४ ॥

एवमेषामनीकानि प्रविभक्तानि भागशः ।

यत् ते कार्यं सपुत्रस्य क्रियतां तदकालिकम् ॥ २५ ॥

इस प्रकार पाण्डवोंकी सेनाएँ पृथक्- पृथक् भागोंमें बँटी हुई हैं । अब पुत्रोंसहित आपका जो कर्तव्य हो, उसे अविलम्ब पूरा करें ॥ २५ ॥

धृतराष्ट्रउवाच

न सन्ति सर्वे पुत्रा मे मूढा दुर्घृतदेविनः ।

येषां युद्धं बलवता भीमेन रणमूर्धनि ॥ २६ ॥

धृतराष्ट्र बोले- संजय! समरभूमिके प्रमुख भागमें बलवान् भीमसेनके साथ जिनका युद्ध होनेवाला है, वे कपटपूर्ण जूआ खेलनेवाले मेरे सभी मूर्ख पुत्र अब नहींके बराबर हैं ॥ २६ ॥

राजानः पार्थिवाः सर्वे प्रोक्षिताः कालधर्मणा ।

गाण्डीवाग्निं प्रवेक्ष्यन्ति पतङ्गा इव पावकम् ॥ २७ ॥

भूमण्डलके समस्त राजाओंका वध करनेके लिये मानो कालधर्मा यमराजने उनका प्रोक्षण ( संस्कार) किया है; अतः जैसे पतंग आगमें गिरते हैं, वैसे ही ये सब नरेश गाण्डीव धनुषकी आगमें समा जायँगे ॥ २७ ॥

विद्रुतां वाहिनीं मन्ये कृतवैरैर्महात्मभिः ।

तां रणे केऽनुयास्यन्ति प्रभग्नां पाण्डवैर्युधि ॥ २८ ॥

मैं तो समझता हूँ; जिनका हमलोगोंके साथ वैर ठन गया है, वे महात्मा पाण्डव समरांगणमें हमारी विशाल सेनाको अवश्य मार भगायेंगे । उनके द्वारा खदेड़ी हुई उस सेनाका अनुसरण अथवा सहयोग कौन कर सकेंगे? ॥ २८ ॥

सर्वे ह्यतिरथाः शूराः कीर्तिमन्तः प्रतापिनः ।

सूर्यपावकयोस्तुल्यास्तेजसा समितिञ्जयाः ॥ २ ९ ॥

पृष्ठ 478

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 478 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

समस्त पाण्डव अतिरथी शूरवीर, यशस्वी, प्रतापी, युद्धविजयी तथा अग्नि और सूर्यके समान तेजस्वी हैं ॥

येषां युधिष्ठिरो नेता गोप्ता च मधुसूदनः ।

योधौ च पाण्डवौ वीरौ सव्यसाचिवृकोदरौ ॥ ३० ॥

नकुलः सहदेवश्च धृष्टद्युम्नश्च पार्षतः ।

सात्यकिर्द्रुपदश्चैव धृष्टकेतुश्च सानुजः ॥ ३१ ॥

उत्तमौजाश्च पाञ्चाल्यो युधामन्युश्च दुर्जयः ।

शिखण्डी क्षत्रदेवश्च तथा वैराटिरुत्तरः ॥ ३२ ॥

काशयश्चेदयश्चैव मत्स्याः सर्वे च संजयाः ।

विराटपुत्रो बभ्रुश्च पञ्चालाश्च प्रभद्रकाः ॥ ३३ ॥

येषामिन्द्रोऽप्यकामानां न हरेत् पृथिवीमिमाम् ।

वीराणां रणधीराणां ये भिन्द्युः पर्वतानपि ॥ ३४ ॥

तान् सर्वगुणसम्पन्नानमनुष्यप्रतापिनः ।

क्रोशतो मम दुष्पुत्रो योद्धुमिच्छति संजय ॥ ३५ ॥

संजय! युधिष्ठिर जिनके नेता हैं, भगवान् मधुसूदन जिनके रक्षक हैं, पाण्डुपुत्र वीरवर अर्जुन और भीमसेन जिनके प्रमुख योद्धा हैं, नकुल, सहदेव, पृषवंशी धृष्टद्युम्न, सात्यकि, द्रुपद, धृष्टकेतु, सुकेतु, पांचालदेशीय उत्तमौजा, दुर्जय युधामन्यु, शिखण्डी, क्षत्रदेव, विराटकुमार उत्तर, काशि, चेदि तथा मत्स्यदेशके सैनिक, सृजयवंशी क्षत्रिय, विराटकुमार बभ्रु तथा पांचालदेशीय प्रभद्रकगण जिनके पक्षमें युद्धके लिये उद्यत हैं, जिनकी इच्छाके बिना देवराज इन्द्र भी इस पृथ्वीका अपहरण नहीं कर सकते, जो वीर तथा रणधीर हैं, जो पर्वतोंको भी विदीर्ण कर सकते हैं, जिनका प्रताप देवताओंके समान है तथा जो समस्त सद्गुणोंसे सम्पन्न हैं, उन्हीं पाण्डवोंके साथ मेरा दुष्ट पुत्र दुर्योधन मेरे चीखते - चिल्लाते हुए भी युद्ध करना चाहता है ॥ ३०–३५ ॥ दुर्योधन उवाच

उभौ स्व एकजातीयौ तथोभौ भूमिगोचरी ।

अथ कस्मात् पाण्डवानामेकतो मन्यसे जयम् ॥ ३६ ॥

दुर्योधन बोला- पिताजी! हम कौरव तथा पाण्डव दोनों एक ही जातिके हैं और दोनों इसी भूमिपर रहते हैं । फिर एकमात्र पाण्डवोंकी ही विजय होगी, यह धारणा आपने कैसे बना ली? ॥ ३६ ॥

पितामहं च द्रोणं च कृपं कर्णं च दुर्जयम् ।

जयद्रथं सोमदत्तमश्वत्थामानमेव च ॥ ३७ ॥

सुतेजसो महेष्वासानिन्द्रोऽपि सहितोऽमरैः ।

पृष्ठ 479

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 479 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अशक्तः समरे जेतुं किं पुनस्तात पाण्डवाः ॥ ३८ ॥

तात! पितामह भीष्म, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, दुर्जय वीर कर्ण, जयद्रथ, सोमदत्त तथा अश्वत्थामा, ये सभी उत्तम तेजस्वी और महान् धनुर्धर हैं। देवताओंसहित इन्द्र भी इन्हें युद्धमें जीत नहीं सकते; फिर पाण्डवोंकी तो बात ही क्या है? ॥ ३७-३८ ॥

सर्वे च पृथिवीपाला मदर्थे तात पाण्डवान् ।

आर्याः शस्त्रभृतः शूराः समर्थाः प्रतिबाधितुम् ॥ ३ ९ ॥

तात! ये सभी भूपाल श्रेष्ठ, शस्त्रधारी और शूरवीर होनेके साथ ही मेरे लिये पाण्डवोंको पीड़ा देनेमें समर्थ हैं ॥ ३ ९ ॥

न मामकान् पाण्डवास्ते समर्थाः प्रतिवीक्षितुम् ।

पराक्रान्तो ह्यहं पाण्डून् सपुत्रान् योद्धुमाहवे ॥ ४० ॥

पाण्डव मेरे पक्षके इन वीरोंकी ओर आँख उठाकर देखनेमें भी समर्थ नहीं हैं।

पुत्रोंसहित पाण्डवोंके साथ मैं अकेला ही समरांगणमें युद्ध करनेकी शक्ति रखता हूँ ॥

मत्प्रियं पार्थिवाः सर्वे ये चिकीर्षन्ति भारत ।

ते तानावारयिष्यन्ति ऐणेयानिव तन्तुना ॥ ४१ ॥

भरतनन्दन! जो भूपाल मेरा प्रिय करना चाहते हैं, वे सब उन पाण्डवोंको आगे बढ़नेसे उसी प्रकार रोक देंगे, जैसे फन्देसे हिरनके बच्चोंको रोका जाता है ॥

महता रथवंशेन शरजालैश्च मामकैः ।

अभिद्रुता भविष्यन्ति पञ्चालाः पाण्डवैः सह ॥ ४२ ॥

मेरे पक्षकी विशाल रथसेना तथा मेरे सैनिकोंके बाणसमूहोंसे आहत होकर पांचाल और पाण्डव भाग खड़े होंगे ॥ ४२ ॥

धृतराष्ट्रउवाच

उन्मत्त इव मे पुत्रो विलपत्येष संजय ।

न हि शक्तो रणे जेतुं धर्मराजं युधिष्ठिरम् ॥ ४३ ॥

धृतराष्ट्र बोले- संजय! मेरा यह पुत्र पागलके समान प्रलाप कर रहा है । यह युद्धमें धर्मराज युधिष्ठिरको कभी जीत नहीं सकता ॥ ४३ ॥

जानाति हि यथा भीष्मः पाण्डवानां यशस्विनाम् ।

बलवत्तां सपुत्राणां धर्मज्ञानां महात्मनाम् ॥ ४४ ॥

यतो नारोचयदयं विग्रहं तैर्महात्मभिः । पुत्रोंसहित धर्मज्ञ एवं यशस्वी महात्मा पाण्डव कितने बलशाली हैं, इस बातको भीष्मजी अच्छी तरह जानते हैं । इसीलिये उन्हें उन महात्माओंके साथ युद्ध छेड़नेकी बात पसंद नहीं आयी ॥ ४४ ॥

किंतु संजय मे ब्रूहि पुनस्तेषां विचेष्टितम् ॥ ४५ ॥

पृष्ठ 480

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 480 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कस्तांस्तरस्विनो भूयः संदीपयति पाण्डवान् ।

अर्चिष्मतो महेष्वासान् हविषा पावकानिव ॥ ४६ ॥

संजय! तुम पुनः मेरे सामने पाण्डवोंकी चेष्टाका वर्णन करो । कौन ऐसा वीर है, जो वेगशाली और तेजस्वी महाधनुर्धर पाण्डवोंको बार- बार उसी प्रकार उत्तेजित किया करता है, जैसे घीकी आहुति डालनेसे आग प्रज्वलित हो उठती है ॥ ४५-४६ ॥ संजय उवाच

धृष्टद्युम्नः सदैवैतान् संदीपयति भारत ।

युद्धयध्वमिति मा भैष्ट युद्धाद् भरतसत्तमाः ॥ ४७ ॥

संजयने कहा — भारत! धृष्टद्युम्न सदा ही इन पाण्डवोंको उत्तेजित करते रहते हैं । वे कहते हैं— ' भरतकुलभूषण पाण्डवो! आपलोग युद्ध करें, उससे तनिक भी भयभीत न हों ॥ ४७ ॥

ये केचित् पार्थिवास्तत्र धार्तराष्ट्रेण संवृताः ।

युद्धे समागमिष्यन्ति तुमुले शस्त्रसंकुले ॥ ४८ ॥

तान् सर्वानाहवे क्रुद्धान् सानुबन्धान् समागतान् ।

अहमेकः समादास्ये तिमिर्मत्स्यानिवौदकान् ॥ ४ ९ ॥

‘ धृतराष्ट्रपुत्र दुर्योधनके द्वारा एकत्र किये हुए जो- जो नरेश अस्त्र- शस्त्रोंकी मारकाटसे व्याप्त हुए भयानक संग्राममें मेरे सामने आयेंगे, वे कितने ही क्रोधमें भरे हुए क्यों न हों, सगे - सम्बन्धियोंसहित रणभूमिमें आये हुए उन सभी राजाओंको मैं अकेला ही उसी प्रकार वशमें कर लूँगा, जैसे तिमि नामक महामत्स्य जलकी दूसरी मछलियोंको निगल जाता है ॥

भीष्मं द्रोणं कृपं कर्णं द्रौणिं शल्यं सुयोधनम् ।

एतांश्चापि निरोत्स्यामि वेलेव मकरालयम् ॥ ५० ॥

' भीष्म, द्रोण, कृपाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा, शल्य तथा दुर्योधन – इन सबको मैं उसी भाँति आगे बढ़नेसे रोक दूँगा, जैसे किनारा समुद्रको रोके रखता है ' ॥ ५० ॥

तथा ब्रुवन्तं धर्मात्मा प्राह राजा युधिष्ठिरः ।

तव धैर्यं च वीर्यं च पञ्चालाः पाण्डवैः सह ॥ ५१ ॥

सर्वे समधिरूढाः स्म संग्रामान्नः समुद्धर ।

जानामि त्वां महाबाहो क्षत्रधर्मे व्यवस्थितम् ॥ ५२ ॥

समर्थमेकं पर्याप्तं कौरवाणां विनिग्रहे ।

पुरस्तादुपयातानां कौरवाणां युयुत्सताम् ॥ ५३ ॥

इस प्रकार बोलते हुए धृष्टद्युम्नसे धर्मात्मा राजा युधिष्ठिरने कहा — ‘ महाबाहो! पाण्डवोंसहित समस्त पांचाल वीर तुम्हारे धैर्य और पराक्रमका ही आश्रय लेकर युद्धके लिये उद्यत हुए हैं, इसलिये तुम्हीं इस संग्रामसे हमलोगोंका उद्धार करो । मैं जानता हूँ कि