श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 1361–1370

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1361–1370

पृष्ठ 1361

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1361 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वयशीत्यधिकशततमोऽध्यायः कर्णने अर्जुनपर शक्ति क्यों नहीं छोड़ी, इसके उत्तरमें संजयका धृतराष्ट्रसे और श्रीकृष्णका सात्यकिसे रहस्ययुक्त कथन धृतराष्ट्रउवाच

एकवीरवधे मोघा शक्तिः सूतात्मजे यदा ।

कस्मात् सर्वान् समुत्सृज्य स तां पार्थे न मुक्तवान् ॥ १ ॥

धृतराष्ट्रने पूछा- संजय! कर्णके पास जो शक्ति थी, वह यदि एक ही वीरका वध करके निष्फल हो जानेवाली थी तो उसने सबको छोड़कर अर्जुनपर ही उसका प्रहार क्यों नहीं किया? ॥ १ ॥

तस्मिन् हते हता हि स्युः सर्वे पाण्डवसृञ्जयाः ।

एकवीरवधे कस्माद् युद्धे न जयमादधे ॥ २ ॥

अर्जुनके मारे जानेपर समस्त सृजय और पाण्डव अपने - आप नष्ट हो जाते । अतः एक वीर अर्जुनका ही वध करके उसने युद्धमें क्यों नहीं विजय प्राप्त की? ॥ २ ॥

आहूतो न निवर्तेयमिति तस्य महाव्रतम् ।

स्वयं मार्गयितव्यः स सूतपुत्रेण फाल्गुनः ॥ ३ ॥

अर्जुनका तो यह महान् व्रत ही है कि युद्धमें किसीके बुलानेपर मैं पीछे नहीं लौट सकता; ऐसी दशामें सूतपुत्र कर्णको स्वयं ही अर्जुनकी खोज करनी चाहिये थी ॥ ३ ॥

ततो द्वैरथमानीय फाल्गुनं शक्रदत्तया ।

जघान न वृषः कस्मात् तन्ममाचक्ष्व संजय ॥ ४ ॥

संजय! इस प्रकार अर्जुनको द्वैरथयुद्धमें लाकर धर्मात्मा कर्णने इन्द्रकी दी हुई शक्तिसे उन्हें क्यों नहीं मार डाला? यह मुझे बताओ ॥ ४ ॥

नूनं बुद्धिविहीनश्चाप्यसहायश्च मे सुतः ।

शत्रुभिर्व्यंसितः पापः कथं नु स जयेदरीन् ॥ ५ ॥

निश्चय ही मेरा पुत्र दुर्योधन बुद्धिहीन और असहाय है । शत्रुओंने उसे ठग लिया । अब वह पापी अपने शत्रुओंपर कैसे विजय पा सकता है? ॥ ५ ॥

या ह्यस्य परमा शक्तिर्जयस्य च परायणम् ।

सा शक्तिर्वासुदेवेन व्यंसिता च घटोत्कचे ॥ ६ ॥

जो इसकी सबसे बड़ी शक्ति और विजयका आधार- स्तम्भ थी, उस दिव्य शक्तिको घटोत्कचपर चलवाकर श्रीकृष्णने व्यर्थ कर दिया ॥ ६ ॥

पृष्ठ 1362

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1362 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कुर्यथा हस्तगतं ह्रियेत् फलं बलीयसा ।

तथा शक्तिरमोघा सा मोघीभूता घटोत्कचे ॥ ७ ॥

जैसे कोई बलवान् पुरुष लुंजे ( टूटे ) -के हाथका फल छीन ले, उसी प्रकार श्रीकृष्णने उस अमोघ शक्तिको घटोत्कचपर चलवाकर अन्यत्रके लिये निष्फल कर दिया ॥ ७ ॥

यथा वराहस्य शुनश्च युध्यतो- स्तयोरभावे श्वपचस्य लाभः । मन्ये विद्वन् वासुदेवस्य तद्वद् युद्धे लाभः कर्णहैडिम्बयोर्वै ॥ ८ ॥

विद्वन्! जैसे सूअर और कुत्तेके आपसमें लड़नेपर उन दोनोंमेंसे किसीकी भी मृत्यु हो जाय तो चाण्डालको लाभ ही होता है, उसी प्रकार कर्ण और घटोत्कचके युद्धमें मैं वसुदेवनन्दन श्रीकृष्णका ही लाभ हुआ मानता हूँ ॥ ८ ॥

घटोत्कचो यदि हन्याद्धि कर्णं परो लाभः स भवेत् पाण्डवानाम् । वैकर्तनो वा यदि तं निहन्यात् तथापि कृत्यं शक्तिनाशात् कृतं स्यात् ॥ ९ ॥

घटोत्कच यदि कर्णको मार देगा तो पाण्डवोंको बहुत बड़ा लाभ होगा और यदि वैकर्तन कर्ण घटोत्कचको मार डालेगा तो भी इन्द्रकी दी हुई शक्तिका नाश हो जानेसे उनका ही प्रयोजन सिद्ध होगा ॥ ९ ॥

इति प्राज्ञः प्रज्ञयैतद् विचिन्त्य घटोत्कचं सूतपुत्रेण युद्धे । अघातयद् वासुदेवो नृसिंहः प्रियं कुर्वन् पाण्डवानां हितं च ॥ १० ॥

मनुष्योंमें सिंहके समान पराक्रमी बुद्धिमान् वसुदेवनन्दन श्रीकृष्णने अपनी बुद्धिसे यही सोचकर पाण्डवोंका प्रिय तथा हित करते हुए युद्धमें सूतपुत्र कर्णके द्वारा घटोत्कचको मरवा दिया ॥ १० ॥

संजय उवाच

एतच्चिकीर्षितं ज्ञात्वा कर्णस्य मधुसूदनः ।

नियोजयामास तदा द्वैरथे राक्षसेश्वरम् ॥ ११ ॥

घटोत्कचं महावीर्यं महाबुद्धिर्जनार्दनः ।

अमोघाया विघातार्थं राजन् दुर्मन्त्रिते तव ॥ १२ ॥

संजयने कहा — राजन्! कर्ण भी उस शक्तिसे अर्जुनका ही वध करना चाहता था । उसके इस अभिप्रायको जानकर परम बुद्धिमान् मधुसूदन भगवान् श्रीकृष्णने उस अमोघ

पृष्ठ 1363

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1363 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शक्तिको नष्ट करनेके लिये ही कर्णके साथ द्वैरथ युद्धमें उस समय महापराक्रमी राक्षसराज घटोत्कचको लगाया । महाराज! यह सब आपकी कुमन्त्रणाका ही फल है ॥ ११-१२ ॥

तदैव कृतकार्या हि वयं स्याम कुरूद्वह ।

न रक्षेद् यदि कृष्णस्तं पार्थं कर्णान्महारथात् ॥ १३ ॥

कुरुश्रेष्ठ! यदि श्रीकृष्ण महारथी कर्णसे कुन्तीकुमार अर्जुनकी रक्षा न करते तो हमलोग उसी समय कृतकार्य हो गये होते ॥ १३ ॥

साश्वध्वजरथः संख्ये धृतराष्ट्र पतेद् भुवि ।

विना जनार्दनं पार्थो योगानामीश्वरं प्रभुम् ॥ १४ ॥

महाराज धृतराष्ट्र! यदि योगेश्वर भगवान् श्रीकृष्ण न हों तो अर्जुन घोड़े, ध्वज और रथसहित निश्चय ही युद्धमें धराशायी हो जायँ ॥ १४ ॥

तैस्तैरुपायैर्बहुभी रक्ष्यमाणः स पार्थिव ।

जयत्यभिमुखः शत्रून् पार्थः कृष्णेन पालितः ॥ १५ ॥

राजन्! नाना प्रकारके विभिन्न उपायोंसे श्रीकृष्णद्वारा सुरक्षित रहकर ही अर्जुन सम्मुख युद्धमें शत्रुओंपर विजय पाते हैं ॥ १५ ॥

स विशेषात् त्वमोघायाः कृष्णोऽरक्षत पाण्डवम् ।

हन्यात् क्षिप्रं हि कौन्तेयं शक्तिर्वृक्षमिवाशनिः ॥ १६ ॥

श्रीकृष्णने विशेष प्रयत्न करके उस अमोघ शक्तिसे पाण्डुपुत्र अर्जुनकी रक्षा की है, नहीं तो जैसे वज्र गिरकर वृक्षको भस्म कर देता है, उसी प्रकार वह शक्ति कुन्तीकुमार अर्जुनको शीघ्र ही नष्ट कर देती ॥ १६ ॥

धृतराष्ट्रउवाच

विरोधी च कुमन्त्री च प्राज्ञमानी ममात्मजः ।

यस्यैव समतिक्रान्तो वधोपायो जयं प्रति ॥ १७ ॥

धृतराष्ट्रने कहा – संजय! मेरा पुत्र दुर्योधन सबका विरोधी और अपनेको ही सबसे अधिक बुद्धिमान् समझनेवाला है । उसके मन्त्री भी अच्छे नहीं हैं; इसीलिये अर्जुनके वध और विजय - लाभका यह अमोघ उपाय उसके हाथसे निकल गया है ॥ १७ ॥

स वा कर्णो महाबुद्धिः सर्वशस्त्रभृतां वरः ।

न मुक्तवान् कथं सूत ताममोघां धनंजये ॥ १८ ॥

सूत! समस्त शस्त्रधारियोंमें श्रेष्ठ कर्ण तो बड़ा बुद्धिमान् है; उसने स्वयं ही उस अमोघ शक्तिको अर्जुनपर कैसे नहीं छोड़ा? ॥ १८ ॥

तवापि समतिक्रान्तमेतद् गावल्गणे कथम् ।

एतमर्थं महाबुद्धे यत् त्वया नावबोधितः ॥ १ ९ ॥

पृष्ठ 1364

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1364 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परम बुद्धिमान् गवल्गणकुमार! तुम्हारे ध्यानसे यह बात कैसे निकल गयी कि तुमने कर्णको इसके विषयमें कुछ नहीं समझाया ॥ १ ९ ॥ संजय उवाच

दुर्योधनस्य शकुनेर्मम दुःशासनस्य च ।

रात्रौ रात्रौ भवत्येषा नित्यमेव समर्थना ॥ २० ॥

श्वः सर्वसैन्यान्युत्सृज्य जहि कर्ण धनंजयम् ।

प्रेष्यवत् पाण्डुपञ्चालानुपभोक्ष्यामहे ततः ॥ २१ ॥

संजयने कहा— राजन्! प्रतिदिन रातको दुर्योधन, शकुनि और दुःशासनका तथा मेरा भी कर्णसे यही आग्रह रहता था कि ' कर्ण! कल सबेरे तुम सारी सेनाओंको छोड़कर अर्जुनको मार डालो । फिर तो पाण्डवों और पांचालोंका हम भृत्योंके समान उपभोग करेंगे ॥ २०-२१ ॥

अथवा निहते पार्थे पाण्डवान्यतमं ततः ।

स्थापयेद् यदि वार्ष्णेयस्तस्मात्कृष्णो हि हन्यताम् ॥ २२ ॥

‘ यदि ऐसा सोचो कि अर्जुनके मारे जानेपर श्रीकृष्ण दूसरे किसी पाण्डवको युद्धके लिये खड़ा कर लेंगे तो श्रीकृष्णको ही मार डालो ॥ २२ ॥

कृष्णो हि मूलं पापडूनां पार्थः स्कन्ध इवोद्गतः ।

शाखा इवेतरे पार्थाः पञ्चालाः पत्रसंज्ञिताः ॥ २३ ॥

' श्रीकृष्ण ही पाण्डवोंकी जड़ हैं, अर्जुन ऊपरके तनेके समान हैं, अन्य कुन्तीपुत्र शाखाएँ हैं तथा पांचाल सैनिक पत्तोंके समान हैं ॥ २३ ॥

कृष्णाश्रयाः कृष्णबलाः कृष्णनाथाश्च पाण्डवाः ।

कृष्णः परायणं चैषां ज्योतिषामिव चन्द्रमाः ॥ २४ ॥

' श्रीकृष्ण ही पाण्डवोंके आश्रय, बल और रक्षक हैं । जैसे नक्षत्रोंके परम आश्रय चन्द्रमा हैं, उसी प्रकार इन पाण्डवोंका सबसे बड़ा सहारा श्रीकृष्ण हैं ॥ २४ ॥

तस्मात् पर्णानि शाखाश्च स्कन्धं चोत्सृज्य सूतज ।

कृष्णं हि विद्धि पाण्डूनां मूलं सर्वत्र सर्वदा ॥ २५ ॥

‘ अतः सूतनन्दन! तुम पत्तों, डालियों और तनेको छोड़कर जड़को ही काट दो । सर्वत्र और सदा श्रीकृष्णको ही पाण्डवोंकी जड़ समझो' ॥ २५ ॥

हन्याद् यदि हि दाशार्हं कर्णो यादवनन्दनम् ।

कृत्स्ना वसुमती राजन् वशे तस्य न संशयः ॥ २६ ।

राजन्! यदि कर्ण यादवनन्दन श्रीकृष्णको मार डालता, तो यह सारी पृथ्वी उसके वशमें हो जाती, इसमें संशय नहीं है ॥ २६ ॥

यदि हि स निहतः शयीत भूमौ

पृष्ठ 1365

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1365 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यदुकुलपाण्डवनन्दनो महात्मा । ननु तव वसुधा नरेन्द्र सर्वा सगिरिसमुद्रवना वशं व्रजेत ॥ २७ ॥

नरेन्द्र! यदि यदुकुल और पाण्डवोंको आनन्दित करनेवाले महात्मा श्रीकृष्ण उस शक्तिसे मारे जाकर रणभूमिमें सो जाते, तो पर्वत, समुद्र और वनोंसहित यह सारी पृथ्वी आपके वशमें आ जाती ॥ २७ ॥

सा तु बुद्धिः कृताप्येवं जाग्रति त्रिदशेश्वरे ।

अप्रमेये हृषीकेशे युद्धकालेऽप्यमुह्यत ॥ २८ ॥

ऐसा निश्चय कर लेनेके बाद भी जब वह युद्धके समय सदा सजग रहनेवाले अप्रमेयस्वरूप देवेश्वर भगवान् श्रीकृष्णके समीप जाता तो उसपर मोह छा जाता था ॥ २८ ॥

अर्जुनं चापि राधेयात् सदा रक्षति केशवः ।

न ह्येनमैच्छत् प्रमुखे सौतेः स्थापयितुं रणे ॥ २९ ॥

भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुनको सदा राधानन्दन कर्णसे बचाये रखते थे । उन्होंने रणभूमिमें अर्जुनको सूतपुत्र कर्णके सम्मुख खड़ा करनेकी कभी इच्छा नहीं की ॥

अन्यांश्चास्मै रथोदारानुपास्थापयदच्युतः ।

अमोघां तां कथं शक्तिं मोघां कुर्यामिति प्रभो ॥ ३० ॥

प्रभो! अपनी महिमासे कभी च्युत न होनेवाले भगवान् श्रीकृष्ण अन्यान्य महारथियोंको कर्णके पास इसलिये भेजा करते थे कि किसी प्रकार उस अमोघ शक्तिको व्यर्थ कर दूँ ॥ ३० ॥

यश्चैवं रक्षते पार्थं कर्णात् कृष्णो महामनाः ।

आत्मानं स कथं राजन् न रक्षेत् पुरुषोत्तमः ॥ ३१ ॥

राजन्! जो महामनस्वी पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण कर्णसे अर्जुनकी इस प्रकार रक्षा करते हैं, वे अपनी रक्षा कैसे नहीं करेंगे? ॥ ३१ ॥

परिचिन्त्य तु पश्यामि चक्रायुधमरिंदमम् ।

न सोऽस्ति त्रिषु लोकेषु यो जयेत जनार्दनम् ॥ ३२ ॥

मैं भलीभाँति सोच - विचारकर देखता हूँ तो तीनों लोकोंमें कोई ऐसा वीर उपलब्ध नहीं होता, जो शत्रुओंका दमन करनेवाले चक्रधारी भगवान् श्रीकृष्णको जीत सके ॥ ३२ ॥

ततः कृष्णं महाबाहुं सात्यकिः सत्यविक्रमः ।

पप्रच्छ रथशार्दूलः कर्णं प्रति महारथः ॥ ३३ ॥

तदनन्तर रथियोंमें सिंहके समान शूरवीर सत्यपराक्रमी महारथी सात्यकिने महाबाहु श्रीकृष्णसे कर्णके विषयमें इस प्रकार प्रश्न किया— ॥ ३३ ॥

अयं च प्रत्ययः कर्णे शक्तिश्चामितविक्रमा ।

पृष्ठ 1366

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1366 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किमर्थं सूतपुत्रेण न मुक्ता फाल्गुने तु सा ॥ ३४ ॥

' प्रभो! कर्णको उस शक्तिके प्रभावपर विश्वास तो था ही । वह अमित पराक्रम कर दिखानेवाली दिव्य शक्ति उसके हाथमें मौजूद भी थी, तथापि सूतपुत्रने अर्जुनपर उसका प्रयोग कैसे नहीं किया? ' ॥ ३४ ॥

श्रीवासुदेव उवाच

दुःशासनश्च कर्णश्च शकुनिश्च ससैन्धवः ।

सततं मन्त्रयन्ति स्म दुर्योधनपुरोगमाः ॥ ३५ ॥

कर्ण कर्ण महेष्वास रणेऽमितपराक्रम ।

नान्यस्य शक्तिरेषा ते मोक्तव्या जयतां वर ॥ ३६ ॥

ऋते महारथात् कर्ण कुन्तीपुत्राद् धनंजयात् । भगवान् श्रीकृष्ण बोले- सात्यके! दुःशासन, कर्ण, शकुनि और जयद्रथ — ये दुर्योधनको आगे रखकर सदा गुप्त मन्त्रणा करते और कर्णको यह सलाह देते थे कि ' रणभूमिमें अनन्त पराक्रम प्रकट करनेवाले, विजयी वीरोंमें श्रेष्ठ महाधनुर्धर कर्ण! तुम कुन्तीपुत्र महारथी अर्जुनको छोड़कर दूसरे किसीपर इस शक्तिको न छोड़ना ॥ ३५-३६३ स हि तेषामतियशा देवानामिव वासवः ॥ ३७ ॥

तस्मिन् विनिहते पार्थे पाण्डवाः सृञ्जयैः सह ।

भविष्यन्ति गतात्मानः सुरा इव निरग्नयः ॥ ३८ ॥

‘ क्योंकि देवताओंमें इन्द्रके समान उन पाण्डवोंमें अर्जुन ही सबसे अधिक यशस्वी हैं । अर्जुनके मारे जानेपर सृजयोंसहित पाण्डव मुखस्वरूप अग्निसे हीन देवताओंके समान

मृतप्राय हो जायँगे ॥। ३७-३८ ॥

तथेति च प्रतिज्ञातं कर्णेन शिनिपुङ्गव ।

हृदि नित्यं च कर्णस्य वधो गाण्डीवधन्वनः ॥ ३ ९ ॥

शिनिप्रवर! कर्णने वैसा ही करनेकी उनके सामने प्रतिज्ञा भी की थी । कर्णके हृदयमें नित्य - निरन्तर गाण्डीवधारी अर्जुनके वधका संकल्प उठता रहता था ॥

अहमेव तु राधेयं मोहयामि युधां वर ।

ततो नावासृजच्छक्तिं पाण्डवे श्वेतवाहने ॥ ४० ॥

योद्धाओंमें श्रेष्ठ सात्यके! परंतु मैं ही राधापुत्र कर्णको मोहित किये रहता था; इसीलिये श्वेतवाहन अर्जुनपर उसने वह शक्ति नहीं छोड़ी ॥ ४० ॥

फाल्गुनस्य हि सा मृत्युरिति चिन्तयतोऽनिशम् ।

न निद्रा न च मे हर्षो मनसोऽस्ति युधां वर ॥ ४१ ॥

पृष्ठ 1367

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1367 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वीरवर! वह शक्ति अर्जुनके लिये मृत्युस्वरूप है, इस चिन्तामें निरन्तर डूबे रहनेके कारण न तो मुझे नींद आती थी और न मेरे मनमें कभी हर्षका उदय होता था ॥

घटोत्कचे व्यंसितां तु दृष्ट्वा तां शिनिपुङ्गव ।

मृत्योरास्यान्तरान्मुक्तं पश्याम्यद्य धनंजयम् ॥ ४२ ॥

शिनिवंशशिरोमणे! वह शक्ति घटोत्कचपर छोड़ दी गयी, यह देखकर आज मैं यह समझता हूँ कि अर्जुन मौतके मुखसे निकल आये हैं ॥ ४२ ॥

न पिता न च मे माता न यूयं भ्रातरस्तथा ।

न च प्राणास्तथा रक्ष्या यथा बीभत्सुराहवे ॥ ४३ ॥

मुझे युद्धमें अर्जुनकी रक्षा जितनी आवश्यक प्रतीत होती है, उतनी पिता, माता, तुम-जैसे भाइयों तथा अपने प्राणोंकी रक्षा भी नहीं प्रतीत होती ॥ ४३ ॥

त्रैलोक्यराज्याद् यत् किंचिद् भवेदन्यत् सुदुर्लभम् ।

नेच्छेयं सात्वताहं तद् विना पार्थं धनंजयम् ॥ ४४ ॥

सात्यके! तीनों लोकोंके राज्यसे भी बढ़कर यदि कोई अत्यन्त दुर्लभ वस्तु हो तो उसे भी मैं कुन्तीनन्दन अर्जुनके बिना नहीं पाना चाहता ॥ ४४ ॥

अतः प्रहर्षः सुमहान् युयुधानाद्य मेऽभवत् ।

मृतं प्रत्यागतमिव दृष्ट्वा पार्थं धनंजयम् ॥ ४५ ॥

युयुधान! इसीलिये जैसे कोई मरकर लौट आया हो उसी प्रकार कुन्तीपुत्र अर्जुनको देखकर आज मुझे बड़ा भारी हर्ष हुआ था ॥ ४५ ॥

अतश्च प्रहितो युद्धे मया कर्णाय राक्षसः ।

न ह्यन्यः समरे रात्रौ शक्तः कर्णं प्रबाधितुम् ॥ ४६ ॥

इसी उद्देश्यसे मैंने युद्धमें कर्णका सामना करनेके लिये उस राक्षसको भेजा था । उसके सिवा दूसरा कोई रात्रिके समय समरांगणमें कर्णको पीड़ित नहीं कर सकता था ॥ संजय उवाच

इति सात्यकये प्राह तदा देवकिनन्दनः ।

धनंजयहिते युक्तस्तत्प्रिये सततं रतः ॥ ४७ ॥

संजय कहते हैं — महाराज! इस प्रकार अर्जुनके हितमें संलग्न और उनके प्रिय साधनमें निरन्तर तत्पर रहनेवाले भगवान् देवकीनन्दनने उस समय सात्यकिसे यह बात कही थी ॥ ४७ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि घटोत्कचवधपर्वणि रात्रियुद्धे कृष्णवाक्ये द्वयशीत्यधिकशततमोऽध्यायः ॥ १८२ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत घटोत्कचवधपर्वमें रात्रियुद्धके समय श्रीकृष्णवाक्यविषयक एक सौ बयासीवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ १८२ ॥

पृष्ठ 1368

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1368 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस पृष्ठ पर कोई पाठ नहीं मिला — ऊपर मूल चित्र देखें।

पृष्ठ 1369

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1369 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्र्यशीत्यधिकशततमोऽध्यायः धृतराष्ट्रका पश्चात्ताप, संजयका उत्तर एवं राजा युधिष्ठिरका शोक और भगवान् श्रीकृष्ण तथा महर्षि व्यासद्वारा उसका निवारण धृतराष्ट्रउवाच

कर्णदुर्योधनादीनां शकुनेः सौबलस्य च ।

अपनीतं महत् तात तव चैव विशेषतः ॥ १ ॥

यदि जानीथ तां शक्तिमेकघ्नीं सततं रणे ।

अनिवार्यामसह्यां च देवैरपि सवासवैः ॥ २ ॥

सा किमर्थं तु कर्णेन प्रवृत्ते समरे पुरा ।

न देवकीसुते मुक्ता फाल्गुने वापि संजय ॥ ३ ॥

धृतराष्ट्र बोले- तात संजय! कर्ण, दुर्योधन और सुबलपुत्र शकुनिका तथा विशेषतः तुम्हारा इस विषयमें महान् अन्याय है । यदि तुम लोग जानते थे कि यह शक्ति रणभूमिमें सदा किसी एक ही वीरको मार सकती है तथा इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता भी न तो इसे रोक सकते हैं और न इसका आघात ही सह सकते हैं, तब तुम्हारे सुझानेसे युद्ध आरम्भ होनेपर कर्णने पहले ही देवकीनन्दन श्रीकृष्ण अथवा अर्जुनपर वह शक्ति क्यों नहीं छोड़ी? ॥ १– ३ ॥ संजय उवाच

संग्रामाद् विनिवृत्तानां सर्वेषां नो विशाम्पते ।

रात्रौ कुरुकुलश्रेष्ठ मन्त्रोऽयं समजायत ॥ ४ ॥

प्रभातमात्रे श्वोभूते केशवायार्जुनाय वा ।

शक्तिरेषा हि मोक्तव्या कर्ण कर्णेति नित्यशः ॥ ५ ॥

संजयने कहा – प्रजानाथ! कुरुकुलश्रेष्ठ! प्रतिदिन संग्रामसे लौटनेपर रात्रिमें हमलोगोंकी यही सलाह हुआ करती थी कि ' कर्ण! तुम कल सबेरा होते ही श्रीकृष्ण अथवा अर्जुनपर यह शक्ति चला देना ' ॥ ४-५ ॥

ततः प्रभातसमये राजन् कर्णस्य दैवतैः ।

अन्येषां चैव योधानां सा बुद्धिर्नाश्यते पुनः ॥ ६ ॥

परंतु राजन्। प्रातःकाल आनेपर देवतालोग कर्ण तथा अन्य योद्धाओंके उस विचारको पुनः नष्ट कर देते थे ॥ ६ ॥

दैवमेव परं मन्ये यत् कर्णो हस्तसंस्थया ।

पृष्ठ 1370

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1370 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

न जघान रणे पार्थं कृष्णं वा देवकीसुतम् ॥ ७ ॥

मैं तो दैव ( प्रारब्ध ) -को ही सबसे बड़ा मानता हूँ, जिससे कर्णने हाथमें आयी हुई शक्तिके द्वारा रणभूमिमें कुन्तीकुमार अर्जुन अथवा देवकीनन्दन श्रीकृष्णका वध नहीं किया ॥ ७ ॥

तस्य हस्तस्थिता शक्तिः कालरात्रिरिवोद्यता ।

दैवोपहतबुद्धित्वान्न तां कर्णो विमुक्तवान् ॥ ८ ॥

कृष्णे वा देवकीपुत्रे मोहितो देवमायया ।

पार्थे वा शक्रकल्पे वै वधार्थं वासवीं प्रभो ॥ ९ ॥

कर्णके हाथमें स्थित हुई वह शक्ति कालरात्रिके समान शत्रुवधके लिये उद्यत थी; परंतु दैवके द्वारा बुद्धि मारी जानेके कारण देवमायासे मोहित हुए कर्णने इन्द्रकी दी हुई उस शक्तिको देवकीनन्दन श्रीकृष्ण अथवा इन्द्रके समान पराक्रमी अर्जुनपर उनके वधके लिये नहीं छोड़ा ॥ ८ - ९ ॥ धृतराष्ट्रउवाच

दैवेनोपहता यूयं स्वबुद्धया केशवस्य च ।

गता हि वासवी हत्वा तृणभूतं घटोत्कचम् ॥ १० ॥

धृतराष्ट्र बोले- संजय! निश्चय ही तुमलोग दैवके द्वारा मारे गये थे । श्रीकृष्णकी अपनी बुद्धिसे वह इन्द्रकी शक्ति तिनकेके समान घटोत्कचका वध करके चली गयी ॥ १० ॥

कर्णश्च मम पुत्राश्च सर्वे चान्ये च पार्थिवाः ।

तेन वै दुष्प्रणीतेन गता वैवस्वतक्षयम् ॥ ११ ॥

अब तो मैं समझता हूँ कि उस दुर्नीतिके कारण कर्ण, मेरे सभी पुत्र तथा अन्य भूपाल यमलोकमें जा पहुँचे ॥ ११ ॥

भूय एव तु मे शंस यथा युद्धमवर्तत ।

कुरूणां पाण्डवानां च हैडिम्बे निहते तदा ॥ १२ ॥

अब घटोत्कचके मारे जानेपर कौरवों तथा पाण्डवोंमें पुनः जिस प्रकार युद्ध आरम्भ हुआ, उसीका मुझसे वर्णन करो ॥ १२ ॥

ये च तेऽभ्यद्रवन् द्रोणं व्यूढानीकाः प्रहारिणः ।

सृञ्जयाः सह पञ्चालैस्तेऽप्यकुर्वन् कथं रणम् ॥ १३ ॥

प्रहार करनेमें कुशल जिन सृजयों और पांचालोंने अपनी सेनाका व्यूह बनाकर द्रोणाचार्यपर धावा किया था, उन्होंने किस प्रकार संग्राम किया? ॥ १३ ॥

सौमदत्तेर्वधाद् द्रोणमायान्तं सैन्धवस्य च ।

अमर्षाज्जीवितं त्यक्त्वा गाहमानं वरूथिनीम् ॥ १४ ॥

जृम्भमाणमिव व्याघ्रं व्यात्ताननमिवान्तकम् ।