श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 1591–1600

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1591–1600

पृष्ठ 1591

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1591 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ सभामें परशुराम, नारद और महर्षि कण्व आदिकी कही हुई हितकर बातें आपने नहीं मानी थीं । अब उन्हें स्मरण करके क्या आपके मनमें कष्ट नहीं हो रहा है? ॥ ७ ॥

सुहृदस्त्वद्धिते युक्तान् भीष्मद्रोणमुखान् परैः ।

निहतान् युधि संस्मृत्य कच्चिन्न कुरुषे व्यथाम् ॥ ८ ॥

' आपके हितमें लगे हुए भीष्म, द्रोण आदि जो सुहृद् युद्धमें शत्रुओंके हाथसे मारे गये हैं, उन्हें याद करके क्या आप व्यथाका अनुभव नहीं करते हैं? ' ॥ ८ ॥

तमेवंवादिनं राजा सूतपुत्रं कृताञ्जलिम् ।

सुदीर्घमथ निःश्वस्य दुःखार्त इदमब्रवीत् ॥ ९ ॥

हाथ जोड़कर ऐसी बातें कहनेवाले सूतपुत्र संजयसे दुःखातुर राजा धृतराष्ट्रने लंबी साँस खींचकर इस प्रकार कहा ॥ ९ ॥

धृतराष्ट्रउवाच

आपगेये हते शूरे दिव्यास्त्रवति संजय ।

द्रोणे च परमेष्वासे भृशं मे व्यथितं मनः ॥ १० ॥

धृतराष्ट्र बोले- संजय! दिव्यास्त्रोंके ज्ञाता शूरवीर गंगानन्दन भीष्म तथा महाधनुर्धर द्रोणाचार्यके मारे जानेसे मेरे मनमें बड़ी भारी व्यथा हो रही है ॥ १० ॥

यो रथानां सहस्राणि दंशितानां दशैव तु ।

अहन्यहनि तेजस्वी निजघ्ने वसुसम्भवः ॥ ११ ॥

तं हतं यज्ञसेनस्य पुत्रेणेह शिखण्डिना ।

पाण्डवेयाभिगुप्तेन श्रुत्वा मे व्यथितं मनः ॥ १२ ॥

जो तेजस्वी भीष्म साक्षात् वसुके अवतार थे और युद्धमें प्रतिदिन दस हजार कवचधारी रथियोंका संहार करते थे । उन्हींको यहाँ पाण्डुपुत्र अर्जुनसे सुरक्षित द्रुपदकुमार शिखण्डीने मार डाला है, यह सुनकर मेरे मनमें बड़ी व्यथा हो रही है ॥ ११-१२ ॥

भार्गवः प्रददौ यस्मै परमास्त्रं महात्मने ।

साक्षाद् रामेण यो बाल्ये धनुर्वेद उपाकृतः ॥ १३ ॥

यस्य प्रसादात् कौन्तेया राजपुत्रा महारथाः ।

महारथत्वं सम्प्राप्तास्तथान्ये वसुधाधिपाः ॥ १४ ॥

तं द्रोणं निहतं श्रुत्वा धृष्टद्युम्नेन संयुगे ।

सत्यसंधं महेष्वासं भृशं मे व्यथितं मनः ॥ १५ ॥

जिन महात्माको भृगुनन्दन परशुरामने उत्तम अस्त्र प्रदान किया था, जिन्हें बाल्यावस्थामें धनुर्वेदकी शिक्षा देनेके लिये साक्षात् परशुरामजीने अपना शिष्य बनाया था, जिनकी कृपासे कुन्तीके पुत्र राजकुमार पाण्डव महारथी हो गये तथा अन्यान्य नरेशोंने भी महारथी कहलानेकी योग्यता प्राप्त की थी, उन्हीं सत्य प्रतिज्ञ महाधनुर्धर द्रोणाचार्यको

पृष्ठ 1592

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1592 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धस्थलमें धृष्टद्युम्नके हाथसे मारा गया सुनकर मेरे मनमें बड़ी पीड़ा हो रही है ॥ १३— १५ ॥

ययोर्लोके पुमानस्त्रे न समोऽस्ति चतुर्विधे ।

तौ द्रोणभीष्मौ श्रुत्वा तु हतौ मे व्यथितं मनः ॥ १६ ॥

संसारमें चार प्रकारके अस्त्रोंकी विद्यामें जिनकी समानता करनेवाला दूसरा कोई पुरुष नहीं है, उन्हीं द्रोणाचार्य और भीष्मको मारा गया सुनकर मेरे मनमें बड़ा दुःख हो रहा ॥ १६ ॥

त्रैलोक्ये यस्य चास्त्रेषु न पुमान् विद्यते समः ।

तं द्रोणं हितं श्रुत्वा किमकुर्वत मामकाः ॥ १७ ॥

तीनों लोकोंमें दूसरा कोई पुरुष जिनके समान अस्त्रवेत्ता नहीं है, उन द्रोणाचार्यको मारा गया सुनकर मेरे पुत्रोंने क्या किया? ॥ १७ ॥

संशप्तकानां च बले पाण्डवेन महात्मना ।

धनंजयेन विक्रम्य गमिते यमसादनम् ॥ १८ ॥

नारायणास्त्रे च हते द्रोणपुत्रस्य धीमतः ।

विप्रद्रुतेष्वनीकेषु किमकुर्वत मामकाः ॥ १ ९ ॥

महात्मा पाण्डुपुत्र अर्जुनने पराक्रम करके संशप्तकोंकी सारी सेनाको यमलोक पहुँचा दिया और बुद्धिमान् द्रोणकुमार अश्वत्थामाका नारायणास्त्र भी जब शान्त हो गया, उस समय अपनी सेनाओंमें भगदड़ मच जानेपर मेरे पुत्रोंने क्या किया? ॥ १८-१९ ॥

विप्रद्रुतानहं मन्ये निमग्नान् शोकसागरे ।

प्लवमानान् हते द्रोणे सन्ननौकानिवार्णवे ॥ २० ॥

मैं तो समझता हूँ, द्रोणाचार्यके मारे जानेपर मेरे सारे सैनिक भाग चले होंगे, शोकके समुद्रमें डूब गये होंगे, उनकी दशा समुद्रमें नाव मारी जानेपर वहाँ हाथोंसे तैरनेवाले मनुष्योंके समान संकटपूर्ण हो गयी होगी ॥ २० ॥

दुर्योधनस्य कर्णस्य भोजस्य कृतवर्मणः ।

मद्रराजस्य शल्यस्य द्रौणेश्चैव कृपस्य च ॥ २१ ॥

मत्पुत्रस्य च शेषस्य तथान्येषां च संजय ।

विप्रद्रुतेष्वनीकेषु मुखवर्णोऽभवत् कथम् ॥ २२ ॥

संजय! जब सारी सेनाएँ भाग गयीं, तब दुर्योधन, कर्ण, भोजवंशी कृतवर्मा, मद्रराज शल्य, द्रोणकुमार अश्वत्थामा, कृपाचार्य, मरनेसे बचे हुए मेरे पुत्र तथा अन्य लोगोंके मुखकी कान्ति कैसी हो गयी थी? ॥ २१-२२ ॥

एतत् सर्वं यथावृत्तं तथा गावल्गणे मम ।

आचक्ष्व पाण्डवेयानां मामकानां च विक्रमम् ॥ २३ ॥

पृष्ठ 1593

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1593 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

गवल्गणकुमार! मेरे तथा पाण्डुके पुत्रोंके पराक्रमसे सम्बन्ध रखनेवाला यह सारा वृत्तान्त यथार्थरूपसे मुझे कह सुनाओ ॥ २३ ॥

संजय उवाच

तवापराधाद् यद् वृत्तं कौरवेयेषु मारिष ।

तच्छ्रुत्वा मा व्यथां कार्षीर्दिष्टे न व्यथते बुधः ॥ २४ ॥

संजयने कहा – माननीय नरेश! आपके अपराधसे कौरवोंपर जो कुछ बीता है, उसे सुनकर दुःख न मानियेगा; क्योंकि दैववश जो दुःख प्राप्त होता है, उससे विद्वान् पुरुष व्यथित नहीं होते हैं ॥ २४ ॥

यस्मादभावी भावी वा भवेदर्थो नरं प्रति ।

अप्राप्तौ तस्य वा प्राप्तौ न कश्चिद् व्यथते बुधः ॥ २५ ॥

प्रारब्धवश मनुष्यको अभीष्ट वस्तुकी प्राप्ति हो भी जाती है और नहीं भी होती है । अतः उसकी प्राप्ति हो या न हो, किसी भी दशामें कोई ज्ञानी पुरुष ( हर्ष या ) कष्टका अनुभव नहीं करता है ॥ २५ ॥

धृतराष्ट्रउवाच

न व्यथाभ्यधिका काचिद् विद्यते मम संजय ।

दिष्टमेतत् पुरा मन्ये कथयस्व यथेच्छकम् ॥ २६ ॥

धृतराष्ट्र बोले- संजय! मुझे इससे अधिक कोई व्यथा नहीं होगी, मैं पहलेसे ही ऐसा मानता हूँ कि यह अवश्यम्भावी दैवका विधान है; अतः तुम इच्छानुसार सारा वृत्तान्त कहो ॥ २६ ॥

इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि धृतराष्ट्रसंजयसंवादे द्वितीयोऽध्यायः ॥ २ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें धृतराष्ट्र- संजयसंवादविषयक दूसरा अध्याय पूरा हुआ॥ २ ॥

* अस्त्रोंके चार भेद इस प्रकार हैं- मुक्त, अमुक्त, यन्त्रमुक्त तथा मुक्तामुक्त । जो धनुष या हाथसे शत्रुपर फेंके जाते हैं, वे मुक्त कहलाते हैं, जैसे बाण आदि । जिन्हें हाथमें लिये हुए ही प्रहार किया जाता है, उन अस्त्रोंको अमुक्त कहते हैं, जैसे तलवार आदि । जो यन्त्रसे फेंके जाते हैं, वे यन्त्रमुक्त कहलाते हैं, जैसे गोला आदि तथा जिस अस्त्रको छोड़कर पुनः उसका उपसंहार किया जाता है, अर्थात् जो शत्रुपर चोट करके पुनः प्रयोग करनेवालेके हाथमें आ जाते हैं, वे मुक्तामुक्त कहलाते हैं, जैसे श्रीकृष्णका सुदर्शन चक्र और इन्द्रका वज्र आदि ।

पृष्ठ 1594

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1594 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तृतीयोऽध्यायः दुर्योधनके द्वारा सेनाको आश्वासन देना तथा सेनापति कर्णके युद्ध और वधका संक्षिप्त वृत्तान्त संजय उवाच

हते द्रोणे महेष्वासे तव पुत्रा महारथाः ।

बभूवुरस्वस्थमुखा विषण्णा गतचेतसः ॥ १ ॥

संजयने कहा – महाराज! महाधनुर्धर द्रोणाचार्यके मारे जानेपर आपके महारथी पुत्र विषादग्रस्त और अचेत- से हो गये । उनके मुखपर अस्वस्थताका चिह्न स्पष्ट दिखायी देने लगा ॥ १ ॥

अवाङ्मुखाः शस्त्रभृतः सर्व एव विशाम्पते ।

अप्रेक्षमाणाः शोकार्ता नाभ्यभाषन् परस्परम् ॥ २ ॥

प्रजानाथ! सभी शस्त्रधारी सैनिक मुँह नीचे किये शोकसे व्याकुल हो गये । वे एक-दूसरेकी ओर न तो देखते थे और न बात ही करते थे ॥ २ ॥

तान् दृष्ट्वा व्यथिताकारान् सैन्यानि तव भारत ।

ऊर्ध्वमेव निरैक्षन्त दुःखत्रस्तान्यनेकशः ॥ ३ ॥

भरतनन्दन! उन सबको विषादमें डूबा हुआ देख आपकी अनेक सेनाएँ भी दुःखसे संत्रस्त हो ऊपरकी ओर ही दृष्टिपात करने लगीं ॥ ३ ॥

शस्त्राण्येषां तु राजेन्द्र शोणिताक्तानि सर्वशः ।

प्राभ्रश्यन्त कराग्रेभ्यो दृष्ट्वा द्रोणं हतं युधि ॥ ४ ॥

राजेन्द्र! युद्धमें द्रोणाचार्यको मारा गया देख खूनसे रँगे हुए इन सैनिकोंके शस्त्र हाथोंसे छूटकर गिर पड़े ॥

तानि बद्धान्यरिष्टानि लम्बमानानि भारत ।

अदृश्यन्त महाराज नक्षत्राणि यथा दिवि ॥ ५ ॥

भरतवंशी महाराज! कमर आदिमें बँधकर लटकते हुए वे अस्त्र- शस्त्र आकाशसे टूटते हुए नक्षत्रोंके समान दिखायी दे रहे थे ॥ ५ ॥

तथा तु स्तिमितं दृष्ट्वा गतसत्त्वमवस्थितम् ।

बलं तव महाराज राजा दुर्योधनोऽब्रवीत् ॥ ६ ॥

नरेश्वर! इस प्रकार आपकी सेनाको प्राणहीन -सी निश्चल खड़ी देख राजा दुर्योधनने कहा— ॥ ६ । | भवतां बाहुवीर्यं हि समाश्रित्य मया युधि ।

पृष्ठ 1595

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1595 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पाण्डवेयाः समाहूता युद्धं चेदं प्रवर्तितम् ॥ ७ ॥

‘ वीरो! आपलोगोंके बाहुबलका भरोसा करके मैंने युद्धके लिये पाण्डवोंको ललकारा है और यह युद्ध आरम्भ किया है ॥ ७ ॥

तदिदं निहते द्रोणे विषण्णमिव लक्ष्यते ।

युध्यमानाश्च समरे योधा वध्यन्ति सर्वशः ॥ ८ ॥

जयो वापि वधो वापि युध्यमानस्य संयुगे ।

भवेत् किमत्र चित्रं वै युध्यध्वं सर्वतोमुखाः ॥ ९ ॥

‘ परंतु द्रोणाचार्यके मारे जानेपर यह सारी सेना विषादमें डूबी हुई - सी दिखायी देती है । समर- भूमिमें युद्ध करनेवाले प्रायः सभी योद्धा शत्रुओंके हाथसे मारे जाते हैं । रणभूमिमें जूझनेवाले वीरको कभी विजय भी प्राप्त होती है और कभी उसका वध भी हो जाता है । इसमें आश्चर्यकी कौन - सी बात है? अतः आपलोग सब ओर मुँह करके उत्साहपूर्वक युद्ध करें ॥ ८ - ९ ॥

पश्यध्वं च महात्मानं कर्णं वैकर्तनं युधि ।

प्रचरन्तं महेष्वासं दिव्यैरस्त्रैर्महाबलम् ॥ १० ॥

'देखिये, महामना, महाधनुर्धर और महाबली वैकर्तन कर्ण अपने दिव्यास्त्रोंके साथ किस प्रकार युद्धमें विचर रहा है? ॥ १० ॥

यस्य वै युधि संत्रासात् कुन्तीपुत्रो धनंजयः ।

निवर्तते सदा मन्दः सिंहात् क्षुद्रमृगो यथा ॥ ११ ॥

‘ जिसके भयसे वह कुन्तीका मूर्ख पुत्र अर्जुन सदा उसी प्रकार मुँह मोड़ लेता है, जैसे सिंहके सामनेसे क्षुद्र मृग भाग जाता है ॥ ११ ॥

येन नागायुतप्राणो भीमसेनो महाबलः ।

मानुषेणैव युद्धेन तामवस्थां प्रवेशितः ॥ १२ ॥

‘ जिसने दस हजार हाथियोंके समान बलवाले महाबली भीमसेनको मानव--युद्धके द्वारा ही वैसी दुरवस्थामें डाल दिया था ॥ १२ ॥

येन दिव्यास्त्रविच्छूरो मायावी स घटोत्कचः ।

अमोघया रणे शक्त्या निहतो भैरवं नदन् ॥ १३ ॥

‘जिसने रणभूमिमें भयंकर गर्जना करनेवाले दिव्यास्त्रवेत्ता, शूरवीर मायावी घटोत्कचको अपनी अमोघ शक्तिसे मार डाला था ॥ १३ ॥

तस्य दुर्वारवीर्यस्य सत्यसंधस्य धीमतः ।

बाह्वोर्द्रविणमक्षय्यमद्य द्रक्ष्यथ संयुगे ॥ १४ ॥

‘ जिसके पराक्रमको रोकना अत्यन्त कठिन है, उस सत्यप्रतिज्ञ बुद्धिमान् कर्णके अक्षय बाहुबलको आज आपलोग समरांगणमें देखेंगे ॥ १४ ॥

द्रोणपुत्रस्य विक्रान्तं राधेयस्यैव चोभयोः ।

पृष्ठ 1596

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1596 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पश्यन्तु पाण्डुपुत्रास्ते विष्णुवासवयोरिव ॥ १५ ॥

‘ आज पाण्डव भगवान् विष्णु और इन्द्रके समान शक्तिशाली द्रोणपुत्र तथा राधापुत्र दोनोंके पराक्रमको देखें ॥ १५ ॥

सर्व एव भवन्तश्च शक्ताः प्रत्येकशोऽपि वा ।

पाण्डुपुत्रान् रणे हन्तुं ससैन्यान् किमु संहताः ॥ १६ ॥

वीर्यवन्तः कृतास्त्राश्च द्रक्ष्यथाद्य परस्परम् । ‘ आप सभी योद्धाओंमेंसे प्रत्येक वीर रणभूमिमें सेनासहित पाण्डवोंको मार डालनेकी शक्ति रखता है । फिर जब आपलोग संगठित होकर युद्ध करें तो क्या नहीं कर सकते हैं? आप पराक्रमी और अस्त्रविद्याके विद्वान् हैं; अतः आज एक- दूसरेको अपना- अपना पुरुषार्थ दिखावें ' ॥ १६३ ॥

संजय उवाच

एवमुक्त्वा ततः कर्णं चक्रे सेनापतिं तदा ।

तव पुत्रो महावीर्यो भ्रातृभिः सहितोऽनघ ॥ १७ ॥

संजय कहते हैं — निष्पाप नरेश! ऐसा कहकर आपके महापराक्रमी पुत्र दुर्योधनने अपने भाइयोंके साथ मिलकर कर्णको सेनापति बनाया ॥ १७ ॥

सैनापत्यमथावाप्य कर्णो राजन् महारथः ।

सिंहनादं विनद्योच्चैः प्रायुध्यत रणोत्कटः ॥ १८ ॥

राजन्! सेनापतिका पद पाकर महारथी कर्ण उच्चस्वरसे सिंहनाद करके रणोन्मत्त होकर युद्ध करने लगा ॥

स सृजयानां सर्वेषां पञ्चालानां च मारिष ।

केकयानां विदेहानां चकार कदनं महत् ॥ १ ९ ॥

मान्यवर! उसने समस्त सृजयों, पांचालों, केकयों और विदेहोंका महान् संहार किया ॥ १ ९ ॥

तस्येषुधाराः शतशः प्रादुरासञ्छरासनात् ।

अग्रे पुखे च संसक्ता यथा भ्रमरपङ्क्तयः ॥ २० ॥

उसके धनुषसे सैकड़ों बाणधाराएँ, जो अग्रभाग और पुच्छभागमें परस्पर सटी हुई थीं, भ्रमरपंक्तियोंके समान प्रकट होने लगीं ॥ २० ॥

स पीडयित्वा पञ्चालान् पाण्डवांश्च तरस्विनः ।

हत्वा सहस्रशो योधानर्जुनेन निपातितः ॥ २१ ॥

वह पांचालों और वेगशाली पाण्डवोंको पीड़ित करके सहस्रों योद्धाओंको मारकर अन्तमें अर्जुनके हाथसे मारा गया ॥ २१ ॥

इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि संजयवाक्यं नाम तृतीयोऽध्यायः ॥ ३ ॥

पृष्ठ 1597

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1597 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस प्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें संजयवाक्य नामक तीसरा अध्याय पूरा हुआ ॥ ३ ॥

पृष्ठ 1598

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1598 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चतुर्थोऽध्यायः धृतराष्ट्रका शोक और समस्त स्त्रियोंकी व्याकुलता वैशम्पायन उवाच

एतच्छ्रुत्वा महाराज धृतराष्ट्रोऽम्बिकासुतः ।

शोकस्यान्तमपश्यन् वै हतं मेने सुयोधनम् ॥ १ ॥

विह्वलः पतितो भूमौ नष्टचेता इव द्विपः । वैशम्पायनजी कहते हैं - महाराज! यह सुनकर अम्बिकानन्दन धृतराष्ट्रने यह मान लिया कि अब दुर्योधन भी मारा ही गया । उन्हें अपने शोकका कहीं अन्त नहीं दिखायी देता था । वे अचेत हुए हाथीके समान व्याकुल होकर पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ १३ ॥

तस्मिन् निपतिते भूमौ विह्वले राजसत्तमे ॥ २ ॥

आर्तनादो महानासीत् स्त्रीणां भरतसत्तम । भरतश्रेष्ठ जनमेजय! राजाओंमें सर्वश्रेष्ठ धृतराष्ट्रके व्याकुल होकर पृथ्वीपर गिर जानेसे महलमें स्त्रियोंका महान् आर्तनाद गूँज उठा ॥ २३ ॥

स शब्दः पृथिवीं कृत्स्नां पूरयामास सर्वशः ॥ ३ ॥

शोकार्णवे महाघोरे निमग्ना भरतस्त्रियः ।

रुरुदुर्दुःखशोकार्ता भृशमुद्विग्नचेतसः ॥ ४ ॥

रोदनका वह शब्द वहाँके समूचे भूमण्डलमें व्याप्त हो गया । भरतकुलकी स्त्रियाँ अत्यन्त घोर शोक- समुद्रमें डूब गयीं, उनका चित्त अत्यन्त उद्विग्न हो गया और वे दुःख-शोकसे कातर हो फूट - फूटकर रोने लगीं ॥ ३-४ ॥

राजानं च समासाद्य गान्धारी भरतर्षभ ।

निःसंज्ञा पतिता भूमौ सर्वाण्यन्तः पुराणि च ॥ ५ ॥

भरतभूषण! गान्धारी देवी राजा धृतराष्ट्रके समीप आकर बेहोश हो भूमिपर गिर गयीं ।

अन्तःपुरकी सारी स्त्रियोंकी यही दशा हुई ॥ ५ ॥

ततस्ताः संजयो राजन् समाश्वासयदातुराः ।

मुह्यमानाः सुबहुशो मुञ्चन्त्यो वारि नेत्रजम् ॥ ६ ॥

राजन्! तब संजयने नेत्रोंसे आँसूओंकी धारा बहाती हुई राजमहलकी उन बहुसंख्यक महिलाओंको, जो आतुर एवं मूर्च्छित हो रही थीं, धीरे- धीरे धीरज बँधाया ॥ ६ ॥

समाश्वस्ताः स्त्रियस्तास्तु वेपमाना मुहुर्मुहुः ।

कदल्य इव वातेन धूयमानाः समन्ततः ॥ ७ ॥

आश्वासन पाकर भी वे स्त्रियाँ चारों ओरसे वायु - द्वारा हिलाये जाते हुए केलेके वृक्षोंकी भाँति बारंबार काँप रही थीं ॥ ७ ॥

पृष्ठ 1599

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1599 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजानं विदुरश्चापि प्रज्ञाचक्षुषमीश्वरम् ।

आश्वासयामास तदा सिञ्चंस्तोयेन कौरवम् ॥ ८ ॥

तत्पश्चात् विदुरने भी ऐश्वर्यशाली कुरुवंशी प्रज्ञाचक्षु राजा धृतराष्ट्रके ऊपर जल छिड़ककर उन्हें होशमें लानेकी चेष्टा की ॥ ८ ॥

स लब्ध्वा शनकैः संज्ञां ताश्च दृष्ट्वा स्त्रियो नृपः ।

उन्मत्त इव राजेन्द्र स्थितस्तूष्णीं विशाम्पते ॥ ९ ॥

राजेन्द्र! प्रजानाथ! धीरे- धीरे होशमें आनेपर धृतराष्ट्र अपने घरकी स्त्रियोंको वहाँ उपस्थित जान पागलके समान चुपचाप बैठे रह गये ॥ ९ ॥

ततो ध्यात्वा चिरं कालं निःश्वस्य च पुनः पुनः ।

स्वान् पुत्रान् गर्हयामास बहु मेने च पाण्डवान् ॥ १० ॥

तदनन्तर दीर्घकालतक चिन्ता करनेके पश्चात् वे बारंबार लंबी साँस खींचते हुए अपने पुत्रोंकी निन्दा और पाण्डवोंकी अधिक प्रशंसा करने लगे ॥ १० ॥

गर्हयंश्चात्मनो बुद्धिं शकुनेः सौबलस्य च ।

ध्यात्वा तु सुचिरं कालं वेपमानो मुहुर्मुहुः ॥ ११ ॥

उन्होंने अपनी और सुबलपुत्र शकुनिकी बुद्धिको भी कोसा। फिर बहुत देरतक चिन्तामग्न रहनेके पश्चात् वे बारंबार काँपने लगे ॥ ११ ॥

संस्तभ्य च मनो भूयो राजा धैर्यसमन्वितः ।

पुनर्गावल्गणिं सूतं पर्यपृच्छत संजयम् ॥ १२ ॥

फिर मनको किसी तरह स्थिर करके राजाने धैर्य धारण किया और गवल्गणके पुत्र सारथि संजयसे इस प्रकार पूछा- ॥ १२ ॥

यत् त्वया कथितं वाक्यं श्रुतं संजय तन्मया ।

कच्चिद् दुर्योधनः सूत न गतो वै यमक्षयम् ॥ १३ ॥

जये निराशः पुत्रो मे सततं जयकामुकः ।

ब्रूहि संजय तत्त्वेन पुनरुक्तां कथामिमाम् ॥ १४ ॥

‘ संजय! तुमने जो बात कही है, वह तो मैंने सुन ली, किंतु एक बात बताओ । निरन्तर विजयकी इच्छा रखनेवाला मेरा पुत्र दुर्योधन अपनी विजयसे निराश हो कहीं यमराजके लोकमें तो नहीं चला गया? संजय! तुम इस कही हुई बातको भी फिर यथार्थरूपसे कह सुनाओ ' ॥ १३-१४ ॥

एवमुक्तोऽब्रवीत् सूतो राजानं जनमेजय ।

हतो वैकर्तनो राजन् सह पुत्रैर्महारथः ॥ १५ ॥

भ्रातृभिश्च महेष्वासैः सूतपुत्रैस्तनुत्यजैः । जनमेजय! उनके ऐसा कहनेपर सारथि संजय राजासे इस प्रकार बोला – ' राजन्! महारथी वैकर्तन कर्ण अपने पुत्रों तथा शरीरका मोह छोड़कर युद्ध करनेवाले महाधनुर्धर

पृष्ठ 1600

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 1600 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सूतजातीय भाइयोंके साथ मार डाला गया ॥

दुःशासनश्च निहतः पाण्डवेन यशस्विना ।

पीतं च रुधिरं कोपाद् भीमसेनेन संयुगे ॥ १६ ॥

‘साथ ही यशस्वी पाण्डुपुत्र भीमसेनने रणभूमिमें दुःशासनको मार दिया 3 क्रोधपूर्वक उसका खून भी पी लिया ' ॥ १६ ॥

इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि धृतराष्ट्रशोको नाम चतुर्थोऽध्यायः ॥ ४ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें धृतराष्ट्रका शोक नामक चौथा अध्याय पूरा हुआ ॥ ४ ॥