श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 181–190

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 181–190

पृष्ठ 181

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 181 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकविंशोऽध्यायः द्रोणाचार्यके द्वारा सत्यजित्, शतानीक, दृढसेन, क्षेम, वसुदान तथा पांचालराजकुमार आदिका वध और पाण्डव- सेनाकी पराजय संजय उवाच

ततो युधिष्ठिरो द्रोणं दृष्ट्वाऽन्तिकमुपागतम् ।

महता शरवर्षेण प्रत्यगृह्णादभीतवत् ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! तदनन्तर युधिष्ठिरने द्रोणको अपने समीप आया देख एक निर्भय वीरकी भाँति बाणोंकी बड़ी भारी वर्षा करके उन्हें रोक दिया ॥

ततो हलहलाशब्द आसीद् यौधिष्ठिरे बले ।

जिघृक्षति महासिंहे गजानामिव यूथपम् ॥ २ ॥

उस समय युधिष्ठिरकी सेनामें महान् कोलाहल मच गया । जैसे विशाल सिंह हाथियोंके यूथपतियोंको पकड़ना चाहता हो, उसी प्रकार द्रोणाचार्य युधिष्ठिरको अपने काबूमें करना चाहते थे ॥ २ ॥

दृष्ट्वा द्रोणं ततः शूरः सत्यजित् सत्यविक्रमः ।

युधिष्ठिरमभिप्रेप्सुराचार्यं समुपाद्रवत् ॥ ३ ॥

यह देख सत्यपराक्रमी शूरवीर सत्यजित् युधिष्ठिरकी रक्षाके लिये द्रोणाचार्यपर टूट पड़ा ॥ ३ ॥

तत आचार्यपाञ्चाल्यौ युयुधाते महाबलौ ।

विक्षोभयन्तौ तत् सैन्यमिन्द्रवैरोचनाविव ॥ ४ ॥

फिर तो आचार्य और पांचालराजकुमार दोनों महाबली वीर इन्द्र और बलिकी भाँति उस सेनाको बिक्षुब्ध करते हुए आपसमें जूझने लगे ॥ ४ ॥

ततो द्रोणं महेष्वासः सत्यजित् सत्यविक्रमः ।

अविध्यन्निशिताग्रेण परमास्त्रं विदर्शयन् ॥ ५ ॥

सत्यपराक्रमी महाधनुर्धर सत्यजित्ने अपने उत्तम अस्त्रका प्रदर्शन करते हुए तेज धारवाले एक बाणसे द्रोणाचार्यको घायल कर दिया ॥ ५ ॥

तथास्य सारथेः पञ्च शरान् सर्पविषोपमान् ।

अमुञ्चदन्तकप्रख्यान् सम्मुमोहास्य सारथिः ॥ ६ ॥

फिर उनके सारथिपर सर्पविष एवं यमराजके समान भयंकर पाँच बाणोंका प्रहार किया । उन बाणोंकी चोटसे द्रोणाचार्यका सारथि मूर्च्छित हो गया ॥ ६ ॥

पृष्ठ 182

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 182 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथास्य सहसाविध्यद्धयान् दशभिराशुगैः ।

दशभिर्दशभिः क्रुद्ध उभौ च पार्ष्णिसारथी ॥ ७ ॥

इसके बाद सत्यजित्ने सहसा दस शीघ्रगामी बाणोंद्वारा उनके घोड़ोंको बींध डाला और कुपित होकर दोनों पृष्ठरक्षकोंको भी दस- दस बाण मारे ॥ ७ ॥

मण्डलं तु समावृत्य विचरन् पृतनामुखे ।

ध्वजं चिच्छेद च क्रुद्धो द्रोणस्यामित्रकर्षणः ॥ ८ ॥

तत्पश्चात् शत्रुसूदन सत्यजित्ने अत्यन्त कुपित हो सेनाके प्रमुख भागमें मण्डलाकार विचरते हुए अपने बाणद्वारा द्रोणाचार्यके ध्वजको भी काट डाला ॥ ८ ॥

द्रोणस्तु तत् समालोक्य चरितं तस्य संयुगे ।

मनसा चिन्तयामास प्राप्तकालमरिंदमः ॥ ९ ॥

तब शत्रुओंका दमन करनेवाले द्रोणाचार्यने युद्धस्थलमें उसका वह पराक्रम देख मन-ही - मन समयोचित कर्तव्यका चिन्तन किया ॥ ९ ॥

ततः सत्यजितं तीक्ष्णैर्दशभिर्मर्मभेदिभिः ।

अविध्यच्छीघ्रमाचार्यश्छित्त्वास्य सशरं धनुः ॥ १० ॥

तदनन्तर आचार्यने सत्यजित्के बाणसहित धनुषको काटकर मर्मस्थलको विदीर्ण करनेवाले दस पैने बाणोंद्वारा उसे शीघ्र ही घायल कर दिया ॥ १० ॥

स शीघ्रतरमादाय धनुरन्यत् प्रतापवान् ।

द्रोणमभ्यहनद् राजंस्त्रिंशता कङ्कपत्रिभिः ॥ ११ ॥

राजन्! धनुष कट जानेपर प्रतापी वीर सत्यजित्ने शीघ्र ही दूसरा धनुष लेकर कंककी पाँखसे युक्त तीस बाणोंद्वारा द्रोणाचार्यको गहरी चोट पहुँचायी ॥ ११ ॥

दृष्ट्वा सत्यजिता द्रोणं ग्रस्यमानमिवाहवे ।

वृकः शरशतैस्तीक्ष्णैः पाञ्चाल्यो द्रोणमार्दयत् ॥ १२ ॥

उस युद्धस्थलमें द्रोणाचार्यको सत्यजित्के बाणोंका ग्रास बनते देख पांचालवीर वृकने भी सैकड़ों पैने बाण मारकर द्रोणाचार्यको अत्यन्त पीड़ित कर दिया ॥ १२ ॥

संछाद्यमानं समरे द्रोणं दृष्ट्वा महारथम् ।

चुक्रुशुः पाण्डवा राजन् वस्त्राणि दुधुवुश्च ह ॥ १३ ॥

राजन्! महारथी द्रोणाचार्यको समरभूमिमें बाणोंद्वारा आच्छादित होते देख समस्त पाण्डव- सैनिक गर्जने और वस्त्र हिलाने लगे ॥ १३ ॥

वृकस्तु परमक्रुद्धो द्रोणं षष्ट्या स्तनान्तरे ।

विव्याध बलवान् राजंस्तदद्भुतभिवाभवत् ॥ १४ ॥

नरेश्वर! बलवान् वृकने अत्यन्त कुपित होकर द्रोणाचार्यकी छातीमें साठ बाण मारे। वह अद्भुत- सी बात थी ॥ १४ ॥

द्रोणस्तु शरवर्षेण च्छाद्यमानो महारथः ।

पृष्ठ 183

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 183 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वेगं चक्रे महावेगः क्रोधादुद्धृत्य चक्षुषी ॥ १५ ॥

इस प्रकार बाण- वर्षासे आच्छादित होनेपर महान् वेगशाली महारथी द्रोणने क्रोधसे आँखें फाड़कर देखते हुए अपना विशेष वेग प्रकट किया ॥ १५ ॥

ततः सत्यजितश्चापं छित्त्वा द्रोणो वृकस्य च ।

षड्भिः ससूतं सहयं शरैर्द्रोणोऽवधीद् वृकम् ॥ १६ ॥

आचार्य द्रोणने सत्यजित् और वृक दोनोंके धनुष काटकर छः बाणोंद्वारा उन्होंने सारथि और घोड़ोंसहित वृकको मार डाला ॥ १६ ॥

अथान्यद् धनुरादाय सत्यजिद् वेगवत्तरम् ।

साश्वं ससूतं विशिखैर्द्रोणं विव्याध सध्वजम् ॥ १७ ॥

इतनेहीमें अत्यन्त वेगशाली दूसरा धनुष लेकर सत्यजित्ने अपने बाणोंद्वारा घोड़े, सारथि और ध्वजसहित द्रोणाचार्यको बींध डाला ॥ १७ ॥

स तन्न ममृषे द्रोणः पाञ्चाल्येनार्दितो मृधे ।

ततस्तस्य विनाशाय सत्वरं व्यसृजच्छरान् ॥ १८ ॥

संग्राममें पांचालराजकुमार सत्यजित्से पीड़ित होकर द्रोणाचार्य उसके पराक्रमको न सह सके । इसलिये तुरंत ही उसके विनाशके लिये उन्होंने बाणोंकी वर्षा प्रारम्भ कर दी ॥ १८ ॥

हयान् ध्वजं धनुर्मुष्टिमुभौ च पार्ष्णिसारथी ।

अवाकिरत् ततो द्रोणः शरवर्षैः सहस्रशः ॥ १ ९ ॥

द्रोणने सत्यजित्के घोड़ों, ध्वज, धनुषकी मुष्टि तथा दोनों पार्श्वरक्षकोंपर सहस्रों बाणोंकी वर्षा की ॥ १ ९ ॥

तथा संछिद्यमानेषु कार्मुकेषु पुनः पुनः ।

पाञ्चाल्यः परमास्त्रज्ञः शोणाश्वं समयोधयत् ॥ २० ॥

इस प्रकार बारंबार धनुषोंके काटे जानेपर भी उत्तम अस्त्रोंका ज्ञाता पांचालवीर सत्यजित् लाल घोड़ोंवाले द्रोणाचार्यसे युद्ध करता ही रहा ॥ २० ॥

स सत्यजितमालोक्य तथोदीर्णं महाहवे ।

अर्धचन्द्रेण चिच्छेद शिरस्तस्य महात्मनः ॥ २१ ॥

उस महासमरमें सत्यजित्को प्रचण्ड होते देख द्रोणाचार्यने अर्धचन्द्राकार बाणके द्वारा उस महामनस्वी वीरका मस्तक काट डाला ॥ २१ ॥

तस्मिन् हते महामात्रे पञ्चालानां महारथे ।

अपायाज्जवनैरश्वैर्द्रोणात् त्रस्तो युधिष्ठिरः ॥ २२ ॥

उस महाबली महारथी पांचाल वीरके मारे जानेपर युधिष्ठिर द्रोणाचार्यसे अत्यन्त भयभीत हो गये और वेगशाली घोड़ोंसे जुते हुए रथके द्वारा युद्धस्थलसे दूर चले गये ॥ पञ्चालाः केकया मत्स्या चेदिकारूषकोसलाः ।

पृष्ठ 184

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 184 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युधिष्ठिरमभीप्सन्तो दृष्ट्वा द्रोणमुपाद्रवन् ॥ २३ ॥

उस समय युधिष्ठिरकी रक्षाके लिये पांचाल, केकय, मत्स्य, चेदि, कारूष और कोसल देशोंके योद्धा द्रोणाचार्यको देखते ही उनपर टूट पड़े ॥ २३ ॥

ततो युधिष्ठिरं प्रेप्सुराचार्यः शत्रुपूगहा ।

व्यधमत् तान्यनीकानि तूलराशिमिवानलः ॥ २४ ॥

तब शत्रुसमूहोंका नाश करनेवाले द्रोणाचार्यने युधिष्ठिरको पकड़नेके लिये उन समस्त सैनिकोंका उसी प्रकार संहार कर डाला, जैसे आग रूईके ढेरको जला देती है ॥ २४ ॥

निर्दहन्तमनीकानि तानि तानि पुनः पुनः ।

द्रोणं मत्स्यादवरजः शतानीकोऽभ्यवर्तत ॥ २५ ॥

उन समस्त सैनिकोंको बार- बार बाणोंकी आगसे दग्ध करते देख विराटके छोटे भाई शतानीक द्रोणाचार्यपर चढ़ आये ॥ २५ ॥

सूर्यरश्मिप्रतीकाशैः कर्मारपरिमार्जितैः ।

षड्भिः ससूतं सहयं द्रोणं विद्ध्वानदद् भृशम् ॥ २६ ॥

उन्होंने कारीगरके द्वारा स्वच्छ किये हुए सूर्यकी किरणोंके समान चमकीले छः बाणोंद्वारा सारथि और घोड़ोंसहित द्रोणाचार्यको घायल करके बड़े चोरसे गर्जना की ॥ २६ ॥

क्रूराय कर्मणे युक्तश्चिकीर्षुः कर्म दुष्करम् ।

अवाकिरच्छरशतैर्भारद्वाजं महारथम् ॥ २७ ॥

तत्पश्चात् दुष्कर पराक्रम करनेकी इच्छासे क्रूरतापूर्ण कर्म करनेके लिये तत्पर हो उन्होंने महारथी द्रोणाचार्यपर सौ बाणोंकी वर्षा की ॥ २७ ॥

तस्य चानदतो द्रोणः शिरः कायात् सकुण्डलम् ।

क्षुरेणापाहरत् तूर्णं ततो मत्स्याः प्रदुद्रुवुः ॥ २८ ॥

तब द्रोणाचार्यने वहाँ गर्जना करते हुए शतानीकके कुण्डलसहित मस्तकको क्षुर नामक बाणद्वारा तुरंत ही धड़से काट गिराया । यह देख मत्स्यदेशके सैनिक भाग खड़े हुए ॥ २८ ॥

मत्स्याञ्चित्वाऽजयच्चेदीन् करूषान् केकयानपि ।

पञ्चालान् सृञ्जयान् पाण्डून् भारद्वाजः पुनः पुनः ॥ २ ९ ॥

इस प्रकार भरद्वाजनन्दन द्रोणाचार्यने मत्स्यदेशीय योद्धाओंको जीतकर चेदि, करूष, केकय, पांचाल, संजय तथा पाण्डव सैनिकोंको भी बारंबार परास्त किया ॥ २ ९ ॥

तं दहन्तमनीकानि क्रुद्धमग्निं यथा वनम् ।

दृष्ट्वा रुक्मरथं वीरं समकम्पन्त सृजयाः ॥ ३० ॥

जैसे प्रज्वलित अग्नि सारे वनको जला देती है, उसी प्रकार क्रोधमें भरकर शत्रुकी सेनाओंको दग्ध करते हुए सुवर्णमय रथवाले वीर द्रोणाचार्यको देखकर सृजयवंशी क्षत्रिय

पृष्ठ 185

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 185 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

काँपने लगे ॥ ३० ॥

उत्तमं ह्याददानस्य धनुरस्याशुकारिणः ।

ज्याघोषो निघ्नतोऽमित्रान् दिक्षु सर्वासु शुश्रुवे ॥ ३१ ॥

उत्तम धनुष लेकर शीघ्रतापूर्वक अस्त्र चलाने और शत्रुओंका वध करनेवाले द्रोणाचार्यकी प्रत्यंचाका शब्द सम्पूर्ण दिशाओंमें सुनायी पड़ता था ॥ ३१ ॥

नागानश्वान् पदातींश्च रथिनो गजसादिनः ।

रौद्रा हस्तवता मुक्ताः प्रमथ्नन्ति स्म सायकाः ॥ ३२ ॥

शीघ्रतापूर्वक हाथ चलानेवाले द्रोणाचार्यके छोड़े हुए भयंकर सायक हाथियों, घोड़ों, पैदलों, रथियों और गजारोहियोंको मथे डालते थे ॥ ३२ ॥

नानद्यमानः पर्जन्यो मिश्रवातो हिमात्यये ।

अश्मवर्षमिवावर्षत् परेषां भयमादधत् ॥ ३३ ॥

जैसे हेमन्त- ऋतुके अन्तमें अत्यन्त गर्जना करता हुआ वायुयुक्त मेघ पत्थरोंकी वर्षा करता है, उसी प्रकार द्रोणाचार्य शत्रुओंको भयभीत करते हुए उनके ऊपर बाणोंकी वर्षा करते थे ॥ ३३ ॥

सर्वा दिशः समचरत् सैन्यं विक्षोभयन्निव ।

बी शूरो महेष्वासो मित्राणामभयंकरः ॥ ३४ ॥

बलवान्, शूरवीर, महाधनुर्धर और मित्रोंको अभय प्रदान करनेवाले द्रोणाचार्य सारी सेनामें हलचल मचाते हुए सम्पूर्ण दिशाओंमें विचर रहे थे ॥ ३४ ॥

तस्य विद्युदिवाभ्रेषु चापं हेमपरिष्कृतम् ।

दिक्षु सर्वासु पश्यामो द्रोणस्यामिततेजसः ॥ ३५ ॥

जैसे बादलोंमें बिजली चमकती है, उसी प्रकार अमित तेजस्वी द्रोणाचार्यके सुवर्णभूषित धनुषको हम सम्पूर्ण दिशाओंमें चमकता हुआ देखते थे ॥ ३५ ॥

शोभमानां ध्वजे चास्य वेदीमद्राक्ष्म भारत ।

हिमवच्छिखराकारां चरतः संयुगे भृशम् ॥ ३६ ॥

भरतनन्दन! युद्धमें तीव्रवेगसे विचरते हुए आचार्यके ध्वजमें जो वेदीका चिह्न बना हुआ था, वह हमें हिमालयके शिखरकी भाँति शोभायमान दिखायी देता था ॥ ३६ ॥

द्रोणस्तु पाण्डवानीके चकार कदनं महत् ।

यथा दैत्यगणे विष्णुः सुरासुरनमस्कृतः ॥ ३७ ॥

जैसे देव- दानववन्दित भगवान् विष्णु दैत्योंकी सेनामें भयानक संहार मचाते हैं, उसी प्रकार द्रोणाचार्यने पाण्डव- सेनामें भारी मारकाट मचा रखी थी ॥ ३७ ॥

स शूरः सत्यवाक् प्राज्ञो बलवान् सत्यविक्रमः ।

महानुभावः कल्पान्ते रौद्रां भीरुविभीषणाम् ॥ ३८ ॥

कवचोर्मिध्वजावर्तां मर्त्यकूलापहारिणीम् ।

पृष्ठ 186

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 186 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

गजवाजिमहाग्राहामसिमीनां दुरासदाम् ॥ ३ ९ ॥

वीरास्थिशर्करां रौद्रां भेरीमुरजकच्छपाम् ।

चर्मवर्मप्लवां घोरां केशशैवलशाद्वलाम् ॥ ४० ॥

शरौघिणीं धनुःस्रोतां बाहुपन्नगसंकुलाम् ।

रणभूमिवहां तीव्रां कुरुसृञ्जयवाहिनीम् ॥ ४१ ॥

मनुष्यशीर्षपाषाणां शक्तिमीनां गदोडुपाम् ।

उष्णीषफेनवसनां विकीर्णान्त्रसरीसृपाम् ॥ ४२ ॥

वीरापहारिणीमुग्रां मांसशोणितकर्दमाम् ।

हस्तिग्राहां केतुवृक्षां क्षत्रियाणां निमज्जनीम् ॥ ४३ ॥

क्रूरां शरीरसंघट्टां सादिनक्रां दुरत्ययाम् ।

द्रोणः प्रावर्तयत् तत्र नदीमन्तकगामिनीम् ॥ ४४ ॥

क्रव्यादगणसंजुष्टां श्वशृगालगणायुताम् । निषेवितां- महारौद्रैः, पिशिताशैः, समन्ततः, ॥ ४५ ॥ उनशौर्य-सम्पन्नस् सत्यवादी विद्वान् बलवान् और सत्यपराक्रमी महानुभाव द्रोणने उस

युद्धस्थलमें रक्तकी भयंकर नदी बहा दी, जो प्रलयकालकी जलराशिके समान जान पड़ती थी । वह नदी भीरु पुरुषोंको भयभीत करनेवाली थी । उसमें कवच लहरें और ध्वजाएँ भँवरें थीं । वह मनुष्यरूपी तटोंको गिरा रही थी । हाथी और घोड़े उसके भीतर बड़े - बड़े ग्राहोंके समान थे । तलवारें मछलियाँ थीं । उसे पार करना अत्यन्त कठिन था । वीरोंकी हड्डियाँ बालू और कंकड़ - सी जान पड़ती थीं । वह देखनेमें बड़ी भयानक थी । ढोल और नगाड़े उसके भीतर कछुए - से प्रतीत होते थे । ढाल और कवच उसमें डोंगियोंके समान तैर रहे थे । वह घोर नदी केशरूपी सेवार और घाससे युक्त थी । बाण ही उसके प्रवाह थे । धनुष स्रोतके समान प्रतीत होते थे । कटी हुई भुजाएँ पानीके सर्पोंके समान वहाँ भरी हुई थीं । वह रणभूमिके भीतर तीव्र वेगसे प्रवाहित हो रही थी । कौरव और संजय दोनोंको वह नदी बहाये लिये जाती थी । मनुष्योंके मस्तक उसमें प्रस्तर- खण्डका भ्रम उत्पन्न करते थे । शक्तियाँ मीनके समान थीं । गदाएँ नाक थीं । उष्णीषवस्त्र ( पगड़ी ) फेनके तुल्य चमक रहे थे । बिखरी हुई आँतें सर्पाकार प्रतीत होती थीं । वीरोंका अपहरण करनेवाली वह उग्र नदी मांस तथा रक्तरूपी कीचड़से भरी थी । हाथी उसके भीतर ग्राह थे । ध्वजाएँ वृक्षके तुल्य थीं । वह नदी क्षत्रियोंको अपने भीतर डुबोनेवाली थी । वहाँ क्रूरता छा रही थी । शरीर ( लाशें) ही उसमें उतरनेके लिये घाट थे । योद्धागण मगर-जैसे जान पड़ते थे । उसको पार करना बहुत कठिन था । वह नदी लोगोंको यमलोकमें ले जानेवाली थी। मांसाहारी जन्तु उसके आस-पास डेरा डाले हुए थे । वहाँ कुत्ते और सियारोंके झुंड जुटे हुए थे । उसके सब ओर महाभयंकर मांसभक्षी पिशाच निवास करते थे ॥ ३८–४५ ॥ तं दहन्तमनीकानि रथोदारं कृतान्तवत् ।

पृष्ठ 187

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 187 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सर्वतोऽभ्यद्रवन् द्रोणं कुन्तीपुत्रपुरोगमाः ॥ ४६ ॥

समस्त सेनाओंको दग्ध करनेवाले यमराजके समान भयंकर उदार महारथी द्रोणाचार्यपर कुन्तीपुत्र युधिष्ठिर आदि सब वीर सब ओरसे टूट पड़े ॥ ४६ ॥

ते द्रोणं सहिताः शूराः सर्वतः प्रत्यवारयन् ।

गभस्तिभिरिवादित्यं तपन्तं भुवनं यथा ॥ ४७ ॥

उन सभी शूरवीरोंने एक साथ आकर द्रोणाचार्यको सब ओरसे उसी प्रकार घेर लिया, जैसे जगत्को तपानेवाले भगवान् सूर्य अपनी किरणोंसे घिरे रहते हैं ॥

तं तु शूरं महेष्वासं तावकाऽभ्युद्यतायुधाः ।

राजानो राजपुत्राश्च समन्तात् पर्यवारयन् ॥ ४८ ॥

आपकी सेनाके राजा और राजकुमारोंने अस्त्र- शस्त्र लेकर उन शौर्यसम्पन्न महाधनुर्धर द्रोणाचार्यको उनकी रक्षाके लिये सब ओरसे घेर रखा था ॥ ४८ ॥

शिखण्डी तु ततो द्रोणं पञ्चभिर्नतपर्वभिः ।

क्षत्रवर्मा च विंशत्या वसुदानश्च पञ्चभिः ॥ ४ ९ ॥

उत्तमौजास्त्रिभिर्बाणैः क्षत्रदेवश्च सप्तभिः ।

सात्यकिश्च शतेनाजौ युधामन्युस्तथाष्टभिः ॥ ५० ॥

युधिष्ठिरो द्वादशभिर्द्रोणं विव्याध सायकैः ।

धृष्टद्युम्नश्च दशभिश्चेकितानस्त्रिभिः शरैः ॥ ५१ ॥

उस समय शिखण्डीने झुकी हुई गाँठवाले पाँच बाणोंद्वारा द्रोणाचार्यको बींध डाला । तत्पश्चात् क्षत्रवर्माने बीस, वसुदानने पाँच, उत्तमौजाने तीन, क्षत्रदेवने सात, सात्यकिने सौ, युधामन्युने आठ और युधिष्ठिरने बारह बाणोंद्वारा युद्धस्थलमें द्रोणाचार्यको घायल कर दिया । धृष्टद्युम्नने दस और चेकितानने उन्हें तीन बाण मारे ॥ ४ ९ –५१ ॥

ततो द्रोणः सत्यसंधः प्रभिन्न इव कुञ्जरः ।

अभ्यतीत्य रथानीकं दृढसेनमपातयत् ॥ ५२ ॥

तदनन्तर सत्यप्रतिज्ञ द्रोणने मदकी धारा बहानेवाले गजराजकी भाँति रथ - सेनाको लाँघकर दृढसेनको मार गिराया ॥ ५२ ॥

ततो राजानमासाद्य प्रहरन्तमभीतवत् ।

अविध्यन्नवभिः क्षेमं स हतः प्रापतद् रथात् ॥ ५३ ॥

फिर निर्भय - से प्रहार करते हुए राजा क्षेमके पास पहुँचकर उन्हें नौ बाणोंसे बींध डाला । उन बाणोंसे मारे जाकर वे रथसे नीचे गिर गये ॥ ५३ ॥

स मध्यं प्राप्य सैन्यानां सर्वाः प्रविचरन् दिशः ।

त्राता ह्यभवदन्येषां न त्रातव्यः कथञ्चन ॥ ५४ ॥

यद्यपि वे शत्रुसेनाके भीतर घुसकर सम्पूर्ण दिशाओंमें विचर रहे थे, तथापि वे ही दूसरोंके रक्षक थे, स्वयं किसी प्रकार किसीके रक्षणीय नहीं हुए ॥ ५४ ॥

पृष्ठ 188

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 188 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शिखण्डिनं द्वादशभिर्विशत्या चोत्तमौजसम् ।

वसुदानं च भल्लेन प्रैषयद् यमसादनम् ॥ ५५ ॥

उन्होंने शिखण्डीको बारह और उत्तमौजाको बीस बाणोंसे घायल करके वसुदानको एक ही भल्लसे मारकर यमलोक भेज दिया ॥ ५५ ॥

अशीत्या क्षत्रवर्माणं षड्विंशत्या सुदक्षिणम् ।

क्षत्रदेवं तु भल्लेन रथनीडादपातयत् ॥ ५६ ॥

तत्पश्चात् क्षत्रवर्माको अस्सी और सुदक्षिणको छब्बीस बाणोंसे आहत करके क्षत्रदेवको भल्लसे घायलकर रथकी बैठकसे नीचे गिरा दिया ॥ ५६ ॥

युधामन्युं चतुःषष्ट्या त्रिंशता चैव सात्यकिम् ।

विद्ध्वा रुक्मरथस्तूर्णं युधिष्ठिरमुपाद्रवत् ॥ ५७ ॥

युधामन्युको चौसठ तथा सात्यकिको तीस बाणोंसे घायल करके सुवर्णमय रथवाले द्रोणाचार्य राजा युधिष्ठिरकी ओर दौड़े ॥ ५७ ॥

ततो युधिष्ठिरः क्षिप्रं गुरुतो राजसत्तमः ।

अपायाज्जवनैरश्वैः पाञ्चाल्यो द्रोणमभ्ययात् ॥ ५८ ॥

तब राजाओंमें श्रेष्ठ युधिष्ठिर गुरुके निकटसे तीव्रगामी अश्वोंद्वारा शीघ्र ही दूर चले गये और पांचाल देशका एक राजकुमार द्रोणका सामना करनेके लिये आगे बढ़ आया ॥ ५८ ॥

तं द्रोणः सधनुष्कं तु साश्वयन्तारमाक्षिणोत् ।

स हतः प्रापतद् भूमौ रथाज्ज्योतिरिवाम्बरात् ॥ ५ ९ ॥

परंतु द्रोणने धुनष, घोड़े और सारथिसहित उसे क्षत- विक्षत कर दिया । उनके द्वारा मारा गया वह राजकुमार आकाशसे उल्काकी भाँति रथसे भूमिपर गिर पड़ा ॥ ५ ९ ॥

तस्मिन् हते राजपुत्रे पञ्चालानां यशस्करे ।

हत द्रोणं हत द्रोणमित्यासीन्निःस्वनो महान् ॥ ६० ॥

पांचालोंका यश बढ़ानेवाले उस राजकुमारके मारे जानेपर वहाँ 'द्रोणको मार डालो, द्रोणको मार डालो ' इस प्रकार महान् कोलाहल होने लगा ॥ ६० ॥

तांस्तथा भृशसंरब्धान् पञ्चालान् मत्स्यकेकयान् ।

सृञ्जयान् पाण्डवांश्चैव द्रोणो व्यक्षोभयद् बली ॥ ६१ ॥

इस प्रकार अत्यन्त क्रोधमें भरे हुए पांचाल, मत्स्य, केकय, संजय और पाण्डव योद्धाओंको बलवान् द्रोणाचार्यने क्षोभमें डाल दिया ॥ ६१ ॥

सात्यकिं चेकितानं च धृष्टद्युम्नशिखण्डिनी ।

वार्धक्षेमिं चैत्रसेनिं सेनाबिन्दुं सुवर्चसम् ॥ ६२ ॥

एतांश्चान्यांश्च सुबहून् नानाजनपदेश्वरान् ।

सर्वान् द्रोणोऽजयद् युद्धे कुरुभिः परिवारितः ॥ ६३ ॥

पृष्ठ 189

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 189 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कौरवोंसे घिरे हुए द्रोणाचार्यने युद्धमें सात्यकि, चेकितान, धृष्टद्युम्न, शिखण्डी, वृद्धक्षेमके पुत्र, चित्रसेनकुमार, सेनाबिन्दु तथा सुवर्चा -इन सबको तथा अन्य बहुत - से विभिन्न देशोंके राजाओंको परास्त कर दिया ॥ ६२-६३ ॥

तावकाश्च महाराज जयं लब्ध्वा महाहवे ।

पाण्डवेयान् रणे जघ्नुर्द्रवमाणान् समन्ततः ॥ ६४ ॥

महाराज! आपके पुत्रोंने उस महासमरमें विजय प्राप्त करके सब ओर भागते हुए पाण्डव- योद्धाओंको मारना आरम्भ किया ॥ ६४ ॥

ते दानवा इवेन्द्रेण वध्यमाना महात्मना ।

पञ्चालाः केकया मत्स्याः समकम्पन्त भारत ॥ ६५ ॥

भरतनन्दन! इन्द्रके द्वारा मारे जानेवाले दानवोंकी भाँति महामना द्रोणकी मार खाकर पांचाल, केकय और मत्स्यदेशके सैनिक काँपने लगे ॥ ६५ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि संशप्तकवधपर्वणि द्रोणयुद्धे एकविंशोऽध्यायः ॥ २१ || इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत संशप्तकवधपर्वमें द्रोणाचार्यका युद्धविषयक इक्कीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ २१ ॥

पृष्ठ 190

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 190 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वाविंशोऽध्यायः द्रोणके युद्धके विषयमें दुर्योधन और कर्णका संवाद धृतराष्ट्रउवाच

भारद्वाजेन भग्नेषु पाण्डवेषु महामृधे ।

पञ्चालेषु च सर्वेषु कच्चिदन्योऽभ्यवर्तत ॥ १ ॥

आर्यां युद्धे मतिं कृत्वा क्षत्रियाणां यशस्करीम् ।

असेवितां कापुरुषैः सेवितां पुरुषर्षभैः ॥ २ ॥

धृतराष्ट्रने पूछा — संजय! द्रोणाचार्यने उस महासमरमें जब पाण्डवों तथा समस्त पांचालोंको मार भगाया, तब क्षत्रियोंके लिये यशका विस्तार करनेवाली, कायरोंद्वारा न अपनायी जानेवाली और श्रेष्ठ पुरुषोंद्वारा सेवित युद्धविषयक उत्तम बुद्धिका आश्रय लेकर क्या कोई दूसरा वीर भी उनके सामने आया? ॥ १-२ ॥

स हि वीरोन्नतः शूरो यो भग्नेषु निवर्तते ।

अहो नासीत् पुमान् कश्चिद् दृष्ट्वा द्रोणं व्यवस्थितम् ॥ ३ ॥

वही वीरोंमें उन्नतिशील और शौर्यसम्पन्न है, जो सैनिकोंके भाग जानेपर स्वयं युद्धक्षेत्रमें लौटकर आ जाय । अहो! क्या उस समय द्रोणाचार्यको डटा हुआ देखकर पाण्डवोंमें कोई भी वीर पुरुष नहीं था ( जो द्रोणाचार्यका सामना कर सके ) ॥ ३ ॥

जृम्भमाणमिव व्याघ्रं प्रभिन्नमिव कुञ्जरम् ।

त्यजन्तमाहवे प्राणान् संनद्धं चित्रयोधिनम् ॥ ४ ॥

महेष्वासं नरव्याघ्रं द्विषतां भयवर्धनम् ।

कृतज्ञं सत्यनिरतं दुर्योधनहितैषिणम् ॥ ५ ॥

भारद्वाजं तथानीके दृष्ट्वा शूरमवस्थितम् ।

के शूराः संन्यवर्तन्त तन्ममाचक्ष्व संजय ॥ ६ ॥

जँभाई लेते हुए व्याघ्र तथा मदकी धारा बहानेवाले गजराजकी भाँति पराक्रमी, युद्धमें प्राणोंका विसर्जन करनेके लिये उद्यत, कवच आदिसे सुसज्जित, विचित्र रीतिसे युद्ध करनेवाले, शत्रुओंका भय बढ़ानेवाले, कृतज्ञ, सत्यपरायण, दुर्योधनके हितैषी तथा शूरवीर, भरद्वाजनन्दन महाधनुर्धर पुरुषसिंह द्रोणाचार्यको युद्धमें डटा हुआ देख किन शूरवीरोंने लौटकर उनका सामना किया? संजय! यह वृत्तान्त मुझसे कहो ॥ ४–६ ॥ संजय उवाच

तान् दृष्ट्वा चलितान् संख्ये प्रणुन्नान् द्रोणसायकैः ।

पञ्चालान् पाण्डवान् मत्स्यान् सृञ्जयांश्चेदिकेकयान् ॥ ७ ॥