श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 2301–2310

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2301–2310

पृष्ठ 2301

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2301 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पुनरप्याह तेजस्वी पार्थः कृष्णमरिंदमम् ।

चोदयाश्वान् हृषीकेश कालोऽयमतिवर्तते ॥ २२ ॥

उस समय तेजस्वी पार्थने शत्रुदमन श्रीकृष्णसे पुनः इस प्रकार कहा — ' हृषीकेश! मेरे घोड़ोंको हाँकिये, यह समय बीता जा रहा है ' ॥ २२ ॥

एवमुक्तस्तदा तेन पाण्डवेन महात्मना । जन सम्पूज्य स पाण्डवं तदा प्रचोदयामास हयान् मनोजवान् । स पाण्डुपुत्रस्य रथो मनोजवः क्षणेन कर्णस्य रथाग्रतोऽभवत् ॥ २३ ॥

महामना पाण्डुकुमार अर्जुनके ऐसा कहनेपर भगवान् श्रीकृष्णने विजयसूचक आशीर्वादके द्वारा उनका आदर करके उस समय मनके समान वेगशाली घोड़ोंको तीव्रवेगसे आगे बढ़ाया । पाण्डुपुत्र अर्जुनका वह मनोजव रथ एक ही क्षणमें कर्णके रथके सामने जाकर खड़ा हो गया ॥ इति श्रीमहाभारते कर्णपर्वणि कर्णार्जुनद्वैरथे वासुदेववाक्ये षडशीतितमोऽध्यायः ॥ ८६ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्वमें कर्ण और अर्जुनके द्वैरथयुद्धके प्रसंगमें भगवान् श्रीकृष्णका वाक्यविषयक छियासीवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ ८६ ॥

पृष्ठ 2302

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2302 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सप्ताशीतितमोऽध्यायः कर्ण और अर्जुनका द्वैरथयुद्धमें समागम, उनकी जय- पराजयके सम्बन्धमें सब प्राणियोंका संशय, ब्रह्मा और महादेवजीद्वारा अर्जुनकी विजय घोषणा तथा कर्णकी शल्यसे और अर्जुनकी श्रीकृष्णसे वार्ता संजय उवाच

वृषसेनं हतं दृष्ट्वा शोकामर्षसमन्वितः ।

पुत्रशोकोद्भवं वारि नेत्राभ्यां समवासृजत् ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - महाराज! जब कर्णने वृषसेनको मारा गया देखा, तब वह शोक और अमर्षके वशीभूत हो अपने दोनों नेत्रोंसे पुत्रशोकजनित आँसू बहाने लगा ॥

रथेन कर्णस्तेजस्वी जगामाभिमुखो रिपुम् ।

युद्धायामर्षताम्राक्षः समाहूय धनंजयम् ॥ २ ॥

फिर तेजस्वी कर्ण क्रोधसे लाल आँखें करके अपने शत्रु धनंजयको युद्धके लिये ललकारता हुआ रथके द्वारा उनके सामने आया ॥ २ ॥

तौ रथौ सूर्यसंकाशौ वैयाघ्रपरिवारितौ ।

समेतौ ददृशुस्तत्र द्वाविवाक समुद्गतौ ॥ ३ ॥

व्याघ्रचर्मसे आच्छादित और सूर्यके समान तेजस्वी वे दोनों रथ जब एकत्र हुए, तब लोगोंने वहाँ उन्हें इस प्रकार देखा, मानो दो सूर्य उदित हुए हों ॥ ३ ॥

श्वेताश्वौ पुरुषौ दिव्यावास्थितावरिमर्दनौ ।

शुशुभाते महात्मानौ चन्द्रादित्यौ यथा दिवि ॥ ४ ॥

दोनोंके घोड़े सफेद रंगके थे । दोनों ही दिव्य पुरुष और शत्रुओंका मर्दन करनेमें समर्थ थे । वे दोनों महामनस्वी वीर आकाशमें चन्द्रमा और सूर्यके समान रणभूमिमें शोभा पा रहे थे ॥ ४ ॥

तौ दृष्ट्वा विस्मयं जग्मुः सर्वसैन्यानि मारिष ।

त्रैलोक्यविजये यत्ताविन्द्रवैरोचनाविव ॥ ५ ॥

मान्यवर! तीनों लोकोंपर विजय पानेके लिये प्रयत्नशील हुए इन्द्र और बलिके समान उन दोनों वीरोंको आमने - सामने देखकर समस्त सेनाओंको बड़ा विस्मय हुआ ॥ ५ ॥

रथज्यातलनिर्ह्रादैर्बाणसिंहरवैस्तथा ।

तौ रथावभिधावन्तौ समालोक्य महीक्षिताम् ॥ ६ ॥

ध्वजौ च दृष्ट्वा संसक्तौ विस्मयः समपद्यत ।

पृष्ठ 2303

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2303 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हस्तिकक्षं च कर्णस्य वानरं च किरीटिनः ॥ ७ ॥

रथ, धनुषकी प्रत्यंचा और हथेलीके शब्द, बाणोंकी सनसनाहट तथा सिंहनादके साथ एक- दूसरेके सम्मुख दौड़ते हुए उन दोनों रथोंको देखकर एवं उनकी परस्पर सटी हुई ध्वजाओंका अवलोकन करके वहाँ आये हुए राजाओंको बड़ा विस्मय हुआ । कर्णकी ध्वजामें हाथीके साँकलका चिह्न था और किरीटधारी अर्जुनकी ध्वजापर मूर्तिमान् वानर बैठा था ॥ ६-७ ॥

तौ रथौ सम्प्रसक्तौ तु दृष्ट्वा भारत पार्थिवाः ।

सिंहनादरवांश्चक्रुः साधुवादांश्च पुष्कलान् ॥ ८ ॥

भरतनन्दन! उन दोनों रथोंको एक- दूसरेसे सटा देख सब राजा सिंहनाद करने और प्रचुर साधुवाद देने लगे ॥

दृष्ट्वा च द्वैरथं ताभ्यां तत्र योधाः सहस्रशः ।

चक्रुर्बाहुस्वनांश्चैव तथा चैलावधूननम् ॥ ९ ॥

उन दोनोंका द्वैरथ युद्ध प्रस्तुत देख वहाँ खड़े हुए सहस्रों योद्धा अपनी भुजाओंपर ताल ठोकने और कपड़े हिलाने लगे ॥ ९ ॥

आजघ्नुः कुरवस्तत्र वादित्राणि समन्ततः ।

कर्णं प्रहर्षयिष्यन्तः शङ्खान् दध्मुश्च सर्वशः ॥ १० ॥

तदनन्तर कर्णका हर्ष बढ़ानेके लिये कौरव- सैनिक वहाँ सब ओर बाजे बजाने और शंखध्वनि करने लगे ॥

तथैव पाण्डवाः सर्वे हर्षयन्तो धनंजयम् ।

तूर्यशङ्खनिनादेन दिशः सर्वा व्यनादयन् ॥ ११ ॥

इसी प्रकार समस्त पाण्डव भी अर्जुनका हर्ष बढ़ाते हुए वाद्यों और शंखोंकी ध्वनिसे सम्पूर्ण दिशाओंको प्रतिध्वनित करने लगे ॥ ११ ॥

क्ष्वेडितास्फोटितोत्क्रुष्टैस्तुमुलं सर्वतोऽभवत् ।

बाहुशब्दैश्च शूराणां कर्णार्जुनसमागमे ॥ १२ ॥

कर्ण और अर्जुनके उस संघर्षमें शूरवीरोंके सिंहनाद करने, ताली बजाने, गर्जने और भुजाओंपर ताल ठोकनेसे सब ओर भयानक आवाज गूँज उठी ॥ १२ ॥

तौ दृष्ट्वा पुरुषव्याघ्रौ रथस्थौ रथिनां वरौ ।

प्रगृहीतमहाचापौ शरशक्तिध्वजायुतौ ॥ १३ ॥

वर्मिणी बद्धनिस्त्रिंशौ श्वेताश्वौ शङ्खशोभितौ ।

तूणीरवरसम्पन्नौ द्वावप्येतौ सुदर्शनौ ॥ १४ ॥

रक्तचन्दनदिग्धाङ्गी समदी गोवृषाविव ।

चापविद्युद्ध्वजोपेतौ शस्त्रसम्पत्तियोधिनौ ॥ १५ ॥

चामरव्यजनोपेतौ श्वेतच्छत्रोपशोभितौ ।

पृष्ठ 2304

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2304 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कृष्णशल्यरथोपेतौ तुल्यरूपौ महारथौ ॥ १६ ॥

सिंहस्कन्धौ दीर्घभुजौ रक्ताक्षौ हेममालिनौ ।

सिंहस्कन्धप्रतीकाशी व्यूढोरस्कौ महाबलौ ॥ १७ ॥

अन्योन्यवधमिच्छन्तावन्योन्यजयकाङ्क्षिणौ ।

अन्योन्यमभिधावन्तौ गोष्ठे गोवृषभाविव ।

प्रभिन्नाविव मातङ्गौ सुसंरब्धाविवाचलौ ॥ १८ ॥

आशीविषशिशुप्रख्यौ यमकालान्तकोपमौ ।

इन्द्रवृत्राविव क्रुद्धौ सूर्याचन्द्रसमप्रभौ ॥ १ ९ ॥

महाग्रहाविव क्रुद्धौ युगान्ताय समुत्थितौ ।

देवगर्भो देवबलौ देवतुल्यौ च रूपतः ॥ २० ॥

यदृच्छया समायातौ सूर्याचन्द्रमसौ यथा ।

बलिनौ समरे दृप्तौ नानाशस्त्रधरौ युधि ॥ २१ ॥

तौ दृष्ट्वा पुरुषव्याघ्रौ शार्दूलाविव धिष्ठितौ ।

बभूव परमो हर्षस्तावकानां विशाम्पते ॥ २२ ॥

वे दोनों पुरुषसिंह रथपर विराजमान और रथियोंमें श्रेष्ठ थे । दोनोंने विशाल धनुष धारण किये थे । दोनों ही बाण, शक्ति और ध्वजसे सम्पन्न थे । दोनों कवचधारी थे और कमरमें तलवार बाँधे हुए थे । उन दोनोंके घोड़े श्वेत रंगके थे । वे दोनों ही शंखसे सुशोभित, उत्तम तरकससे सम्पन्न और देखनेमें सुन्दर थे । दोनोंके ही अंगोंमें लाल चन्दनका अनुलेप लगा हुआ था । दोनों ही साँड़ोंके समान मदमत्त थे । दोनोंके धनुष और ध्वज विद्युत्के समान कान्तिमान् थे । दोनों ही शस्त्रसमूहोंद्वारा युद्ध करनेमें कुशल थे । दोनों ही चँवर और व्यजनोंसे युक्त तथा श्वेत छत्रसे सुशोभित थे । एकके सारथि श्रीकृष्ण थे तो दूसरेके शल्य । उन दोनों महारथियोंके रूप एक- से ही थे । उनके कंधे सिंहके समान, भुजाएँ बड़ी - बड़ी और आँखें लाल थीं । दोनोंने सुवर्णकी मालाएँ पहन रखी थीं । दोनों सिंहके समान उन्नत कंधोंसे प्रकाशित होते थे । दोनोंकी छाती चौड़ी थी और दोनों ही महान् बलशाली थे । दोनों एक - दूसरेका वध चाहते और परस्पर विजय पानेकी अभिलाषा रखते थे । गोशालामें लड़नेवाले दो साँड़ोंके समान वे दोनों एक- दूसरेपर धावा करते थे। मद बहानेवाले मदोन्मत्त हाथियोंके समान दोनों ही रोषावेशमें भरे हुए थे । पर्वतके समान अविचल थे । विषधर सर्पोंके शिशुओं- जैसे जान पड़ते थे । यम, काल और अन्तकके समान भयंकर प्रतीत होते थे । इन्द्र और वृत्रासुरके समान वे एक - दूसरेपर कुपित थे । सूर्य और चन्द्रमाके समान अपनी प्रभा बिखेर रहे थे । क्रोधमें भरे हुए दो महान् ग्रहोंके समान प्रलय मचानेके लिये उठ खड़े हुए थे । दोनों ही देवताओंके बालक, देवताओंके समान बली और देवतुल्य रूपवान् थे । दैवेच्छासेभूतल पर उतरे हुए सूर्य और चन्द्रमाके समान शोभा पाते थे । दोनों ही समरांगणमें बलवान् और अभिमानी थे । युद्धके लिये नाना प्रकारके अस्त्र- शस्त्र धारण किये हुए थे ।

पृष्ठ 2305

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2305 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्रजानाथ! आमने - सामने खड़े हुए दो सिंहोंके समान उन दोनों नरव्याघ्र वीरोंको देखकर आपके सैनिकोंको महान् हर्ष हुआ ॥ १३–२२ ॥

संशयः सर्वभूतानां विजये समपद्यत ।

समेतौ पुरुषव्याघ्रौ प्रेक्ष्य कर्णधनंजयौ ॥ २३ ॥

पुरुषसिंह कर्ण और धनंजयको एकत्र हुआ देखकर समस्त प्राणियोंको किसी एककी विजयमें संदेह होने लगा ॥ २३ ॥

उभौ वरायुधधरावुभौ रणकृतश्रमौ ।

उभौ च बाहुशब्देन नादयन्तौ नभस्तलम् ॥ २४ ॥

दोनोंने श्रेष्ठ आयुध धारण कर रखे थे, दोनोंने ही युद्धकी कला सीखनेमें परिश्रम किया था और दोनों अपनी भुजाओंके शब्दसे आकाशको प्रतिध्वनित कर रहे थे ॥ २४ ॥

उभौ विश्रुतकर्माणौ पौरुषेण बलेन च ।

उभौ च सदृशौ युद्धे शम्बरामरराजयोः ॥ २५ ॥

दोनोंके कर्म विख्यात थे । युद्धमें पुरुषार्थ और बलकी दृष्टिसे दोनों ही शम्बरासुर और देवराज इन्द्रके समान थे ॥

कार्तवीर्यसमौ चोभौ तथा दाशरथेः समौ ।

विष्णुवीर्यसमौ चोभौ तथा भवसमौ युधि ॥ २६ ॥

दोनों ही युद्धमें कार्तवीर्य अर्जुन, दशरथनन्दन श्रीराम, भगवान् विष्णु और भगवान् शंकरके समान पराक्रमी थे ॥ २६ ॥

उभौ श्वेतहयौ राजन् रथप्रवरवाहिनौ ।

सारथी प्रवरौ चैव तयोरास्तां महारणे ॥ २७ ॥

' राजन्! दोनोंके घोड़े सफेद रंगके थे । दोनों ही श्रेष्ठ रथपर सवार थे और उस महासमरमें दोनोंके सारथि श्रेष्ठ पुरुष थे ॥ २७ ॥

ततो दृष्ट्वा महाराज राजमानौ महारथौ ।

सिद्धचारणसंघानां विस्मयः समपद्यत ॥ २८ ॥

महाराज! वहाँ सुशोभित होनेवाले दोनों महारथियों को देखकर सिद्धों और चारणोंके समुदायोंको बड़ा आश्चर्य हुआ ॥ २८ ॥

तव पुत्रास्ततः कर्णं सबला भरतर्षभ ।

परिवव्रुर्महात्मानं क्षिप्रमाहवशोभिनम् ॥ २ ९ ॥

भरतश्रेष्ठ! तदनन्तर सेनासहित आपके पुत्र युद्धमें शोभा पानेवाले महामनस्वी कर्णको शीघ्र ही सब ओरसे घेरकर खड़े हो गये ॥ २ ९ ॥

तथैव पाण्डवा हृष्टा धृष्टद्युम्नपुरोगमाः ।

परिवव्रुर्महात्मानं पार्थमप्रतिमं युधि ॥ ३० ॥

पृष्ठ 2306

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2306 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इसी प्रकार हर्षमें भरे हुए धृष्टद्युम्न आदि पाण्डववीर युद्धमें अपना सानी न रखनेवाले महात्मा कुन्तीकुमार अर्जुनको घेरकर खड़े हुए ॥ ३० ॥

( यमौ च चेकितानश्च प्रहृष्टाश्च प्रभद्रकाः ।

नानादेश्याश्च ये शूराः शिष्टा युद्धाभिनन्दिनः ॥

ते सर्वे सहिता हृष्टाः परिवव्रुर्धनंजयम् ।

रिरक्षिषन्तः शत्रुघ्नं पत्त्यश्वरथकुञ्जरैः ॥

धनंजयस्य विजये धृताः कर्णवधेऽपि च । नकुल, सहदेव, चेकितान, हर्षमें भरे हुए प्रभद्रकगण, नाना देशोंके निवासी और युद्धका अभिनन्दन करनेवाले अवशिष्ट शूरवीर – ये सब- के - सब हर्षमें भरकर एक साथ अर्जुनको चारों ओरसे घेरकर खड़े हो गये । वे पैदल, घुड़सवार, रथों और हाथियोंद्वारा शत्रुसूदन अर्जुनकी रक्षा करना चाहते थे । उन्होंने अर्जुनकी विजय और कर्णके वधके लिये दृढ़ निश्चय कर लिया था । तथैव तावकाः सर्वे यत्ताः सेनाप्रहारिणः । दुर्योधनमुखा राजन् कर्णं जुगुपुराहवे । ) राजन्! इसी प्रकार दुर्योधन आदि आपके सभी पुत्र सावधान एवं शत्रुसेनाओंपर प्रहार करनेके लिये उद्यत हो युद्धस्थलमें कर्णकी रक्षा करने लगे ।

तावकानां रणे कर्णो ग्लहो ह्यासीद् विशाम्पते ।

तथैव पाण्डवेयानां ग्लहः पार्थोऽभवत् तदा ॥ ३१ ॥

प्रजानाथ! आपकी ओरसे युद्धरूपी जूएमें कर्णको दाँवपर लगा दिया गया था । इसी प्रकार पाण्डवपक्षकी ओरसे कुन्तीकुमार अर्जुन दाँवपर चढ़ गये थे ॥ ३१ ॥

त एव सभ्यास्तत्रासन् प्रेक्षकाश्चाभवन् स्म ते ।

तत्रैषां ग्लहमानानां ध्रुवौ जयपराजयौ ॥ ३२ ॥

जो पहलेके जूएमें दर्शक थे, वे ही वहाँ भी सभासद् बने हुए थे । वहाँ युद्धरूपी जूआ खेलते हुए इन वीरोंमेंसे एककी जय और दूसरेकी पराजय अवश्यम्भावी थी ॥ ३२ ॥

ताभ्यां द्यूतं समासक्तं विजयायेतराय च ।

अस्माकं पाण्डवानां च स्थितानां रणमूर्धनि ॥ ३३ ॥

उन दोनोंने युद्धके मुहाने पर खड़े हुए हमलोगों तथा पाण्डवोंकी विजय अथवा पराजयके लिये रणद्यूत आरम्भ किया था ॥ ३३ ॥

तौ तु स्थितौ महाराज समरे युद्धशालिनौ ।

अन्योन्यं प्रतिसंरब्धावन्योन्यवधकाङ्क्षिणौ ॥ ३४ ॥

महाराज! युद्धमें शोभा पानेवाले वे दोनों वीर परस्पर कुपित हो एक- दूसरेके वधकी इच्छासे संग्रामके लिये खड़े हुए थे ॥ ३४ ॥

तावुभौ प्रजिहीर्षंस्ताविन्द्रवृत्राविव प्रभो ।

पृष्ठ 2307

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2307 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भीमरूपधरावास्तां महाधूमाविव ग्रहौ ॥ ३५ ॥

प्रभो! इन्द्र और वृत्रासुरके समान वे दोनों एक- दूसरेपर प्रहारकी इच्छा रखते थे । उस समय उन दोनोंने दो महान् केतु-ग्रहोंके समान अत्यन्त भयंकर रूप धारण कर लिया था ॥ ३५ ॥

ततोऽन्तरिक्षे साक्षेपा विवादा भरतर्षभ ।

मिथो भेदाश्च भूतानामासन् कर्णार्जुनान्तरे ॥ ३६ ॥

भरतश्रेष्ठ! तदनन्तर अन्तरिक्षमें स्थित हुए समस्त भूतोंमें कर्ण और अर्जुनकी जय-पराजयको लेकर परस्पर आक्षेपयुक्त विवाद और मतभेद पैदा हो गया ॥ ३६ ॥

व्यश्रूयन्त मिथो भिन्नाः सर्वलोकास्तु मारिष ।

देवदानवगन्धर्वाः पिशाचोरगराक्षसाः ॥ ३७ ॥

प्रतिपक्षग्रहं चक्रुः कर्णार्जुनसमागमे । मान्यवर! सब लोग परस्पर भिन्न विचार व्यक्त करते सुनायी देते थे । देवता, दानव, गन्धर्व, पिशाच, नाग और राक्षस– इन सबने कर्ण और अर्जुनके युद्धके विषयमें पक्ष और विपक्ष ग्रहण कर लिया ॥ ३७३ ॥

द्यौरासीत् सूतपुत्रस्य पक्षे मातेव धिष्ठिता ॥ ३८ ॥

भूमिर्धनंजयस्यासीन्मातेव जयकाङ्क्षिणी । द्यौ ( आकाशकी अधिष्ठात्री देवी ) माताके समान सूतपुत्र कर्णके पक्षमें खड़ी थी; परंतु भूदेवी माताकी भाँति धनंजयकी विजय चाहती थी ॥ ३८३ ॥

गिरयः सागराश्चैव नद्यश्च सजलास्तथा ॥ ३ ९ ॥ वृक्षाश्चौषधयश्चैव व्याश्रयन्त किरीटिनम् । पर्वत, समुद्र, सजल नदियाँ, वृक्ष तथा ओषधियाँ - इन सबने अर्जुनके पक्षका आश्रय ले रखा था ॥ ३ ९ ३ ॥ असुरा यातुधानाश्च गुह्यकाश्च परंतप ॥ ४० ॥

ते कर्णं समपद्यन्त हृष्टरूपाः समन्ततः । शत्रुओंको तपानेवाले वीर! असुर, यातुधान और गुह्यक- ये सब ओरसे प्रसन्नचित्त हो कर्णके ही पक्षमें आ गये थे ॥ ४० ॥

मुनयश्चारणाः सिद्धा वैनतेया वयांसि च ॥ ४१ ॥

रत्नानि निधयः सर्वे वेदाश्चाख्यानपञ्चमाः ।

सोपवेदोपनिषदः सरहस्याः ससंग्रहाः ॥ ४२ ॥

वासुकिश्चित्रसेनश्च तक्षको मणिकस्तथा ।

सर्पाश्चैव तथा सर्वे काद्रवेयाश्च सान्वयाः ॥ ४३ ॥

विषवन्तो महाराज नागाश्चार्जुनतोऽभवन् ।

ऐरावताः सौरभेया वैशालेयाश्च भोगिनः ॥ ४४ ॥

पृष्ठ 2308

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2308 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एतेऽभवन्नर्जुनतः क्षुद्रसर्पाश्च कर्णतः । महाराज! मुनि, चारण, सिद्ध, गरुड़, पक्षी, रत्न, निधियाँ, उपवेद, उपनिषद्, रहस्य, संग्रह और इतिहास- पुराणसहित सम्पूर्ण वेद, वासुकि, चित्रसेन, तक्षक, मणिक, सम्पूर्ण सर्पगण, अपने वंशजोंसहित कद्रूकी संतानें, विषैले नाग, ऐरावत, सौरभेय और वैशालेय सर्प— ये सब अर्जुनके पक्षमें हो गये । छोटे-छोटे सर्प कर्णका साथ देने लगे ॥ ४१–४४ || ईहामृगा व्यालमृगा माङ्गल्याश्च मृगद्विजाः ॥ ४५ ॥

पार्थस्य विजये राजन् सर्व एवाभिसंसृताः । राजन्! ईहामृग, व्यालमृग, मंगलसूचक मृग, पशु और पक्षी, सिंह तथा व्याघ्र — ये सब- के - सब अर्जुनकी ही विजयका आग्रह रखने लगे ॥ ४५३ ॥

वसवो मरुतः साध्या रुद्रा विश्वेऽश्विनौ तथा ॥ ४६ ॥

अग्निरिन्द्रश्च सोमश्च पवनोऽथ दिशो दश ।

धनंजयस्य ते पक्षे आदित्याः कर्णतोऽभवन् ॥ ४७ ॥

विशः शूद्राश्च सूताश्च ये च संकरजातयः ।

सर्वशस्ते महाराज राधेयमभजंस्तदा ॥ ४८ ॥

वसु, मरुद्गण, साध्य, रुद्र, विश्वेदेव, अश्विनीकुमार, अग्नि, इन्द्र, सोम, पवन और दसों दिशाएँ अर्जुनके पक्षमें हो गये एवं ( इन्द्रके सिवा अन्य) आदित्यगण कर्णके पक्षमें हो गये । महाराज! वैश्य, शूद्र, सूत तथा संकर जातिके लोग सब प्रकारसे उस समय राधापुत्र कर्णको ही अपनाने लगे ॥ ४६–४८ ॥

देवास्तु पितृभिः सार्धं सगणाः सपदानुगाः ।

यमो वैश्रवणश्चैव वरुणश्च यतोऽर्जुनः ॥ ४ ९ ॥

ब्रह्म क्षत्रं च यज्ञाश्च दक्षिणाश्चार्जुनं श्रिताः ।

अपने गणों और सेवकोंसहित देवता, पितर, यम, कुबेर और वरुण अर्जुनके पक्षमें थे ।

ब्राह्मण, क्षत्रिय, यज्ञ और दक्षिणा आदिने भी अर्जुनका ही साथ दिया ॥ ४ ९ ॥

प्रेताश्चैव पिशाचाश्च क्रव्यादाश्च मृगाण्डजाः ॥ ५० ॥

राक्षसाः सह यादोभिः श्वसृगालाश्च कर्णतः । प्रेत, पिशाच, मांसभोजी पशु- पक्षी, राक्षस, जल- जन्तु, कुत्ते और सियार — ये कर्णके पक्षमें हो गये ॥ ५० ॥

देवब्रह्मनृपर्षीणां गणाः पाण्डवतोऽभवन् ॥ ५१ ॥

तुम्बुरुप्रमुखा राजन् गन्धर्वाश्च यतोऽर्जुनः ।

प्राधेयाः सहमौनेया गन्धर्वाप्सरसां गणाः ॥ ५२ ॥

राजन्! देवर्षि, ब्रह्मर्षि तथा राजर्षियोंके समुदाय पाण्डुपुत्र अर्जुनके पक्षमें थे । तुम्बुरु आदि गन्धर्व, प्राधा और मुनिसे उत्पन्न हुए गन्धर्व एवं अप्सराओंके समुदाय भी अर्जुनकी

पृष्ठ 2309

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2309 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ही ओर थे ॥ ५१-५२ ॥

( सहाप्सरोभिः शुद्धाभिर्देवदूताश्च गुह्यकाः ।

किरीटिनं संश्रिताः स्म पुण्यगन्धा मनोरमाः ॥

अमनोज्ञाश्च ये गन्धास्ते सर्वे कर्णमाश्रिताः । शुद्ध अप्सराओंसहित देवदूत, गुह्यक और मनोरम पवित्र सुगन्ध – ये सब किरीटधारी अर्जुनके पक्षमें आ गये तथा मनको प्रिय न लगनेवाले जो दुर्गन्धयुक्त पदार्थ थे, उन सबने

कर्णका आश्रय लिया था ।

विपरीतान्यरिष्टानि भवन्ति विनशिष्यताम् ॥

ये त्वन्तकाले पुरुषं विपरीतमुपाश्रितम् ।

प्रविशन्ति नरं क्षिप्रं मृत्युकालेऽभ्युपागते ॥

ते भावाः सहिताः कर्णं प्रविष्टाः सूतनन्दनम् । विनाशोन्मुख प्राणियोंके समक्ष जो विपरीत अनिष्ट प्रकट होते हैं, अन्तकालमें विपरीतभावका आश्रय लेनेवाले पुरुषमें उसकी मृत्युकी घड़ी आनेपर जो भाव प्रवेश करते

हैं, वे सभी भाव और अरिष्ट एक साथ सूतपुत्र कर्णके भीतर प्रविष्ट हुए ।

ओजस्तेजश्च सिद्धिश्च प्रहर्षः सत्यविक्रमौ ॥

मनस्तुष्टिर्जयश्चापि तथाऽऽनन्दो नृपोत्तम ।

ईदृशानि नरव्याघ्र तस्मिन् संग्रामसागरे ॥

निमित्तानि च शुभ्राणि विविशुर्जिष्णुमाहवे । नरव्याघ्र! नृपश्रेष्ठ! ओज, तेज, सिद्धि, हर्ष, सत्य, पराक्रम, मानसिक संतोष, विजय तथा आनन्द – ऐसे ही भाव और शुभ निमित्त उस युद्धसागरमें विजयशील अर्जुनके भीतर

प्रविष्ट हुए थे ।

ऋषयो ब्राह्मणैः सार्धमभजन्त किरीटिनम् ॥

ततो देवगणैः सार्धं सिद्धाश्च सह चारणैः ।

द्विधाभूता महाराज व्याश्रयन्त नरोत्तमौ ॥

ब्राह्मणोंसहित ऋषियोंने किरीटधारी अर्जुनका साथ दिया। महाराज! देवसमुदायों और चारणोंके साथ सिद्धगण दो दलोंमें विभक्त होकर उन दोनों नरश्रेष्ठ अर्जुन और कर्णका पक्ष लेने लगे । विमानानि विचित्राणि गुणवन्ति च सर्वशः । समारुह्य समाजग्मुर्वैरथं कर्णपार्थयोः ॥ ) वे सब लोग विचित्र एवं गुणवान् विमानोंपर बैठकर कर्ण और अर्जुनका द्वैरथयुद्ध देखनेके लिये आये थे ।

ईहामृगाः पक्षिगणा द्विपाश्वरथपत्तिभिः ।

उह्यमानास्तथा मेघैर्वायुना च मनीषिणः ॥ ५३ ॥

पृष्ठ 2310

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 2310 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दिदृक्षवः समाजग्मुः कर्णार्जुनसमागमम् । क्रीड़ामृग, पक्षीसमुदाय तथा हाथी, घोड़े, रथ और पैदलोंसहित दिव्य मनीषी पुरुष वायु तथा बादलोंको वाहन बनाकर कर्ण और अर्जुनका युद्ध देखनेके लिये वहाँ पधारे थे ॥ ५३ ॥

देवदानवगन्धर्वा नागयक्षाः पतत्त्रिणः ॥ ५४ ॥

महर्षयो वेदविदः पितरश्च स्वधाभुजः ।

तपोविद्यास्तथौषध्यो नानारूपबलान्विताः ॥ ५५ ॥

अन्तरिक्षे महाराज विनदन्तोऽवतस्थिरे । महाराज! देवता, दानव, गन्धर्व, नाग, यक्ष, पक्षी, वेदज्ञ महर्षि, स्वधाभोजी पितर, तप, विद्या तथा नाना प्रकारके रूप और बलसे सम्पन्न ओषधियाँ - ये सब- के - सब कोलाहल मचाते हुए अन्तरिक्षमें खड़े हुए थे ॥ ब्रह्मा ब्रह्मर्षिभिः सार्धं प्रजापतिभिरेव च ॥ ५६ ॥

भवश्चैव स्थितो याने दिव्ये तं देशमागमत् । ब्रह्मर्षियों तथा प्रजापतियोंके साथ ब्रह्मा और महादेवजी भी दिव्य विमानपर स्थित हो उस प्रदेशमें आये || समेतौ तौ महात्मानौ दृष्ट्वा कर्णधनंजयौ ॥ ५७ ॥

अर्जुनो जयतां कर्णमिति शक्रोऽब्रवीत्तदा । उन दोनों महामनस्वी वीर कर्ण और अर्जुनको एकत्र हुआ देख उस समय इन्द्र बोल उठे — ‘ अर्जुन कर्णपर विजय प्राप्त करें' ॥ ५७३ ॥

जयतामर्जुनं कर्ण इति सूर्योऽभ्यभाषत ॥ ५८ ॥

हत्वार्जुनं मम सुतः कर्णो जयतु संयुगे ।

हत्वा कर्णं जयत्वद्य मम पुत्रो धनंजयः ॥ ५ ९ ॥

यह सुनकर सूर्यदेव कहने लगे-' नहीं, कर्ण ही अर्जुनको जीत ले । मेरा पुत्र कर्ण युद्धस्थलमें अर्जुनको मारकर विजय प्राप्त करे। ' ( इन्द्र बोले – ) ' नहीं, मेरा पुत्र अर्जुन ही आज कर्णका वध करके विजयश्रीका वरण करे' ॥ ५८-५९ ॥ इति सूर्यस्य चैवासीद् विवादो वासवस्य च ।

पक्षसंस्थितयोस्तत्र तयोर्विबुधसिंहयोः ।

द्वैपक्ष्यमासीद् देवानामसुराणां च भारत ॥ ६० ॥

इस प्रकार सूर्य और इन्द्रमें विवाद होने लगा । वे दोनों देवश्रेष्ठ वहाँ एक-एक पक्षमें खड़े थे । भारत! देवताओं और असुरोंमें भी वहाँ दो पक्ष हो गये थे ॥

समेतौ तौ महात्मानौ दृष्ट्वा कर्णधनंजयौ ।

अकम्पन्त त्रयो लोकाः सहदेवर्षिचारणाः ॥ ६१ ॥