श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 3161–3170

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 3161–3170

पृष्ठ 3161

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3161 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चतुर्दशोऽध्यायः पाण्डवोंको शाप देनेके लिये उद्यत हुई गान्धारीको व्यासजीका समझाना वैशम्पायन उवाच

धृतराष्ट्राभ्यनुज्ञातास्ततस्ते कुरुपाण्डवाः ।

अभ्ययुर्भ्रातरः सर्वे गान्धारीं सह केशवाः ॥ १ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - राजन्! तदनन्तर धृतराष्ट्र की आज्ञा लेकर वे कुरुवंशी पाण्डव सभी भाई भगवान् श्रीकृष्णके साथ गान्धारीके पास गये ॥ १ ॥

ततो ज्ञात्वा हतामित्रं युधिष्ठिरमुपागतम् ।

गान्धारी पुत्रशोकार्ता शप्तुमैच्छदनिन्दिता ॥ २ ॥

पुत्रशोकसे पीड़ित हुई, गान्धारीको जब यह मालूम हुआ कि युधिष्ठिर अपने शत्रुओंका संहार करके मेरे पास आये हैं, तब उन सती-साध्वी देवीने उन्हें शाप देनेकी इच्छा की ॥ २ ॥

तस्याः पापमभिप्रायं विदित्वा पाण्डवान् प्रति ।

ऋषिः सत्यवतीपुत्रः प्रागेव समबुध्यत ॥ ३ ॥

स गङ्गायामुपस्पृश्य पुण्यगन्धि पयः शुचि ।

तं देशमुपसम्पेदे परमर्षिर्मनोजवः ॥ ४ ॥

पाण्डवोंके प्रति गान्धारीके मनमें पापपूर्ण संकल्प है, इस बातको सत्यवतीनन्दन महर्षि व्यास पहले ही जान गये थे । उनके उस अभिप्रायको जानकर वे मनके समान वेगशाली महर्षि गंगाजीके पवित्र एवं सुगन्धित जलसे आचमन करके शीघ्र ही उस स्थानपर आ पहुँचे ॥

दिव्येन चक्षुषा पश्यन् मनसा तद्गतेन च ।

सर्वप्राणभृतां भावं स तत्र समबुध्यत ॥ ५ ॥

वे दिव्य दृष्टिसे तथा अपने मनको समस्त प्राणियोंके साथ एकाग्र करके उनके आन्तरिक भावको समझ लेते थे ॥ ५ ॥

स स्नुषामब्रवीत् काले कल्यवादी महातपाः ।

शापकालमवाक्षिप्य शमकालमुदीरयन् ॥ ६ ॥

अतः हितकी बात बतानेवाले वे महातपस्वी व्यास समयपर अपनी पुत्रवधूके पास जा पहुँचे और शापका अवसर हटाकर शान्तिका अवसर उपस्थित करते हुए इस प्रकार बोले - - ॥ ६ ॥

पृष्ठ 3162

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3162 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

न कोपः पाण्डवे कार्यो गान्धारि शममाप्नुहि ।

वचो निगृह्यतामेतच्छृणु चेदं वचो मम ॥ ७ ॥

‘ गान्धारराजकुमारी! शान्त हो जाओ । तुम्हें पाण्डुपुत्र युधिष्ठिरपर क्रोध नहीं करना चाहिये । अभी - अभी जो बात मुँहसे निकालना चाहती हो, उसे रोक लो और मेरी यह बात सुनो ॥ ७ ॥

उक्तास्यष्टादशाहानि पुत्रेण जयमिच्छता ।

शिवमाशास्व मे मातर्युध्यमानस्य शत्रुभिः ॥ ८ ॥

‘ गत अठारह दिनोंमें विजयकी अभिलाषा रखनेवाला तुम्हारा पुत्र प्रतिदिन तुमसे जाकर कहता था कि ‘ माँ! मैं शत्रुओंके साथ युद्ध करने जा रहा हूँ । तुम मेरे कल्याणके लिये आशीर्वाद दो ' ॥ ८ ॥

सा तथा याच्यमाना त्वं काले काले जयैषिणा ।

उक्तवत्यसि गान्धारि यतो धर्मस्ततो जयः ॥ ९ ॥

‘ इस प्रकार जब विजयाभिलाषी दुर्योधन समय- समयपर तुमसे प्रार्थना करता था, तब तुम सदा यही उत्तर देती थी कि 'जहाँ धर्म है, वहीं विजय है ' ॥ ९ ॥

न चाप्यतीतां गान्धारि वाचं ते वितथामहम् ।

स्मरामि भाषमाणायास्तथा प्राणिहिता ह्यसि ॥ १० ॥

‘ गान्धारी! तुमने बातचीतके प्रसंगमें भी पहले कभी झूठ कहा हो, ऐसा मुझे स्मरण नहीं है तथा तुम सदा प्राणियोंके हितमें तत्पर रहती आयी हो ॥ १० ॥

विग्रहे तुमुले राज्ञां गत्वा पारमसंशयम् ।

जितं पाण्डुसुतैर्युद्धे नूनं धर्मस्ततोऽधिकः ॥ ११ ॥

‘ राजाओंके इस घोर संग्रामसे पार होकर पाण्डवोंने जो युद्धमें विजय पायी है, इससे निःसंदेह यह बात सिद्ध हो गयी कि ' धर्मका बल सबसे अधिक है ' ॥ ११ ॥

क्षमाशीला पुरा भूत्वा साद्य न क्षमसे कथम् ।

अधर्मं जहि धर्मज्ञे यतो धर्मस्ततो जयः ॥ १२ ॥

‘ धर्मज्ञे! तुम तो पहले बड़ी क्षमाशील थी । अब क्यों नहीं क्षमा करती हो? अधर्म छोड़ो, क्योंकि जहाँ धर्म है, वहीं विजय है ॥ १२ ॥

स्वं च धर्मं परिस्मृत्य वाचं चोक्तां मनस्विनि ।

कोपं संयच्छ गान्धारि मैवं भूः सत्यवादिनि ॥ १३ ॥

‘ मनस्विनी गान्धारी! अपने धर्म तथा कही हुई बातका स्मरण करके क्रोधको रोको ।

सत्यवादिनी! अब फिर तुम्हारा ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिये ' ॥ १३ ॥

गान्धार्युवाच भगवन्नाभ्यसूयामि नैतानिच्छामि नश्यतः ।

पृष्ठ 3163

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3163 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पुत्रशोकेन तु बलान्मनो विह्वलतीव मे ॥ १४ ॥

गान्धारी बोली– भगवन्! मैं पाण्डवोंके प्रति कोई दुर्भाव नहीं रखती और न इनका विनाश ही चाहती हूँ; परंतु क्या करूँ? पुत्रोंके शोकसे मेरा मन हठात् व्याकुल - सा हो जाता ॥ १४ ॥

यथैव कुन्त्या कौन्तेया रक्षितव्यास्तथा मया ।

तथैव धृतराष्ट्रेण रक्षितव्या यथा त्वया ॥ १५ ॥

कुन्तीके ये बेटे जिस प्रकार कुन्तीके द्वारा रक्षणीय हैं, उसी प्रकार मुझे भी इनकी रक्षा करनी चाहिये । जैसे आप इनकी रक्षा चाहते हैं, उसी प्रकार महाराज धृतराष्ट्रका भी कर्तव्य है कि इनकी रक्षा करें ॥ १५ ॥

दुर्योधनापराधेन शकुनेः सौबलस्य च ।

कर्णदुःशासनाभ्यां च कृतोऽयं कुरुसंक्षयः ॥ १६ ॥

कुरुकुलका यह संहार तो दुर्योधन, मेरे भाई शकुनि, कर्ण तथा दुःशासनके अपराधसे ही हुआ है ॥ १६ ॥

नापराध्यति बीभत्सुर्न च पार्थो वृकोदरः ।

नकुलः सहदेवश्च नैव जातु युधिष्ठिरः ॥ १७ ॥

इसमें न तो अर्जुनका अपराध है और न कुन्तीपुत्र भीमसेनका । नकुल- सहदेव और युधिष्ठिरको भी कभी इसके लिये दोष नहीं दिया जा सकता ॥ १७ ॥

युध्यमाना हि कौरव्याः कृन्तमानाः परस्परम् ।

निहताः सहिताश्चान्यैस्तच्च नास्त्यप्रियं मम ॥ १८ ॥

कौरव आपसमें ही जूझकर मारकाट मचाते हुए अपने दूसरे साथियोंके साथ मारे गये हैं; अतः इसमें मुझे अप्रिय लगनेवाली कोई बात नहीं है ॥ १८ ॥

किं तु कर्माकरोद् भीमो वासुदेवस्य पश्यतः ।

दुर्योधनं समाहूय गदायुद्धे महामनाः ॥ १ ९ ॥

शिक्षयाभ्यधिकं ज्ञात्वा चरन्तं बहुधा रणे ।

अधो नाभ्याः प्रहृतवांस्तन्मे कोपमवर्धयत् ॥ २० ॥

परंतु महामना भीमसेनने गदायुद्धके लिये दुर्योधनको बुलाकर श्रीकृष्णके देखते - देखते उसके प्रति जो बर्ताव किया है, वह मुझे अच्छा नहीं लगा । वह रणभूमिमें अनेक प्रकारके पैंतरे दिखाता हुआ विचर रहा था; अतः शिक्षामें उसे अपनेसे अधिक जान भीमने जो उसकी नाभिसे नीचे प्रहार किया, इनके इसी बर्तावने मेरे क्रोधको बढ़ा दिया ॥ १ ९ -२० ॥

कथं नु धर्मं धर्मज्ञैः समुद्दिष्टं महात्मभिः ।

त्यजेयुराहवे शूराः प्राणहेतोः कथंचन ॥ २१ ॥

पृष्ठ 3164

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3164 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

धर्मज्ञ महात्माओंने गदायुद्धके लिये जिस धर्मका प्रतिपादन किया है, उसे शूर योद्धा रणभूमिमें किसी तरह अपने प्राण बचानेके लिये कैसे त्याग सकते हैं? ॥ इति श्रीमहाभारते स्त्रीपर्वणि जलप्रदानिकपर्वणि गान्धारीसान्त्वनायां चतुर्दशोऽध्यायः ॥ १४ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत स्त्रीपर्वके अन्तर्गत जलप्रदानिकपर्वमें गान्धारीकी सान्त्वनाविषयक चौदहवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ १४ ॥

OF FUTE

पृष्ठ 3165

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3165 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चदशोऽध्यायः भीमसेनका गान्धारीको अपनी सफाई देते हुए उनसे क्षमा माँगना, युधिष्ठिरका अपना अपराध स्वीकार करना, गान्धारीके दृष्टिपातसे युधिष्ठिरके पैरोंके नखोंका काला पड़ जाना, अर्जुनका भयभीत होकर श्रीकृष्णके पीछे छिप जाना, पाण्डवोंका अपनी मातासे मिलना, द्रौपदीका विलाप, कुन्तीका आश्वासन तथा गान्धारीका उन दोनोंको धीरज बँधाना वैशम्पायन उवाच

तच्छ्रुत्वा वचनं तस्या भीमसेनोऽथ भीतवत् ।

गान्धारीं प्रत्युवाचेदं वचः सानुनयं तदा ॥ १ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! गान्धारीकी यह बात सुनकर भीमसेनने डरे हुएकी भाँति विनयपूर्वक उनकी बातका उत्तर देते हुए कहा – ॥ १ ॥

अधर्मो यदि वा धर्मस्त्रासात् तत्र मया कृतः ।

आत्मानं त्रातुकामेन तन्मे त्वं क्षन्तुमर्हसि ॥ २ ॥

‘ माताजी! यह अधर्म हो या धर्म; मैंने दुर्योधनसे डरकर अपने प्राण बचानेके लिये ही वहाँ ऐसा किया था; अतः आप मेरे उस अपराधको क्षमा कर दें ॥ २ ॥

न हि युद्धेन पुत्रस्ते धर्म्येण स महाबलः ।

शक्यः केनचिदुद्यन्तुमतो विषममाचरम् ॥ ३ ॥

‘ आपके उस महाबली पुत्रको कोई भी धर्मानुकूल युद्ध करके मारनेका साहस नहीं कर सकता था; अतः मैंने विषमतापूर्ण बर्ताव किया ॥ ३ ॥

अधर्मेण जितः पूर्वं तेन चापि युधिष्ठिरः ।

निकृताश्च सदैव स्म ततो विषममाचरम् ॥ ४ ॥

‘ पहले उसने भी अधर्मसे ही राजा युधिष्ठिरको जीता था और हमलोगोंके साथ सदा ही धोखा किया था, इसलिये मैंने भी उसके साथ विषम बर्ताव किया ॥ ४ ॥

सैन्यस्यैकोऽवशिष्टोऽयं गदायुद्धेन वीर्यवान् ।

मां हत्वा न हरेद् राज्यमिति वै तत् कृतं मया ॥ ५ ॥

' कौरव - सेनाका एकमात्र बचा हुआ यह पराक्रमी वीर गदायुद्धके द्वारा मुझे मारकर पुनः सारा राज्य हर न ले, इसी आशंकासे मैंने वह अयोग्य बर्ताव किया था ॥ ५ ॥

पृष्ठ 3166

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3166 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजपुत्रीं च पाञ्चालीमेकवस्त्रां रजस्वलाम् ।

भवत्या विदितं सर्वमुक्तवान् यत् सुतस्तव ॥ ६ ॥

‘ राजकुमारी द्रौपदीसे, जो एक वस्त्र धारण किये रजस्वला- अवस्थामें थी, आपके पुत्रने जो कुछ कहा था, वह सब आप जानती हैं ॥ ६ ॥

सुयोधनमसंगृह्य न शक्या भूः ससागरा ।

केवला भोक्तुमस्माभिरतश्चैतत् कृतं मया ॥ ७ ॥

' दुर्योधनका संहार किये बिना हमलोग निष्कण्टक पृथ्वीका राज्य नहीं भोग सकते थे, इसलिये मैंने यह अयोग्य कार्य किया ॥ ७ ॥

तथाप्यप्रियमस्माकं पुत्रस्ते समुपाचरत् ।

द्रौपद्या यत् सभामध्ये सव्यमूरुमदर्शयत् ॥ ८ ॥

' आपके पुत्रने तो हम सब लोगोंका इससे भी बढ़कर अप्रिय किया था कि उसने भरी सभामें द्रौपदीको अपनी बाँयीं जाँघ दिखायी ॥ ८ ॥

तदैव वध्यः सोऽस्माकं दुराचारश्च तेते सुतः ।

धर्मराजाज्ञया चैव स्थिताः स्म समये तदा ॥ ९ ॥

‘ आपके उस दुराचारी पुत्रको तो हमें उसी समय मार डालना चाहिये था; परंतु धर्मराजकी आज्ञासे हमलोग समयके बन्धनमें बँधकर चुप रह गये ॥ ९ ॥

वैरमुद्दीपितं राज्ञि पुत्रेण तव तन्महत् ।

क्लेशिताश्च वने नित्यं तत एतत् कृतं मया ॥ १० ॥

‘ रानी! आपके पुत्रने उस महान् वैरकी आगको और भी प्रज्वलित कर दिया और हमें वनमें भेजकर सदा क्लेश पहुँचाया; इसीलिये हमने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया है ॥ १० ॥

वैरस्यास्य गताः पारं हत्वा दुर्योधनं रणे ।

राज्यं युधिष्ठिरः प्राप्तो वयं च गतमन्यवः ॥ ११ ॥

'रणभूमिमें दुर्योधनका वध करके हमलोग इस वैरसे पार हो गये । राजा युधिष्ठिरको राज्य मिल गया और हमलोगोंका क्रोध शान्त हो गया' ॥ ११ ॥

गान्धार्युवाच

न तस्यैष वधस्तात यत् प्रशंससि मे सुतम् ।

कृतवांश्चापि तत् सर्वं यदिदं भाषसे मयि ॥ १२ ॥

गान्धारी बोलीं– तात! तुम मेरे पुत्रकी इतनी प्रशंसा कर रहे हो; इसलिये यह उसका वध नहीं हुआ (वह अपने यशोमय शरीरसे अमर है ) और मेरे सामने तुम जो कुछ कह रहे हो, वह सारा अपराध दुर्योधनने अवश्य किया है ॥ १२ ॥

हताश्वे नकुले यत्तु वृषसेनेन भारत ।

पृष्ठ 3167

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3167 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अपिबः शोणितं संख्ये दुःशासनशरीरजम् ॥ १३ ॥

सद्भिर्विगर्हितं घोरमनार्यजनसेवितम् ।

क्रूरं कर्माकृथास्तस्मात्तदयुक्तं वृकोदर ॥ १४ ॥

भारत! परंतु वृषसेनने जब नकुलके घोड़ोंको मारकर उसे रथहीन कर दिया था, उस समय तुमने युद्धमें दुःशासनको मारकर जो उसका खून पी लिया, वह सत्पुरुषोंद्वारा निन्दित और नीच पुरुषोंद्वारा सेवित घोर क्रूरतापूर्ण कर्म है । वृकोदर! तुमने वही क्रूर कार्य किया है, इसलिये तुम्हारे द्वारा अत्यन्त अयोग्य कर्म बन गया है ॥ भीमसेन उवाच

अन्यस्यापि न पातव्यं रुधिरं किं पुनः स्वकम् ।

यथैवात्मा तथा भ्राता विशेषो नास्ति कश्चन ॥ १५ ॥

भीमसेन बोले – माताजी! दूसरेका भी खून नहीं पीना चाहिये; फिर अपना ही खून कोई कैसे पी सकता है? जैसे अपना शरीर है, वैसे ही भाईका शरीर है । अपनेमें और भाईमें कोई अन्तर नहीं है ॥ १५ ॥

रुधिरं न व्यतिक्रामद् दन्तोष्ठं मेऽम्ब मा शुचः ।

वैवस्वतस्तु तद् वेद हस्तौ मे रुधिरोक्षितौ ॥ १६ ॥

माँ! आप शोक न करें । वह खून मेरे दाँतों और ओठोंको लाँघकर आगे नहीं जा सका था। इस बातको सूर्यपुत्र यमराज जानते हैं कि केवल मेरे दोनों हाथ ही रक्तमें सने हुए थे ॥ १६ ॥

हताश्वं नकुलं दृष्ट्वा वृषसेनेन संयुगे ।

भ्रातॄणां सम्प्रहृष्टानां त्रासः संजनितो मया ॥ १७ ॥

युद्धमें वृषसेनके द्वारा नकुलके घोड़ोंको मारा गया देख जो दुःशासनके सभी भाई हर्षसे उल्लसित हो उठे थे, उनके मनमें वैसा करके मैंने केवल त्रास उत्पन्न किया था ॥ १७ ॥

केशपक्षपरामर्शे द्रौपद्या द्यूतकारिते ।

क्रोधाद् यदब्रवं चाहं तच्च मे हृदि वर्तते ॥ १८ ॥

द्यूतक्रीडाके समय जब द्रौपदीका केश खींचा गया, उस समय क्रोधमें भरकर मैंने जो प्रतिज्ञा की थी, उसकी याद हमारे हृदयमें बराबर बनी रहती थी ॥ १८ ॥

क्षत्रधर्माच्च्युतो राज्ञि भवेयं शाश्वतीः समाः ।

प्रतिज्ञां तामनिस्तीर्य ततस्तत् कृतवानहम् ॥ १ ९ ॥

रानीजी! यदि मैं उस प्रतिज्ञाको पूर्ण न करता तो सदाके लिये क्षत्रियधर्मसे गिर जाता, इसलिये मैंने यह काम किया था ॥ १ ९ ॥ न मामर्हसि गान्धारि दोषेण परिशङ्कितुम् ।

पृष्ठ 3168

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3168 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अनिगृह्य पुरा पुत्रानस्मास्वनपकारिषु ।

अधुना किं नु दोषेण परिशङ्कितुमर्हसि ॥ २० ॥

माता गान्धारी! आपको मुझमें दोषकी आशंका नहीं करनी चाहिये । पहले जब हमलोगोंने कोई अपराध नहीं किया था, उस समय हमपर अत्याचार करनेवाले अपने पुत्रोंको तो आपने रोका नहीं; फिर इस समय आप क्यों मुझपर दोषारोपण करती हैं? ॥ २० ॥

गान्धार्युवाच

वृद्धस्यास्य शतं पुत्रान् निघ्नंस्त्वमपराजितः ।

कस्मान्नाशेषयः कंचिद् येनाल्पमराधितम् ॥ २१ ॥

गान्धारी बोलीं- बेटा! तुम अपराजित वीर हो । तुमने इन बूढ़े महाराजके सौ पुत्रोंको मारते समय किसी एकको भी, जिसने बहुत थोड़ा अपराध किया था, क्यों नहीं जीवित छोड़ दिया? ॥ २१ ॥

संतानमावयोस्तात वृद्धयोर्हृतराज्ययोः ।

कथमन्धद्वयस्यास्य यष्टिरेका न वर्जिता ॥ २२ ॥

तात! हम दोनों बूढ़े हुए । हमारा राज्य भी तुमने छीन लिया । ऐसी दशामें हमारी एक ही संतानको —हम दो अन्थोंके लिये एक ही लाठीके सहारेको तुमने क्यों नहीं जीवित छोड़ दिया? ॥ २२ ॥

शेषे ह्यवस्थिते तात पुत्राणामन्तके त्वयि ।

न मे दुःखं भवेदेतद् यदि त्वं धर्ममाचरेः ॥ २३ ॥

तात! तुम मेरे सारे पुत्रोंके लिये यमराज बन गये । यदि तुम धर्मका आचरण करते और मेरा एक पुत्र भी शेष रह जाता तो मुझे इतना दुःख नहीं होता ॥ २३ ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमुक्त्वा तु गान्धारी युधिष्ठिरमपृच्छत ।

क्व स राजेति सक्रोधा पुत्रपौत्रवधार्दिता ॥ २४ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - राजन्! भीमसेनसे ऐसा कहकर अपने पुत्रों और पौत्रोंके वधसे पीड़ित हुई गान्धारीने कुपित होकर पूछा — ' कहाँ है वह राजा युधिष्ठिर? ' ॥ २४ ॥

तमभ्यगच्छद् राजेन्द्रो वेपमानः कृताञ्जलिः ।

युधिष्ठिरस्त्विदं तत्र मधुरं वाक्यमब्रवीत् ॥ २५ ॥

पुत्रहन्ता नृशंसोऽहं तव देवि युधिष्ठिरः ।

शापार्हः पृथिवीनाशे हेतुभूतः शपस्व माम् ॥ २६ ॥

यह सुनकर महाराज युधिष्ठिर काँपते हुए हाथ जोड़े उनके सामने आये और बड़ी मीठी वाणीमें बोले - ' देवि! आपके पुत्रोंका संहार करनेवाला क्रूरकर्मा युधिष्ठिर मैं हूँ। पृथ्वीभरके

पृष्ठ 3169

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3169 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजाओंका नाश करानेमें मैं ही हेतु हूँ, इसलिये शापके योग्य हूँ। आप मुझे शाप दे दीजिये ॥ २५-२६ ॥

न हि मे जीवितेनार्थो न राज्येन धनेन वा ।

तादृशान् सुहृदो हत्वा मूढस्यास्य सुहृद्गुहः ॥ २७ ॥

' मैं अपने सुहृदोंका द्रोही और अविवेकी हूँ । वैसे - वैसे श्रेष्ठ सुहृदोंका वध करके अब मुझे जीवन, राज्य अथवा धनसे कोई प्रयोजन नहीं है ' ॥ २७ ॥

तमेवंवादिनं भीतं संनिकर्षगतं तदा ।

नोवाच किंचिद् गान्धारी निःश्वासपरमा भृशम् ॥ २८ ॥

जब निकट आकर डरे हुए राजा युधिष्ठिरने ऐसी बातें कहीं, तब गान्धारी देवी जोर- जोरसे साँस खींचती हुई सिसकने लगीं । वे मुँहसे कुछ बोल न सकीं ॥ २८ ॥

तस्यावनतदेहस्य पादयोर्निपतिष्यतः ।

युधिष्ठिरस्य नृपतेर्धर्मज्ञा दीर्घदर्शिनी ॥ २ ९ ॥

अंगुल्यग्राणि ददृशे देवी पट्टान्तरेण सा ।

ततः स कुनखीभूतो दर्शनीयनखो नृपः ॥ ३० ॥

राजा युधिष्ठिर शरीरको झुकाकर गान्धारीके चरणोंपर गिर जाना चाहते थे । इतनेहीमें धर्मको जाननेवाली दूर- दर्शिनी देवी गान्धारीने पट्टीके भीतरसे ही राजा युधिष्ठिरके पैरोंकी अंगुलियोंके अग्रभाग देख लिये । इतनेहीसे राजाके नख काले पड़ गये । इसके पहले उनके नख बड़े ही सुन्दर और दर्शनीय थे ॥ २ ९ -३० ॥

तं दृष्टवा चार्जुनोऽगच्छद् वासुदेवस्य पृष्ठतः ।

एवं संचेष्टमानांस्तानितश्चेतश्च भारत ॥ ३१ ॥

गान्धारी विगतक्रोधा सान्त्वयामास मातृवत् । उनकी यह अवस्था देख अर्जुन भगवान् श्रीकृष्ण के पीछे जाकर छिप गये । भारत! उन्हें इस प्रकार इधर- उधर छिपनेकी चेष्टा करते देख गान्धारीका क्रोध उतर गया और उन्होंने उन सबको स्नेहमयी माताके समान सान्त्वना दी ॥ ३१ ॥

तया ते समनुज्ञाता मातरं वीरमातरम् ॥ ३२ ॥

अभ्यगच्छन्त सहिताः पृथां पृथुलवक्षसः । फिर उनकी आज्ञा ले चौड़ी छातीवाले सभी पाण्डव एक साथ वीरजननी माता कुन्तीके पास गये ॥ चिरस्य दृष्ट्वा पुत्रान् सा पुत्राधिभिरभिप्लुता ॥ ३३ ॥

बाष्पमाहारयद् देवी वस्त्रेणावृत्य वै मुखम् । कुन्तीदेवी दीर्घकालके बाद अपने पुत्रोंको देखकर उनके कष्टोंका स्मरण करके करुणामें डूब गयीं और अंचलसे मुँह ढककर आँसू बहाने लगीं ॥ ३३३ ॥

ततो बाष्पं समुत्सृज्य सह पुत्रैस्तदा पृथा ॥ ३४ ॥

पृष्ठ 3170

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 3170 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अपश्यदेतान् शस्त्रौघैर्बहुधा क्षतविक्षतान् । पुत्रोंसहित आँसू बहाकर उन्होंने उनके शरीरोंपर बारंबार दृष्टिपात किया। वे सभी अस्त्र- शस्त्रोंकी चोटसे घायल हो रहे थे ॥ ३४ ॥

सा तानेकैकशः पुत्रान् संस्पृशन्ती पुनः पुनः ॥ ३५ ॥

अन्वशोचत दुःखार्ता द्रौपदीं च हृतात्मजाम् ।

रुदतीमथ पाञ्चालीं ददर्श पतितां भुवि ॥ ३६ ॥

बारी - बारीसे पुत्रोंके शरीरपर बारंबार हाथ फेरती हुई कुन्ती दुःखसे आतुर हो उस द्रौपदीके लिये शोक करने लगीं, जिसके सभी पुत्र मारे गये थे । इतनेमें ही उन्होंने देखा कि द्रौपदी पास ही पृथ्वीपर गिरकर रो रही है ॥ द्रौपद्युवाच

आर्ये पौत्राः क्व ते सर्वे सौभद्रसहिता गताः ।

न त्वां तेऽद्याभिगच्छन्ति चिरं दृष्ट्वा तपस्विनीम् ॥ ३७ ॥

किं नु राज्येन वै कार्यं विहीनायाः सुतैर्मम । द्रौपदी बोली - आर्ये! अभिमन्युसहित वे आपके सभी पौत्र कहाँ चले गये? वे दीर्घकालके बाद आयी हुई आज आप तपस्विनी देवीको देखकर आपके निकट क्यों नहीं आ रहे हैं? अपने पुत्रोंसे हीन होकर अब इस राज्यसे हमें क्या कार्य है? ॥ ३७ ॥

तां समाश्वासयामास पृथा पृथुललोचना ॥ ३८ ॥

उत्थाप्य याज्ञसेनीं तु रुदतीं शोककर्शिताम् ।

तयैव सहिता चापि पुत्रैरनुगता नृप ॥ ३ ९ ॥

अभ्यगच्छत गान्धारीमार्तामार्ततरा स्वयम् । नरेश्वर! विशाल नेत्रोंवाली कुन्तीने शोकसे कातर हो रोती हुई द्रुपदकुमारीको उठाकर धीरज बँधाया और उसके साथ ही वे स्वयं भी अत्यन्त आर्त होकर शोकाकुल गान्धारीके पास गयीं । उस समय उनके पुत्र पाण्डव भी उनके पीछे- पीछे गये ॥ ३८-३९ ॥ वैशम्पायन उवाच तामुवाचाथ गान्धारी सह वध्वा यशस्विनीम् ॥ ४० ॥

मैवं पुत्रीति शोकार्ता पश्य मामपि दुःखिताम् ।

मन्ये लोकविनाशोऽयं कालपर्यायनोदितः ॥ ४१ ॥

अवश्यभावी सम्प्राप्तः स्वभावाल्लोमहर्षणः ।

इदं तत् समनुप्राप्तं विदुरस्य वचो महत् ॥ ४२ ॥

असिद्धानुनये कृष्णे यदुवाच महामतिः । वैशम्पायनजी कहते हैं - जनमेजय! गान्धारीने बहू द्रौपदी और यशस्विनी कुन्तीसे कहा — ‘ बेटी! इस प्रकार शोकसे व्याकुल न होओ । देखो, मैं भी तो दुःखमें डूबी हुई हूँ । मैं